सोमवार, 5 अप्रैल 2021

विभागों में कार्मिकों की उपस्थिति की सघन जॉच, जिले में 213 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए

बाडमेर, 05 अप्रेल। प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु सरकारी कार्यालयों में समय की पाबन्दी एवं कार्यस्थलों पर कार्मिकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को विभिन्न विभागों में किये गये औचक निरीक्षण के दौरान जिले में कुल 213 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि सोमवार को जिला मुख्यालय पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान एवं तहसीलदार बाड़मेर प्रेमसिंह द्वारा विभिन्न कार्यालयों में किए गए औचक निरीक्षण के दौरान कुल 129 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार उपखण्ड अधिकारी चौहटन भागीरथराम द्वारा किये गये निरीक्षण के दौरान 10, उपखण्ड अधिकारी सेडवा सुनिल कुमार चौहान द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान 31, उपखण्ड क्षेत्र गुडामालानी (तहसीलदार बनाराम) द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान 3, उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान 17 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी बालोतरा नरेश सोनी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान 4 कार्मिक, उपखण्ड क्षेत्र बायतु (तहसीलदार सजनराम) द्वारा किये गये निरीक्षण में 14 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी शिव महावीरसिंह द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान 3 कार्मिक तथा उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड (तहसीलदार सवाईसिंह) द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान 2 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए।
ये कार्मिक मिले अनुपस्थित
उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान कोष कार्यालय बाड़मेर में अति. कोषाधिकारी महिपालसिंह रोहड़िया, क.लेखाकार श्रीमती विमला खत्री, कनिष्ट सहायक पपाराम एवं सुश्री प्रिया खिची, भू अभिलेख शाखा में भू.अ. निरीक्षक भारत आचार्य, पुरखाराम, क.लेखाकार मदनलाल, पटवारी अचलाराम, क.सहायक मयंक गोयल व च.श्रे.कर्म. ओमप्रकाश दवे, तहसील कार्यालय बाडमेर में त.रा.ले. कमल किशोर, क.ले. जोगेन्द्रसिंह, सू. सहायक रामजीवन, व.सहायक दुर्गाराम, मोहम्मद सलीम, क.सहायक रामाराम, दीपक पारीक, सूरजनामा, च.श्रे.कर्म. अनिल देव धारू, श्रीमती संतोष, शांतिलाल, गुमानसिंह, सु.सवार अणदाराम, वीरसिंह, नन्दलाल एवं वाहन चालक देरावरसिंह, जिला कलक्टर कार्यालय (नियमित) में नायब तहसीलदार चोखाराम, हेमन्त कुमार धनदे, त.रा.ले. रमेश कुमार, व.सहायक जयप्रकाश गौड़, क. सहायक कमलेश कुमार, चेलसिंह एवं दिनेश कुमार सैन जिला कलक्टर कार्यालय (प्रतिनियुक्त) में सहायक प्रशासनिक अधिकारी शैतानसिंह, पंचायत प्रसार अधिकारी सरदारसिंह, व.सहायक कन्हैयालाल, क. सहायक धमेन्द्र, स.प्र.अ. जगदीश सोनी, उदयराज, च.श्रे.कर्म. श्रीमती जसोदा, कृष्ण एम चौधरी अध्यापक राजेन्द्र चौधरी एवं च.श्रे.कर्म. श्रीमती चम्पादेवी, उपखण्ड अधिकारी कार्यालय बाडमेर में स.प्र.अ. ओमप्रकाश दवे, व.सहायक सोहनलाल, क.सहायक वीरसिंह एवं ललितगिरी, तहसील भू.अ. बाडमेर में आ.कानुनगो कैलाशचन्द्र सोनी, अति.का.कानु. रूपाराम चौधरी, पटवारी विनोद कुमार, च.श्रे.कर्म. गोमाराम, भू.अ.नि. (निलम्बित) तेजपालसिंह एवं पटवारी श्रीमती ममता चौधरी, उप पंजीयन कार्यालय बाडमेर में क.सहायक श्रीमती वाधू एवं जगदीश बेनीवाल, राज्य बीमा एवं प्रा.नि. विभाग बाडमेर में च.श्रे.कर्म. किशोर कुमार, जिला रसद अधिकारी कार्यालय बाडमेर में प्रवर्तन अधिकारी हरलाल मीणा, व.सहायक पृथ्वीराज, व.सहायक लक्ष्मीनारायण, सू. सहायक विजयसिंह मीणा, क. सहायक सुश्री पूजा मीणा एवं च.श्रे.कर्म. रमेश कुमार सोलंकी, जिला शिक्षा अधिकारी मु0प्रा0 बाडमेर में जिला शिक्षा अधिकारी मु.प्रा. मूलाराम चौधरी, अति.जिला शि.अ. रामचन्द्र गोदारा, अति. प्रशा.अधिकारी किशनलाल सोलंकी, व.सहायक रामसिंह एवं क.सहायक हड़वंतलाल अनुपस्थित पाए गए।
उन्होने बताया कि इसी प्रकार उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान रोजगार कार्यालय में जिला रोजगार अधिकारी रामचन्द्र गढ़वीर, क.सहायक सुधीर वर्मा, लोक सेवाएं कार्यालय बाडमेर में क.सहायक सौरभ, पंचायत समिति बाडमेर में विकास अधिकारी सुरेश कविया एवं वाहन चालक भवानीसिंह, मनरेगा पं.सं. बाड़मेर में जेटीए संदीप राजावत, श्रीमती साक्षी एवं श्रीमती मानसी, महिला अधिकारिता विभाग में सहायक प्रशासनिक अधिकारी मदनसिंह, सू.सहा. प्रमोद कुमार, क.सहायक बसन्ती शर्मा एवं च.श्रे.कर्म. सोहनराम, आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय में सहायक निदेशक जसवंत गौड़, एएसओ सोहनलाल चौपड़ा एवं क.सहायक सोहनलाल मीणा, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय में क.सहायक पवन चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में डीएमडब्ल्युओ अमीन खान एवं जे.ए. श्रीमती दिव्या चौहान अनुपस्थित पाए गए। तहसीलदार बाडमेर प्रेमसिंह द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाडमेर में क.अनुदेशक लियाकत अली, सहा.प्रशा.अधि. अर्जुनदास, सहायक कर्मचारी टीकूराम, मूली कंवर एवं श्रीमती मीरा, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बायतु मु0 बाडमेर में व.सहायक दानाराम एवं क.सहायक रामचन्द्र चौधरी, अधिशाषी अभियंता भू जल विभाग बाडमेर में सहा.प्रशा.अधि. सवाईसिंह, क.सहायक भुपतसिंह, विष्णु मीणा एवं वाहन चालक रूपसिंह, जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में सहा. लेखाधिकारी नरसींगाराम, सूचना सहायक शम्भूसिंह, क.सहायक भूराराम एवं भगवानसिंह, जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय में वरिष्ठ सहायक सवाईराम, क.सहायक सुरेन्द्रपालसिंह एवं सहायक कर्मचारी माधोसिंह, खनि अभियन्ता खान एवं भू विज्ञान विभाग में एमएफ ाा हरिराम, सहा.प्रशा.अधिका. राजेश जोशी, व.सहायक श्यामलाल चौहान, क.सहायक रामचन्द्र, वाहन चालक ओमप्रकाश एवं सहायक कर्मचारी उकाराम, अधिशाषी अभियन्ता जन स्वा.अभि. विभाग दक्षिण खण्ड में क.सहायक मोहनलाल गोदारा एवं एसएम सुरेश कुमार जैन, सहायक अभियन्ता जोधपुर डिस्कॉम सतर्कता बाडमेर में बेलदार मुकेश, अधीक्षण अभियन्ता जोधपुर डिस्कॉम वृत बाडमेर में एपीओ साम्य शर्मा एवं क.अ. भगवानाराम अधीक्षण अभियन्ता जोधपुर डिस्कॉम वृत बाडमेर में सीएम प्रथम श्रीमती गायत्री शर्मा, सूचना सहायक कृष्णलाल, तकनिकी सहायक कंकुर वर्मा, क.स. विजय कुमार, सहायक कर्मचारी श्रीमती बदामी देवी एवं श्रीमती प्रमीला देवी, सहायक निदेशक उद्यान बाडमेर में एएओ सुरेन्द्रसिंह, अनुपस्थित पाए गए।
उन्होने बताया कि उपखण्ड अधिकारी सेड़वा सुनील कुमार चौहान द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय सेड़वा में सीबीईओ प्रवीण कुमार भूषण, एसीबीईओ हीराराम चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बाबुलाल रैगर, कनिष्ठ सहायक हरजेश कुमार थोरी एवं सहायक कर्मचारी जुंजारसिंह, पीएचईडी सेड़वा में पीडी 2 पृथ्वीसिंह एवं सहायक 2 पीराराम, पंचायत समिति कार्यालय ब्लॉक सेड़वा में सहायक लेखाधिकारी प्रथम देवपाल मीणा, कनिष्ठ सहायक रमेश परिहार एवं कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार, सहायक अभियन्ता जोविविनिलि सेड़वा कार्यालय में सहायक अभियन्ता गेमराराम गर्ग, कनिष्ठ अभियन्ता घनश्याम, सीए प्रथम ईश्वरसिंह, सीए द्वितीय सुरेश कुमार एवं सीए द्वितीय सचिन, सीडीपीओ सेड़वा में सीडीपीओ हरखाराम एवं पूर्व प्राथमिक शिक्षक कालूराम, महात्मा गांधी राउमावि सेड़वा में अध्यापक लेवल प्रथम सकूर खान, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेड़वा में चिकित्सक ओमप्रकाश, संविदा कर्मचारी सुखदेव थोरी एवं राजेन्द्र प्रसाद सैनी अनुपस्थित पाए गए। उपखण्ड अधिकारी चौहटन भागीरथराम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति चौहटन में एईएन तेजाराम चौधरी, सहायक कृषि अधिकारी चौहटन में सहायक कृषि अधिकारी धुजी प्रसाद मीणा एवं कृषि पर्यवेक्षक महेन्द्र कुमार शेरशाह, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी चौहटन में एमओ अशोक कुमार पचार, आयुष एमओ छगनलाल, एकाउन्टेंट नेमीचन्द, नोडल वसीम शेख, एसटीएस लालचन्द, बीएएफ रमेश कुमार एवं फार्मासिस्ट कैलाश नानवाल अनुपस्थित पाए गए। उपखण्ड अधिकारी सिणधरी वीरमाराम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान चिकित्सक पोकरचन्द, मेल नर्स लक्ष्मणराम, मेल नर्स पंकज डुडी, मेल नर्स संविदा मोहम्मद शकुर, भेराराम, कम्प्यूटर ऑपरेटर संविदा प्रगसिंह एवं अशोक कुमार, एलएसए किशनसिंह, पशुधन परिचर उदाराम, जलधारी हिम्मतसिंह, टीना शर्मा, चुनी देवी, एलडीसी मंजु कुमारी, रोजगार सहायक गोपालसिंह, पंचायत सहायक भैराराम मेघवाल एवं पंचायत सहायक जेताराम, वनरक्षक रेखा अनुपस्थित पाए गए। उपखण्ड क्षेत्र गुडामालानी (तहसीलदार गुडामालानी वनाराम) द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति गुडामालानी में अति. विकास अधिकारी रामाराम, कनिष्ठ तकनिकी सहायक आशिष कुमार एवं राजेश कुमार मीणा, उपखण्ड अधिकारी बालोतरा नरेश सोनी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान ब्लॉक सांख्यिकी कार्यालय बालोतरा में बीएसओ दीपाराम, एसआई आनन्द, राउमावि जानियाना में अध्यापिका रश्मि चंदानी एवं अध्यापिका श्रीमती सरिता, उपखण्ड क्षेत्र बायतु में 14 कार्मिक, उपखण्ड अधिकारी शिव महावीरसिंह जोधा द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान सहायक अभियन्ता जोधपुर डिस्कॉम तकनीकी हेल्पर मूलाराम, शम्भूसिंह एवं जयपालदान, तथा उपखण्ड क्षेत्र गडरारोड (तहसीलदार सवाईसिंह) द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय गड़रारोड में किए गए निरीक्षण के दौरान एएओ केदारमल एवं च.श्रे.कर्म. अनोपसिंह अनुपस्थित पाए गए।
-0-

स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर एक लाख चालीस हजार का जुर्माना

बाड़मेर, 05 अप्रेल। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए जिले में कुल 497 व्यक्तियों से एक लाख चालीस हजार एक सौ रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में विभिन्न उपखण्ड क्षेत्रों में शुक्रवार को 155 व्यक्तियों से 33200 रूपये, शनिवार को 210 व्यक्तियों से 70000 रूपये तथा रविवार को 132 व्यक्तियों से 36900 को मिलाकर कुल 497 व्यक्तियों से 1,40,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
-0-

मृतक रतनाराम को 27 लाख 47 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 ओमान सल्तनत में मृत्यु होने पर

मृतक की आश्रित माता गवरीदेवी के बैक खाते में राशि हस्तानान्तरण हेतु चैक जारी
बाड़मेर, 05 अप्रेल। भारतीय नागरिक मृतक रतनाराम पुत्र मूलाराम की ओमान सल्तनत में मृत्यु होने पर सताईश लाख सैतालीस हजार तीन सौ छप्पन रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि भारतीय नागरिक मृतक रतनाराम पुत्र मूलाराम की ओमान सल्तनत में मृत्यु होने पर उक्त स्वीकृत राशि उनकी आश्रित माता श्रीमती गवरी देवी धर्मपत्नी मूलाराम निवासी गोडारसर बेरीवाला तला, रावतसर तहसील बाडमेर के बैंक खाते में नेफ्ट के माध्यम से हस्तानान्तरण हेतु प्रबन्धक दी बाड़मेर सेन्ट्रल को-आपरेटिव बैंक लि0 बाडमेर को निर्देशित किया गया है।
-0-



अप्रेल माह में आयोजित होने वाली बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित

विकास योजनाओं की समीक्षा दस को

राजस्व अधिकारियों की बैठक शनिवार को
बाड़मेर, 05 अप्रेल। जिला मुख्यालय पर अप्रेल, 2021 में आयोजित होने वाली बैठकों का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इन बैठकों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि 10 अप्रेल को प्रातः 10 बजे विकास अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक तथा इसी दिन दोपहर 12 बजे राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 12 अप्रेल को दोपहर 3 बजे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एस.आई.टी.), सायं 4 बजे अनुसूचित जाति-जन जाति अत्याचार निवारण समिति, महिलाओं पर अत्याचार निवारण समिति, पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय, जिला पैरोल सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति कीे बैठक, 19 अप्रेल को दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय मध्यांह भोजन (एम.डी.एम.) समीक्षा एवं संचालन समिति, समग्र शिक्षा अभियान एवं जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक तथा सायं 4.30 बजे जिला स्तरीय बन्धक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
उन्होने बताया कि 22 अप्रेल को दोपहर 3 बजे नवजीवन योजना, पालनहार योजना, निःशक्त जन कल्याण शहरी एवं ग्रामीण समिति की बैठक एवं 4.30 बजे जिला स्तरीय उद्योग विभाग की विवाद एवं शिकायत निवारण तन्त्र समिति की बैठक, 28 अप्रेल को प्रातः 11.30 बजे 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति एवं दोपहर 12.30 बजे 15 सूत्री आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समिति तथा 29 अप्रेल को दोपहर 12 बजे जिला पर्यटन एवं मेला समिति की बैठक एवं सायं 4 बजे यातायात सलाहकार समिति एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
-0-

डीएमएफटी की शाषी परिषद की बैठक, वर्ष 2021-22 के 65 करोड़ के कार्यो के प्रस्तावो का अनुमोदन

बाड़मेर, 05 अप्रैल। डिस्ट्रिक मिनरल्स फाउंडेशन ट्रस्ट की शाषी परिषद की बैठक सोमवार को आयोजित की गई, जिसमे 2021-22 के 65 करोड़ के प्रस्तावों का अनुमोदन किया गया।

    इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई वीसी के जरिए मौजूद रहे। वही विधायक मेवाराम जैन, हेमाराम चौधरी हमीर सिंह भायल, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी एवं जिला कलेक्टर विश्राम मीणा बैठक में मौजूद रहें।
    इस मौके पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि इस योजना के तहत बड़े कार्यो को शामिल कर जिले की आधारभूत संरचना में बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने 6 करोड़ से अधिक के कार्यो के प्रस्ताव स्टेट कमेटी को भिजवाने को कहा।
    इस दौरान जिले के प्रभारी तथा वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने निर्देश दिए कि वर्ष 2021-22 के वार्षिक प्लान में सभी प्रस्तावो को शामिल कर इनकी जांच के पश्चात गाइड लाइन में अनुमत कार्यों की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जाए। उन्होंने स्थानीय विधायकों की अनुशंसा के अनुरूप सभी प्रस्तावों को शामिल करने के निर्देश दिए।    
    इस मौके पर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा की गाइड लाइन के अनुसार सभी प्रस्तावों को शामिल कर स्वीकृति प्रदान की जाए। वही विधायक हेमाराम चौधरी, पदमाराम मेघवाल तथा हमीर सिंह भायल ने विधायकों के सभी प्रस्तावों को शामिल करने को कहा। इस दौरान खनन प्रभावित एवं उसके आसपास के इलाको में विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि डीएमएफटी में अब तक 108 करोड़ की राशि प्राप्त हुई हैं। इसमें से 33 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके है, 11 करोड़ स्टेट मिनरल फंड को ट्रांसफर किए जा चुके है जबकि 63 करोड़ रुपए शेष बचे हुए हैं। उन्होंने बताया कि योजना की गाइड लाइन के अनुसार कुल राशि में से 60 प्रतिशत कोर एरिया में विकास कार्य के लिए खर्च किया जाना अनिवार्य है।
    इस दौरन जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, उपवन सरंक्षक संजय भादु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय मौजूद थे।
इससे पूर्व खनन अभियंता एवं सदस्य सचिव गोरधनराम ने डीएमएफटी में अब तक विभागवार करवाए गए विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी।
-0-






रविवार, 4 अप्रैल 2021

जन सुनवाई अग्रिम आदेशों तक स्थगित

बाड़मेर, 04 अप्रेल। कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के मध्य नजर प्रदेश में आयोजित होने वाली जन सुनवाई पर राज्य सरकार ने अग्रिम आदेशों तक रोक लगा दी है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशों के मुताबिक सोमवार 5 अप्रेल को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होने वाली जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है। उनके मुताबिक राज्य सरकार से अग्रिम आदेश प्राप्त होने तक जिला एवं उपखंड मुख्यालय तथा अन्य स्तर पर आयोजित होने वाली जनसुनवाई स्थगित रहेगी। उन्होंने बताया कि इसी के साथ आयोजित होने वाली सतर्कता समिति की बैठक भी स्थगित कर दी गई है।

-0-


वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री बिश्नोई सोमवार 5 अप्रेल को डीएमएफटी शाषी परिषद् की बैठक लेंगे

बाड़मेर, 04 अप्रेल। वन एवं पर्यावरण (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले विभाग राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई सोमवार 5 अप्रेल को जिले के एक दिवसीय दौरे के दौरान राजस्थान डिस्ट्रिक्ट मिनरल्स फाउण्डेशन ट्रस्ट बाड़मेर की गवर्निंग काउंसिल की बैठक लेंगे। 

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री सुखराम बिश्नोई सोमवार 5 अप्रैल को प्रातः 10ः30 बजे डीएमएफटी की बैठक लेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1 बजे चालकना मे सड़क हादसे में दिवंगतों के पीड़ित परिवारों को सांत्वना एवं मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता राशि भेंट करेंगे इसके उपरांत वे दोपहर 3 बजे सेड़वा में नशा मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आरंभ करेंगे तथा सांय 4 बजे सांचौर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 

-0-


शनिवार, 3 अप्रैल 2021

शनिवार को लगे 17432 मंगल टीके

बाड़मेर, 3 अप्रैल । बाड़मेर जिले में शनिवार को कुल 17432 लोगों को कोविड-19 का मंगल टीका लगाया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि शनिवार को 145 साईट पर कोविड-19 रोधी मंगल टीका लगाया गया । जिसमे 60 साल से ऊपर के 3470 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 12450 लोगों, 54 हेल्थ केयर वर्कर एवं 193 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई । साथ ही 60 साल से ऊपर के 1089 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 61 लोगों, 62 हेल्थ केयर वर्कर एवं 53 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई । शनिवार को सर्वाधिक 357 टीके ग्राम गुडा सिवाना में लगे ।

-0-

बाड़मेर तहसीलदार ने 3400 रुपए जुर्माना वसूला

बाड़मेर 3 अप्रैल। शनिवार को बाड़मेर शहर में मास्क नहीं पहने पर 3400 का जुर्माना वसूला l 

  बाड़मेर तहसीलदार प्रेम सिंह ने बाड़मेर शहर में मास्क नहीं पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग नही रखने वाले लोगों से 3400 रुपए जुर्माना वसूला l तहसीलदार प्रेम सिंह ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना वसूलने का अभियान जारी रहेगा उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए आमजन से मास्क पहनने एवं समय-समय पर साबुन से  हाथ धोने की अपील की हैl

-0-

          

राजस्व मंत्री के प्रयासों से जनता जल मिशन योजना में 10683.46 लाख रुपए स्वीकृत

 एक वर्ष में 76473 परिवारों को घर-घर मिलेगा पानी

69 गांवो की आबादी को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जनता जल मिशन योजना में कार्य स्वीकृत


बाड़मेर, 3अप्रेल। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के प्रयासों से बायतु विधानसभा के 69 से अधिक गांवो के ग्रामीणों को कुछ समय बाद पानी को लेकर परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी । जनता जल मिशन योजना में स्वीकृत 62 गांवो में पेयजल योजना में लाइन बिछाने का कार्य होने पर यह संभव होगा। यह कार्य करीब एक साल में पूरा होने के बाद लाखों ग्रामीणों को घर बैठे पानी मिलेगा ।

राज्य सरकार ने जलदाय विभाग खंड बायतु क्षेत्र 62 गांवो की योजना के लिए 10683.46 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इससे 76473 घरों में जल कनेक्शन होंगे। ग्रामीणों को घर-घर पानी उपलब्ध करवाने को लेकर जनता दल जनता जल मिशन योजना शुरू कर यह कार्य प्रारंभ किया है। इस योजना के तहत बायतु विधानसभा के 69 गांवो में स्थानीय जनता को पेयजल समस्या का समाधान हो सकेगा। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि प्रत्येक घर गाँव ढाणी तक पेयजल पहुँचाना हमारा संकल्प हैं। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर-गाँव-ढाणी तक पेयजल पहुँचाने की मुहिम के तहत जनता जल मिशन योजना से 10683.46 लाख रुपए स्वीकृत करवाए गए है जिसके टेंडर होकर आने वाले समय मे जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा।

इस योजना में राज्य सरकार ने बायतु विधानसभा के नया सोमेसरा व जूना सोमेसरा- 193.47 लाख रुपए, गोदारों का सरा-105.89 लाख रुपए, कोसरिया-209.64, मिठीया तला- 144.41 लाख रुपए, बायतु भोपजी- 285.28 लाख रुपए, खोखसर- 141.71 लाख रुपए, धान्दुपूरा- 121.15 लाख रुपए, कन्कोल गढ़- 122.38 लाख रुपए, भाखरसर- 191.25 लाख रुपए, बागथल- 122.71 लाख रुपए, करालिया-203.08 लाख रुपए, सिमरखिया- 315.31 लाख रुपए, खारडी- 312.52 लाख रुपए, चिड़िया- 141.94 लाख रुपए, पाटौदी- 252.49 लाख रुपए, हुड्डो की ढाणी पेयजल योजना के लिए 162.40 लाख, हेमजी का पाना- 146.00 लाख, सुजानिया नाडा-154.75 लाख, अकदड़ा- 217.67लाख रुपए, होलोनी- 134.98 लाख रुपए, अंबेडकर नगर- 135 लाख रुपए, मलवा गोलिया- 147.67लाख रुपए, सारवानी नाड़ी- 132 लाख रुपए, चीबी- 142.02 लाख रुपए, भीलों की ढाणी- 172.66 लाख रुपए, चेन पूरा- 135.88 लाख रुपए, सवाऊ मूलराज- 154.38 लाख रुपए, रामदेरिया- 170 लाख रुपए, चारनेट- 125.80 लाख रुपए, सुंतला- 125.80 लाख रुपए, धेतालर- 132.43 लाख रुपए, सियागो की ढाणी- 132 लाख रुपए,  खोथों की ढाणी- 139.70 लाख रुपए, सऊओ की ढाणी- 140 लाख रुपए, गुलजी का पाना- 150.37 लाख रुपए, भादासर- 117.17 लाख रुपए, लाधानियों की ढाणी- 119.86 लाख रुपए, थाकनो की ढाणी-113.80 लाख रुपए, खिदुपुरा/ खानपुरा- 435.00 लाख रुपए, डऊकियों की ढाणी-195 लाख रुपए, मेकानियों की ढाणी/ जमात नगर-260 लाख रुपए, खरापार- 96 लाख रुपए, झालमलिया-136.28 लाख रुपए, लोपली-100 लाख रुपए, मलवा चारणान-106.94 लाख रुपए, लोराती- 106.80 लाख रुपए, मलवा पटावाता- 134.20 लाख रुपए, उतरनी- 120 लाख रुपए, पावदरी- 119 लाख रुपए, साकरी- 129.70 लाख रुपए, सिमरखिया-141.30 लाख रुपए,  चिड़िया-157.50 लाख रुपए,  केरला- 134.40 लाख रुपए, बागावास- 518.92 लाख रुपए, नवातला-319.00 लाख रुपए,  नेहरू नगर- 282.30 लाख रुपए, केसरपुरा,नेमातपुरा, इंद्रा नगर- 286.71 लाख रुपए, गंगापुरा- 239.20 लाख रुपए, गोदारों की ढाणी- 130.54 लाख रुपए, दानपुरा- 165.49 लाख रुपए, माडपुरा- 102.57 लाख रुपए, लोपली- 100.92 लाख रुपए की प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इस पर जलदाय विभाग कार्य को लेकर टेंडर जारी करेगा।

-0-


शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

शुक्रवार को लगे 13695 मंगल टीके

बाड़मेर, 2 अप्रैल । बाड़मेर जिले में शुक्रवार को कुल 13695 लोगों को कोविड-19 रोधी मंगल टीका लगाया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को 139 साईट पर मंगल टीका लगाया गया । जिसमे 60 साल से ऊपर के 2104 लोगों को, 45 से 60 साल तक के 10637 लोगों, 27 हेल्थ केयर वर्कर एवं 106 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई । साथ ही 60 साल से ऊपर के 689 लोगों को, 45 से 60 साल तक के 69 लोगों, 50 हेल्थ केयर वर्कर एवं 13 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई । जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सर्वाधिक 287 टीके बाखासर में लगे ।

बाड़मेर तहसीलदार ने 2500 रुपए जुर्माना वसूला

 बाड़मेर 2 अप्रैल l बाड़मेर तहसीलदार प्रेम सिंह ने शुक्रवार को बाड़मेर शहर में मास्क नहीं पहने पर 2500 का जुर्माना वसूला l बाड़मेर तहसीलदार प्रेम सिंह ने बाड़मेर शहर में मास्क नहीं पहनने वाले लोगों से 2500 रुपए जुर्माना वसूला l तहसीलदार प्रेम सिंह ने बताया कि मास्क नहीं पहनने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना वसूलने का अभियान जारी रहेगा उन्होंने कोरोना की रोकथाम के लिए आमजन से मास्क पहनने एवं समय-समय पर साबुन से  हाथ धोने की अपील की हैl

-0-

रविवार को होगा कोविड-19 रोधी टीकाकरण का महाअभियान

 बाड़मेर, 2 अप्रैल ।  कोविड-19 के बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए टीकाकरण अभियान को तेज करने के निर्देश दिए है । जिला कलक्टर विश्राम मीणा के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले में रविवार को टीकाकरण का महाअभियान होगा । जिला कलेक्टर मीणा ने जिले के 45 वर्ष से अधिक के उम्र के सभी लोगों को जल्द से जल्द टीकाकृत करने के उद्देश्य से सभी उपखण्ड अधिकारियों को खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ मिलकर सरपचों, वार्ड पचों, पंचायत समिति सदस्यों, पार्षदों, व्यापार मंडल समूहों, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी, नेहरू युवा मंडल, धार्मिक संगठनों एवं ऐसे ही अन्य संस्थानों से सहयोग लेने के निर्देश दिये है । उन्होंने सम्बंधित अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों को रविवार को अवकाश पर न रहने के निर्देश दिये है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि रविवार को जिले में प्रत्येक सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा रिफाइनरी में 10 स्थानों पर तथा एमपीटी नागाणा एवं जेएसडब्ल्यू भादरेश में भी टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे । इस महाअभियान के लिए जिले को वैक्सीन की 85000 डोज आंवटित हुई है, जो कल बाड़मेर पहुँच जायेगी ।

-0-

श्री मल्लीनाथ पशु मेला स्थल पर कोविड-19 संक्रमण रोकथाम हेतु दिशा निर्देश जारी

 सांस्कृतिक, मनोरंजन, प्रतियोगिता, उद्घाटन एवं समापन समारोह आयोजन की अनुमति नहीं

बाड़मेर, 02 अप्रेल। राज्य में कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण की परिस्थितियों के मध्यनजर जिले में राज्य स्तरीय श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा के आयोजन के दौरान कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने दिशानिर्देश जारी किए हैं।

जिला कलक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार मेला स्थल पर एक जगह अत्यधिक लोगों की भीड़ एकत्रित हो, ऐसे किसी आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी एवं मेला स्थल पर सांस्कृतिक, मनोरंजन, प्रतियोगिता, उद्घाटन तथा समापन समारोह आदि का आयोजन नहीं किया जाएगा।

अन्य राज्य से आगमन पर आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य

जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि मेला स्थल पर अन्य राज्य से आगमन पर संबंधित को 72 घंटे पूर्व की आरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट होने पर ही प्रवेश अनुमत किया जाएगा। वहीं जिसके पास उक्त टेस्ट रिपोर्ट नहीं है, उनका तत्काल सैंपल लेकर टेस्ट करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

प्रवेश एवं निकासी स्थलों पर पर्याप्त व्यवस्थाओं के निर्देश

उन्होंने मेला स्थल पर प्रवेश एवं निकासी के बिंदुओं पर थर्मल स्कैनिंग, हेण्डवॉश एवं सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।  उन्होंने मेला स्थल पर प्रवेश के दोनों द्वार पर चेकपोस्ट का गठन कर पर्याप्त स्टाफ की नियुक्ति करने के निर्देश दिए हैं, जिसमें प्रशासन, पुलिस, चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग का एक-एक स्टाफ अनिवार्य होगा, उक्त टीम राउंड द क्लॉक कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि प्रवेश द्वार पर चेकिंग के दौरान संदेहास्पद पाए जाने पर विनम्रता पूर्वक प्रवेश से मना किया जाकर तत्काल चिकित्सकीय देखरेख की सलाह दी जाएगी। उन्होंने मेला स्थल पर सामाजिक दूरी, थर्मल स्कैनिंग, गोल घेरों की व्यवस्था हेतु पर्याप्त स्टाफ नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने बताया कि गृह विभाग के पूर्व में जारी आदेशों के द्वारा अनुमत एवं निषिद्ध गतिविधियों की श्रेणी में नहीं है, वह वर्णित प्रतिबंधों के साथ जारी रहेंगी। उन्होंने बताया कि मेला कार्यक्रमों के दौरान सामाजिक दूरी एवं फेस मास्क अनिवार्य रहेगा।

जिला कलक्टर ने मेला स्थल पर पार्किंग क्षेत्र, कैंटीन, प्रतिक्षालय पर भीड़ एकत्रित ना हो उसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नियंत्रण कक्ष को एंबुलेंस उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, जो नियन्त्रण कक्ष के निर्देशानुसार कार्यरत रहेगी।

संक्रमण पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से स्थगित होगा मेला

जिला कलक्टर ने मीणा ने बताया कि मेला स्थल पर संक्रमण पाया जाने पर मेले को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मेले का आयोजन गृह विभाग के आदेशों के संलग्न जारी की गई मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने उक्त मानक संचालन प्रक्रिया एवं भारत सरकार एवं गृह विभाग द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना हेतु मेला मजिस्ट्रेट को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मेला मजिस्ट्रेट को विस्तृत आदेश जारी कर मेला स्थल पर प्रबंधकीय व्यवस्था तैयार करने एवं व्यवस्था के लिए उत्तरदायित्व निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।

कार्यक्रमों पर निगरानी के लिए टास्क फोर्स गठन के निर्देश

उन्होंने कोविड-19 रोकथाम के लिए मेला समन्वय समिति को एक टास्क फोर्स का गठन करने के निर्देश दिए हैं, जो मेले के दौरान आयोजित समस्त कार्यक्रमों की निगरानी करेगी। उन्होंने बताया कि मेला समन्वय समिति कोविड-19 रोकथाम के लिए आपातकालीन नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर पर्यवेक्षण करेगी एवं चिकित्सा विभाग की टीम संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने लेकर जांच एवं परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करेगी 

उन्होंने बताया कि उक्त शर्तो एवं प्रावधानों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने का दायित्व मेला मजिस्ट्रेट, उपखंड मजिस्ट्रेट बालोतरा, तहसीलदार पचपदरा, पुलिस उप अधीक्षक बालोतरा, थाना प्रभारी बालोतरा एवं आयोजकों का होगा।

जारी दिशा-निर्देशों की हो कठोरता से पालना

उन्होंने उक्त दिशा-निर्देशों की कठोरता से पालना सुनिश्चित करने एवं लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वर्णित समस्त शर्तों में से किसी का भी उल्लंघन अपराध है और भारी जुर्माने के साथ दंडनीय है। उल्लंघन करने वाले व्यक्ति अथवा व्यक्तियों पर भारतीय दंड संहिता एवं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिजीज ऑर्डिनेंस 2020 तथा अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के अंतर्गत अभियोग जारी किया जा सकेगा।

-0-

गुरुवार, 1 अप्रैल 2021

गुरुवार को 11519 को लगा टीका, शुक्रवार को अवकाश के बावजूद लगेंगे टीके

बाड़मेर, 01 अप्रैल। बाड़मेर जिले में गुरुवार को 11519 लोगों को कोविड-19 रोधी मंगल टीका लगाया गया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि गुरुवार को 134 साईट पर मंगल टीका लगाया गया। जिसमे 60 साल से ऊपर के 2038 लोगों को, 45 से 60 साल तक के 8646 लोगों, 47 हेल्थ केयर वर्कर एवं 212 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 60 साल से ऊपर के 473 लोगों को, 45 से 60 साल तक के 31 लोगों, 60 हेल्थ केयर वर्कर एवं 12 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 रोधी टीके की द्वितीय खुराक लगाईं गई। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया कि गुरुवार को सर्वाधिक 286 टीके ग्राम चाडो की ढाणी में लगे। शुक्रवार को राजकीय अवकाश होने के बावजूद टीके लगाये जायेंगे।

-0-


शाषी परिषद् की बैठक 5 को

बाड़मेर, 01 अप्रेल। राजस्थान डिस्ट्रिक्ट मिनरल्स फाउण्डेशन ट्रस्ट बाड़मेर की गवर्निंग काउंसिल की बैठक सोमवार 5 अप्रेल को सुबह 10.30 बजे प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में वर्चुअल रूप से आयोजित की जाएगी।

खनि अभियंता पदेन सदस्य सचिव गोरधनराम ने बताया कि उक्त बैठक में विगत बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा एवं अनुमोदन, अनुमोदित कार्य प्रस्तावों पर प्रशासनिक, तकनिकी एवं वितीय स्वीकृति पर चर्चा एवं प्रगति रिपोर्ट, ट्रस्ट की आय एवं खर्च पर चर्चा, वार्षिक कार्ययोजना, प्रबंधन कमेटी की अनुशंषाओं का अनुमोदन, ऑडिट ऑफ ट्रस्ट एवं वार्षिक रिपोर्ट, सिलिकोसिस रोगियों एवं मृतक के आश्रितों को सहायता राशि के भुगतान का अनुमोदन, शासन स्तर के प्रस्तावों के संदर्भ में प्राप्त पत्रों पर चर्चा, राजस्थान डिस्ट्रिक्ट मिनरल्स फाउण्डेशन ट्रस्ट बाड़मेर का विजन डॉक्यूमेण्ट, प्रत्याशा पर हुए कार्यो एवं विचलन का अनुमोदन इत्यादि बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होनें बताया कि जिला स्तर के ट्रस्टीगण एवं अधिकारी कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में उपस्थित रहेंगे।
-0-

जिला स्तरीय जनसुनवाई सोमवार को

बाड़मेर, 01 अप्रेल। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन सोमवार 5 अप्रेल को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार मंे किया जाएगा। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक की आयोजित की जाएगी।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जिला स्तरीय अधिकारियों को कलेक्ट्रेट सभागार एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने उपखण्ड मुख्यालय पर स्थित पंचायत समिति कार्यालय के वी.सी. रूम में परिवादियों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए है। बाडमेर उपखण्ड के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाडमेर के वी.सी. रूम में उपस्थित होंगे। उन्होने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने विभाग से संबंधित लम्बित सम्पर्क पोर्टल प्रकरणों का शत प्रतिशत निस्तारण कराते हुए निर्धारित समय पर वी.सी. के माध्यम से जन सुनवाई में उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।
-0-

पंचायत एवं ब्लॉक लेवल जनसुवाई को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा - विश्नोई

प्रभारी मंत्री ने रामसर में की जनसुनवाई

बाड़मेर, 01 अप्रेल। जिले के रामसर उपखण्ड मुख्यालय पर गुरुवार को प्रभारी मंत्री सुखराम बिश्नोई ने जनसुनवाई कर लोगो के अभाव अभियोग सुने।
इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री ने रामसर उपखण्ड मुख्यालय पर सुनवाई की एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर ब्लॉक लेवल पर जन सेवाओं की अदायगी की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले आमजन की तकलीफ दूर करने के लिए तत्पर है और आने वाले समय में पंचायत और ब्लॉक लेवल पर जनसुनवाई को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। उन्होंने प्रत्येक उपखंड अधिकारी को सप्ताह में एक बार सभी राजकीय ऑफिसो का निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें।
इस मौके पर विधायक अमीन खान ने कहा कि गर्मियों के मौसम में सभी दूरदराज क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। वही नरेगा में पर्याप्त मात्रा में कार्य स्वीकृत किए जाए ताकि लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सके। बैठक में जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।
-0-

जन सेवाओं की समय पर अदायगी सर्वोपरि प्राथमिकता हो - विश्नोई

 प्रभारी मंत्री ने की जनकल्याणकारी एवं फ्लैग्शिप योजनाओं की समीक्षा

आगामी गर्मियों के मद्देनजर कार्ययोजना बनाकर राहत पहुंचाने के निर्देश  
बाड़मेर, 1 अप्रेल। जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन और पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा हैं कि संवेदनशीलता तथा पारदर्शिता के साथ आमजन की समस्या का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। वह गुरुवार को कलेक्टरेट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान सम्बोधित कर रहे थे।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले में पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा आदि आधारभूत जनसेवाओं की अदायगी की विस्तृत समीक्षा की। वही राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओ तथा कल्याणकारी कार्यक्रमो की मॉनिटरिंग को परखा। बैठक के दौरान विधायक मेवाराम जैन, पदमाराम मेघवाल, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, सम्भगीय आयुक्त राजेश शर्मा, जिला कलक्टर विश्राम मीणा, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, उप वन सरक्षक संजय भादु समेत जनप्रतिनिधि एव जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य रखते हुए जिले का सर्वांगीण विकास करावें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे विभागीय योजनाओं में समय पर लक्ष्य अर्जित करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने किसी भी योजना में नए कार्यों के प्रस्ताव लेने से पूर्व स्थानीय विधायक एवं प्रधान समेत जनप्रतिनिधियो की सहमति लेने के निर्देश दिए। वही पंचायत समितियों की बैठकों में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विश्नोई ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा पश्चात् कहा कि आने वाला गर्मियों का समय सरकारी तंत्र के लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। इस दौरान पानी, बिजली की अबाध आपूर्ति के साथ चिकित्सा व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहनी चाहिए। उन्होने इसके लिए कार्ययोजना बनाकर तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होने अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को उनका लाभ मिल सकें।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि वे जिले में गर्मी के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए रखें। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप किसानों को सिंचाई के लिए दिन में विद्युत आपुर्ति कराने, बकाया कृषि विद्युत कनेक्शनों को प्राथमिकता क्रम में जारी करने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने जलदाय अधिकारियों को आगामी नहरबंदी को देखते हुए पीने के पानी का पर्याप्त मात्रा में भण्डारण करने के निर्देश दिये ताकि लोगों को नहरबंदी के दौरान पीने का पानी पर्याप्त मिले। वही समर कंटिजेशी के कार्यो को समय पर पूर्ण करने को कहा। इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने अवैध रूप से पेयजल बेचने वाले ट्रेक्टर संचालकों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को समय पर इन घोषणाओं की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि वे कृषि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों को समय पर उपलब्ध करवाकर उन्हें राहत दें।
इस मौके पर विधायक मेवाराम जैन ने पेयजल आपूर्ति से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्टस के कार्य में तेजी लाने को जरूरी मानते हुए कहा कि प्रोजेक्टस के कार्य में अत्यंत विलंब से न केवल परियोजना की लागत बढ़ जाती है अपितु आमजन को भी समय पर लाभ नही मिल पाता। विधायक पदमाराम मेघवाल ने जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए प्रत्येक गांव में महानरेगा में कार्य अप्रेल एवं मई माह में स्वीकृत करने पर जोर दिया ताकि जॉबकार्डधारी को 100 दिन का रोजगार मिले।
जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त राजेश शर्मा ने कहा कि जिले में कोविड-19 वैक्सीन लगाने की प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रभारी मंत्री ने विभागीय गतिविधियों के संबंध में जो दिशा निर्देश प्रदान किये हैं उसकी अनुपालना समय पर सुनिश्चित करावें।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि गर्मी के दौरान पेयजल आपूर्ति सुचारू बनी रहे इसके लिए पूरे प्रयास किये जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आमजन को राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की कमी नहीं रखें।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, पूर्व जिला परिषद सदस्य फतेह खान के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-







बुधवार, 31 मार्च 2021

गुरुवार 1 अप्रैल से बदलेगा चिकित्सालयों का समय

बाड़मेर, 31 मार्च। आज गुरुवार 1 अप्रैल से सभी जिला एवं उपजिला चिकित्सालय तथा सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों समय प्रातरू 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार गर्मी के मौषम को देखते हुये समय में बदलाव हुआ है। रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश के दिन इन चिकित्सालयों का समय प्रातरू 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा।

-0-


45 वर्ष से ऊपर के लोगों को लगेगा गुरूवार से मंगल टीका

बाड़मेर, 31 मार्च। 45 से 60 वर्ष तक के सभी नागरिकों को आज गुरूवार से कोविड-19 रोधी  टीके की प्रथम खुराक लगनी प्रारम्भ होगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि पूर्व में प्राप्त निर्देशानुसार 45 से 60 वर्ष तक के उम्र के ऐसे नागरिक जो की केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सूचीबद्ध 20 बीमारियों में से ग्रस्त है, उन सभी का टीकाकरण 1 मार्च से किया जा रहा था। वर्तमान में प्राप्त नवीन दिशा निर्देशानुसार आज 1 अप्रैल से 45 से 60 वर्ष तक के सभी नागरिकों को कोविड-19 रोधी टीका लगाया जायेगा। लाभार्थी की उम्र की गणना का आधार 1 जनवरी 2022 निर्धारित है। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह ने बताया कि जिले के सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आज कोविड-19 रोधी टीका लगाया जायेगा। बुधवार को 104 साईट पर कुल 4382 लोगों को कोविड-19 का मंगल टीका लगाया गया। जिसमे 60 साल से ऊपर के 3657 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 274 बीमार लोगों, 70 हेल्थ केयर वर्कर एवं 57 फ्रंट लाइन वर्कर को प्रथम खुराक लगाईं गई। साथ ही 48 हेल्थ केयर वर्कर, 9 फ्रंट लाइन वर्कर, 45 से 60 साल तक के 10 बीमार लोगों एवं 238 बुजुर्गों को कोविड-19 की द्वितीय खुराक लगाईं गई। बुधवार को सर्वाधिक 224 टीके शोभाला जेतमाल ग्राम पंचायत में लगे।

-0-


जिले में बुधवार को मिले 9 नये कोविड पॉजिटिव

बाड़मेर, 31 मार्च। बाड़मेर जिले में बुधवार को 9 नये कोविड पॉजिटिव मरीज मिले है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि पिछले कई दिनों से कोविड पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है एवं बुधवार को एक्टिव केस बढ़कर 30 हो गये है। उन्होने बताया कि 2 मरीज जिला अपस्ताल बाड़मेर में भर्ती है एवं 28 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है। 3 रोगियों को बुधवार को डिस्चार्ज किया गया है। नये मामलो के साथ ही जिले में अब तक 5609 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है और इनमे से 85 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को प्राप्त 401 जांच रिपोर्ट में से बाड़मेर शहर के बेरियों का वास, राय कॉलोनी, कल्याणपुरा, महावीर नगर से 1-1 केस एवं बालोतरा शहर, ग्राम राणासर (देताणी), छीतर का पार, चौहटन, टापरा से 1-1 केस पॉजिटिव मिले है।

-0-


बाड़मेर शहर में गुरुवार को जलापूर्ति बन्द रहेगी

बाड़मेर, 31 मार्च। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना पर मरम्मत कार्य हेतु शट डाउन लिए जाने के कारण गुरुवार 1अप्रेल को बाड़मेर शहर में की जाने समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।

जन स्वा. अभि. विभाग नगर खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता हजारीराम बालवां ने बताया कि आगामी गर्मी में 70 दिवसीय क्लोजर को मद्देनजर रखते हुए आवश्यक संधारण कार्यो एवं बाड़मेर लिफ्ट परियोजना पर आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु  एक दिन का 1 अप्रेल 2021 को शट डाउन लिया गया है, इस वजह से 1 अप्रेल को बाड़मेर शहर में की जाने वाली समस्त जलापूर्ति बन्द रहेगी।

-0-


पेयजल, शिक्षा, चिकित्सा एंव कृषि में बेहतर कार्य करने की मंशा - चौधरी

 राजस्व मंत्री ने बायतु में की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बाड़मेर। बायतु विधानसभा क्षेत्र में पिछले ढाई साल में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। सबसे ज्यादा हमारा फोकस शिक्षा, चिकित्सा व पेयजल को लेकर है।यह बात उपखंड मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कही।

राजस्व मंत्री ने कहा कि बायतु के लिए इस बजट सत्र की सबसे बड़ी सौगात क्षेत्र के बाटाडू में कृषि महाविद्यालय, उपखंड मुख्यालय समेत गिड़ा व पाटोदी में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय व पाटोदी में कॉलेज की स्वीकृति, बायतु मुख्यालय पर स्थित राजकीय महाविद्यालय को स्नातकोत्तर में क्रमोन्नत करवाया वहीं पेयजल के लिए 110 करोड़ की जल प्रदाय स्कीम को पूर्ण रूप से शुरू करवाई। वहीं वर्तमान में सवा दो करोड़ की पेयजल योजनाओं पर काम शुरू करवाया है। जनता जल मिशन के तहत प्रत्येक गांव ढाणी तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में विशेष रूप से कार्य करवाया जा रहा है। उपखंड मुख्यालय पर 35 बेड के अस्पताल को 75 बेड में क्रमोन्नत करवाया वही नए स्थान निर्माण के लिए चारदिवारी का काम भी शुरू करवा दिया गया है। विद्युत आपूर्ति को अपग्रेड करते हुए बायतु क्षेत्र में 5 नए जीएसएस स्वीकृत करवाए गए हैं। सड़कों की दुर्दशा और खस्ताहाल को लेकर सुधार करवाते हुए भाडखा, बाटाडू गिड़ा वाया पाटोदी तक 28 करोड़ की लागत से निर्माण स्वीकृत करवाई है। वही गांवों की सड़कों को प्राथमिकता से करवाया जा रहा है। 

खेमा बाबा मंदिर 3.30 करोड़ की लागत से जीर्णोद्धार का कार्य शुरू करवाया। यहां पर पर्यटन के रूप में विकसित करने की दिशा में भी आगामी समय में कार्य किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों की चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बोड़वा व खोखसर में नए पीएससी स्वीकृत करवाए गए। इसी तरह उप स्वास्थ्य केंद्रों पर नए पद भरने की दिशा में भी कार्य किया गया। आगामी समय में उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश के लिए कम से कम 5 से ज्यादा स्कूलों में कृषि संकाय खोलने पर कार्य किए जाएंगे। राजस्व मंत्री ने बताया कि बायतु विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य करवाए जा रहे हैं तथा आने वाले समय में भी या बड़े स्तर पर विकास के कार्य होंगे। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में रेलवे लाइन के नीचे चार अंडरपास का निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है।

उपखंड मुख्यालय के यातायात दबाव को कम करने के उद्देश्य से बाईपास मार्ग का भी निर्माण किया जाएगा, जो खेमा बाबा मंदिर से सीधा अंडर ब्रिज के नीचे से होता हुआ हाईवे को जोड़ेगा।

-0-


प्रदेश के किसानों को दी राहत खरीफ सहकारी फसली ऋण जमा होंगे अब 30 जून तक

बाड़मेर, 31 मार्च। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बताया कि प्रदेश के किसानों को राहत देते हुए खरीफ-2020 के अल्पकालीन सहकारी फसली ऋणों की वसूली तिथि 31 मार्च, 2021 सेे 30 जून, 2021 अथवा खरीफ ऋण लेने की तिथि से एक वर्ष, जो भी पहले हो तक बढ़ा दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आंजना ने बताया कि काश्तकारों को लाभान्वित करने के लिए सहकारी बैंकों से फसली ऋण प्राप्त करने वाले किसानों के ऋण वसूली की तिथि बढ़ाने का निर्णय किया है ताकि वे शून्य प्रतिशत ब्याज सुविधा का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि किसानों को ऋण जमा कराने में हो रही परेशानी से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अवगत कराया था और गहलोत ने किसानों के हित में त्वरित निर्णय लेने के लिए निर्देश दिए थे।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि राज्य में केन्द्रीय सहकारी बैंकों द्वारा ग्राम सेवा सहकारी समितियों के सदस्य काश्तकारोें को अल्पकालीन सहकारी फसली ऋण वितरित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि खरीफ में लिए गए सहकारी फसली ऋणों का चुकारा 31 मार्च तक करना होता है।

कोविड-19, बे-मौसम बरसात व ओलावृष्टि प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए राज्य सरकार ने 31 मार्च की तय देय तिथि को आगे बढ़ाते हुए अब ऋणी काश्तकारों को खरीफ फसली सहकारी ऋण 30 जून या जिस दिन ऋण लिया है उससे एक वर्ष की अवधि, इसमें से जो भी पहले हो तक जमा कराने की छूट प्रदान की है। उन्होंने बताया कि इससे राज्य में केन्द्रीय सहकारी बैंकों के माध्यम से वर्ष 2020 में खरीफ फसल के लिए ऋण लेने वाले लाखों किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

-0-


किसानों को दी बड़ी राहत - पटवारियों की हड़ताल के कारण किसान स्वघोषणा के आधार पर करा सकेंगे पंजीयन एवं उपज बेचान

सरसों एवं चने की 1 अप्रेल से खरीद होगी प्रारंभ

बाड़मेर, 31 मार्च। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बुधवार को कहा कि समर्थन मूल्य पर 1 अप्रेल से होने वाली सरसों एवं चना की खरीद के लिए किसानों को बड़ी राहत दी गई है। पटवारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में किसानों को गिरदावरी नहीं मिल पा रही है। किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए जिन क्षेत्रों में पटवारियों द्वारा गिरदावरी जारी नही कि जा रही है। ऐसे किसान अब स्वयं के घोषणा पत्र के आधार पर उपज बेचान के लिए ऑनलाइन पंजीयन करा सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए है।

      आंजना ने बताया कि यदि किसी किसान द्वारा फर्जी घोषणा पत्र के आधार पर पंजीयन कराया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पटवारियों की हड़ताल समाप्त होने पर या राजफैड़/क्रय केन्द्र द्वारा मांगे जाने पर मूल गिरदावरी किसान को प्रस्तुत करनी होगी। उन्होंने बताया कि यह अस्थाई व्यवस्था पटवारियों की हड़ताल की अवधि तक ही मान्य होगी। पटवारियों की हड़ताल समाप्त होने अथवा राज्य सरकार के द्वारा अन्य कोई व्यवस्था लागू करने की स्थिति में स्वघोषणा/शपथ पत्र व्यवस्था निष्प्रभावी होगी।

      सहकारिता मंत्री ने बताया कि  राज्य में सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए 25 मार्च से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। 1 अप्रेल से सरसों के 651 तथा चने के 651 केन्द्रों पर खरीद प्रारंभ की जाएगी। किसानों से समर्थन मूल्य पर चना की 6 लाख 14 हजार 900 मीट्रिक टन तथा सरसों की 12 लाख 22 हजार 775 मीट्रिक टन की खरीद की जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए सरसों एवं चने क्रय-विक्रय सहकारी समितियों पर 264-264 केन्द्र तथा ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर 387-387 खरीद केन्द्र खोले गए है। प्रति किसान से अधिकतम 25 क्विंटल की खरीद की जाएगी।

      सहकारिता मंत्री ने बताया कि एक मोबाइल नम्बर पर एक ही किसान का पंजीयन किया जायेगा तथा पंजीयन का कार्य प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि किसान की कृषि भूमि जिस तहसील में होगी उसी तहसील के कार्यक्षेत्र में आने वाले खरीद केन्द्र का चयन रजिस्ट्रेशन के दौरान कर सकेगा। उन्होंने बताया कि किसान को उसकी पंजीकरण दिनांक के आधार पर सॉफ्टवेयर द्वारा वरीयता के अनुसार तुलाई हेतु दिनांक एवं जिन्स की मात्रा का आवंटन किया जायेगा तथा इसकी सूचना किसान के पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस द्वारा दी जायेगी।

-0-


वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री विश्नोई गुरूवार 1 अप्रेल को करेंगे योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 31 मार्च। वन एवं पर्यावरण (स्वतन्त्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री सुखराम विश्नोई गुरूवार 1 अप्रेल को प्रातः 11.30 बजे जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विकास शाखा के प्रभारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है, यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।

-0-


कोरोना की दूसरी लहर के मद्देनजर टीकाकरण में तेजी लाई जाएगी

संक्रमण की रोकथाम को गाइडलाइन की सख्ती से पालना की हिदायत

बाड़मेर, 31 मार्च। जिले में कोरोना की दूसरी लहर की आशंका के मद्देनजर संक्रमण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार की गाइडलाइन की सख्ती से पालना कराई जाएगी। साथ ही कोविड टीकाकरण के कार्य में भी तेजी लाई जाएगी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बुधवार को कोविड वैक्सीनेशन के साथ-साथ नई गाइडलाइन की पालना की विस्तृत समीक्षा की।

इस मौके पर जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में कोरोना की दूसरी लहर के अंतर्गत संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है जो कि सबके लिए चिंताजनक है। उन्होंने संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की गाइड लाइन की पूर्णतः पालना करवाने के निर्देश दिए। साथ ही बाजारों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सख्ती बढ़ाने के साथ-साथ बिना मास्क वाले लोगों पर कार्यवाही को कहा। साथ ही दुकानों पर ‘नो मास्क-नो सर्विस’ को सख्ती से लागू करवाने तथा बिना मास्क वाले ग्राहकों को सामान बेचने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्यवाही के साथ-साथ उनकी दुकान को सीज करने की भी चेतावनी दी। उन्होंने सभी राजकीय एवं निजी कार्यालयों पर करोना प्रोटोकॉल का पूरी कड़ाई से लागू करने एवं नो मास्क-नो एंट्री पर प्रभावी कार्यवाही की हिदायत दी।

इस मौके पर जिला कलक्टर ने कहा कि कोरोना से जिले को बचाने का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है, इसलिए जिले में युद्ध स्तर पर कोविड वैक्सीनेशन किया जाए। उन्होंने बताया कि  1 अप्रैल से 45 से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीका लगाया जा सकता है, इसलिए जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को टीका लगवाने के लिए दिन-रात एक कर कार्य करना होगा। उन्होंने माइक्रो मॉनिटरिंग के जरिए 45 प्लस आबादी को टीकाकरण की कार्ययोजना बनाने को कहा।

उन्होंने उपखंड अधिकारियों को समग्र दायित्व सौपते हुए उन्हें अपने क्षेत्र में अधिकतम टीकाकरण के लिए एक सप्ताह का पूर्व निर्धारित कार्यक्रम तैयार कर चिकित्सा विभाग को सौंपने के निर्देश दें ताकि उसके अनुरूप सेशन साइट खोली जाकर आवश्यकतानुसार दवाई उपलब्ध कराई जा सके। इस मौके पर जिला कलक्टर ने कोरोना सक्रमण रोकने के लिए जिले में सेम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बाड़मेर एवं बालोतरा में प्रतिदिन 500- 500 सैंपल लेने के निर्देश दिए। साथ ही नई गाइड लाइन की सख्ती से पालना कराने एवं रात 9 बजे के बाद दुकानें बंद करने एवं 10 बजे बाद कर्फ्यू की पालना को कहा। 

    बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल.बिश्नोई समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें।

-0-





मंगलवार, 30 मार्च 2021

राजस्थान दिवस के अवसर पर सजी गीत,संगीत एवं नृत्य की सुरमई सांझ

बाड़मेर, 30 मार्च। राजस्थान दिवस के अवसर पर 30 मार्च को स्थानीय महात्मा गांधी (अंग्रेजी माध्यम) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़ बाडमेर के प्रांगण में गीत, संगीत एवं नृत्य की सुरमई सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न लोक कलाकारों द्वारा उम्दा लोक गायकी की प्रस्तुतियां दी गई।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके उपरांत फकीरा खान, मोती खां एवं जसू खां ने गणपति वंदना की मनमोहक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी कड़ी में ख्याति प्राप्त गायक अनवर खां ग्रुप द्वारा स्वागत गीत श्पधारो म्हारे देश....श् की उर्जावान प्रस्तुति दी गई। वहीं तालब खां ग्रुप ने होली त्योहार पर प्रस्तुति दी। तत्पश्चात बींजाराम एवं भोमाराम ने लय-ताल के साथ विख्यात पाबूजी की फड़ की झलकी प्रस्तुत की। इसके बाद खातू सपेरा एवं ग्रुप द्वारा लोकप्रिय ”घूमर” लोकगीत पर गायन एवं नृत्य तथा चरी व भवाई नृत्य भी प्रस्तुति किया गया। 

वहीं शुमार खां ग्रुप ने ”गोरबंद नखरालो” की प्रस्तुति दी। इसके बाद नन्हें सुपरस्टार थानू खां ने श्सावन मे लग गयी आग..... श्, ”ठरकी छोकरो आयो रे.....” प्रस्तुत किया। इसके उपरांत विरासत संस्थान भादरेस ने साजो अर्थात वादक यंत्रों की जुगलबंदी प्रस्तुत की।

इसके बाद कैप्टन आदर्श किशोर के निर्देशन में एनसीसी एवं उजास संस्थान ने साँझा प्रस्तुति दी, जिसमें स्वर्गीय दपू खां, हरीश इत्यादि को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं इंडियन आइडल फेम मोती खां ने ”राजस्थान है तैयार....” तथा सारेगामा फेम जसु खां ने श्कितना सोणा तुझे रब ने बनाया... की प्रस्तुति दी। 

विधायक मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति दीपक माली, जिला कलक्टर विश्राम मीणा, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, उप सभापति सूरतान सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक डॉ. सुरेश चंद्र शर्मा, तहसीलदार प्रेम सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण समेत विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन मुकेश पचौरी द्वारा किया गया।

-0-


राजस्व मंत्री ने बायतु अस्पताल में सुविधाओं को बढ़ाने पर की चर्चा

बाड़मेर, 30 मार्च। राजस्थान मेडिकल रिलीफ सोसायटी की बैठक मंगलवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें बायतु सीएससी के विकास एवं मरीजों को बेहतर सुविधाएं दिलवाने संबंधी कई प्रस्तावों को सहमति दी गई। इस दौरान सीएससी प्रभारी जोगेंद्र चौधरी ने सीएससी में आवश्यक भौतिक सुविधाओं को जुटाने के सबन्ध में अवगत करवाया। इस पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने ओपीडी के दौरान मरीजो की लंबी कतारें रहती है जिसके लिए मरीजों को परेशानी होती है इसको लेकर अतिरिक्त अस्थायी केबिन कक्ष की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी तरह कोविड 19 में टीकाकरण के दौरान 60 साल से अधिक के उम्र के लोगो की संख्या अधिक हो जाती है इसलिए उनके बैठने व पानी की समुचित व्यवस्था के लिए प्रबन्धन किया जाए। साथ ही राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के प्रयासों से बायतु में बनने वाले 75 बेंड के अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के विस्तार को लेकर सीएमसओ बाबूलाल विश्नोई व सीएससी प्रभारी जोगेंद्र चौधरी से प्रगति रिपोर्ट ली। इस दौरान चौधरी ने कहा कि बायतु सीएचसी को मॉडल रूप में विकसित किया जाए, इस मंशा के अनुरूप अधिकारी व कर्मचारी ईमानदारी व पारदर्शिता से कार्य सम्पन्न करवाए। 

  राजस्व मंत्री ने कहा कि चिकित्सालय में विकास कार्य करवाने के लिए दानदाताओं को प्रेरित  करें।

-0-


यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन की शुरुआत, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने वर्चुअल उद्घाटन किया

बाड़मेर, 30 मार्च। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंगलवार को बायतु तहसील मुख्यालय से भूमि के खसरा संख्या के यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर सिस्टम का वर्चुअल उद्घाटन किया ।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर सिस्टम से हरेक खसरे की अलग पहचान होगी। साथ ही आम आदमी को सहूलियत होगी। उसको ऑन लाईन जमीन संबंधित जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल यह सुविधा ऑन लाइन वाली तहसीलों में शुरू की जा रही है। 

इधर, वर्चुअल उदघाटन के दौरान राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनंद कुमार, एनआईसी जयपुर से तरुण तोषनीवाल एवं टीम, बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर विश्राम मीणा, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, जिला सुचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, बायतु में तहसीलदार सजना राम, गिड़ा तहसीलदार शिवजीराम बावरी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। यूनिक लैंड पार्सल आइडेंटिफिकेशन नंबर सिस्टम से ऑनलाइन गूगल मैप पर पर्टिकुलर खसरे की लोकेशन देखी जा सकेगी। ऑनलाइन तहसीलों में यह व्यवस्था काश्तकारों को राज्य सरकार उपलब्ध करवा रही हैं। अब कहीं भी भूमि संबंधी जानकारी हासिल करने के लिए लोगों को राजस्व विभाग के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। राजस्व विभाग की वेबसाइट पर यूनिक नंबर डालते ही उस जमीन से संबंधित सभी जानकारी कंप्यूटर पर ही मिल जाएगी।

-0-


अल्पसंख्यक मामलात मंत्री बुधवार को भाडखा आएंगे

बाड़मेर, 30 मार्च। अल्पसंख्यक मामलात वक्फ, एवं जन अभाव अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद बुधवार को बाड़मेर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद बुधवार सुबह 8 बजे जैसलमेर से रवाना होकर 10 बजे शिव पहुंचेंगे। शिव में धरोहर लोक कला संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत कैबिनेट मंत्री 10.30 बजे शिव से रवाना होकर 11 बजे रोहिली फकीरों की ढाणी भाडखा पहुंचेंगे, जहां सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद  11.45 बजे भाडखा से रवाना होकर दोपहर 2 बजे लोहावट पहुंचेंगे। वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई के साथ नवनिर्मित वन रक्षक चौकी भवन एवं नवनिर्मित आवास भवन नायब तहसीलदार लोहावट का लोकार्पण करेंगे।

-0-


जिला कलक्टर मीणा आज साप्ताहिक बैठक के दौरान करेंगे कोविड-19 वैक्सीनेशन समेत अन्य कार्यो की प्रगति समीक्षा

बाड़मेर, 30 मार्च। जिला कलक्टर विश्राम मीणा द्वारा बुधवार 31 मार्च को प्रातः 11 बजे साप्ताहिक बैठक के दौरान विडियों कांफ्रेन्स के माध्यम से कोविड-19 वैक्सीनेशन एवं अन्य कार्यो की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। 

उक्त विडियों कांफ्रेन्स में जिला स्तरीय अधिकारी जिला मुख्याल पर स्थित कलक्टेªट कांफ्रेन्स हॉल में तथा समस्त उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग के समस्त सहायक एवं कनिष्ट अभियन्ता अपने-अपने ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के सम्मिलित होना सुनिश्चित करेंगे।

विडियो कांफ्रेन्स के दौरान कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति, जिले में पेयजल की स्थिति, अवैध जल कनेक्शन हटाने, नहरबंदी के दौरान पेयजल की समुचित व्यवस्था, राजस्थान सम्पर्क पर लम्बित प्रकरणों की स्थिति, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), कोरोना गाईड लाईन दिनांक 21 मार्च, 2021 समेत विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

-0-


वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री विश्नोई गुरूवार को समीक्षा बैठक लेंगे

बाड़मेर, 30 मार्च। वन एवं पर्यावरण (स्वतन्त्र प्रभार), खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति तथा उपभोक्ता मामले मंत्री सुखराम विश्नोई गुरूवार 1 अप्रेल को प्रातः 11.30 बजे जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं विकास शाखा के प्रभारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री विश्नोई बुधवार 31 मार्च को दोपहर 2 बजे लोहावट से प्रस्थान कर सायं 6 बजे बाड़मेर पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। विश्नोई गुरूवार 1 अप्रेल को प्रातः 11.30 बजे जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेने के बाद बाड़मेर से दोपहर 2.30 बजे सांचोर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है, यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।

-0-


शनिवार, 27 मार्च 2021

शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा - जिला प्रमुख

जिला प्रमुख ने गिड़ा क्षेत्र का दौरा कर समस्याएं जानीं

बाड़मेर, 27 मार्च। जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने शनिवार को गिड़ा तहसील क्षेत्र के खारड़ा चारणान, खारड़ा भारत सिंह, खोखसर, परेऊ एवं हीरा की ढाणी समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर आमजन की समस्याएं सुनीं। 

उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं और निराकरण का भरोसा दिलाया। इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने ग्रामीणों को समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन देते हुए पंचायतीराज, श्रम विभाग, समाज कल्याण अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। जिला प्रमुख चौधरी ने कहा कि शिक्षा के बिना मनुष्य का जीवन अधूरा है। आज के भौतिक युग में हमें शिक्षा के महत्व को समझना होगा। जब तक आप आपके बच्चे शिक्षित नहीं होंगे, तब तक समाज परिवार के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। शिक्षा के प्रति सभी को अपनी सोच बदलनी होगी। अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजकर शिक्षा से जोड़े। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित रहे। क्षेत्र में शिक्षण गतिविधियों को बेहतर बनाने के लिए हम प्रयासरत है।

-0-


सिवाना की जनता जल्दी मिलेगा हिमालय का पानी - चौधरी

बाड़मेर, 27 मार्च। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शनिवार को सिवाना क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान राजस्व मंत्री ने सिवाना कस्बे के तहसील कार्यालय के आगे पिछले 34 दिनों से चल रहे पानी की समस्या को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों धरना समाप्त करने की बात कही। उन्होंने पानी की समस्या को लेकर जल्दी स्थाई समाधान का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि सिवाना कस्बे में पिछले करीब 34 दिनों से पोकरण फलसुड बालोतरा सिवाना पेयजल परियोजना का पानी सिवाना तक नहीं पहुंचने एवं क्षेत्रफल में पानी की समस्या को लेकर सिवाना कस्बे के बस स्टैंड तहसील कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन धरना जारी है। वही धरने पर बैठे ग्रामीणों द्वारा 24 मार्च बुधवार से बेमियादी भूख हड़ताल जारी है। शनिवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी चल रहे धरना स्थल पर पहुंच कर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों से वार्तालाप की साथ ही जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों एवं पोकरण फलसुड बालोतरा सिवाना पेयजल परियोजना के  अधिकारियों से योजना के अधूरे पड़े कार्य का फीडबैक लिया, साथ ही क्षेत्र की जनता को पानी मिले जिसकी वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर निर्देश दिये।

वहीं धरने पर बैठे ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर राजस्व मंत्री को ज्ञापन सौपा। वही ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सिवाना कस्बे सहित तहसील क्षेत्र के दर्जनों गांवों में भूजल स्तर पेंदे पर चले जाने के कारण लम्बे समय से पानी की भयंकर समस्या आम लोगों के सामने खड़ी हैं। पिछले 18 साल से सरकारी स्तर पर सिवाना क्षेत्र के 101 गांवों में पेयजल के स्थायी समाधान के लिए वर्ष 2003 में पोकरण-फलसुंड-बालोतरा-सिवाना पेयजल परियोजना शुरू की गई थी। जिनका कार्य वर्तमान में पूर्ण होने के अंतिम चरण में अधूरा पड़ा है। अधूरे पड़े कार्य के तहत मुख्य रूप से बालोतरा सिवाना के बीच साईजी का फांटा से सिवाना तक मात्र 10 किलोमीटर दूरी तक पाईप लाईन बिछाने का कार्य बाकी पड़ा है। वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पाईप लाईन बिछाकर सिवाना कस्बे तक परियोजना का पानी पहुंचाया जा सकता है, जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा पिछले 34 दिनों से तहसील कार्यालय के आगे अनिश्चितकालीन अहिंसात्मक धरना जारी हैं। 

सिवाना संघर्ष समिति द्वारा चल रहे धरने को वापस लेने की बात करते हुए मंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार ने सिवाना के लिए पेयजल योजना की स्कीम को स्वीकृत कर ली है। जो आने वाले समय में स्कीम के माध्यम से सिवाना में पानी का स्थाई समाधान हो जाएगा, वही बताया कि जसोल से सिवाना तक पानी की वैकल्पिक व्यवस्था पर बात करते हुए कहा कि जसोल और सिवाना के अंतर्गत 80 मीटर सिवाना जसोल धरातल से ऊंचाई पर है इस कारण वैकल्पिक व्यवस्था में छोटी पाइपलाइन जोड़कर व्यवस्था की जाए यह प्रैक्टिकल तौर पर संभव नहीं है तथा इंजीनियरों ने भी इसको संभव होना नहीं बताया है, वही कहा कि योजना का कार्य पूरा होने तक वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकरों से पानी की सप्लाई करवाई जाएगी।

वही मंत्री ने मीडिया से वार्तालाप कर जवाब देते हुए बताया कि कांग्रेस सरकार द्वारा किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, भाजपा सरकार में योजना की क्या दुर्दशा हुई यह किसी से छुपी हुई बात नहीं है जिसके चलते पानी की पाइप लाइन में बार-बार लीकेज हो रहे हैं। गहलोत सरकार ने सिवाना की जनता के लिए स्कीम में बजट स्वीकृत किया है जिसका लाभ जल्द ही जनता को मिलेगा वर्तमान समय में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर टैंकरों द्वारा पानी की सप्लाई करवाई जाएगी।

-0-


राजस्थान दिवस पर सजेगी गीत, संगीत एवं नृत्य की त्रिवेणी

बाड़मेर, 27 मार्च। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में 30 मार्च को गीत, संगीत एवं नृत्य की त्रिवेणी सजेगी। इस दौरान इंडियन आइडियल मोती खान एवं सारेगामा फेम जसू खान मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राजस्थान दिवस पर 30 मार्च को सायं 7 से 10 बजे तक महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़ बाडमेर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इस दौरान चरी नृत्य, कालबेलिया, घूमर एवं भवई नृत्य, पाबू जी की फड़, डेजर्ट सिम्फनी, सूफियाना गायकी एवं पारंपरिक लोक गायकी की प्रस्तुतियां दी जाएगी। जिला कलक्टर मीणा के मुताबिक राजस्थान दिवस पर पहली मर्तबा इंडियन आइडियल मोती खान एवं सारेगामा फेम जसू खान, हबीब खान, सत्तार खान समेत कई लोक कलाकार लोक गायकी की प्रस्तुति देंगे।    जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनु ने बताया कि राजस्थन दिवस समारोह के आयोजन की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, विरासत संगीत संस्थान भादरेश के तत्वावधान में लोक कलाकार राजस्थान दिवस की तैयारियों में जुटे हुए है।

-0-


शुक्रवार, 26 मार्च 2021

मिली राहत की खबर, नहीं मिला कोई नया कोविड पॉजिटिव

 8685 को लगा मंगल टीका


बाड़मेर, 26 मार्च । बाड़मेर जिले में शुक्रवार को 703 सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमे कोई नया कोविड पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है । कल कोई मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज नहीं हुआ । जिले में एक्टिव मरीज 20 है । इसमें से 2 मरीज जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में भर्ती है एवं 18 मरीज होम आइसोलेशन में रखे गये है । जिले में अब तक 5588 पॉजिटिव मरीज मिल चुके है और इनमे से 85 लोगों की मौत हुई है । 

  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि शुक्रवार को चयनित 129 साईट पर कुल 8685 लोगों को कोविड-19 का मंगल टीका लगाया गया । जिसमे 60 साल से ऊपर के 7850 बुजुर्गों को, 45 से 60 साल तक के 536 बीमार लोगों व 88 हेल्थ केयर वर्कर व 126 फ्रंट लाइन वर्कर को प्रथम खुराक लगाईं गई । साथ ही 28 हेल्थ केयर वर्कर व 57 फ्रंट लाइन वर्कर को कोविड-19 की द्वितीय खुराक लगाईं गई । शुक्रवार को सर्वाधिक 373 टीके ग्राम धोलानाडा आडेल में लगे ।

-0-

राजस्व मंत्री ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झाक के नवीन भवन का लोकार्पण

 क्षेत्रवासियों को मिलेंगी बेहतर चिकित्सा सुविधाएं

बाड़मेर, 26 मार्च। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने जिले के तीन दिवसीय दौरे के प्रथम दिन शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र झाक के नवीन भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होनें नवीन भवन का निरीक्षण कर चिकित्सा व्यवस्थाएं परखी। इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी, शिव प्रधान महेन्द्र जाणी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बी.एल. विश्नोई चिकित्सा कार्मिक एवं आमजन मौजूद रहे।
इस दौरान राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि चिकित्साकर्मी पीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का आमजन को लाभ मिले इसी मंशा से कार्य करें। उन्होनें नवीन भवन के विभिन्न कक्षों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होनें निःशुल्क दवा वितरण केन्द्र पर दवाईयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेकर चिकित्सा अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में निःशुल्क दवाईयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होनें पीएचसी की चार दीवारी निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की। उन्होनें कहा कि झाक में 10 राजस्व ग्राम बनाए गए है। इसी तरह यहां 6 ट्यूबवेल खुदवाए गए है, जो आज चालू है। उन्होनें कहा कि झाक ग्राम पंचायत में आमजन की मांग के अनुरूप विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होनें कहा कि झाक से मौखाब सड़क का कार्य प्राथमिकता से करवाया जाएगा। इसी प्रकार खीपसर से झाक थ्री फेस विद्युत लाईन बिछाने का कार्य करवाया जाएगा। चौधरी ने खेजडियाली में एक एएनएम की मांग पर इस संबंध में जल्द निर्णय लिये जाने के संबंध में ग्रामवासियों को आश्वस्त किया।
उन्होनें कहा कि बाटाडू में आने वाले समय में अंग्रजी माध्यम का विद्यालय खोला जाएगा, जिससे यहां के आसपास के एक दर्जन गांवों के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिलेगी। इस दौरान उन्हानें कहा कि हर घर में पेयजल पहुंचाने की राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।
-0-

विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी

 बाड़मेर, 26 मार्च। 132 केवी जीएसएस बाड़मेर पर शनिवार 27 मार्च को 132 केवी मैन बस का त्रैमासिक रख रखाव कार्य के लिए सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन होने के कारण यहां से निकलने वाले 33 केवी के फीडर बायतु, आडेल, राजवेस्ट, रीको, महावीर नगर, एयरफोर्स, रामसर एवं शिव तथा 132 केवी बाड़मेर से मेहलू जाने वाली लाईन की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।

-0-

वाहनों के वार्षिक बकाया कर जमा नहीं करवाने पर लगेगी 2 गुना पैनल्टी

 बाड़मेर, 26 मार्च। राज्य सरकार द्वारा वाहनों के बकाया कर पर शास्ति और ई खन्ना ओवरलोड चालानों पर एमनेस्टी योजना के अन्तर्गत दी जाने वाली छूट की अन्तिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। इसके बाद वाहन स्वामियों को कर के मामलों में शास्ति सहित सम्पूर्ण रकम जमा करानी होगी और ई खन्ना चालानों में 3 से 20 गुणा तक अधिक राशि जमा करानी होगी।

जिला परिवहन अधिकारी नितिन कुमार बोहरा ने बताया कि 31 मार्च 2021 के बाद वाहन स्वामियों को सम्पूर्ण कर की राशि मय शास्ति जमा करानी होगी इसके लिए जिले में दो टीमों का गठन किया गया है। उन्होने बताया कि एमनेस्टी योजना पर लोगों का उत्साहवर्धक समर्थन को देखते हुए धुलण्डी को छोड़कर अवकाश के दिनों में भी परिवहन कार्यालय खुले रहेंगे। 31 मार्च के बाद बकाया कर वाले वाहनों के लिए बकाया कर की दो गुना तक शास्ति वसूल की जा सकेगी। साथ ही 31 मार्च तक भार वाहनों का वार्षिक कर जमा नहीं कराने वाले वाहन स्वामियों को डिफाल्टर माना जाएगा। जिनके लिए राजस्थान मोटरयान करारोपण अधिनियम नियम 32 के अन्तर्गत बकाया कर के दो गुना तक शास्ति वसूलने का प्रावधान है।
जिला परिवहन अधिकारी ने सभी वाहन स्वामियों से अपील करते हुए कहा कि 31 मार्च,2021 से पहले अपना वार्षिक कर जमा कराते हुए बकाया कर की पैनल्टी एवं ई खन्ना चालानों में एमनेस्टी छूट प्राप्त करें।
-0-

राजस्थान दिवस समारोह 2021 परम्परागत लोकगीत एवं लोकनृत्य से जुड़ी सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन

 बाड़मेर, 26 मार्च। जिले में राजस्थान दिवस समारोह 2021 (30 मार्च 2021) भव्य रूप से आयोजित किए जाने हेतु गुरूवार सायं जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होने संबंधित अधिकारियों को राजस्थान दिवस समारोह के कार्यक्रमों के दौरान समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने बताया कि कला एवं पर्यटन विभाग के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस समारोह के तहत 30 मार्च,2021 को सायं 7 से 10 बजे तक महात्मा गांधी (अंग्रेजी) राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड़ बाडमेर में परम्परागत लोक गीत एवं लोकनृत्य से जुड़ी सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होने आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर को उक्त कार्यक्रम हेतु कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त साफ सफाई, टेन्ट, स्टेज, लाईटिंग, साउण्ड सिस्टम, बैठक इत्यादि की व्यवस्था के साथ शहर में टैक्सी के माध्यम से माईक द्वारा विस्तृत प्रचार प्रसार करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को कार्यक्रम स्टाल पर बेरिकेटिंग की व्यवस्था करने तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर आगन्तुकों के लिए थर्मल स्कैनिंग तथा हैण्ड सैनेटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
-0-

कोविड केयर सेन्टर हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का भवन अधिग्रहित

 बाड़मेर, 26 मार्च। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रकोप की दूसरी लहर की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर कोरोना वायरस के मरीजों के ठहराव हेतु औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उतरलाई रोड़ बाडमेर के भवन को अधिग्रहित किया गया हैै।

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि कोविड-19 से संबंधित कोरोना वायरस के मरीजों के ठहराव हेतु आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के नियम 65 (2) (ग) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त भवन को 25 मार्च से अग्रिम आदेश तक अधिग्रहित किया गया है। उन्होने तहसीलदार बाड़मेर को उक्त भवन के स्वामी/कब्जाधारी से कब्जा प्राप्त कर उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर को सुपुर्द करते हुए पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उक्त कोविड केयर सेन्टर के प्रभारी अधिकारी विकास अधिकारी पंचायत समिति बाड़मेर होंगे।
-0-

आमजन की समस्या निस्तारण के लिए 1 मई से ‘प्रशासन गांवों के संग’ अभियान, पंचायत मुख्यालय पर लगेंगे शिविर

 मुख्य सचिव ने आमजन को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए समुचित तैयारियां करने के दिए निर्देश

बाड़मेर, 26 मार्च। आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने के लिए राज्य में आगामी 1 मई से ‘प्रशासन गांवों के संग’ अभियान चलाया जाएगा। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव आर्य ने अभियान के दौरान होने वाली विभिन्न विभागों की गतिविधियों पर बिन्दुवार चर्चा कर आवश्यक नई गतिविधियां जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आमजन को बेहतर सेवाएं मुहैया कराने के लिए अधिकारी विभागीय स्तर पर समुचित तैयारियां कर लें। साथ ही शिविर के पूर्व की जाने वाली गतिविधियों को चिह्नित कर कार्यक्रम तैयार कर लें, ताकि लोगों को शिविर में मौके पर ही लाभ दिया जा सके।
आर्य ने अभियान के दौरान कोरोना गाइड लाइन की पालना सुनिश्चित करने, शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं जनप्रतिनिधियों का सहयोग लेने के निर्देश दिए। सभी विभागों को मॉनिटरिंग एवं समन्वय प्रकोष्ठ का गठन कर प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति करने के लिए निर्देशित किया।
राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव आनन्द कुमार ने बताया कि करीब डेढ़ महीने तक चलने वाले अभियान के दौरान राज्य की सभी 11 हजार 341 ग्राम पंचायतों के मुख्यालय पर शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों की तिथि का निर्धारण जिला कलक्टर स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, ऊर्जा, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, कृषि, जनजाति क्षेत्रीय विकास, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सैनिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आयोजना, पशुपालन, श्रम, आयुर्वेद, शिक्षा, सहकारिता एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग जैसे आमजन से सीधे जुड़े विभागों के अधिकारी-कार्मिक मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे। उन्होंने बताया कि अभियान में अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी-कार्मिकों को आगामी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।
-0-

जिला कलक्टर मीणा ने सिणधरी उपखण्ड मुख्यालय पर जन सुनवाई

 जन समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण के निर्देश

बाड़मेर, 26 मार्च। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने शुक्रवार को सिणधरी उपखण्ड मुख्यालय पर पंचायत समिति सभागार में आमजन की परिवेदनाएं सुनी। इस दौरान उन्होने विभागीय अधिकारियों को जन समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने परिवादियों की व्यक्तिगत सुनवाई करते हुए विभागीय अधिकारियों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जन समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि आमजन को त्वरित राहत पहुंचाने के लिए त्रिस्तरीय जन सुनवाई शुरू की गई है।
जन सुनवाई में पानी, बिजली, शिक्षा, सार्वजनिक निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों के संबंधित परिवेदनाएं प्राप्त हुई। इनमें से कुछ का मौके पर समाधान किया गया। जबकि अन्य प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस दौरान उपखंड अधिकारी वीरमा राम, तहसीलदार ममता लहुआ, विकास अधिकारी अमित चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जन सुनवाई में सिणधरी चारणान, सिणधरी चौसिरा, लुखों की ढाणी ग्राम पंचायत के सरपंच ने प्रोजेक्ट से पानी पहुंचाने के लिए परियोजना का कार्य समय पर पूर्ण करवाने की मांग रखी।
जिला कलक्टर मीणा ने सिणधरी प्रवास के दौरान सिणधरी उपखंड अधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उपखंड अधिकारी वीरमा राम एवं तहसीलदार ममता लहुआ ने राजस्व प्रकरणों एवं अन्य विभागीय कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। जिला कलक्टर मीणा ने कोरोना टीकाकरण की जानकारी लेते हुए इसके दायरे में आने वाले समस्त व्यक्तियों का टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए। इसके लिए प्रभावी मोनेटरिंग एवं आमजन को टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा।
-0-

प्रदेश में पानी के अवैध कनेक्शनों के खिलाफ चलेगा तीन माह तक विशेष अभियान

 दोषियों के विरूद्ध होगी सख्त कार्यवाही

तीन माह में प्रदेश को अवैध जल कनेक्शन से मुक्त बनाने का लक्ष्य
जिलों मे अधीक्षण अभियंताओं को बनाया नोडल अधिकारी
बाड़मेर, 26 मार्च। प्रदेश में जलदाय विभाग के पेयजल आपूर्ति नेटवर्क से जुड़ी राइजिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन मेन (आपूर्ति और वितरण पाइपलाइन) से अवैध रूप से कनेक्शन लेने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में आगामी तीन माह तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला द्वारा गत दिनों विधानसभा में इस बारे में घोषणा की गई थी। इस सम्बंध में जलदाय विभाग की ओर आदेश जारी कर सभी जिलों में फील्ड में कार्यरत अभियंताओं को अवैध कनेक्शनों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।
जलदाय मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने बताया कि अवैध जल कनेक्शनों के कारण विभाग के पूरे सप्लाई सिस्टम पर विपरीत प्रभाव तो पड़ता ही है, इसके साथ ही वैध कनेक्शन वाले नियमित उपभोक्ताओं को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। टेल एंड पर तो नियमित उपभोक्ताओं को कम प्रेशर और अपर्याप्त मात्रा में आपूर्ति की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में आगामी तीन माह तक पूरे प्रदेश में विशेष अभियान आरम्भ करने का निर्णय लिया गया है।
डॉ. कल्ला ने बताया कि इस विशेष अभियान के लिए राज्य के सभी जिलों में कार्यरत अधीक्षण अभियंताओं को अभियान का नोडल अधिकारी बनाते हुए आगामी तीन माह की अवधि में पूरे प्रदेश को अवैध पेयजल कनेक्शन से मुक्त करने के लक्ष्य के साथ धरातल पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी रीजन में कार्यरत अतिरिक्त मुख्य अभियंताओं द्वारा अपने क्षेत्रों में इस अभियान की पूरी मॉनिटिरिंग की जाएगी। इसके अलावा सभी जिलों में जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट को इस अभियान की प्रगति की अपने स्तर पर प्रति सप्ताह आयोजित होने वाली बैठकों में समीक्षा करने तथा विभागीय अधिकारियों को अवैध कनेक्शन हटाने में पूरा सहयोग देने को कहा गया है।
जलदाय मंत्री ने बताया कि विशेष अभियान के तहत पूरे प्रदेश में विभाग के पेयजल आपूर्ति नेटवर्क से जुड़ी राइजिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन मेन (आपूर्ति और वितरण पाइपलाइन) पर अवैध कनेक्शनों की पहचान के लिए सर्वे किया जाएगा। राइजिंग मेन पर अवैध कनेक्शन वाले व्यक्तियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंतराल में अवैध कनेक्शन को हटाने तथा इससे राइजिंग मेन को हुई क्षति को दुरूस्त करने का समय दिया जाएगा। यदि अवैध कनेक्शन से सम्बंधित कोई व्यक्ति इस नोटिस के सम्बंध में वांछित कार्यवाही नहीं करेगा तो विभाग द्वारा अवैध कनेक्शन को हटाने की कार्यवाही की जाएगी तथा सम्बंधित के खिलाफ पुलिस में राजकीय सम्पति को नुकसान पहुंचाने के बारे में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
डॉ. कल्ला ने बताया कि विभाग की डिस्ट्रीब्यूशन लाइन से अवैध कनेक्शनों के मामले में पहले डिफॉल्टर को जल आपूर्ति नियमों के तहत अपने कनेक्शन को नियमित कराने को कहा जाएगा, इसकी पालना नहीं करने पर विभाग द्वारा अवैध कनेक्शन को हटाते हुए सम्बंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को सर्वे में सामने आने वाले सभी अवैध कनेक्शनों, काटे गए अवैध कनेक्शन तथा इस संबंध में पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने के प्रकरणों का पूरा रिकार्ड संधारित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी अधिकारियों को अवैध कनेक्शनों के खिलाफ संचालित अभियान के तहत प्रति सप्ताह प्रगति रिपोर्ट राज्य स्तर पर भिजवाने के लिए पाबंद किया गया हैं।
-0-

गुरुवार, 25 मार्च 2021

बढ़ाया इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना का दायरा सबलता पुरस्कार योजना में की गई राशि की वृद्धि

 बाड़मेर, 25 मार्च। शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में इंदिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार योजना का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया। 2019-20 से संचालित इस योजना में तीनों संकायों में अलग-अलग कक्षा 8, 10 एवं 12 की परीक्षा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक निशक्त सहित 8 वर्गों में जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार राशि दी जाती है। कक्षा 8 की बालिका को 40 हजार कक्षा 10 की बालिका को 75 हजार व कक्षा 12 की बालिका को 1 लाख रूपये की राशि दी जाती है। अब इस योजना का लाभ व्यवसायिक शिक्षा की बालिकाओं को भी मिलेगा। इससे प्रतिवर्ष कक्षा 10 और 12 की 16 बालिकाएं लाभान्वित होगी। इस योजना में 20 लाख का व्यय प्रतिवर्ष रहेगा।

बैठक में प्री डी.ई.एल.ई.डी परीक्षा -2021 के लिए राज्य सरकार द्वारा पंजीयक शिक्षा विभागीय परिक्षाएं, राजस्थान बीकानेर को नोडल एजेन्सी नियुक्त करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में प्रमुख शासन सचिव, स्कूल शिक्षा श्रीमती अर्पणा अरोड़ा भी उपस्थित थी।
विशेष आवश्यकताओं वाली बालिकाओं के लिए योजना राशि में वृद्धि
शिक्षा मंत्री डोटासरा की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में मूक बधिर व नेत्रहीन बालिकाओं तथा शारीरिक अक्षमता युक्त बालिकाओं हेतु संचालित सबलता पुरस्कार योजना में राशि की वृद्धि की गई। इन योजनाओं के अन्तर्गत कक्षा 9 से 12 में अध्यनरत् बधिर व दिव्यांग बालिकाओं को 2 हजार रूपये प्रतिवर्ष की दर से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। अब इन योजनाओं में कक्षा 1 से 8 में अध्ययनरत् बालिकाओं को भी शामिल करके 2 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। कक्षा 9 से 12 में पढ़ने वाली पात्र छात्राओं को दी जा रही राशि 2 हजार से बढ़कार 5 हजार कर दी गई है।
-0-

जिले में अंधड़ से हुए नुकसान का बीमा क्लेम,फसल बीमा कराने वाले किसान पा सकते हैं राहत

 बाड़मेर, 25 मार्च। हाल ही मौसम में आये भारी बदलाव की वजह से फसलों में काफी नुकसान उठाने वाले वे किसान नुकसान का बीमा क्लेम पाने के हकदार हैं, जिन्होंने 2020-21 में फसल बीमा करवा रखा है।

इस बारे में जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जिले के किसानों से आह्वान किया है कि वे बीमा क्लेम का लाभ प्राप्त करने के लिए पूरी जागरुकता से आगे आएं। जिला कलक्टर ने बताया कि इसके लिए फसल बीमा करा चुके किसानों को निर्धारित प्रक्रिया की पालना करनी जरूरी है। इसके अन्तर्गत बीमित किसान नुकसान होने के 72 घण्टे के भीतर बीमा कम्पनी के टॉल फ्री नम्बर 18002660700 अथवा निर्धारित प्रपत्र में अपना आवेदन फसल बीमा कम्पनी प्रतिनिधि, संबंधित बैंक/कृषि विभाग के अपने क्षेत्र के कृषि पर्यवेक्षक/सहायक कृषि अधिकारी/सहायक निदेशक कृषि विस्तार में जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि इसके पश्चात अधिसूचना में निर्धारित कृषि, राजस्व, बीमा कम्पनी एवं संबंधित कृषक की संयुक्त सर्वे टीम द्वारा सर्वे किया जायेगा।
-0-

होली एवं शब-ए-बारात पर 28 एवं 29 मार्च को सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित नही होंगे

 बाड़मेर, 25 मार्च। राज्य में कोविड-19 के संक्रमण फैलाव में वृद्धि को देखते हुए गृह विभाग के 21 मार्च, 2021 के आदेश के तहत जारी की गयी गाईडलाईन्स की निरन्तरता में होली एवं शब-ए-बारात के अवसर पर 28 एवं 29 मार्च को सार्वजनिक स्थलों पर, सार्वजनिक ग्राउंड्स, पब्लिक पार्क, बाजार एवं धार्मिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के आयोजनों पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में गृह विभाग ने आज आदेश जारी कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि 21 मार्च को कोरोना गाइडलाइन में होली का त्यौहार घरों मे मनाने के लिए आमजन से अपील की गई थी। देश के अन्य राज्यों जैसे दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा सहित अन्य राज्यों ने भी कोरोना की दूसरी लहर से संक्रमण फैलाव में वृद्धि को रोकने के लिए होली एवं शब-ए-बारात के अवसर पर सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है।
राज्य सरकार ने भी लोगों को घर पर ही होली एवं शब-ए-बारात के आयोजन करने की अपील करते हुए सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के आयोजनों पर रोक लगा दी है। सार्वजनिक स्थलों पर सार्वजनिक रूप से एकत्रित होकर होली खेलने एवं शब-ए-बारात का सार्वजनिक आयोजन करने की इजाजत नहीं है। भीड़ इकठ्ठा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सार्वजनिक स्थान, पार्क, मार्केट या धार्मिक स्थान पर सार्वजनिक उत्सव आयोजित करने पर रोक रहेगी।
-0-

राजकीय व निजी प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की सूची जारी

जीएनएम प्रशिक्षण सत्र 2020-21

बाड़मेर, 25 मार्च। जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केन्द्रों (जीएनएम) प्रशिक्षण सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए 15 राजकीय जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्रों में रिक्त सीटों पर द्वितीय एवं 161 निजी प्रशिक्षण केन्द्रों में निर्धारित सीटों पर प्रथम ऑनलाइन काउंसलिंग के आधार पर चयनित योग्य अभ्यर्थियों की सूची जारी की गयी है। ऑनलाइन काउंसलिंग के आधार पर राजकीय एवं निजी जीएनएम प्रशिक्षण केन्द्रों में ऑनलाइन विकल्प पत्रों के आधार पर राज्य स्तरीय मेरिट पर सीटों का आवंटन किया गया है।
संयुक्त निदेशक अराजपत्रित डॉ. संजय सक्सेना ने बताया कि जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण सत्र 2020-21 में प्रवेश के लिए चयनित योग्य अभ्यर्थी अपने आवंटित प्रशिक्षण केन्द्र पर 5 अप्रेल 2021 को सायं 5 बजे तक मय मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थिति दे सकेंगे। उन्होंने बताया कि इस संबंध विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
-0-


 राजस्व मंत्री चौधरी तीन दिवसीय बाड़मेर जिले की यात्रा पर

आज झाक में करेंगे नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण
बाड़मेर, 25 मार्च। राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी शुक्रवार 26 मार्च से अपनी तीन दिवसीय बाड़मेर जिले की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे झाक में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के लोकार्पण सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री हरीश चौधरी शुक्रवार 26 मार्च को दोपहर 12 बजे जैसलमेर से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे झांक पहुंचेगे तथा झाक के नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात् वे बायतु पंचायत समिति क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे एवं रात्रि विश्राम बालोतरा में करेंगे। राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार 27 मार्च को प्रातः 9 बजे बालोतरा निवास पर जन सुनवाई करने के बाद प्रातः 11 बजे इन्द्राणा पहंुचगें जहां वे नवनिर्वाचित सिवाना प्रधान द्वारा खेल मैदान इन्द्राणा में आयोजित धन्यवाद सभा में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात् वे दोपहर 2 बजे पाटौदी पहुंच पाटौदी क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा रात्रि विश्राम बालोतरा में करेंगे। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी रविवार 28 मार्च को बालोतरा से प्रातः 9 बजे प्रस्थान कर 10 बजे गिड़ा पहुंचेगे तथा गिड़ा एवं बायतू क्षेत्र में आमजन से मिलकर होली पर्व की शुभकामनाएं देंगे तथा रात्रि विश्राम बाड़मेर करेंगे।
-0-

बुधवार, 24 मार्च 2021

जिला प्रमुख चौधरी ने किया ग्रामीण चिकित्सालयों का निरीक्षण

 चिकित्सकीय व्यवस्थाएं सुधारने की हिदायत

बाड़मेर, 24 मार्च। जिला प्रमुख श्री महेन्द्र चौधरी ने बुधवार को बायतू क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने चिकित्सालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर चिकित्सकीय सुविधाओं की जानकारी ली।

जिला प्रमुख चौधरी ने बुधवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाटाडू का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्हांेने चिकित्सकीय सेवाआंे निःशुल्क दवा वितरण एवं निःशुल्क जांच सेवा के बारे मंे जानकारी लेते हुए चिकित्सालय परिसर की साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी चिकित्साधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रमुख के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा बी एल बिश्नोई की उपस्थिति में चिकित्साधिकारियांे की आपसी खींचतान से सम्पूर्ण चिकित्सा व्यवस्था चरमरा जाने पर सख्त शब्दों में फटकार के साथ व्यवस्था सुधारने की हिदायत दी गई। अचानक निरीक्षण में चिकित्सा अधिकारी की ओर से अस्पताल में उपलब्ध दवाईयां के उपरांत अपने तथाकथित स्वार्थ के चलते बाहर की दवाई लिखने को गम्भीरता से लिया। उन्होंने चिकित्सालय में बन्द पड़ी ऐक्सरे मशीन को अतिशीघ्र चालू करने, नियमित साफ़ सफाई के साथ उपचार के लिए एवं प्रसव कराने आने वाले मरीजों के लिए शुद्ध पेयजल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हांेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चिकित्साधिकारी एवं कर्मचारियों  को दायित्व के प्रति पाबंद करनें के निर्देश दिए। इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा कुम्भाराम चौधरी ने जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा विशेषज्ञ सहित रेडियोग्राफर दो फार्मासिस्ट ,तीन नर्स, एक वार्डबोय के रिक्त पद भरने की मांग की।

पहले जर्जर एवं टूटी टाइल्स एवं प्लास्टर सही करवाओं - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन करवाने के आग्रह पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के फर्श एवं दीवारांे की टूटी टाइल्स को सही करवाने एवं प्लास्टर को सही करवाने की नसीहत दे डाली। उन्हांेने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 वेक्सीनेशन केन्द्र में वैक्सीन की उपलब्धता एवं टीकाकरण की जानकारी ली। इसी तरह गिड़ा में भारतीय  डाक विभाग की ओर से उप डाक शाखा गिड़ा के शुभारंभ कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान गिड़ा प्रधान जानकी चौधरी एवं डाक विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...