शुक्रवार, 25 मई 2018

लोक अदालतांे मंे राजस्व प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारित करें : नकाते


                बाड़मेर, 25 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित हो रहे शिविरांे मंे प्राथमिकता से आमजन के राजस्व एवं अन्य मामलांे को निस्तारित किया जाए। ग्रामीणांे से आपसी समझाइश के जरिए गांवांे को वाद रहित बनाने के लिए प्रयास करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बीजराड़ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप गांवांे को  वाद रहित घोषित करवाने एवं ग्राम स्तर पर ग्रामीणांे की समस्याआंे का समाधान करवाने के लिए लोक अदालतों का आयोजन हो रहा है। इस अभियान मंे ग्रामीणों से जुड़ी सभी प्रकार के समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा रहा है। उन्हांेने राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान संपादित किए जा रहे कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। जिला कलक्टर नकाते ने आम जनता से इस अभियान का लाभ उठाने का आहवान किया। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को जलापूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए। इस दौरान ई-मित्र के नई मशीन के बारे मंे जानकारी दी गई। जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि बीजराड़ मंे आयोजित शिविर के दौरान उज्ज्वला योजना के तहत ग्रामीणांे को 50 निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इसी तरह मजल मंे आयोजित राजस्व लोक अदालत शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा ने उज्ज्वला योजना के तहत 40 ग्रामीणांे को गैस कनेक्शन वितरित किए।








आमजन को गर्म हवा एवं लू से बचने की सलाह


                बाड़मेर, 25 मई। राज्य आपदा प्रतिसाद बल के अतिरिक्त महानिदेशक बी.एल. सोनी ने प्रदेश में मौसम विभाग की 29 मई तक गर्म तेज हवा एवं लू चलने की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए सभी जिला पुलिस अधीक्षकों, एसडीआर कमाण्डेन्टस एवं एसडीआरएफ कम्पनी कमाण्डरों को आमजन तथा पशुधन को लू से बचाने के संबंध में आवश्यक जानकारी जन सामान्य तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
                अतिरिक्त महानिदेशक सोनी ने मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए विशेष तौर पर मध्यान्ह 12 बजे से 3 बजे तक धूप में जाने से बचने, इस दौरान पर्याप्त पानी पीने, हल्के व ढीले सूती कपडे पहनने एवं यात्रा के समय  पानी साथ रखने की आवश्यकता प्रतिपादित की है। उन्होंने तेज गर्मी में बासी खाना, शराब, चाय, कॉफी व सोफ्ट ड्रिंक इत्यादि का सेवन नहीं करने का आग्रह किया है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में नींबू पानी, छाछ-लस्सी इत्यादि का सेवन करने धूप में निकलने पर छाता काम में लेने, पशुधन को छाया में रखने के साथ ही पर्याप्त पानी पीने का भी आग्रह किया है। कमजोरी महसूस होने पर ओआरएस घोल या नींबू पानी में चीनी एवं नमक घोल कर बार-बार पीने, छाछ-लस्सी का उपयोग करने एवं उल्टी दस्त होने पर चिकित्सक से तत्काल संपर्क करने की सलाह दी गई है।

पंचायती राज संस्थाओं में उप चुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 25 मई। राज्य निर्वाचन आयोग ने 31 मार्च 2018 तक पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों में रिक्त हुए पदों के लिए जून माह मंे उप चुनाव कराने के लिए कार्यक्रम घोषित किया है। निर्वाचन के लिए लोक सूचना 28 मई को जारी की जाएगी।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रांे मंे आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो गई है। जो चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। उप चुनाव के लिए 12 जून को मतदान होगा। उनके मुताबिक घोषित कार्यक्रम के अनुसार इन पंचायती राज संस्थाओं में उप निर्वाचन के लिए 28 मई को अधिसूचना जारी की जाएगी। नाम निर्देशन पत्रों को प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 30 मई, अपरान्ह 3 बजे तक है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 31 मई एवं नाम निर्देशन पत्रों की वापसी 1 जून को अपराह्न 3 बजे तक एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन इसी दिन अपराह्न 3 बजे पश्चात होगा। आवश्यक होने पर मतदान 12 जून को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगा। मतों की गणना 14 जून को प्रातः 8 बजे से की जाएगी। बाड़मेर जिले मंे समदड़ी पंचायत समिति मंे निर्वाचन संख्या 1 एवं गडरारोड़ मंे निर्वाचन संख्या 10 के लिए उप चुनाव होगा। इसी तरह गडरारोड़ ग्राम पंचायत मंे सरपंच, उड़ासर मंे वार्ड 5, परेउ मंे 9, खारवा मंे 6, कौशलू मंे 3, थूंबली मंे वार्ड 5 उप सरपंच, भाचभर मंे 1, सुराली मंे 2, इटादा मंे 1, कोनरा मंे 10 तथा छीतर का पार ग्राम पंचायत में वार्ड 7 के लिए उप चुनाव होगा। उन्हांेने बताया कि रिक्त स्थानों के उप चुनाव कराने के लिए एक जनवरी 2018 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार मतदाता सूची का उपयोग किया जाएगा।
पंच एवं सरपंच का उप चुनाव कार्यक्रम : पंच एवं सरपंचों के उप चुनाव के लिए 28 मई को लोक नोटिस जारी किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति के लिए 7 जून, प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक, नाम निर्देशनों की संवीक्षा पूर्वान्ह 11.30 बजे से एवं अभ्यार्थिता वापसी अपराह्व 3 बजे तक होगी। आवश्यक होने पर मतदान 12 जून को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक होगा। मतगणना 12 जून मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी। उप सरपंच का चुनाव 13 जून को होगा।

शनिवार को चार ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 25 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शनिवार को चार ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 26 मई को शिव उपखंड मंे रोहिड़ाला ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र , धोरीमन्ना उपखंड मंे ग्राम पंचायत डबोई ग्राम पंचायत के लिए राउमावि डबोई , सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत काठाड़ी के अटल सेवा केन्द्र एवं नाल ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा 28 मई से, ओआरएस घोल एवं जिंक की गोलियां देंगे


                बाड़मेर, 25 मई। आगामी 28 मई से 9 जून तक गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा चलाया जाएगा। इस दौरान दस्त से पीड़ित बच्चांे को ओआरएस घोल एवं जिंक की गोलियां दी जाएगी। इसकी तैयारियांे को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आवश्यक निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़े के दौरान 2 माह से 5 वर्ष तक के दस्त से पीड़ित बच्चों तक ओ.आर.एस.घोल एवं जिंक की गोलियां पहुंचाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं सभी राजकीय चिकित्सा संस्थानों में ओ.आर.एस. एवं जिंक कॉर्नर स्थापित किए जाए। उन्हांेने बच्चों को स्वच्छता, पौष्टिक आहार एवं खाना खाने से पहले हाथ धोने के बारे में भी जागरूक करने के लिए कहा। उन्हांेने दूरस्थ ग्राम-ढ़ाणियों के साथ सघन शहरी बस्तियों को शामिल करते हुए माइक्रोप्लान तैयार कर प्रत्येक बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करनेे के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने प्रत्येक बच्चे के माता-पिता को दस्त होने के कारणों की जानकारी एवं उपचार के बारे में आवश्यक परामर्श देने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि ओ.आर.एस.घोल एवं जिंक गोलियां पर्याप्त मात्रा मंे उपलब्ध हैं। उन्हांेने बताया कि ‘‘गहन दस्त नियंत्रण पखवाड़ा अभियान के लिए प्रारंभिक शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का सहयोग लिया जाएगा। बैठक के दौरान आरसीएचओ डा. प्रीत मोहिन्दरसिंह, ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सामुदयिक स्वाथ्य केन्द्र प्रभारी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी शनिवार को मोबाइल रसोई वैन को रवाना करेंगे


                बाड़मेर, 25 मई। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा रसोई योजना के तहत बाड़मेर शहर के लिए 6 मोबाइल रसोई वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शनिवार को प्रातः 8.30 रवाना होकर 9 बजे दाखां पहुंचेंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होने के बाद दोपहर 1 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान भगवान महावीर टाउन हाल मंे मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा रसोई योजना के अन्तर्गत बाड़मेर शहर के लिए 6 मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके उपरांत चौधरी दोपहर 2.30 बालोतरा के लिए रवाना होंगे। बालोतरा मंे रात्रि विश्राम के उपरांत रविवार को स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होने के साथ जन समस्याएं सुनेंगे। राजस्व राज्य मंत्री चौधरी सोमवार को  राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत कल्याणपुर मंे 11 बजे एवं डोली मंे 12.30 बजे राजस्व शिविर का निरीक्षण करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1.15 बजे जयपुर के लिए रवानगी का कार्यक्रम है।

जिला कलक्टर ने राजकीय अस्पताल का निरीक्षण किया


                बाड़मेर, 25 मई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजांे को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाआंे की जानकारी ली। उन्हांेने राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित करवाने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राजकीय चिकित्सालय मंे ब्लड बैंक, सोनोग्राफी कक्ष, शिशु समेत अन्य वार्डाें मंे व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्हांेने इस दौरान भर्ती मरीजांे से भी उपलब्ध कराई जा रही सुविधाआंे एवं चिकित्सकीय व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया को राजकीय चिकित्सालय मंे आमजन को बेहतरीन चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध मंे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने राजकीय चिकित्सालय परिसर मंे शीतल पेयजल केन्द्र का उदघाटन किया।







चिकित्सा विभाग की योजनाआंे का लाभ आमजन तक पहुंचाएं : नकाते


जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की

                बाड़मेर, 25 मई। चिकित्सा विभाग की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे का लाभ आमजन तक पहुंचाएं। इसमंे चिकित्सा विभाग के कार्मिकांे की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके लिए प्रभावी मोनेटरिंग के साथ अधिकाधिक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए आमजन तक इससे होने वाले फायदांे की जानकारी पहुंचाई जाए। इसके लिए चिकित्सकीय कार्मिकांे के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे एवं आशा सहयोगिनियों का सहयोग लिया जाए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि समस्त जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी आईडीसीएफ पखवाड़े को सफल बनाने के लिए ब्लॉक स्तर से माइक्रो प्लान बनाकर काम करें। इसके लिए समय रहते सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली जाए। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी से जिले मंे जिंक टेबलेट और ओआरएस पैकेट्स की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चिकित्सा संस्थान व आंगनबाड़ी केन्द्र स्तर तक आवश्यकतानुसार जिंक टेबलेट और ओआरएस के पैकेट्स की आपूर्ति कम नहीं होनी चाहिए, यह सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्हांेने महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ जिला स्तर पर समन्वयक स्थापित कर आईडीसीएफ पखवाड़े में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला आशा समन्वयक को निर्देश दिए कि आशा सहयोगिनियों की इस अभियान में घर-घर तक सेवाएं ली जाएं और इसकी सही मॉनिटरिंग भी हो। जिला कलक्टर नकाते ने ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारियांे को इस माह आयोजित होने वाली सेक्टर बैठक मंे समस्त चिकित्सकांे की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा एएनएम एवं आशा सहयोगिनियांे की बैठक लेने के निर्देश दिए। उन्हांेने अनुपस्थित रहने वाली आशा सहयोगिनी एवं एएनएम के खिलाफ कार्यवाही की जाए। उन्हांेने सेक्टर बैठक एजेंडे के अनुसार करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर नकाते ने समस्त गर्भवती महिलाआंे का पंजीयन कराने के साथ आवश्यक जांच पूरी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, परिवार कल्याण, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की प्रभावी मोनेटरिंग कर अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने आशा सहयोगिनियांे का चयन करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने विभिन्न योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान आरसीएचओ डा. प्रीत मोहिन्दरसिंह, ब्लाक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सामुदयिक स्वाथ्य केन्द्र प्रभारी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




गुरुवार, 24 मई 2018

राज्य स्तरीय ऋण माफी शिविर 31 मई को बांसवाड़ा में


26 एवं 28 मई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय शिविर हुए स्थगित

                बाड़मेर, 24 मई। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे 31 मई को बांसवाड़ा में राज्य स्तरीय ऋण माफी शिविर में पात्र किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र के वितरित कर अभियान की शुरूआत करेगी। साथ ही 26 एवं 28 मई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ऋण माफी शिविरों को स्थगित कर दिया गया है।
                सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के सहकारी बैंकों से जुड़े 29 लाख 30 हजार से अधिक किसानों का 8 हजार करोड़ रुपए से अधिक का कर्ज माफ किया है। उनके मुताबिक जिला स्तरीय एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर आयोजित होने वाले शिविरों की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में किसानों को उनकी पात्रता के आधार पर खरीफ के लिए नए ऋण का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसानों को सुदृढ़ सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए एक अप्रैल से राज सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना के तहत 10 लाख रुपए का बीमा कवर का लाभ दिया जा रहा है।

जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश


प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से किया संवाद

                बाड़मेर, 24 मई। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं आने वाले दिनों में मुख्य राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सभी जिलों के सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारियों को और अधिक बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए है।
                डॉ. राजेश शर्मा ने गुरूवार को सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के वीडियो कक्ष से सभी जिलों के सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेन्स के जरिए संवाद किया और उनके कार्यों की समीक्षा की तथा उनकी समस्याओं की विस्तार से जानकारी ली। आयुक्त शर्मा ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया एवं पत्रकारों के अधिस्वीकरण, विज्ञापन नियम, सोशल मीडिया, क्षेत्र प्रचार एवं मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओं के विषय में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिस्वीकृत पत्रकारों को कैश मेडिकल पॉलिसी का लाभ दिलवाएं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र प्रचार का जिलेवार प्लान बनाकर मुख्यालय भिजवाया जाए। डॉ. शर्मा ने कहा सूचना का अधिकार के अन्तर्गत आने वाले सभी प्रकरणों का समय पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने सभी जिलों में रिक्त पदों एवं उनकी सूचना कार्यालयों की समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की। सभी अधिकारियों ने भविष्य में जनसम्पर्क कार्यों में और अधिक बेहतर प्रदर्शन करने का विश्वास दिलाया। वीडियो कॉन्फ्रेन्स के दौरान सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के अतिरिक्त निदेशक कैलाश यादव, अतिरिक्त निदेशक प्रेम प्रकाश त्रिपाठी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय ने जन कल्याणकारी योजनाआंे के प्रचार-प्रसार के साथ अन्य विविध पहलूआंे से अवगत कराया।

शुक्रवार को 10 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 24 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत शुक्रवार को 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 25 मई को बाड़मेर उपखंड की जालीपा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड मंे कानासर ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र ,बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत माडपुरा बरवाला ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, रामसर उपखंड मंे ग्राम पंचायत पादरिया के लिए रामावि पादरिया, धोरीमन्ना उपखंड मंे ग्राम पंचायत नेडी नाडी के अटल सेवा केन्द्र, सिवाना उपखंड मंे ग्राम पंचायत कांखी के अटल सेवा केन्द्र एवं मजल ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, चौहटन उपखंड मंे बीजराड़ ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, सेड़वा उपखंड मंे पनोरिया ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, बालोतरा उपखंड मंे सिमरखिया ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

आपदा प्रबंधन के लिए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करें : नकाते


जिला आपदा प्राधिकरण की बैठक में आपदा प्रबंधन कार्य योजना पर हुआ विचार-विमर्श

                बाड़मेर, 24 मई। आपदा प्रबंधन के लिए समस्त विभाग समुचित इंतजाम सुनिश्चित करें। जिला, उपखंड, तहसील एवं पंचायत समिति स्तर पर आपदा से जुड़े आवश्यक संसाधन ड्रेगन टार्च, रस्से की उपलब्धता के साथ आपातकालीन स्थिति मंे ठहराव के स्थानांे को चिन्हित किया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला आपदा प्राधिकरण की बैठक मंे आपदा प्रबंधन संबंधित तैयारियांे की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि विगत वर्ष के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए समस्त विभाग अपने से संबंधित कार्याें की तैयारी पूरी कर लें। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बाढ़-बचाव से संबंधित सामग्री तथा अन्य सूचनाओं को अपडेट किया जाए। उन्हांेने ग्राम पंचायत स्तर भी स्कूल चिन्हित करने, तैराकांे एवं हलवाई, नेहरू युवा केन्द्र, स्वयंसेवी संगठनांे की सूची तैयार रखने के निर्देश दिए। उन्हांेने पूर्व तैयारी बैठक को गंभीरता लेते हुए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को ग्रामीणांे को जागरूक करने के लिए बहते पानी में वाहन नहीं चलाने के लिए सूचना बोर्ड लगाने तथा पानी की आवक पर पूर्ण ध्यान देने के निर्देश दिए। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को सड़कांे,  पुलों एवं नालों आदि की मरम्मत करने के साथ ही बाढ के दौरान अन्य सम्पर्क सडकों एवं रास्तों पर आवाजाही सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।  जिला कलक्टर नकाते ने चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग को दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने, शिक्षा विभाग को जर्जर सरकारी स्कूल भवनों को अधिक वर्षा के दौरान बंद रखने एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों का चिन्हीकरण कर उनका उपयोग नहीं करने, डिस्काम को ढ़ीले तारों को कसने, ट्रांसफार्मरांे को सुरक्षित रखने तथा झाड़ियांे की कटाई करने, रसद विभाग को केरोसीन, डीजल, पेट्रोल तथा गैस एवं रसद सामग्री की आपूर्ति तथा परिवहन विभाग को वाहनों की आवश्यक उपलब्धता के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि आपदा प्रबन्धन के लिए मिट्टी के कटटांे को पर्याप्त मात्रा मंे रखा जाए। ताकि आपातकालीन स्थिति मंे उनका उपयोग किया जा सके। जिला कलक्टर ने विभागीय स्तर पर नियन्त्रण कक्ष स्थापित करने के साथ उसके प्रभारी अधिकारी की मय मोबाइल नंबर की सूचना जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष को देने के निर्देश दिए। उन्हांेने विभागवार उपलब्ध संसाधनांे एवं आवश्यकताआंे का पूर्व आंकलन करने के निर्देश दिए। उन्हांेने प्रत्येक विद्यालय का भ्रमण कर भवन क्षतिग्रस्त नहीं होने संबंधित प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने मौसम संबंधित जानकारी जिला प्रशासन के साथ सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय को भिजवाने के लिए कहा।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने कहा कि विगत वर्ष के अनुभवों को ध्यान मे रखते हुए आपदा प्रबंधन के समस्त उपाय निर्धारित समयावधि मंे सुनिश्चित करें। उन्हांेने वर्ष 2006 मंे कवास एवं मलवा मंे आई बाढ़ का जिक्र करते हुए कहा कि प्रत्येक परिस्थिति से निपटने के लिए विभागीय अधिकारी पुख्ता इंतजाम करें। संभावित बहाव क्षेत्रांे, कच्ची बस्तियांे की सूची के साथ आपातकालीन परिस्थिति मंे प्रभावित इलाकांे मंे पहुंचने के लिए राहत कार्य योजना तैयार रखें। सभी विभागांे को आवश्यक सामग्री एवं अग्रिम निविदाएं करने के निर्देश दिए।
                इस दौरान सेना, वायुसेना एवं सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियांे से भी आपदा की स्थिति के दौरान हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया। इस दौरान चौहटन विधायक तरूणराय कागा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल, वायुसेना के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गु्रप केप्टन एन.वी.राव, सीमा सड़क संगठन के योगेश कुमार, सीमा सुरक्षा बल के ए.के.पवन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे ने आपदा प्रबंधन के संबंध मंे अपने सुझाव दिए। बैठक मंे उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, सीमा सुरक्षा बल के अश्विनी कुमार, डीएसपी सुभाषचन्द्र समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



बालोतरा मंे औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर शुक्रवार को


                बाड़मेर, 24 मई। राजस्थान वित निगम की जोधपुर द्वितीय शाखा की ओर से बालोतरा के रीको औद्योगिक क्षेत्र प्रथम चरण स्थित लघु उद्योग मण्डल परिसर में शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से बाड़मेर जिले के उद्यमियों को ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर आयोजित किया जाएगा।
                शाखा प्रबंधक एच.आर.नवल ने बताया कि यह शिविर होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल एवं रीको औद्योगिक क्षेत्र मंे उद्योग स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान बाड़मेर जिले में उद्योग एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक प्रोजेक्ट, सरल ऋण योजना एवं गुड बोरोवर एवं निगम की अन्य सभी प्रचलित ऋण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा युवा उद्यमियों को राजस्थान सरकार की युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना में ऋण योजना की जानकारी देने के साथ ऋण पत्रावलियां तैयार करवाकर स्वीकार की जाएगी। इस दौरान जिला उद्योग केन्द्र एवं रीको के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियांे का प्रशिक्षण 27 को


                बाड़मेर, 24 मई। जिला मुख्यालय पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियांे एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियांे का प्रशिक्षण 27 मई को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगा। प्रशिक्षण के उपरांत सभी अधिकारियांे को लिखित परीक्षा देनी होगी।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि समस्त ईआरओ शिव, बाड़मेर, बायतू, बालोतरा, सिवाना, गुड़ामालानी, चौहटन उपखंड अधिकारी, समस्त एईआरओ शिव, रामसर, चौहटन, गडरारोड़, बाड़मेर, बायतू, पचपदरा, गिड़ा, सिवाना, गुड़ामालानी,समदड़ी, सिणधरी, चौहटन एवं सेड़वा तहसीलदार तथा ईआरओ एवं एईआरओ कार्यालय के सूचना सहायक, चुनाव लिपिक, डाटा आपरेटर्स का प्रशिक्षण एवं लिखित परीक्षा 27 मई को प्रातः 11 बजे से कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी। समस्त अधिकारियांे एवं कार्मिकांे को निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

4337 क्विंटल गेहूं की नीलामी 26 मई को


                बाड़मेर, 24 मई। जिले मंे कार्यरत थोक विक्रेता खाद्यान्न के पास राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना 2013 से पूर्व विभिन्न योजनान्तर्गत स्टाक रहे 4337.03 क्विंटल गेहूं की नीलामी 26 मई को की जाएगी।
                जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि गेहूं की नीलामी खुली बोली के माध्यम से 26 मई को बाड़मेर सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार लिमिटेड मंे की जाएगी। इसमंे कोई भी फर्म अथवा व्यक्ति भाग ले सकता है।

सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष बाजौर 31 से बाड़मेर के दौरे पर


                बाड़मेर, 24 मई। सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष राज्य मंत्री प्रेमसिंह बाजौर 31 मई से 3 जून तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान शहीदांे के आश्रितांे एवं परिजनांे के निवास स्थल पर पहुंचकर उनका सम्मान करने के साथ उनकी समस्याआंे का समाधान करवाएंगे।
                जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्य मंत्री बाजौर 31 मई को शहीद डिप्टी कमाडेंट भंवरसिंह, सिपाही भीखाराम, हवलदार मंगलसिंह, लेनायक मोटाराम, सिपाही धनसिंह, सिपाही हेमसिंह एवं 1 जून को शहीद सिपाही नाराणाराम, सिपाही विशनसिंह, सिपाही कुम्बाराम, नायक प्रेमसिंह, सिपाही बाधाराम, सिपाही देवाराम, सिपाही मगाराम के आश्रितांे एवं परिजनांे से मिलकर उनका सम्मान करेंगे। उन्हांेने बताया कि 2 जून को शहीद सूबेदार खेताराम, सिपाही बालाराम, सिपाही मोतीपुरी, सिपाही स्वरूपसिंह, सिपाही मगाराम, सिपाही नारायणराम, सिपाही दीपाराम एवं 3 जून को सिपाही धर्माराम शौर्यचक्र, सिपाही मूलाराम, सिपाही दुर्जनसिंह, लांस नायक पहाड़सिंह, हवलदार नाथूसिंह, सिपाही उगमसिंह के आश्रितांे एवं परिजनों से मिलकर उनका सम्मान करंेगे। इस दौरान शहीदांे के परिजनांे की समस्याआंे का जिला एवं राज्य सरकार स्तर पर समाधान करवाया जाएगा।

राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन


                बाड़मेर, 24 मई। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर में राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के प्रशासनिक ब्लॉक का यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी ने उद्घाटन किया।
                इस दौरान यूआईटी चैयरमैन डा. प्रियंका चौधरी ने कहा कि यह बाड़मेर जिले का प्रथम अभियांत्रिकी महाविद्यालय होने के कारण समस्त सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश देने के साथ उनके केरियर सुधार के पुरजोर प्रयास किए जाए। उन्हांेने कहा कि जिले में रिफाइनरी आने से स्थानीय छात्रों को अधिक फायदा मिलेगा। उन्हांेने महाविद्यालय को यूआईटी एवं राज्य सरकार की तरफ से पूर्ण सहायता दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही महाविद्यालय प्रशासन की ओर से तेजी से किये जा रहे कार्यों की सराहना की। इस दौरान राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप रांकावत ने बताया कि प्रथम सत्र से ही महाविद्यालय में गुणवŸाापूर्ण एवं इन्डस्ट्री ऑरियन्टेड शिक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्हांेने बताया कि महाविद्यालय में गुरूवार से इंजीनियरिंग में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए हैल्प डेस्क प्रारम्भ की कर दी गई है। इंजीनियरिंग केरियर एवं प्रवेश के इच्छुक छात्र हेल्प डेस्क में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक कार्य दिवस पर संपर्क कर सकते है। हैल्प डेस्क पर आवेदन भरने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम के अंत मंे राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के रजिस्ट्रार कमल पंवार ने सबका आभार जताया।



अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के संबंध मंे बैठक 28 को


                बाड़मेर, 24 मई। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के संबंध मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 28 मई को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक रखी गई है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे विभागीय अधिकारियांे, विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधियांे को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 30 जून तक पूर्ण करवाएं : नकाते


जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने की ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 24 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्य आवश्यक रूप से तीस जून तक पूर्ण करवाएं। इसमंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान एवं अन्य फ्लैगशिप कार्यक्रमांे को लेकर राज्य सरकार बेहद गंभीर है। इसकी नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। इनको गंभीरता से लेते हुए प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाया जाए। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभागवार एवं पंचायत समितिवार समीक्षा करते हुए कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाभार्थियांे का बकाया भुगतान सुनिश्चित करवाने के लिए फोटो अपलोड एवं जीयो टेगिंग के कार्य को तीव्र गति से करवाया जाए। जिला कलक्टर ने एसएफसी एवं अन्य योजनाआंे मंे समय पर तकनीकी प्रस्ताव नहीं भिजवाने वाले विकास अधिकारियांे की वेतन वृद्वि स्थाई रूप से रोकने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने बाड़मेर जिले मंे महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत श्रमिकांे को समय पर भुगतान करवाने के साथ अधिकाधिक लोगांे को नियोजित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विकास अधिकारी पेंशनरांे का सत्यापन करवाने के साथ स्टाप पेंशन के मामले मंे वस्तुस्थिति से अवगत कराएं। ताकि पेंशनरांे को नियमित रूप से पंेशन मिल सके। जिला कलक्टर ने विकास अधिकारियांे को नियमित रूप फील्ड मंे जाकर विकास कार्याें का निरीक्षण करने के लिए कहा। उन्हांेने जलदाय विभाग के लोगांे को रूट चार्ट के अनुसार टैंकरांे से जलापूर्ति सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
                बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराते हुए कहा कि संबंधित विभाग एवं विकास अधिकारी विकास कार्याें के तकनीकी प्रस्ताव समय पर भिजवाएं। ताकि समय पर वित्तीय स्वीकृतियां जारी की जा सके।  उन्हांेने आईईसी मद के बजट के उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने विकास अधिकारियांे को ग्राम संवाद एप्प डाउनलोड करने के साथ नियमित रूप से विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
                अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत जिले मंे नियोजित श्रमिकांे एवं प्रगतिरत कार्याें की जानकारी दी। इस दौरान जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने पंचायत समितिवार बकाया पेंशनरांे के प्रकरणांे की जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि पेंशनरांे के सत्यापन का कार्य नियमित रूप से जारी रखा जाए। अधीक्षण अभियंता आईडब्ल्यूएमपी बलवीरसिंह ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की प्रगति से अवगत कराया। बैठक के दौरान एमपीएएलएडी के उपयोगिता एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र भिजवाने, स्वच्छ भारत मिशन के बेस लाइन सर्वे की सूची भिजवाने तथा न्याय आपके द्वार मंे विकास अधिकारियांे की ओर से मनरेगा श्रमिकांे के कार्य 50-50 आवेदनांे की प्राप्ति रसीद लेने संबंधित सूचना भिजवाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, अधिशाषी अभियंता कबीर अख्तर, रामबाबू शर्मा, सूराराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



बुधवार, 23 मई 2018

आसोतरा मंे प्री कैम्प आयोजित, सनावड़ा मंे आज आयोजित होगा


राजस्थान फसली ऋण माफी योजना

                बाड़मेर, 23 मई। राजस्थान फसली ऋण माफी योजना से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के लिए गुरूवार को आसोतरा मंे प्री कैम्प आयोजित किया गया। सनावड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति मंे शुक्रवार को प्री कैम्प आयोजित होगा।
                दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक शु़द्वोदन उज्ज्वल ने बताया कि राजस्थान फसली ऋण माफी योजना के तहत जिला स्तरीय कर्ज माफी शिविर की प्रारंभिक तैयारियांे के लिए गुरूवार को आसोतरा मंे प्री कैम्प आयोजित किया गया। इस दौरान लाभार्थियांे के कर्ज माफी संबंधित प्रमाण पत्र तैयार करवाने के साथ उनकी सूचियां चस्पा की गई। साथ ही ग्रामीणांे को राजस्थान फसली ऋण माफी योजना के बारे मंे जानकारी दी गई। उन्हांेने बताया कि शुक्रवार को सनावड़ा ग्राम सेवा सहकारी समिति मंे प्री कैम्प आयोजित होगा। उनके मुताबिक ग्राम स्तर पर ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविरों का आयोजन एक जून से प्रारंभ होगा। इन शिविरों के माध्यम से किसान को ऋण माफी के प्रमाण पत्र के साथ उनकी पात्रता के आधार पर वितरित की जाने वाली ऋण राशि के बारे मंे जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा किसानांे से पुनः ऋण लेने के लिए आवेदन भी लिया जाएगा। ताकि किसानांे की फसली आवश्यकताओं के लिए तत्काल ऋण मुहैया कराया जा सके। उन्हांेने बताया कि शिविरों के प्रभावी आयोजन के लिए व्यवस्थापकों की टीमंे गठित की गई है। जिन किसानों का भामाशाह एवं आधार कार्ड नहीं है उनकी शिविर स्थल पर नामांकन की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी। ताकि उन्हें ऋण माफी के प्रमाण पत्र प्राप्त हो सकें।

आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें : नेहरा


                बाड़मेर, 23 मई। आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें। राजस्व लोक अदालत अभियान में अधिकाधिक लोगों को लाभांवित कराया जाए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने मंगलवार को भांडियावास में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान यह बात कही। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
                रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पशु चारा डिपो खोलने, टैंकरों से जलापूर्ति शुरू करवाने, भांडियावास से कूड़ा तक सड़क की मरम्मत करवाने तथा पेयजल सम्बन्धित समस्या से अवगत कराया। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहरा ने ग्रामीणों की ओर से शौचालय निर्माण के भुगतान की मांग पर तत्काल भुगतान के निर्देश दिए। उन्होने स्वीकृत आंगनबाड़ी केंद्रों का शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, आयुर्वेद विभाग, डिस्काम एवं जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग,सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी, जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अन्त में भांडियावास सरपंच ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

गुरूवार को 9 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 23 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत गुरूवार को 9 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 24 मई को बाड़मेर उपखंड की दूदाबेरी ग्राम पंचायत में अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र ,खानियानी, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत गिड़ा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, सिणधरी उपखंड मंे भाटा ग्राम पंचायत मुख्यालय, गुड़ामालानी उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत मंगले की बेरी के अटल सेवा केन्द्र, सिवाना उपखंड क्षेत्र मंे रमणिया ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, चौहटन उपखंड मंे ग्राम पंचायत रतासर के अटल सेवा केन्द्र, सेड़वा उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र सरूपे का तला, बालोतरा उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत गोदावास एवं मूल की ढाणी ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय मंे 300 विद्यार्थियांे को मिलेगा प्रवेश


                बाड़मेर, 23 मई। राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर का अकादमिक कार्य सत्र 2018-19 से राजकीय पोलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर में शुरू हो रहा है। इसके तहत 300 सीटांे के लिए पांच ब्रांचों मंे विद्यार्थियांे को प्रवेश दिलाया जाएगा।
                प्राचार्य डा.संदीप रांकावत ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए पेट्रोलियम, इलेक्ट्रोनिक्स, इलेक्ट्रिकल, सिविल एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग मंे प्रत्येक ब्रांच मंे 60 विद्यार्थियांे को प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा अल्प आय वर्ग के लिए टीएफडब्ल्यूएस की पांच प्रतिशत सीटें होगी। इन सीटांे पर कम फीस लगेगी। उन्हांेने बताया कि राज्य सरकार की राजस्थान केंद्रीयकृत इंजीनियरिंग प्रवेश प्रक्रिया आरईएपी 2018 के माध्यम से 1 से 29 जून तक 700 रूपए फीस जमा करवा कर प्रवेश-प्रक्रिया में भाग लिया जा सकता है। इसके लिए फिजिक्स, कैमेस्ट्री, गणित विषय के साथ बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। संपूर्ण राजस्थान की आरईएपी -2018 वरीयता सूची जी मैन्स एवं बारहवीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर बनाई जाएगी । जिन विद्यार्थियों ने जी मैन्स नहीं दिया है या चयन नहीं हुआ है, वे भी बारहवीं कक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते है। उन्हांेने बताया कि स्टाफ, फैकल्टी- उच्च-अध्ययन संस्थानों के साथ शेयरिंग बैसिंस पर ली जा रही है, ताकि विद्यार्थियों को अनुभवी फैकल्टी से मार्गदर्शन मिल सके। महाविद्यालय में भी नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। उन्हांेने बताया कि प्रयोगशालाआंे एवं पुस्तकालय स्थापना का कार्य केन्द्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त अनुदान से किया जा रहा है, प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। भवन निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग को नोडल एजेन्सी नियुक्त किया गया है।
                रांकावत ने बताया कि वर्तमान मेें महाविद्यालय का संचालन राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर के परिसर में किया जाएगा। अधिकांश तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि 24 मई से महाविद्यालय में इंजीनियरिंग में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए हेल्प डेस्क प्रारम्भ की जाएगी। इसमें इंजीनियरिंग कैरियर एवं प्रवेश के लिए इच्छुक छात्र हेल्प डेस्क में प्रातः 10 बजे से साय 5 बजे तक कार्य दिवस के दौरान संपर्क कर सकते है। उनके मुताबिक आरईएपी 2018 के ऑप्शन फॉर्म भरने की सुविधा भी यहां उपलब्ध रहेगी। उन्हांेने बताया कि क्षेत्र में विद्यार्थियों से संपर्क एवं मार्गदर्शन के लिए आगामी माह में जैसलमेर, जालोर, और बाड़मेर जिले में कैरियर सेमिनार का आयोजन करने की योजना है। विद्यार्थियों के अकादमिक स्तर को सुधारने के लिए अंग्रेजी सुधार, बेसिक साइंस कोर्सेज मोटिवेशन, मैनेजमेंट क्लास, कम्प्यूटर क्लास के जरिए उनकी प्रवेश उपरांत सहायता की जाएगी। इसके अलावा इंडस्ट्री - इंस्टीट्यूट रिलेशनशिप पर कार्य किया जा रहा है, ताकि छात्रों को उचित ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट उपलब्ध कराया जा सकें। केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न छात्रवृतियों के लिए महाविद्यालय में नोडल ऑफिस बनाया गया है। उन्हांेने बताया कि महाविद्यालय के कार्यालय एवं हेल्पडेस्क का उद्घाटन 24 अक्टूबर को यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी करेंगी।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 24 मई को


                बाडमेर, 23 मई। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून 2018 की पूर्व तैयारी के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 24 मई को दोपहर 3.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे रखी गई है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 24 मई को


                बाड़मेर, 23 मई। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 24 मई को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान ,स्वच्छ भारत मिशन, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

ग्रामीण विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन में कौताही बर्दाश्त नहीं : राठौड़


अधिकारियांे को नियमित रूप से फील्ड मंे जाने के निर्देश

                बाड़मेर, 23 मई। ग्रामीण विकास योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे किसी तरह की कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विकास कार्याें मंे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के साथ प्राथमिकता से स्वीकृतियां जारी की जाए। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बुधवार को जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान संबोधित करते हुए यह बात कही।
                इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वालम्बन अभियान के अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता में किसी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य पूर्ण होने पर थर्ड पार्टी इन्सपेक्शन भी करवाया जाएगा। उन्हांेने कहा कि सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों का फील्ड में जाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्हांेने जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को नियमित रूप से फील्ड में जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्याय आपके द्वार शिविर के दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि पट्टे जारी करने से सम्बन्धित महत्वपूर्ण परिपत्र सभी अधिकारियों को भिजवाएं,ताकि जमीनी स्तर पर किसी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। इस अवसर पर राठौड़ ने मनरेगा के अन्तर्गत हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि मनरेगा में व्यक्तिगत लाभकारी योजनाओं में पैन्डेन्सी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मनरेगा के अन्तर्गत होने वाले विभिन्न कार्यों की स्वीकृति तुरन्त जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान व्यक्तिगत शौचालय निर्माण में देश में प्रथम रहा है। उन्होंने सभी स्मार्ट विलेज में सामुदायिक शौचालय निर्माण करने के लिए तत्काल प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान पंचायतीराज विभाग के शासन सचिव कुंजीलाल मीणा, मनरेगा आयुक्त पी.सी. किशन, जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के आयुक्त अनुराग भारद्वाज समेत ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर अटल सेवा केन्द्र मंे जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, वरिष्ठ लेखाधिकारी ताराचंद चौहान समेत अन्य विभागीय अधिकारी तथा पंचायत समिति स्तर पर संबंधित विकास अधिकारी वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान उपस्थित रहे।

मंगलवार, 22 मई 2018

लाइट्स पर विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टि एवं अपडेशन की समीक्षा बैठक 28 को


                बाडमेर, 22 मई। विभागीय न्यायिक प्रकरणों में प्रभावी पैरवी एवं पर्यवेक्षण के लिए न्याय विभाग की वेबसाईट लाइट्स पर विभागीय न्यायिक प्रकरणों की प्रविष्टि एवं अपडेशन की समीक्षा बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं नोडल अधिकारी लाइट्स ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में 28 मई को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल में आयोजित होगी।
                बैठक में लाईट्स सॉफ्टवेयर में मासिक सूचना का इन्द्राज, लाइट्स सॉफ्टवेयर में दर्ज डयू कोर्स प्रकरणों की समीक्षा, राज्य सरकार के विरूद्ध निर्णित प्रकरणों की पालना, अपील, एफ 1, एफ 2, एफरु का इन्द्राज, लाइट्स सॉफ्टवेयर में जवाबदावा पेशन करने से शेष न्यायिक प्रकरणों की संख्या संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 24 मई को


                बाडमेर, 22 मई। दक्षिणी-पश्चिमी मानसून 2018 की पूर्व तैयारी के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 24 मई को दोपहर 3.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे रखी गई है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

ग्राम पंचायत विकास योजना के प्रस्तावांे को मंजूरी


समय पर तकनीकी स्वीकृतियां नहीं भेजने वाले विकास अधिकारियांे को मिलेगी चार्जशीट

                बाड़मेर, 22 मई। जिला परिषद की बैठक जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे मंगलवार को आयोजित हुई। इस दौरान आपणी योजना-आपणो विकास, ग्राम पंचायत विकास योजना वर्ष 2018-19 के ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद के प्रस्तावांे का अनुमोदन किया गया। बैठक मंे विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा के साथ बिजली, पानी, चिकित्सा, शिक्षा से जुड़े मामलांे पर विचार-विमर्श हुआ।
                बैठक के दौरान संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, चौहटन विधायक तरूणराय कागा एवं बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने आमजन से जुड़े हुए विभिन्न मामलांे पर अपनी बात रखी। उन्हांेने कहा कि राजस्व लोक अदालत अभियान एवं फसली ऋण माफी योजना शिविरांे मंे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने न्याय आपके द्वार अभियान के दौरान हुए बेहतरीन कार्याें की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश मंे बाड़मेर जिले ने सातवां स्थान प्राप्त किया है। उन्हांेने जन प्रतिनिधियांे की ओर से विभिन्न कार्याें के पंचायत समिति स्तर से तकनीकी प्रस्ताव नहीं भिजवाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए लापरवाह विकास अधिकारियांे को चार्जशीट देने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि तकनीकी प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद एक सप्ताह की अवधि में कार्य स्वीकृति आदेश जारी किए जाए। उप जिला प्रमुख सोहन लाल चौधरी ने पेयजल समस्या, इंदिरा गांधी नहर के पानी के शुद्विकरण, आरओ प्लांटांे की पर्याप्त मोनेटरिंग से जुड़ा मामला उठाया। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराया। उन्हांेने जन प्रतिनिधियांे की ओर से टेंडर संबंधित मामले मंे विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अब ग्राम पंचायत स्तर पर 5 लाख की सामग्री की खरीद के लिए सीमित निविदा की जा सकती है। एक वर्ष मंे अधिकतम 50 लाख रूपए की सामग्री की खरीद की जा सकती है। इस दौरान प्रधान ताजाराम, तेजाराम मेघवाल, पदमाराम मेघवाल, जिला परिषद सदस्य समा बानो, रूपसिंह राठौड़, फतेह मोहम्मद, श्रीमती मृदुरेखा चौधरी, श्रीमती विजयलक्ष्मी पुरोहित,नरसिंग कड़वासरा समेत विभिन्न सदस्यांे ने जन समस्याआंे से जुड़े मामले उठाते हुए प्राथमिकता से समस्या समाधान की मांग की। बैठक मंे बिजली,पानी, एंबूलेस, अग्निशमन वाहनांे, चिकित्सालयांे के लिए भूमि आवंटन एवं भवन निर्माण, दवाइयांे की उपलब्धता सुनिश्चित की मांग विभिन्न सदस्यांे की ओर से उठाई गई। बैठक के दौरान गिड़ा पंचायत समिति के प्रधान लक्ष्मणराम चौधरी ने मनरेगा के संविदा कार्मिकांे की हड़ताल के कारण कार्य बंद होने का मामला उठाया। उन्हांेने संविदा कार्मिकांे की मांगांे पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए राज्य सरकार तक प्रस्ताव भिजवाने का अनुरोध किया। इससे पूर्व जिला परिषद की बैठक मंे यूरोपियन कमीशन की प्रतिनिधि ने राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने बुधवार को इस संबंध मंे जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाली कार्यशाला मंे जन प्रतिनिधियांे से उपस्थित होकर अपने सुझाव रखने का अनुरोध किया। बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 23 मई को


                बाड़मेर, 22 मई। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 23 मई को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान ,स्वच्छ भारत मिशन, सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

बुधवार को 10 ग्राम पंचायतांे मंे होगा राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन


                बाड़मेर, 22 मई। राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत बुधवार को 10 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 23 मई को बाड़मेर उपखंड की विशाला ग्राम पंचायत में अटल सेवा केन्द्र, शिव उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र मोखाब, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत बाटाडू ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, रामसर उपखंड मंे अभे का पार ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, धोरीमन्ना उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत बोर चारणान के अटल सेवा केन्द्र, सिवाना उपखंड क्षेत्र मंे थापन ग्राम पंचायत के अटल सेवा केन्द्र, मूठली ग्राम पंचायत भवन, चौहटन उपखंड मंे ग्राम पंचायत रतासर के अटल सेवा केन्द्र, सेड़वा उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र सरूपे का तला, बालोतरा उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत सिमरखिया के अटल सेवा केन्द्र मंे राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान राजस्व प्रकरणांे के निस्तारण के साथ आमजन को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से आमजन को लाभांवित किया जाएगा।

बिना अनुमति जिला अधिकारियांे को मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश


लंबित प्रकरणों के निस्तारण के साथ पालनहार से वंचित बच्चों को जोड़ने के निर्देश

                बाड़मेर, 22 मई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डा. समित शर्मा ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ेगे तथा जिला कलेक्टर स्तर पर होने वाली बैठकों में ब्लॉक सुरक्षा अधिकारी सहित स्वयं उपस्थित रहना सुनिश्चित करेंगे।
                निदेशक डा.शर्मा विडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जिला अधिकारियों एवं ब्लॉक सुरक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए यह निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि किसी भी स्थिति में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्हांेने मई माह के अंत तक सभी छात्रावासों के भवनों का रंग-रोगन करने के साथ शौचालय, खिड़की, दरवाजों एवं अन्य छोटी-मोटी टूट-फूट एवं कमियों को ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने निर्देश दिए कि मैस समिति में उपलब्ध बजट का शत-प्रतिशत उपयोग किया जाए। उन्हांेने ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित होे रहे न्याय आपके द्वार अभियान शिविरों में उपस्थित रहकर पेंशन के भौतिक सत्यापन के लिए लंबित प्रकरणों के साथ पालनहार से वंचित बच्चों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि ब्लॉक सुरक्षा अधिकारियों एवं छात्रावास अधीक्षक स्वयं विधवा, बुर्जुगों एवं दिव्यांगजनों का चिन्हीकरण पेंशन के लिए आनलाइन आवेदन तैयार करवाएं।

बाड़मेर मंे आसोतरा से होगी कर्ज माफी प्रमाण पत्रांे के वितरण की शुरूआत


ग्राम पंचायत स्तर पर प्रथम फेज के शिविर एक जून से शुरू होंगे

                बाड़मेर, 22 मई। सहकारी बैंकों से जुड़े किसानों के 50 हजार रूपए तक के कर्ज माफी की घोषणा की क्रियान्विति बाड़मेर जिले मंे आसोतरा ग्राम सेवा सहकारी समिति से होगी। यहां 26 मई को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कर्ज माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर मंे 658 लोगांे को लाभांवित किया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि ग्राम स्तर पर ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविरों का आयोजन एक जून से प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से किसान को ऋणमाफी के प्रमाण पत्र के साथ उनकी पात्रता के आधार पर वितरित की जाने वाली ऋण राशि से अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा किसानांे से पुनः ऋण लेने के लिए आवेदन भी लिया जाएगा। ताकि किसानांे की फसली आवश्यकताओं के लिए तत्काल ऋण मुहैया कराया जा सके। उन्हांेने बताया कि शिविरों के प्रभावी आयोजन के लिए व्यवस्थापकों की टीमंे गठित की गई है। उन्होंने बताया कि लाभार्थी किसान को मिलने वाले ऋण माफी प्रमाण पत्र की काउंटर फाइल ग्राम सेवा सहकारी समिति में जमा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि जिन किसानों का भामाशाह एवं आधार कार्ड नहीं है उनकी शिविर स्थल पर नामांकन की व्यवस्था जिला प्रशासन की ओर से की जाएगी। ताकि उन्हें ऋण माफी के प्रमाण पत्र प्राप्त हो सकें। जिला कलक्टर ने बताया कि फसली ऋण माफी योजना शिविरांे का होर्डिग्स, फ्लैक्स, बैनर के जरिए अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि शिविर के दौरान किसानांे को 50 हजार रूपए तक के अल्पकालीन फसली ऋण माफ करने संबंधित प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। जिन काश्तकारांे ने पूर्व मंे ऋण की राशि जमा करा दी थी, उनको भी ऋण माफी योजना का फायदा मिलेगा। जिला कलक्टर नकाते ने संबंधित अधिकारियांे को शिविर आयोजन की प्रभावी मोनेटरिंग करते हुए अधिकाधिक लोगांे को इससे लाभांवित करवाने के निर्देश दिए।
                दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक शु़द्वोदन उज्ज्वल ने बताया कि राजस्थान फसली ऋण माफी योजना के शिविरांे के आयोजन को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए है। किसानांे को सूूचित किया गया है कि वे संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर आयोजित होने वाले शिविर के दौरान उपस्थित होकर सरकारी योजनाआंे का फायदा उठाए।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...