डिस्कॉम की दो दिवसीय स्पेशल विजिलेंस ड्राईव
शुक्रवार, 18 जून 2021
339 स्थानों पर पकड़े विद्युत चोरी एवं दुरूपयोग के मामले, 46.74 लाख का लगाया जुर्माना
चिरंजीव योजना में सक्रिय भागीदारी निभाए- लोक बंधु
निजी चिकित्सालयों की सेवाओं की समीक्षा बैठक
गुरुवार, 17 जून 2021
कृषि आधारित उद्योगों को प्रोत्साहित करें - लोक बंधु
जिला स्तरीय छानबीन की बैठक आयोजित
राजस्व मंत्री की पहल, प्रदेश की ओरण भूमियों का सीमांकन व संरक्षण किया जायेगा
बाड़मेर, 17 जून। प्रदेश में ओरण गोचर भूमि का चिन्हीकरण कर उनका संरक्षण करने का कार्य राजस्व विभाग द्वारा किया जायेगा। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने इस संबंध में गुरुवार को मंत्रालय भवन में अपने कार्यालय में राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिये।
प्रभारी मंत्री विश्नोई शुक्रवार को सिवाना आएंगे
जनसुनवाई कर ब्लॉक स्तरीय बैठक लेंगे
कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 55 लोगों पर 27,100 का जुर्माना
बाड़मेर, 17 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार 16 जून को जिले में 55 व्यक्तियों से कुल 27,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
कोविड-19 के तहत जारी स्वीकृतियों के उपयोगिता प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश
विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत
कोविड टीकाकरण के संबंध में मुख्यमंत्री की वीसी आयोजित
पंचायत स्तर तक सीधा प्रसारण किया गया
बुधवार, 16 जून 2021
विवाह स्थलों पर अनुमत संख्या जांच हेतु कार्मिक नियुक्त
महमानों की सूची चस्पाकन करना अनिवार्य
कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 148 लोगों पर 17100 का जुर्माना
बाड़मेर, 16 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार 15 जून को जिले में 148 व्यक्तियों से कुल 17,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
सप्तम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को
‘‘ योग के साथ रहो, घर पर रहो ’’ होगी थीम
आपदा में मिलेगी बड़ी राहत, 17 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 2424 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण
बाड़मेर, 16 जून। जिले की शिव, रामसर, चौहटन एवं गडरारोड तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 17 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाएंगे।
कोरोनाकाल में बाल श्रम की रोकथाम के लिए पुख्ता हो प्रबंध
जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक
टीकाकरण के संबंध में कार्यशाला आयोजित
कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम को त्वरित टीकाकरण की हिदायत
मंगलवार, 15 जून 2021
कोरोना की तीसरी लहर को हराने के लिए प्रत्येक नागरिक का बने हेल्थ कार्ड - चौधरी
# बाड़मेर-सतर्क-हैं
राजस्व मंत्री ने निरोगी बायतु अभियान के तहत पाटौदी में वितरित किए मेडिकल किट
बाड़मेर 15 जून। कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार वेक्सीन है। इसलिए आमजन अधिक से अधिक वेक्सीनेशन करवाए। साथ ही गम्भीर बीमारियों की जांच के लिए स्वेच्छा से आगे आए यह बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंगलवार को पाटौदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम की मौजूदगी में निरोगी बायतु मुहिम के तहत पाटौदी पंचायत समिति में शुरुआत करते हुए कही। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि पोलिया जनजागरण व सर्वे अभियान की तर्ज पर ही कोरोना की तीसरी लहर में कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों का सर्वे करना अनिवार्य है। साथ ही बीपी, शुगर, टीबी व हार्ट के
मरीजो का भी सर्वे कर उनकी जांच समय पर कर प्रत्येक नागरिक का हेल्थ कार्ड बनाया जाए। उन्होंने कहा कि तीसरे लहर किसी भी रूप में आए उसके बचाव के लिए आई एल आई सर्वे की व्यवस्था सुचारू रखी जाए। निरोगी बायतु अभियान के माध्यम से पाटौदी में प्रत्येक नागरिक के हेल्थ कार्ड बने जिसके लिए प्रत्येक राजस्व गांव में वोलिटीयर्स व जन सहभागिता से इस कार्य को प्रभावी ढंग से किया जाए।
राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि जिले में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या होते हुए भी हमने ग्राम स्तर तक आई एल आई कमेटीयो का गठन कर ग्रामीणों को जागरूक किया जिससे नतीजा कुछ दिनों में ही सामने आने लगा। कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या घटनी शुरू हो गई। इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर में पीईईओ व ANM ने जो कार्य किया वो सराहनीय कार्य रहा इसी के प्रभाव से कई लोगो की कोरोना से जानें बची व बेहतर प्रबंधन से ही कोरोना पर हम काबू पा सके हैं, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के साथ प्रशासन भी धन्यवाद के पात्र हैं। इस दौरान ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम को ग्राम पंचायत स्तर तक के लिए कोरोना जांच एवं परीक्षण के लिए स्वास्थ्य किट वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रसीदा बानो, जिला परिषद सदस्य खेराज राम हुड्डा, रुखमों देवी, नायब तहसीलदार हेमाराम सोलंकी, विकास अधिकारी गोरधनसिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लच्छाराम सियाग, सीडीपीओं कृष्ण कुमार शर्मा, ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रासाराम सुथार समेत गिड़ा ब्लॉक के सभी पीईओ व एएनएम उपस्थित रहे।
पीईईओ व एएनएम को दिए 68 स्वास्थ्य किट - राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने इस मौके पर ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम को ग्राम पंचायत स्तर तक के लिए कोरोना जांच एवं परीक्षण के लिए 68 स्वास्थ्य किट वितरित किए।
-0-
कोरोना के वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश, 45 प्लस में पिछड़े ब्लॉकों पर विशेष ध्यान दिया जाए
बाड़मेर, 15 जून। जिले में 45 प्लस एवं 18 प्लस आयु वर्ग के टीकाकरण के कार्य में तेजी लाई जाए। जिले में वैक्सीनेशन की औसत प्रगति से पिछड़े ब्लॉकों मे विशेष अभियान चलाकर आमजन में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता लाई जाए। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार सांय उपखण्ड अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही।
भूमि अधिग्रहण मामलों का शीघ्र निस्तारण करें - लोकबंधु
जिला कलक्टर ने की राष्ट्रीय राजमार्गो के प्रकरणों की समीक्षा
कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 188 लोगों पर 25,500 का जुर्माना
बाड़मेर, 15 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 14 जून को जिले में 188 व्यक्तियों से कुल 25,500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
कोविड-19 महामारी के दौरान कमाने वाले मुखिया की मृत्यु पर जीविकोपार्जन/स्वरोजगार के लिए मिलेंगे पांच लाख रूपये
बाड़मेर, 15 जून। कोविड-19 के दौरान कमाने वाले मुखिया की मृत्यु पर जीविकोपार्जन/ स्वरोजगार के लिए स्माईल योजनान्तर्गत प्रति परिवार अधिकतम पांच लाख रूपये दिये जाने का प्रावधान किया गया है।
खनिज संस्थान ट्रस्ट कोष से कुल 76 लाख की भुगतान स्वीकृति जारी
सिलिकोसिस पीड़ितों को राहत
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय, रमजान की गफन एवं सेड़वा में कक्षा 6 से 8 बालिकाओं के लिए विद्या संबल योजना के तहत...

