बाड़मेर,04 सितंबर । पंचायती राज संस्थाओं की सीमाओं में परिवर्तन एवं पुनर्गठन के लिए जिला कलेक्टरों से प्रस्ताव पंचायती राज मुख्यालय को भिजवाने की अवधि बढा कर 18 सितंबर, 2019 कर दी गई हैं।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के संयुक्त सचिव गौरव चतुर्वेदी ने बताया कि अब प्रदेश के समस्त कलेक्टर्स पंचायतों के पुनर्गठन के संबंध में प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के पश्चात तैयार प्रस्ताव संभागवार 16 से 18 सितंबर तक भिजवा सकेंगे।
चतुर्वेदी ने बताया कि कोटा, अजमेर, एवं भरतपुर सम्भाग के जिला कलेक्टर 16 सितंबर को, जयपुर एवं उदयपुर सम्भाग के 17 सितंबर व बीकानेर एवं जोधपुर सम्भाग के कलेक्टर्स 18 सितंबर को तैयार प्रस्ताव पंचायती राज मुख्यालय को भिजवा सकेंगे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में पंचायतों के पुनर्गठन हेतु जिलों से तैयार प्रस्ताव भिजवाने की तिथि 5 से 7 सितंबर निर्धारित की गई थी।
|
बुधवार, 4 सितंबर 2019
ग्राम विकास अधिकारी को 16 सीसीए की चार्जशीट,जेटीए का अनुबंध समाप्त
नाडी निर्माण कार्य में अनियमितता की जांच के लिए कमेटी गठित
बाड़मेर, 04 सितंबर। बाड़मेर पंचायत समिति की बेरीवाला ग्राम पंचायत में नाडी निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता के निर्देश पर संबंधित कनिष्ठ तकनीकी सहायक का अनुबन्ध समाप्त किया गया है। ग्राम विकास अधिकारी को 16 सीसीए की चार्जशीट देने के साथ जांच कमेटी गठित की गई है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि बेरीवाला ग्राम पंचायत के राजस्व गांव डूडियों की ढाणी में महात्मा गांधी नरेगा के तहत लाभू सुथार का तला पक्की नाडी निर्माण कार्य में अनियमितता संबंधित शिकायत प्राप्त हुई। नाडी निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने से बारिश में निर्माणाधीन दीवार गिर गई थी। इसको गंभीरता से लेते हुए लापरवाही बरतने पर कनिष्ठ तकनीकी सहायक हरीश कुमार का अनुबंध समाप्त कर दिया गया है। इस प्रकरण की जांच के लिए लोकपाल राधे गोविन्द कल्ला, कार्यवाहक अधिशाषी अभियंता मनरेगा राजेन्द्र सिंह एवं बाड़मेर पंचायत समिति के सहायक अभियंता रामलाल जैन की कमेटी गठित करते हुए तीन दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने बताया कि बेरीवाला के ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण कुमार को 16 सीसीए में चार्जशीट जारी की गई है। साथ ही वह जांच को प्रभावित नहीं करे , इसके लिए ग्राम विकास अधिकारी को एपीओ करते हुए उसका मुख्यालय जिला परिषद बाड़मेर किया गया है।
गौरव सैनानियों के लिए वीरातरा में समस्या समाधान शिविर 6 सितंबर को
बाड़मेर, 04 सितंबर। गौरव सैनानियों एवं उनके आश्रितों के लिए वीरातरा माता मंदिर परिसर में समस्या समाधान शिविर का आयोजन 6 सितंबर को प्रातः 11 बजे रखा गया है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एस. गंगवार ने बताया कि इस शिविर में गौरव सेनानियांे सैनिकों की पेंशन समस्या समाधान, राज्य एवं केन्द्र सरकार की ओर से जारी नये आदेशों की जानकारी, पूर्व सैनिकों के बच्चों के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र बनाना, पीपीओ में पत्नि का नामांकन, पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृति योजना आदि कार्य सम्पादित किए जाएंगे। उन्होने बताया कि शिविर में सभी गौरव सैनानियों, आश्रितों को अपनी डिस्चार्ज बुक, पास पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की फोटो प्रति एवं दो माह की बैंक से पेंशन पे स्लीप साथ लानी होगी।

सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर्स की भर्ती के लिए धोरीमन्ना मंे शिविर 5 सितंबर को
बाड़मेर, 04 सितंबर। जिला रोजगार कार्यालय एवं भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण एवं शहरी युवाओं की सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर्स के पद पर कैंपस प्लेसमेंट शिविर के जरिए भर्ती की जा रही है।
वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि इसके लिए 5 सितंबर को धोरीमन्ना, 6 को धनाऊ में कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रार्थियों का भर्ती स्थल पर पंजीकरण करने के साथ दस्तावेजों की जांच एवं शारीरिक परीक्षण किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि बुधवार को गिड़ा मंे आयोजित शिविर के दौरान 14 अभ्यर्थियांे का चयन किया गया।

15 ग्राम पंचायतांे में गुरूवार को लगेंगे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर
बाड़मेर, 04 सितंबर। बाड़मेर जिले में गुरूवार को 15 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि गुरूवार को चौहटन पंचायत समिति में ग्राम पंचायत कापराऊ, सिवाना में मिठौडा, शिव में बलाई, बालोतरा मंे कालूडी, बायतू मंे कोसरिया, बाड़मेर मंे गंगासरा सांजटा, धोरीमना में रोहिला पूर्व, सिणधरी मंे पायला खुर्द, सेड़वा में बाखासर, धनाऊ में पोकरासर, गुड़ामालानी मंे खुडाला, गिड़ा में खा.भारतसिंह, गडरारोड़ मंे खबडाला, पाटोदी में नवोडाबेरा एवं कल्याणपुर में डोली कला ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

शिव में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 17 को
बाड़मेर, 04 सितंबर। औद्योगिक विकास एवं अभिप्रेरणा के लिए उद्योग विभाग, राज. वित्त निगम एवं बैंकर्स के सहयोग से 17 सितंबर को पंचायत समिति कार्यालय शिव तथा 24 सितंबर को पंचायत समिति कार्यालय चौहटन में प्रातः 11 से सायं 4 बजे तक औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक एस.आर. देवासी ने बताया कि इन शिविरांे में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, दस्तकारों के शिल्पी पहचान पत्र, उद्यम आधार मेमोरेण्डम के ऑन लाईन आवेदन पत्रों की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों की ओर से अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

मोहर्रम की व्यवस्थाआंे संबंधित बैठक 6 को
बाड़मेर, 04 सितंबर। मोहर्रम की व्यवस्थाआंे के संबंध मंे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता मंे 6 सितंबर को सांय 5.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बैठक आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक मंे विभागीय अधिकारियांे एवं विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधियांे तथा गणमान्य नागरिकांे को आमंत्रित किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक मंे विभागीय अधिकारियांे एवं विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधियांे तथा गणमान्य नागरिकांे को आमंत्रित किया गया है।
मोहर्रम के दौरान मजिस्ट्रेट नियुक्त
बाड़मेर, 04 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे मोहर्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने दंड संहिता प्रक्रिया 1973 की धारा 22 मंे प्रदत शक्तियांे का प्रयोग करते हुए पांच मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक उपखंड मजिस्ट्रेट बाड़मेर को बाड़मेर शहर मंे मोहर्रम ताजिया निकलने के स्थल से लेकर करबला स्थल तक, बालोतरा उपखंड मजिस्ट्रेट को बालोतरा शहर, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पचपदरा को पाटोदी ग्राम, उपखंड मजिस्ट्रेट सिवाना को सिवाना कस्बे, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट समदड़ी को समदड़ी कस्बे मंे ताजिया निकलने के स्थान से करबला स्थल तक कानून एवं शांति व्यवस्था रखने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इनको 08 सितंबर से पूर्व ताजिया निकलने के स्थान से करबला तक रास्ते का भ्रमण करने एवं रास्ते संबंधित कोई विवाद होने पर तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल जिला मुख्यालय पर स्थित नियंत्रण कक्ष 02982-222226 पर देने के निर्देश दिए गए है। संपूर्ण व्यवस्था के प्रभारी अपर जिला मजिस्ट्रेट होंगे।

बाड़मेर जिले मंे 7 से 13 सितंबर तक लागू रहेगी धारा 144
बाड़मेर ,04 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे मोहर्रम के अवसर पर सांप्रदायिक सदभाव एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 से 13 सितंबर तक धारा 144 लागू रहेगी। इसको लेकर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने आदेश जारी किए है।
जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक इस दौरान बाड़मेर जिले की सीमा मंे कोई भी व्यक्ति अस्त्र-शस्त्र, तेज धार वाले शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थानांे पर विचरण नहीं करेगा एवं न ही ऐसे अस्त्र, शस्त्र, तेज धार वाले शस्त्रांे का किसी भी प्रकार से प्रदर्शन करेगा। लेकिन यह प्रतिबंध शस्त्र अनुज्ञापत्र स्वीकृत अथवा नवीनीकरण संबंधी एवं थाने मंे जमा करवाने के लिए विचरण पर लागू नहीं होगा। सिक्ख समुदाय के व्यक्तियांे को धार्मिक परंपरा के अनुसार नियमान्तर्गत निर्धारित कृपाण रखने की छूट होगी। आदेश के मुताबिक कोई भी व्यक्ति विस्फोटक पदार्थ लेकर नहीं चलेगा और न ही इसका प्रयोग करेगा या प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेगा। विस्फोटक बंद डिब्बों, कांच की बोतलांे मंे भी लेकर नहीं चलेंगे और न ही इनका प्रयोग करेंगे। बाड़मेर जिले के बाजारांे एवं सड़कांे पर कोई व्यक्ति ऐसी कोई नारेबाजी नहीं करेंगे, जिसके कारण किसी अन्य समुदाय या वर्ग के व्यक्तियांे को ठेस पहुंचे एवं न ही कोई व्यक्ति किसी की व्यवसाय मंे किसी तरह का व्यवधान उत्पन्न करेंगे। यह आदेश सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान पुलिस, सिविल पुलिस, होमगार्ड, सेना एवं उन राज्य एवं केन्द्र सरकार के कर्मचारियांे पर लागू नहीं होगा, जो कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने पास हथियार रखने के लिए अधिकृत किए गए है। यह आदेश 7 सितंबर को प्रातः 7 बजे से लागू होकर 13 सितंबर को रात्रि 10 बजे तक अथवा अन्य आदेश होने तक प्रभावशील रहेगा।

मंगलवार, 3 सितंबर 2019
आरपीएफ ने लावारिस बालक को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया
बाड़मेर,03 सितंबर। आरपीएफ ने उतरलाई रेलवे स्टेशन मंे मिले लावारिस बालक को चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया। चाइल्ड लाइन बालक के परिजनांे का पता लगवाकर उनको सुपुर्द करेगी।
रेलवे सुरक्षा बल के थानाधिकारी फूलसिंह मीणा ने बताया कि मंगलवार को उत्तरलाई रेलवे स्टेशन के अधीक्षक मूलाराम ने सूचना दी कि सवारी गाड़ी 74844 मंे यात्रियांे की ओर से बताया गया कि एक लावारिस बच्चा रो रहा है। इस पर उससे पूछताछ मंे उसने अपनी मां का नाम रेखा एवं बाड़मेर रेलवे स्टेशन से गाड़ी मंे चढ़ नहीं पाना बताया। ऐसे मंे इस बालक को उतरलाई रेलवे स्टेशन उतारा गया। इस आशय की सूचना मिलने पर वे मय स्टाफ उतरलाई रेलवे स्टेशन पहुंचे। थानाधिकारी मीणा ने बताया कि आन डयूटी स्टेशन मास्टर बिजेन्द्र चौधरी से बच्चे को लेकर बाड़मेर आए। आठ वर्षीय इस बच्चे ने अपना नाम अंकुश पुत्र सुनील एवं मां का नाम रेखा निवासी गांव-पोस्ट- अमरावती, आकोला महाराष्ट्र होना बताया। इसके उपरांत बच्चे के बताए अनुसार रेलवे स्टेशन बाड़मेर के मुसाफिर खाना, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया एवं राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर मंे इस बच्चे की मां श्रीमती रेखा की तलाश की। लेकिन उसके कहीं पर नहीं मिलने पर चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचित किया। चाइल्ड हेल्प लाइन के प्रशांत शर्मा मय स्टाफ के पहुंचने पर उनको थानाधिकारी फूलसिंह मीणा, रेलवे पुलिस थानाधिकारी राउराम गर्ग एवं एसएस मदनलाल मय स्टाफ की मौजूदगी मंे बच्चे को सुपुर्द किया गया।

जोधपुर डिस्कॉम प्रबन्ध निदेशक ने बाड़मेर वृत की बैठक ली
कार्य के लापरवाही पर डिस्काम के सहायक अभियंता मीणा को एपीओ किया
इस दौरान प्रबन्ध निदेशक सिंघवी ने कहा कि टीएंडडी लॉसेज कम करने के पूरे प्रयास किए जाए। उन्होंने कहा कि घरेलू एवं कृषि कनेक्शन जारी करने के पेडेंसी को खत्म करने के लिए तत्परता से कार्य करे,ताकि अधिकाधिक कनेक्शन जारी किए सके। प्रबन्ध निदेशक ने मीटर रीडिंग लाने पर पूरा जोर देते हुए कहा कि इस संबंध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही फीडर इंचार्ज, मीटर रीडर के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ जिले से बाहर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि एआरओ इस कार्य की पूरी मॉनिटरिंग करे। साथ ही लापरवाही करने वाले मीटर रीडर के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करे।
सहायक अभियंता मीणा को किया एपीओः प्रबंध निदेशक ने सहायक अभियंता शिवराम मीणा को टेलिफोन अटेंड नहीं करने, बिना अनुमति कार्यालय से अनुपस्थित रहने एवं कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर एपीओ किया। बैठक में संभागीय मुख्य अभियंता गोपाराम सीरवी, मुख्य अभियंता एमएल मेघवाल, अधीक्षण अभियंता बाड़मेर मांगलाल चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर्स की भर्ती के लिए गिड़ा मंे शिविर 4 सितंबर को
बाड़मेर, 03 सितंबर। जिला रोजगार कार्यालय एवं भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण एवं शहरी युवाओं की सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर्स के पद पर कैंपस प्लेसमेंट शिविर के जरिए भर्ती की जा रही है।
वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि इसके लिए 4 सितंबर को गिडा, 5 को धोरीमन्ना, 6 को धनाऊ में कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रार्थियों का भर्ती स्थल पर पंजीकरण करने के साथ दस्तावेजों की जांच एवं शारीरिक परीक्षण किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि मंगलवार को गडरारोड़ मंे आयोजित शिविर के दौरान 56 मंे से 33 अभ्यर्थियांे का चयन किया गया।

बुधवार को 17 ग्राम पंचायतांे में लगेंगे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर
बाड़मेर ,03 सितंबर। बाड़मेर जिले में बुधवार को 17 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि बुधवार को चौहटन पंचायत समिति में ग्राम पंचायत जैसार, सिवाना में धारणा, शिव में कानासर, बालोतरा मंे जसोल, बायतू मंे कोलू, बाड़मेर मंे मीठडा, कगाऊ, धोरीमना में भीलों की ढाणी कला, सिणधरी मंे मोतीसरा, सेड़वा में सेड़वा, कुन्दनपुरा, धनाऊ में पवारिया तला, गुड़ामालानी मंे मंगले की बेरी, गिड़ा में परेउ, गडरारोड़ मंे गडरारोड, समदडी में मजल, पाटोदी में खन्नौडा, कल्याणपुर में छाछरलाई कला एवं रामसर में भाचभर ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

सोमवार, 2 सितंबर 2019
स्वस्थ जीवन के लिए खेलकूद जरूरीःकच्छवाहा
विधिक जागरूकता के लिए जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित
जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाहा ने कहा कि मौजूदा समय मंे अभिभावकांे का जोर अक्सर अच्छे मार्क्स लाने पर रहता है। लेकिन अध्ययन के साथ खेलकूद भी बेहद जरूरी है। इसके जरिए अध्ययन के प्रति एकाग्रता विकसित होती है। कच्छवाहा ने कहा कि विद्यार्थी खेल गतिविधियांे मंे सक्रिय भागीदारी निभाने के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण एवं पोलीथिन की रोकथाम मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्हांेने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताआंे मंे हार-जीत होती रहती है। इसको लेकर किसी तरह का अफसोस नहीं करें। उन्हांेने खिलाडि़यांे से नियमांे की पालना करते हुए खेलने की अपील की। इस दौरान जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाहा ने ध्वजारोहण के जरिए खेलकूद प्रतियोगिताआंे का शुभारंभ किया। उन्हांेने मार्चपास्ट को सलामी दी। शुभारंभ समारोह मंे जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाहा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजीज खान, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ,अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी गुलाबसिंह राठौड़ ने खिलाडि़यांे को मशाल देकर रवाना किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अजीज खान ने खेलकूद प्रतियोगिताआंे के आयोजन के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि प्रत्येक नागरिक विधिक जानकारी एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए विधिक सेवा समिति का गठन किया गया है। इसके जरिए समय-समय पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। उन्हांेने श्रमिक कल्याण के साथ अन्य कल्याणकारी योजनाआंे तथा विधिक प्रावधानांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान खेलकूद प्रतियोगिताआंे के संयोजक मोहनलाल जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिताआंे मंे 17 पंचायत समितियांे के 491 छात्र एवं 270 छात्राएं भाग ले रहे है। उन्हांेने इस आयोजन मंे सहयोग के लिए सबका आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा. रामेश्वरी चौधरी ने प्रतियोगिताआंे के आयोजन के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। शुभारंभ समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयांे के विद्यार्थियांे ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियांे के जरिए पर्यावरण संरक्षण, पोलीथिन की रोकथाम का संदेश दिया। आदर्श स्टेडियम मंे सोमवार को खो-खो, कबडडी, फूटबाल समेत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताआंे के मुकाबले हुए। जिला विविध सेवा प्राधिकरण के सचिव अजीज खान ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी संभाग तथा संभाग स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडि़यों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ब्रॉज मेडल एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
आंगनवाली केन्द्रों में कार्ययोजना बनाकर पौधारोपण के निर्देश
पेयजल, विद्युत एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं की साप्ताहिक समीक्षा
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक सती चौधरी को जिले में सभी आंगनवाडी केन्द्रों पर कार्ययोजना बनाकर शीध्र पौधारोपण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने हैण्डपम्प एवं टयुबवेल खुदाई कार्य की प्रगति कीे जानकारी ली। अधीक्षण अभियंता हेमन्त चौधरी ने बताया कि 101 हैण्डपम्प खोदे जा चुके है, जिसमें से 82 कमीशण्ड किए जा चुके है। इसी तरह 94 टयुबवेल खोदे जाकर 82 कमीशण्ड किए गए है। उन्होंने डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता एम.एल. जाट से विद्यालयों में विद्युत कनेक्शन की जानकारी ली तथा बकाया बकाया विद्युत कनेक्शन शीध्र करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिस ग्राम पंचायत मे कार्य चल रहा है, उस ग्राम पंचायत को पूर्ण रूप से विद्युतीकृत करने के बाद दूसरी ग्राम पंचायत का कार्य शुरू करें। इसके लिए उन्होंने अतिरिक्त टीमें लगाकर कार्य शीध्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बकाया कृषि कनेक्शन एवं पेयजल योजनाओं के कनेक्शन शीध्र करवाने के निर्देश दिए।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी रतनू ने बरसात के मौसम के मध्यनजर रसद विभाग के अधिकारियों को आवश्यक वस्तुओं तथा केरोसीन का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को कोषाधिकारी से सम्पर्क कर 18 से 45 वर्ष तक की विधवा महिला पेंशनर की सूची प्राप्त कर जिन विधवा महिला पेंशनर के बच्चे स्कूल जाते है तथा पालनहार योजना से वंचित है, ऐसे बच्चों को पालनहार योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं, प्रभारी सचिव की ओर से दिए गए निर्देशों तथा राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज लम्बित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की जाकर लम्बित प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में यूआईटी सचिव अंजुम ताहिर सम्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी, जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ,मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डालूराम चौधरी, उप निदेशक कृषि विस्तार किशोरीलाल वर्मा, अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण, अधिशाषी अभियन्ता महावीर बोहरा समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर्स की भर्ती के लिए गडरारोड़ मंे शिविर 3 सितंबर को
बाड़मेर, 01 सितंबर। जिला रोजगार कार्यालय एवं भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण एवं शहरी युवाओं की सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर्स के पद पर कैंपस प्लेसमेंट शिविर के जरिए भर्ती की जाएगी।
वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि 3 सितंबर को पंचायत समिति गडरारोड़, 4 को गिडा, 5 को धोरीमन्ना, 6 को धनाऊ में कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रार्थियों का भर्ती स्थल पर पंजीकरण करने के साथ दस्तावेजों की जांच एवं शारीरिक परीक्षण किया जाएगा। उनके मुताबिक सोमवार को बाड़मेर पंचायत समिति मंे आयोजित शिविर के दौरान अभ्यर्थियांे का चयन किया गया।
मंगलवार को 15 ग्राम पंचायतांे में लगेंगे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर
बाड़मेर, 2 सितम्बर। बाड़मेर जिले में मंगलवार को 15 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शविरांे का आयोजन होगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि मंगलवार 3 सितंबर को चौहटन पंचायत समिति में ग्राम पंचायत गुमाने का तला, सिवाना में इन्द्राणा, शिव में मुगेरिया, बालोतरा मंे जानीयाना, बायतू मंे खींपर, बाड़मेर मंे बलाऊ, कपूरडी, धोरीमना में बूठ जेतमाल, सिणधरी मंे डंडाली, सेड़वा में सोनडी, धनाऊ में नेतराड, गुड़ामालानी मंे डेडावास जागीर, गिड़ा में खोखसर पश्चिम, गडरारोड़ मंे रोहिडाला, समदडी में ढीढस, एवं कल्याणपुर में धडोई चारणान ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

मिशन ईको बप्पा मोरया, खूद जियो औरों को भी जीने दो
जिला कलक्टर को गणेश प्रतिमा भेंटकर दी मिशन इको बप्पा मोरया की जानकारी
द मॉडर्न स्कूल की विद्यार्थी पूर्वा और तेजस्विनी जैन ने कोऑर्डिनेटर रमा चम्पावत तथा नेमाराम भार्गव के साथ जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता को हेनरी एबे की एक कविता भी भेंट की। उन्हांेने बताया कि पूरे स्कूल के बच्चे इस अभियान से जुड़कर पूरे शहर जन जाग्रति का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बच्चों की गणपति पुलिस टुकड़ी भी तैयार की गई है जो जगह-जगह जाकर लोगों को मिट्टी के गणेश का प्रयोग करने और जसदेर नाडी को बचाने तथा पर्यावरण बेहतर बनाने का सन्देश देगी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बच्चों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें हर संभव प्रयास करने चाहिए। इन बच्चों के अलग अलग दलों ने बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, बीएसफ उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह, जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ,जसाई मंे सैन्य अधिकारी कर्नल भोंसले से मुलाकात की। इस दौरान विद्यार्थियांे का संदेश था कि पर्यावरण को शुद्ध रखें और पौधारोपण को बढ़ावा दें। इस गणेश प्रतिमा के मूल में तुलसी एवं अन्य वातावरण के लिए अनुकूल पौधों के बीज थे। जो इस प्रतिमा के विसर्जन पर स्वतः ही अंकुरित होकर हरियाली और खुशहाली को बढ़ाएंगे।
गोलियार ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण
बाड़मेर, 02 सितंबर। गोलियार ग्राम पंचायत के नवनिर्मित भवन का सोमवार को चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने किया। इस दौरान महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देते हुए कहा कि शिविरांे मंे आमजन के अधिकाधिक कार्य संपादित करते हुए लाभांवित किया जाए। उन्हांेने आमजन की परिवेदनाएं सुनने के साथ विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान चौहटन उपखंड अधिकारी वीरमाराम, विकास अधिकारी मनहर विश्नोई, पूर्व मंत्री गफूर अहमद, हिन्दूसिंह राठौड़ समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।रविवार, 1 सितंबर 2019
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री विभिन्न कार्यकमों में शामिल हुए
बाड़मेर, 01 सितम्बर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी रविवार को बाड़मेर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने आमजन की जन सुनवाई करते हुए समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने नवनिर्मित ग्राम पंचायत खारिया तला के भवन के लोकार्पण समारोह में शिरकत की। उन्होंने राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय गूंगा में आयोजित 64 वी जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शिरकत कर खिलाड़ियों एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी रविवार को बालासर,तिबनियार, हरसाणी,बालेवा, पाबूसरिया,रामसर, भाचभर,हाथमा में जनसम्पर्क करने के साथ राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय रेडाणा में 64 वी जिला स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं पिछले दिनों लिए गए ऐतिहासिक फैसलों की जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे
सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर्स की भर्ती के लिए शिविर 3 सितंबर से
बाड़मेर, 01 सितंबर। जिला रोजगार कार्यालय एवं भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण एवं शहरी युवाओं की सुरक्षा गार्ड एवं सुपरवाइजर्स के पद पर कैंपस प्लेसमेंट शिविर के जरिए भर्ती की जाएगी।
वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि 3 सितंबर को पंचायत समिति गडरारोड़, 4 को गिडा, 5 को धोरीमन्ना, 6 को धनाऊ में कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि प्रार्थियों का भर्ती स्थल पर पंजीकरण करने के साथ दस्तावेजों की जांच एवं शारीरिक परीक्षण किया जाएगा।
विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में खेलकूद प्रतियोगिताएं सोमवार को
बाड़मेर, 01 सितंबर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को आदर्श स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसमें बाड़मेर जिले की 17 पंचायत समितियों के कक्षा 8 से 12 तक के एक हजार विद्यार्थी भाग लेंगे।
जिला विविध सेवा प्राधिकरण के सचिव अजीज खान ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम में विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश देवेन्द्र कच्छवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को प्रात: 10 बजे खेलकूद प्रतियोगिताओं की विधिवत आयोजन होगा। इससे पहले सोमवार प्रातः 7 बजे से जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं शुरू होगी। विधिक जागरूकता के लिए इन प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी संभाग स्तर पर तथा संभाग स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल एवं ब्रॉज मेडल एवं प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
मतदाता सत्यापन कार्यक्रम प्रारंभ, 17 लाख मतदाताओं का होगा सत्यापन
मतदाता सूचियों की प्रविष्टियों में 15 अक्टूबर तक संशोधन किया जा सकेगा
बाड़मेर, 01 सितंबर। बाड़मेर जिले में रविवार को जिला मुख्यालय एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय तथा बू्थ स्तर पर मतदाता सत्यापन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। आगामी 15 अक्टूबर तक चलने वाले इस विशेष अभियान में जिले के 17 लाख से अधिक मतदाताओं की प्रविष्टियों का मिलान और सत्यापन किया जाएगा। रविवार को विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने कार्यालयों के साथ मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जन प्रतिनिधियों एवं आमजन को अभियान के बारे में जानकारी दी।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों को त्रुटिहीन बनाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने समस्त विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों, बीएलओ और सुपरवाईजर्स को निर्देश दिए है कि मतदाता सूचियां पूर्णतया त्रुटिरहित हों और कोई भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से वंचित नहीं रहे। उन्होंने मतदाता सूचियों में सभी प्रकार की विसंगतियों को दूर करके प्रविष्टियों को त्रुटिहीन बनाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे आयोग की ओर से उपलब्ध करवाई गई सुविधाएं एनवीएसपी पोर्टल, वोटर हैल्पलाइन मोबाइल एप के माध्यम से अपनी प्रविष्टियों का सत्यापन करें।
जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि मतदाता स्वयं मतदाता सूची में अपनी ‘एंट्रीज‘ का सत्यापन एंड्रायड सहित अन्य डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से कर सकते है। इसके अलावा बीएलओ भी घर-घर जाकर मतदाता सूचियों के सत्यापन का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता स्वयं वोटर हैल्पलाईन,एनवीएसपी पोर्टल, कॉमन सर्विस सेंटर, ई-मित्र कियोस्क और जिले के समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों के कार्यालय में स्थापित किए गए मतदाता सुविधा केन्द्रों के माध्यम से अपनी प्रविष्टिी का सत्यापन कर सकेंगे। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि ई-मित्र केन्द्रों पर प्रविष्टियों के सत्यापन के लिए एक रुपए तथा दस्तावेजों को अपलोड करने के लिए दो रूपए के शुल्क का निर्धारण किया गया हैं।
पात्र मतदाता जुड़वा सकेंगे नाम: एक जनवरी 2019 की अर्हता के आधार पर मतदाता सूची में पंजीयन नहीं होने पर ऐसे पात्र मतदाता एनवीएसपी पोर्टल अथवा बीएलओ को ओर से घर- घर सत्यापन के दौरान निर्धारित प्रपत्र या मोबाईल एप के माध्यम से भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। उनके मुताबिक इस कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों से दोहरी प्रविष्टियों को विलोपित करने,अनुपस्थित, दिवंगत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के भी काम होंगे। इसके अलावा मतदाताओं की पुरानी, अस्पष्ट एवं ब्लैक एंड व्हाईट फोटो को रंगीन फोटो से अपडेट करते हुए मतदाता सूचियों को त्रुटिरहित और पारदर्शी बनाया जाएगा।
सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज: मतदाता सूची में प्रविष्टियों के सत्यापन के लिए भारतीय पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, आधार कार्ड, राशन कार्ड, सरकारी और अर्द्ध सरकारी कर्मियों को जारी पहचान पत्र, बैंक पास बुक, किसान पहचान पत्र के अलावा भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधिकृत अन्य दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कॉमन सर्विस सेंटर्स एवं ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से सत्यापन कार्यक्रम के लिए संचालकों का प्रशिक्षण आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
मोबाइल एप से हो सकता है सत्यापन: मतदाता वोटर हैल्प लाइन मोबाइल एप के माध्यम से सत्यापन कर सकते है। यह एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन मतदाताओें के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है या एन्ड्रॉयड मोबाइल फोन नहीं है वे अधिकृत दस्तावेजों में से एक दस्तावेज के साथ उनके क्षेत्र में स्थापित कॉमन सर्विस सेन्टर पर जाकर अपनी प्रविष्टियों का सत्यापन कर सकते है। साथ ही आवश्यकता होने पर ऑनलाइन आवेदन पत्र भर कर प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके साथ-साथ राज्य के सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालयों में वोटर फेसिलिटेशन सेन्टर भी खोले गए हैं, जिन पर भी सत्यापन का कार्य करवाया जा सकता है। विशेष योग्य जन के लिए सत्यापन की सुविधा कॉल सेन्टर के माध्यम से की गई है वे 1950 पर कॉल करके प्रविष्टियों का सत्यापन करवा सकते हैं।
गुरुवार, 29 अगस्त 2019
मुख्यमंत्री गहलोत ने किया बाड़मेर डायरी का विमोचन
बाड़मेर, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाड़मेर प्रवास के दौरान बाड़मेर डायरी 2019 का विमोचन किया।
मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल की दसवीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, ऊर्जा एवं जिले के प्रभारी मंत्री बी.डी.कल्ला, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, विधायक मदन प्रजापत ने बाड़मेर डायरी 2019 का विमोचन किया। उन्हांेने बाड़मेर डायरी के प्रकाशन की सराहना करते हुए कहा कि इससे बाड़मेर से संबंधित सूचनाएं एक ही पुस्तक मंे आमजन को उपलब्ध हो सकेगी।
सरकार का लक्ष्य हर जिले में हो मेडिकल कॉलेज-मुख्यमंत्री
बाड़मेर मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण
बाड़मेर, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में गंभीरता से काम कर रही है। वर्तमान में जैसलमेर, सिरोही, करौली और नागौर जैसे विकासशील जिलों में मेडिकल कॉलेज जल्द खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि आमजन को सुदूर गांव-ढाणियों तक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ हों।
मुख्यमंत्री गुरूवार को बाड़मेर मंे सरकारी मेडिकल कॉलेज के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्हांेने कहा कि इस कॉलेज से सम्बद्ध बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय अस्पताल का विस्तार 300 बेड के स्थान पर 500 बेड तक किया जाएगा। इसके लिए सरकार प्राथमिकता से फैसला लेगी।
श्री गहलोत ने कहा कि बाड़मेर जैसे जिले मंे मेडिकल कॉलेज बनना बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारी सरकार इस सीमावर्ती क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए जिला अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सेवाएं भी उपलब्ध कराएगी, जिसके लिए भूमि को चिन्ह्ति कर रिजर्व करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब यह इलाका अभाव और चुनौतियांे से जूझता था। अब परिदृश्य बदल गया है। यहां तेल उत्पादन और रिफाइनरी जैसे बड़ी परियोजनाओं से रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और आमजन को स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधा विकसित हुई है। आने वाले दिनों में यहां के सरकारी अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी विशेषज्ञांे की सेवाएं भी उपलब्ध होंगी।
श्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार सभी को स्वास्थ्य का अधिकार देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए बड़ी संख्या में मुफ्त दवाएं तथा सामान्य बीमारियों के लिए मुफ्त जांच उपलब्ध कराने के बाद हमारी सरकार मेडिकल कॉलेज अस्पतालांे मंे सिटी स्कैन एवं एमआरआई जैसी विशिष्ट जांच भी निःशुल्क उपलब्ध कराएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं खासकर मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना की विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसी संस्थाओं ने भी प्रशंसा की है। हमने कैंसर एवं गुर्दें के गंभीर रोगों के इलाज के लिए महंगी से महंगी दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई हैं। यहां तक कि पशुओं के लिए भी निःशुल्क दवा जैसी योजना लागू की गई। उन्होंने कहा कि अब एक सितंबर से आयुष्मान भारत एवं भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना का एकीकरण होने जा रहा है, जिसमें पहले से अधिक लोगों को लाभान्वित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना पर प्रदेश सरकार अतिरिक्त खर्च भी वहन करेगी।
श्री गहलोत ने कहा कि भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में कई तरह की गड़बड़ियों की शिकायतें मिली हैं, लेकिन अब नई एकीकृत योजना ’आयुष्मान भारत- महात्मा गांधी राजस्थान स्वास्थ्य बीमा योजना’ में ऐसी किसी भी गड़बड़ी की गुन्जाइश नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी हमारी योजना मंे साफ-सुथरी प्रक्रिया का परिवर्तन महसूस करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा कार्य लाभ कमाने का जरिया न होकर सेवा करने का माध्यम होना चाहिए। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों को भी व्यापारिक दृष्टिकोण की बजाय सेवा की भावना से ’नो प्रोफिट, नो लोस’ के आधार पर काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों को मरीजांे के साथ मानवीय धर्म अपनाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियांे से रू-ब-रू होकर उनको चिकित्सकीय सेवा मंे आने के लिए बधाई दी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री रघु शर्मा ने मेडिकल कॉलेज की शुुरूआत के लिए बाड़मेर की जनता को बधाई दी। उन्हांेने कहा कि आने वाले समय मंे इस इलाके की उम्मीदें पूरी होंगी। हम प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी चिकित्सा सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।
ऊर्जा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला ने कहा कि उन्होंने बाड़मेर मेडिकल कॉलेज के पिं्रसिंपल को सुझाव दिया हैं कि आने वाले 25 वर्षाें को ध्यान मंे रखते हुए इसके विस्तार की कार्य योजना तैयार की जाए।
समारोह को राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, विधायक श्री हेमाराम चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम मंे विधायक श्री अमीन खान, श्री मदन प्रजापत, श्री पदमाराम मेघवाल, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एन.डी. सोनी सहित गणमान्यजन उपस्थित रहे।
-0-
शुक्रवार को 15 ग्राम पंचायतांे में लगेंगे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर
बाड़मेर, 29 अगस्त। बाड़मेर जिले में शुक्रवार को 15 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि शुक्रवार 30 अगस्त को चौहटन पंचायत समिति में ग्राम पंचायत ढोक, सिवाना में सिणेर, बालोतरा मंे गोपडी, बायतू मंे छितर का पार, बाड़मेर मंे उण्डखा, धोरीमना में जाम्भाजी का मंदिर, सिणधरी मंे चाडो की ढाणी, सेड़वा मंे भंवार, धनाऊ में नवातला राठौडान, गुड़ामालानी मंे बेरीगांव, गडरारोड़ मंे गिराब, समदडी में खेजडीयाली, पाटोदी में कालेवा, कल्याणपुर में ग्वालनाडा एवं रामसर में कंटल का पार ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।
‘मंगला‘ ने देश-प्रदेश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया- मुख्यमंत्री
बाड़मेर में मंगला फर्स्ट ऑयल की 10वीं वर्षगांठ
बाड़मेर, 29 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि करीब दस साल पहले हमारी सरकार के समय जिस ऐतिहासिक तेल प्रोजेक्ट मंगला के जरिए बाड़मेर में क्रूड ऑयल उत्पादन का शुभारम्भ किया गया था, उसने न केवल बाड़मेर जिले बल्कि देश और प्रदेश की तस्वीर एवं तकदीर बदलने का काम किया है। यहां खनिज तेल का उत्पादन किसी चमत्कार से कम नहीं है और इससे पूरे क्षेत्र में खुशहाली आई है।
श्री गहलोत गुरूवार को बाड़मेर के मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल में मंगला फर्स्ट ऑयल की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में केयर्न ऑयल एंड गैस, वेदांता लिमिटेड की नवीन योजना ‘‘उज्ज्वल‘‘ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
दस साल में 650 फीसदी बढ़ी बाड़मेर की प्रति व्यक्ति आय
मुख्यमंत्री ने कहा कि तेल उत्पादन शुरू होने से पिछले एक दशक में बाड़मेर जिले की प्रति व्यक्ति आय 650 फीसदी तक बढ़ गई है। जो राज्य के शेष 32 जिलों में सर्वाधिक है। दस साल में यहां की प्रतिव्यक्ति आय 17 हजार रूपये से बढ़कर एक लाख 28 हजार रूपये हो गई है, जो कि बीते वर्ष के राष्ट्रीय औसत 82 हजार रूपये से डेढ़ गुना अधिक है। इतना ही नहीं राज्य की जीडीपी में बाड़मेर का योगदान जयपुर के बाद सर्वाधिक हो गया है।
देश के क्रूड ऑयल का एक चौथाई राजस्थान से
उन्होंने कहा कि बॉम्बे हाई के बाद राजस्थान का बाड़मेर देश का दूसरा अग्रणी तेल उत्पादक क्षेत्र बन गया है। आज देश के कुल क्रूड ऑयल का करीब एक चौथाई भाग राजस्थान से निकल रहा है।
रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स से आएगी खुशहाली
श्री गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स की नींव रख दी थी। लेकिन गत सरकार के समय इस काम में देरी हुई जिसका नुकसान रोजगार तथा राजस्व के रूप में पूरे प्रदेश को हुआ। अब यहां देश की पहली ऐसी रिफाइनरी लगेगी जहां रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स एक साथ होंगे। हमने इस बार सरकार में आते ही केबिनेट की पहली बैठक में इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने का फैसला किया। इस परियोजना के पूरा होने से इस क्षेत्र में और भी खुशहाली आएगी। रिफाइनरी के साथ सहायक उद्योगों के लगने से युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर मिलेंगे।
इंजीनियरांे एवं तकनीशियनों की सराहना
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की कई कम्पनियों ने यहां तेल खोजने के प्रयास किए। लेकिन सफलता केयर्न एनर्जी को ही नसीब हुई। अब उनके द्वारा उत्पादित तेल देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने तेल उत्पादन के जरिए प्रदेश के विकास में भागीदारी निभा रहे इंजीनियरों एवं तकनीशियनों की सराहना करते हुए कहा कि वे कठिन परिस्थितियों में भी डटे रहकर देश और प्रदेश की सेवा कर रहे हैं।
श्री गहलोत ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि उज्ज्वल योजना के जरिये केयर्न और वेदान्ता ने अपना सामाजिक उŸारदायित्व निभाने की कड़ी में एक ओर नई शुरूआत की है। इस योजना से जिले के 60 चयनित स्कूलों में नई डिजिटल शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों में आधारभूत विकास के काम किए जाएंगे।
प्रदेश के विकास के लिए बढ़ाएं तेल उत्पादन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार के प्रयासों से केन्द्र सरकार ने राज्य में 10 तेल की खोज के लिए 10 ब्लॉक आवंटित किए हैं। नये तेल क्षेत्र खोजने की दिशा में प्रयास हों। इसका फायदा पूरे राज्य को होगा। केयर्न प्रदेश के विकास में और अधिक भागीदारी निभाने के उद्देश्य से तेल का उत्पादन बढ़ाए।
इससे पहले राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी ने कहा कि केयर्न एनर्जी के द्वारा उत्पादित किए जा रहे खनिज तेल के कारण पिछले 10 साल में इस क्षेत्र का कल्पनातीत विकास हुआ है। जो बाड़मेर क्षेत्र अकाल और सूखे के कारण जाना जाता था वह आज तेल उत्पादन के कारण पहचाना जाने लगा है।
केयर्न ऑयल एण्ड गैस के सीईओ श्री अजय दीक्षित ने कहा कि फिलहाल इस क्षेत्र में देश के तेल उत्पादन का करीब 24 प्रतिशत हिस्सा है, जिसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उज्ज्वल योजना के जरिये 60 विद्यालयों में 15 हजार बच्चों को बेहतर वातावरण में शिक्षा देने की दिशा में काम किया जाएगा।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री बीडी कल्ला, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री रघु शर्मा, खान एवं पेट्रोलियम मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री श्री सुभाष गर्ग, विधायक श्री मेवाराम जैन, श्री अमीन खान, श्री पदमाराम मेघवाल, श्री मदन प्रजापत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं केयर्न ऑयल एंड गैस के अधिकारी उपस्थित रहे।
मंगला से प्रतिदिन 1.75 लाख बैरल तेल उत्पादन
मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल का उद्घाटन 29 अगस्त, 2009 को तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किया था। इस टर्मिनल से अब तक 53.2 करोड़ बैरल तेल का उत्पादन हो चुका है। वर्तमान में प्रतिदिन 1.75 लाख बैरल तेल निकाला जा रहा है। पिछले एक दशक में राजस्थान में तेल उत्पादन के लिए 62 हजार करोड़ रूपये का निवेश किया जा चुका है। इससे 32 हजार करोड़ रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
-0-
गौवंश का संरक्षण एवं संवर्द्धन हमारी प्राथमिकता - मुख्यमंत्री
बाड़मेर में नंदी गौशाला का लोकार्पण
सच्चा गौ-भक्त वही जिसके दिल में दयाभाव हो
बाड़मेर 29 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमारी संस्कृति में गौवंश को पूजनीय माना गया है। गौवंश का संरक्षण एवं संवर्द्धन हमारी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पंचायत समिति स्तर पर नंदी गौशाला बनाने का फैसला किया है। श्री गहलोत ने इस दिशा में आमजन एवं भामाशाहों से भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से हम निराश्रित गौवंश की सेवा में कामयाब होंगे।
मुख्यमंत्री गुरूवार को बाड़मेर में नंदी गौशाला का लोकार्पण करने के बाद समारोह को संबोधित कर रहे थे। बजट घोषणा के बाद पंचायत समिति स्तर पर यह पहली नंदी गौशाला है। इसके लिए सरकार ने भूमि का आवंटन किया है।
श्री गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने पिछले कार्यकाल में अलग से गौ-निदेशालय बनाया था। गौवंश की सेवा के लिए हमने अनुदान भी शुरू किया। इसके साथ ही पशुधन के लिए मुख्यमंत्री निःशुल्क पशु दवा योजना लागू की, जो देश में मूक जानवरों की सेवा के लिए किसी भी सरकार द्वारा लाई गई अनूठी योजना थी। यह योजना आगे भी जारी रहेगी।
मुख्यमंत्री ने गौरक्षा के नाम पर मॉब लिंचिंग जैसी घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सभ्य समाज में ऐसी घटनाओं का कोई स्थान नहीं है। हमारी सरकार ने इसे रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। उन्होंने कहा कि जो लोग गौसेवा के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्हें पंचायत समिति स्तर पर खुलने वाली गौशालाओं और नंदीशालाओं में आगे बढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सच्चा गौ-भक्त वही है, जिसके दिल में दयाभाव और सभी धर्मों को एक समान समझने का जज्बा है।
श्री गहलोत ने कहा कि हमारी सरकार पशुपालकों को दूध के लिए प्रतिलीटर 2 रूपये का अनुदान दे रही है। साथ ही बाड़मेर जिले के लिए अकाल के दौरान चारे के लिए 30 करोड़ की राशि जारी की गई थी। उन्होंने कहा कि मूक एवं निराश्रित गौवंश की देखभाल तथा उनके लिए दवा, चारे एवं पानी की व्यवस्था करना बड़े पुण्य का काम है। इसमें जनभागीदारी और भामाशाहों का सहयोग जरूरी है। जिस तरह से बाड़मेर में भामाशाहों का नंदी गौशाला के लिए सहयोग मिला, प्रदेश में हर जिले मंे ऐसा सहयोग मिलने से यह काम और बेहतरी से होगा। सभी को आगे आकर इसमें सहयोग करना चाहिए। श्री गहलोत ने बाड़मेर की नंदीशाला के लिए राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी और विधायक श्री मेवाराम जैन तथा भामाशाहों के प्रयासों एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी ने बताया कि राजस्व विभाग ने इस नंदी गौशाला के लिए 50 बीघा जमीन आवंटित की है।
गौपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया ने समारोह में कहा कि गौवंश में सभी देवी देवताओं का वास होता है। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री के मन में गौवंश के संरक्षण की पीड़ा है। इसके लिए उन्होंने गौशालाओं के लिए अनुदान बढ़ाया है।
विधायक श्री मेवाराम जैन ने स्वागत उद्बोधन में मुख्यमंत्री का अकाल के समय चारे के लिए 30 करोड़ रूपये के अनुदान के लिए आभार जताया।
समारोह में ऊर्जा मंत्री श्री बी.डी. कल्ला, चिकित्सा मंत्री श्री रघु शर्मा, तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष गर्ग, विधायक श्री हेमाराम चौधरी, श्री अमीन खां, श्री पदमाराम मेघवाल, श्री मदन प्रजापत सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं आम नागरिक उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने किया नंदी पूजन व पौधारोपण
मुख्यमंत्री ने नंदी गौशाला की लोकार्पण पट्टिका के अनावरण के बाद नंदी एवं गायों का पूजन कर उन्हें चारा और गुड़ खिलाया। मुख्यमंत्री ने नंदी गौशाला परिसर पर बड़ का पौधा भी लगाया।
भामाशाहों का किया सम्मान
श्री गहलोत ने नंदी गौशाला कार्य में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाह श्री भंवरलाल विरधीचन्द छाजेड़, विधायक श्री मेवाराम जैन, सभापति श्री लूणकरण बोथरा, श्री सेवाराम पुरूषोत्तम दास मेहता, श्री तनसिंह चौहान, श्री पुरूषोत्तम जवानमल खत्री, श्री मांगीलाल रतनलाल वडेरा, श्री अमृतलाल खत्री, श्री श्रवण कुमार माहेश्वरी सहित अन्य भामाशाहों का सम्मान किया।
---
बुधवार, 28 अगस्त 2019
इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी रेसपोन्स मेकेनिज्म संबंधित बैठक स्थगित
बाड़मेर, 28 अगस्त। जिला कलक्टर की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली इंटीग्रेटेट सिक्युरिटी रेसपोन्स मेकेनिज्म स्थापित करने एवं सुरक्षा समन्वय बनाए रखने संबंधित बैठक अपरिहार्य कारणांे से स्थगित कर दी गई है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला कलक्टर कार्यालय मंे 29 अगस्त को प्रातः 11 बजे आयोजित होने वाली जिला स्तरीय समिति की बैठक स्थगित कर दी गई है। |
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर शिक्षण संस्थाओं के पंजीयन 31 तक होंगे
बाडमेर, 28 अगस्त। जिले की सभी सरकारी एवं गैर सरकारी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं जहां अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थी अध्ययनरत है, ऐसी संस्थाएं शीध्रतिशीध्र अपना पंजीयन नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर करवाने की कार्यवाही करे। ताकि अल्प संख्यक समुदाय का कोई भी पात्र विद्यार्थी ऑन लाईन छात्रवृति आवेदन करने से वंचित ना रहे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उम्मेदसिंह भाटी ने बताया कि अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर 31 अगस्त, 2019 तक संस्थाओं का पूर्ण पंजीयन कराने के निर्देश जारी किए है। सभी विश्वविद्यालयों, संस्थानों, महाविद्यालयों एवं विद्यालयों जहां अल्पसंख्यक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है तथा उन्होने पहले पंजीयन नहीं करवाया है, उन्हें निर्धारित तिथि तक नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करवाना होगा। उन्होने बताया कि पंजीयन के अभाव में संस्था में अध्ययनरत समुदाय के विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन नहीं किये जाने की स्थिति में शिक्षण संस्था पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगी।

औद्योगिक समिति की बैठक स्थगित
बाड़मेर, 28 अगस्त। गुरूवार 29 अगस्त को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक संग्रामराम देवासी ने बताया कि आगामी बैठक की तिथि निश्चित होने पर पृथक से अवगत कराया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक संग्रामराम देवासी ने बताया कि आगामी बैठक की तिथि निश्चित होने पर पृथक से अवगत कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 29 अगस्त को बाडमेर आएंगे
मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन सहित नन्दी गौशाला का
शिलान्यास करेंगे
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 29 अगस्त को जयपुर से प्रातः 10.30 बजे प्रस्थान कर 11.30 बजे उतरलाई हवाई पट्टी पहुंचेगे। जहां से प्रस्थान गहलोत दोपहर 12 बजे मंगला प्रोसेसिंग टर्मिनल पहुंचकर मंगला फस्ट ऑयल की दसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत केयर्न ऑयल एण्ड गैस, वैदान्ता लिमिटेड की नवीन योजना उज्जवल का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री गहलोत मंगला प्रोसेंिसंग टर्मिनल से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर 1.30 बजे नन्दी गौशाला पहुंचेगे। जहां वे नन्दी गौशाला का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर 4 बजे मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री गहलोत 5.25 बजे उतरलाई हवाई पट्टी पहुंचेगे। जहां से वे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
बाड़मेर में सात नए राजस्व गांव बनाए
बाड़मेर, 28 अगस्त। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर बाड़मेर जिले की धोरीमन्ना, गुड़ामालानी एवं सिणधरी तहसील में सात नवीन राजस्व ग्रामों का गठन किया है।
राजस्व ग्रुप-1 के संयुक्त शासन सचिव राकेश शर्मा ने बताया कि धोरीमन्ना तहसील में आदर्श रामपुरा एवं नारायण नगर, गुड़ामालानी तहसील में रामदेव नगर एवं गोगाजी का मंदिर छोटू नवीन राजस्व ग्राम का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि सिणधरी तहसील में आदर्श गोलिया, ईटवाया तथा मेघवालों की ढाणियां खुर्द नवीन राजस्व ग्रामों का गठन किया गया है। विभाग की एक अन्य संशोधित अधिसूचना के जरिए बाड़मेर जिले की सिणधरी तहसील के खारड़ी बेरी ग्राम, राईकों का नाड़ा राजस्व ग्रामों के रकबों में संशोधन किया गया है। शर्मा ने बताया कि नवीन राजस्व गर््रामों के गठन से प्रभावित मूल एवं नवीन राजस्व ग्रामों के अभिलेखों के अलग-अलग संधारण के लिए इन गांवों की पृथक-पृथक जमाबंदी, खसरा नंबर एवं नक्शे, अभिलेखों के परिशोधन कार्य के लिए जिला कलक्टर बाड़मेर को अधिकृत किया गया है।गुरूवार को 15 ग्राम पंचायतांे में लगेंगे महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविर
बाड़मेर, 28 अगस्त। बाड़मेर जिले में गुरूवार को 15 ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि गुरूवार 29 अगस्त को चौहटन पंचायत समिति में ग्राम पंचायत धारासर, सिवाना में नाल, शिव मंे बालासर, बालोतरा मंे गोल स्टेशन, बायतू मंे चौखला, बाड़मेर मंे भूरटिया, चवा, धोरीमना में दूधू, सिणधरी मंे खारा महेचान, सेड़वा मंे भलगांव, धनाऊ में धनाऊ, गुड़ामालानी मंे डाबडा, गिड़ा मंे जाखड़ा, गडरारोड़ मंे शहदाद का पार, पाटोदी में केसरपुरा एवं कल्याणपुर में गोदावास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर महात्मा गांधी ग्रामोत्थान शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

मुख्यमंत्री ने की घोषणा
राजस्थान में 1 सितम्बर से लागू होगी आयुष्मान भारत योजना
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना के लागू होने से प्रदेश में स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थियों की संख्या बढ़ जाएगी, साथ ही उन्हें और अधिक बीमारियों के इलाज की सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को ‘स्वास्थ्य का अधिकार‘ देने के लिए कृतसंकल्प है और आयुष्मान भारत के साथ राज्य की स्वास्थ्य बीमा योजना का एकीकरण इसी दिशा में लिया जा रहा एक कदम है।
श्री गहलोत ने कहा कि नई योजना के बाद प्रदेश में लाभार्थी परिवारों की संख्या वर्तमान में संचालित भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के लगभग 1 करोड़ परिवारों से बढ़कर 1 करोड़ 10 लाख से अधिक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भामाशाह योजना में कई गड़बड़ियों की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, जिनको दूर करने के लिए नई योजना में समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए आईटी के बेहतर उपयोग के साथ-साथ, संबंधित अस्पतालों और बीमा कम्पनी के कर्मियों सहित दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही के प्रावधान प्रस्तावित किए जाएंगे।
बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री रघु शर्मा, मुख्य सचिव श्री डीबी गुप्ता, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री निरंजन आर्य, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य श्री रोहित कुमार सिंह, प्रमुख शासन सचिव सूचना प्रौद्योगिकी श्री अभय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
-0-
मंगलवार, 27 अगस्त 2019
बालोतरा में मेगा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 28 अगस्त को
बाड़मेर 27 अगस्त। उद्यमियों को त्वरित ऋण सुविधा प्रदान करने के लिए राजस्थान वित्त निगम की जोधपुर द्वितीय शाखा द्वारा बुधवार 28 अगस्त को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक राजस्थान वित्त निगम परिसर खेड़ रोड़ रीको कार्यालय के पास बालोतरा में मेगा औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शाखा प्रबन्धक एच.आर. नवल ने बताया कि शिविर में ऋण पत्रावलियां तैयार करवाने के अलावा पूर्व में स्वीकृत ऋणों के वितरण के लिए तथा मूल्यांकन संबंधी कार्य किए जाएंगे। यह शिविर होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल, रीको इंडस्ट्रियल एरिया की इकाईयों के उद्योग स्थापित करने हेतु वितीय सुविधा प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि शिविर में बाड़मेर जिले में उद्योग एवं पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक प्रोजेक्ट, सरल ऋण योजना, गुड बोरोवर योजना एवं निगम की अन्य सभी प्रचलित ऋण योजनाओं की जानकारी तथा जिले के युवा उद्यमियों को राजस्थान सरकार की युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना में ऋण योजना की जानकारी कराई जाकर ऋण पत्रावलियां तैयार की जाएगी। शिविर में जिला उद्योग केन्द्र एवं रीको के अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...