मंगलवार, 13 जुलाई 2021

संभागीय आयुक्त शर्मा 16 को वीसी के माध्यम से करेंगे समीक्षा

 बाड़मेर, 13 जुलाई। संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा 16 जुलाई को सांय 4 बजे वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बजट घोषणाओं एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को बजट घोषणाओं एवं एजेण्डा बिन्दुओं की प्रगति रिपोर्ट 14 जुलाई तक भिजवाने तथा कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल म आयोजित वीसी में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

तीसरी लहर की आशंका के बावजूद कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं गाइडलाईन का उल्लंघन करने पर 41 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 13 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 12 जुलाई को जिले में 41 व्यक्तियों से कुल 4,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 32 व्यक्तियों से 3200 रुपये तथा बालोतरा में 9 व्यक्तियों से 900 रूपयेे को मिलाकर कुल 41 व्यक्तियों से 4,100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार तक 84,680 व्यक्तियों से 1,41,86,976 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

ई-मित्र पर लम्बित सेन्ड बेक खाद्य सुरक्षा अपीलों का होगा निस्तारण

 आवेदनकर्ता संबंधित ई-मित्र से सम्पर्क कर दस्तावेजों की करें पूर्ति

बाड़मेर, 13 जुलाई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत 18 मई 2020 तक प्राप्त आवेदनों में से दस्तावेजों के अभाव में पुनः ई-मित्रों को प्रेषित आवेदनों का आवेदनकर्ता संबंधित ई-मित्र संचालक से सम्पर्क कर वांछित दस्तावेजों की पूर्ति कर पुनः आवेदन भिजवावे।
जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने बताया कि 18 मई 2020 तक जिले में कुल 12381 ऑनलाईन अपीलें जो उपखण्ड अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों के अभाव में पुनः संबंधित ई-मित्र संचालकों को भेजी गई है। उन्होनें आवेदनकर्ताओं को सूचित किया है कि जिन्होने 18 मई 2020 तक खाद्य सुरक्षा योजना हेतु ऑन लाईन ई-मित्र के माध्यम से अपील की है तथा दस्तावेजो के अभाव में संबंधित उपखण्ड अधिकारी द्वारा उनकी अपीलें पुनः ई-मित्र संचालक को (सेन्ड बेक टू ई-मित्र) भेजी गयी है, वे आवेदनकर्त्ता अपने संबंधित ई-मित्र संचालक से सम्पर्क करते हुए दस्तावेजों की पूर्ति कर ई-मित्र से पुनः ऑनलाईन भिजवाने की व्यवस्था करें, ताकि लम्बित सेड बेक अपीलों का निस्तारण किया जा सके।
-0-

आबकारी मामलों में फरार छः अभियुक्त गिरफ्तार

 बाड़मेर, 13 जुलाई। जिले में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत पूर्व में दर्ज अभियोगों में फरार चल रहे छः अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि जिले में अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण तथा उत्पादन की रोकथाम एवं फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने हेतु आबकारी विभाग बाड़मेर द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान पूर्व में दर्ज अभियोगों में फरार चल रहे अभियुक्त प्रेहलादराम पुत्र हेमाराम जाट निवासी मईयों का तला शोभाला, रामजीवन पुत्र धीमाराम विश्नोई समराथल धोरा सोनड़ी, मदनलाल पुत्र सन्तोषराम राव निवासी थानमाता हिंगलाज, सुजानसिंह पुत्र खंगारसिंह निवासी रूपजी कड़वासरा साजियाली, हेमाराम पुत्र चुतराराम निवासी खारड़ा भरतसिंह तथा भंवराराम पुत्र भैराराम निवासी सोयलों की ढाणी खोखसर पश्चिम पु.था. गिड़ा को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होनें बताया कि उक्त कार्यवाही में भंवरलाल आबकारी निरीक्षक बालोतरा, राकेश खत्री आबकारी निरीक्षक वृत बाड़मेर, कुन्नाराम प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल बालोतरा मय आबकारी जाप्ता शामिल रहे।
-0-

सोमवार, 12 जुलाई 2021

विशेष योग्यजनों की कमेटी की बैठक 14 को

बाड़मेर, 12 जुलाई। विशेष योग्यजनों की निर्वाचन प्रक्रिया में शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु गठित विशेष योग्यजनों की कमेटी की बैठक जिला कलक्टर लोकबन्धु की अध्यक्षता में 14 जुलाई को प्रातः 11.30 बजे आयोजित की जाएगी।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति.कलक्टर) ओमप्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों निर्धारित दिनांक एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

118 कोविड पीड़ितो को 118 लाख की अनुग्रह सहायत स्वीकृति, विधवाओं को प्रतिमाह 1500 रूपये मिलेंगी पेंशन,

 मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना

अध्ययनरत बच्चों को एक-एक हजार मासिक तथा दो-दो हजार वार्षिक एक मुश्त सहायता स्वीकृत
बाड़मेर, 12 जुलाई। जिले में एक मार्च, 2020 के बाद कोरोना (कोविड-19) बीमारी से व्यक्तियों की मृत्यु होने की वजह से विधवा हुई 118 महिलाओं को मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजनान्तर्गत एक-एक लाख रूपये एक मुश्त देय अनुग्रह राशि, 1500-1500 रूपये मासिक पेंशन राशि तथा मुंख्यमंत्री कोरोना पालनहार योजनान्तर्गत 45 विधवाओं के 99 अध्ययनरत बच्चों को एक-एक हजार रूपये मासिक एवं दो-दो हजार रूपये वार्षिक एक मुश्त राशि भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर लोकबन्धु द्वारा जारी आदेशानुसार धनाऊ तहसील क्षेत्र में सैयद का तला निवासी सफुरी पत्नि स्व. सिलेमान, सेड़वा तहसील क्षेत्र में धुड़ावा निवासी लक्ष्मीदेवी पत्नि स्व. रेखाराम, झडपा निवासी पन्नीदेवी पत्नि स्व. लुम्भाराम, सिहांर निवासी रेश्मीदेवी पत्नि स्व. चौखाराम, चौहटन तहसील क्षेत्र में सणाउ निवासी गीता कंवर पत्नि स्व. जयसिंह, बीजराड़ निवासी मारवी देवी पत्नि स्व. रामदीन, शरणार्थी केम्प चौहटन निवासी हीरो देवी पत्नि स्व. चन्द्रेश कुमार, बुठ राठौडान निवासी हंजू देवी पत्नि स्व. पूंजाराम, ढोक निवासी सायर कंवर पत्नि स्व. उमसिंह, खेमपुरा निवासी धुड़ी देवी पत्नि स्व. जीयाराम, भार्गववास चौहटन निवासी आसियां देवी पत्नि स्व. मूलचन्द, बाछडाऊ निवासी झीमों देवी पत्नि स्व. खेताराम, चौहटन आगोर निवासी झीमों देवी पत्नि स्व. गोरधनराम, सिणधरी तहसील क्षेत्र में अरणियाली महेचान निवासी इन्द्रा देवी पत्नि स्व. बगदाराम, अमरपुरा निवासी अंतरों देवी पत्नि स्व. घमण्डाराम, केहरोणी सारणों का तला निवासी चनणीदेवी पत्नि स्व. पूनमाराम, गालानाडी निवासी मथरो देवी पत्नि स्व. रामाराम, धनवा निवासी मकादेवी पत्नि स्व. घेवाराम, बाण्डानाडा निवासी खेतूदेवी पत्नि स्व. शेराराम, अरणियाली महेचान निवासी पूरो देवी पत्नि स्व. बाबुलाल, चाडो की ढाणी निवासी लाली देवी पत्नि स्व. दौलाराम, लोहिडा निवासी माडु देवी पत्नि स्व. चेनाराम, शिव तहसील क्षेत्र में आंरग निवासी कविता कंवर पत्नि स्व. लुणकरण देथा, भीयाड निवासी बाबुदेवी पत्नि स्व. लूंभाराम, पाबूनगर निवासी पपू कंवर पत्नि स्व. देरावरसिंह, धारवी कलां निवासी गवरी देवी पत्नि स्व. देराजराम, बरियाडा निवासी मिरगाई पत्नि स्व. आचार खान, रासारातला निवासी मान कंवर पत्नि स्व. मदनसिंह, बालासर निवासी उदयकंवर पत्नि स्व. नरेश सिंह, गेर कंवर पत्नि स्व. खुंमानसिंह, चक भेसका निवासी रामू देवी पत्नि स्व. भीमाराम, गूंगा निवासी मधु सिंघल पत्नि स्व. विकास कुमार, बायतु तहसील क्षेत्र में भेराणी सारणों की ढाणी निवासी जेठी देवी पत्नि स्व. खेताराम, मोतीयाणी मेघवालों की ढाणी निवासी तीजो देवी पत्नि स्व. कालूराम, बागोणी मेघवालों की ढाणी निवासी जेठीदेवी पत्नि स्व. जोगाराम, हेमजी का पाना निवासी सुआ देवी पत्नि स्व. देवाराम, गर्ग बस्ती निवासी पवनी देवी पत्नि स्व. गोपाराम, लाधाणीयों की ढाणी निवासी बाबुदेवी पत्नि स्व. रामाराम, कोलू निवासी लाछी देवी पत्नि स्व. वालाराम, धतरवालों का तला निवासी हरखु देवी पत्नि स्व. शेम्भूराम, रेकूवाला निवासी नेनूदेवी पत्नि स्व. जेठाराम, रावों का बास निवासी मदूदेवी पत्नि स्व. चेनगिरी, गोगाजी मंदिर निवासी दमीदेवी पत्नि स्व. पूनमाराम, पचपदरा तहसील क्षेत्र में आसोतरा निवासी धोलकी देवी पत्नि स्व. सुराराम, बाड़मेर तहसील क्षेत्र में वार्ड नं. 39 निवासी गीतादेवी पत्नि स्व. उम्मेदराज, गालाबेरी निवासी पेम्पो देवी पत्नि स्व. हेमाराम, शिवकर निवासी पप्पूदेवी पत्नि स्व. चन्द्र प्रकाश, समदडी तहसील क्षेत्र में केसरीनगर निवासी मीनादेवी पत्नि स्व. जगदेव, मालियों का बेरा निवासी बादामी देवी पत्नि स्व.रामलाल माली, सरवडी चारणान निवासी वदामी देवी पत्नि स्व. बंशीलाल, फोंजदारों का वास निवासी रंजना कंवर पत्नि स्व. महेन्द्रसिंह, सिवाना तहसील क्षेत्र में खालसों का वास निवासी बदकी देवी पत्नि स्व. भटाराम, मोतीसरा रोड निवासी मोहनी देवी पत्नि स्व. रमेश कुमार, मेली निवासी भंवरी देवी पत्नि स्व. वलीमोहम्मद, देवपुरा धारणा निवासी गंगा कंवर पत्नि स्व. छगनसिंह, धोरीमना तहसील क्षेत्र में खूमे की बेरी निवासी कमला देवी पत्नि स्व. शंकरलाल, मेगवालों की ढाणी निवासी मथरी देवी पत्नि स्व. मुकनाराम, गडरारोड तहसील क्षेत्र में तुडबी निवासी अंतर कंवर पत्नि स्व. हरीसिंह, ओनाडा निवासी धुडी देवी पत्नि स्व. गेमराराम, मोसेरी निवासी उगम देवी पत्नि स्व. लेखराज तथा जैसिन्धर गांव निवासी कौशल्या देवी पत्नि स्व. मुकेश को एक-एक लाख रूपये एक मुश्त देय अनुग्रह राशि तथा 1500-1500 रूपये मासिक पेंशन राशि भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
इसी प्रकार बाड़मेर तहसील क्षेत्र में गांधी नगर बाड़मेर निवासी श्रीमती धर्मकंवर पत्नि स्व. नरेन्द्रसिंह, रेलवे कुंआ नं0 3 निवासी जैतून बानो पत्नि स्व. सतार खान, फकीरों का कुंआ निवासी श्रीमती कमला पत्नि स्व. प्रकाश, शास्त्री नगर सुनारों का वास निवासी श्रीमी ममता सोनी पत्नि स्व. राजेन्द्र कुमार सोनी, जटियों का वास निवासी सोमी कुमारी पत्नि स्व. राहुल बोहरा, देवाणियों की ढाणी शिवकर निवासी श्रीमती कोहली पत्नि स्व. सुखाराम, बेरीवाला तला रावतसर निवासी श्रीमती उमी देवी पत्नि स्व. उदाराम, बलदेव नगर बाड़मेर निवासी श्रीमती पूरों देवी पत्नि स्व. अचलाराम, मुरटालागाला निवासी श्रीमती गुड्डी पत्नि स्व. सवाईराम, मेगवालों की ढाणी निवासी श्रीमती सुसिया पत्नि स्व. पेमाराम, महावीर नगर बाड़मेर निवासी रीतु देवी पत्नि स्व. अशोक कुमार, इन्दिरा कालोनी निवासी केकु देवी पत्नि स्व. धर्मसिंह, सेवकों का वास शकुन्तला देवी पत्नि स्व. हनुमानचन्द बोहरा, खत्रीयों का उपरला वास निवासी इन्द्रा देवी पत्नि स्व. जगदीशचन्द्र, गायत्री चौक निवासी सुरेखा देवी पत्नि स्व. चतुर्भुज, तेलीयों का वास निवासी मोहनी देवी पत्नि स्व. मांगीलाल, मीठडी जसाई निवासी बिलायत पत्नि स्व. एलियास, बिशाला निवासी गजी देवी पत्नि स्व. केवलचन्द, महाबार निवासी मांगली पत्नि स्व. धनाराम, रेन बसेरा के पीछे बाड़मेर निवासी ललिता देवी पत्नि स्व. लुणपुरी, जूना केराडू निवासी ललिता देवी पत्नि स्व. भूरचन्द, शास्त्री नगर निवासी देवी कंवर पत्नि स्व. गजेसिंह, जाखड़ों की ढाणी निवासी झीमों देवी पत्नि स्व. जेहाराम, गुमनी देवी पत्नि स्व. मानाराम, पचपदरा तहसील क्षेत्र में पचपदरा निवासी इन्द्रा देवी पत्नि स्व. बाबूलाल, प्रमेश्वरी पत्नि स्व. दलाराम, सीता देवी पत्नि स्व. रामेश्वर लाल, बुढीवाड़ा निवासी रतनी देवी पत्नि स्व. दुदाराम, गुदावाडी निवासी खम्मा देवी पत्नि स्व. रावताराम, नागाणा निवासी मीरो कंवर पत्नि स्व. तुलछसिंह, गोदावास निवासी सायर देवी पत्नि स्व. कन्हैयालाल, वार्ड सं0 19 पचपदरा निवासी बिसमिला पत्नि स्व. अलादीन, बालोतरा निवासी शुकन्तला पत्नि स्व. फरसाराम, वार्ड सं0 8 निवासी मांगी देवी पत्नि स्व. घेवरचन्द, वार्ड सं0 1 निवासी सुगणो देवी पत्नि स्व. हरीराम, वार्ड सं0 26 निवासी शांति देवी पत्नि स्व. विजयसिंह, वार्ड सं0 33 मीनाक्षी पत्नि स्व. भीमसेन, कानाना निवासी अन्नु देवी पत्नि स्व. उमाराम, प्रीति कॉलोनी निवासी रचनादेवी पत्नि स्व. कमलकिशोर गर्ग, गुडामालानी तहसील क्षेत्र में भेडाणा निवासी वदनो देवी पत्नि स्व. नरसीराम, रतनपुरा निवासी छगन देवी पत्नि स्व. नरसीराम, नया नगर निवासी हकीमा पत्नि स्व. खमीशा, सियोलों की बेरी बाण्ड निवासी केसीदेवी पत्नि स्व. रामलाल, डाबड़ निवासी जोर कंवर पत्नि स्व. चालकदान, नया नगर निवासी राधा देवी पत्नि स्व. चिमनसिंह, मांगी देवी पत्नि स्व. धनाराम, सती देवी पत्नि स्व. आम्बाराम, रामसर तहसील क्षेत्र में देरासर निवासी जिमियत पत्नि स्व. दाहर खां, मेघा पत्नि स्व. दीन मोहम्मद, सुराली निवासी जमनादेवी पत्नि स्व. हरचन्द राम, पाबुसरिया निवासी भानी पत्नि स्व. गफूर, लदे का पार निवासी भागा पत्नि स्व. अकबर खां, विरध का पार निवासी अनकी पत्नि स्व. अकबर खां, बुठीया निवासी तीजों देवी पत्नि स्व. गुमनाराम, इतिया पत्नि स्व. अकबर, सज्जन का पार निवासी अजीमत पत्नि स्व. अहदी खां, हाथमा निवासी पवन कंवर पत्नि स्व. वागसिंह को एक-एक लाख रूपये एक मुश्त देय अनुग्रह राशि तथा 1500-1500 रूपये मासिक पेंशन राशि भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि जिले में एक मार्च, 2020 के बाद कोरोना (कोविड-19) बीमारी से व्यक्तियों की मृत्यु होने की वजह से विधवा हुई 45 विधवाओं के 102 अध्ययनरत बच्चों को मुंख्यमंत्री कोरोना पालनहार योजनान्तर्गत एक-एक हजार रूपये मासिक एवं दो-दो हजार रूपये वार्षिक एक मुश्त राशि सहित कुल तीन लाख छः हजार रूपये भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
-0-

शुक्रवार, 9 जुलाई 2021

जिला अस्पताल में 20 आईसीयू और 10 एनआईसीयू का शिलान्यास

 चिकित्सा के क्षेत्र में पायनियर बनकर उभर रहा राजस्थान- मुख्यमंत्री

बाड़मेर, 09 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के निरन्तर प्रयासों से राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में पायनियर बनकर उभर रहा है। देश के दूसरे राज्यों के लोग भी हमारी चिकित्सा सुविधाओं का लाभ लेने राजस्थान आ रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है।
   श्री गहलोत शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रदेश के 11 जिलों के 17 चिकित्सालयों मेें आईसीयू, नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू), शिशु गहन चिकित्सा इकाई (पीआईसीयू) तथा मदर केयर यूनिट के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। करीब 94 करोड़ 10 लाख रूपये की लागत से होने वाले इन कार्यों के पूरा होने से 531 बैड की बढ़ोतरी होगी। इसमें आईसीयू के 270, एनआईसीयू के 208, पीआईसीयू के 33 बैड तथा मदर केयर यूनिट के 20 बैड शामिल हैं। इसमें बाड़मेर  जिला अस्पताल में 456 लाख से 20 बैड आईसीयू और 167 लाख से 10 बैड एनआईसीयू  शामिल हैं।
   इस दौरान जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर लोक बंधु, विधायक मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति दीपक माली, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के आसेरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई समेत अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
   इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने समाज के सभी वर्गाें को साथ लेकर कोरोना की पहली एवं दूसरी लहर का मुकाबला किया। हमारे भीलवाड़ा और रामगंज मॉडल को देश-दुनिया में पहचान मिली और दूसरे राज्यों ने भी इसे अपनाया। दूसरी घातक लहर में ऑक्सीजन एवं दवाओं की आपूर्ति तथा बैड्स को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा। इससे सबक लेते हुए हमारी सरकार मेडिकल कॉलेजों से लेकर सीएचसी-पीएचसी स्तर तक चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत कर रही है ताकि तीसरी लहर आए तो हमें इस महामारी के मुकाबले में किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पडे़। आज हुए शिलान्यासों से इन जिलों में चिकित्सा व्यवस्था और मजबूत होगी। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना से जान गंवाने वाले परिवारों को सम्बल देने के लिए हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजना लागू की है। इससे अनाथ बच्चों एवं विधवा महिलाओं के जीवन की राह आसान हो सकेगी। इसके साथ ही प्रदेशवासियों को इलाज के भारी-भरकम खर्च से मुक्त करने के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू की गई है। सभी जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, एनजीओ आदि हर पात्र परिवार को इस योजना से जोड़ने में अपनी भागीदारी निभाएं। 
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने कहा कि दूसरी लहर के कटु अनुभवों से सबक लेते हुए हमारी सरकार ऑक्सीजन उत्पादन एवं शिशु चिकित्सा इकाइयों में बढ़ोतरी की योजना पर तेजी से काम कर रही है। राज्य में एक हजार मेट्रिक टन ऑक्सीजन उत्पादन की क्षमता हासिल करने की दिशा में हम अग्रसर हैं। 
चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्ष में राज्य सरकार ने पूरे समर्पण भाव और मुस्तैदी के साथ कोरोना का प्रबंधन किया है। 
शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री वैभव गालरिया ने बताया कि प्रदेश में प्रतिदिन 1.50 लाख कोविड टेस्ट करने की क्षमता विकसित कर ली गई है। विभिन्न मेडिकल कॉलेजों और सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने का कार्य 15 अगस्त तक पूरा होना संभावित है।

ये हुए शिलान्यास
बाड़मेर - जिला अस्पताल में 456 लाख से 20 बैड आईसीयू और 167 लाख से 10 बैड एनआईसीयू

        ----000----



तीसरी लहर की आशंका के बावजूद कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं गाइडलाईन का उल्लंघन करने पर 44 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 9 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार 8 जुलाई को जिले में 44 व्यक्तियों से कुल 4,400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 41 व्यक्तियों से 4100 रुपये तथा बालोतरा में 3व्यक्तियों से 300 रूपयेे को मिलाकर कुल 44 व्यक्तियों से 4,400 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार तक 84,430 व्यक्तियों से 1,41,59,976 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

पूर्व सैनिकों के बच्चों को देय छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

 बाड़मेर, 9 जुलाई। हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के बच्चों को केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की ओर से देय छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किए गए है।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस.गंगवार ने बताया कि हवलदार रैंक तक के पूर्व सैनिकों के प्रथम दो बच्चों के लिए केन्द्रीय सैनिक बोर्ड की वेबसाईट www.ksb.gov.in पर अथवा नजदीकी ई-मित्र पर सम्पर्क कर ऑनलाईन आवेदन किया जा सकता है। उन्होनें बताया कि कक्षा 1 से 9वीं तथा 11वीं उतीर्ण बच्चों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर है। इसी प्रकार कक्षा 10वीं एवं 12वीं उर्तीण बच्चों के लिए 30 अक्टूबर तथा स्नातक के बच्चों के लिए 30 नवम्बर आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित है।
-0-

इण्टीग्रेटेड सिक्योरिटी रेसपोन्स मैकेनेजिम जिला स्तरीय समिति की बैठक 15 को

 बाड़मेर, 9 जुलाई। जिले के महत्वपूर्ण क्षेत्रों यथा परमाणु, तेल व गैस, ऊर्जा, वित, रक्षा, स्टील व खनिज, संचार एवं सूचना पौद्योगिकी तथा सूचना एवं प्रसारण में इण्टीग्रेटेड सिक्योरिटी रेसपोन्स मैकेनेजिम स्थापित करने व सुरक्षा समन्वय बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 15 जुलाई को सांय 5 बजे आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उक्त बैठक में उपस्थिति होने के निर्देश दिए है।
-0-

पाक विस्थापितों की समस्या समाधन के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक 14 को

 बाड़मेर, 9 जुलाई। बाड़मेर जिले में वास कर रहे पाक विस्थापितों की विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 14 जुलाई को सांय 4 बजे आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि पाक विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तरीय उच्चाधिकार समिति द्वारा प्रस्तुत सुझावों की क्रियान्विति सुनिश्चित करने एवं भविष्य में पाक विस्थापितों की समस्याओं के निराकरण के लिए उक्त बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होनें बताया कि उक्त बैठक में पाक विस्थापितों की समस्याओं एवं उनके निराकरण के संबंध में पूर्व बैठक के एजेण्डा बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा। उन्होने बताया कि संबंधित अधिकारियों को नियत तिथि को अपने विभाग से संबंधित सूचना के साथ बैठक में उपस्थित होने के लिए निर्देश दिए गए है।
-0-

अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक 14 को

 बाड़मेर, 9 जुलाई। अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण समिति की त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 14 जुलाई को सांय 5 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि इस दौरान महिलाओं पर अत्याचार निवारण तथा पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय की त्रैमासिक बैठकें भी होंगी। उन्होनें बताया कि उक्त बैठक के पश्चात् जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक इसी दिन सांय 5.30 बजे आयोजित की जाएगी।
-0-

जिले में 7 रिक्त सरपंच पदों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित

 19 को प्रस्तुत किए जा सकेंगे नाम निर्देशन पत्र, 25 को मतदान

संबंधित पंचायत क्षेत्रों मे आचार संहिता लागू
बाड़मेर, 9 जुलाई। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थानों के उपचुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम अनुसार जिले में धनाऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पूंजासर, गुडामालाणी की मौखावा खुर्द, धोरीमन्ना की सुदाबेरी, पाटोदी की कालेवा एवं मुकनपुरा, कल्याणपुर की घडोई चारणान तथा समदडी की कम्मों का बाड़ा में रिक्त सरपंच पद के उपचुनाव कराए जाएंगे। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा 14 जुलाई को लोकसूचना जारी की जाएगी। वहीं 25 जुलाई को प्रातः 7.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक मतदान करवाया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं में 15 जून 2021 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव कराने के संदर्भ में निर्वाचक नामावली अर्हता तिथि 1 जनवरी 2021 के आधार पर ग्राम पंचायतों में सरपंच के रिक्त पदों एवं इन्ही पंचायतों में उप सरपंच एवं वार्ड पंचों के रिक्त पदों पर उपचुनाव का निर्णय लिया है। उन्होनें बताया कि सरपंच पद के लिए उपचुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन(ईवीएम) के माध्यम से सम्पन्न कराए जायेंगे।
कार्यक्रम विवरण
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि घोषित कार्यक्रम अनुसार बुधवार 14 जुलाई को नियम 23 सपठित 56 के अंतर्गत निर्वाचन की लोकसूचना जारी की जाएगी। उन्होनें बताया कि सोमवार 19 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। वहीं मंगलवार 20 जुलाई को प्रातः 10.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा इसी दिन अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होनें बताया कि नाम वापसी के पश्चात इसी दिन चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों को चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा तथा अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रविवार 25 जुलाई को प्रातः 7.30 बजे से सांय 5.30 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी।
आचार संहिता लागू
जिला निवार्चन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित समस्त पंचायत क्षेत्रों में राजनैतिक दलों एवं अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उपचुनाव से संबंधित क्षेत्र में ऐसा कोई कृत्य न हो, जिससे की आदर्श आचार संहिता भंग होने का अंदेशा रहे।
यहां संरपंच पदों के लिए होंगे उपचुनाव
उन्होनें बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम अनुसार जिले में धनाऊ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पूंजासर, गुडामालाणी की मौखावा खुर्द, धोरीमन्ना की सुदाबेरी, पाटोदी की कालेवा एवं मुकनपुरा, कल्याणपुर की घडोई चारणान तथा समदडी की कम्मों का बाड़ा में रिक्त सरपंच पद के उपचुनाव कराए जाएंगे।
-0-

गुरुवार, 8 जुलाई 2021

तीसरी लहर की आशंका के बावजूद कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, गाइडलाईन का उल्लंघन करने पर 74 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 08 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार 7 जुलाई को जिले में 74 व्यक्तियों से कुल 7,400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 55 व्यक्तियों से 5500 रुपये तथा बालोतरा में 19 व्यक्तियों से 1900 रूपयेे को मिलाकर कुल 74 व्यक्तियों से 7,400 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार तक 84,386 व्यक्तियों से 1,41,55,576 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

आबकारी मामलों में फरार सात अभियुक्त गिरफ्तार

 बाड़मेर, 08 जुलाई। जिले में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज अभियोगों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी थाना बालोतरा एवं बाड़मेर में तीन-तीन तथा आबकारी वृत चौहटन में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि आबकारी थाना बालोतरा में चम्पाबेरी निवासी सोनाराम पुत्र धनाराम तथा नेवरी निवासी वीरमनाथ पुत्र मेघनाथ एवं चमननाथ पुत्र मेघनाथ को गिरफ्तार किया गया है। इसी प्रकार आबकारी थाना बाड़मेर में सोमेसरा निवासी सांगाराम पुत्र बनाराम, इन्द्रानगर निवासी रमेश कुमार पुत्र बालाराम एवं सनावड़ा निवासी गुमनाराम पुत्र अर्जनराम तथा आबकारी वृत चौहटन में आकोड़ा निवासी कालूसिंह पुत्र देवीसिंह को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होनें बताया कि उक्त कार्यवाहियों में चौहटन वृत के आबकारी निरीक्षक राकेश कुमार, आबकारी थाना बाड़मेर के प्रहराधिकारी रूपसिंह, आबकारी थाना बालोतरा के प्रहराधिकारी कुन्नाराम मय ईपीएफ जाब्ता शामिल रहे।
-0-

ऑटो प्रोसेस होंगे राज्य कार्मिकों के वेतन बिल

 प्रतिमाह 16 से 22 तारीख के मध्य वेतन बिल स्वतः होंगे जनरेट

बाड़मेर, 08 जुलाई। राज्य कर्मचारियों के माह जुलाई देय माह अगस्त से वेतन बिल पै-मैनेजर एवं पीआरआई पै-मैनेजर के अंतर्गत ऑटो जनरेट एवं ऑटो प्रोसेस होंगे। यह सैलेरी प्रोसेस एवं संशोधन प्रक्रिया पूर्णतया ओटीपी पर आधारित होगी।  
कोषाधिकारी जी.आर.गोदारा ने बताया कि वित विभाग के निर्देशानुसार माह जुलाई 2021 देय माह अगस्त 2021 से वेतन बिल ओटो सेलेरी प्रोसेस के अन्तर्गत ऑटो जनरेट एवं प्रोसेस होंगे। उन्होनें बताया कि संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी एवं पीडी खाता प्रशासक भुगतान दावों की शुद्धता के लिए उतरदायी होंगे। यह सैलेरी प्रोसेस एवं संशोधन प्रक्रिया पूर्णतया ओटीपी पर आधारित होगी। उन्होनें बताया कि सभी डीडीओ को डीडीओ इन्फोरमेशन में केवल मात्र अपने स्वयं के मोबाईल नम्बर आवश्यक रूप से अपलोड कर स्वयं द्वारा आहरण से संबंधित समस्त कार्मिकों के मास्टर डेटा का स्टेटस जांच कर पूर्ण रूपेण सही अपडेट करना होगा।
ऑटो सैलेरी का प्रोसेस
कोषाधिकारी ने बताया कि इस समयबद्ध कार्य के अन्तर्गत प्रतिमाह 1 से 15 तारीख तक डीडीओ द्वारा सैलेरी डिटेल, मास्टरडाटा, वास्तविक रूप से वेतन भुगतान किये जाने से संबंधित कार्मिकों का चयन, अनुपस्थिति विवरण में ओटीपी बेस्ड संशोधन किया जायेगा। उन्होनें बताया कि जीपीएफ एवं आयकर के संबंध में प्रतिमाह 1 से 10 तारीख तक संबंधित कार्मिक द्वारा अपनी एम्पलोई आईडी से डीडीओ रिक्वेस्ट भेजी जा सकेगी, जिस पर संबंधित डीडीओं को 15 तारीख तक कार्यवाही करना अनिवार्य है। संबंधित माह की 16 से 22 तारीख के दौरान वेतन बिल सिस्टम द्वारा स्वतः जनरेट होंगे। इस दौरान डीडीओ के पास बिल रिपोर्ट डाउनलोड कर उसे चैक करने एवं किसी प्रकार का सुधार करना हो तो कारण दर्शाते हुए रिवर्ट करने का प्रावधान अगले दो माह तक रहेगा।
उन्होनें बताया कि संबंधित माह की 23 तारीख को बिल ओटो प्रोसेस होंकर ट्रेजरी को ऑटो फॉरवर्ड होंगे। जिस पर कोषाधिकारी अथवा उप कोषाधिकारी द्वारा टोकन जनरेट उपरांत पूर्व की भांति बिलों की जांच कर पारित अथवा ऑब्जेक्शन संबंधित कार्यवाही की जाएगी। उन्होनें बताया कि संबंधित बजट मद में संवेतन हेतु पर्याप्त बजट राशि उपलब्ध होने पर ही बिल टोकन हो सकेंगे।
उन्होनें बताया कि इस संबंध में सभी डीडीओं हेतु वर्चुअल प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। उन्होनें बताया कि इस संबंध में किसी प्रकार की जानकारी हेतु संबंधित कोष/उपकोष कार्यालय में सम्पर्क कर समस्यायों का निराकरण कराया जा सकता है।
-0-

बुधवार, 7 जुलाई 2021

दिव्यांगो के लम्बित आवेदनों के प्रमाणीकरण हेतु आयोजित होंगे विशेष शिविर

 बाड़मेर, 07 जुलाई । दिव्यांगजन प्रमाण पत्र के लम्बित आवेदनों के प्रमाणीकरण हेतु जिले में विभिन्न स्थानों पर विशेष जांच शिविर आयोजित किये जायेंगे ।

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बिश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार 9 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेड़वा, सिवाना, 13 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुड़ामालानी, 16 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिव, 20 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पचपदरा, सिणधरी, 23 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बायतु, 27 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामसर, 30 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौहटन, राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में यह विशेष जांच शिविर आयोजित होंगे । इन शिविरों में लम्बित आवेदनों को निस्तारित करवाने हेतु अस्थि, नैत्र, ईएनटी, मानसिक रोग के विशेषज्ञ चिकित्सकीय जांच करेंगे । पूर्व में ऑनलाइन आवेदन कर चुके आवेदक अपने निकटवर्ती जांच शिविर में उपस्थित होकर अपनी चिकित्सकीय जांच करवा सकते है । पूर्व में आवेदन कर चुके व्यक्ति जिनके पास आवेदन पत्र की प्रति नहीं है वे शिविर में अपने आधार कार्ड अथवा भामाशाह कार्ड की सहायता से आवेदन पत्र प्रिंट करवाकर लम्बित आवेदन को निस्तारित करवा सकते है ।

-0-

जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की निरंतर समीक्षा करें - लोक बंधु

 आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

 
बाड़मेर, 07 जुलाई। विभागीय अधिकारी अपने विभाग से संबंधित आवश्यक सेवाओं एवं राज्य सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमो की निरंतर समीक्षा करते हुए लम्बित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही करें ताकि आमजन को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिले में पानी, बिजली, सड़क तथा चिकित्सा आदि अत्यावश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने यह बात कही।
जिला कलक्टर ने जिले में नियमित इम्युनाईजेशन प्रोगाम तथा कोविड टीकाकरण की समीक्षा की। उन्होनें टीकाकरण साईटों पर प्राप्त वैक्सीन का पूर्ण उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें टीकाकरण के लिए आमजन में जागरूकता लाने तथा टीकाकरण के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होनें कहा कि टीकाकरण के लिए पंचायत स्तर तक माइक्रो प्लानिंग कर शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करें। उन्होने स्वास्थ्य केन्द्रों के भूमि आवंटन के संबंध में उपखण्ड अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए भूमि चिन्हिकरण एवं आवंटन की कार्यवाही तत्परता से करने को कहा। इस दौरान उन्होनें डिस्कॉम के अधिकारियों को अक्षय ऊर्जा एवं कृषि कनेक्शन की बजट घोषणा अनुसार प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें बाखासर में जीएसएस निर्माण के लिए भूमि आवंटन संबंधित प्रकरण में उपखण्ड अधिकारी से समन्वय कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होनें बरसात के मौसम के मद्देनजर विद्युत उपकरणों के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होनें पेयजल योजनाओं का प्राथमिकता से विद्युतीकरण सुनिश्चित करने को कहा।
सीमावर्ती क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग को पुख्ता प्रबंध करने को कहा। उन्होनें कहा कि गर्मी के मौसम के मद्देनजर जिले में अंतिम छोर तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होनें कहा कि टैंकरों द्वारा पेयजल आपूर्ति का सत्यापन सही तरीके से किया जाए। जिला कलक्टर ने डोर-टू-डोर सर्वे में कोरोना से हुए अनाथ बच्चों को पालनहार योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होनें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित पात्र परिवारों को चिन्हित कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर नें राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने जिले में सम्पर्क पोर्टल पर निस्तारित प्रकरणों का औसत कम होने पर खेद जताते हुए अधिकारियों को सक्रियता के साथ कार्य कर निर्धारित समयावधि में प्रकरणों का निस्तारण कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपवन सरंक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नाई, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.विश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बी.एल. मंसूरिया सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थिति रहे।
-0-





सड़क एवं विद्युत दुर्घटना के पीड़ितों को एक-एक लाख की सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष


बाड़मेर, 07 जुलाई। सड़क एवं विद्युत करंट दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो व्यक्तियों को कुल दो लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि बाड़मेर तहसील क्षेत्र में हरिजन मौहल्ला वार्ड न. 22 निवासी स्व. राजेश्वर पुत्र नंदलाल वाल्मिकी की विद्युत करंट से तथा नवाजी का पाना मातासर निवासी स्व. जगराम पुत्र गोकुलराम जाट की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण उनके परिवारजनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
-0-

58 कोविड पीड़ितो को 58 लाख की अनुग्रह सहायत स्वीकृति, विधवाओं को प्रतिमाह 1500 रूपये मिलेंगी पेंशन

 मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना


बाड़मेर, 07 जुलाई। जिले में एक मार्च, 2020 के बाद कोरोना (कोविड-19) बीमारी से व्यक्तियों की मृत्यु होने की वजह से विधवा हुई महिलाओं को मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजनान्तर्गत एक-एक लाख रूपये एक मुश्त देय अनुग्रह राशि तथा 1500-1500 रूपये मासिक पेंशन राशि भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
जिला कलक्टर लोकबन्धु द्वारा जारी आदेशानुसार बाड़मेर तहसील क्षेत्र में गांधी नगर बाड़मेर निवासी श्रीमती धर्मकंवर पत्नि स्व. नरेन्द्रसिंह, रेलवे कुंआ नं0 3 निवासी जैतून बानो पत्नि स्व. सतार खान, फकीरों का कुंआ निवासी श्रीमती कमला पत्नि स्व. प्रकाश, शास्त्री नगर सुनारों का वास निवासी श्रीमी ममता सोनी पत्नि स्व. राजेन्द्र कुमार सोनी, जटियों का वास निवासी सोमी कुमारी पत्नि स्व. राहुल बोहरा, देवाणियों की ढाणी शिवकर निवासी श्रीमती कोहली पत्नि स्व. सुखाराम, बेरीवाला तला रावतसर निवासी श्रीमती उमी देवी पत्नि स्व. उदाराम, बलदेव नगर बाड़मेर निवासी श्रीमती पूरों देवी पत्नि स्व. अचलाराम, मुरटालागाला निवासी श्रीमती गुड्डी पत्नि स्व. सवाईराम, मेगवालों की ढाणी निवासी श्रीमती सुसिया पत्नि स्व. पेमाराम, महावीर नगर बाड़मेर निवासी रीतु देवी पत्नि स्व. अशोक कुमार, इन्दिरा कालोनी निवासी केकु देवी पत्नि स्व. धर्मसिंह, सेवकों का वास शकुन्तला देवी पत्नि स्व. हनुमानचन्द बोहरा, खत्रीयों का उपरला वास निवासी इन्द्रा देवी पत्नि स्व. जगदीशचन्द्र, गायत्री चौक निवासी सुरेखा देवी पत्नि स्व. चतुर्भुज, तेलीयों का वास निवासी मोहनी देवी पत्नि स्व. मांगीलाल, मीठडी जसाई निवासी बिलायत पत्नि स्व. एलियास, बिशाला निवासी गजी देवी पत्नि स्व. केवलचन्द, महाबार निवासी मांगली पत्नि स्व. धनाराम, रेन बसेरा के पीछे बाड़मेर निवासी ललिता देवी पत्नि स्व. लुणपुरी, जूना केराडू निवासी ललिता देवी पत्नि स्व. भूरचन्द, शास्त्री नगर निवासी देवी कंवर पत्नि स्व. गजेसिंह, जाखड़ों की ढाणी निवासी झीमों देवी पत्नि स्व. जेहाराम, गुमनी देवी पत्नि स्व. मानाराम, पचपदरा तहसील क्षेत्र में पचपदरा निवासी इन्द्रा देवी पत्नि स्व. बाबूलाल, प्रमेश्वरी पत्नि स्व. दलाराम, सीता देवी पत्नि स्व. रामेश्वर लाल, बुढीवाड़ा निवासी रतनी देवी पत्नि स्व. दुदाराम, गुदावाडी निवासी खम्मा देवी पत्नि स्व. रावताराम, नागाणा निवासी मीरो कंवर पत्नि स्व. तुलछसिंह, गोदावास निवासी सायर देवी पत्नि स्व. कन्हैयालाल, वार्ड सं0 19 पचपदरा निवासी बिसमिला पत्नि स्व. अलादीन, बालोतरा निवासी शुकन्तला पत्नि स्व. फरसाराम, वार्ड सं0 8 निवासी मांगी देवी पत्नि स्व. घेवरचन्द, वार्ड सं0 1 निवासी सुगणो देवी पत्नि स्व. हरीराम, वार्ड सं0 26 निवासी शांति देवी पत्नि स्व. विजयसिंह, वार्ड सं0 33 मीनाक्षी पत्नि स्व. भीमसेन, कानाना निवासी अन्नु देवी पत्नि स्व. उमाराम, प्रीति कॉलोनी निवासी रचनादेवी पत्नि स्व. कमलकिशोर गर्ग, गुडामालानी तहसील क्षेत्र में भेडाणा निवासी वदनो देवी पत्नि स्व. नरसीराम, रतनपुरा निवासी छगन देवी पत्नि स्व. नरसीराम, नया नगर निवासी हकीमा पत्नि स्व. खमीशा, सियोलों की बेरी बाण्ड निवासी केसीदेवी पत्नि स्व. रामलाल, डाबड़ निवासी जोर कंवर पत्नि स्व. चालकदान, नया नगर निवासी राधा देवी पत्नि स्व. चिमनसिंह, मांगी देवी पत्नि स्व. धनाराम, सती देवी पत्नि स्व. आम्बाराम, रामसर तहसील क्षेत्र में देरासर निवासी जिमियत पत्नि स्व. दाहर खां, मेघा पत्नि स्व. दीन मोहम्मद, सुराली निवासी जमनादेवी पत्नि स्व. हरचन्द राम, पाबुसरिया निवासी भानी पत्नि स्व. गफूर, लदे का पार निवासी भागा पत्नि स्व. अकबर खां, विरध का पार निवासी अनकी पत्नि स्व. अकबर खां, बुठीया निवासी तीजों देवी पत्नि स्व. गुमनाराम, इतिया पत्नि स्व. अकबर, सज्जन का पार निवासी अजीमत पत्नि स्व. अहदी खां, हाथमा निवासी पवन कंवर पत्नि स्व. वागसिंह को एक-एक लाख रूपये एक मुश्त देय अनुग्रह राशि तथा 1500-1500 रूपये मासिक पेंशन राशि भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
-0-

अवैध शराब बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

 बाड़मेर, 07 जुलाई। अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण एवं उत्पादन की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आबकारी निरोधक दल चौहटन द्वारा बोली, लूणवा जागीर एवं खारिया फांटा में अवैध शराब बरामद कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि आबकारी निरोधक दल चौहटन के प्रहराधिकारी शेरसिंह भायल एवं ईपीएफ थाना चौहटन जाब्ता द्वारा बोली में लिच्छुराम के कब्जेशुदा दुकान से 36 देशी पव्वे एवं 6 राजस्थान निर्मित मदिरा पव्वे बरामद किए तथा अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार लूणवा जागीर में शंकरलाल के कब्जेशुदा प्लास्टिक कट्टे में 39 पव्वे देशी मदिरा बरामद कर अभियोग दर्ज किया गया तथा खारिया फांटा स्थित किराणा दुकान से 24 बोतल बीयर बरामद कर अभियुक्त मोहनसिंह को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज किया गया।
-0-

तीसरी लहर की आशंका के बावजूद कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं गाइडलाईन का उल्लंघन करने पर 61 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 07 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार 6 जुलाई को जिले में 61 व्यक्तियों से कुल 6,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 48 व्यक्तियों से 4800 रुपये तथा बालोतरा में 13 व्यक्तियों से 1300 रूपयेे को मिलाकर कुल 61 व्यक्तियों से 6,100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार तक 84,312 व्यक्तियों से 1,41,48,176 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

मंगलवार, 6 जुलाई 2021

बाड़मेर शहर की 151 करोड़ के सीवरेज एवं वाटर सप्लाई के कार्यो का अनुमोदन

 आर यू डी पी योजना

बाड़मेर शहर में सीवरेज से वंचित 26 वार्डो में बिछेगी सीवरेज
पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु नवीन जलाशय, पाइपलाइन एवं पम्प हाउस बनेंगे
बाड़मेर, 6 जुलाई। आर.यू.डी.पी. योजना के अंर्तगत सिटी लेवल कमेटी की बैठक जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में मंगलवार सांय आयोजित की गई, जिसमें विधायक मेवाराम जैन भी मौजूद थे।
    इस दौरान बाड़मेर शहर के विकास एवं सुदृढ़ीकरण हेतु योजना के चतुर्थ चरण के अंर्तगत सीवरेज एवं पेयजल सप्लाई के लिए 151 करोड़ की विस्तृत कार्य योजना का अनुमोदन किया गया।
ये रहेगी कार्ययोजना
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि चतुर्थ चरण की कार्ययोजनान्तर्गत बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र के सभी 55 वार्डो के 1465 हेक्टर क्षेत्रफल को शामिल किया गया है। उक्त कार्ययोजना नगर परिषद बाड़मेर की वर्ष 2051 की संभावित जनसंख्या को आधार मानते हुए बनाई गई है। इस कार्ययोजना में पूर्व के 29 वार्डो में 57 किलोमीटर तथा नवीन कार्ययोजना में 26 वार्डो में 110 किलोमीटर लम्बाई को शामिल कर कुल 55 वार्डो में 167 किलोमीटर लम्बाई की सीवरेज लाईन बिछाई जाएगी।
भविष्य के परिपेक्ष्य का ध्यान में रखकर हो कार्य
इस दौरान जिला कलक्टर लोकबन्धु ने रूडिप के अधिकारियों से कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा कर सीवरेज कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। उन्होने जलदाय विभाग, यूआईटी तथा नगर परिषद के अधिकारियांे के साथ समन्वय रखते हुए कार्य सम्पादित कराने के निर्देश दिए। उन्होने बाड़मेर शहर में सीवरेज निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ भविष्य के परिपेक्ष्य में सारे पहलूओं को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समयावधि में सम्पादित कराने को कहा।
विधायक की हिदायत
इस दौरान विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि बाड़मेर शहर में पूर्व में बिछाई गई सीवरेज कार्य में मैन हॉल टूटे है साथ ही जो होदिया बनी है वो भी टूटी है। अतः इस प्रोजेक्ट में मरम्मत कार्यो को भी साथ में शामिल किया गया है, साथ ही शहर के 26 वार्ड है जिसमें अभी भी सीवरेज नही है उन वार्डो में सीवरेज बिछाई जायेगी। इसके साथ-साथ नवीन ट्रीटमेंट प्लांट, पम्प हाउस इत्यादि कार्यो को भी इसमें शामिल किया गया है। इसके साथ-साथ शहर की पेयजल व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु नवीन पाइपलाइन ,पम्प हाउस, उच्च जलाशय इत्यादि कार्यो को इसमें शामिल किया गया है।
ये रहे मौजूद
बैठक में नगर परिषद सभापति दीपक माली, उपसभापति सुरतानसिह, यूआईटी सचिव सूरजभान विश्नोई, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, अधिक्षण अभियंता सुरेश जैन एवं कपिल वर्मा, आरयूआईडीपी के एक्सईएन सुनिल विश्नोई, स्वंय सेवी संस्था से पुरूषोतम खत्री समेत आरयूडीपी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-









तीसरी लहर की आशंका के बावजूद कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं गाइडलाईन का उल्लंघन करने पर 86 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 06 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 5 जुलाई को जिले में 86 व्यक्तियों से कुल 16,000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 63 व्यक्तियों से 10,000 रुपये तथा बालोतरा में 23 व्यक्तियों से 6000 रूपयेे को मिलाकर कुल 86 व्यक्तियों से 16,000 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार तक 84,251 व्यक्तियों से 1,41,42,076 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना कृषकों की जागरूकता के लिए रथ रवाना

 बाड़मेर, 06 जुलाई। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में कृषकों को जानकारी देते हुए बाड़मेर तहसील से तहसीलदार प्रेमसिंह चौधरी ने मंगलवार को जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

उक्त जागरूकता रथ ग्रामीणों क्षेत्रों में जाकर कृषकों को प्रधानमंत्री फसल बीमा के प्रावधानों एवं नुकसान की स्थिति में क्षतिपूर्ति हेतु आवेदन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी कराएगा। साथ ही फसल बीमा स्वेच्छिक है इसके बारे में भी बताया जाएगा। इस दौरान तहसील कार्यालय बाड़मेर के कैलाश सोनी, रूपाराम, कृषि अधिकारी सांवलमल, करणीदान, फसल बीमा कम्पनी के राधेश्याम, बलवीर एवं भुवनेश शर्मा मौजूद रहें।
-0-

मुख्य सचिव ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

 सेड़वा में ई मित्रों पर स्वचालित मशीनें लगेगी

बाड़मेर, 06 जुलाई। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मंगलवार को वीसी के जरिए बैठक कर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओ एवं कल्याणकारी कार्यक्रमो की समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में इनकी प्रगति से अवगत कराया।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि जिले में सीमावर्ती सेड़वा तहसील में ई मित्र पर स्वचालित मशीने लगाई जाएगी, जो की इंटरनेट से संचालित होगी। इन मशीनों पर जनसूचना पोट्रल के जरिए कोई भी व्यक्ति राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी हासिल कर सकेगा। ग्रामीण उन्हें आवंटित एवं लाभान्वित ब्यौरा भी ले पाएंगे। सुदूर सीमा पर बैठा गांव वासी भी देख पाएगा कि उसके हिस्से का कितना राशन आवंटन हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाए, अभय कमांड एवं ई मित्र तथा ई मित्र प्लस, अवैध खनन आदि पर  विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, उप वनसरंक्षक संजय प्रकाश भादु, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-









सोमवार, 5 जुलाई 2021

कोविड जागरूकता पर वीसी आयोजित

बाड़मेर, 05 जुलाई। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पंचायत समिति बाड़मेर में सोमवार को कोरोना जागरूकता के लिए वीसी का आयोजन किया गया। उक्त वीसी में पंचायत समिति बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण के 54 पीईईओं ने भाग लिया।  

इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कृष्ण सिंह महेचा की अध्यक्षता में आयोजित उक्त वीसी में ग्राम स्तर पर शिक्षकों द्वारा कोविड जागरूकता के संबंध में निर्देश दिए गए। उन्होनें मास्क के नियमित उपयोग, दो गज दूरी बनाने, वैक्सीन लगवाने सहित विभिन्न एहतियाती उपायों के संबंध में ग्रामीण आंचलों में जागरूकता के निर्देश दिए। इस दौरान ऑनलाईन स्टडी कार्यक्रम स्माईल-3, शिक्षावाणी, शिक्षादर्शन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
वीसी में एसीबीईओ द्वितीय भंवराराम चौधरी, आरपी प्रथम चन्द्रवीरसिंह राव, आरपी द्वितीय संतोष नामा, व्याख्याता शैतानसिंह सहित पीईईओ ने भाग लिया।
-0-

तीसरी लहर की आशंका के बावजूद कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं गाइडलाईन का उल्लंघन करने पर 65 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 05 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार 4 जुलाई को जिले में 65 व्यक्तियों से कुल 7,900 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 42 व्यक्तियों से 4200 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र चौहटन में 5 व्यक्तियों से 1900 रूपये, बालोतरा में 16 व्यक्तियों से 1600 रूपयेे तथा गुडामालानी में 2 व्यक्तियों से 200 रूपये को मिलाकर कुल 65 व्यक्तियों से 7,900 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में रविवार तक 84,165 व्यक्तियों से 1,41,26,076 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

मुख्यमंत्री सहायता कोष तीन सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों को तीन लाख की सहायता

 बाड़मेर, 05 जुलाई। सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से तीन व्यक्तियों को कुल तीन लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि पचपदरा तहसील क्षेत्र में केसरपुरा निवासी स्व. भंवरे खां पुत्र जमु खां मुसलमान, धोरीमना तहसील क्षेत्र में आलेटी निवासी स्व. सोहनलाल पुत्र पूनमाराम विश्नोई तथा बायतु तहसील क्षेत्र में चुतराणियों की ढाणी निवासी स्व. अचलाराम पुत्र खेमाराम जाट की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण उनके परिवारजनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
-0-

रिकॉर्ड टीकाकरण के बावजूद कोरोना टीकों के अभाव में सभी वेक्सीन साईटे बन्द

 बाड़मेर, 5 जुलाई। जिले में रिकॉर्ड कोरोना टीकाकरण के बावजूद वेक्सीन के अभाव में सभी साईट बंद हो गई हैं।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को समाप्त करने के लिए तीव्र गति से टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में 22 जून को जहां 38 हजार से अधिक लोगो को कोरोना का टीका लगाया गया, वही 25 जून को यह आंकड़ा 40 हजार के पार कर गया। इसी तरह 3 जुलाई को 48 हजार टीके लगाए गए। लेकिन टीकों की कमी के चलते रविवार से सभी स्थानों पर वैक्सीनेशन साइटे बंद हो गई।
उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए जिले में तीव्र गति से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में वार्डवाइज टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। वही ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतवार टीकाकरण शिविर आयोजित हो रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अधिक संख्या में टीके उपलबध होने पर टीकाकरण महाअभियान में वर्तमान गति से दुगुना रफ्तार से भी कोरोना वेक्सिनेशन का कार्य किया जा सकता हैं।
-0-

शनिवार, 3 जुलाई 2021

जिला कलेक्टर ने जनसेवाओं की धरातल पर की पड़ताल, ग्राम्यांचलों का दौरा कर जनसुविधाओं की ली जानकारी

 बाड़मेर, 03 जुलाई। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जनसेवाओ की अदायगी एवं जनसुविधाओ की पड़ताल के लिए शनिवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु  ने दौरा कर जायजा लिया।

     जिला कलेक्टर लोक बंधु शनिवार को सर्वप्रथम आंटी गांव पहुंचे, जहां उन्होंने सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में स्थित सामुदायिक स्वच्छता केंद्र, सीएससी का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की साफ सफाई एवं सुविधाओं का जायजा लिया। यहां उन्होंने सीढ़ियों के अलावा दिव्यांगजनों के लिए रैंप बनाने की हिदायत दी।
    इसके बाद जिला कलेक्टर आदर्श उण्डखा पंचायत मुख्यालय पर पहुंचे। यहां उन्होंने सामुदायिक स्वच्छता केंद्र का निरीक्षण किया एवं इसमें नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने समीप ही जलदाय विभाग द्वारा निर्मित जीएलआर एवं पशु खेली का निरीक्षण किया। उन्होंने इसमें पेयजल की आपूर्ति के अंतराल के बारे में जानकारी ली एवं निर्धारित आवृत्ति से जलापूर्ति करने के निर्देश दिए।
 जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सार्वजनिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया एवं राशन वितरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने राशन डीलर से पोस मशीन के द्वारा बायोमेट्रिक रूप से राशन वितरण करने के बारे में पूछताछ की। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से राशन वितरण के बारे में जानकारी ली एवं राशन सामग्री देने के बारे में पूछा। जिला कलेक्टर ने ग्रामीण महिलाओं से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत निशुल्क पांच किलो गेंहू के वितरण के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने मौके पर ही राशन डीलर के स्टॉक एवं वितरण के बारे में विकास अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए।
   भ्रमण के दौरान विकास अधिकारी सुरेश कविया एवं अधिशासी अभियंता सत्यवीर सिंह भी साथ रहे।
     जिला कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को जिले भर में ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वच्छता केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। उपखंड अधिकारी वीरमा राम चौधरी ने गुडामालानी एवं नगर के सामुदायिक स्वच्छता केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी प्रकार विकास अधिकारी सुखराम बिश्नोई ने बाड़मेर ग्रामीण, शिवकर एवं गालाबेरी, विकास अधिकारी शिवदयाल शर्मा ने बालोतरा एवं पारलू, तहसीलदार शंकरा राम गर्ग ने समदड़ी, तहसीलदार धोरीमन्ना ने मीठड़ा खुर्द, सुदाबेरी, दूदू एवं मांगता में सीएससी का जायजा लेकर साफ सफाई की जानकारी ली।
-0-






शुक्रवार, 2 जुलाई 2021

फसल बीमा योजना की कृषकों को जानकारी देने हेतु जिला कलक्टर ने बीमा रथों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना

बाड़मेर, 02 जुलाई। जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की कृषकों को जानकारी देने हेतु जिला कलक्टर लोकबन्धु ने शुक्रवार को बीमा रथों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान जिला कलक्टर लोकबन्धु ने उपस्थित कृषि विभाग एवं फसल बीमा कम्पनी के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनान्तर्गत फसल बीमा के प्रावधानों एवं नुकशान की स्थिति में क्षतिपूर्ति हेतु आवेदन की प्रक्रिया की कृषकों को विस्तृत जानकारी के साथ फसल बीमा स्वेच्छिक है, यह भी अवगत कराया जाए। उन्होनेे कहा कि बीमा रथों के संचालन का पर्यवेक्षण उपखण्ड अधिकारी एवं कृषि विभाग के कार्मिकों द्वारा सुनिश्चित किया जाए।
उप निदेशक कृषि (वि.) वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि बाड़मेर जिले में खरीफ एवं रबी फसलों की बीमा एग्रीकल्चर इन्श्योरेन्स कम्पनी ऑफ इण्डिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। उन्होने बताया कि खरीफ 2021 में बाजरा, ग्वार, ज्वार, मूंग, मोठ, मूंगफली एवं तिल की फसलों का बीमा किया जाएगा, जिसके लिए कृषकों से बीमा राशि का 2 प्रतिशत प्रीमियम लिया जाएगा एवं शेष राशि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा बराबर-बराबर वहन की जाएगी।
उन्होने बताया कि सभी ऋणी एवं गैर ऋणी (बटाईदार सांझेदार) किसान अधिसूचित की गई फसलों का बीमा करा सकते है। उन्होने बताया कि यह योजना स्वैच्छिक है, यदि कोई ऋणी कृषक बीमा योजना का लाभ नहीं लेना चाहता है तो 24 जुलाई तक संबंधित बैंक में लिखित आवेदन करना होगा। खरीफ फसलों हेतु 1 अप्रेल के बाद ऋण लेने वाले सभी कृषकों को खरीफ फसलों का बीमा कराने की अन्तिम तिथि 31 जुलाई,2021 है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को 5 रथ रवाना किए गए है तथा शनिवार को 9 रथ और रवाना किए जाएंगे। ये रथ 7 जुलाई तक एवं फसल बीमा सप्ताह के बाद भी 25 जुलाई तक जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम में प्रचार प्रसार करेंगे।
इस अवसर पर प्रबन्ध निदेशक केन्द्रीय सहकारी बैंक, कृषि अधिकारी पदमसिंह भाटी, बीमा कम्पनी के राधेश्याम वैष्णव, बलवीरसिंह आदि उपस्थित रहें।
-0-





रामसर में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

बाडमेर, 02 जुलाई। उपखण्ड अधिकारी रामसर सुनील पंवार की अध्यक्षता में रामसर पंचायत समिति सभागार में विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान उपखण्ड अधिकारी पंवार ने कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रगति, मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में वंचित लोगों का पंजीयन, गर्मीयों में पेयजल परिवहन के दौरान टैंकरों की प्रभावी मॉनिटरिंग, मानसून के मद्देनजर विद्युत लाईनों, पोल की मैंटनेंस, विभिन्न विभागों के भूमि आवंटन के लिए लम्बित प्रकरणों के निस्तारण, जरूरतमंदों को राशन सामग्री वितरण सहित राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अधिकारियों से विस्ृत समीक्षा की एवं आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस दौरान नायब तहसीलदार सोनाराम, विकास अधिकारी पूनमाराम विश्नोई, अति. मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सहायक अभियन्ता जोविविनिलि, पीएचईडी, पशु चिकित्सक, थाना प्रतिनिधि रामसर, महिला पर्यवेक्षक रामसर सहित उपखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

आबकारी विभाग द्वारा 288 पव्वे देशी मदिर बरामद

बाड़मेर, 02 जुलाई। अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण तथा उत्पादन की रोकथाम के क्रम में आबकारी विभाग द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान 288 पव्वे घूघरू देशी मदिरा बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण तथा उत्पादन की रोकथाम के क्रम में आबकारी विभाग बाड़मेर द्वारा चलाये जा रहे अभियान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार 2 जुलाई को जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल बालोतरा कुन्नाराम द्वारा गांव मोकलसर पिपलिया वेरा निवासी चतरसिंह पुत्र डूगरसिंह के रिहायशी मकान से कुल 6 कागज कार्टूनों में भरे अवैध 288 पव्वे घूघरू देशी मदिरा जिन पर फॉर सेल इन राजस्थान ओनली मार्का लगा हुआ बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाकर अभियुक्त चतरसिंह के विरूद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19/54 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने पर न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में रखा गया है। उक्त कार्यवाही में कुन्नाराम प्रहराधिकारी आबकारी निरोधक दल बालोतरा, लीलाधर लमोरिया जमादार, सुमेरसिंह सिपाही, चौखाराम सिपाही व आबकारी जाप्ता शामिल रहे।
-0-

अल्पसंख्यक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है- मंत्री शाले मोहम्मद

मंत्री ने जोरनाडा, जुनेजों की बस्ती कोटड़ा में सुनी आमजन की परिवेदनाएं,

सरकार की योजनाओं का लाभ लेने की बात कही
बाड़मेर, 02 जुलाई। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभाव अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद शुक्रवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहे। मंत्री शाले मोहम्मद ने जुनेजों की बस्ती कोटड़ा, जोरनाडा में आमजन से मुलाकात कर परिवेदनाएं सुनी एवं उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार आमजन को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। कोरोना जैसे विकट हालातों के बावजूद विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। अल्पसंख्यक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार ने अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्र में अल्पसंख्यक बालक, बालिका छात्रावास, केंद्रीय विद्यालय की तर्ज पर आवासीय विद्यालय खोलकर अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतरीन कार्य किए हैं। अल्पसंख्यक बालक-बालकों के लिए छात्रवृत्ति, उच्च शिक्षा के लिए अनुप्रति योजना से यूपीएससी, आईआईटी सरीखी सेवाएं, कोचिंग योजना लागू कर अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं को राहत दी है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि तालीम के बिना तरक्की संभव नहीं है, तालीम के क्षेत्र में बेहतरी के लिए राज्य सरकार बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवा रही है। अपने बच्चों को स्कूल एवं मदरसों में भेजकर कामयाब इंसान बनाएं। किसी प्रकार का आर्थिक भार भी परिजनों पर नहीं पड़ेगा, सरकार विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करा रही है। मंत्री की जनसुनवाई में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, राजस्व एवं शिक्षा विभाग की परिवेदनाएं प्राप्त हुई।
प्रदेश में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार शिद्दत से काम कर रही है
  अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने बताया कि मदरसों में आधुनिक शिक्षा देने के लिए कम्प्यूटर शिक्षा दी जा रही है। बच्चों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना से विकास के कार्य कराए जा रहे हैं। मदरसों में दीनी तालीम के साथ-साथ दुनियावी तालीम एवं खेलकूद गतिविधि संचालित की जा रही है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। मदरसों के अलावा अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों के लिए ब्लॉक एवं जिला स्तर पर अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास, अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
जन समस्याओं का समाधान कर राहत देना सरकार की प्राथमिकता
  जनसुनवाई में ग्रामीणों ने शिव-कोटड़ा सड़क के नवीनीकरण कराने, मदरसा को मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना से जोड़ने सहित अन्य मांग की। इस पर जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने कहा कि जन समस्याओं का निराकरण कर आमजन को राहत देना सरकार की प्राथमिकता है। मंत्री ने प्राप्त परिवेदनाओं पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिए।
-0-




लोक कलाकारो के सरंक्षण को आगे आई सरकार डाटाबेस जुटाकर मुहैया कराई जाएगी सहायता

बाड़मेर, 02 जुलाई। जिले में कोरोना से प्रभावित लोक कलाकारो के सरंक्षण एवं सहायता के लिए उनका विस्तृत डाटाबेस जुटाया जाएगा।

  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप जिले में लोक कलाकारो के संरक्षण, संवर्धन एवं सहायता के लिए डेटा बेस बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जवाहर कला केन्द्र जयपुर द्वारा कलाकार आर्टिस्ट डेटाबेस पंजीयन हेतु 15 अगस्त, 2021 तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है। सरकार द्वारा प्रदेश की कला एवं संस्कृति के संरक्षण के साथ ही प्रदेश के विभिन्न विधाओं के स्थापित, वयोवृद्ध, युवा एवं नवोदित कलाकारोें तथा कला के उन्नयन, संरक्षण एवं प्रदर्शन हेतु जवाहर कला केन्द्र की वर्ष 1993 में स्थापना की गई है। इस केन्द्र द्वारा प्रदेश के कलाकारों का एक व्यापक एवं प्रामाणिक आर्टिस्ट डाटाबेस तैयार करने का निर्णय लिया गया है। 

उन्होने बताया कि इच्छुक कलाकार आर्टिस्ट डाटाबेस हेतु निर्धारित आवेदन प्रपत्र भरकर वांछित दस्तावेजों के साथ संबंधित जिले के जिला कलक्टर के माध्यम से अधिकृत अधिकारी की अभिशंषा के साथ 15 अगस्त, 2021 तक जवाहर कला केन्द्र जयपुर को प्रेष्ेिात कर सकते है। उन्होने बताया कि कलाकारों की सुविधा के लिए डाटाबेस हेतु निर्धारित आवेदन पत्र को ई मेल jkk@rajasthan.gov.in पर भी भेजा जा सकता है। जिला कलक्टर द्वारा अधिकृत अधिकारी की अभिशंषा युक्त आवेदन पत्रों को केन्द्र द्वारा पंजीबद्ध किये जाने हेतु मान्य किया जाएगा। 

-0-

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक

 श्रम कार्यालय में अनाधिकृत व्यक्ति पाए जाने पर होगी कार्यवाही

अपने सामने कुर्सी पर बैठा कलेक्टर लोक बंधु ने संवेदना से सुनी समस्याएं
बाड़मेर, 02 जुलाई। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गईं।
  इस दौरान आए परिवादियों को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने अपने सामने कुर्सी पर बैठाकर सवेंदनशीलता के साथ उनकी परिवेदना सुन मौके पर निस्तारण किया। इसके बाद जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी जिला कलक्टर लोकबन्धु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में समिति के समक्ष दर्ज प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत समीक्षा पश्चात् चार प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
अधिकारी स्वंय करें जांच
जिला कलक्टर ने कहा कि सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों का 10 दिन के भीतर प्राथमिकता के साथ प्रभावी निस्तारण किया जाकर परिवादियों को राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता समिति के मामलो को गम्भीरता से लेते हुए किसी प्रतिनिधि की बजाय स्वंय जाँच कर कार्यवाही रिपोर्ट पेश करने को कहा।
अनुपस्थिति पर नोटिस
उन्होने कहा कि कोरोना लॉक डाउन की वजह से लम्बे समय पश्चात् सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हो पाई है, इसलिए अब दर्ज प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही की जाकर परिवादियों को राहत पहुंचाई जाए। जिला कलक्टर ने सतर्कता समिति की बैठक में अधिकारियों के अनुपस्थित रहने को गम्भीरता से लेते हुए अनुस्थित रहने वाले अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
प्रकरणवार निस्तारण
समिति के समक्ष दर्ज विभिन्न प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से विस्तृत समीक्षा पश्चात् गुमानाराम पुत्र मदाराम सुथार निवासी मापूरी द्वारा दर्ज प्रकरण में शिकायतकर्ता को ऋण स्वीकृत करा दिया जाने से प्रकरण ड्राप किया गया। इसी प्रकार ताराचंद जाटोल पुत्र दमाराम जाटोल निवासी गंगा मंदिर के पास बाडमेर शहर द्वारा गंदे पानी के नाले से खेतों में जमा होने वाले पानी से खेत खराब होने संबंधी दर्ज शिकायत के संबंध में नाले का निर्माण शुरू करवा दिये जाने से प्रकरण ड्राप किया गया। श्रीमती झीमों देवी पत्नी बाबुलाल कुमावत निवासी राजीवपुरा सेजुओं की बस्ती बिशाला आगोर द्वारा जननी सुरक्षा और शुभ लक्ष्मी योजना के अन्तर्गत मिलने वाली राशि सबंधी मामले में प्रसुता का चिकित्सालय में निर्धारित समय तक ठहराव नहीं होने से पात्रता नहीं रखने से ड्राप किया गया। समस्त ग्रामवासी ग्राम खारची तहसील रामसर द्वारा गंवाई नाडी के आगोर से अतिक्रमण हटाने के संबंध में दर्ज प्रकरण में अतिक्रमण हटा दिया जाने से प्रकरण ड्राप किया गया।
ऑफिस में ना हो अनाधिकृत व्यक्ति
बैठक में श्रीमती मीरा देवी पत्नी कमलेश कुमार खारवाल निवासी वैष्णव कालोनी बालोतरा द्वारा दर्ज शिकायत पर उपखण्ड अधिकारी बालोतरा को श्रम कार्यालय में अनाधिकृत एजेन्ट पाए जाने पर जांच कर उसके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्रवणसिंह निवासी लंगेरा द्वारा दर्ज शिकायत पर उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर को सरकारी जमीन की पैमाईश कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
भादरेस में अतिक्रमण हटेंगे
  समिति ने अक्षयदान बारहठ निवासी इन्दिरा कालोनी बाडमेर द्वारा ग्राम पंचायत भादरेश में अवैध कब्जे हटाने के संबंध में दर्ज शिकायत पर उपखण्ड अधिकारी को आज ही मौके पर जाकर जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार गफूर खान पुत्र अजीम खान मुसलमान निवासी नोहडियों की बस्ती द्वारा दर्ज शिकायत के संबंध में जांच करवा कर 10 दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करने एवं गेमरसिंह अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति बाड़मेर द्वारा आरएसएमएमएल सोनडी के खनन से निकलने वाले दुषित पानी से किसानों की भूमि बंजर होने संबंधी शिकायत पर क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण बोर्ड को व्यक्तिगत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई भी हुई
इसी तरह जिला कलक्टर लोकबन्धु ने जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान प्रस्तुत परिवेदनाओं पर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 11 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें कई लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया तथा अन्य प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, सहायक निदेशक लोक सेवाएं सांवरमल रैगर समेत विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी वीसी से मौजूद रहे।
-0-











कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, 93 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 02 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार 1 जुलाई को जिले में 93 व्यक्तियों से कुल 9400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 82 व्यक्तियों से 8200 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बायतु में 2 व्यक्तियों से 200 रूपये, गड़रारोड़ में 1 व्यक्ति से 100 रूपये, बालोतरा में 7 व्यक्तियों से 700 रूपयेे तथा गुडामालानी में 1 व्यक्ति से 200 रूपये को मिलाकर कुल 93 व्यक्तियों से 9,400 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार तक 83,949व्यक्तियों से 1,41,01,776 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

सिटी लेवल कमेटी की बैठक 6 जुलाई को

 आरयूआईडीपी योजना

बाड़मेर, 02 जुलाई। बाड़मेर शहर में आरयूआईडीपी फेज चतुर्थ के सीवरेज एवं वाटर सप्लाई कार्यो के संबंध में जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में सिटी लेवल कमेटी की बैठक 6 जुलाई को सायं 5 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल मे आयोजित की जाएगी।
सदस्य सचिव सिटी लेवल कमेटी एवं अधीक्षण अभियन्ता आरयूआईडीपी, पीआईयू सिरोही ने सिटी लेवल कमेटी के सभी सदस्यों से निर्धारित तिथि एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

गुरुवार, 1 जुलाई 2021

कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, 94 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 01 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार 30 जून को जिले में 94 व्यक्तियों से कुल 9500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में बुधवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 69 व्यक्तियों से 6900 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बायतु में 1 व्यक्ति से 100 रूपये, गड़रारोड़ में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, बालोतरा में 15 व्यक्तियों से 1500 रूपयेे, गुडामालानी में 2 व्यक्तियों से 300 रूपये, धोरीमना में 2 व्यक्तियों से 200 रूपये तथा सिवाना में 2 व्यक्तियों से 200 रूपये को मिलाकर कुल 94 व्यक्तियों से 9,500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में बुधवार तक 83,856 व्यक्तियों से 1,40,92,376 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

पुराने खातों का केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य

 बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक


बाड़मेर, 01 जुलाई। जिन बैंके ग्राहकों द्वारा पिछले दस वर्षो से अपने बैंक खाते का संचालन नहीं किया जा रहा है, वे संबंधित बैंक शाखा में उपस्थित होकर नवीनतम केवाईसी दस्तावेज प्रस्तुत कर अपने खाते का संचालन करें।
बैंक के प्रबंध निदेशक रामसुख ने बताया कि भारतीय रिजर्व बैंक की जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता निधि-2014 के अनुसार बैंक के जिन खाताधारकों द्वारा पिछले दस वर्षो या अधिक समय से खातो का संचालन नहीं किया है ऐसे खातो की राशि भारतीय रिजर्व बैंक को भेजने का प्रावधान है। बैंक के ग्राहकों को अपने खातो का नियमित रूप से संचालन व केवाईसी कागजात बैंक में नियमित अवधि में जमा कराने चाहिए। उन्होने बताया कि जिन खाताधारकों द्वारा गत दस वर्षाे या अधिक समय से खाते का संचालन नहीं किया है, वे सम्बन्धित शाखा में उपस्थित होकर नवीनतम केवाईसी दस्तावेज (फोटो युक्त पहचानपत्र, पते का प्रमाण, फोटो आदि) प्रस्तुत कर अपने खाते का संचालन करें। 10 वर्ष से अधिक समय तक खाताधारक द्वारा खाते का संचालन नही ंकिया जाता है तो ऐसे खाते में जमा राशि भारतीय रिजर्व बैंक को प्रेषित कर दी जाएगी।
-0-

पुरानेे प्रकरणों में फरार दस अभियुक्त गिरफ्तार

 बाड़मेर, 01 जुलाई। आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण एवं उत्पादन के विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले में पूर्व में दर्ज अभियोगों के विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे महाबार निवासी मीरखा पुत्र शिवाराम सांसी, अचलाराम पुत्र चेनाराम जाट, बंशीलाल पुत्र मंगलाराम जाट, सुरा नरपतान निवासी उगमसिंह पुत्र दीपसिंह राजपूत, सूरा चारणान निवासी नारायणराम पुत्र खींमाराम भील, रामदेरिया निवासी भवानीसिंह पुत्र सांगसिंह, आगोरिया निवासी हडुमानसिंह पुत्र गोरधनसिंह, मीठड़ा निवासी खंगारसिंह पुत्र कानसिंह, गजसिंह एवं सवाईसिंह को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होने बताया कि उक्त कार्यवाही में वृत बाड़मेर के आबकारी निरीक्षक राकेश खत्री, प्रहराधिकारी रूपसिंह व आबकारी जाब्ता शामिल रहे।
-0-

जिला स्तरीय जन सुनवाई शुक्रवार को

 सुनवाई के बाद होगी सतर्कता समिति की बैठक

बाड़मेर, 01 जुलाई। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति कीे बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ शुक्रवार 2 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में वीसी के माध्यम से आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने-अपने क्षेत्र में उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति बाड़मेर के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे।

-0-

कोरोना टीकों के अभाव में सभी वेक्सीन साईटे बन्द होगी

 बाड़मेर, 01 जुलाई। कोरोना टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत बाड़मेर जिले में वेक्सीन के अभाव में सभी साईट शुक्रवार से बंद हो जाएगी।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को समाप्त करने के लिए तीव्र गति से टीकाकरण किया जा रहा है। जिले में 22 जून को जहां 38 हजार से अधिक लोगो को कोरोना का टीका लगाया गया, वही 25 जून को यह आंकड़ा 40 हजार के पार कर गया। लेकिन टीकों की कमी के चलते शुक्रवार को सभी स्थानों पर वैक्सीनेशन साइटे बंद करनी पड़ेगी तो काफी साइटे गुरुवार को ही बंद हो गई।
उन्होंने बताया कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए जिले में तीव्र गति से टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में वार्डवाइज टीकाकरण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। वही ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतवार टीकाकरण शिविर आयोजित हो रहे हैं।
  उन्होंने बताया कि अधिक संख्या में टीके उपलबध होने पर टीकाकरण महाअभियान में वर्तमान गति से दुगुना रफ्तार से भी कोरोना वेक्सिनेशन का कार्य किया जा सकता हैं।
-0-

जिला कलक्टर ने पूजा स्थल खोलने पर की समीक्षा

 कोविड गाईडलाईन के साथ सांय 4 बजे तक खुलेंगे धार्मिक स्थल

धार्मिक स्थलों से जुड़े व्यक्तियों का वैक्सीनेशन अनिवार्य
बाड़मेर, 01 जुलाई। जिले में धार्मिक स्थलों को सावधानीपूर्वक खोलने के संबंध में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बन्धु की अध्यक्षता में गुरूवार प्रातः बैठक आयोजित हुई।
  इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने विस्तृत समीक्षा के पश्चात् सर्वसम्मति से धार्मिक स्थल से जुड़े व्यक्तियों के कम से कम पहली वैक्सीन डोज लग जाने के पश्चात् राज्य सरकार द्वारा जारी नवीन दिशा निर्देशों की पालना करते हुए प्रातः 5 बजे से सांय 4 बजे तक धार्मिक स्थल खोले जाने की अनुमति प्रदान की। जिला कलक्टर ने कहा कि धार्मिक स्थलों में व्यक्तियों के प्रवेश पर इस तरह अंतराल रखा जावे कि एक समय में पूजा, इबादत स्थल के अन्दर प्रत्येक व्यक्ति के बीच कम से कम 6 फीट की दूरी हो। उन्होने धार्मिक स्थल के पूजारियों एवं दर्शनार्थियों द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार जैसे मास्क पहनना, थर्मल स्क्रीनिंग, हैंडवॉश, सेनेटाईजेशन का समुचित प्रबन्ध एवं मानव सम्पर्क में आने वाले सभी बिन्दुओं जैसे फर्श, दरवाजे के हैण्डल आदि को बार-बार सेनेटाइज किया जाये, इनकी सख्ती से पालना सुनिश्चित करने को कहा।
ऑनलाईन आरती दर्शन के लिए करे प्रोत्साहित
उन्होने जिले में स्थित बड़े धार्मिक स्थल जहां स्थानीय निवासियों के साथ-साथ अन्य जिलों एवं अन्य राज्यों के व्यक्ति भी दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए आते हैं, को आमजन के दर्शनों के लिए खोले जाने के संबंध में गृह विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विशेष मौको पर रहे सोशल डिस्टेंस
उन्होने कहा कि बड़े धार्मिक स्थलों में विशेष दिनों में दर्शनार्थियों की भीड़ नहीं जुटे और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना हो इसके लिए आरती को ऑनलाईन देखने हेतु आमजन में जनचेतना लाई जाए तथा इसका प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होने कोरोना संक्रमण को देखते हुए जहां तक संभव हो पूजा-अर्चना, उपासना, प्रार्थना और नमाज घर पर रहकर करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित सदस्यों को निर्देश दिये, ताकि धार्मिक स्थलों पर भीड़ नहीं जुटे।
पूजा सामग्री पर प्रतिबन्ध
उन्होने बताया कि नवीन दिशा निर्देशों के अनुसार धार्मिक स्थल में फूल-माला, प्रसाद, चादर व अन्य पूजा सामग्री ले जाने एवं घंटी बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही धार्मिक आयोजनों या धार्मिक जुलूसों की अनुमति नहीं होगी। उन्होने बताया कि धार्मिक स्थलों में दर्शन के अलावा अन्य किसी भी प्रकार की गतिविधियां यथा भण्डारा, सवामणी, किसी भी प्रकार का आयोजन, जागरण आदि की अनुमति नहीं होगी। उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों एवं सामान्य सुरक्षा सावधानियों का उल्लंघन किये जाने पर संबंधित धार्मिक स्थल बंद कराया जा सकेगा।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने इबादत स्थलों एवं पूजा घरों में सुरक्षा व्यवस्थाओ एवं क्राउड मैनेजमेंट पर प्रोटोकॉल निर्धारित करने को कहा। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई द्वारा कोविड-19 के मध्यनजर धार्मिक स्थलों को सावधानीपूर्वक खोलने के संबंध में राज्य सरकार द्वारा जारी नवीन दिशा-निर्देशों से सभी को अवगत कराया।
ये रहे मौजूद
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, मॉ नागणेचिया माता ट्रस्ट कल्याणपुर के उम्मेदसिंह अराबा, श्री ब्रह्मधाम ट्रस्ट आसोतरा के रामसिंह बोथिया, श्री वांकल विरात्रा माता धमार्थ ट्रस्ट चौहटन के सगतसिंह, नाकोड़ा ट्रस्ट के हंसराज कोटडिया, रणवीरसिंह राठौड़ तथा जेठूसिंह राठौड उपस्थित रहें।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...