शनिवार, 16 फ़रवरी 2019

चिकित्सा संस्थानांे मंे दवाइयांे की उपलब्धता सुनिश्चित करें : कल्ला


प्रभारी मंत्री बी.डी.कल्ला ने विकास योजनाआंे, कार्यक्रमांे की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए

                बाडमेर, 16 फरवरी। चिकित्सा संस्थानांे मंे दवाइयांे की उपलब्धता सुनिश्चित करें। पेयजल योजनाआंे के कार्य मंे गति लाने के साथ इनको समय पर पूरा करवाने के प्रयास किए जाए। राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की प्रभावी क्रियान्विति के साथ पात्र लोगांे को लाभांवित किया जाए। बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री एवं ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भूजल, कला, साहित्य, संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग मंत्री बी.डी.कल्ला ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विकास योजनाआंे, कार्यक्रमांे एवं परियोजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
                इस अवसर पर प्रभारी मंत्री बी.डी.कल्ला ने चिकित्सालयांे मंे उपलब्ध दवाइयांे की जानकारी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत मिलने वाली समस्त दवाइयांे की उपलब्ध रहे ताकि आमजन को इस योजना का लाभ मिल सके। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से चिकित्सालयांे मंे विशेषज्ञ चिकित्सकांे एवं अन्य स्वीकृत पदांे एवं रिक्त पदांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम एवं मोनेटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि बिजली बिलांे को वास्तविक रीडिंग के आधार पर नियमित रूप से जारी किया जाए। उन्होने विभागीय गतिविधियांे की संपूर्ण जानकारी नियमित रूप से जन प्रतिनिधियांे को देने के निर्देश दिए। उन्होंने डिस्काम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो जीएसएस स्वीकृत है उसमें चारदीवारी एवं अन्य कार्य को तीव्र गति से कराएं। प्रभारी मंत्री ने कृषि ऋण माफी की समीक्षा करते हुए अधिक से अधिक किसानांे को ऋण माफी का लाभ प्रदान करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हित के लिए ऋणमाफी का इतना बडा फैसला लिया है कि प्रत्येक किसान के 2 लाख रूपये तक का ऋण इसमें माफ हो रहा है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे टीम भावना से कार्य कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का जरूरतमंद तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि पोकरण फलसूंड पेयजल परियोजना मंे पानी के प्रवाह की गति बढाई जाए। ताकि अंतिम छोर तक जलापूर्ति हो सके। उन्हांेने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाआंे का फायदा धरातल पर पहुंचे, इसके लिए समन्वित प्रयास किए जाए। उन्हांेने राज्य सरकार की ओर से लिए गए जन हित के विभिन्न निर्णयांे के बारे मंे जानकारी दी। बैठक के शिव विधायक अमीन खान ने राष्ट्रीय मरू उद्यान मंे रहने वाले ग्रामीणांे की समस्या के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत जताई। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि जलप्रदाय योजनाआंे के कार्य मंे तेजी लाई जाए ताकि लोगांे को इसका फायदा मिल सके। सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने पेयजल योजनाआंे, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल ने बारहवीं कक्षा मंे विषय परिवर्तन समेत अन्य जन समस्याआंे से जुड़े मामले उठाते हुए निराकरण की जरूरत जताई।
                 जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि प्रभारी मंत्री ने जो दिशा-निर्देश दिए है। उनकी पालना सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने जिले में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्विति के साथ ऋण माफी, पेयजल व्यवस्था, चारा प्रबंधन के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने आदान अनुदान की राशि काश्तकारांे के खातांे मंे जमा होने के बारे मंे बताया। समीक्षा बैठक मंे विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने आमजन की समस्याआंे से अवगत कराया। वहीं विभागीय अधिकारियांे ने अपने विभाग से संबंधित योजनाआंे की प्रगति से अवगत कराया। बाड़मेर नगर परिषद के चैयरमैन लूणकरण बोथरा ने आवारा पशुओं की समस्या के बारे मंे बताया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, पंचायत समितियों के प्रधान, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी तथा जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक की शुरूआत मंे पुलवामा मंे सीआरपीएफ शहीद जवानांे को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वाजंलि अर्पित की गई। बैठक के उपरांत प्रभारी मंत्री बी डी कल्ला ने आमजन की ओर से प्रस्तुत की गई परिवेदनाआंे के बारे मंे संबंधित अधिकारियांे से जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।






शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2019

ऋणी किसानांे के आधार सत्यापन एवं प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष शिविर रविवार को


                बाडमेर, 15 फरवरी। ऋण माफी योजना 2019 के तहत समस्त ऋणी काश्तकारांे के फीडिंग डाटा का आधार से सत्यापन तथा प्रमाण पत्र जारी करने के लिए रविवार को 194 ग्राम सेवा सहकारी समितियांे मंे विशेष शिविरांे का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इन शिविरांे का आयोजन संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति मुख्यालय पर होगा। शिविरांे के सफल आयोजन तथा अधिकाधिक काश्तकारांे को लाभांवित करवाने के लिए विभिन्न अधिकारियांे को शिविर प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन प्रभारी अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है कि वे उनको आवंटित क्षेत्र की ग्राम सेवा सहकारी समितियांे से समन्वय करते हुए कार्य संपादित करवाएं। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति बायतू भीमजी, बायतू भोपजी, बायतू चिमनजी, चिड़िया, हुडो की ढाणी ग्राम सेवा सहकारी समिति के लिए उपखंड अधिकारी बायतू, कोलू एवं माडपूरा बरवाला के लिए रसद कार्यालय के जीयाराम, बालोतरा मंे चांदेसरा, दूधवा, गोल, हाडली नाडी के लिए बालोतरा उपखंड अधिकारी, कालूड़ी, कनाना, किटनोद, पारलू के लिए विकास अधिकारी बालोतरा, साजियाली, सराना, सिणली जागीर एवं तिलवाड़ा के लिए पचपदरा तहसीलदार, बायतू मंे बांदरा, छीतर का पार, चोखला, झाक के लिए बायतू विकास अधिकारी, खारिया तला, खींपसर, मुढो की ढाणी, सिगोड़िया के लिए सीसीबी बैंक के अधिशाषी अधिकारी, चौहटन मंे आलमसर, बींजासर, बूठ, चौहटन के लिए भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, इसरोल, लीलसर, देदूसर, धारासर, कापराउ, कोनरा के लिए चौहटन तहसीलदार, लीदीयाला, मते का तला, मीठे का तला, नवातला जेतमाल, नेतराड़ के लिए चौहटन विकास अधिकारी, पोकरासर, सरूपे का तला, रमजान की गफन के लिए विकास अधिकारी धनाउ, नोखड़ा मंे गोलिया जेतमाल, मेहलू मालपुरा, नोखड़ा, बिसारनिया एवं धोरीमन्ना के लिए उपखंड अधिकारी धोरीमन्ना, गुड़ामालानी मंे बोर, केकड़, खारी, कितनोरिया, कोजा के लिए विकास अधिकारी धोरीमन्ना, लोहारवा, लूखू, मांगता, मीठड़ा के लिए तहसीलदार धोरीमन्ना, नवातला राठौड़ान, पुरावा, राणासर कला, सोनड़ी के लिए पीएलडीबी बीसीसी बैंक के सचिव, गडरारोड़ मंे असाड़ी, चेतरोड़ी, गडरारोड़, जैसिन्धर स्टेशन, खबड़ाला के लिए विकास अधिकारी गडरारोड़ एवं खानियानी, राणासर, सुंदरा, तामलोर के लिए तहसीलदार गडरारोड़ को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि गिड़ा मंे ग्राम सेवा सहकारी समिति कुंपलिया, लापूंदड़ा, मलवा, परेउ के लिए विकास अधिकारी गिड़ा, गुड़ामालानी मंे आलपुरा, बांटा, भेडाना के लिए उपखंड अधिकारी गुड़ामालानी, गांधव, पीपराली, रतनपुरा के लिए गुड़ामालानी तहसीलदार, कल्याणपुर मंे आराबा, ढाणी सांखला, डोली कला, कल्याणपुर के लिए विकास अधिकारी कल्याणपुर, कांकराला, कोरना, मूल की ढाणी के लिए मनरेगा अधिशाषी अभियंता राजेन्द्रसिंह, बाछड़ाउ, भादरेस एवं भूरटिया के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, जालीपा, कपूरड़ी, विशाला के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, कुड़ला, गरल एवं सरली के लिए बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, मारूड़ी, नांद, रावतसर, सनावड़ा, सुरा कानोड़ा के लिए बाड़मेर विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, नोखड़ा मंे आडेल, दाखा, धनवा के लिए विकास अधिकारी गुड़ामालानी, धारणा, जूना मीठा खेड़ा, कांखी, मीठोड़ा के लिए सीडीपीओ पृथ्वीपाल मीणा, पाटोदी मंे कालेवा, नवातला, पाटोदी के लिए प्रर्वतन अधिकारी खेमाराम, रिछोली, सिमरखिया के लिए उप तहसीलदार पाटोदी, रामसर मंे बबुगुलेरिया, भाचभर, भींडे का पार, चाडी, देरासर के लिए उपखंड अधिकारी रामसर, गागरिया, जायडू, मापुरी, पाीधी का पार, सेतराउ के लिए तहसीलदार रामसर, समदड़ी मंे अर्थडी, फूलन, करमावास, कोटड़ी के लिए विकास अधिकारी समडड़ी, राखी, रामपुरा, समदड़ी के लिए तहसीलदार समदड़ी, सवाउ पदमसिंह मंे हीरो की ढाणी, खारड़ा, खोखसर पश्चिम, पूनियो का तला के लिए एमडी सीसीबी, सवाउ मूलराज, सवाउ पदमसिंह, शहर, सोहड़ा के लिए सीसीबी बैंक के मांगीलाल, धोरीमन्ना मंे कारटिया, सेड़वा मंे बाखासर, भंवरिया, बीसासर, बुरहान का तला, फागलिया, गंगासरा, हरपालिया, बामरला, भूणिया के लिए तहसीलदार सेड़वा, हाथला, जानपालिया, रतनवा तला, सानवा, सारला, सेड़वा के लिए विकास अधिकारी सेड़वा, शिव मंे अकली, आरंग, बलाई, बालेवा, बंधड़ा के लिए उपखंड अधिकारी शिव, बीसूकला, धारवी कला, फोगेरा, गिराब, हरसाणी, झणकली, झांफलीकला के लिए तहसीलदार शिव, जूनेजो की बस्ती, कानासर, काश्मीर, कोटड़ा, मुंगेरिया, नागड़दा, निंबला, राजबेरा, राजड़ाल के लिए विकास अधिकारी शिव तथा जिला रसद अधिकारी को शिव, सुआला, स्वामी का गांव, उंडू के लिए, विकास अधिकारी सिणधरी को भूका, चवा, कमठाई, खुड़ाला के लिए तथा तहसीलदार सिणधरी को नोसर, निंबलकोट,सणपा, उपखंड अधिकारी सिवाना को देवंदी, धीरा, इन्द्राणा एवं तहसीलदार सिवाना को सिवाना एवं थापन ग्राम सेवा सहकारी समिति के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

मेडिकल डायरी में निःशुल्क दवा उपलब्ध कराने की वार्षिक सीमा में बढोतरी

बाडमेर, 15 फरवरी। वित्त विभाग की ओर से मेडिकल डायरी में निःशुल्क दवा उपलब्ध कराने के लिए प्रारम्भिक सीमा में बढोतरी की गई है।
कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने बताया कि मेडिकल डायरी में निःशुल्क दवा उपलब्ध कराने के लिए पूर्व की प्रारम्भिक सीमा दस हजार रूपए को बढाकर बीस हजार रूपए कर दी गई है।

ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक 18 को

बाडमेर, 15 फरवरी। जिला परिषद की ओर से संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 18 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि इस बैठक में सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम , प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। 

प्रभारी मंत्री कल्ला आज से बाड़मेर के दौरे पर

प्रभारी मंत्री बी.डी.कल्ला शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक लेंगे

बाड़मेर, 15 फरवरी। जिले के प्रभारी एवं ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भूजल, कला, साहित्य, संस्कृति तथा पुरातत्व विभाग मंत्री बी.डी.कल्ला शनिवार से बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान प्रभारी मंत्री कल्ला जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री बी.डी.कल्ला शनिवार को प्रातः 11 बजे शिव विधानसभा क्षेत्र की बैठक मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे दोपहर 3 बजे जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक लेकर विभागीय गतिविधियांे, कार्यक्रमांे एवं योजनाआंे की समीक्षा करेंगे। प्रभारी मंत्री कल्ला बाड़मेर सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम के बाद रविवार को प्रातः 11 बजे बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की बैठक मंे शामिल होंगे। इसी तरह प्रभारी मंत्री 17 फरवरी को बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 18 फरवरी को प्रातः 11 बजे बायतू विधानसभा क्षेत्र की बैठक मंे शामिल होने के बाद सांय 4 बजे बीकानेर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके उपरांत 22 फरवरी को प्रभारी मंत्री प्रातः 7 बजे बीकानेर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे पचपदरा पहुंचेंगे। जहां दोपहर 2 बजे पचपदरा विधानसभा क्षेत्र की बैठक मंे शामिल होने के बाद बाड़मेर सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को प्रभारी मंत्री प्रातः 11 बजे सिवाना विधानसभा एवं शाम 4 बजे गुड़ामालानी विधानासभा क्षेत्र की बैठक मंे शामिल होने के बाद बाड़मेर सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम करेंगे। इसी तरह 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे चौहटन विधानसभा क्षेत्र की बैठक मंे शामिल होने के बाद रात्रि 11.25 बजे जोधपुर से ट्रेन के जरिए जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इधर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम  ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। इस बैठक मंे जिला स्तरीय अधिकारियांे का उपस्थित होना आवश्यक है। किसी कारणवंश उपस्थित नहीं होने की स्थिति मंे जिला कलक्टर से अनुमति लेनी होगी।

गुरुवार, 14 फ़रवरी 2019

अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण संबंधी बैठक 21 को

बाडमेर, 14 फरवरी। अनुसूचित जाति, जन जाति के व्यवक्तियों पर अत्याचारण निवारण संबंधी त्रैमासिक बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 21 फरवरी को दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि उक्त बैठक के पश्चात् महिलाओं पर अत्याचार निवारण संबंधी, पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय तथा जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक भी आयोजित कीे जाएगी। 

गुड़ामालानी में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 18 को

बाड़मेर, 14 जनवरी। उद्योग विभाग, राजस्थान वित निगम, बैकर्स एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से पंचायत समिति गुडामालानी में एक दिवसीय औद्यौगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन सोमवार 18 जनवरी को प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक पर किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र बाड़मेर के महाप्रबंधक ने बताया कि इस शिविर में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, भामाशाह रोजगार सृृजन योजना के आवेदन पत्रों की जानकारी, दस्तकारों के शिल्पी पहचान-पत्र, आर्टीजन क्रेडिट कार्ड आवेदन पत्र एवं युवा अद्यमियों के यूएम आवेदन पत्र ऑनलाईन तैयार करवाए जाएंगे। उन्होने बताया कि इसके अलावा राजस्थान वित निगम द्वारा भी ऋण आवेदन पत्र तैयार कराये जाएंगे एवं विभिन्न विभागों द्वारा अपनी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जायेगी।

जिला कलक्टर की मांगता मंे रात्रि चौपाल शुक्रवार को

बाड़मेर,14 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता शौभाला जेतमाल कलस्टर की मांगता ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे। इस दौरान आमजन की समस्याआंे के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।


जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 15 फरवरी को मांगता ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे को मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हांेने बताया कि रात्रि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। रात्रि चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।  

वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री 20 फरवरी को बालोतरा आएंगे

बाड़मेर,14 फरवरी। वन एवं पर्यावरण,खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति तथा उपभोक्ता राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई एक दिवसीय दौरे पर 20 फरवरी को बालोतरा आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई 20 फरवरी को प्रातः 10 बजे प्रस्थान कर 11 बजे बालोतरा पहुंचेंगे। जहां स्थानीय कार्यालयांे का निरीक्षण करने के उपरांत दोपहर 2 बजे नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

प्रभारी मंत्री बी.डी.कल्ला शनिवार को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर,14 फरवरी। ऊर्जा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, भू-जल, कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग मंत्री तथा बाड़मेर जिले के प्रभारी मंत्री बी.डी.कल्ला शनिवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान विभागीय अधिकारियांे की बैठक लेने के साथ विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री बी.डी.कल्ला 16 फरवरी को प्रातः 11 बजे शिव विधानसभा क्षेत्र की बैठक मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत दोपहर तीन बजे बाड़मेर जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक लेंगे। शनिवार को बाड़मेर सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम के बाद रविवार को प्रातः 11 बजे बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र की बैठक मंे शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री 17 फरवरी को बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम के उपरांत 18 फरवरी को प्रातः 11 बजे बायतू विधानसभा क्षेत्र की बैठक मंे शामिल होने के बाद सांय 4 बजे बीकानेर के लिए प्रस्थान करेंगे। इसी तरह 22 फरवरी को प्रभारी मंत्री प्रातः 7 बजे बीकानेर से प्रस्थान कर दोपहर 1 बजे पचपदरा पहुंचेंगे। जहां दोपहर 2 बजे पचपदरा विधानसभा क्षेत्र की बैठक मंे शामिल होने के बाद बाड़मेर सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को प्रभारी मंत्री प्रातः 11 बजे सिवाना विधानसभा एवं शाम 4 बजे गुड़ामालानी विधानासभा क्षेत्र की बैठक मंे शामिल होने के बाद बाड़मेर सर्किट हाउस मंे रात्रि विश्राम करेंगे। इसी तरह 24 फरवरी को प्रातः 11 बजे चौहटन विधानसभा क्षेत्र की बैठक मंे शामिल होने के बाद रात्रि 11.25 बजे जोधपुर से ट्रेन के जरिए जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

ग्रामीणांे को मौके पर मिली राहत,कई प्रकरणांे मंे जांच के निर्देश

जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सुनी परिवेदनाएं

बाड़मेर,14 फरवरी। जिला मुख्यालय पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे गुरूवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आमजन की परिवेदनाएं सुनी। इस दौरान कई ग्रामीणांे की समस्याआंे का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य प्रकरणांे मंे अधिकारियांे को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए परिवादियांे को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पूनियो का तला ग्राम पंचायत की सउओ की ढाणी मंे टांके का निर्माण किए बगैर भुगतान उठाने की शिकायत की जांच कर दो दिन मंे रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने बिशाला आगोर मंे श्मशान भूमि पर अतिक्रमण, गंगाला मंे पानी के अवैध कनेक्शन,शिवकर रोड़ पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने टापरा से वरिया भगजी के रास्ते मंे किए गए अतिक्रमण इसी सप्ताह मंे हटाने के लिए उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार को निर्देशित किया। जन सुनवाई के दौरान कई महिलाआंे ने स्वरोजगार के लिए ऋण दिलवाने संबंधित परिवेदनाएं प्रस्तुत की। इस पर लीड बैंक के प्रबंधक को आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया। इस दौरान मनरेगा के तहत टांका निर्माण मंे पूरी सामग्री नहीं देने, आदर्श स्टेडियम मंे आधारभुत सुविधाआंे को विकसित करने, मारूड़ी मंे अवैध खनन, आर्थिक सहायता दिलवाने, चारागाह भूमि से अतिक्रमण हटाने, शास्त्रीनगर मंे रेलवे फाटक बंद होने के दौरान आमजन को होने वाली समस्या से राहत दिलाने के लिए मौखी मार्ग खुलवाने, सिगोड़िया क्षेत्र मंे बिजली ट्रिपिंग होने से उपकरण जलने एवं पर्याप्त विद्युतापूर्ति नहीं होने, सीमा ज्ञान करवाने, शौचालय का भुगतान करवाने समेत कई प्रकार की परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। इस दौरान पुलिस से संबंधित परिवेदनाआंे पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली ने सुनवाई करते हुए संबंधित थानाधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, तहसीलदार जे.एस.आशिया समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
धर्माराम को मिला जोबकार्ड, आभार जतायाः जन सुनवाई के दौरान इसरोल निवासी धर्माराम ने जोब कार्ड नहीं बनने संबंधित फरियाद सुनवाई। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम को मौके पर तत्काल जोब कार्ड बनवाकर मंगवाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान धर्माराम का जोब कार्ड जारी कर दिया गया। इसको लेकर उसने जिला प्रशासन का आभार जताया। इसी तरह जन सुनवाई मंे पहुंची एक महिला ने खाद्य सुरक्षा योजना मंे उसका नाम जुड़ने एवं उचित मूल्य की दुकान पर गेहूं मिलने के लिए जिला कलक्टर का आभार जताया।
वरीयता सूची का उल्लंघन हो तो करें कार्रवाईः जन सुनवाई के दौरान गडरारोड़ क्षेत्र से आए एक ग्रामीण ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की वरीयता सूची को नजरदांज कर दूसरे लोगांे को लाभांवित किया जा रहा है। जिला कलक्टर गुप्ता ने इसको गंभीरता से लेते हुए गडरारोड़ विकास अधिकारी को इस प्रकरण की जांच करके शुक्रवार शाम तक अवगत कराने के लिए कहा।
पेंशन प्रकरणांे का मौके पर समाधानः जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जन सुनवाई के दौरान कोषाधिकारी दिनेश बारहठ को पेंशन प्रकरणांे का तत्काल निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। इसी तरह मुख्य शिक्षा अधिकारी को जन सुनवाई मंे पहुंची एक महिला के बच्चांे का राजकीय विद्यालय मंे अध्ययन के लिए प्रवेश दिलवाकर अवगत कराने के निर्देश दिए गए।
विद्युत कनेक्शन नहीं हो तो वापिस आनाः जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जन सुनवाई के दौरान निर्धारित अवधि मंे ग्रामीणांे की समस्याआंे का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कई परिवादियांे से कहा कि अगर निर्धारित अवधि मंे उनका काम नहीं हो तो वे वापिस आकर उनसे मिले। उन्हांेने गंगासरा से आए एक ग्रामीण का विद्युत कनेक्शन पांच दिन मंे करवाने के निर्देश दिए। इसी तरह बालोतरा से आए सोमवीर पांचाल जाति प्रमाण पत्र बनवाने की परिवेदना पर वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार को नियमानुसार प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने शुक्रवार को इस प्रकरण की प्रगति से अवगत करवाने के लिए कहा। इसी तरह खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम शामिल करने संबंधित अपीलों का नियमानुसार निस्तारण करने के लिए उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र को निर्देश दिए। उन्हांेने नेहरो की नाडी से आए ग्रामीण का विद्युत कनेक्शन भी एक सप्ताह मंे करने के निर्देश दिए।
कमेटी गठित करने के निर्देशः जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान हीरालाल जीनगर के प्रकरण मंे जिला कलक्टर गुप्ता ने आयुक्त की अध्यक्षता मंे कमेटी गठित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इस प्रकरण का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।
-0-

बुधवार, 13 फ़रवरी 2019

तिलवाड़ा पशु मेले की समुचित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश

बाड़मेर, 13 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को तिलवाड़ा पशु मेला स्थल का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने तिलवाड़ा पशु मेले से पूर्व मैदान के समतलीकरण, पशुओं एवं पशुपालकों के ठहरने की व्यवस्था, पानी तथा बिजली की व्यवस्था, अस्थाई पुलिस चौकी समेत अन्य तमाम व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुलिया निर्माण का कार्य एक माह में पूरा करने के निर्देश दिए। ताकि मेला आयोजन में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। उन्होंने विकास अधिकारी रामावतार शर्मा एवं सरपंच शोभ सिंह को मेला मैदान में झाड़ियों की कटाई करवाने एवं पशु खेलियों की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। 
 जिला कलक्टर गुप्ता ने तिलवाड़ा पशु मेले के इतिहास एवं आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने डाक बंगला का निरीक्षण किया। इस दौरान उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मेहला, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक अमीलाल सहारण, नारायण सिंह सोलंकी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी जन समस्याएं

पात्र बच्चों को पालनहार योजना से लाभान्वित करने के निर्देश

बाड़मेर, 13 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार रात्रि में रामसर का कुंआ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से समस्याओं का समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पालनहार योजना से पात्र बच्चों को लाभान्वित करवाने के लिए तीन दिन में सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा योजना सम्बन्धित ग्रामीणों की अपीलें निस्तारित करने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इन योजनाओं के प्रति स्वयं जागरूक रहेंगे, तभी वे इनका समुचित लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन पूर्ण एवं सही रूप से भरा जाए, ताकि फार्म निरस्त होने की कोई संभावना नहीं रहे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की पेंशन, छात्रवृत्ति, व्यक्तिगत लाभकारी योजनाओं का सीधा पैसा संबंधित लाभार्थी के बैंक खातों में जाता है, इसलिए वे अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से जुड़वा लें।
इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, पालनहार योजना एवं महिला एवं बाल विकास विभाग समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए इसका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए कहा गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश चौधरी ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के बारे मंे अवगत कराया। शिविर में ग्रामीणों ने बिजली, पानी समेत अन्य जन समस्याओं से जिला कलक्टर को अवगत कराया। जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। रात्रि चौपाल में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालू राम, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र,विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, सरपंच विशनाराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

शोकाकुल परिवार को सांत्वना देकर 2.25 लाख की सहायता सौंपी

बाड़मेर, 13 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बालोतरा उपखंड अधिकारी के वाहन चालक भोमाराम के आकस्मिक निधन पर शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के साथ 2.25 लाख रूपए की सहायता सौंपी।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पचपदरा तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल ने बुधवार को वाहन चालक भोमाराम के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। उन्हांेने अधिकारियांे एवं कर्मचारियांे से एकत्रित की गई 2.25 लाख रूपए की सहायता राशि सौंपी। उल्लेखनीय है कि वाहन चालक भोमाराम की कुछ दिन पूर्व सड़क हादसे मंे मृत्यु हो गई थी।

जिला स्तरीय जन सुनवाई आज

बाड़मेर, 13 जनवरी। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन इस माह के द्वितीय गुरूवार 14 फरवरी को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा।  
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी।  

मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019

डेटा अपलोड एवं आधार अधिप्रमाणन में शीघ्रता लाने के निर्देश

 - किसानों का ई-मित्र केन्द्रों पर निःशुल्क होगा आधार से अधिप्रमाणन

 बाड़मेर, 12 फरवरी। मुख्य सचिव डी. बी. गुप्ता ने कहा है कि कृषि ऋण माफी, 2019 के पात्र किसानों द्वारा ई-मित्र केन्द्रों पर जाकर अपने आधार नम्बर से आवेदन एवं अधिप्रमाणन करने पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा। ई-मित्र केन्द्रों को इस बाबत किया जाने वाले शुल्क को राज्य सरकार के स्तर से वहन किया जायेगा। गुप्ता मंगलवार को शासन सचिवालय में राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना, 2019 के त्वरित के क्रियान्वयन के संबंध में जिला कलक्टर्स की विडियो कॉन्फ्रेंसिंग को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के ऋण माफी से संबंधित आवेदन को शीघ्रता से भरकर वेब पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करावें तथा पात्र किसानों को शीघ्र लाभ मिले इसके लिये उसका आधार नम्बर से अधिप्रमाणन भी जल्द करावें। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की ऋण माफी को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसलिये इसे क्रियान्वित कर पात्र किसानों को मिलने वाले लाभ को सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि कई पैक्स द्वारा डेटा अपलोड का अच्छा कार्य किया जा रहा है तथा अभी तक 10 लाख 45 हजार 284 किसानों का डेटा अपलोड हो चुका है। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन पैक्स से संबंधित किसानों के डेटा अपलोड की गति धीमी चल रही है, उसमें तेजी लाई जाये तथा डेटा अपलोड के कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण किया जाये।
गुप्ता ने डेटा फीडिंग में अच्छे कार्य करने वाले जिलों की सराहना करते हुए कहा कि अब किसान का अधिप्रमाणन जल्द हो जाये इसके लिये योजनाबद्ध तरीके से रणनीति बनाकर किसानों को मिलने वाले लाभ को सुनिश्चित करावें। उन्होंने निर्देश दिये कि जिला कलक्टर लगातार मोनेटरिंग कर योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता अभय कुमार ने कहा कि जिला कलक्टर लोन वेवर पोर्टल के डैशबोर्ड को मोनेटरिंग को आधार बनायें एवं एक्टिव पैक्स, डेटा फीडिंग,अधिप्रमाणन,प्रमाणपत्र का जारी होना एवंप्रमाणपत्र के वितरण संबंधी तथ्यों को नियमित रूप से देखें। उन्होंने कहा कि योजना के अनुसार सहकारी बैंकों से जुड़े पात्र किसानों का 30 नवम्बर, 2018 की स्थिति में समस्त बकाया फसली ऋण माफ कर दिया गया है तथा जिन किसानों द्वारा राशि जमा करा दी गई है वह उनके बचत खातें में जमा होगी।

जिला कलक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी जन समस्याएं

- पात्र बच्चों को पालनहार योजना से लाभान्वित करने के निर्देश

बाड़मेर, 12 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार रात्रि में रामसर का कुंआ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से समस्याओं का समाधान कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पालनहार योजना से पात्र बच्चों को लाभान्वित करवाने के लिए तीन दिन में सर्वे करने के निर्देश दिए। उन्होंने खाद्य सुरक्षा योजना सम्बन्धित ग्रामीणों की अपीलें निस्तारित करने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इन योजनाओं के प्रति स्वयं जागरूक रहेंगे, तभी वे इनका समुचित लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन पूर्ण एवं सही रूप से भरा जाए, ताकि फार्म निरस्त होने की कोई संभावना नहीं रहे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की पेंशन, छात्रवृत्ति, व्यक्तिगत लाभकारी योजनाओं का सीधा पैसा संबंधित लाभार्थी के बैंक खातों में जाता है, इसलिए वे अपने बैंक खाते को आधार कार्ड से जुड़वा लें। 
इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना, पालनहार योजना एवं महिला एवं बाल विकास विभाग समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी देते हुए इसका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए कहा गया। शिविर में ग्रामीणों ने बिजली, पानी समेत अन्य जन समस्याओं से जिला कलक्टर को अवगत कराया। जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। रात्रि चौपाल में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालू राम, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र,विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, सरपंच विशनाराम समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला सलाहकार समिति की बैठक 14 को

बाडमेर, 12 फरवरी। पीसीपीएनडीटी अधिनियम 1994 के अन्तर्गत गठित जिला सलाहकार समिति की बैठक 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी द्वारा दी गई।

श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाडा

प्रबन्धकारिणी की प्रथम बैठक 19 को

बाडमेर, 12 फरवरी। श्री मल्लीनाथ पशुमेला तिलवाडा वर्ष 2019 की प्रबन्धकारिणी की प्रथम बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 19 फरवरी को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयाजित की जाएगी। 
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अमीलाल सहारण ने बताया कि उक्त बैठक में मेले की तिथियों का निर्धारण, राशन, चारा, जल एवं विद्युत व्यवस्था तथा परिवहन व्यवस्थाइत्यादि पर चर्चा की जाएगी।

यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक 18 को

बाडमेर, 12 फरवरी। जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 18 फरवरी को सायं 5 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित दिनांक एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

विकास कार्य स्वीकृत करवाने के साथ प्राथमिकता से श्रमिक नियोजित करेंःगुप्ता

मनरेगा के तहत कार्य प्रारंभ होने की तिथि से तीन पूर्व मस्टररोल जारी करने के निर्देश

बाड़मेर, 12 फरवरी। राज्य सरकार 100 दिवसीय कार्य योजना के अनुसार चारागाह विकास, खेल मैदान, श्मशान घाट एवं माडल तालाब के कार्य स्वीकृत करवाने के लिए प्रस्ताव भिजवाएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे प्रदेश के औसत श्रमिक नियोजन के अनुरूप न्यूनतम 262 श्रमिक आवश्यक रूप से नियोजित किए जाए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकास अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि 18 फरवरी तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्राथमिकता से विकास कार्यों की स्वीकृतियां जारी करवाना सुनिश्चित्त करवाएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस ग्राम पंचायत मंे श्रमिक नियोजन के लिए पर्याप्त मात्रा मंे विकास कार्य स्वीकृत नहीं है। उस ग्राम पंचायत से विकास कार्य स्वीकृत करने के लिए प्रस्ताव भिजवाएं। जिला कलक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के मस्टररोल पखवाड़ा शुरू होने से तीन पहले जारी करने के निर्देश दिए। ताकि कार्य स्थल पर मस्टररोल पहुंचने के साथ रोजगार की मांग करने वाले श्रमिकांे को नियोजित करने मंे सहुलियत हो। उन्हांेने कहा कि विकास कार्यों की स्वीकृति मेें ढि़लाई बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्व कार्रवाई की जाएगी। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे जनवरी माह मंे बाड़मेर जिले की रैंकिंग द्वितीय स्थान पर रहने पर विकास अधिकारियांे को बधाई दी।जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सेड़वा, शिव, सिवाना समेत अन्य पंचायत समितियांे के विकास अधिकारियांे को अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने जीपीडीपी प्लान आयोजना समिति की बैठक से पूर्व भिजवाने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं में गति लाने के भी निर्देश दिए गए। 

सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

जिला स्तरीय जन सुनवाई 14 को


                बाड़मेर, 11 जनवरी। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन इस माह के द्वितीय गुरूवार 14 फरवरी को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ अटल सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी।

जिला कलक्टर की रामसर का कुंआ मंे रात्रि चौपाल मंगलवार को


                बाड़मेर, 11 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता मंगलवार को रामसर का कुंआ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे। इस दौरान आमजन की समस्याआंे के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 12 फरवरी को बाड़मेर आगोर कलस्टर की रामसर का कुंआ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे को मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हांेने बताया कि रात्रि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

ऋण माफी के लिए आधार एवं मोबाइल नंबर सत्यापित होना जरूरी


                बाड़मेर, 11 फरवरी। राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना 2019 से लाभांवित होने के लिए किसानांे का आधार एवं मोबाइल नंबर सत्यापित होना जरूरी है। किसान ई-मित्र पर जाकर आधार एवं मोबाइल नंबर का सत्यापन कर सकते है।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि कोई भी पात्र किसान ऋण माफी के लाभ से वंचित नहीं रहे और कोई भी अपात्र किसान किसी पात्र किसान की राशि को नहीं हड़प सके। इसके लिए बैंक की ओर से पात्र किसान का आधार एवं मोबाइल आधारित सत्यापन करवाया जा रहा है। उनके मुताबिक इसके लिए किसान के पास आधार नंबर एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है। यदि किसी किसान के पास आधार नंबर नहीं है तो नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर अपना आधार के लिए पंजीयन करवा लें। इसके उपरांत आधार केन्द्र की ओर से जारी पंजीयन आईडी को बैंक शाखा पर प्रस्तुत करने पर ऐसे किसान को उनकी पात्रता के अनुसार इस योजना में शामिल कर लिया जाएगा। उन्हांेने बताया कि योजना के दायरे में आने वाले किसान से योजना की पात्रता पूर्ण करने के संबंध में सादे कागज पर स्व प्रमाणित शपथ पत्र लिया जाएगा। किसान की ओर से दिए जाने वाले शपथ पत्र को राजस्थान स्टाम्प अधिनियम, 1998 के तहत स्टाम्प शुल्क से मुक्त कर दिया है। उनके मुताबिक जिन पात्र किसानों की मृत्यु हो चुकी है, उन किसानों की ऋण माफी के लिए उनके वारिसान को किसान का सक्षम स्तर से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र पेश करना होगा तथा विधिक वारिसान का आधार सत्यापन कर किसान को योजना के तहत लाभांवित किया जाएगा।

3.90 लाख किसानांे के खातांे मंे कृषि आदान अनुदान के 387 करोड़ हस्तांतरित


पहली मर्तबा जिस संवत मंे खराबा हुआ, उसी संवत मंे काश्तकारांे के खातांे मंे हस्तांतरित हुई राशि

                बाड़मेर, 11 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे 3 लाख 90 हजार 590 किसानांे के खातांे मंे कृषि आदान अनुदान के 387 करोड़ 40 लाख 54 हजार रूपए जमा करा दिए गए है। पहली मर्तबा जिस संवत मंे खराबा हुआ है उसी संवत मंे अनुदान की राशि किसानांे के खातांे मंे हस्तातंरित की गई है।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे 75 से 100 फीसदी खराबे वाली 13 तहसीलांे के 1 लाख 19 हजार 827 काश्तकारांे के खातांे मंे 66 करोड़ 35 लाख एवं 1 लाख 96 हजार 216 अन्य किसानांे के खातांे मंे 252.47 करोड़ रूपए कृषि आदान अनुदान के रूप मंे हस्तांतरित किए गए है। उन्हांेने बताया कि 50 से 75 फीसदी खराबे वाली 11 तहसीलांे के 26182 लघु सीमांत काश्तकारांे के खातांे मंे 11 करोड़ 75 लाख एवं 10 तहसीलांे के 46 हजार 69 किसानांे के खातांे मंे 55 करोड़ 70 लाख रूपए हस्तांतरित किए गए है। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि 33 से 50 फीसदी खराबे वाली 4 तहसीलांे के 2296 काश्तकारांे के खातों मंे 1 करोड़ 14 लाख रूपए हस्तांतरित किए गए है। उल्लेखनीय है कि अभाव संवत 2075 के दौरान खरीफ फसल मंे खराबा होने पर आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग ने बाड़मेर जिले के 2694 राजस्व गांवांे को गंभीर एवं 47 राजस्व गांवांे को मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किया था। जिला प्रशासन ने किसानों को त्वरित राहत देने के लिए प्राथमिकता से प्रभावित किसानांे की सूचियां तैयार करवाकर राज्य सरकार को भिजवाई थी। जहां से कृषि आदान अनुदान की राशि प्राप्त होते ही तत्काल किसानांे के खातांे मंे हस्तातंरित की गई है।

स्वाइन फ्लू की डोर टू डोर स्क्रीनिंग का कार्य तीन दिन मंे पूरा करें : गुप्ता


कलेवा योजना मंे अनियमिताआंे की शिकायत की जांच के लिए कमेटी गठित

                बाड़मेर, 11 फरवरी। डोर टू डोर स्वाइन फ्लू की स्क्रीनिंग का कार्य आवश्यक रूप से तीन दिनांे मंे पूरा कर लिया जाए। स्क्रीनिंग एवं उपचार के प्रति विशेष गंभीरता बरतने के साथ स्वाइन फ्लू के लक्षण प्रतीत होने पर संबंधित मरीज को तत्काल टेमी फ्लू दी जाए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम गतिविधियों, उपचार एवं घर-घर स्क्रीनिंग करने के कार्य की प्रभावी मोनेटरिंग के साथ शत-प्रतिशत क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। इसमंे किसी तरह कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हांेने जिले मंे स्वाइन फ्लू की स्थिति एवं रोकथाम संबंधित गतिविधियांे की विस्तार से जानकारी ली। जिला कलक्टर गुप्ता ने राजश्री योजना एवं दिव्यांगांे को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश जारी किए कि संबंधित एएनएम को लक्ष्य आवंटित कर आवश्यक दस्तावेज संकलित करवाएं,ताकि लाभार्थियांे को प्रथम किश्त जारी की जा सके। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पिछली साप्ताहिक बैठक मंे दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देशांे के अनुरूप प्रगति नहीं लाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि दिव्यांगांे को प्राथमिकता से प्रमाण पत्र जारी किए जाए, ताकि उनको पेंशन समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाआंे का लाभ मिल सके। उन्हांेने सब सेंटरांे पर जांच के लिए उपलब्ध उपकरणांे की उपलब्धता संबंधित सूचना आगामी साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने कलेवा योजना संबंधित शिकायत की जांच के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी एवं कोषाधिकारी की दो सदस्यीय टीम गठित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने जलदाय योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए हैंडपंप खुदाई के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि अगर ठेकेदार सही काम नहीं कर रहे है तो उनको नोटिस जारी किए जाए। उन्हांेने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित कार्याें के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमंे पेयजल से जुड़े कार्याें को प्राथमिकता दी जाए। जिला कलक्टर ने उज्जवला योजना, पालनहार योजना, पेंशन समेत अन्य योजनाआंे की जन कल्याणकारी योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, डी.पी.सोनी, जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विद्युत कार्य पूर्ण होने संबंधित प्रमाण पत्र देने के निर्देश : जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने निर्देश दिए है कि अधिशाषी अभियंता दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत जिन गांवांे मंे विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उनके बारे मंे कार्य पूर्ण होने संबंधित प्रमाण पत्र जारी करें। उनकी ओर से इसकी सत्यता की जांच कराई जाएगी। अगर इस दौरान नियमांे मंे पात्र परिवार विद्युत कनेक्शन से वंचित पाया गया तो संबंधित अधिशाषी अभियंता को चार्जशीट जारी की जाएगी।





गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

बाल वाहिनी की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को


                बाड़मेर, 07 फरवरी। बाल वाहिनी की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम ने बताया कि इस बैठक मंे पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली बाल वाहिनी की त्रैमासिक बैठक मंे निजी विद्यालयांे के संस्था प्रधानांे को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान बाल वाहिनी संचालन के बारे मंे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

रेलवे समपार सी 327 एवं 328 शुक्रवार को आंशिक बंद रहेगा


                बाड़मेर, 07 फरवरी। बाड़मेर जसाई खंड मंे सीएसएम मेकनाइज्ड विधि के जरिए रेलवे ट्रेक के रखरखाव का कार्य चल रहा है। इसके तहत रेलवे समपार संख्या सी 327 एवं सी 328 पर भी पैकिंग कार्य किया जाना है। उत्तर पश्चिमी रेलवे के सहायक मंडल अभियंता ने बताया कि 8 फरवरी को पैकिंग कार्य के कारण रेलवे समपार संख्या सी 327 एवं सी 328 आंशिक रूप से बंद रहेगा।

ऋण माफी शिविरांे का आगाज, किसानांे को बांटे ऋण माफी प्रमाण पत्र


बाड़मेर मंे शुक्रवार को रामसीन एवं राणीगांव मंे आयोजित होंगे ऋण माफी शिविर

                बाड़मेर, 07 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना 2019 के तहत ग्राम सेवा सहकारी समिति बायतू पनजी से ऋण माफी शिविरांे की शुरूआत हुई। इस दौरान 79 किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। ऋण माफी प्रमाण पत्र मिलने से किसानांे के चेहरे खिल उठे।
                राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना-2019 के प्रथम चरण के तहत गुरूवार को बायतू पनजी मंे आयोजित ऋण माफी शिविर के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने 79 किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों का ऋण माफ करने का कार्य किया है। उन्होंने राजस्थान की वर्तमान सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढाने तथा किसान एवं आम नागरिक की खुषहाली के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब गरीबों को मिलने वाला गेहूं एक रूपए  किलो में दिया जाएगा। एक मार्च से बेरोजगारी भत्ता तीन हजार रूपए मिलेगा। उन्होंने सरकार को जन हितैषी एवं आम आदमी के सुख दुख में भागीदार रहने वाली बताते हुए कहा कि बेटा एवं बेटी को समान माने। साथ ही दोनांे को आवष्यक रूप से षिक्षा से जोड़े।
                जिला कलक्टर हिमांषु गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देषानुसार किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे है। उन्हांेने कहा कि यह बेहद खुषी की बात है कि बायतू पनजी से इस अभियान की शुरूआत हुई है। उन्हांेने कहा कि जिले की 283 ग्राम सेवा सहकारी समितियांे मंे ऋण माफी षिविरांे का आयोजन किया जाएगा। उन्हांेने इस दौरान किसान ताजाराम को सबसे अधिक ऋण 96794 रूपए माफ होने के लिए व्यक्तिषः षुभकामनाएं दी। समारोह के दौरान प्रधान गेरोदेवी, सरपंच जीयो देवी, पूर्व प्रधान सिमरथाराम,पूर्व सरपंच खेताराम,तहसीलदार ममता लहूआ, विकास अधिकारी अमित चौधरी,मनीष चौधरी समेत दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक लिमिटेड के अधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
रामसीन एवं राणीगांव मंे षिविर आज : राजस्थान फसली ऋण माफी योजना के तहत शुक्रवार को रामसीन एवं राणीगांव मंे ऋण माफी शिविरों का आयोजन होगा।

अग्नि पीड़ित चार परिवारों को 72 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत


जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक दिन मंे स्वीकृत की आर्थिक सहायता

                बाड़मेर, 07 फरवरी। जिला प्रशासन ने भूरटिया गांव मंे बुधवार को हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए 72700 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृति की है।
                भूरटिया गांव मंे बुधवार को हुई आगजनी मंे चार परिवारों को नुकसान हुआ था।  इस पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को इन परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए 72 हजार 700 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। इस आगजनी में रेशमाराम की 13 बकरियांे की मौत हो गई थी। इसके अलावा आवासीय एवं घरेलू सामान की क्षति हुई।
                उपखंड अधिकारी की अभिशंषा पर उसको 49 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।  इसी तरह रिडमल राम , गोमदा राम एवं कुंपा राम को आवासीय क्षति होने एवं घरेलू सामान का नुकसान होने पर 7900-7900 कुल 23700 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

सरहदी लोगांे को खादी से जोड़ा जाएगा : सक्सेना


                बाड़मेर, 07 फरवरी। सरहदी इलाकांे मंे रहने वाले लोगांे को खादी से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा मंे विशेष प्रयास किए जा रहे है। बाड़मेर जिले मंे करीब 1200 चरखों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि कतिनांे को चरखे उपलब्ध करवाए जाए। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चैयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने गुरूवार को पत्रकारांे से बातचीत के दौरान यह बात कही।
                खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चैयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि गांधी जी का सपना था कि खादी के जरिए हर हाथ को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। शुरूआती दौर मंे बाड़मेर जिले मंे 100 चरखे वितरित किए गए है। उन्हांेने कहा कि उनकी मंशा है कि महिलाआंे को घर बैठे रोजगार मिल सके। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ वे अपने परिवार का आसानी से गुजारा चला सकेगी। उन्हांेने बताया कि कुम्हार सशक्तिकरण योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक उपलब्ध कराया गया है। खादी को डिजाइनिंग से जोड़कर मौजूदा समय की जरूरत के मुताबिक उत्पाद बनाए जा रहे है। मौजूदा समय मंे हर तबके मंे खादी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी का नतीजा है कि रोजाना 1400 से 1500 मोदी जैकेट की बिक्री हो रही है। खादी को मार्केट की डिमांड के अनुसार जोड़ने के साथ खादी से जुड़ी गांधी जी की धरोहरांे को संरक्षित किया जा रहा है।

आजादी के 72 साल बाद भी चरखे की जरूरत : सक्सेना


बहुउददेश्यीय प्रशिक्षण केन्द्र के उदघाटन के साथ इलेक्ट्रिक चाक एवं न्यू माडल चरखे वितरित

                बाड़मेर, 07 फरवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी से हथियार के रूप मंे चरखा दिया था। आजादी के 72 साल भी चरखे की आज उतनी जरूरत है,जितनी आजादी से पहले जरूरत थी। मौजूदा समय मंे चरखा कई परिवारांे की आजीविका चला रहा है। खादी के साथ चरखे को मजबूत करने की दिशा मंे वृहद स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चैयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने गुरूवार को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र के उदघाटन एवं इलेक्ट्रिक चाक तथा न्यू माडल चरखा वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे यह बात कही।
                खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चैयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि महिलाआंे को घर बैठे रोजगार मिल सके। इसके लिए खादी आयोग के माध्यम से उनको चरखे वितरित किए गए है। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री का यह सपना है कि प्रत्येक महिला का हाथ मजबूत हो। खादी को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे है, इसकी वजह से खादी की ग्रोथ 6.6 प्रतिशत से बढकर 32 फीसदी हो गई है। उन्हांेने कहा कि जब खादी को बढावा मिलता है तो गांव मंे दूरदराज बैठे व्यक्तियों को काम मिलता है। उन्होंने कहा कि उनको इस बात की खुशी है कि जिन 100 महिलाआंे को चरखे वितरित किए गए है, उनके परिवारांे को रोजगार मिलेगा। उन्हांेने आगामी दिनांे मंे 500 एमएमसी ऊनी चरखे एवं 500 इलेक्ट्रिक चाक वितरित करवाने का भरोसा दिलाया। उन्हांेने घोषणा की कि बाड़मेर मंे जो भी खादी का उत्पादन होगा, उसको खादी ग्रामोद्योग भवन, नई दिल्ली, कलकत्ता तथा अन्य भवनों पर बिक्री के लिए भिजवा दिया जाएगा। इससे उत्पादित माल को बिक्री करने की समस्या नहीं होगी। उन्हांेने बताया कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से कुम्हार सशक्तिकरण योजना चलाई जा रही है। इसके तहत कुम्हार परिवारांे को इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए जा रहे है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मंे सुधार होने के साथ काम करने मंे आसानी हुई है। उन्हांेने कि आगामी दिनांे मंे 70 हजार हनी बाक्स वितरित किए जाएंगे। इससे मधुमक्खी पालन के जरिए शहद का उत्पादन हो सकेगा। उन्हांेने कहा कि गांधी जी ने सपना देखा था कि खादी के साथ-साथ ग्रामोद्योग की तरक्की हो। ऐसे मंे खादी और ग्रामोद्योग आयोग की तरफ से छोटे-छोटे गांवांे में लूम, चाक और हनी मिशन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे है। आयोग का प्रयास है कि बाडमेर एवं जैसलमेर जिले में जो किसान जीरा एवं अनार की खेती कर रहे हैं उनको हनी मिशन के तहत बी-बॉक्स दिये जायेगें, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय मिल सके। राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे खादी और ग्रामोेद्योग आयोग के अधिकाधिक कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। उन्हांेने कहा कि नई पीढी को इन कार्यक्रमों से जोड़ने तथा विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों के लिए राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड को धन राशि दी जाए। उन्होंने मनरेगा को राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से जोड़ने का अनुरोध किया। उन्हांेने कहा कि मंडलीय निदेशक बीकानेर ने आयोग में कार्यभार ग्रहण करने के बाद खादी को बढ़ावा देने की दिशा मंे अच्छा प्रयास किया है। मंडलीय निदेशक बद्रीलाल मीना ने विभागीय योजनाआंे की विस्तार से जानकारी दी। समारोह मंे 100 कतिनांे को एनएमसी चरखे एवं 60 कुम्भकारों को इलेक्ट्रिक चाक का वितरण किया गया इस दौरान बिड़ाल गु्रप के नरेन्द्र जगेटिया समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इससे पहले खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना, राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई तथा मंडलीय निदेशक बद्रीलाल मीना ने फीता काटकर बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के अंत मंे सहायक निदेशक महेश सागर ने सबका आभार जताया।

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

ऋण माफी शिविरों का आयोजन गुरूवार 7 फरवरी से


                बाड़मेर, 06 फरवरी। बाड़मेर जिले में गुरूवार से राजस्थान सहकारी फसली ऋण माफी योजना के तहत ऋण माफी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले में प्रथम चरण में गुरूवार बायतु पनजी, 8 को राणीगांव एवं रामसीन तथा 9 फरवरी को तारातरा एवं पादरडी में ऋण माफी शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरांे के आयोजन के संबंध मंे पूर्व तैयारियांे एवं समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला कलक्टर ने दी बाड़मेर सेंट्रल को आपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं अन्य स्टाफ को मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशन मंे ऋण माफी शिविरांे का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

चार पंचायत समितियों में 70 युवाओं का चयन


3 से 10 फरवरी तक आयोजित एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आज पांचवा दिन

                बाड़मेर, 06 फरवरी। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एस.आई.एस. द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवको को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर चयन हेतु जिले की आठ पंचायत समितियों में एक दिवसीय भर्ती कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।
                एस.एस.सी.आई.एस.आई.एस. ट्रेनिंग एकेडमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि  बाड़मेर जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर पंचायत समिति स्तर पर आगामी 3 से 10 फरवरी तक एक दिवसीय भर्ती कैम्प के माध्यम से चयनित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि अब तक पंचायत समिति बालोतरा में 37 युवाओं ने भाग लिया जिसमें से 18 युवाओं को चयनित किया गया है। इसी तरह धोरीमन्ना मे 66 में से 30, चौहटन में 45 में से 15 तथा शिव में 40 में से 8 युवाओं को चयनित किया गया है। उन्होने बतया कि इसी क्रम में बायतू में 7 फरवरी, गड़रारोड में 8 फरवरी, समदड़ी में 9 फरवरी एवं बाड़मेर में 10 फरवरी को प्रातः 10 से सांय 4 बजे तक एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
                उन्होने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 से 35 वर्ष, न्यूनतम 10वीं पास, 170 से.मी. लम्बाई, वजन 55 कि.ग्रा., सीना 80 से 85 सेमी. एवं शारिरीक रूप से स्वस्थ्य होना आवश्यक है। निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने पर सफल अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन भर्ती स्थल पर किया जाकर एक माह के प्रशिक्षण के पश्चात स्थाई नौकरी दी जाएगी। उन्होने बताया कि सफल अभ्यर्थियों को ऐतिहासिक, औद्योगिक एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों पर नौकरी दी जाएगी।

55 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाड़मेर, 06 फरवरी। अग्नि पीड़ित को उपखंड अधिकारी की अभिशंषा पर 55 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पोकरासर निवासी उदाराम को आकाशीय बिजली गिरने से पशु क्षति होने पर 55 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृति की है।

खादी और ग्रामोद्योग आयोग के बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन गुरूवार को


                बाड़मेर, 06 फरवरी। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की ओर से बाड़मेर स्थित क्षेत्रीय सीमा विकास कार्यालय में बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ होगा।
                खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना गुरूवार को प्रातः 11 बजे नेहरू नगर, आदर्श स्टेडियम के पास स्थित क्षेत्रीय सीमा विकास कार्यालय, बाड़मेर में बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जसवन्तसिंह विश्नोई समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में खादी ग्रामोद्योग आयोग, बीकानेर के मण्डलीय निदेशक बी एल मीना एवं उत्तर क्षेत्र के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यनारायण शुक्ला भी मौजूद रहेंगे। खादी ग्रामोद्योग आयोग बीकानेर के मंडलीय निदेशक बी.एल.मीना ने बताया कि उद्घाटन समारोह के बाद आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक पोर्ट्स चाक एवं नए मॉडल के चरखे वितरित करेंगे। इससे उनके कार्य की गुणवत्ता और मात्रा को बढाने में सहायता मिलेगी।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया राहत गतिविधियांे के प्रस्तावांे का अनुमोदन


जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक मंे राहत गतिविधियांे के संबंध मंे हुआ विचार-विमर्श

                बाड़मेर, 06 फरवरी। जिला मुख्यालय पर बुधवार को आयोजित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक मंे राहत गतिविधियांे के प्रस्तावांे का अनुमोदन किया गया। इस दौरान विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने जिले मंे अकाल की स्थिति से प्रभावित इलाकांे मंे चारे एवं पानी की पुख्ता व्यवस्था करने की जरूरत जताई।
                जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के दौरान गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन एवं जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने प्रभावित इलाकांे मंे जलापूर्ति शुरू करवाने एवं पशुआंे के लिए पशु शिविर एवं चारा डिपो खोलने की जरूरत जताई। उन्हांेने कहा कि पर्याप्त तादाद मंे पशु शिविर प्रारंभ किए जाए, ताकि असहाय एवं आवारा पशुआंे को बचाया जा सके। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने संवत 2075 के दौरान जिले मंे संचालित की जाने वाली राहत गतिविधियांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि इन प्रस्तावांे को राज्य सरकार को भिजवाया जा रहा है, जहां से स्वीकृति मिलते ही राहत गतिविधियां प्रारंभ कर दी जाएगी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक मंे अभाव संवत 2075 के दौरान संचालित की जाने वाली राहत गतिविधियांे मंे पशु संरक्षण के लिए गौशालाआंे को पशु शिविर घोषित करने, असहाय एवं आवारा पशुआंे के लिए पशु शिविर खोलने, पशुपालकांे को अनुदानित दरांे पर चारा उपलब्ध करवाने के लिए चारा डिपो खोलने, पेयजल के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से प्रेषित किए गए प्रस्तावांे के अनुमोदन एवं अभाव संवत 2074 मंे करवाए गए पेयजल परिवहन के विरूद्व होने वाले व्यय का अनुमोदन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.पी.सोनी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवा, सोनाराम बेनिवाल समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अभावग्रस्त गांवांे मंे राहत गतिविधियां : अभाव संवत 2075 के दौरान बाड़मेर जिले के समस्याग्रस्त एवं अभावग्रस्त गांवों मंे पेयजल परिवहन किया जाएगा। इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने उपखंड स्तरीय कमेटी के माध्यम से पेयजल परिवहन करवाने के प्रस्ताव प्रेषित किए है। इसके तहत मार्च माह तक 693 स्थानांे एवं अप्रैल से जुलाई तक 1303 स्थानांे पर पेयजल परिवहन किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह गौशालाआंे को पशु शिविर घोषित करने, अभावग्रस्त गांवों मंे पशु शिविर एवं चारा डिपो खोलने की कार्यवाही राज्य सरकार के निर्देशानुसार की जाएगी।

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019

ऋण माफी शिविरों का आयोजन 7 से 9 फरवरी तक

शिविरों में प्रभारी मंत्री भी उपस्थित रहेंगे

बाड़मेर, 05 फरवरी। बाड़मेर जिले में 7 से 9 फरवरी तक राजस्थान सहकारी फसली ऋण माफी योजना,2019 के तहत ऋण माफी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले में प्रथम चरण में 7 फरवरी को बायतु पनजी, 8 को राणीगांव एवं रामसीन तथा 9 फरवरी को तारातरा एवं पादरडी में ऋण माफी शिविर आयोजित होंगे। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री बी डी कल्ला ऋण माफी शिविरो में उपस्थित रहेंगे।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...