शनिवार, 2 अक्टूबर 2021

अभियान जनसेवा का शाश्वत अनुष्ठान बने हर चेहरे पर मुस्कान लाएगा अभियान-विधायक

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग का शुभारंभ

प्रभारी सचिव एवं जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण
बाडमेर, 02 अक्टूबर। जिले में आमजन के कामों का मौके पर निराकरण करने को गांधी जयंती पर शनिवार को दो बड़े अभियानों का शुभारंभ हुआ। प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग के अभियान के दौरान हर चेहरे पर मुस्कान के उद्देश्य के लिए हर जरूरत मंद व्यक्ति का कार्य शिविर के दौरान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल रूप से गांधी जयंती के मौके पर शनिवार को दोनों अभियानो का विधिवत आगाज किया। इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस अभियान को जनसेवा का शाश्वत अनुष्ठान बनाने का आव्हान किया।
वहीं जिला मुख्यालय पर विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, जिले के प्रभारी सचिव एवं सम्भागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा, जिला कलक्टर लोक बंधु, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, उपसभापति सुरतान सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा प्रशासन गांवों के संग अभियान के लिए तैयार करवाए गए ऑडियों एवं वीडियों का भी विमोचन किया गया। इसे स्वरूप पंवार, बिहारी पंवार एवं दीप सिंह भाटी द्वारा तैयार किया गया है।
आमजन उमड़ा
जिले में शनिवार को 11 उपखंडो की पंचायत समितियों के ग्राम पंचायत मुख्यालयों प्रशासन गांवों के संग तथा शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद कार्यालय बाडमेर एवं बालोतरा में प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 का शुभारम्भ हुआ। उक्त शिविरों के दौरान अपनी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करवाने के लिए बडी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
प्रशासन शहरों के संग
नगर परिषद बाड़मेर में आयोजित प्रशासन शहरों के संग शिविर का शुभारम्भ बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, संभागीय आयुक्त एवं प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा, जिला कलक्टर लोक बंधु एवं नगर परिषद सभापति दिलीप माली द्वारा किया गया।
 इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि सरकार की मंशा आमजन की समस्याओं का उनके कार्य स्थल पर ही निपटारा करने की है, इसलिए प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान चलाकर विभिन्न विभागों को उनके क्षेत्र में लाया गया है ताकि उन्हें अपनी समस्याओं का निराकरण करने तथा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जिला मुख्यालय पर चक्कर नहीं लगाने पडे एवं उनके धन एवं समय की बचत हो सकें।
वहीं संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शिविरों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर उन्हें राहत पहुंचाई जाए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को देने के साथ साथ मौके पर ही शिविर के दौरान उनसे योजनाओं के आवेदन लेने, तस्दीक करने तथा स्वीकृतियां जारी करने के निर्देश दिए।
101 पट्टे वितरित
नगर परिषद में शिविर के दौरान बाडमेर विधायक मेवाराम जैन, संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, जिला कलक्टर लोक बंधु एवं नगर परिषद सभापति दिलीप माली ने पट्टों तथा पेंशन योजनाओं की स्वीकृतियों का वितरण किया। इस दौरान 101 पट्टे वितरित किए गए तथा 12 नामान्तरण, 3 निर्माण स्वीकृति, 4 लोगों को स्वरोजगार के लिए 2-2 लाख रुपये का लोन दिया गया।
प्रशासन गांवो के संग का निरीक्षण
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बायतु पंचायत समिति में ग्राम पंचायत बायतु भोपजी एवं बालोतरा में मंडापुरा में आयोजित शिविरो का संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा तथा जिला कलक्टर लोक बंधु ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ सक्रियता से कार्य कर अधिकाधिक लोगों को राहत पहंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने लाभार्थियों को भूमि के पट्टे वितरित किए। उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया ने शिविर के कार्यो की जानकारी दी।
राणीगांव में जैन का जनभागीदारी का आव्हान
बाड़मेर पंचायत समिति में रानी गांव में प्रशासन गांव के संग शिविर आयोजित किया गया, जिसका विधायक मेवाराम जैन ने निरीक्षण कर लोगों को अधिकतम राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, विकास अधिकारी सुरेश कविया एवं राजीविका जिला प्रबन्धक नवला राम चौधरी ने शिविर में किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान 51 पट्टे, 10 पेंशन स्वीकृति एवं 48 शौचालय स्वीकृतिया जारी की गई।
विधायको ने की भागीदारी
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिव पंचायत समिति के गूॅूगा ग्राम पंचायत में शिव विधायक अमीन खां, फागलिया ग्राम पंचायत में चौहटन विधायक पदमाराम, करमावास ग्राम पंचायत में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने शिविरों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों को पट्टों का वितरण किया। वहीं नगर परिषद बालोतरा में आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान पचपदरा विधायक मदन प्रजापत एवं नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन ने शिविर का अवलोकन कर लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया।
करना में हुआ शिविर
 जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने सिणधरी पंचायत समिति के करना ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आवहान किया। वहीं उपखंड अधिकारी विरमा राम चौधरी ने शिविर के कार्यों की जानकारी दी।
-0-
































राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ श्रद्धासुमन अर्पित

 बाड़मेर, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर शनिवार प्रातः अंहिसा चौराहा (रेलवे स्टेशन) पर गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस दौरान विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, नगर परिषद सभापति दीपक माली, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, आयोजन समिति के पदाधिकारी महावीर बोहरा, अमित बोहरा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात् रेलवे स्टेशन के सामने आयोजित समारोह के दौरान गांधीजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी के प्रिय भजनों एवं रामधुन की प्रस्तुति दी।  
इससे पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयन्ती के उपलक्ष्य तथा आजादी के अमृत महोत्वस के तहत गांधी चौक से सद्भावना रैली निकाली गई जो स्टेशन रोड़ होते हुए अंहिसा चौराहे पहुंची। सद्भावना रैली को जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य फतेह मोहम्मद, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, आयोजन समिति के पदाधिकारी महावीर बोहरा, अमित बोहरा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नन्हें-मुन्हे बच्चों ने गांधी जी का रूप धारण कर उनके आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने का सन्देश दिया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी केसरदान रतनू, श्रीमती रामेश्वरी चौधरी समेत विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-0-









गांधी जयन्ती पर पोस्टर प्रदर्शनी एवं टॉक शो आयोजित

 गांधी के सत्य, अहिंसा,त्याग और बलिदान जैसे जीवन मूल्यों को करे आत्मसात-लोक बंधु

बाड़मेर, 02 अक्टूबर। गांधी के जीवन मूल्य आज भी हमें बेहतर और सद्भावी समाज की ताकत और प्रेरणा देते हैं। यह उदगार जिला कलेक्टर लोकबन्धु ने मॉर्डन स्कूल में पोस्टर प्रदर्शनी के विमोचन के अवसर पर व्यक्त किये।
ज़िला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित आज़ादी के अमृत महोत्सव एवं गांधी जी के 150 वीं जयन्ती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी और गांधी के जीवन मूल्यों पर आधारित टॉक शो का आगाज़ करते हुए जिला कलक्टर लोकबन्धु ने कहा कि गांधी ऐसी महत्मनीय प्रतिभा के धनी थे कि सारा विश्व आज उनका लोहा मानता है। बच्चों के इनोवेशन की उन्होंने भूरी भूरी प्रशंसा की। जिला कलक्टर लोकबन्धु ने अपने संबोधन में सभी को गांधी के सत्य-अहिंसा-त्याग और बलिदान जैसे जीवन मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का आरम्भ गांधी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि गांधी दर्शन को समझने के लिए हमें उनके जीवन की तमाम घटनाओं पर गौर करना चाहिए कि किस प्रकार अँधेरे से डरने वाला एक बालक मोहन कैसे महात्मा तक का सफर तय करता है। रतनू ने बताया कि ट्रस्टीशिप और सर्वोदय संबंधी गांधी चिंतन गहराई में समाज की नीव को मज़बूत करने का काम करता है। टॉक शो के पेनालिस्ट के रूप में राजकीय महिला महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हुक्माराम सुथार, सह आचार्य बीएल. धनदे, गणपत सिंह राजपुरोहित, खगेन्द्र कुमार तथा अजीत सिंह प्रमुख थे। सभी विद्वानों ने गांधी के सत्य, अहिंसा, त्याग, बलिदान जैसे मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. सुथार ने कहा की जब गांधी जी से किसी ने पूछा कि क्या ईश्वर सत्य है तो उन्होंने जवाब दिया सत्य ही ईश्वर है। गणपत सिंह ने कहा आज मोबाइल के दौर में आदमी सच से और दूर होता जा रहा है यह दुखद है क्योंकि सच व्यक्ति को सहज रखता है जबकि एक झूठ को छुपाने के लिए सौ झूठ बोले जाते हैं। डॉ. धनदे ने साहित्य और जीवन में गांधी के प्रभाव पर चर्चा की। खगेन्द्र कुमार और अजीत सिंह ने गांधी जी के व्यक्तित्व के महानता का बखान किया और बताया कि आज उनकी प्रासंगिकता ज़्यादा है। कार्यक्रम के जिला समन्वयक महावीर बोहरा एवं एडवोकेट अमित वोहरा ने भी विचार व्यक्त किये। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल पिं्रसिपल श्रीमती नवनीत पचौरी ने किया एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। कार्यक्रम का संचालन बृजा द्विवेदी और दक्ष और श्रीमती रमा चम्पावत ने किया। गांधी के जीवन पर आधारित घटनाओं से जुडी कहानियों का वाचन शैलजा, गणेश, भाग्यश्री, रिद्धि, अदिति, अरिहंत ने किया।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान रविवार को पचपदरा में, सोमवार को 12 शिविर

 बाड़मेर, 02 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत रविवार 3 अक्टूबर को बालोतरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पचपदरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं सोमवार को 12 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि रविवार को ग्राम पंचायत पचपदरा में शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार सोमवार 4 अक्टूबर को पंचायत समिति बाडमेर ग्रामीण में सरणू पनजी, बालोतरा में मूंगडा, कल्याणपुर में कुड़ी, गिड़ा में गिड़ा, धोरीमना में मैयों का तला, गुडामालानी में नयानगर, रामसर में पांधी का पार, सेड़वा में भंवार, शिव में बीसूकला, पायलाकला में कादानाड़ी, सिवाना में महिलावास तथा धनाऊ में कोनरा ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।  
-0-

गांधी जयंती के अवसर पर मदरसा छात्रों ने निकाली रैली

 बाड़मेर, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा मदरसा छात्रों की रैली का आयोजन किया गया।

रैली को जिला कलक्टर लोक बंधु ने कलक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान उपस्थित रहे। उक्त रैली के माध्यम से मदरसा छात्रों द्वारा गाँधीजी के आदर्शों को जीवन मे उतारने का सन्देश दिया गया। कलक्ट्रेट से रवाना हुई रैली का अंहिसा सर्किल पर समापन हुआ।
-0-




अभियांत्रिकी महाविद्यालय में मनाई गांधी जयंती एवं लाल बहादूर शास्त्री जयंती

 बाड़मेर, 02 अक्टूबर। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में गांधी जयंती एवं लाल बहादूर शास्त्री जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी एवं लाल बहादूर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

इस अववर पर महाविद्यालय में विद्यार्थियों एवं सम्पूर्ण स्टाफ द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। कोविड-19 गाईडलाइन की पालन करते हुए परिसर में वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता के अलावा खेलकुद प्रतियोगिताएं जैसे क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैड मिंटन आदि का आयोजित किये गये।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बिश्नोई ने बताया कि गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवनकाल से विद्यार्थी सत्य अहिंसा का पथ अपनाकर जीवन में मुकाम हासिल कर सकते है। रजिस्ट्रार कमल पंवार ने भी गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों को बताया कि जीवन में सादगी एवं विनम्रता के साथ भी इन्सान अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकता है तथा इन महापुरूषों का जीवन आज के युवाओं के लिए मिशाल है। इस कार्यक्रम में प्रकाश मोखा, भंवर स्वामी, भेरू सिंह चौहान, बालकिशन, जसवंत गौड़, रेखाराम आदि उपस्थित रहें।
-0-

बीदासर योजना में आवेदकों द्वारा पट्टे नहीं लेने पर होगी निरस्ती की कार्यवाही

 नगर विकास न्यास

बाड़मेर, 02 अक्टूबर। नगर विकास न्यास बाड़मेर द्वारा अनुमोदित बीदासर आवासीय योजना में पट्टे नहीं लेने पर न्यास द्वारा योजना को निरस्त करने की कार्यवाही आरम्भ की जाएगी।
नगर विकास न्यास सचिव शैलेश सुराणा ने बताया कि नगर विकास न्यास, बाड़मेर की एम्पावर्ड समिति की बैठक दिनांक 24 अगस्त, 2018 के द्वारा राजस्व ग्राम बीदासर के खसरा नम्बर 2701/1341 एवं 2815/1341 कुल रकबा 08.17.06 बीघा भूमि के आज दिनांक तक न्यास में पट्टा विलेख जारी किये जाने बाबत् कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उक्त अनुमोदित योजना/ ले-आऊट प्लान में सृजित भूखण्डों पर पट्टा विलेख प्राप्त करने हेतु आगामी 15 दिवस के भीतर न्यास कार्यालय में ऑनलाईन/ऑफलाईन किसी भी माध्यम से आवेदन एवं निर्धारित शुल्क जमा करवा कर पट्टा विलेख प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करें अन्यथा न्यास द्वारा उक्त ले-आऊट प्लान को निरस्त किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।
-0-

शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021

आरएससीआईटी की परीक्षा 3 अक्टूबर को, जिले में 19 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आरएससीआईटी की परीक्षा रविवार 3 अक्टूबर, 2021 को बाड़मेर संभाग में 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

क्षेत्रीय केंद्र जोधपुर के सहायक कुलसचिव सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त परीक्षा में कुल 5591 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा अपरान्ह 12ः00 से 1ः00 तक आयोजित की जाएगी एवं परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर नियमानुसार 11ः30 बजे के बाद परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश वर्जित होगा। छात्र समय का एवं कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखे। छात्रों को परीक्षा हेतु मूल राजकीय पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य होगा बाड़मेर संभाग में तहसील स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होने बताया कि प्रत्येक परीक्ष केंद्र पर विश्वविद्यालय की ओर से समन्वयक नियुक्त किये गए है।
-0-

सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों पर संवेदनशीलता से कार्यवाही के निर्देश

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।

इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा पश्चात् कहा कि सतर्कता समिति में प्राप्त होने वाले प्रकरणों में जांच अधिकारी त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाए। उन्होने अधिकारियों को सतर्कता समिति में दर्ज प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए आगामी बैठक से पूर्व जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सतर्कता समिति के मामलो को गम्भीरता से लेते हुए किसी प्रतिनिधि की बजाय स्वंय जाँच कर कार्यवाही रिपोर्ट पेश करने को कहा। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को उपखण्ड स्तरीय सतर्कता समिति की नियमित बैठकों का आयोजन कर प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान, नगर विकास न्यास सचिव शैलेष सुराणा, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी वीसी से मौजूद रहे।
-0-

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती, रामधुन एवं भजन संध्या का होगा आयोजन, निकलेगी सद्भावना रैली

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती पर शनिवार 2 अक्टूबर को जिले में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे गांधी चौक से भगवान महावीर टाऊन हॉल तक सद्भावना रैली का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार प्रातः 9.30 बजे द मॉर्डन स्कूल में पोस्टर प्रदर्शनी एवं 10 बजे टॉक शो आयोजित होगा। उन्होनें बताया कि शनिवार को ही दोपहर 3 बजे केन्द्रीय काराग्रह में गांधीजी के मूल्यों पर चर्चा तथा सांय 7.30 बजे रेल्वे स्टेशन पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें उक्त कार्यक्रमों के आयोजन में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा जी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनिया ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शनिवार 2 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे अहिंसा चौराहा (रेल्वे स्टेशन) पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात् गांधीजी के प्रिय भजन एवं रामधुन का आयोजन किया जाएगा।
-0-

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद रविवार को कोनरा में छात्रावास का करेंगे लोकार्पण

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद रविवार 3 अक्टूबर को अपनी एक दिवसीय यात्रा पर बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे बाड़मेर में निर्माणाधीन राजकीय अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण करेंगे तथा चौहटन ब्लॉक के कोनरा में नवनिर्मित राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का लोकार्पण करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि अल्पसंख्यक मामलात मंत्री रविवार 3 अक्टूबर को जैसलमेर से प्रातः 8 बजे प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे बाड़मेर पहुंचेगे। इसके उपरान्त वे प्रातः 10.30 बजे बाड़मेर में निर्माणाधीन राजकीय अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1.15 बजे चौहटन ब्लॉक के कोनरा में नवनिर्मित राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात् दोपहर 2.30 बजे गौहड़ का तला जाएंगे तथा इसके बाद बीसासर में जन सुनवाई करने के बाद सायं 4 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
-0-

शनिवार 2 अक्टूबर से 11 ग्राम पंचायतों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान

नगर परिषद बाड़मेर, बालोतरा एवं यूआईटी में लगेंगे शहरी क्षेत्रों के लिए शिविर
21 विभागोें से जुड़े कार्यो का मौके पर ही होगा निस्तारण

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए जिले में शनिवार 2 अक्टूबर से प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान प्रारम्भ होगा। अभियान के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद बाडमेर, बालोतरा एवं यूआईटी कार्यालय में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
2 अक्टूबर को यहां लगेंगे शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि 2 अक्टूबर को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत पंचायत समिति बाड़मेर में राणीगांव, बालोतरा में माण्डपुरा, बायतु में बायतु भोपजी, धोरीमन्ना में सोभाला जेतमाल, गुडामालानी में नगर, रामसर में बबुगुलेरिया, फागलिया में फागलिया, शिव मंे गूंगा, सिणधरी में करना, समदड़ी में करमावास तथा चौहटन में घोनिया ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद बाड़मेर, बालोतरा एवं यूआईटी कार्यालय में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन विभागों से जुड़े कार्य होंगे
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के अतिरिक्त अन्य 21 विभाग यथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, जलदाय एवं भू जल, कृषि, जन जाति क्षेत्रीय विकास, ऊर्जा, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सैनिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आयोजना, पशुपालन, श्रम, आयुर्वेद, सहकारिता एवं राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि., सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा, वन विभाग, जल संसाधन एवं सिंचित क्षेत्र विकास विभाग एवं परिवहन विभाग के कार्य बिन्दुओं को शामिल किया गया है। उन्होनें इन विभागों से जुडे अधिकारियों को शिविरों में भाग लेना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
ये कार्य होंगे
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग से जुडे कार्यो यथा राजस्व अभिलेख एवं खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, रास्ते के प्रकरण, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार, भूमिहीन कृषकों को कृषि भूमि आवंटन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी के प्रकरण, आबादी विस्तार हेतु राजकीय भूमि आवंटन, जाति, मूल, हैसियत प्रमाण पत्र, राजस्व रिकोर्ड उपलब्ध कराना, नामान्तरण सम्बंधित प्रकरण, भूमि विभाजन इत्यादि कार्य शामिल किए गए है। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों से जुड़े कार्य जैसे भूमिहिनों को 1996 के नियमों में पट्टे जारी करना, जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र, महात्मा गांधी नरेगा से जुडे कार्य, प्रधानमंत्री आवास, हैण्ड पंप मरम्मत, अवैध कनेक्शन हटाना, पेयजल संबंधित शिकायतें, कृषि विभाग के कार्य जैसे राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, विद्युत सप्लाई, त्रुटिपूर्ण मीटर, ट्रांसफोर्मर बदलने, ढीले तार को व्यवस्थित करना, विद्युत संबंध के प्रकरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सैनिक कल्याण, महिला अधिकारिता की विभिन्न योजनाओं के प्रकरण, चिकित्सा कैंप में रोगियों की स्वास्थ्य जांच व उपचार, राशन कार्ड प्रकरण, जन आधार कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, पशुपालन विभाग से जुडे कार्य, नियोजित श्रमिकों का पंजीयन, आयुर्वेद, शिक्षा विभाग के कार्य, सडक एवं राजकीय भवनों की मरम्मत संबंधित शिकायतों, पीएम किसान सम्मान निधि, वन भूमियों का अमल दरामद, सीमांकन सहित विभिन्न कार्यो का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
-0-

गुरुवार, 30 सितंबर 2021

1 अक्टूबर से बदलेगा चिकित्सालयों का समय

 बाड़मेर, 30 सितम्बर । आज शुक्रवार 1 अक्टूबर से सभी राजकीय चिकित्सालय, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का समय प्रात: 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा ।

  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सर्दी के मौषम को देखते हुये समय में बदलाव किया गया है । रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश के दिन इन चिकित्सालयों का समय प्रात: 9 बजे से 11 बजे तक रहेगा ।

-0-


राजस्व निर्णय लेखन पर कार्यशाला आयोजित

 बाड़मेर, 30 सितम्बर। राजस्व मण्डल राजस्थान की ओर से जिला प्रशासन के तत्वावधान में राजस्व से संबंधित अधिकारियों के लिए निर्णय लेखन पर एक दिवसीय कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को आयोजित हुई।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई तथा सिणधरी उपखंड अधिकारी वीरमाराम चौधरी ने निर्णय लेखन से संबंधित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान विशेष रूप से राजस्व न्यायालयों के अधिकार, शक्तियों, कार्य एवं प्रक्रियाओं, राजस्थान टेनेंसी एक्ट-1955, विभिन्न प्रकार के वादों, सेक्शन 91, एल.आर.एक्ट, खातेदारी अधिकारों, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में सीपीसी के प्रावधानों आदि से संबंधित जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिले के सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारो ने भाग लिया।
-0-

चतुर्थ पोषण माह का समापन समारोह, जागरूकता रैली आयोजित

 बाड़मेर, 30 सितम्बर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गुरूवार को चतुर्थ पोषण माह के समापन समारोह पर आयोजित जागरूकता रैली को जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने हरी झंडी दिखाकर स्थानीय गाँधी चौक स्कूल से रवाना किया। उक्त रैली के माध्यम से पोषण के प्रति नारों के साथ जागरूकता संदेश दिया गया।

महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने समापन समारोह पर आयोजित कार्यक्रम में पोषण माह पर करवाये गए समस्त कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि हमें देश को कुपोषण मुक्त करना हैं तथा इसके लिए पोषण अभियान को जन आंदोलन के रूप में हर घर तक पहुंचाना हैं तथा हर व्यक्ति को जागरूक करना तथा प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र पर पोषण वाटिका को विकसित करना हैं।
इस अवसर पर पोषण अभियान के जिला समन्वयक सुराब खां ने पोषण अभियान तथा रोशन राव, प्रोग्राम मैनेजर, ममता संस्थान द्वारा अम्मा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए 6 माह से 59 माह तक के बच्चों का वजन, नाप करके उसकी प्रभावी निगरानी करने के बारे में बताया। इस अवसर पर देवदत शर्मा, मदनसिंह, सुभाष शर्मा, हनुमानराम, भट्टराज, सूर्यप्रकाश उपस्थित रहें।
कार्यक्रम के अन्त में पोषण जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन करवाया गया तथा सभी संभागीयों ने जिले से कुपोषण को शून्य करके जिले को कुपोषण मुक्त करने की शपथ ली।
-0-






इन्दिरा गॉंधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के आवेदन आमंत्रित

 बाड़मेर, 30 सितम्बर। इन्दिरा गॉंधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले स्टीªट वेण्डर्स, अनौपचारिक क्षेत्र में सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले लोगों से ऋण आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है।

नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनिया ने बताया कि इन्दिरा गॉंधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले स्टीªट वेण्डर्स, अनौपचारिक क्षेत्र में सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले यथा हेयर ड्रेसर, रिक्सावाला, कुम्हार, खाती, मोची, मिस्त्री, धोबी, रंग-पेन्ट करने वाले, नल-बिजली मरम्मत करने वाले इत्यादि एवं बेरोजगार युवाओं जिनकी उम्र 18 से 40 के मध्य हो तथा बेरोजगारी भत्ता नही मिल रहा है, उनको बैंको के माध्यम से रुपये 50,000 रूपये तक का ब्याज मुक्त ऋण एक वर्ष की अवधि के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होने बताया कि उक्त ऋण वितरण के पश्चात 3 माह का मोरेटोरियम का लाभ दिया जायेगा। ऋण के पुर्नभुगतान की अवधि मोरेटोरियम के पश्चात् 12 माह की होगी। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन ई-मित्र के माध्यम से कर सकते है। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय समय में DAY-NULM शाखा नगर परिषद बाड़मेर में सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान की व्यापक तैयारियां

 आमजन से जुड़ी अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही होगा निस्तारण

बाड़मेर, 30 सितम्बर। जिले में गांधी जयन्ती पर 2 अक्टूबर से प्रारंभ होने जा रहा ‘प्रशासन गांवों के संग अभियान’ राज्य सरकार का एक ऐसा महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से आमजन की अधिकतम समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला कलक्टर लोकबंधु ने गुरुवार को विभिन्न विभागों द्वारा किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत समीक्षा के साथ इसके लिए उन्हें पाबंद किया।
इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि इस अभियान के दौरान लगने वाले शिविरों में पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने, भूमिहीनों को भू-आवंटन करने का काम सर्वोच्च प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि शिविरों में आने वाले वृद्धजनों, दिव्यांगों आदि की समस्याओं को अधिकारी पूरी संवेदनशीलता से सुनें और उन्हें तत्काल राहत पहुंचाएं। सभी संबंधित विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि आमजन को अधिक से अधिक राहत मिले और जिस मंशा के साथ राज्य सरकार यह अभियान शुरू करने जा रही है वह पूरी तरह सफल हो सके। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आने वाली बिजली, पानी, सड़क, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से सम्बन्धित शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाए।
उन्होंने कहा कि आजकल अधिकतर कार्य ऑनलाइन हो गए हैं। ऐसे में शिविरों में आने वाले ग्रामीणों की सहायता एवं आवेदन पत्रों को भरने के लिए हैल्प डेस्क लगाई जाए। शिविर प्रभारी यह सुनिश्चित करें कि आवेदन पत्र लाभार्थी से निःशुल्क भरवाये जाएं। हैल्प डेस्क में सूचना सहायक एवं आईटी से जुड़े अन्य कर्मचारी उपलब्ध हों ताकि आमजन को फार्म भरने से लेकर अन्य प्रक्रियाओं के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पडे़।
जिला कलक्टर ने कहा कि शिविरों में आमजन को राज्य एवं केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों में आने वाले दिव्यांगों, निशक्तजनों एवं बुजुर्गों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। निशक्तजनों का पहले से चिन्हिकरण कर उनके प्रमाण-पत्र बनवाने के सम्बन्ध में तैयारी पूरी कर ली जाए। इसके लिए राजस्व तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। शिविर के दौरान सड़क मरम्मत, ढीले तारों को कसने, हैण्डपम्प रिपेयरिंग जैसी शिकायतों का उसी दिन समाधान किया जा सके। इसके लिए बिजली, पानी, सड़क से जुड़ी टीमें पूरी तैयारी एवं पर्याप्त सामग्री की व्यवस्था रखें।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, यूआईटी सचिव शैलेष सुराणा समेत सभी उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी व विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व पीपीटी के जरिए अभियान के दौरान विभागवार एवं उपखंडवार किए जाने वाले कार्यो की जानकारी दी गई।
-0-






समाज कल्याण सप्ताह 1 अक्टूबर से, विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

 महात्मा गांधी जयंती पर शनिवार को अंहिसा चौराहे पर आयोजित होगा कार्यक्रम

बाड़मेर, 30 सितंबर। जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह मनाया जाएगा। जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से इस सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे जांगिड़ पंचायत भवन और विश्वकर्मा सर्किल पर अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। इस दिन पात्र वृद्धजनों की पेंशन स्वीकृतियां जारी करने, पात्र व्यक्तियों की बन्द पेंशन को चालू कराने, वयोवृद्ध व्यक्तियों का सम्मान, वृद्धजनों के अधिकारों के प्रति जन चेतना जागृत करने, वृद्ध व्यक्तियों की चिकित्सा संबंधी जांच, वृद्धाश्रमों एवं डे केयर सेन्टरों में वृद्धजनों को आवश्यक उपकरण एवं दवा वितरण का कार्य किया जाएगा।
गांधी जी के प्रिय भजन एवं रामधुन की प्रस्तुति
उन्होने बताया कि 2 अक्टूबर को अनूसूचित जातियों का कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन प्रातः 8 बजे अंहिसा चौराहा रेलवे स्टेशन पर गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ गांधी जी के प्रिय भजन तथा रामधुन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी दिन अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की समस्याओं एवं अस्पृश्यता निवारण पर विचार गोष्टी का आयोजन, अनुसूचित जाति की बस्तियों में बिजली एवं पेयजल की सुविधाओं की उपलब्धता में तकनीकी खराबी का निवारण करने तथा स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत जिला कार्यालय, छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
अपराधी सुधार दिवस
उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस के अवसर पर जिला कारागृह बाडमेर में प्रातः 11 बजे बंदियों की समस्याओं एवं परिवीक्षा अधिनियम पर विचार गोष्ठी, बंदियों की पारिवारिक भूमि एवं विवादों की जानकारी प्राप्त करने एवं उनके निपटाने में सहायता करने, बंदियों के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ करने के कार्य किए जाएंगे।
बाल दिवस
4 अक्टूबर को बाल दिवस के अवसर पर प्रातः 10 बजे कमजोर वर्ग की बस्तियों में निराश्रित बालकों के लिये सम्भ्रात व्यक्तियों के माध्यम से फोस्टर केयर उपलब्ध  कराने के साथ कमजोर वर्ग एवं कच्ची बस्तियों के बच्चों को रोग निरोधक टीके एवं स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य किया जाएगा। इस दिन बच्चों की स्वास्थ्य एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बाल गृहों एवं आंगनवाडी केन्द्रों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
महिला कल्याण एवं बालिका दिवस
उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को महिला कल्याण एवं बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग बाडमेर में प्रातः 10 बजे महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन, महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ करने, भामाशाह योजनान्तर्गत महिलाओं के बैंक खाते खुलवाने तथा विभिन्न राजकीय योजनाओं से जोडने तथा बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला अधिकारिता विभाग के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जन चेतना दिवस
उनके मुताबिक 6 अक्टूबर को जन चेतना दिवस पर सायं 5.30 बजे समस्त छात्रावास परिसरांे एवं महिला एवं बाल विकास विभाग बाड़मेर में सामाजिक कुरीतियां दहेज, बाल विवाह, पर्दाप्रथा, मृत्युभोज आदि विषयों पर विचार गोष्ठी, बंधुआ मजदूरों के पुर्नवास के लिए शिविर आयोजित कर ऋण स्वीकृत करवाना, स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से नशामुक्ति कार्यक्रम पर गोष्ठी, रैली तथा विभिन्न माध्यमों से जनजागृति पैदा की जाएगी।
विशेष योग्यजन कल्याण दिवस
उन्होंने बताया कि विशेष योग्यजन कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह के समापन समारोह के दौरान 7 अक्टूबर को सायं 5.30 बजे श्योर संस्थान में विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग, उपकरण प्रदान करने तथा विशेष योग्यजनों के लिए खेलकूद गतिविधियों का आयोजन, विशेष योग्यजनों के लिए संचालित विशेष स्कूलों के माध्यम से शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन पत्र एवं पेंशन आवेदन पत्र तैयार कराने के साथ समापन समारोह का आयोजन होगा।
-0-

बुधवार, 29 सितंबर 2021

बारिश का ठहरा पानी बढ़ा रहा है खतरा, अब तक 113 डेंगू मरीज आए

 मौसमी बीमारियों को लेकर सतर्क रहें, जागरूकता जरूरी

बाड़मेर, 29 सितम्बर। बारिश के बाद बदलते मौसम और पानी के ठहराव के चलते मच्छर जनित बीमारियों की आशंका बढ़ गई है । ऐसे में जिला कलक्टर लोक बंधु के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग ने मौसमी बीमारियों से संबंधित आवश्यक गतिविधियां तेज कर दी है।

  जिला कलेक्टर लोकबंधु ने आमजन से भी अपील की है कि वे सावधानी बरतें, मच्छरों को पनपने न दें एवं नियमित रूप से साफ-सफाई करें ताकि बीमारियों को रोका जा सके । इन दिनों डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया की आशंका बढ़ी है, लिहाजा एहतियात बेहद जरूरी है ।

 सीएमएचओ डॉ बी एल विश्नोई ने बताया कि जिले में मच्छर जनित बीमारियों के मरीज सामने आ रहे हैं और इस वर्ष में अब तक डेंगू के 113, मलेरीया के 22 एवं चिकुनगुनिया के 2 मरीज मिले हैं, इसलिए हमें अभी से सतर्क व सजग रहना होगा। इन बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी मच्छरों को पनपने से रोकना है इसलिए हमें अपने घर से शुरूआत करनी होगी । घर में रखे गमले, मटके, छतों पर अनावश्यक पड़े टायर, कबाड़ आदि में मच्छर पनपते हैं । गमले, बोतल आदि में लगे पौधों में भी लार्वा पैदा हो जाते हैं, इनके पानी को सप्ताह में दो बार अवश्य बदलें । नियमित रूप से सफाई अभियान घर में भी चलाएं। घरों के आस-पास भी पानी एकत्रित न होने दें । कूलर व फ्रीज के पीछे लगी ट्रे को नियमित रूप से साफ करें। 

डिप्टी सीएमएचओ डॉ पी सी दीपन ने बताया कि विभाग ने गतिविधियां तेज करते हुए सभी अधिकारियों व कार्मिकों को गंभीरता बरतने के निर्देश दिए हैं । बाड़मेर शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद की संयुक्त गतिविधि के तहत मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया सहित मौसमी बीमारियों से बचाव एवं नियन्त्रण के लिये फोगिंग स्प्रे एवं मच्छर लार्वा रोधी तेल, टेमिफोस का प्रयोग किया जा रहा है । 

अब तक बाड़मेर शहर के 24 वार्डो के डेंगू प्रभावित क्षेत्र में फोगिंग स्प्रे किया जा चूका है।विभागीय टीमें द्वारा घर-घर सर्वे कर प्रभावित क्षेत्रो की जानकारी जुटाई जा रही है एवं आमजन को मौसमी बीमारियों के लक्षण एवं बचाव के तरीकों के बारे में जागरूक किया जा रहा है ।

आमजन इन दिनों पूरी बाजू के कपड़े पहनें। बुखार आदि होने पर झोलाछाप लोगों के पास न जाएं बल्कि नजदीकी चिकित्सालय में संपर्क करें। नीम की पत्तियों का धुंआ घर में फैलाएं, पानी के बर्तन को खुला न रखें, किचन एवं बाथरूम को सूखा रखें, कूलर का पानी सुबह-शाम बदलें । शरीर पर मच्छर को दूर रखने वाली क्रीम लगाएं । सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें । घर के आस-पास मच्छर मारने वाली दवा का छिडक़ाव करवाएं । 

ये हैं डेंगू के लक्षण

डेंगू के शुरुआती लक्षणों में रोगी को तेज ठंड लगती है, भूख कम लगती है, सिरदर्द, कमरदर्द, चमड़ी के नीचे लाल धब्बे होना और आंखों में तेज दर्द हो सकता है । इसके साथ ही उसे लगातार तेज बुखार रहता है । इसके अलावा, जोड़ों में दर्द, बेचैनी, उल्टियां, लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं । चूंकि डेंगू वायरस के कारण होता है, इसलिए इसका उपचार किसी एक तरह से संभव नहीं है । ऐसे में जरूरी है कि इन लक्षणों को पहचानकर व्यक्ति बिना देरी के चिकित्सक से मिले और इसका उपचार करवाए । इस दौरान अधिक से अधिक पानी व पेय पदार्थ लेना चाहिए और आराम करना जरूरी है । बुखार होने पर केवल पेरासिटामोल लें और तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।

-0-


अभियांत्रिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों को मिला प्री प्लेसमेंट ऑफर

 बाड़मेर, 29 सितम्बर। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में इनवायरोकेयर टेक्नोक्रेट्स प्राईवेट लिमिटेड कम्पनी द्वारा केम्पस प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के बी.टेक. सिविल इंजीनियरिंग ब्रांच के फाईनल ईयर के विद्यार्थियों के लिए साक्षात्कार कर उनमें से 05 विद्यार्थियों का चयन इंजीनियरिंग के दौरान पेड इंटर्नशिप में एवं डिग्री पूर्ण होने के पश्चात् नौकरी दी जायेगी। इसमें महाविद्यालय के विद्यार्थी धर्मेन्द्र प्रजापत, हरीसिंह, नारायण, नरपत कुमार एवं सतीश पंवार का चयन हुआ।

अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. बिश्नोई ने बताया कि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में विद्यार्थियों के हित को देखते हुए केम्पस प्लेसमेंट का आयोजन करवाया गया है। इसी प्रकार अन्य ब्रांच केे विद्यार्थियों को भी रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए इण्डस्ट्रीज को आमंत्रित किया जा रहा है। इसके साथ ही महाविद्यालय में सिविल टेस्टींग का कार्य भी प्रारम्भ हो चुका है जिससे पश्चिमी राजस्थान में कार्यरत इण्डस्ट्रीज को बाड़मेर में ही टेस्टींग की सुविधा मिल रही है।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक गुरूवार 30 सितम्बर को

 बाड़मेर, 29 सितम्बर। राजस्व अधिकारियों की गुरूवार 30 सितम्बर को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित होगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त बैठक में 2 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान व प्रशासन शहरों के संग अभियान के सुचारू संचालन व प्री-कैम्प में चिन्हित कार्यो एवं अभियान के दौरान आम जनता को राहत देने वाले कार्यों के अधिकाधिक निस्तारण के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही राजस्व संबंधी विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं की समीक्षा की जाएगी।
-0-

जिला स्तरीय जन सुनवाई एक अक्टूबर को

 सुनवाई के बाद होगी सतर्कता समिति की बैठक

बाड़मेर, 29 सितम्बर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ शुक्रवार एक अक्टूबर को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में वीसी के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने-अपने क्षेत्र में उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र के समस्त अधिकारी एवं परिवादी कार्यालय पंचायत समिति बाड़मेर के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे।
-0-

डेंगू की प्रभावी रोकथाम को एंटी लार्वा गतिविधियां युद्ध स्तर पर चलेगी

 व्यापक जागरूकता अभियान के जरिए डेंगू पर लोगों को सावचेत करेंगे

बाड़मेर, 29 सितंबर। जिले में सितंबर माह में व्यापक बारिश के मद्धेनजर डेंगू एवं मलेरिया इत्यादि मौसमी बीमारियों की प्रभावी रोकथाम, नियंत्रण एवं उपचार के विशेष प्रबंध युद्ध स्तर पर किए जाएंगे। इस संबंध में जिला कलक्टर लोकबंधु ने चिकित्सा विभाग को विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
जिला कलक्टर लोकबंधु ने बताया कि जिले में डेंगू पर अंकुश लगाने को व्यापक स्तर पर एंटी लार्वा गतिविधियों के अलावा आईईसी के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने जिला मुख्यालय एवं बड़े कस्बों में जागरूकता अभियान के लिए माइक पब्लिसिटी करवाने के निर्देश दिए साथी डेंगू से बचाव के उपाय एव मच्छर जनित कारणों के बारे में लोगों को जानकारी देने को कहा। उन्होंने नगर परिषद के द्वारा घर-घर कचरा संग्रहण करने वाले वाहनों पर भी डेंगू के बारे में रोकथाम के उपाय एवं घरों एवं मोहल्लों में बरसाती पानी इकट्ठा नहीं होने देने संबंधित अपील करने को कहा ताकि मच्छरों कि पैदाईश ना हो।
उन्होंने बताया कि विशेषकर बरसाती पानी एकत्रित होने वाले स्थलों पर मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम के लिए निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एन्टीलार्वल गतिविधियां, एम.एल.ओ. डलवाने एवं पेयजल टांकों में टेमीफोस इत्यादि व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। चिकित्सा संस्थानों में स्थापित हैचरीज के समुचित रख-रखाव, गम्बूशिया मछलियां तालाब एवं टांको में इनके प्रजनन की गंभीरतापूवर्क कार्यवाही की जा रही है।
उन्होंने बताया कि मलेरिया एवं डेंगू रोगी पाये जाने पर उनके आसपास के 50 घरों में पायरेथ्रम का फोकल स्प्रे करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बुखार पीड़ित रोगियों की त्वरित जांच एवं उपचार करने के साथ ही आउटब्रेक की स्थिति में आवश्यक दवाईयां एवं चिकित्सकीय दल (रैपिड रेस्पोंस टीम) आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के भी निर्देश है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल नर्सिंग स्टॉफ को उनके मुख्यालय पर ठहराव सुनिश्चित कर प्रभावी चिकित्सीय उपचार सेवाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये गये हैं। दवा वितरण केन्द्रों पर दवाइयों के भण्डारण व वितरण की विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्हांेने बताया कि बरसाती पानी का व्यापक निकास करने, खाली बर्तन, खोल, टायर, परिंडे, कूलर इत्यादि में पानी खाली रखने की सावधानियां रखी जाए।
-0-

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के प्रस्तावो का अनुमोदन

 बाड़मेर, 29 सितंबर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक बुधवार को जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विधायक हेमाराम चौधरी, अमीन खान, मेवाराम जैन, पदमाराम मेघवाल, हमीर सिंह भायल भी मौजूद रहे।  

इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि सभी सदस्य जनता की समस्याओं तथा मुद्दों के लिए प्रश्न करें एवं विकास पर सार्थक विचार-विमर्श करें। उन्होंने सदस्यों का आह्वान किया कि जनहित से जुड़े मामलों का पूरा फीडबैक लेकर आए तथा पुख्ता जानकारी के साथ सदन के पटल पर रखें ताकि उनका उचित तरीके से निराकरण किया जा सके।
उन्होंने जिला परिषद सदस्यों को उनसे संबंधित पंचायत समिति की बैठक की विधिवत सूचना देने के निर्देश दिए ताकि वे वहां पर भी जन समस्याओं को रख सके।उन्होनें पंचायत समितियों की आयोजित होने वाली बैठकों में सक्षक अधिकारियों को आवश्यक रूप से उपस्थित होने तथा आमजन की प्राप्त शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक हेमाराम चौधरी नें मनरेगा योजना में निविदा प्रक्रिया में सुधार करने को कहा तथा तकनीकी रूप से सक्षम संवेदको एवं फर्मो को ही योग्यता निर्धारण में शामिल करने को कहा। साथ ही संवेदक की पात्रता निर्धारित करने की बात कही। उन्होनें कहा कि पंचायत स्तर पर सक्षम फर्म निविदा प्रक्रिया में शामिल हो।
इस दौरान शिव विधायक अमीन खान ने भारतमाला सड़क निर्माण प्रोजेक्ट में डीएनपी क्षेत्र में अधूरे कार्य पूर्ण करने एवं गागरिया में पुल का कार्य शुरू करने की बात कही। उन्होनें बोर्डर रोड़ का कार्य गुणवतापूर्वक कर सड़कों को मजबूत करने की बात कही।
  इस अवसर पर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि अंतिम छोर पर पानी पहुंचाने के लिए अवेध पानी के कनेक्शन काटे जाए तथा आरोपियों के विरुद्ध पुलिस में मामले दर्ज किए जाए।
  वही विधायक पदमाराम मेघवाल ने जिला परिषद के सदन के समय का समुचित उपयोग किया जाए एवं कम से कम समय में अधिक से अधिक जनहित के मुद्दे उठाया जाए ताकि संबंधित विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाकर उनका हल निकाला जा सके। वही विधायक हमीर सिंह भायल ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यों की गुणवत्ता के लिए उनकी उचित तरीके से मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने सामग्री मद में बकाया राशि जारी करने एवं नए कामो को शीघ्र स्वीकृत करने को कहा।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बन्धु एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रारम्भ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने गत बैठक की कार्यवाही का विवरण एवं एक्शन टेकन रिपोर्ट सदन के पटल पर रखा।
बैठक में जिला परिषद के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं सदन के पटल पर रखी तथा संबंधित विभाग से उचित जवाब की जानकारी ली। बैठक में जिला परिषद के विभिन्न सदस्यों के अलावा जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के प्रधान तथा सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
-0-







मंगलवार, 28 सितंबर 2021

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनान्तर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

बाड़मेर, 28 सितम्बर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम जैसलमेर रोड़ स्थित स्थानीय राजपुरोहित सभा भवन में प्रातः 11 बजे महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में जिले की 16 बाल विकास परियोजनाओं से बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं प्रति परियोजना से एक-एक पर्यवेक्षको एंव तीन-तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले की परियोजना स्तर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत उत्कृश्ठ कार्य करने वाली तीन-तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं श्रेष्ठ तीन बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर जिला स्तरीय कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
अम्मा कार्यक्रम के तहत कुपोषित बच्चो का सर्वे कर चिन्हित करने संबंधी जानकारी इस कार्यक्रम में प्रदान की गई। जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी अजय कल्याण ने कन्या भू्रण हत्या एवं बच्चो के पोषण पर जानकारी प्रदान की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी बालोतरा शेरखान एवं घेवर राठौड़ ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना में प्रथम प्रसव पर महिला को तीन किश्तो में 5000  की राशि ऑनलाईन सम्बंधित के खाते में जमा करवाई जाती है। उन्होनें बताया कि उक्त योजना की पात्र महिलाओं के लक्ष्य के अनुसार फार्म जमा कर लाभान्वित करने के प्रयास विभाग द्वारा किये जा रहे है।
-0-






प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021, नगर विकास न्यास कार्यालय में 2 से 29 अक्टूबर तक आयोजित होंगे कैंप

बाड़मेर, 28 सितम्बर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर विकास न्यास क्षेत्र बाड़मेर के लिए 2 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक नगर विकास न्यास कार्यालय बाड़मेर में 14 कैंप आयोजित किए जाएंगे।

नगर विकास न्यास बाड़मेर के सचिव शैलेश सुराणा ने बताया कि नगर विकास न्यास कार्यालय में अक्टूबर माह की 2, 4, 5, 6, 7, 11, 12, 18, 20, 21, 22, 27, 28 एवं 29 तारीख को प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत कैम्प आयोजित किए जाएंग। उन्होनें बताया कि उक्त आयोजित कैम्पों में कृषि भूमि के आवासीय, व्यवसायिक एवं अन्य प्रायोजनार्थ रूपांतरण, लीज होल्ड से फ्री होल्ड करने, भवन निर्माण स्वीकृतियां, निर्माण अवधि का विस्तार, नाम हस्तानान्तरण, भू-उपयोग परिवर्तन की कार्यवाही, भू-खण्डों के विभाजन एवं पुनर्गठन कार्य, अपंजीकृत पट्टों विलेखों का पुनर्वेध कार्य, ग्राम बाड़मेर मगरा के खसरा संख्या 2520/556, 2521/556, 3583/556 ग्राम विदासर के खसरा संख्या 2702/1341, 2704/1341, 2708/1341, 2715/1341, 2718/1341, 2997/1341, 2744/1341 व 2701/1341, 2815/1341 पर बसी कॉलोनीयों जिनके ले-आउट प्लान अनुमोदित हो चुके है, उनमें अवशेष रहे पट्टे जानी करना, न्यास क्षेत्र में कृषि भूमि पर बसी कॉलोनियों के नवीन ले-आउट प्लान तैयार करना व अनुमोदन कर पट्टे जारी करना एवं मुख्यमंत्री जन आवास योजना के अन्तर्गत प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
-0-

जिला परिषद की बैठक बुधवार 29 सितम्बर को

प्रधानमंत्री सड़क योजना के प्रस्तावो पर होगी चर्चा


बाड़मेर, 28 सितम्बर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक का आयोजन जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार 29 सितम्बर को दोपहर 12.15 बजे किया जाएगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ााा अन्तर्गत शेष लम्बाई के लिए उन्नयन कार्यो हेतु डीआरआरपी केन्डीडेट रोड एवं सीयूसीपीएल के प्रस्तावों के लिए जिला परिषद की साधारण सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि इसके साथ मनरेगा योजना की प्रगति, जन स्वास्थ्य अभि., विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, समाज कल्याण, महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति, जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, जीपीडीपी प्लान, बीपीडीपी प्लान का अनुमोदन एवं प्रगति पर चर्चा की जाएगी। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

मुख्य सचिव ने की समीक्षा, घर-घर औषधि योजना में बाड़मेर बेहतर

बाड़मेर, 28 सितंबर। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मंगलवार को वर्चुअल बैठक कर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओ एवं कल्याणकारी कार्यक्रमो की समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में इनकी क्रियान्वयन की जानकारी दी।

इस मौके पर कलक्टर बंधु ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के तहत बाड़मेर में घर घर औषधि योजना में बेहतर कार्य हुआ है तथा योजना के प्रथम चरण में करीब 66 फीसदी पौधों का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह के अंत तक शत फीसदी पौधों का वितरण कर दिया जाएगा। इस दौरान मुख्य सचिव ने सिंगल यूज प्लास्टिक, जनाधार कार्ड से राशनकार्ड की सीडिंग तथा डेयरी बूथ आवंटन की भी समीक्षा की
इस दौरान उपवन सरंक्षक संजय भादू,अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, नगर विकास न्यास सचिव शेलेष सुराणा, नगर परिषद आयुक्त दलिप पूनिया सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-








2 अक्टूबर से ग्राम पंचायत स्तर पर लगेंगे शिविर, 22 विभागोें से जुड़े कार्यो का मौके पर ही होगा निस्तारण

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 28 सितम्बर। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए जिले में 2 अक्टूबर से प्रशासन गांवों के संग अभियान प्रारम्भ होगा। जिसके तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
इन विभागों से जुड़े कार्य होंगे
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के अतिरिक्त अन्य 21 विभाग यथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, जलदाय एवं भू जल, कृषि, जन जाति क्षेत्रीय विकास, ऊर्जा, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सैनिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आयोजना, पशुपालन, श्रम, आयुर्वेद, सहकारिता एवं राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि., सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा , वन विभाग, जल संसाधन एवं सिंचित क्षेत्र विकास विभाग एवं परिवहन विभाग के कार्य बिन्दुओं को शामिल किया गया है। उन्होनें इन विभागों से जुडे अधिकारियों को शिविरों में भाग लेना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
ये कार्य होंगे
उक्त आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग से जुडे कार्यो यथा राजस्व अभिलेख एवं खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, रास्ते के प्रकरण, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार, भूमिहीन कृषकों को कृषि भूमि आवंटन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी के प्रकरण, आबादी विस्तार हेतु राजकीय भूमि आवंटन, जाति, मूल, हैसियत प्रमाण पत्र, राजस्व रिकोर्ड उपलब्ध कराना, नामान्तरण सम्बंधित प्रकरण, भूमि विभाजन इत्यादि कार्य शामिल किए गए है। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों से जुड़े कार्य जैसे भूमिहिनों को 1996 के नियमों में पट्टे जारी करना, जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र, महात्मा गांधी नरेगा से जुडे कार्य, प्रधानमंत्री आवास, हैण्ड पंप मरम्मत, अवैध कनेक्शन हटाना, पेयजल संबंधित शिकायतें, कृषि विभाग के कार्य जैसे राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, विद्युत सप्लाई, त्रुटिपूर्ण मीटर, ट्रांसफोर्मर बदलने, ढीले तार को व्यवस्थित करना, विद्युत संबंध के प्रकरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सैनिक कल्याण, महिला अधिकारिता की विभिन्न योजनाओं के प्रकरण, चिकित्सा कैंप में रोगियों की स्वास्थ्य जांच व उपचार, राशन कार्ड प्रकरण, जन आधार कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, पशुपालन विभाग से जुडे कार्य, नियोजित श्रमिकों का पंजीयन, आयुर्वेद, शिक्षा विभाग के कार्य, सडक एवं राजकीय भवनों की मरम्मत संबंधित शिकायतों, पीएम किसान सम्मान निधि, वन भूमियों का अमल दरामद, सीमांकन सहित विभिन्न कार्यो का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
2 अक्टूबर को यहां लगेंगे शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि 2 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में राणीगांव, बाड़मेर ग्रामीण में मोतियाणियों का तला, बालोतरा में माण्डपुरा एवं पचपदरा, बायतु में बायतु भोपजी एवं जोगासर, धोरीमन्ना में सोभाला जेतमाल, गडरारोड में राणासर, गुडामालानी में नगर एवं नेहरों का वास, रामसर में बबुगुलेरिया, फागलिया में फागलिया, शिव मंे गूंगा, सिणधरी में करना, समदड़ी में करमावास तथा चौहटन में घोनिया ग्राम पंचायत में शिविरों का अयोजन किया जाएगा।
4 अक्टूबर
उन्होनें बताया कि 4 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में मारूड़ी, बाड़मेर ग्रामीण में सरणू पनजी, बालोतरा में मूंगड़ा, कल्याणपुर में कुडी, गिडा में गिडा एवं मानपुरा खारड़ा, धोरीमन्ना में मैयों का तला, गडरारोड़ में खुडाणी, गुडामालानी में नया नगर, रामसर में पांधी का पार, सेड़वा में भंवार, शिव में बिसू कलां, पायला कलां में कादानाडी व दरगुडा, सिवाना में मवड़ी तथा चौहटन में सांवलोर एवं मुकने का तला ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
5 अक्टूबर
उन्होनें बताया कि 5 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में सुरा, बाड़मेर ग्रामीण में सरणू चिमनजी, बालोतरा में दूदवा, पाटोदी में साजियाली पदमसिंह, बायतु में भीमड़ा एवं जांगुओं की ढ़ाणी, धोरीमन्ना में लूखू, गडरारोड़ में मगरा, आडेल में आडेल एवं आदर्श आडेल, रामसर में भाचभर, सेड़वा में बामडला डेर, शिव में नागडदा, पयला कलां में आमलियाला, समदड़ी मे रानीदेशीपुरा तथा चौहटन में उपरला एवं डेलुओं का तला ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
6 अक्टूबर
उन्होनें बताया कि 6 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में बिसाला, बाड़मेर ग्रामीण में केरली नाड़ी, कल्याणपुर में गंगावास एवं बलाउजाटी, गिडा में जाजवा एवं देवपुरा उर्फ गोगासर, धोरीमन्ना में आदर्श लुखु, गडरारोड़ में हरसाणी, आडेल में खारडी बेरी, रामसर में सुवाड़ा, फागलिया में पांचरला, शिव में मौखाब, पायला कलां में तालबाणियों की ढ़ाणी, सिवाना मे महिलावास तथा चौहटन में आरबी की गफन ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
8 अक्टूबर
उन्होनें बताया कि 8 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में चूली, बाड़मेर ग्रामीण में कपूरड़ी, बालोतरा में जसोल एवं रामसीन, बायतु में बायतु भीमजी एवं विरेन्द्र नगर, धोरीमन्ना में रोहिला, गडरारोड़ में खारची, गुडामालानी में बांटा, रामसर में सियाणी, फागलिया में सांवलासी, शिव में कानासर, समदड़ी में अजीत एवं धनाऊ में सांवा ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
9 अक्टूबर
उन्होनें बताया कि 9 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में महाबार, बाड़मेर ग्रामीण में शिवकर, सिवना में देवंदी तथा धनाऊ में कोनरा एवं ईटादा ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
11 अक्टूबर
उन्होनें बताया कि 11 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में बाड़मेर गादान, बाड़मेर ग्रामीण में खुडासा, बालोतरा में किटनोद एवं जानियाना, गिडा में सोहड़ा एवं निम्बा की ढ़ाणी, धोरीमन्ना में भीमथल, गडरारोड़ में गडरारोड़, गुडामालानी में रोली एवं गांदेवी, रामसर में बूठिया, सेड़वा में पांधी का निवाण, शिव में झांफली कलां, पायलां कलां में एड सिणधरी एवं एड मानजी, समदड़ी में रामपुरा, चौहटन में बूठ राठौड़ान तथा धनाऊ में श्रीरामवाला ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
12 अक्टूबर
उन्होनें बताया कि 12 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में मढ़ों का तला, बाड़मेर ग्रामीण में कुड़ला, कल्याणपुरा में कोरणा, पाटोदी में बागावास, बायतु में बाटाडू, धोरीमन्ना में जूनाखेड़ा, गडरारोड़ में बाण्डासर, गुडामालानी में भाखरपुरा, रामसर में सेतराऊ, सेड़वा में हरपालिया, शिव में बालासर, सिणधरी में होडू, सिवाना में मोकलसर तथा चौहटन में गोलिया एवं ईशरोल ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
13 अक्टूबर
उन्होनें बताया कि 13 अक्टूबर को पंचायत समिति गिडा में कानोड़ एवं मेघवालों की बस्ती तथा समदडी में समदडी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
14 अक्टूबर
उन्होनें बताया कि 14 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में बलाउ, बाड़मेर ग्रामीण में सरली, बालोतरा में रेवाडा मैया, पाटोदी में भाखरसर, बायतु में बायतु पनजी एवं लीलाला, धोरीमन्ना में राणासर कलां, गडरारोड़ में तामलोर, गुडामालानी में सिंधासवा चौहान (अजा का फांटा), सेड़वा में भेरूडी, शिव में पोसाल, सिवाना में सिवाना तथा धनाऊ में तालसर ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।
-0-

सोमवार, 27 सितंबर 2021

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक बुधवार को

बाड़मेर, 27 सितम्बर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक का आयोजन जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार 29 सितम्बर को दोपहर 12.15 बजे किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना ााा अन्तर्गत शेष लम्बाई के लिए उन्नयन कार्यो हेतु डीआरआरपी केन्डीडेट रोड एवं सीयूसीपीएल के प्रस्तावों के लिए जिला परिषद की साधारण सभा का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि इसके साथ मनरेगा योजना की प्रगति, जन स्वास्थ्य अभि., विद्युत, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, समाज कल्याण, महिला बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति, जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, जीपीडीपी प्लान, बीपीडीपी प्लान का अनुमोदन एवं प्रगति पर चर्चा की जाएगी। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

25 पशु चिकित्सा अधिकारियों के अस्थाई चयन हेतु समिति गठित

बाड़मेर, 27 सितम्बर। जिले में पशुपालन विभाग के अधीन 25 पशु चिकित्सा अधिकारियों का आवश्यक अस्थाई आधार पर चयन करने हेतु अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में समिति की गठन किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि उक्त समिति द्वारा 28 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में पशु चिकित्सा अधिकारियों का अस्थाई आधार पर मैरिट सूचनी तैयार कर चयन किया जाएगा।
चयन समिति हेतु सदस्य
उन्होनें बताया कि उक्त समिति में अतिरिक्त जिला कलक्टर बाड़मेर अध्यक्ष होंगे तथा पशुपालन विभाग बाड़मे के संयुक्त निदेशक सदस्य सचिव होंगें। साथ ही जिला कोष अधिकारी एवं बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय बाड़मे के उप निदेशक सदस्य होंगे।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक 30 को

बाड़मेर, 27 सितम्बर। राजस्व अधिकारियों की 29 सितम्बर को प्रस्तावित बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर अब 30 सितम्बर को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में रखी गई है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त बैठक में 2 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाले प्रशासन गांवों के संग अभियान व प्रशासन शहरों के संग अभियान के सुचारू संचालन व प्री-कैम्प में चिन्हित कार्यो एवं अभियान के दौरान आम जनता को राहत देने वाले कार्यों के अधिकाधिक निस्तारण के संबंध में विस्तृत चर्चा की जाएगी।
-0-

औषधि विक्रेताओं को सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश

बाड़मेर, 27 सितम्बर। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु द्वारा बाल नशा मुक्ति की प्रभावी रोकथाम हेतु एक्सन प्लान के क्रियान्वयन के संबंध में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 133 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के किसी भी क्षेत्र में औषधि एवं प्रसाधन नियम 1945 में वर्णित अनुसूची एक्स अथवा एच श्रेणी की दवाईयों का विक्रय करने वाले औषधि केन्द्रों को अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के किसी भी क्षेत्र में औषधि एवं प्रसाधन नियम 1945 में वर्णित अनुसूची एक्स अथवा एच श्रेणी की दवाईयों का विक्रय करने वाले औषधि केन्द्रों को अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने होगे। उन्होने बताया कि आदेश का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति अथवा फर्म के विरूद्ध विधि के प्रावधानों अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-0-

द्वितीय प्रशिक्षण पश्चात् मतदान दल रवाना, सरपंच एवं वार्ड पंच के लिए मतदान मंगलवार 28 सितम्बर को, उपसरपंच चुनाव 29 को

 पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों के उप चुनाव

बाड़मेर, 27 सितम्बर। जिले में पंचायती राज संस्थाओं के सरपंच एवं वार्ड पंच के रिक्त पदों के उप चुनाव मंगलवार 28 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक कराए जाएंगे। वहीं उप सरपंच पद के उप चुनाव बुधवार 29 सितम्बर को होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) (पंचायत) लोक बंधु ने बताया कि जिले में बाडमेर पंचायत समिति में ग्राम पंचायत दरूडा में सरपंच, चौहटन पंचायत समिति में कापराउ व भोजारिया, फागलिया पंचायत समिति में ओगाला, आडेल पंचायत समिति में आडेल व बायतु पंचायत समिति में अकदडा ग्राम पंचायत में उप सरपंच एवं ग्राम पंचायत कापराउ, नाकोड़ा, मण्डापुरा, समदडी स्टेशन, राखी व खण्डप में वार्ड पंचों के चुनाव कराए जाने है।
सोमवार को सरपंच एवं वार्ड पच उप चुनाव हेतु गठित मतदान दलों में नियुक्त रिटर्निग ऑफिसर एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को द्वितीय प्रशिक्षण पश्चात् अपने अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया। प्रशिक्षण के दौरान दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा रिटर्निग ऑफिसर एवं मतदान अधिकारियों को सैद्धान्तिक एवं इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन की कार्य प्रणाली के संबंध में विस्तार के साथ प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान चुनाव संबंधी सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में बारिकी से अवगत कराया गया।
जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त
जिले में पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव सुचारू एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करने तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी लोकबंधु द्वारा मतदान केन्द्रों के लिए जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि बाडमेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दरूडा के लिए तहसीलदार बाड़मेर प्रेमसिंह, चौहटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कापराउ के लिए चौहटन तहसीलदार गुणेशाराम, सिणधरी पंचायत की ग्राम पंचायत नाकोडा के लिए सिणधरी तहसीलदार रायमल राम, बालोतरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मण्डापुरा के लिए पचपदरा तहसीलदार प्रवीण रतनू तथा समदडी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत समदडी स्टेशन, राखी एवं खण्डप के लिए समदडी तहसीलदार भेराराम को जोनल मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है।
सूखा दिवस घोषित
पंचायती राज संस्थाओं के सरपंच पदों के उपचुनावों को दृष्टिगत रखते हुए चुनावी क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया गया है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने बताया कि जिले में बाड़मेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दरूडा में सरपंच तथा पंचायत समिति चौहटन की कापराउ, सिणधरी की नाकोडा, बालोतरा की मण्डापुरा व समदडी की समदडी स्टेशन, राखी एवं खण्डप ग्राम पंचायत में वार्ड पंच के उप चुनाव को देखते हुए उनके निर्वाचन क्षेत्रों एवं इनसे लगते हुए 5 किमी परीधीय क्षेत्रों में 28 सितम्बर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। उन्होनें बताया कि इस दौरान उक्त चुनाव क्षेत्रों में किसी प्रकार से मदिरा का विक्रय किया जाना, दिया जाना अथवा वितरित किया जाना पूर्णतः निषेध होगा।
28 को सार्वजनिक अवकाश
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु द्वारा सरपंच पद के लिए सम्पूर्ण ग्राम पंचायत एवं वार्ड पंच पद के लिए संबंधित वार्ड के निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले समस्त विभागों, संस्थानों एवं उपक्रमों में मतदान दिवस 28 सितम्बर (मंगलवार )को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...