मंगलवार, 12 फ़रवरी 2019

श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाडा

प्रबन्धकारिणी की प्रथम बैठक 19 को

बाडमेर, 12 फरवरी। श्री मल्लीनाथ पशुमेला तिलवाडा वर्ष 2019 की प्रबन्धकारिणी की प्रथम बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 19 फरवरी को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयाजित की जाएगी। 
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अमीलाल सहारण ने बताया कि उक्त बैठक में मेले की तिथियों का निर्धारण, राशन, चारा, जल एवं विद्युत व्यवस्था तथा परिवहन व्यवस्थाइत्यादि पर चर्चा की जाएगी।

यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक 18 को

बाडमेर, 12 फरवरी। जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 18 फरवरी को सायं 5 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित दिनांक एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

विकास कार्य स्वीकृत करवाने के साथ प्राथमिकता से श्रमिक नियोजित करेंःगुप्ता

मनरेगा के तहत कार्य प्रारंभ होने की तिथि से तीन पूर्व मस्टररोल जारी करने के निर्देश

बाड़मेर, 12 फरवरी। राज्य सरकार 100 दिवसीय कार्य योजना के अनुसार चारागाह विकास, खेल मैदान, श्मशान घाट एवं माडल तालाब के कार्य स्वीकृत करवाने के लिए प्रस्ताव भिजवाएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत मंे प्रदेश के औसत श्रमिक नियोजन के अनुरूप न्यूनतम 262 श्रमिक आवश्यक रूप से नियोजित किए जाए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए विकास अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि 18 फरवरी तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्राथमिकता से विकास कार्यों की स्वीकृतियां जारी करवाना सुनिश्चित्त करवाएं। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिस ग्राम पंचायत मंे श्रमिक नियोजन के लिए पर्याप्त मात्रा मंे विकास कार्य स्वीकृत नहीं है। उस ग्राम पंचायत से विकास कार्य स्वीकृत करने के लिए प्रस्ताव भिजवाएं। जिला कलक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत स्वीकृत कार्याें के मस्टररोल पखवाड़ा शुरू होने से तीन पहले जारी करने के निर्देश दिए। ताकि कार्य स्थल पर मस्टररोल पहुंचने के साथ रोजगार की मांग करने वाले श्रमिकांे को नियोजित करने मंे सहुलियत हो। उन्हांेने कहा कि विकास कार्यों की स्वीकृति मेें ढि़लाई बरतने वाले अधिकारियों के विरूद्व कार्रवाई की जाएगी। उन्हांेने ग्रामीण विकास योजनाआंे के क्रियान्वयन मंे जनवरी माह मंे बाड़मेर जिले की रैंकिंग द्वितीय स्थान पर रहने पर विकास अधिकारियांे को बधाई दी।जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए सेड़वा, शिव, सिवाना समेत अन्य पंचायत समितियांे के विकास अधिकारियांे को अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने जीपीडीपी प्लान आयोजना समिति की बैठक से पूर्व भिजवाने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान ग्रामीण विकास योजनाआंे की विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं में गति लाने के भी निर्देश दिए गए। 

सोमवार, 11 फ़रवरी 2019

जिला स्तरीय जन सुनवाई 14 को


                बाड़मेर, 11 जनवरी। आमजन की परिवेदनाआंे की सुनवाई एवं समस्याआंे के समाधान के लिए जिला मुख्यालय पर एक दिवसीय जन सुनवाई का आयोजन इस माह के द्वितीय गुरूवार 14 फरवरी को प्रातः 11 बजे से जिला कलक्टर कार्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे किया जाएगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे संबंधित अधिकारियांे को उपस्थित होकर जिला कलक्टर के निर्देशानुसार परिवेदनाआंे एवं समस्याआंे का निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी तरह जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ अटल सेवा केन्द्र में आयोजित की जाएगी।

जिला कलक्टर की रामसर का कुंआ मंे रात्रि चौपाल मंगलवार को


                बाड़मेर, 11 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता मंगलवार को रामसर का कुंआ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे। इस दौरान आमजन की समस्याआंे के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 12 फरवरी को बाड़मेर आगोर कलस्टर की रामसर का कुंआ ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे को मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हांेने बताया कि रात्रि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

ऋण माफी के लिए आधार एवं मोबाइल नंबर सत्यापित होना जरूरी


                बाड़मेर, 11 फरवरी। राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना 2019 से लाभांवित होने के लिए किसानांे का आधार एवं मोबाइल नंबर सत्यापित होना जरूरी है। किसान ई-मित्र पर जाकर आधार एवं मोबाइल नंबर का सत्यापन कर सकते है।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि कोई भी पात्र किसान ऋण माफी के लाभ से वंचित नहीं रहे और कोई भी अपात्र किसान किसी पात्र किसान की राशि को नहीं हड़प सके। इसके लिए बैंक की ओर से पात्र किसान का आधार एवं मोबाइल आधारित सत्यापन करवाया जा रहा है। उनके मुताबिक इसके लिए किसान के पास आधार नंबर एवं आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना जरूरी है। यदि किसी किसान के पास आधार नंबर नहीं है तो नजदीकी आधार केन्द्र पर जाकर अपना आधार के लिए पंजीयन करवा लें। इसके उपरांत आधार केन्द्र की ओर से जारी पंजीयन आईडी को बैंक शाखा पर प्रस्तुत करने पर ऐसे किसान को उनकी पात्रता के अनुसार इस योजना में शामिल कर लिया जाएगा। उन्हांेने बताया कि योजना के दायरे में आने वाले किसान से योजना की पात्रता पूर्ण करने के संबंध में सादे कागज पर स्व प्रमाणित शपथ पत्र लिया जाएगा। किसान की ओर से दिए जाने वाले शपथ पत्र को राजस्थान स्टाम्प अधिनियम, 1998 के तहत स्टाम्प शुल्क से मुक्त कर दिया है। उनके मुताबिक जिन पात्र किसानों की मृत्यु हो चुकी है, उन किसानों की ऋण माफी के लिए उनके वारिसान को किसान का सक्षम स्तर से जारी मृत्यु प्रमाण पत्र पेश करना होगा तथा विधिक वारिसान का आधार सत्यापन कर किसान को योजना के तहत लाभांवित किया जाएगा।

3.90 लाख किसानांे के खातांे मंे कृषि आदान अनुदान के 387 करोड़ हस्तांतरित


पहली मर्तबा जिस संवत मंे खराबा हुआ, उसी संवत मंे काश्तकारांे के खातांे मंे हस्तांतरित हुई राशि

                बाड़मेर, 11 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे 3 लाख 90 हजार 590 किसानांे के खातांे मंे कृषि आदान अनुदान के 387 करोड़ 40 लाख 54 हजार रूपए जमा करा दिए गए है। पहली मर्तबा जिस संवत मंे खराबा हुआ है उसी संवत मंे अनुदान की राशि किसानांे के खातांे मंे हस्तातंरित की गई है।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे 75 से 100 फीसदी खराबे वाली 13 तहसीलांे के 1 लाख 19 हजार 827 काश्तकारांे के खातांे मंे 66 करोड़ 35 लाख एवं 1 लाख 96 हजार 216 अन्य किसानांे के खातांे मंे 252.47 करोड़ रूपए कृषि आदान अनुदान के रूप मंे हस्तांतरित किए गए है। उन्हांेने बताया कि 50 से 75 फीसदी खराबे वाली 11 तहसीलांे के 26182 लघु सीमांत काश्तकारांे के खातांे मंे 11 करोड़ 75 लाख एवं 10 तहसीलांे के 46 हजार 69 किसानांे के खातांे मंे 55 करोड़ 70 लाख रूपए हस्तांतरित किए गए है। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि 33 से 50 फीसदी खराबे वाली 4 तहसीलांे के 2296 काश्तकारांे के खातों मंे 1 करोड़ 14 लाख रूपए हस्तांतरित किए गए है। उल्लेखनीय है कि अभाव संवत 2075 के दौरान खरीफ फसल मंे खराबा होने पर आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग ने बाड़मेर जिले के 2694 राजस्व गांवांे को गंभीर एवं 47 राजस्व गांवांे को मध्यम सूखाग्रस्त घोषित किया था। जिला प्रशासन ने किसानों को त्वरित राहत देने के लिए प्राथमिकता से प्रभावित किसानांे की सूचियां तैयार करवाकर राज्य सरकार को भिजवाई थी। जहां से कृषि आदान अनुदान की राशि प्राप्त होते ही तत्काल किसानांे के खातांे मंे हस्तातंरित की गई है।

स्वाइन फ्लू की डोर टू डोर स्क्रीनिंग का कार्य तीन दिन मंे पूरा करें : गुप्ता


कलेवा योजना मंे अनियमिताआंे की शिकायत की जांच के लिए कमेटी गठित

                बाड़मेर, 11 फरवरी। डोर टू डोर स्वाइन फ्लू की स्क्रीनिंग का कार्य आवश्यक रूप से तीन दिनांे मंे पूरा कर लिया जाए। स्क्रीनिंग एवं उपचार के प्रति विशेष गंभीरता बरतने के साथ स्वाइन फ्लू के लक्षण प्रतीत होने पर संबंधित मरीज को तत्काल टेमी फ्लू दी जाए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियांे को निर्देशित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि स्वाइन फ्लू की रोकथाम गतिविधियों, उपचार एवं घर-घर स्क्रीनिंग करने के कार्य की प्रभावी मोनेटरिंग के साथ शत-प्रतिशत क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। इसमंे किसी तरह कौताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्हांेने जिले मंे स्वाइन फ्लू की स्थिति एवं रोकथाम संबंधित गतिविधियांे की विस्तार से जानकारी ली। जिला कलक्टर गुप्ता ने राजश्री योजना एवं दिव्यांगांे को प्रमाण पत्र जारी करने की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश जारी किए कि संबंधित एएनएम को लक्ष्य आवंटित कर आवश्यक दस्तावेज संकलित करवाएं,ताकि लाभार्थियांे को प्रथम किश्त जारी की जा सके। उन्हांेने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पिछली साप्ताहिक बैठक मंे दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देशांे के अनुरूप प्रगति नहीं लाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि दिव्यांगांे को प्राथमिकता से प्रमाण पत्र जारी किए जाए, ताकि उनको पेंशन समेत अन्य जन कल्याणकारी योजनाआंे का लाभ मिल सके। उन्हांेने सब सेंटरांे पर जांच के लिए उपलब्ध उपकरणांे की उपलब्धता संबंधित सूचना आगामी साप्ताहिक समीक्षा बैठक मंे प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर गुप्ता ने कलेवा योजना संबंधित शिकायत की जांच के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी एवं कोषाधिकारी की दो सदस्यीय टीम गठित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने जलदाय योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए हैंडपंप खुदाई के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि अगर ठेकेदार सही काम नहीं कर रहे है तो उनको नोटिस जारी किए जाए। उन्हांेने सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित कार्याें के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमंे पेयजल से जुड़े कार्याें को प्राथमिकता दी जाए। जिला कलक्टर ने उज्जवला योजना, पालनहार योजना, पेंशन समेत अन्य योजनाआंे की जन कल्याणकारी योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, डी.पी.सोनी, जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्र सिंह राठौड़, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विद्युत कार्य पूर्ण होने संबंधित प्रमाण पत्र देने के निर्देश : जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने निर्देश दिए है कि अधिशाषी अभियंता दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत जिन गांवांे मंे विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो चुका है। उनके बारे मंे कार्य पूर्ण होने संबंधित प्रमाण पत्र जारी करें। उनकी ओर से इसकी सत्यता की जांच कराई जाएगी। अगर इस दौरान नियमांे मंे पात्र परिवार विद्युत कनेक्शन से वंचित पाया गया तो संबंधित अधिशाषी अभियंता को चार्जशीट जारी की जाएगी।





गुरुवार, 7 फ़रवरी 2019

बाल वाहिनी की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को


                बाड़मेर, 07 फरवरी। बाल वाहिनी की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम ने बताया कि इस बैठक मंे पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली बाल वाहिनी की त्रैमासिक बैठक मंे निजी विद्यालयांे के संस्था प्रधानांे को आमंत्रित किया गया है। इस दौरान बाल वाहिनी संचालन के बारे मंे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

रेलवे समपार सी 327 एवं 328 शुक्रवार को आंशिक बंद रहेगा


                बाड़मेर, 07 फरवरी। बाड़मेर जसाई खंड मंे सीएसएम मेकनाइज्ड विधि के जरिए रेलवे ट्रेक के रखरखाव का कार्य चल रहा है। इसके तहत रेलवे समपार संख्या सी 327 एवं सी 328 पर भी पैकिंग कार्य किया जाना है। उत्तर पश्चिमी रेलवे के सहायक मंडल अभियंता ने बताया कि 8 फरवरी को पैकिंग कार्य के कारण रेलवे समपार संख्या सी 327 एवं सी 328 आंशिक रूप से बंद रहेगा।

ऋण माफी शिविरांे का आगाज, किसानांे को बांटे ऋण माफी प्रमाण पत्र


बाड़मेर मंे शुक्रवार को रामसीन एवं राणीगांव मंे आयोजित होंगे ऋण माफी शिविर

                बाड़मेर, 07 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना 2019 के तहत ग्राम सेवा सहकारी समिति बायतू पनजी से ऋण माफी शिविरांे की शुरूआत हुई। इस दौरान 79 किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। ऋण माफी प्रमाण पत्र मिलने से किसानांे के चेहरे खिल उठे।
                राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना-2019 के प्रथम चरण के तहत गुरूवार को बायतू पनजी मंे आयोजित ऋण माफी शिविर के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने 79 किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने घोषणा पत्र के अनुसार किसानों का ऋण माफ करने का कार्य किया है। उन्होंने राजस्थान की वर्तमान सरकार को किसान हितैषी बताते हुए कहा कि सरकार किसानों की आय बढाने तथा किसान एवं आम नागरिक की खुषहाली के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि अब गरीबों को मिलने वाला गेहूं एक रूपए  किलो में दिया जाएगा। एक मार्च से बेरोजगारी भत्ता तीन हजार रूपए मिलेगा। उन्होंने सरकार को जन हितैषी एवं आम आदमी के सुख दुख में भागीदार रहने वाली बताते हुए कहा कि बेटा एवं बेटी को समान माने। साथ ही दोनांे को आवष्यक रूप से षिक्षा से जोड़े।
                जिला कलक्टर हिमांषु गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देषानुसार किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित किए जा रहे है। उन्हांेने कहा कि यह बेहद खुषी की बात है कि बायतू पनजी से इस अभियान की शुरूआत हुई है। उन्हांेने कहा कि जिले की 283 ग्राम सेवा सहकारी समितियांे मंे ऋण माफी षिविरांे का आयोजन किया जाएगा। उन्हांेने इस दौरान किसान ताजाराम को सबसे अधिक ऋण 96794 रूपए माफ होने के लिए व्यक्तिषः षुभकामनाएं दी। समारोह के दौरान प्रधान गेरोदेवी, सरपंच जीयो देवी, पूर्व प्रधान सिमरथाराम,पूर्व सरपंच खेताराम,तहसीलदार ममता लहूआ, विकास अधिकारी अमित चौधरी,मनीष चौधरी समेत दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक लिमिटेड के अधिकारी एवं जन प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
रामसीन एवं राणीगांव मंे षिविर आज : राजस्थान फसली ऋण माफी योजना के तहत शुक्रवार को रामसीन एवं राणीगांव मंे ऋण माफी शिविरों का आयोजन होगा।

अग्नि पीड़ित चार परिवारों को 72 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत


जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक दिन मंे स्वीकृत की आर्थिक सहायता

                बाड़मेर, 07 फरवरी। जिला प्रशासन ने भूरटिया गांव मंे बुधवार को हुए अग्निकांड के पीड़ित परिवार को तत्काल राहत प्रदान करने के लिए 72700 रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृति की है।
                भूरटिया गांव मंे बुधवार को हुई आगजनी मंे चार परिवारों को नुकसान हुआ था।  इस पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को इन परिवारों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए 72 हजार 700 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की। इस आगजनी में रेशमाराम की 13 बकरियांे की मौत हो गई थी। इसके अलावा आवासीय एवं घरेलू सामान की क्षति हुई।
                उपखंड अधिकारी की अभिशंषा पर उसको 49 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।  इसी तरह रिडमल राम , गोमदा राम एवं कुंपा राम को आवासीय क्षति होने एवं घरेलू सामान का नुकसान होने पर 7900-7900 कुल 23700 रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

सरहदी लोगांे को खादी से जोड़ा जाएगा : सक्सेना


                बाड़मेर, 07 फरवरी। सरहदी इलाकांे मंे रहने वाले लोगांे को खादी से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा मंे विशेष प्रयास किए जा रहे है। बाड़मेर जिले मंे करीब 1200 चरखों की आवश्यकता महसूस की जा रही है। हमारा प्रयास रहेगा कि कतिनांे को चरखे उपलब्ध करवाए जाए। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चैयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने गुरूवार को पत्रकारांे से बातचीत के दौरान यह बात कही।
                खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चैयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि गांधी जी का सपना था कि खादी के जरिए हर हाथ को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। शुरूआती दौर मंे बाड़मेर जिले मंे 100 चरखे वितरित किए गए है। उन्हांेने कहा कि उनकी मंशा है कि महिलाआंे को घर बैठे रोजगार मिल सके। इससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ वे अपने परिवार का आसानी से गुजारा चला सकेगी। उन्हांेने बताया कि कुम्हार सशक्तिकरण योजना के तहत इलेक्ट्रिक चाक उपलब्ध कराया गया है। खादी को डिजाइनिंग से जोड़कर मौजूदा समय की जरूरत के मुताबिक उत्पाद बनाए जा रहे है। मौजूदा समय मंे हर तबके मंे खादी को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी का नतीजा है कि रोजाना 1400 से 1500 मोदी जैकेट की बिक्री हो रही है। खादी को मार्केट की डिमांड के अनुसार जोड़ने के साथ खादी से जुड़ी गांधी जी की धरोहरांे को संरक्षित किया जा रहा है।

आजादी के 72 साल बाद भी चरखे की जरूरत : सक्सेना


बहुउददेश्यीय प्रशिक्षण केन्द्र के उदघाटन के साथ इलेक्ट्रिक चाक एवं न्यू माडल चरखे वितरित

                बाड़मेर, 07 फरवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने आजादी से हथियार के रूप मंे चरखा दिया था। आजादी के 72 साल भी चरखे की आज उतनी जरूरत है,जितनी आजादी से पहले जरूरत थी। मौजूदा समय मंे चरखा कई परिवारांे की आजीविका चला रहा है। खादी के साथ चरखे को मजबूत करने की दिशा मंे वृहद स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चैयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने गुरूवार को खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र के उदघाटन एवं इलेक्ट्रिक चाक तथा न्यू माडल चरखा वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप मंे यह बात कही।
                खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के चैयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि महिलाआंे को घर बैठे रोजगार मिल सके। इसके लिए खादी आयोग के माध्यम से उनको चरखे वितरित किए गए है। उन्हांेने कहा कि प्रधानमंत्री का यह सपना है कि प्रत्येक महिला का हाथ मजबूत हो। खादी को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे है, इसकी वजह से खादी की ग्रोथ 6.6 प्रतिशत से बढकर 32 फीसदी हो गई है। उन्हांेने कहा कि जब खादी को बढावा मिलता है तो गांव मंे दूरदराज बैठे व्यक्तियों को काम मिलता है। उन्होंने कहा कि उनको इस बात की खुशी है कि जिन 100 महिलाआंे को चरखे वितरित किए गए है, उनके परिवारांे को रोजगार मिलेगा। उन्हांेने आगामी दिनांे मंे 500 एमएमसी ऊनी चरखे एवं 500 इलेक्ट्रिक चाक वितरित करवाने का भरोसा दिलाया। उन्हांेने घोषणा की कि बाड़मेर मंे जो भी खादी का उत्पादन होगा, उसको खादी ग्रामोद्योग भवन, नई दिल्ली, कलकत्ता तथा अन्य भवनों पर बिक्री के लिए भिजवा दिया जाएगा। इससे उत्पादित माल को बिक्री करने की समस्या नहीं होगी। उन्हांेने बताया कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग की ओर से कुम्हार सशक्तिकरण योजना चलाई जा रही है। इसके तहत कुम्हार परिवारांे को इलेक्ट्रिक चाक वितरित किए जा रहे है। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति मंे सुधार होने के साथ काम करने मंे आसानी हुई है। उन्हांेने कि आगामी दिनांे मंे 70 हजार हनी बाक्स वितरित किए जाएंगे। इससे मधुमक्खी पालन के जरिए शहद का उत्पादन हो सकेगा। उन्हांेने कहा कि गांधी जी ने सपना देखा था कि खादी के साथ-साथ ग्रामोद्योग की तरक्की हो। ऐसे मंे खादी और ग्रामोद्योग आयोग की तरफ से छोटे-छोटे गांवांे में लूम, चाक और हनी मिशन को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे है। आयोग का प्रयास है कि बाडमेर एवं जैसलमेर जिले में जो किसान जीरा एवं अनार की खेती कर रहे हैं उनको हनी मिशन के तहत बी-बॉक्स दिये जायेगें, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय मिल सके। राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे खादी और ग्रामोेद्योग आयोग के अधिकाधिक कार्यक्रम चलाने की जरूरत है। उन्हांेने कहा कि नई पीढी को इन कार्यक्रमों से जोड़ने तथा विभिन्न प्रशिक्षण केन्द्रों के लिए राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड को धन राशि दी जाए। उन्होंने मनरेगा को राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड से जोड़ने का अनुरोध किया। उन्हांेने कहा कि मंडलीय निदेशक बीकानेर ने आयोग में कार्यभार ग्रहण करने के बाद खादी को बढ़ावा देने की दिशा मंे अच्छा प्रयास किया है। मंडलीय निदेशक बद्रीलाल मीना ने विभागीय योजनाआंे की विस्तार से जानकारी दी। समारोह मंे 100 कतिनांे को एनएमसी चरखे एवं 60 कुम्भकारों को इलेक्ट्रिक चाक का वितरण किया गया इस दौरान बिड़ाल गु्रप के नरेन्द्र जगेटिया समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इससे पहले खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना, राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई तथा मंडलीय निदेशक बद्रीलाल मीना ने फीता काटकर बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के अंत मंे सहायक निदेशक महेश सागर ने सबका आभार जताया।

बुधवार, 6 फ़रवरी 2019

ऋण माफी शिविरों का आयोजन गुरूवार 7 फरवरी से


                बाड़मेर, 06 फरवरी। बाड़मेर जिले में गुरूवार से राजस्थान सहकारी फसली ऋण माफी योजना के तहत ऋण माफी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले में प्रथम चरण में गुरूवार बायतु पनजी, 8 को राणीगांव एवं रामसीन तथा 9 फरवरी को तारातरा एवं पादरडी में ऋण माफी शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरांे के आयोजन के संबंध मंे पूर्व तैयारियांे एवं समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला कलक्टर ने दी बाड़मेर सेंट्रल को आपरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं अन्य स्टाफ को मुख्य कार्यकारी अधिकारी के निर्देशन मंे ऋण माफी शिविरांे का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

चार पंचायत समितियों में 70 युवाओं का चयन


3 से 10 फरवरी तक आयोजित एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आज पांचवा दिन

                बाड़मेर, 06 फरवरी। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एस.आई.एस. द्वारा ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवको को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर चयन हेतु जिले की आठ पंचायत समितियों में एक दिवसीय भर्ती कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है।
                एस.एस.सी.आई.एस.आई.एस. ट्रेनिंग एकेडमी उदयपुर के भर्ती अधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि  बाड़मेर जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर पंचायत समिति स्तर पर आगामी 3 से 10 फरवरी तक एक दिवसीय भर्ती कैम्प के माध्यम से चयनित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि अब तक पंचायत समिति बालोतरा में 37 युवाओं ने भाग लिया जिसमें से 18 युवाओं को चयनित किया गया है। इसी तरह धोरीमन्ना मे 66 में से 30, चौहटन में 45 में से 15 तथा शिव में 40 में से 8 युवाओं को चयनित किया गया है। उन्होने बतया कि इसी क्रम में बायतू में 7 फरवरी, गड़रारोड में 8 फरवरी, समदड़ी में 9 फरवरी एवं बाड़मेर में 10 फरवरी को प्रातः 10 से सांय 4 बजे तक एक दिवसीय भर्ती कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
                उन्होने बताया कि आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 20 से 35 वर्ष, न्यूनतम 10वीं पास, 170 से.मी. लम्बाई, वजन 55 कि.ग्रा., सीना 80 से 85 सेमी. एवं शारिरीक रूप से स्वस्थ्य होना आवश्यक है। निर्धारित मापदण्ड पूर्ण करने पर सफल अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन भर्ती स्थल पर किया जाकर एक माह के प्रशिक्षण के पश्चात स्थाई नौकरी दी जाएगी। उन्होने बताया कि सफल अभ्यर्थियों को ऐतिहासिक, औद्योगिक एवं मल्टीनेशनल क्षेत्रों पर नौकरी दी जाएगी।

55 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाड़मेर, 06 फरवरी। अग्नि पीड़ित को उपखंड अधिकारी की अभिशंषा पर 55 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने पोकरासर निवासी उदाराम को आकाशीय बिजली गिरने से पशु क्षति होने पर 55 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृति की है।

खादी और ग्रामोद्योग आयोग के बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन गुरूवार को


                बाड़मेर, 06 फरवरी। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की ओर से बाड़मेर स्थित क्षेत्रीय सीमा विकास कार्यालय में बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र प्रारंभ होगा।
                खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना गुरूवार को प्रातः 11 बजे नेहरू नगर, आदर्श स्टेडियम के पास स्थित क्षेत्रीय सीमा विकास कार्यालय, बाड़मेर में बहुउद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जसवन्तसिंह विश्नोई समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में खादी ग्रामोद्योग आयोग, बीकानेर के मण्डलीय निदेशक बी एल मीना एवं उत्तर क्षेत्र के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यनारायण शुक्ला भी मौजूद रहेंगे। खादी ग्रामोद्योग आयोग बीकानेर के मंडलीय निदेशक बी.एल.मीना ने बताया कि उद्घाटन समारोह के बाद आयोग के अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना लाभार्थियों को इलेक्ट्रिक पोर्ट्स चाक एवं नए मॉडल के चरखे वितरित करेंगे। इससे उनके कार्य की गुणवत्ता और मात्रा को बढाने में सहायता मिलेगी।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने किया राहत गतिविधियांे के प्रस्तावांे का अनुमोदन


जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक मंे राहत गतिविधियांे के संबंध मंे हुआ विचार-विमर्श

                बाड़मेर, 06 फरवरी। जिला मुख्यालय पर बुधवार को आयोजित जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक मंे राहत गतिविधियांे के प्रस्तावांे का अनुमोदन किया गया। इस दौरान विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने जिले मंे अकाल की स्थिति से प्रभावित इलाकांे मंे चारे एवं पानी की पुख्ता व्यवस्था करने की जरूरत जताई।
                जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के दौरान गुड़ामालानी विधायक हेमाराम चौधरी, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन एवं जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल ने प्रभावित इलाकांे मंे जलापूर्ति शुरू करवाने एवं पशुआंे के लिए पशु शिविर एवं चारा डिपो खोलने की जरूरत जताई। उन्हांेने कहा कि पर्याप्त तादाद मंे पशु शिविर प्रारंभ किए जाए, ताकि असहाय एवं आवारा पशुआंे को बचाया जा सके। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने संवत 2075 के दौरान जिले मंे संचालित की जाने वाली राहत गतिविधियांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि इन प्रस्तावांे को राज्य सरकार को भिजवाया जा रहा है, जहां से स्वीकृति मिलते ही राहत गतिविधियां प्रारंभ कर दी जाएगी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक मंे अभाव संवत 2075 के दौरान संचालित की जाने वाली राहत गतिविधियांे मंे पशु संरक्षण के लिए गौशालाआंे को पशु शिविर घोषित करने, असहाय एवं आवारा पशुआंे के लिए पशु शिविर खोलने, पशुपालकांे को अनुदानित दरांे पर चारा उपलब्ध करवाने के लिए चारा डिपो खोलने, पेयजल के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से प्रेषित किए गए प्रस्तावांे के अनुमोदन एवं अभाव संवत 2074 मंे करवाए गए पेयजल परिवहन के विरूद्व होने वाले व्यय का अनुमोदन किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.पी.सोनी, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियंता हजारीराम बालवा, सोनाराम बेनिवाल समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
अभावग्रस्त गांवांे मंे राहत गतिविधियां : अभाव संवत 2075 के दौरान बाड़मेर जिले के समस्याग्रस्त एवं अभावग्रस्त गांवों मंे पेयजल परिवहन किया जाएगा। इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने उपखंड स्तरीय कमेटी के माध्यम से पेयजल परिवहन करवाने के प्रस्ताव प्रेषित किए है। इसके तहत मार्च माह तक 693 स्थानांे एवं अप्रैल से जुलाई तक 1303 स्थानांे पर पेयजल परिवहन किया जाना प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह गौशालाआंे को पशु शिविर घोषित करने, अभावग्रस्त गांवों मंे पशु शिविर एवं चारा डिपो खोलने की कार्यवाही राज्य सरकार के निर्देशानुसार की जाएगी।

मंगलवार, 5 फ़रवरी 2019

ऋण माफी शिविरों का आयोजन 7 से 9 फरवरी तक

शिविरों में प्रभारी मंत्री भी उपस्थित रहेंगे

बाड़मेर, 05 फरवरी। बाड़मेर जिले में 7 से 9 फरवरी तक राजस्थान सहकारी फसली ऋण माफी योजना,2019 के तहत ऋण माफी शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले में प्रथम चरण में 7 फरवरी को बायतु पनजी, 8 को राणीगांव एवं रामसीन तथा 9 फरवरी को तारातरा एवं पादरडी में ऋण माफी शिविर आयोजित होंगे। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री बी डी कल्ला ऋण माफी शिविरो में उपस्थित रहेंगे।

मृतकों के परिजनो को 2.50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत


                बाडमेर, 5 फरवरी। जिले में विभिन्न तहसील क्षेत्रों में घटित दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने पर मृतकों के परिजनों को कुल दो लाख पचास हजार रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्धन एवं नागरिक सुरक्षा) हिमांशु गुप्ता ने बताया बाडमेर तहसील क्षेत्र में कल्याणपुरा मार्ग 5 निवासी धनराज पुत्र प्रकाशचन्द जैन, मलोणियों की ढाणी निवासी देवाराम पुत्र जेठाराम जाट एवं अम्बेडकर कॉलानी निवासी सहदेव पुत्र आसुलाल मेघवाल की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों को पचास-पचास हजार रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार सिणधरी तहसील क्षेत्र में बाण्डानाड़ा निवासी दीपाराम पुत्र रामदान जाट की सड़क दुर्घटना में एवं बायतु तहसील क्षेत्र में देरोमोणि पोटलियों की ढ़ाणी निवासी खेमाराम पुत्र खरथाराम जाट की कुंए पर कार्य करते हुए कुंए में गिरने से मृत्यु होने पर उनके परिजनों को पचास-पचास हजार रूपये की राशि आर्थिक सहायता के रूप में  स्वीकृत की गई है।

प्रधानमंत्री आवास प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश


जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने किया तालाब खुदाई कार्य का निरीक्षण

                बाड़मेर,05 फरवरी।जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को शिव उपखंड मुख्यालय पर मानसरोवर तालाब खुदाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्हांेने विभागीय अधिकारियांे को प्रधानमंत्री आवास के स्वीकृत कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करवाने एवं मनरेगा मंे अधिकाधिक श्रमिकांे को नियोजित करने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मानसरोवर तालाब खुदाई कार्य का आकस्मिक निरीक्षण करने के साथ उपस्थित श्रमिकांे से मजदूरी एवं भुगतान की पक्रिया के बारे मंे पूछा। इस दौरान नाडी खुदाई कार्य पर 95 श्रमिक नियोजित पाए गए। उन्हांेने श्रमिकांे से तालाब खुदाई की उपयोगिता के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। श्रमिकांे ने बताया कि अच्छी बारिश होने पर कई माह तक इस तालाब मंे पानी एकत्रित रहता है। यह पानी मवेशियांे के पेयजल के रूप में काम आता है। जिला कलक्टर ने तालाब परिसर मंे स्थित बेरी का निरीक्षण कर उसमंे पानी एकत्रित होने के बारे मंे पूछा। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शिव मंे विभागीय अधिकारियांे को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने विकास अधिकारी चिदम्बरा परमार से प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की जानकारी ली। जिला कलक्टर गुप्ता ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत ग्रामीणांे को उनकी मांग के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान शिव तहसीलदार शैतानसिंह राजपुरोहित समेत अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

60 वाहन चालकांे का नेत्र परीक्षण,यातायात नियमांे की जानकारी दी


                बाड़मेर ,05 फरवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन डाक बंगला परिसर मंे वाहन चालकांे का नेत्र परीक्षण करने के साथ यातायात नियमांे की जानकारी दी गई।
                इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम ने कहा कि हर व्यक्ति को यातायात नियमों की जानकारी होना जरूरी है। वाहन चालक यातायात नियमांे की पालना करें तो काफी हद तक सड़क हादसांे पर अंकुश लग सकता है। महज थोड़ी सी लापरवाही के कारण कई बार बड़े हादसे हो जाते है। उन्हांेने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। जिन वाहन चालकों को दृष्टि दोष है उन्हें नियमित अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। उन्हांेने वाहन चालकांे को यातायात नियमांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान चिकित्सा विभाग के सहयोग से 60 वाहन चालकांे की आंखांे की जांच की गई। परिवहन निरीक्षक सोहनलाल, परिवहन उप निरीक्षक दलपत खिंची ने यातायात नियमांे के विविध पहलूआंे के बारे मंे अवगत कराया। इसी तरह विभिन्न विद्यालयांे मंे परिवहन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यालयांे को सड़क सुरक्षा नियमांे की जानकारी दी गई।
चित्रकला प्रतियोगिता आजः राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम आधारित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित होगी।

सड़क सुरक्षा का रखें ख्याल-जीवन को बनाएं खुशहाल पोस्टर का विमोचन


जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने किया सड़क सुरक्षा संबंधित पोस्टर्स का विमोचन

                बाड़मेर, 05 फरवरी। सड़क सुरक्षा नियमांे के बारे मंे आमजन तक जागरूकता संदेश पहुंचाने के लिए जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने मंगलवार को सड़क सुरक्षा का रखें ख्याल, जीवन को बनाएं खुशहाल पोस्टर एवं पेम्पलेट का विमोचन किया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम समेत महिला मंडल बाड़मेर आगोर के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सड़क सुरक्षा अभियान मंे भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के पोस्टर्स एवं पेम्पलेट से आमजन मंे यातायात नियमांे के प्रति जागरूकता आएगी। उन्हांेने कहा कि जागरूकता अभियान के जरिए जिले के दूर दराज इलाकांे तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुंचाया जाए। उन्हांेने महिला मंडल बाड़मेर आगोर के प्रबंध निदेशक आदिल भाई से मतदाता जागरूकता अभियान मंे भी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए कहा। जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत आयोजित की जा रही गतिविधियांे के बारे मंे बताया। इस दौरान आदिल भाई ने बताया कि यह संस्था पिछले नौ सालों से सड़क सुरक्षा पर आमजन में जागरूकता का कार्य कर रही है। प्रत्येक ग्राम स्तर पर 15-15 सदस्यों को जोड़कर दस हजार सड़क मित्र बनाए गये है। संस्था की ओर से लोगों को रोड़ सेफ्टी, प्राथमिक उपचार जानकारी, नुक्कड नाटक, प्रोजेक्टर के माध्यम से फिल्म प्रदर्शन, विद्यालयों में प्रतियोगिताओं एवं ट्रक-बस ड्राईवरों के स्वास्थ्य प्रशिक्षण इत्यादि कार्यक्रमों द्वारा आमजन को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। संस्था सचिव सराना अख्तर ने बताया कि दिव्यांगों एवं महिलाओं के साथ कौशल विकास तथा उनके पूर्नवास सहित महिला सशक्तीकरण, मतदाता जागरूकता अभीयान पर विशेष कार्य कर रही है। इस अवसर पर थार मुस्लिम एज्यूकेशन वेलफेयर सोसायटी के संयोजक अबरार मोहम्मद, आशाराम, रोड़ सेफ्टी ट्रेनर चन्दा फुलवारिया, अनुराधा पाटीदार, पवन कुमार पाटीदार, शौकत अली सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आज

बाड़मेर 05 फरवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक बुधवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के दौरान अभाव संवत 2075 के दौरान जिले मंे संचालित की जाने वाले राहत गतिविधियांे मंे पशु संरक्षण के लिए गौशालाआंे को पशु शिविर घोषित करनेए असहाय एवं आवारा पशुआंे के लिए पशु शिविर खोले जानेए पशुपालकांे को अनुदानित दरांे पर चारा उपलब्ध करवाने करवाने के लिए चारा डिपो खोलनेए समस्त जिले मंे पेयजल के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से प्रेषित किए गए प्रस्तावांे के अनुमोदन एवं अभाव संवत 2074 मंे करवाए गए पेयजल परिवहन के विरूद्व होने वाले व्यय का अनुमोदन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि इस बैठक मंे राजस्व मंत्रीए सांसदए जिला प्रमुखए विधायकगण को आमंत्रित किया गया है।




लोकसभा चुनाव के लिए 35 प्रकोष्ठांे का गठन, प्रभारी अधिकारी नियुक्त


आपसी समन्वय से चुनाव संबंधित कार्याें को संपादित करने के निर्देश

                बाड़मेर ,05 फरवरी। लोकसभा आम चुनाव की प्रारंभिक तैयारियांे एवं चुनाव कार्याें को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने पैंतीस प्रकोष्ठांे का गठन कर प्रभारी अधिकारी एवं कार्मिकांे की नियुक्ति की हैं। इनको आपसी समन्वय से चुनाव कार्याें को सुचारू एवं सुव्यवस्थित ढ़ग से संपादित करने के निर्देश दिए गए है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रभारी अधिकारी पुलिस अधीक्षक एवं सहयोगी के रूप मंे उनके कार्यालय के स्टाफ, संपूर्ण निर्वाचन कार्य के समन्वयन, नियंत्रण, पर्यवेक्षण एवं मोनेटरिंग के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार एवं राजस्व अपील प्राधिकारी रामदेव गोयल को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस प्रकोष्ठ से जुड़े कार्य संपादित करवाने के लिए सहायक प्रशासनिक अधिकारी बाबूलाल संखलेचा, पुरूषोतम पंवार एवं निर्वाचन शाखा के स्टाफ, कानून व्यवस्था के लिए सहायक निदेशक अभियोजन, वरिष्ठ विधि अधिकारी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी किरण रूप राय माथूर, वरिष्ठ सहायक मोतीसिंह को सहयोगी कार्मिक नियुक्त किया गया है। उन्हांेने बताया कि नाम निर्देशन एवं रिटर्निंग अधिकारी से संबंधित कार्य संपादित करने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक निदेशक अभियोजन, वरिष्ठ विधि अधिकारी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आंबाराम बोसिया, सहायक प्रशासनिक अधिकारी टीलसिंह को सहयोगी कार्मिक नियुक्त किया गया है। इसी तरह विभिन्न प्रकोष्ठांे मंे कार्मिकांे की प्रतिनियुक्ति संबंधित कार्य के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर को प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी हस्तीमल राठौड़, महेन्द्र कुमार शर्मा एवं कनिष्ठ सहायक रवि कुमार को सहयोगी कार्मिक के रूप मंे नियुक्त किया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षकांे को सूचनाएं उपलब्ध करवाने तथा परिवेदनाआंे के निस्तारण के लिए उप वन संरक्षक विक्रम प्रधान केसरी को प्रभारी अधिकारी एवं वाणिज्य कर अधिकारी, निजी सहायक सुमेरसिंह एवं शारीरिक शिक्षक संजय जोशी को सहयोगी कार्मिक के रूप मंे नियुक्त किया गया है। इसी तरह फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं फोटोयुक्त परिचय पत्र तैयार करने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी को प्रभारी अधिकारी एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ को नियुक्त किया गया है। मतदान एवं मतगणना दलांे के गठन एवं नियुक्ति संबंधित कार्यवाही तथा मतदान दलांे की व्यवस्थित रवानगी के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन को प्रभारी अधिकारी तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी मदनसिंह, प्रधानाध्यापक श्याम सुंदर व्यास तथा मूलसिंह को सहयोगी कार्मिक नियुक्त किया गया है। उनके मुताबिक पेड न्यूज की मोनेटरिंग, आचार संहिता के उल्लंघन एवं एमसीएससी से संबंधित कार्य संपादित करवाने के लिए राजस्व अपील प्राधिकारी रामदेव गोयल, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय को प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी भीमराज सोलंकी एवं एपीआरओ मदन बारूपाल को नियुक्त किया गया है। इसी तरह चुनाव मार्गदर्शिका के प्रकाशन एवं मीडिया प्रकोष्ठ, प्रेस कांफ्रेस एंव बैठकांे का आयोजन करवाने के लिए सहायक निदेशक नानकचंद चन्द्रोदय, अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी को प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी भीमराज सोलंकी एवं एपीआरओ मदन बारूपाल को नियुक्त किया गया है।
                गुप्ता ने बताया कि हल्के एवं भारी वाहनांे के अधिग्रहण, आवंटन, पीओएल की व्यवस्था के लिए भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम, प्रवर्तन अधिकारी जीयाराम को प्रभारी अधिकारी, वरिष्ठ सहायक सांगसिंह, उप निरीक्षक मेघराज, परिवहन उप निरीक्षक दलपत खींची को नियुक्त किया गया है। मतदान, मतगणना दलांे, सेक्टर मजिस्ट्रेट, माइक्रो आब्जर्वर, सहायक आब्जर्वर एवं पुलिस अधिकारियांे की प्रशिक्षण व्यवस्था के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, धोरीमन्ना उपखंड अधिकारी, अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी देवदत्त छंगानी, स्वीप प्रकोष्ठ के लिए उप वन संरक्षक को समन्वयक, नोडल अधिकारी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी एवं एपीआरओ मदन बारूपाल तथा संबंधित कार्यालय स्टाफ को नियुक्त किया गया है। उन्हांेने बताया कि रूट चार्ट, चैक पोस्ट एवं जोन निर्धारण एवं नक्शे तैयार करने  के लिए प्रभारी अधिकारी भू अभिलेख शाखा को प्रभारी अधिकारी एवं तहसीलदार भूमि अभिलेख, भूमि अभिलेख निरीक्षक प्रेमसिंह माचरा एवं स्टाफ, हैल्प लाइन, सी विजिल, ईटीपीबीएस एवं निर्वाचन विभाग की ओर संधारित समस्त प्रकार के ऐप के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक एवं सहायक प्रोगामर पन्नाराम, समस्त सामान्य व्यवस्थाआंे के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, बाड़मेर तहसीलदार, नगर परिषद आयुक्त, बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी,सार्वजनिक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को प्रभारी अधिकारी एवं अधिशाषी अभियंता मनरेगा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पंचायत समिति तथा नगर परिषद के स्टाफ को नियुक्त किया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि मतदान सामग्री संग्रहण प्रकोष्ठ मंे सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, बाड़मेर तहसीलदार, नगर परिषद आयुक्त को प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित विभागीय कार्मिक, डाक वितरण शाखा मंे अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी किशनलाल सोनी प्रभारी अधिकारी एवं सहायक प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चन्द जैन एवं वरिष्ठ सहायक रामेश्वर भूत, मतगणना स्थल पर मतगणना से संबंधित समस्त व्यवस्थाआंे के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभारी अधिकारी एवं बाड़मेर उपखंड अधिकारी, मतदान सामग्री स्टोर वितरण एवं प्राप्ति की व्यवस्था के लिए सहायक निदेशक लोक सेवाएं एवं तहसीलदार बाड़मेर प्रभारी अधिकारी, डाक मतपत्र, ईडीसी एवं ईटीपीबीएस संबंधित कार्य के लिए धोरीमन्ना उपखंड अधिकारी, लेखाधिकारी जगदीश चन्द्र खिंची, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक प्रभारी अधिकारी एवं लेखाधिकारी शैलेन्द्र चारण, जिला राजस्व लेखाधिकारी झूमरलाल सोनी, पंचायत प्रसार अधिकारी भीमाराम तथा सील्ड अनसील्ड रिकार्ड प्राप्त करने के लिए अतिरिक्त कोषाधिकारी चूनाराम पूनड़, अतिरिक्त कोषाधिकारी गिरधारीराम गोदारा को प्रभारी अधिकारी एवं उप कोषाधिकारी शंकरलाल सोनी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी आंबाराम तथा कोष कार्यालय के स्टाफ को नियुक्त किया गया है। यह प्रकोष्ठ मतपत्र मुद्रण एवं इससे संबंधित लेखा संधारित करेगा। उन्हांेने बताया कि मतदान दलांे, मतगणना दलांे, एरिया, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं माइक्रो पर्यवेक्षक को यात्रा भत्ता एवं अन्य भुगतान के लिए कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, वरिष्ठ लेखाधिकारी ताराचंद चौहान, वरिष्ठ लेखाधिकारी मेवाराम बालन को प्रभारी अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी गोरधन सोनी एवं ललित कुमार जोशी को नियुक्त किया गया है। इसी तरह निर्वाचन अनुभाग मंे लेखा संबंधित कार्य के लिए अतिरिक्त कोषाधिकारी चूनाराम पूनड़, लेखाधिकारी शैलेन्द्र चारण, लेखाधिकारी ग्रेेड प्रथम यश जोरम को, अभ्यर्थियांे के निर्वाचन व्यय लेखांे की जांच के लिए राजस्व अपील प्राधिकारी, कोषाधिकारी को प्रभारी अधिकारी एवं सहायक लेखाधिकारी महिपालसिंह चारण, अल्पाहार, रसद एवं पीओएल संबंधित व्यवस्थाआंे के लिए जिला रसद अधिकारी, नगर परिषद आयुक्त को प्रभारी अधिकारी एवं प्रवर्तन अधिकारी खेमाराम, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महेश बोहरा मय रसद कार्यालय स्टाफ, शिकायत अनुवीक्षण नियंत्रण कक्ष, काल सेंटर की स्थापना करना, सूचना प्राप्त कर प्रेषित करने के लिए राजस्व अपील प्राधिकारी, कोषाधिकारी, ब्लाक शिक्षा अधिकारी कृष्णसिंह को प्रभारी अधिकारी एवं सामाजिक संप्रेषण एवं किशोर गृह के अधीक्षक तुलसाराम चौधरी, पंचायत प्रसार अधिकारी भेराराम को, सांख्यिकी सूचनाआंे के संधारण, मतदान एवं मतगणना की सूचना के संकलन एवं संप्रेषण कार्य के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को प्रभारी अधिकारी एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक, माइक्रो पर्यवेक्षक प्रकोष्ठ मंे नगर सुधार न्यास के सचिव, अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी को प्रभारी अधिकारी एवं आयुक्त नगर परिषद, चुनाव संबंधित समाचारांे के प्रकाशन, विज्ञापनांे के संकलन संबंधित कार्य के लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भीमराज सोलंकी, एपीआरओ मदन बारूपाल को नियुक्त किया गया है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान केन्द्रांे पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित कार्यालय के स्टाफ, संपति विरूपण की रोकथाम के लिए समस्त उपखंड अधिकारी, आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर एवं बालोतरा तथा समस्त विकास अधिकारीगण प्रभारी अधिकारी एवं संबंधित कार्यालय के कार्मिक, संचार व्यवस्था के लिए
जिला दूरसंचार प्रबंधक प्रभारी अधिकारी, लेखाधिकारी शैलेन्द्र चारण एवं सहायक लेखाधिकारी यश जोरम, पीपीटी एवं नवाचार प्रकोष्ठ एवं वाटसअप गु्रप बनाने के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभारी अधिकारी, भू अभिलेख निरीक्षक भारत आचार्य, सूचना सहायक भीमराज, दिव्यांगांे को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को प्रभारी अधिकारी एवं उनके कार्यालय स्टाफ तथा ईवीएम अनुभाग के लिए भूमि अवाप्ति अधिकारी सीआईसीएल, राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्रिंसिपल, बाड़मेर तहसीलदार, समूह अनुदेशक पिताम्बर दास डलोरा, समूह अनुदेशक हरीश कुमार दवे को प्रभारी अधिकारी एवं जिला रसद अधिकारी सुरेन्द्रसिंह राठौड़, कनिष्ठ अनुदेशक मगाराम सुथार, तकनीशियन दलपतसिंह, कार्यालय परिचायक बाबूलाल एवं सुरेश कुमार को नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के उपरांत समस्त प्रकोष्ठ प्रभारीगण को चुनाव संबंधित रिकार्ड निर्वाचन शाखा मंे जमा करवाने के निर्देश दिए गए है।

सोमवार, 4 फ़रवरी 2019

न्यायिक प्रकरणांे संबंधित समीक्षा बैठक 05 फरवरी को


                बाड़मेर, 04 फरवरी। विभागीय प्रकरणांे की प्रभावी पैरवी एवं पर्यवेक्षण के लिए लाइटस साफ्टवेयर पर इन्द्राज एवं अपडेशन की समीक्षा के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार की अध्यक्षता मंे 05 फरवरी को प्रातः 11 बजे बैठक रखी गई है।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होने वाली इस बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियांे को जनवरी 2019 तक की आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 6 फरवरी को


                बाड़मेर, 04 फरवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 6 फरवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक के दौरान अभाव संवत 2075 के दौरान जिले मंे संचालित की जाने वाले राहत गतिविधियांे मंे पशु संरक्षण के लिए गौशालाआंे को पशु शिविर घोषित करने, असहाय एवं आवारा पशुआंे के लिए पशु शिविर खोले जाने, पशुपालकांे को अनुदानित दरांे पर चारा उपलब्ध करवाने करवाने के लिए चारा डिपो खोलने, समस्त जिले मंे पेयजल के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से प्रेषित किए गए प्रस्तावांे के अनुमोदन एवं अभाव संवत 2074 मंे करवाए गए पेयजल परिवहन के विरूद्व होने वाले व्यय का अनुमोदन किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि इस बैठक मंे राजस्व मंत्री, सांसद, जिला प्रमुख, विधायकगण को आमंत्रित किया गया है।

सात फरवरी से आयोजित होंगे फसली ऋण माफी शिविर


सहकारी बैंकों के पात्र किसानों को मिलेंगे ऋण माफी प्रमाण पत्र

                बाड़मेर, 04 फरवरी। सहकारी बैंकांे के पात्र किसानांे को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरित करने के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियांे मंे 7 फरवरी से फसली ऋण माफी शिविर आयोजित होंगे। इसके लिए मुख्य सचिव डी.बी.गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।
                निर्देशांे के अनुसार 7 फरवरी से ग्राम सेवा सहकारी समितियों में आयोजित होने वाले फसली ऋण माफी के शिविरों में सहकारी बैंकों से जुड़े पात्र किसानों को ऋण माफी प्रमाण पत्र का वितरण किए जाएंगे। इसको राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता मानते हुए सफल क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सांख्यिकी विभाग एवं सहकारिता के अधिकारियों के बीच में समन्वय सुनिश्चित करते हुए समय पर किसानांे का डेटा लोन वेवर पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा गया है। जिला कलक्टर्स को स्वयं अपने स्तर से रेण्डमली चैक करने तथा निगरानी की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए है कि संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर उपलब्धता के अनुसार अपने-अपने जिलों में आयोजित होने वाले ऋण माफी शिविरों में उपस्थित रहें। ताकि पात्र किसान को मिलने वाला लाभ सुनिश्चित हो सके। पात्र किसानों को समय पर सूचना मिल जाए, इसके लिए सहकारिता विभाग सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग तथा संबंधित जिला कलक्टर के साथ तालमेल के साथ कार्य करें।
बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर रोक : ऋण माफी से जुड़े कोई भी अधिकारी जिला कलक्टर की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे। इस संबंध मंे मुख्य सचिव ने जिला कलक्टर्स को निर्देशित किया है। इसके अलावा जिस विधानसभा क्षेत्र में शिविर का आयोजन होना है वहां के जन प्रतिनिधियों को भी इसकी सूचना समय पर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है।

विभागीय अपडेटस के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश


जिला कलक्टर ने दो बीसीएमएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए

                बाड़मेर, 04 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान विभागीय योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। उन्हांेने अधिकारियांे को अपेक्षित प्रगति लाने तथा विभागीय योजनाआंे के अपडेटस के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्धारित बिन्दूआंे के अनुरूप सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं राजश्री योजना मंे अपेक्षित प्रगति हासिल करें। जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को प्राथमिकता से दिव्यागांे के प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि दिव्यांगांे के प्रमाण पत्र जारी करने मंे किसी तरह की कौताही नहीं बरती जाए। गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने मंे न्यूनतम प्रगति वाले दो ब्लाक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियांे को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता गतिविधियांे के साथ उपचार के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्हांेने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियांे को हैडपंप एवं टयूबवैल खुदाई के कार्य मंे तेजी लाने एवं इसके लिए अतिरिक्त रिंग मंगवाने के लिए कहा। जिला कलक्टर गुप्ता ने कहा कि टयूबवैल खोदते समय भू जल विभाग से आवश्यक रूप से अनुमति ली जाए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को धनाउ मंे तहसील कार्यालय भवन का निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक मंे दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत प्राप्त होने वाली परिवेदनाआंे मंे प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर गुप्ता ने अधिकारियांे को बिना अनुमति जिला मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, अधिशाषी अभियंता हजारीराम, अधिशाषी अभियंता भेराराम चौधरी, छगनलाल खत्री समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत

                बाड़मेर, 04 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे तीसवां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह सोमवार को प्रारंभ हुआ। जिला मुख्यालय पर इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आमजन को यातायात नियमांे की जानकारी देने के लिए जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आम जनता से यातायात नियमांे की पालना करने की अपील की है। उन्हांेने कहा कि पुलिस अधीक्षक ने पदभार संभालने के बाद सबसे पहले हेलमेट की अनिवार्यता को लागू किया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए है। उन्हांेने जिला एवं पुलिस प्रशासन के साथ सुरक्षा को वाहन चालकांे की भी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि सभी हेलमेट का इस्तेमाल करते हुए इस अभियान मंे भागीदारी बनें। उनकी ओर से निर्देश दिए जाएंगे कि कलेक्ट्रेट स्टाफ भी दुपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहने। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, थार सड़क सुरक्षा समिति के महेश पनपालिया, रामकुमार जोशी, पुरूषोतम खत्री, समाजसेवी कैलाश कोटड़िया समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जागरूकता रैली मंे शामिल दुपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकांे ने शहर के विभिन्न मार्गाें से गुजरते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। दस फरवरी तक चलने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न जागरूकता गतिविधियांे के साथ हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन स्पीड जांच, ओवरक्राउडिंग, ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान, रॉन्ग साइड ड्राइविंग, रेड लाइट जंपिंग के खिलाफ कार्यवाही, लेन ड्राइविंग, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन डॉक्यूमेंट, वाहन फिटनेस जांच, वाहनांे मंे सुरक्षा उपायों की जांच, सड़क संकेतों को दुरुस्त करने तथा वाहन चालकांे की आंखांे की जांच जैसे कार्य संपादित किए जाएंगे।
सड़क सुरक्षा सप्ताह मंे आज : राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत 5 फरवरी को वाहनांे की चैकिंग, रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा डाक बंगला परिसर मंे प्रातः 11 बजे से चालकों का नेत्र परीक्षण किया जाएगा।

रविवार, 3 फ़रवरी 2019

जिला कलक्टर की फरवरी माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 03 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की फरवरी माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस दौरान आमजन की समस्याआंे के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 8 फरवरी को कोनरा कलस्टर की ढ़ोक ग्राम पंचायत, 12 फरवरी को बाड़मेर आगोर कलस्टर की ग्राम पंचायत रामसर का कुंआ, 15 को शौभाला जेतमाल कलस्टर की ग्राम पंचायत मांगता, 19 को रामसर कलस्टर की रामसर ग्राम पंचायत एवं 22 फरवरी को मालपुरा कलस्टर की नोखड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे को मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उनके मुताबिक रात्रि चौपाल मंे जिला स्तरीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। इसके अलावा संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

सड़क सुरक्षा सप्ताह आज से,जागरूकता रैली निकलेगी


तीसवें सड़क सुरक्षा सप्ताह की थीम ‘‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’’

                बाड़मेर, 03 फरवरी। बाड़मेर जिले में तीसवां सड़क सुरक्षा सप्ताह सोमवार से शुरू होगा। इस दौरान परिवहन एवं पुलिस विभाग की ओर से वाहनों की संयुक्त जांच के साथ विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
                जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम ने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह का मुख्य विषय ‘‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’’ रखा गया हैं। जिला मुख्यालय पर 4 फरवरी को प्रातः 9.30 बजे भगवान महावीर टाउन हाल मंे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी प्रदर्शनी का फीता काटकर उदघाटन करेंगे। इसके उपरांत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान परिवहन कार्यालय मंे केयर्न इंडिया की ओर से सीट बैल्ट कान्वेन्सर मशीन के जरिए लाइव डेमो दिखाया जाएगा। इसके अलावा ओडियो एवं वीडियो के माध्यम से आमजन को सड़क सुरक्षा संबंधित जानकारी दी जाएगी। उन्हांेने बताया कि 5 फरवरी को वाहनांे की चैकिंग, रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा डाक बंगला परिसर मंे प्रातः 11 बजे से चालकों का नेत्र परीक्षण किया जाएगा। 6 फरवरी को राजकीय महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, 7 फरवरी को वाहनांे की चैकिंग एवं सुरक्षा नियमांे की जानकारी देने के साथ रिफ्लेक्टर लगाए जाएंगे। इसके अलावा विद्यालयांे मंे सड़क सुरक्षा नियमांे संबंधित पुस्तिकाएं वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 8 फरवरी को विद्यालयांे एवं महाविद्यालयांे मंे जन जागृति अभियान के साथ भाड़खा मंे सड़क सुरक्षा की जानकारी देने के साथ पेम्पलेट बांटे जाएंगे। इसी तरह 9 फरवरी को परिवहन व पुलिस विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन तथा गैर मोटर चालित वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही चौहटन कस्बे मंे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होगा। वहीं 10 फरवरी को सड़क सुरक्षा सप्ताह के समापन समारोह में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियांे को सम्मानित किया जाएगा।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...