सोमवार, 29 मई 2023

बाड़मेर-सफलता की कहानी - योजनाओं का बढ़ा लाभ देकर किया सम्मान, आठ योजनाओं मे मिली राहत की गारन्टी

बाडमेर, 29 मई। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

ग्राम पंचायत चवा में आयोजित हो रहे मंहगाई राहत कैम्प में बोडला निवासी भेराराम के परिवार को बिना किसी परेशानी के आसानी से पात्रतानुसार आठ प्रकार की योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये। 

भेराराम ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गरीबों एवं जरूरतमंदों के लिए हर क्षेत्र में योजनाएं संचालित कर उन्हें लाभ प्रदान करते हुए राहत पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पेंशन की राशि में वृद्धि कर हमारा सम्मान बढ़ाया है वहीं मात्र 500 रुपए में गैस सिलेण्डर एवं 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध करवाकर हमारे परिवार पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक भार में कमी की है। साथ ही मनरेगा के तहत 125 दिन का रोजगार देकर परिवार की आय में भी वृद्धि की है।  

शिविर प्रभारी ने बताया कि भेराराम को इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना का लाभ मिला। 

शिविर मे आठ योजनाओं का लाभ पाकर भेराराम ने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।

-0-




खाद्य लाइसेंस शिविर 30 मई, मंगलवार को पाटोदी में होगा आयोजित

बाडमेर, 29 मई। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य कारोबार शुरू करने के लिए अपना लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन सक्षम प्राधिकारी से प्राप्त किया जाना वैधानिक अनिवार्यता है। जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार जिलें में खाद्य लाइसेंस शिविर 30 मई, मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटोदी में सुबह 10 से 5 बजे तक एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। 

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों और कस्बे के आस पास के खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि इन शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनाये। बिना खाद्य लाईसेंस के व्यवसाय करने पर खाद्य अधिनियम एवं मानक के तहत सजा का प्रावधान है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के समस्त खाद्य पदार्थ कारोबार से जुड़े विक्रेताओं निर्माताओं थोक, फुटकर, फेरीवाले, केटरिंग, ट्रांसफोर्ट, फूड प्रोडक्शन विक्रय करने मेडिकल स्टोर्स मध्यान पश्चात मौजूद तैयार करने एवं स्वयं सहायता, अस्पताल, स्कूल, कॉलेजों में संचालित कैंटीन, छात्रावासों में संचालित कैंटीन, राजकीय व निजी वेयर हाउस, मदिरा दुकाने, दुध विक्रेता, डेयरी चायपान दुकान, फल सब्जी,  विक्रेता, हाट बाजार, में खाद्य कारोबार करने वाले आदि से कहा गया है कि वे तत्काल शिविर या ईमेल खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत लाईसेंस अथवा रजिस्ट्रेशन प्राप्त करने हेतु आवेदन करें।

डॉ. गजराज ने बताया कि 12 लाख से अधिक सलाना टर्नऑवर दुकानदार के लिए लाइसेंस जिसका शुल्क 2 से 3 हजार सालाना एवं 12 लाख से कम सालाना टर्नऑवर वाले व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन शुल्क 100 रूपये सालाना हैं। उन्होने बताया कि आवेदक प्रोपराईटर की संपूर्ण विवरण नाम पता मोबाईल नम्बर ईमेल इत्यादि, मालिक का पहचान पत्र, व्यवसाय स्थल के स्वामित्व का प्रमाण पत्र प्रोपाराईटरशिप से संबंधित स्वघोषणा पत्र पार्टनरशिपडीड, निर्माण ईकाई हेतु अतिरिक्त दस्तावेज यूनिट का फोटो प्रोसेसिंग एरिया सहित उत्पाद ईकाई का लेआउट, जल की जांच रिपोर्ट, प्रोपराईटर का पहचान पत्र, दस्तावेज के साथ उक्त स्थल पर लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन कर सकते है। फूड लाइसेन्स नही पाए जाने की स्थिति नियमानुसार कारवाही की जावेगी।

उन्होंने सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं से अपील है कि जिस खाद्य को कारोबार कर्ता के पास यदि खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है तो शिविर में बना हुआ लेवे नहीं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई अमल में ली जाएगी। खाद्य अनुज्ञा पत्र परिसर में होना आवश्यक है।

-0-

डेलूओं का तला, गजल और मोतिसरा में 30 मई को होगें शिविर

 #महंगाई _राहत _शिविर

बाड़मेर, 29 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें। 

प्रशासन गांवों के संग अभियान 

जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 30 मई को जिले में सांजटा, टापरा, तिरसिगंडी सोढा, निम्बाणियों की ढाणी, आदर्श लूखू, आसुओं की ढाणी, सजन का पार, उण्डु, जाटो केे बेरा, बीजराड और ईटवाया के साथ मारूडी, सिमरखिया, खिपली खेडा, जाजवा, मांगता, रामजी की गोल, मालाना, मीठडी, डेलुओं का तला, मोतीसरा, गजल ग्राम पंचायत स्तर पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

प्रशासन शहरों के संग अभियान 

जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 30 मई को बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 के स्कूल नम्बर 04 चैहटन रोड़ में, वार्ड संख्या 17 व 18 के फ्यूचर लिंक स्कूल की गली, बाईस कोंचिग काॅलेज जटियों का नया वास में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26, 27 व 28 के नगर परिषद कार्यालय भवन में, सिवाना नगर पालिका के वार्ड संख्या 16 के पालिका ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा।

-0-

रविवार, 28 मई 2023

इंदिरा गांधी नहरबंदी के दौरान पेयजल स्थिति की समीक्षा बैठक आयोजित

बाड़मेर, 28 मई। रविवार 28 मई को अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल संसाधन विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा इंदिरा गांधी नहरबंदी के दौरान पेयजल स्थिति की समीक्षा हेतु जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक करी। 

मुख्य अभियंता (नार्थ) जल संसाधन विभाग, हनुमानगढ़ पंजाब सरकार द्वारा आश्वस्त किया गया कि 30 मई की शाम को हरि के बैराज से इंदिरा गांधी नहर में जल प्रवाहित किया जायेगा एवं पेयजल की प्राथमिकता के आधार पर सभी प्रभावित क्षेत्रों में पूर्व निश्चित दिनाक तक इंदिरा गाधी नहर को पानी पहुंचाया जायेगा। 
मुख्य अभियंता (परियोजना) जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग जोधपुर द्वारा अवगत करवाया गया कि इंदिरा गांधी नहर पर आधारित समरत 10 जिलों के 49 शहर एवं 8294 ग्रामों की लगभग 1.80 करोड आबादी हेतु वर्तमान में उपलब्ध जल से सुचारु जलापूर्ति सधारित की जा रही है एवं नहरबंदी की समाप्ति तक यह व्यवस्था सुचारु बनायी रखी जायेगी।
अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा निर्देश प्रदान किये गये कि जल संसाधन विभाग पंजाब सरकार से भी नियमित समन्वय स्थापित कर समयबद्ध रूप से इंदिरा गांधी नहर में जल प्रवाह प्रारंभ करवायें। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी इस दौरान सुचारु पेयजल व्यवस्था बनाये रखने में पूर्ण सजगता बरतें एवं किसी भी प्रकार की अव्यवस्था एवं असतोष उत्पन्न नहीं होने दे।
-0-

जाटो का बेरा, बीजराड और ईटवाया में 29 मई को होगें शिविर

 #महंगाई_राहत _ शिविर

बाड़मेर, 28 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें। 
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 29 मई को जिले में जुना लखवारा, खण्डप, सांजटा, टापरा, तिरसिगंडी सोढा, निम्बाणियों की ढाणी, आदर्श लूखू, आसुओं की ढाणी, सजन का पार, उण्डु, जाटो केे बेरा, बीजराड और ईटवाया पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 29 मई को बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 के स्कूल नम्बर 04 चैहटन रोड़ में, वार्ड संख्या 17 व 18 के फ्यूचर लिंक स्कूल की गली, बाईस कोंचिग काॅलेज जटियों का नया वास में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 26, 27 व 28 के नगर परिषद कार्यालय भवन में, सिवाना नगर पालिका के वार्ड संख्या 15 के पालिका ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा।
-0-

शनिवार, 27 मई 2023

राजीव गांधी ओलंपिक खेल 23 जून से, गांवो के साथ शहरो में भी रहेगी खेलो की धूम

बाड़मेर, 27 मई। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 की घोषणा संख्या-43 की अनुपालना में सम्पूर्ण प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए "राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों" का आयोजन और वृहद् स्तर पर किया जाना है । इस हेतु 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

  जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 23 जून से किया जाएगा। इन खेलों का आयोजन सुबह 7 बजे से 12 बजे तथा शाम 4 बजे से 6.30 बजे के मध्य किया जाएगा।
  उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 23 जून से 28 जून, ब्लॉक स्तर पर 01 जुलाई से 06 जुलाई, जिला स्तर पर 02 अगस्त से 06 अगस्त, राज्य स्तर पर 29 अगस्त से 01 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। ग्रामीण स्तर पर कबड्डी, शूटिंग बोल, टेनिस बोल क्रिकेट, खो खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्साकसी खेलो का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन नगर पालिका, नगर परिषद स्तर पर 23 जून से 28 जून, जिला स्तर पर 02 अगस्त से 06 अगस्त और राज्य स्तर पर 29 अगस्त से 01 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। शहरी स्तर पर कबड्डी, टेनिस बोल क्रिकेट, खो खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल और बास्केटबॉल खेलो का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों का पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।
रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रक्रिया
rajolympic.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करे।
खिलाड़ी द्वारा जन आधार की प्रविष्टि करें।
जन आधार पर रजिस्ट्रर्ड परिवार के सदस्यों में से खिलाड़ी का चयन करें।
शहरी ऑलम्पिक के लिए जिले, वार्ड, खेल का चयन करें। 
ग्रामीण ऑलम्पिक के लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तरीय खेलों का चयन करें। अन्त में submit करना होगा
-0-

शुद्ध के लिए युद्व अभियान - 263 नमूनो में से 63 मिले अवमानक, 7असुरक्षित

बाड़मेर, 27 मई। जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार जिलें में शुद्ध के लिए युद्व अभियान लगातार चलाया जा रहा है। 

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 चन्द्र शेखर गजराज ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्व अभियान 01 जनवरी से 19 मई की अवधि में कुल 263 नमूने लिये गये एवं 50 नमूने सर्विलेंस के तहत लिये गये है। जिनमें से 216 नमूनो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है प्राप्त नमूनो की जांच रिपोर्ट के आधार पर 60 नमूने अवमानक/मिसब्राण्ड/प्रतिबंधित स्तर के पाये गये एवं 07 नमूने असुरक्षित स्तर के पाये गये है। अवमानक/मिसब्राण्ड/प्रतिबंधित स्तर के पाये नमूनो में से 22 प्रकरण न्याय निर्णय अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किये गये एवं शेष प्रकरण कार्यालय में जांच एवं प्रक्रियाधिन है। 
उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कार्यालय द्वारा संदेह के आधार पर 01 जनवरी से 19 मई तक लगभग 1750 लीटर घी सीज किया गया एवं 1720 लीटर पॉम आयॅल सीज किया गया।
01 मई से 19 मई तक समस्त जिले में 08 खाद्य अनुज्ञापत्र कैम्प लगाये गये एवं खाद्य कारोबारकर्ताओ को खाद्य अनुज्ञापत्र मौके पर ही जारी किये गये।
-0-

जिला कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

 #महंगाई_राहत_शिविर

लाभान्वितों को मिले अधिकतम लाभ- पुरोहित
बाडमेर, 27 मई। राज्य सरकार की आमजन को महंगाई से राहत दिलाने की मुहिम के अन्तर्गत जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने शनिवार को बालोतरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत वारिया वारेचा में आयोजित प्रशासन गांवों के संग और महंगाई राहत कैंप का औचक निरीक्षण किया।
 जिला कलेक्टर पुरोहित ने कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा आपरेटर से योजनाओं के पंजीयन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान लाभान्वितों से बात की तथा शिविर में मिले योजनाओं के लाभ की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होने लाभार्थियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था, पर्याप्त छाया के साथ पीने के पानी की व्यवस्था को देखा और व्यवस्थाओं को लेकर संतोष जाहिर किया।
जिला कलेक्टर पुरोहित ने बिना किसी परेशानी के लाभान्वितों को अधिकतम योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए साथ ही पंजीयन संख्या बढ़ाने को कहा।
इस दौरान जिला कलक्टर ने उपलब्ध साधनों का सदुपयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों को राहत पहुँचाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर द्वारा विभिन्न विभागों की टेबल वार समीक्षा की तथा शिविर में दिए गए लाभों की जानकारी प्राप्त की। जिला कलेक्टर ने शिविर में आए दिव्यांग ओमाराम को मौके पर ही पालनहार योजना का लाभ दिलाने की स्वीकृति जारी की।
   इस दौरान उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास, बी डी ओ महेश कुमार, अतिरिक्त विकास अधिकारी नारायण सिंह, नायब तहसीलदार भरत सोनी, सरपंच गैरों देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
-0-





जुना लखवारा और खण्डप में 28 मई को होगें शिविर

 #महंगाई_ राहत _शिविर

अंतिम व्यक्ति के पंजीयन तक जारी रहेगा अभियान - पुरोहित
बाड़मेर, 27 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
  जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें। 
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि रविवार, 28 मई को जिले में बोला, सांगरानाडी, मदो की ढाणी, चोचरा, अमी मोहम्मद शाह की बस्ती, जुना लखवारा और खण्डप पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
-0-

शुक्रवार, 26 मई 2023

कक्षा 9 व 11 प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई

 जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2023-24

बाडमेर, 26 मई। जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा में सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 9 व 11 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गये है। ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर निःशुल्क किया जा सकता है।
जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा की प्राचार्या अर्चनासिंह ने बताया कि कक्षा 9 व 11 में प्रवेश के लिए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली ‘‘जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2023-24’’ के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथी 31 मई, 2023 है और परीक्षा 22 जुलाई, 2023 को आयोजित की जाएगी। इस चयन परीक्षा हेतु पंजीकरण केवल एनवीएस की वेबसाईट www.navodaya.gov.in पर ऑनलाईन माध्यम से ही स्वीकार किये जायेगे।
-0-

जिले में अब तक 27 लाख से अधिक गारंटी कार्ड जारी

महंगाई राहत कैम्पों में 5 लाख से अधिक परिवार हुए लाभान्वित

4 लाख से अधिक लोगों को मिला चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा का लाभ
3 लाख से अधिक लोगों को मिला कामधेनु पशु बीमा का लाभ
बाडमेर, 26 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए मंगलवार को आयोजित किए गये महंगाई राहत कैंपों को लेकर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला। महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत जिले में अब तक 5,10,200 परिवारों को लाभान्वित करते हुए 27,22,394 गारंटी कार्ड वितरित किए गए।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि इन शिविरों में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 414672, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 414672, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 250016, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 318559, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 36915, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 344209, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 385355, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 163789, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 383366, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 10841 लाभार्थियों को पंजीयन कर मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

पति-पत्नी ने ली देहदान की शपथ

बाड़मेर, 26 मई। जिले के शिव तहसील के खितानियो को ढाणी, बीसू कला के निवासी वेदाराम मेघवाल और उनकी धर्मपत्नी वीरों देवी ने गुरुवार के देहदान की शपथ ली।

वेदाराम मेघवाल पेशे से प्राचार्य है। सोशल मीडिया से स्वप्रेरित होकर गुरुवार को अपनी धर्मपत्नी के साथ आयुर्वेद महाविद्यालय बाड़मेर के शरीर रचना विभाग को अपने देहदान का शपथ पत्र विभागाध्यक्ष डॉ अभिजीत जोशी को सौपा।
आयुर्वेद महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष डॉ. अभिजीत जोशी ने वेदाराम मेघवाल और उनकी पत्नी वीरों देवी के समाजोपयोगी कार्य हेतु किए गए देहदान के लिए आभार व्यक्त किया।
-0-

29 एवं 30 मई को जोधपुर में होगा मारवाड़ युवा महोत्सव

मारवाड़ की लोक कलाओं और बहुरंगी संस्कृति के होंगे जीवंत दर्शन - अध्यक्ष, राज्य युवा बोर्ड

संभाग स्तरीय कार्यक्रम में 6 जिलों के प्रतिभाशाली युवा कलाकार लेंगे भाग
अपील-युवा कलाकारों से अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन करवाकर भाग लेने की
बाड़मेर, 26 मई। मारवाड़ युवा महोत्सव के आयोजन के बारे गुरुवार को सर्किट हाउस में राजस्थान युवा बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री) श्री सीताराम लांबा ने प्रेस को संबोधित किया।
श्री लांबा ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा के अनुरूप राजस्थान युवा बोर्ड द्वारा दुर्लभ लोककलाओं को सांस्कृतिक संरक्षण,संवर्धन एवं प्रोत्साहन देने के लिए जोधपुर संभाग मुख्यालय पर मारवाड़ युवा महोत्सव का आयोजन 29 एवं 30 मई को किया जा रहा है।इस संभाग स्तरीय कार्यक्रम में 6 जिलों के युवा कलाकार भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि 29 मई को युवा महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत करेंगे।
उन्होंने कहा कि महोत्सव में मारवाड़ की लोक कलाओं और बहुरंगी संस्कृति के जीवंत दर्शन होंगे। ऐसे आयोजन राजस्थान की लोक कलाओं को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे।
श्री लांबा ने बताया कि बोर्ड द्वारा पूर्व में शेखावाटी एवं हल्दीघाटी युवा महोत्सव का सफल आयोजन किया गया। इसी श्रृंखला में मारवाड़ युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसमें अब तक 9183 कलाकारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया हैं। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से कलाकारों को अपनी कला कौशल के प्रदर्शन का अवसर मिल रहा हैं। जिसके माध्यम कलाकारों को नए अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही देश विभिन्न क्षेत्रों में राजस्थान की संस्कृति का प्रचार प्रसार भी होगा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने बजट युवाओं को समर्पित किया है। साथ राजीव गांधी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत देश के अन्य राज्यों में राजस्थान के युवाओं को भेजकर राजस्थान की कला और संस्कृति का प्रचार होगा। जिससे राजस्थान के पर्यटन विकास होगा और लोक कलाएं पुष्पित -पल्लवित होगी।
श्री लांबा ने मीडिया बंधुओं और कला मर्मज्ञों से अपील करते हुए कहा कि मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम आयोजन का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जिससे कलाकारों को महोत्सव संबंधी जानकारी प्राप्त हो सकें।
उन्होंने बाड़मेर, जैसलमेर, पाली, सिरोही, जालौर और जोधपुर के सभी प्रतिभाशाली युवा कलाकारों से आह्वान करते हुए कहा कि अधिकाधिक रजिस्ट्रेशन करवा महोत्सव में भाग लें और मारवाड़ की कला और संस्कृति को देश एवं दुनिया में नई पहचान दिलाएं।
36 विधाओं का होगा प्रदर्शन
  सामूहिक लोकगायन, शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय नृत्य, कत्थक, भरतनाट्यम, ओडिसी, शास्त्रीय वाद्ययंत्र, सितार, बाँसुरी, तबला, मृदंगम, वीणा, हारमोनियम, गिटार, चित्रकला, भरत नाट्यम, आशुभाषण, राजस्थान की लोक लोक कलाओं में फड, रम्मत, अलगोजा, मांडणा, कठपुतली, खड़ताल, मोरचंग, रावण्हत्था, भपंग आदि शामिल हैं।
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
इस में भाग लेने के इच्छुक 15 से 29 वर्ष के प्रतिभाशाली युवा कलाकार राजस्थान युवा बोर्ड की वेबसाइट www.youthboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर संभाग स्तरीय  मारवाड़ युवा महोत्सव की प्रतिस्पर्धाओं में भाग ले सकते हैं।
-0-

सांगरानाडी, मदो की ढाणी और अमी मोहम्मद शाह की बस्ती ग्राम पंचायत पर 27 मई को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

लाभान्वितों को मिले योजनाओं का अधिकतम लाभ - पुरोहित
बाड़मेर, 26 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि शनिवार, 27 मई को जिले में लंगेरा, गालाबेरी, वरिया वरेचा, छीतर का पार, राणासर कला, गोलिया जैतमाल, रोहिडाला, निम्बला, साता, जैसार, रामपुरा, धारणा और पनेला के साथ बोला, सांगरानाडी, मदो की ढाणी, चोचरा, अमी मोहम्मद शाह की बस्ती पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि शनिवार, 27 मई को सिवाना नगर पालिका के वार्ड संख्या 15 के पालिका ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा।
-0-

दस वर्ष पुराने आधार में करने होेंगे पहचान और पते के दस्तावेज अपडेट

14 जून तक निःशुल्क ऑनलाईन करवा सकेते है अपडेट

बाड़मेर, 26 मई। सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार ऐसे निवासी जिनके आधार दस वर्ष पुर्व बने है एवं जिनमें आदिनांक तक आधार में पहचान और पते से संबंधित अपडेट व संशोधन नही करवाया है ऐसे व्यक्तियों के आधार में पहचान और पते के दस्तावेज अपडेट करवाना आवश्यक हैं।
सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के उप निदेशक मोहन कुमार सिंह चौधरी ने बताया कि दस्तावेज अपडेट करने के लिए किसी भी आधार नामांकन या अद्यतन केन्द्र पर जाकर अथवा व्यक्ति स्वयं द्वारा एमआधार पोर्टल व मोबाईल एप के माध्यम से करवा सकता है। व्यक्ति द्वारा आधार नामांकन या अद्यतन केन्द्र पर दस्तावेज अपडेट करवाने हेतु 50 रूपये का भुगतान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि व्यक्ति द्वारा एमआधार पोर्टल व मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन दस्तावेज अपडेट का कार्य 14 जून, 2023 तक निःशुल्क करवा सकता है। 14 जून, 2023 के पश्चात ऑनलाईन दस्तावेज  अपडेट हेतु नियमानुसार राशि का भुगतान ऑनलाईन करना होगा।
-0-

बाड़मेर सफलता की कहानी - शान्ति को मिली राहत, 125 दिन रोजगार के साथ 1000 रूपए पेंशन भी

बाडमेर, 26 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में आयोजित महंगाई राहत कैम्प, प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविरों में हर वर्ग को राहत के साथ अनोखी सौगातें मिल रही है। पंचायत समिति कल्याणपुर की ग्राम पंचायत थुबंली में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में शान्ति देवी को आठ योजनाओं में लाभ मिलने की जानकारी देते हुए सभी योजनाओं के मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्रदान किए गए।

शिविर प्रभारी ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के साथ न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना का लाभ मिला। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडी खुश नजर आई।
शान्ति देवी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाए आमजन के जीवन मे काफी मायने रखती है। इन योजनाओं ने आमजन में विश्वास भरा है। मुझे मिले लाभ के लिए मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद करता हुं।
-0-



बाड़मेर सफलता की कहानी - भुरी देवी को मिला आठ योजनाओं का लाभ

बाड़मेर, 26 मई। जिले में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान और महंगाई राहत कैंप आमजन के लिए वरदान से कम नहीं है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत चौहटन में आयोजित हो रहे मंहगाई राहत कैम्प में भुरी देवी के लिए वरदान साबित हुआ।

शिविर प्रभारी ने बताया कि भुरी देवी को राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के साथ न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना का लाभ मिला।
भुरी देवी को मिले लाभ से खुश होकर बोली कि योजनाओं से लाभान्वित होना इतना आसान कभी नही रहा। ये शिविर ग्रामीणों के लिए वरदान से कम नहीं है। इस दौरान उन्होंने बताया कि महंगाई के कारण घरेलु घर खर्च बढ गए लेकिन अब निःशुल्क राशन, बिजली और बडी पेंशन से काफी राहत मिलेगी।
इन सभी योजनाओं का लाभ पाकर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-




आयोजन समिति की बैठक आयोजित

राजीव गांधी ओलंपिक खेलों का आयोजन 23 जून से

बाडमेर, 26 मई। जिले में 23 जुन से प्रारम्भ होने वाले राजीव गांधी ग्रामीण एंव शहरी ऑलम्पिक खेलों के सफल आयोजन के लिए शुक्रवार को जिला कलेक्टर द्वारा गठित आयोजन समिति की बैठक जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस बैठक में आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिला खेल प्रभारी अमित कुमार ने राजीव गांधी ग्रामीण एंव शहरी ऑलम्पिक खेलों के सफल आयोजन पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने खेलों में पंजीकरण बढाने के निर्देश देने के साथ विद्यालय स्तर पर उपलब्ध खेल मैदान की सुची उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होने खेलों में पंजीकरण को बढाने हेतु नेहरू युवा केन्द्र के युवा वॉलेटिंयर और राजीविका के सदस्यों को जोडने को कहा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने खेलों में होने वाले विवाद से बचने के लिए पुर्व में ही खेलों के नियम तय करने तथा नियमों की जानकारी समय पर टीम को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होने गर्मी को देखते हुए खेल मैदान में पर्याप्त छाया, पाने के पानी और मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इसी क्रम में खेल मैदान में माइक व्यवस्था, टैण्ट व्यवस्था के साथ पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था करने के साथ भामाशाहों को आर्थिक सहयोग के लिए प्रेरित करने को कहा।
इस बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी समन्दर सिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनुराम, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य समेत सभी सदस्य उपस्थित रहे।
-0-




जिला कलेक्टर ने किया इंदिरा रसोई का निरीक्षण

चखा इंदिरा रसोई का स्वाद, हुए सन्तुष्ट

बाडमेर, 26 मई। राज्य सरकार की संकल्पना ‘‘कोई भुखा ना सोये‘‘ को साकार करती राजकीय महाविद्यालय में संचालित इंदिरा रसोई का निरीक्षण जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित द्वारा शुक्रवार को किया गया।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर द्वारा राजकीय महाविद्यालय में संचालित इंदिरा रसोई में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होने इंदिरा रसोई में लाभार्थी के पंजीकरण तथा रसोई में बने खाने का बड़ी बारीकी के साथ अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होने लाभार्थी कमरूदीन, अमृत कुमार, गफूर खां, देवाराम, कंवराज और ओमकांर से बात कर मिल रहे भोजन के गुणवता की जांच की।
इसी क्रम में जिला कलेक्टर द्वारा इंदिरा रसोई में स्वादिष्ट भोजन का आनन्द लिया। इस दौरान भोजन की गुणवता को लेकर सन्तुष्ट नजर आए। उन्होने नगर परिषद अधिकारियों को राजकीय महाविद्यालय में संचालित इंदिरा रसोई के प्रचार प्रसार हेतु मुख्य द्वार पर बैनर लगाने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर पुरोहित ने बताया कि निरीक्षण का मुल उदेश्य इंदिरा रसोई के तहत मिल रहे भोजन की गुणवता की जांच करने के साथ इसका प्रचार प्रसार करना है ताकि आमजन को इस योजना का अधिकतम लाभ मिले। इंदिरा रसोई संचालक भी इसके संचालन में उत्साह के साथ कार्या करे। उन्होने भामाशाह से अपील कि वे अपने सामाजिक उत्सवों के दौरान अपनी तरफ से भोजन करावें। अपनी खुशियों में इंदिरा रसोई को शामिल करते हुए मिष्टान वितरण करावें। इससे समाज में एक सुखद संदेश का संचार होगा। शहरों की तरह ग्रामीण स्तर पर भी इंदिरा रसोई योजना का संचालन किया जाएगा।
-0-






गुरुवार, 25 मई 2023

राज्य सरकार ने कल्याणकारी योजनाओं से दी प्रदेश की जनता को राहत - शाले मोहम्मद

  बाड़मेर, 25 मई। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद गुरुवार को बाड़मेर जिले के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने धोरीमन्ना में आयोजित एक निजी अस्पताल के लोकार्पण समारोह में शिरकत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार ने आमजन को राहत देने के लिए विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाएं संचालित की है। गंभीर बीमारियों के निशुल्क इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना लागू की है, जिसमें निजी अस्पताल में 20 लाख रुपए तक का निशुल्क इलाज कराया जा सकता है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना में दुर्घटना बीमा कवर किया गया है। मुख्यमंत्री की मंशा है कि सूबे में कोई भूखा नहीं सोए इसलिए इंदिरा रसोई योजना शुरू की है। जहां गुणवत्ता युक्त, पोष्टीक भोजन मात्र 8 रुपए में उपलब्ध कराया जा रहा है। कोविड में पूरे देश में हालात खराब थे तब भी बेहतर प्रबंधन से कोविड पर काबू पाया। सीएचसी, पीएचसी को सुदृढ़ किया गया। जहां अब जिला स्तर की सुविधाएं मिल रही है।
मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां राजस्थान के मुकाबले आमजन के लिए योजनाएं संचालित हो रही है। महंगाई राहत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जहां 10 योजनाओं के लिए पंजीयन किया जा रहा है। आमजन जागरूकता के साथ पंजीकरण करवाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। कार्यक्रम को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री प्रसादी लाल मीणा, वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, श्रम एवं बॉयलर निरीक्षण विभाग मंत्री सुखराम विश्नोई ने भी संबोधित किया।
मंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
मंत्री शाले मोहम्मद का तिलक नगर, सर्किट हॉउस, सुरते की बेरी, मांगता, धोरीमन्ना सहित अन्य स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री का यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवाज दर्श, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश कुलदीप, सरपंच गुलाम शाह, टंवर शाह, सुजा मोहम्मद शाह, मोहन लाल, गाजी मेहर, शेर मोहम्मद, गुलाम खान ने स्वागत किया। इस दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान, मोहम्मद हनीफ, भुट्टा खान जुनेजा, मौलाना मीर मोहम्मद सहित अन्य मौजूद रहे।
-0-






आमजन को मिले बेहतर चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाएं - चिकित्सा मंत्री

चिकित्सा मंत्री ने किया उप जिला अस्पताल धोरीमन्ना एवं पीएचसी भदराई का शिलान्यास

41 करोड़ की लागत से बनेगा उप जिला अस्पताल धोरीमन्ना
बाड़मेर, 25 मई। राज्य के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने उप जिला अस्पताल धोरीमन्ना एवं पीएचसी भदराई का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
इस अवसर पर प्रधान इन्दुबाला बिश्नोई, पूर्व प्रधान ताजाराम चोधरी, उप प्रधान मोहनी चोधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सी एस गजराज, आरसीएचओ डॉ प्रीत मोहिन्दर सिंह, एडिशनल सीएम्एचओ डॉ हरेन्द्र भाकर, बीसीएमओ डॉ तेजपाल भाकर सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक मौजूद रहे।
उप जिला अस्पताल उपखंड ही नहीं आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए चिकित्सा के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा, जिले के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। कानून बनाकर स्वास्थ्य का अधिकार देने वाला राजस्थान देश का एकमात्र राज्य है। इसी क्रम में राज्य सरकार निरंतर जनकल्याणकारी फैसले ले रही है। यह बात राज्य के चिकित्सा मंत्री परसादीलाल मीणा ने कही। राज्य सरकार की ओर से लागू की गई चिरंजीवी योजना, जिससे राज्य के अधिकांश परिवार जुड़ चुके हैं जो लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इसके तहत किडनी, लीवर, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का उपचार इस योजना के माध्यम से मुफ्त में हो रहा है। इस प्रकार का उदाहरण पूरे देश में कहीं देखने को नहीं मिलता।
वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने बताया की उप जिला अस्पताल धोरीमन्ना हेतु 41 करोड़ एवं पीएचसी भदराई के 2 करोड़ 25 लाख रूपये भवान निर्माण हेतु स्वीकृति जारी की गई है, चिकित्सा विभाग की मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, जांच योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना यह योजना आमजन के लिए वरदान साबित हो रही है।
-0-




कक्षा 11 प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई

बाडमेर, 25 मई। जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा में सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 11 में विज्ञान संकाय एवं मानविकी संकाय में रिक्त स्थानों पर प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गये है। ऑनलाइन आवेदन नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर जाकर निःशुल्क किया जा सकता है। 

जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा की प्राचार्या अर्चना सिंह ने बंताया कि आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 मई है तथा चयन परीक्षा 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उन्होने बताया कि केवल वे ही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र है, जो कि बाड़मेर जिले के मूल निवासी है और शैक्षणिक सत्र 2022-23 (अप्रैल 2022 से मार्च 2023) एवं 2022 (जनवरी से दिसम्बर 2022 ) में बाड़मेर जिले के किसी सरकारी एवं सरकारी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 10वीं में अध्ययन किया है। योग्य अभ्यर्थी जो नवोदय विद्यालय समिति द्वारा निर्धारित मापदण्ड अनुसार योग्यता रखते है तथा जिनका 10 वीं का परीक्षा परिणाम प्रतीक्षित है वे भी आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश चाहने वाले अभ्यर्थी का जन्म 01 जुन 2006 से 31 जुलाई 2008 के बीच होना चाहिए। यह अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सहित सभी वर्ग के अभ्यर्थियों पर लागू है।

  विस्तृत जानकारी एवं विवरण पत्रिका हेतु नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in का अवलोकन करें।

-0-

पाक सिम पर प्रतिबन्ध, जिला मजिस्टेªट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जारी किया आदेश

बाड़मेर, 25 मई। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाते हुए ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।

जिला मजिस्टेªट अरूण पुरोहित ने बताया कि बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाईल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक आ रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से सम्पर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेश के अनुसार बाड़मेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, में कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंधन करते पाए जाने पर व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।
-0-

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण प्रतिबंधित

बाड़मेर, 25 मई। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

जिला मजिस्टेªट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।
प्रतिबन्ध वाले गांव
बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमड़ा, रिछयाली, बाड़मेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकड़ियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रड़वा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आगिनशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगांव सम्मिलित है।
प्रतिबन्धित समय
जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सांय 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक बिना वैद्य अनुमति के आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अनुमति समीपस्थ की बीएसएफ चौकी से प्राप्त की जा सकती है। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित दो किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश व विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
इनको रहेगी छूट
   जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य ऐजेन्सियों के अधिकारियों कर्मचारियों जो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।
-0-

रोहिडाला, निम्बला और पनेला में 26 मई को होगें शिविर

 #महंगाई राहत शिविर

लाभान्वितो के पंजीयन में सक्रियता से कार्य करे - पुरोहित
बाड़मेर, 25 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार, 26 मई को जिले में केरावा, भगवानपुरा, जास्ती, चिमोनिया की ढाणी, अरटबाव, हाथमा, खड़ीन, नवातला बाखासर, जाणियों की बस्ती और शहदाद का पार के साथ लंगेरा, गालाबेरी, वरिया वरेचा, छीतर का पार, राणासर कला, गोलिया जैतमाल, रोहिडाला, निम्बला, साता, जैसार, रामपुरा, धारणा और पनेला पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार, 26 मई को बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड संख्या 15 व 16 के बैथेल हास्पीटल के सामने स्थित चौक हमीरपुरा में, वार्ड संख्या 14 के गंगाबाई मंदिर के पास स्थित चौक में, सिवाना नगर पालिका के वार्ड संख्या 14 के पालिका ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा।
-0-

जिला कलेक्टर ने किया चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

हर हाल मे मिले बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं - पुरोहित

बाड़मेर, 25 मई। जिले में बढ़ती गर्मी के मद्देनजर मरीजों के उपचार का जायजा लेने को जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने गुरुवार सुबह जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गर्मी और मौसम परिवर्तन से होने वाली बीमारियों का जिला चिकित्सालय में मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाओ का जायजा लिया। वही अस्पताल साफ सफाई, सीवरेज लाइन और निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होने निरीक्षण के दौरान समुचित चिकित्सा व्यवस्था की जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, ऑपरेशन थियेटर, आपातकालीन वार्ड और साधारण वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित चिकित्सक से वार्ता कर दी जाने वाली सुविधाओं पर चर्चा की। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने चिकित्सालय में भर्ती भेराराम, जगदीश, पंखु और संतोष से मिल रहे इलाज की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने का विश्वास दिलाया।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि मरीजों को चिकित्सालय में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में आने वाले हर मरीज को मुफ्त दवाई एवं जांच कराने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जाँच योजना की पूरी पड़ताल की। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं उपचार व दवाओं के बारे में पूछताछ की।
इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.के. आसेरी ने जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित को चिकित्सालय में मिल रही सुविधाओ के साथ प्रगति से अवगत करवाया।
जिला कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान चिरंजीवी योजना के काउंटर एवं अस्पताल में दवा स्टोर पर दवाईयो की उपलब्धता की जानकारी ली। उन्होंने चिरंजीवी योजना के तहत इलाज के लिए संचालित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर योजना का अधिकाधिक लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होनें योजना के संबंध में जानकारी देने तथा अधिकाधिक लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। पुरोहित ने मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों एवं व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होनें वार्डो में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने चिकित्सकों से जेनेरिक दवाओं एवं सरकार द्वारा उपलब्ध दवाओं को ही लिखने एवं सभी जाँच अस्पताल में ही कराने के निर्देश दिए।
  इस दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आर के आसेरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एल मंसूरिया के साथ अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






बुधवार, 24 मई 2023

भूणिया एवं कैलनोर में एक दिवसीय सुविधा शिविर का आयोजन 25 को

बाड़मेर, 24 मई। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र व बाड़मेर अध्याय हार्ट यशोवर्द्वन शांडिल्य के सहयोग से गुरूवार, 25 मई को पंचायत समिति भवन भूणिया एवं कैलनोर में प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक एक दिवसीय सुविधा शिविर का आयोजन किया जाएगा।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबन्धक सहीराम ने बताया कि इस सुविधा शिविर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से संबंधित समस्त कार्य, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोतसाहन योजना, हस्तशिल्पियों व बुनकरों का पंजीयन, उद्यम पंजीयन, डॉ. बीआर अम्बेडकर दलित आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना एवं विभाग की अन्य सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी, मार्गदर्शन दिलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उद्यमी, बेरोजगार युवा, आर्टीजन, बुनकर एवं उद्योग, सेवा व व्यापार क्षेत्र में उद्यम स्थापित करने में रूचि रखने वाले इच्छुक लाभार्थी इन सुविधा शिविरों में भाग लेकर लाभ उठावें।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - रुगाराम ने 1000 रुपए पेंशन रे भेळी 8 योजना रो फायदों घर र गांव में मिळयो

बाडमेर, 24 मई। चौहटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गोलियार में आयोजित महंगाई राहत कैंप रुगाराम के लिए वरदान साबित हुआ।

शिविर प्रभारी ने बताया कि रुगाराम के परिवार को पात्रता के अनुसार 08 योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाए गए।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1000 रूपये प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
रूगाराम ने बताया कि आज मिन घर र गांव में एक ही जगह माथे कई लाभ मिळया गहलोत साहब तो घर बैठा गंगा लाया इण वास्ते अशोक गहलोत जी ने घणी घणी बधाई हो।
-0-



महंगाई राहत कैंप में उमड़ी भीड़ माननीय मुख्यमंत्री जी को दे रही मन से दुआएं - जैन

बाडमेर, 24 मई। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की महत्वाकांक्षी जनहित की योजनाओं का लाभ लेने हेतु महंगाई राहत कैंप में उमड़ी भीड़ माननीय मुख्यमंत्री महोदय को मन से दुआएं दे रही है, यह बात राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाडमेर विधायक मेवाराम जैन ने महंगाई राहत कैंप आटी में निरीक्षण के दौरान कही।

राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष एवं बाडमेर विधायक मेवाराम जैन ने महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण कर लाभार्थियों को गारन्टी कार्ड का वितरण किया। उन्होने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि आज गांव ढाणी में बैठे हुए हमारे वृद्ध माता पिता पेंशन में बढ़ोतरी होने से खुश है। आज घरेलू विद्युत उपभोक्ता जो 100 यूनिट तक ही बिजली खर्च करता है माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उस आम आदमी का बिजली का बिल भी माफ कर दिया है।
उन्होने शिविर में पधारे हुए लाभार्थियों को बताया कि हमारे जननायक मुख्यमंत्री 29 मई को बाड़मेर के आदर्श स्टेडियम में कई विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे तथा स्टेडियम में ही लगे महंगाई राहत कैंप का भी निरीक्षण करेंगे। उसके बाद विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे आप सभी को हजारों की संख्या में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधार कर इस सभा को सफल बनाना है और बाड़मेर से एक संदेश देना है कि मुख्यमंत्री की योजनाएं आम आदमी के काम आ रही है। आम आदमी को महंगाई के इस दौर में मदद मिल रही है। उन्होने सभी से अपील करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में बाड़मेर पधार कर 29 मई को माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत अभिनंदन करें।
-0-




बाड़मेर-सफलता की कहानी - न्याली को मिली महंगाई से राहत,सात योजनाओं से हुए लाभान्वित

बाडमेर, 24 मई। राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं में समाज के हर वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों सहित महिलाओं का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गावों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

शिव पंचायत समिति के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुरा में बुधवार को महंगाई राहत शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें शिविर प्रभारी महावीर सिंह जोधा ने बताया न्याली के परिवार को उनकी पात्रतानुसार सात योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा शिव विधायक अमीन खान के द्वारा गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, 2000 यूनिट कृषि बिजली मुफ्त लाभ के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
इस मौके पर शिव उपखंड अधिकारी महावीर सिंह जोधा, शिव विकास अधिकारी धनदान देथा, शिव नायब तहसीलदार भारूराम, अतिरिक्त विकास अधिकारी गोविंद सिंह, हाकम कुमार, फकीराराम सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
न्याली निःशुल्क बिजली, राशन, वृद्धावस्था पेंशन के लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए बोली मुझे मिली राहत मैं बहुत खुश हुं। इस मौके पर उन्होने आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-




जिला समन्वयक रामसिंह राव ने किया शिविरों का औचक निरीक्षण

राज्य सरकार की योजनाओं से हर वर्ग हो रहा लाभान्वित - राव

बाडमेर, 24 मई। राजस्थान वंशावली सरंक्षण एवं संवर्द्धन अकादमी अध्यक्ष एवं बाड़मेर महंगाई राहत कैंप के जिला समन्वयक रामसिंह राव द्वारा बुधवार को गोलियार, ईशरोल, धनाउ, सेडवा, बाखासर, हाथमा के साथ बाडमेर शहर के स्थाई महंगाई राहत शिविरों का अवलोकन किया।
इस दौरान जिला समन्वयक रामसिंह राव ने शिविरों में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने आमजन को रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर उन्हाने लाभार्थियों को कार्ड वितरण किए एवं सभी लोगों से हालचाल जाने तथा योजना के बारे में सवाल किए लोगों ने उत्साहित होकर योजनाओं का समर्थन किया।
इस अवसर पर जिला समन्वयक रामसिंह राव द्वारा कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ऑपरेटर से वार्ता कर योजनाओं से लाभान्वितों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होने लाभार्थियों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था, पर्याप्त छाया एवं पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होने उपलब्ध साधनों का सदुपयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों को राहत पहंुचाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक राव द्वारा लाभार्थियों से बात कर योजनाओं की जानकारी ली। उन्होने आमजन को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करा योजनाओं से लाभान्वित करने पर बल दिया।
उन्होने लाभाथियों से संवाद करते हुए बताया माननीय मुख्यमंत्री महोदय आमजन के स्वास्थ्य को लेकर काफी संवेदनशील है। उन्होने निःशुल्क दवा और जांच योजना के साथ आमजन को 25 लाख रूपये तक निःशुल्क इजाज की सुविधा मुहिया करवाई है। एक समय था जब बीमारी के कारण लोगों को अपनी जमीन बेच कर इलाज करवाना पडता था लेकिन आज सभी को निःशुल्क इलाज मिल रहा है। राजस्थान एक मात्र राज्य है जिसने अपने लोगों को स्वास्थ्य का अधिकार प्रदान किया। दुर्घटनाओं में मृत्यु हो जाने पर राजस्थान पहला प्रदेश से मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। ऐसी योजना राजस्थान के अलावा कहीं भी नहीं है।
राव ने बताया कि अब इलाज के अभाव में कोई मुत्यु को प्राप्त नही होगा। हमने मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजनाए लागु की जिसके तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
-0-





महंगाई राहत शिविरों के संग अब जनसुनवाई भी होगी

बाडमेर, 24 मई। जिले में नियमित रूप से आयोजित होने वाली त्रि-स्तरीय जनसुनवाई को महंगाई राहत शिविरों के आयोजन के क्रम में स्थगित किया दिया गया है।

लोक सेवा सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि जिले में 24 अप्रैल से 30 जुन तक प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैप आयोजित किये जा रहे है। उक्त अवधि में जिले में त्रि-स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन नही किया जाएगा।
उन्होने बताया कि उक्त अवधि के दौरान कोई भी परिवादी अपने परिवाद को संबन्धित पंचायत समिति में चल रहे प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैप में प्रस्तुत कर सकता है। शिविर में आने वाली परिवेदनाओं का गुणवतापुर्ण निस्तारण किया जाएगा। उक्त कैंप की अवधि के उपरान्त त्रि-स्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्था पुर्ववत जारी रहेगी।
-0-

बाखासर, जाणियों की बस्ती और शहदाद का पार में 25 मई को होगें शिविर

 #महंगाई राहत शिविर

महंगाई से राहत को हर एक का हो पंजीयन - पुरोहित
बाड़मेर, 24 मई। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले में प्रशासन गांव और शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा। कैंपों के माध्यम से आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और परिवार की बचत भी बढ़ेगी। उन्होंने आमजन को प्रेरित करते हुए कहा कि सभी कैंपों में अपना रजिस्ट्रेशन करवाए तथा दूसरों को भी इस बारे में जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करावें।
प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 25 मई को जिले में शिवकर, कालूडी, थुम्बली, बोडवा, चौनपुरा, धोलानाडा, लक्ष्मीपुरा, हाथमा, मेली, ईसरोल, भाटा और खेजडियाली ग्राम पंचायत के साथ केरावा, भगवानपुरा, जास्ती, चिमोनिया की ढाणी, अरटबाव, हाथमा, खड़ीन, नवातला बाखासर, जाणियों की बस्ती और शहदाद का पार पर भी प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान एवं महंगाई राहत कैंप
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 25 मई को बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र में वार्ड संख्या 15 व 16 के बैथेल हास्पीटल के सामने स्थित चौक हमीरपुरा में, वार्ड संख्या 14 के गंगाबाई मंदिर के पास स्थित चौक में , बालोतरा नगर परिषद के वार्ड संख्या 24 व 25 के नर्बदा देवी स्कूल, नेहरू कॉलोनी में, सिवाना नगर पालिका के वार्ड संख्या 14 के पालिका ऑडिटोरियम हॉल में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किया जाएगा।
-0-

बाड़मेर के 709 वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा कराएगी सरकार

 लीला देवी करेगी मुफ्त हवाई यात्रा

जिला कलेक्टर पुरोहित ने निकाली ऑनलाइन लॉटरी
बाड़मेर, 24 मई। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत ऑनलाईन प्राप्त आवेदन पत्रों की बुधवार को जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने जिला स्तरीय प्रबंधन समिति की उपस्थिति में लॉटरी निकाली। इस दौरान ऑनलाइन लॉटरी के जरिए हवाई एवं रेल से तीर्थ यात्रा पर जाने वाले वरिष्ठ नागरिकांे की सूची को अंतिम रूप दिया गया।
जिला कलेक्टर कार्यालय में जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, पुलिस अधीक्षक दिगत आनंद, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी, देवस्थान विभाग जोधपुर के पुरोहित की उपस्थिति में तीर्थ यात्रा के लिए वरिष्ठ नागरिको की लॉटरी निकाली गई।
जिला कलेक्टर पुरोहित ने बताया कि बाड़मेर जिले में वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के तहत प्राप्त आवेदनों की कंप्यूटर के जरिए रेण्डमाईजेशन के बाद लॉटरी निकाली गई। इस दौरान लॉटरी के जरिए कुल 709 वरिष्ठ नागरिकों का तीर्थ यात्रा के लिए चयन किया गया। जिले के लिए हवाई यात्रा हेतु 100 एवं रेल यात्रा हेतु 609 यात्रियों का चयन किया गया। हवाई यात्रा के लिए चयनित वरिष्ठ नागरिकों में श्रीमती लीला देवी भी शामिल है, जो हवाई जहाज के जरिए काठमांडू की निशुल्क यात्रा कर पशुपतिनाथ के दर्शन करेगी।
-0-



मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों जोरों पर, जिला कलेक्टर पुरोहित और विधायक जैन ने लिया जायजा

बाड़मेर, 24 मई। राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन और जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित ने बुधवार को मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया और पुख्ता व्यवस्थाओ के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का बाड़मेर जिले का 29 मई का एक दिवसीय दौरा प्रस्तावित हैं। इस दौरान वह आदर्श स्टेडियम में महंगाई राहत शिविर का निरीक्षण करेंगे और विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसी को मध्येंनजर रखते हुए बुधवार सुबह गौसेवा आयोग अध्यक्ष और बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर अरुण पुरोहित, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतेन्द्रपाल सिंह समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का अवलोकन किया। इस दौरान वहा की जाने जनसभा के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस मौके पर जिला कलक्टर अरुण पुरोहित ने मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के मध्येंजर सभी विभागों को आपस में बेहतर समन्वय बनाते हुए मुस्तैदी से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होने सभा स्थल पर पानी, बिजली, सड़क, छाया, चिकित्सा, यातायात, कानून व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की और सम्बन्धित विभागो को जरूरी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए गए।
    जिला कलेक्टर ने गर्मी के मध्यनजर रखते सभा स्थल पर छाया के साथ पीने के पानी की बेहतरीन व्यवस्था करने और एहतियातन चिकित्सा प्रबंधन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनसभा में पार्किंग, प्रवेश और निकासी व्यवस्था का भी अवलोकन किया।
  इसके बाद जिला कलेक्टर उतरलाई गए और वहा पर वायुसेना स्टेशन के भीतर बने राजस्थान हाऊस का अवलोकन किया और सार्वजनिक निर्माण विभाग को इसमें सभी जरूरी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित समेत वायुसेना के अधिकारी साथ रहे।
-0-



लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...