शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

प्रदेश का चमकता हुआ सूरज बनकर उभरेगा बाड़मेर - मुख्यमंत्री


तारातरा मठ में संत समागम में शामिल हुईं मुख्यमंत्री

                बाड़मेर, 17 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि बाड़मेर जिला शीघ्र ही प्रदेश का चमकता हुआ सूरज बनकर उभरेगा और अपनी चमक पूरे राजस्थान पर बिखेरेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में होने वाले सौर ऊर्जा, गैस और तेल के उत्पादन और यहां लगने वाली रिफाइनरी से पश्चिमी राजस्थान सहित पूरे प्रदेश की तस्वीर बदलेगी।
                श्रीमती राजे शनिवार को बाड़मेर जिले के तारातरा मठ धाम में श्री मोहनपुरी जी महाराज की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मोहनपुरी जी महाराज एक वचनसिद्ध योगीराज थे। उन्होंने अध्यात्म के साथ-साथ गौ सेवा और परोपकार के कार्यों को आगे बढ़ाया।
                मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी गौ सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। इस बार बजट में निराश्रित गौवंश की देखभाल के लिए हर जिले में एक नंदी गौशाला को 50 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की गई है। वहीं रजिस्टर्ड गौशालाओं में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये के कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गौशालाओं को पशु आहार के लिए तीन महीने की सहायता को दोगुना कर छह महीना किया जा रहा है। साथ ही 25 बीघा और इससे अधिक भूमि पर संचालित गौशालाओं में 100 घनमीटर या इससे अधिक क्षमता के बायोगैस प्लांट पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
                श्रीमती राजे ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश का हर धार्मिक स्थल एक पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए 550 करोड़ रुपये की लागत से 200 मंदिरों को भव्य बनाने और वहां सुविधाएं विकसित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले चार साल में धार्मिक पर्यटन को लगातार सुविधामय बनाया है और करीब 32 हजार तीर्थ यात्रियों को हवाई जहाज, रेल तथा बसों के माध्यम से निशुल्क तीर्थ यात्राएं करवायी हैं।
                इससे पहले मुख्यमंत्री ने जैतपुरी जी और मोहनपुरी जी महाराज की समाधि पर शीश नवाया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मठ धाम स्थित नारायणपुरी, विजयपुरी, श्यामपुरी, इन्द्रपुरी, अम्बेपुरी, तेजपुरी, धर्मपुरी और वागपुरी जी की समाधि के भी दर्शन किए। उन्होंने यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के साथ प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना के लिए आहुतियां दी। तारातरा मठ में महंत प्रतापपुरी जी ने उन्हें जैतपुरी जी द्वारा स्थापित धाम के बारे में जानकारी दी।
                श्रीमती राजे ने इस दौरान शहीद धर्माराम के परिवार का सम्मान किया। उन्हांेने शहीद की बेटी से उसकी शिक्षा के बारे मंे जानकारी ली और शहीद धर्माराम की वीरांगना एवं उनकी माता का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
                इस अवसर पर बड़ी संख्या में संतजन, राजस्व राज्य मंत्री श्री अमराराम, राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री शम्भूसिंह खेतासर, जेडीए जोधपुर चेयरमैन प्रो. महेन्द्रसिंह राठौड, राजस्थान उदू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, संसदीय सचिव श्री लादूराम विश्नोई, विधायक श्री तरूणराय कागा, श्री हमीरसिंह, श्री कैलाश चौधरी, श्री छोटूसिंह भाटी, श्री जोगाराम पटेल, यूआईटी चेयरमैन डॉ. प्रियंका चौधरी,पूर्व विधायक श्री कानसिंह कोटडी, श्री हरीसिंह सोढा, जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।














शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

केन्द्रीय राज्य मंत्री मेघवाल 17 फरवरी को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 16 फरवरी। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प तथा संसदीय मामलात केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल 17 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर बाड़मेर आएंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रेलगाड़ी से शनिवार प्रातः 9.30 बजे बाड़मेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इस दौरान सर्किट हाउस मंे विश्राम करने के साथ स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत केन्द्रीय राज्य मंत्री मेघवाल दोपहर दो बजे सड़क मार्ग से बीकानेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बकाया बिल 31 मार्च तक एकमुश्त जमा कराने पर मिलेगी पेनल्टी और ब्याज की छूट


                बाड़मेर, 16 फरवरी। ऐसे घरेलू उपभोक्ता, जिनका पानी का बिल बकाया चल रहा है। वे यदि 30 नवंबर, 2017 तक का बकाया बिल एकमुश्त 31 मार्च 2018 तक जमा कराते हैं तो उन्हें बिलों के ब्याज और शास्ति पर शत-प्रतिशत छूट देय होगी।
                जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव रजत कुमार मिश्र ने एक आदेश जारी कर घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए पानी के पुराने बिलों को 31 मार्च तक एक मुश्त जमा कराने पर पेनल्टी या ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट प्रदान की है। इसके तहत नगरीय एवं ग्रामीण पेयजल योजनाओं के घरेलू उपभोक्ताओं के 30 नवंबर, 2017 तक के बकाया पानी के बिलों को 31 मार्च तक एक मुश्त जमा कराने पर कोई ब्याज या पेनल्टी नहीं लगेगी।

विभिन्न हादसांे के पीड़ितांे को सहायता राशि स्वीकृत


                बाड़मेर, 16 फरवरी। विभिन्न हादसांे मंे व्यक्तियांे की मौत होने अथवा घायल होने पर उनके परिवारांे की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 3 लाख 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर मूंगड़ा निवासी भूराराम पुत्र तेजाराम, हीरा बा की ढाणी निवासी भंवराराम पुत्र रूपाराम, माडपुरा सानी निवासी घमी पुत्री पुखराज, देरोमानियो पोटलियो की ढाणी निवासी लेहरो देवी पत्नी जोगाराम की सड़क हादसे मंे मौत होने पर उनके आश्रितांे को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसी तरह देशांतरीनाडी निवासी वर्षा पुत्री नारायणराम की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत होने, मोकलसर निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र कपूराराम की पानी मंे डूबने से मौत होने पर 50-50 हजार रूपए की सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह तुफान के दौरान कमरे की छत के पतरे गिरने से घायल हुए कानाराम पुत्र हरखचंद निवासी चक धोलका को 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

अधिकाधिक युवाओं एवं विशेष योग्यजनों का पंजीकरण कराए - बिश्नोई


                बाडमेर, 16 फरवरी। युवाओं एवं विशेष योग्यजनों के पंजीकरण के लिए चलाए जाने वाले सबल अभियान के संबंध में शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
                इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिश्नोई ने सबल अभियान के दौरान मतदाता सूची में वंचित पात्र युवाओं एवं विशेष योग्यजनों का पंजीकरण कराने के लिए राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सहयोग का आहवान किया। ताकि वंचित पात्र युवा एवं विशेष योग्यजनो को लोकतंत्र की मुख्य धारा में शामिल किया जा सकें। उन्होने बताया कि उक्त अभियान 2 चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण मंे दिनांक 15 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य जिले के प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में युवा पंजीकरण महोत्सव एवं वृहद् पंजीकरण अभियान की भांति ही शैक्षणिक संस्थाओं में शिविरों का आयोजन किया जाएगा । इसी प्रकार द्वितीय चरण में बीएलओ 1 मार्च से 15 मार्च के मध्य अपने संबंधित मतदान केन्द्रों की मतदाता सूचियों से संबंधित विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त करने के साथ घर-घर सम्पर्क करेंगे तथा ऐसे युवा, विशेष योग्यजन जिनके आवेदन पत्र प्रथम चरण में प्राप्त नहीं हुए है, उनसे सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त किये जाएगें।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि घर घर सम्पर्क के दौरान एवं शैक्षणिक संस्थाओं में आयोजित होने वाले शिविरों के विषय में ग्रामीण स्तर पर कार्यरत विभिन्न सरकारी कार्मिकांे, स्वयंसेवी संस्थाआंे, आंगनवाडी कार्यकर्ता, एएनएम एवं आशा सहयोगिनी का सहयोग लिया जाए। उन्होने बताया कि गत वर्ष आयोजित किए गए युवा पंजीकरण महोत्सव एवं वृहद पंजीकरण अभियान के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से विशेष योग्यजनों का डेटा प्राप्त कर विशेष योग्यजनों की मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र भरवाए जाए। उन्होने बताया कि इस अभियान के दौरान जिन पंजीकृत मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए है उन्हे भी मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाए। उन्होने बताया कि एक मार्च से घर-घर सर्वे के दौरान सभी बीएलओ को भागवार मतदाता सूची में पंजीकृत विशेष योग्यजनों की सूची उपलब्ध कराई जाए ताकि इनको छोडकर अन्य विशेष योग्यजनों का मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकें।
                बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष यज्ञदत जोशी, बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष नारायणराम गर्ग, श्योर संस्था के हनुमानराम चौधरी, महावीर इन्टरनेशनल सचिव बाबूलाल संखलेचा, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क नानकचन्द चन्द्रोदय एवं विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित थे।




पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगर निकायों के रिक्त पदों के उप चुनाव की घोषणा


                बाड़मेर, 16 फरवरी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। बाड़मेर जिले मंे दस रिक्त पदांे पर उप चुनाव होगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे जिला परिषद सदस्य संख्या 37, पंचायत समिति सिवाना की ग्राम पंचायत पादरू के वार्ड 16 एवं 16, देवंदी ग्राम पंचायत के वार्ड 2, धनाउ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बाछड़ाउ मंे वार्ड संख्या 3 उप सरपंच, गुड़ामालानी पंचायत समिति की पीपराली ग्राम पंचायत मंे वार्ड 4, बायतू पंचायत समिति मंे ग्राम पंचायत बायतू भोमजी के वार्ड 7, पाटोदी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सिमरखिया के वार्ड 6, चौहटन पंचायत समिति की चौहटन ग्राम पंचायत मंे उप सरपंच वार्ड 15, बाड़मेर पंचायत समिति की सनावड़ा ग्राम पंचायत मंे वार्ड 3 के लिए उप चुनाव होगा। उन्हांेने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं एवं पंच-सरपंच के उप चुनाव के लिए 19 फरवरी को लोक सूचना जारी की जाएगी। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए बुधवार 21 फरवरी को पूर्वान्ह् 11 बजे से अपरान्ह् 3 बजे तक नाम प्रस्तुत किये जा सकेंगे। गुरूवार 22 फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। शुक्रवार 23 फरवरी को 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन 3 बजे बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। यदि आवश्यक हुआ तो सोमवार 5 मार्च को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्धारित स्थान पर मतगणना होगी। इसी तरह पंच एवं सरपंच के उप चुनाव के लिए मंगलवार 27 फरवरी को प्रातः 8 से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, पूर्वान्ह् 1130 बजे से संवीक्षा एवं अपरान्ह् 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापसी हो सकेगी। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो सोमवार 5 मार्च को प्रातः 8 से सांय 5 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी तथा उप सरपंच का चुनाव मंगलवार 6 मार्च को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते के मुताबिक उप चुनाव के लिए एक जनवरी, 2018 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार मतदाता सूची का उपयोग किया जाएगा। मतदान के लिए मतदाता को अपनी पहचान के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी फोटो मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई मतदाता फोटो मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असफल रहता है तो इसके लिए राजस्थान निर्वाचन आयोग की ओर से अनुमोदित 19 अन्य वैकल्पिक फोटो दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।

नशा मुक्ति शिविरांे का आयोजन 20 फरवरी से


                बाडमेर, 16 फरवरी। राज्य सरकार की अभिनव योजना नया सवेरा के तहत डोडा पोस्त व्यवसनियांे को नशा मुक्त करने के लिए आठ दिवसीय नशामुक्ति शिविरांे का आयोजन 20 फरवरी से चिकित्सा संस्थानांे मंे किया जाएगा।
                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि 20 फरवरी को सेड़वा, चौहटन, भाडखा, 5 मार्च को धनाउ, सोनड़ी, कानासर, गिड़ा, 14 मार्च को बिशाला, कल्याणपुर, लीलसर, सवाउ पदमसिंह, 22 मार्च को भूणिया, खड़ीन, जिला अस्पताल, सरणू मंे नशा मुक्ति शिविरांे का आयोजन होगा। शिविरांे के दौरान फीजिशियन, सीफू से डोडा पोस्त के टीओटी प्राप्त चिकित्सक, मनोरोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। शिविर मंे आने वाले व्यवसनियांे को ओपीडी एवं इंडोर सेवाएं दी जाएगी। भर्ती योग्य मरीजांे केा भर्ती कर उनको दवाइयां, योगा, धार्मिक संगीत आदि के माध्यम से व्यवसनमुक्त किया जाएगा। विभाग की ओर से आवास,चाय, भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इन शिविरांे के साथ-साथ कल्याणपुर एवं गिड़ा मंे उस क्षेत्र के मानसिक दिव्यांगांे का प्रमाणीकरण मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा शिविर स्थल पर किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि एएनएम, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी वर्कर को शिविरांे का व्यापक प्रचार-प्रसार कर व्यवसनियों को नशा मुक्ति शिविर मंे भेजने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए है।

जिप्सम खनन परमिट के लिए आवेदन 31 मार्च तक


                बाड़मेर, 16 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली 2017 के नियम 25 मंे वर्णित प्रावधानांे के अनुसार किसानांे को उनकी खातेदारी भूमि सुधार के लिए जिप्सम हटाने के लिए परमिट जारी करने के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।
                खनि अभियंता भगवानसिंह ने बताया कि विभागीय वेबसाइट ूूूण्उपदमेण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर आन लाइन आवेदन 31 मार्च 2018 तक की अवधि के लिए आमंत्रित किए गए है। उन्हांेने बताया कि जो भी किसान खातेदारी भूमि के सुधार के लिए जिप्सम हटाने के लिए परमिट लेने के इच्छुक हो, उस अवधि मंे आन-लाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है।

यूनिट एवं सीनियर सिटीजन को फूड कूपन दिए जाएंगे


                बाड़मेर, 16 फरवरी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित एकल यूनिट या सीनियर सिटीजन जो उचित मूल्य की दुकान तक नहीं पहुंच पाते हैं ऐसे पात्र लाभार्थियों का सर्वे करके उन्हें फूड कूपन जारी किए जाएं।
                खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की उपायुक्त अंजू राजपाल ने इस संबंध में प्रदेश के जिला रसद अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे परिवारों एवं लाभार्थियों का सर्वे पूरा करके रिपोर्ट अविलम्ब भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चिन्हित कुल 33,762 परिवार एकल यूनिट या सीनियर सिटीजन हैं और इस कारण वे खाद्य सुरक्षा का लाभ लेने उचित मूल्य दुकान तक पहुंच नहीं पाते हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिलों में पदस्थापित प्रवर्तन अधिकारी एवं प्रवर्तन निरीक्षक फूड कूपन योजनान्तर्गत सूची का सत्यापन कर रिपोर्ट मुख्यालय को शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

अश्व वंशीय पशुओं का पशु मेलों में प्रतिभागिता के लिए ग्लेण्डर्स रोग से मुक्त जांच प्रमाण-पत्र अनिवार्य


ग्लेण्डर्स रोग के सर्वेक्षण को शनिवार से होगी जांच नमूनों को एकत्रित करने की शुरूआत

                बाड़मेर, 16 फरवरी। पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विभाग, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार प्रदेश में आयोजित होने वाले समस्त पशु मेलों एवं प्रदर्शनियों तथा संस्थानों में ग्लेण्डर्स रोग की जांच को एहतियात के तौर पर अनिवार्य किया गया है।
                पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्लेण्डर्स अश्व वंशीय पशुओं में होने वाला संक्रामक, संसर्गजन्य, आर्थिक एवं जूनोटिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोग है। गत वर्षों में उत्तरप्रदेश, हिमाचल, जम्मू एवं कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में रोग चिन्हित होने के मध्यनजर केन्द्र सरकार की ओर से सलाह जारी की गई है, ताकि रोग के फैलाव को नियंत्रित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि राज्य में घोड़ों की प्रयोगशाला जांच के उपरान्त ग्लेण्डर्स रोग की पुष्टि होने पर प्रदेश के धौलपुर, अजमेर, रामसमंद एवं उदयपुर जिलें में घोड़ों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पशुपालन निदेशक ने बताया कि आगामी 13 मार्च से आयोजित हो रहे श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा, बाड़मेर में प्रतिभागी घोड़ों के लिए ग्लेण्डर्स रोग के सर्वेक्षण तथा निदान के लिए 17 से 24 फरवरी, 2018 तक नजदीकी राजकीय पशु चिकित्सा संस्था में सम्पर्क कर जांच के लिए सीरम सैम्पल का संग्रहण आवश्यक रूप से कराया जाना है। उन्होंने बताया कि अश्व वंशीय पशुओं को ग्लेण्डर्स रोग की पुष्टि के लिए अनिवार्य एलिसा अथवा सी.एफ.टी. परीक्षण में निगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर ही श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा, बाड़मेर में प्रवेश दिया जा सकेगा। राज्य के धौलपुर, अजमेर, राजसमंद एवं उदयपुर जिलों से घोड़ों की आवाजाही प्रतिबंधित होने के कारण इन जिलों के अश्व वंशीय पशुओं की प्रतिभागिता पर पूर्णतया रोक रहेगी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि ग्लेण्डर्स रोग सर्वेक्षण तथा निदान के लिए पशु चिकित्सा संस्थाओं के माध्यम से जांच नमूनों का संग्रहण कर राज्य रोग निदान केन्द्र, जयपुर तक इसके परिवहन आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने की दृष्टि से समस्त संभागीय अतिरिक्त निदेशकों को निर्देशित किया गया है। सभी अश्वपालकों से अपील की गई है कि घोड़ों में ग्लेण्डर्स रोग के नियन्त्रण को दृष्टिगत रखते हुए ग्लेण्डर्स रोग के सर्वेक्षण तथा निदान में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। साथ ही अपने अश्व वंशीय पशुओं को एलिसा अथवा सी.एफ.टी. जांच में निगेटिव पाए जाने पर ही पशु मेलों अथवा पशु प्रदर्शनियों में लेकर जाए।

लोकायुक्त सचिवालय मंे दर्ज प्रकरणांे पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश


लोकायुक्त सचिव एवं सहायक सचिव ने आमजन से प्राप्त किए परिवाद

                बाड़मेर, 16 फरवरी। राजस्थान के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस.एस. कोठारी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर बाड़मेर पहुंचे। इस दौरान सर्किट हाउस मंे लोकायुक्त सचिव उमाशंकर शर्मा एवं सहायक सचिव ने आमजन से परिवाद प्राप्त किए। साथ ही दर्ज प्रकरणांे पर प्रभारी कार्रवाई के निर्देश दिए।
                बाड़मेर सर्किट हाउस मंे लोकायुक्त सचिव उमाशंकर शर्मा एवं सहायक सचिव ने जिला स्तरीय अधिकारियांे के साथ लोकायुक्त सचिवालय मंे विचाराधीन प्रकरणांे के संबंध मंे विचार-विमर्श किया। उन्हांेने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई समेत अन्य विभागीय अधिकारियांे को सचिवालय मंे दर्ज 17 प्रकरणांे मंे आवश्यक कार्रवाई करने एवं सूचनाएं भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान लोकायुक्त सचिवालय के अधिकारियांे के समक्ष आमजन की ओर से 20 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



गुरुवार, 15 फ़रवरी 2018

केन्द्रीय सहकारी बैंकों के अवधिपार ऋण 30 जून तक जमा होंगे


                बाड़मेर, 15 फरवरी। राज्य सहकारी बैंक एवं केन्द्रीय सहकारी बैंक की ओर से दिए गए ऋण जिनकी एन.पी.ए. या ओवरड्यू हो गए हैं, उसको चुकाने की अवधि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। इससे ऐसे ऋणियों एवं किसानों को फायदा होगा, जो किन्ही कारण से अपने ऋण का समय पर नहीं चुका पाए है।
                सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने बताया कि इसके तहत ऋण के अवधिपार होने की दिनांक से राशि चुकाने की दिनांक तक ऋण स्वीकृति पत्र में अंकित ब्याज दर या 10 प्रतिशत ब्याज दर, जो भी कम हो, साधारण ब्याज वसूल किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक बाकीदारों को शामिल करने तथा योजना के प्रावधानों को अधिक व्यावहारिक एवं परिणामोन्मुखी बनाने के लिए पूर्ववर्ती योजना के नियमों में ढ़ील दी गई है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि इस योजना मंे वे सभी कृषि एवं अकृषि ऋण सम्मिलित किए गए हैं, जो कि 1 अप्रेल, 2013 या इससे पहले ही अवधिपार हो चुके हैं। ऋणी को योजना का लाभ लेने के लिए देय राशि एक मुश्त समझौता तिथि को खाते में बकाया की न्यूनतम 25 प्रतिशत राशि समझौता आवेदन पत्र के साथ जमा करानी होगी। समझौता अंतर्गत देय शेष बकाया राशि एकमुश्त या अधिकतम तीन बराबर किश्तों में 30 जून से पूर्व जमा कराना आवश्यक होगा।

सबल अभियान के संबंध मंे राजनीतिक दलांे एवं स्वयंसेवी संस्थाआंे की बैठक शुक्रवार को


                बाड़मेर, 15 फरवरी। मतदाता सूचियांे के निरंतर अद्यतन की अवधि मंे युवाआंे एवं विशेष योग्यजनांे के पंजीकरण के लिए चलाए जाने वाले सबल अभियान के लिए शुक्रवार को दोपहर 3 बजे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के कक्ष मंे राजनीतिक दलांे एवं स्वयंसेवी संस्थाआंे के प्रतिनिधियांे की बैठक रखी गई है।
                उप निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के निरंतर अपडेशन में युवा और खासकर विशेष योग्यजनों का पंजीकरण करने के लिए सबल अभियान चलाया जाना है। इसको लेकर आयोजित होने वाली बैठक के दौरान राजनीतिक दलांे एवं स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियांे को सबल अभियान की जानकारी देने के साथ उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

स्वामी रामदेव शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 15 फरवरी। स्वामी रामदेव एक दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे तारातरा ग्राम पंचायत मंे आयोजित स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक स्वामी रामदेव शुक्रवार प्रातः 11 बजे चार्टर फ्लाइंट से उत्तरलाई वायु सेना स्टेशन पहुंचेंगे। इसके उपरांत सड़क मार्ग से रवाना होकर 2 बजे तारातरा मठ पहुंचेंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होने के बाद दोपहर 3 बजे वापिस रवाना होकर उत्तरलाई वायु सेना स्टेशन पहुंचेंगे। जहां से दोपहर 3.15 बजे उनका पंडित दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट, उत्तरप्रदेश के लिए रवानगी का कार्यक्रम का निर्धारित है।

बंधक श्रमिकांे को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में प्रशिक्षण दिलवाएं : नकाते


                बाड़मेर, 15 फरवरी। जिला बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान बंधक श्रमिकों की वर्तमान स्थिति, उनके पुनर्वास सहित खाद्य सुरक्षा मनरेगा योजना में जोड़ने सहित सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करवाने के संबंध मंे विचार-विमर्श किया गया।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि 18 वर्ष से 45 वर्ष के बंधक श्रमिकों को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में प्रशिक्षित करवा कर स्वरोजगार दिलाने का प्रयास करवाएं। समिति सदस्य शंकरलाल दहिया ने बंधक श्रमिकों के आवास का मुद्दा उठाया, जिस पर जिला कलक्टर ने कहा कि इस सबंध में ग्राम पंचायतों से आबादी भूमि के संबंध में प्रस्ताव मंगवाकर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उन्हांेने सदस्यों से कहा कि कहीं पर भी बंधक श्रमिकों की सूचना मिले तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें। बैठक में सहायक श्रम आयुक्त शैलेन्द्र चारण, श्रम निरीक्षक मूलाराम जाखड़, मगाराम चौधरी, कनिष्ट सहायक राजूसिंह चौहान, समिति सदस्य शंकरलाल दहिया, करनाराम मांजू, गेनाराम विरट, मांगीलाल उपस्थित रहे।



गडरारोड़ मंे हस्तकला सहयोग शिविर 22 को


                बाड़मेर, 15 फरवरी। भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय की ओर से बाड़मेर जिले के गडरारोड़ कस्बे मंे 22 फरवरी को हस्तकला सहयोग शिविर का आयोजन होगा। इस दौरान हस्तशिल्पियांे को वित्तीय लिहाज से सक्षम बनाने के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाया जाएगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि हस्तकला सहयोग शिविर में प्रधानमंत्री बुनकर मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, तकनीकी कौशल उन्नयन, यार्न पासबुक के लिए आवेदन पत्र जमा करने एवं पासबुक वितरण, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के तहत बुनकरों के लिए तैयार किए गए प्रशिक्षण, सुधारित औजार किट का वितरण, ई-धागा एप का प्रदर्शन, धागा प्राप्ति के लिए आदेश की व्यवस्था, बुनकरों के पहचान पत्रों के लिए आवेदन जमा करने एवं वितरण, जीएसटी कल्याणकारी योजना और जीआई एवं हस्तशिल्प हेल्प लाइन नंबर आदि की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर केंद्र सरकार की योजनाओं एवं स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादांे पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

केरोसीन का उप आवंटन


                बाड़मेर, 15 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत केरोसीन की वितरण व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए फरवरी माह के लिए केरोसीन का उप आवंटन किया गया है।
                जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि बाड़मेर एवं बालोतरा नगर परिषद एवं 17 पंचायत समितियांे को 612 किलोलीटर केरोसीन का उप आवंटन किया गया है।

ग्लैण्डर्स की पहचान के लिए 17 से एकत्रित करेंगे सेम्पल


                बाड़मेर, 15 फरवरी। तिलवाड़ा पशु मेले के मददेनजर अश्व वंशीय पशुआंे मंे ग्लैण्डर्स की पहचान के लिए पशुपालन विभाग की ओर से नजदीकी पशु चिकित्सालयों में 17 से 24 फरवरी तक सेम्पल एकत्रण का कार्य किया जाएगा।
                पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डा.रीटा पदमनाभन ने बताया कि श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा मंे 13 से 27 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इस मेले मंे अश्व वंशीय पशुआंे घोड़ा, गधा, खच्चर आने की संभावना है। इसके लिए इनके पास ग्लैण्डर्स रोग नहीं होने का प्रमाण पत्र लाना होगा। जांच रिपोर्ट की वैधता जांच रिपोर्ट की तिथि से 28 दिन तक होगी। उन्हांेने बताया कि इसके लिए पशुपालन विभाग राजस्थान के नजदीकी पशु चिकित्सालयों में 17 से 24 फरवरी तक सेम्पल एकत्रण का कार्य किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि समस्त अश्व वंशीय पशु मालिक तिलवाड़ा मेले में अपने पशुओं को लाने से पूर्व अपने अश्व वंशीय पशुओं के रक्त नमूने निर्धारित अवधि में ही  नजदीकी पशु चिकित्सालय से एकत्रित करवाकर रिपोर्ट प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उक्त जांच रिपोर्ट उपलब्ध होने के बाद ही अश्व वंशीय पशुओं को श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा में प्रवेश दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ‘‘परीक्षा के तनाव को कैसे कम करें’’ विषय पर आज करेंगे संवाद


                बाड़मेर, 15 फरवरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकारी स्कूलों एवं महाविद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से 16 फरवरी को संवाद करेंगे।
                प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक विद्यार्थियों से वार्तालाप कर परीक्षा में तनाव से मुक्त रहने के गुर बताएंगे। वे दिल्ली के तालकटोरा पैवेलियन से लाइव टेलिकास्ट के जरिए छात्रों से संवाद करेंगे और परीक्षा के दौरान तनाव से दूर रहने के टिप्स देंगे। टेलीकास्ट के दौरान छात्र-छात्राएं परीक्षा से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रधानमंत्री से सवाल भी पूछ सकेंगे। छात्रों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार ने यूजीसी की मदद से एक वेबसाइट शुरू की है। इसके माध्यम से छात्र अकादमिक स्ट्रेस से जुड़े सवाल वेबसाइट पर दर्ज करवा सकते हैं। रजिस्टर्ड सवालों के जवाब भी प्रधानमंत्री टेलिकास्ट के दौरान देंगे। इसका सीधा प्रसारण दूरदर्शन की ओर से डीडी नेशनल, डीडी न्यूज, डीडी इंडिया, ऑल इंडिया रेडियो, एफएम चैनल, वेबसाइट ऑफ पीएमओ, एमएचआरडी, दूरदर्शन, माई गांव डॉट इन, यू-ट्यूब पर होगा। इधर, प्रधानमंत्री मोदी के सीधे प्रसारण को लेकर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रारंभिक शिक्षा विभाग के निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान के आयुक्त, रमसा के निदेशक ने निर्देशित किया था है। इसकी अनुपालना के तहत सफल आयोजन को लेकर संस्था प्रधानों को दिशा-निर्देश दिए गए है।

लोकायुक्त कोठारी शुक्रवार 16 फरवरी को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 15 फरवरी। राजस्थान के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस.एस. कोठारी शुक्रवार 16 फरवरी को बाड़मेर जिले की एक दिवसीय यात्रा पर आएंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस.एस.कोठारी शुक्रवार को बाड़मेर सर्किट हाउस में प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ लोकायुक्त सचिवालय में विचाराधीन प्रकरणों के संबंध में विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान लोकायुक्त सचिवालय के अधिकारी आमजन से शिकायतें भी प्राप्त करेंगे। नकाते ने बताया कि कोई भी व्यक्ति लोक सेवकगण के विरूद्व लोकायुक्त अधिनियम के अधीन अपनी शिकायत शुक्रवार को 11 से 12 बजे तक प्रस्तुत कर सकता है। शिकायत के समर्थन मंे दस रूपए के नोन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर तस्दीकशुदा शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। इधर, जिला कलक्टर नकाते ने एक आदेश जारी कर लोकायुक्त के बाड़मेर प्रवास के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। समस्त व्यवस्थाआंे की मोनेटरिंग के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई को आवर आल इंचार्ज बनाया गया है।

बुधवार, 14 फ़रवरी 2018

केेन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री शेखावत गुरूवार को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 14 फरवरी। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत एक दिवसीय दौरे पर गुरूवार को बाड़मेर आएंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत 15 फरवरी को प्रातः 10 बजे तारातरा ग्राम पंचायत मंे स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर 12 बजे प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मल्लीनाथ छात्रावास मंे आयोजित कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। केन्द्रीय राज्य मंत्री शेखावत इसके उपरांत शाम चार बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक स्थगित


                बाड़मेर, 14 फरवरी। जिला स्तरीय औद्योगिक सलाहकार समिति की 15 फरवरी को आयोजित होने वाली जिला औद्योगिक सलाहकार समिति की बैठक विधानसभा सत्र चलने के कारण स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक के.सी.सैनी ने दी।

युवाओं और विशेष योग्यजनों को मतदाता सूची में जोड़ने को चलेगा ‘सबल‘ अभियान


जिला कलक्टर ने दिए मतदाता सूची मंे शत-प्रतिशत पंजीकरण करवाने के निर्देश

                बाड़मेर, 14 फरवरी। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियों के निरंतर अपडेशन में युवा और खासकर विशेष योग्यजनों का पंजीकरण करने के लिए सबल अभियान चलाया जाएगा। निर्वाचन विभाग सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से प्रदेश के सभी विशेष योग्यजनों के डेटा को देखकर तैयारी करेगा, ताकि चुनाव के दौरान विशेष योग्यजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। इसको लेकर बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भगत ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए आवश्यक निर्देश दिए।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि सबल अभियान दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत प्रथम चरण में 20 से 28 फरवरी, 2018 के मध्य प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में युवा पंजीकरण महोत्सव एवं वृहद् पंजीकरण अभियान की तरह ही शैक्षणिक संस्थानों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शैक्षणिक संस्थानों में सभी संस्थान सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही विशेष योग्यजनों के पंजीयन के लिए जिले में कार्यरत विशेष योग्यजनों से संबंधित संस्थानों को इस अभियान के प्रथम चरण में सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अभियान प्रारम्भ होने से पूर्व शैक्षणिक संस्थानों में संस्था प्रधान के साथ बैठक आयोजित कर संस्था के रिकोर्ड के अनुसार यह सुनिश्चित करेंगे कि 1 जनवरी 2018 के क्रम में ऐसे कितने युवा है जिनका मतदाता सूची में अभी भी पंजीकरण होना शेष है। इसके लिए ईआरओ-नेट कार्यक्रम के अन्तर्गत निर्धारित प्रपत्र में प्रभावी मतदाताओं की सूची का प्रयोग भी किया जा सकता है। द्वितीय चरण में बीएलओ 1 मार्च से 15 मार्च 2018 के मध्य अपने संबंधित मतदान केन्द्रों की मतदाता सूचियों से संबंधित विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त करने के साथ घर-घर सम्पर्क करेंगे। साथ ही ऐसे युवा या विशेष योग्यजन जिनके आवेदन पत्र प्रथम चरण में प्राप्त नहीं हुए है उनसे सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे। इस दौरान बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने रिटर्निग अधिकारियांे की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि मतदान सूचियांे का निरंतर अद्यतन करने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से संबल अभियान मंे मतदान सूचियांे मंे पंजीकरण किया जा रहा है। इसके तहत पात्र एवं नए मतदाताआंे के नाम मतदाता सूचियांे मंे जोड़े जाने है। ऐसे मंे कोई भी योग्य व्यक्ति मतदाता सूची मंे पंजीकरण करवाने से पीछे नहीं रहना चाहिए। इसके लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जाए। उन्होंने कहा कि घर-घर सम्पर्क के दौरान एवं शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित होने वाले शिविरों के विषय में ग्रामीण स्तर पर कार्यरत विभिन्न सरकारी कार्मिक यथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम एवं आशा सहयोगिनी आदि का सहयोग लिया जाकर उन्हें भी लक्ष्य आवंटित किए जाएं। विशेष योग्यजनों के विषय में एएनएम एवं आशा सहयोगिनी का विशेष रूप से सहयोग लिया जाए। उन्हांेने बताया कि डुप्लीकेट नाम हटाने के लिए फार्म संख्या 7 भरकर देना होगा। इसके बारे मंे अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। उनके मुताबिक ऐसे युवा जिनका जन्म 1 जनवरी 2000 और इससे पूर्व हुआ है उनका नाम मतदाता सूची मंे जोड़ा जा सकता है। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, रिटर्निंग अधिकारी, सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, उप निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग देवेन्द्र माथुर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 22 को


                बाड़मेर, 14 फरवरी। जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक 22 फरवरी को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

विद्यार्थियांे का आधार नामांकन करवाने के निर्देश


                बाड़मेर, 14 फरवरी। राजकीय विद्यालयांे एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयांे मंे आधार नामांकन से वंचित रहे बच्चांे का आधार नामांकन नजदीकी आधार नामांकन केन्द्र पर कराया जा सकता है।
                सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर ने बताया कि वर्तमान मंे आधार नामांकन केन्द्र पर जीपीएस सिस्टम स्थापित किया गया है। ऐसे मंे आधार मशीन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर नहीं ले जाया जा सकता। ऐसे मंे समस्त विद्यालयांे के संस्था प्रधानांे को निर्देशित किया गया है कि वे नजदीकी आधार नामांकन केन्द्र पर जाकर बच्चांे का शत प्रतिशत आधार नामांकन करवाया जाना सुनिश्चित करें।

चौहटन मंे वन भूमि पर बसे पाक विस्थापितों को बेदखल करने की कार्यवाही नहीं : चौधरी


                बाड़मेर, 14 फरवरी। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि चौहटन विधानसभा क्षेत्र में वन क्षेत्र में अतिक्रमण कर रह रहे पाकिस्तानी विस्थापित परिवारों को बेदखल किए जाने की कार्रवाही नहीं की जा रही है।
                राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने शून्यकाल में इस संबंध में उठाए गए मुद्दे पर हस्तक्षेप करते हुए कहा कि राज्य सरकार इन विस्थापित परिवारों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने समय-समय पर गौचर, औरण भूमि में बसी बस्तियों के लिए परिपत्र जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व गु्रप 6 विभाग द्वारा अधिसूचना परिपत्र के परिपेक्ष्य में भू-राजस्व अधिनियम 1956 के तहत गौचर, ओरण के बदले क्षर्तिपूर्ति के लिए पाक विस्थापति को राहत देने के लिए, कार्य योजना बनाने के लिए जिला कलक्टर बाड़मेर को 18 फरवरी 1994 को निर्देश दिए गए थे। इसके साथ ही पुनः 14 जुलाई 2017, 21 अगस्त 2017, 18 सितंबर 2017 को भी पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि वहां स्थायी रूप से लम्बे समय से बसे पाक विस्थापितों को राजस्व विभाग द्वारा बेदखली की कार्यवाही नहीं की जा रही है। वन एवं पर्यावरण मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने इस मुद्दे पर बताया कि चौहटन तहसील के बिंजराड़ ब्लॉक में 37 विस्थापित परिवार एवं सेवड़ा तहसील में लगभग 52 परिवार वन भूमि पर अतिक्रमण कर बसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो परिवार 24 अक्टूबर से पूर्व बसे हुए हैं उनके दस्तावेज की जांच की जाएगी। साथ ही वन संरक्षण अधिनियम के नियमों के तहत गाइड लाइन के अनुरूप विस्थापित परिवारों को राहत देने का काम किया जाएगा।

लोकायुक्त कोठारी शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 14 फरवरी। राजस्थान के लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस.एस. कोठारी शुक्रवार को बाड़मेर जिले की एक दिवसीय यात्रा पर आएंगे।
                सचिव उमाशंकर शर्मा ने बताया कि लोकायुक्त न्यायमूर्ति एस.एस.कोठारी शुक्रवार 16 फरवरी  को बाड़मेर सर्किट हाउस में प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ लोकायुक्त सचिवालय में विचाराधीन प्रकरणों के संबंध में विचार-विमर्श करेंगे। इस दौरान लोकायुक्त सचिवालय के अधिकारी आमजन से शिकायतें भी प्राप्त करेंगे। शर्मा ने बताया कि कोई भी व्यक्ति लोक सेवकगण के विरूद्व लोकायुक्त अधिनियम के अधीन अपनी शिकायत शुक्रवार को 11 से 12 बजे तक प्रस्तुत कर सकता है। शिकायत के समर्थन मंे दस रूपए के नोन ज्यूडिशियल स्टाम्प पर तस्दीकशुदा शपथ पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।

तिलवाड़ा पशु मेले में अश्व ले जाने से पूर्व जांच करवाने के निर्देश


                बाड़मेर, 14 फरवरी। बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा में आयोजित होने वाले श्री मल्लीनाथ पशु मेले में अश्व वंशीय पशुओं को मेले में ले जाने से पूर्व नजदीकी पशु चिकित्सालय से अश्वों के खून की जांच करवानी होगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि अश्व वंशीय पशुओं में ग्लेण्डर्स रोग की संभावना को मद्देनजर रखते हुए राज्य पशुपालन विभाग के निर्देशानुसार मार्च माह में बाड़मेर जिले के तिलवाड़ा में आयोजित होने वाले श्री मल्लीनाथ पशु मेले में अश्व वंशीय पशुओं को ले जाने से पूर्व नजदीकी पशु चिकित्सालय से समस्त अश्वों की खून की जांच करवानी होगी। ग्लेण्डर्स रोग की वेलिड सेरोनिगेटिव रिपोर्ट प्राप्त करने के उपरान्त ही अश्वों को मेले में  प्रवेश दिया जाएगा। पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. युग भूषण वधवा ने बताया कि जांच रिपोर्ट की अवधि जांच तिथि से 28 दिवस तक की रहेगी। इसके अभाव में किसी भी अश्व चालक को अपने अश्व मेले में ले जाने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 21 अपैल को


                बाड़मेर, 14 फरवरी। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2018 का आयोजन 21 अप्रैल शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालयों में किया जाएगा।
                जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति की ओर से सत्र 2018-19 में कक्षा-6 में प्रवेश के लिए पूर्व मंे 10 फरवरी को आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2018 को प्रशासनिक कारणों से स्थगित किया गया था। इसे अब संशोधित कार्यक्रम के तहत 21 अप्रैल को जवाहर नवोदय विद्यालयों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। इसका विस्तृत विवरण एवं प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट  www.nvshq.org पर देखे जा सकते हैं।

ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 19 को


                बाड़मेर, 14 फरवरी। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 19 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, स्वच्छ भारत मिशन ,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

सोमवार, 12 फ़रवरी 2018

टयूबवैल ड्रिलिंग के कार्य मंे तेजी लाए: नकाते

सड़क हादसांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश

बाड़मेर, 12 फरवरी। टयूबवैल ड्रिलिंग के कार्य मंे तेजी लाए। इसके अलावा अब तक खोदे गए टयूबवैलांे को प्राथमिकता से कमीशंड करें। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क हादसांे की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने नेशनल अर्थारिटी आफ इंडिया के अधिकारियांे को निर्देश दिए कि सर्किट हाउस से आगे एवं अन्य सड़क हादसांे की आशंका वाले स्थानांे पर इनकी रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। उन्हांेने इसके लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। इसी तरह चौहटन रोड़ पर कुर्जा फांटे तथा पचपदरा चौराहे पर भी सड़क हादसांे की आशंका के मददेनजर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने फरवरी माह मंे गौरव पथ का कार्य पूर्ण करवाने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि भामाशाह योजना मंे अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के लिए निजी चिकित्सालयांे की बैठक मंे आवश्यक जानकारी दी जाए। उन्हांेने परिवार नियोजन तथा टीकाकरण के लक्ष्यांे की प्राप्ति के लिए वृहद स्तर पर प्रयास करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने 181 पर दर्ज होने वाले प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारण करने, राजकीय चिकित्सालय के बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए स्थान उपलब्ध करवाने, सिणधरी चौराहे के समीप इंटरलाकिंग करवाने एवं पेचवर्क के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने नगर परिषद के अधिकारियांे को सिणधरी चौराहे पर ओवरब्रिज के नीचे हुए अतिक्रमण हटाने तथा नाले का कार्य तेजी से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता रणजीतसिंह, शंकरलाल मेघवाल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सुराराम चौधरी, हजारीराम बालवा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य सड़क पर खड़े नहीं रहे टैंकर : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने यातायात निरीक्षक को निर्देश दिए कि शहीद सर्किल से रोडवेज डिपो तक मुख्य सड़क मार्ग पर पानी के टैंकर अथवा बड़े वाहन खड़े नहीं रहे।


शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018

बाड़मेर से भारत माला बचपन यात्रा की शुरूआत


राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी पश्चिमी सीमा के दौरे पर

                बाड़मेर, 09 फरवरी। राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी ने शुक्रवार को बाड़मेर से भारत माला बचपन यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान चतुर्वेदी चौहटन क्षेत्र के विभिन्न सरहदी इलाकांे मंे पहुंचकर सरकारी योजनाआंे की क्रियान्विति, शिक्षा एवं बाल विकास सेवाआंे की स्थिति से रूबरू हुई। उन्हांेने आंगनबाड़ी केन्द्रांे, विद्यालयांे, पुलिस थानांे मंे पहुंचकर वास्तविकता जानी। साथ ही जनप्रतिनिधियांे एवं विभागीय अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ रुट लेवल तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
                बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पत्रकारांे से रूबरू होने के बाद राजस्थान राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी ने वीरातरा माता मंदिर पहुँच कर पूजा अर्चना की। उन्होंने इस दौरान विरात्रा माता मंदिर ट्रस्ट के सचिव भेर सिंह सोढा से मंदिर के इतिहास की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों की और से चतुर्वेदी का स्वागत किया गया। इसके उपरांत उन्होंने केलनोर ग्राम पंचायत परिसर में ग्रामीण महिलाओं एवं आमजन से सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान महिलाओं ने आबादी भूमि के पट्टे दिलवाने , प्रधानमंत्री आवास योजना, चिकित्सा सुविधा दिलवाने संबंधी समस्याओं से अवगत करवाया। श्रीमती मनन ने सीमावर्ती इलाकों की समस्याओं को राज्य सरकार तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की और से राजश्री योजना, उजज्वला गैस योजना, आवास योजना, मनरेगा समेत कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से जागृत होकर योजनाओं से लाभन्वित होने का अनुरोध किया । उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सरकारी योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लांभवित करवाए। साथ ही आमजन को योजनाओ के बारे में जानकारी दें। उन्होंने इस दौरान आंगनवाड़ी में पोषाहार एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सीय सेवाओ की जानकारी ली। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों से पोषाहार एवं शिक्षा की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली । यहां उन्होंने बालिकाओं कर साथ फोटो खिंचवाने के साथ उनसे गीत एवं कविता भी सुनी। इससे पहले उन्होंने केलनोर ग्राम पंचायत में ई-मित्र परआधार कार्ड,भामाशाह कार्ड एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण एवं भुगतान की जानकारी ली। इसके उपरांत राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय की केलनोर में बालिकाओं से रूबरू होकर शिक्षा के साथ हुनर भी सीखने की बात कही । उन्होंने कहा कि बालिकाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से अधिकाधिक बलिकाओं को शिक्षा से जोड़ने की अपील की। इस दौरान उन्होंने टांके में बारिश के पानी का संग्रहण एवं इसके उपयोग के बारे में जानकारी ली । उन्होंने विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रगान गाकर सरहद पर देशभक्ति की भावना का संचार किया। केलनोर के हॉस्पिटल में महिलाओं से चिकित्सीय सेवाओं की जानकारी ली। इस दौरान उपस्थित कार्मिक ने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मना कर गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक परामर्श व उपचार उपलब्ध करवया जाता है ।यात्रा के दौरान श्रीमती चतुर्वेदी सीमा सुरक्षा बल के जवानों से भी रूबरू हुई । इसके उपरांत उन्होंने राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय मिठडाउ मंे आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र एवं विद्यालयों में बच्चों के लिए संचालित किये जा रहे योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बाल संरक्षण आयोग के गठन एवं ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण इकाइयों के गठन एवं उनको प्रभावी रूप से संचालित करने की जानकारी ली। उन्होंने पालनहार योजना , राजश्री योजना तथा सीआरसी कर बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके उपरांत बीजराड़ पुलिस थाने का अवलोकन किया। उन्हांेने बच्चांे के लिए हैल्प डेस्क लगाने के निर्देश दिए। श्रीमती चतुर्वेदी ने शुक्रवार शाम को पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित बैठक मंे विकास एवं बाल विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक जितेंद्र सिंह नरुका , विकास अधिकारी हनुवीर सिंह , सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक नानकचंद चंद्रोदय , महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक प्रह्लाद सिंह राजपुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि आगामी 21 फरवरी तक चलने वाले इस यात्रा के तहत श्रीमती चतुर्वेदी सरहदी इलाकों में पहुंच कर राज्य सरकार की योजनओं की क्रियांवति एवं बच्चों के शिक्षा की स्थिति से रूबरू हो रही है।














गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018

भारत माला बचपन यात्रा के तहत चतुर्वेदी शुक्रवार से बाड़मेर के दौरे पर


चतुर्वेदी शिक्षा की स्थिति का जायजा लेकर करेगी जन कल्याणकारी योजनाआंे की समीक्षा

                बाड़मेर, 08 फरवरी। राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी भारत माला बचपन यात्रा के तहत शुक्रवार से 11 फरवरी तक बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगी। इस दौरान सरहदी इलाकांे मंे राज्य सरकार की योजनाआंे की क्रियान्वति एवं बच्चांे की शिक्षा की स्थिति की जानकारी लेगी। इसके अलावा जिला,ब्लाक एवं ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण इकाइयांे का गठन तथा उनके प्रभावी रूप से संचालित करने के बारे मंे समीक्षा की जाएगी।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी शुक्रवार प्रातः 9.30 बजे सर्किट हाउस मंे पत्रकारांे से रूबरू होगी। इसके उपरांत वे चौहटन एवं गडरारोड़ इलाके के सरहदी गांवांे बुकड़, लकड़ासर, पंूजासर, केलनोर, रतासर मंे बच्चांे की शिक्षा एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे तथा आंगनबाड़ी केन्द्रांे पर मिलने वाली सेवाआंे की जानकारी लेगी। इसी दिन चतुर्वेदी शाम 4 बजे पंचायत समिति चौहटन के सभागार मंे तहसील स्तरीय अधिकारियांे के साथ बाल अधिकारांे पर समीक्षा बैठक लेगी। चौहटन मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 10 फरवरी को प्रातः 7.30 बजे रवाना होकर प्रातः 8.30 बजे रामसर पहुंचेगी। इस दौरान तामलोर, मुनाबाव, रोहिड़ी, बोई गांव मंे आंगनबाड़ी केन्द्रांे, पुलिस थानांे, राजकीय चिकित्सालयांे मंे बालकांे को दी जा रही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे की समीक्षा करेगी। शिव पंचायत समिति के डाक बंगले मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 11 फरवरी को पांचला, सुंदरा, फलिया गांव मंे बच्चांे की शिक्षा की स्थिति एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे की क्रियान्विति संबंधित जानकारी लेगी। इसके उपरांत शाम 6 बजे शिव के लिए प्रस्थान करेगी। श्रीमती चतुर्वेदी बाड़मेर प्रवास के दौरान जिला ,ब्लाक एवं तहसील स्तरीय बैठकांे मंे आईसीडीएस कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ियांे की स्थिति की समीक्षा, पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज प्रकरणांे की स्थिति, आरटीई एक्ट के तहत प्रवेशित बच्चांे के लिए निर्धारित मापदंडांे की पालना, पालनहार योजना, राजश्री एवं छात्रवृति योजनाआंे, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाआंे तथा बाल श्रम की रोकथाम को किए गए प्रयासांे की समीक्षा करेगी। इन बैठकांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...