शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

जिला कलक्टर मीणा के पर्यवेक्षण में हुआ कोविड-19 टीकाकरण का ड्राई रन

बाड़मेर, 08 जनवरी। जिले में शुक्रवार को कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन (मॉक ड्रिल) सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिले में जिला अस्पताल, पीएचसी विष्णु कॉलोनी एवं सीएचसी कल्याणपुर में 25-25 लाभार्थियों को टीका लगाने का मॉक ड्रिल किया गया। राजकीय चिकित्सालय एवं पीएचसी विष्णु कॉलोनी में जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने निरीक्षण कर कोविड-19 वैक्सीनेशन के ड्राई रन का पर्यवेक्षण किया। 

ड्राई रन के तहत सर्वप्रथम लाभार्थी के पहचान दस्तावेजों का वैक्सीनेशन ऑफिसर द्वारा सत्यापन किया गया तथा कोविन साफ्टवेयर पर पंजीयन देखने के बाद टीकाकरण कक्ष में प्रवेश दिया गया। जहां अन्य वैक्सीनेशन ऑफिसर द्वारा टीकाकरण की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसका इन्द्राज कोविन सॉफ्टवेयर में किया गया। इसके पश्चात लाभार्थी को 30 मिनट के लिए निगरानी कक्ष में रखा गया जहां टीकाकरण के प्रतिकूल प्रभावों का पर्यवेक्षण किया गया। सम्पूर्ण प्रक्रिया जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने निर्देशन में सम्पन्न की गई। जिला कलक्टर मीणा ने वैक्सीन संग्रहण, पंजीकरण, डेटा वेरिफिकेशन, टीकाकरण प्रक्रिया एवं निरीक्षण कक्ष में किए गए प्रबंधों की विस्तार से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल.मंसूरिया, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीत मोहिंदरसिंह, डॉ. पंकज सुथार सहित स्वास्थ्य कार्मिक उपस्थित रहे। 

-0-












गुरुवार, 7 जनवरी 2021

गिड़ा तहसील हुई ऑनलाइन, अब राजस्व कार्यो में किसानों का होगा समय व धन की बचत

बायतु विधानसभा की अब दोनों तहसीले हुई ऑनलाइन

राजस्व मंत्री चौधरी के प्रयासों से जिले की बायतु, सिवाना, सिणधरी, समदड़ी के बाद अब गिड़ा तहसील ऑनलाइन


बाड़मेर, 07 जनवरी। अपने खेत की भूमि की जमाबंदी और नक्शों के खातिर आए दिन तहसील कार्यालय की चौखट पर दस्तक देने की समस्या से त्रस्त रहने वाले आम लोगों व किसानों को अब राहत मिल सकेगी। गुरुवार को गिड़ा तहसील ऑनलाइन हो जाने से अब काश्तकार चाहे देश के किसी कोने में बैठकर  वह आसानी से अपनी खातेदारी के हिस्से को देख सकेंगे। स्थानीय विधायक व राजस्व मंत्री के प्रयासों से यह सब अब गिड़ा तहसील क्षेत्र के किसानों के लिए संभव हो सकेगा। गौरतलब है कि बायतु विधानसभा क्षेत्र की दोनो तहसीले अब ऑनलाइन हो गई है।

गिड़ा तहसील के 171 गांवो के कुल 14 हजार 171 खाते है। लगभग 28 हजार 881 खसरे है। वहीं लगभग 27 हजार काश्तकार है जिन्हें फायदा मिलेगा। ऑनलाइन होने से किसान ई-मित्र या अपने स्मार्ट मोबाइल के जरिए अपने खसरे की ई साइन से जमाबंदी नकल मय नक्शे ले सकेंगे, वहीं किसान अपनी जमाबंदी को भी देख सकेंगे।

तहसील क्षेत्र के गांवों के नक्शे डिजिलाइजेशन - गिड़ा तहसील के ऑनलाइन होने के साथ ही गांवों के नक्शे भी डिजिलाइजेशन किए गए हैं। इसका बड़ा फायदा किसान को यह मिलेगा कि वह जिस खसरे की नकल की जरुरत होगी, वह उसे प्राप्त कर सकेंगे। नकल की लिखावट के साथ ही नक्शा का भी प्रिंट होकर मिल सकेगा। जबकि ऑनलाइन से पहले किसानों को जमाबंदी नकल और नक्शा की खातिर कार्यालय के चक्कर काटने के साथ लम्बा इंतजार भी करना पड़ता था। साथ ही केसीसी के लिए पटवारी व बैंक के बीच चक्कर लगाने पड़ते थे। अब केसीसी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने से पूरी सुविधा में सहुलियत हो गई।

इससे पहले बाड़मेर जिले की बायतु, सिवाना, सिणधरी, समदड़ी के बाद अब गिड़ा तहसील को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने ऑनलाइन कर किसानों को बड़ी सौगात दी है।

-0-


नामान्तरण आवेदनों के निस्तरण के लिए कैम्प शुक्रवार 8 जनवरी को

बाड़मेर, 7 जनवरी। नामान्तरण के लिए किये गए आवेदनों के निस्तारण के लिए शुक्रवार 8 जनवरी को नगर परिषद बाड़मेर एवं बालोतरा में कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

नगर परिषद बाड़मेर आयुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि परिषद कार्यालय में नामान्तरण हेतु प्राप्त आवेदनों के निस्तारण के लिए नगर परिषद बाड़मेर एवं बालोतरा में शुक्रवार 8 जनवरी को कैम्प आयोजित किए जाएंगे। उन्होने बताया कि संबंधित आवेदक परिषद कार्यालय में नामान्तरण राशि जमा करवा प्रकरणों का निस्तारण करवाये। नगर परिषद बाड़मेंर के दूरभाष 02982-220098 तथा नगर परिषद बालोतरा के दूरभाष 02988-220024 है।
-0-

पचपदरा में आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल स्थगित

बाड़मेर, 7 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार 8 जनवरी को निर्धारित रात्री चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित किए गए है।

जिला कलक्टर के निजी सहायक सुमेरसिंह शेखावत ने बताया कि शुक्रवार 8 जनवरी को निर्धारित उपखण्ड कार्यालय बालोतरा, तहसील कार्यालय पचपदरा, पंचायत समिति बालोतरा, पुलिस थाना बालोतरा एवं उप तहसील जसोल का निरीक्षण तथा ग्राम पंचायत पचपदरा में रात्रि चौपाल अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है।
-0-

मुख्य सचिव शुक्रवार को विडियों कांफ्रेसिंग के जरिये करेंगे कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारियों की समीक्षा

बाडमेर, 07 जनवरी। मुख्य सचिव शुक्रवार 8 जनवरी को सायं 5 बजे विडियों कांफ्रेसिंग के जरिये कोविड-19 वैक्सीनेशन के प्रबन्धन एवं सफल क्रियान्वयन के संबंध में जिले में की जा रही तैयारियों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को उक्त बैठक में व्यक्तिशः उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-0-

पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक आयोजित

बाडमेर, 07 जनवरी। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक गुरूवार को आयोजित हुई।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विश्नोई ने गत बैठक की कार्यवाही के संबंध में समीक्षा की। बैठक में रेस्क्यू सेन्टर स्थापित कर दुर्घनाओं में घायल पशुओं को नन्दी शाला में भेजने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार आवारा पशुओं को गौशालाओं में भेजने तथा ध्वनि प्रदूषण यन्त्रों द्वारा पशुओं को होने वाली हानि के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रबन्ध समिति में चार गैर सरकारी सदस्यों के मनोनयन के लिए प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।  
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रतनलाल जीनगर, जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा, जिला शिक्षा अधिकारी मूलाराम चौधरी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

जन समस्याओं का समय पर निस्तारण करे-मोहम्मद

बरियाडा में जनसुनवाई कर अधिकारियों को दिए निर्देश

बाड़मेर, 07 जनवरी। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने गुरुवार को शिव उपखण्ड के बरियाडा में अभाव अभियोग सुने एवं सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जन सुनवाई में बिजली, पानी, राजस्व मामलों की शिकायतें प्राप्त हुई। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं का समय पर निस्तारण कर गुडगवर्नेन्स का संदेश दें। उन्होने कहा कि नवीन कृषि बिलों की वापसी की मांग को लेकर देश भर में किसान आन्दोलित है तथा राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए हर संभव कोशिश कर रही है तथा कृषि विद्युत बिलों पर सबसिडी शुरू कर दी गई है।
उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को राहत देने के लिए कई जन कल्याणकारी फैसले लिये गये है इनमें छोटे किसानों की जमीन कुर्क नहीं करने का अहम फैसला लिया गया है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार किसानों के उत्थान के लिए कृत संकल्पित है।
इस दौरान शिव उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह जोधा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

शुक्रवार को बायतु और आडेल फीडर की विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी

 बाडमेर, 07 जनवरी। शुक्रवार 8 जनवरी को 132 के.वी. जीएसएस बाडमेर में पॉवर ट्रांसफार्मर के रख रखाव कार्य के कारण यहां से निकलने वाले 33 के.वी. बायतु और आडेल फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12 से 2 बजे तक बन्द रहेगी। उक्त जानकारी 132 केवी जीएसएस के सहायक अभियन्ता लक्ष्मीश हिरानी द्वारा दी गई।

-0-

शुक्रवार से वॉर रूम का संचालन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में होगा

 बाडमेर, 07 जनवरी। शुक्रवार 8 जनवरी से जिला स्तरीय वॉर रूम का संचालन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बाडमेर में किया जाएगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में डैडीकेटेड अस्पताल में जिला स्तरीय वॉर रूम का संचालन राजकीय चिकित्सालय बाडमेर में किया जा रहा है। वर्तमान परिस्थितियों एवं आवश्यकताओं के मद्देनजर शुक्रवार 8 जनवरी से उक्त वॉर रूम का संचालन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय बाडमेर में किया जाएगा। वॉर रूम का दूरभाष नम्बर सीएम हेल्पलाइन नम्बर 181 है इसके अतिरिक्त दूरभाष नम्बर 02982-230462 पर भी सम्पर्क किया जा सकेगा।
उक्त वॉर रूम में कार्यरत चिकित्सक, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं काउन्सलर शुक्रवार 8 जनवरी से अपनी उपस्थिति मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाडमेर को देंगे। वॉर रूम में कार्यरत अन्य अधिकारी/कार्मिक अपनी उपस्थिति अपने मूल पदस्थापन स्थान पर देंगे।
-0-

खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन ‘‘भाया‘‘ नाकोड़ा आएंगे

 बाडमेर, 07 जनवरी। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन ‘‘भाया‘‘ अपनी एक दिवसीय यात्रा पर गुरूवार रात्रि 11 बजे नाकोडा पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन ‘‘भाया‘‘ गुरूवार रात्रि 11 बजे नाकोडा पहुंच रात्रि विश्राम करेंगे। वे शुक्रवार 8 जनवरी को नाकोड़ा में दर्शन एवं पूजा अर्चना के पश्चात् नाकोडा से सायं 4 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश

 बाडमेर, 07 जनवरी। जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को अपने क्षेत्र के अधीन कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु स्थापित वैक्सीनेशन पाईन्ट की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि वर्तमान में कोविड- 19 के संक्रमण से बचाव हेतु राजस्थान सरकार, भारत सरकार के सहयोग से जल्द ही कोरोना की वैक्सीन उपलब्ध कराने जा रही है। भारत सरकार द्वारा प्रदत्त गाईडलाईन के अनुसार कोविड-19 वैक्सीन का टीकाकरण विभिन्न चरणों में आयोजित किया जाएगा, इसके सफल प्रबन्धन एवं क्रियान्वयन हेतु चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही है।
उन्होने जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को अपने क्षेत्र के अधीन कोविड-19 वैक्सीनेशन हेतु स्थापित वैक्सीनेशन पोईन्ट के पर्यवेक्षण हेतु अपने स्तर से सुपरवाईजर अधिकारी यथा संबंधित सेक्टर के चिकित्सा अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, नायब तहसीलदार, तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी आदि को नियुक्त कर प्रभारी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियुक्त सुपरवाईजर अधिकारी द्वारा किये जा रहे पर्यवेक्षण का सुपरविजन करना भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

अनुसूचित जाति एवं जनजाति पर अत्याचार के मामलों में त्वरित कार्यवाही पर जोर

 बाड़मेर, 7 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा है कि जिले में अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों पर अत्याचार संबंधी दर्ज मामलों पर त्वरित कार्यवाही करे ताकि पीड़ित लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके। वह गुरुवार को अनुसूचित जाति, जन जाति एवं महिलाओं पर अत्याचार निवारण संबंधी त्रैमासिक बैठक में लम्बित मामलों की समीक्षा कर रहे थे।

जिला कलक्टर ने समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों से कहा कि छः माह से अधिक अवधि के बकाया प्रकरणों पर तुरन्त कार्यवाही की जाए। बैठक में महिलाओं पर अत्याचार संबंधी मामलों की न्यायालय वार समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने महिलाओं पर अत्याचार के मामलों मे अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की निर्देश दिए।
  जिला कलक्टर ने सहायक निदेशक अभियोजन को विभिन्न न्यायालयों में बकाया प्रकरणों की वस्तुस्थिति से अवगत करा कर कार्यवाही को कहा। साथ ही बकाया प्रकरणों का न्यायालय वार विवरण अंकित करने को कहा। बैठक में अभियोजन एवं पुलिस विभाग के पास महिला अत्याचार से संबंधित लम्बित प्रकरणों तथा महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र के पास प्राप्त प्रकरणो की विस्तार के साथ समीक्षा की गई। इसी प्रकार पुलिस व अभियोजन के मध्य समन्वय समिति की बैठक में बिन्दुवार समीक्षा की गई।
जिला कलक्टर मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय पैरोल सलाहकार समिति की बैठक में समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
-0-




बुधवार, 6 जनवरी 2021

राजस्व मंत्री का किसान सवांद 7 जनवरी को खोखसर में

बाड़मेर, 06 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के किसान संवाद कार्यक्रम के तहत गुरुवार तीसरे दिन खोखसर मुख्यालय पर आमजन से रूबरू होकर उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान करेंगे।

  इस दौरान विभागीय अधिकारियों को जनसुनवाई में उपस्थित होकर किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान को लेकर निर्देशित किया गया है।

-0-


सुरेश चन्द जैन ने अधिक्षण अभियंता का पदभार संभाला

बाड़मेर, 06 जनवरी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिक्षण अभियंता पद पर बुधवार को सुरेश चन्द जैन ने पदभार संभाला। बाड़मेर के अधीक्षक अभियंता जे पी व्यास का स्थानांतरण बाड़मेर से जोधपुर परियोजना में होने के साथ सुरेश चन्द जैन का अधीक्षक अभियंता बारां से स्थान्तरण बाड़मेर हुआ है।

बुधवार को पदभार ग्रहण करने के बाद जैन ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में व्रत कार्यालय का निरक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में हर अधिकारी, कर्मचारी से उनके पद और कार्यो को लेकर विस्तार से जानकारी ली। जैन ने कार्यालय में पहचान पत्र की अनिवार्यता और लक्ष्य की शत प्रतिशत सफलता की बात पर बल दिया। जैन के पदभार संभालने के दौरान विभिन्न खण्डों के अधिशासी अभियंताओं ने उनका स्वागत सत्कार किया। जैन इससे पहले बारां और जैसलमेर के अधीक्षण अभियंता रह चुके हैं। जैन अतिरिक्त मुख्य अभियंता कार्यालय जोधपुर में अधिशासी अभियंता पद पर साल 2012 से 2016 तक सेवाए दे चुके है। इसके बाद वह फरवरी 2019 तक जोधपुर सिटी सर्किल में अधिशासी अभियंता पद पर सेवाएं दे चुके है। जैन ने पदभार संभालने के बाद बाड़मेर जिले में जल जीवन मिशन की शत प्रतिशत सफलता के साथ साथ विभिन्न पेयजल परियोजनाओं की प्रभावी मोनेटरिंग और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान की बात कही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न जलप्रदाय योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए वह हर समय तत्परता से कार्य करेंगे।

-0-


लोकतन्त्र में किसानों की अनदेखी असम्भव- चौधरी

 राजस्व मंत्री ने बाटाडू में की जनसुनवाई

किसानों से संवाद कर हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
बाड़मेर, 06 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बायतु विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को बाटाडू मुख्यालय पर जन सुनवाई के दौरान कृषि टयुबवेल, सड़क, पेयजल, चिकित्सा एवं शिक्षा से संबंधित शिकायतों एवं मांगों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए तथा किसानों से संवाद कर उनकी समास्याओं के समाधान के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान कई ज्वलंत समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। जन सुनवाई में पटवार मण्डल हरखाली में ऑनलाईन जमाबन्दी के दौरान रही त्रुटियों के समाधान की मांग पर राजस्व मंत्री चौधरी ने संबंधित अधिकारियों को जमाबन्दी की प्रवृष्टियों को दुरस्त करवाने के निर्देश दिए। इसी तरह बाटाडू पंचायत मुख्यालय पर स्थित राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक की कार्यप्रणाली पर नाराजगी पर चौधरी ने  समाधान का भरोसा दिलाया। बाटाडू अस्पताल में स्टाफ बढाने एवं लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कार्यवाही की मांग पर चौधरी ने इन समस्याओं को गम्भीरता से हल करने की बात कही। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा प्राथमिक विद्यालय गोरों की ढाणी को हरखाली के साथ सम्मिलित करवाने से आ रही समस्याओं का जिक्र करते हुए पुनः गोरों की ढाणी प्राथमिक विद्यालय को प्रारम्भ कराने की मांग की गई जिस पर राजस्व मंत्री चौधरी ने समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान ग्रामीणों ने अवगत कराया कि बाटाडू से हुडों की ढाणी होते हुए हेमाणियों सऊओं की ढाणी सड़क की वितिय स्वीकृति हो चुकी है, सड़क निर्माण का कार्य शीध्र प्रारम्भ कराया जाए जिस पर राजस्व मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को अग्रीम कार्यवाही शीध्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नया बाटाडू को क्रमोन्नत करने, हरखाली में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने, हरखाली में 32 केवी जीएसएस, बाटाडू में उप तहसील कार्यालय एवं चेनाणियों की ढाणी व गोरों की ढाणी में आंगनवाडी केन्द्र की मांग पर राजस्व मंत्री चौधरी ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर किसानों से संवाद के दौरान राजस्व मंत्री चौधरी ने नए कृषि बिलों से किसानों को होने वाले नुकसानों से अवगत कराते हुए राष्ट्रव्यापी किसान आन्दोलन का समर्थन करने की बात कही। उन्होने कहा कि नवीन कृषि बिल किसान विरोधी है तथा लोकतंत्र में किसानों की अनदेखी नही की जा सकती है। उन्होने इस संबंध में किसानों की समस्याओं को जाना तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को अधिकाधिक लोगों तक पहुचाकर लाभांवित करने की बात कही।  
इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता का अधिक से अधिक विकास कार्य हो यह हम सब की प्राथमिकता रहेगी। उन्होने कहा कि अन्तिम छोर पर बैठे व्यक्ति की सुनवाई सबसे पहले होगी। इस दौरान जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजुद रहे।
-0-




पचपदरा में जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल शुक्रवार 8 जनवरी को

बाड़मेर, 06 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा शुक्रवार 8 जनवरी को पचपदरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे। रात्रि चौपाल मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि रात्रि चौपाल मंे ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्राम सेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इसका लाभ संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।
-0-

राजकीय भवनों के शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से आमंत्रित करने के निर्देश

बाड़मेर, 06 जनवरी। शासन द्वारा राजकीय भवनों एवं समारोहों के शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से आमन्त्रित किये जाने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि शासन द्वारा राजकीय/सार्वजनिक भवनों के शिलान्यास/उद्घाटन कार्यक्रमों एवं अन्य राजकीय समारोह जो आंशिक अथवा पूर्ण रूप से राजकीय धनराशि से आयोजित हो, चाहे वे किसी राजकीय उपक्रम, बोर्ड, निगम या स्वायत्तशासी संस्था के हो, में जन प्रतिनिधियों यथा सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, नगर निकायों के मेयर/सभापति/अध्यक्ष, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों विशेषतः कार्यक्रम स्थल क्षेत्र से संबंधित जन प्रतिनिधिगण को आवश्यक रूप से आमन्त्रित किये जाने के निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि जन प्रतिनिधियों को राजकीय भवनों के शिलान्यास/उद्घाटन तथा सार्वजनिक समारोह से संबंधित सूचनाएं तीव्रतर संचार माध्यमों से भेजी जाए ताकि वे समय पर उन्हें मिल सकें। उन्होने बताया कि समारोह/कार्यक्रम के दौरान आमन्त्रित जन प्रतिनिधियों को ससम्मान बैठाने की समुचित व्यवस्था की जाए।
जिला कलक्टर ने बताया कि राजकीय भवनों के शिलान्यास/उद्घाटन/लोकार्पण आदि जनप्रतिनिधियों के द्वारा ही सम्पन्न कराए जाए। अधिकारीगण राजकीय भवनों के शिलान्यास/ उद्घाटन/लोकार्पण आदि नहीं करें तथा शिलालेखों पर अपना नाम अंकित नहीं करवायें। उन्होने बताया कि विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत होने वाले विभिन्न निर्माण कार्यो/भवनों एवं बस्तियों अथवा राज्य सहायता से निर्मित विभिन्न परियोजनाओं के नाम भी अधिकारियों के नाम द्वारा सम्बोधित नही किये जावें। उन्होने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आयोजित विभिन्न अभियानों, विभिन्न जन सुनवाई कार्यक्रमों एवं राजकीय समारोहों में अधिकारीगण साफा/माला नहीं पहनें।
जिला कलक्टर ने समस्त राजकीय विभागों/राजकीय उपक्रमों/बोर्डो/निगमों/स्वायत्तशासी संस्थाओं आदि में पदस्थापित समस्त अधिकारियों को उक्त दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि उक्त दिशा निर्देश की अवहेलना को राजस्थान सिविल सेवाएं (आचरण) नियम 1971 के प्रावधानों का उल्लंघन माना जायेगा तथा दोषी अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जाएगी।
-0-

अल्पसंख्यक मामलात एवं वक्फ मंत्री शाले मोहम्मद गुरूवार 7 जनवरी को बरियाड़ा आएंगे

बाडमेर, 06 जनवरी। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोजन निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद गुरूवार 7 जनवरी को बरियाड़ा (शिव) आएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोजन निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद गुरूवार 7 जनवरी को जैसलमेर से दोपहर 2 बजे प्रस्थान कर 3 बजे बरियाड़ा पहुंचेगे तथा बरियाड़ा में आरक्षित कार्यक्रम के पश्चात् सायं 5 बजे बरियाड़ा से जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण संबंधी बैठक गुरूवार 7 जनवरी को

बाड़मेर, 06 जनवरी। अनुसूचित जाति/जन जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण संबंधी समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में गुरूवार 7 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त बैठक के पश्चात् महिलाओं पर अत्याचार निवारण संबंधी त्रैमासिक बैठक, पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय संबंधी त्रैमासिक बैठक तथा जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

कोविड के टीकाकरण की जरूरी तैयारी की हिदायत, सम्पर्क के प्रकर्णो के त्वरित निस्तारण के निर्देश

 आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

बाड़मेर, 6 जनवरी। जिले में जन सेवाओं संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम को अधिक प्रभावी किया जाएगा। साथ ही इन सेवाओं से जुड़े अधिकारियों को अपना मुख्यालय नहीं छोड़ने के लिए पाबंद किया जाएगा।
  जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने जिले में आवश्यक सेवाओं की सतत आपूर्ति के लिए तत्परता के साथ कार्य करने की हिदायत दी है। कलेक्ट्रेट में बुधवार को जिले में पानी, बिजली तथा चिकित्सा सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान उन्होंने यह निर्देश दिए। इस दौरान जिले में पानी, बिजली, चिकित्सा जैसी आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की गई।
    जिला कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में जरूरतमंद लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग द्वारा पर्याप्त पेयजल की आपूर्ति की जाए। जिला कलेक्टर ने नए ट्यूबवैल एवं हैंड पंप के खुदाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने नए हैंड पंप एवं ट्यूब वैल खुदाई के कार्य की साप्ताहिक प्रगति लाने को कहा।
  जिला कलेक्टर ने जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी सिथति में लंबे समय तक बिजली बंद नही रहनी चाहिए। उन्होंने पेयजल स्रोतों पर नियमित बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए ताकि पानी की आपूर्ति बिजली के अभाव में बाधित नहीं हो।
    जिला कलेक्टर ने जिले में आगामी समय में संभावित कोविड-19 के टीकाकरण के लिए चिकित्सा विभाग को व्यापक तैयारियां के निर्देश दिए। उन्होंने प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों तथा फ्रंटलाइन वर्कर के टीकाकरण के लिए आवश्यक डेटाबेस तैयार रखना तथा कोविड-19 टीके के स्टोरेज एवं वैक्सीनेटर के प्रशिक्षण की भी समीक्षा की।
  जिला कलेक्टर ने राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि जनसेवाओं से जुड़े विभागों से संबंधित कार्यो की पोर्टल पर शिकायतों की अधिकता इनकी कार्य पद्धति को प्रदर्शित करती है। हर हाल में 30 दिन से पूर्व किसी भी शिकायत का निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होंने सभी विभागों के 30 से 45, 45 से 60 दिनों के बीच बकाया प्रकरणों को गंभीरता से लिया एवं 180 दिन से अधिक बकाया मामलो में जिम्मेदारी तय कर संबंधित को आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
  इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने साप्ताहिक प्रगति से अवगत कराया। सहायक निदेशक लोक सेवाएं के के गोयल ने राजस्थान संपर्क बकाया प्रकरणों की जानकारी दी।
-0-



मंगलवार, 5 जनवरी 2021

बर्ड़ फ्लू पर नजर रखने को नियंत्रण कक्ष स्थापित

बाडमेर, 05 जनवरी। जिले में पक्षियों में संभावित बर्ड़ फ्लू संक्रामक रोग को लेकर सतर्कता बरती जा रही हैं।किसी भी स्थिति पर नजर रखने के लिए जिले में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं।

जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि प्रदेश के कुछ जिलों में पक्षियों में बर्ड फ्लू से हो रही मौतों के मध्य नजर जिले में सतर्कता बरतने एवं आवश्यक तैयारियॉ को पशुपालन विभाग को निर्देश दिए गए हैं। वही स्थिति पर नजर रखने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला मुख्यालय पर बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय एवं प्रत्येक नोड़ल स्तर पर तत्काल प्रभाव से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाकर प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए है।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रतनलाल जीनगर ने बताया कि नियंत्रण कक्ष प्रभारी अधिकारियों का दायित्व होगा कि वे प्रतिदिन की सूचना जिला स्तर पर बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय बाडमेर में स्थापित नियंत्रण कक्ष को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित प्रारूप में आवश्यक रूप से भिजवाना सुनिश्चित करेंगे तथा बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय प्रभारी जिले से प्राप्त सूचना पृथक से रजिस्टर संधारित करने के उपरान्त संकलित कर प्रतिदिन उच्चाधिकारियों को अग्रेषित करना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

राजस्व मंत्री ने जोगासर एवं हेमजी का तला में की जनसुनवाई

किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता-चौधरी


बुधवार को बाटाडू में करेंगे जनसुनवाई
बाड़मेर, 05 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बायतु विधानसभा क्षेत्र में अपने एक सप्ताह के कार्यक्रम के पहले दिन मंगलवार को जोगासर एवं हेमजी का तला में किसान संवाद कार्यक्रम के तहत किसानों की समस्याओं को नजदीकी से जाना एवं जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं मांगों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस दौरान हेमजी का तला में आयोजित जनसुनवाई मे ग्रामीणों ने विद्यालय परिसर में भोजनशाला के पास एक सार्वजनिक भवन की आवश्यकता जताई जिस पर राजस्व मंत्री ने आश्वासन दिया। वहीं सगरमोनीयों गोदारों की ढाणी में पेयजल समस्या के समाधान की मांग पर चौधरी ने जलदाय विभाग के सहायक अभियंता को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि ग्रामीणों की मांग एवं शैक्षणिक विकास के मद्देनजर लम्बे समय से बंद केरलीपुरा विद्यालय को शुरू कर दिया गया है। इस दौरान हेमजी का तला ग्राम पंचायत को नई ग्राम पंचायत व चार नए राजस्व गांव बनाने पर ग्रामीणों ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी का आभार जताया।
अंतिम छोर तक जलापूर्ति प्राथमिकता-
जन सुनवाई के दौरान राजस्व मंत्री ने कहा कि पेयजल कि गंभीर समस्या को लेकर राज्य सरकार अत्यंत गंभीर है तथा योजनानुसार प्रत्येक परिवार को जल पहुंचाया जाएगा। उन्होने कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक कर स्कीम के तहत ग्राम सभा बुलाकर किसी भी परिवार को पेयजल से वंचित नहीं रखा जाएगा। इस अवसर पर रावों की बस्ती, स्वामियों की ढाणी, देवासियों की ढाणी, भोमोणी व सारणों की ढाणी, खीचडों की ढाणी को पेयजल स्कीम से जोड़ने की मांग ग्रामीणों द्वारा रखी गई जिस पर राजस्व मंत्री चौधरी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया। इस दौरान ग्रामीणों ने जसदेर, राव सोनाराम नगर, आदूनगर में आंगनवाडी केन्द्र बनाने की प्राथमिकता का निवेदन किया। जनसुनवाई में लोगों ने बेरोजगार युवाओं को रिफाइनरी में रोजगार दिलाने के लिए प्राथमिकता की बात कही।
जनगणना के बाद वंचित राजस्व ग्रामों का निर्माण-
इस अवसर पर राजस्व मंत्री चौधरी ने जनगणना के बाद वंचित राजस्व ग्रामों के निर्माण का आश्वासन दिया। उन्होने बायतु एवं गिडा में शहीद स्मार बनाने को लेकर तहसीलदार एवं उपखण्ड अधिकारीको जगह तय करने के निर्देश दिए। उन्होने बायतु विधानसभा क्षेत्र के अधिकाधिक विकास के लिए हरसंभव प्रयास की बात कही।  
किसान आंदोलन में साथ का दिलाया भरोसा-
इस अवसर पर किसानों से संवाद के दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने नए कृषि बिलों से किसानों के कमजोर होने की बात कही। उन्होने कहा कि पारित नवीन कृषि बिल अत्यंत निंदनीय है तथा लोकतंत्र में किसानों की अनदेखी है। उन्होने इस संबंध में किसानों की समस्याओं को जाना तथा हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को अधिकाधिक लोगों तक पहुचाकर लाभांवित करने की बात कही।  
इस दौरान प्रधान सिमरथाराम, उपखण्ड अधिकारी बायतु विवेक व्यास, विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजुद रहे।
बुधवार को बाटाडू में जनसुनवाई-
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी बायतु विधानसभा क्षेत्र के दौरे के तहत बुधवार को बाटाडू में किसानों की कृषि ट्यूबवेल एवं अन्य समास्याओं के समाधान के लिए जन सुवानवाई करेंगे।
-0-






सोमवार, 4 जनवरी 2021

जिला कलक्टर मीणा ने किया जवाहर नवोदय विद्यालय पचपदरा का निरीक्षण

 बाडमेर, 04 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने मंगलवार को पचपदरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होने विद्यालय परिसर में अधिकारियों एवं कार्मिकों की बैठक लेकर विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली तथा बेहतर प्रबन्धन के निर्देश दिए। उन्होने पुस्तकालय, कक्षा कक्षों सहित विभिन्न विद्यालय प्रकोष्ठों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारी एवं विद्यालय कार्मिक उपस्थित रहें।
-0-

किसानों को उनका हक दिलाना हमारी जिम्मेदारी-चौधरी

 राजस्व मंत्री एक सप्ताह तक किसानों की समस्याएं सुनेंगे


बाडमेर, 04 जनवरी। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी मंगलवार 5 जनवरी से एक सप्ताह तक अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर जन सुनवाई करेंगे एवं किसानों की समस्याओं को सुनकर किसानों की मांगों का समर्थन करेंगे।
इस संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्व मंत्री हरीश चौधरी को पत्र लिखकर विशेष रूप से किसानों की समस्याओं को सुनने एवं उनके आन्दोलन के समर्थन में अपने विधानसभा क्षेत्र में किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर अपना समर्थन जाहिर करने को कहा है। राजस्व मंत्री चौधरी ने बताया कि किसान आन्दोलन का समर्थन कर किसानों को उनका हक दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। जन सम्पर्क के जरिए क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से अवगत होकर किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
राजस्व मंत्री ने बताया कि किसानों से जनसम्पर्क में सुशासन के लिए जरूरी फीडबैक भी मिल सकेंगा साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक लोगों को जागरूक एवं लाभान्वित किया जा सकेगा।
-0-

15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 27 को

 बाडमेर, 04 जनवरी। प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम वर्ष 2020-21 के लिए आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह दिसम्बर, 2020 तक अर्जित उपलब्धियों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 27 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि उक्त बैठक के साथ ही वर्ष 2020-21 के लिए बहु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत कलस्टर बनाने के प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी।
-0-

पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक 7 को

 बाडमेर, 04 जनवरी। पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 7 जनवरी को सायं 5 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रतनलाल जीनगर ने बताया कि उक्त बैठक में पशु क्रूरता निवारण समिति के विधान एवं बायलॉज में एक रूपता लाने, समिति के गैर सरकारी मनोनीत सदस्यों का प्रबन्धन कमेटी/आम सभा द्वारा चयन समेत विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
-0-

अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण संबंधी बैठक 7 को

 बाड़मेर, 04 जनवरी। अनुसूचित जाति/जन जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण संबंधी समिति की बैठक जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में 7 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त बैठक के पश्चात् महिलाओं पर अत्याचार निवारण संबंधी त्रैमासिक बैठक, पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय संबंधी त्रैमासिक बैठक तथा जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

रेल लाइन पर मरने वाले पशुओं में कमी लाने को जागरूकता के निर्देश

 बाड़मेर, 4 जनवरी। जिले में रेल लाइन पर रेलगाड़ियों से दुर्घटनाग्रस्त होकर मरने वाले पशुओं की संख्या में कमी लाने के लिए लोगों में जागरूकता लाने के निर्देश जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने दिए हैं। वह सोमवार प्रातः इस प्रकार की दुर्घटनाओं में पशु क्षति रोकने के प्रयासों की समीक्षा कर रहे थे।

  इस मौके पर जिला कलेक्टर ने बताया कि पिछले 3 वर्ष के दौरान करीब एक हजार पशुओं की रेल पटरी पर आने से मृत्यु हो चुकी है। उन्होंने बताया कि रेल दुर्घटना से न केवल कीमती पशुओं की क्षति होती है अपितू राष्ट्रीय संपत्ति रेल को भी नुकसान पहुंचता है।
  उन्होंने जिले में रेलवे लाइन के समीप स्थित गौशाला प्रबंधकों को हिदायत दी कि वे रेल के आने के संभावित समय के दौरान गौशाला को नहीं खोलें तथा पशुओं को रेलवे लाइन पर आने से रोके।  उन्होंने संबंधित विकास अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वह क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों को इस बात के लिए जागरूक करें कि रेल पटरी पर पशुओं की आवक कम से कम हो।
    जिले में बालोतरा उपखंड के खेड़ से तिलवाड़ा के बीच सर्वाधिक पशुओं की रेल दुर्घटना से मृत्यु होने पर चिंता जताते हुए इस संबंध में जिला कलेक्टर ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता जताई। इसी तरह बायतु उपखंड क्षेत्र में भी रेल लाइन के पास अधिक पशुधन के क्षतिग्रस्त होने पर इस संबंध में रोकथाम के निर्देश दिए। उन्होंने मृत पशुओं के त्वरित निस्तारण की हिदायत दी। साथ ही इस संबंध में लापरवाही बरतने एवं मृत पशुओं को उठाने में देरी करने वाले ठेकेदारों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई सहित पशुपालन विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न गौशालाओं के प्रबंधक तथा प्रतिनिधि मौजूद थे।
-0-

राजस्व मंत्री चौधरी मंगलवार को बालोतरा, जोगासर एवं हेमजी का तला में करेंगे जन सुनवाई

 बायतू पंचायत समिति की बैठक में लेंगे भाग

बाडमेर, 04 जनवरी। राजस्व, उप निवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी मंगलवार को बायतू पंचायत समिति की बैठक में भाग लेगे तथा विभिन्न स्थानों पर जन सुनवाई करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व मंत्री चौधरी मंगलवार 5 जनवरी को प्रातः 9 से 10 बजे तक बालोतरा निवास स्थान पर जन सुनवाई करेंगे। इसके पश्चात् बालोतरा से प्रस्थान कर प्रातः 11 बजे जोगासर (बायतू) मुख्यालय पर जन सुनवाई करेंगे। वे दोपहर 12.30 बजे बायतू पंचायत समिति की बैठक में भाग लेंगे तथा इसके पश्चात् दोपहर 3 बजे हेमजी का तला मुख्यालय पर जन सुनवाई करेंगे तथा रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे।
-0-

शुक्रवार, 1 जनवरी 2021

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान जारी, 50 नमूने अशुद्ध मिले

बाड़मेर जिले में अब तक शुद्ध के लिए यूद्ध अभियान के तहत 164 नमूने लिए गए

बाड़मेर, 01 जनवरी। बाड़मेर जिले में शुद्ध के लिए यूद्ध अभियान के तहत अक्टूम्बर माह से अब तक 164 नमूने लिए गए हैं। इसमें 35 नमूने अमानक एवं 15 नमूने असुरक्षित पाए गए है। खाद्य पदार्थों के नमूने लेने का अभियान लगातार जारी है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ पी विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले में आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जा रहा है। बाड़मेर जिले में 26 अक्टूम्बर से अब तक 164 नमुने लिए गए। इसमें से 158 नमूनों की जांच का परिणाम प्राप्त हुआ है। इसमें 35 नमूने अमानक एवं 15 नमूने असुरक्षित पाए गए है। जबकि 6 नमूनों की जांच रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। अतिरिक्त जिला कलक्टर विश्नोई ने बताया कि मिलावटी नमूनों के मामले में क़ानूनी कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। इधर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम ने बताया कि जगदम्बा प्रोडेक्ट कृषि मंडी बाड़मेर,दीपाराम खेताराम धोलिया भाटा, कोजा, शनिदेव किराणा स्टोर सिणधरी, विनायक किराणा स्टोर महावीर नगर,बाड़मेर, श्री जोधपुर स्वीट कोर्नर चौहटन रोड़,बाड़मेर, खेतेश्वर स्वीट होम रामसर, खेतेश्वर स्वीट एंड रेस्टोरेंट गडरारोड़, मैसर्स सती जोधपुर मिष्ठान भंडार धोरीमन्ना, खेतेश्वर स्वीट होम बाटाडू, मारूति स्वीट होम कचहरी रोड़ बालोतरा, जोधपुर मिष्ठान भंडार गुड़ामालानी, मां शुभलक्ष्मी दूध डेयरी गुड़ामालानी, कैलाश किराणा स्टोर मंडापुरा के प्रतिष्ठान से लिए गए खाद्य सामग्री के नमूने असुरक्षित पाए गए। इसी तरह अंबिका किराणा स्टोर सिवाना, महालक्ष्मी मार्केटिंग कृषि उपज मंडी,बाड़मेर,महावीर सेल्स एजेंसी कृषि उपज मंडी,बाड़मेर, दीपाराम खेताराम धोलिया भाटा, कोजा, कृष्णा दूध डेयरी बाड़मेर, पठान खान, बजरंग डेयरी कल्याणपुरा,माणकचंद पटेल इटावा सिवाना,चामंुडा दूध डेयरी महावीर नगर,बाड़मेर, मैसर्स आर के इंडस्ट्रीज रीको एरिया बाड़मेर, न्यू बीकानेर मावा भंडार प्रतापजी की प्रोल बाड़मेर, बीकानेर मावा भंडार प्रतापजी की प्रोल बाड़मेर, सोडेस्को फूड सोल्यूशन ईप्रालि नागाणा,उजाला एजेंसी वीर दुर्गादास कृषि मंडी बालोतरा,जसनाथ फलोर मिल रामनगर सिणधरी,महावीर एंटरप्राइजेज कृषि उपज मंडी बाड़मेर,जोधपुर स्वीट कोर्नर शिव, माजीसा स्वीट होम गडरारोड़, पेमाराम हरलाल, महालक्ष्मी एंड कंपनी सिवाना, राज केफे बाड़मेर, स्टार इन रेस्टोरेंट बाड़मेर, मां शुभलक्ष्मी दूध डेयरी गुड़ामालानी, होटल तुलसी एंड रेस्टोरेंट गुड़ामालानी, होटल अपेक्स एंड रेस्टोरेंट गुड़ामालानी, किशनराम भाखराराम विश्नोई नया नगर गुड़ामालानी, रामूराम किशनलाल विश्नोई पनेरिया चौहटन, दमाराम दौलाराम दानजी की होदी बाड़मेर, महेन्द्रसिंह चंदनसिंह पनेरिया गडरारोड़, हिंगलाज मिष्ठान भंडार रीको एरिया बाड़मेर, रमेश जैन जसोल, जय गुरूदेव दूध डेयरी मनणावास, कृष्णा दूध डेयरी बालोतरा, वंदना किराणा रेस्टोरेंट कल्याणपुरा, राजस्थान स्वीट पचपदरा के प्रतिष्ठान से लिए गए नमूने अमानक पाए गए। उन्हांेने बताया कि जय अम्बे केटर्स बाड़मेर,उदय किराणा स्टोर सिवाना, लक्ष्मी किराणा स्टोर सिवाना, एस के टेड्रिंग कंपनी कृषि उपज मंडी बाड़मेर, जय मां वांकल टेªेडर्स गडरारोड़ चौराहा,बाड़मेर, पदमावती स्वीट होम,बाड़मेर, भारत दूध डेयरी धोरीमन्ना, श्रीनाथ चिलिंग सेंटर धोरीमन्ना, श्री बजरंग दूध डेयरी बालोतरा,हरीश स्वीट होम बालोतरा, मनमोहन स्वीट होम बालोतरा, मुकेश स्वीट होम बालोतरा, नाकोड़ा स्वीटस सिवाना, गणेश टेड्रिंग कंपनी सिवाना, पपियाराम भीखाराम कुड़ी पचपदरा, नरसिंग राधाकिशन पालीवाल कुड़ी, सुरजीत कुमार यादव कुंडल सिवाना, तरूण किराणा स्टोर गडरारोड़,चौधरी टेªडर्स बायतू,महेश ट्रेडर्स चवा रोड़ बायतू, ओमप्रकाश सुनील कुमार बायतू, श्री हिंगलाज स्वीट होम चौहटन रोड़ बाड़मेर,अनमोल दूध डेयरी तेलियो की गली,बाड़मेर,राजू अमरलाल सिंह पाउ सिवाना,श्री लक्ष्मी नारायण मिल्क बर्फी मावा भंडार पादरू, मदनलाल खोखसर, स्वरूप किराणा स्टोर खोखसर, मैसर्स आर के इंडस्ट्रीज रीको एरिया बाड़मेर,मैसर्स एस के ट्रेडिंग कंपनी कृषि उपज मंडी बाड़मेर, मैसर्स मिश्रीमल एंड कंपनी कृषि उपज मंडी,बाड़मेर, मैसर्स किशनलाल जितेन्द्र कुमार कृषि उपज मंडी बाड़मेर,जोधपुर स्वीट होम स्टेशन रोड़, बाड़मेर, सोडेस्को फूड सोल्यूशन ईप्रालि नागाणा, धीमाराम पुत्र मगलूराम ग्राम पंचायत पटाउ पचपदरा,एमबी एजेंसी कृषि उपज मंडी बालोतरा, मनपसंद टेªडर्स कृषि उपज मंडी बालोतरा, जोधपुर मिष्ठान भंडार भैरू बाजार बालोतरा, मारवाड़ केटर्स एंड ट्रेडर्स, बाबू भवन के पास सैकंड फाटक बालोतरा, उजाला एजेंसी वीर दुर्गादास कृषि मंडी बालोतरा,कृष्णा स्वीट एंड रेस्टोरेंट होस्पीटल रोड़ सिणधरी, कामधेनू स्वीट होम होस्पीटल रोड़ सिणधरी, कैलाश सेल्स कारपोरशन कृषि उपज मंडी बाड़मेर, गौतमचंद मालू एंड कंपनी कृषि उपज मंडी बाड़मेर, तापडिया मसाला उद्योग आटी फांटा मारूड़ी, जीवन मिष्ठान भंडार बाड़मेर, पवन कुमार बंशीधर एंड कंपनी कृषि उपज मंडी बाड़मेर,विरधीचंद एंड बदर्स शिव, कपिल मिष्ठान भंडार रामसर, आजाद स्वीट होम रामसर, जेठमल ताराचंद रामसर, अमोलक स्वीट होम गडरारोड़,जनता स्वीटस विरात्रा चौराहा चौहटन, कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी बाखासर रोड़ चौहटन, सुनील कुमार बाबूलाल सुंदर नगर चौहटन, आर्शीवाद दूध डेयरी सांचौर रोड़ धोरीमन्ना, भारत दूध डेयरी सांचौर रोड़ धोरीमन्ना, भारत दूध डेयरी सांचौर रोड़ धोरीमन्ना, खारवीमाता मिष्ठान भंडार धोरीमन्ना, रतन मिष्ठान भंडार सदर बाजार सिवाना, गुरू कृपा दूध डेयरी सिवाना, रमजान आयल मिल सिवाना, दिलीप गृह उद्योग सिवाना, धनलक्ष्मी स्वीट होम समदड़ी, जोधपुर स्वीट एंड नमकीन समदड़ी, नंदकिशोर मिश्रीमल बायतू,नारायण एंड कंपनी बायतू, मोहनलाल मिश्रीमल बायतू, सुभाष किराणा स्टोर बायतू, नाकोड़ा टेªडर्स पाटोदी, खीदमज माता एजेंसी बालोतरा, मोती किराणा स्टोर छत्रियों का मोर्चा बालोतरा, नादेश्वरी दूध डेयरी गुड़ामालानी, उमिया दूध डेयरी गुड़ामालानी, होटल अपेक्स एंड रेस्टोरेंट गुड़ामालानी, शिवम दूध डेयरी गुड़ामालानी, कैलाश सैल्स कॉरपोरेशन हमीरपुरा, अरविंद टेªडर्स, महादेव केटर्स बालोतरा, जैन रेस्टोरेंट कल्याणपुरा, राजलक्ष्मी फूडस कल्याणपुरा, हनुमानाराम नगर गुड़ामालानी, बाबूलाल राणामल बोथरा बाड़मेर, बी के मिष्ठान भंडार प्रताप जी की प्रोल बाड़मेर, दिनेश कुमार जेठमल खत्री प्रताप जी की प्रोल बाड़मेर के प्रतिष्ठान से लिए गए खाद्य पदार्थाें के नमूने जांच के दौरान शुद्ध पाए गए।

-0-


गाँवो में कमेटियों के गठन में बाड़मेर राज्य में दूसरी पायदान पर

जल जीवन मिशन के लिए बाड़मेर में 2169 कमेटियों का गठन


बाडमेर, 01 जनवरी। देश की अति महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के लिए गठित की जा रही ग्रामीण स्तरीय कमेटियों में बाड़मेर ने प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। जिले भर ने अब तक 88.5 फीसदी लक्ष्य हासिल कर लिया है वही जिले भर में 2169 कमेटियों का गठन किया जा चुका है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यवाहक अधीक्षण अभियंता सोनाराम बेनिवाल ने बताया कि साल 2024 तक जिले के हर घर को नल कनेक्शन से जोड़ने के लिए शुरू की गई अति महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के ग्राम स्तर से क्रियान्वयन के लिए ग्राम जल एव स्वच्छता समितियां गठित की जा रही है। इन कमेटियों के ही कांधे पर हर घर नल कनेक्शन पहुँचाने की जिम्मेदारी और उनकी निगरानी का काम रहेगा। बाड़मेर की 21 पंचायत समितियों में इसके लिए ग्राम जल एव स्वच्छता समितियां गठित की जा रही है।इस कमेटी गठन में बाड़मेर ने राजस्थान प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है। सरहदी बाड़मेर में अब तक जहाँ 88.5 फीसदी कमेटियों का गठन किया जा चुका है। वही बाड़मेर जिले भर में अब तक 2169 कमेटियों का गठन किया जा चुका है।

बेनीवाल ने बताया कि जिले में 21 पंचायत समितियों में ग्राम जल एव स्वच्छता समितियां जिला कलेक्टर विश्राम मीणा के आदेशों पर गठित की जा रही है। बेनीवाल ने बताया कि बाड़मेर जिले में गढरा रोड़ 110, रामसर 124, शिव 106, बायतु 217, सिणधरी 110, पाटौदी 108, गिड़ा 171, बाड़मेर 194, धोरीमन्ना 71, बाड़मेर ग्रामीण 167, चौहटन 115, धनाऊ 59, गुढ़ामालानी 134, पायल कला 65, आडेल 30, फागलिया 41, सेड़वा 32, बालोतरा 89, समदड़ी 62, कल्याणपुर 75 और सिवाना में 89 ग्राम जल एवम स्वच्छता कमेटियों का गठन किया जा चुका है।

दौसा प्रदेश में पहली पायदान पर - राज्य भर में ग्राम जल एवम स्वच्छता कमेटियों के गठन में दौसा पहली पायदान पर है। दौसा में 90.01 फीसदी कमेटियों का गठन किया जा चुका है। दूसरे नम्बर पर बाड़मेर 88.5, तीसरे नम्बर पर भरतपुर 80.4, चौथे स्थान पर चुरू 76.03 है। वही बाँसवाड़ा और झुंझनु में अभी तक एक भी कमेटी का गठन नही किया गया है। राज्य भर में अब तक 12432 ग्राम जल एवम स्वच्छता समितियों का गठन किया जा चुका है।

-0-


जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक 9 जनवरी को

बाडमेर, 01 जनवरी। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सोमवार 9 जनवरी को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में बीएडीपी, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री बीपीएल आवास, महात्मा गांधी नरेगा, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। उन्होने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

अल्पसंख्यक छात्रों की उतर मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए 20 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित

बाड़मेर, 01 जनवरी। सत्र 2020-21 में अल्पसंख्यक समुदाय के गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नियमित अध्ययनरत विद्यार्थियों से उतर मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए 20 जनवरी तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है।

जिला अल्पसंख्यक कार्यक्रम अधिकारी अमीन खान मापुरी ने बताया कि वर्ष 2020-21 में अल्पसंख्यक छात्रों की उतर मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति (फ्रेस एवं रिन्युवल आवेदन) की अन्तिम तिथि 20 जनवरी निर्धारित की गई है। अन्तिम तिथि के पश्चात् आवेदन पत्र ऑनलाईन स्वीकृत नहीं किये जाएंगे जिसकी समस्त जिम्मेवारी विद्यार्थी स्वयं की होगी।
उन्होने बताया कि वर्ष 2020-21 में एनएसपी में आंशिक परिवर्तन किये गये है जिसके द्वारा इस वर्ष अभ्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्रों में शुल्क विवरण भरते हुए (प्रवेश शुल्क, शिक्षण शुल्क एवं विविध शुल्क) विकल्प विद्यार्थियों के स्तर से इन्द्राज ना करवाके संस्था स्तर द्वारा इन्द्राज करवाया जाएगा तथा सत्यापन के समय शिक्षण संस्था अपने स्तर पर फीस एडिट कर सकती है। उक्त विकल्प संस्था की प्रोफाईल पर कोर्स वाईज फीस विकल्प के माध्यम से भरा जाएगा।
-0-

गुरुवार, 31 दिसंबर 2020

जनवरी माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 14 जनवरी को

बाड़मेर, 31 दिसम्बर। जिला मुख्यालय पर जनवरी, 2021 मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इन बैठकांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि 7 जनवरी को दोपहर 3 बजे अनुसूचित जाति, जन जाति अत्याचार निवारण समिति, महिलाओं पर अत्याचार, पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय, जिला पैरोल सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय सतर्कता समिति कीे बैठक तथा इसी दिन सायं 5 बजे पशु क्रूरता निवारण, गोपालन समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को प्रातः 10 बजे विकास अधिकारियों के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक एवं दोपहर 12 बजे राजस्व अधिकारियों की बैठक, 11 जनवरी को दोपहर 3 बजे स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एस.आई.टी.) एवं सायं 4 बजे जिला स्वास्थ्य समिति, जिला सलाहकार समिति (पीसीपीएनडीटी), जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंस समिति की बैठक, 14 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक, 18 जनवरी को अपरान्ह 3 बजे जिला पर्यावरण समिति, परिसंकटमय अपशिष्टों के व्ययन स्थल के चयन के लिए गठित समिति, राष्ट्रीय पक्षी मोर के संरक्षण हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक तथा सायं 4.30 बजे जिला स्तरीय मध्यांह भोजन (एमडीएम) समीक्षा एवं संचालन समिति, समग्र शिक्षा अभियान एवं जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक, 21 जनवरी को सायं 4 बजे जिला स्तरीय उद्योग विभाग की विवाद एवं शिकायत निवारण तन्त्र समिति की बैठक, 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे नवजीवन योजना समिति, पालनहार योजना समिति, निःशक्त जन कल्याण शहरी, ग्रामीण समिति, 27 जनवरी को प्रातः 11 बजे 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति एवं दोपहर 12 बजे 15 सूत्री आर्थिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समिति की बैठक तथा 28 जनवरी को दोपहर 3 बजे जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक तथा सायं 4.30 बजे यातायात सलाहकार समिति एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
-0-

जिला कलक्टर की जनवरी माह मंे होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित

बाड़मेर, 31 दिसम्बर। जिला कलक्टर की जनवरी, 2021 मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान जिला कलक्टर विश्राम मीणा आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रात्रि चौपाल मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जनवरी माह मंे पचपदरा कलस्टर के लिए 8 जनवरी को पचपदरा ग्राम पंचायत मुख्यालय, सिवाना कलस्टर के लिए 15 जनवरी को सिवाना, गडरारोड़ कलस्टर के लिए 22 जनवरी को गडरारोड़ तथा गुडामालानी कलस्टर के लिए 29 जनवरी को गुडामालानी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि रात्रि चौपाल मंे ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्राम सेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि इसका लाभ संबंधित क्षेत्र के ग्रामीणों को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।
-0-

बुधवार, 30 दिसंबर 2020

सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम बकाया कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करवाकर यूसी/सीसी भिजवाने के निर्देश

 बाडमेर, 30 दिसम्बर। सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम में शामिल बकाया कार्यो की प्रगति की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान उन्होने वर्षवार बकाया कार्यो की प्रगति समीक्षा पश्चात् बकाया कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करवाकर उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र शीध्र भिजवाने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम में तहत प्रगतिरत कार्यो को प्राथमिकता से पूर्व कराने के निर्देश दिए। उन्होने संबंधित विभागों के लम्बित कार्यो की वर्षवार समीक्षा की तथा वर्ष 2018-19 तक एवं 2019-20 के कार्यो की प्रभावी मॉनिटरिंग कर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होने विशेष रूप से कमजोर प्रगति वाले विभागों को फोकस करते हुए बकाया कार्यो को निर्धारित टाइम लाइन के अनुरूप हर हाल में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होने सख्त हिदायत दी कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेवारी निहित की जाएगी।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को कार्यस्थल पर व्यक्तिगत विजिट कर कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

बीस सूत्री कार्यक्रम आवंटित लक्ष्यों की शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश

 बाडमेर, 30 दिसम्बर। बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस दौरान माह नवम्बर तक आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की विभागवार प्रगति की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जिला कलक्टर मीणा ने सभी विभागों को आवंटित लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्राप्ति के लिए मुश्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए ताकि समय रहते उपलब्धि अर्जित हो सकें। उन्होने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है। इसलिए सभी विभाग उन्हें आवंटित लक्ष्यों को माहवार हासिल करें ताकि वितीय वर्ष की समाप्ति पर निर्धारित लक्ष्य प्राप्त किए जा सकें।
जिला कलेक्टर ने बीस सूत्री कार्यक्रम के सभी बिन्दुओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की तथा धीमी प्रगति वाले विभागों को मुश्तैदी से कार्य कर गति लाने के निर्देश दिए। उन्होने ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम के तहत घरेलू नल कनेक्शन के संबंध प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसी प्रकार आंगनवाड़ी केन्द्रों की स्वीकृति के लिए सक्रियता से कार्य करने तथा ग्रामीण सड़क (पीएमजीएसवाई) में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बीस सूत्री कार्यकम की बिन्दुवार प्रगति से अवगत कराया।
-0-

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा नेहरबन्दी के दौरान पेयजल आपूर्ति की समुचित तैयारियों के निर्देश

 बाड़मेर, 30 दिसम्बर। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने आगामी समय में नेहरबन्दी के दौरान समुचित पेयजल आपूर्ति के लिए अग्रिम कार्ययोजना बनाकर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है ताकि पेयजल आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान न हो।

बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिले में पानी, बिजली तथा चिकित्सा व्यवस्थाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर मीणा ने कहा कि नेहरबन्दी से पूर्व पेयजल स्टोरेज के सोर्स की साफ सफाई एवं रख रखाव की समुचित तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। उन्होने नेहरबन्दी के दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता से पेयजल आपूर्ति के संबंध में विस्तार के साथ जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता जे. सी. व्यास एवं आईजीएनपी जैसलमेर के अधीक्षण अभियन्ता रंजन जैन ने नेहरबन्दी के दौरान पेयजल आपूर्ति के संबंध में व्यवस्थाओं से अवगत कराया।
साप्ताहिक बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने टयुबवेल एवं हैण्डपम्प खुदाई कार्यो की खण्डवार समीक्षा की तथा स्वीकृत हैण्डपम्प/टयुबवेल शीध्र ड्रिल करवाकर कमीशण्ड करने के निर्देश दिए। उन्होने विधानसभा वार पेयजल एवं विद्युत व्यवस्थाओं की प्रगति का मासिक ब्यौरा हर माह संबंधित विधायक को भिजवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले में विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने के निर्देश देते हुए कहा कि हर हाल में पेयजल स्त्रोतों पर बिजली अबाध रखी जाए। उन्होने जिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन की कमी नहीं आने देने को कहा तथा आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन सिलेण्डर स्टॉक में रखने को कहा। इस दौरान राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विभागवार विस्तार से समीक्षा की तथा लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने निर्देश दिए कि हर हाल में 30 दिन से पूर्व किसी भी शिकायत का निस्तारण हो जाना चाहिए। उन्होने सभी विभागों के 30 से 45, 45 से 60 दिनों के बीच बकाया प्रकरणों को गम्भीरता से लेने को कहा।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

कोविड-19 वैक्सीनेशन जन प्रतिनिधियों का आमुखीकरण प्रशिक्षण आयोजित वैक्सीनेशन कार्य में जनप्रतिनिधियों की भूमिका अहम- मीणा

 बाड़मेर, 30 दिसम्बर। कोविड-19 वैक्सीनेशन के संबंध में वैक्सीन के प्रबन्धन, सफल क्रियान्वयन एवं जागरूकता हेतु जन प्रतिनिधियों का एक दिवसीय आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को  कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि जनप्रतिनिधि समय समय पर आमजन को वैक्सीनेशन की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराएं ताकि उन्हें किसी प्रकार की भांति न हो। उन्होने कहा कि इस संबंध में जिला स्तर सहित समस्त पंचायत समितियों पर भी वैक्सीनेशन के सफल क्रियान्वयन के लिए जन प्रतिनिधियों की आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उन्होने कहा कि टीका सुरक्षित और प्रभावी है तथा चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होने बताया कि टीकाकरण के पहले चरण में वरियता अनुसार पहले स्वास्थ्य कर्मी, फ्रन्टलाईन वर्कर्स, 50 से अधिक आयु के व्यक्ति तथा गम्भीर बीमारी से ग्रेसित लोगों को लगाया जाना है। उन्होने बताया कि लाभार्थियों के लिए पंजीकरण होना आवश्यक है।
आमुखीकरण कार्यशाला के दौरान जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने कहा कि टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए जनप्रतिनिधि सक्रियता के साथ आमजन को समझाईश करें तथा क्षेत्र के लोगों को टीकाकरण की व्यवस्था से अवगत करवाकर टीकाकरण की भ्रांतियों को दूर करें। उन्होने विश्वास दिलाया कि वक्सीनेशन के दौरान जन प्रतिनिधियों द्वारा सामाजिक सहभागिता के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
आमुखीकरण प्रशिक्षण के दौरान डॉ. पंकज सुथार ने जिले में वैक्सीनेशन की पूर्व तैयारियों के संबंध में पॉवर प्रजन्टेशन के जरिये विस्तार के साथ जानकारी कराई। उन्होने वैक्सीन स्टोरेज की व्यवस्था, सत्र स्थल की तैयारियों, मॉडल वक्सीनेशन सेन्टर, वक्सीन दिये जाने की प्रक्रिया, वैक्सीन की खुराक एवं अन्तराल के बारे में विस्तार से अवगत कराया।
इस दौरान नगर परिषद बाड़मेर के सभापति दीपक माली, पंचायत समितियों के प्रधान, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. बी. एल. विश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

स्वास्थ्य नियमों के उल्लंघन पर एक हजार का जुर्माना

बाड़मेर, 29 दिसम्बर। महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देश के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार को जिले में 2 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 1000 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बालोतरा में 2 लोगों से 1000 रूपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि जिले में अब तक 8009 लोगों से कुल 15,40,100 रूपये की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

कोविड-19 वैक्सीनेशन जन प्रतिनिधियों का आमुखीकरण प्रशिक्षण 30 दिसम्बर को

बाड़मेर, 29 दिसम्बर। कोविड-19 वैक्सीनेशन पर समस्त जन प्रतिनिधियों्र का आमुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला स्तर पर 30 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित किया जाएगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. पंकज सुधार, डॉ. सताराम भाखर एवं डॉ. हरदान सारण द्वारा दिया जायेगा।
-0-

पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी एक लाख की प्रोत्साहन राशि

श्रमिकों के हितार्थ 5 नई योजनाओं की अधिसूचना जारी
बाडमेर, 29 दिसम्बर। भवन एवं अन्य संनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल राजस्थान द्वारा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के 10 वीं एवं 12 वीं कक्षा में मेरिट के प्रथम दस स्थान प्राप्त करने वाले निर्माण श्रमिकों के मेधावी पुत्र/पुत्रियों को एक लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान जोड़कर प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया है।
सहायक श्रम आयुक्त बालोतरा ने बताया कि निर्माण श्रमिक शिक्षा एवं कौशल विकास योजना में मेधावी छात्रों हेतु बोर्ड द्वारा जारी 10 वीं एवं 12 वीं के परिणाम में मेरिट में आने वाले प्रथम 10 निर्माण श्रमिकों के पुत्र/पुत्रियों को एक लाख रूपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान जोड़कर प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही श्रमिकों के हितार्थ 5 नई योजनाओं की अधिसूचना जारी की गई है। उन्होने बताया कि निर्माण श्रमिक एवं उनके आश्रित बच्चों द्वारा भारतीय अथवा राजस्थान प्रशासनिक सेवा हेतु आयोजित प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा उत्तीर्ण करने पर क्रमशः एक लाख एवं पचास हजार की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार निर्माण श्रमिक के पुत्र/पुत्री का सूचीबद्ध आईआईटी अथवा आईआईएम में प्रवेश मिलने पर निर्माण श्रमिक द्वारा जमा करवाई गई ट्यूशन फीस के पुनर्भरण का प्रावधान किया गया है।
उन्होने बताया कि निर्माण श्रमिक अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता हेतु प्रोत्साहन राशि अन्तर्गत निर्माण श्रमिक अथवा उसके आश्रित पुत्र/पुत्री द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने अथवा पदक जीतने वाले प्रतिभागियों को 2 लाख से 11 लाख तक प्रोत्साहन राशि का प्रावधान किया गया है। वीजा पर होने वाले व्यय का पुनर्भरण योजना में निर्माण श्रमिकों को रोजगार हेतु विदेश में कार्य हेतु वीजा प्राप्त करने पर होने वाले व्यय राशि 5000 तक पुनर्भरण का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार निर्माण श्रमिकों के लिए व्यवसायीकरण पर ब्याज की पुनर्भरण योजना में निर्माण श्रमिक द्वारा अपने पुत्र/पुत्री के साथ संयुक्त रूप से व्यवसाय हेतु राष्ट्रीयकृत बैंक से लिये गये ऋण पर देय ब्याज के पुनर्भरण का प्रावधान किया गया है।

-0- 

निर्माण स्वीकृति से स्वामित्व का दावा नहीं किया जा सकता गलत शपथ पत्र एवं दस्तावेज के लिए आवेदक स्वयं जिम्मेदार

बाड़मेर, 29 दिसम्बर। निर्माण स्वीकृति से स्वामित्व का दावा नहीं किया जा सकता है। निर्माण स्वीकृति शर्तो अनुसार स्वीकृति मात्र निर्माण हेतु मान्य है, स्वामित्व हक हेतु नहीं। स्वीकृति आवेदन में संलग्न किये गये दस्तावेज में कोई हेरफेर एवं कोई कानूनी विवाद/अन्य स्वामित्व संबंधी विवाद की सम्पूर्ण जिम्मेदारी आवेदक की रहती है।

नगर परिषद आयुक्त अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि नगर परिषद बाडमेर कार्यालय में निर्माण स्वीकृति पत्रावली संख्या 168/2020 कस्तुरचन्द पुत्र देवराज के नाम से प्रस्तुत की गई जिसमें संलग्न दस्तावेज कस्तुरचन्द के नाम का आवंटन पत्र एवं नोटेरी द्वारा प्रमाणित शपथ पत्र के आधार पर नगर परिषद के कनिष्ठ अभियन्ता की मौका रिपोर्ट पर नियमानुसार 5,738 रूपये जरिये रसीद संख्या 22088 दिनांक 27-10-2020 के परिषद कोष में जमा कर निर्माण स्वीकृति जारी की गई है। उन्होने बताया कि नगर परिषद द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज आवंटन पत्र एवं नोटरी सुदा शपथ पत्र के आधार पर कस्तुरचन्द पुत्र देवराज के नाम से निर्माण स्वीकृति जारी की गई है। जमीन हड़पने हेतु स्वामित्व परिवर्तन संबंधी कोई नवीन दस्तावेज जारी नहीं किये गये है।
उन्होने बताया कि परिषद द्वारा जारी निर्माण स्वीकृति शर्तो अनुसार स्वीकृति मात्र निर्माण हेतु मान्य है। स्वामित्व हक हेतु नहीं। स्वीकृति में संलग्न किये गये दस्तावेज में कोई हेरफेर एवं कोई कानूनी विवाद तथा अन्य स्वामित्व संबंधी विवाद की सम्पूर्ण जिम्मेदारी आवेदक की रहती है।
-0-

शनिवार, 26 दिसंबर 2020

जिला कलक्टर ने चिकित्सालयों का निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं, जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश

बाड़मेर, 26 दिसंबर। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने शनिवार को धोरीमन्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं लीलसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर ने व्यवस्थाओं को जांचा। इस दौरान मीणा ने मरीजों से रूबरू होकर चिकित्सकीय सेवाओं के बारे में जाना।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने शनिवार को धोरीमन्ना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं लीलसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री नि शुल्क दवा योजना के तहत उपलब्ध दवाइयों, कार्यरत स्टाफ, मौसमी बीमारियों के बारे में पूछा। जिला कलक्टर मीणा ने दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित रखने के साथ जरूरतमंद तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने 108 एवं 104 के संचालन के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कोरोना जागरुकता के बारे में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला कलक्टर मीणा ने अस्पताल परिसर में मरीजों से रूबरू होकर चिकित्सकीय सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाबूलाल विश्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-0-


शुक्रवार, 25 दिसंबर 2020

खिंपसर, खारापार एवं साजियाली रूपजी राजा बेरी में स्वीकृत हुए पशु चिकित्सा उपकेंद्र

राजस्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक हरीश चौधरी की अनुशंसा पर मिली स्वीकृति


बाड़मेर, 25 दिसंबर। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अनुशंसा पर बायतु विधानसभा क्षेत्र में एक साथ तीन पशु चिकित्सा उप केंद्र स्वीकृत किए गए है। स्थानीय विधायक एवं राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के क्षेत्र में गत दौरों के दौरान आमजन की मांग पर खिंपसर, खारापार व साजियाली रूपजी राजा बेरी में पशु चिकित्सा उप केन्द्र स्वीकृत होने से आस-पास गांवों के पशुपालकों को लाभ मिलेगा।

    पूर्व प्रधान लक्ष्मण राम डेलू व खिम्पसर सरपंच प्रतिनिधि काना राम जांदू ने बताया कि आमजन की मांग एवं पशुपालकों को हो रही समस्या एवं विधायक की ओर से किए वादे के अनुसार राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की अनुशंषा पर विधनसभा में 3 पशु चिकित्सा उप केन्द्र स्वीकृत किए है।

-0-


जिले भर में ग्राम सभाओं का आयोजन 26 दिसम्बर को

जल जीवन मिशन के लिए शनिवार को बनेगी कमेटिया


बाड़मेर, 25 दिसम्बर। शनिवार को जिले भर में ग्राम सभाओ का आयोजन किया जाएगा। जिले के हर घर को नल कनेक्शन से जोड़ने वाली महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन के लिए इन ग्राम सभाओ में प्रत्येक गांव में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया जायेगा।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य सचिव जे.सी. व्यास ने बताया कि साल 2024 तक जिले के हर घर ढाणी को नल कनेक्शन से जोड़ने को लेकर सरकार द्वारा शुरू किए गए सबसे महत्वकांक्षी मिशन जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन को लेकर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की 16 दिसंबर को आयोजित प्रथम बैठक में बाड़मेर जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने 26 दिसम्बर को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्राम जल एवम स्वच्छता कमेटियों का अनुमोदन करने के साथ कमेटियों के बैंक खाते खुलवाने के निर्देश दिए थे। उन्हीं निर्देशों की पालना में शनिवार को जिले भर में ग्राम सभाओ का आयोजन किया जायेगा। व्यास ने बताया कि जल जीवन मिशन सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है। जिसके तहत एक मिशन के रूप में कार्य करते हुए साल 2024 तक हर घर में पाइप के द्वारा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया जाकर अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। ग्राम सभा में शनिवार को जल जीवन मिशन को सफलता प्रदान करने के लिए जल्द से जल्द समस्त गांव में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन पुनर्गठन कर 5 नए सदस्य जोड़े जाएंगे, इसके लिए ग्रामीण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलदाय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग तथा जनप्रतिनिधियों के साथ आपसी समन्वय बनाकर मिशन को कामियाब बनाएंगे तथा प्रत्येक घर पहुंचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। जल जीवन मिशन की सफलता हेतु यह परिकल्पना की गई है कि समुदाय ही जलापूर्ति अवसंरचना की आयोजना, क्रियान्वयन, प्रबंधन एवं संचालन और रखरखाव में मुख्य भूमिका निभाएगा। जिसके परिणाम स्वरूप हर ग्रामीण घर में जल उपलब्ध हो सकेगा। ग्राम सभाओ के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने जिले भर के विकास अधिकारियो को निर्देश देकर समस्त ग्राम विकास अधिकारियो को यह दिशा निर्देश प्रदान किये है कि शनिवार को जिले भर में ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन कर लिया जाए। 

हर महीने के अंतिम बुधवार को होगी मिशन की समीक्षा बैठक

जल जीवन मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए इसकी हर महीने समीक्षा की जाएगी। मिशन की पहली महवत्पूर्ण बैठक में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने हर महीने के अंतिम बुधवार को करने का निर्णय लिया। जिला कलेक्टर मीणा ने मासिक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों को अपने दस्तावेजों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश भी जारी किए। बैठक में हर गाँव ढाणी को नल कनेक्शन से जोड़ने के 2024 के लक्ष्य को सही समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

बाड़मेर के 1365 युवाओं को किया जाएगा प्रशिक्षित

राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम चयनित प्रशिक्षण प्रदाताओं के माध्यम से प्लम्बिंग, इलेक्ट्रीशियन एवं फिटर ट्रेड में बाड़मेर जिले में 1365 युवाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रति ट्रेड के हिसाब से 455 युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। आगामी दिनों में राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का वाटर सेनिटेशन सपोर्ट ऑर्गेनाईजेशन राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन राजस्थान बाड़मेर जिले में यह प्रशिक्षण आयोजित करवाएगा। इससे प्लम्बिंग, इलेक्ट्रीशियन एवं फिटर जैसी आधारभूत सेवाओं के सेवा प्रदाताओं का नितांत अभाव के चलते ग्रामीण अंचल के लोगों को शहरों की ओर रुख करना पड़ता है। दूसरी ओर गांव का युवा उच्च शिक्षा की तरफ न बढ़ पाने एवं बेरोजगारी की समस्या भी है। इस जल जीवन मिशन में ग्रामीण व स्थानीय युवाओं को इन क्षेत्रों में आधारभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा सके।



-2-


गुरुवार, 24 दिसंबर 2020

20 सूत्री आर्थिक कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 30 को

 बाड़मेर, 24 दिसम्बर। बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम वर्ष 2020-21 में आवंटित लक्ष्यों के माह नवम्बर 2020 तक के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा के लिए समीक्षा बैठक 30 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे साप्ताहिक समीक्षा बैठक के साथ कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने संबंधित अधिकारियों को निश्चित समय एवं स्थान पर अब तक अर्जित उपलब्धियों की सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति गठन के निर्देश

 बाड़मेर, 24 दिसम्बर। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन बाड़मेर के अध्यक्ष एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने जलदाय विभाग बाड़मेर को संपूर्ण जिले में शनिवार 26 दिसम्बर को ग्राम सभाओं का अयोजन कर ग्रामवार ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन करने के निर्देश दिए है।

जलदाय विभाग नगर खण्ड बाड़मेर के अधिशाषी अभियन्ता हजारीराम बालवां ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार नगर खण्ड बाड़मेर में कार्यरत सभी सहायक अभियन्ता एवं कनिष्ठ अभियन्तागणों को ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के गठन एवं उद्देश्यों के संबंध में जानकारी दी गई। सरपंच गणों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए है।
उन्होने बताया कि जिले में प्रन्येक घर में जल जीवन मिशन के तहत सुरक्षित एवं पर्याप्त जल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसका वास्तविक लाभ ग्रामवासियों को उपलब्ध करवाने के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया जा रहा है। जल जीवन मिशन की गाईड लाईन के अनुसार योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान समिति कार्यों का पर्यवेक्षण भी करेगी। जल योजनाओं के क्रियान्वयन के पश्चात इसका संचालन एवं संधारण उक्त समिति द्वारा किया जावेगा।
-0-

जानमाल की हानि की आशंका वाले मांझे से पतंगबाजी पर प्रतिबन्ध

 बाड़मेर, 24 दिसम्बर। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने मकर सक्रान्ति पर जिले में करन्ट की आशंका वाले तथा पक्षियों एवं मनुष्यों को चोट पहुंचाने वाले मांझे से पतंगबाजी करने पर प्रतिबन्ध लगाया है।

जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेश के अनुसार मकर सक्रान्ति के अवसर पर जिले में पतंग उडाए जाएगे। वर्तमान समय में पतंग के लिए इस प्रकार का मांझा प्रचलन मे आया है जिससे पतंगबाजी करने पर बिजली के तारों के सम्पर्क में आने से विद्युत प्रवाहित होकर करन्ट आने से जानमाल की हानि की आशंका रहती है। साथ ही इस प्रकार के मांझे से पतंगबाजी करने पर आकाश में स्वच्छंद विचरण करने वाले पक्षियों की गर्दन कट जाती है तथा इससे मनुष्यों को भी चोट पहुंच सकती है। उन्होने बताया कि जानमाल की रक्षा एवं सुरक्षा कारणों को मद्दे नजर रखते हुए जिले के किसी भी क्षेत्र में पतंगबाजी के लिए इस प्रकार के अनुपयुक्त मांझे, प्लास्टिक अथवा इस प्रकार से चाईना निर्मित सिन्थेटिक मेटेरियल से बने हुए व अन्य टॉक्सिक मेटेरियल जैसे आयरन पाउडर, ग्लास पाउडर से बने पक्के धागे को पूर्णतया प्रतिबंधित किया गया है। उन्होने बताया कि इस प्रकार के धागे, मांझे का पतंगबाजी हेतु कोई भी व्यक्ति उपयोग नहीं करेगा तथा न ही किसी व्यक्ति को उपयोग, विक्रय करने की अनुमति दी जाएगी। साथ ही प्रातः 6 से 8 बजे तक एवं सायं 5 से 7 बजे तक पतंगबाजी पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा। आदेश का उल्लंधन करने पर दोषी व्यक्ति के विरूद्ध विधि के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। उक्त आदेश आगामी दो माह तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

बुधवार, 23 दिसंबर 2020

गुरूवार 24 दिसम्बर को 3 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

बाड़मेर, 23 दिसम्बर। 132 केवी जीएसएस बाड़मेर पर शटडाउन से गुरूवार 24 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक संबंधित फीडरों पर विधुत आपूर्ति बंद रहेगी।

132 केवी जीएसएस बाडमेर के सहायक अभियन्ता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि गुरूवार 24 दिसम्बर को 132 केवी मैन बस का सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन होने के कारण यहां से निकलने वाली 33 केवी फीडर बायतु, आडेल, राजवेस्ट, रिको, शिव, एयर-फोर्स, बाड़मेर-शहर, रामसर, चौहटन, महावीर नगर की विधुत आपूर्ति बंद रहगी।
-0-

रसद विभाग की टीम ने 2000 लीटर मिलावटी डीजल किया जब्त

बाड़मेर, 23 दिसम्बर। जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर के नेतृत्व में रसद विभाग एवं गुडामालानी थाने की टीम ने कार्यवाही करते हुए रामजी की गोल में 2000 लीटर मिलावटी डीजल से भरा टेंकर जब्त किया।

जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने बताया कि महादेव ट्रेडिंग कम्पनी के देराजराम द्वारा गुजरात से मिलावटी डीजल टेंकर से लाकर अवैध रूप से बेचने पर गुरूवार को कार्यवाही करते हुए रामजी की गोल में 2000 लीटर मिलावटी बायोडीजल जब्त किया गया।
-0-

नगर परिषद को निलामी से 2 करोड़ से अधिक की आय

बाड़मेर, 23 दिसम्बर। नगर परिषद बाड़़मेर को 5 प्लॉट की निलामी से कुल 2 करोड़ 26 लाख की आय हुई।

नगर परिषद बाड़मेर से आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि महावीर नगर आवासीय क्षेत्र में 5 प्लॉट की निलामी से नगर परिषद को कुल 2 करोड़ 26 लाख की आय हुई।
-0-

पंचायत समिति की साधारण सभा बैठक 28 एवं 30 को

बाड़मेर, 23 दिसम्बर। पंचायत समिति बाड़मेर की साधारण सभा बैठक 28 दिसम्बर तथा पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण की साधारण सभा बैठक 30 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति सभागार बाड़मेर में आयोजित की जाएगी।

पंचायत समिति बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण के विकास अधिकारी सुरेश कविया ने बताया कि बाड़मेर पंचायत समिति की साधारण सभा बैठक 28 दिसम्बर को प्रधान पवन कंवर की अध्यक्षता में तथा बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की साधारण सभा बैठक 30 दिसम्बर को प्रधान जेठी देवी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। उक्त बैठक निर्धारित तिथियों को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति सभागार बाड़मेर में रखी गई है।
उन्होने बताया कि उक्त बैठकों में नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत, पेयजल, विद्युत एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग से संबंधित समस्याओं पर चर्चा, पंचायतीराज को हस्तान्तरित शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभागों के कार्यो पर चर्चा, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
-0-

नववर्ष पर सशर्त खुलेंगे धार्मिक स्थल विशेष आयोजन रहेंगे प्रतिबंधित

बाड़मेर, 23 दिसम्बर। राज्य सरकार द्वारा जारी गाईडलाईन की पालना सुनिश्चित करते हुए नववर्ष से जिले में धार्मिक स्थल खोलें जा सकेंगे। धार्मिक स्थल खोले जाने से संबंधित पूर्व तैयारियां 31 दिसम्बर तक सुनिश्चित की जावे। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बुधवार को विभिन्न धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने कहा कि कोरोना महामारी के संक्रमण को मद्देनजर रखते हुए धार्मिक स्थलों पर विशेष प्रबन्ध किए जावे। उन्होने कहा कि मंदिर प्रातः 7 बजे से शाम 9 बजे तक अनवरत खुले रहेंगे ताकि भीड एकत्रित न हो। उन्होने धार्मिक स्थलों पर छः फीट की दूरी पर गोले अंकित करवाने, सोशल डिस्टेंसिंग के पूर्व इंतजाम करने एवं यथा संभव रैलिंग अथवा बैरीकेटिंग 31 दिसम्बर से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि नववर्ष से धार्मिक स्थल खोले जा सके। उन्होने धार्मिक स्थलों पर मास्क एवं सेनेटाईजेशन की व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि मंदिर केवल दर्शन हेतु खुलेंगे। धार्मिक स्थलों पर विशेष आयोजनों की अनुमति नहीं रहेगी। उन्होने कहा कि मंदिरों के प्रवेश द्वार पर सुरक्षा गार्ड तैनात किए जावे ताकि सोशल डिस्टेंसिंग की पालना हो सके तथा बिना मास्क किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जावे।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा नेे किसी भी परिस्थिति में भीड एकत्र नहीं होने देने को कहा। उन्होने कहा कि विशेष तिथियों एवं खास मौको पर भीड की संभावना की पूर्व सूचना पुलिस को देवे ताकि भीड रोकथाम के पूर्व प्रबंध किए जा सके। इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने धार्मिक स्थलों पर किए जाने वाले इंतजामों एवं राज्य सरकार की गाईडलाईन के अनुसार विभिन्न शर्तो से धार्मिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया।
बैठक में ब्रह्माजी मंदिर, जैन श्वेताम्बर, माता नागाणाराय मंदिर, रामदेव जन्म स्थली, विरात्रा माता मंदिर के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
-0-



मंगलवार, 22 दिसंबर 2020

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कोविड-19 के मद्देनजर वीसी के माध्यम से मनाया जाएगा

बाड़मेर, 22 दिसम्बर। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए इस वर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस गुरूवार 24 दिसम्बर को विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से मनाया जाएगा।

जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर ने बताया कि संबंधित अधिकारियों एवं संगठनों को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस गुरूवार 24 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे डीओआईटी में विडियों कॉन्फ्रेसिंग में अपने से संबंधित गतिविधियों की जानकारी सहित उपस्थित होने को कहा गया है।
-0-

कृषि विषय में अध्यनरत छात्राओं को पांच हजार की प्रोत्साहन राशि मिलेगी

बाड़मेर, 22 दिसम्बर। कृषि विषय में अध्ययनरत कक्षा 11वीं एवं 12वीं की छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में 5000 रूपये दिये जा रहे है।

कृषि विस्तार बाड़मेर के उप निदेशक डॉ. जे.आर.भाखर ने बताया कि जिले में कक्षा 11 एवं 12 में कृषि विषय में अध्ययन करने वाली छात्राएं ई-मित्र के माध्यम से राज किसान पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन कर सकती है। जिसके साथ गत कक्षा की मार्कशीट, मूल निवास प्रमाण पत्र एवं कृषि विषय में अध्ययन करने का विद्यालय द्वारा जारी प्रमाण-पत्र संलग्न किया जावे ताकि प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई जा सके।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...