बुधवार, 8 सितंबर 2021

शुक्रवार को होगा मेगा वैक्सीन डे, जिला कलक्टर गुरूवार को करेंगे तैयारियों की समीक्षा

 बाड़मेर, 08 सितम्बर। जिले में शुक्रवार को मेगा वैक्सीन डे के तहत वृहद स्तर पर कोरोना का टीकाकरण किया जाएगा। जिला कलक्टर लोक बंधु गुरूवार को दोपहर एक बजे वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से कोविड-19 वैक्सीनेशन प्लान समेत बिन्दुओं पर समीक्षा बैठक लेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त बैठक में कोविड-19 वैक्सीनेशन, तीसरी लहर की पूर्व तैयारियों, मिड सीजन एडवर्सिटी सर्वे, गिरदावरी की प्रगति, आदान अनुदान, प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान की पूर्व तैयारियां, राजस्थान ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के आयोजन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, घर-घर औषधि वितरण योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होने जिला स्तरीय अधिकारियों को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ अपने-अपने ब्लॉक पर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र से सम्मिलित होने के निर्देश दिए है।
-0-

नगर विकास न्यास ट्रस्ट की बैठक आयोजित

 सरकारी सस्थानों को निःशुल्क भूमि आवंटन

बाड़मेर, 08 सितंबर। नगर विकास न्यास ट्रस्ट बाड़मेर की बैठक बुधवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सरकारी सस्थानों को भूखंड आवंटन पर चर्चा की गई।
इस दौरान न्यास अध्यक्ष लोक बंधु ने विभिन्न सरकारी भवनों के निर्माण के लिए भूखंड आवंटन पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जनसुविधाओ के विस्तार के लिए विभिन्न राजकीय सस्थानों को भूमि आवंटन निःशुल्क किया जाए। उन्होंने बाड़मेर में विधिक माप प्रयोगशाला के भवन के लिए भूमि आवंटन, गेहूं में सहकार भवन के लिए भूखण्ड आवंटन के अलावा बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के लिए बाड़मेर मगरा एवं डीगडा में उच्च जलाशयो के निर्माण, कुडला में पंचायत भवन हेतु नियमानुसार भूखंड आवंटन के निर्देश दिए।
इस दौरान न्यास सचिव शैलेष सुराणा ने बताया कि न्यास की भूमि पर दो-तीन जगह आवासीय कालोनी एवं भूखण्ड आंवटन पर विस्तृत कार्य योजना बनाई जा रही हैं।
बैठक में नगर परिषद आयुक्त दलिप पूनिया, अधीक्षण अभियंता भरत सिंह चौधरी समेत न्यास के सबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर अत्याचार के मामलों में होगी त्वरित कार्यवाही

 बाड़मेर, 08 सितम्बर। जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों पर अत्याचार के मामलों पर त्वरित कार्यवाही होगी ताकि पीड़ित लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को अनुसूचित जाति, जन जाति पर अत्याचार निवारण संबंधी बैठक में लम्बित मामलों की समीक्षा के दौरान यह सुनिश्चित करने को कहा।

जिला कलक्टर ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों से कहा कि छः माह से अधिक अवधि के बकाया प्रकरणों पर तुरन्त कार्यवाही होनी चाहिए। जिला कलक्टर ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर अत्याचार के मामलों मे अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

राजस्व मंत्री की अनुशंसा पर जोगासर कुआं पर उच्च क्षमता का अत्याधुनिक पावर ट्रांसफार्मर स्वीकृत

29 लाख रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक पावर ट्रांसफार्मर से कृषि क्षेत्र में किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी

बाड़मेर, 08 सितम्बर। राजस्व मंत्री एवं बायतु विधायक हरीश चौधरी की अनुशंषा पर ग्राम पंचायत छितर का पार स्थित 33/11 केवी सब स्टेशन जोगासर कुआं में बायतु उपखंड का अत्याधुनिक एवं 5 एमवीए उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्थापित होगा।
सहायक अभियंता प्रदीप डाडवानी ने बताया कि इस जीएसएस से 11 केवी के चार फिडर निकलते हैं। जिन पर कृषि एवं घरेलू श्रेणी के उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। पिछले कुछ माह से कृषि उपभोक्ताओ को अपर्याप्त विद्युत आपूर्ति एंव विद्युत कटौती का सामना करना पड़ रहा था, जिसको देखते किसानों ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के समक्ष अपनी मांग रखी। जोधपुर डिस्कॉम ने इस जीएसएस पर पूर्व स्थापित ट्रांसफार्मर के स्थान पर 5 एमवीए उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर स्वीकृत करवाया है। 29 लाख रुपये की लागत से स्थापित होने वाले उच्च क्षमता एवं अत्याधुनिक पावर ट्रांसफार्मर से कृषि क्षेत्र में किसानों एंव घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेंगी।
-0-

अब भाडखा से जोधपुर एवं पाटोदी से पचपदरा सीधे जुड़ेंगे

 राजस्व मंत्री की अनुशंषा पर जिले में स्टेट हाइवे की सड़कों का विस्तार

बाड़मेर, 08 सितंबर। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अनुशंसा पर राज्य सरकार ने बाड़मेर में भाडखा-शिव नगर तथा बोरानाडा से चिचडली की जिला सड़क को राज्य उच्च मार्ग में परिवर्तित किया है। साथ ही शिव-पाटोदी तथा पचपदरा-पाटोदी राज्य उच्च मार्ग को एनएच-25 से जोड़ने की घोषणा की गयी है, जिससे इस स्टेट हाइवे की लंबाई 148 किलोमीटर से 169 किमी हो जाएगी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अनुशंषा पर राज्य सरकार ने भाडखा-कानोड़-पाटोदी-थोब- नागाणा-परालिया सासन-शिव नगरी से जिला सीमा तक किमी. 0/0 से 162/0 ( ओडीआर-02) व बोरानाडा से चिचड़ली किमी 0/0 से 27/500 ( ओडीआर-67) को जिला सड़क से राज्य उच्च मार्ग में परिवर्तन कर दिया है। उक्त राज्य मार्ग घोषित होने से ग्रामीण काश्तकार भाडखा-भीमड़ा- बाटाडू-लूनाड़ा-कानोड़-जाजवा-गिड़ा-परेऊ-कुम्पलिया-पाटोदी-थोब-तिरसिंगड़ी-नेवरी-नागाणा- परालिया सासन-शिवनगरी-चिचड़ली-भंवर-बोरानाड़ा होते हुए सीधा जोधपुर तक अधिकतम ग्रामीणों को राहत पहुँचेगी। इस मार्ग को घोषित होने से ग्रामीण अपनी उपज को सीधे बाड़मेर व जोधपुर कृषि मंडी में बेच सकेंगे। अब इस सड़क की लंबाई 187.50 किमी. हो गई है। साथ ही शिव-फलसुंड- शेरगढ़-पाटोदी किमी 0/0 से 148/0 ( स्टेट हाईवे-65) तथा पचपदरा-पाटोदी सड़क किमी. 0/0 से 21/0 ( एमडीआर -20।) को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अनुशंषा पर राज्य उच्च मार्ग ( स्टेट हाईवे-65) को पाटोदी से बढ़ाकर पचपदरा पर एन.एच-25 से जोड़ दिया गया है। एचआरआरएल रिफाईनरी पचपदरा से शेरगढ़-बड़नावा-पाटोदी की जनता विकास में सीधे भागीदार बनेगी। अब इस सड़क की लंबाई 148.00 किमी. से 169.00 किमी. हो गई है।
-0-

मंगलवार, 7 सितंबर 2021

बाड़मेर में होगा ग्रामीण ऑलम्पिक खेलो का आयोजन

 ग्राम स्तर के बाद होंगे ब्लाक एव जिला स्तरीय खेल

बाड़मेर, 07 सितम्बर। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत जिले में ग्रामीण ऑलम्पिक खेल आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत ग्राम पंचायत स्तरीय खेलों का आयोजन 14 नवम्बर से किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बजट घोषणा की अनुपालना में ग्राम स्तर पर खेल प्रतिभाओं की खोज कर आगे लाने के लिए राज्य खेलो की तर्ज पर ग्राम पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर बालक एवं बालिका संवर्ग के लिए आयोजित किया जाना है। यह खेल सबसे पहले ग्राम स्तर पर जिनमें इन ग्राम पंचायतों में आने वाले राजस्व गांवों के प्रतिभागी खिलाड़ी भाग लेगे। उसके बाद ब्लॉक स्तर और अन्त में जिला स्तर पर आयोजित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि राजस्थान ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों में मुख्य रूप से 6 खेलों को सम्मिलित किया गया है जिसमें कुल 112 खिलाड़ी भाग लेंगे। ग्राम पंचायत स्तरीय खेलों का आयोजन 14 नवम्बर से किया जाना है।
जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा जिले में जिला स्तरीय राजस्थान ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के सफल आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने हेतु मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी युवा मामले एवं खेल विभाग जयपुर के निर्देशानुसार जिला स्तरीय राजस्थान ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के सफल संचालन हेतु गठित समिति से समन्वयन/मोनिटरिंग करते हुए उक्त खेलों का सफल आयोजन करवाना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

नगर विकास न्यास ट्रस्ट की बैठक बुधवार को

 आवासीय भू खण्डों की नीलामी पर बनेगी कार्य योजना

बाड़मेर, 07 सितंबर। नगर विकास न्यास ट्रस्ट बाड़मेर की बैठक बुधवार को न्यास अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में अलग-अलग परियोजनाओ के लिए भूखंड आवंटन पर चर्चा की जाएगी।
न्यास के सचिव शैलेश सुराणा ने बताया कि न्यास की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार दोपहर पश्चात आयोजित की जाएगी। बैठक में विभिन्न सरकारी भवनों के निर्माण के लिए भूखंड आवंटन पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बाड़मेर में विधिक माप प्रयोगशाला के भवन के लिए भूमि आवंटन, गेहूं में सहकार भवन के लिए भूखण्ड आवंटन के अलावा बाड़मेर लिफ्ट परियोजना के लिए बाड़मेर मगरा एवं डीगडा में उच्च जलाशयो के निर्माण, कुडला में पंचायत भवन हेतु भूखंड आवंटन पर चर्चा होगी। इसके अलावा न्यास की आवासीय प्रयोजनार्थ जमीन पर भूखण्डों  की नीलामी की कार्य योजना बनाई जाएगी।
-0-

मुख्य सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा

 बाड़मेर में गांधी जयंती पर बड़े स्तर पर कार्यक्रम होंगे

बाड़मेर, 07 सितम्बर। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मंगलवार को वर्चुअल बैठक कर राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ एवं कल्याणकारी कार्यक्रमो की समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में इनकी क्रियान्वयन की जानकारी दी।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में गांधीजी के 150 जयंती के मौके पर कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में अगस्त क्रांति सप्ताह, सद्भावना सप्ताह एवं सत्याग्रह सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है तथा 2 अक्टूबर को भी जिले भर में कई कार्यक्रम होंगे, जिनकी विस्तृत कार्य योजना बनाई जा रही हैं।
इस दौरान 150 वी जयन्ती वर्ष आयोजन समिति के संयोजक महावीर बोहरा ने बताया कि बाड़मेर में सभी कार्यक्रम व्यवस्थित तरीके से आयोजित होते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में जनभागीदारी होती हैं। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। सह संयोजक अमित बोहरा ने भी आयोजन के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान कृषि प्रंसस्करन उद्योग, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन उद्योग एवं मुख्य सचिव की सम्भागीय समीक्षा बैठको पर चर्चा की गई।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, नगर परिषद आयुक्त दलिप पूनिया, सहायक निदेशक पुखराज सारण, सहायक वन सरंक्षक दीपक चौधरी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

सोमवार, 6 सितंबर 2021

मेडिकल कॉलेज परिसर में होगा 500 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण

बाड़मेर, 06 सितम्बर। मेडिकल कॉलेज परिसर के समीप 500 बेड के अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण कराया जाएगा। इस संबंध में जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर कार्ययोजना पर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक मेवाराम जैन ने प्रस्तावित भवन निर्माण कार्य शीध्र प्रारम्भ करने पर जोर देते हुए कहा कि प्रस्तावित भवन निर्माण का कार्य सभी सुविधाओं युक्त एवं गुणवता पूर्ण कराया जाए। उन्होने कहा कि इस अस्पताल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को जिले में ही चिकित्सा सुविधाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा एवं गम्भीर बीमारियों के उपचार हेतु बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने चिकित्सा भवन के निर्माण के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। उन्होने जलदाय एवं विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ताओं से प्रस्तावित चिकित्सालय में जल एवं विद्युत कनेक्शन के कार्यो को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होने मेडिकल कॉलेज एवं सार्वजनिक चिकित्सालय का निर्माण कार्य एनएमसी के नार्म्स के अनुरूप कराये जाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रिन्सिपल डॉ. आर.के. आसेरी ने इस संबंध में तैयार डीपीआर का विस्तृत प्रजेन्टेशन दिया। उन्होने बताया कि नवीन निर्माण कार्य अत्याधुनिक चिकित्सालय के लिए आवंटित भूमि पर करवाया जाना है, जिसमें कुछ विभागों को भी स्थानान्तरित किया जाएगा। उन्होने बताया कि उक्त कार्य हेतु अतिरिक्त राशि केन्द्र प्रवर्तित योजना के तहत केन्द्र सरकार से प्राप्त किए जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत कर दिया गया है।
-0-

बाड़मेर पंचायत समिति की साधारण बैठक मंगलवार 7 सितम्बर को

बाड़मेर, 06 सितम्बर। बाड़मेर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक मंगलवार 7 सितम्बर को प्रातः 11 बजे प्रधान श्रीमती पवन कंवर की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

विकास अधिकारी सुरेश कविया ने बताया कि पंचायत समिति सभागार में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन, पेयजल, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित समस्याओं पर चर्चा, प्रशासन गांवों के संग अभियान की पूर्व तैयारी पर चर्चा, पंचायतीराज को हस्तान्तरित विभागों के कार्यो पर चर्चा समेत पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।
-0-

प्री मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 06 सितम्बर। अल्प संख्यक समुुदाय के छात्र-छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु सत्र 2021-22 में भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित प्री मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति योजना के ऑनलाईन आवेदन भरे जाने है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि जिले के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाएं अपनी संस्था में अध्ययनरत कुल छात्र-छात्राओं की संख्या और उनमे से अल्प संख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं की संख्या अल्प संख्यक कल्याण कार्यालय में जमा करावें, जिससे अल्प संख्यक समुदाय के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृति का लाभ मिल सके। उन्होने बताया कि जिन संस्थाओं ने अभी तक नेशनल स्कोलरशीप पोर्टल पर रजिस्टेªशन नहीं करवाया है अथवा केवाईसी की कार्यवाही पूर्ण नहीं की है, वे अविलम्ब पूर्ण करे।
-0-

आईटीआई समदडी एवं उच्च जलाशयों के निर्माण हेतु भूमि आवंटित

बाड़मेर, 06 सितम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान समदडी, पशु चिकित्सा उपकेन्द्र भाटा, पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना लिफ्ट पेयजल परियोजना के उच्च जलाशय निर्माण हेतु ग्राम भाटा एवं धनवा में निःशुल्क भूमि का आवंटन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि तहसील समदडी के ग्राम देवलियाली में औद्यांेगिक प्रशिक्षण संस्थान समदडी के भवन निर्माण हेतु 6 एकड अर्थात 15 बीघा भूमि तकनीकी शिक्षा विभाग को, सिणधरी तहसील के ग्राम भाटा में उप चिकित्सा उपकेन्द्र निर्माण हेतु 0-12 बीघा भूमि संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग को तथा पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना लिफ्ट पेयजल परियोजना के उच्च जलाशय निर्माण हेतु सिणधरी तहसील के ग्राम भाटा में 1-11 बीघा एवं धनवा में 1-11 बीघा भूमि अधिशाषी अभियन्ता जलदाय विभाग परियोजना खण्ड बालोतरा को निःशुल्क आवंटित की गई है।
-0-

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 06 सितम्बर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

    इस दौरान जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में खरीफ की फसल के लिए करीब 12 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की गई थी, लेकिन वर्षा के अभाव में फसल बढ़ नहीं पाई। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग, राजस्व विभाग तथा बीमा कंपनी की संयुक्त टीमें बनाकर हाल ही में सर्वे करवाया गया है, ताकि किसानों को समय पर मुआवजा मिल सके। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित समय पर सर्वे कार्य पूर्ण करने के बाद मिड सीजन एडवोसिटी करने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष गिरदावरी भी करवा रही हैं।
      इस दौरान उपखंड अधिकारी रोहित चौहान,उप निदेशक कृषि (वि.) वीरेन्द्र सिंह सोलंकी समेत बीमा कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।
-0-




शनिवार, 4 सितंबर 2021

जिला कलक्टर ने किया आयुर्वेद औषधालयों का निरीक्षण

 कोरोनाकाल में इम्युनिटी बढ़ाने को सार्थक बने आयुर्वेद 

बाड़मेर, 04 सितंबर। कोरोना काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में आयुर्वेद की भूमिका की सार्थकता औऱ प्रभाविता की जांच को जिला कलक्टर लोक बंधु ने शनिवार को जिले के आयुर्वेद औषधालयों का औचक निरीक्षण किया।
    इस दौरान कलेक्टर बंधु ने राजकीय आयुर्वेद औषधालय, जिला अस्पताल में संचालित पंचकर्म केंद्र तथा जसाई औषधालय का विस्तृत जायजा लेकर  व्यवस्थाओं को परखा। उन्होंने एक ही छत के नीचे सभी चिकित्सा पद्धतियो के समन्वित तरीके के लिए संचलित राजकीय चिकित्सालय परिसर में स्थित पंचकर्म केंद्र का निरीक्षण कर विभिन्न आयुर्वेदिक औषधियों एवं उपकरणों का अवलोकन किया तथा यहां आमजन के लिए विभिन्न रोगों के उपचार हेतु उपयोग की जा रही आयुर्वेदिक विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कोरोना काल मे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को यहां योग का प्रचार-प्रसार करने को कहा।
उन्होंने आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ सुरेश शर्मा को समस्त आवश्यक प्रबंध दुरुस्त रखने के निर्देश दिए तथा आमजन को विभिन्न प्रकार की मौसमी एवं अन्य बीमारियों के लिए प्रभावी आयुर्वेदिक विधियों के बारे में अधिकाधिक जानकारी दी जाए ताकि उन्हें स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
   जिला कलक्टर ने जसाई औषधालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां संधारित रिकॉर्ड का अवलोकन किया तथा आयुर्वेद चिकित्सक से विभिन्न आयु वर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध आयुर्वेदिक औषधियों के बारे में जानकारी ली। 
उन्होंने कहा की चिकित्सा विभाग से समन्वय रखते हुए क्षेत्र में मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी एकत्र की जाए तथा आमजन को उक्त बीमारियों के संबंध में आयुर्वेद उपचार के बारे में जानकारी दी जाए तथा आयुर्वेद के प्रति आमजन में सकारात्मक सोच विकसित की जाए।
-0-










शुक्रवार, 3 सितंबर 2021

प्रभारी मंत्री विश्नोई ने किया नाहटा अस्पताल का निरीक्षण

बाड़मेर, 03 सितम्बर। जिले के प्रभारी तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सुखराम विश्नोई ने शुक्रवार सांय बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पचपदरा विधायक मदन प्रजापत भी साथ रहे।

इस दौरान विश्नोई ने विभिन्न वार्डो का भ्रमण कर भर्ती मरीजों से कुशलक्षेम पूछी तथा उनसे मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होनें कहा कि अस्पताल के वार्डो की सफाई एवं सेनेटाईजेशन नियमित रूप से किया जाए, ताकि किसी प्रकार के संक्रमण का खतरा न रहे। उन्होनें  कोविड संक्रमण की संभावना के मद्देनजर पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें मरीजों को निःशुल्क दवा योजना के तहत मुहैया करवाई जा रही दवाईयों की समीक्षा कर पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए।
-0-





शुद्ध मिले पीने का पानी और किसानों को दें पूरी बिजली-विश्नोई

 प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव ने बालोतरा में की समीक्षा

बाड़मेर, 03 सितम्बर। जिले के प्रभारी तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई की अध्यक्षता में शुक्रवार को पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले के प्रभारी सचिव डॉ राजेश शर्मा एवं विधायक मदन प्रजापत भी मौजूद रहे।
    इस मौके पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, बजट घोषणाओं एवं बालोतरा क्षेत्र में बिजली, पानी एवं चिकित्सा सेवाओं की विस्तार से समीक्षा कर सुधार के निर्देश दिए। बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के तहत क्षेत्र में अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होनें बजट घोषणाओं के कार्यो को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए अधिकारियों को सक्रिय रहने के निर्देश दिए। इस दौरान पंचायत समिति सभागार में स्थिति लोगों की विभिन्न शिकायतों पर संबंधित अधिकारी से समीक्षा पश्चात राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
विश्नोई ने कहा कि लोगों को मूलभूत सुविधाओं यथा पेयजल, बिजली एवं चिकित्सा की अदायगी में किसी प्रकार की कौताही न बरती जाए। उन्होंने बालोतरा में पीने के पानी के सैम्पल जांच कराने के साथ पोकरण फलसुंड बालोतरा प्रोजेक्ट के जरिए शुद्ध मीठा पानी देने को कहा। साथ ही प्रोजेक्ट के शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर पर्याप्त पानी की आपूर्ति करने एवं अंतराल भी घटाने को कहा।
उन्होंने उपखंड में बिजली आपूर्ति की समीक्षा करते हुए उधोगों को मिलने वाली सप्लाई की जानकारी ली एव बकाया कृषि कनेक्शन देने को कहा। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश कम हुई हैं ऐसे में किसानों को पूरी बिजली दी जाए। इस दौरान उन्होने विद्युत विभाग से संबंधित क्षेत्र की समस्याओं को अग्रिम दो दिवस में निस्तारित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विश्नोई ने पर्यावरण एवं वन क्षेत्र की जानकारी ली तथा औषधीय पौधों के घर-घर वितरण कार्य को अभियान स्तर पर जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होने मनरेगा योजना की क्षेत्र में प्रगति की जानकारी भी ली। इस मौके पर उन्होने क्षेत्र में कोविड प्रबंधन, वैक्सीनेशन एवं संभावित तीसरी लहर के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की।
बैठक में विधायक मदन प्रजापत ने बालोतरा की समस्याओ से अवगत करवाया तथा अधिकारियों से जनसमस्याओं के समाधान में त्वरित कार्यवाही को कहा।
इस दौरान जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा ने प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को ऊर्जावान रहते हुए जनसेवाओं की प्रभावी अदायगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्भागीय आयुक्त ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि कार्यो में गुणवता के साथ समझौता नहीं करने को कहा।  
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नाई ने क्षेत्र में पेयजल, बिजली एवं चिकित्सा सेवाओं के बोर मे जानकारी कराई। बैठक में उपवन सरंक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य समेत जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
-0-






आरक्षित वर्ग के कॉलेज छात्रों के लिए अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना

आवासीय सुविधाओं हेतु मिलेगी आर्थिक सहायता, 15 सिम्बिर तक करे आवेदन  

बाड़मेर, 03 सितम्बर। एससी, एसटी, ओबीसी, एमबीसी एवं ईडब्ल्युएस वर्ग के कॉलेज छात्र- छात्राओं के लिए आवासीय सुविधाओं हेतु राज्य सरकार द्वारा वितीय वर्ष 2021-22 में अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना प्रारम्भ की गई है। पात्र विद्यार्थी 15 सितम्बर,2021 तक आवेदन कर सकते है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि उक्त योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र विद्यार्थियों का चिन्हिकरण शुरू कर दिया गया है। उन्होने बताया कि आरक्षित वर्ग के जो छात्र राजकीय महाविद्यालय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित अध्ययनरत है, वे योजनान्तर्गत पात्र होंगे। उक्त योजनान्तर्गत एससी-एसटी के 1500-1500 छात्र-छात्राओं, अन्य पिछड़ा वर्ग-अति पिछड़ा वर्ग के 750-750 तथा आर्थिक पिछड़ा वर्ग के 500 छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया जाएगा।
उन्होने बताया कि कोरोना काल के लम्बे समय के बाद शैक्षणिक सत्र में गांवों से दूर शहर में किराये पर रहकर कॉलेज शिक्षा प्राप्त कर रहे उक्त वर्ग के विद्यार्थियों को राज्य सरकार की ओर से दो हजार रूपये मासिक किराया भत्ता मिल सकेगा। उन्होने बताया कि उक्त योजना में कुल 5000 छात्रों को अधिकतम दस माह के लिए राशि प्रदान की जाएगी। उन्होने बताया कि पात्र विद्यार्थी 15 सितम्बर, 2021 तक एसएसओ आईडी के जरिये जनाधार पोर्टल पर जनाधार कार्ड के माध्यम से आवेदन कर सकते है। इस संबंध मे विस्तृत दिशा निर्देश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
-0-

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक

जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरणों पर होगी त्वरित कार्यवाही

बाड़मेर, 03 सितम्बर। जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जन सुनवाई में आए परिवादियों को कुर्सी पर बैठाकर सवेदनशीलता के साथ उनकी परिवेदनाएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।  
अधिकारी गम्भीरता से करे परिवेदनाओं की जांच
जिला कलक्टर लोक बंधु ने समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा पश्चात् कहा कि जन सुनवाई में प्राप्त होने वाले प्रकरणों में जांच अधिकारी त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाए। उन्होने अधिकारियों को सतर्कता समिति के मामलो को गम्भीरता से लेते हुए किसी प्रतिनिधि की बजाय स्वंय जाँच कर कार्यवाही रिपोर्ट पेश करने को कहा।
जिला स्तरीय जन सुनवाई
जिला कलक्टर लोकबन्धु ने जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान प्रस्तुत परिवेदनाओं पर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान दिनेश कुमार मेघवाल निवासी सेवनियाला, बायतु द्वारा बैंक से शिक्षा ऋण दिलवाने बाबत प्रस्तुत मामले में जिला कलक्टर ने एलडीएम को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। आयुर्वेद संविदा कर्मी मोहिनी द्वारा वेतन दिलाने के प्रकरण में उप निदेशक आयुर्वेद विभाग बाडमेर को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्रीमती पपू पत्नी उम्मेदाराम निवासी रतनाली नाडी भीमड़ा द्वारा कटाण रास्ता खुलवाने बाबत प्रस्तुत मामले में उपखण्ड अधिकारी बायतु को व्यक्तिगत जांच कर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति बाडमेर ग्राम छापरी (सरपंच एवं ग्रामवासी ग्राम पंचायत बिशाला) द्वारा आरएसएमएमएल सोनड़ी के खनन से निकलने वाले रासायनिक युक्त दूषित पानी से किसानों की भूमि को बंजर होने से रोकने, जाखड़ों की ढाणी (सांवा) निवासी पुखराज गौड़ द्वारा दुबारा बन्द किए गए रास्ते को खुलवाने, जगदीश सोनी निवासी कल्याणपुरा बाडमेर द्वारा अतिक्रमण हटवाने समेत विभिन्न समस्याओं से जुडे़ कुल 18 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें कई लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा अन्य प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति के समक्ष दर्ज प्रकरणों की संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा कर लम्बित प्रकरणों में शीध्र जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान, नगर विकास न्यास सचिव शैलेष सुराणा, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, अधीक्षण अभियन्ता भरतसिंह चौधरी, अजय माथुर समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी वीसी से मौजूद रहे।
-0-






गुरुवार, 2 सितंबर 2021

सीएमएचओ ने किया सीमावर्ती चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण

बाड़मेर, 02 सितम्बर । कोविड 19 की स्थिति में सुधार के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों की प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सीमावर्ती चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बिश्नोई ने बताया कि गुरुवार को चौहटन, सेडवा, भंवार, सारला, कुन्दनपुरा, सदराम बेरी में चिकित्सा संस्थानों का दौरा कर निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी अधिकारीयो को साफ़ सफाई की संतोषजनक व्यवस्था रखने, मौसमी परिवर्तनों को देखते हुये चिकित्सा संस्थानों की ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं को सुदृढ़ करने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढाने, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना की वेबसाईट पर प्रतिदिन एंट्री करवाने, ऑक्सीजन कसेंटेटर सहित समस्त चिकित्सा उपकरणों की ई-उपकरण वेबसाईट पर एंट्री करवाने के निर्देश दिये । चिकित्सा संस्थान पर कार्यरत स्टाफ की बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओ की समीक्षा की । उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिये की आमजन को जागरूक कर पात्र लोगों को जननी सुरक्षा योजना, राजश्री योजना एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिलावे । उन्होंने कोविड टीकाकरण केन्द्रों का जायजा लिया एवं स्थानीय अन्य विभागों के कार्मिको से सहयोग लेते हुये कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देकर शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिये । स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र कुन्दनपुरा एवं सदराम बेरी का कार्य अपूर्ण पाये जाने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिशासी अभियंता को दूरभाष पर कार्य जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिये । अनुपस्थित पाए गये कार्मिको को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये ।

-0-


उतरलाई एवं कवास में सात घण्टे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

 बाड़मेर, 02 सितम्बर। 33 केवी आडेल एवं बायतु उपचौकी लाईनों के रखरखाव के मद्देनजर शिवकर, धन्ने का तला, कुड़ला, कवास, भुरटिया, नागाणा, बान्दरा, गंगासरा, सरली, रामसर का कुंआ, मंगने की ढाणी, उतरलाई, ढूंढा, माडपुरा सानी, काऊ का खेड़ा के आस पास के क्षेत्र में शुक्रवार को प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी डिस्कॉम के सहायक अभियंता शहर द्वितीय ने दी।  

-0-

अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक 8 को

 बाड़मेर, 02 सितम्बर। अनुसूचित जाति/जन जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण समिति की मासिक बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 8 सितम्बर को सायं 4 बजे जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को उक्त बैठक से संबंधित वांछित सूचनाएं तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।
-0-

बंधक सतर्कता समिति में गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन

 बाड़मेर, 02 सितम्बर। जिला स्तरीय बंधक सतर्कता समिति का पुर्नगठन किया जाकर गैर सरकारी सदस्यों को मनोनीत किया गया है।

कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने बताया कि जिला मजिस्टेªट की अध्यक्षता में पुर्नगठित जिला स्तरीय बंधक समिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के अध्यक्ष, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लीड बैंक अधिकारी बाड़मेर पदेन सदस्य होंगे। वहीं सहायक श्रम आयुक्त बालोतरा सदस्य सचिव होंगे। उन्होने बताया कि पुर्नगठित समिति में मीठडाऊ निवासी अमोलखराम पुत्र पूंजाराम मेघवाल, सराणा निवासी आम्बाराम पुत्र खेताराम भील, मोतीसरा निवासी मालाराम पुत्र सवाराम भील, पदमोडा निवासी हाजी ईशाक खां पुत्र हिसामदीन, श्रीयादे कालोनी बाड़मेर मगरा निवासी रावताराम पुत्र मेघाराम प्रजापत, नवोड़ाबेरा निवासी अब्दुल रहमान पुत्र मांझा खां, लापून्दडा निवासी शंकर मेघवाल पुत्र दौलतराम तथा सुरते की बेरी निवासी खेमाराम बेनीवाल पुत्र कालूराम को गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया गया है।
-0-

बालोतरा में प्रभारी मंत्री विश्नोई शुक्रवार को करेंगे योजनाओं की समीक्षा

 बाड़मेर, 02 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुखराम विश्नोई शुक्रवार 3 सितम्बर को दोपहर 3 बजे पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि उक्त बैठक में प्रभारी मंत्री विश्नोई जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं, बजट घोषणाओं इत्यादि की आदिनांक प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्होने प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी एवं बालोतरा ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को उक्त बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

बुधवार, 1 सितंबर 2021

सर्वे का कार्य पूर्ण सतर्कता से करें - लोक बंधु

 फसल खराबे के आंकलन को होगा संयुक्त सर्वे

बाड़मेर, 01 सितम्बर। जिले में अल्पवृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान के आंकलन के लिए किए जाने वाले सर्वे कार्य की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार सांय वीसी के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में अल्पवृष्टि से अधिकांश क्षेत्रों में फसल सूखने से नुकसान हुआ है। उन्होनें कहा कि इस संबंध में राजस्व विभाग, कृषि विभाग एवं इंश्योरेंस कंपनी द्वारा संयुक्त सर्वे कर किसान को हुए फसल खराबे का आंकलन किया जाना है। उन्होनें सर्वे कार्य के संबंध में किसी प्रकार की कौताही नहीं बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि सर्वे के दौरान सम्पूर्ण विवरण दर्ज किया जाए, ताकि किसानों को मुआवजा मिलने में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए। उन्होनें अधिकारियों को एक सप्ताह में सर्वे एवं गिरदावरी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि संबंधित बीमा कंपनी प्रतिनिधी को सर्वे के संबंध में तामिल किया जाए। उन्होनें सर्वे के दौरान वास्तवित विवरण दर्ज करने को कहा। उन्होनें कहा कि सर्वे कार्य को प्राथमिकता तथा पूर्ण सतर्कता से सम्पादित किया जाए, इसी के आधार पर प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे की कार्यवाही की जाएगी।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने अल्पवृष्टि को देखते हुए अकाल की स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि जिले में पेयजल, चारा डिपो, पशु शिविर इत्यादि के लिए अभी से समस्त अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित कर ली जाए।
इस अवसर पर कृषि विभाग के उप निदेशक ने संयुक्त सर्वे की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी कराई। उन्होनें कहा कि एक सप्ताक के भीतर जिले के हर पटवार मण्डल क्षेत्र में सर्वे कार्य किया जाएगा। उन्होनें कहा कि सर्वे के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी त्रुटि न कि जाए।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने आगामी माह में प्रस्तावित प्रशासन गांवों के संग अभियान की पूर्व तैयारियां इसी माह पूर्ण करने को कहा, ताकि 2 अक्टूबर से आयोजित किए जाने वाले शिविरों में अधिकाधिक लोगों को लाभ मिल सके। उन्होनें इस संबंध में उपखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें ब्लॉक वार राईट टू सीएम के प्रकरणों की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहे।
-0-







सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को

 बाड़मेर, 01 सितम्बर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से प्रथम शुक्रवार 3 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। बाड़मेर उपखण्ड के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाडमेर के वीसी रूप से बैठक में उपस्थित होंगे।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को विचाराधीन प्रकरणों में की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट के साथ निर्धारित दिनांक एवं समय पर संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है।
-0-

विभिन्न दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कुल 17 लाख की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 01 सितम्बर। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 17 व्यक्तियों को कुल 17 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्रों के विभिन्न दुर्घटनाओं में 17 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

खान एवं गोपालन मंत्री रविवार को बाड़मेर आएंगे

 बाड़मेर, 01 सितम्बर। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया अपनी दो दिवसीय यात्रा पर रविवार 5 सितम्बर को बाड़मेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया रविवार 5 सितम्बर को जैसलमेर से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2.30 बजे बाड़मेर पहुंचेगे। वे इसी दिन दोपहर  3 बजे नन्दी गौशाला में जिले के गौशाला प्रतिनिधियों के साथ बैठक लेने के बाद सायं 7 बजे नाकोड़ाजी के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम नाकोड़ाजी में करेंगे।
खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन सोमवार 6 सितम्बर को नाकोड़ाजी में दर्शन एवं पूजा अर्चना करने के बाद दोपहर 1 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
-0-

मंगलवार, 31 अगस्त 2021

मुख्य सचिव ने की वीसी के जरिए योजनाओं की समीक्षा

 जिला मुख्यालय पर सम्भागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर रहे उपस्थित

बाड़मेर, 31 अगस्त। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मंगलवार को वीसी के जरिए प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
    इस मौके पर मुख्य सचिव आर्य ने कहा कि 2 अक्टूबर 2021 से प्रारम्भ हो रहे प्रशासन गांवों के संग व प्रशासन शहरों के संग अभियान के संबंध में अभी से ही विभाग स्तर पर व्यापक तैयारी की जाए। ये राज्य सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले अभियान हैं तथा इनका लाभ लोगों को बहुत ही व्यापक पैमाने पर मिलना चाहिए। मुख्य सचिव ने जिला कलक्टर को निर्देश दिए कि वे इसके संबंध में जिला अधिकारियों की बैठक लेकर अभियान के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से चर्चा करें एवं अभियान का सफल संचालन करने एवं इसका पूर्व मंें ही ग्राम पंचायत स्तर तक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
वीसी के दौरान विभागीय प्रमुख शासन सचिवों ने अभियान के दौरान विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में पावर पॉइन्ट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से अवगत कराया।
जिला मुख्यालय पर सम्भागीय आयुक्त राजेश शर्मा, जिला कलक्टर लोक बन्धु, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान के साथ ही विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
  जिला कलक्टर लोकबंधु ने सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहर के संग अभियान के दौरान विभागों के द्वारा जो कार्य किये जाने है उससे संबंधित पॉवर पॉइन्ट प्रजेन्टेशन तैयार कर प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने इसके लिए पूरी रूपरेखा एवं कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से लेने के निर्देश दिए।
-0-




फसल खराबे संबंधित सर्वे की वीसी के जरिए समीक्षा बुधवार को

 बाड़मेर, 31 अगस्त। जिले में फसल खराबे को लेकर किये जा रहे सर्वे के संबंध में जिला कलक्टर बुधवार 1 सितम्बर को सांय 5.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त वीसी में फसल खराबे को लेकर किये जा रहे सर्वे, जिले में अनावृष्टि के कारण उत्पन्न अकाल की स्थिति एवं अकाल की स्थिति से निपटने हेतु की जाने वाली तैयारियों के संबंधि में समीक्षा की जाएगी।
-0-

दो अक्टूबर से प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021

बाड़मेर, 31 अगस्त। राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानोें एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने हेतु जिले में 02 अक्टूबर से प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के अन्तर्गत शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि अभियान की सम्पूर्ण तैयारी, मॉनिटरिंग एवं उपखण्ड स्तर पर समीक्षा की सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंध्ेिात उपखण्ड अधिकारी की होगी। उन्होने बताया कि शिविर प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक आयोजित किए जाएगें तथा यदि सायं 5 बजे तक शिविर के दौरान कार्य अपूर्ण रहते है तो आवश्यकतानुसार समयावृद्धि कर उन्हें शिविर में ही पूर्ण किया जाएगा। उन्होने प्रभारी अधिकारियों को शिविर प्रारम्भ होने से समाप्ति तक सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
उन्होने अभियान के दौरान आयोजित किये जाने वाले शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए है ताकि अधिकाधिक ग्रामीणों को शिविरों का लाभ मिल सकें।
-0-

बोथिया जागीर पशु चिकित्सा उपकेन्द्र के भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटित

 बाड़मेर, 31 अगस्त। बाड़मेर तहसील क्षेत्र के बोथिया जागीर में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र भवन निर्माण हेतु 3 बीघा भूमि का निशुल्क आवंटन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बोथिया जागीर में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र भवन निर्माण हेतु 3 बीघा भूमि संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग बाड़मेर को निशुल्क आवंटित की गई है। उक्त भूमि का रेकर्ड में पशुपालन विभाग- पशु चिकित्सा उपकेन्द्र बोथिया जागीर के नाम से अमलदरामद किया जाएगा।
-0-

संभागीय आयुक्त ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

 पब्लिक सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाए-शर्मा

बाड़मेर, 31 अगस्त। संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ.राजेश शर्मा ने राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए है। साथ ही जिले में पब्लिक सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाने को कहा है।
   वह मंगलवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न सेवाओं तथा योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने जिले में कोविड़-19 वैक्सीनेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा तीसरी लहर की पर्याप्त तैयारी के निर्देश दिए।
उन्होनें कहा कि जिले को प्राप्त वैक्सीन का शत प्रतिशत उपयोग करें। उन्होनें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में वंचित रहे लोगो का पंजीयन करवाने के निर्देश दिए है। उन्होने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर जिले की चिकित्सा इकाईयों में बच्चों के लिए किए गए इंतजामों के बारे में समीक्षा की तथा नवीन मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट्स के कार्य को निर्धारित समय पर पूर्ण कर उन्हें चालू करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की तथा विधावा महिलाओं के 0-18 आयु वर्ग के पात्रताधारी वंचित बच्चों को विशेष अभियान चलाकर पालनहार योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
सम्भागीय आयुक्त ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि कार्यो में गुणवता के साथ समझौता नहीं करने को कहा। उन्होने कहा कि बाड़मेर जिला विस्तृत भू भाग में फैला हुआ है इसलिए यहां पर कार्यरत अधिकारियों को अधिक ऊर्जा के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस बार बारिश नही है तथा आने वाला समय विकट हैं। ऐसे में पानी व बिजली से जुड़े विभागों की चुनौती ओर भी बढ़ जाएगी। उन्होने निर्देश दिए कि अधिकारी जन सेवाओं की प्रदायगी के लिए धरातल पर अधिक कार्य करें। उन्होंने मानव के साथ ही पशुधन के लिए पेयजल परिवहन एवं चारे पानी को प्रबंधन की अभी से पूरी तैयारी करने को कहा।
उन्होंने अवैध कनेक्शन हटाने का कार्य मिशन मोड़ पर करने को कहा। साथ ही अधूरे प्रोजेक्ट के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिस्कॉम को पेयजल स्रोतों पर नियमित रूप से बिजली आपूर्ति करने तथा नए विकसित स्रोतों पर त्वरित गति से विद्युत कनेक्शन मुहैया कराने को कहा। उन्होंने बजट घोषणाओं को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को जन प्रतिनिधियों से सतत् समन्वय कायम रखने की हिदायत दी। वहीं सहकारिता एवं ऋण वितरण की समीक्षा की।
  इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति तथा बजट घोषणाओं की पालना से अवगत कराया।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
-0-




शुक्रवार, 27 अगस्त 2021

राष्ट्रीय अजा आयोग सदस्य पारधी पहुंचे बाड़मेर

 जनसुनवाई कर अत्याचार प्रकरणों की समीक्षा की

बाड़मेर, 27 अगस्त। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य सुभाष रामनाथ पारधी ने शुक्रवार सांय बाड़मेर पहुंचकर अनुसुचित जाति अत्याचार पीड़ितों से मिलकर प्रकरणों की समीक्षा की।
उन्होनें जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में जिला कलक्टर लोक बंधु एवं पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा से जिले में अनुसुचित जाति के लोगों पर अत्याचार के प्रकरणों, लम्बित प्रकरणों के निस्तारण की कार्यवाही एवं विभिन्न योजनाओं में उनकी हिस्सेदारी एवं लाभों पर चर्चा की। इसके बाद उन्होनें विभिन्न मामलों में पीड़ितों से मिलकर उनकी बात सुनी। उन्हानें अनुसुचित जाति अत्याचार प्रकरणों में निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
-0-




बालोतरा में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 2 सितम्बर को

 बाड़मेर, 27 अगस्त। जिले में औद्योगिक विकास एवं उद्योगों को प्रोत्साहित करने हेतु उद्योग विभाग, राज. वित्त निगम, बैकर्स एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से लधु उद्योग मण्डल कार्यालय औद्योगिक क्षेत्र प्रथम चरण बालोतरा में एक दिवसीय औद्योगिक प्रोत्साहन एवं मिशन निर्यातक बनो शिविर का आयोजन 2 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा।

उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक संग्राम राम देवासी ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के आवेदन पत्रों की जानकारी, दस्तकारों के शिल्पी पहचान पत्र, आवेदन पत्र तथा राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना एवं मिशन निर्यातक बनो की ऑनलाईन की जानकारी करवाई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित आवेदन पत्र एवं प्रचार सामग्री के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उक्त शिविर में उपस्थित होने को कहा है।
-0-

जिला कलक्टर ने रतेऊ अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

 बाड़मेर, 27 अगस्त। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को बायतु उपखण्ड के रतेऊ अस्पताल का औचक निरीक्षण किया एवं चिकित्सा व्यवस्थाएं देखी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी एवं आईपीडी के बारे में जानकारी ली एवं निःशुल्क दवा एवं जांच के साथ ही अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जब मरीजों के निःशुल्क उपचार के लिए दवाईयों एवं जांचों का प्रबंध निःशुल्क कर रखा है तो चिकित्सकों को यहीं की निःशुल्क दवा ही लिखनी चाहिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू भी साथ थे।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान में मिलेगी बड़ी राहत बकाया राजस्व वादों का होगा त्वरित निस्तारण

 राजस्व अधिकारियों की बैठक

बाड़मेर, 27 अगस्त। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को बकाया राजस्व प्रकरणों की नियमित रूप से सुनवाई कर प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने न्यायालयवार लम्बित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा अधिक अवधि से लम्बित प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने उपखण्डवार पीएलपीसी, विभिन्न प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण, आबादी भूमि विस्तार, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार के दर्ज, निस्तारित एवं बकाया प्रकरणों की समीक्षा की तथा राजकीय भूमि आवंटन के प्रकरणों को त्वरित निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने ऑनलाईन दर्ज प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने विभिन्न प्रयोजनार्थ भूमि संपरिवर्तन, नामान्तरकरण, सीमाज्ञान, नेखमबन्दी एवं विभाजन प्रस्ताव के संबंध में विस्तृत समीक्षा की तथा प्रकरणों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि प्रत्येक उपखण्ड मुख्यालय पर प्रति सप्ताह नियमित रूप से साप्ताहिक बैठक की जाए तथा इसमें सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ जन समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होने कहा कि साप्ताहिक बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं, बजट घोषणाओं की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग कीे जाए। साथ ही उन्होने समस्त राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन सुनवाई करने के निर्देश दिए ताकि आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही की जा सकें। उन्होने उपखण्डवार वृद्धावस्था, विधवा, विशेष निशक्तजन पेंशन, पालनहार एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की तथा अभियान चलाकर पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आगामी 2 अक्टूबर से प्रशासन गांवों के संग अभियान चलाया जाएगा। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार करने, अभियान के दौरान सम्पादित किए जाने वाले कार्यो के विभागवार लक्ष्य निर्धारित करने तथा अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि राज्य सरकार की योजनाओं का लोगों को लाभ मिल सकें। उन्होने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का सावधानी के साथ सर्वे करवाकर प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने राजस्व समेत अन्य बकाया मामलों की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-




एक दिन में डेढ लाख पौधे लगा बायतु ने बनाया इतिहास

 राजस्व मंत्री की अगुवाई में पौधारोपण की अनूठी पहल

पर्यावरण सरंक्षण से ही खुशहाली-चौधरी
बाड़मेर, 27 अगस्त। जिले में शुक्रवार के दिन एक नया इतिहास बनाया गया, जब राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की पहल पर बायतु विधानसभा क्षेत्र में एक ही दिन में डेढ लाख पौधे लगाए गए।
हरियालो बायतु अभियान के तहत मुख्य कार्यक्रम उपखण्ड की गिड़ा पंचायत समिति की रतेऊ ग्राम पंचायत में आयोजित किया गया। इसमें राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, प्रधान श्रीमती जानकी चौधरी, जिला कलक्टर लोक बंधु, उप वन सरंक्षक संजय प्रकाश भादु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू एवं जिला स्तरीय अधिकारी तथा जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में 6200 पौधे लगाए गए। वहीं मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के घर-घर औषधि वितरण अभियान का भी आगाज़ किया गया।
राजस्व मंत्री चौधरी की मुहिम “जन-जन का हो एक ही सपना, हरा भरा हो बायतु अपना“ के तहत बायतु विधानसभा की तीनों पंचायत समितियों में एक-एक पंचायत मुख्यालय पर स्थानीय प्रधान, विकास अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी पौधारोपण किया गया।
स्वयं राजस्व मंत्री चौधरी ने रतेऊ में पौधा लगा कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद यहां जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, जिला कलक्टर लोक बंधु समेत जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधे लगाए। इस दौरान 500 ट्री गार्ड, 3 हजार ओषधीय पौधे, 3500 छायादार पौधे रोपे गए। यह पौधे पीएचसी परिसर, श्मशान घाट, पंचायत परिसर व रतेऊ सीनियर स्कूल प्रांगण में लगाए गए। इस दौरान लगाए गए प्रत्येक पौधे की राजस्व मंत्री ने जिम्मेदारी का निर्धारण करते हुए उसके नियमित सरंक्षण का दायित्व सौंपा।
इस मौके पर राजस्व मंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को हम हरा भरा पर्यावरण वाला क्षेत्र सौपे यही बड़ा उपहार होगा। चौधरी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी मारामारी रही। इसको  देखते हुए जनजीवन को यह अच्छी तरह समझा दिया कि केवल जानने से काम नहीं चलेगा बल्कि वातावरण में आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित हो इसके पर्यावरण को बचाना होगा और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण का सन्तुलन बनाए रखना अति आवश्यक है। इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि आज लगाए गए सभी पौधें उत्तरजीवी हो यह सबका व्यक्तिगत दायित्व है। उन्होंने कहा कि हर आदमी को अपने जीवन में एक पौधा लगा कर उसे पेड़ के रूप में अवश्य परिणत करना चाहिए। इसी प्रकार हरियालों बायतु अभियान के तहत बायतू पंचायत समिति का मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत नगाणी धतरवालों की ढ़ाणी में आयोजित हुआ।
यहां भी स्वंय राजस्व मंत्री हरिश चौधरी ने पौधा लगा कर अभियान की शुरुआत की। बाद में प्रधान सिमरथाराम चौधरी, विकास अधिकारी अमित कुमार व अन्य विभागों के अधिकारी गणों की मौजूदगी में तहसील कार्यालय के सामने औरण भूमि, पीजी कॉलेज और आईटीआई परिसर में 2100 पौधे लगाए गए तथा शेष 3000 छायादार एवं औषधिय पौधे वाले अन्य संस्थाओं और लोगों को वितरित किए गए। वहीं विधानसभा क्षेत्र के सिणधरी पंचायत समिति में आने वाली खरण्टीया, सनपा मानजी व गोदारों का सरा इन तीनों ग्राम पंचायतों में 3300 पौधे लगाए गए। इस दौरान सिणधरी प्रधान वगतु देवी, विकास अधिकारी व स्थानीय अधिकारी व सरपंचगण मौजूद रहें। इसी तरह पाटौदी पंचायत की केशरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसी दिन बायतु विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान लगाए जाने वाले पौधों के संरक्षण के लिए अलग-अलग कार्यकर्ताओ व स्वंय सेवी संस्थाओं व कर्मचारियों को जिम्मेदारी देते हुए पौधों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
-0-











गुरुवार, 26 अगस्त 2021

शुक्रवार को 98 स्थानों पर होगा कोविडरोधी टीकाकरण

बाड़मेर, 26 अगस्त । कोविड-19 के कारण गंभीर बिमार होने से बचने के लिए आमजन को अपना क्रम आने पर कोविड का टीका अवश्य लगवाना चाहिये । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बिश्नोई ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध है । अत: 18 वर्ष से अधिक के लोग जो टीकाकरण से वंचित है उन्हें जल्द से जल्द टीका लगवा लेना चाहिए । आज शुक्रवार को बाड़मेर जिले के कुल 98 स्थानों पर कोविडरोधी टीका लगाया जायेगा । बाड़मेर शहर के राजकीय अस्पताल में कोविशिल्ड एवं कॉवैक्सीन, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गांधी चौक, महावीर नगर, विष्णु कॉलोनी, जूना किराडू मार्ग में कोविशिल्ड के टीके लगाये जायेंगे । बालोतरा शहर के नाहटा अस्पताल में कोविशिल्ड एवं दीनदयाल पार्क में कॉवैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक बाड़मेर के चाडवा तख्तावाद, बिशाला, नांद, दूदाबेरी, भादरेश, देशलानियो की ढाणी, सिहाणी, गंगाला, खड़ीन, उन्डखा, जैसार, तारातरामठ में कोविशिल्ड के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक बायतु के भाडखा में कोविशिल्ड एवं कॉवैक्सीन, लीलाला, भीमडा, झाक, कानौड, कवास, छितर का पार, मातासर, रेवाली, सिंगोडिया, साईयौ का तला, नीम्बा की ढानी, श्यामपुरा, खौखसर में कोविशिल्ड एवं बायतु, बाटाडु, आदर्श ढुंढा में कॉवैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक बालोतरा के अराबा, पारलू, जसोल, रेवाड़ा मैया में कोविशिल्ड एवं पचपदरा, पाटोदी, खिपली खेड़ा, बलाऊ जाटी में कॉवैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक सिवाना के  कुसीप, अर्जियांना, देवन्दी, मिठौड़ा, सेला, राखी, फूलन, खण्डप, अर्थण्डी, देवनगर, छियाली, रानीदेशीपुरा, मोखण्डी, देवलियाली, समदड़ी स्टेशन, देवड़ा, बामसीन में कोविशिल्ड एवं समदड़ी, मजल, सिवाना, रमणिया, काठाड़ी, धारणा, सिणेर, कुण्डल, पऊं में कॉवैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक सिणधरी के सिणधरी एवं चवा में कॉवैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक धोरीमन्ना के उड़ासर, गंगासरा, ओगाला में कोविशिल्ड एवं धोरीमन्ना, गुडामालानी, डेलुओ का तला में कॉवैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक चौहटन के धनाऊ, नवातला जैतमाल में कोविशिल्ड एवं सेडवा, फागलिया, बावरवाला में कॉवैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक शिव के  गडरारोड, बिजावल, असाड़ी, गिराब, फोगेरा, सोलंकिया बस्ती, दूधोड़ा, रेडाणा, बालेबा, ढगारी, शिव, गूंगा, भिंयाड़, कानासर, उण्डू में कोविशिल्ड के टीके लगाये जायेंगे ।

राजस्व मंत्री चौधरी ने दी श्रद्धांजलि विधायक हेमाराम चौधरी के भ्रातृ शौक में हुए शरीक

 बाड़मेर, 26 अगस्त। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरूवार बाड़मेर प्रवास के दौरान जानियाना स्थित मूलजी की ढाणी पहुँचकर गुडामालानी विधायक हेमाराम चौधरी के भाई स्व. जैसाराम को श्रद्धांजलि दी।

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुड़ामालानी विधायक एवं पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी के छोटे भाई जैसाराम चौधरी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने शोक-संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
-0-

मुख्यमंत्री गहलोत ने की समीक्षा, तय समय पर हो उत्पादन शुरू

 पचपदरा रिफाईनरी

बाड़मेर, 26 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरूवार सांय पचपदरा में निर्माणाधीन राजस्थान एचपीसीएल रिफाईनरी की वीसी के माध्यम से विस्तृत समीक्षा की। उन्होनें इसे राज्य का सर्वोच्च प्राथमिकता वाला प्रोजेक्ट बताते हुए निर्धारित समय पर पूर्ण करने को कहा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री गहलोत ने पचपदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देते हुए एचपीसीएल के सीएमडी एम.के. सुराणा से प्रगतिरत कार्यो पर विस्तृत चर्चा की। उन्होनें एचपीसीएल एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के मध्य परस्पर बेहतर समन्वय रखते हुए निर्माण की गति त्वरित रखने को कहा, ताकि अप्रेल 2023 से पूर्व इससे उत्पादन प्रारम्भ हो सके। उन्होनें बताया कि रिफाईनरी के अनुषंगी उद्योगों के लिए आस-पास के परिक्षेत्र में रीको के औद्योगिक क्षेत्र भी समानान्तर रूप से विकसित कर लिए जाए, ताकि औद्योगिक विकास दिन दुनी, रात चौगुनी गति से हो सके। उन्होनें आशा जताई की इस प्रोजेक्ट से राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और लाखों लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने उम्मीद जताई कि हमारा यह स्वर्णिम सपना निर्धारित समय तक पूर्ण हो जाए, ताकि क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास हो सके और लोगों को बड़ी संख्या में रोजगार मिल सके। वहीं विधायक मदन प्रजापत ने रिफाईनरी के निर्माण कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि रिफाईनरी की प्रत्येक माह समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है एवं जिला स्तर पर कोई भी मुद्दा लम्बित नहीं हैं। उन्होनें बताया कि रिफाईनरी से संबंधित कार्यो के लिए जिले में एचपीसीएल एवं जिला प्रशासन के मध्य बेहतर समन्वय है।
-0-





शुक्रवार को बायतु बनाएगा इतिहास, हरियालों बायतु के तहत लगेंगे डेढ़ लाख पौधे

 राजस्व मंत्री चौधरी की अगुवाई में पौधारोपण के लिए अनूठी पहल

बाड़मेर, 26 अगस्त। हरियालो बायतु अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के बायतु विधानसभा क्षेत्र में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र बायतु में एक घंटे के अंतराल में डेढ़ लाख पोधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

पौधारोपण अभियान के तहत शुक्रवार को गिड़ा पंचायत समिति की रतेऊ ग्राम पंचायत में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, जिला कलक्टर लोक बंधु एवं जिला स्तरीय अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियो की मौजूदगी में 6200 पौधे लगाए जाएंगे।

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी रतेऊ में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे करेंगे। इस दौरान सभी अतिथियों की मौजूदगी में रतेऊ ग्राम मुख्यालय पर 500 ट्री गार्ड, 3 हजार औषधीय पौधे, 3500 छायादार पौधे रोपे जाएंगे। यह पौधे पीएचसी परिसर, श्मशान घाट, पंचायत परिसर व रतेऊ सीनियर स्कूल प्रांगण में लगाए जाएंगे।

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की मुहिम “जन-जन का हो एक ही सपना, हरा भरा हो बायतु अपना“ के तहत बायतु विधानसभा की तीनों पंचायत समितियों में एक-एक पंचायत का चयन करते हुए स्थानीय प्रधान, विकास अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। हरियालों बायतु अभियान के तहत बायतू पंचायत समिति का मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत नगाणी धतरवालों की ढ़ाणी में आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय प्रधान सिमरथाराम चौधरी, विकास अधिकारी अमित कुमार व अन्य विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में तहसील कार्यालय के सामने औरण भूमि, पीजी कॉलेज और आईटीआई परिसर में 2100 पौधे लगाए जाएंगे तथा शेष 3000 छायादार एवं औषधिय पौधे अन्य संस्थाओं और आमजनों को वितरित किए जाएंगे।

विधानसभा क्षेत्र के सिणधरी पंचायत समिति में आने वाली खरंटीया, सनपा मानजी व गोदारों का सरा ग्राम पंचायतों में 3300 पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान सिणधरी प्रधान वगतु देवी, विकास अधिकारी, स्थानीय अधिकारी एवं सरपंचगण मौजूद रहेंगे। इसी तरह पाटौदी पंचायत की केशरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान लगाए जाने वाले पौधों के संरक्षण की अलग-अलग कार्यकर्ताओ, स्वंयसेवी संस्थाओं व कर्मचारियों को ज़िमेदारी देते हुए पौधों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई जाएगी।

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी मारामारी रही, जिसे देखते हुए आमजन को यह अच्छी तरह समझ आया है कि वातावरण में आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित हो इसके पर्यावरण को बचाना होगा और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना अतिआवश्यक है। इसी अवधारणा को साकार करने के लिए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 50 हजार पौधे लगाकर इस अभियान के तहत विधानसभा की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।

जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने बताया कि इस विशाल पौधारोपण को लेकर पौधे ग्राम पंचायत मुख्यालयो पर पहुंच चुके है तथा इन पौधों को विद्यालयों, अन्य सरकारी भवनों, घरों में वितरित किए गए है।

-0-

विभिन्न दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कुल 12 लाख की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 26 अगस्त। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 12 व्यक्तियों को कुल 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्रों के विभिन्न दुर्घटनाओं में 12 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार 27 अगस्त को

 बाड़मेर, 26 अगस्त। जिला स्तर पर बकाया पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक बैठक अब शुक्रवार 27 अगस्त को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित कीे जाएगी।

लेखा अनुभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पूर्व में उक्त बैठक 27 अगस्त को प्रातः 11 बजे रखी गई थी जो अब 27 अगस्त को दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी।

-0-

सतर्कता समिति की बैठक 3 सितम्बर को

बाड़मेर, 26 अगस्त। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से प्रथम शुक्रवार 3 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे।बाड़मेर उपखण्ड के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाडमेर के वीसी रूप से बैठक में उपस्थित होंगे।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को विचाराधीन प्रकरणों में की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट 31 अगस्त तक भिजवाने तथा निर्धारित दिनांक एवं समय पर संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है।
-0-

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सदस्य पारधी शुक्रवार 27 अगस्त को बाड़मेर आएंगे

 बाड़मेर, 26 अगस्त। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य सुभाष रामनाथ पारधी शुक्रवार 27 अगस्त को बाड़मेर आएंगे। वे अनुसूचित जाति अत्याचार पीड़ितों की सुनवाई करेंगे एवं अधिकारियों की बैठक लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सदस्य सुभाष रामनाथ पारधी एवं उनके निजी सचिव नवीन रोहिला 27 अगस्त को जोधपुर से प्रस्थान कर सायं 6 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा सर्किट हाउस बाड़मेर में अनुसूचित जाति पीडितों की सुनवाई करेंगे तथा रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे। वे शनिवार 28 अगस्त को प्रातः 9 बजे संभागीय आयुक्त, महानिरीक्षक पुलिस, जिला कलक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक एवं अधिकारियों के साथ बैठक लेने के बाद जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

घर-घर औषधि योजना पौधे वितरण के लिए 16000 कैरी बैग कराये उपलब्ध

 बाड़मेर, 26 अगस्त। भारतीय ग्रामीण विरासत व विकास न्यास तथा इन्टेक व ब्रिज फाउण्डेशन द्वारा घर घर औषधिय पादपों के वितरण हेतु वन विभाग को 16000 बायोडिग्रेबल कैरी बैग उपलब्ध कराए गए है।

उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू ने बताया कि यशोवर्द्धन शाडिल्य द्वारा भारतीय ग्रामीण विरासत व विकास न्याय की ओर से 15000 तथा इन्टेक व ब्रिज फाउण्डेशन की ओर से 1000 बायोडिग्रेबल कैरी बैग उपलब्ध कराए गए है।
-0-

जिले के प्रभारी मंत्री विश्नोई 28 को बाड़मेर आएंगे

 बाड़मेर, 26 अगस्त। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को बाड़मेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विश्नोई शनिवार 28 अगस्त को सायं 4 बजे जैसलमेर से प्रस्थान कर सायं 6.30 बजे बाडमेर पहुंचेगे तथा सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात् रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे। प्रभारी मंत्री विश्नोई रविवार 29 अगस्त को प्रातः 10 बजे स्वर्गीय लाधूराम विश्नोई की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद बाड़मेर से दोपहर 2 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...