गुरुवार, 16 नवंबर 2017

बेटियांे के जन्म पर पौधारोपण करें : नकाते

                बाड़मेर, 16 नवंबर। चिकित्सा संस्थानांे मंे बेटियांे का जन्म होने पर उसके नाम से एक पौधा आवश्यक रूप से लगाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला ग्रामीण स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमांे मंे निर्धारित समयावधि मंे लक्ष्य हासिल करें। उन्हांेने चिकित्सा संस्थानांे मंे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि चिकित्सा संस्थाआंे मंे मरीजांे के लिए समुचित सुविधाएं मुहैया कराई जाए। ताकि उनको किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हो।  बैठक के दौरान पीसिटीएस लाईन लिस्ट, एएनसी, डिलीवरी, टीकाकरण, आन लाईन जेएसवाई भुगतान, मुख्यमंत्री राजश्री योजना प्रथम एवं दूसरी किस्त, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, टीकाकरण, सघन मिशन इन्द्रधनुष, परिवार कल्याण कार्यक्रम, निःशुल्क दवा एवं जांच एवं आशा सहयोगिनी के चयन और आशा सॉफ्ट में समय पर सूचनाआंे का इन्द्राज करने के बारे मंे विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रीत मोहिंदर सिंह, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी स्वास्थ्य डॉ पी सी दीपन, जिला परियोजना समन्वयक आरएमएससी डॉ बीएस गहलोत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सचिन भार्गव, जिला समन्वयक राकेश भाटी, अनिल व्यास, उमेदा राम एवं समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।



बुधवार, 15 नवंबर 2017

स्थाई समिति की बैठक मंे 515 लाख के कार्याें का अनुमोदन

                बाड़मेर, 15 नवंबर। जिला परिषद की शिक्षा स्थाई समिति की बैठक बुधवार को जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की उपस्थिति एवं फतेह खान की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई। इस दौरान सर्व शिक्षा अभियान की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2017-18 मंे विद्यालयांे मंे अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण एवं मेजर रिपेयर कार्याें के 515.60 लाख के कार्याें का अनुमोदन किया गया।

                बैठक के दौरान अध्यक्ष फतेह खान की ओर से अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण राप्रावि भइयांे की ढाणी की स्वीकृति को निरस्त करने के कारणांे की जांच कर जांच रिपोर्ट अविलंब प्रस्तुत करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक को दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने निरस्त अतिरिक्त कक्षा कक्ष निर्माण कार्य राप्रावि भइयांे की ढाणी, बडनावा की वित्तीय स्वीकृति पूनः जारी करने के निर्देश अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान को दिए। इस दौरान शिक्षा समिति सदस्य मकोमल, श्रीमती पुष्पादेवी, श्रीमती पन्नी जाट, जिला शिक्षा अधिकारी गोपालसिंह सोढ़ा, अतिरिक्त जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान रेखाराम चौधरी, सहायक अभियंता यशवंत चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी गुरूवार को बालोतरा आएंगे

                बाड़मेर, 15 नवंबर। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी दो दिवसीय दौरे पर गुरूवार को बालोतरा आएंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी गुरूवार रात्रि मंे 8.30 बजे बालोतरा पहुंचेंगे। इसके उपरांत 17 एवं 18 नवंबर को स्थानीय कार्यक्रमांे मंे शामिल होकर जन समस्याएं सुनेंगे। चौधरी 19 नवंबर को प्रातः 8 बजे सोजत के लिए रवाना होंगे।

मासिक रोजगार कैम्पस शिविर गुरूवार को

                बाड़मेर, 15 नवंबर। जिला रोजगार कार्यालय की ओर से गुरूवार को प्रातः 11 बजे जिला रोजगार कार्यालय में मासिक कैम्पस शिविर का आयोजन किया जाएगा।

                जिला रोजगार अधिकारी हरीश कुमार नैनकवाल ने बताया कि इस शिविर में भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से मौके पर ही बीमा एजेन्टों का चयन किया जाएगा। बीमा एजेंटांे के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण रखी गई है। उन्हांेने बताया कि राष्ट्रीय शहरी आजीविका परिषद एवं राजस्थान कौशल विकास एवं आजीविका विकास निगम की ओर से संचालित विभिन्न प्रशिक्षण काय्रक्रमों में प्रशिक्षण के लिए चयन किया जाएगा। इच्छुक आशार्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी फोटो कापी तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होकर शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकते है। उन्होंने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार अक्षत योजना को भामाशाह से एकरूप किया जाना है। अक्षत योजना 2012 (राजस्थान बेरोजगारी भता योजना) के तहत राजस्थान राज्य के पात्र स्नातक बेरोजगार आशार्थियों को सूचित किया गया है कि वे अक्षत योजना का ऑन लाईन आवेदन करते समय भामाशाह नंबर अवश्य अंकित करें तथा स्वयं का घोषणा पत्र के रूप में विभागीय फार्म एनक्सर 1 अवश्य अपलोक करे जिससे उनका आवेदन पत्र स्वीकृत किया जा सकें।

औद्योगिक समिति की बैठक 23 को

                बाड़मेर, 15 नवंबर। जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 23 नवंबर को दोपहर 4.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

                जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण की पुष्टि, गत बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की अनुपालना समेत विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविर 16 नवंबर से

                बाड़मेर, 15 नवंबर। अपरिहार्य कारणांे से स्थगित किए गए पंडित दीनदयाल विशेष योग्यजन शिविर गुरूवार से प्रारंभ होंगे।

                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र पूनिया ने बताया कि 16 नवंबर को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गिड़ा, 17 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समदड़ी, 20 को पंचायत समिति धोरीमन्ना, 22 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनाउ एवं कल्याणपुर, 27 को पंचायत समिति बालोतरा तथा 4 दिसंबर को पंचायत समिति बालोतरा मंे पंडित दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक सोमवार को जिला चिकित्सालय मंे दोपहर 12 से 2 बजे तक दिव्यांगांे का पंजीकरण होगा। इसके अलावा बाड़मेर नगर परिषद क्षेत्र मंे कम पंजीयन के कारण नगर परिषद बाड़मेर मंे दिव्यांगांे का पंजीयन 18 नवंबर को शिविर आयोजित होगा।

वरिष्ठ नागरिकों एवं निशक्तजनों को घर बैठे मिलेगा राशन सामग्री का फूड कूपन

                बाड़मेर, 15 नवंबर। वरिष्ठ नागरिकांे एवं निशक्तजनांे को अब घर बैठे राशन सामग्री मिल सकेगी। इसके लिए रसद विभाग की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे है।

                नई व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत निर्धारित मापदण्डों के तहत खाद्य सुरक्षा सूचियों में शामिल वरिष्ठ नागरिक, निशक्तजन जैसे पात्र लाभार्थी जो सिंगल यूनिट है एवं किन्हीं अपरिहार्य कारणों के चलते उचित मूल्य की दुकानों पर पहुंचकर खाद्यान्न सामग्री प्राप्त करने में असमर्थ हैं, उनको उचित मूल्य दुकानदार उनके निवास स्थान पर फूड कूपन उपलब्ध कराएंगे। कूपन के माध्यम से ऐसे पात्र लाभार्थी किसी से भी अपने हिस्से की खाद्य सामग्री मंगवा सकते हैं। रसद विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार फूड कूपन के लिए जिला रसद अधिकारियों द्वारा सर्वप्रथम विभाग के एनआईसी शाखा के सहयोग से उचित मूल्य दुकानवार पात्रता सूची में से इन श्रेणियों के लाभार्थियों का चिन्हीकरण किया जाएगा। उसके बाद चिन्हित लाभार्थियों की संख्या के अनुसार जिला रसद अधिकारी की ओर से दो प्रतियों में फूड कूपन मात्रा एवं श्रेणी के साथ छपवाए जाएंगे। जारी निर्देश में बताया गया है कि चिन्हित लाभार्थियों को पात्रतानुसार अन्त्योदय अन्न योजना एवं अन्य पात्र परिवार 12 महीने के लिए 12 फूड कूपन जिला रसद अधिकारी द्वारा उपलब्ध करवाये जाएंगे। इन कूपनों के माध्यम से लाभार्थी को एक साथ अधिकतम तीन माह का राशन प्राप्त करने का अधिकार होगा।

मंगलवार, 14 नवंबर 2017

दुर्घटनाओं में मृत व्यक्तियों के परिजनों को पचास-पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

                बाडमेर, 14 नवम्बर। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने के कारण मृतकों के परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से पचास- पचास हजार रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत की गई है।

                जिला कलक्टर (आ.प्र.सहा. एवं नागरिक सुरक्षा) शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बायतु तहसील क्षेत्र में गंगाराम पुत्र जेठाराम जाट निवासी धतरवालों का सरा (छतर का पार) शिव तहसील क्षेत्र में जगदीश उर्फ जेकाराम पुत्र प्रहलादराम मेघवाल निवासी रासारा तला मुंगरिया, कैलाशनाथ पुत्र सुमारनाथ जोगी निवासी जोगियों की ढाणी मतुजा, धोरीमना तहसील क्षेत्र में निलम पुत्री दीनाराम मेघवाल निवासी खरड, चौहटन तहसील क्षेत्र में श्रीमती मतीदेवी पत्नी किशनाराम भील निवासी ढोक, सवाईराम पुत्र गोरखाराम मेघवाल निवासी मगरा चौहटन, सिवाना तहसील क्षेत्र में धनाराम पुत्र नवाराम मेघवाल निवासी मेली, सेडवा तहसील क्षेत्र में रेखाराम पुत्र पांचाराम गुरूडा निवासी भुणिया, गुडामालानी तहसील क्षेत्र में प्रकाश पुत्र बुधराम विश्नोई निवासी खडाली ग्राम पंचायत राणासर खुर्द, सिणधरी तहसील क्षेत्र में रामाराम पुत्र भेराराम जाट निवासी सडा, पचपदरा तहसील क्षेत्र में खंगाराराम पुत्र किशनाराम कलबी निवासी बुडीवाडा तथा समदडी तहसील क्षेत्र में माफी कुमारी पुत्री चौथाराम मेघवाल निवासी खण्डप की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर मृतकों के परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से पच्चास- पच्चास हजार रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो जाने पर स्वर्गीय अणसी देवी पत्नी भूराराम रबारी निवासी रबारियों की ढाणी बोथिया जागीर कपूरडी तहसील बाडमेर के आश्रित भूराराम पुत्र हुकमाराम को चार लाख रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की जाती है।

बालोतरा में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 17 को

                बाड़मेर, 14 नवंबर। एक दिवसीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन पंचायत समिति बालोतरा में 17 नवम्बर को तथा पंचायत समिति सिवाना में 29 नवम्बर को प्रातः 11 से दोपहर 4 बजे तक किया जाएगा।

                जिला उद्योग केन्द्र के सहायक निदेशक ने बताया कि उक्त शिविर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, भामाशाह रोजगार सृजन कार्यक्रम के आवेदन पत्रों की जानकारी, दस्तकारों के शिल्पी पहचान पत्र, प्रधानमंत्री बुनकर मुद्रा आवेदन पत्र एवं राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना 2014 की ऑन लाईन की जानकारी कराई जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी कराई जाएगी।

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे जन सहयोग के लिए बैठक गुरूवार को

                बाड़मेर, 14 नवंबर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तीसरे चरण मंे जन सहयोग के लिए विभिन्न विभागीय अधिकारियांे, संगठनांे के प्रतिनिधियांे एवं भामाशाहांे के साथ जिला कलक्टर कक्ष मंे गुरूवार को दोपहर तीन बजे बैठक रखी गई है।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि इस बैठक मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे यथासंभव सहयोग एवं भागीदारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधियांे एवं भामाशाहांे को आमंत्रित किया गया है।

विटामिन ए का चौतीसवां चरण 15 नवंबर से

                बाड़मेर, 14 नवंबर। बाडमेर जिले में विटामिन ए का चौतीसवां चरण 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलाया जाएगा।

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि इसके अन्तर्गत 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाडी केन्द्र, उप. स्वा. केन्द्र, सामु. स्वा. केन्द्र, उप जिला अस्पताल, जिला अस्पताल पर विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। यह खुराक 6 माह के अन्तराल से पिलाई जाती है उनके मुताबिक विटामिन ए देने से बच्चों में दस्त एवं निमोनिया आदि बीमारियों के घातक प्रभाव में कमी लाई जा सकती है। विटामिन ए 5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों कि मृत्युदर में भी कमी लाता है। कार्यक्रम के दौरान 1 से 5 साल तक के बच्चों को आंगनबाडी कार्यकर्ता, आंगनबाडी केन्द्र के बच्चों को विटामिन ए की 2 एम.एल. खुराक पिलायेगी है एवं 9 माह के बच्चों को जिन्हे मिजल्स के साथ विटामिन ए नहीं दी गयी है को विटामिन ए की 1 एमएल खुराक पिलाई जाएगी। जिन स्थानों पर आंगनबाडी केन्द्र नहीं है वहां एएनएम की ओर से 1 से 5 साल के बच्चों को यह खुराक पिलाई जाएगी।

उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान रसद सामग्री प्राप्त करें

                बाड़मेर, 14 नवंबर। माह नवंबर 2017 के खाद्यान्न की आपूर्ति संबंधित उचित मूल्य दुकानदार को की जा चुकी है। उपभोक्ता पखवाड़े के दौरान संबंधित उचित मूल्य दुकान पर जाकर माह नवम्बर 2017 का खाद्यान्न प्राप्त कर सकते है।

                जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि यदि किसी उपभोक्ता का पूर्व माह अक्टूबर 2017 को खाद्यान्न बकाया है तो विभागीय निर्देशानुसार संबंधित उचित मूल्य दुकानदार के पास यदि स्टॉक रहता है तो प्राप्त करें। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक माह में संबंधित उचित मूल्य दुकान पर जाकर अपना खाद्यान्न प्राप्त करें। उन्हांेने बताया कि उचित मूल्य दुकानादारांे को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक माह उचित मूल्य दुकान खोलकर प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को प्रति माह नियमानुसार वितरण करना सुनिश्चित करें। यदि कोई उपभोक्ता पूर्व माह में खाद्यान्न से वंचित रहा है तो उपभोक्ता पखवाडे में विभागीय निर्देशानुसार वितरण करना सुनिश्चित करेंगे तथा यदि खाद्यान्न अवशेष नही है एवं उपभोक्ता वंचित रहने की स्थिति में उनकी सूची बनाकर मांग इस कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। उपभोक्ता वंचित रहने की सूचना के अभाव में अथवा समय पर वितरण नही करने पर संबंधित उचित मूल्य दुकानदार के विरूद्ध कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उनके मुताबिक जिले के समस्त प्रवर्तन स्टॉफ को निर्देश दिए गए है कि वे उपभोक्ता पखवाडे के दौरान उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण कर प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को खाद्यान्न की पहुॅच सुनिश्चित करें। कोई भी उपभोक्ता खाद्यान्न से वंचित नही रहना चाहिए। साथ ही प्रत्येक उचित मूल्य दुकान समय पर पोस मशीन से वितरण कर माह नवम्बर 2017 का आवंटित खाद्यान्न शत प्रतिशत वितरण करवाना सुनिश्चित करेंगे।

उचित मूल्य दुकानदारांे के लिए साक्षात्कार तिथियां निर्धारित

                बाड़मेर, 14 नवंबर। जिले मंे रिक्त एवं अतिरिक्त नई उचित मूल्य दुकानांे के उचित मूल्य दुकानदारांे के साक्षात्कार की तिथियां निर्धारित की गई है।

                जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि 20 नवंबर को बाड़मेर एवं शिव तहसील के लिए प्रातः 11 बजे, गडरारोड़ एवं रामसर के लिए दोपहर 3 बजे, 21 नवंबर को चौहटन के लिए 11 बजे, सेड़वा के लिए 3 बजे साक्षात्कार होंगे। इसी तरह धोरीमन्ना एवं गुड़ामालानी तहसील के लिए 22 नवंबर को 11 बजे,सिणधरी एवं गिड़ा के लिए 3 बजे एवं 23 नवंबर को बालोतरा नगर परिषद एवं पचपदरा तहसील के लिए प्रातः 11 बजे एवं सिवाना तथा समदड़ी तहसील के लिए दोपहर 3 बजे साक्षात्कार हांेगे। उन्हांेने बताया कि संबंधित समस्त आवेदकों एवं उचित मूल्य दुकान आवंटन सलाहकार समिति के सदस्यों को डाक के जरिए कॉल लेटर भिजवा दिए गए है। समस्त आवेदकांे को निर्धारित तिथि एवं स्थान पर मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

सोमवार, 13 नवंबर 2017

बीएसएफ का सेक्टर लेवल क्रास कंट्री स्पेशल टूर्नामेंट आयोजित

                बाड़मेर, 13 नवंबर। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सीमा सुरक्षा बल अंतर वाहिनी सेक्टर लेवल क्रॉस कंट्री  स्पेशल टूर्नामेंट का आयोजन 63 वीं वाहिनी की ओर से  किया गया। 

                बारह किलोमीटर की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता राज पॉवर प्लांट, भादरेश (बाड़मेर) से  शुरु हो कर  फायरिंग रेंज, जालीपा में समाप्त हुई। इसमें बाड़मेर सेक्टर की सभी वाहिनियों  की टीमों ने हिस्सा लिया। प्रत्येक टीम में 01 अधिकारी, 01 अधीनस्थ अधिकारी और 04 जवान, कुल 24 कार्मिकों ने भाग लिया लिया। टीम अस्पर्धा में 115 वीं वाहिनी ने प्रथम एवं 63 वीं वाहिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, वहीं एकल स्पर्धा में 151वीं वाहिनी के आरक्षक गौतम कुमार ने प्रथम और 115 वीं वाहिनी के आरक्षक राजीव कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपमहानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी तथा व्यतिगत स्पर्धा  में स्थान पाने वाले शीर्ष तीनों धावकों को मैडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में उपमहानिरीक्षक गौतम ने इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। साथ ही सुरक्षा बलों में शारीरिक तथा मानसिक मजबूती के लिए  खेलकूद एवं इस तरह के आयोजन को आवश्यक बताया। इस अवसर पर कमांडेंट श्याम कपूर, एस एस सेहरावत, प्रदीप कुमार शर्मा के अलावा सभी वाहिनियों से बड़ी संख्या में अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।



प्रभारी मंत्री गोयल 23 को बाडमेर आएंगे, विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे

                बाड़मेर, 13 नवंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल अपनी एक दिवसीय यात्रा पर 23 नवम्बर को बाड़मेर आएगें।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भू जल विभाग मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री गोयल 23 नवम्बर को जैतारण से प्रातः 6 बजे प्रस्थान कर 10.30 बजे सर्किट हाउस बाडमेर पहुंचेगे। वे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में प्रातः 11 से 2 बजे तक जिले में संचालित समस्त योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेने के बाद बाडमेर से दोपहर 3 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

बाल दिवस सप्ताह मंगलवार 14 नवंबर से, आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम

                बाड़मेर, 13 नवंबर। बच्चों के लिए संवेदनशील माहौल बनाने के लिए 14 से 20 नवंबर तक बाल दिवस को बाल सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।


                राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मनन चतुर्वेदी ने बताया कि इसके तहत राज्य के संबंधित विभागों की ओर से नाबालिग बालक,बालिकाओं से जुड़ी विभिन्न योजनाओं तथा स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा बाल अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।  इसके तहत ’’बेटी बचाओ बेटी पढाओ विषय पर वाद विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता, अंताक्षरी एवं  गायन प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। श्रीमती मनन चतुर्वेदी ने बताया कि बच्चों को पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराते हुए ’’ गुड टच एवं बैड टच’’ के बारे में समझाने के साथ बाल विवाह एवं बाल श्रम से संबंधित फिल्में बच्चों को दिखाई जाएगी। बाल सप्ताह के समापन कार्यक्रम में वाद-विवाद, चित्रकला, गायन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा तथा सुरक्षित बचपन की शपथ दिलाई जाएगी।

शिव मंे दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर मंगलवार 14 नवंबर को

                बाड़मेर, 13 नवंबर। शिव पंचायत समिति मुख्यालय पर मंगलवार को दिव्यांग प्रमाणीकरण शिविर आयोजित होगा। जबकि समदड़ी मंे आयोजित होने वाला शिविर अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि शिविर के दौरान दिव्यांगांे का प्रमाणीकरण किया जाएगा।

विकास कार्य पूर्ण करवाने के साथ उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाएं : नकाते

प्रगति नहीं लाने वाले अधिकारियांे को नोटिस जारी करने के निर्देश
                बाड़मेर, 13 नवंबर। विकास कार्य समय पर पूर्ण करवाने के साथ प्राथमिकता से उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाए। अपेक्षा के अनुरूप प्रगति नहीं लाने वाले अधिकारियांे को नोटिस जारी किए जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश जारी किए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत अन्य ग्रामीण विकास योजनाआंे मंे स्वीकृत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाए जाए। उन्हांेने पंचायत समितिवार विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि 20 नवंबर से पहले उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र अपलोड किए जाए। उन्हांेने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत 30 नवंबर तक 50 फीसदी कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने विकास कार्याें की जीयो टेगिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि ग्रामीण विकास योजनाआंे के कार्याें मंे अपेक्षित प्रगति लाने के लिए पंचायत समिति स्तर पर नियमित रूप से मोनेटरिंग करने के साथ टीमंे गठित कर आवास एवं अन्य कार्याें का मौके पर जाकर सत्यापन किया जाए। साथ ही लाभार्थियांे को कार्य करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।

                इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा को छोड़कर अन्य विकास योजनाआंे मंे 10 लाख से अधिक की लागत के कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग की तैयारी की जाए। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे के तहत प्रगतिरत कार्याें की विस्तार से समीक्षा करते हुए उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के द्वितीय चरण के कार्याें को यथाशीघ्र पूर्ण करवाया जाए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहरा ने समस्त एजेंसियांे को बैंक खातांे संबंधित विवरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने मनरेगा के तहत श्रमिकांे को मजदूरी का भुगतान करवाने के अलावा विलंबित भुगतान के संबंध मंे प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता जलग्रहण बलवीरसिंह ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की प्रगति से संबंधित जानकारी दी। लेखाधिकारी ताराचंद चौहान ने एसएफसी, टीएफसी के बकाया उपयोगिता एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र भिजवाने के लिए कहा। समीक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, अधिशाषी अभियंता मनरेगा कबीर अख्तर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



संयुक्त टीम करेगी सीवरेज लाइन का फ्लो टेस्ट

जलदाय विभाग को उपभोक्ताआंे से बकाया वसूली करने के निर्देश
                बाड़मेर, 13 नवंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिला मुख्यालय पर संयुक्त टीम से सीवरेज लाइन का फ्लो टेस्ट करवाने के निर्देश दिए है। उन्हांेने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जिला प्रशासन, नगर परिषद, जलदाय विभाग तथा आरयूआईडीपी के प्रतिनिधियांे की एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए।

                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने नगर परिषद के अधिकारियांे को राजकीय चिकित्सालय, विवेकानंद सर्किल एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग समेत अन्य स्थानांे पर क्षतिग्रस्त सड़कांे की प्राथमिकता से मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को शहर मंे विभिन्न स्थानांे पर क्षतिग्रस्त पाइप लाइनांे को प्राथमिकता से दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना के तहत कार्य मंे प्रगति लाने के साथ ट्रांसफार्मरांे की जांच की जाए। जिला कलक्टर ने ढ़ीले विद्युत तार सही करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को परिवार कल्याण के कार्यक्रम एवं मिशन इन्द्रधनूष के तहत प्रगति लाने की बात कही। जिला कलक्टर ने बजट घोषणाआंे, कलक्टर कांफ्रेस एवं मुख्यमंत्री के निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, मांगीलाल जाट, अधिशाषी अभियंता सोनाराम चौधरी, सूराराम चौधरी, बंशीधर पुरोहित, अश्विनी कुमार जैन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


शनिवार, 11 नवंबर 2017

जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को

                बाड़मेर, 11 नवंबर। जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक सोमवार को सांय 4.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे रखी गई है।

                जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि इस दौरान यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 15 को

                बाडमेर, 11 नवंबर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 15 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, महात्मा गांधी नरेगा योजना वर्ष 2018-19 के प्लान एवं वितीय वर्ष 2017-18 के अतिरिक्त प्लान का अनुमोदन एवं प्रगति समीक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा एवं जिला परिषद की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

राजकीय सेवाएं बाधित करने वाले चिकित्सकांे के खिलाफ होगी कार्रवाई

                बाड़मेर, 11 नवंबर। हड़ताल पर गए चिकित्सक राजकीय सेवाएं बाधित करने का प्रयास करने के साथ सरकारी कार्मिकांे को भी धमका रहे है। इस तरह की गतिविधियांे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मानवता नहीं रखने वाले चिकित्सक एवं तथाकथित चिकित्सक नेताआंें की ओर से कुछ कार्मिकांे पर आशा साफ्ट पर सूचनाएं इन्द्राज नहीं करने के लिए दबाव डाला जा रहा है। इसके अलावा टीकाकरण नहीं करने के लिए भी चिकित्साकर्मियांे को तथाकथित रूप से धमकाया जा रहा है। आनलाइन इंट्री नहीं होने से आशा सहयोगिनी की तनख्वाह नहीं बन पाएगी। यह भी बात सामने आई है कि कुछ चिकित्सक इस तरह की तथाकथित हरकत के जरिए आगामी समय मंे आशा सहयोगिनियांे को भी अपने साथ हड़ताल मंे शामिल करने का प्रयास कर रहे है। जिला कलक्टर ने बताया कि इस तरह की सूचना को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से आशा सुपरवाइजर एवं डीपीएम तथा अन्य कार्मिकांे को पूरा सहयोग दिया जाएगा। उनके मुताबिक राजकाज मंे बाधा डालने वाले चिकित्सकांे के खिलाफ रेस्मा एवं राजकाज मंे बाधा डालने का मामला दर्ज करने के साथ उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। इधर, बाड़मेर के राजकीय चिकित्सालय मंे जिला प्रशासन की ओर से समझाइश के बाद कुछ चिकित्सकांे ने शनिवार को कार्य भार ग्रहण कर लिया। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल, केयर्न इंडिया एवं अन्य स्वयंसेवी संगठनांे के सहयोग से भी चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक सोमवार को

                बाड़मेर, 11 नवंबर। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

बाड़मेर जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर आज विशेष अभियान

मतदाता सूचियों का विशेष पुनरीक्षण अभियान-2018
                बाड़मेर, 11 नवम्बर। बाड़मेर जिले में मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत रविवार को सभी मतदान केन्द्रों पर सघन अभियान चलाया जाएगा।
                जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित सभी पोलिंग बूथों पर विशेष अभियान रविवार को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक चलेगा। इसके तहत बीएलओ अपने-अपने मतदान केन्द्र पर मौजूद रहकर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते ने बताया कि रविवार को इस विशेष अभियान के तहत जिले में कोई भी व्यक्ति अपने संबंधित मतदान केन्द्र पर आकर मतदाता सूची देख सकेगा और यह जांच कर सकेगा उसमें स्वयं उसका एवं परिवार के पात्र सदस्यों के नाम जुड़े हुए हैं या नहीं। यदि मतदाता सूची में दर्ज नाम और अन्य विवरण में कोई त्रुटि हो तो वह पोलिंग बूथ पर ही बीएलओ के पास उपलब्ध प्रपत्र 8 भरकर आवश्यक संशोधन करवा सकता है। जिला कलक्टर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 12 नवम्बर को इस विशेष अभियान के लिए सभी बीएलओ को सम्बंधित मतदान केन्द्र पर मौजूद रहकर निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। सभी सुपरवाईजर्स एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अपने विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को मतदान केन्द्रों का निरीक्षण और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को इसकी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित बनाने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बीएलओ 15 नवंबर से 30 नवंबर तक घर घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी लोगों से इस अभियान का फायदा उठाने की अपील की है ताकि जिले की मतदाता सूचियों को त्रुटि रहित एवं अपडेट किया जा सके।
नया नाम जुड़वाने के लिए भरना होगा प्रपत्र-6 :  यदि किसी व्यक्ति को अपने परिवार में एक जनवरी 1999 को अथवा इससे पहले की जन्मतिथि वाले व्यक्ति का नाम जुड़वाना है तो वह रविवार को इस विशेष अभियान में मतदान केन्द्र पर उपलब्ध प्रपत्र 6 भरकर नाम जुड़वाने की कार्यवाही कर सकता है। साथ ही विदेश में रहने वाले अप्रवासी भारतीय प्रपत्र 6(1) भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं। इसके अलावा किसी मतदाता के दिवंगत होने या फिर शिफ्टिंग की स्थिति में प्रपत्र 7 भरकर नाम हटवाने की कार्यवाही की जा सकती है।

बना सकेंगे डूप्लीकेट मतदाता परिचय पत्र : जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यदि किसी का मतदाता परिचय पत्र खो गया हो तो वह इस अभियान के तहत अपने बूथ पर बीएलओ को ईपीआईसी-001 फार्म भरकर डूप्लीकेट के लिए आवेदन कर सकता है। इसके अतिरिक्त एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक स्थान से दूसरे स्थान पर शिफ्ट होने की स्थिति में आवश्यक संशोधन के लिए प्रपत्र 8 (1) भरकर जमा कराया जा सकता है।

शुक्रवार, 10 नवंबर 2017

बाडमेर पंचायत समिति की साधारण बैठक 14 को

                बाडमेर, 10 नवम्बर। बाडमेर पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक प्रधान श्रीमती पुष्पा देवी की अध्यक्षता में 14 नवम्बर को प्रातः 11.00 बजे पंचायत समिति के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी।

                विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण का पठन एवं अनुमोदन, महात्मा गांधी नरेगा योजना वार्षिक कार्य 2018-19 का अनुमोदन, पेयजल, बिजली, सडक सहित पंचायतीराज को हस्तान्तरित विभागों के कार्यो की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।

प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान अभिनन्दन समारोह 16 को

                बाडमेर, 10 नवम्बर। इलेक्ट्रोनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल साक्षरता दर उच्च करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान की शुरूआत की गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस सन्दर्भ में जिले में डिजिटल साक्षरता अभिनन्दन समारोह 16 नवम्बर को स्थानीय भगवान महावीर टाउन हॉल में प्रातः 11.00 बजे से सायं 5.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

राजस्व राज्य मंत्री 11 नवम्बर को साजियाली जाएंगे

                बाड़मेर, 10 नवंबर। राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) राजस्व, उपनिवेशन, सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग अमराराम चौधरी आज ग्राम साजियाली जाएंगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजस्व राज्य मंत्री चौधरी शनिवार 11 नवम्बर को ग्राम साजियाली में मेघवाल समाज के सम्मेलन तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रविवार 12 नवम्बर को बालोतरा में आयोजित युवा समारोह में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वे 13 नवम्बर को बालोतरा से सायं 7.30 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएगंे।

सीवरेज कार्याें का निरीक्षण,फ्लो टेस्ट के निर्देश

आरयूआईडीपी के परियोजना निदेशक ने किया सीवरेज कार्याें का निरीक्षण
                 बाड़मेर, 10 नवंबर। आरयूआईडीपी के परियोजना निदेशक डा.प्रीतम बी.यशवंत ने शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सीवरेज कार्याें का निरीक्षण कर सारी लाइनांे का फ्लो टेस्ट करने के निर्देश दिए।

                आरयूआईडीपी के परियोजना निदेशक डा.प्रीतम बी.यशवंत ने शुक्रवार को आफिसर कालोनी, रायकालोनी, स्टेशन रोड़ समेत कई स्थानांे पर सीवरेज कार्याें का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा, मुख्य अभियंता गिरीराजसिंह हाडा, आयुक्त प्रकाश डूडी, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार, अधिशाषी अभियंता बंशीधर पुरोहित एवं अन्य विभागीय अधिकारियांे तथा स्थानीय बाशिंदांे से सीवरेज सिस्टम के बारे मंे जानकारी ली। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते के विशेष आग्रह पर बाड़मेर पहुंचे परियोजना निदेशक यशवंत ने बार-बार ओवरफ्लो होने वाले मेन हाल को खुलवाकर देखा। पिछले कुछ दिनांे पूर्व सुपरजेट मशीन से सफाई कराने के कारण कार्य मंे सुधार देखा गया। परियोजना निदेशक ने सारी लाइनांे का फ्लो टेस्ट करवाने के बाद सीवर कनेक्शन करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि जिन लाइनांे मंे फ्लो टेस्ट सही नहीं हो अथवा कोई दिक्कत हो तो सुपर शक्कर मशीन की मदद से लाइनांे की सफाई करवाई जाए।





जिला कलक्टर ने की चिकित्सकांे से काम पर लौटने की अपील

                बाड़मेर, 10 नवंबर। चिकित्सकांे की हड़ताल गैरकानूनी एवं अवैधानिक है। राज्य सरकार की ओर से लगातार वार्ता के उपरांत भी चिकित्सक काम पर नहीं लौटे हैं। आमजन को राहत प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की ओर से रेस्मा लागू कर दिया गया है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बाड़मेर जिले के समस्त चिकित्सकांे से जनहित मंे काम पर लौटने का आहवान किया है। उन्हांेने बताया कि जो चिकित्सक काम पर लौटेगा उसके खिलाफ रेस्मा के तहत कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके अलावा जो चिकित्सक कार्य पर नहीं लौटेगा अथवा चिकित्सा सेवाआंे मंे बाधा डालेगा, उसके खिलाफ रेस्मा के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्हांेने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य प्रशासनिक पदांे पर कार्य करने वाले चिकित्सक अगर वापिस कार्यभार नहीं संभालंेगे तो उनका पद स्थापन निरस्त कर दिया जाएगा। उनको वापिस जूनियर पद चिकित्सा अधिकारी के रूप मंे कार्य करना होगा। जिला कलक्टर ने बताया कि जो चिकित्सक काम पर नहीं लौटेगा,उनको आवंटित किए गए सरकारी आवास निरस्त एवं सीज करने की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को एक चिकित्सक का आवास सीज किया गया। जिला कलक्टर ने बताया कि आमजन को चिकित्सा सुविधाएं मुहैया कराने के लिए निजी चिकित्सालयांे की ओर से भी सहयोग दिया जा रहा है। जिला मुख्यालय पर नेत्र ज्योति चिकित्सालय की ओर से शनिवार को चिकित्सक उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा अन्य चिकित्सालय भी सेवाआंे के लिए आगे आए है।

गुरुवार, 9 नवंबर 2017

सुरक्षा संबंधित स्टेडिंग कमेटी ने किया सरहदी इलाकांे का दौरा

बाड़मेर, 09 नवंबर। सुरक्षा संबंधित स्टेडिंग कमेटी ने गुरूवार को बाड़मेर जिले के सीमावर्ती इलाकांे का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
मेजर जनरल बी.सी. खंडूरी के नेतृत्व मंे सुरक्षा संबंधित स्टेडिंग कमेटी ने मुनाबाव सीमा चौकी पहुंची। जहां गार्ड आफ आनर के उपरांत सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने सुरक्षा संबंधित इंतजामांे की विस्तार से जानकारी दी। कमेटी ने सीमा सुरक्षा बल के जवानांे से रूबरू होकर समस्याएं जानी। कमेटी सदस्यांे ने मुनाबाव मंे पौधारोपण भी किया। इससे पहले स्टेडिंग कमेटी के मुनाबाव पहुंचने पर उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम, कमाडेंट शाम कपूर, कमाडेंट एच.एस.तोमर ने अगवानी की। स्टेडिंग कमेटी मंे मेजर जनरल बी.सी.खंडूरी के अलावा पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र, सांसद मधुकर मिस्त्री, दीपक अधिकारी, माल्याराज लक्ष्मी, शेरसिंह गुबाया, जयदेव काला, कर्नल सोनाराम चौधरी समेत 16 सदस्य शामिल रहे।





अर्न्तराष्ट्रीय कॉल्स का इन्द्राज करने के निर्देश

                बाड़मेर, 09 नवंबर। जिले में आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने एवं दूर संचार के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं प्रेषित करने से रोकने के लिए जिले की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित क्षेत्रों के टेलीफोन बूथों पर की जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय फोन कॉल्स का इन्द्राज करना आवश्यक होगा। इस संबंध में जिला मजिस्टेªेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने पब्लिक टेलीफोन बूथों के धारकों को आदेश जारी किए है।

जिला मजिस्ट्रेट नकाते ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 15 के पश्चिम में स्थित सभी पीसीओ एवं बाड़मेर शहर के पीसीओ के माध्यम से किए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कॉल के लिए पीसीओ के मालिकों तथा एजेन्टों को पृथक से एक रजिस्टर आवश्यक रूप से संधारित करने के आदेश जारी करते हुए हिदायत दी है कि वे अपने बूथ से किए जाने वाले प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय कॉल का पूर्ण विवरण सहित इन्द्राज करेंगे। उन्हें यह भी हिदायत दी है कि वे उक्त प्रकार के कॉल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कॉल किए जाने से पूर्व निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्राप्त करेंगे तथा रिकार्ड संधारित करते हुए सूचना प्रति सप्ताह संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेंगे तथा इसकी सूचना क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को भी देंगे। साथ ही वे किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टेलीफोन करने पर उसकी सूचना तत्काल निकट के पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक को देंगे। बूथ धारकों द्वारा संधारित उक्त रजिस्टर की समय समय पर तहसीलदार, कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। उक्त आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्ड भुगतना पड़ सकता है। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा।

बीएलओ मोबाईल एप प्रशिक्षण शनिवार को

                बाड़मेर, 09 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का आयोजन 30 नवंबर तक चलाया जा रहा है।

                निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि इसके लिए विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बाडमेर के समस्त पर्यवेक्षकों एवं समस्त बूथ लेवल अधिकारियों को मोबाईल एप का प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को प्रातः 10 बजे महावीर टाऊन हॉल बाड़मेर में रखा गया है। उन्हांेने बताया कि समस्त पर्यवेक्षक एवं समस्त बूथ लेवल अधिकारियांे को प्रशिक्षण मंे उपलब्ध होने के निर्देश दिए गए है।

सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प : किलक

केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड बाड़मेर के बालोतरा द्वितीय के नवीन शाखा भवन का उदघाटन
                बाड़मेर, 09 नवंबर। राज्य सरकार सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। सहकारिता के क्षेत्र मंे किसानांे के उत्थान के लिए कई कदम उठाए गए है। सहकारिता के माध्यम से कम ब्याज दर पर किसानांे को ऋण उपलब्ध कराने मंे प्रदेश अग्रणी स्थान पर है। सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड बाड़मेर के बालोतरा द्वितीय के नवीन शाखा भवन का उदघाटन के अवसर पर यह बात कही।

                इस अवसर पर सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में 21 लाख 50 हजार किसानों को 52 हजार 600 करोड़ रूपए बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया गया है। जो अपने आप में एक नया कीर्तिमान है। उन्होंनंे कहा कि आने वाले समय में लगभग 75 हजार करोड का ऋण बिना ब्याज के किसानों को वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। आने वाले समय में किसानों को 5.5 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंनंे कहा कि सहकारिता से जुडे सभी सदस्यों को समय पर ऋण मिले इसके लिए पूर्ण पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने किसानों को समय पर ऋण चुकाने का भी आह्वान किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में किसान के दुर्घटना में मृत्यु होने पर 6 लाख रूपये का बीमा कवरेज प्रदान किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि इस दुर्घटना बीमा के लिए प्रीमियम की राशि 55 रूपये आती है लेकिन किसान से मात्र 27.50 रूपये ही लिए जाते है एवं शेष राषि बैंक एवं शीर्ष बैंक की ओर से वहन की जाती है। उन्होंनंे कहा कि जो भी किसान सहकारी संस्थाओ से ऋण लेता है उनका इस योजना में अनिवार्य रूप से बीमा हो जाता है। उन्होंनें कहा कि सरकार ने समस्त ऋणी कृषकों के लिए सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना भी चालू की है उसका भी किसान लाभ उठाए। उन्हांेने नवीन भवन के निर्माण से आमजन को बेहतरीन सुविधाएं मिलने का भरोसा जताया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में प्रदेश में 900 से अधिक सहकारी गोदामों का निर्माण कराया गया है। सरकार की मंशा है कि हर ग्राम पंचायत पर ग्रामसेवा सहकारी समिति हो एवं उसके माध्यम से किसानों का विकास हो। उन्होंनंे बैंकों में रिक्त पदों को भरने का भरोसा दिलाया। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि बैंक की बेहतरीन उपलब्धियांे के कारण राष्ट्रीय स्तर सम्मानित किया गया है। उन्हांेने बैंक के आधुनिक नवाचार की सराहना करते हुए पारलू, असाड़ा एवं थोब मंे बैंक की नई शाखाएं खोलने की आवश्यकता जताई। उन्हांेने कहा कि बैंक की ओर से काश्तकारांे को न्यूनतम ब्याज दर पर अधिकाधिक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सहकारिता से गांव, गरीब और किसान का भला हुआ है। दुर्घटना बीमा की राशि 6 लाख करने के साथ नए सदस्यांे को भी प्राथमिकता से ऋण दिया जा रहा है। बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने बैंक की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के सदस्यांे को लाकर्स एवं तकनीकी के नए आयाम एटीएम,रूपे कार्ड आदि सुविधाआंे की सराहना की। उन्हांेने शून्य दर पर किसानांे को ऋण एवं रूपे कार्ड के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। समारोह के दौरान बैंक के सदस्यांे को रूपे किसान कार्ड, लाकर्स की चाबियां एवं समितियांे को माइक्रो एटीएम सुपुर्द किए गए। समारोह के दौरान अतिरिक्त रजिस्ट्रार सोहनलाल लखानी, प्रबंध निदेशक भंवरदान चारण,उप रजिस्ट्रार जितेन्द्र कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


खाद्य सुरक्षा के प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण करें : नकाते

जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं
बाड़मेर, 09 नवंबर। खाद्य सुरक्षा के प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। योग्य व्यक्ति के नाम खाद्य सुरक्षा योजना मंे जोड़ने की स्वीकृति प्रदान करने के साथ अन्य प्रकरणांे को निरस्त करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारियांे को इस संबंध मंे निर्देशित करते हुए यह बात कही। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान आमजन की ओर से 148 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि खाद्य सुरक्षा से संबंधित प्रकरणांे के निस्तारण के लिए अब ग्राम पंचायत स्तर से प्रस्ताव प्राप्त करने की जरूरत नहीं है। उन्हांेने कहा कि जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल के अलावा आम दिनांे मंे प्राप्त होने वाली परिवेदनाआंे पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आमजन को राहत प्रदान की जाए। जिला कलक्टर नकाते ने जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न स्थानांे से आए ग्रामीणांे की समस्याआंे को सुनने के साथ मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने रामदियो की बस्ती निवासी ग्रामीण के नाम खाद्य सुरक्षा योजना मंे जोड़ने, कगाउ मंे पेयजल समस्या का समाधान करने, देदूसर मंे रोके गए सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण को हटाने, महाबार मंे पानी के अवैध कनेक्शन हटाने, रबासर मंे सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने, चेनाणियो की ढाणी मंे खेत की नेकमबंदी करवाने, बलदेव नगर मंे आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, आबादी भूमि मंे पटटा जारी करवाने समेत कई मामलांे मंे संबंधित अधिकारियांे को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, उप महानिरीक्षक पंजीयन जीतेन्द्रसिंह नरूका, पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी, अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार, जी.आर.जीनगर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कटान मार्ग पर सड़क बनाएं :  जिला कलक्टर के समक्ष सिणधरी चौसीरा से आए एक ग्रामीण ने परिवाद प्रस्तुत किया कि मनरेगा के तहत बनने वाली ग्रेवल सड़क निर्धारित कटान मार्ग के बजाय दूसरी जगह पर बनाई जा रही है। इस पर सिणधरी पंचायत समिति के विकास अधिकारी को निर्धारित स्थान पर सड़क का निर्माण करवाने के निर्देश दिए गए।
लालूराम को मिला मनरेगा का भुगतान : जन सुनवाई के दौरान जूना पतरासर निवासी लालूराम ने मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं मिलने संबंधित परिवेदना प्रस्तुत की। इस पर जिला कलक्टर ने बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी को इसका भुगतान करवाने के निर्देश दिए। विकास अधिकारी ने तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर लालूराम की मनरेगा मजदूरी का भुगतान करवाया।




बुधवार, 8 नवंबर 2017

मृतक के आश्रित को चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

                बाड़मेर, 08 नवम्बर। नदी के बहते पानी में बहने से मृत्यु होने के कारण मृतक के आश्रित को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृत की जारी गई है।

                जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा) शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर रामजीवन पुत्र मुगलाराम बिश्नोई निवासी कबूली की नदी के बहते पानी मंे बहने से मौत होने पर मृतक की आश्रित श्रीमती पूनमीदेवी को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर की नवम्बर माह में आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित

                 बाड़मेर, 08 नवम्बर।  अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की नवम्बर माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 नवम्बर को रामसर कलस्टर की रामसर एवं तामलियार ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत तामलियार, 22 नवम्बर को ईटादा कलस्टर की दीनगढ, ईटादा, रबासर एवं सरूपे का तला ग्राम पंचायत के लिए दीनगढ़ तथा 29 नवम्बर को गंगासरा कलस्टर की सोनडी, कारटिया, औगाला एवं पनोरिया ग्राम पंचायत के लिए औगाला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसमें किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी होने पर उसके उपचार, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन एवं पोषाहार वितरण के संबंध मंे समस्या होने पर जन सुनवाई की जाएगी।

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

20 नवम्बर तक दावे एवं आपतियां प्राप्त की जा सकेगी
                 बाडमेर, 08 नवम्बर। भारत निर्वाचन विभाग द्वारा अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2018 के सन्दर्भ में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है।

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर कलक्टर) ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि 20 नवम्बर, 2017 तक दावे एवं आपतियां प्राप्त की जा सकेगी।  11 नवम्बर एवं 18 नवम्बर को मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्ठियों का ग्रामसभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन एवं सत्यापन किया जाएगा। राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपतियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथियां 12 नवम्बर एवं 19 नवम्बर निर्धारित की गई है।  4 दिसम्बर को दावे एवं आपतियों का निस्तारण किया जाएगा। 5 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक डेटाबेस अपडेट करना, फोटोग्राफ मर्ज करना, कन्ट्रोल टेबलस को अपडेट करना एवं पूरक की तैयारी एवं मुद्रण का कार्य किया जाकर 5 जनवरी, 2018 को मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 13 को

                 बाड़मेर, 08 नवम्बर। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 13 नवम्बर को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार 9 नवम्बर को

                बाड़मेर, 08 नवम्बर। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन गुरूवार 9 नवम्बर को प्रातः 10 बजे अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समिति में दर्ज प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेकर मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

सुरक्षा संबंधित स्टेडिंग कमेटी गुरूवार को बाड़मेर के दौरे पर

                बाड़मेर, 08 नवंबर। सुरक्षा संबंधित स्टेडिंग कमेटी एक दिवसीय दौरे पर गुरूवार को बाड़मेर आएगी। इस दौरान कमेटी सदस्य वायुसेना एवं सेना के अलावा सीमावर्ती इलाकांे का भ्रमण करेगी।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि सुरक्षा संबंधित स्टेडिंग कमेटी मेजर जनरल बी.सी.खंडूरी के नेतृत्व मंे 9 नवंबर को प्रातः 8.30 बजे जैसलमेर से रवाना होकर 11 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इस दौरान प्रातः 11.15 से 1 बजे तक वायुसेना स्टेशन उत्तरलाई एवं सैन्य इलाकांे का दौरा करेगी। कमेटी सदस्य इसके उपरांत दोपहर 3 से 5 बजे के मध्य सीमावर्ती इलाकांे का दौरा कर सुरक्षा से जुड़े बिन्दूआंे पर विचार-विमर्श करेगी। इसके उपरांत शाम 5 बजे जोधपुर के लिए रवाना होने का कार्यक्रम निर्धारित है।

डेयरी विकास के साथ थारपारकर नस्ल को बढ़ावा देने की जरूरत : किलक

सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की
                बाड़मेर, 08 नवंबर। बाड़मेर जिले मंे डेयरी विकास की काफी संभावना है। इस दिशा मंे वृहद स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। बेरोजगार युवाआंे को डेयरी से जोड़ने के लिए थारपारकर नस्ल के संवर्द्वन के लिए प्रयास किए जाए। सहकारिता एवं गोपालन विभाग मंत्री अजयसिंह किलक ने बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सहकारिता विभाग के अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।

                इस अवसर पर सहकारिता एवं गोपालन मंत्री अजयसिंह किलक ने कहा कि अधिकाधिक लोगांे को उनकी जरूरत के मुताबिक ऋण उपलब्ध करवाया जाए। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार सहकारी संस्थाआंे मंे योग्य कर्मचारियांे की भर्ती की कार्यवाही प्रारंभ करने, सहकारी संस्थाआंे के संरचनात्मक विकास के लिए जिला स्तर पर कोष बनाने एवं प्रत्येक जिला स्तर पर स्थानीय उन्नत किस्म का गौ नस्ल विकास केन्द्र खोलने पर विचार कर रहा है। समीक्षा बैठक के दौरान किलक ने जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ को घाटे से उबारकर नई व्यावसायिक योजना तैयार कर उपभोक्ता भंडार एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति से अनुबंध कर सदस्यांे एवं किसानांे को व्यापक सुविधाएं मुहैया कराने तथा उपभोक्ता होलसेल भंडार एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियांे के माध्यम से उपभोक्ताआंे को सस्ती एवं गुणवत्ता वाली वस्तुएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि सरकार की ओर से कोऑपरेटिव बैंक की सहायता से ज्वाइंट लाइबिलिटी ग्रुप बनाकर लोन दिया जा रहा है। इस क्षेत्र में महिलाओं को डेयरी से जुड़ने के लिए ऋण दिया गया, जिससे उन्होंने पशु खरीदे, बैंक में खाता खुलवाया और दुध बेचकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही है। किलक ने कहा कि कि प्रदेश में राज्य सरकार की ओर से दुग्ध उत्पादन के लिए 5 लाख का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि आमजन को पशुपालन से जोड़ने के लिए उनको मिलने वाले फायदे से अवगत कराया जाए। किलक ने भूमि विकास बैंक मंे एक मुश्त समझौता योजना को प्रभावी तरीके से लागू कर अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के निर्देश दिए। बैठक में किलक ने विभागीय योजनाओं एवं निर्धारित लक्ष्यों तथा उपलब्धियांे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सहकारी बैंकों में खाते खोलने के निर्देश देने के साथ सहकारी समितियांे में अधिकाधिक सदस्यों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने रबी फसल के लिए ब्याज मुक्त ऋण वितरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा यूरिया की डिमांड राजफेड को भिजवाने के निर्देश दिए गए। सहकारिता मंत्री किलक ने बाड़मेर प्रवास के दौरान डेयरी परिसर मंे दुकानांे एवं गोदाम निर्माण के निर्देश देने के साथ स्थान का मौका मुआयना किया। इस दौरान दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक भंवरदान चारण ने बताया कि 59 करोड़ 3 लाख रूपए का खरीफ ऋण वितरण किया गया है। बैठक मंे अतिरिक्त रजिस्ट्रार जोधपुर सोहनलाल लखानी, बैक ईओ हरिराम पूनिया,उप रजिस्ट्रार जितेन्द्र कुमार समेत जिला स्तरीय अधिकारियांे ने भाग लिया। सहकारी समितियां बाड़मेर के रजिस्ट्रार जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गुरूवार को सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड बाड़मेर के बालोतरा द्वितीय के नवीन शाखा भवन तथा करमावास ग्राम सेवा सहकारी समिति के गोदाम का उदघाटन करेंगे।


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...