गुरुवार, 22 जून 2023

100 दिवसीय फिट हैल्थ कैम्पेन के संबंध में जिला स्तरीय बैठक आयोजित

बाडमेर, 22 जुन। एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के अन्तर्गत 100 दिवसीय फिट हैल्थ कैम्पेन के आयोजन के संबंध में जिला स्तरीय बैठक जिला कलेक्टर सभागार में जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि 100 दिवसीय फिट हैल्थ कैम्पेन कार्यक्रम के तहत 27000 आभा आई डी कार्ड बनाए जा चुके है। आई डी कार्ड बनाने में राजस्थान में जिले का 19 वां स्थान है जिसे सुधारने की आवश्यकता है।
एनपी-एनसीडी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रेमचन्द दीपन द्वारा 17 मई से 24 अगस्त 2023 तक संचालित किये जाने वाले 100 दिवसीय फिट हैल्थ कैम्पेन के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होने बताया कि 100 दिवसीय फिट हैल्थ कैम्पेन का संचालन तीन चरणों में किया जा रहा है। जिसके तहत जिला, उपजिला, सेटेलाइट हॉस्पीटल, सीएचसी एवं पीएचसी के पैरामेडिकल स्टाफ, राजकीय एवं अर्द्ध सरकारी संस्थानों में कार्यरत कार्मिक और लक्षित जनसंख्या का स्क्रीनिंग की जायेगी। स्क्रीनिंग के दौरान आभा कार्ड, बीएमआई जांच, ब्लड शुगर व बी. पी. जांच, ऑरल कैंसर की स्क्रकनिंग हेतु ऑरल विजुअल एगजामिनेशन, ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग आदि की जांच की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, जिला रसद अधिकारी कंवराराम समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

महंगाई राहत शिविर - ऊचिया, भलरों का बाड़ा और पंऊ ग्राम पंचायत पर 23 जून को होगें शिविर

बाड़मेर, 22 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलार्इ्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार, 23 जून को जिले में सरनू चिमनजी, नयापुरा, सांईयों का तला, निम्बा की ढाणी, खारी, रामजी का गोल फांटा, तरला, हुडो की ढाणी, सेवरों की ढाणी, जैसिन्दर स्टेशन के साथ जाखड़ों की ढाणी, सिणली जागीर, लीलाडा, नोखड़ा, खारा राठौड़ान, धनोणी मेघवालों की ढाणी, सोनड़ी, बामणोर अमीरशाह, ऊचिया, भलरों का बाड़ा और पंऊ ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 42 के दुध डेयरी में, वार्ड संख्या 43 व 44 के अम्बेडकर भवन में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 के नाथजी की कुटिया में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

बुधवार, 21 जून 2023

जिला कलक्टर पुरोहित का बालोतरा और सिवाना दौरा

बिपरजॉय के बाद भारी बारिश से नुकसान का किया आकलन

लूनी नदी में पानी के बहाव का लिया जायजा
बाड़मेर, 21 जून। जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और भारी बारिश से उत्पन्न हालात का जायज़ा लेने बुधवार को बालोतरा प हु चे। इस दौरान उन्होंने लूणी नदी में पानी की भी समीक्षा की।
  जिला कलेक्टर पुरोहित बुधवार सायं बालोतरा पहुचे, जहां उन्होंने बिपरजॉय चक्रवात तूफान के बाद के भारी बारिश से उत्पन्न हालातों की जानकारी ली। उन्होंने बालोतरा लूणी नदी में पानी की आवक व बहाव का भी जायजा लिया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की, नदी, नाड़ी व जल भराव वाले क्षेत्रों में नहीं जाएं। 
 उन्होंने उपखण्ड कार्यालय बालोतरा में अधिकारियों से लिया फीडबैक। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विन के पंवार व उपखण्ड अधिकारी बालोतरा विवेक व्यास सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
   जिला कलेक्टर बालोतरा के बाद सिवाना गए। इस दौरान पुरोहित ने वहा हुए खराबे और नुकसान आकलन किया और विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने ख़ासकर क्षेत्र के विभिन्न जल भराव एवं वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और इस बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने वर्षाकाल के मद्देनज़र जरूरी तमाम उपायों के प्रति अधिकारियो को गंभीर रहने के निर्देश दिए। 
जिला कलक्टर ने जल भराव से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए वहां जल भराव को देखा।
जिला कलक्टर ने स्थानीय लोगों से चर्चा कर हुए खराबे और नुकसान तथा क्षेत्र की जरूरतों व समस्याओं आदि के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियो को बिपरजॉय की वजह से हुए खराबे को विस्तृत सर्वे तुरंत पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
 उन्होंने ग्रामीणों से मानसून के दौरान सतर्क रहते हुए नदी, नालों, तालाब और खड़ी न से दूर रहने एव सभी प्रकार की सावधानियों का पालन करने की बात कही। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर दृष्टि से मुस्तैद है और हरसंभव सहायता के लिए प्रयासरत है। साथ ही उनके नुकसान का पूरा और सही सर्वेक्षण कराया जाएगा और उन्हे उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
-0-

राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय बुरहान का तला में विद्या संबल योजना के तहत महिला अभ्यार्थियों के लिए 26 जून तक आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 21 जून। जिले के राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय, बुरहान का तला पंचायत समिति धनाउ में कक्षा 6 से 9 बालिकाओं (माध्यमिक स्तर) के लिए विद्या संबल योजना के तहत गैस्ट फैकल्टी के रूप में निजी अभ्यार्थी या सेवानिवृत विषय अध्यापकों से 26 जून, 2023 को सायं 06 बजे तक आवेदन किये गये है। 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापुरी ने बताया कि विभाग की ओर से संचालित राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय बुरहान का तला में विद्या संबल योजना के अन्तर्गत गेस्ट फैकल्टी के रूप में निर्धारित मानदेय पर निजी अभ्यार्थियों तथा सेवानिवृत अध्यापकों से रिक्त पद के लिए 03 अभ्यार्थियों का चयन वरियता सूची के आधार पर किया जाएगा। आवेदन पत्र जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अल्पसंख्यक मामलात विभाग बाड़मेर एवं उक्त आवासीय विद्यालय से प्राप्त किया जा सकेगा आवेदन फार्म जमा कार्यालय प्रधानाध्यापक राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय बुरहान का तला पंचायत समिति धनाउ में किये जाएंगें।
उन्होंने बताया कि इस आवासीय विद्यालय में रिक्त पदों के संबंध में जानकारी कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बाड़मेर एवं राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय बुरहान का तला पंचायत समिति धनाउ के सूचना पट पर प्रदर्शित कि गई है तथा विद्यालय समय में सम्पर्क कर भी अधिक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
-0-

द्वितीय मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को जानकारी राजनैतिक दलों को देने हेतु बैठक आयोजित

बाड़मेर, 21 जुन। द्वितीय मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को जानकारी राजनैतिक दलों को देने हेतु बैठक का आयोजन बुधवार को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में की गई। 

बैठक में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
उक्त बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित द्वारा निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार अर्हता 01 अक्टूबर के संदर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई कि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 02 अगस्त (बुधवार) को किया जायेगा। दार्य एवं आपत्तियाँ 02 अगस्त से 31 अगस्त तक प्राप्त की जायेंगी। विशेष अभियान की अवधि में 12 अगस्त (शनिवार) एवं 13 अगस्त, 2023 (रविवार) और 26 अगस्त (शनिवार) एवं 27 अगस्त, 2023 (रविवार) को प्रस्तावित है एवं अन्तिम प्रकाशन दिनांक 04 अक्टूबर (बुधवार) को किया जाएगा। 01 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले समस्त युवाओं के नाम मतदाता सूची से जोड़ने हेतु कहा गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा उपस्थित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधिगणों को जानकारी दी गई कि मतदाता सूचियों मे 01 अक्टूबर को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले आम मतदाताओं के नाम जुडवाने, हटाने एवं संशोधन करने के लिये BLO के अलावा ई-मित्र के माध्यम से NVSP Portal, Voter Help Line App के द्वारा भी आवेदन कर सकते है ।पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान ऐसे आवेदक जिनके द्वारा स्वयं के मोबाईल नम्बर से Voter Helpline App के माध्यम से अथवा ऑफलाईन आवेदन करने पर अपना मोबाईल नम्बर अंकित किया है तो मतदाता सूची में पंजीकरण होने के पश्चात वह अपना ऑनलाईन e_ EPIC डाउनलोड कर सकते है की जानकारी भी दी गई। इसके साथ ही निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विवरण को जोड़ने और प्रमाणीकरण के लिए स्वैच्छिक आधार पर मतदाताओं से आधार डेटा का संग्रह किया जाता है। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के जिलाध्यक्षों/प्रतिनिधियों को प्रत्येक मतदान केन्द्र हेतु बूथ लेवल एजेण्ट (बीएलए) नियुक्त करने का आग्रह किया गया तथा जो बीएलओ के साथ पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान समन्वय कर आवेदन पत्र प्राप्त करने में सहयोग प्रदान करेगें । द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम, 20023 का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करवाने हेतु मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से आग्रह किया गया । वर्तमान में चल रहे बीएलओ के द्वारा घर-घर सर्वे के कार्य के बारे में भी जानकारी दी गई एवं राजनैतिक
दलों द्वारा नियुक्त बीएलए को सहयोग के लिए भी कहा गया ।
PWD वोटर्स को अधिक से अधिक जोड़ने हेतु एवं पलेगिंग हेतु उपस्थित प्रतिनिधियों को बीएलओ को सहयोग हेतु कहा गया एवं यह जानकारी भी दी गई कि इस बार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 40 प्रतिशत दिव्यांगता PWD वॉटर्स व 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर से मतदान की
व्यवस्था की जा रही है। वर्तमान में चल रहे मतदान केन्द्रो के पुनर्गठन के बारे में जानकारी दी गई कि 1425 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केन्द्रों व 2 किमी से अधिक दूरी वाले मतदान केन्द्रों का पुनर्गठन का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही मतदान केन्द्रों पर AMF/EMF की भी जानकारी दी गई। पिछले विधानसभा आम चुनाव 2018 के दौरान न्यून वोटिंग वाले मतदान केन्द्रों के बारे में जानकारी दी गई व न्यून वोटिंग के कारणों पर चर्चा की गई साथ ही वर्तमान चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु उपायों पर चर्चा की गई। वर्तमान में EP Retio Gender Retio के बारे में जानकारी दी गई एवं इसको बढ़ाने हेतु ज्यादा से ज्यादा महिलाओं के पंजीकरण हेतु सहयोग हेतु कहा गया है। वर्तमान में मतदाताओं के जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत SVEEP के अन्तर्गत EVM/VVPAT के बारे में आमजन को जानकारी देने हेतु जिला स्तर पर EDC के स्थापना के बारे में एवं प्रत्येक मतदान केन्द्र पर देन के द्वारा EVM/VVPAT के बारे में आमजन के जानकारी हेतु चलाए जा रहे कार्यक्रम की जानकारी दी गई।
विधानसभा चुनाव हेतु EVM/VVPAT की FLC पूर्ण होने व प्रशिक्षण व प्रचार प्रसार के लिए अलग से रखी गई EVM/VVPAT के बारे में जानकारी दी गई। बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से आम चुनाव में सहयोग की अपेक्षा की गई।
-0-

खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन विशेष शिविर रामसर में आयोजित

54 रजिस्ट्रेशन और 16 लाइसेंस के आवेदन प्राप्त, मौके पर ही खाद्य अनुज्ञापत्र जारी

बाड़मेर, 21 जुन। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार जिले में खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य भवन रामसर में शिविर आयोजित किया गया।
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि रामसर के आस पास जुड़े खाद्य कारोबारियों के लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर लगाया गया और मौके पर ही खाद्य अनुज्ञापत्र जारी किये गए।
 डॉ चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि 54 रजिस्ट्रेशन और 16 लाइसेंस खाद्य कारोबार कर्ताओ दवारा आवेदन प्राप्त किये गए और उन्हें मौके पर जारी कर खाद्य कारोबारकर्ताओ को सुपर्द किया गया । उक्त खाद्य कारोबारियों ने शिविर में अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनवाया।
डॉ चंद्रशेखर गजराज ने अवगत करवाया कि जिन खाद्य कारोबारकर्ताओ के पास अपने परिसर में खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है वह तुरंत ही अपने खाद्य अनुज्ञा पत्र बनवा लेवे नहीं तो उनके खिलाफ एक्ट के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-0-

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का आयोजन 12 से 26 जुन, होंगे विभिन्न कार्यक्रम

 बाड़मेर, 21 जुन। 26 जुन अंतराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के उपलक्ष में मादक पदार्थों के दुरूपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ 12 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का आयोजन किये जाएगा।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि उक्त नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का आयोजन 12 से 26 जुन को किया जाएगा। जिसमें नशा उन्मूलन हेतु नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यथा शैक्षणिक संस्थान जैसे विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल, व्यावसायिक संस्थान, कोचिंग संस्थान, सामुहिक रैलियां, सेमिनार, वर्कशॉप्स, ई-प्रतिज्ञा अभियान, नुक्कड नाटक, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद स्तर पर नशीले पदार्थों की आपूर्ति, मांग एवं दुष्प्रभाव दूर करने के संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने मादक पदार्थो के दुरूपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ दिनाक 12 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का आयोजन किये जाने हेतु सभी संबंधित विभागीय अधिकारी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजित करने संबंधी निर्देश दिए।
-0-

जल शक्ति अभियान "कैच द रेन" 2023 अंतर्गत बैठक 23 जुन को

बाड़मेर, 21 जुन। जल शक्ति अभियान "कैच द रेन" भारत सरकार के केन्द्रीय नॉडल अधिकारी, संयुक्त सचिव महोदय, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली की अध्यक्षता में 23 जुन सायं 04:30 बजे कलक्ट्रेट कॉन्फेन्स हॉल में आयोजित की जायेगी।

 जिला कलेक्टर एवं जिला कोर ग्रुप जल शक्ति अभियान के अध्यक्ष अरुण कुमार पुरोहित ने जिला कोर ग्रुप जल शक्ति अभियान "कैच द रेन" - 2023 की बैठक में सभी विभाग एवं ब्लॉक को समस्त सूचनाओं सहित भाग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सेन्ट्रल नोडल अधिकारी द्वारा निरीक्षण कराये जाने वाले कार्यों की सूची मय विवरण 22 जुन तक मेल आई.डी. SEWDSC.BARMER@RAJASTHAN.GOV.IN उपलब्ध करावें ।
-0-

आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में नोडल अधिकारियों की बैठक आज

बाड़मेर, 21 जुन। आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 की तैयारियों के सम्बन्ध में 22 जुन को प्रातः 11.00 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा। 
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने उक्त बैठक में सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए।

-0- 

गड़रा में खाद्य लाइसेंस शिविर गुरूवार 22 जुन को

बाड़मेर, 21 जुन। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य कारोबार शुरू करने के लिए अपना लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया जाना वैधानिक अनिवार्यता है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार 22 जुन, गुरूवार को गड़रा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें खाद्य कारोबारकर्ता को अपना खाद्य कारोबार का ऑनलाइन पंजीकरण करवाना आवश्यक है चाहे किसी प्रकार का खाद्य और पेय कारोबारकर्ता हो।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों और कस्बे के आस पास के खाद्य एवं पेय कारोबारकर्ता और मेडिकल दुकान जो फूड सप्लीमेंट आइटम का व्यवसाय करते है जैसे खाद्य पदार्थ कारोबार से जुडे विक्रेताओं निर्माताओं थोक, फुटकर, फेरीवाले, केटरिंग, ट्रांसफोर्ट फूड प्रोडक्शन विक्रय करने मेडिकल स्टोर्स मध्यान पश्चात मौजूद तैयार करने एवं स्वयं सहायता अस्पताल स्कूल कॉलेजों में संचालित कैंटीन छात्रावासों में संचालित कैंटीन दुध विक्रेता डेयरी चाय-पान दुकान फल सब्जी विक्रेता आदि खाद्य कारोबार करने वाले से अपील की है कि इन शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनवावें। 
बिना खाद्य लाईसेंस के व्यवसाय करने पर खाद्य अधिनियम एवं मानक के तहत कार्यवाही अमल में ली जाएगी।
-0-

महंगाई राहत शिविर - हुडो की ढाणी, सेवरों की ढाणी और जैसिन्दर स्टेशन ग्राम पंचायत पर 22 जून को होगें शिविर

बाड़मेर, 21 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलाइ्र्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है। 

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 22 जून को जिले में सनावड़ा, जानियाना, खानजी का तला, हीरा की ढाणी, इन्द्रोई, कोटड़ा, चिचड़ासर, पुराणियों का तला, दाखा, भागवा रघुनाथगढ़ के साथ सरनू चिमनजी, नयापुरा, सांईयों का तला, निम्बा की ढाणी, खारी, रामजी का गोल फांटा, तरला, हुडो की ढाणी, सेवरों की ढाणी और जैसिन्दर स्टेशन ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। 
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 48 के राजकीय बालिका महाविद्यालय में, वार्ड संख्या 49 के पुष्करणा समाज भवन बेरियों का वास में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 42 के दुध डेयरी में, वार्ड संख्या 43 के अम्बेडकर भवन में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 के नाथजी की कुटिया में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आदर्श स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन

 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

दिया योग को आत्मसात करने का संदेश
बाड़मेर, 21 जुन। 9 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श स्टेडियम में योग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। आदर्श स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में सैकड़ों लोगों ने शिरकत कर योगाभ्यास किया। इस दौरान बड़े-बुजुर्ग महिलाएं, बच्चे, युवक-युवतियां उत्साह के साथ योग करते नजर आए। सीमा सुरक्षा बल के जवानों एवं अधिकारियों ने योगाभ्यास कर आमजन को जीवन में योग को अपनाकर स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया।
जिला स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान योग चिकित्साधिकारी डाॅ. अभिषेक शर्मा एवं डाॅ. दुर्गा तिवारी ने सैकड़ों लोगों को योगाभ्यास करवाया। इस दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चैधरी, जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, नगर परिषद के सभापति दिलीप माली, आयुक्त योगेश आचार्य, नोडल अधिकारी नरेन्द्र कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नोडल अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने आमजन को योग को आत्मसात करने एवं समाज तथा विश्व में शांति एवं सौहार्द के प्रसार करने का संकल्प दिलाया। आदर्श स्टेडियम में प्रातः 6 बजे से आमजन प्रवेश शुरू हो गया था। इस दौरान पुलिस की ओर से माकूल सुरक्षा इंतजाम किए गए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए डाॅ. रणवीर सिंह राजपुरोहित ने योगाभ्यास करके आमजन की स्वस्थ्य रहने के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया। प्रतिदिन योगाभ्यास करके हम स्वयं को निरोगी बना सकते है। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में योग के महत्व को समझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। स्वस्थ रहने एवं विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए जवानों को नियमित रूप से योग करना चाहिए। उन्होंने मौजूदा भाग दौड़ की जिन्दगी में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सबको नियमित रूप से योगाभ्यास करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्मिकों ने योग और शांति पाठ के साथ शांति एवं भाईचारे के साथ सबकी खुशहाली के लिए सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया का संकल्प लिया।
आमजन को करवाए विभिन्न योगासन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के दौरान प्रार्थना के बाद शिथिलीकरण अभ्यास में ग्रीवा, स्कंध, कटि एवं घुटना संचालन कराया गया। इसके बाद खड़े होकर करने वाले ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन एवं बैठकर अदासन, वीरासन, अर्थ उष्ट्रासन, शंशाकासन, उत्तानमंडुकासन, चक्रासन तथा उदर के बल लेटने वाले मकरासन, भुजंगासन एवं शलभासन तथा पीठ के बल लेटने वाले सेतुबंधासन, उत्तानपादासन अर्धहलासन, पवनमुक्तासन समेत कई प्रकार के योगासन करवाए गए।
यहां भी हुआ आयोजन
सैनिक विश्राम गृह एवं जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बाड़मेर के प्रांगण में 21 जून की सुबह 7 बजे से 8 बजे तक 9वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल विक्रम सिंह राठौड़, कर्मचारी गण एवं गौरव सैनानियों व उनके पारिवारिक सदस्यों ने भाग लिया। गौरव सेनानी एक्स सार्जेंट अमित कपूर के सानिध्य में योगाभ्यास करवाया गया। अंत में उपस्थित सभी लोगों को अल्पाहार करवाया गया व जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया।
-0-

मंगलवार, 20 जून 2023

खाद्य लाइसेंस शिविर बुधवार को रामसर में

बाड़मेर, 20 जुन। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य कारोबार शुरू करने के लिए अपना लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया जाना वैधानिक अनिवार्यता है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार बुधवार को रामसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमे खाद्य कारोबारकर्ता को अपना खाद्य कारोबार का ऑनलाइन पंजीकरण करवाना आवश्यक है चाहे किसी प्रकार का खाद्य और पेय कारोबारकर्ता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों और कस्बे के आस पास के खाद्य कारोबारकर्ता और पेय कारोबार कर्ता और मेडिकल दुकान जो फ़ूड सप्लीमेंट आइटम का व्यसाय करते है जैसे खाद्य पदार्थ कारोबार से जुडे़ विक्रेताओं निर्माताओं थोक फुटकर फेरीवाले केटरिंग ट्रांसफोर्ट फूड प्रोडक्शन विक्रय करने मेडिकल स्टोर्स मध्यान पश्चात मौजूद तैयार करने एवं स्वयं सहायता अस्पताल स्कूल कॉलेजों में संचालित कैंटीन छात्रावासों में संचालित कैंटीन दुध विक्रेता डेयरी चाय-पान दुकान फल सब्जी विक्रेता आदि खाद्य कारोबार करने वाले से अपील की है कि इन शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनवावें। 
बिना खाद्य लाईसेंस के व्यवसाय करने पर खाद्य अधिनियम एवं मानक के तहत कार्यवाही अमल में ली जाएगी।
-0-

आईटीआई चौहटन, धनाऊ एवं सेड़वा में आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई

 बाड़मेर, 20 जून। राजकीय आईटीआई चौहटन, धनाऊ एवं सेड़वा में एससीवीटी योजना अंतर्गत प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई, 2023 है। इच्छुक अभ्यार्थी ऑनलाइन आवेदन स्वंय की एसएसओ आईडी अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से कर सकते है।

 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधीक्षक ने बताया कि आईटीआई चौहटन में मैकेनिक डीजल, फिटर एवं वायरमैन व्यवसायों, आईटीआई धनाऊ में मैकेनिक डीजल, फिटर एवं प्लम्बर व्यवसायों, आईटीआई सेड़वा में मैकेनिक डीजल, इलेक्ट्रीशियन एवं डोमेस्टिक पेंटर व्यवसायों के लिए प्रवेश होंगे। वर्तमान में राजकीय आईटीआई धनाऊ एवं सेड़वा आईटीआई चौहटन के कैंपस से संचालित की जा रही है अतः उक्त संस्थानों के प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण कार्य आईटीआई चौहटन में ही संपन्न होगा।
 संस्थान के प्रवेश प्रभारी के अनुसार प्रथम सीट का आवंटन 24 जुलाई, 2023 को होगा। इसके पश्चात आवेदन पत्र प्रिंट मय योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं नियमानुसार प्रशिक्षण शुल्क 25 से 31 जुलाई, 2023 तक राजकीय आईटीआई चौहटन संस्थान में जमा होगें। प्रवेश संबंधी विस्तृत सूचना एवं जानकारी के लिए राजकीय आईटीआई चौहटन एवं बाड़मेर से संपर्क अथवा वेबसाईट ttps://hteapp.hte.rajasthan.gov.in/iti_admission/ का अवलोकन किया जा सकता है।
-0-

योग दिवस समारोह में कार्मिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश

बाड़मेर, 20 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह में विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदर्श स्टेडियम में 21 जून को प्रातः 7 से 8 बजे तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के निर्देश संबंधित विभागाध्यक्षों को जारी किए गए है।
-0-

आदर्श स्टेडियम में आज मनाया जाएगा 9वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह

जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को समुचित इंतजाम करने के निर्देश दिए

 बाड़मेर, 20 जून। जिला मुख्यालय पर 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को आदर्श स्टेडियम में मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसको लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों को समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
 जिला कलक्टर अरूण पुरोहित ने बताया कि 21 जून को 9वें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आदर्श स्टेडियम में जिला स्तरीय समारोह प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजित होगा। इसके लिए आमजन से प्रातः 6.30 बजे तक स्टेडियम परिसर में पहुंचने का अनुरोध किया गया है। ताकि वे जिला स्तरीय समारोह में शिरकत कर सके। उनके मुताबिक अन्तराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में जन प्रतिनिधियों, सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, नागरिक सुरक्षा, होमगार्ड, स्काउट, एन.एस.एस., एन.सी.सी., नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
 उन्होंने बताया कि बाड़मेर जिले में पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर भी अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए उपखंड एवं विकास अधिकारियों के जरिए समुचित इंतजाम किए जा रहे है। उन्होंने अधिकाधिक लोगों से योग दिवस समारोह में उपस्थित होने की अपील की है।
-0-

महंगाई राहत शिविर - पुराणियों का तला, दाखा और भागवा रघुनाथगढ़ ग्राम पंचायत पर 21 जून को होगें शिविर

बाड़मेर, 20 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलार्इ्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 21 जून को जिले में सरनू पनजी, गंगापुरा, गिड़ा, डबोई, मीठीबेरी, खुडाणी, गंगासरा, आकोड़ा, सिणधरी चौसीरा के साथ सनावड़ा, जानियाना, खानजी का तला, हीरा की ढाणी, इन्द्रोई, कोटड़ा, चिचड़ासर, पुराणियों का तला, दाखा और भागवा रघुनाथगढ़ ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 48 के राजकीय बालिका महाविद्यालय में, वार्ड संख्या 49 के पुष्करणा समाज भवन बेरियों का वास में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 42 के दुध डेयरी में, वार्ड संख्या 43 के अम्बेडकर भवन में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय के लिए आवेदन 26 जून तक आमंत्रित

बाड़मेर, 20 जून। राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय, अभे का पार रामसर में कक्षा 6 से 9 बालिकाओं (माध्यमिक स्तर) के लिए विद्या संबल योजना के तहत गैस्ट फैकल्टी के रूप में निजी अभ्यार्थी या सेवानिवृत विषय अध्यापकों से 26 जून, 2023 को सायं 6 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापुरी ने बताया कि प्राचार्य-01, वरिष्ठ अध्यापक अग्रेजी, हिन्दी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान कुल पांच, अध्यापक लेवल-2 अग्रेजी, गणित विज्ञान, उर्दु कुल तीन पद एवं शारीरिक शिक्षक 01 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। उन्होने बताया कि प्रत्येक रिक्त पद के विरुद्ध यथासंभव 03 अभ्यार्थियों का पैनल तैयार किया जायेगा, योग्य अभ्यार्थियों का चयन निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक परीक्षा यथा माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, बीएड एवं रीट उर्तीण जिसकी समयावधि समाप्त न हो परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांकों पर वरीयता सूची के आधार पर किया जायेगा। जिसकी निजी महिला अभ्यार्थियों के लिए न्युनतम आयु सीमा 21 वर्ष व सेवानिवृत शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष रखी गई है। यह व्यवस्था पूर्ण रूप से अस्थायी है। यह रिक्त पद प्रतिनियुक्ति अथवा राज्य सरकार द्वारा अन्य रीति से भरे जाने अथवा शैक्षणिक सत्र समाप्ति होने तक जो भी पहले हो उस अवधि के लिए रहेगी।
उन्होंने बताया कि आवेदक अपना आवेदन पत्र तथा विस्तृत जानकारी (आवेदन पत्र का प्रारूप, न्युनतम योग्यता, शर्तो तथा शपथ पत्र) के लिए श्री अबुबकर सिद्धिक संदर्भ व्यक्ति से कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, रामसर से व्यक्तिशः सम्पर्क किया जा सकता है। पात्र महिला अभ्यार्थी मूल आवेदन पत्र जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अल्पसंख्यक मामलात विभाग बाड़मेर में जमा करा सकते है।
-0-

डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना एक दिवसीय जिला स्तरीय शिविर गुरुवार को

बाड़मेर, 20 जुन। राज्य के समग्र औद्योगिक विकास में कमजोर एवं दलित वर्गों की प्रभावी भागीदारी एवं राज्य के गैर कृषि क्षेत्रों यथा विनिर्माण, सेवा एवं व्यापार के विकास में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग का योगदान सुनिश्चित करने हेतु डॉ. भीमराव अम्बेडकर राजस्थान दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 एक दिवसीय जिला स्तरीय शिविर का आयोजन 22 जुन को प्रातः 10 बजे स्थान सभागार कृषि भवन अन्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर बाडमेर में किया जा रहा है।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक सहीराम ने बताया कि उक्त योजनान्तर्गत आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में लक्षित वर्गों के उद्यमियों सहित पात्र व्यक्तियों उद्यम की स्थापना, विस्तार, आधुनिकीकरण, विविधिकरण हेतु विभिन्न प्रकार की वित्तीय सहायता अनुदान एवं अन्य सुविधाओं संबंधी प्रावधान किए गए है। एस.टी. एस. सी. के उद्यमियों को कम लागत पर ऋण सुविधा, ब्ळज्डैम् अन्तर्गत गारटी फीस मार्जिनमनी अनुदान व्याज अनुदान सहित विभिन्न सुविधाओं में लाभान्वित किया जायेगा।
-0-

बाड़मेर में बिपरजॉय के प्रभावितों से मिले मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री का हवाई सर्वे

मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से मिलकर ली नुकसान की जानकारी
अधिकारियों को दिए सर्वे कराने और त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश
बाड़मेर, 20 जून मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को बाड़मेर जिले में बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। उन्होंने चौहटन, धनाऊ और आसपास के क्षेत्रों में सर्वे करने के बाद प्रभावितों से मुलाकात भी की।
श्री गहलोत ने प्रभावितों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिपरजॉय को गंभीरता से लेकर पूर्व में ही तैयारियां कर ली गई थीं। मौसम विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय रखा जा रहा है। कच्चे मकानों, पशुओं और विद्यालय भवनों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण कराकर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 हजार से अधिक लोगों को बिपरजॉय आने से पूर्व ही शिफ्ट किया गया था। आर्मी सहित एसडीआरएफ की 17 और एनडीआरएफ की 8 टीम सहित राहत एवं बचाव कार्यों में आपदा मित्रों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश में क्षतिग्रस्त हुए सड़क, बिजली पोल और ट्रांसफॉर्मर व अन्य की शीघ्र मरम्मत के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
श्री गहलोत ने आमजन से अपील की है कि वे नदी या अन्य जलभराव वाले स्थानों पर नहीं जाएं। किसी अनहोनी के अंदेशा होने पर प्रशासन को तुरंत सूचित करें। इस दौरान आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल, जिला प्रमुख श्री महेन्द्र चौधरी, बाड़मेर विधायक श्री मेवाराम जैन, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, जिला कलक्टर श्री अरूण कुमार पुरोहित एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद साथ रहे।
-0-

सोमवार, 19 जून 2023

मुख्यमंत्री श्री गहलोत मंगलवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

चोहटन में तूफान प्रभावित लोगों से  मुलाकात करेंगे
बाड़मेर, 19 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मंगलवार को एक दिवसीय बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बिपरजॉय चक्रवाती तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और प्रभावित लोगो से मुलाकात करेंगे।
  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मंगलवार सुबह 9 बजे जयपुर से प्रस्थान कर सुबह 10 बजे उतरलाई पहुचेंगे। यहा से वह 10.10 बजे हेलीकॉप्टर से उड़ान भर कर बाड़मेर जिले के बिपरजॉय चक्रवाती तूफान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद वह 11 बजे चौहटन पहुचेंगे तथा वहां तूफान  प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे चौहटन से सांचौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

जिले में अब तक 5 लाख 99 हजार से अधिक परिवार हुए लाभान्वित

31 लाख 07 हजार से अधिक गारन्टी कार्ड जारी

बाडमेर, 19 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए गये महंगाई राहत कैंपों को लेकर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत जिले में अब तक 599573 परिवारों को लाभान्वित करते हुए 3107830 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड जारी किये जा चुके है। जिसमें सोमवार को आयोजित किए गए महंगाई केंप के अंतर्गत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 1273, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 1273 इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 437, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 765, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 62, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 906, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 1421, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 365, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 811, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 20 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 7333 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

खाद्य लाइसेंस शिविर 21 जुन को रामसर और 22 जुन को गड़रा में

बाड़मेर, 19 जुन। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य कारोबार शुरू करने के लिए अपना लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया जाना वैधानिक अनिवार्यता है।


जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार 21 जुन को रामसर में और 22 जुन को गड़रा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमे खाद्य कारोबारकर्ता को अपना खाद्य कारोबार का ऑनलाइन पंजीकरण करवाना आवश्यक है चाहे किसी प्रकार का खाद्य और पेय कारोबारकर्ता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों और कस्बे के आस पास के खाद्य कारोबारकर्ता और पेय कारोबार कर्ता और मेडिकल दुकान जो फ़ूड सप्लीमेंट आइटम का व्यसाय करते है जैसे खाद्य पदार्थ कारोबार से जुडे़ विक्रेताओं निर्माताओं थोक फुटकर फेरीवाले केटरिंग ट्रांसफोर्ट फूड प्रोडक्शन विक्रय करने मेडिकल स्टोर्स मध्यान पश्चात मौजूद तैयार करने एवं स्वयं सहायता अस्पताल स्कूल कॉलेजों में संचालित कैंटीन छात्रावासों में संचालित कैंटीन दुध विक्रेता डेयरी चाय-पान दुकान फल सब्जी विक्रेता आदि खाद्य कारोबार करने वाले से अपील की है कि इन शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनवावें। 
बिना खाद्य लाईसेंस के व्यवसाय करने पर खाद्य अधिनियम एवं मानक के तहत कार्यवाही अमल में ली जाएगी।
-0-

राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 26 जून तक आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 19 जून। राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय, अभे का पार रामसर में कक्षा 6 से 9 बालिकाओं (माध्यमिक स्तर) के लिए विद्या संबल योजना के तहत गैस्ट फैकल्टी के रूप में निजी अभ्यार्थी या सेवानिवृत विषय अध्यापकों से 26 जून, 2023 को सायं 6 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापुरी ने बताया कि प्राचार्य-01, वरिष्ठ अध्यापक अग्रेजी, हिन्दी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान कुल पांच, अध्यापक लेवल-2 अग्रेजी, गणित विज्ञान, उर्दु कुल तीन पद एवं शारीरिक शिक्षक 01 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। उन्होने बताया कि प्रत्येक रिक्त पद के विरुद्ध यथासंभव 03 अभ्यार्थियों का पैनल तैयार किया जायेगा, योग्य अभ्यार्थियों का चयन निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक परीक्षा यथा माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, बीएड एवं रीट उर्तीण जिसकी समयावधि समाप्त न हो परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांकों पर वरीयता सूची के आधार पर किया जायेगा। जिसकी निजी महिला अभ्यार्थियों के लिए न्युनतम आयु सीमा 21 वर्ष व सेवानिवृत शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष रखी गई है। यह व्यवस्था पूर्ण रूप से अस्थायी है। यह रिक्त पद प्रतिनियुक्ति अथवा राज्य सरकार द्वारा अन्य रीति से भरे जाने अथवा शैक्षणिक सत्र समाप्ति होने तक जो भी पहले हो उस अवधि के लिए रहेगी।
उन्होंने बताया कि आवेदक अपना आवेदन पत्र तथा विस्तृत जानकारी (आवेदन पत्र का प्रारूप, न्युनतम योग्यता, शर्तो तथा शपथ पत्र) के लिए श्री अबुबकर सिद्धिक संदर्भ व्यक्ति से कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, रामसर से व्यक्तिशः सम्पर्क किया जा सकता है। पात्र महिला अभ्यार्थी मूल आवेदन पत्र जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अल्पसंख्यक मामलात विभाग बाड़मेर में जमा करा सकते है।
-0-

प्रभारी सचिव और जिला कलक्टर ने किया जिले का दौरा

बिपरजॉय चक्रवात और अतिवृष्टि से खराबे का किया आकलन

विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा, दिए व्यापक दिशा-निर्देश
बाड़मेर, 19 जून। जिले के प्रभारी सचिव, सम्भागीय आयुक्त के.सी. मीणा और जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और अतिवृष्टि से हुए खराबे और नुकसान  आकलन करने सोमवार को जिले के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और विस्तृत जानकारी ली।
जिले के प्रभारी सचिव और संभागीय आयुकत मीना तथा जिला कलेक्टर पुरोहित ने इस दौरान बिप्रजॉय चक्रवाती तूफान से हुए खराबे एव नुकसान का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने सोमवार को जिले के सिणधरी, गुड़ामालानी, धोरीमन्ना, धनाऊ और चोहटन क्षेत्र में भ्रमण कर हालत का जायजा लेंगे और खराबे एवं नुकसान का जायजा लिया।
सम्भागीय आयुक्त ने निरीक्षण दौरे में खासकर जिले के विभिन्न जल भराव एवं वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और इस बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने वर्षाकाल के मद्देनजर जरूरी तमाम उपायों के प्रति अधिकारियो को गंभीर रहने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने जल भराव से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए वहां जल भराव को देखा तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मड पम्प द्वारा जल निकासी का पूर्ण कार्य सुनिश्चित कराएं।
ग्रामीणों से संवाद
निरीक्षण दौरे में संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से चर्चा कर हुए खराबे और नुकसान तथा क्षेत्र की जरूरतों व समस्याओं आदि के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने बिपरजॉय की वजह से हुए खराबे को विस्तृत सर्वे कराने की जानकारी दी।
उन्होंने मानसून के दौरान सतर्क रहते हुए सभी प्रकार की सावधानियों का पालन करने की बात कही। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर दृष्टि से मुस्तैद है और हरसंभव सहायता के लिए प्रयासरत है। साथ ही उनके नुकसान का पूरा और सही सर्वेक्षण कराया जाएगा और उन्हे उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
-0-

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान - 10 दिन में 88 नमुने जॉच हेतु भेजे

बाड़मेर, 19 जुन। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान निरंतर जारी है। 01 जुन से 10 जुन की अवधि में सर्विलांस और एक्ट के तहत कुल 88 नमूने लिये गये है। जिन्हें जाँच के लिए लेब में भिजवाए जा चूके है। जाँच रिर्पोट प्राप्त होने के पश्चात् अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। इसी कड़ी में खाद्य कारोबार कर्ता के लिए खाद्य अनुज्ञापत्र के दो केम्प भी लगाये गए।
-0-

आईटीआई धोरीमन्ना में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई

बाड़मेर, 19 जुन। राजकीय आईटीआई धोरीमन्ना में एससीवीटी योजना अंतर्गत प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधीक्षक ने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी ऑनलाइन आवेदन स्वंय की एसएसओ आईडी अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से कर सकते है। संस्थान में मैकेनिक डीजल, पेंटर जनरल एवं वायरमैन व्यवसायों के लिए प्रवेश होंगे। वर्तमान में राजकीय आईटीआई धोरीमन्ना आईटीआई बाड़मेर के कैंपस से संचालित की जा रही है अतः आईटीआई धोरीमन्ना के भवन बनने तक प्रशिक्षण आईटीआई बाड़मेर में ही संपन्न होगा।
संस्थान के प्रवेश प्रभारी के अनुसार प्रथम सीट आवंटन 24 जुलाई को होगा उसके पश्चात आवेदन पत्र प्रिंट मय योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं नियमानुसार प्रशिक्षण शुल्क 25 जुलाई से 31 जुलाई तक राजकीय आईटीआई बाड़मेर संस्थान में जमा होगे। प्रवेश संबंधी विस्तृत सूचना एवं जानकारी के लिए राजकीय आईटीआई बाड़मेर से संपर्क अथवा विभागीय वेबसाइट  https://hteapp.hte.rajasthan.gov.in/iti-admission/ का अवलोकन करें।
-0-

महंगाई राहत शिविर - गंगासरा, आकोड़ा और सिणधरी चौसीरा ग्राम पंचायत पर 20 जून को होगें शिविर

बाड़मेर, 19 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलार्इ्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 20 जून को जिले में हाथीतला, माजीवाला, आलमसरिया, भाखरपुरा, भींडे का पार, जोरानाड़ा, रोहिला, नवातला राठोदडान, नाकोड़ा, सेवाली, महिलावास के साथ सरनू पनजी, गंगापुरा, गिड़ा, डबोई, मीठीबेरी, खुडाणी, गंगासरा, आकोड़ा और सिणधरी चौसीरा ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 45 और 46 के सरस्वती विद्या मंदिर इंदिरा नगर में,वार्ड संख्या 47 के सामुदायिक सभा भवन लक्ष्मी नगर में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 40 और 41 के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिव चौराहा में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

जिला कलक्टर अरूण पुरोहित ने की अपील, बरसाती पानी से भरे तालाब,नाडी, खडीन से रहें दूर

बाड़मेर, 19 जून। जिले में अच्छी बरसात के बाद नाडी, तालाब, खडीन, जोहड इत्यादि में पानी का स्तर अचानक बढ़ रहा है, जिससे हादसे होने का भी खतरा बढ़ने की सम्भावना है।

जिला कलक्टर अरूण पुरोहित ने आमजन से अपील की है कि वे भरे हुए तालाब नाडियों, खडीन इत्यादि से दूर रहे एवं उसमें किसी प्रकार से नहाने या तैरने का प्रयास भी नहीं करे। उन्होंने जीवन की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के तालाबों से दूरी बनाएं रखने की अपील की। विशेष रूप से बच्चों को इनसे दूर रहने को जागरूक करें। उन्होंने यह भी अपील की है कि आमजन बारिश के दौरान नदी, नालों को पार करते समय पहले यह जान ले कि उसमें जल स्तर कितना है, उसके बाद ही नदी, नालों को सावधानीपूर्वक पार करे।
    जिला कलक्टर ने इस सम्बन्ध में विशेष रूप से बच्चों को पानी से भरे हुए नाडी, तालाब, खडीन इत्यादि से दूर रखे जाने की अपील की एवं लोगों से कहा कि वे बच्चों को अपनी ओर से पूरी हिदायत दे कि वे इन भरे हुए तालाब, नाडियों से दूर ही रहे एवं किसी प्रकार का उसमें नहाने का प्रयास नहीं करे और न ही अपने जीवन को जोखिम में डाले।
-0-

बिप्रजोय तूफान से हुए खराबे के आंकलन को होगा विस्तृत सर्वे

 साप्ताहिक समीक्षा बैठक

चक्रवात से क्षतिग्रस्त विद्युत तंत्र को तुरंत करे दुरस्त - पुरोहित
बाड़मेर, 19 जून। जिले में पानी, बिजली, सडक, चिकित्सा आदि आवश्यक सेवाओं की जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने सोमवार को साप्ताहिक बैठक में विस्तृत समीक्षा की।
  इस अवसर पर जिला कलेक्टर पुरोहित ने जिले में बिप्रजॉय चक्रवर्ती तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत तंत्र की अविलंब बहाली के निर्देश देते हुए पेयजल स्रोतों पर नियमित बिजली पहुचाने को कहा। इस दौरान उन्होंने आगामी 21 जून को अंतर राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की ओर फ्लेगशिप योजनाओ की प्रगति पर चर्चा की।
  पुरोहित ने बताया कि पिछले तीन दिवस में जिले में बिपरजॉय तूफान के प्रभाव से चौहटन, सेड़वा, धोरीमन्ना, धनाऊ, गुडामालानी, सिणधरी, समदड़ी, सिवाना, मोकलसर, बालोतरा, पचपदरा, कल्याणपुर एवं बाड़मेर तहसील के अनेक क्षेत्रों में काफी मात्रा में बरसात होने से कई जगहों पर जल प्लावन की स्थिति उत्पन्न हुई है एवं अनेक तालाब, खड़ीन, एनिकट, बांध आदि में व्यापक रूप से पानी की आवक हुई है। साथ ही बरसात के कारण कई सड़कों पर भी पानी का प्रवाह निरन्तर बना हुआ है। ऐसे में इन स्थानों पर युवाओं एवं विशेषकर बच्चों के द्वारा पानी से भरे हुए उक्त प्रकार के स्थानों पर दुर्घटाओ को रोकने को जागरूकता अभियान चलाया जाए।
  जिला कलेक्टर ने तूफान प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का तत्काल प्रभाव से सर्वे करवाकर सूचना तीन दिवसों में भेजने को कहा ताकि आवश्यक स्वीकृतियां जारी की जा कर आमजन को शीघ्रातिशीघ्र राहत पहुचाई जा सके। उन्होंने सर्वे कार्य में स्थानीय जन प्रतिनिधियों से भी फीड बैक लेने को कहा।
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने अधीक्षण अभियंता, सा.नि. वि से कहा कि वे जिले में सड़कों को हुई क्षति को ठीक करवाये जिससे परिवहन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो साथ ही जहां जल प्रवाह हो रहा है वहां पर आवश्यक सूचना पट्ट लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। इसी तरह जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को हुई क्षति को तत्काल दुरुस्त कराते हुए निर्बाध विद्युत सप्लाई सुनिश्चित करावें। वही जन स्वा. अभि विभाग प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को हुई क्षति को तत्काल दुरूस्त कराते हुए निर्बाध पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करायें।
इस दौरान पुरोहित ने कहा कि बारिश के बाद जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग आवश्यक बंदोबस्त सुनिश्चित करें एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी लारवा गतिविधियां समय पर संपादित करें ताकि मच्छर का प्रकोप नहीं हो सके। उन्होंने तूफान के दौरान पशुधन की क्षति को सर्वे कराने और पशुओं में सीजनल बीमारियों को टीका करन और पर्याप्त दवाई उपलब्ध रखने को कहा।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने साप्ताहिक प्रगति की जानकारी दी। बैठक में कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी महावीर सिंह जोधा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मोजूद रहे।
-0-

रविवार, 18 जून 2023

खाद्य लाइसेंस शिविर 20 जुन को रामसर में और 21जुन को गागरिया में

बाड़मेर, 18 जुन। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य कारोबार शुरू करने के लिए अपना लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया जाना वैधानिक अनिवार्यता है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार इसके 20 जून को रामसर और 21जुन को गागरिया में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमे खाद्य कारोबार कर्ता को अपना खाद्य कारोबार का ऑनलाइन पंजीकरण करवाना आवश्यक है चाहे किसी प्रकार का खाद्य और पेय कारोबार कर्ता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों और कस्बे के आस पास के खाद्य खारोबार कर्ता और पेय कारोबार करता और मेडिकल दुकान जो फ़ूड सप्लीमेंट आइटम का व्यवसाय करते है जैसे खाद्य पदार्थ कारोबार से जुडे़ विक्रेताओं निर्माताओं थोक फुटकर फेरीवाले केटरिंग ट्रांसफोर्ट फूड प्रोडक्शन विक्रय करने मेडिकल स्टोर्स मध्यान पश्चात मौजूद तैयार करने एवं स्वयं सहायता अस्पताल स्कूल कॉलेजों में संचालित कैंटीन छात्रावासों में संचालित कैंटीन दुध विक्रेता डेयरी चाय-पान दुकान फल सब्जी विक्रेता आदि खाद्य कारोबार करने वालों से अपील की है कि इन शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनवावें। बिना खाद्य लाईसेंस के व्यवसाय करने पर खाद्य अधिनियम एवं मानक के तहत कार्यवाही अमल में ली जाएगी।
-0-

महंगाई राहत शिविर - नाकोड़ा, सेवाली और महिलावास ग्राम पंचायत पर 19 जून को होगें शिविर

बाड़मेर, 18 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है। 

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 19 जून को जिले में हाथीतला, माजीवाला, लीलाला, आलमसरिया, भाखरपुरा, भींडे का पार, जोरानाड़ा, रोहिला, नवातला राठोदडान, नाकोड़ा, सेवाली और महिलावास ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। 
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 45 और 46 के सरस्वती विद्या मंदिर इंदिरा नगर में,वार्ड संख्या 47 के सामुदायिक सभा भवन लक्ष्मी नगर में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 40 और 41 के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिव चौराहा में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

शुक्रवार, 16 जून 2023

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के मध्येंजर एहतियान पुख्ता प्रबंध

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण

संभावित क्षेत्रों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तैनात
नुकसान से बचने के लिए हर स्तर पर सतर्कता और सावधानी जरूरी
बाड़मेर, 16 जून। जिले में चक्रवाती तूफान बीपरजॉय से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शुक्रवार को जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित और पुलिस अधीक्षक दीगत आनंद ने संयुक्त निरीक्षण कर तूफान से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का जायजा लिया और बाढ़ बचाव के प्रबंधों की धरातल पर जाकर समीक्षा की।
   जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित ने पुलिस अधीक्षक दीगत आनंद के साथ जिला मुख्यालय के अलावा चोहटन, धनाऊ और धोरीमन्ना उपखंड क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ चक्रवाती तूफान के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की।
  जिला कलेक्टर ने बताया कि तूफान से सर्वाधिक प्रभाव की आशंका वाले क्षेत्रों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियो को तैनात कर पर्याप्त मात्रा में बाढ़ बचावकर्मी और उपकरण भिजवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती प्रतिष्ठा पिलानिया को नगर परिषद क्षेत्र बाड़मेर और जिला मुख्यालय की निचली कच्ची बस्तियों, अश्विनी पंवार को नगर परिषद क्षेत्र बालोतरा और बायतु, सिणधरी और सिवाना के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह अंजुम ताहिर सम्मा को कवास और उपखंड क्षेत्र बाड़मेर तथा अनिल कुमार पुनिया को चोहटन,सेड़वा,धोरीमन्ना, रामसर के प्रभारी बनाया गया है। वही सभी उपखंड मुख्यालय पर संबंधित एस डी एम भी अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहेंगे।
   जिला कलक्टर ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मध्येंजर आमजन से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होने मौसम विभाग द्वारा जारी गाईडलाईन की पूरी-पूरी पालना करने को कहा है 
 जिला कलेक्टर ने बताया कि मोसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बीपरजाय के मध्येंजर जिले में 17 जून को भी
रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में भारी से अति भारी बारिश हो सकती हैं और 60-70 घंटे प्रति किमी की गति से तेज हवा चल सकती है। ऐसे में आमजन अत्यंत सावधानी बरते। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहे और अनावश्यक बाहर नहीं निकले।बारिश होने पर कच्ची दीवारों, बड़े पेड़ों के पास खड़े न हों, पशुओं को पेड़ों से नहीं बांधे तथा अगर तेज हवा चल रही हो तो खुले मैदान में होने पर लेट जाएं। 
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ, पुलिस, नगर परिषद, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, जोधपुर डिस्कॉम, आदि सभी विभाग मुस्तैदी से क्रियाशील हैं। 
उन्होंने सभी नागरिकों को इस दौरान जागरूक रहने तथा अन्य सभी लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया है ताकि इस तूफान से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। 
 उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 02982-222226 पर सम्पर्क कर सकते हैं।  
-0-

मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के खातों में डीबीटी से भेजे 175 करोड़ रुपए

 लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम

आमजन को राहत देने का संकल्प हो रहा साकाररू मुख्यमंत्री
प्रदेशभर के लगभग 42 हजार पशुपालक लाभान्वित
जिले के 2219 पशुपालकों को 9.10 करोड़ रुपए की सहायता राशि हस्तांतरित
बाड़मेर, 16 जून। जिले में राजस्थान किसान महोत्सव के तहत पंचायत समिति बालोतरा परिसर में लंपी रोग सहायता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से पशुपालकों एवं किसानों को अधिकतम राहत देने का संकल्प साकार हो रहा है।
श्री गहलोत शुक्रवार को राजस्थान किसान महोत्सव के पहले दिन लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लम्पी महामारी के दौरान राज्य में कुशल प्रबंधन किया गया। लम्पी महामारी में दुधारू गौवंश गंवाने वाले पशुपालकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता देने की घोषणा बजट में की गई। इसके क्रियान्वयन में आज प्रदेशभर के पशुपालकों के खातों में प्रति परिवार 2 दुधारू गोवंश के लिए 40-40 हजार रुपए डीबीटी द्वारा भेजे जा रहे हैं। इस वर्ष लम्पी महामारी से बचाव हेतु 68 लाख से अधिक गौवंश का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर करीब 41 हजार 900 पशुपालकों के खाते में लम्पी रोग से मृत दूधारू पशुओं के लिए 175 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि हस्तांतरित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दूध पर प्रति लीटर 5 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। प्रत्येक परिवार हेतु 2-2 दुधारू पशुओं का प्रति पशु 40,000 रुपये का बीमा किया जा रहा है। गौशालाओं को 9 माह व नंदीशालाओं को 12 माह का अनुदान दिया जा रहा है। नंदीशाला खोलने के लिए प्रति ग्राम पंचायत 1.56 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक गौशालाओं को लगभग 2500 करोड़ रुपए का अनुदान दिया चुका है। राज्य सरकार के निर्णयों से दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में राजस्थान देश में प्रथम राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवादकार्यक्रम के दौरान श्री गहलोत ने प्रदेश के नवगठित जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया। खैरथल से श्रीमती हेमलता एवं सुदेश कुमारी, नीमकाथाना से श्रीमती आंची देवी एवं कमला देवी, कोटपूतली से श्रीमती भगवती देवी एवं सुनीता देवी, केकड़ी से श्रीमती शोभा एवं मनीषा कुमारी, ब्यावर से श्रीमती आमना काठात एवं साबु, कुचामन से श्रीमती गीता देवी एवं फूसी देवी एवं शाहपुरा से श्रीमती सोना देवी एवं कस्तूरी देवी ने संवाद के दौरान लम्पी रोग में मृत दुधारु गायों के लिए 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता हेतु मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके खातों में आई सहायता राशि से वे नए पशु खरीद सकेंगे, जिससे उन्हें घर चलाने में सुगमता होगी तथा बच्चों को बेहतर पोषण मिल सकेगा। इस अवसर पर लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का नए जिलों के गठन के लिए आभार व्यक्त किया। किसानों को समर्पित सरकार के मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक कृषि बजट प्रस्तुत करने वाला राजस्थान पहला राज्य है। किसानों के लिए लाई गई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 12 कृषि मिशन शुरू किए गए हैं। कृषक कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर 7500 करोड़ रुपये की गयी है। राज्य में किसानों के लिए 18 हजार करोड़ रुपए के फसल बीमा क्लेम वितरण, करीब चार लाख कृषि कनेक्शन, 26.50 लाख मीटर तारबंदी, 2000 यूनिट तक निःशुल्क बिजली जैसे कदम उठाए गए हैं। इंदिरा गांधी फीडर का 108 किलोमीटर क्षेत्र में मरम्मत कार्य किया गया है। रोजगार देने में राजस्थान अग्रणीश्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में 3.50 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देने का कार्य कर रही है। निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लिए 100 मेगा जॉब फेयर आयोजित किए जा रहे हैं। गिग वर्कर्स के हितों की रक्षा करने एवं उन्हें शोषण से बचाने हेतु 200 करोड़ के बजट के साथ गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की गई है। राजस्थान अपने शानदार वित्तीय प्रबंधन के कारण आर्थिक विकास दर में देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। राज्य में संचालित योजनाएं आज देशभर में चर्चा का विषय है। राजस्थान को वर्ष 2030 तक विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की मंशा के साथ कार्य कर रही है। हर वर्ग के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। राज्य में 303 नए कॉलेज खोलने, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने, 500 युवाओं को विदेशों में निःशुल्क पढ़ने के लिए भेजने तथा अनुप्रति योजना के तहत 30 हजार विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा देने जैसे फैसलों के कारण राज्य शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, राइट टू हैल्थ कानून बनाने जैसे फैसलों की पूरे देश में चर्चा है। 1 करोड़ से अधिक लोगों को न्यूनतम 1000 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की गई है। केन्द्र सरकार को भी कानून बनाकर देशवासियों को सामाजिक सुरक्षा तथा स्वास्थ्य का अधिकार देने एवं ओपीएस लागू करने का निर्णय लेना चाहिए। श्री गहलोत ने कहा कि इंदिरा रसोई योजना से आमजन को 8 रूपए में पौष्टिक भोजन प्राप्त हो रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे लगभग 1 करोड़ से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों में 7 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड बांटे जा चुके हैं और 1.55 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है। तीन दिवसीय महोत्सव में लगभग 50 हजार किसान लेंगे हिस्सा 16 से 18 जून तक चलने वाले राजस्थान किसान महोत्सव में 50 हजार किसान भाग ले रहे हैं। यहां कृषि, बागवानी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और कृषि विपणन की विश्व स्तरीय तकनीकों का प्रदर्शन किया गया है। इसके अलावा कृषि, बागवानी और पशुपालन के लिए जाजम-चौपालों की व्यवस्था की गई है। इससे विशेषज्ञ और किसान एक-दूसरे से रूबरू हो सकेंगे। इस अवसर पर किसानों को उद्योग लगाने, उर्वरकों और उन्नत बीजों की जानकारी देने और युवाओं को एंटरप्रेन्योर बनाने के लिए 200 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विधिवत रूप से गौ पूजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश में लम्पी महामारी के दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गए कुशल प्रबंधन पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
श्री गहलोत ने इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा निर्मित कृषि उपकरणों, सिंचाई यंत्रों, जैविक खाद, फसलों की किस्मों तथा अन्य कृषि उत्पादों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर बालोतरा विशेषाधिकारी राजेंद्र विजय, उपखंड अधिकारी विवेक व्यास, बालोतरा विकास अधिकारी महेश सिंह चौहान, पशुपालन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डा. मदन गिरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ लाभार्थी भी उपस्थित रहे।
-0-

गुरुवार, 15 जून 2023

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय - वाहन चालकों से अतिआवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील

बाड़मेर, 15 जून। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर मौसम विभाग द्वारा दी गई सूचना के तहत जिले में 16 से 17 जून तक अत्यधिक तेजगति से आँधी-भारी बारिश होने की प्रबल संभावना को ध्यान में रखते हुए आमजन एवं वाहन स्वामियों से अपील है कि अति आवश्यक नही होने पर यात्रा नहीं करें। 

जिला परिवहन अधिकारी, बाड़मेर ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि जिले से गुजरने वाले मेगाहाईवे एवं राष्ट्रीयकृत मार्ग भी तूफान की चपेट में रहेगें, इसलिए भार एवं यात्री वाहन स्वामियों से भी अपील है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़े रखें व संचालन नही करे।
-0-

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत 12 से 26 जुन होंगे विभिन्न कार्यक्रम

बाड़मेर, 15 जुन। मादक पदार्थों के दुरूपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ 12 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का आयोजन किये जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का आयोजन जिसमे नशा उन्मूलन हेतु नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यथा शैक्षणिक संस्थान जैसे विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल, व्यावसायिक संस्थान, कोचिंग संस्थान,  सामुहिक रैलियां, सेमिनार, वर्कशॉप्स, ई-प्रतिज्ञा अभियान, नुक्कडनाटक ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद स्तर पर नशीले पदार्थों की आपूर्ति, मांग एवं दुष्प्रभाव दूर करने के संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मादक पदार्थो के दुरूपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ दिनाक 12 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का आयोजन किये जाने हेतु सभी संबंधित विभागीय अधिकारी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजित करने संबंधी निर्देश दिए।
-0-

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय - दो दिन रहेगा मनरेगा श्रमिकों का अवकाश

बाड़मेर, 15 जून। जिले में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को देखते हुए 16 और 17 जून को महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत संचालित किये जा रहे किसी भी कार्य पर श्रमिको का नियोजन नहीं किया जाकर पूर्णतया अवकाश रखा गया है।

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि उक्त तिथियों के स्थान पर आगामी गुरुवार 22 जुन एवं 29 जुन को श्रमिको का नियोजन किया जाएगा।
-0-

बिपरजॉय चक्रवात तूफान - जिला कलक्टर अरूण पुरोहित की अपील

दो दिन घरों में ही रहे लोग, जानवरो को भी रखे सुरक्षित

व्यापक स्तर पर बरते सतर्कता और सावधानी
बाड़मेर, 15 जून। जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने जिले में संभावित चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मध्येंजर आमजन से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होने मौसम विभाग द्वारा जारी गाईडलाईन की पूरी-पूरी पालना करने को कहा है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बीपरजाॅय के मध्येंजर जिले में 16 तथा 17 जून को रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में भारी से अति भारी बारिश हो सकती हैं और 60-70 घंटे प्रति किमी की गति से तेज हवा चल सकती है। ऐसे में आमजन अत्यंत सावधानी बरते। उन्होंने मौसम विभाग द्वारा जारी गाईडलाईन की पालना करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस तूफान के दौरान सतर्कता बरतें और सावधानी रखें। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा है कि कच्ची दीवारों, बड़े पेड़ों के पास खड़े न हों, पशुओं को पेड़ों से नहीं बांधे तथा अगर तेज हवा चल रही हो तो खुले मैदान में होने पर लेट जाएं।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ, पुलिस, नगर परिषद, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, जोधपुर डिस्कॉम, आदि सभी विभाग मुस्तैदी से क्रियाशील हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों को इस दौरान जागरूक रहने तथा अन्य सभी लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया है ताकि इस तूफान से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 02982-222226 से सम्पर्क कर सकते हैं।  
-0-

चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय - दो दिन अति भारी बारिश मदेनजर महंगाई राहत कैंप स्थगित

बाड़मेर, 15 जुन। बिपरजाॅय चक्रवात के कारण जिले में 16 व 17 जुन को अति भारी बारिश के चलते 16 व 17 जुन को आयोजित होने वाले महंगाई राहत कैंच को स्थगित कर दिया गया है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बिपरजाॅय चक्रवात के कारण जिले में 16 व 17 जुन को अति भारी बारिश संभावित है। जिसके चलते 16 व 17 जुन को आयोजित होने वाले महंगाई राहत कैंप को स्थगित किया गया है। इन शिविरों का आयोजन आगामी दिनों में किया जाएगा जिसकी सुचना पृथक से दी जाएगी, शेष शिविर यथावत संचालित होगे।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने आमजन से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की ताकि किसी प्रकार की जनहानि ना हो।
-0-

चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय - कार्मिकों के बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध

बाड़मेर, 15 जुन। जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बिपरजाॅय तूफान को ध्यान में रखते हुए 15 जून से 18 जुन जिले में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश तथा मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।

   अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त अवधि में जिला कलेक्टर की बिना अनुमति कोई अधिकारी एवं कर्मचारी अपने मुख्यालय को नहीं छोड़ेगे।
-0-

बुधवार, 14 जून 2023

16 और 17 जुन रहेगा मनरेगा श्रमिकों का अवकाश

बाड़मेर, 14 जुन। जिले में चक्रवाती तूफान बिपरजोय को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत संचालित किये जा रहे किसी भी कार्य पर श्रमिको का नियोजन नहीं किया जाकर पूर्णतया अवकाश रखा गया है।

जिला परिषद के अति. जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने बताया कि उक्त तिथियों के स्थान पर आगामी गुरुवार 22 जुन एवं 29 जुन को श्रमिको का नियोजन किया जाएगा।
-0-

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने की वीसी के माध्यम से तैयारियों को समीक्षा

 चक्रवाती तूफान बिपरजॉय

उपखण्ड अधिकारियों और विकास अधिकारियो को दिए निर्देश
राहत के लिए उठाए त्वरित कदम
बाड़मेर, 14 जुन। आगामी 16 और 17 जुन को जिले में चक्रवाती तूफान के प्रवेश होने की संभावना के मद्देनजर बचाव एवं राहत के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित की अध्यक्षता में बुधवार शाम को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों और विकास अधिकारियो की बैठक आयोजित हुई।
 इस दौरान सभी उपखंड अधिकारी और विकास अधिकारी विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। 
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने सभी उपखण्ड अधिकारियों और विकास अधिकारियो को ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित कर आमजन को चक्रवाती तूफान से होने वाले खतरों से अवगत करवाने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नही हो। उन्होंने 16 और 17 जुन को संभावित अति भारी बारिश से निपटने के लिए राहत व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिए। निचले इलाकों की मुनादी कराते हुए निचले इलाकों तथा कच्चे मकानो में रह रहे लोगों को अन्यत्र सुरक्षित जगह पर ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर पुरोहित ने आमजन में जागरूकता फैलाने और सतर्कता बरतने संबंधी जानकारी प्रदान करने को कहा साथ ही प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर नंबर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षित तैराक सूची बनाने को कहा ताकि आवश्यकता के समय इनकी सेवाए ली जा सके। सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों को अधिग्रहित करने के साथ पर्याप्त भोजन, पानी की व्यवस्था करने को कहा।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने सभी अधिकारियों को सोशल मीडिया और सूजस व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से तूफान के दौरान सुरक्षित रहने संबंधी जानकारी साझा करने को कहा। तूफान के खतरे को देखते हुए प्रत्येक ग्राम स्तर पर आमजन के सुरक्षित रहने हेतु माइक से व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी कर्मचारी को मुख्यालय नही छोड़ने हेतु पाबंद किया। किसी प्रकार को अप्रिय घटना घटित होने एवं सहयोग हेतु जिला प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिए।
-0-

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 18 जुन को

बाड़मेर, 14 जुन। राजस्व संबंधी कार्यों एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों पर समीक्षा बैठक 18 जुन, रविवार प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक के दौरान संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व संबंधी कार्यों एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों पर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारीगण को पूर्ण तैयारी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - मंगलाराम को मिली महंगाई से राहत, नौ योजनाओं से हुए लाभान्वित

बाडमेर, 14 जुन। राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं में समाज के हर वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों सहित महिलाओं का भी ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को राहत दिलानेे के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गावों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में शिव पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मुंगेरिया में महंगाई राहत शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें शिविर प्रभारी गोपीकिशन पालीवाल ने बताया कि महंगाई राहत कैम्प मे मंगलाराम पुत्र श्री बच्चूराम निवासी मुंगेरिया के परिवार को उनकी पात्रतानुसार नौ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा कैम्प मे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत 2000 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो, नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
इस मौके पर समाजसेवी हाजी शेरमोहम्मद, शिव विकास अधिकारी धनदान देथा, तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, अतिरिक्त विकास अधिकारी गोविंदसिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मंगलाराम निःशुल्क बिजली, राशन, वृद्धावस्था पेंशन के लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए बोला मुझे मिली राहत मैं बहुत खुश हुं। इस मौके पर उन्होने आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-

महंगाई राहत शिविर - टाकूबेरी, कमो का बाडा और खड़ीन ग्राम पंचायत पर 15 जून को होगें शिविर

बाड़मेर, 14 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलार्इ्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 15 जून को जिले में मीठड़ा, खेड़, कोसरिया, जाम्भेजी का मन्दिर, गादेवी, सुराली, आरंग, ओगाला, ईटादिया, सड़ा झुण्ड़, गोलिया के साथ बेरीवाला तला, नवोड़ा बेरा, सवाउ मूलराज, बोर चारणान, सडेचा, आदर्श केकड़, रतासर, टाकूबेरी, कमो का बाडा और खड़ीन ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 के टी. टी. पब्लिक स्कूल वालों का प्लॉट, सर्किट हाउस रोड़ में, वार्ड संख्या 42, 43 व 44 के लखारा सामुदायिक सभा भवन इन्दिरा कॉलानी में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 29, 38 व 39 के मोमडन ग्राउण्ड में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय - इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर स्थापित

बाड़मेर, 14 जून। जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने जिले में संभावित बाढ़ध्अतिवृष्टि की संभावना को ध्यान में रखते हुए इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर कक्ष की स्थापना की जाकर कार्मिकों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

  इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर नियंत्रण कक्ष तीन पारियों में 24 घण्टे राउण्ड दा क्लॉक कार्यरत रहेगा। उक्त इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर के दूरभाष नम्बर 02982-222226 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 है।
  जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर में प्रतिनियुक्त कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वे आपदा प्रबन्ध एवं सहायता कार्य से संबंधित सूचनाओं के आदान प्रदान एवं उनके समाधार संबंधी प्राप्त सूचनाओं का कार्य सम्पादित करेंगे। उक्त कार्य हेतु प्राप्त सन्देश, सूचनाओं एवं उन पर की गई कार्यवाही का इन्द्राज करने के लिए एक पंजिका का संधारण किया जाएगा जिसमें उक्त कार्य से संबंधित सूचनाओं एवं उन पर की गई कार्यवाही का नियमित रूप से इन्द्राज किया जाएगा। इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर, नियन्त्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मचारीगण निर्धारित पारी अनुसार उपस्थित रहकर कार्य सम्पादित करेंगे एवं प्रथम पारी, द्वितीय पारी एवं तृतीय पारी के कर्मचारीगण के आगामी पारी के कर्मचारीगण के उपस्थित हो जाने के पश्चात् ही नियन्त्रण कक्ष छोड़ सकेंगे।
उक्त नियंत्रण कक्ष के ऑवर ऑल इन्चार्ज अतिरिक्त जिला कलक्टर बाड़मेर होंगे।
-0-

बिपरजॉय चक्रवात के मद्देनजर जिला कलक्टर अरूण पुरोहित की अपील

तूफान से संभावित नुकसान से बचने के लिए हर स्तर पर बरतें व्यापक सतर्कता और सावधानी

मौसम विभाग की गाईडलाईन की करें अक्षरशः पालना
बाड़मेर, 14 जून। जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने जिले में संभावित चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मध्येंजर आमजन से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होने मौसम विभाग द्वारा जारी गाईडलाईन की पूरी-पूरी पालना करने को कहा है
  जिला कलेक्टर ने बताया कि मोसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बीपरजॉय के मध्येंजर जिले में 16 तथा 17 जून को रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में भारी से अति भारी बारिश हो सकती हैं और 60-70 घंटे प्रति किमी की गति से तेज हवा चल सकती है। ऐसे में आमजन अत्यंत सावधानी बरते। उन्होंने मौसम विभाग द्वारा जारी गाईडलाईन की पालना करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस तूफान के दौरान सतर्कता बरतें और सावधानी रखें। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा है कि कच्ची दीवारों, बड़े पेड़ों के पास खड़े न हों, पशुओं को पेड़ों से नहीं बांधे तथा अगर तेज हवा चल रही हो तो खुले मैदान में होने पर लेट जाएं।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ, पुलिस, नगर परिषद, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, जोधपुर डिस्कॉम, आदि सभी विभाग मुस्तैदी से क्रियाशील हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों को इस दौरान जागरूक रहने तथा अन्य सभी लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया है ताकि इस तूफान से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 02982-222226 से सम्पर्क कर सकते हैं।
-0-

मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा, जिला कलेक्टर पुरोहित ने दी तैयारियो की जानकारी

 चक्रवाती तूफान बिफरजॉय

बाडमेर, 14 जुन। मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव उषा शर्मा विडियो कान्फेन्स के माध्यम से जुड़ कर बिपरजॉय तूफान से होने वाली अतिवृष्टि व बाढ़ से बचाव व उपचार के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की।
इस मौके पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने संभावित अतिवृष्टि व बाढ़ को देखते हुए सबन्धित विभाग को बचाव व उपचार के कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए आमजन से जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। जिला कलेक्टर ने जिले में बाढ या जलभराव की संभावना वाले स्थानों की पहचान करना तथा जल निकासी की व्यवस्था हेतु पर्याप्त पम्प सैट तैयार करने को कहा। प्रत्येक नियंत्रण कक्ष मे वायरलैस सैट, नावे, रक्षा पेटियों, रस्सों, मशालों, टार्चों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था व पेयजल स्त्रोतों के क्लोरीफिकेशन की समुचित व्यवस्था करने को कहा ताकि दुषित जल से बीमारियां फैलने की संभावना न रहे।
उन्होने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को उचित मूल्य की दुकानों पर गेहूँ, केरोसीन एवं अन्य सामग्री के भण्डारण करने, वितरण की व्यवस्था तथा स्थान आदि की सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। स्थानीय निकाय को शहर की सड़को की मरम्मत एवं नालो की सफाई करने के साथ प्रभावित व्यक्तियों को धर्मशाला, सार्वजनिक स्थल पर अस्थायी रूप से रूकवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। पानी निकालने के लिए पम्प सेटो एवं मृत पशुओं, मलबा, कचरा आदि को हटाने एवं सुरक्षात्मक स्वास्थ्य उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को जीवन रक्षक दवाईयों की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था करने तथा मोबाईल चिकित्सा दलों का गठन करने के निर्देश दिए ताकि किसी बीमारी को फैलने से रोका जा सके। बाढ़ के दौरान तथा उसके उपरांत फैलने वाली बिमारियों के इलाज हेतु पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होने पुलिस विभाग को होमगार्ड एवं आर.ए.सी. की प्रशिक्षित व अन्य कम्पनियों को तैयार रखने, तैराक एवं नावों की व्यवस्था तथा गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। जीवन रक्षक यंत्रों जैसे जैकिट, रस्से, टॉर्च, संचार तंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की जावे। आपातकाल की स्थिति में इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर, नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02982-222226 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 पर फोन करें।
इस बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी.एल. मसुरिया, जिला रसद अधिकारी कंवराराम समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...