सोमवार, 27 जून 2022

बोर्डर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकास कार्य के प्रस्ताव तैयार करने हेतु कमेटी गठित

बाड़मेर, 27 जून। जिले में बोर्डर टूरिज्म को बढ़ावा देने हेतु रोहिड़ी-मुनाबाव में जैसलमेर के बबालियान बोर्डर पोस्ट की तर्ज पर मुनाबाव बोर्डर को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में शुरू कराने हेतु विकास कार्य करवाये जाने के प्रस्ताव तैयार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु भिजवाने बाबत कमेटी का गठन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री की बजट घोषणा वर्ष 2022-23 में पर्यटन स्थलों को चिन्हित कर जन सुविधाएं विकसित करने के लिये मुनाबाव बोर्डर को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में शुरू कराने हेतु विकास कार्य करवाये जाने के प्रस्ताव तैयार कर भिजवाने हेतु उपखण्ड अधिकारी गडरारोड की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में उप कमाण्डेंट सीमा सुरक्षा बल (मुनाबाव सेक्टर), अधिशाषी अभियन्ता सानिवि खण्ड शिव, तहसीलदार गडरारोड एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति गडरारोड़ सदस्य तथा सहायक निदेशक पर्यटन स्वागत केन्द्र जैसलमेर सदस्य सचिव होंगे।
उन्होने बताया कि उक्त कमेटी बोर्डर पर पर्यटन की संभावनाओं को तलाशने तथा बोर्डर टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य के प्रस्ताव तैयार कर शीध उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगी।
-0-

कल्याणपुर में कलेक्टर ने किया पंचायत समिति एवं तहसील ऑफिस का निरीक्षण

बेहतर हो विकास योजनाओं का संचालन, बकाया राजस्व मामले तुरंत निपटाए

बाड़मेर, 27 जून। जिला मुख्यालय से दूरस्थ कल्याणपुर में सोमवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने पंचायत समिति एवं तहसील कार्यालयो का औचक निरीक्षण किया एवं विकास योजनाओं को धरातल पर परखा।
  जिले से सुदूर कल्याण पुर में पंचायत समिति कार्यालय एवं तहसील का सोमवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु ने निरीक्षण कर विकास योजनाओं के बेहतर रूप से संचालित करने के निर्देश दिए एवं बकाया राजस्व मामलो का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
   कलेक्टर बंधु सोमवार दोपहर पश्चात कल्याण पुर पहुंचे। उन्होंने सर्व प्रथम पंचायत समिति का निरीक्षण किया। 
 इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति कार्यालय में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना में त्वरित प्रगति की हिदायत दी ताकि सबको आवास का सपना साकार हो सके। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, महात्मा गांधी नरेगा योजना एवं जल जीवन मिशन कार्यों के ब्लॉक स्तर पर संचालन की समीक्षा की एवं बकाया कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन से वंचित घरों को जोड़ने के लिए योजना बनाने को कहा। उन्होंने ऑफिस की सभी शाखाओ का निरीक्षण किया एवं समिति आने वाले लोगों से कार्मिको त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
   जिला कलेक्टर ने बाद में तहसील कार्यालय पहुंच वहां की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। इस दौरान जिला कलेक्टर ने तहसील कार्यालय में बकाया राजस्व मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए ताकि पक्षकारों को राहत मिल सके।
  उन्होंने मिशन सुरक्षा चक्र के ब्लॉक स्तर पर संचालन की समीक्षा की ताकि जिले की कुपोषण एवं एनीमिया से मुक्ति दिलाई जा सके।
       इस दौरान विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा तथा तहसीलदार ओम अमृत भी साथ रहे।
-0-








शनिवार, 25 जून 2022

नामांकन अभियान की जिला कलेक्टर ने की समीक्षा

एक भी बच्चा स्कूल जाने से छूटे नही

बाड़मेर, 25 जून। जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शनिवार को शिक्षा विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
    इस दौरान जिला कलेक्टर ने प्रोजेक्टर, स्मार्ट टी.वी. युक्त प्रयोगशालाओं की उपलब्धता, मिशन ज्ञान एप, कक्षा 6 से 7 तक विषयाध्यापकों के रिक्त पदों की स्थिति एवं संबंधित कक्षा, विषय के कॉन्टेक्ट पीईईओ द्वारा सीबीईओं से पेन ड्राईव में ले जाना एवं नियमित शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा की।
  इस मौके पर जिला कलेक्टर बंधु ने सम्पूर्ण नामांकन अभियान 2022-23 के लिए घर-घर हाउस होल्ड सर्वे प्रपत्र की दैनिक प्रगति की पीईईओं वार समीक्षा करने के लिए माइक्रो मोनिटरिंग करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रवेशित विद्यार्थियों की समेकित सूचना उपलब्ध कर 
अप्रवेशित विद्यार्थियों के अभिभावकों से पुनः सम्पर्क किया जाए ताकि एक भी बच्चा प्रवेश से वंचित नहीं रहे। साथ ही 7 जुलाई को पीईईओ स्तर पर विशेष शिविरों का आयोजन करें।
  जिला कलेक्टर ने 27 जून से प्रारम्भ हो रहे ब्लॉक स्तरीय एफएलएन प्रशिक्षण में कक्षा 1 से 5 तक के समस्त शिक्षकों की शत प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए अनुपस्थित रहने वालों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने इस दौरान मिशन सुरक्षा चक्र में आईएफए गोलियों के वितरण स्थिति की समीक्षा की एवं कोविड वैक्शीनेशन की द्वितीय डोज से वंचित को टिका लगाना सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
  जिला कलेक्टर ने सर्वे के दौरान बीमारी लक्षणों वाले बच्चों को भी चिन्हित कर उनका स्वास्थ्य विभाग से सम्पर्क कर इनका इलाज निश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही आईएफए टेबलेट प्रत्येक सोमवार को बच्चों को खिलाकर माह के अन्त में शाला दर्पण पर अद्यतन करने के निर्देश दिए।
   इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत समेत शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी जिला कलक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, समस्त पीईईओं एवं राउमावि के समस्त संस्था प्रधान ब्लॉक स्तरीय वीसी रूम में उपस्थित रहें।
-0-

शुक्रवार, 24 जून 2022

दैनिक दिनचर्या मंे सकारात्मक सोच को प्राथमिकता देंः मीणा

बेहतरीन परिणाम के लिए जीवन मंे सकारात्मक सोच जरूरीः लोकबंधु

बाड़मेर, 24 जून। दैनिक दिनचर्या मंे सकारात्मक सोच को प्राथमिकता देने की जरूरत है। इससे प्रशासनिक अधिकारियांे की कार्य क्षमता मंे इजाफा होने के साथ बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं प्रशासक सेवा प्रभाग तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय महावीर नगर बाड़मेर की ओर से जिला परिषद सभागार मंे आयोजित कार्यशाला के दौरान सेवानिवृत आईएएस सीता राम मीणा ने यह बात कही।
इस दौरान सीता राम मीणा ने कहा कि प्रशासनिक सेवा में रहते हुए कई मर्तबा दबाव महसूस होता है। वहीं कई मर्तबा निर्णय को लेकर असमजंस की स्थिति होती है। ऐसे मंे सकारात्मक सोच के माध्यम से स्वयं निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। उन्हांेने अपने सेवाकाल के अनुभवांे को सांझा करते हुए कहा कि आतंरिक कमजोरियांे के कारण कार्य एवं निर्णय प्रभावित होते हैं। सकारात्मक सोच तन और मन दोनांे को स्वस्थ्य रखने मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह सोच न केवल जीवन को संतुलित रखने मंे मदद करती है, बल्कि रोजमर्रा के अनुभव को सुखद बना देती है। उन्हांेने कहा कि इससे जीवन मंे किसी भी बदलाव के साथ खुद को भी बदलने मंे मदद मिलती है। उन्हांेने उपस्थित संभागियांे से जीवन मंे आध्यात्म से जुड़ने की जरूरत जताई।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि बेहतरीन परिणाम के लिए जीवन मंे सकारात्मक सोच जरूरी है। प्रशासनिक सेवा के दौरान अधिकारियांे का आमजन से सीधा संपर्क रहता है। जिला कलक्टर ने कहा कि सकारात्मक सोच रखते हुए अपने पास आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को संतोषजनक जबाव देने का प्रयास करें। अगर कोई कार्य संभव नहीं है तो भी संबंधित व्यक्ति को संतोषजनक जबाव देते हुए आश्वस्त करें। उन्हांेने कहा कि नकारात्मक सोच रखने से तनाव के साथ संबंधित व्यक्ति की कार्य क्षमता प्रभावित होती है। जबकि सकारात्मक सोच की बदौलत जीवन के हर क्षेत्र मंे बेहतरीन परिणाम मिलते है।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने कहा कि हम अपने जीवन मंे सकारात्मक सोच रखेंगे तो उसके बेहतर परिणाम मिलेंगे। उन्हांेने कहा कि जो लोग खुश रहते है वे अपने जीवन मंे सकारात्मक सोच रखते है। उन्हांेने कार्यशाला आयोजन के लिए आभार जताते हुए जीवन के हर क्षेत्र मंे सकारात्मक पहलूआंे पर जोर देने की बात कही।
कार्यशाला मंे अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेद सिंह रतनू, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता अजय माथुर, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, बबिता बहिन, सुरेश जाटव समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले आध्यात्मिक लीडर एवं मोटिवेशन स्पीकर डा.रीना दीदी ने कहा कि राजयोग को अपनाने से मन को शक्ति मिलती है। उन्हांेने राजयोग के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि कोई भी कार्य हो उसको मुस्करातें हुए संपादित करें। माउंट आबू प्रशासनिक विभाग के हरीश भाई ने ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संगठन एवं गतिविधियांे के बारे मंे विस्तार से अवगत कराते हुए कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत पूरे देश मंे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। उन्हांेने कहा कि सकारात्मक सोच के जरिए मनुष्य के जीवन मंे आने वाली हर समस्या का समाधान किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन हरीश जांगिड़ ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत मंे अतिथियांे ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया।
-0-






जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

बैंकर्स कमजोर वर्ग के ऋण पर संवेदनशील दृष्टिकोण रखें

बाड़मेर, 24 जून। समाज के कमजोर वर्ग की आर्थिक परिस्थितियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति बैंकर्स सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए ऋण आवेदन पत्रो पर त्वरित कार्यवाही करें। यह बात जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार सांय आयोजित जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक के दौरान कही।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वितीय रूप सशक्त करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होनें बैंकर्स से उक्त उद्देश्य के अनुरूप योजनाओं के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखने हुए प्राथमिकता से निस्तारण करने की बात कही। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा आमजन को विकास योजनाओं का फायदा पहुंचाने एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाओं की शुरूआत की है, बैंकर्स इन योजनाओं को क्रियान्वित करने में गम्भीर रवैया अपनाएं। उन्होने कहा कि बैंकर्स सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न ऋण योजनाओं में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा निर्धारित समयानुसार आवेदनों के निस्तारण में विशेष ध्यान देकर पात्र लोगों को ऋण स्वीकृत करने एवं वितरण करने में प्राथमिकता बरतें।  
बैठक में जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, पथ विक्रेता ऋण योजना,स्वयं सहायता समूह, अनुसूचित जाति/जनजाति निगम की योजनाओं, इन्दिरा महिला शक्ति उद्यमी प्रोत्साहन योजना, इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्ययम उन्नयन योजना समेत विभिन्न ऋण योजनाओं मे विभागों द्वारा बैंकों को प्रेषित आवेदनों तथा स्वीकृत एवं वितरण की बैंकवार समीक्षा पश्चात् बकाया ऋण आवेदनों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि विभिन्न योजनाओं में पुराने ऋण आवेदन पत्रों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर भारतीय रिजर्व बैंक के एजीएम राजेंद्र बालोत ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार की विभिन्न ऋण योजनाओं में प्राप्त ऋण आवेदन पत्रों को समय पर निस्तारण करे। उन्होने कहा कि ऋण आवेदन पत्र लम्बित रखने का कोई कारण नहीं बनता है, यदि आवेदन में किसी प्रकार की कमियां पाई जावे तो उनका निराकरण कर अग्रिम कार्यवाही की जाए। उन्होने बकाया ऋण आवेदनों के निस्तारण में प्रभावी मॉनिटरिंग की आवश्यकता जताते हुए शीध्र निस्तारण कराने को कहा। नाबार्ड के डीडीएम महेन्द्रसिह ने भारत सरकार के आत्मनिर्भर पैकेज अनुसार किसानों की आय बढ़ाने के लिए फसयलोतर प्रबन्धन के प्रति किसानों को सजग करवाने, विपणन प्रणाली में सुधार के साथ साथ किसानों, पशुपालको आदि को नई केसीसी एवं कृषि एवं कृषितर गतिविधियों तथा राजस्थान कृषि प्रसंस्करण कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 की जानकारी देने को कहा।
बैठक के दौरान अग्रणी बैंक प्रबन्धक गिरधारी लाल ने विभिन्न योजनाओं में अब तक अर्जित प्रगति एवं बैंकवार बकाया आवेदनों की विस्तार से जानकारी कराई। बैठक में उप निदेशक कृषि विस्तार वी.एस. सोलंकी समेत विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न बैकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
-0-




23 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 3465 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण

बाड़मेर, 24 जून। जिले में बाड़मेर, गडरारोड़ एवं गिडा़ तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 23 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए बाड़मेर, गडरारोड़ एवं गिड़ा तहसील क्षेत्रों में कुल 23 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 2851 बड़े एवं 614 छोटे पशुओं सहित कुल 3465 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि बाड़मेर तहसील क्षेत्र में ग्राम सोनड़ी एवं सातल भाखरी, गडरारोड तहसील क्षेत्र में रोहिडी, पदमड़ा, बाहला, तामलोर, एवं चेतरोड़ी तथा गिडा तहसील क्षेत्र में उतरणी, साकरी, पाउण्डरी, लोपली, केराला, डूंगरणियों की ढाणी, चिड़िया, जाजवा आईजी एवं एकलव्य नगर ग्राम में पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

कृषको को प्रोत्साहित करने हेतु अधिकाधिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करें

जिला स्तरीय छानबीन एवं स्वीकृति समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 24 जून। राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 के अंतर्गत जिला स्तरीय छानबीन एवं स्वीकृति समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि कृषि प्रसंस्करणों से संबंधित स्थानीय प्रकृति के उद्योग लगाने के लिए कृषकों, उनके समुहों एवं इच्छुक व्यापारियों को प्रेरित किया जाए। साथ ही  कृषि आधारित उद्योगों से जुड़ी योजनाओं के संबंध में अधिकाधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होने कहा कि कृषकों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम इत्यादि आयोजित किये जाये।
बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि समिति द्वारा स्वीकृत अनुदान पत्रावलियों के संबंध में स्वीकृति जारी कर अनुदान का भुगतान किया जावे तथा राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति से संबंधित प्रकरण की स्वीकृति प्राप्त होने पर सदस्य सचिव को नियमानुसार अनुदान भुगतान हेतु निर्देशित किया गया।
इस दौरान सदस्य सचिव डॉ. झब्बरसिंह ने बताया कि राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति 2019 के तहत जिले में चार फर्मो द्वारा अनुदान राशि हेतु आवेदन किया गया है, जिन पर चर्चा पश्चात् मैसर्स लेखराज चिमनीराम इण्डस्ट्रीयल एरिया द्वितीय फेस बाडमेर के द्वारा प्रस्तुत परियोजना मे कुल अनुदान पात्रता लागत राशि पर 25 प्रतिशत की दर से अनुदान राशि की स्वीकृति हेतु राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति जयपुर को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। इसी प्रकार मैसर्स आनन्द कंवर के द्वारा प्रस्तुत परियोजना में फर्म को 25 प्रतिशत की दर से अनुदान राशि भुगतान किये जाने का निर्णय लिया गया। मैसर्स तापड़िया फूड्स प्रोडक्टस के द्वारा प्रस्तुत परियोजना में ऑनलाईन आवेदन करते समय त्रुटिवश फर्म का नाम तापड़िया फूड प्रोड्क्स के स्थान पर मोनिका तापड़िया कर दिया गया है, अतः इस संबंध में आवेदक से लिखित आवेदन प्राप्त कर आवश्यक संशोधन सक्षम स्तर पर करने हेतु राज्य स्तरीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति जयपुर को स्वीकृति हेतु अभिशंषा कर प्रकरण 25 प्रतिशत की दर से अनुदान राशि स्वीकृत करने हेतु प्रेषित करने का निर्णय लिया गया। इसी तरह मैसर्स भूमिपुत्र एग्रो एण्ड हर्बल नर्सरी द्वारा प्रस्तुत परियोजना में अनुदान राशि स्वीकृत करने पर भी चर्चा किया गया।
बैठक में कोषाधिकारी जसराज चौहान, उप निदेशक कृषि विरेन्द्रसिंह सोलंकी, उप निदेशक पशुपालन डॉ. रतनलाल जीनगर, सचिव कृषि उपज मण्डी समिति सुरेश कुमार मंगल, अधिशाषी अभियन्ता रनतलाल तातेड, कृषि अधिकारी उद्यान बाबूराम राणावत, इओ डीआर बीसीसीबी हरिराम पूनिया, उद्योग विभाग के आईईओ चण्डीदान चारण, कन्सोल्टेन्ट विपणन बोर्ड पीएमयु जयंत कोचर समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





गुरुवार, 23 जून 2022

जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 23 जून। जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में गुरूवार को आयोजित हुई।  

इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने बिन्दुवार प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, विक्रय एवं उपयोग को बन्द करने एवं उसके वैकल्पिक उत्पादों को बढावा देने के संबंध में महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र बाडमेर द्वारा बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों पर 01 जुलाई, 2022 से प्रतिबंध लागू किया जा रहा है, जिस पर जिला कलक्टर ने इसका निरन्तर व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा नगर परिषद को इस संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने राजस्थान इन्वेस्टर समिट 2021 के अन्तर्गत जिला स्तरीय इन्वेस्टर समिट के संबंध में उद्यमियों के साथ वीसी के माध्यम से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं को सुना तथा निवेश हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले में गुडामालानी और सिणधरी में नये औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के क्रम में शीध्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। रीको औद्योगिक क्षेत्र बाड़मेर में रोड़, नाली इत्यादि की मरम्मत के साथ सफाई व्यवस्था के संबंध में क्षेत्रीय प्रबन्धक रीको ने बताया कि साईन बोर्ड लगा दिए है तथा फैक्ट्री के बाहर कचरा डालने वालों को नोटिस दिए गए है। सी.एस.आर संबंधी बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने प्लान्टेशन एवं सोशल एक्टविटिज को बढावा देने के निर्देश दिए। उन्होने आगामी बैठक में सीएसआर कार्यो के कम्पनियों के प्रतिनिधियों एवं सब कान्ट्रेक्टरों को बुलाने के निर्देश दिए ताकि प्रकरण वाईज समीक्षा हो सके।
बैठक में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक हरीश व्यास, रीको वरिष्ठ क्षेत्रीत्र प्रबन्धक आर.सी. वैष्णव, क्षेत्रीय प्रबन्धक रीको बालोतरा संदीप पंवार, अग्रणी बैंक प्रबन्धक गिरधारीलाल, खनि अभियन्ता भगवानसिंह, उप निदेशक कृषि विरेन्द्रसिंह सोलंकी, सचिव कृषि उपज मण्डी समिति सुरेश मंगल, जेएसडब्लु के हेमन्त कुमार, जीएम एचआर, एचपीसीएल अमर बागडे, बालोतरा हैण्ड प्रोंसेस टैक्सटाईल्स एसोशिएशन के अध्यक्ष गनी मोहम्मद सुमरो समेत संबंघित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
 -0-




सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को विशेष सड़क सुरक्षा अभियान शुरू

अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उपखण्डवार दलों का गठन

बाड़मेर, 23 जून। राज्य सरकार द्वारा राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, दुर्घटनाओं में होने वाली जन-धन की क्षति को कम करने, आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाने के लिए जिला प्रशासन, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा 7 जुलाई तक संयुक्त विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला कलक्टर की अध्यक्षता में अभियान की संचालन समिति का गठन किया गया है जिसमें पुलिस अधीक्षक एवं संबंधित जिला परिवहन अधिकारी सदस्य रहेंगे।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि अभियान के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं सहायक नोडल अधिकारी संबंधित जिला परिवहन अधिकारी होंगे। उन्होने बताया कि संयुक्त विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रत्येक उपखण्डवार दलों का गठन किया गया है। गठित दल में संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट प्रभारी, संबंधित उप अधीक्षक पुलिस/ थानाधिकारी सह प्रभारी, संबंधित परिवहन निरीक्षक/उप परिवहन निरीक्षक एवं तहसीलदार/नायब तहसीलदार सदस्य होंगे। उक्त दलों को निर्देश दिये गये है कि वे अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग जयपुर के संयुक्त विशेष सड़क सुरक्षा अभियान हेतु दिये गये निर्देशानुसार अपने-अपने क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए अक्षरशः पालना सुनिश्चित करेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि समस्त दल प्रभारी विशेष कर उनके क्षेत्र में स्थित दुर्घटना बाहुल्य/संभावित क्षेत्र यथा मेगा हाईवे राज्य मार्ग 28, राष्ट्रीय राजमार्ग 68, राष्ट्रीय राजमार्ग 25, राष्ट्रीय राजमार्ग 325, कुर्जा फांटा से केलनोर, चौहटन से बाखासर, गिड़ा-परेउ-पाटोदी तथा समदडी मार्ग पर विशेष तौर से ध्यान देकर अभियान संबंधी अधिक से अधिक कार्यवाही करेंगे ताकि उक्त मार्गो पर दुर्घटनाओं में कमी लाकर अभियान को सार्थक बनाया जा सकें। उन्होने बताया कि दल प्रभारी अपने क्षेत्र में संयुक्त विशेष सड़क सुरक्षा अभियान की दैनिक प्रगति सूचना निर्धारित प्रपत्र में आगामी दिवस को प्रातः 9 बजे तक जिला परिवहन अधिकारी बाडमेर को मेल आईडी कजवण्जचवतजण्इंतउमत/तंरंेजींदण्हवअण्पद पर आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला परिवहन अधिकारी बाड़मेर समस्त सूचनाएं इकजाई कर निर्धारित प्रपत्र में आगामी दिवस को प्रातः 11 बजे तक मुख्यालय को जरिये गूगल शीट प्रेषित करते हुए जिला कार्यालय को भी सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी ने बताया कि लापरवाही एवं तेज गति से वाहन संचालन, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, छत पर सवारी, भार वाहनों में सवारी, बिना परमिट, बिना रिफ्लेक्टिव टेप, अवैध वाहन संचालन पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान आवश्यक दस्तावेज नहीं मिलने पर वाहन को सीज करने और लापरवाही से वाहन चलाते हुए पाए जाने पर चालक का लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। उन्होने बताया कि गुरूवार को विभिन्न दलों द्वारा एमवी एक्ट के प्रावधानों के उल्लंधन पर 248 चालान बनाये गये है।
-0-

बुधवार, 22 जून 2022

मुख्य सचिव ने वीसी के जरिये की परीक्षा तैयारियों की समीक्षा

बाड़मेर, 22 जून। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने बुधवार को वीसी के जरिए 2 जुलाई को आयोजित होने वाली कानिस्टेबल भर्ती परीक्षा एवं 3 जुलाई को पीटीईटी परीक्षा के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की।

इस मौके पर मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने परीक्षा से जुड़ी समुचित व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय बैठक आयोजित कर परीक्षा केन्द्रों की व्यवस्था, केन्द्राधीक्षक एवं केन्द्र पर्यवेक्षक, पुलिस जाब्ता की व्यवस्था, प्रश्न पत्रों की सुरक्षा आदि समेत परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की प्लानिंग कर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके उपरान्त जिला कलक्टर लोक बंधु ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर विस्तार के साथ समीक्षा की तथा सभी तैयारियां पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने प्रशिक्षण हेतु समय सारणी समय पर तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत, समन्वयक पीटीईटी डॉ. हुकमाराम सुथार, सह समन्वयक डायालाल सांखला समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-





अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाडमेर में जेईई मेन्स की परीक्षा 23 जून से

बाड़मेर, 22 जून। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में जेईई मेन्स की परीक्षा का आयोजन 23 से 29 जून,2022 तक दो पारियों में किया जाएगा। प्रथम पारी का समय प्रातः 09ः00 बजे से 12ः00 बजे तक एवं द्वितीय पारी का समय दोपहर 03ः00 बजे से सायं 06ः00 बजे तक निर्धारित है।

अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. विश्नोई ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षा के एडमिट कार्ड भी जारी हो चुके है लेकिन एडमिट कार्ड में जोधपुर रोड़ उतरलाई बाडमेर का पता अंकित है जबकि परीक्षा का सही पता अभियांत्रिकी महाविद्यालय एन.एच. 68 जैसलमेर रोड़, जालिपा केन्ट के पास बाड़मेर है। उन्होने विद्यार्थियों को सूचित किया है कि वे भ्रमित न होवे तथा सही पते पर पहुंचना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि महाविद्यालय के पते को अपडेट करने के लिए एआईसीटीई को पत्राचार कर अवगत करवा दिया गया है। उन्होने बताया कि पूर्व में बाड़मेर जिले में जेईई मेन्स एवं अन्य ऑनलाईन परीक्षाओं के लिए सेन्टर उपलब्ध नहीं था लेकिन सेन्टर की सुविधा अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी एवं अपने गृह जिले में परीक्षा दे सकेंगे।
-0-

जिला स्तरीय अलाटमेंट क्लीयरेन्स कमेटी की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 22 जून। जिला स्तरीय अलाटमेन्ट क्लीयरेन्स कमेटी की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।

बैठक में तहसील क्षेत्र गडरारोड की ग्राम पंचायत सुन्दरा, खलीफे की बावड़ी, खड़ीन, रोहिडाला, देताणी, राणासर, खुडाणी, बंधडा एवं खानीयानी में कृषि योग्य उपलब्ध राजकीय सिवाय चक भूमि का राजस्थान भू राजस्व (कृषि प्रयोजनार्थ भूमि आंवटन) नियम 1970 के तहत आवंटन के लिए सर्वे एवं चिन्हीकरण कर तहसील स्तरीय भू चिन्हीकरण समिति के अनुमोदन पश्चात् प्राप्त प्रस्ताव पर जिला स्तरीय अलाटमेन्ट क्लीयरेन्स कमेटी द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर संभागीय स्तरीय भू आवंटन समिति के अनुमोदन हेतु भिजवाने का निर्णय लिया गया।  
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह जोधा, सहायक वन संरक्षक दीपक कुमार, उप निदेशक कृषि वी.एस. सोलंकी, उप निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. रतनलाल जीनगर, अधिशाषी अभियन्ता जीडब्ल्युडी रमेश माथुर समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड गडरारोड पर कार्यरत अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-

मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना

बीमित परिवार को 05 लाख तक का बीमा कवर होगा उपलब्ध

बाड़मेर, 22 जून। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में बीमित परिवारों को दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु अथवा पूर्ण स्थायी अपंगता की स्थिति में आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा एक मई, 2022 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना लागू की गई है, जिसका क्रियान्वयन राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा किया जा रहा है।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक गिरधारीराम गोदारा ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत दुर्घटना में हुई क्षति का आशय किसी भी ऐसी शारीरिक चोट से है, जो किसी बाह्य, हिंसात्मक एवं दृश्य माध्यम द्वारा लगी हो। शारीरिक चोट संदर्भित दुर्घटना से ही उत्पन्न हुई होनी चाहिए एवं दुर्घटना से पूर्व अस्तित्व में नहीं होनी चाहिए। मृत्यु/क्षति का सीधा संबंध दुर्घटना से होने पर ही योजना के तहत भुगतान देय होगा। उन्होने बताया कि मुख्य रूप से बीमित परिवार के किसी सदस्य की सड़क दुर्घटना, ऊंचाई से गिरने, मकान के ढहने, डूबने, रासायनिक द्रव्यों के छिड़काव के कारण, बिजली के झटके, जलने में होने वाली मृत्यु/क्षति होने अथवा दुर्घटना के कारण पॉलिसी में उल्लेखित स्थायी पूर्ण क्षति होने की स्थिति में बीमित परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा दुर्घटना दिनांक से 30 दिवस के भीतर ऑनलाईन पोर्टल पर दावा प्रपत्र की पूर्ति की जाएगी। इस योजना के तहत प्रत्येक बीमित परिवार को 05 लाख तक का बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया है।
-0-

मंगलवार, 21 जून 2022

जिला यातायात समिति की बैठक

सड़क सुरक्षा उपायों पर हुई व्यापक चर्चा

बाड़मेर, 21 जून। जिला यातायात प्रबन्धन समिति एवं सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में मंगलवार सांय कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। इस दौरान सड़क सुरक्षा उपायों पर विभागीय अधिकारियों के साथ विस्तार के साथ समीक्षा की गई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि जिला स्तरीय यातायात प्रबन्धन समिति के निर्णयों की प्राथमिकता के साथ समयबद्ध रूप से क्रियान्विति के साथ सड़क दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच की अनुशंषाओं की पालना जिला स्तरीय यातायात प्रबन्धन समिति के माध्यम से सुनिश्चित करवाई जाए। इस दौरान जिला कलक्टर ने सड़क सुरक्षा कार्ययोजना पर संबंधित अधिकारियों से व्यापक चर्चा पश्चात् कहा कि दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील क्षेत्रों में बबुल की झांडिया कटवाने, लाईनिंग करवाने, साईन बोर्ड लगवाने, स्पीड ब्रेकर लगवाने, पेचवर्क करवाने समेत अन्य कार्य प्राथमिकता से करवाएं जाए। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में दुर्घटना घटित संवेदनशील स्थानों पर आवश्यक एहतियाती उपाय करने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारियों द्वारा जिले में विभिन्न मार्गो पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के संबंध में किये जाने वाले कार्यो की प्रगति की जानकारी कराई गई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, परियोजना निदेशक एनएचएआई दिग्विजय सिंह, आर.ई. बी.आर.तंवर, अधीक्षण अभियन्ता सानिवि सुरेश शर्मा, डीआरएम जितेन्द्र छाजेड़, मुख्य प्रबन्धक रोडवेज उमेश नागर समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें। इस दौरान एनआईसी से रोलआउट मैनेजर ने आईरेड प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी कराई।
-0-




शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत औचक निरीक्षण

अनियमितता पाए जाने पर पांच हजार रूपये का जुर्माना

बाड़मेर, 21 जून। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत मंगलवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया।
विधिक माप विज्ञान अधिकारी महेश चन्द्र जांगिड़ ने बताया कि मंगलवार को गुडामालानी में श्री खेतेश्वर किराणा स्टोर पर निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर पांच हजार रूपये का जुर्माना विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के अन्तर्गत लगाया गया। उन्होने बताया कि लोहारवा (गुडामालानी) में मैसर्स श्री बालाजी फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पम्प को भी चैक किया गया जहां पर पेट्रोल, डीजल की डिलीवरी नियमानुसार सही पाई गई।
-0-




जिला कलक्टर ने किया विकास कार्यो का औचक निरीक्षण

बाड़मेर, 21 जून। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को चूली ग्राम पंचायत में टांका निर्माण कार्य, खेल मैदान विकास कार्य, मॉडल स्कूल समेत विभिन्न विकास कार्यो का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने चूली ग्राम पंचायत में सबसे पहले टांका निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा निर्माण कार्य की गुणवता को परखा। इसके पश्चात् उन्होने खेल मैदान विकास कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवास एवं मॉडल स्कूल चूली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने लाभार्थियों से रूबरू होकर निर्माण सामग्री की उपलब्धता तथा भुगतान की स्थिति आदि की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान बाड़मेर विकास अधिकारी सुरेश कविया, सहायक अभियन्ता रामलाल समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-








जिले में 542 अति कुपोषित बच्चों को 2 लाख पौष्टिक लड्डू होंगे वितरित

मिशन सुरक्षा चक्र
बाड़मेर, 21 जून। मिशन सुरक्षा चक्र के तहत मंगलवार को जिले के 542 अति कुपोषित नौनिहालों हेतु वेदान्ता केयर्न ऑयल एण्ड गैस की ओर से उपलब्ध कराये गये करीब दो लाख विशेष पौष्टिक आहार लड्डू जिला कलक्टर लोक बंधु को आईसीडीएस विभाग के माध्यम से वितरण हेतु उपलब्ध कराये गये।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि वेदान्ता केयर्न ऑयल एण्ड गैस को जिला प्रशासन की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि कुपोषण से मुक्ति के संकल्प की दिशा में जिले में चलाये जा रहे नवाचार मिशन सुरक्षा चक्र के तहत पहले चरण में एसएएम श्रेणी के रूप में पहचाने गये 542 बच्चों को तीन माह तक उक्त विशेष पौष्टिक आहार लड्डू का वितरण आईसीडीएस विभाग के माध्यम से करवाया जाएगा। जिसके तहत प्रतिदिन 4 पौष्टिक लड्डू की खुराक तीन माह तक के लिये उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होने बताया कि एनीमिया एवं कुपोषण को लेकर हमारी टीम लगातार कार्य कर रही है, तीन माह पश्चात् बच्चों की पुनः जॉच करवाई जाएगी तथा आवश्यकता होने पर अतिरिक्त खुराक भी उपलब्ध कराई जाएगी ताकि बच्चे कुपोषण से बाहर आ सकें।
इस दौरान एक संकल्प एनीमिया एवं कुपोषण मुक्त हो बाड़मेर डाईट चार्ज का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, वेदान्ता, केयर्न ऑयल एण्ड गैस के मैनेजर स्टेक होल्डर रिलेशन शैलेश शर्मा, मैनेजर सीएसआर प्रहलादसिंह, निलेश कारपे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, महिला एवं बाल विकास विभाग उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, डब्ल्युएचओ पंकज, धारा संस्थान के महेश पनपालिया समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित

पोलिथीन के उपयोग की रोकथाम समेत जिला पर्यावरण प्लान पर चर्चा

बाड़मेर, 21 जून। जिला पर्यावरण समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान पोलिथीन के उपयोग की रोकथाम समेत जिला पर्यावरण प्लान पर संबंधित अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की गई।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने ठोस कचरा निस्तारण, अस्पतालों में कचरा निस्तारण, बालोतरा में औद्योगिक इकाईयों द्वारा परिसंकटमय अपशिष्टों के निस्तारण एवं लूनी नदी में प्रदुषण की रोकथाम , पोलिथीन बैग के उपयोग की रोकथाम समेत विभिन्न बिन्दुओं पर व्यापक चर्चा की गई। साथ ही नगर परिषद बाडमेर एवं बालोतरा में ठोस कचरा निस्तारण के परिपेक्ष्य में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक में आयुक्त नगर परिषद बाडमेर एवं बालोतरा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाडमेर, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल बालोतरा, खनि अभियन्ता एवं पर्यावरण समिति के गैर सरकारी सदस्य उपस्थित रहें।
-0-

सोमवार, 20 जून 2022

पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक बैठक 24 को

बाड़मेर, 20 जून। जिला स्तर पर बकाया सिविल पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 24 जून को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

लेखा अनुभाग के प्रभारी अधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित प्रपत्रों में वांछित सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी

बाड़मेर, 20 जून। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की 1400एमएम पाईप लाईन क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण मंगलवार 21 जून को बाड़मेर शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग नगर खण्ड बाड़मेर के अधिशाषी अभियन्ता सतवीरसिंह यादव ने बताया कि बुधवार 22 जून को होने वाली सभी जलापूर्ति सामान्य अन्तराल से दो दिन के अधिक अन्तराल से होगी।
-0-

बीस सूत्री समीक्षा बैठक 23 को

बाड़मेर, 20 जून। बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम वर्ष 2022-23 में आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध मई, 2022 तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा हेतु 20 सूत्री कार्यक्रम के सन्दर्भ में गठित द्वितीय स्तरीय समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 23 जून को सांय 5 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने विभागीय अधिकारियों को माह मई,2022 तक अर्जित उपलब्धियों का सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्व्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक 21 जून को

बाड़मेर, 20 जून। जिला यातायता प्रबन्धन समिति एवं सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 21 जून को सांय 4.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से गत बैठक में दिये गये निर्देशों की पालना रिपोर्ट शीध्र भिजवाने तथा निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

पाक विस्थापित प्रदीप कुमार को मिली भारतीय नागरिकता

बाड़मेर, 20 जून। राज्य सरकार की ओर से बाड़मेर जिले मंे रहने वाले पाक विस्थापित प्रदीप कुमार को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई, उन्हें सोमवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण किया।

जिला कलक्टर कार्यालय में सोमवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने पाक विस्थापित प्रदीप कुमार बांको जी निवासी रेल्वे कुआं नं0 3 सरदारपुरा बाड़मेर को भारतीय नागरिकता के मूल नागरिकता प्रमाण पत्र का वितरण किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले प्रदीप कुमार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उन्हें भारत के नागरिक के सभी अधिकार मिलेंगे।
-0-





जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित

कृषि बजट धोषणाओं की क्रियान्विति एवं प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करे

पंचायत समिति स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर आवंटित लक्ष्य अर्जित करे
बाड़मेर, 20 जून। कृषि बजट घोषणा वर्ष 2022-23 की जिला स्तरीय आमुखीकरण कार्यशाला सोमवार को जिला कलक्टर, लोकबंधु की अध्यक्षता मे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल मे आयोजित की गई।   कार्यशाला मे जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने बताया कि राज्य मे पहली बार कृषि बजट प्रस्तुत हुआ है। कृषि बजट मे उल्लेखित योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाये ताकि जिले के कृषकों को लाभान्वित किया जा सके।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने बाड़मेर एवं गुड़ामालानी मे नये कृषि महाविधालयों के संचालन हेतु अस्थाई भवनांे का चिन्ह्किरण करने एवं कृषि बजट घोषणा अनुरूप जिले को आवंटित 230000 बाजरा मिनिकिट शीघ्र मंगवाकर सभी लघु/सीमांत कृषकों को निःशुल्क बाजरा मिनिकिट उपलब्ध कराने एवं इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि कृषि बजट से संबधित सभी विभागो के जिला स्तरीय अधिकारियों को जिन योजनाओं मे आवेदन पत्र कम प्राप्त हुए है, उनके लक्ष्य अनुसार आवेदन तैयार कराने के निर्देश दिये तथा बजट घोषणा के प्रावधानों एवं इसकी क्रियान्विति हेतु पंचायत समिति स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर संबधित विभाग के अधिकारियों द्वारा इनमे भाग लेकर जनप्रतिनिधि एवं कृषकों को जानकारी देकर अजा/अजजा श्रेणी के कृषकों हेतु आवंटित लक्ष्यों को अर्जित करने हेतु ऑनलाईन आवेदन करवाने के निर्देश दिये। जिला परिषद सदस्यों द्वारा की गई मांग के कृषकों को उन्नत कृषि हेतु प्रशिक्षित करने के लिये जिला अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
संयुक्त निदेशक उद्यान, जयपुर डॉ. देवेन्द्र चौधरी द्वारा राज्य स्तर की कृषि बजट घोषणा का विस्तृत विवरण देते हुए कृषि एवं अन्य विभागो के 11 मिशनों जिसमे मुख्यतः सूक्ष्म सिंचाई मिशन, राजस्थान संरक्षित खेती मिशन, राजस्थान उद्यानिकी मिशन एवं राजस्थान खाद्य प्रसंस्करण मिशन इत्यादि की जानकारी दी गई।
उप निदेषक कृषि (वि.) वीरेन्द्र सिंह सोलंकी ने कृषि बजट घोषणा 2022-23 मे प्राप्त जिले के लक्ष्य, कृषक पात्रता एवं प्रगति से अवगत कराते हुए बताया कि जिले को राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन अन्तर्गत फार्म पोण्ड, सिंचाई पाईप लाईन, राजस्थान फसल सुरक्षा मिशन अन्तर्गत तारबंदी, राजस्थान कृषि तकनीकी मिशन अन्तर्गत कृषि यंत्र, राजस्थान मिलेट प्रोत्साहन मिशन अन्तर्गत निःशुल्क बीज मिनकिट वितरण, सूक्ष्म पोषक तत्व, बायो पेस्टीसाईड, राजस्थान बीज उत्पादन एवं वितरण मिशन अन्तर्गत मूूंग एवं मोठ के बीज उत्पादन एवं वितरण के लक्ष्य प्राप्त हो चुके है। लक्ष्यों के अनुरूप प्रषासनिक स्वीकृति का कार्य किया जा रहा है जिसे अतिशीघ्र पूर्ण कर लिया जायेगा। कृषि बजट घोषणा अनुरूप बाड़मेर जिले को दो कृषि महाविधालय यथा बाड़मेर मुख्यालय एवं गुड़ामालानी मे खोले जाने है। उपरोक्त हेतु गुड़ामालानी कृषि महाविधालय की जमीन का आवंटन किया जा चुका है एवं बाड़मेर कृषि महाविधालय हेतु जमीन आवंटन के प्रस्ताव नगर विकास न्यास, बाड़मेर द्वारा जयपुर भिजवाये जा चुके है।
सहायक निदेशक उद्यान, सुरेन्द्र सिंह मनोहर द्वारा कृषि बजट घोषणा के विभिन्न मिशनो अन्तर्गत जिले को प्राप्त लक्ष्य एवं प्रगति से अवगत कराते हुए ड्रिप/फव्वारा स्थापना, सामुदायिक जल स्त्रोत, ग्रीन/शेडनेट हाऊस, लो टनल/प्लास्टिक मल्चिंग की स्थापना, फल बगीचो की स्थापना, कम लागत प्याज भण्डारण संरचना, सोलर पम्प सयंत्र इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी।
तत्पश्चात् मुख्य प्रबन्धक बाड़मेर सेन्ट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक लि. बाड़मेर जितेन्द्र गोदारा ने सहकारिता विभाग, एस.एस. पुरोहित द्वारा डेयरी संबधित एवं सचिव कृषि उपज मण्डी सुरेश मंगल द्वारा मण्डी से संबधित बजट घोषणा की जानकारी दी गई।
उक्त कार्यशाला मे जिला परिषद सदस्य एवं संबधित विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






शनिवार, 18 जून 2022

फ्लैगशिप योजनाओं की उपखंड स्तर पर होगी माइक्रो मॉनिटरिंग

 राजस्व अधिकारियों की बैठक

लम्बे समय से बकाया राजस्व प्रकरणों का होगा तुरंत निपटारा
बाड़मेर, 18 जून। जिले में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उपखण्ड स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग कीे जाएगी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक में यह सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार का सर्वाधिक फोकस फ्लैगशिप योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर होता है, इसलिए उपखण्ड अधिकारी ब्लॉक लेवल पर इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करें। उन्होने कहा कि उपखण्ड अधिकारी हर शनिवार को दो फ्लैगशिप योजनाओं का निरीक्षण कर धरातल पर उनकी पड़ताल करें एवं अपनी साप्ताहिक बैठक में सभी फ्लैगशिप योजनाओं की संबंधित ब्लॉक में प्रगति की नियमित समीक्षा करें। उन्होने राजस्व अधिकारियों को बकाया राजस्व प्रकरणों की नियमित रूप से सुनवाई कर प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।
  इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि प्रत्येक उपखण्ड मुख्यालय पर प्रति सप्ताह नियमित रूप से साप्ताहिक बैठक की जाए तथा इसमें सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा के साथ जन समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होने कहा कि साप्ताहिक बैठक में राज्य सरकार की फ्लैगशीप योजनाओं, बजट घोषणाओं की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए। साथ ही उन्होने समस्त राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन सुनवाई करने के निर्देश दिए ताकि आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही की जा सकें। उन्होंने सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निपटाने को कहा। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय, प्रधानमंत्री कार्यालय एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी जनसुनवाई के प्रकरणों को अनिवार्य रूप से सम्पर्क पर दर्ज करने एवं तुरंत निराकरण की हिदायत दी।जिला कलक्टर ने न्यायालयवार दर्ज, निस्तारित एवं बकाया राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा अधिक अवधि से लम्बित प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होने उपखण्डवार विभिन्न प्रयोजनार्थ भूमि आवंटन/आरक्षण, आबादी भूमि विस्तार, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार के दर्ज, निस्तारित एवं बकाया प्रकरणों की समीक्षा की तथा राजकीय भूमि आवंटन के प्रकरणों को त्वरित निपटाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने ऑनलाईन दर्ज प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने को कहा। उन्होने विभिन्न प्रयोजनार्थ भूमि संपरिवर्तन, नामान्तरकरण, सीमाज्ञान, नेखमबन्दी एवं विभाजन प्रस्ताव के संबंध में विस्तृत समीक्षा की तथा प्रकरणों के निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होने भूमि अवाप्ति मुआवजा भुगतान के बकाया प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
  इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने राजस्व समेत अन्य बकाया मामलों की प्रगति से विस्तार से चर्चा की। बैठक में सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-








शुक्रवार, 17 जून 2022

भार वाहनों के कर जमा कराने की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर

बकाया कर जमा नहीं कराने पर होगी वाहनों की धरपकड़

बाड़मेर, 17 जून। जिले में संचालित यात्री एवं भार वाहनों के बकाया कर जमा कराने की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर निर्धारित की गई है। बकाया कर जमा नहीं कराने पर वाहनों की धरपकड़ कीे जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी ने बताया कि विभाग द्वारा पुराने बकाया कर एवं खनन विभाग द्वारा प्राप्त चालानों के निस्तारण के लिए राज्य सरकार द्वारा लाई गई एमनेस्टी योजना की अन्तिम तिथि 30 सितम्बर तक बढाई गई है। इस योजना के अन्तर्गत पुराने बकाया कर जमा करवाने पर ब्याज एवं पेनल्टी पर शत प्रतिशत छूट दी गई है साथ ही भारवाहनों के खनन विभाग से प्राप्त ई-रवाना के चालानों पर 75 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। टैªक्टर पर बकाया ई-रवाना के चालानों के निस्तारण हेतु एक मुक्त राशि 7500 जमा करवाने पर सभी चालानों का निस्तारण किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बकाया वसूली हेतु दो उड़नदस्तों का गठन किया गया है जो 24 घंटे बकाया कर वसूली एवं बकाया कर वाले वाहनों को जब्त करेगें। इस योजना की विस्तृत जानकारी हेतु परिवहन कार्यालय बाड़मेर में कार्यालय समय पर सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

जिला निष्पादन समिति कीे बैठक, घुम्मकड़ जातियों के बच्चों को शिक्षा से जोड़े

बाड़मेर, 17 जून। शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई। बैठक में उन्होनें प्रवेशोत्सव के दौरान जिले में एक भी बच्चे को नामांकन वंचित नही रखना सुनिश्चित करने को कहा।

  इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि आगामी शिक्षा सत्र में नामांकन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए एवं जिले में शिक्षा योग्य एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेषकर घुमक्कड़ जातियों एवं नवजीवन योजना के तहत अवैध शराब के व्यवसाय से पुनर्वासित परिवारों के बच्चों को स्कूलो से जोड़ा जाए।
  उन्होंने कहा कि नामांकन के कार्य को गंभीरता से लिया जाएगा एवं जिले में बेहतर कार्य करने वाले को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इसमें लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारी तय कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रवेश उत्सव के दौरान घर-घर सर्वे कार्य को गंभीरता से पूर्ण किया जाए तो एक भी योग्य बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रह पाएगा।
  जिला कलेक्टर ने कहा कि मिशन सुरक्षा चक्र के तहत जिले में कुपोषण एवं एनीमिया से पीड़ित बच्चों की पहचान के लिए सर्वे का काम हो चुका है। साथ ही इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए एवं सभी कार्य शाला दर्पण में प्रविष्ट किया जाए।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने समग्र शिक्षा अभियान समेत अन्य योजनाओं में स्कूलों के सुदृढ़ीकरण, जन सहभागिता योजना की प्रगति, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल योजना, आईसीटी योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, छात्रवृतियां एवं विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं, विद्यालयों में नामांकन वृद्धि एवं शैक्षणिक पैमानों पर जिले की रैकिंग सुधार की संक्षिप्त समीक्षा की तथा विद्यालयों में निर्माण कार्य नये सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
    इससे पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत ने एजेण्डा बिन्दुओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान शिक्षा समिति के मनोनीत सदस्य गफूर अहमद, राजाराम समेत मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सभी कार्यक्रम अधिकारी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-




गुरुवार, 16 जून 2022

अभावग्रस्त क्षेत्रों में चारा डिपों स्वीकृत

बाड़मेर, 16 जून। अभाव संवत 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों को अनुदानित दर पर चारा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पांच स्थानों पर चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बंधु ने बताया कि जिले के बाड़मेर तहसील में उण्डखा तथा गिडा तहसील क्षेत्र में सन्तरा, रिडियातालर, कुम्पलिया एवं सवाऊ मूलराज ग्राम में चारा डिपों खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

33 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 5765 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण

बाड़मेर, 16 जून। जिले में बायतु, बाडमेर, गडरारोड़, रामसर एवं गिडा़ तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 33 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए बायतु, बाडमेर, गडरारोड़, रामसर एवं गिड़ा तहसील क्षेत्रों में कुल 33 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 4755 बड़े एवं 1010 छोटे पशुओं सहित कुल 5765 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि बायतु तहसील क्षेत्र में ग्राम महिगोणी मूढ़ों की ढाणी, अकदड़ा एवं मीठिया तला, बाड़मेर तहसील क्षेत्र में प्रजापतों की ढाणी, विश्वकर्मा बस्ती एवं कमलसिंहपुरा, गडरारोड़ तहसील क्षेत्र में राणासर, रामसर तहसील क्षेत्र में बने की बस्ती, लकडियाली, सज्जन का पार, शोभदार की बस्ती, मेकनवाला, बुकड़ी एवं मंदरूप का तला तथा गिड़ा तहसील क्षेत्र में कसुम्बला भाटियान, कसुम्बला हरचन्द, माताजी की भाखरी, सन्तरा, केराला, सुजाणियों की ढाणी, कानोड़, रिडिया रामदेव नगर, डेरी नाडी, धोलू, चक सन्तरा, झूण्ड, झूण्ड दक्षिण, करनेतों का खेडा, चक सियागों की ढाणी, रिडियातालर, चक लोपली एवं रिडिया भाखरी ग्राम में पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

बजरी के अवैध खनन की धरकपड़

गुरूवार को आकस्मिक चैकिंग में पांच डम्पर जब्त

बाड़मेर, 16 जून। अतिरिक्त मुख्य सचिव खान एवं पैट्रोलियम विभाग सुबोध अग्रवाल, जिला कलक्टर लोकबन्धु, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अधीक्षण खनि अभियंता, जोधपुर धर्मेन्द्र लोहार के निर्देशानुसार पुलिस विभाग के जिला विशेष दल (डी.एस.टी) एवं खनिज विभाग की सयुक्त टीमों द्वारा गुरूवार को प्रातः आकस्मिक चौंकिग के दौरान तहसील सिणधरी क्षैत्र में खनिज बजरी के अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण की छापामारी करते हुए खनिज बजरी के अवैध परिवहन में लिप्त पाये जाने पर पॉच डम्परों को जब्त किया जाकर एक डम्पर पुलिस थाना सिणधरी तथा 4 डम्पर पुलिस चौकी पायॅला कल्ला की सुपुर्दगी में दिया गया।
खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि 15 मई से 14 जून तक राज्य स्तरीय अवैध खनन के सयुंक्त अभियान के दौरान विभिन्न खनिजों के अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के कुुल 49 प्रकरण बनाकर पेनेल्टी मय कम्पाउड व एनजीटी फीस की कुल राशि रू 64.55 लाख वसूल किये गये तथा  5 एफआईआर संबंधित पुलिस थानों में दर्ज की गई। अवैध खनन/निर्गमन/भण्डारण के विरुद्ध आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
-0-

बीमित परिवार को 05 लाख तक का बीमा कवर होगा उपलब्ध

 मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना

बाड़मेर, 16 जून। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्यि बीमा योजना में बीमित परिवारों को दुर्घटना के कारण होने वाली मृत्यु अथवा पूर्ण स्थायी अपंगता की स्थिति में आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से माननीय राजयपाल महोदय द्वारा एक मई, 2022 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना लागू की गई है, जिसका क्रियान्वयन राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा किया जा रहा है।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक गिरधारीराम गोदारा ने बताया कि इस योजना के अन्तर्गत दुर्घटना में हुई क्षति का आशय किसी भी ऐसी शारीरिक चोट से हे जो किसी बाह्य, हिंसात्मक एवं दृश्य माध्यम द्वारा लगी हो। शारीरिक चोट संदर्भित दुर्घटना से ही उत्पन्न हुई होनी चाहिए एवं दुर्घटना से पूर्व अस्तित्व में नहीं होनी चाहिए। मृत्यु/क्षति का सीधा संबंध दुर्घटना से होने पर ही योजना के तहत भुगतान देय होगा। उन्होने बताया कि मुख्य रूप से बीमात परिवार के किसी सदस्य की सड़क दुर्घटना, ऊंचाई से गिरने, मकान के ढहने, डूबने, रासायनिक द्रव्यों के छिड़काव के कारण, बिजली के झटके, जलने में होने वाली मृत्यु/क्षति होने अथवा दुर्घटना के कारण पॉलिसी में उल्लेखित स्थायी पूर्ण क्षति होने की स्थिति में बीमात परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा दुर्घटना दिनांक से 30 दिवस के भीतर ऑनलाईन पोर्टल पर दावा प्रपत्र की पूर्ति की जाएगी। इस योजना के तहत प्रत्येक बीमित परिवार को 05 लाख तक का बीमा कवर उपलब्ध करवाया गया है।
-0-

वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2022, आवेदन की अवधि 10 जुलाई, 2022 तक

बाड़मेर, 16 जून। मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2022-23 के अनुसार वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2022 में इस वर्ष 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न तीर्थो की राजकीय व्यय पर यात्रा करवायी जाएगी जिसमें रेल द्वारा 18 हजार एवं हवाई जहाज द्वारा 2 हजार यात्री शामिल है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि आयुक्त देवस्थान विभाग राजस्थान उदयपुर की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा हेतु आवेदन की अवधि 16 जून से 10 जुलाई, 2022 तक निर्धारित की गई है।  
रेल यात्रा हेतु तीर्थ स्थान
उन्होने बताया कि रेल यात्रा हेतु रामेश्वरम्-मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृदावन, सम्मेदशिखर-पावापुरी, उज्जैन-ऑकारेश्वर, गंगासागर(कोलकता) कामाख्या (गुवाहटी) हरिद्वार-ऋषिकेश, बिहार शरीफ एवं वेलनकानी चर्च (तमिलनाडू)
तीर्थ यात्रा हेतु पात्रता
राजस्थान का मूल निवासी हो एवं 60 वर्ष से अधिक आयु का हो (60 वर्ष आयु की गणना 1 अप्रेल, 2022 को आधार मान कर कीे जाएगी। अर्थात आवेदक का जन्म 01 अप्रेल 1962 से पूर्व का हो। आवेदक आयकर दाता न हो। आवेदक द्वारा पूर्व में देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का लाभ न उठाया गया हो। इस योजना के अन्तर्गत पूर्व में यात्रा न किये जाने संबंधी आश्यक का स्व.घोषणा पत्र यात्री को देना होगा। यदि किसी भी समय यह पाया गया कि यात्री द्वारा इस शर्त का उल्लंघन किया गया है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। भिक्षावृति पर जीवन यापन करने वाले योजना के पात्र नहीं होंगे। यात्रा हेतु शारीरिक एवं मानसिक रूप से सक्षम हो और किसी संक्रामण रोग यथा टीबी कांजेस्टिव कार्डियक, श्वास में अवरोध संबंधी बीमारी, अपर्याप्तता, मानसिक व्याधि, संक्रामक कुष्ठ आदि से ग्रसित न हो। यात्री के कोविड-19 टीकाकरण की दोनों डोज लगा होना स्वास्यि की दृष्टि से उपयुक्त होगा। वरिष्ठ नागरिक को आवेदन पत्र के साथ चिकित्सा अधिकारी द्वारा इस आश्यय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा कि वह व्यक्ति प्रस्तावित यात्रा हेतु शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सक्षम है यह प्रमाण पत्र आवेदन पत्र भरते समय अपलोड किया जाना है। जिन आवेदकों द्वारा विगत वर्षो में उक्त योजना के अन्तर्गत आवेदन तो किया है, किन्तु उनका नम्बर उक्त योजना में यात्रा हेतु चयन नहीं हुआ है, वे आवेदन करने के पात्र होंगे। यदि आवेदक की आयु 70 वर्ष से अधिक है तथा जीवनसाथी साथ में यात्रा नहीं कर रहा है तो वह अन्य व्यक्ति को सहायक के रूप में ले जा सकता है। वे आवेदक जो विगत वर्षो में लॉटरी में चयनित हो चुके थे लेकिन यात्रा के लिए आमंत्रित किये जाने के बाद भी उनके द्वारा यात्रा सम्पन्न नहीं की गई, ऐसे पूर्व आवेदक भी इस योजना में पात्र नहीं होंगे।
आवेदन की प्रक्रिया
आवेदन देवस्थान विभाग की वेबसाईट https://devsthan.rajasthan.gov.in हिन्दी में देवस्थान डिपार्टमेन्ट राजस्थान में उपलब्ध लिंक के माध्यम से अथवा सीधे evevasthan.rajasthan.gov.in पर जाकर केवल ऑनलाईन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन स्वयं या कम्प्यूटर जानकार की मदद से भरा जा सकता है। आवेदक व उसके साथ जाने वाले सहायक अथवा पति-पत्नि दोनों के पास जनआधार कार्ड अवश्य होना चाहिए। आवेदन पत्र में अपनी पसन्द के तीन तीर्थ स्थल वरीयता क्रम में अंकित किये जाए। आवेदकों को सलाह दी गई है कि आवेदन से पूर्व ही जनआधार हेतु पंजीयन की कार्यवाही पूर्ण कर ले। इससे आवेदक को फोटो व दस्तावेज अपलोड करने व अन्य विवरण भरने की आवश्यकता नहीं रहेगी।
यात्रियों का चयन जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कमेटी द्वारा लॉटरी से किया जाएगा। चयनित यात्रियों की सूची जिला कलक्टर कार्यालय तथा देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त कार्यालय व वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
-0-

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक

बाड़मेर, 16 जून। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने सतर्कता समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रकरणवार प्रगति समीक्षा पश्चात् कहा कि सतर्कता समिति में प्राप्त प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए आगामी बैठक से पूर्व जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने जन सुनवाई में आए परिवादियों की विभिन्न मुद्दों से जुडी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारिचपों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि उपखण्ड स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जॉच करवाकर उपखण्ड स्तर से समाधान योग्य समस्याओं का वहीं निस्तारण करें ताकि परिवादियों को जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े। जन सुनवाई के दौरान बाड़मेर निवासी मांगीलाल पुत्र चिमनीराम द्वारा पत्रावली सं0 487/2021 में मांगीलाल के नाम पट्टा जारी करने, पोटलियासर निवासी मोटाराम द्वारा टांका निर्माण कार्य पुनः शुरू करवाने, आसोतरा निवासी वगताराम द्वारा खातेदारी भूमि के आगे से चल रही सड़क पर से अतिक्रमण हटवाकर रास्ता खुलवाने, बालोतरा निवासी सतीश द्वारा सुनवाई का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत सुनवाई कर समस्या का समाधान करने, भोमासर निवासी चुतरसिंह द्वारा कृषि भूमि के बदले गैर मुमकीन पहाड़ी भूमि आवंटित कराने, शिवपुरा निवासी गोपाराम द्वारा वाहन चालक के कार्य से मुक्त कर आगार में किसी अन्य कार्य में डयूटी लगाने, खण्डप निवासी हरीसिंह द्वारा घर के आगे नाली निर्माण कराने, बाड़मेर ग्रामीण निवासी राणीदान द्वारा पानी की पाईप लाईन बिछाने, बाड़मेर निवासी चेतनराज द्वारा मुकदमों की जांच व निस्तारण न होने, पांधी का पार निवासी रणजीताराम द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जलापूर्ति ठप होने, बाड़मेर निवासी प्रदीप कुमार द्वारा आदेश की पालना कराने, उदरमाणियों की ढाणी निवासी चूनाराम द्वारा खसरा नम्बर 319, 708/341 की नेखमबंदी कराने, भादरेश निवासी भोजाराम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रखने, सिणघरी चारणान निवासी चिमाराम द्वारा टांके का बकाया भुगतान दिलाने, रतकुडिया निवासी रूगाराम द्वारा सरकारी रास्ता खुलवाने, कानोड़ निवासी पृथ्वीसिंह द्वारा अतिक्रमण हटाने, डाबलीनाडी निवासी टीकाराम द्वारा विभागीय जांच निस्तारण कराने, बाड़मेर निवासी जितेन्द्रसिंह द्वारा मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही कराने समेत विभिन्न समस्याओं से जुडे़ 48 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्व्तारण किया गया तथा अन्य प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-







लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...