सोमवार, 10 फ़रवरी 2020

गौरव सैनानियो के लिये समस्या समाधान के लिए शिव, गडरारोड एवं बालोतरा में लगेंगे शिविर

बाड़मेर, 10 फरवरी। गौरव सैनानियों एवं उनके आश्रितों के लिये 12 फरवरी को शिव पंचायत समिति परिसर में प्रातः 10.30 बजे, 13 फरवरी को गडरारोड में प्रातः 11.30 बजे तथा 14 फरवरी को बालोतरा पंचायत समिति परिसर में दोपहर 1 बजे से समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार ने बताया कि उक्त शिविर में पूर्व सैनिकों की पेन्शन समस्या समाधान, राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जारी नये आदेशों की जानकारी देना, पूर्व सैेनिकों के बच्चों के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र बनाना, पीपीओं में पत्नि का नामाकंन, पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति योजना आदि कार्य सम्पादित किये जावेगे। उन्होने बताया कि शिविर में सभी गौरव सैनानियों एवं उनके आश्रितों को अपनी डिसचार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की फोटो प्रति एवं दो माह की बैंक से पेंशन पे स्लीप साथ लाना आवश्यक है ।
-0-

विख्यात तिलवाड़ा पशु मेला 19 मार्च से

व्यापक तैयारियों की समीक्षा, समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश


बाड़मेर, 10 फरवरी। जिले का प्रसिद्व श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा में 19 मार्च से 4 अप्रेल तक आयोजित किया जाएगा। जिले के सबसे बड़े इस राज्य स्तरीय पशु मेले की व्यापक तैयारियों तथा समुचित व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए प्रबंधकारिणी की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
      इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने कहा कि तिलवाड़ा पशु मेले मंे समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। मेला अवधि के दौरान सफाई, पानी, बिजली, चारा एवं यातायात व्यवस्थाआंे के साथ पशुपालकों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराए। बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने तिलवाड़ा पशु मेले मंे पशुओं की संभावित आवक एवं क्रय विक्रय, पेयजल एवं परिवहन समेत पशु चिकित्सा इंतजामों की विस्तार के साथ जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त पुलिस जाब्ता लगाया जाएगा। उन्होने मेले के दौरान पशुओं के लिए चारे, पानी एवं यात्रियों के लिए भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बालोतरा उपखंड अधिकारी रोहित कुमार को मेला मैदान की साफ सफाई, झांडियों की कटाई, पशु खेलियों की मरम्मत, मैदान लेवलिंग, पशु चिकित्सा, पेयजल सहित सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्होने ले आउट के बाहर कोई दुकान नहीं लगाने के निर्देश दिए। उन्होने ने डिस्कॉम के अधिशाषी अभियन्ता को मेला मैदान पर बिजली के ढीले तार दुरस्त करवाने एवं विद्युत पोल के सपोर्ट लगाने के साथ ही अस्थाई बिजली का कनेक्शन करने के निर्देश दिए।
उन्होने रेल गाड़ियों के तिलवाड़ा स्टेशन पर ठहराव, मेले के लिए अतिरिक्त बसें लगाने, एसबीआई बैंक की अस्थाई शाखा तथा मोबाईल एटीएम लगाने, आर.ओ. प्लान्ट से पेयजल आदि की व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के उच्चाधिकारियों को पत्र लिखने के निर्देश दिए। उन्होने मेलार्थियों के प्रेरणा स्वरूप कृषि, पशुपालन, साक्षरता, परिवार कल्याण विभाग तथा चिकित्सा विभाग से संबंधित प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि वाहनों में निर्धारित क्षमता में ही पशुओं का परिवहन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद ही पशुओं की रवानगी की जाए।
  बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी बालोतरा रोहित कुमार ने बताया कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
मेला आयोजन का कार्यक्रम: पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गजानंद शर्मा ने बताया कि श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा का आयोजन 19 मार्च से 4 अप्रेल, 2020 तक किया जाएगा। मेले के लिए दुकानांे की नीलामी 4 व 5 मार्च,  चौकियांे की स्थापना 25 मार्च, झंडारोहण 19 मार्च तथा पुरस्कार वितरण 23 मार्च को होगा। इसके अलावा पशुआंे की संभावित रवानगी 25 मार्च से  रहेगी।

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020

सेन्ट्रल सेक्टर बन्धक श्रम पुर्नवास योजना के संबंध में बैठक 26 को

बाडमेर, 6 फरवरी। सेन्ट्रल सेक्टर बन्धक श्रम पुर्नवास योजना के अन्तर्गत पुनर्भरण के संबंध में जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन 26 फरवरी को सायं 5 बजे किया जाएगा।
-0-

अत्याचार निवारण समिति की बैठक 20 फरवरी को

बाडमेर, 6 फरवरी। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण समिति एवं जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक 20 फरवरी को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

पेंशन रिविजन के आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी तक

बाडमेर, 6 फरवरी। प्री 2016 के पेंशन रिविजन के आवेदन पत्र कोष कार्यालय में प्रस्तुत करने की अन्तिम तिथि 15 फरवरी, 2020 निर्धारित की गई है।
कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि एक जनवरी, 1991 से 31 दिसम्बर 2015 तक सेवानिवृत पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स के पेंशन रिविजन का कार्य कोष कार्यालय बाडमेर द्वारा किया जा रहा है। 6 फरवरी, 2020 तक कोष कार्यालय द्वारा 3810 पेंशनरों के प्रकरण रिविजन कर रिवाईज्ड पीपीओ जारी किये जा चुके है। उन्होने बताया कि उक्त अवधि में सेवा निवृत हुए पेन्शनर्स, पारिवारिक पेंशनर्स जो बाडमेर जिले के किसी भी बैंक शाखा सें अपनी पेंशन आहरित कर रहे है तथा उन्होने यदि अभी तक पेंशन रिविजन हेतु आवेदन पत्र कोष कार्यालय में प्रस्तुत नहीं किया है तो वे अपने आवेदन पत्र 15 फरवरी, 2020 तक कोष कार्यालय बाडमेर में आवश्यक रूप से प्रस्तुत कर सकते है। उन्होने बताया कि इसके पश्चात् आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे।

1 लाख 45 हजार 973 बालिकाओं को मिलेगा गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहना पुरस्कार

जिला मुख्यालयों एवं पंचायत समिति मुख्यालयों पर होंगे आयोजन


बाड़मेर 6 फरवरी।  राज्य में शुक्रवार को गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वितरण समारोहों का आयोजन किया जाएगा। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त करने वाली बालिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
डोटासरा ने बताया कि राज्य के पंचायत समिति मुख्यालयों एवं जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इन समारोहों में इस बार 1 लाख 45 हजार 973 बालिकाओं को 56.79 करोड़ रूपये की राशि का वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा आयोजित माध्यमिक, प्रवेशिका, उच्च माध्यमिक एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा 2019 में 75 प्रतिशत व इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को पुरस्कृत किया जायेगा।
डोटासरा ने बताया कि पुरस्कत होने वाली बालिकाओं के आवेदन पत्र शाला दर्पण पर ऑन लाईन भरवाये गये थे। गार्गी पुरस्कार में तीन हजार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार में  पांच हजार रूपये की राशि बालिकाओं के बैंक खातों में स्थानान्तरित की जायेगी एवं प्रमाण पत्र वितरित किए जायेगे। उन्होंने बताया कि समारोहों में माध्यमिक परीक्षा 2018 की 37 हजार 312 बालिकाओं को द्वितीय किस्त के चैक भी प्रदान किये जायेगे।
शिक्षा मंत्री डोटासरा ने बताया कि पुरस्कार समारोहों में कक्षा-10वीं की 80 हजार 996 तथा कक्षा-12वीं की 64 हजार 977 बालिकाओं को 56.79 करोड़ रूपये की राशि का वितरण किया जायेगा।

जिले में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को मिलेंगे इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार

कक्षा 12 की बालिकाओं को पुरस्कार राशि के अतिरिक्त 
स्कूटी भी मिलेगी


बाड़मेर 6 फरवरी। शुक्रवार को राज्य के जिला मुख्यालयों एवं पंचायत मुख्यालयों में आयोजित होने वाले गार्गी पुरस्कार समारोह के दौरान ही जिला स्तर पर संकाय एवं वर्गवार सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार भी दिये जाएंगे। शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार पाने वाली बालिकाओं को अपने जिलों में वर्गवार सर्वोच्च अंक प्राप्त कर पुरस्कार विजेता रहने पर उनकी सराहना करते हुए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि इन्दिरा प्रियदर्शिनी पुरस्कार के तहत सत्र 2019-20 में कक्षा-8 की 254, कक्षा-10 की 275 एवं कक्षा-12 की 701 बालिकाओं को लाभान्वित कर 13.71 करोड़ रूपये की राशि का वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कक्षा-12 की बालिकाओं को पुरस्कार राशि के अतिरिक्त स्कूटी भी दी जायेगी।
डोटासरा ने बताया कि इन्दिरा प्रियदर्शिनी योजना के अंतर्गत  माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा-8 ,कक्षा-10 एवं कक्षा-12 (तीनो संकायो में अलग-अलग) की परीक्षा में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, निःशक्त, सामान्य तथा विशेष पिछड़ा वर्ग एंव बी.पी.एल, वर्गो में जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओ को यह पुरस्कार दिया जायेगा।
शिक्षा मंत्री डोटासरा ने बताया कि इसी प्रकार संस्कृत शिक्षा में इन वर्गो में राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को भी यह पुरस्कार दिया जायेगा। पुरस्कार स्वरूप कक्षा-8 की बालिका को 40 हजार, कक्षा-10 की बालिका को 75 हजार एवं कक्षा-12 की बालिका को एक लाख रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। पुरस्कार की राशि बालिकाओं के खातों में स्थानान्तरित की जायेगी।

जिला उद्यम समागम समिति की बैठक 10 को

बाडमेर, 6 फरवरी। सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के विकास हेतु बाडमेर जिले में जिला उद्यम समागम समिति की बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में 10 फरवरी को सायं 4.30 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एस.आर. देवासी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्ािित होने का अनुरोध किया है।

प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान शुक्रवार को

बीस सूत्री कार्यक्रम सहित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक करेगी
बाडमेर, 6 फरवरी। जिले की प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान शुक्रवार 7 फरवरी को बीस सूत्री कार्यक्रम सहित विभागीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान 7 फरवरी को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रट कांफ्रेन्स हॉल में बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह जनवरी, 2020 तक अर्जित उपलब्धियों तथा विभागीय गतिविधियों, कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगी। समीक्षा बैठक में समस्त विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। उन्होने बताया कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना आवश्यक है, यदि किसी कारण वश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।

प्रभारी सचिव डा. प्रधान शुक्रवार को करेगी जन सुनवाई

बाडमेर, 6 फरवरी। जिले की प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान शुक्रवार 7 फरवरी को आम जन की परिवादों की सुनवाई करेगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि प्रभारी सचिव डा. प्रधान 7 फरवरी को दोपहर एक बजे जिला कलेक्ट्रेट में आम जन की सुनवाई करेंगी। कोई भी परिवादी अपना परिवाद प्रभारी सचिव के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। उन्होने बताया कि जन सुनवाई के दौरान सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

बुधवार, 5 फ़रवरी 2020

2024 पशुधन सहायकों के नियुक्ति आदेश जारी

सीमावर्ती क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाएं होंगी मजबूत


बाड़मेर, 5 फरवरी। पशुपालन विभाग ने 2024 पशुधन सहायकों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं। इन नियुक्तियों से दो हजार से ज्यादा युवक-युवतियों को रोजगार मिलने के साथ प्रदेश में सीमावर्ती क्षेत्रों में पशु चिकित्सा सेवाएं मजबूत होंगी।                                                
       पशुपालन मंत्री  लाल चंद कटारिया ने बताया कि गैर अनुसूचित क्षेत्र में 1791 एवं अनुसूचित क्षेत्र में 233 पशुधन सहायकों को नियुक्ति दी गई है। इन्हें रिक्त चल रहे पदों पर नियुक्ति देकर कार्यग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार प्रदेशभर में नए पशु चिकित्सा उप केंद्र खोलने और नए कार्मिकों की नियुक्ति से पशु चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा। पशु अस्पतालों को मजबूती मिलेगी और पशुओं का इलाज नजदीक ही उपलब्ध हो सकेगा, जिससे पशुपालकों को सहूलियत होगी। साथ ही दो हजार से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार मिलेगा।            
उल्लेखनीय है कि इस भर्ती परीक्षा का प्रकरण काफी समय से न्यायालय में अटका रहा था। प्रकरण को न्यायालय से निस्तारित करवाकर परिणाम जारी करवाने और अभ्यर्थियों को नियुक्ति दिलवाने में पशुपालन मंत्री  लालचंद कटारिया की प्रभावी भूमिका रही है। उनके निर्देशों से विभाग ने प्रभावी पैरवी कर भर्ती प्रक्रिया का मार्ग प्रशस्त करवाया। कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से परिणाम जारी होने के बाद श्री कटारिया ने विभागीय अधिकारियों को चयन बोर्ड से  समन्वय कर जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए पात्र व्यक्तियों को शीघ्र नियुक्ति प्रदान करने के निर्देश दिए थे। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 21 अक्टूबर 2018 को पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। इसका परीक्षा परिणाम 29 जनवरी 2019 को जारी किया गया था। कुछ अभ्यर्थियों ने भर्ती परीक्षा प्रक्रिया को उच्च न्यायालय में चुनौती दे दी थी। बोर्ड ने इसके बाद दुबारा परिणाम जारी किया था। पशुपालन मंत्री के निर्देश पर विभाग ने प्रभावी ढंग से न्यायालय में अपना पक्ष रखा और प्रकरण को निस्तारित करवाया।
-0-

स्थानीय अवकाश घोषित

बाडमेर, 5 फरवरी। जिला कलक्टर अंशदीप द्वारा एक आदेश जारी कर कलैण्डर वर्ष 2020 में दो दिवसों का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिला कलक्टर अंशदीप द्वारा जारी आदेशानुसार कलैण्डर वर्ष 2020 में गुरूवार 6 अगस्त को कजली तीज तथा शुक्रवार 13 नवम्बर को धनतेरस का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

प्राविधिक शिक्षा मण्डल नामांकन निरस्त हो चुके विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होने का एक विशिष्ट अवसर

बाड़मेर, 5 फरवरी। राजस्थान प्राविधिक शिक्षा मण्डल, जोधपुर द्वारा सत्र 2010-11 एवं 2011-2012 में प्रथम वर्ष में नामांकित तथा सत्र 2011-12 एवं 2012-13 में पाश््रव प्रवेशित विद्यार्थी जिनका नामांकन चैक पॉंइन्ट के अन्तर्गत निरस्त हो चुका है ऐसे विद्यार्थियों को मण्डल द्वारा आयोजित सत्र 2019-2020 की वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित होने का एक विशिष्ट अवसर प्रदान किया गया है।
प्राविधिक शिक्षा मण्डल के रजिस्ट्रार ने बताया कि विस्तृत जानकारी प्राप्त करने एवं परीक्षा फार्म भरने हेतु विद्यार्थी अपनी संस्थान से सम्पर्क कर सकते हैं। इस के अलावा इस सम्बन्ध में मण्डल की अधिकृत वेबसाईट जमबीमकन.तंरंेजींद.हवअ.पद से जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।
-0-

हज यात्रा-2020

आवेदन  22 फरवरी तक


बाड़मेर, 5 फरवरी। हज यात्रा -2020 पर जाने वाले इच्छुक (स्वयं सेवक) सरकारी सेवा में सेवारत स्थाई मुस्लिम अधिकारी एवं कर्मचारियों से 22 फरवरी 2020 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
राजस्थान स्टेट हज कमेटी के अधिशाषी अधिकारी डॉ. महमूद अली खान ने बताया कि ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी जिनकी आयु 31 मई 2020 को 25 से 58 वर्ष हो तथा हज, उमरा किया हुआ हो, शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ्य उत्तम हो एवं सार्वजनिक गतिविधियों के प्रबन्धन का अनुभव हो तथा अरबी भाषा का ज्ञान रखने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जायेगी।  
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदको द्वारा आवेदन पत्र ऑनलाईन भरा जाना अनिवार्य है जो हज कमेटी ऑफ  इण्डिया, मुम्बई की वेबसाईट ूूूण्ींरबवउउपजजममण्हवअण्पद पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि आयु प्रमाण पत्र, विभाग का परिचय पत्र, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, हज उमरा का प्रमाण पत्र, विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र की प्रमाणित प्रति ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ संलग्न कर राजस्थान स्टेट हज कमेटी, जयपुर को भिजवाया जाना आवश्यक है।
खान ने बताया कि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की कमी होने पर आवेदन पत्र स्वतः निरस्त हो जायेगा, जिसके लिये आवेदक स्वयं जवाब देह होगा। उन्होंने कहा कि दिशा-निर्देश एवं आवेदन पत्र हज कमेटी ऑफ इण्डिया, मुम्बई की वेबसाईट  ूूूण्ींरबवउउपजजममण्हवअण्पद के हज 2020 के सर्कुलर नम्बर 08 से प्राप्त किये जा सकते है।
खान ने बताया कि निर्धारित योग्यताएं रखने वाले इच्छुक अधिकारी एवं कर्मचारी अपने आवेदन पत्र पूर्ण विवरण मय फोटो के निर्धारित प्रपत्र में अपने विभागाध्यक्ष से अग्रेषित कराकर 22 फरवरी, 2020 को सायं 5 बजे तक अधिशाषी अधिकारी राजस्थान स्टेट हज कमेटी, शासन सचिवालय जयपुर को पहुंचाना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

 सौर ऊर्जा से रोशन होंगी बाड़मेर की कृषि उपज मंडी


बाड़मेर, 5 फरवरी। बाड़मेर जिले की कृषि उपज मंडी समेत प्रदेश की कृषि उपज मण्डियां तथा उप मण्डियां जल्द ही सौर ऊर्जा से रोशन होंगी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इसके लिए विभिन्न मण्डियों में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की योजना को स्वीकृति दे दी है।
श्री गहलोत द्वारा स्वीकृत कृषि विपणन विभाग के प्रस्ताव के अनुसार, जिन कृषि मण्डियों और उप मण्डियोें के पास सोलर प्लांट की स्थापना के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध है, वहां केपेक्स मोड के माध्यम से संयंत्र लगाए जाएंगे। इस प्रक्रिया में विभिन्न बैंकों से संयंत्र की लागत राशि पर 70 से 80 प्रतिशत तक ऋण प्राप्त किया जा सकता है।
प्रस्ताव के अनुसार जिन मण्डी समितियों के पास बजट उपलब्ध नहीं है, वहां सोलर प्लांट की स्थापना का काम रेस्को मोड से होगा। मुख्यमंत्री ने इन संयंत्रों की स्थापना के लिए 12.32 करोड़ रूपए के प्रस्ताव के लिए वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति भी जारी की गई है। उल्लेखनीय है कि विभिन्न कृषि उपज मण्डी समितियां अपने प्रागंणो में सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने के लिए पहले ही प्रस्ताव भेज चुकी है। इस निर्णय से इन संयंत्रों की स्थापना जल्द होगी और मण्डियों में उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध हो सकेगी।
मुख्यमंत्री ने मुहाना में ठोस कचरा प्रबन्धन के लिए 33.37 करोड़ रूपये की लागत से संयंत्र की स्थापना, संचालन और रखरखाव के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इस संयंत्र के लिए यार्ड मद एवं सड़क मद में उपलब्ध बचत राशि का उपयोग कर सकेगी। इस संयंत्र की स्थापना के बाद में मुहाना मंडी में ही भारी मात्रा में उपलब्ध ठोस कचरे का निस्तारण कर कम्पोस्ट बनाया जा सकेगा और जिससे मंडी परिसर साफ-सुथरा रहेगा।

बैटरी डीलर के लिए अब रजिस्ट्रीकरण अनिवार्य

बाड़मेर, 5 फरवरी। राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल में बैटरी डीलर का ऑनलाइन रजिस्ट्रीकरण करवाना अनिर्वाय है। रजिस्ट्रीकरण की हार्डकॉपी व अन्य समस्त दस्तावेजोें सबंधित क्षेत्रीय कायरलय मेें प्रस्तुत किये जायें। इनके रजिस्ट्रीकरण अथवा नवीनीकरण एवं रजिस्ट्रीकरण के निलंबन, रद्दकरण, निरस्त करने के लिये क्षेत्रीय अधिकारी सक्षम होंगे।
मण्डल की सदस्य सचिव शैलजा देवल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक आवेदन पत्र के साथ 10 हजार रूपये का शुल्क देय होगा, जिसका भुगतान भी ऑनलाइन ही होगा। निर्धारित शुल्क के बिना प्राप्त आवेदन पत्र पर राज्य मण्डल द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र व संदर्भित दस्तावेजों की प्राप्ति के पश्चात क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट निर्धारित प्रारूप में जारी किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन का निस्तारण सम्बंधित क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा प्राप्ति के 30 दिवस के अंदर सुनिश्चित किया जायेगा। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने से पूर्व किसी प्रकार के निरीक्षण की आवश्यकता नहीं होगी। रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की प्रति उन सभी विनिर्माता आयातकर्ता समायोजक और मरम्मतकर्ताओ को भी प्रेेषित की जायेगी जिनके उत्पादोें का विक्रय डीलर द्वारा किया जाता है।
-0-

एयरफील्ड एनवायमेन्ट समिति की बैठक

वायु सेना क्षेत्र को प्रदुषण मुक्त रखने के पुख्ता प्रबंध के निर्देश


बाड़मेर, 5 फरवरी। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अंशदीप की अध्यक्षता में एयर फील्ड एनवायमेन्ट मैनेजमेन्ट समिति की बैठक बुधवार को सम्पन्न हुई। इस दौरान वायु सेना क्षेत्र को प्रदुषण मुक्त रखने को रणनीति बनाई गई।
इस मौके पर जिला कलेक्टर अंशदीप ने कहा कि बाड़मेर जिला सीमावर्ती जिला है इसलिए यहां स्थित रक्षा संस्थानों विशेषकर वायु सेना क्षेत्र को प्रदुषण मुक्त रखना अति आवश्यक है। इस संबंध में सभी विभाग अपने दायित्व सुनिश्चित करें। वायु सेना क्षेत्र के आसपास किसी भी प्रकार की गंदगी, कचरा व अवैध निर्माण एवं अवैध खनन  पूरी तरह से प्रतिबंधित है, ताकि उड़ान सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। उन्होने इस दौरान  उत्त्तरलाई वायु सेना क्षेत्र के आसपास इकट्ठे हुए कचरे के कारण पक्षियों एवं पशुओं द्वारा अवरोध पैदा करने की चर्चा के दौरान नगरपरिषद आयुक्त तथा विकास अधिकारी बाड़मेर को जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वे कचरे डालने की व्यवस्था का स्थान अन्य जगह मुकरर्र करने की कार्यवाही करे ताकि कोई दुर्घटना की संभावना न रहे। वायु सेना क्षेत्र के आस पास मृत पशुओं को नहीं डाले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के संबंध में उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए कि मृत पशुओं को खड्डा खोदकर जमींदोज करने की कार्यवाही हेतु प्रयास करे।
जिला कलक्टर ने उत्तरलाई वायु सेना क्षेत्र के आसपास हो रहे अवैध खनन कार्यो कोे तुरन्त बंद करवाने के निर्देश देते हुए उन्होंने खनन अभियंता को हिदायत दी कि अवैध खनन कार्य पर निगरानी रखें तथा कोई भी अवैध खनन कार्य करते हुए पाया जाए तो उसके विरूद्ध कार्यवाई की जाए। उन्होंने माईनिंग इंजिनियर को इसकी समय-समय पर चैकिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, खनन अभियन्ता गोवर्धन राम, अधिक्षण अभियन्ता हेमंत चौधरी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मंगलवार, 28 जनवरी 2020

अब बैटरी डीलर के लिए रजिस्ट्रीकरण अनिवार्य

बाड़मेर, 28 जनवरी । राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल में बैटरी डीलर का ऑनलाइन रजिस्ट्रीकरण करवाना अनिर्वाय है। रजिस्ट्रीकरण की हार्डकॉपी व अन्य समस्त दस्तावेजोें सबंधित क्षेत्रीय कायरलय मेें प्रस्तुत किये जायेंे। इनके रजिस्ट्रीकरण अथवा नवीनीकरण एवं रजिस्ट्रीकरण के निलंबन,रद्दकरण,निरस्त करने के लिये क्षेत्रीय अधिकारी सक्षम होंगे। 
मण्डल की सदस्य सचिव शैलजा देवल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक आवेदन पत्र के साथ 10,हजार रूपये का शुल्क देय होगा , जिसका भुगतान भी ऑनलाइन ही होगा। निर्धारित शुल्क के बिना प्राप्त आवेदन पत्र पर राज्य मण्डल द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जायेगी 
पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र व संदर्भित दस्तावेजों की प्राप्ति के पश्चात क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट निर्धारित प्रारूप में जारी किया जायेगा । रजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन का निस्तारण सम्बंधित क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा  प्राप्ति के 30 दिवस के अंदर सुनिश्चित किया जायेगा । रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने से पूर्व किसी प्रकार के निरीक्षण की आवश्यकता नहीं होगी ।
रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की प्रति उन सभी विनिर्माता आयातकर्ता समायोजक और मरम्मतकर्ताओ को भी प्रेेषित की जायेगी जिनके उत्पादोें का विक्रय डीलर द्वारा किया जाता है।

चुनाव पर्यवेक्षक बारहठ ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की

बाड़मेर, 28 जनवरी। राज्य निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक नखतदान बारहठ ने मंगलवार को बायतु पंचायत समिति में पंच तथा सरपंच चुनाव की कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निष्पक्ष तथा निर्भीक निर्वाचन के लिए पुख्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए।
पर्यवेक्षक  बारहठ ने मंगलवार को पंचायत चुनाव बायतू के लिए बैठक ली।बैठक में उनके द्वारा उपखंड मजिस्ट्रेट बायतू विवेक व्यास से पंचायत चुनाव के सांख्यकीय विश्लेषण की ली जानकारी ली गई। उन्होंने पुलिस की सुपरवाइजरी टीम के साथ संवाद कर पुलिस की टीम को मतदान प्रबंधन के दौरान शांति व्यवस्था के उपायों पर चर्चा की।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीव राज जोशी ,उप अधीक्षक प्रेम सिंह राजपुरोहित व रामचंद्र चौधरी द्वारा पुलिस की व्यवस्थाओं पर जानकारी दी गयी। 
इस दौरान मौजूद जोनल मजिस्ट्रेट और एरिया मजिस्ट्रेट नरेश सोनी ,पंकज जैन ,ममता लहुआ को मतदान की सुचारू व्यवस्था के निर्देश दिए गए। बैठक में विकास अधिकारी बायतू अमित कुमार,नायब तहसीलदार सोनाराम ,शिवजीराम मौजूद रहे।


मुख्यमंत्री का संवेदनशील निर्णय

सिलिकोसिस पीड़ित परिवारों को मिलेंगे पालनहार योजना के लाभ


बाड़मेर, 28 जनवरी। राज्य सरकार ने एक संवेदनशील निर्णय लेते हुए प्रदेश के सिलिकोसिस पीड़ितों की संतानों को पालनहार योजना के लाभ देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस सन्दर्भ में वित्त विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। प्रदेश में सिलिकोसिस बीमारी से पीड़ित परिवारों के कल्याण के लिए राज्य सरकार ने बीते दिनों ही राजस्थान सिलिकोसिस नीति-2019 घोषित की थी।
प्रस्ताव के अनुसार, परिवार में माता अथवा पिता के सिलिकोसिस से पीड़ित होने की स्थिति में 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित पालनहार योजना के लाभ देय होंगे। इसके लिए पालनहार योजना की पात्रता सूची में सिलिकोसिस पीड़ित परिवार की श्रेणी जोड़ी जाएगी।
गहलोत के इस निर्णय से प्रदेशभर में सिलिकोसिस पीड़ित परिवारों के करीब 15,828 बच्चे लाभान्वित हो सकेंगे और राज्य सरकार पर 193 करोड़ रूपए से अधिक का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। पालनहार योजना में 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्रति माह 500 रूपए तथा 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्रति माह 1000 रूपए का अनुदान देने का प्रावधान है।
-0-

बालसभाओं में 24 लाख अभिभावकों की हुई उपस्थिति

राजकीय विद्यालयों के प्रति जन विश्वास में तेजी से हुई बढ़ोतरी
बालसभाओं के आयोजन से 9 करोड़ से अधिक का मिला जनसहयोग

बाड़मेर, 28 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर आयोजित सामुदायिक बाल सभाओं में इस बार प्रदेश के विद्यालयों को 9 करोड़ से अधिक का जन सहयोग प्राप्त हुआ है।
शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि प्रदेश के सरकारी विद्यालयों को एक ही दिन में बालसभाओं के अंतर्गत इतनी बड़ी राशि का जनसहयोग प्राप्त होना राजकीय विद्यालयों के प्रति बढ़ रहा जन विश्वास है। उन्होंने बताया कि बालसभाओं के आयोजन के जरिए राज्य सरकार ने शिक्षा में वृहद स्तर पर जन समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की ओर विशेष कदम उठाया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं।
डोटासरा ने बताया कि इस बार सामुदायिक बालसभाओं में राज्य भर में 26 लाख अभिभावकों ने जहां भाग लिया वहीं 65 हजार से अधिक प्रशासनिक अधिकारियों की भी इनमें विशेष रूप से उपस्थित रही। प्रदेश में शिक्षा में जनसहभागिता का यह अपने आप में रिकॉर्ड है।   शिक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि बाल सभाओं का सार्वजनिक चौपालों पर आयोजन के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए बच्चों की शैक्षिक सह शैक्षिक उपलब्धियों को बढ़ावा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बालसभाओं के अंतर्गत प्राप्त जनसहयोग से विद्यालय विकास में मदद मिलेगी।
-0-

नगरीय क्षेत्रों के लोगों को राहत के साथ-साथ निकायों की राजस्व प्राप्ति बढ़ाने के लिए सकारात्मक निर्णय

बकाया लीज राशि के भुगतान पर ब्याज में छूट की अवधि बढ़ाई


बाड़मेर, 28 जनवरी। राज्य सरकार ने प्रदेश के विभिन्न नगरीय निकायों और नगर विकास न्यासों की बकाया लीज राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर ब्याज राशि में 100 प्रतिशत छूट की अन्तिम तिथि 31 मार्च, 2020 तक बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस विषय में वित्त विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है।
राज्य सरकार के वर्ष 2019-20 के बजट में नगरीय विकास प्राधिकरणों, विकास न्यासों, नगरीय निकायों तथा राजस्थान आवासन मण्डल को देय बकाया लीज राशि के भुगतान के लिए बकाएदारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एमनेस्टी (माफी) योजना घोषित की गई थी। इसके अनुसार, 31 दिसम्बर, 2019 तक बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने पर ब्याज राशि में 100 प्रतिशत छूट देय थी। अब इस छूट का लाभ लेने के लिए भुगतान की अन्तिम तिथि बढ़ाकर 31 मार्च, 2020 कर दी गई है।
गहलोत के इस निर्णय से नगरीय क्षेत्र के भूमि मालिकों को राहत मिलेगी। साथ ही, विभिन्न नगरीय निकायों की राजस्व प्राप्तियां बढ़ेंगी तथा भुगतान की गई लीज राशि का अंश राजकोष में भी प्राप्त होगा।

विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की बैठक गुरूवार को

बाड़मेर, 28 जनवरी। विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे उनके बैठक कक्ष में आयोजित की जाएगी।
जिला उद्योग केन्द्र बाड़मेर के महाप्रबन्धक ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक में किए गए निर्णयों की पालना, विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों को प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

मतदान दिवस पर कामगारों को संवैतनिक अवकाश मिलेगा

बाड़मेर, 28 जनवरी। बाड़मेर जिले में पंचायतीराज के तृतीय चरण में होने वाले आम चुनावों के लिए मतदान दिवस 29 जनवरी पर औद्योगिक एवं वाणिज्यक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कामगारों को मतदान दिवस पर संवैतनिक अवकाश देय होगा।
        जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज आम चुनाव, 2020 के लिए तृतीय चरण का निर्वाचन 29 जनवरी को होना है। उनके मुताबिक लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की नयी धारा 135 (ख) के अनुसार मतदान के दिन किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को जो किसी लोकसभा या विधानसभा में निर्वाचन के लिए मतदान करने का हकदार है, को मतदान के दिन संवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाएगा। यह प्रावधान पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के संबंध में भी लागू होते हैं। उन्होंने बताया कि प्रावधानों के अनुसार किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य किसी स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, मतदान के दिन अवकाश मंजूर किया जाएगा। अवकाश मंजूर किए जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौति या कोई कमी नहीं की जाएगी और यदि ऐसा व्यक्ति इस आधार पर नियोजित किया जाता है कि उसे सामान्यतया ऐसे किसी दिन के लिए मजदूरी प्राप्त नही होगी तो इस बात के होते हुए भी उसके ऐसे दिन के लिए वह मजदूरी संदत्त की जाएगी। जो इस दिन उसे अवकाश मंजूर नहीं किए जाने की दशा में दी गई होती है। यदि कोई नियोजक इसका उल्लघंन करेगा तो ऐसे नियोजक पर 500 रूपयों तक का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से संबंधित पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के नियोजकों को तृतीय चरण के चुनाव क्षेत्र में मतदान दिवस 29 जनवरी के लिए उनके संस्थान में कार्यरत सभी कामगार को, जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित है, जो निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, उनको संवैतनिक अवकाश के लिए विनिर्दिष्ट किया गया हैं। ताकि उनके की ओर से मतदान के अधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जा सकें।  

निर्वाचन क्षेत्रों में पंजीकृत कार्मिको को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

बाड़मेर, 28 जनवरी। यदि कोई कार्मिक चुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्रों में बतौर मतदाता पंजीकृत है किन्तु वे अन्यत्र पदस्थापित है तो भी वह सवैतनिक अवकाश के लिए पात्र होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम 1994 की धारा 22 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 बी के अंतर्गत उन कार्मिकों को भी सवैतनिक अवकाश का पात्र माना गया है, जो कि चुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। लेकिन नौकरी या अन्य कारणों से कहीं और रह रहे हैं। उन्होने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के पंच एवं सरपंच हेतु होने वाले तृतीय चरण के लिए 29 जनवरी 2020 को ऐसे कार्मिकों को भी मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मिलेगा जो चुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप मे पंजीकृत है, किन्तु अन्यत्र पदस्थापित है।

12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों से भी हो सकेगा मतदान

बाड़मेर, 28 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि मतदान के लिए प्रत्येक मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र अपने साथ जरूर लाएं। उनके मुताबिक इनके अभाव में 12 अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर भी मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं।
उन्होने बताया कि इन दस्तावेज में आधारकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, आयकर पहचान पत्र (पीएएन), मनरेगा जॉब कार्ड, सांसदों, विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राज्य या केन्द्र सरकार राज्य पब्लिक लिमिटेड कंपनी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज जैसे कि भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक,  पेंशन अदायगी आदेश, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन आदेश या विधवा पेंशन आदेश, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, सहकारी बैंक या डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक शामिल है। उन्होने बताया कि उक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज मे से केवल वे ही दस्तावेज मान्य होंगे जो इन निर्वाचन की घोषणा से पूर्व के है।

निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश 29 को

बाड़मेर, 28 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2020 के तहत तृतीय चरण में होने वाले पंच एवं सरपंच के चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले समस्त विभागांे, संस्थानांे एवं उपक्रमांे मंे मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हैं।
        जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के पंचों एवं सरपंचों के लिए आम चुनाव के तृतीय चरण मंे 29 जनवरी को बायतु एवं फागलिया पंचायत समितियों में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों मंे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। पुनर्मतदान की स्थिति में जहां पुर्नमतदान होगा, उस मतदान दिवस एवं क्षेत्र एवं क्षेत्रों में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया हैं।

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2020

स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण


बाड़मेर, 28 जनवरी। जिले में 2 पंचायत समितियों बायतु एवं फागलिया में बुधवार को प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सरपंच पदों के लिए बुधवार को ही मतगणना करवाई जाएगी। उप सरपंच के लिए चुनाव 30 जनवरी को करवाया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्भय होकर बिना किसी डर व दबाव के मतदान करें। उन्होंने मतदाताओं से मतदान समाप्ति के अंतिम क्षण का इंतजार ना करते हुए भी मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता मतदान और मतगणना के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों के प्रभाव में ना आएं।
चुनाव नियन्त्रण कक्ष से रहेंगे आमजन कनेक्ट
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्य से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं आमजन द्वारा चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि के बारे में प्राप्त शिकायतों पर त़़्वरित कार्यवाही करने के लिए जिला स्तर पर चुनाव नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया हैं जो कि लगातार पारियों के अनुसार रात-दिन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी जानकारी के लिए आमजन नियंत्रण कक्ष में 02982-222226 पर कॉल कर सकते हैं।

पंचायतीराज चुनावों के लिए सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 28 जनवरी। राज्य सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2020 को  दृष्टिगत रखते हुए मतदान एवं मतगणना दिवस पर सूखा दिवस घोषित किया है।
        जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के लिए पंच एवं सरपंच के लिए तृतीय चरण का मतदान बुधवार 29 जनवरी को होना है। यहां संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्रों एवं इनके 5 किमी परिधीय क्षेत्र में 29 जनवरी को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया हैं। उन्होंने जिले के उपखंड अधिकारियों, आबकारी जोनल मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इन आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें।

पंच एवं सरपंच निर्वाचन

तृतीय चरण के लिए मतदान 29 को , निष्पक्ष निर्वाचन के पुख्ता प्रबंध


बाडमेर, 28 जनवरी। जिले में पंचायतीराज चुनाव 2020 के अन्तर्गत बुधवार को तृतीय चरण का मतदान करवाया जाएगा। इसमें दो पंचायत समितियों की 56 ग्राम पंचायतों में पंच तथा सरपंच के निर्वाचन के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान प्रात: 8 बजे से सांय 5 बजे तक होगा तथा इसके तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि जिले में तृतीय चरण के मतदान के निष्पक्ष तथा निर्भिक रूप से करवाने के लिए पुख्ता पं्रबंध किए गए है। उन्होने बताया कि पंचायत आम चुनाव शांतिपूर्ण एव सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने तथा पंचायत समिति स्तरीय पर्यवेक्षण के लिए एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। उन्होने बताया कि जिले में पंच एवं सरपंच के तृतीय चरण के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों को अन्तिम प्रशिक्षण पश्चात् निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने की हिदायत के साथ मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ईवीएम मशीन एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जाकर अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया।
रवानगी से पूर्व अंतिम प्रशिक्षण के मौके पर राज्य निर्वाचन आयोज द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक नखतदान बारहठ ने पंचायत चुनाव कार्य को निष्पक्षता एवं गम्भीरता के साथ सम्पन्न कराने के लिए रवाना होने वाले दलों के लिए सामग्री वितरण एवं रवानगी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा समूचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने मतदान दल कार्मिकों से कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का सावधानी एवं पूर्ण जिम्मेवारी के साथ निर्वहन करें। उन्होने रवाना होने वाले मतदान दलों को शुंभकामनाएं देते हुए निर्वाचन कार्य को ध्यैर्य एवं निष्पक्षता के साथ सम्पादित करने के निर्देश दिए।
  उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने मतदान कार्मिको से रूबरू होकर उनको उपलब्ध कराई गई सम्पूर्ण सामग्री की भली भांति जॉच करके रवाना होने के निर्देश दिए ताकि चुनाव प्रक्रिया सम्पादित करने में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होने मोकपोल के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सोमवार, 27 जनवरी 2020

श्री मल्लीनाथ पशुमेला तिलवाडा प्रबन्धकारिणी की प्रथम बैठक 10 फरवरी को


बाड़मेर, 27 जनवरी। श्री मल्लीनाथ पशुमेला तिलवाडा वर्ष 2020 की प्रबन्धकारिणी की प्रथम बैठक जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में 10 फरवरी को प्रातः 11ः30 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गंगाधर शर्मा ने बताया कि उक्त बैठक में मेले की तिथियों का निर्धारण, कानून व्यवस्था, परिवहन, जल, विद्युत, राशन, चारा व्यवस्था सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
-0-

तृतीय चरण के मतदान के लिए एरिया मजिस्टेªट नियुक्त

बाडमेर, 27 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप द्वारा एक आदेश जारी कर पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु तृतीय चरण की बायतु एवं फागलिया पंचायत समितियों के लिए पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्टेªट नियुक्त किए जाकर जोन क्षेत्रों का आवंटन किया गया है।
आदेशानुसार तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट पचपदरा नरेश सोनी को बायतु पंचायत समिति के जोन संख्या 181 से 185, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट सिणधरी श्रीमती ममता लहुआ को बायतु पंचायत समिति के जोन संख्या 186 से 190, उपखण्ड मजिस्टेªट एवं कार्यपालक मजिस्टेªट चौहटन वीरमाराम को फागलिया पंचायत समिति के जोन संख्या 177 से 180 एवं तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट रामजी भाई कलबी को फागलिया पंचायत समिति के जोन संख्या 174 से 176 के लिए पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है। साथ ही उप पंजीयक जसोल पंकज जैन को पंचायत समिति बायतु के लिए आरक्षित रखा गया है।
उक्त पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्टेªट अपने आवंटित क्षेत्र का भ्रमण कर पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव मे कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट अपने उपखण्ड की पंचायत समितियों का ऑल ओवर सुपरविजन करेंगे।
-0-

एयर फील्ड एनवायरमेंट मैनेजमेंट समिति की बैठक 5 फरवरी को


बाड़मेर, 27 जनवरी। एयर फील्ड एनवायरमेंट मैनेजमेंट समिति की बैठक कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अंशदीप की अध्यक्षता में 5 फरवरी को प्रातः 11 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को वांधित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर उक्त बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

चुनाव पर्यवेक्षक बारहठ पहुंचे बाड़मेर, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रो का किया निरीक्षण


बाड़मेर, 27 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे पंचायतीराज चुनाव के तृतीय चरण के पर्यवेक्षण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक नखतदान बारहठ सोमवार को बाड़मेर पहुंचे। इसके उपरांत उन्हांेने चुनाव तैयारियांे का जायजा लिया।
बाड़मेर प्रवास के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक बारहठ जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप के साथ रेण्डमाईजेशन प्रक्रिया में शरीक रहे। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अंशदीप के साथ प्रशासनिक अधिकारियांे की बैठक लेेकर पारदर्शी, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के निर्देश दिए। साथ ही चुनाव पर्यवेक्षक बारहठ ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
चुनाव पर्यवेक्षक बारहठ ने राजकीय महाविद्यालय परिसर में मतदान दलों के प्रशिक्षण एवं रवानगी की व्यवस्था का जायजा लेकर अधिकरियों को आवश्यक निर्देश दिए। इससे पूर्व चुनाव पर्यवेक्षक बारहठ ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा एवं उपखण्ड अधिकारी बायतु विवेक व्यास से चुनावी व्यवस्थाआंे के बारे मंे जानकारी ली। लाइजन अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया चुनाव पर्यवेक्षक नखतदान बारहठ ने फागलिया पंचायत समिति के सभी संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों सहित अरटी, सांता, तरला, सांवलासी, बाखासर, फागलिया, पनोरिया आदि मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थानाधिकारी बाखासर चुन्नीलाल विश्नोई एवं नायब तहसीलदार मानाराम साथ रहे।
उन्हांेने बताया कि पर्यवेक्षक नखतदान बारहठ चुनाव के दौरान बाड़मेर में सर्किट हाउस में कमरा नंबर 01 में प्रवास करेंगे एवं मोबाइल नम्बर 9414493111 पर किसी भी चुनाव संबंधित शिकायत एवं जानकारी के लिए उपलब्ध रहेगे।
-0-

तृतीय चरण के चुनाव के लिए मतदान दलों की रवानगी मंगलवार 28 जनवरी को


बाड़मेर, 27 जनवरी। पंच एवं सरपंच के तृतीय चरण के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों का अन्तिम प्रशिक्षण मंगलवार 28 जनवरी को प्रातः 9 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात् इन्हें तृतीय चरण के मतदान हेतु अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि जिले में तृतीय चरण में बायतु एवं फागलिया पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान कराया जाना है। उन्होने बताया कि 28 जनवरी को अन्तिम प्रशिक्षण के पश्चात् तृतीय चरण के मतदान के लिए रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों को ईवीएम एवं मतदान सामग्री सुपुर्द की जाकर अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया जाएगा। यहां बुधवार 29 जनवरी को प्रातः 8 से सांय 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात मतगणना की जाएगी।
-0-

मंगलवार, 21 जनवरी 2020

12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों से भी हो सकेगा मतदान


बाड़मेर, 21 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि मतदान के लिए प्रत्येक मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी निर्वाचक फोटो पहचान पत्र अपने साथ जरूर लाएं। उनके मुताबिक इनके अभाव में 12 अन्य वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेजों में से किसी एक को दिखाकर भी मतदाता अपना वोट डाल सकते हैं।
उन्होने बताया कि इन दस्तावेज में आधारकार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेन्स, आयकर पहचान पत्र (पीएएन), मनरेगा जॉब कार्ड, सांसदों, विधानसभा सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र, राज्य या केन्द्र सरकार राज्य पब्लिक लिमिटेड कंपनी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना स्मार्ट कार्ड, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज जैसे कि भूतपूर्व सैनिक पेंशन बुक,  पेंशन अदायगी आदेश, भूतपूर्व सैनिक विधवा या आश्रित प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था पेंशन आदेश या विधवा पेंशन आदेश, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी फोटोयुक्त शारीरिक विकलांगता प्रमाण पत्र, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, सहकारी बैंक या डाकघरों द्वारा जारी की गई फोटोयुक्त पासबुक शामिल है। उन्होने बताया कि उक्त 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज मे से केवल वे ही दस्तावेज मान्य होंगे जो इन निर्वाचन की घोषणा से पूर्व के है।

गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में समीक्षात्मक बैठक 22 जनवरी को


बाड़मेर, 21 जनवरी। जिला मुख्यालय पर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाना है। जिसमें आयोजित होने विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर अंशदीप की अध्यक्षता में बुधवार 22 जनवरी को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में बैठक का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित तैयारियों की प्रगति रिपोर्ट सहित उक्त बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

मदरसों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी : मोहम्मद


अल्पसंख्यक छात्रावास में सीटें बढ़ाई जाएगी
बाड़मेर, 21 जनवरी। मदरसों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। ताकि मदरसों में आने वाले बच्चों को बेहतर तालीम मिल सके। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद ने मंगलवार को बाडमेर जिला मुख्यालय पर अल्पसंख्यक छात्रावास के निरीक्षण के दौरान यह बात कही।
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में  मदरसों को स्मार्ट बनाने के लिए दस करोड़ रुपए का प्रावधान किया हैं। उन्होंने कहा कि मदरसों के चहुंमुखी विकास के लिए मदरसा अधिनियम तैयार किया जा रहा है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर अच्छे परिणाम लाने पर राज्य और जिला स्तर पर शिक्षकों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद ने कहा कि मदरसों को वैधानिक दर्जा दिलाने के लिए जल्दी एक बिल लाया जाएगा। इस बिल के पारित होने के बाद मदरसों के तमाम कार्य एक्ट के अनुसार होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिल का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जिन मदरसों में पैराटीचर अधिक हैं, समानीकरण कर उन्हें अन्य मदरसों में भेजा जाएगा। मदरसों को कम्प्यूटर के लिए बजट दिया जाएगा। साथ ही स्मार्ट रूम बनवाए जाएंगे और स्पोर्ट्स सामग्री दी जाएगी।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद ने बाड़मेर स्थित अल्पसंख्यक छात्रावास में सीटें बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि वर्तमान में इस छात्रावास में 150 सीटें हैं जिसे बढ़ाकर 200 किया जाएगा। उन्होने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को छात्रावास में बुनियादी सुविधाएं सुचारू रखने तथा नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए। इससे पूर्व उनको बाड़मेर आगमन पर स्वागत किया गया।
विधायक जैन से संवेदना जताई
अल्पसंख्यक मामलात तथा वक्फ मंत्री सालेह मोहम्मद ने मंगलवार को विधायक मेवाराम जैन को मातृशोक पर संवेदना जताई। मंत्री मोहम्मद ने मंगलवार को विधायक जैन के बाड़मेर स्थित आवास पर उनके आवास पर जाकर उनकी माता श्रीमती केसर देवी के निधन पर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की तथा विधायक जैन तथा उनके परिवार को ढ़ांढस बंधाया।
-0-

निर्वाचन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश 22 जनवरी को


बाड़मेर, 21 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव, 2020 के तहत द्वितीय चरण में होने वाले पंच एवं सरपंच के चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले समस्त विभागांे, संस्थानांे एवं उपक्रमांे मंे मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हैं।
        जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग, राजस्थान के निर्देशानुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के पंचों एवं सरपंचों के लिए आम चुनाव के द्वितीय चरण मंे 22 जनवरी को सिणधरी, गडरारोड़, बाड़मेर ग्रामीण एवं पायला कला पंचायत समितियों में संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों मंे सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। पुनर्मतदान की स्थिति में जहां पुर्नमतदान होगा, उस मतदान दिवस एवं क्षेत्र एवं क्षेत्रों में भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया हैं।
-0-

मतदान दिवस पर कामगारों को संवैतनिक अवकाश मिलेगा


बाड़मेर, 21 जनवरी। बाड़मेर जिले में पंचायतीराज के द्वितीय चरण में होने वाले आम चुनावों के लिए मतदान दिवस 22 जनवरी पर औद्योगिक एवं वाणिज्यक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कामगारों को मतदान दिवस पर संवैतनिक अवकाश देय होगा।
        जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज आम चुनाव, 2020 के लिए द्वितीय चरण का निर्वाचन 22 जनवरी को होना है। उनके मुताबिक लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की नयी धारा 135 (ख) के अनुसार मतदान के दिन किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को जो किसी लोकसभा या विधानसभा में निर्वाचन के लिए मतदान करने का हकदार है, को मतदान के दिन संवैतनिक अवकाश मंजूर किया जाएगा। यह प्रावधान पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के संबंध में भी लागू होते हैं। उन्होंने बताया कि प्रावधानों के अनुसार किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम अथवा अन्य किसी स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, मतदान के दिन अवकाश मंजूर किया जाएगा। अवकाश मंजूर किए जाने के कारण किसी ऐसे व्यक्ति की मजदूरी से कोई कटौति या कोई कमी नहीं की जाएगी और यदि ऐसा व्यक्ति इस आधार पर नियोजित किया जाता है कि उसे सामान्यतया ऐसे किसी दिन के लिए मजदूरी प्राप्त नही होगी तो इस बात के होते हुए भी उसके ऐसे दिन के लिए वह मजदूरी संदत्त की जाएगी। जो इस दिन उसे अवकाश मंजूर नहीं किए जाने की दशा में दी गई होती है। यदि कोई नियोजक इसका उल्लघंन करेगा तो ऐसे नियोजक पर 500 रूपयों तक का जुर्माना लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से संबंधित पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के नियोजकों को द्वितीय चरण के चुनाव क्षेत्र में मतदान दिवस 22 जनवरी के लिए उनके संस्थान में कार्यरत सभी कामगार को, जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित है, जो निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, उनको संवैतनिक अवकाश के लिए विनिर्दिष्ट किया गया हैं। ताकि उनके की ओर से मतदान के अधिकार का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जा सकें।  
-0-

चुनाव पर्यवेक्षक बोहरा ने किया मतदान केन्द्रांे का निरीक्षण


बाड़मेर, 21 जनवरी। राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव पर्यवेक्षक टीकमचंद बोहरा ने जिले मंे द्वितीय चरण में होने वाले चुनाव के तहत संवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया तथा निष्पक्ष एवं निर्भीक निर्वाचन के लिए किए गए प्रबंधों का जायजा लिया।
  चुनाव पर्यवेक्षक बोहरा ने सिणधरी पंचायत समिति के संवेदनशील मतदान केन्द्रों होडू, समदड़ों का तला, लूखों की ढ़ाणी, धनवा, दाखा तथा भाटा का निरीक्षण किया एवं यहां पर चुनाव प्रबंधों की जानकारी ली तथा कानून व्यवस्था का जायजा लिया। बाद में उन्होने पायला कलां पंचायत समिति के पायला कलां तथा सडा के मतदान केन्द्रों का भी निरीक्षण किया एवं ग्रामीणों से वार्तालाप कर उन्हें भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की बात कही। इससे पूर्व उन्होने बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति के रावतसर मतदान केन्द्र का भी अवलोकन किया एवं यहां शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए।
-0-

निर्वाचन क्षेत्रों में पंजीकृत कार्मिको को मिलेगा सवैतनिक अवकाश


बाड़मेर, 21 जनवरी। यदि कोई कार्मिक चुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्रों में बतौर मतदाता पंजीकृत है किन्तु वे अन्यत्र पदस्थापित है तो भी वह सवैतनिक अवकाश के लिए पात्र होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम 1994 की धारा 22 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 बी के अंतर्गत उन कार्मिकों को भी सवैतनिक अवकाश का पात्र माना गया है, जो कि चुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। लेकिन नौकरी या अन्य कारणों से कहीं और रह रहे हैं। उन्होने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के पंच एवं सरपंच हेतु होने वाले द्वितीय चरण के लिए 22 जनवरी 2020 को ऐसे कार्मिकों को भी मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मिलेगा जो चुनाव वाले निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता के रूप मे पंजीकृत है, किन्तु अन्यत्र पदस्थापित है।
-0-

द्वितीय चरण के मतदान के लिए एरिया मजिस्टेªट नियुक्त


बाडमेर, 21 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप द्वारा एक आदेश जारी कर पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु द्वितीय चरण की सिणधरी, बाड़मेर ग्रामीण, गडरारोड एवं पायला कला पंचायत समितियों के लिए पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्टेªट नियुक्त किए जाकर जोन क्षेत्रों का आवंटन किया गया है।
आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्टेªट एवं कार्यपालक मजिस्टेªट सिणधरी श्रीमती कंचन कंवर को सिणधरी पंचायत समिति के जोन संख्या 91 से 94, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट सिणधरी श्रीमती ममता लहुआ को सिणधरी पंचायत समिति के जोन संख्या 99 से 103, उपखण्ड मजिस्टेªट एवं कार्यपालक मजिस्टेªट बाड़मेर नीरज मिश्र को बाडमेर ग्रामीण के जोन संख्या 117 से 123, नायब तहसीलदार प्रथम तहसील बाडमेर प्रेमसिंह को बाडमेर ग्रामीण के जोन संख्या 124 से 130, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट शिव रामसिंह को गडरारोड पंचायत समिति के जोन संख्या 148 से 152, 154 व 156, उपखण्ड मजिस्टेªट एवं कार्यपालक मजिस्टेªट रामसर सुनील कुमार चौहान को गडरारोड पंचायत समिति के जोन संख्या 144 से 147, 153 व 155 तथा उपखण्ड मजिस्टेªट एवं कार्यपालक मजिस्टेªट सिवाना प्रमोद सिरवी को पायला कला पंचायत समिति के जोन संख्या 100 से 103 के लिए पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है।
उक्त पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्टेªट अपने आवंटित क्षेत्र का भ्रमण कर पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव मे कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट अपने उपखण्ड की पंचायत समितियों का ऑल ओवर सुपरविजन करेंगे।
-0-

स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण


पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2020

बाड़मेर, 21 जनवरी। जिले में 4 पंचायत समितियों में बुधवार को प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सरपंच पदों के लिए बुधवार को ही मतगणना करवाई जाएगी। उप सरपंच के लिए चुनाव 23 जनवरी को करवाया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्भय होकर बिना किसी डर व दबाव के मतदान करें। उन्होंने मतदाताओं से मतदान समाप्ति के अंतिम क्षण का इंतजार ना करते हुए भी मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता मतदान और मतगणना के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों के प्रभाव में ना आएं।
चुनाव नियन्त्रण कक्ष से रहेंगे आमजन कनेक्ट
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्य से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं आमजन द्वारा चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि के बारे में प्राप्त शिकायतों पर त़़्वरित कार्यवाही करने के लिए  जिला स्तर पर चुनाव नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया हैं जो कि लगातार पारियों के अनुसार रात-दिन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी जानकारी के लिए आमजन नियंत्रण कक्ष में 02982-222226 पर कॉल कर सकते हैं।
-0-

पंचायतीराज चुनावों के लिए सूखा दिवस घोषित


बाड़मेर, 21 जनवरी। राज्य सरकार ने पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2020 को     दृष्टिगत रखते हुए मतदान एवं मतगणना दिवस पर सूखा दिवस घोषित किया गया है।
        जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2020 के लिए पंच एवं सरपंच के लिए द्वितीय चरण का मतदान बुधवार 22 जनवरी को होना है। यहां संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्रों एवं इनके 5 किमी परिधीय क्षेत्र में 22 जनवरी को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया हैं। उन्होंने जिले के उपखंड अधिकारियों, आबकारी जोनल मजिस्ट्रेटों एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इन आदेशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें।
-0-

द्वितीय चरण का मतदान बुधवार, निष्पक्ष निर्वाचन के पुख्ता प्रबंध


पंचायतीराज चुनाव 2020
पंच एवं सरपंच निर्वाचन

बाडमेर, 21 जनवरी। जिले में पंचायतीराज चुनाव 2020 के अन्तर्गत बुधवार को  द्वितीय चरण का मतदान करवाया जाएगा। इसमें चार पंचायत समितियों की 121 ग्राम पंचायतों में पंच तथा सरपंच के निर्वाचन के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान प्रात: 8 बजे से सांय 5 बजे तक होगा तथा इसके तुरंत पश्चात मतगणना की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप ने बताया कि जिले में द्वितीय चरण के मतदान के निष्पक्ष तथा निर्भिक रूप से करवाने के लिए पुख्ता पं्रबंध किए गए है। उन्होने बताया कि पंचायत आम चुनाव शांतिपूर्ण एव सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने तथा  पंचायत समिति स्तरीय पर्यवेक्षण के लिए 7 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। उन्होने बताया कि जिले में पंच एवं सरपंच के द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों को अन्तिम प्रशिक्षण पश्चात् निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने की हिदायत के साथ मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय से ईवीएम मशीन एवं आवश्यक निर्वाचन सामग्री का वितरण किया जाकर अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया गया।
रवानगी से पूर्व अंतिम प्रशिक्षण के मौके पर राज्य निर्वाचन आयोज द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक टीकमचंद बोहरा ने पंचायत चुनाव कार्य को निष्पक्षता एवं गम्भीरता के साथ सम्पन्न कराने के लिए रवाना होने वाले दलों के लिए सामग्री वितरण एवं रवानगी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा समूचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने मतदान दल कार्मिकों से कहा कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का सावधानी एवं पूर्ण जिम्मेवारी के साथ निर्वहन करें। उन्होने रवाना होने वाले मतदान दलों को शुंभकामनाएं देते हुए निर्वाचन कार्य को ध्यैर्य एवं निष्पक्षता के साथ सम्पादित करने के निर्देश दिए।
 उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने मतदान कार्मिको से रूबरू होकर उनको उपलब्ध कराई गई सम्पूर्ण सामग्री की भली भांति जॉच करके रवाना होने के निर्देश दिए ताकि चुनाव प्रक्रिया सम्पादित करने में उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होने मोकपोल के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। इस अवसर पर राजस्व अपील प्राधिकारी नाथूसिंह राठौड, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, सहायक निदेशक लोक सेवाएं के.के. गोयल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

सोमवार, 20 जनवरी 2020

बाड़मेर पहुंचे चुनाव पर्यवेक्षक बोहरा, तैयारियांे का लिया जायजा


बाड़मेर, 20 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे पंचायतीराज चुनाव के द्वितीय चरण के पर्यवेक्षण के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक टीकमचंद बोहरा सोमवार को बाड़मेर पहुंचे। इसके उपरांत उन्हांेने चुनाव तैयारियांे का जायजा लिया।
बाड़मेर प्रवास के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक बोहरा ने जिला निर्वाचन अधिकारी अंश दीप तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश शर्मा से चुनावी व्यवस्थाआंे के बारे मंे जानकारी ली।  उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अंशदीप के साथ प्रशासनिक  अधिकारियांे की बैठक लेेकर पारदर्शी, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के निर्देश दिए। चुनाव पर्यवेक्षक बोहरा ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे  में विस्तार से जानकारी ली। लाइजन अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि  चुनाव पर्यवेक्षक बोहरा ने जिला निवार्चन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अंशदीप के साथ  पोलिग पार्टियों के प्रशिक्षण एवं रवानगी की व्यवस्था पर चर्चा की। इसके बाद में  उन्होंने गडरा रोड पंचायत समिति के संवेदन शील मतदान केंद्रों बिजावल, खानियानी तथाहरसाणी का निरीक्षण किया।
उन्हांेने बताया कि पर्यवेक्षक बोहरा  चुनाव के दौरान बाड़मेर में सर्किट हाउस में कमरा नंबर 02 में प्रवास करेंगे एवं  मोबाइल नम्बर  9414077899 पर किसी भी चुनाव संबंधित शिकायत एवं जानकारी के लिए उपलब्ध रहेगे।
-0-

गौरव सैनानियो के लिये समस्या समाधान के लिए 23 को सिवाना एवं 28 को कल्याणपुर में लगेगा शिविर


बाड़मेर, 20 जनवरी। गौरव सैनानियों एवं उनके आश्रितों के लिये 23 जनवरी को सिवाना तथा 28 जनवरी को कल्याणपुर पंचायत समिति परिसर में प्रातः 11 बजे से समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार ने बताया कि उक्त शिविर में पूर्व सैनिकों की पेन्शन समस्या समाधान, राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जारी नये आदेशों की जानकारी देना, पूर्व सैेनिकों के बच्चों के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र बनाना, पीपीओं में पत्नि का नामाकंन, पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति योजना आदि कार्य सम्पादित किये जावेगे। उन्होने बताया कि शिविर में सभी गौरव सैनानियों एवं उनके आश्रितों को अपनी डिसचार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की फोटो प्रति एवं दो माह की बैंक से पेंशन पे स्लीप साथ लाना आवश्यक है ।
-0-

सैन्य शस्त्रों की जीवन्त प्रदर्शनी शुक्रवार से


बाड़मेर, 20 जनवरी। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय थल सेना द्वारा राजकीय स्नातकौतर महाविद्यालय के मैदान में सामरिक क्षमता का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अन्तर्गत सैन्य अस्त्र-शस्त्रों तथा टैंकों की 24 से 26 जनवरी तक तीन दिवसीय जीवन्त प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी।
जिला कलक्टर अंशदीप ने बताया कि गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय थल सेना द्वारा 24 से 26 जनवरी तक 3 दिवसीय प्रदर्शनी आयोजित कराने का निर्णय किया गया है। इसमें सेना के छोटे-बडें हथियार, अस्त्र-शस्त्र, टैंक आदि प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होने उक्त प्रदर्शनी में आमजन की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है।
-0-

अब मेरिज गार्डनों में रात 10 बजे बाद डीजे नहीं बजेगा


बाडमेर, 20 जनवरी। अब मेरिज गार्डनों में रात 10 बजे बाद डीजे पर पूरी सख्ती रहेगी।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक निर्देश जारी किया है कि मेरिज गार्डनों में रात्रि 10 बजे बाद डीजे के उपयोग पर प्रतिबन्ध हो। सुप्रिम कोर्ट के आदेश की कडाई से पालना करने के आदेश दिए। इस संबंध में लगातार शिकायते मिल रही है कि मेरिज गार्डनों में रात 10 बजे बाद भी डीजे बजते रहते है और पुलिस एवं प्रशासन कुछ नहीं करता। इस पर रात 10 बजे बाद जिन मेरिज गार्डनों में डीजे बजता पाया जाता है वहां कानूनी कार्यवाही होगी।
-0-

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ग्वार उत्पादक किसानों के हित मेंकेन्द्रीय वाणिज्य मंत्री को लिखा पत्र

ग्वार गम के निर्यात में आ रही बाधाओं को दूर करे केन्द्र
बाड़मेर 20 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के ग्वार उत्पादक किसानों के हित में केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने श्री गोयल से राज्य से ग्वार गम के निर्यात में आ रही बाधाओं को दूर करने का अनुरोध करते हुए ग्वार गम के अनुसंधान, जांच एवं प्रमाणीकरण के लिए राज्य में राष्ट्रीय स्तर की संस्था का केन्द्र खोलने का अनुरोध किया है।  
श्री गहलोत ने अवगत कराया कि राजस्थान ग्वार गम का प्रमुख उत्पादक राज्य है। वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्र में ग्वार गम के नए विकल्पों के कारण इसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें तेजी से गिरी हैं। इससे राज्य के ग्वार उत्पादक किसानों की आय घट रही है और उनका रूझान इस फसल के प्रति कम हो रहा है। इसे देखते हुए ग्वार उत्पादक किसानों की आय में बढ़ोतरी तथा ग्वार गम के अन्य उपयोगों के बारे में पर्याप्त शोध एवं अनुसंधान की आवश्यकता है। उन्होंने श्री गोयल से अनुरोध किया कि ग्वार गम के अनुसंधान एवं विकास के लिए केन्द्र सरकार योजना बनाए। राज्य सरकार ने इस उद्देश्य से जोधपुर में भूमि भी आवंटित कर दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्वार गम की ट्रेडिंग एनसीडीईएक्स से लिंक होने के कारण इसके व्यापार में अनिश्चितता बनी रहती है। इस कारण ग्वार का उत्पादन करने वाले किसानों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पाता। ऐसे में ग्वार गम रिफाइंड स्पिलट को एनसीडीईएक्स से बाहर निकालना उचित होगा।
श्री गहलोत ने कहा कि फूड ग्रेड ग्वार के लिए सर्टिफिकेशन करवाने की प्रक्रिया लंबी होने के कारण इसमें काफी समय लगता है। ऐसे में, प्रसंस्करण इकाइयों के पास ही रीजनल लेबोरेट्रीज एवं सर्टिफिकेशन एजेंसीज की इकाइयां भी स्थापित कर दी जाएं। मुख्यमंत्री ने ग्वार गम स्पिलट तथा अनप्रोसेस्ड ग्वार गम कोरमा के निर्यात की बजाय ग्वार गम पाउडर तथा रोस्टेड कोरमा को प्रोत्साहित करने के लिए इन पर 5 प्रतिशत एमईआइएस स्कीम का लाभ दिए जाने का भी केन्द्रीय मंत्री से अनुरोध किया है।
-0-

द्वितीय चरण के चुनाव के लिए मतदान दलों की रवानगी मंगलवार 21 जनवरी को


बाड़मेर, 20 जनवरी। पंच एवं सरपंच के द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों का अन्तिम प्रशिक्षण मंगलवार 21 जनवरी को प्रातः 9 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात् इन्हें द्वितीय चरण के मतदान हेतु अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि जिले में द्वितीय चरण में सिणधरी, बाड़मेर ग्रामीण, गडरारोड एवं पायला कलां पंचायत समिति क्षेत्रों में मतदान कराया जाना है। उन्होने बताया कि 21 जनवरी को अन्तिम प्रशिक्षण के पश्चात् द्वितीय चरण के मतदान के लिए रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों को ईवीएम एवं मतदान सामग्री सुपुर्द की जाकर अपने गन्तव्य स्थानों के लिए रवाना किया जाएगा।
-0-

द्वितीय चरण के मतदान के लिए एरिया मजिस्टेªट नियुक्त


बाडमेर, 20 जनवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप द्वारा एक आदेश जारी कर पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव शांतिपूर्ण एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु द्वितीय चरण की सिणधरी, बाड़मेर ग्रामीण, गडरारोड एवं पायला कला पंचायत समितियों के लिए पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्टेªट नियुक्त किए जाकर जोन क्षेत्रों का आवंटन किया गया है।
आदेशानुसार उपखण्ड मजिस्टेªट एवं कार्यपालक मजिस्टेªट सिणधरी श्रीमती कंचन कंवर को सिणधरी पंचायत समिति के जोन संख्या 91 से 94, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट सिणधरी श्रीमती ममता लहुआ को सिणधरी पंचायत समिति के जोन संख्या 99 से 103, उपखण्ड मजिस्टेªट एवं कार्यपालक मजिस्टेªट बाड़मेर नीरज मिश्र को बाडमेर ग्रामीण के जोन संख्या 117 से 123, नायब तहसीलदार प्रथम तहसील बाडमेर प्रेमसिंह को बाडमेर ग्रामीण के जोन संख्या 124 से 130, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्टेªट शिव रामसिंह को गडरारोड पंचायत समिति के जोन संख्या 148 से 152, 154 व 156, उपखण्ड मजिस्टेªट एवं कार्यपालक मजिस्टेªट रामसर सुनील कुमार चौहान को गडरारोड पंचायत समिति के जोन संख्या 144 से 147, 153 व 155 तथा उपखण्ड मजिस्टेªट एवं कार्यपालक मजिस्टेªट सिवाना प्रमोद सिरवी को पायला कला पंचायत समिति के जोन संख्या 100 से 103 के लिए पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्टेªट नियुक्त किया गया है।
उक्त पंचायत समिति स्तरीय सुपरवाईजरी एरिया मजिस्टेªट अपने आवंटित क्षेत्र का भ्रमण कर पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव मे कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट अपने उपखण्ड की पंचायत समितियों का ऑल ओवर सुपरविजन करेंगे।
-0-

तृतीय चरण के लिए नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा मंगलवार, 21 जनवरी को


पंचायत आम चुनाव-2020 सरपंच व पंच निर्वाचन

बाड़मेर, 20 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे तृतीय चरण के तहत होने वाले पंचायतीराज चुनाव के लिए सरपंच तथा पंच के चुनाव के लिए सोमवार को नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए। मंगलवार, 21 जनवरी को प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा संवीक्षा की जाएगी तथा तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि जिले में पंचायतीराज चुनाव के तृतीय चरण के अन्तर्गत सोमवार को दो पंचायत समितियों बायतु एवं फागलिया की 56 ग्राम पंचायतांे मंे पंच एवं सरपंच के निर्वाचन के लिए पंचायत मुख्यालयों पर रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए गए। उन्होने बताया कि नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा मंगलवार, 21 जनवरी को प्रातः 10.30 से होगी। उन्हांेने बताया कि उम्मीदवार इसी दिन दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि तृतीय चरण के अन्तर्गत उक्त दोनों पंचायत समितियों में 29 जनवरी को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। इसके अगले दिवस, 30 जनवरी को उप सरपंच का चुनाव होगा।
-0-

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

21 दिन में होगा नामांतरण, न जमीन का मुआयना न नक्शों की जांच


नगरीय निकाय
बाड़मेर, 17 जनवरी । नगरीय विकास विभाग ने नियमों में बदलाव करते हुए नाम हस्तांतरण के मामलों में होने वाली प्रक्रिया को अब आसान कर दिया है । अब ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की ना तो मौके पर जांच होगी और ना ही लेआउट और नक्शे की जांच होगी । आवश्यक दस्तावेज आवेदक द्वारा प्रस्तुत किए जाते हैं तो केवल उत्तराधिकारी और पंजीकृत/अपंजीकृत वसीयत के मामलों में समाचार पत्रों में विज्ञप्ति प्रकाशित करने की कार्यवाही की जाएगी। विक्रय पत्र और गिफ्ट डीड के मामलों में जहां नगरीय निकाय से पट्टा जारी होने के 1 से अधिक बार हस्तांतरण हुआ हो तो ऐसे मामलों में भी विज्ञप्ति प्रकाशित करनी होगी । अन्य किसी मामलों में विज्ञप्ति के प्रकाशन की आवश्यकता नहीं होगी । लेकिन प्रकाशित एक राज्यस्तरीय अखबार में होना आवश्यक है, जिसका खर्चा आवेदक को भुगतना होगा । इसके साथ ही भूखंड पर बकाया कि रिपोर्ट लेकर बकाया राशि का निर्धारण कर राशि जमा करने की कार्यवाही भी की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया को 21 दिनों के भीतर ही करना होगा।
      संयुक्त शासन सचिव द्वारा जारी किए आदेश में स्पष्ट किया है कि नगर पालिका अधिनियम की धारा 60ए के तहत लंबित आवेदन पत्रों, भू राजस्व अधिनियम 1956 की धारा 90ए के तहत लंबित मामलों, नीलामी द्वारा बेचे या लॉटरी द्वारा आवंटित भूखंडों एवं नियमन से शेष अन्य मामलों में नामांतरण आवश्यक दस्तावेजों को लेकर किया जाए भले ही भूखंड का पट्टा जारी नहीं किया हुआ हो।

कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा में एक साल की छूट, आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिन बढ़ाई


बाड़मेर, 17 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य में 5 हजार पदों पर की जाने वाली कांस्टेबल भर्ती-2019 के लिए अभ्यर्थियों को आयु सीमा में एक वर्ष की शिथिलता प्रदान करने तथा आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 दिन और बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
पुलिस मुख्यालय ने कांस्टेबल भर्ती के लिए 4 दिसम्बर, 2019 को विज्ञप्ति जारी की थी, जिसमें आयु की गणना 1 जनवरी, 2020 को आधार मानकर की गई थी। अब आयु की गणना एक जनवरी, 2021 को आधार मानकर की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पुलिस कांस्टेबल के लिए गत भर्ती वर्ष 2018 में हुई थी, इसमें अभ्यर्थियों के लिए आयु की गणना 1 जनवरी, 2019 को आधार मानकर की गई थी। चूंकि वर्ष 2019 में कांस्टेबल की भर्ती नहीं हो सकी, इसलिए श्री गहलोत ने अभ्यर्थियों की ऊपरी आयु सीमा में एक वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय लिया हैं।

गुरुवार, 16 जनवरी 2020

जिले में स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण, पहले चरण के लिए मतदान आज

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2020
बाड़मेर, 16 जनवरी। जिले में 7 पंचायत समितियों में शुक्रवार को प्रातः 8 से सायं 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। सरपंच पदों के लिए शुक्रवार को ही मतगणना करवाई जाएगी। उप सरपंच के लिए चुनाव 18 जनवरी को करवाया जाएगा। 
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंशदीप ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए निर्भय होकर बिना किसी डर व दबाव के मतदान करें। उन्होंने मतदाताओं से मतदान समाप्ति के अंतिम क्षण का इंतजार ना करते हुए भी मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मतदाता मतदान और मतगणना के दौरान शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों के प्रभाव में ना आएं। 
सरपंच के लिए 634 तो पंच के लिए 1840 उम्मीदवार हैं।
चुनाव नियन्त्रण कक्ष से रहेंगे आमजन कनेक्ट 
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव कार्य से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं आमजन द्वारा चुनाव संबंधी किसी भी गतिविधि के बारे में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए  जिला स्तर पर चुनाव नियन्त्रण कक्ष स्थापित किया हैं जो कि लगातार पारियों के अनुसार रात-दिन कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी जानकारी के लिए आमजन नियंत्रण कक्ष में 02982-222226 पर कॉल कर सकते हैं।
दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधा
उन्होंने बताया कि दिव्यांग मतदाताओं की मदद के लिए आयोग ने विशेष व्यवस्था की है। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों पर दिव्यांगजनों की मदद के लिए स्थानीय स्तर पर स्काउट गाइड, एनएसएस और एनसीसी के वोलेंटियर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि हर दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...