सोमवार, 25 जनवरी 2021

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई

बाड़मेर, 25 जनवरी। 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार प्रातः जिला कलक्टर कार्यालय मंे अधिकारियों एवं कार्मिकों को मतदान जागरूकता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादाओं को बनाए रखने तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण समेत विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
-0-




गणतंत्र दिवस मंगलवार को, मुख्य समारोह मंे राजस्व मंत्री चौधरी करेंगे ध्वजारोहण

बाड़मेर, 25 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे मंगलवार को गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लास से मनाया जाएगा। आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय समारोह मंे राजस्व, उप निवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करेंगे तथा उसके बाद मार्च पास्ट की सलामी लेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह में इस बार परेड कमाण्डर एस.आई. भंवराराम के नेतृत्व में सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बोर्डर होम गार्ड, अरबन होम गार्ड, सीनियर एन.सी.सी. के दल परेड में हिस्सा लेगें। इसके पश्चात् अतिरिक्त जिला कलेक्टर राज्यपाल महोदय के सन्देश का पठन करेंगे। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातनाम लोक कलाकार स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार द्वारा कोरोना जन जागरूकता गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री हरीश चौधरी उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करेंगे। इसके बाद पी.जी. कॉलेज बाडमेर और उजास संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा बारह मासा नृत्य गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसी कड़ी में अन्तर्राष्ट्रीय ख्यातनाम लोक कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देश भक्ति गीत की प्रस्तुति दी जाएगी। मुख्य समारोह के दौरान मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री चौधरी जिले के शहीदों और स्वतन्त्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करेंगे। इसके उपरांत अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार गाजी खां एण्ड पार्टी द्वारा लोक गीत तथा गोपा खां एण्ड पार्टी द्वारा कालबेलिया लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद विभिन्न विभागों द्वारा कोरोना महामारी पर आधारित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम के अन्त में राष्ट्रगान होगा।
मंगलवार को समूचे जिले में गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास से होगा। इस अवसर पर जिले मे विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों तथा राजकीय कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। गणतन्त्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के विभिन्न मुख्य चौराहों एवं सरकारी भवनों पर आकर्षक रोशनी की सजावट की गई है।
-0-

रविवार, 24 जनवरी 2021

11 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस सोमवार को, जिला स्तरीय कार्यक्रम होगा आयोजित

बाड़मेर, 24 जनवरी। 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सोमवार को दोपहर 3 बजे स्थानीय मु.भी.छा. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक में जिला स्तरीय कार्यक्रम समारोह पूर्वक आयोजित किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 25 जनवरी को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर कार्यालय में प्रातः 10.30 बजे राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर शपथ दिलाई जाएगी। इसी प्रकार जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ठ कार्य करने वाले सुपरवाईजर, बीएलओ एवं कार्मिकों के साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
ये होंगे सम्मानित
11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रामावि हडवा के व.अ. हरीश कुमार, राउमावि बलाई के व.अ. सांवलसिंह, भू.अ.नि. कानासर वृत खेताराम, राउप्रावि मूलानियों की ढाणी चवा के व.अ. विशनाराम खोरवाल, राउप्रावि रबारियों की ढाणी के अध्यापक तेजनाथ, राउमावि चूली व्याख्याता गणपतसिंह, राउप्रावि मेघावास के अध्यापक घेवरसिंह, राउप्रावि मेगवालों की ढाणी सोहड़ा के अध्यापक गिरधर आनन्द, राप्रावि गुमनाणी गोदारों की ढाणी चिड़िया के अध्यापक दमाराम, भू.अ.निरीक्षक आसोतरा फतेहसिंह, रा.आ.उ.मा.वि. नरेवा बेरा खट्टू के पंचायत सहायक सागर खां, राउमावि नागाणा फांटा के अध्यापक जोगाराम, राउमावि सुमेरसिंह की ढाणी काठाडी के व.अ. अशोक कुमार, राउमावि महिलावास के अध्यापक छगनलाल, राप्रावि भीमगोड़ा के अध्यापक मुकेश कुमार सैन, राउप्रावि आदर्श नगर के अध्यापक रमेश कुमार, राउमावि खारीगांव के अध्यापक करनाराम, रामावि सड़ाधनजी के अध्यापक दलाराम सारण, राप्रावि भीलावास (रबासर) के अध्यापक लीलाराम, राउमावि बीसासर के अध्यापक हुसैन खां, राउमावि नेतराड़ के व्याख्याता मदरूपाराम एवं जिला निर्वाचन अनुभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी शैतानसिंह को सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बाडमेर- प्रथम स्थान पर सिया जांगिड़, द्वितीय स्थान पर प्रकाश कुमार एवं तृतीय स्थान पर पूनमाराम, निबन्ध प्रतियोगिता में एमबीसी कन्या महाविद्यालय बाडमेर- प्रथम स्थान पर मुस्कान जैन, द्वितीय स्थान पर ज्योति खत्री एवं तृतीय स्थान पर पार्वती विश्नोई, क्विज प्रतियोगिता में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय माल गोदाम रोड बाडमेर- प्रथम स्थान पर पूजा पंवार, द्वितीय स्थान पर संजना राठी एवं तृतीय स्थान पर पारूल, निबन्ध प्रतियोगिता में एमबीसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बाडमेर- प्रथम स्थान पर जोगेन्द्र सियाग, द्वितीय स्थान पर मानसी लोढा, तृतीय स्थान पर दिशा जीवनानी रही। निबन्ध प्रतियोगिता में विशेष वर्ग (दृष्टिबाधित) सांत्वना पुरूस्कार नारणाराम को दिया जाएगा।
-0-

गणतन्त्र दिवस समारोह 2021 अन्तिम रिहर्सल सम्पन्न, सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

बाड़मेर, 24 जनवरी। गणतन्त्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के कार्यक्रमों का अन्तिम रिहर्सल रविवार को आदर्श स्टेडियम में सम्पन्न हुआ। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को उन्हें सौपी गई सम्पूर्ण व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने कहा कि गणतन्त्र दिवस समारोह में आमन्त्रित शहीदों एवं स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों तथा गणमान्य नागरिकों के लिए समुचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होने संबंधित अधिकारियों से मुख्य समारोह के दौरान की जाने वाली बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत एवं माईक इत्यादि व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सभी व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होने गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान कोरोना के मद्देनजर भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं राज्य सरकार की गाइडलाइन की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क की अनिवार्यता के साथ सोशल डिस्टेंसिंग, थर्मल स्कैनिंग और सेनेटाइजेशन की पूर्ण व्यवस्था के निर्देश दिए।
उन्होने बताया कि गणतन्त्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात् परेड निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। परेड में बी.एस.एफ., राजस्थान पुलिस, राजस्थान महिला पुलिस, बोर्डर होम गार्ड, अरबन होम गार्ड एवं सीनियर एन.सी.सी. दल शामिल होंगे। इसके बाद महामहिम राज्यपाल महोदय के सन्देश का पठन किया जाएगा। पुलिस विभाग के बैण्ड दल की प्रस्तुति के बाद कोरोना जन जागरण गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद मुख्य अतिथि का सम्बोधन होगा। तत्पश्चात् पी.जी. कॉलेज बाड़मेर एवं उजास संस्थान के छात्र छात्राओं द्वारा भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत बारह मासा नृत्य गीत प्रस्तुत किया जाएगा। इसी कडी में ख्यातनाम लोक कलाकार स्वरूप पंवार द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा शहीदों तथा स्वतन्त्रता सैनानियों के परिजनों के सम्मान के पश्चात् गाजी खां एण्ड पार्टी द्वारा लोक गीत और गोपा खां एण्ड पार्टी द्वारा कालबेलिया लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके बाद कोरोना, वैक्सीनेशन, सड़क सुरक्षा आदि विषयों से संबंधित झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। अन्त में राष्ट्रगान के साथ प्रातःकालीन मुख्य समारोह सम्पन्न होगा।
अन्तिम रिहर्सल के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी, उपखण्ड अधिकारी बाडमेर रोहित चौहान, तहसीलदार बाडमेर प्रेमसिंह चौधरी, नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा, डॉ. रामकुमार जोशी, प्रोफेसर मुकेश पचोरी, डॉ. आदर्श किशोर जांणी, दीपसिंह भाटी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। अन्तिम रिहर्सल के दौरान कार्यक्रम का संचालन डा. बंशीधर तातेड ने किया।
-0-




शनिवार, 23 जनवरी 2021

जिला प्रमुख ने पाटोदी में निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण कर दिये जल्द काम पूर्ण करने के निर्देश

बाड़मेर, 23 जनवरी। जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी शनिवार को पाटोदी पंचायत समिति के दौरे पर रहे। इस दौरान जिला प्रमुख ने कई सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया साथ ही जिला प्रमुख ने पाटोदी में मेडिवासन रोड़ पर निर्माणाधीन आईटीआई कॉलेज का निरीक्षण किया। जिला प्रमुख ने संबधित संवेदक को आईटीआई का काम जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिये।

इस दौरान जिला प्रमुख ने बताया कि आईटीआई का निर्माणपूर्ण होने के बाद जल्द से जल्द प्रवेश प्रक्रिया शुरू करवाई जायेगी ताकि पाटोदी क्षेत्र के हुनरमंद युवा कौशल युक्त शिक्षा का ग्रहण करेंगे तथा आने वाले दिनों में रिफाईनरी में तकनिकी रूप से शिक्षित एवं परिपक्व युवाओं आवश्यकता रहेगी उसमें वे सफलतापूर्वक अपना रोजगार प्राप्त कर सकेगे। जिला प्रमुख ने बताया कि गिड़ा और पाटोदी दोनों की जगहों पर आईटीआई कॉलेजों के शुरू होने के बाद युवाओं को इस तकनीकी शिक्षा के लिए दूसरें शहरों में नही जाना पड़ेगा।

सरपंच के निधन पर सांत्वना देने पहुंचे

जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी पाटोदी पंचायत समिति की मुकनपुरा सरपंच सम्मी बानों के निधन पर उनके निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।

-0-


जिला प्रमुख ने किया अचानक महात्मा गांधी विद्यालय पाटौदी का निरीक्षण

बाड़मेर, 23 जनवरी। जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने शनिवार को पाटोदी में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों एवं आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में शिक्षण गतिविधियों, स्टाफ की स्थिति, संसाधनों की उपलब्धता के बारे में प्राचार्य एवं अन्य स्टाफ से जानकारी ली। जिला प्रमुख चौधरी ने विद्यालय परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की आवश्यकताओं को पूरा करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने अंग्रेजी माध्यम के भवन निर्माण के लिए उपयुक्त जमीन का चयन करते हुए एक माह में जमीन आवंटित कराने की बात कही। उन्होंने उपखंड अधिकारी नरेश सोनी को विद्यालय भवन निर्माण के लिए आसपास उपलब्ध जमीन को देखकर सात दिन के अंदर जिला कलक्टर को प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा है कि पाटौदी में महात्मा गांधी  विद्यालय का ऐतिहासिक विकास हो। इस दौरान प्राचार्य अनिल कुमार ने विद्यालय में 480 विद्यार्थियों का नामांकन होने की जानकारी दी। जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान पूर्व प्रधान रसीदा बानो, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, शिक्षाविद राजूराम विरास, हेमाराम विरास, जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण लोहिया समेत विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।

-0-

तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2018 प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 28 से 31 तक

बाड़मेर, 23 जनवरी। तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2018 के लेवल प्रथम एवं द्वितीय में प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थी जिन्हें बाड़मेर जिला आवंटित हुआ है, उनके  जिला परिषद बाड़मेर में 28 से 31 जनवरी तक दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि  प्रथम लेवल में चयनित मेरिट क्रमांक WL-22089 से WL-22630 के 28 जनवरी को तथा WL-22631 से WL-22971 के 29 जनवरी को दस्तावेज सत्यापन किए जाने है।
इसी प्रकार अंग्रेजी, हिंदी एवं संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों के 30 जनवरी को तथा गणित/विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन विषय वाले अभ्यर्थियों के 31 जनवरी को दस्तावेजों का सत्यापन जिला परिषद बाड़मेर में किया जाना है। 
उन्होंने अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज तथा एक फोटो प्रति सेट व समस्त शपथ पत्र सहित निर्धारित तिथि को प्रातः 9 से शाम 6:30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
-0-

अवैध एवं हथकढ़ शराब पर कार्यवाही जारी

बाड़मेर, 23 जनवरी। अवैध एवं हथकढ़ शराब के विरुद्ध चल रहे संयुक्त अभियान के तहत शुक्रवार को  आकड़ली एवं शिवनगर बाड़मेर मे देशी एवं हथकढ़ शराब जब्त कर राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत अभियोग दर्ज किए गए। वहीं एक अन्य प्रकरण में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर चौहटन न्यायालय में पेश किया गया। 

जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र दशोरा ने बताया कि गश्त के दौरान तनोट राय होटल के सामने आकड़नी तिराहा एनएच 25 पर अभियुक्त स्वरूप सिंह पुत्र खुमान सिंह राजपूत निवासी गुलजी का पाना आकदड़ा के कब्जे सुधा एक प्लास्टिक कट्टे में 29 पव्वे देशी शराब बरामद किए गए एवं अभियुक्त के विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19/54 के तहत अभियोग दर्ज किया गया। इसी तरह आम रास्ता शिव नगर बाड़मेर में अभियुक्त मिर खां पुत्र शिवा राम सांसी निवासी सांसियों की बस्ती महाबार के के कब्जे सदा एक प्लास्टिक जरिकन में 5 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की गई एवं अभियुक्त के विरुद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 16/54 के तहत अभियोग दर्ज किया गया। उक्त दोनों प्रकरणों में अभियुक्त मौके से फरार है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पूर्व के एक अन्य प्रकरण में फरार अभियुक्त हनुमान राम पुत्र  जोगाराम  जाट  निवासी  सांवलोर को गिरफ्तार कर न्यायालय चौहटन में पेश किया गया है। 
उन्होंने बताया कि आबकारी वृत्त बालोतरा में न्यायालय द्वारा फैसला सुदा कुल 10 प्रकरणों में जब्त अंग्रेजी व देशी शराब एवं बियर में कुल 108. 76 लीटर के मालखाने का निस्तारण किया गया। 
-0-

नगर परिषद ने हटाया अतिक्रमण, आमजन को जमीन खरीदने से पूर्व स्वामित्व संबंधी जांच की दी हिदायत

बाड़मेर, 23 जनवरी। शनिवार सुबह नगर परिषद के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने आयुक्त अशोक शर्मा  के नेतृत्व में रबारियों की ढाणी स्थित खसरा नंबर 1444 में कब्जे की नीयत से किए गए अतिक्रमण को हटाया।

नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि उक्त अतिक्रमण हटाने से करोड़ों की भूमि अतिक्रमण से मुक्त हुई। अतिक्रमण विरोधी दस्ते में आयुक्त, राजस्व निरीक्षक, नगर परिषद बाड़मेर का स्टाफ मय पुलिस जाब्ता शामिल रहे। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि कोई भी जमीन खरीदने से पूर्व उसके स्वामित्व संबंधी जांच अवश्य कर लें तथा भू माफियाओं से सरकारी जमीन नहीं खरीदें।
-0-

शुक्रवार, 22 जनवरी 2021

तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2018 प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन 28 से 31 तक

बाड़मेर 22 जनवरी। तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती 2018 के लेवल प्रथम एवं द्वितीय में प्रतीक्षा सूची में चयनित अभ्यर्थी जिन्हें बाड़मेर जिला आवंटित हुआ है, उनके  जिला परिषद बाड़मेर में 28 से 31 जनवरी तक दस्तावेज सत्यापन किए जाएंगे।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि  प्रथम लेवल में चयनित मेरिट क्रमांक WL-22089 से WL-22630 के 28 जनवरी को तथा WL-22631 से WL-22971 के 29 जनवरी को दस्तावेज सत्यापन किए जाने है।

इसी प्रकार अंग्रेजी, हिंदी एवं संस्कृत विषय के अभ्यर्थियों के 30 जनवरी को तथा गणित/विज्ञान एवं सामाजिक अध्ययन विषय वाले अभ्यर्थियों के 31 जनवरी को दस्तावेजों का सत्यापन जिला परिषद बाड़मेर में किया जाना है। उन्होंने अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज तथा एक फोटो प्रति सेट व समस्त शपथ पत्र सहित निर्धारित तिथि को प्रातः 9 से शाम 6:30 बजे तक अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
-0-

11वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस जिला स्तरीय समारोह 25 को

बाड़मेर, 22 जनवरी। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय समारोह 25 जनवरी को दोपहर 3 बजे एम.बी.सी. राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय, गांधी चौक, बाड़मेर में आयोजित किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होने जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को उनके विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में जिन बीएलओ द्वारा अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2021 में सबसे अधिक नाम जोडने वाले दो बीएलओ एवं एक सुपरवाईजर की सूची तत्काल भिजवाने के निर्देश दिए है ताकि संबंधित को समारोह में सम्मानित किया जा सके।
-0-

जीपीएफ कार्यालय द्वारा एनपीएस लीगेसी राशि अपलोड करने का कार्य जारी

बाड़मेर, 22 जनवरी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग द्वारा लीगेसी राशि अपलोड करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व में अपलोड लीगेसी राशियों की जांच की जा रही है तथा अन्तर राशि पाये जाने पर उसे अपलोड करने की कार्यवाही की जा रही है।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास ने बताया कि 1-1-2004 से 31-10-2011 की अवधि में कार्यरत कार्मिकों की लीगेसी राशि उनके प्रान खातों में स्थानान्तरित करने का कार्य किया जा चुका है। उन्होंने सभी आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उनके अधीनस्थ उक्त अवधि में नियुक्त किसी कार्मिक की लीगेसी राशि यदि उनके प्रान खाते में अपलोड नहीं हुई हो अथवा राशि कम अपलोड हुई हो तो उक्त अवधि के जीए 55ए, एनपीएस पासबुक, कटौती विवरण सहित आवेदन पत्र राज्य बीमा एवं प्रा.नि.वि. कार्यालय को प्रेषित करने को कहा है ताकि रिकार्ड से जांच कर उनकी लीगेसी राशि उनके प्रान खाते में अपलोड की जा सकें।
उन्होंने बताया कि कई बार आहरण एवं वितरण अधिकारियों द्वारा गलत एनपीएस खाता संख्या अंकित करने अथवा एनपीएस खाता संख्या अंकित किए बिना कटौती पत्र भिजवाने के कारण कटौति राशि एनपीएस प्रान खाते में स्थानान्तरित नहीं हो पाती है। साथ ही कवरिंग लिस्ट के साथ एनपीएस कटौती पत्र अप्राप्त होने के कारण भी वह राशि प्रान खाते में अपलोड नहीं हो पाती है। उन्होने बताया कि अप्राप्त कटौती पत्र भिजवाने हेतु संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर 14 जनवरी तक एनपीएस के बकाया कटौती पत्र भिजवाने हेतु लिखा गया है परन्तु अभी तक अधिकांश कार्यालयों से एनपीएस कटौती पत्र प्राप्त नहीं हुए है, इसके अलावा एनपीएस कार्मिकों की एनपीएस कटौतियों के गेप्स की जानकारी भिजवाने हेतु भी पत्र जारी किया गया था फिर भी वांछित एनपीएस कटौती पत्र प्राप्त नहीं हुए है जिसके कारण लीगेसी कार्य में वांछित प्रगति नहीं हो पा रही है जो शीध्र ही प्रेषित किए जाए इसके अभाव में फरवरी, 2021 माह के वेतन पर आक्षेप लगाये जा सकते है।
जीपीएफ अंशदाताओं के खातों का ओपनिंग बैलेन्स फ्रिज किया जाना अनिवार्य
उप निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास ने बताया कि सामान्य प्रावधायी निधि योजनान्तर्गत अंशदाताओं के खातों का 2012 का ओपनिंग बैलेंस फ्रिज किया जाना अनिवार्य है। उन्हांेने सामान्य प्रावधायी निधि योजना से जुडे़ समस्त कार्मिकों से अपील की है कि वे अपना अकाउन्ट एसएसओ आईडी से लॉगिन करते हुए सामान्य प्रावधायी निधि का 2012 का ओपनिंग बैलेंस चैक कर लेवे और उसकी सघन जांच कर लेवे। किसी प्रकार का अन्तर होने की स्थिति में पासबुक की सत्यापित प्रति जिसमें प्रत्येक वष का टीवी नम्बर अथवा भुगतान तिथि अनिवार्य रूप से अंकित करते हुए स्कैन कर विशेष मेल आईडी barmer.gpf.ob@gmail.com पर भिजवाया जाना सुनिश्चित करे ताकि 2012 की ओपनिंग बैलेंस में सुधार किया जा सकें। उन्होंने बताया कि फरवरी माह के अन्त तक जिले के समस्त कर्मचारियों के लगभग 9000 खातों को फ्रीज कर दिया जाएगा, इसके पश्चात् कर्मचारियों के अन्तर राशि का परिवर्तन जयपुर मुख्यालय द्वारा ही किया जा सकेगा। 
-0-

राज्य बीमा की प्रथम/अधिक घोषणा पत्र की प्रति भिजवाने के निर्देश

बाड़मेर, 22 जनवरी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर द्वारा जिले के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उनके अधीनस्थ कार्मिकों के राज्य बीमा की प्रथम/अधिक घोषणा पत्र तथा जीए-55 जिसमें मार्च 2020 के बीमा की कटौती की गई है कि हार्डकॉपी भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के उप निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास ने बताया कि कोविड-19 आपदा के कारण राज्य सरकार के निर्देशानुसार मार्च देय अप्रेल 2020 के वेतन से बीमा कटौती नहीं की जाकर मई देय जून 2020 एवं जून देय जुलाई 2020 के वेतन से की गई। उन्होने बताया कि उक्त बिलों का भुगतान कोषालय द्वारा ऑनलाईन किये जाने के कारण राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि कार्यालय बाड़मेर को राज्य बीमा के प्रथम/अधिक कटौती के घोषणा पत्र प्राप्त नहीं हुए है।
उन्होने जिले के समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उनके अधीन कार्मिकों जिनकी बीमा की प्रथम कटौती की गई है के एसआईपीएफ पॉर्टल पर ऑनलाईन किया हुआ प्रथम घोषणा-पत्र संबंधित डीडीओ आईडी से फॉरवर्ड करके मय जीए-55 जिसमें मार्च 2020 के बीमा की कटौती की गई है, भिजवाने के निर्देश दिए है ताकि बीमा पॉलिसी जारी की जा सके। उन्होने उक्त दस्तावेजों की हार्डकॉपी भिजवाने के निर्देश दिए है।
-0-

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ई-ईपीक योजना होगी प्रारम्भ

राजनीतिक दलों से व्यापक प्रचार प्रसार का अनुरोध

बाड़मेर, 22 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी से ई-ईपीक योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे मतदाता जिनके यूनिक मोबाईल नम्बर डेटाबेस में उपलब्ध है के द्वारा ई-ईपीक डाउनलोड किया जा सकेगा। शेष मतदाता 1 फरवरी से द्वितीय चरण के अन्तर्गत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ई-ईपीक डाउनलोड कर सकेंगे।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने इस सम्बन्ध में शुक्रवार को राजनैतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इसका व्यापक प्रचार प्रसार का आव्हान किया।
  उन्होंने बताया कि 25 जनवरी से 31 जनवरी 2021 के मध्य प्रथम चरण में एसएसआर-2021 में पंजीकृत ऐसे मतदाता जिनके मोबाईल यूनिक नम्बर डेटाबेस में है, को निर्वाचन आयोग द्वारा 22 जनवरी को एसएमएस से ई-ईपीक डाउनलोड करने का संदेश प्राप्त होगा। संबंधित मतदाता ओपीटी आधारित प्रक्रिया के अनुसार ई-ईपीक डाउनलोड कर इसे अपने पास डिजी लॉकर या प्रिन्ट प्राप्त कर सुरक्षित रख सकेगा। सम्पूर्ण राज्य में इस प्रकार के मतदाताओं की संख्या 264247 हैं।
उन्होने बताया कि ई-ईपीक कार्ययोजना का द्वितीय चरण 1 फरवरी से प्रारम्भ होगा। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता सूची में पंजीकृत कोई भी मतदाता ई-ईपीक डाउनलोड कर सकेगा। उन्होने बताया कि ई-ईपीक को उतनी ही मान्यता एवं वैद्यता है जितनी की सामान्य ईपीक की है। आयोग के निर्देशानुसार ई-ईपीक मतदाता द्वारा केवल 2 बार ही डाउनलोड किया जा सकेगा तथा एक यूनिक मोबाईल नम्बर से परिवार के कुल 6 सदस्यों के ई-ईपीक डाउनलोड किए जा सकेंगे।
-0-

अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिकों की टंकण गति परीक्षा 29 को

बाड़मेर, 22 जनवरी। अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिक जिन्होने अभी तक टंकण गति परीक्षा उतीर्ण नहीे की है, उनकी कम्प्यूटर पर नियमित कम्प्यूटर पर टंकण गति परीक्षा 29 जनवरी को प्रातः 10.30 बजे से एम.बी.सी. राजकीय महिला महाविद्यालय बाड़मेर में अयोजित की जाएगी।

अपर जिला कलक्टर एवं परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि संबंधित अभ्यर्थियोें को अपना प्रवेश पत्र www.barmer.rajasthan.gov.in पर अपना नाम सर्च कर डाउनलोड कर सकते है। उन्होने बताया कि प्रवेश पत्र एवं फोटोयुक्त आई.डी. के बिना किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
-0-

गणतन्त्र दिवस समारोह सोशल डिस्टेंस के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा

बाड़मेर, 22 जनवरी। जिले में गणतन्त्र दिवस समारोह सोशल डिस्टेंस के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कोरोना माहामारी के परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालय तथा पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस की पालना की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों तथा बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया जाए। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क लगवाना अनिवार्य हो तथा कार्यक्रम स्थलों पर थर्मल स्कैनिंग तथा हैंड सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था हो।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गणतन्त्र दिवस समारोह में कोरोना माहामारी एवं इसके प्रबन्धन तथा सावधानियां बरतने संबंधी जागरूकता कार्यक्रम तैयार किया जाए। साथ ही इस दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम कोरोना पर रखी जाए। उन्होंने कार्यक्रम के बीच-बीच में कोरोना जनजागृति अभियान में शामिल राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित जिंगल्स एवं ऑडियो का प्रसारण करवाने को कहा। उन्होंने संपूर्ण कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्रालय तथा राज्य सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना की हिदायत दी।
   उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यकम की शरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र गान के साथ होगी एवं मुख्य अतिथि द्वारा सलामी ली जाएगी। इसके बाद माननीय राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, तहसीलदार प्रेमसिंह चौधरी समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकरी मौजूद थे।
-0-

राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह, जिला कलक्टर मीणा होंगे सम्मानित

बाड़मेर, 22 जनवरी। शासन सचिवालय जयपुर में 11वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर 25 जनवरी को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम में बाड़मेर जिला कलक्टर विश्राम मीणा राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित होंगे।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का राज्य स्तरीय वर्चुअल कार्यक्रम 25 जनवरी 2021 को शासन सचिवालय जयपुर के कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय राज्यपाल राजस्थान तथा विशिष्ट अतिथि माननीय राज्य निर्वाचन आयुक्त एवं मुख्य सचिव राजस्थान होंगे। विभाग की राज्य स्तरीय चयन समिति ने निर्वाचन विभाग के निर्धारित मापदण्डों के विभिन्न मानकों के आधार पर निर्वाचन संबंधी समस्त कार्य पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ सम्पन्न करवाएं जाने के कारण बाड़मेर जिला कलक्टर विश्राम मीणा को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।
-0-

गुरुवार, 21 जनवरी 2021

सेवानिवृत होने वाले कार्मिकों के बीमा परिपक्व क्लेम 31 जनवरी तक भिजवाएं

बाड़मेर, 22 जनवरी। राज्य बीमा पॉलिसियों के परिपक्वता क्लेमों के निस्तारण के लिए 31 मार्च 2021 तक अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे कार्मिक जो 31 मार्च 2022 से पूर्व सेवानिवृत हो रहे है तथा राज्य बीमा पॉलिसी परिपक्व हो चुकी है, उनके परिपक्वता क्लेम 31 जनवरी से पूर्व राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि कार्यालय बाड़मेर को भिजवाए जाने है।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के उप निदेशक डॉ. संजीव कुमार दास ने बताया कि समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को 31 मार्च 2022 से पूर्व सेवानिवृत हो रहे कार्मिकों के बीमा परिपक्वता क्लेम 31 जनवरी 2021 से पूर्व भिजवाने के निर्देश दिए गए है ताकि अन्य जिलों में में कार्यरत अवधि का लेजर अथवा पत्रावली संपर्क कर मंगवाया जा सके।
-0-

विशेष अभियान अवैध शराब जब्त, फरार अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बाड़मेर, 21 जनवरी। जिले में अवैध तथा हथकथ शराब के विरुद्ध अभियान जारी हैं।    अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि अवैध एवं हथकढ़ शराब की रोकथाम के विरूद्ध चलाए जा रहे पुलिस एवं आबकारी विभाग के संयुक्त अभियान के तहत मंगलवार 19 जनवरी को सेड़वा के समराथल ग्राम में 6 कार्टनों में 288 पव्वे देशी शराब जब्त कर अभियुक्त के विरूद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया तथा एक अन्य प्रकरण में फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर चौहटन न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस एवं आबकारी विभाग द्वारा जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा के नेतृत्व में की गई कार्यवाही के अन्तर्गत सेड़वा के समराथल ग्राम में अभियुक्त रामजीवन पुत्र धीमाराम विश्नोई के रिहायशी मकान की तलाशी के दौरान 6 कार्टनों में कुल 288 पव्वे कच्चा निम्बुडा देशी शराब जब्त कर अभियुक्त रामजीवन पुत्र धीमाराम के विरूद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 की धारा 19ध्54 के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि एक अन्य प्रकरण में फरार अभियुक्त दलपतकुमार पुत्र भैराराम जाट निवासी तारातरा मठ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय चौहटन में पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा, निरोधक दल जोन जोधपुर के आबकारी अधिकारी नरेन्द्रसिंह शेखावत, वृत चौहटन के आबकारी निरीक्षक राकेश खत्री, गार्ड उमाराम, सिपाही देराजराम मय निरोधक दल जाप्ता शामिल रहे।
-0-

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर ई-ईपीक योजना होगी प्रारम्भ

मतदाता ओटीपी आधारित प्रक्रिया से अपना ईपीक डाउनलोड कर सकेंगे

बाड़मेर, 21 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 11 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी से ई-ईपीक योजना का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत पुनरीक्षण कार्यक्रम 2021 के अंतर्गत पंजीकृत ऐसे मतदाता जिनके यूनिक मोबाईल नम्बर डेटाबेस में उपलब्ध है के द्वारा ई-ईपीक डाउनलोड किया जा सकेगा। शेष मतदाता 1 फरवरी से द्वितीय चरण के अन्तर्गत निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ई-ईपीक डाउनलोड कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी विश्राम मीणा ने बताया कि 25 जनवरी से 31 जनवरी 2021 के मध्य प्रथम चरण में एसएसआर-2021 में पंजीकृत ऐसे मतदाता जिनके मोबाईल यूनिक नम्बर डेटाबेस में है को निर्वाचन आयोग द्वारा 22 जनवरी को एसएमएस से ई-ईपीक डाउनलोड करने का संदेश प्राप्त होगा। संबंधित मतदाता ओपीटी आधारित प्रक्रिया के अनुसार ई-ईपीक डाउनलोड कर इसे अपने पास डिजी लॉकर या प्रिन्ट प्राप्त कर सुरक्षित रख सकेगा। सम्पूर्ण राज्य में इस प्रकार के मतदाताओं की संख्या 264247 हैं। उन्होनें जिले के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र के एक-एक सूचना सहायक एवं कप्यूटर दक्ष कार्मिक को जिला स्तर पर 22 जनवरी को आयोजित प्रशिक्षण प्राप्त करवाने के निर्देश दिए है ताकि वे संबंधित विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ को संबंधित जानकारी दे सके। ताकि ऐसे मतदाताओं को मतदान केन्द्र पर आमंत्रित कर ई-ईपीक डाउनलोड करवाया जा सके।
उन्होने बताया कि ई-ईपीक कार्ययोजना का द्वितीय चरण 1 फरवरी से प्रारम्भ होगा। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदाता सूची में पंजीकृत कोई भी मतदाता ई-ईपीक डाउनलोड कर सकेगा। उन्होने बताया कि ई-ईपीक को उतनी ही मान्यता एवं वैद्यता है जितनी की सामान्य ईपीक की है। आयोग के निर्देशानुसार ई-ईपीक मतदाता द्वारा केवल 2 बार ही डाउनलोड किया जा सकेगा तथा एक यूनिक मोबाईल नम्बर से परिवार के कुल 6 सदस्यों के ई-ईपीक डाउनलोड किए जा सकेंगे।
-0-

जिला कलक्टर की गडरारोड़ में निर्धारित रात्री चौपाल स्थगित

बाड़मेर, 21 जनवरी। जिला कलक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार 22 जनवरी को ग्राम पंचायत गडरारोड़ में आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित किए गए है।

जिला कलक्टर मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार 22 जनवरी को ग्राम पंचायत गडरारोड़ में निर्धारित रात्री चौपाल तथा उपखण्ड कार्यालय गडरारोड़, तहसील कार्यालय एवं पंचायत समिति कार्यालय गडरारोड़ एवं पुलिस थाना गडरारोड़ का निरीक्षण कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित किया गया है।
-0-

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित विकास के लिए सदस्यों से सार्थक विचार विमर्श का आह्वान

बाड़मेर, 21 जनवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की प्रथम बैठक गुरुवार को जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिला परिषद के सदस्यो के अलावा विधायक मेवाराम जैन, हमीर सिंह भायल भी मौजूद रहे।  

इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने साधारण सभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी सदस्य जनता की समस्याओं तथा मुद्दों के लिए प्रश्न करें एवं विकास पर सार्थक विचार-विमर्श करें। उन्होंने सदस्यों का आह्वान किया कि जनहित से जुड़े मामलों का पूरा फीडबैक लेकर आए तथा पुख्ता जानकारी के साथ सदन के पटल पर रखें ताकि उनका उचित तरीके से निराकरण किया जा सके। उन्होंने जिला परिषद सदस्यों को उनसे संबंधित पंचायत समिति की बैठक की विधिवत सूचना देने के निर्देश दिए ताकि वे वहां पर भी जन समस्याओं को रख सके।
इस अवसर पर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि जिला परिषद के सदन के समय का समुचित उपयोग किया जाए एवं कम से कम समय में अधिक से अधिक जनहित के मुद्दे उठाया जाए ताकि संबंधित विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाकर उनका हल निकाला जा सके। उन्होंने जिले में नवसृजित ग्राम पंचायतों एवं पंचायत समितियों के भवन निर्माण को सर्वोच्च प्राथमिकता के निर्देश देते हुए उपलब्ध मदों से तुरंत निर्माण कार्य कराए जाने की आवश्यकता जताई। वही विधायक हमीर सिंह भायल ने कहा कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यों की गुणवत्ता के लिए उनकी उचित तरीके से मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने सामग्री मद में बकाया राशि जारी करने एवं नए कामो को शीघ्र स्वीकृत करने को कहा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने गत बैठक की कार्यवाही का विवरण एवं नरेगा का वार्षिक प्लान सदन के पटल पर रखा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने आगामी राजस्व शिविरों में रास्ते की समस्या का उचित समाधान होने की जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी ने जिले में अपराधों की रोकथाम के लिए बाड़मेर पुलिस की त्वरित कार्य प्रणाली के बारे में बताया।        
बैठक में जिला परिषद के सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याएं सदन के पटल पर रखी तथा संबंधित विभाग से उचित जवाब की जानकारी ली। बैठक में जिला परिषद के विभिन्न सदस्यों के अलावा जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के प्रधान तथा सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
-0-









मंगलवार, 19 जनवरी 2021

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक गुरुवार को

बाड़मेर, 19 जनवरी। जिला परिषद की साधारण सभा की प्रथम बैठक गुरुवार, 21 जनवरी को दोपहर 12.15 बजे जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि जिला परिषद के सभाकक्ष में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, मनरेगा योजना वर्ष 2021-22 के प्लान का अनुमोदन एवं प्रगति समीक्षा, जीपीडीपी प्लान एवं बीपीडीपी प्लान वर्ष 2021-22 का अनुमोदन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग, विद्युत विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं, शिक्षा, चिकित्सा, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
-0-

बुधवार को चार घण्टे विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

बाड़मेर, 19 जनवरी। बुधवार को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 के.वी. एयरफोर्स, बायतु, राजवेस्ट, आडेल एवं रामसर फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

132 के.वी.जीएसएस, बाड़मेर के सहायक अभियंता लक्ष्मीश हिरानी ने बताया कि बुधवार 20 जनवरी को 132 केवी जीएसएस बाड़मेर में प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक 33 के.वी. मैन-बस सेक्शन ाा को बदलने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान यहां से निकलने वाली 33 के.वी. एयरफोर्स, बायतु, राजवेस्ट, आडेल एवं रामसर फीडर की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
-0-

वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से हुआ बालिका दिवस सप्ताह का शुभारम्भ

बाड़मेर, 19 जनवरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायालय) बालोतरा की ओर से राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में 24 जनवरी तक बालिका दिवस सप्ताह पर विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन किया जाएगा। बालिका दिवस सप्ताह के शुभारम्भ के अवसर पर अयोजित वेबीनार में उपस्थित प्रतिभागियों को बालिकाओं के अधिकार एवं केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के सचिव अजीज खान ने बताया कि इस सप्ताह जिले में विभिन्न स्थानों पर ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनो माध्यमों से कोविड-19 संबंधित दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना करते हुए
-0-

चौहटन में 500 लीटर अवैध गुड से बनने वाली शराब वाश को किया नष्ट

बाड़मेर, 19 जनवरी। अवैध एवं हथकढ़ शराब की रोकथाम के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार 19 जनवरी को चौहटन कस्बा स्थित राजपूतों का वास मगरा क्षेत्र में करीबन 500 लीटर अवैध गुड से बनने वाली शराब वाश को मौके पर ही नष्ट किया जाकर अभियुक्त के विरूद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा के नेतृत्व में प्रहराधिकारी रूपसिंह, चौहटन आबकारी निरीक्षक राकेश खत्री मय जाब्ता बाडमेर एवं चौहटन द्वारा संयुक्त रेड गस्त के दौरान चौहटन कस्बा स्थित राजपूतों का वास मगरा क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए तीन प्लास्टिक के बड़े ड्रमों में करीबन 500 लीटर अवैध गुड से बनने वाली शराब वाश को मौके पर ही नष्ट किया गया। उक्त कार्यवाही में अभियुक्त अणदसिंह पुत्र भंवरसिंह राजपूत निवासी राजपुतों का वास चौहटन के विरूद्ध राजस्थान आबकारी अधिनियम की धारा 16/54 में प्रकरण दर्ज किया गया। इस दौरान एक प्लास्टिक जरिकेन में करीबन 5 लीटर अवैध हथकढ़ शराब बरामद की गई। उक्त कार्यवाही में प्रहराधिकारी रूपसिंह, चौहटन आबकारी निरीक्षक राकेश खत्री, ईपीएफ जाब्ता बाबुलाल, पोकराराम, विशनाराम, देवीसिंह, हुकमसिंह, देराजराम, उमाराम, भलाराम, सताराम, महेश कुमार उपस्थित रहें।
-0-




मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजनान्तर्गत ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित

बाड़मेर, 19 जनवरी। प्रदेश में उद्योगों की सरल स्थापना एवं राज्य के सभी वर्गो के व्यक्तियों को रोजगार के नये अवसर उपलब्ध कराये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा वितीय वर्ष 2019-20 में की गई बजट घोषणा के अनुरूप लघु उद्यमों को वितीय सहायता प्रदान किये जाने की दृष्टि से मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ की गई है।

जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एस.आर. देवासी ने बताया कि योजना का प्रमुख उद्देश्य स्वयं के उद्यम (विनिर्माण सेवा एवं व्यापार) आधारित उद्यम की स्थापना, विस्तार, विविधीकरण एवं आधुनिकीकरण हेतु अधिकतम 10 करोड़ रूपये तक का ऋण बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। बैंकों द्वारा स्वीकृत, वितरण ऋणों पर योजनानुसार ब्याज अनुदान उद्योग विभाग द्वारा देय होगा। उन्होने बताया कि व्यापार हेतु ऋण की अधिकतम सीमा 1 करोड़ रूपये निर्धारित की गई है। पात्र व्यक्ति, संस्थागत आवेदक ऑनलाइन पोर्टल ेेवण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर डस्न्च्ल् प्ब्व्छ के माध्यम से जिला उद्योग केन्द्र बाड़मेर को आवेदन कर सकेंगे। दस लाख रूपये से कम ऋण के आवेदन पत्रों के सभी वांछित दस्तावेज सही पाए जाने पर बिना किसी साक्षात्कार के संबंधित बैंक शाखा को ऋण स्वीकृति हेतु अग्रेषित किया जाएगा। दस लाख से अधिक ऋण आवेदन पत्रों पर गठित टास्क फोर्स समिति द्वारा निर्णय लिया जायेगा।
-0-

अंतर मंत्रालयिक केंद्रीय दल ने लिया सूखे की स्थिति का जायजा

ग्रामीणों ने केंद्रीय दल को चारे एवं पानी तथा रोजगार की समस्या से अवगत कराया

बाड़मेर, 19 जनवरी। अंतर मंत्रालयिक केंद्रीय दल ने मंगलवार को बाड़मेर जिले के विभिन्न गांवों का दौरा कर सूखे की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने चारे एवं पानी की दिक्कत के साथ रोजगार की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने केंद्रीय दल से अधिकाधिक राहत दिलाने का अनुरोध किया।
अंतर मंत्रालयिक केंद्रीय दल में शामिल डी.एम.डी, कृषि सहकार एवं कृषक कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सुभाष चन्द्र, वाटर रिसोर्सेज डिपार्टमेंट के निदेशक एस.डी.शर्मा एवं आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग जयपुर के संयुक्त सचिव विजेन्द्र सिंह ने मंगलवार को चौहटन, सुथारों का तला, जैसार, अभे का पार, शिव एवं देवका समेत कई गांवों में सूखे की स्थिति का जायजा लिया। सर्वप्रथम केद्रीय अध्ययन दल एवं जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने पंचायत समिति सभागार चौहटन में जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक कर सूखे से उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान चौहटन प्रधान रूपाराम ने क्षेत्र में पानी, चारे इत्यादि की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होने जिन गरिब किसानों के किसान कार्ड नहीें है, उन्हें भी अनुदान की राशि दिलाने की बात कही। तत्पश्चात केन्द्रीय अध्ययन दल ने सुथारों का तला एवं जैसार में किसानों से रूबरू होकर उनकी बात सुनी। इस दौरान सुथारों का तला में ग्रामीण शैराराम ने चारे एवं पानी की दिक्कत के साथ रोजगार की समस्या से अवगत कराया। इसके पश्चात केन्द्रीय अध्ययन दल ने फिल्ड निरीक्षण कर सूखे की स्थिति का जायजा लिया एवं प्रस्ताव भिजवाने की बात कही।
इसके पश्चात अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय अध्ययन दल ने रामसर तहसील के अभे का पार में जन प्रतिनिधियों एवं सूखे से प्रभावित किसानों के साथ बैठक लेकर हालातों का जायजा लिया। यहां ग्रामीणों नेे केन्द्रीय दल का पट्टू ओढ़ाकार स्वागत किया। इस दौरान अभे का पार सरपंच हसीना बानो ने पशुधन के पालन में आ रही समस्याओं, चारे की कमी, पेयजल समस्या सहित सूखे से फसल खराबे के बारे में अवगत कराया। वहीं सज्जन का पार के मोहम्मद हैयाब एवं इब्राहिम खान ने चारे-पानी एवं रोजगार की समस्या के समाधान करने की बात कही। गरडिया के दोस्त मोहम्मद ने बताया कि इस बार क्षेत्र में बारिश नहीं होने से खरीफ की फसलें नहीं हा पाई। ग्रामीणों ने अनुदान की राशि एवं फसल बीमा की राशि दिलवाने की बात रखी।
रामसर तहसील क्षेत्र के अभे का पार में केन्द्रीय अध्ययन दल ने स्थानीय बेरियों का निरीक्षण किया तथा पेयजल की उपलब्धता की ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होने बेरियों के संरक्षण पर बल देते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसके पश्चात केन्द्रीय अध्ययन दल ने शिव तहसील क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति शिव में प्रभावित किसानों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेकर सूखे से उत्पन्न स्थिति विशेषकर पशुधन संरक्षण, चारे, पानी एवं रोजगार की उपलब्धता तथा इससे निपटने के लिए अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान झांफली कलां के करनी दान ने बताया कि कम बरसात के कारण पैदावार नहीं हो पाई एवं क्षेत्र में सूखे की स्थिति है। वहीं खुशालाराम, मनोहर ंिसह कोटडा, गुलाम मोहम्मद नेगरडा ने पशुधन के लिए चारा डिपो प्रारम्भ करने, इंदिरा गांधी नहर के काम को प्रारम्भ करने, एवं मनरेगा के तहत 100 दिवस की बजाय 150 दिवस तक रोजगार उपलब्ध करवाने की बात रखी गई।
इसके पश्चात केन्द्रीय दल ने देवका में सूखे की स्थिति का जायजा लिया। वहीं किसानों ने बारिश नहीं होने से खरीफ की फसल को हुए नुकसान एवं पशुधन संरक्षण में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया।
अंतर मंत्रालयिक केंद्रीय दल को बाड़मेर प्रवास के दौरान जिला कलक्टर विश्राम मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, चौहटन उपखंड अधिकारी भवानी ंिसह, शिव उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह जोधा ने बाड़मेर जिले की भौगोलिक स्थिति, फसलों में हुए खराबे, बारिश की स्थिति, चारे, पानी, रोजगार की उपलब्धता, पशु शिविर एवं राहत गतिविधियों के संचालन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कृषि विस्तार के उप निदेशक विरेन्द्र सोलंकी, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक रतनलाल जीनगर, नरसिंह सोलंकी, राहत शाखा के मदनलाल  कुमावत, धर्मेन्द्र सोनी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-0-













सोमवार, 18 जनवरी 2021

अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय अध्ययन दल पहुंचा बाड़मेर

सूखे के संबंध में जिला कलक्टर से जाने हालात,

केन्द्रीय अध्ययन दल मंगलवार को सूखा प्रभावित क्षेत्रों का करेगा भ्रमण

बाड़मेर, 18 जनवरी। अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल में शामिल डी.एम.डी, कृषि सहकार एवं कृषक कल्याण विभाग के निदेशक डॉ. सुभाष चन्द्र एवं वाटर रिसोर्सेज डिपार्टमंट के निदेशक एस.डी.शर्मा ने सोमवार सायं बाड़मेर पहुंचकर कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में बैठक लेकर जिले में सूखा प्रभावित क्षेत्रों के संबंध में विस्तार के साथ जानकारी ली।
इस दौरान उन्होने जिले के चौहटन, रामसर, गडरारोड एवं शिव तहसील क्षेत्र के अभावग्रस्त ग्रामों में सूखे से हुए नुकसान के संबंध में जानकारी ली। उन्होनें सूखे से उत्पन्न स्थिति विशेषकर पशुधन संरक्षण, चारे, पानी की उपलब्धता एवं इससे लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होने कहा कि सूखे के प्रतिमानों में बदलाव किया गया है, जिसमें लगातार वर्षा का अभाव, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लाभान्वित किसानों की संख्या, पेयजल, पशु चारे की उपलब्धता, चारा डिपो की संख्या इत्यादि को सम्मिलित करते हुए नवीन गाईडलाईन के अनुसार प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने केन्द्रीय दल को बाड़मेर जिले में चारे, पानी की उपलब्धता, फसलों में खराबे, पशु शिविरों एवं राहत गतिविधियों सहित प्रस्तावित कार्य योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय अध्ययन दल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, क्रॉप कटिंग, कृषि अनुदान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा खरीफ फसल 2021 (संवत 2077) में जिले के चौहटन, रामसर, गडरारोड़ एवं शिव के कुल 386 गांवों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। उन्होने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र में 54731 हैक्टेयर, रामसर में 16276 हैक्टेयर, गडरारोड़ में 65194 हैक्टेयर तथा चौहटन तहसील क्षेत्र में 12288 हैक्टेयर क्षेत्र सूखाग्रस्त है। उन्होंने पेयजल परिवहन एवं पशु संरक्षण के लिए चारे की डिमांड के संबंध में जानकारी कराई।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
मंगलवार को करेंगे सूखाग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण
केन्द्रीय अध्ययन दल मंगलवार 19 जनवरी को जिले के विभिन्न सूखाग्रस्त क्षेत्रों का भ्रमण कर खराबे की स्थिति का जायजा लेगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय अध्ययन दल बाड़मेर से प्रस्थान कर चौहटन पंचायत समिति में, जैसार, अभे का पार (रामसर) एवं पंचायत समिति शिव में जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावित काश्तकारों के साथ बैठक लेंगे तथा सूखाग्रस्त क्षेत्रों का जायजा लेगा तथा इसके पश्चात् वे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-





अवैध व हथकढ़ मदिरा की धरपकड़ को चलेगा विशेष अभियान, प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग करेगा संयुक्त कार्यवाही

बाड़मेर, 18 जनवरी। जिले में अवैध व हथकढ़ शराब के विरुद्ध जिला प्रशासन, पुलिस व आबकारी विभाग द्वारा संयुक्त अभियान चला कर धरपकड़ की जाएगी। 15 दिवसीय विशेष अभियान के लिए सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने रणनीति तय की।

      इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर विश्नोई ने बताया कि हाल ही में भरतपुर जिले में हुई शराब दुखांतिका को राज्य सरकार द्वारा गंभीरता से लिया गया है। ऐसे में यह आवश्यक है कि सम्पूर्ण राज्य में अवैध व हथकढ़ शराब पर रोक लगाने की प्रभावी कार्यवाही की जाए एवं दोषियों के विरूद्ध सख्त कदम उठाए जाए। उन्होंने बताया कि जिले में आगामी 15 दिन तक अवैध व हथकढ़ मदिरा की धरपकड़ एवं इसे रोकने का अभियान चलाया जाएगा, जिसमें संयुक्त रुप से जिला प्रशासन, पुलिस एवं आबकारी विभाग की भागीदारी होगी। सभी विभाग समन्वय कर मदिरा के अवैध निर्माण, उत्पादन, परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी मदिरा दुकान या अनुज्ञाधारी एवं अन्य के द्वारा अन्य राज्यों की अवैध मदिरा संग्रहित होने या मदिरा बोतलों से छेड़छाड़ कर टेम्परिंग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस प्रक्रिया में नियमानुसार सैंपल लेकर विभागीय प्रयोगशाला में जांच करवाकर कार्यवाही की जाएगी।  
  विश्नोई ने बताया कि हाईवे पर स्थित ढाबों, हाईवे से गुजरने वाले स्प्रिट टेंकर्स आदि की समय-समय पर जांच की जाएगी और संदिग्धता पाए जाने पर आवश्यक वैद्यानिक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध मदिरा की रोकथाम के लिए नकली, हथकढ़, अवैध एवं मदिरा बाहुल्य वाले गांव को विशेषकर सीमावर्ती क्षेत्रों को चिन्हित किया जाकर उक्त गांव में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के बारे में सूचना एकत्रित कर सम्पूर्ण डाटा बेस तैयार किया जाएगा और उनके विरुद्ध समन्वित कार्यवाही की जाएगी। ऐसे परिवारों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के द्वारा संचालित नवजीवन योजना के तहत लाभान्वित किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि मदिरा के अवैध विक्रय, निर्माण, परिवहन से सम्बन्धित सूचनाओं पर त्वरित एवं गोपनीय कार्यवाही किये जाने के उद्देश्य से वर्तमान में आबकारी विभाग में हेल्पलाईन (टोल-फ्री) नम्बर 18001806436 हमेशा 24 घण्टे संचालित हैं। इसके अलावा आबकारी विभाग में संचालित कन्ट्रोल रूम एवं विभागीय ऑनलाईन कम्प्लेन मॉड्यूल का भी उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान की उपखण्ड स्तर पर सम्बंधित उपखण्ड अधिकारी प्रतिदिन मॉनेटरिंग एवं पर्यवेक्षण करेंगे। अवैध शराब की रोकथाम पर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। विशेष अभियान में किसी भी स्तर पर लापरवाही को राज्य सरकार द्वारा गम्भीरता से लिया जाएगा एवं संबंधित के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
    इससे पूर्व जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिले में 15 से 17 जनवरी के दौरान पुलिस एवं आबकारी विभाग के संयुक्त अभियान में कुल 6 प्रकरण दर्ज किए गए है एवं पूर्व के 3 फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने बताया कि उपरोक्त दर्ज प्रकरणों में 80 पव्वे देशी शराब, 2 बोतल बीयर एवं 62 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की गई है।
-0-

अभियांत्रिकी महाविद्यालय में वेबिनार का आयोजन

बाड़मेर, 18 जनवरी। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में केयर्न इण्डिया द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऑन लाइन पेशन टू सर्व कार्यक्रम के अन्तर्गत वेबिनार का आयोजन करवाया गया। जिसमें केयर्न इण्डिया के राहुल शर्मा और सीनियर पेट्रोलियम इंजीनियर परेश अग्रवाल द्वारा इण्डक्शन टू रिजर्वर इंजीनियरिंग के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी करवायी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सवाल जवाब कर अपनी समस्याओं का भी समाधान किया।

अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. विश्नोई ने बताया कि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में समय समय पर विभिन्न वेबिनार आयोजित करवाये जा रहे है जिससे अध्ययनरत विद्यार्थी घर बैठे एक्पर्ट द्वारा ऑनलाईन के माध्यम से तकनीकी ज्ञान अर्जित कर पा रहे है। उन्होने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित को देखते हुए इण्डस्ट्री के एक्पर्ट द्वारा प्रेक्टिकल नॉलेज उपलब्ध कराया जाएगा।
-0-

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के सन्दर्भ में बैठक आयोजित

बाड़मेर, 18 जनवरी। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-अंतिम प्रकाशन दिनांक 18 जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में सोमवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के प्रतिनिधि जगदीश जाखड़, कम्युनिस्ट पार्टी आफॅ इण्डिया (एम) के सचिव नानकदास धारीवाल, भारतीय जनता पार्टी के हरीश सोनी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी विश्नोई ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2021 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षित पुनरीक्षण कार्यक्रम- अंतिम प्रकाशन के दौरान जोड़े गये एवं हटाये गये नामों के बारे में विस्तृत जानकारी कराई। इस दौरान राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन दिनांक 18 जनवरी, 2021 का सैट एवं सी.डी. उपलब्ध कराई गई तथा प्रत्येक मतदान केन्द्र के मुख्यालय पर बीएलए की नियुक्ति आवश्यक रूप से कराने हेतु राजनैतिक दलों के उपस्थित प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया।
-0-





जिला कलक्टर समेत प्रशासनिक अधिकारियो ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

 विद्यालयों में सोमवार से शिक्षण कार्य प्रारम्भ


बाड़मेर, 18 जनवरी। कोविड-19 प्रभाव के कारण बन्द विद्यालयों में सोमवार से कक्षा 9वीं से 12वीं की कक्षाओं में शिक्षण कार्य पुनः प्रारम्भ हुआ। जिला कलक्टर विश्राम मीणा समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने सोमवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चवा एवं रावतसर विद्यालयों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को परखने के साथ कोविड-19 की रोकथाम एवं बचाव के लिए जारी दिशा निर्देशों की आवश्यक रूप से पालना सुनिश्चित कराने के संस्था प्रधानों को निर्देश दिए। इसी प्रकार मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालीपा, भूमि अवाप्ति अधिकारी सुरजभान विश्नोई ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भाडखा, तहसीलदार बाडमेर प्रेमसिंह चौधरी ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरली, बेरीवाला तला, कुड़ला एवं रामसर का कुंआ तथा तहसीलदार गडरारोड सवाईसिंह उज्जवल ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गडरारोड़ का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्थाओं को परखा।
-0-









जीवन अनमोल, परिवहन के दौरान सतर्कता अनिवार्य - मीणा

 सड़क सुरक्षा माह का आगाज

सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के निर्देश
बाड़मेर, 18 जनवरी। 32 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 18 जनवरी से 17 फरवरी,2021 तक आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने सोमवार प्रातः सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं से आमजन को जागरूक करने के उदृेश्य से सड़क सुरक्षा वाहन रैली को स्थानीय भगवान महावीर टाऊन हॉल के आगे से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस मौके पर उन्होने कहा कि जीवन बहुत अनमोल है, परिवहन के दौरान सतर्कता बरतने हुए स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए सभी एहतियाती उपाय किए जाए। उन्होने कहा कि वर्तमान में वाहनों की संख्या में भारी मात्रा में वृद्धि के मद्देनजर आमजन को और अधिक सतर्कता बरतने तथा सड़क सुरक्षा उपायों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होने कहा कि सड़क सुरक्षा माह के जरिये अधिकाधिक लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाई जाए। इस दौरान जिला कलक्टर मीणा ने टेªक्टर ट्रोलीयों के पीछे सुरक्षा के लिए रेडियम रिफलेक्शन स्टीकर चस्पा किए।
जिला कलक्टर मीणा ने सड़क सुरक्षा माह का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सार्वजनिक स्थानों, पेट्रोल पम्प, टोल प्लाजा, बस स्टेशन एवं मुख्य स्थानों पर पोस्टर, बैनर सहित जागरूकता गतिविधियों के जरिये अधिकाधिक लोगों को  यातायात नियमों की जानकारी के साथ साथ सड़क सुरक्षा के प्रति सजगता का सन्देश दिया जाए। वाहन रैली के दौरान विभिन्न वाहनों के माध्यम से सड़क सुरक्षा से जुड़े स्लोगन के जरिये सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सजगता एवं सावधानी बरतने, हेलमेन्ट एवं सीट बैल्ट का उपयोग करने, वाहन निर्धारित गति से चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने सहित सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता सन्देश दिया गया।
जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा नेे बताया कि इस बार सड़क सुरक्षा माह का मुख्य विषय ‘‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’’ रखा गया हैं। उन्होने बताया कि 17 फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियांे के साथ हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन स्पीड जांच, ओवरक्राउडिंग, ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, रेड लाइट जंपिंग के खिलाफ कार्यवाही, लेन ड्राइविंग, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन डॉक्यूमेंट, वाहन फिटनेस जांच, वाहनांे मंे सुरक्षा उपायों की जांच, सड़क संकेतों को दुरुस्त करने तथा वाहन चालकांे की आंखांे की जांच जैसे कार्य संपादित किए जाएंगे।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, जिला परिवहन अधिकारी नितिन बोहरा, कैयर्न सीएसआर हैड हरमित सेहरा, डॉ. बंशीधर तातेड़, डॉ. रामकुमार जोशी, महिला मण्डल बाड़मेर आगोर के आदिल भाई समेत प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-






रविवार, 17 जनवरी 2021

18 जनवरी से खुलेंगे विद्यालय, कक्षा शिक्षण होगा, अधिकारियों को निकटतम उच्च माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण करने के निर्देश

 कोरोना गाइड लाइन की होगी पूरी पालना

बाड़मेर, 17 जनवरी। कोविड-19 प्रभाव के कारण बंद विद्यालयों में सोमवार 18 जनवरी से  9 वीं से 12वीं  की कक्षाओं में शिक्षण कार्य पुनः प्रारंभ होगा।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने इस संबंध में जिले के समस्त राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों, उपखंड अधिकारियों, तहसीलदारों को अपने क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों का निरीक्षण कर राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि कोविड 19 के कारण विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में कक्षा शिक्षण नहीं हो रहा था। गृह विभाग के नवीन निर्देशों के अनुरूप 18 जनवरी से कक्षा 9 से 12 के लिए कक्षा शिक्षण हेतु विद्यार्थी को अभिभावकों की सहमति से विद्यालय आने की अनुमति राज्य सरकार द्वारा दी गई है। उन्होंने अधिकारियों को अपने क्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सुरक्षा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता एवं राज्य सरकार द्वारा जारी एसओपी की पालना का सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

-0-


शनिवार, 16 जनवरी 2021

बाड़मेर में कोविड वैक्सीनेशन शुरू, सबसे पहला टीका लगवाया प्रमुख चिकित्सा अधिकारी ने जिला कलक्टर ने किया वैक्सीनेशन का शुभारंभ

बाड़मेर, 16 जनवरी। जिले में कोविड वैक्सीनेशन की शनिवार को विधिवत शुरुआत हुई। जिला चिकित्सालय के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर में जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने वैक्सीनेशन कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर विश्राम मीणा, अतिरिक्त कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के आसेरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.एल. विश्नोई एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ.बी.एल. मसूरिया के अलावा चिकित्सा कार्मिक मौजूद थे। इस दौरान सबसे पहले कोविड वैक्सीन जिला चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनुसरिया को लगाई गई। इसके बाद मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बिश्नोई को कोविड का टीकाकरण किया गया।

जिला कलक्टर ने वैक्सीन लगाए जाने के उपरान्त ऑब्जर्वेशन रूम मे चिकित्सकों से चर्चा की। इस मौके पर प्रधानमंत्री के कोविड-19 टीकाकरण शुभारंभ समारोह का लाइव वेबकास्ट के जरिए सीधा प्रसारण किया गया। इसी तरह बालोतरा एवं बायतु मैं भी कोविड-19 का टीकाकरण की शुरुआत हुई।  बालोतरा में नाहटा चिकित्सालय में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यहां विधायक मदन प्रजापत तथा प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रानूमल खत्री की उपस्थिति में टीकाकरण की शुरुआत हुई। वहीं बायतु में उप मुख्य चिकित्सा एव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.पी.सी. दीपन ने टीकाकरण की शुरुआत की। प्रथम दिन कुल 214 स्वास्थ्य कार्मिको को टीका लगाया गया।

-0-






लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...