बुधवार, 25 अक्टूबर 2017

राजस्थान कबीर यात्रा का शुभारंभ, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

बाड़मेर, 25 अक्टूबर । लोकायन संस्थान बीकानेर, राजस्थान पुलिस, ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान बाड़मेर, जिला एवं पुलिस प्रशासन बाड़मेर, राजवेस्ट पावर लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पंाच दिवसीय राजस्थान कबीर यात्रा का आगाज उद्घाटन संध्या के साथ सॉय सात बजे हाई स्कूल मैदान में भव्यता के साथ हुआ। 
राजस्थान कबीर यात्रा 2017 का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जोधपुर डॉ. अमनदीप सिंह कपूर, नगर विकास न्यास अध्यक्ष प्रियंका चौधरी, नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान, बाड़मेर की अध्यक्ष रूमादेवी, लोकायन संस्थान से सम्बद्ध राजस्थान कबीर यात्रा के निदेशक गोपालसिंह चौहान, रिटायर्ड आर.एफ.एस. नाथाराम चौधरी, श्री गंगानगर विधायक कामिनी जिंदल, म्च्ब्भ्क् पूर्व चेयरमैन लेख राज माहेश्वरी, रावत त्रिभुवनसिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। सभी अतिथी और गणमान्य नागरिकों ने सपरिवार पधार कर कार्यक्रम के साक्षी बने, सभी ने देर रात तक वाणियों का आनंद उठाया, कार्यक्रम में बड़ी मात्रा में युवाओ ने भाग लिया, प्रकाश व्यवस्था और साउंड व्यवस्था अति उतम थी, 25 सदस्यीय बाड़मेर कलाकार मण्डली ने एक साथ मंच पर प्रस्तुती देकर वाणी गायन का नायब नमूना प्रस्तुत किया।  
इस अवसर जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाड़मेर जिले में राजस्थान कबीर यात्रा का आयोजन सुखद एवं लाभप्रद रहने वाला है। इस संगीत समारोह के अन्तर्गत देश-विदेश के कला-संगीत प्रेमी कलाकार यहां प्रवास करेंगे। ये सभी यहां की लोककला, लोक संगीत, हस्तकला-करीगरी से रू-ब-रू हांेगे। राष्ट्रीय-अन्तराष्ट्रीय स्तर पर यहां की धरोधर को पहचान मिलेगी। बाड़मेर में पर्यटन की संभावनाएं बढे़गी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. गगनदीप सिंगला ने कहा कि राजस्थान कबीर यात्रा के माध्यम से साम्प्रदायिक सौहार्द और आध्यात्मिक प्रेम इस जिले में अवश्य बढेगा। सन्तों की वाणी मानवता को जीवंतता प्रदान करती रही है।
कबीर यात्रा के उद्घाटन समारोह में पुलिस उपायुक्त (पूर्व) जोधपुर डॉ. अमनदीप सिंह कपूर ने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि 2016 वर्ष में आयोजित कबीर यात्रा का मेरा अनुभव बेहतरीन रहा। रचनात्मक एवं सृजनात्मक ध्येय को लेकर लोकायन संस्थान ने इस लोक संगीत उत्सव की शुरूआत की। सच यह प्रयोग इस दौर में अत्यंत सफल रहा। कबीर यात्रा 2017 के इस संस्करण में भी इसी कारण हम जुड़ सके। थार रेगिस्तान बाड़मेर में संगीत संध्या का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। गणेश वंदना भी रखी गयी। बाड़मेर के लोकप्रिय गायक दानसिंह जी ने भक्ति रस से ओत-प्रोत रचनाओं से समां बांध दिया। उनकी रचनाएं मूल मडान सहज धुन लागी और क्या करे मुरख माला ने खूब पसंद की गयी। मालवा के सुप्रसिद्ध गायक कालूराम बामनिया ने अपने भजन प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
बैंगलुरू के नामचीन कलाकर वेदांत भारद्वाज की रचनाओं ने भी खूब धूम मचायी। अन्तराष्ट्रीय मंचो पर धूम मचाने वाली मुम्बई की गायिका राधिका सूद नायिका ने अपनी प्रतिनिधि भक्ति प्रधान रचनाओं से वातावरण आध्यात्मिक-संगीतमय बना दिया। दिल्ली की टीम मंजिल मिस्टिक के ग्यारह कलाकारों का संगीत प्रदर्शन शानदार रहा। आकाशवाणी के बी-हाई आर्टिस्ट ओमप्रकाश नायक ने राजस्थानी संगीत से ओत - प्रोत भजनों से श्रोताओं को आनंदित कर दिया। रावला (गंगानगर) के रिजाज मीर, रमजान खां, कालू खां, निदाम ग्रुप ने सुफियाना और कबीर वाणी की प्रस्तुति दी। खचाखच भरा हाई स्कूल मैदान में आयोजित राजस्थान कबीर यात्रा के निदेशक गोपालसिंह चौहान ने बताया कि श्रोताओं का रूझान बता रहा है कि बाड़मेर में कबीर यात्रा-यात्रियों कलाकारों का भव्य स्वागत हुआ। ये सभी कलाकार चार दिन ग्रामीण क्षेत्र में भी संगीत प्रस्तुतियां देंगे। 
उद्घाटन संध्या से पूर्व देश-विदेश से आए कबीर वाणी-कलाकारों ने ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान बाड़मेर परिसर में आयोजित लाईव क्राफ्ट वर्कशाप एवं प्रदर्शनी का अवलोकन किया। संस्थान के सचिव विक्रमसिंह गोदारा ने इस अवसर पर गायक कलाकार-यात्रियों का भावभीना स्वागत किया। आगंतुक अतिथियों ने कशीदाकारी, अजरक प्रिंट, बाड़मेरी लैदर वर्क, वूडन कारविंग, माटी कला, मांडण कला, हैण्डलूम बुनाई उत्पादों के लिए बाड़मेरी कलाकारों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। देश-प्रदेश से पधारे गायक कलाकार एवं कबीर यात्रा में सम्मिलित यात्रियों ने शोभायात्रा में भाग लिया। बलदेव नगर से शोभायात्रा विभिन्न मार्ग से होते हुए मुख्य संगीत आयोजन स्थल तक पहूॅची। विभिन्न स्थलों पर पुष्पमाला-पुष्प वर्षा से स्थानीय नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। 26 अक्टूबर को कबीर यात्रा गॉव - गडरारोड़ में रहेगी। 
राजस्थान कबीर यात्रा 2017 में राजस्थान पर्यटन विभाग, भवर-नरसी-पूनम कुलरिया, नवलकिशोर गोदारा, होटल सांचल फोर्ट बाड़मेर प्रमुख सहयोगी की भूमिका निभा रहे हैं।





एनएफएसए के तहत अपील की समयावधि निर्धारित

                बाड़मेर, 25 अक्टूबर। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के अन्तर्गत प्राप्त अपीलों के निस्तारण के लिये अधिकतम 30 दिवस की समयावधि निर्धारित की है।

                उपायुक्त एवं उप शासन सचिव प्रीति माथुर ने एक आदेश जारी करके बताया कि खाद्य सुरक्षा सूचियों में पात्र व्यक्तियों के नाम जोडने (समावेशन) एवं अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए निर्धारित अपीलीय प्रक्रिया के तहत प्राप्त अपीलों के निस्तारण के लिए अधिकतम 30 दिवस की समयावधि निर्धारित की गई है। उल्लेखनीय है कि विभागीय समसंख्यक आदेश 29 सितंबर 2017 के जरिए प्रदेश के उपखण्ड अधिकारी एवं जिला रसद अधिकारियों को इस संबंध में अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया गया है।

राजस्थान कबीर यात्रा गुरूवार को गडरारोड़ मंे

              बाड़मेर, 25 अक्टूबर। राजस्थान कबीर यात्रा के पांच दिवसीय वाणी समागम के तहत गुरूवार को गडरारोड़ कस्बे मंे कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान विभिन्न कलाकार अपनी प्रस्तुतियां दंेगे।

                राजस्थान कबीर यात्रा के निदेशक गोपालसिंह चौहान ने बताया कि इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी गायिकी का जादू प्रभाव बिखेरने वाले उच्च कोटि के गायक-गायिकाएं आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। उनके मुताबिक मदन गोपालसिंह एवं चार-यार, कालूराम बामनिया, महेशाराम, बिन्दुमालिनी और वेदंात भारद्वाज, गवरा देवी, ओमप्रकाश नायक, दानसिंह, वासु दीक्षित, कलेेक्टिव, किशन कुमार, निम्बाराम, कुंभाराम मेघवाल, लच्मणदास बाल, माटी-बानी, मंजिल मिस्टिक्स, मूरालाला मारवाडा, प्रोजेक्ट युग्म, राधिका सूद नायक सरीखे सिद्धहस्त कलाकारों की संगीत प्रस्तुतियंा श्रोताओं को रसरूपी शीतल झलने का अहसास करवाएगी। ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान बाड़मेर के सचिव विक्रमसिंह गोदारा ने बताया कि 27 अक्टूबर को चौहटन कस्बे एवं 28 को सिवाना मंे राजस्थान कबीर यात्रा का ठहराव होगा। यहां भक्ति एवं सूफियाना संगीत का रसास्वादन करने का महत्वपूर्ण अवसर श्रोता वर्ग को मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि स्पेन, यू के, कनाडा, स्तानमूल के विदेशी पर्यटक समेत विभिन्न क्षेत्रों से ताल्लुकात रखने वाले 200 यात्री राजस्थान कबीर यात्रा शामिल है। यह आगामी पांच दिन तक बाड़मेर जिले मंे इस आयोजन के दौरान विभिन्न गतिविधियांे एवं कार्यक्रमांे में सम्मलित होंगे।

31 अक्टूबर को मनाया जाएगा राष्ट्रीय एकता दिवस

                बाड़मेर, 25 अक्टूबर। विभागीय अधिकारियों को 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनाने के निर्देश दिए गए हैं।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि इस दिन जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यक्रमांे के आयोजन के साथ राष्ट्रीय एकता शपथ दिलाई जाएगी।

विभिन्न हादसांे के पीड़ित परिवारांे को आर्थिक सहायता स्वीकृत

                बाड़मेर, 25 अक्टूबर। विभिन्न हादसांे मंे व्यक्तियांे की मौत होने एवं घायल होने पर उनके परिवारांे की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर विभिन्न हादसांे मंे लोगांे की मौत अथवा घायल होने के 13 मामलांे मंे पीड़ित पक्ष को 6 लाख 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसके तहत सुरेश कुमार निवासी नेडीनाडी, हुकमाराम निवासी मानसिंह की बेरी, बोला निवासी प्रहलादराम, गेहूं निवासी खेतू, खारिया तला निवासी बाबूलाल, कनोड़ा निवासी गूडडी कंवर, बिशाला निवासी बंशीसिंह, नई कमठाई निवासी खेताराम, लाछार दूधवा निवासी दीपाराम, महेश, सांभरा निवासी देवाराम, देमो की ढाणी निवासी जयसिंह, साजियाली पदमसिंह निवासी अकबर खान के परिजनांे को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

शिक्षण संस्थाआंे का पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य

                बाड़मेर, 25 अक्टूबर। वर्ष 2017-18 के लिए अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित केन्द्रीय प्रवर्तित पोस्ट मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति विद्यार्थियांे के आनलाइन आवेदन करने के लिए शिक्षण संस्थाआंे का पोर्टल पर पंजीयन होना अनिवार्य है।

                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि जिले की समस्त शिक्षण संस्थाएं एनएसपी पोर्टल पर अपनी शिक्षण संस्थान का पंजीयन करवाना सुनिश्चित करंे। बिना पंजीयन के विद्यार्थियांे द्वारा आवेदन पत्र आनलाइन नहीं करने की स्थिति मंे समस्त जिम्मेदारी संबंधित संस्थाआंे की होगी। इस संबंध मंे किसी प्रकार की तकनीकी समस्या आने पर raj.minocell@gmail.com पर ई-मेल के जरिए सूचित किया जा सकता है। निर्धारित अवधि के उपरांत एनएसपी पोर्टल पर पंजीयन कराना संभव नहीं होगा।

शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिताएं 10 नवंबर से

                बाड़मेर, 25 अक्टूबर। निदेशक प्रारंभिक शिक्षा के निर्देशानुसार तहसील स्तरीय शिक्षक पुरूष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं 10 एवं 11 नवंबर को संबंधित तहसील मुख्यालयांे पर आयोजित होगी। इच्छुक शिक्षक निर्धारित आवेदन पत्र की प्रतियांे के साथ खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हो सकते है।

                जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा शंकरलाल खोरवाल ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता मंे समस्त राजकीय शिक्षण संस्थाआंे एवं कार्यालयांे ,राजस्थान शिक्षा सेवा मंे अधीनस्थ सेवा मंे वर्णित पदांे पर कार्यरत शिक्षक सम्मिलित हो सकते है। उन्हांेने बताया कि नए शिक्षक जिन्हांेने प्रोबेशनल अवधि पूरी नहीं की है, वे इसमंे शामिल नहीं हो सकेंगे। प्रतियोगिता स्थलांे एवं विस्तृत दिशा-निर्देशांे की सूचना सभी ब्लाक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियांे एवं नोडल स्तर से प्राप्त की जा सकती है। जिला खेल सह प्रभारी अमृतलाल जैन ने बताया कि जिला स्तरीय शिक्षक खेलकूद प्रतियोगिता पुरूष एवं महिला वर्ग दोनांे समूह का आयोजन 17 एवं 18 नवंबर को होगा। इसमंे पुरूष वर्ग मंे तहसील स्तर से चयनित शिक्षक खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसके अलावा महिला वर्ग मंे जिला स्तर पर महिला शिक्षक मय आवेदन प्रपत्र भाग ले सकेगी। उनके मुताबिक जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पुरूष वर्ग बास्केटबाल, बेडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, एथलेटिक्स 100,200,400 मीटर, उंची एवं लंबी कूद, गोला फैंक 16 पोंड राउप्रावि बलदेव नगर मंे होगा। इसी तरह पुरूष वर्ग फुटबाल, बालीवाल, कबडडी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सुगम संगीत, सामूहिक गान, एकाभिनय, विचित्र वेशभूषा का आयोजन राउमावि बालोतरा तथा महिला वर्ग मंे बेडमिंटन, टेबल टेनिस, वालीबाल, सांस्कृतिक कार्यक्रम सुगम संगीत, सामूहिक गान, समूह नृत्य, एकल नृत्य, एथलेटिक्स 100,200, चार गुना 100 मीटर रिले, गोला फैंक 12 पोंड का आयोजन राबाउमावि स्टेशन रोड़ बाड़मेर मंे होगा।

मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017

बाड़मेर मंे पांच दिवसीय राजस्थान कबीर यात्रा का शुभारंभ बुधवार 25 अक्टूबर से

                बाड़मेर, 24 सितंबर। जिला एवं पुलिस प्रशासन बाड़मेर, पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर, लोकायन संस्थान बीकानेर, ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान, बाड़मेर के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय भक्ति एवं सूफियाना संगीत से ओतप्रोत राजस्थान कबीर यात्रा 2017 का आयोजन 25 से 28 अक्टूबर तक बाड़मेर में होगा। जोधपुर एवं बाड़मेर पुलिस सहयोगी की भूमिका में रहेंगे। इसके उपरांत 29 अक्टूबर को जोधपुर के महिलाबाग झालरा गुलाब सागर पर कबीर यात्रा की समापन संध्या होगी।
                राजस्थान कबीर यात्रा 2017 के संरक्षक जोधपुर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डा0 अमनदीपसिंह कपूर ने बताया कि आमतौर पर पुलिस की भूमिका को रक्षात्मक अथवा कानून की पालना करवाने वाले एक तंत्र तक सीमित करके देखा जाता है,लेकिन राजस्थान पुलिस कुछ लीक से हटते हुए राजस्थान कबीर यात्रा जैसे सर्जनात्मक आयोजन के साथ इसलिए जुड़ रही है। ताकि इस अवसर का लाभ पुलिस और जनसाधारण के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में उठा सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में सौहार्द कायम रखने के उद्देश्य से जोधपुर और बाड़मेर जिले की पंचायत समितियों के स्तर पर पहले से गठित सामुदायिक संपर्क समूह इस आयोजन में महत्ती भूमिका निभाने जा रहे है। रचनात्मक-सृर्जनात्मक अंदाज के रंग का यह आयोजन इस वर्ष बाड़मेर-जोधपुर के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में होगा। भक्ति, अध्यात्मक, वाणी तथा सूफी परम्परा के नामचीन गायक कलाकार अपनी लोकप्रिय तथा प्रतिनिधि संगीत रचनाओं के साथ रूबरू होंगे। निःसंदेह इस आयोजन से साम्प्रदायिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति के हमारे मूल स्तम्भ और अधिक सुदृढ होंगे। यही कारण है कि जोधपुर-बाड़मेर पुलिस इसके सफल आयोजन के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ है। बाडमेर के जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदान नकाते ने राजस्थान कबीर यात्रा के तीसरे चरण का आयोजन बाडमेर जिले में होने पर प्रसन्नता जाहिर की है। पुलिस अधीक्षक बाडमेर डा0 गगनदीप सिंगला ने बताया कि पुलिस प्रशासन की भी भागीदारी रहेगी। ताकि पश्चिमी क्षेत्र में परस्पर सौहार्द परम्परा को बल मिल सके।
25 अक्टूबर को बाड़मेर में होगा शुभारंभ : राजस्थान कबीर यात्रा 2017 का विधिवत उद्घाटन 25 अक्टूबर को शाम 7 बजे बाड़मेर के हाई स्कूल मैदान में होगा। बाड़मेर के दानसिंह, मालवा के कालूराम बामनिया, बैंगलोर के वेदंात भारद्वाज, मुम्बई की राधिका सूद एवं माटी-बानी, दिल्ली के मेजिल मिस्टिक तथा बाड़मेर की लोक कलाकार मंडली गायक इस उद्घाटन संध्या को यादगार बनायेंगे। भक्ति से ओत प्रोत कबीर यात्रा 26 अक्टूबर को बाडमेर के गांव गडरा रोड पहुंचेगी। 27 अक्टूबर को यात्रा का आगमन गांव चौहटन(बाड़मेर), 28 को गांव सिवाना(बाड़मेर) में ठहराव करेगी। यहंा भी भक्ति एवं सूफियाना संगीत का रसास्वादन करने का महत्वपूर्ण अवसर श्रोता वर्ग को खूब अच्छे से मिल सकेगा।
अंतर्राष्ट्रीय मंच के गायक-गायिकाओं की भागीदारी : राजस्थान कबीर यात्रा के निदेशक गोपालसिंह चौहान ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी गायिकी का जादू प्रभाव बिखेरने वाले उच्च कोटि के गायक-गायिकाएं इस आयोजन में आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। मदन गोपालसिंह एवं चार-यार, कालूराम बामनिया, महेशाराम, बिन्दुमालिनी और वेदंात भारद्वाज, गवरा देवी, ओमप्रकाश नायक, दानसिंह, वासु दीक्षित, कलेेक्टिव, किशन कुमार, निम्बाराम, कुंभाराम मेघवाल, लच्मणदास बाल, माटी-बानी, मंजिल मिस्टिक्स, मूरालाला मारवाडा, प्रोजेक्ट युग्म, राधिका सूद नायक सरीखें सिद्धहस्त कलाकारों की संगीत प्रस्तुतियंा श्रोताओं को रसरूपी शीतल झलने का अहसास करवाएगी। उन्होंने बताया कि स्पेन, यू के, कनाडा, स्तानमूल के विदेशी पर्यटक सहित विभिन्न क्षेत्रों के दो सौ यात्री राजस्थान कबीर यात्रा 2017 के साक्षी बनेंगे। यह यात्री पांच दिवसीय इस आयोजन की तमाम गतिविधि-कार्यक्रम में सम्मलित होंगे। साथ ही स्थानीय जन की रूचि भी देखने लायक होगी। राजस्थान पर्यटन विभाग का सहयोग विशेष रूप से उल्लेखित है। राजस्थान कबीर यात्रा 2017 के आर्थिक सहयोगी भंवर-नरसी-पूनम कुलरिया ने बताया कि इस अनूठे आयोजन से जुड़ने की प्रेरणा हमारे पिता संत दुलाराम कुलरिया के जीवन दर्शन से मिली है। उनसे कबीर, गोरखनाथ, मीरा की वाणी सुनने का सुअवसर मिलता रहा। ग्रामीण विकास एवं चेतना संस्थान बाड़मेर के सचिव विक्रमसिंह गोदारा ने बताया कि कबीर यात्रा के आयोजन की भागीदारी में संस्थान का पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने बताया कि बाड़मेर एवं जोधपुर जिला संास्कृतिक विरासत की दृष्टि से काफी समृद्ध रहा है लेकिन वर्तमान में वाणी गायन करने वाले कलाकार दिनों दिन कम होते जा रहे है और युवा पीढी इस विरासत से विमुख होती जा रही है। इस संास्कृतिक विरासत को वापस समृद्ध करने के लिए यह यात्रा ऐतिहासिक रूप से मददगार सिद्ध होगी। संस्थान अध्यक्ष रूमादेवी ने बताया कि दूर दराज धोरों पर बैठे गुमनाम वाणी कलाकारों को यह यात्रा नवीन अवसर एवं मंच उपलब्ध करवाएंगी। साथ ही युवा पीढी को लोककला से समझने एवं जुडने का मौका प्रदान करेगी। राजस्थान कबीर यात्रा का आयोजन राजवेस्ट पावर लिमिटेड, भामाशाह नवल किशोर गोदारा, होटल संाचल फोर्ट, होटल पार्क प्लाजा जोधपुर इत्यादि के सहयोग से किया जा रहा है।
महिलाबाग झालरा पर होगी समापन संगीत संध्या : 29 अक्टूबर को जोधपुर के महिलाबाग झालरा गुलाब सागर पर राजस्थान कबीर यात्रा-2017 का समापन संगीत संध्या से होगा। कार्यक्रम में दिल्ली के मदन गोपालसिंह एवं चार यार, वासु दीक्षित(बैंगलोर), मूरालाल मारवाडा(कच्छ), मालवा के लोक गायक कालूराम बामनिया एवं बंगाल से लक्ष्मणदास बाउल सहित अनेक गायक कलाकार इस शाम को अवस्मिरणीय बनाएंगे। साथ ही प्रतिदिन प्रातःकालीन सत्संग भी नियमित रूप से रहेंगे।

बाड़मेर समेत 14 जिलों में लोकपाल नियुक्त

                बाड़मेर, 24 अक्टूबर। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जन अभाव अभियोग निराकरण के लिए बाड़मेर समेत 14 जिलों में लोकपाल नियुक्त किए हैं।

                ग्रामीण विकास के शासन सचिव एवं मनरेगा आयुक्त रोहित कुमार ने बताया कि बाड़मेर में श्री राधागोविन्द कल्ला ,बारां में नरेन्द्र कुमार सोमानी, डूंगरपुर में अमृत कुमार लोहार, हनुमानगढ़ में गोवर्धन दास स्वामी, झुंझुनूं में बालकृष्ण शर्मा, कोटा में श्रीमती सुधा शर्मा, नागौर में भंवर सिंह राठौड़, पाली में प्रेमचन्द माथुर, सवाई माधोपुर में झूंथाराम शर्मा, उदयपुर में मोहम्मद यासीन पठान, करौली में रामदयाल मीणा, चुरू में रघुवीर सिंह, दौसा में मनमोहन शर्मा एवं जैसलमेर जिले में कोजराज सिंह सोनू को लोकपाल नियुक्त किया गया है। लोकपालों की नियुक्ति कार्यग्रहण की दिनांक से दो वर्ष या 68 वर्ष तक की आयु पूर्ण होने तक जो भी पहले होगी के लिए की गई है।

अजजा सफाई कर्मचारी वर्ग के ऋण के लिए साक्षात्कार 2 नवंबर को

                बाड़मेर, 24 सितंबर। अनुसूचित जाति, जन जाति एवं सफाई कर्मचारी वर्ग के ऋण आवेदकांे के साक्षात्कार 2 नवंबर को लिए जाएंगे।

                अजा, अजजा वित एवं विकास सहकारी निगम के परियोजना प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार पूनिया ने बताया कि जिन व्यक्तियांे ने ऋण के लिए आवेदन जमा करवाए है। वे सभी आवेदनकर्ता 2 नवंबर को प्रातः 11.30 बजे जिला कार्यालय मंे मूल दस्तावेजांे के साथ उपस्थित हो सकते है।

देवका मंे विकसित होगा औद्योगिक क्षेत्र, आमजन ने प्रस्तुत की परिवेदनाएं

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की उपस्थिति मंे आयोजित हुई जन सुनवाई
                बाड़मेर, 24 अक्टूबर। देवका मंे औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए पर्यावरणीय क्लीयरेंस के संबंध मंे मंगलवार को जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं अन्य विभागीय अधिकारियांे के समक्ष आमजन की ओर से परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई।

                देवका ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, क्षेत्रीय प्रबंधक पी.के.गुप्ता एवं अन्य विभागीय अधिकारियांे के समक्ष आमजन ने परिवेदनाएं प्रस्तुत की। ग्रामीणांे की ओर से सूर्य मंदिर को संरक्षित करने तथा औद्योगिक विकास से मंदिर को किसी तरह की क्षति नहीं पहुंचने, स्थानीय लोगांे को रोजगार एवं वाहन लगाने मंे प्राथमिकता देने, तालाब मंे आगोर से पानी की आवक प्रभावित होने की आश्ंाका के मददेनजर सुव्यवस्थित तरीके से डेªनेज सिस्टम को विकसित करने समेत विभिन्न प्रकार की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। इस दौरान जूनेजो की बस्ती के ग्रामीणांे की ओर से रास्ता बंद होने की आशंका जताई गई। इस पर उद्योग विभाग के अधिकारियांे ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के दौरान करीब 60 फीट चौड़ी सड़क बनाई जाएगी। इससे जूनेजो की बस्ती की रास्ता बंद नहीं होगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने ग्रामीणांे की ओर से प्रस्तुत की गई परिवेदनाआंे का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। उन्हांेने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उद्योग विभाग के अधिकारियांे की ओर से पावर प्रजेंशन के जरिए औद्योगिक विकास के जरिए होने वाले आर्थिक, सामाजिक विकास तथा अन्य पहलूआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई। जन सुनवाई के दौरान शिव उपखंड अधिकारी चन्द्रभानसिंह भाटी, तहसीलदार हीरदान चारण, विकास अधिकारी डॉ.चांगदेव सोपान कामठे, राजड़ाल ग्राम पंचायत के सरपंच हुकमीचंद समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।






आकाशीय बिजली के मृतकांे के परिजनांे को सहायता राशि स्वीकृत

                बाड़मेर, 24 अक्टूबर। आकाशीय बिजली गिरने से हुई दो लोगांे की मौत के मामले मंे उनके आश्रितांे को चार-चार लाख रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर पदमोणी गोदारो की ढाणी निवासी अर्जुनराम एवं गोलिया निवासी दलपतसिंह की आकाशीय बिजली गिरने से मौत होने पर उनके आश्रितांे को चार-चार लाख रूपए की प्रशासनिक एवं वित्तीय सहायता स्वीकृत की है।

मेला प्रदर्शनी मंे भाग लेने के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 24 अक्टूबर। जम्मू कश्मीर वूमेन डवलपमेंट कारपोरेशन मेला चढ़ीगढ़ मंे 18 से 27 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है।

                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे प्रदर्शनी मंे भाग लेने के इच्छुक महिला स्वयं सहायता समूह, स्वयंसेवी संगठन एवं दस्तकार अपनी सूचना निर्धारित प्रारूप मंे अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय मंे भिजवा सकते है। राजपुरोहित ने बताया कि स्टेट बैंक आफ बीकानेर, स्टेट बैंक आफ माईसोर, स्टेट बैंक आफ त्रवनकोर, स्टेट बैंक आफ हैदराबाद एवं स्टेट बैंक आफ पटियाला का स्टेट बैंक आफ इंडिया मंे विलय हो गया है। ऐसे मंे ऋण स्वीकृति के समय मंे पूर्व मंे एसबीबीजे एवं अन्य चार बैंकांे के दिए गए चैक कार्यालय समय मंे उपस्थित होकर प्राप्त करने के साथ एसबीआई के नए चैक कार्यालय मंे जमा करवाना सुनिश्चित करंे। उन्हांेने बताया कि नए चैक जमा नहीं करवाने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह वर्ष 2011-12 से वर्ष 2016-17 तक एवं अनुजा निगम की ओर से समय-समय पर स्वीकृत किए ऋण मंे से अगर किसी लाभार्थी की मृत्यु हो गई है तो मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ सूचना भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

प्रभारी मंत्री गोयल शनिवार को करेंगे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा

                बाड़मेर, 24 अक्टूबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल शनिवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल शनिवार को प्रातः 10 बजे से कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होने वाली बैठक के दौरान विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

लोकतंत्र मंे मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण : नकाते

दीपावली के उपलक्ष्य मंे सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय मंे आयोजित हुआ स्नेह मिलन समारोह
                बाड़मेर, 24 अक्टूबर। लोकतंत्र मंे मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह आमजन की समस्याआंे को सामने लाने के साथ सरकार एवं प्रशासन का समय-समय पर सकारात्मक पत्रकारिता के जरिए मार्गदर्शन करता है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय मंे दीपावली के उपलक्ष्य मंे पत्रकारांे के साथ आयोजित स्नेह मिलन के अवसर पर यह बात कही।

                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाड़मेर मीडिया का सदैव सकारात्मक रवैया रहा है। उन्हांेने कहा कि समय-समय पर मार्गदर्शन तथा अन्य विविध पहलूआंे से रूबरू कराने मंे बाड़मेर मीडिया ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिला कलक्टर ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द्व एवं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े हुए मामलांे पर समाचार लिखते समय विशेष सावधान बरते। जिला कलक्टर नकाते ने दोनांे पक्षांे को शामिल करते हुए समाचार लेखन की बात कही। उन्हांेने कहा कि मीडिया के माध्यम से प्रकाश में आए प्रकरणों को  जिला प्रशासन सकारात्मक रूप में लेकर सुधारात्मक कार्यवाही करता है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने दीपावली के उपलक्ष्य मंे आयोजित स्नेह मिलन की सराहना करते हुए कहा कि समय-समय पर ऐसे आयोजन होने चाहिए। उन्हांेने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने भी दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए पत्रकारांे से जुड़े विभिन्न मुददांे पर यथासंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। स्नेह मिलन के दौरान पत्रकारांे की ओर से भूखंड आबंटन, टोल टैक्स से रियायत दिलाने, मीडिया सेंटर बनाने, अवैध प्रेस लिखे वाहनांे के खिलाफ कार्रवाई करने समेत अन्य मामलांे से अवगत कराया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार शंकरलाल गोली, चंदनसिंह भाटी, शिवप्रकाश सोनी, प्रेमदान चारण, कन्हैयालाल डलोरा, मुकेश मथराणी, सुरेश जाटव, लाखाराम जाखड़ समेत विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



सोमवार, 23 अक्टूबर 2017

जिला कलक्टर की मेली मंे रात्रि चौपाल स्थगित

                बाड़मेर, 23 अक्टूबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की 27 अक्टूबर को मेली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होने वाली रात्रि चौपाल अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दी गई है।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंघित बैठक 27 को

                बाडमेर, 23 अक्टूबर। अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2018 के सन्दर्भ में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंघित बैठक मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर जिला कलक्टर) ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर को सायं 4.00 बजे उनके कक्ष में आयोजित की जाएगी।

जिला मुख्यालय पर मंगलवार 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज फहराया जाएगा

                बाड़मेर, 23 अक्टूबर। राज्य सरकार ने एक परिपत्र जारी कर मंगलवार 24 अक्टूबर को जयपुर तथा समस्त जिला मुख्यालयों पर संयुक्त राष्ट्र संघ दिवस का आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि इस दौरान संयुक्त राष्ट्र संघ की गतिविधियों एवं उसकी सार्थकता से जन साधारण को अवगत कराने के निर्देश दिए। उनके मुताबिक यथा संभव सार्वजनिक समारोह आयोजित कर इनमें अधिक से अधिक जनसहभागिता का प्रयास किया जाए। उन्हांेने बताया कि शैक्षिक संस्थाओं में समारोह का आयोजन करने के साथ जिला मुख्यालय पर संयुक्त राष्ट्र संघ का ध्वज फहराया जाएगा।

अनुसूचित जाति, जन जाति अत्याचार निवारण संबंधी बैठक 26 को

                बाड़मेर, 23 अक्टूबर। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण संबंधी त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता 26 अक्टूबर को दोपहर 3.00 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि उक्त बैठक के पश्चात् महिलाओं पर अत्याचार निवारण संबंधी बैठक, पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय स्थापित करने संबंधी बैठक तथा जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

आवंटित लक्ष्यांे की पूर्ति के लिए गंभीरता से प्रयास करें : नकाते

                बाड़मेर, 23 अक्टूबर। बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों को अर्जित करने के लिए गंभीरता से प्रयास करें। ताकि वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल हो सके। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि जिन विभागांे की आवंटित लक्ष्यांे के अनुरूप प्रगति नहीं है। वे आवंटित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार कर लें, ताकि जिले की सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल हो सके। जिला कलक्टर ने ग्रामीण आवास, टीकाकरण एवं ऋण वितरण के लक्ष्यांे की प्राप्ति के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करे। उन्होंने जलदाय, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, अनुसूचित जाति एवं जनजाति की विशेष योजनाओं की प्रगति एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित सामाजिक सुरक्षा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की माह सितंबर तक की प्रगति की समीक्षा। उन्होंने धीमी प्रगति वाले विभागों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गश्ति स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता मुहैया कराने को कहा। उन्हांेने चिकित्सा विभाग को शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव तथा टीकाकरण सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में आयोजना अधिकारी ताराचंद चौहान, सहायक निदेशक पदमसिंह भाटी, नखताराम गोदारा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


मेडिकल कालेज का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश

जलदाय विभाग बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाएं
                बाड़मेर, 23 अक्टूबर। मेडिकल कालेज का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाए। इसके लिए संबंधित निर्माण कंपनी के कार्मिकांे को पाबंद किया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि जलदाय विभाग पानी के बिलांे की बकाया वसूली के लिए विशेष अभियान चलाए। राशि जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताआंे के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाए। जिला कलक्टर ने बैठक के दौरान राजकीय चिकित्सालय मंे वाहन पार्किग के लिए टेंडर आमंत्रित करने, नोन प्रेक्टिस एलाउंस लेने वाले चिकित्सकांे के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया को नियमित रूप से ओपीडी का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि बिचौलिआंे पर नकेल कसने के साथ चिकित्सकांे संबंधित सूचना प्रदर्शित की जाए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को गौरव पथ के समीप पाइप लाइन प्राथमिकता से स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। इसी तरह पिछले दिनांे चवा मंे अनुपस्थित पाए गए चिकित्सक को नोटिस जारी करने के लिए कहा गया। नगर परिषद के आयुक्त को रोजाना 7 से 9.30 तक शहर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने शहर मंे पेचवर्क का कार्य गुणवत्ता से करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को जिले मंे विभिन्न सड़क मार्गाें के किनारे बबूल की झाड़ियां कटवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने बाड़मेर शहर के पार्काें मंे सुचारू जलापूर्ति करवाने के निर्देश नगर परिषद एवं जलदाय विभाग के अधिकारियांे को दिए। उन्हांेने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, मेडिकल कालेज के प्रिंसीपल डा.एन.डी.सोनी, नगर परिषद के आयुक्त प्रकाश डूडी, अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट, नेमाराम परिहार,शंकरलाल मेघवाल, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी, रूडिप के बंशीधर पुरोहित समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


सोमवार, 16 अक्टूबर 2017

जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक 23 को

                बाड़मेर, 16 अक्टूबर। जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक 23 अक्टूबर को शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।

                जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि इस बैठक मंे यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

भारतीय वायुसेना में भर्ती से संबंधित जानकारी हेतु शिविर मंगलवार 17 अक्टूबर को

                बाडमेर, 16 अक्टूबर। भारतीय वायु सैनिक चयन केन्द्र जोधपुर द्वारा बाडमेर जिले के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थाओं और विद्यालयों के छात्रों को आदर्श स्टेडियम बाडमेर मंगलवार 17 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे भारतीय वायुसेना में वायुसैनिक के रूप में भर्ती से संबंधित जानकारी दी जाएगी।

                वायु सैनिक चयन केन्द्र जोधपुर कमान अधिकारी एफ डाकोस्टा ने बताया कि इस दौरान सभी छात्रों को भर्ती की नई प्रक्रिया तथा भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही भारतीय वायु सेना में जाने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। उन्होने बताया कि बाडमेर जिले के सभी स्कूल, संस्थान के छात्र जो कक्षा 10, 11, 12 वीं में अध्ययन कर रहे है वह 17 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे आदर्श स्टेडियम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठा सकते है।

पर्यटन सर्किट विकसित करने की दिशा मंे प्रयास करें : नकाते

                बाड़मेर, 16 अक्टूबर। बाड़मेर जिले को पर्यटन मैप पर स्थापित करने तथा अधिकाधिक पर्यटकांे को आकर्षित करने के लिए पर्यटन सर्किट विकसित करने की दिशा मंे प्रयास किए जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर पर्यटन विकास समिति एवं मेला समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद नकाते ने कहा कि बाड़मेर जिले के पर्यटन स्थलों को चिन्हित करने के साथ इन तक अधिकाधिक पर्यटकांे की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए वृहद स्तर पर कार्य योजना बनाते हुए इसकी क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर ने कहा कि बाड़मेर के पर्यटन स्थलांे का एक पेम्पलेट बनाने के साथ पर्यटन स्थलांे को उनकी विशेषता के साथ इंगित करते हुए प्रदर्शित किया जाए। इसमंे संबंधित स्थानांे तक पहुंचने मैप भी अंकित किया जाए। जिला कलक्टर ने बाड़मेर जिले मंे 25 अक्टूबर से आयोजित होने वाली कबीर यात्रा मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि यह यात्रा पर्यटन विकास के लिहाज से काफी मददगार साबित होगी। इस दौरान पुरूषोतम खत्री, यशोवर्धन शर्मा समेत विभिन्न सदस्यांे ने टूर आपरेटर एवं गाइड को बाड़मेर मंे आमंत्रित करने एवं एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित करने की जरूरत जताई। बैठक के दौरान पर्यटन विभाग के उप निदेशक भानूप्रताप, खमेन्द्रसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश मीणा, पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल, अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न सदस्यांे की ओर से पर्यटन विकास के संबंध मंे सुझाव दिए गए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने बाड़मेर शहर मंे सोन तालाब एवं अन्य पर्यटन स्थलांे को जोड़़ने के लिए सड़क मार्ग विकसित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा आगामी माह मंे सूंइया मंे आयोजित होने वाले मेले के लिए समुचित तैयारियां करने के निर्देश दिए गए।


मिलावटखोरांे के खिलाफ नियमित अभियान चलाने के निर्देश

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियांे का होगा चिकित्सकीय परीक्षण
                बाड़मेर, 16 अक्टूबर। नियमित रूप से खाद्य पदार्थाें के नमूने लेने के साथ मिलावटखोरांे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाए। बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र एवं अन्य इलाकांे मंे विद्युत चोरी पर अंकुश लगाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि दीपावली के मददेनजर शहर मंे सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने नगर परिषद के सफाई कर्मचारियांे का चिकित्सकीय परीक्षण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर परिषद के आयुक्त डा.गुंजन सोनी ने बताया कि सफाई कर्मचारियांे को 17 एवं 18 अक्टूबर को महावीर नगर डिस्पेन्सरी मंे कर्मचारियांे का प्रातः 11 से 2 बजे तक चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। जिला कलक्टर ने चवा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र समेत अन्य अस्पतालांे मंे चिकित्सकीय स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने गांधी चौक मंे पार्किग काम्पलेक्स की संभावना तलाशने एवं कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को केयर्न इंडिया की ओर से संचालित किए जा रहे आरओ प्लांट की एमआईएस मोनेटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्हांेने डिस्काम के अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट को 33 केवी जीएसएस के भूमि आवंटन के प्रस्ताव की सूची भिजवाने को कहा। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार, शंकरलाल मेघवाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने इस दौरान पंडित दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के तहत अब तक हुए कार्याें की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकाधिक परिवारांे को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने ठेकेदार यह सुनिश्चित करें कि अधिकाधिक ग्रामीण इस योजना से लाभांवित हो सके।


शुक्रवार, 13 अक्टूबर 2017

खान श्रमिकों एवं मृतकों के उतराधिकारियों को आर्थिक सहायता स्वीकृत

                बाडमेर, 13 अक्टूबर। जिले के सिलोकोसिस बीमारी से ग्रसित खान श्रमिकों एवं मृतकों के विधिक उतराधिकारियों को आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
                जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्ध सहायता एवं नागरिक सुरक्षा) शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि सिलोकोसिस बीमारी से ग्रसित कूनाराम पुत्र अणदाराम निवासी बाणियावास तहसील पचपदरा, किशनाराम पुत्र चनणाराम मेघवाल निवासी पातासर पोस्ट बागावास तहसील पचपदरा, भूराराम पुत्र चनणाराम मेघवाल निवासी पातासर पोस्ट बागावास तहसील पचपदरा, जोराराम पुत्र मंगलाराम मेघवाल निवासी रामदेव नगर थूम्बली एवं गिरधारीराम पुत्र कूम्भाराम मेगवाल निवासी मेघवालों का वास कल्याणपुर को एक-एक लाख रूपये तथा मृतक खान श्रमिक सूजाराम भील निवासी नागाणा तहसील पचपदरा की विधिक उतराधिकारी श्रीमती पूरकी देवी एवं मृतक खान श्रमिक अजीतराम निवासी बागथल पं.सं. खोखसर तहसील गिडा की विधिक उतराधिकारी श्रीमती छगनी देवी को तीन-तीन लाख रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

                इसी प्रकार आकाशीय बिजली गिरने से मृतक मोहम्मद हुसैन पुत्र रमू उर्फ रमजान मुसलमान तेली निवासी भंवार तहसील सेडवा की धर्मपत्नी श्रीमती पपू को चार लाख रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मृतकों के परिवार जनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता स्वीकृत

                बाडमेर, 13 अक्टूबर। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने पर मृतकों के परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्ध सहायता एवं नागरिक सुरक्षा) शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि समदडी तहसील क्षेत्र के भाखराराम पुत्र जामताराम देवासी निवासी देवडा की वर्षा के दौरान बहते नाले में बहने से मृत्यु होने पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कमला देवी, सिणधरी तहसील क्षेत्र के बाबूलाल पुत्र जालाराम जाट निवासी धन्ने की ढाणी ग्राम पोस्ट बिलासर की नदी के बहते पानी में बहने से मृत्यु होने पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पादेवी तथा गुडामालानी तहसील क्षेत्र के कल्लाराम पुत्र भीखाराम मेगवाल निवासी भाखरपुरा की नदी के बहते पानी में बहने से मृत्यु हो जाने पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दरिया देवी को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत की गई है।

                इसी प्रकार सडक दुर्घटना में मृतक बाबूराम पुत्र तेजाराम सुथार निवासी पतासर तहसील पचपदरा की धर्मपत्नी श्रीमती भंवरी देवी तथा मृतक मेसाराम पुत्र पोकरराम जाट निवासी नागाणा ग्राम पोस्ट मुढ़ों की ढाणी तहसील बाडमेर की धर्मपत्नी श्रीमती माडु देवी को पचास-पचास हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

पर्यटन विकास स्थाई समिति की बैठक 16 को

                बाडमेर, 13 अक्टूबर। बाडमेर जिला पर्यटन विकास स्थाई समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 16 अक्टूबर को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

                उप निदेशक पर्यटक स्वागत केन्द्र जैसलमेर ने बताया कि उक्त बैठक में पर्यटन विकास से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को सार्थक सुझावों के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

दीपावली पर कानून व्यवस्था के लिए निषेधाज्ञा जारी

      बाडमेर, 13 अक्टूबर। दीपावली पर्व पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। यह आदेश 14 अक्टूबर को सायं 6.00 बजे से लागू होकर 24 अक्टूबर को सायं 6 बजे तक अथवा अन्य आदेश होने तक जो भी पूर्व हो, प्रभावशील रहेगा।
      जिला मजिस्टेªट नकाते ने बताया कि दीपावली पर्व के मद्दे नजर असामाजिक तत्वों से जिले में एलपीजी गोदाम, पेट्रोल पम्प, भूमिगत केरोसीन डिपों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर आगजनी तथा त्यौहार के अवसर पर जन सामान्य द्वारा अग्निवाहक पटाके, बारूद का प्रयोग एवं आतिशबाजी कर लोक शांति भंग करने की आशंका के मद्दे नजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं जान माल की सुरक्षा किये जाने की दृष्टि से प्रतिबन्ध रहेगा।

      आदेश के तहत दीपावली पर जिले में प्रातः 6.00 बजे से रात्रि 10.00 बजे तक ही आतिशबाजी की जा सकेगी एवं रात्रि 10 बजे के पश्चात् प्रातः 6 बजे तक पटाखे नहीं छोडे जाएगे एवं आतिशबाजी भी नहीं की जा सकेगी। आदेश के तहत कोई भी व्यक्ति इस दौरान अस्त्र-शस्त्र, तेज धार वाले शस्त्र, लाठी, स्टीक इत्यादि साथ लेकर सार्वजनिक स्थानों पर विचरण नहीं करेगा, न ही ऐसे अस्त्र-शस्त्र, तेज धार वाले शस्त्रों का किसी प्रकार से प्रदर्शन करेगा लेकिन यह प्रतिबन्ध शस्त्र अनुज्ञापत्र स्वीकृत अथवा नवीनीकरण संबंधी एवं थाने में जमा कराने हेतु विचरण करने वाले अनुज्ञाधारियों पर लागू नहीं होगा। सिक्ख समुदाय के व्यक्तियों को धार्मिक परम्परा के अनुसार नियमानुसार निर्धारित कृपाल रखने की छूट होगी। यह प्रतिबन्ध सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान शस्त्र पुलिस, सिविल पुलिस, होमगार्ड, सेना एवं उन राज्य एवं केन्द्र कर्मचारियों पर जो कि कानून एवं शान्ति व्यवस्था के संबंध में अपने पास हथियार रखने को अधिकृत किये गये है, उन पर लागू नहीं होगा। इसी प्रकार कोई भी व्यक्ति इस दौरान किसी भी प्रकार के घातक रसायनिक पदार्थ, विस्फोटक पदार्थ एवं घातक तरल पदार्थ बोतल मे लेकर विचरण नहीं करेगा। जिले में कोई भी व्यक्ति इस दौरान ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का  उपयोग बिना संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट की पूर्व अनुमति के नहीं करेगा। इसी प्रकार अग्निवाहक पटाके यथा राकेट, चिडिया, हवाई जहाज, हवाई पटाके, सिटी पटाके एवं सूतली बम्ब का प्रयोग सार्वजनिक स्थलों तथा घास डिपो, बस स्टेण्ड, सिनेमा, रेल्वे स्टेशन, विद्यालयों, पेट्रोल पम्पों, गैस गोदामों, अस्पतालों, पोस्ट ऑफिस एवं औद्योगिक क्षेत्र के 500 मीटर की परिधि में नहीं किया जाएगा। आदेश की अवहेलना करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 एवं अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी।

गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017

जन सुनवाई मंे निपटी कई समस्याएं, आमजन को प्राथमिकता से राहत प्रदान करें

दादा को पेंशन और पोते को मिलेगी पालनहार योजना का फायदा,गोचर भूमि से हटेंगे अतिक्रमण
बाड़मेर, 12 अक्टूबर। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आमजन की समस्याआंे का समाधान करते हुए कई परिवादियांे को मौके पर राहत प्रदान की। वहीं कई मामलांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे आमजन की ओर से 174 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई।
जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुड़ामालानी इलाके के एक मामले मंे विकास अधिकारी को परिवादी मगाराम को पेंशन योजना एवं उसके पोते को पालनहार योजना से लाभांवित करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर को अवगत कराया गया कि बालक के माता-पिता का देहांत हो चुका है। इसी तरह एक निजी विद्यालय मंे आरटीई के तहत निःशुल्क शिक्षण नहीं करवाने को मामले को जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति मंे दर्ज करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने गडरारोड़ क्षेत्र मंे गोचर भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए तहसीलदार को निर्देशित किया गया। जिला कलक्टर नकाते ने बामरला ग्राम पंचायत मंे गलत नामांतरण भरने के मामले मंे सेड़वा तहसीलदार को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान बाड़मेर शहर की बस्तियांे मंे दो माह से जलापूर्ति नहीं होने, शौचालय का भुगतान नहीं मिलने, रबासर गांव मंे सीमा ज्ञान करवाने, खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जुड़वाने,हाथीतला गांव मंे खेत मंे जबरन रास्ता निकालने, भाचभर मंे जमीन का सही पैमाइश करवाने, कृष्णानगर मंे पानी एवं सीवरेज की पाइन लाइन समीप बिछाने, रेडाणा मंे आम रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने, स्वामित्व निर्धारित करवाने, ग्राम सेवा सहकारी समिति के व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई करने, आंगनबाड़ी केन्द्र नियमित रूप से खुलवाने समेत विभिन्न प्रकरणांे मंे जिला कलक्टर ने सुनवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान चौहटन विधायक तरूणराय कागा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं आयुक्त डा.गुंजन सोनी, उप महानिरीक्षक पंजीयन जीतेन्द्रसिंह नरूका, जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, अधीक्षण अभियंता मांगीलाल जाट, नेमाराम परिहार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
लक्ष्मी को राहत दिलाने के निर्देश: शास्त्रीनगर निवासी लक्ष्मी का नाम बीपीएल सूची मंे जुड़वाने एवं अन्य चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियांे को जिला कलक्टर ने दिए। यह बालिका रीढ की हडडी मंे दिक्कत की वजह से खड़ी नहीं हो पाती है।





बुधवार, 11 अक्टूबर 2017

जिला कलक्टर नकाते ने दी गोद पुत्री को दीपावली की शुभकामनाएं

बाडमेर, 11 अक्टूबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बुधवार को गोद ली हुई पुत्री नाजू राठौड को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सामग्री भेट की।
जिला कलक्टर नकाते ने जिला मुख्यालय पर गोद ली हुई पुत्री नाजू राठौड की पढाई संबंधी जानकारी ली तथा मन लगाकर पढने को कहा। उन्होने कहा कि शिक्षण के जरिये ही हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। इस अवसर पर उन्होने गोद ली हुई पुत्री को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए स्कूल बैग, कपडे, जुते, मिठाई, फटाके एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री भेट की। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सुरेन्द्र कुमार पूनिया एवं श्योर संस्थान की लता कच्छवाह उपस्थित थे। 


खाद्य सुरक्षा मंे शामिल होने के लिए शपथ पत्र की जगह स्वघोषणा पत्र देना होगा

                बाड़मेर, 11 अक्टूबर। खाद्य सुरक्षा की प्राथमिकता सूची में शामिल होने के लिए इच्छुक व्यक्ति एवं परिवार खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पूर्व में जारी अपीलीय आदेश दिनांक 29 सितंबर 2017 के बिन्दु संख्या 2 एवं आवेदक तथा प्रार्थी द्वारा दिये जाने वाले स्वघोषणा में अंकित शपथ-पत्र के स्थान पर अब इच्छुक व्यक्ति एवं परिवार को पात्रता सूची में नाम जुड़वाने के लिए साधारण कागज पर स्वयं हस्ताक्षरित घोषणा-पत्र संबंधित उपखण्ड अधिकारी अथवा जिला रसद अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। इस संबंध में विभाग की ओर से जारी आदेश एवं निर्धारित प्रपत्र विभागीय वेबसाइट www.food.raj.nic.in पर उपलब्ध है।

एनजीओ एवं संस्थाओं का पंजीयन अब ऑनलाइन

                बाड़मेर, 11 अक्टूबर। सहकारिता विभाग एवं सहकारिता से जुड़ी संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही स्थापित करने और आमजन की सहूलियत के लिए गठित किए जाने वाले गैर सरकारी संगठनों, संस्थाओं या समितियों के पंजीयन के लिए ऑन लाइन सुविधा प्रारंभ की गई है। अब ऐसी संस्थाओं के पंजीयन के लिए आमजन को पंजीयन कार्यालय नहीं जाना पड़ेगा। 

                सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने बताया कि राजस्थान संस्था रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1958 के तहत संस्था के ऑनलाइन पंजीयन के लिए कई विकल्प हैं। आवेदक चाहे तो स्वयं इंटरनेट के माध्यम से एसएसओ आईडी बनाकर प्रस्तावित संस्था के लिए ऑनलाइन पंजीयन कर सकता है। यदि आवेदक के पास यह सुविधा नहीं है तो वह ई-मित्र कियोस्क पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकता है। किलक ने बताया कि यह सुविधा सिंगल विण्डो क्लियरेंस सिस्टम के तहत www.swcs.rajasthan.gov.in के होम पेज पर सहकारिता विभाग के अन्तर्गत उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन पंजीयन के संबंध में दिशा निर्देश तथा लिंक सहकारिता विभाग की वेबसाइट www.rajcooperatives.nic.in पर भी उपलब्ध कराए गए हैं। गैर सरकारी संगठन, संस्थाओं में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए संस्था के पंजीयन के लिए सभी आवेदक सदस्यों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के आधार कार्ड नंबर अथवा भामाशाह कार्ड नंबर को अनिवार्य किया गया है। इस प्रक्रिया के दौरान संस्था को बी.आर.एन. (बिजनेस रजिस्ट्रेशन नंबर) भी दिया जाएगा। वेबसाइट पर आवेदकों की सुविधा के लिए पंजीयन योग्य आवेदन प्राप्त होने पर आवेदक को शुल्क जमा कराने की सूचना ऑनलाइन दी जाएगी। आवेदक की ओर से पंजीयन शुल्क जमा कराने पर 30 दिवस में डिजिटल हस्ताक्षर से पंजीयन प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

जिला कलक्टर की सरनू चिमनजी मंे रात्रि चौपाल शुक्रवार को

                बाड़मेर, 11 अक्टूबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते शुक्रवार को सरनू चिमनजी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनेंगे। 

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 13 अक्टूबर को बाड़मेर आगोर कलस्टर के लिए सरनू चिमनजी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे को मौके पर ही निपटाने के लिए विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

आत्म हत्याआंे पर अंकुश के लिए बाड़मेर जिला कलक्टर की पहल

कानूनी सलाहकार एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के जरिए होंगे समस्या समाधान के प्रयास
                बाड़मेर, 11 अक्टूबर। बाड़मेर जिले मंे आत्महत्या की प्रवृति पर अंकुश लगाने के लिए बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने पहल करते हुए एक पेम्पलेट तैयार करवाया है। इस पेम्पलेट को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे, सहायिकाआंे एवं आशा सहयोगिनियांे के सहयोग से ढाणी-ढाणी तक पहुंचाया जाएगा।

                बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित एवं पीएलडी की रचना शर्मा समेत अन्य अतिथियांे ने इस पेम्पलेट का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर नकाते ने बाड़मेर जिले मंे ढाणी संस्कृति एवं अकेलेपन की वजह से होने वाले महिलाआंे के आत्महत्या के प्रकरणांे का जिक्र करते हुए कहा कि पेम्पलेट मंे परामर्शदाताआंे एवं पुलिस के दूरभाष नंबरांे का उल्लेख किया गया है, जिस पर कोई भी अपनी बात कर सकता है। जिला कलक्टर ने कहा कि जल्दी ही जिला स्तर पर टोल फ्री नंबर शुरू किया जाएगा। इस पेम्पलेट मंे जिला कलक्टर की ओर से मानव जीवन का अनमोल बताते हुए अपील की गई है कि इस जिले मंे लोग विकट परिस्थितियांे मंे भी अपना जीवन बिताते है। लेकिन महज छोटी सी बात अथवा छोटे-मोटे विवाद को लेकर लोग आत्महत्या जैसा कुकुत्य कर लेते है। पेम्पलेट मंे आमजन से इस तरह का कदम उठाने से पूर्व सोच-विचार करने तथा आशावादी सोच रखने का अनुरोध किया गया है। इस पेम्पलेट मंे परामर्शदाता श्रीमती शोभा गौड़ 8764856773, श्रीमती भंवरी चौधरी 9928281628, श्रीमती भंवरीदेवी महिला कांस्टेबल 8764856424, श्रीमती शांति देवी 8764856426, श्रीमती अन्तु देवी 8764856421 पर अपनी समस्या अवगत कराने की अपील की गई है। इसके अलावा जिले की स्वयंसेवी संस्थाआंे, समाजसेवियांे एवं बुद्विजीवियांे से इस तरह के मामलांे मंे सहयोग करने की अपील की गई है।

किसानांे को एक मुश्त समझौता योजना मंे मिलेगी ब्याज पर 50 फीसदी छूट

बाड़मेर के 1404 किसानांे को मिलेगा एक मुश्त समझौता योजना का फायदा
                बाड़मेर, 11 अक्टूबर। प्राथमिक सहकारी भूमि विकास बैंक के माध्यम से किसानांे को वितरित किए गए अवधिपार हो चुके दीर्घकालीन कृषि एवं अकृषि ऋण के चुकारे के लिए एक मुश्त समझौता योजना लागू की गई है। इसके तहत किसानांे को अपने ऋणांे का चुकारा करने पर 50 फीसदी तक ब्याज की छूट सहित अन्य राहत प्रदान की जाएगी।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि एक मुश्त समझौता योजना आगामी 31 मार्च 2018 तक लागू रहेगी। बाड़मेर जिले के 1404 किसान इससे लाभांवित हो सकेंगे। उनको 175.57 लाख रूपए की रियायत मिलेगी। उन्हांेने बताया कि इस योजना से ऐसे ऋणियों एवं किसानों को फायदा होगा, जो किन्हीं कारणों से अपने ऋणों का समय पर नहीं चुका पाए थे। भूमि विकास बैंक के सचिव जीतेन्द्र कुमार गोदारा ने बताया कि इस योजना में अधिकाधिक बकायादारांे को शामिल करने तथा प्रावधानों को अधिक व्यावहारिक बनाने के लिए पूर्ववर्ती योजना के नियमों में ढ़ील दी गई हैं। इसके तहत वे सभी  कृषि ऋण एक अप्रेल 2014 एवं अकृषि ऋण 1 जुलाई 2017 से पहले इससे पहले अवधिपार हो चुके हैं, को शामिल किया गया है। उन्हांेने अधिकाधिक किसानांे से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। गोदारा ने बताया कि इस योजना से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के लिए जन प्रतिनिधियांे का सहयोग भी लिया जा रहा है। इसके तहत सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक की ओर से विधायकगणांे को लिखे गए पत्र उनको सुपुर्द किए जा रहे है। इसके तहत चौहटन विधायक तरूणराय कागा का सहकारिता मंत्री का पत्र सौंपा गया।


लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...