बुधवार, 27 मार्च 2019

प्रकोष्ठ प्रभारी नियमित रूप से चुनाव कार्यो की मॉनिटरिंग करें - गुप्ता


                बाड़मेर, 27 मार्च। प्रकोष्ठ प्रभारी नियमित रूप से उनको सौपे गये लोकसभा चुनाव संबंधित कार्यो की पुख्ता मॉनिटरिंग करें। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान चुनाव संबंधित प्रकोष्ठों की ओर से सम्पादित किए गए कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने कहा कि प्रकोष्ठ प्रभारी चुनाव संबंधित प्रक्रिया को निर्धारित समय पर निष्पादित करने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करें। उन्होंने प्रत्येक प्रकोष्ठ के कार्यो की प्रगति की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने चुनाव कलैण्डर के अनुसार प्रशिक्षण, वाहनों के अधिग्रहण, एमसीएमसी के जरिये आदर्श आचार संहिता की पालना एवं मतदाता जागरूकता के लिए स्पीप गतिविधियां संचालित करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने सहायक रिटर्निग अधिकारियों को बीएलओ को ईवीएम एवं वीवीपेट का प्रशिक्षण दिलवाने के निर्देश दिए।
                इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये सभी सहायक रिटर्निग अधिकारियों से वार्ता कर अब तक की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होने सहायक रिटर्निग अधिकारियों से कहा कि वे स्वयं व्यक्तिगत प्रत्येक मतदान केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए। उन्होने विधानसभा वार मतदान बूथों पर विद्युत व्यवस्था की जानकारी ली। डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता एम.एल. जाट को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने मतदान बूथों पर छाया, पानी, रेम्प आदि की व्यवस्थाएं  सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सेडो एरिया का भ्रमण कर सूचना तन्त्र के संबंध में जानकारी भिजवाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव के संबंध में चाही जाने वाली समस्त सूचनाएं पूर्ण जांच करके भिजवाई जाएं।
                इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये लोकसभा चुनाव के संबंध में निष्पादित किए गए कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने मतदान जागरूकता के लिए स्वीप के तहत चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी। इसी तरह राजस्व अपील प्राधिकारी एवं एमसीएमसी के प्रभारी अधिकारी नखतदान बारहठ ने एमसीएमसी एवं एमसीसी के प्रकरणों की जानकारी कराई। इस अवसर पर उप वन संरक्षक विक्रम प्रधान केसरी, उपखंड अधिकारी बाडमेर नीरज मिश्र, पत्र एवं ईडीसी प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहन कुमार सिंह चौधरी सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारी अधिक सजग रहकर पेड न्यूज एवं फेक न्यूज की मॉनिटरिंग करें


                बाड़मेर, 27 मार्च। अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगाराम ने कहा है कि लोकसभा आम चुनाव-2019 के दौरान किसी भी राजनीतिक दल या उम्मीदवार को इलेक्ट्रोनिक मीडिया, सोशल मीडिया में विज्ञापन देने के लिए प्री-सर्टिफिकेशन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों के ई-पेपर में प्रकाशित किए जाने वाले विज्ञापन भी बिना सर्टिफिकेशन जारी नहीं किए जा सकते हैं। डॉ. जोगाराम बुधवार को प्रदेश के एमसीएमसी (मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी) से जुडे़ अधिकारियों और सभी जिलों के सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा कर रहे थे।
                अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. जोगाराम  ने कहा कि चुनाव के दौरान सभी अधिकारी और अधिक सजग रहकर पेड न्यूज एवं फेक न्यूज की मॉनीटरिंग करें। उन्होंने उम्मीदवारों की ओर से प्रकाशित और प्रसारित विज्ञापनों से पूर्व प्रमाणीकरण, पेड न्यूज और फेक न्यूज को पहचानने और उससे जुड़े कानूनों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।
                उन्होंने कहा कि वेबसाइट पर किसी उम्मीदवार या प्रत्याशी के पक्ष या समर्थन में कोई भी ब्लॉग लिख सकता है लेकिन यदि वह विज्ञापन के रूप में प्रस्तुत किया जाता है तो उसका सर्टिफिकेशन कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसका खर्चा भी प्रत्याशी के व्यय में जोड़ा जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर प्रकाशकों को भी निर्देश दिए जाएं कि वे चुनाव से जुड़े सभी प्रकाशनों पर मुद्रक, प्रकाशक और संख्या जरूर प्रकाशित करें।
                इस दौरान चुनाव विभाग के ओएसडी हरिशंकर गोयल ने अधिकारियों को फेक न्यूज, पेड न्यूज एवं आदर्श आचार संहिता की पालना के लिए विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर बाड़मेर, बारां, धौलपुर, अलवर, जोधपुर, राजसमंद, जालौर सहित कई जिलों के चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने सवाल कर जानकारी हासिल की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में स्वतंत्र-निष्पक्ष-शांतिपूर्ण और समावेशी मतदान के लिए सभी जिलों में जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में एमसीएमसी कमेटी का गठन किया जा चुका है। आगामी 2 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद से कमेटी उम्मीदवारों की ओर से इलेक्ट्रोनिक, पिं्रट और सोशल मीडिया के जरिए प्रसारित समाचारों पर और अधिक कड़ी निगरानी रखेगी।
                इस दौरान जिले के एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेन्स हॉल में मीडिया प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी एवं राजस्व अपील अधिकारी नखतदान बारहठ, कोषाधिकारी  दिनेश बारहठ, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, सूचना प्रौद्यौगिकी एवं संचार विभाग के उप निदेशक मोहन कुमार चौधरी, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचन्द चन्द्रोदय सहित एम.सी.एम.सी. प्रकोष्ठ में कार्यरत कार्मिक भी उपस्थित रहे।

ईवीएम एवं वीवीपेट का प्रथम रेंडमाइजेशन गुरूवार को


                बाड़मेर, 27 मार्च। लोकसभा चुनाव स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से कराने के लिए बाड़मेर जिले की सात विधानसभा क्षेत्रांे मंे ईवीएम एवं वीवीपेट मशीनांे के आवंटन के लिए राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे की उपस्थिति मंे गुरूवार को जिला सूचना एवं विज्ञान कार्यालय एनआईसी मंे ईएफएस साफ्टवेयर के माध्यम से प्रथम रेंडमाइजेशन किया जाएगा।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2019 के लिए ईवीएम एवं वीपीपेट मशीनांे का प्रथम रेंडमाइजेशन गुरूवार को प्रातः 11 बजे से होगा। प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे को लोकसभा चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया के बारे मंे विस्तार जानकारी दी जाएगी। उन्हांेने बताया कि इसके उपरांत जिला कलक्टर कार्यालय मंे दोपहर 12 बजे पत्रकार वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता लोकसभा चुनाव मंे नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने विविध पहलूआंे के बारे मंे जानकारी देंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शर्मा ने बताया कि 29 मार्च को प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपेट वेयर हाउस एवं राजकीय महाविद्यालय मंे क्रमशः विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार ईवीएम एवं वीवीपेट का आवंटन एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियांे को ईवीएम एवं वीवीपेट की सुपुर्दगी के साथ राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर मंे सुरक्षित कक्षांे मंे रखवाया जाएगा। उन्हांेने बताया कि 29 मार्च से 31 मार्च तक 11 बजे से लगातार कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपेट वेयर हाउस एवं राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर मंे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार सुरक्षित कक्ष ईवीएम एवं वीवीपेट को वेयर हाउस से निकालने एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंे सुरक्षित कक्षांे मंे रखवाने,बंद करने एवं सील्ड करने का कार्य किया जाएगा। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलांे को रेंडमाइजेशन, ईवीएम वेयर हाउस तथा राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय बाड़मेर मंे अपने प्रतिनिधियांे को भिजवाने के लिए निर्देशित किया गया है।

चुनाव कार्यो में पर्यावरण अनुकूल सामग्री उपयोग करने के निर्देश


                बाड़मेर, 27 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2019 में पर्यावरण के अनुकूल सामग्री के उपयोग के संबंध में निर्वाचन आयोग ने निर्देशित किया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आगामी लोकसभा आम चुनाव 2019 में सभी चुनाव, संबंधित प्राधिकारी, मान्यता प्राप्त एवं पंजीकृत राजनीतिक दलों एवं चुनाव लडने वाले अभ्यर्थियों को पर्यावरण के अनुकूल सामग्री के उपयोग करने के संबंध में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरक्षः पालना की जानी है। इसके साथ ही उच्च न्यायालय बेरल की ओर से रिट याचिका संख्या 7193/2019 में पारित आदेश 4 मार्च 2019 की पालना आवश्यक है।

बाड़मेर मंे 2.25 लाख मतदाताओं ने ली शपथ, 29 अप्रैल को करेंगे मतदान


बाड़मेर मंे 2.25 लाख मतदाताआंे ने एक ही समय मतदान की शपथ लेकर कीर्तिमान स्थापित किया

                बाड़मेर, 27 मार्च। बाड़मेर जिले मंे 2.25 लाख से अधिक मतदाताआंे ने बुधवार को एक ही समय प्रातः 11 बजे लोकसभा चुनाव मंे 29 अप्रैल को मतदान करने का शपथ लेकर कीर्तिमान स्थापित किया। इसमंे करीब 2 लाख मनरेगा श्रमिकों के अलावा बड़ी तादाद मंे ग्रामीण शामिल हुए। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा ने बालोतरा मंे विभिन्न विभागीय कार्मिकांे, सेक्टर अधिकारियांे एवं नर्सिगकर्मियांे को मतदान करने की शपथ दिलाई।
                बाड़मेर जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर मतदाता जागरूकता के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता, स्वीप के नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा के निर्देशन मंे मतदाताआंे को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इसके लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियांे, उपखंड एवं विकास अधिकारियांे के अन्य कार्मिकांे ने बड़ी तादाद मंे मनरेगा कार्य स्थलांे पर पहुंचकर उपस्थित ग्रामीणांे को निर्वाचन की प्रक्रिया के बारे मंे विस्तार से जानकारी देने के साथ मतदान करने की शपथ दिलाई गई। उनको अपने पड़ौसियांे तथा जान पहचान वालांे को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया। इसी तरह महिला अधिकारिता विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमांे एवं आंगनबाड़ी केन्द्रांे पर ग्रामीण महिलाआंे को आमंत्रित करते हुए मतदान करने की शपथ दिलाई गई। बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र मंे विकास अधिकारी कैलाश चौधरी के निर्देशन मंे उंडखा ग्राम पंचायत के कुर्जा गांव की धरमडी नाडी मंे सैकड़ांे ग्रामीणांे को मतदान करने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान विकास अधिकारी कैलाश चौधरी ने कहा कि 29 अप्रैल को कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्हांेने ग्रामीणांे को ईवीएम से मतदान एवं वीवीपेट से इसके सत्यापन के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि इस बार मतदान के लिए मतदाताआंे को अपने साथ अपना परिचय पत्र लेकर जाना होगा। निर्वाचन आयोग ने 12 प्रकार के दस्तावेजांे की सूची जारी की है। मतदाता पर्ची के आधार पर मतदान नहीं किया जा सकेगा। इस दौरान सहायक अभियंता रामलाल जैन, ग्राम विकास अधिकारी वीरमाराम, कनिष्ठ सहायक ललित छाजेड़, शंकरराम उपस्थित रहे। बाड़मेर जिले मंे विभिन्न मनरेगा कार्य स्थलांे पर मतदान करने की शपथ दिलाते हुए दूसरे लोगांे को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा ने बालोतरा मंे सेक्टर अधिकारियांे, ब्लाक स्तरीय अधिकारियांे, नर्सिगकर्मियांे को 29 अप्रैल को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उपखंड अधिकारी रोहित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, तहसीलदार, विकास अधिकारी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मतदाताआंे को करेंगे मतदान के लिए प्रेरित : मतदान करने की शपथ लेने के बाद ग्रामीण मोतीराम, हेराजराम, प्रहलादराम, शेराराम समेत अन्य ग्रामीणांे ने कहा कि वे स्वयं मतदान करने के साथ दूसरे मतदाताआंे को भी प्रेरित करेंगे। उनकी कोशिश रहेगी कि कोई भी मतदाता मतदान करने से पीछे नहीं रहे। उन्हांेने मतदाता जागरूकता गतिविधियांे की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे मतदाता मतदान करने के लिए प्रेरित होंगे। उन्हांेने अपने मतदान करने के अनुभवांे को भी साझा किया।
वोट का लोगांे बनाकर दिया मतदान का संदेश : धरमडी नाडी मंे ग्रामीण पुरूषांे एवं महिलाआंे ने वोट का लोगो बनाकर आमजन को मतदान करने का संदेश दिया।






मंगलवार, 26 मार्च 2019

बाड़मेर मंे बुधवार 27 मार्च को 2.25 लाख मतदाता लेंगे मतदान करने की शपथ


                बाड़मेर, 26 मार्च। बाड़मेर जिले मंे 2.25 लाख मतदाता बुधवार को प्रातः 11 बजे लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान करने की शपथ लेंगे। स्वीप के तहत चलाई जा रही मतदाता जागरूकता के तहत बाड़मेर जिले मंे यह अनूठी पहल की जा रही है।
                स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर एक ही समय 2.25 लाख मतदाता मतदान करने की शपथ लेकर कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इसके तहत बाड़मेर जिले मंे महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत 21275 कार्याें पर नियोजित 2 लाख 4 हजार 159 श्रमिकांे को 27 मार्च को प्रातः 11 बजे मतदान करने की शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए संबंधित विकास अधिकारियांे को पंचायत प्रसार अधिकारियांे, ग्राम विकास अधिकारियांे, कनिष्ठ सहायकांे एवं ग्राम रोजगार सहायकांे एवं अन्य कार्मिकांे को आवश्यक निर्देश दिए गए है। इसी तरह महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे, सहायिकाआंे, आशा सहयोगिनियांे एवं अन्य महिलाओं को भी बुधवार को प्रातः 11 बजे मतदान करने की शपथ दिलाने के लिए निर्देशित किया गया है। उनके मुताबिक मतदान की शपथ दिलाने के समय के फोटोग्राफ, वीडियो सोशियल मीडिया पर भी शेयर करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजनीतिक दलांे एवं अभ्यर्थियांे के लिए चुनावी व्यय की दरांे का निर्धारण


                बाड़मेर, 26 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान राजनीतिक दलांे एवं अभ्यर्थियांे के चुनाव व्यय की दरांे का निर्धारण किया गया है। इसके आधार पर राजनीतिक दलांे एवं अभ्यर्थियांे के चुनावी व्यय का आंकलन किया जाएगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि दर निर्धारण समिति की बैठक मंे लोकसभा आम चुनाव मंे भाग लेने वाले अभ्यर्थियांे की जन सभाआंे, रैलियांे एवं प्रचार-प्रसार चुनाव व्यय के लिए प्रयुक्त होने वाली सामग्री दरें निर्धारित की गई है। उनके मुताबिक लोगांे को लाने एवं ले जाने मंे प्रयुक्त वाहन बस के लिए प्रति दिन न्यूनतम किराया 3500 रूपए परिचालन पर प्रति किमी 20 रूपए ईंधन का व्यय, मिनी बस के लिए प्रति दिन न्यूनतम किराया 2500 रूपए परिचालन पर प्रति किमी 13 रूपए ईंधन का व्यय एवं जीप साफ्ट टाप, जीप हार्ड टाप, बोलेरो, बोलेरो कैम्पर, स्कार्पियांे, इनोवा के लिए न्यूनतम किराया 1000 रूपए परिचालन पर प्रति किमी 8 रूपए ईंधन का व्यय निर्धारित किया गया है। इसी तरह लोडिंग टैक्सी एवं आटो रिक्शा के लिए 7 रूपए प्रति किमी की दर निर्धारित की गई है। उन्हांेने बताया कि स्टेज के लिए प्रति वर्ग फीट प्रति कार्यक्रम 10 रूपए, पंडाल के पाइप के लिए प्रति वर्ग फीट प्रति कार्यक्रम 4 रूपए, शामियाना 15 गुना 15 के लिए प्रति नग प्रति कार्यक्रम 130 रूपए, कनात 8 गुना 15 फीट के लिए प्रति नग प्रति कार्यक्रम 20 रूपए, मैटिंग कारपेट 5 गुना 30 फीट के लिए प्रति नग प्रति कार्यक्रम 60 रूपए, टेबल 2.5 गुना 3 फीट मय कवर प्रति नग प्रति कार्यक्रम के लिए 10 रूपए, कुर्सियां सैलो प्रति नग प्रति कार्यक्रम के लिए 9 रूपए, कुर्सियां वीआईपी प्रति नग प्रति कार्यक्रम के लिए 25 रूपए, सोफे प्रति नग प्रति कार्यक्रम 70 रूपए, दरियां 8 गुना 10 फीट प्रति नग प्रति कार्यक्रम 15 रूपए, चंदनी 15 गुना 15 प्रति वर्ग फीट प्रति कार्यक्रम दो रूपए की दर निर्धारित की गई है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि पथरना प्रति नग प्रतिदिन के लिए 8 रूपए, रजाई 10 रूपए, तकिया 2 रूपए, पानी का ड्रम 15 रूपए, पानी पीने के लिए स्टील की टंकी 10 रूपए, वीआईपी सोफे 100 रूपए प्रति नग प्रतिदिन के लिए दर निर्धारित की गई है। इसी तरह वाटर प्रुफ टेंट प्रति वर्ग प्रतिदिन 6 रूपए, वीआईपी कारपेट प्रति वर्ग फीट प्रतिदिन 1 रूपए, सीढ़ी 2.5/4 फीट प्रति नग प्रतिदिन, डस्टबीन प्रतिदिन प्रति नग 1 रूपए, तोरण द्वार प्रति नग प्रति कार्यक्रम 500 रूपए, बेरीकेट प्रति रनिंग मीटर 30 रूपए, छोटी माला 5 रूपए, मध्यम साइज की फूल माला 20 रूपए, बड़ी गुलाब फूल माला 100 रूपए, बुके प्रति नग के लिए 100 रूपए की दर निर्धारित की गई है। उन्हांेने बताया कि एम्पलीफायर एवं माइक्रो फोन सहित लाउड स्पीकर का किराया प्रति सेट प्रतिदिन का किराया 1100 रूपए, माइक बैटरी एवं आपरेटर मय टैक्सी मय डीजल प्रसार-प्रसार प्रतिदिन 12 घंटे के लिए 700 रूपए,चार होर्न के बाद लगने वाले प्रति स्पीकर के लिए प्रतिदिन 200 रूपए, बैलेट 18 गुना 22/8 के एक कलर के 250 एवं मल्टीकलर के 950, पेम्पलेट 18 गुना 22/5 के 440 एवं 1800, पेम्पलेट/बैलेट 18 गुना 22/4 के 500 एवं 1800, पोस्टर्स 18 गुना 22/2 के लिए 1700 एवं 5600, पोस्टर्स 18गुना 22 के 3000 एवं 7600, पोस्टर्स 20 गुना 30/2 के 1500 एवं 6600, ए-4 स्टीकर के प्रति हजार के लिए क्रमशः 4500 एवं 5800 रूपए निर्धारित किए गए है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कपड़े की झंडिया/फरियांे के प्रति नग 25 रूपए, फ्लैक्स बैनर, होर्डिग बैनर के लिए प्रति वर्ग फीट 10 रूपए, बैनर मय फ्रेम प्रति वर्ग फीट 35 रूपए, बिला प्रति नग 10 रूपए, पेय पदार्थाें मंे 100 एमएल चाय 10 रूपए प्रति कप, शीतल पेय,पानी की बोतल पिं्रट रेट, ज्यूस प्रति गिलास 20 रूपए, बीस लीटर पानी कैम्पर प्रति नग 20 रूपए, एलईडी स्क्रीन प्रति वर्ग फीट 150 रूपए,एलईडी स्क्रीन पर लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्थ कैमरा, डीवीडी सहित प्रति समारोह 300 रूपए, संगीतकार एवं कलाकार प्रति दल 2 हजार रूपए प्रति कार्यक्रम, हेलोजन लाइट 500 वाट 10 रूपए, हैलोजन लाइट 1000 वाट 20 रूपए, फोक्स लाइट 500 वाट 15 रूपए, फोक्स लाइट 1000 वाट 30 रूपए प्रतिदिन की दर निर्धारित की गई है। उनके मुताबिक टयूबलाइट प्रति नग प्रतिदिन 5 रूपए, डेजर्ट कूलर प्रति नग प्रतिदिन 100 रूपए,सेडस्टल फेन प्रतिदिन प्रति नग 30 रूपए, स्वयं सेलिब्रीटि एवं स्टार प्रचारक के अतिरिक्त अन्य व्यक्ति के यातायात हेलीकाप्टर पर व्यय निर्वाचन विभाग की ओर से निर्धारित दर के अनुसार, साइलेंट जनरेटर 40 केवी मय डीजल प्रति नग प्रतिदिन 550 रूपए, साइलेंट जनरेटर 63 केवी मय डीजल 1000 रूपए, होंडा पोर्टटेबल छोटा जनरेटर 3 केवी मय डीजल 50 रूपए क्रमशः प्रति नग प्रति घंटा एवं पार्ट टेबल लाइट एक्सटेशन बोर्ड जनरेटर 5-15 एम्पीयर प्रति नग प्रति दिन के लिए 1 रूपए की दर निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि कार्यालय भवन का किराया प्रति माह 5 हजार, होटल कमरा किराया एसी 800 रूपए, होटल किराया नान एसी 500 रूपए, गेस्ट हाउस कमरा किराया 250 रूपए प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। इसी तरह सुरक्षा गार्ड के लिए प्रति सुरक्षाकर्मी प्रतिदिन 300 रूपए, अभ्यर्थियों के बुथ सेट शामियाना, टेबल, कुर्सी, दरी पर होने वाला व्यय निर्धारित दरांे के अनुसार, कार्यकर्ता मानदेय 300 रूपए प्रतिदिन प्रति कार्यकर्ता, भोजन थाली 60 रूपए प्रति थाली, अल्पाहार 20 रूपए प्रति व्यक्ति, नमकीन 150 रूपए प्रति किलोग्राम, बिस्किट प्रिंट रेट, मिर्ची बड़ा, कचौरी, समोसा 10 रूपए प्रति नग, मिठाई की दर प्रति किलोग्राम 300 रूपए निर्धारित की गई है। इसके अलावा समाचार पत्रांे, टीवी एवं अन्य मीडिया के लिए डीएवीपी अथवा डीपीआईआर की ओर से स्वीकृत दर लागू होगी।

राजकीय अवकाशांे मंे भी खुला रहेगा जिला कलक्टर कार्यालय


                बाड़मेर, 26 मार्च। लोकसभा आम चुनाव संबंधित कार्याें के मददेनजर मतगणना समाप्ति तक राजपत्रित अवकाशांे के दिनांे मंे भी जिला कार्यालय नियमित रूप से खुला रहेगा।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर कार्यालय एवं विभिन्न प्रकोष्ठांे मंे कार्यरत, प्रतिनियुक्त अधिकारियांे, कर्मचारियांे को राजपत्रित अवकाश के दिनांे मंे भी नियमित रूप से कार्यालय मंे उपस्थित रहकर चुनाव संबंधित कार्य संपादित करने के आदेश दिए गए है। इस आदेश की अहवेलना करने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल मंे लाई जाएगी।

मतदान अधिकारियांे के प्रशिक्षण का जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण


मतदान अधिकारियांे को गंभीरता से अपने दायित्वांे का निवर्हन करने के निर्देश

                बाड़मेर, 26 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान मंे मतदान अधिकारियांे के लोकसभा चुनाव संबंधित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। उन्हांेने मतदान अधिकारियांे को गंभीरता से अपने दायित्वांे का निवर्हन करने के निर्देश दिए।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने मतदान अधिकारियांे को लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक रूप से करवाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए निर्देशांे का भली भांति अध्ययन करने एवं प्रशिक्षण के दौरान बताई गई जानकारियांे को गंभीरता से सुनते हुए उस पर अमल करने के लिए कहा। उन्हांेने प्रशिक्षण के विविध पहलूआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी लेते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया मंे सबको जिम्मेदारी एवं आपसी समन्वय से कार्य करना है। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियांे से कहा कि मतदान केन्द्रांे मंे वीवीपेट को सूरज के सीधे धूप, अधिक रोशनी और गर्मी से भी सुरक्षित रखते हुए उचित स्थान का चयन करना होगा। इसके अलावा मतदान केन्द्र में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपेट को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थित रखना चाहिए, ताकि मतदाताओं के आने-जाने में बाधा उत्पन्न नहीं हो। उन्होंने कहा कि मतदान प्रारंभ होने के पूर्व निर्धारित समय में मॉकपोल करवा लें। पोलिंग कम्पाटमेंट में ही मॉकपोल करवाना चाहिए। मॉकपोल के बाद ईवीएम की सीआरसी करने के साथ निर्धारित प्रपत्र में इसकी रिपोर्ट भी तैयार करें। उन्हांेने प्रत्येक प्रशिक्षणार्थियांे को ईवीएम एवं वीवीपेट का स्वयं संचालन करने देखने एवं मतदान तिथि से पूर्व एवं मतदान तिथि को की जाने वाली समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने लोकसभा चुनाव संबंधित प्रशिक्षण संबंधित कार्य योजना एवं व्यवस्थाआंे के बारे मंे जानकारी दी।

पेड न्यूज एवं आचार संहिता के प्रकरणांे पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश


                बाड़मेर, 26 मार्च। एमसीएमसी प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं राजस्व अपील अधिकारी नखतदान बारहठ ने मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय मंे संचालित एमसीएमसी प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। उन्हांेने पेड न्यूज एवं आचार संहिता से जुड़े प्रकरणांे पर प्रभावी निगरानी रखने के निर्देश दिए।
                इस दौरान राजस्व अपील अधिकारी नखतदान बारहठ ने जिला स्तरीय मीडिया अनुप्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति की ओर से संपादित की जा रही गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय ने बताया कि लोकसभा चुनाव मंे आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए प्रभावी मोनेटरिंग की व्यवस्था की गई है। पेड न्यूज की नियमित मॉनिटरिंग का कार्य किया जा रहा है। निष्पक्ष तथा पारदर्शी चुनाव सम्पन्न कराने के लिए मीडिया प्रकोष्ठ मंे विभिन्न टीवी चैनलांे पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रमांे, समाचारांे एवं विज्ञापनांे पर नियमित रूप से निगरानी रखने के साथ रिकार्डिंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि विभिन्न समाचार पत्रांे मंे प्रकाशित समाचारांे, फेसबुक, व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया पर पेड न्यूज तथा चुनाव प्रचार संबंधित पोस्टांे की भी निगरानी रखी जा रही है। इस दौरान बारहठ ने एमसीएमसी प्रकोष्ठ की ओर से संधारित की जा रही विभिन्न पंजिकाओं एवं समाचार पत्रांे के बारे मंे जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने सूचना केन्द्र मंे मतदाता जागरूकता के लिए स्थापित स्थाई बूथ पर कार्मिक अर्जुन कुमार एवं कैलाश जोशी से ईवीएम एवं वीवीपेट के संचालन तथा मतदान प्रक्रिया के बारे मंे जानकारी ली। उन्हांेने दृष्टिबाधित मतदाताआंे की ओर से मतदान एवं 16 से अधिक उम्मीदवार होने पर अतिरिक्त ईवीएम स्थापित करने की प्रक्रिया के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।







सोमवार, 25 मार्च 2019


लोकसभा चुनाव की समुचित तैयारियां समयबद्ध रूप से करने के निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जोधपुर संभाग में लोकसभा चुनाव की तैयारियां की समीक्षा की

बाड़मेर, 25 मार्च। लोकसभा चुनाव 2019 की समुचित तैयारियों समयबद्ध रूप से करें, ताकि शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से मतदान करवाया जा सके। मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने जोधपुर कलेक्ट्रेट सभागार में जोधपुर संभाग के जिला कलक्टर्स, पुलिस आयुक्त जोधपुर, आई जी एवं पुलिस अधीक्षकां से लोकसभा चुनाव की तैयारियां की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
इस अवसर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार ने लोकसभा चुनाव के लिए निष्पक्ष मतदान की सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से मतदाता जागरूकता एवं अधिकाधिक मतदान बढ़ाने के लिए अब तक की गतिविधियां पर संतोष जाहिर करते हुए इसको नियमित रूप से जारी रखने की बात कही। उन्हांने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए प्रत्येक स्तर पर हरेक माध्यम का उपयोग किया जाए। उन्हांने कहा कि एमसीसी में प्रभावी एवं नियमित कार्यवाही करने के साथ संबंधित को पाबंद किया जाए। उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए सभी जिला कलेक्टर्स को विशेष निर्देश दिए कि अपने संबंधित अधिकारियों को लगातार अपडेट रखें। एएमएफ की कार्यवाही के तहत भी अस्थाई रूप से विभिन्न प्रकार के कनेक्शन आदि की माकूल व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। उन्हांने कहा कि सभी मतदान केन्द्रों में छाया पानी की व्यवस्था एकदम सही रहे तथा मतदाताओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होंने निष्पक्षता के साथ कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि अगले डेढ दो माह की सजगता एवं प्रभावी कार्य विधि से हम बेहतरीन परिणाम दे पाएंगे। उन्होंने खासतौर पर बल दिया कि आम चुनाव संबंधी सभी लिटरेचर एवं अपडेटस बार-बार पढे़, ताकि तुरंत सभी जानकारियां उपलब्ध करवा सके। दिव्यांग मतदाताओं को घरां से लाकर मतदान करवाने तक ट्रांसपोर्ट सहित सभी सुविधाएं पूर्णतः सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कानून एवं शांति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिला बूथ को पूरी तरह से सजावटी बनाएं। लेकिन उसको कोई विशेष नाम नहीं दें। महानिदेशक (कानून व शांति व्यवस्था) मोहनलाल लाठर ने संभाग के आईजी पुलिस एवं सचिन मित्तल, पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसफ एवं सभी जिलो के पुलिस अधीक्षकों से अब तक लोकसभा चुनाव की कानून-शांति व्यवस्था की तैयारियो की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों से कहा कि अगले डेढ दो माह कानून एवं शांति के तहत लोकसभा चुनाव के लिए कोई भी संबंधित कार्य लंबित नहीं रहने पाए। उन्हांने कहा कि कानून शांति व्यवस्था का उल्लंघन करने वाले को पाबंद भी करें तथा नियमित रूप से चिन्हित करके उसको पाबंद रखें। विशेष रूप से अवैघ हथियार, अवैध शराब बिक्री को लगातार चिहिन्त करते रहे। उन्हांने असामाजिक तत्वों एवं गतिविधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि संभावित अपराध एवं संगठित अपराध रोकने के प्रति निरंतर सजग रहें। जिन जिलो में इंटरास्टेट बॉर्डर है वहां भी लगातार जांच करें। सीसीटीवी लगाने की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित रखें। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट में भी नियमित कार्यवाही पर बल दिया। सहायक पुलिस महानिदेशक (टेलिकम्यूनिकेशन एवं वायरलैस) अमृत कलश ने भी पुलिस अधीक्षकों एवं अन्य अधिकारियों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के संबंध में सभी जिले अपने डार्कजोन के बारे में पुर्नमूल्यांकन करें तथा यह सुनिश्चित करे कि किसी प्रकार की चुनाव संबंधी वायलेट्स नहीं हो। पुलिस आईजी सचिन मित्तल, पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ ने संभाग एवं जोधपुर जिले की कानून तथा शांति व्यवस्था संबंधी पूरी जानकारी प्रदान की। बैठक में संभागीय आयुक्त बी.एल. कोठारी भी उपस्थित थे। इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता समेत अन्य जिला कलक्टर्स ने स्वीप गतिविधियों, एपिक कार्ड वितरण, नाम जुड़वाने की नियमित प्रक्रिया, कंट्रोल रूम एवं 1950 पर कॉल की माकूल व्यवस्था एवं अपडेटेशन के साथ शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान की पूर्ण तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। जोधपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित , जैसलमेर जिला कलक्टर नमित मेहता, जालोर कलक्टर महेन्द्र सोनी, सिरोही कलक्टर एस एस सोलंकी एवं पाली कलक्टर दिनेशचन्द जैन ने भी आवश्यक जानकारियां से अवगत कराया। इसी तरह पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण राहूल बारहठ, धमेन्द्र सिंह डीसीपी (ईस्ट), मोनिका सेन डीसीपी (वेस्ट), बाड़मेर एसपी राशि डोगरा डूडी, जैसलमेर एसपी डॉ. किरण कंग,एसपी सिरोही कल्याणमल,एसपी पाली आनंद शर्मा,एसपी जालोर केशरसिंह के अलावा विभिन्न जिलो के अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने आवश्यक जानकारियां प्रस्तुत की।






ईवीएम से माक पोल के साथ मतदान की शपथ दिलाई


बाड़मेर, 25 मार्च। बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में स्वीप मोबाइल वैन के जरिए सोमवार को ईवीएम से माक पोल करवाने के साथ 29 अप्रैल को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
विकास अधिकारी कैलाश चौधरी के निर्देशन में मतदान जागरूकता को लेकर विधानसभा क्षेत्र बाडमेर के बुथ 81 से 91 तक ईवीएम और वीवीपेट का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकडो लोगां को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देते हुए मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। ईवीएम से मतदान और वीवीपेट से सत्यापन को लेकर आमजन में खासा उत्साह नजर आया। मतदाताओ ने अपने वोटर कार्ड दिखाकर अन्य मतदाताआें  को भी मतदान करने का संदेश दिया। विकास अधिकारी कैलाश चौधरी ने बताया कि प्रतिदिन लोगों को मॉक पोल के जरिए मतदान प्रक्रिया के संबंध में रूबरू करवाया जा रहा हैं। इसी तरह मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र बाडमेर के बुथ संख्या 92 से 93, 183 से 186, 188 से 191 पर ईवीएम और वीवीपेट मशीन का प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर पर्यवेक्षक दशरथ शारदा एवं कनिष्ठ सहायक ललित छाजेड ने लोकसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं को 29 अप्रेल को मतदान करने करने की शपथ दिलाई।




लोकसभा चुनाव के दौरान होर्डिग साईट्स का आवंटन होगा


बाड़मेर, 25 मार्च। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को उनके चुनाव प्रचार के लिए बाड़मेर जिले में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिग्स के माध्यम से विज्ञापन प्रदर्शन करने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से आवश्यक निर्देश जारी किए गए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों का चिह्नीकरण करने के साथ संबंधित नगर निकाय एवं पंचायत समिति की ओर से दर निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि विज्ञापन स्थलों की यह सूची राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध करवाई जाएगी। उनकी ओर से प्रस्तुत आवेदन पर जिला स्तरीय कमेटी इन स्थानों का आवंटन करेगी। संबंधित राजनीतिक दलों की ओर से दिया जाने वाला निर्धारित शुल्क संबंधित ग्राम पंचायत तथा नगर निकाय के विकास मद में जमा कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार विज्ञापन स्थलों के आवंटन के लिए जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार विज्ञापन स्थलों का आवंटन करेगी। राजनीतिक दल निर्धारित शुल्क जमा कराकर इन विज्ञापन स्थलों की अनुमति प्राप्त कर सकेंगे। उनके मुताबिक आवेदन प्राप्त होने के पश्चात यदि आवेदन कम है और स्थान अधिक है तो समस्त आवेदनों को स्वीकार करते हुए समिति विज्ञापन स्थल आवंटन करेंगी। यदि आवेदन अधिक है और स्थान कम है तो समानुपातिक रूप से आवंटन किया जावेगा। यदि किसी एक विशेष विज्ञापन स्थल के लिए एक से अधिक आवेदन है तो पारदर्शिता के साथ जरिए लॉटरी के जरिए आवंटन किया जाएगा। इसी तरह के सभी जारी किए जाने वाले आदेशों की प्रति निर्वाचन व्यय अन्वेक्षण शाखा को भिजवाई जाएगी, ताकि अभ्यर्थियों के खर्चे की राशि में उक्त व्यय को शामिल किया जा सके। किसी भी प्रकार का विवाद होने की स्थिति में प्रकरण जिला निर्वाचन अधिकारी को रेफर किया जाएगा।

28 एवं 29 अप्रैल को प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले विज्ञापनों के लिए लेनी होगी अनुमति


बाड़मेर, 25 मार्च। लोकसभा आम चुनाव-2019 के दौरान राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों को 28 एवं 29 अप्रैल को प्रिंट मीडिया में प्रकाशित कराने वाले विज्ञापनों को भी सक्षम स्तर पर आवश्यक रूप से अधिप्रमाणन करवाना होगा। इसके अलावा ई-पेपर में भी प्रकाशित विज्ञापनों को सक्षम स्तर पर अधिप्रमाणित करवाना होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान विज्ञापनों के अधिप्रमाणन के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर अधिप्रमाणन समिति एमसीएमसी का गठन किया गया है। गुप्ता ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर प्रसारण के लिए विज्ञापन सक्षम समिति से अधिप्रमाणन करवाने के पश्चात ही प्रसारित किए जा सकते है। सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार के लिए दिए जाने वाले विज्ञापनों को भी सक्षम स्तर पर अधिप्रमाणित कराना होगा। उन्होंने बताया कि 28 एवं 29 अप्रैल से पूर्व प्रिंट मीडिया में प्रकाशित होने वाले विज्ञापन एमसीएमसी के प्रमाणन के दायरे से बाहर है। लेकिन 28 एवं 29 अप्रैल को जो भी लोकसभा चुनाव अभ्यर्थी या राजनीतिक दल प्रिंट मीडिया के माध्यम से विज्ञापन आदि के जरिए चुनाव प्रसार करवाना चाहेंगे, उन्हें विज्ञापन प्रकाशित करवाने से पूर्व सक्षम स्तर से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि नियमों की पालना नहीं होने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

मेलां में ईवीएम एवं वीवीपेट से मतदान की जानकारी दी


बाड़मेर, 25 मार्च। बाड़मेर जिले में स्वीप के तहत मतदाता जागरूकता के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियां के तहत ग्राम पंचायत मोकलसर एवं महिलावास के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित चामुण्डा माता एवं खेतलाजी मेले में ईवीएम एवं वीवीपेट से मतदान के बारे में जानकारी दी गई।
इस अवसर पर सिवाना पंचायत समिति के विकास अधिकारी सांवलाराम चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए इस बार 29 अप्रैल को मतदान होगा। कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहे, इसके लिए स्वयं मतदान करने के साथ जान पहचान वालां को इसके लिए प्रेरित करें। उन्हांने कहा कि इस बार वोटर पर्ची के आधार पर मतदान नहीं किया जा सकेगा। ऐसे में निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित 11 तरह के पहचान पत्रां में से एक पहचान पत्र मतदान करते समय अपने साथ अवश्य लेकर आएं। इस दौरान विकास अधिकारी सांवलाराम चौधरी के निर्देशन में स्वीप टीम ने मेले में उपस्थित जन समुदाय को वीवीपेट एवं ईवीएम मशीन से मतदान करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उपस्थित जन समुदाय को आगामी 29 अप्रेल 2019 को लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।





मतदान अधिकारियां का प्रशिक्षण प्रारंभ,चुनाव प्रक्रिया से रूबरू कराया


लोकसभा चुनाव के लिए मतदान अधिकारियां का प्रथम प्रशिक्षण 28 मार्च तक आयोजित होगा

बाड़मेर, 25 मार्च। लोकसभा आम चुनाव के लिए द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियां का प्रथम प्रशिक्षण शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान एवं इंजीनियरिंग महाविद्यालय में सोमवार से प्रारंभ हुआ। इस दौरान निर्वाचन प्रक्रिया, आदर्श आचार संहिता से जुड़े विविध पहलूआें के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि मतदान अधिकारी टीम भावना से कार्य करते हुए सजग रहकर चुनाव संबंधित कार्य संपादित करवाएं। उन्हांने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान चुनाव प्रक्रिया से संबंधित पूरी जानकारी लेने के साथ किसी भी प्रकार की शंका होने पर समाधान करवाकर जाएं। उन्हांने कहा कि पूरे सिस्टम को फालो करते हुए प्रत्येक कार्य को जिम्मेदारी से करें। ताकि विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण करवाया जा सके। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियां को चुनाव प्रक्रिया एवं आदर्श आचार संहिता के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। मतदान के दिन अथवा इससे पूर्व किसी प्रकार की दिक्कत आने पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उसका समाधान सुनिश्चित करें। उन्हांने कहा कि मतदान प्रक्रिया से जुड़े समस्त अधिकारियां एवं कार्मिकां की जिम्मेदारी है कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव हो। उन्हांने मतदान अधिकारियां को गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कहा, ताकि चुनाव के दौरान किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। इस दौरान अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी एवं अन्य मास्टर ट्रेनर्स ने मतदान अधिकारियां के कर्तव्यां एवं चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विविध पहलूआें के बारे में पावर पाइंट प्रजेन्टेशन के जरिए विस्तार से जानकारी दी। लोकसभा चुनाव के लिए मतदान अधिकारियां का प्रथम प्रशिक्षण 28 मार्च तक प्रातः 9 से सांय 6 बजे तक आयोजित होगा।





बाड़मेर में बुधवार को 2.25 लाख मतदाता लेंगे मतदान करने की शपथ


मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने शपथ दिलवाने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियां को दिए निर्देश

बाड़मेर, 25 मार्च। बाड़मेर जिले में 27 मार्च को 2.25 लाख मतदाता एक ही समय 29 अप्रैल को लोकसभा चुनाव में मतदान करने की शपथ लेकर कीर्तिमान स्थापित करेंगे। इसके लिए स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने विकास अधिकारियां एवं महिला अधिकारिता तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियां को निर्देशित किया है।
स्वीप के नोडल अधिकारी एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि बाड़मेर जिले में मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियां का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 27 मार्च को 2.25 लाख मतदाता मतदान करने की शपथ लेकर कीर्तिमान स्थापित करेंगे। उनके मुताबिक बाड़मेर जिले में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत 21275 कार्यां पर नियोजित 2 लाख 4 हजार 159 श्रमिकां को 27 मार्च को प्रातः 11 बजे मतदान करने की शपथ दिलाई जाएगी। इसके लिए संबंधित विकास अधिकारियां को पंचायत प्रसार अधिकारियां, ग्राम विकास अधिकारियां, कनिष्ठ सहायकां एवं ग्राम रोजगार सहायकां एवं अन्य कार्मिकां के सहयोग से कार्य योजना बनाकर आवश्यक रूप से लोकसभा आम चुनाव 2019 में मतदान करने की शपथ दिलाने के निर्देश दिए गए है। उन्हांने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआें, सहायिकाआें, आशा सहयोगिनियां एवं अन्य महिलाओं को 27 मार्च को प्रातः 11 बजे मतदान करने की शपथ दिलाने के लिए निर्देशित किया गया है। उनके मुताबिक मतदान की शपथ दिलाने के समय के फोटोग्राफ, वीडियो सोशियल मीडिया पर भी शेयर करने के निर्देश दिए गए हैं।

रविवार, 24 मार्च 2019

द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 25 से


लोकसभा आम चुनाव 2019

                बाडमेर, 24 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2019 हेतु नियुक्त द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 25 से 28 मार्च तक प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये नियुक्त द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारी प्रथम प्रशिक्षण हेतु निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान अनुसार आवश्यक रूप से अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करेंगें। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण हेतु अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत सख्त कार्यवाही की जाएगी।

मनरेगा श्रमिकों को मतदान करने की शपथ दिलाई


कार्यस्थल पर छाया एवं पानी की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 24 मार्च। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप के नोडल अधिकारी मोहनदान रतनू ने रविवार को मनरेगा के तहत चल रहे आटी गंवई नाडी खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान श्रमिकों को लोकसभा चुनाव के लिए 29 अप्रैल को मतदान करने की शपथ दिलाई।
                मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने मनरेगा कार्यस्थल पर श्रमिकों को पांच - पांच के ग्रुप में नियोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने छाया एवं पानी की भी समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने उपस्थित श्रमिकों को मतदान करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहना चाहिए। कार्यस्थल पर नियोजित 45 श्रमिकों में से 29 उपस्थित मिले। उन्होंने ग्राम पंचायत में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान एमआईएस मैनेजर नेत सिंह समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सिवाना विधायक एवं लाखेटा गेर मेला समिति के अध्यक्ष को नोटिस


                बाड़मेर, 24 मार्च। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सिवाना विधानसभा क्षेत्र के सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रमोद सिरवी ने सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल एवं लाखेटा गेर मेला समिति के अध्यक्ष कानसिंह कोटड़ी को नोटिस जारी किया है।
                सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रमोद सिरवी ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से 10 मार्च को लोकसभा आम चुनाव 2019 की घोषणा के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके उपरांत 23 मार्च को कोटड़ी गांव में आयोजित लाखेटा मेले के दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए पार्टी विशेष की ओर से कराए गए विकास कार्यों की जानकारी आम जनता को दी। इस तरह से राजनीतिक सभा की बिना अनुमति लिए धार्मिक मंच का राजनीतिक प्रयोजन के लिए उपयोग लेना आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। इसको गंभीरता से लेते हुए सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल को आगामी तीन दिनांे मंे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। ऐसा नहीं करने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रमोद सिरवी ने बताया कि लाखेटा गेर नृत्य मेला समिति के अध्यक्ष कानसिंह कोटड़ी को बिना किसी अनुमति के धार्मिक मंच का राजनीतिक प्रयोजन के लिए उपयोग होने एवं आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर नोटिस जारी किया गया है। इनको तीन दिन मंे सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।

शुक्रवार, 22 मार्च 2019

द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 25 से


लोकसभा आम चुनाव 2019

                बाडमेर, 22 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2019 हेतु नियुक्त द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण 25 से 28 मार्च तक प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव हेतु प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये नियुक्त द्वितीय एवं तृतीय मतदान अधिकारी प्रथम प्रशिक्षण हेतु निर्धारित दिनांक, समय एवं स्थान अनुसार आवश्यक रूप से अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करेंगें। उन्होने बताया कि प्रशिक्षण हेतु अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के तहत सख्त कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।

जिला कलक्टर ने दिव्यांगों के साथ मनाई होली

 जिला कलक्टर को सपरिवार अपने बीच पाकर बेहद खुश हुए बच्चे

बाड़मेर, 22 मार्च। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को सपरिवार सत्य सांई मूक बंधिर विद्यालय के बच्चों के साथ होली का त्यौहार मनाया। उन्होंने बच्चों को गुलाल लगाने के साथ मिठाई खिलाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को सपरिवार दिव्यांगों के साथ होली मनाई। जिला कलक्टर को अपने बीच पाकर बच्चों ने खुशी जताते हुए उनको गुलाल लगाया। जिला कलक्टर गुप्ता ने बच्चों को होली की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के साथ जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढने का संदेश दिया। जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उनको इन बच्चों के साथ होली की खुशियां बांटने का मौका मिला। उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक व्यवस्था, पुस्तकालय एवं कंप्यूटर शिक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहीं विद्यालय प्रबन्धन ने अब तक की प्रगति एवं भविष्य की कार्य योजना तथा शैक्षणिक व्यवस्था के बारे में बताया। इस दौरान श्योर संस्थान की सचिव सुश्री लता कच्छवाह, अनिल शर्मा समेत विभिन्न पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


सनावड़ा मंे आयोजित गेर मेले मंे आमजन को दिया मतदान करने का संदेश

-सनावड़ा मंे ढोल की थाप और थाली की टंकार पर थिरके गेर नर्तक

बाड़मेर, 22 मार्च। ढोल की थाप और थाली की टंकार पर सधे हुए कदम, सुरों पर धम्म से जमीन पर पड़ती गेर नर्तकों की एडिय़ां, पांवों में बंधे घुंघुरुओं की खनक और हाथों में टकराते डांडियों की टंकार। ऐसा ही मनोहारी नजारा दिखाई दिया सनावड़ा मंे गुरूवार को आयोजित गेर मेले मंे। इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियांे ने उपस्थित जन समुदाय को होली की शुभकामनाएं देने के साथ 29 अप्रैल को मतदान करने की अपील की।
सनावड़ा मंे आयोजित गेर मेले मंे आस-पास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों ने शिरकत की। यहां किलंगी बांधे दूल्हे की तरह सजे गेर नर्तकों का गोल घूमने का शाही अंदाज अपने आप में रोमांच भरा था। गोधुली बेला का सूर्य लालिमा बिखेर रहा था, लेकिन गेरियांे के कदम थम नहीं रहे थे और ना ही लोगों का उत्साह। होली की मस्ती में मस्त गेर नर्तकों ने माहौल को अपने ही रंग में रंग दिया। एशियाड में धूम मचा चुके कलाकारों ने ऐसी उम्दा प्रस्तुतियां दी कि दर्शक रोमांचित हो उठे। आंगी-बांगी पहन ढोल की थाप पर मनमोहक अंदाज में गेर नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ के बीच लाल-सफेद आंगी पहने कलाकार गोल घेरे मे डांडियों को टकराते हुए थिरकते नजर आए। मेले में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग कलाकारों में भी जोश भरे अंदाज में प्रस्तुतियां दी। इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने ग्रामीणों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उनके लिए अविस्मरणीय पल है। उन्हांेने ग्रामीणांे से इस सांस्कृतिक विरासत को जिन्दा करने की बात कही। जिला कलक्टर गुप्ता ने उपस्थित जन समुदाय से कहा कि वे लोकसभा चुनाव के दौरान आगामी 29 अप्रैल को आवश्यक रूप से मतदान करें। कोई भी मतदाता मतदान करने से वंचित नहीं रहना चाहिए। गेर मेले मंे जिला प्रशासन की ओर से ईवीएम से मतदान एवं वीवीपेट से इसके सत्यापन करने के बारे मंे प्रायोगिक जानकारी दी गई। इसको लेकर गेर नर्तकांे के साथ आमजन मंे खासा उत्साह नजर आया।



लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...