शुक्रवार, 7 सितंबर 2018

विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन


                बाड़मेर, 07 सितंबर। चौदहवीं विधानसभा के ग्यारहवें सत्र के लिए विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन कर प्रभारी अधिकारी सामान्य शाखा को विधानसभा प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विधानसभा सत्र काल के दौरान आवरआल इंचार्ज अपर कलक्टर होंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आदेश जारी कर इस सत्र काल मंे प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्नों के प्रत्युत्तर प्राथमिकता से भिजवाने के निर्देश दिए है। विधानसभा प्रश्न के संबंध मंे किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-222226 पर संपर्क किया जा सकता है। विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार की ओर से गठित विभिन्न समितियांे जिनमंे विधानसभा सदस्य मनोनीत है, उसकी बैठकें नहीं बुलाने के निर्देश दिए गए है।

भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के शिविरांे का कार्यक्रम घोषित


                बाड़मेर, 07 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे 29 सितंबर तक भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के तहत आयोजित होने वाले शिविरांे का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि रामसर, शिव एवं गडरारोड़ मंे 10 सितंबर, चौहटन, धनाउ, सेड़वा मंे 11 सितंबर, धोरीमन्ना, गुड़ामालानी, सिवाना मंे 12 सितंबर, समदड़ी, सिणधरी, पचपदरा मंे 13 सितंबर, कल्याणपुर, पाटोदी, बायतू, गिड़ा मंे 14 सितंबर को भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के तहत विशेष शिविरों का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि 17 सितंबर को विशाला, खड़ीन, भीयाड़, 18 सितंबर को हरसाणी, बाछड़ाउ, 20 सितंबर को साता, मांगता, नोखड़ा, 24 सितंबर को मोकलसर, राखी, धनवा, 25 सितंबर को कोरना, पाटोदी पंचायत समिति की नवातला ग्राम पंचायत, बायतू की बाटाडू तथा 26 सितंबर को गिड़ा पंचायत समिति की सवाउ पदमसिंह ग्राम पंचायत मंे विशेष शिविरांे का आयोजन होगा। इन शिविरांे के लिए संबंधित पंचायत समिति के विकास अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियांे के छात्रवृति के आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 07 सितंबर। अल्पसंख्यक समुदाय के गैर सरकारी एवं सरकारी विद्यालयांे तथा महाविद्यालयांे मंे नियमित अध्ययनरत विद्यार्थियांे से उत्तर मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति के आवेदन पत्र आनलाइन आमंत्रित किए गए है।
                जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बजरंगलाल दीक्षित ने बताया कि छात्रवृति के नए एवं पुराने आवेदनांे के नवीनीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित की गई है। आन लाइन प्राप्त आवेदनांे की संबंधित शिक्षण संस्थाआंे को अपने स्तर पर स्क्रूटनी करने होगी। अंतिम तिथि के उपरांत किसी भी प्रकार की कार्यवाही किया जाना संभव नहीं होगा। इसके लिए संबंधित संस्था प्रधान जिम्मेदार होगा।

धार्मिक पर्वो के मद्देनजर कानून व्यवस्था के लिए क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट नियुक्त



बाडमेर, 07 सितंबर। जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर आगामी दिनां में आने वाले त्यौहारां के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।
                जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक 13 सितंबर को गणेश चतुर्थी, 14 सितंबर को संवत्सरी, 19 सितंबर को रामदेव जयंती एवं तेजा दशमी, 21 सितंबर को मोहर्रम, 23 सितंबर को अनंत चतुर्दशी,  2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती, 10 अक्टूबर को नवरात्रा स्थापना, 17 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी, 18 अक्टूबर को महानवमी, 19 अक्टूबर को विजयादशमी, 27 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 के तहत क्षेत्रवार मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। आदेश के मुताबिक उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाडमेर को बाडमेर शहर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बालोतरा को बालोतरा शहर, उपखण्ड मजिस्ट्रेट शिव को शिव कस्बा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिवाना को सिवाना कस्बा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट चौहटन को चौहटन कस्बा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट बायतु को बायतु कस्बा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट गुडामालानी को गुडामालानी कस्बा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट धोरीमना को तहसील क्षेत्र धोरीमना, उपखण्ड मजिस्ट्रेट रामसर को तहसील क्षेत्र रामसर एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट सिणधरी को तहसील क्षेत्र सिणधरी के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार तहसीलदार धोरीमन्ना, सिणधरी, राससर, सेड़वा, समदड़ी, गिड़ा, गडरारोड़ को संबंधित तहसील क्षेत्र एवं तहसीलदार पचपदरा, बाड़मेर, शिव, सिवाना, चौहटन, बायतू, गुड़ामालानी को संबंधित तहसील के ग्रामीण क्षेत्र का मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इन मजिस्ट्रेट्््स को निर्देश दिए गए है कि वे उक्त पर्वो के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने की पालना सुनिश्चित करें। संबंधित उपखण्ड मजिस्ट्रेट अपने उपखंड की शांति व्यवस्था एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

फ्रंटियर लेवल अंतरवाहिनी शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रही 151 वाहिनी


बाड़मेर, 07 सितंबर। जालीपा फायरिंग रेंज में आयोजित सीमा सुरक्षा बल अंतर वाहिनी फ्रंटियर लेवल शूटिंग प्रतियोगिता में कमाडेंट अजय कुमार के नेतृत्व में 151 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में गुजरात फ्रंटियर के भुज, गांधीनगर और बाड़मेर सेक्टर की सभी बटालियनां के पुरुष और महिला कार्मिकों ने छोटे हथियारों की विभिन्न प्रतियोगिताआें में बढ़ चढ़कर भाग लिया।
इस प्रतियोगिताआें के विजेताआें को सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के कार्यवाहक उप महानिरीक्षक शाम कपूर एवं 142 वाहिनी के कमांडेंट कुलवंत कुमार ने मैडल एवं पुरस्कार वितरित किए। मुख्य अतिथि कार्यवाहक उप महानिरीक्षक शाम कपूर ने प्रतिभागियां को आगे भी बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।    जालीपा फायरिंग रेंज में 4 से 7 सितंबर तक आयोजित अंतर वाहिनी फ्रंटियर लेवल शूटिंग प्रतियोगिता में 151 बटालियन की सेक्शन टीम प्रथम स्थान पर रही। इसी तरह अन्य प्रतियोगिताआें में कमांडेंट स्तर पर 151 के अजय कुमार तथा 50 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी सुमन कुमार ने द्वितीय कमान अधिकारी स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके तहत दस प्रकार की स्पर्द्वाआें में प्रतिभागियां ने इंसास राइफिल, एलएमजी, पिस्तौल, बेरेटा एसएमजी, स्नाइपर राइफल समेत विभिन्न प्रकार के हथियारां निशाने लगाए। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल की विभिन्न वाहिनियां के अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे।





जिला कलक्टर ने किया भामाशाह डिजिटल योजना शिविर का निरीक्षण


भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के तहत बाड़मेर एवं बालोतरा में विशेष शिविरों का आयोजन
बाड़मेर, 07 सितंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के तहत बाड़मेर पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण किया। उन्हांने शिविर में संपादित किए जा रहे कार्यां की जानकारी ली।
इस दौरान आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ ने बताया कि डिजिटल ताकत प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने के लिए भामाशाह डिजिटल परिवार योजना प्रारंभ की गई है। इसके तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में शामिल सभी परिवारों को स्मार्टफोन एवं इंटरनेट कनेक्शन के लिए दो किश्तां में 500-500 रूपए की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्हांने बताया कि आर्थिक सहायता की प्रथम किश्त पात्र परिवारों की भामाशाह महिला मुखिया के खाते में जमा करवाई जाएगी। इसके लिए कोई आवेदन करने की जरूरत नहीं है। बैंक का सही खाता भामाशाह से जुड़ा होना जरूरी है, अगर आप कोई नया खाता जुड़वाना चाहे या जुड़े हुए खाते में परिवर्तन करवाना चाहें तो ई-मित्र पर जाकर करवा सकते है। उन्हांने बताया कि पात्र परिवार शिविरों में लगाए गए विभिन्न ऑपरेटर्स के काउन्टर से या फिर किसी भी दुकान से अपनी पसन्द की कंपनी का स्मार्टफोन लिया जा सकता है। इसी तरह शिविरां में उपस्थित किसी भी कंपनी के आपरेटर से इंटरनेट सेवाएं ले सकते है। उन्हांने बताया कि दूसरी किश्त लेने के लिए वर्तमान में चालू या नए स्मार्टफोन पर राज्य सरकार के मोबाइल एप ई-मित्र, भामाशाह वॉलेट, राजस्थान संपर्क, राज मेल डाउनलोड कर अपने स्मार्ट फोन को भामाशाह आई डी से रजिस्टर करने पर दूसरी किश्त भामाशाह खाते में हस्तान्तरित होगी। इस दौरान विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




गुरुवार, 6 सितंबर 2018

पुलिस कास्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित


                बाड़मेर, 06 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे कांस्टेबल सामान्य एवं चालक पद की भर्ती के लिए 14 एवं 15 जुलाई को आयोजित लिखित परीक्षा मंे शामिल हुए अभ्यर्थियांे का परिणाम जारी कर दिया है।
                पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने बताया कि लिखित परीक्षा मंे उपस्थित अभ्यर्थियांे के उत्तर-पत्रक की जांच के उपरांत सफल परीक्षार्थियांे का वर्गवार प्रोविजनल परीक्षा परिणाम पुलिस विभाग की वेबसाइट http://www.police.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। उन्हांेने बताया कि सफल अभ्यर्थियांे के रोल नंबरांे की सूची पुलिस अधीक्षक कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा की गई है। लिखित परीक्षा मंे सफल अभ्यर्थियांे के साथ बैंड पद की शारीरिक मापतौल एवं दक्षता परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी निर्धारित तिथि राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर शीघ्र उपलब्ध कराई जाएगी।

ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को लगेगी बेटी पंचायत


जन जागरुकता अभियान के डेप रक्षक ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंचेंगे

                बाड़मेर, 06 सितंबर। राजस्थान पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ की ओर से बेटी बचाओ के प्रति जन-जागरुकता की एक और अभिनव पहल करते हुए डाटर्स आर प्रीशियस अभियान के तहत् अब पंचायत स्तर पर बेटी पंचायत आयोजित की जाएगी। डाटर्स आर प्रीशियस अभियान के तीसरे चरण में ग्राम पंचायतों में शुक्रवार को बेटी पंचायत आयोजित होगी। इस दौरान प्रशिक्षित डेप-रक्षक समुदाय में बेटियां अनमोल हैं की भावना जागृत करेंगे। 
                एनएचएम के एमडी नवीन जैन ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रजेंटेशन, इमोशनल एनिमेशन फिल्म के जरिए रोचक ढ़ंग से बेटी बचाओ का संदेश प्रसारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस डेप-3 अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सहित शिक्षा विभाग तथा अनेक स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया गया है। उन्होंने बताया कि 14, 25 एवं 28 सितंबर को भी निर्धारित कार्य योजना के अनुसार बेटी पंचायतें आयोजित की जाएगी। डाटर्स आर प्रीशियस के जनजागरूकता के दो चरण प्रदेश के लगभग समस्त कॉलेजों एवं स्कूलों में आयोजित किये जा चुके हैं। सितंबर माह में तीसरा चरण आयोजित कर अधिक से अधिक ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

छात्र संघ चुनाव के मददेनजर धारा 144 लागू


                बाड़मेर, 06 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे छात्र संघ चुनाव के मददेनजर जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर बाड़मेर एवं बालोतरा शहर, गुड़ामालानी, शिव, बायतू, चौहटन एवं सिवाना कस्बे मंे धारा 144 लगाई है।
                जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाड़मेर, एमबीसी राजकीय महिला महाविद्यालय बाड़मेर, डीआरजे कन्या महाविद्यालय बालोतरा, एमबीआर राजकीय स्नात्तकोतर महाविद्यालय बालोतरा, राजकीय महाविद्यालय गुड़ामालानी, बायतू ,चौहटन, शिव एवं राजकीय महाविद्यालय सिवाना मंे छात्र संघ चुनाव होने जा रहे है। गत वर्षाें मंे छात्र संघ चुनावांे मंे शांति भंग होने की घटनाआंे को देखते हुए छात्र संघ चुनाव 2018 मंे भी शांति भंग होने की आशंका है। जिला मजिस्ट्रेट की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक कोई भी छात्र इन महाविद्यालयांे के परिसर एवं बाड़मेर, बालोतरा शहर, गुड़ामालानी, बायतू, शिव, चौहटन, सिवाना कस्बे मंे अपने साथ घातक हथियार, लाठी लेकर नहीं घूमेगा। इस दौरान प्रदर्शन एवं किसी जाति ,वर्ग को ठेस पहुंचाने वाले नारे अथवा भाषण, उदबोधन पर रोक रहेगी। इन महाविद्यालयां ेमंे पांच अथवा पांच से अधिक समूह मंे छात्र एकत्रित नहीं होंगे। कोई भी छात्र संघ संबंधित उपखंड मजिस्ट्रेट अथवा कार्यपालक मजिस्ट्रेट की लिखित अनुमति के बिना जुलूस, सभा का आयोजन नहीं कर सकेगा। यह आदेश 13 सितंबर तक प्रभावी रहेगा। इस आदेश की अवहेलना करने वाले व्यक्ति  अथवा व्यक्तियांे पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत अभियोग चलाया जाएगा।

एनएफएसए मंे शामिल परिवारांे को मिलेगा मोबाइल


                बाड़मेर, 06 सितंबर। भामाशाह डिजिटल परिवार योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में शामिल सभी परिवारांे को एक हजार रूपए के मोबाइल फोन तथा इंटरनेट कनेक्शन के लिए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। ताकि जरूरतमंद परिवारांे को घर बैठे ही मोबाइल के जरिए सरकारी योजनाआंे की जानकारी मिल सके।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में शामिल सभी परिवार इस योजना का लाभ ले सकेंगे। जिले मंे 7 सितंबर से प्रारंभ होने वाले शिविरों में पात्र परिवारों को स्मार्ट फोन मय कनेक्टिविटी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि प्रथम चरण मंे 7 सितंबर को बाड़मेर एवं बालोतरा पंचायत समिति के अटल सेवा केन्द्रांे मंे प्रातः 9 से सांय 6 बजे विशेष शिविरांे का आयोजन होगा।
                उन्हांेने बताया कि शिविरों में सभी टेलीफोन ऑपरेटर कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह ने बताया कि  भामाशाह डिजिटल परिवार योजना मंे प्रथम किश्त स्मार्ट फोन के लिए 500 रूपए दी जाएगी। इसके बाद 500 रूपए की दूसरी किश्त होगी, जो इंटरनेट के लिए होगी।
रजिस्ट्रेशन के लिए डाउनलोड करना होगा एप : पात्र भामाशाह परिवार के बैंक खातों में 500 रुपए की पहली किश्त जमा कराई जाएगी। परिवार अपने स्मार्ट फोन पर राज्य सरकार की मोबाइल एप, ई-मित्र, भामाशाह वॉलेट, राजस्थान संपर्क, राज मेल में से कोई भी एप डाउनलोड कर स्मार्ट फोन रजिस्टर करेंगे। इसके बाद 500 रुपए की दूसरी किश्त भी बैंक खाते में जमा करा दी जाएगी। 
सरकारी योजनाआंे का मिलेगा फायदा : दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में अनेक भामाशाह परिवार मोबाइल नहीं होने के कारण कई बार सरकार की ओर से किए जा रहे नवाचारों एवं विशेष प्रयासों से वंचित रह जाते हैं। ऐसे मंे मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे के डिजिटल राजस्थान के विजन के तहत भामाशाह योजनांतर्गत इलेक्ट्रॉनिक सर्विस डिलीवर प्लेटफार्म तैयार कर आमजन के सभी सरकारी सुविधाओं एवं सेवाओं को सुगमता व पारदर्शिता से उपलब्ध करवाया जा रहा है।

14 सितंबर को हिन्दी दिवस उत्साहपूर्वक मनाने के निर्देश


                बाड़मेर, 06 सितम्बर। राज्य सरकार ने परिपत्र जारी कर 14 सितंबर को समस्त विभागों, कार्यालयों, अर्द्ध सरकारी संस्थानों एवं समस्त शैक्षणिक संस्थानों में हिन्दी दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने के निर्देश दिए हैं।
                स्कूल शिक्षा एवं पुस्तकालय विभाग के प्रमुख शासन सचिव नरेश पाल गंगवार की ओर से दिए गए निर्देशांे के अनुसार हिन्दी दिवस पर हिन्दी भाषा के अधिकाधिक उपयोग के लिए सभी कार्यालयों संस्थाओं एवं शैक्षणिक संस्थाओं में समारोह एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। ताकि हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान एवं नैतिक व्यवहार में हिन्दी के प्रयोग के प्रति प्रेरणा एवं उत्साह का संचार हो।
उन्होंने हिन्दी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी, निबन्ध लेखन, काव्य गोष्ठी, वाद-विवाद श्रुतिलेखन एवं हिन्दी टंकण प्रतियोगिता जैसे साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है। यह कार्यक्रम एक दिवसीय अथवा हिन्दी सप्ताह के रूप में भी आयोजित किए जा सकते हैं। उनके मुताबिक राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह में विभिन्न विभागों, अर्द्ध सरकारी संस्थानों, शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत राजभाषा सम्पर्क अधिकारी को शामिल किया जाए। ताकि हिन्दी के प्रयोग के संवर्द्धन के लिए किए जा रहे प्रयासों की उन्हें भी जानकारी हो।

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से अधिकाधिक महिलाआंे को लाभांवित करवाएं : लालस


                बाड़मेर, 06 सितंबर। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना से अधिकाधिक महिलाआंे को लाभांवित करवाया जाए। इसके लिए विभिन्न जागरूकता गतिविधियांे का आयोजन किया जा रहा है। रामसर ब्लाक मुख्यालय पर आयोजित प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना संबंधित कार्यशाला के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी रविन्द्र कुमार लालस ने यह बात कही। राष्ट्रीय पोषण मिशन के तहत प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मंे यह कार्यशाला आयोजित की गई।
                इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी रविन्द्र कुमार लालस ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए पांच हजार की सहायता दी जा रही है। इसके लिए अभियान चला कर लोगों को जागरूक किया जाएगा,ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके । चिकित्सा विभाग के डॉ इमाम खान ने कहा कि कुपोषण आज गंभीर समस्या है इसलिए महिलाओं को पोषण अभियान का हिस्सा बनने की जरूरत है।
                डॉ अशरफ खान ने कहा कि सीएचसी एवं पीएचसी पर वाल पेंटिंग कराकर इसके लिए सभी लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसके पश्चात प्रधानमंत्री वंदना योजना की संपूर्ण जानकारी देते हुए रामसर परियोजना की प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों को सम्मानित किया गया। कार्यशाला में उपस्थित लोगों को प्रदेश को कुपोषण से मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान कुपोषण मिटाने के लिए महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। कार्यशाला मंे सुपरवाईजर पार्वती,सुपरवाईजर तेजपाल बामनिया, नवलकिशोर शर्मा, सुमार खान, रमजान खान सहित सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी उपस्थित रही ।





रिफाइनरी कारपोरेट जिम्मेदारी संबंधित कार्य योजना बनाने के निर्देश


                बाड़मेर, 06 सितंबर। पचपदरा मंे लगने वाली रिफाइनरी कारपोरेट जिम्मेदारी के लिए व्यापक कार्य योजना बनाने के संबंध मंे गुरूवार को जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे बैठक आयोजित हुई।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि रिफाइनरी के 25 किमी के दायरे मंे आधारभूत सुविधाआंे के विकास के विस्तृत कार्य योजना बनाई जानी है। इसके लिए आधारभूत एवं जनहित से जुड़े कार्याें को चिन्हित करते हुए विभागवार प्राथमिकता से प्रस्ताव भिजवाएं। उन्हांेने चिकित्सा एवं जलदाय सार्वजनिक निर्माण, कृषि, वन, जलदाय विभाग तथा डिस्काम के अधिकारियांे से विभागवार प्रस्तावित किए जाने वाले कार्यांे के संबंध मंे विचार-विमर्श करते हुए आगामी दो दिनांे मंे कार्य योजना भिजवाने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि कार्य योजना भिजवाते समय प्रस्तावित कार्याें की प्राथमिकता निर्धारित की जाएं। बैठक मंे उप वन संरक्षक विक्रम प्रधान केशरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, हेमंत चौधरी, बलवीरसिंह, अधिशाषी अभियंता दीपक गुप्ता समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




बुधवार, 5 सितंबर 2018

मोतीखान बाड़मेर स्वीप आईकान नियुक्त


इंडियन आईडल फेम लोक कलाकार मोतीखान देंगे मतदाता जागरूकता का संदेश

                बाड़मेर, 05 सितंबर। इंडियन आईडल फेम लोक कलाकार मोतीखान को बाड़मेर जिले मंे स्वीप आईकान नियुक्त किया गया है। वे बाड़मेर जिले मंे जागरूकता संदेश के जरिए मतदाताआंे को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे।
                इंडियन आईडल फेम लोक कलाकार मोतीखान को जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने स्वीप आईकान नियुक्त करने संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, प्रोफेसर मुकेश पचौरी उपस्थित रहे। विधानसभा चुनाव के दौरान अधिकाधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए स्वीप आईकान मोतीखान बाड़मेर जिले मंे आयोजित होने वाली जागरूकता गतिविधियांे मंे शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि मोतीखान प्रसिद्ध रियलिटी शो इण्डियन आईडल जूनियर के सिजन 2 मंे शामिल हुए थे। बहुत सारे दर्शक मोती खान का आवाज़ सुनकर प्रभावित हुए। इस कार्यक्रम मंे सोनाक्षी सिन्हा, विशाल डडलानी, शलमालि खोलघडे और सलीम मर्चन्ट जज थे। हुसैन कुवाजरवाला और आशा नेगी इस कार्यक्रम के मध्यस्थ थे। मोती खान बहुत ही सुरीली आवाज मंे राजस्थानी गीतांे के साथ शान, किशोर कुमार और सोनु निगम जैसे गायकांे के गीतांे की प्रस्तुति देते है। वह इण्डियन आईडल जूनियर के सीजन 2 के सर्वश्रेष्ठ पांच गायकांे मंे से शामिल रहे।



दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की तिथि 7 सितंबर तक बढ़ी


                बाड़मेर,05 सितंबर। बाड़मेर जिले में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की तिथि 7 सितंबर तक बढाई गई है।
                जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जनवरी, 2018 के सन्दर्भ मंे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की समयावधि को 31 अगस्त से बढ़ाकर 7 सितंबर किया गया हैं। उन्होंने समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को निर्देशित किया हैं कि वे निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार दावें एवं आपत्तियाँ प्राप्त करने की व्यवस्था के लिए निर्देश जारी कर सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित करें।

राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा सितंबर माह


                बाड़मेर, 05 सितंबर। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पोषण मिशन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए सितम्बर माह को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। राज्य में इसका नोडल विभाग खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को बनाया गया है।
                खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की शासन सचिव श्रीमती मुग्धा सिन्हा ने बताया कि पोषण माह के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्यालय शिक्षा विभाग, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, कृषि विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के समन्वय से खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से मनाया जाएगा। इस दौरान उचित मूल्य की दुकानें नियमित रूप से खुली रहेंगी और उनके द्वारा आवंटित खाद्यान्न सामग्री का वितरण समुचित एवं समयबद्ध रीति से किया जाएगा। श्रीमती सिन्हा ने उचित मूल्य दुकानदारों केा निर्देश दिए हैं कि अक्टूबर माह के लिए आवंटित खाद्यान्न का उठाव भी सितंबर माह में पूर्ण करें। ताकि आगामी महीनों में राष्ट्रीय पोषण मिशन के अपेक्षानुसार समस्त पात्र लाभार्थियों को निर्धारित खाद्यान्न सामग्री समय पर वितरित की जा सके।

चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को


                बाड़मेर, 05 सितंबर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार बाड़मेर जिले मंे स्थित समस्त न्यायालयांे मंे 8 सितंबर को प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक एक दिवसीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा।
                तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अनिल आर्य ने बताया कि शनिवार को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत मंे प्री लिटिगेशन और लंबित प्रकरणांे को समाहित करते हुए शमनीय दांडिक अपराध अन्तर्गत धारा एनआई एक्ट 138, पराक्राम्य विलेख अधिनियम, बैंक रिकवरी मामले, एमएसीटी मामले, पारिवारिक विवाद एवं अन्य सिविल मामले किराया सुखाधिकार निशेषाज्ञा दावे एवं विनिर्दिष्ट पालना दावे आदि का निस्तारण किया जाएगा। जिससे पक्षकारान अपने अधिवक्तागण के जरिए राष्ट्रीय लोक अदालत मंे अपने प्रकरणों का निस्तारण आसानी से करवा सकेंगे। उन्हांेने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत मंे बैंक प्रकरण से संबंधित जिन प्रकरणांे मंे विधिनुकुल राजीनामा कर सकते है, उन्हीं प्रकरणांे मंे पक्षकारान के निवेदन पर उनके प्रकरणांे का राष्ट्रीय लोक अदालत मंे निस्तारण किया जाएगा। जिससे प्रत्येक इच्छुक पक्ष को इसका फायदा मिलेगा। इसके लिए बाड़मेर स्थित समस्त न्यायालयों की ओर से नोटिस, सम्मन भी संबंधित तारीख पेशी के पक्षकारान को जारी किए गए है। जिन पक्षकारान को नोटिस, सम्मन प्राप्त नहीं होते है, वे भी राष्ट्रीय लोक अदालत मंे उपस्थित होकर अपने प्रकरण का जरिए लोक अदालत राजीनामा करवा सकते है। उन्हांेने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत मंे अधिकाधिक संख्या मंे पक्षकारान के पुराने लंबित बैंक से संबंधित प्रकरणांे का आपसी समझाइश से राजीनामा करवाते हुए फैसले करवाए जा सकेंगे। इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियांे के अलावा स्थानीय अधिवक्तागण, न्यायिक कर्मचारीगण एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।

विधानसभा चुनाव के लिए समुचित तैयारियां करने के निर्देश


                बाड़मेर, 05 सितंबर। विधानसभा चुनाव 2018 को संपादित करवाने के लिए गठित किए गए विभिन्न प्रकोष्ठांे के प्रभारी अधिकारियांे की बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता मंे बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित हुई।
                इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा चुनाव को लेकर समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाए। उन्हांेने निर्वाचन आयोग से प्राप्त होने वाले निर्देशांे का नियमित रूप से अध्ययन करके उसकी पालना करने की बात कही। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विभिन्न प्रकार की कार्य योजना एवं चुनाव मार्गदर्शिका के संबंध मंे आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने प्रकोष्ठांे के गठन से अब तक की तैयारियांे की जानकारी लेने के साथ संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। राजस्व अपील अधिकारी रामदेव गोयल ने एमसीएमसी, आचार संहिता के उल्लंघन एवं पेड न्यूज तथा व्यय संबंधित मोनेटरिंग के संबंध मंे जानकारी दी। इस दौरान कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न प्रकोष्ठांे के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।



कार्पाेरेट पर्यावरण जिम्मेदारी संबंधित कार्य योजना के लिए बैठक गुरूवार 6 सितंबर को


                बाड़मेर, 05 सितंबर। पचपदरा क्षेत्र मंे रिफाइनरी के तहत कार्पोरेट पर्यावरण जिम्मेदारी के लिए व्यापक कार्य योजना बनाने के संबंध मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे गुरूवार को दोपहर 12.30 बजे बैठक आयोजित होगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम गुरूवार 6 सितंबर से बाड़मेर प्रवास पर रहेगी


                बाड़मेर, 05 सितंबर। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो जोधपुर शाखा की टीम 6 से 8 सितंबर तक बाड़मेर जिले के प्रवास पर रहेगी। इस दौरान इनको कोई भी आमजन भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत कर सकता है।
                केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो जोधपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो जोधपुर की टीम 6 एवं 7 सितंबर को बाड़मेर रेलवे स्टेशन तथा 8 सितंबर को बालोतरा रेलवे स्टेशन पर शिविर आयोजित करेगी। इस दौरान केन्द्र सरकार के कार्यालयांे, सार्वजनिक उपक्रमांे बैंकांे, बीमा कंपनियों आदि मंे व्याप्त भ्रष्टाचार रिश्वत की मांग, आय से अधिक संपति, पद के दुरूपयोग से संबंधित शिकायत टीम के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक रूप से दी जा सकती है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9413314633 एवं 9413314631 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

आपसी समन्वय एवं सौहार्द्वपूर्ण वातावरण की परंपरा कायम रखें


विभिन्न समुदायांे के प्रतिनिधियांे ने सौहार्द्वपूर्ण वातावरण बनाए रखने का भरोसा दिलाया

                बाड़मेर, 05 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे त्यौहारांे को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्वपूर्ण वातावरण मनाने की परंपरा रही है। इसको कायम रखते हुए सौहार्द्वपूर्ण वातावरण बनाए रखें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाड़मेर का इतिहास है कि सभी वर्गाें के लोग त्यौहार आपस मंे मिलजुल कर मनाते आए है। जो अपने आप मंे गौरवपूर्ण परंपरा है। आगामी दिनांे मंे आने वाले त्यौहारांे, छात्र संघ एवं विधानसभा चुनाव तथा संभावित बंद के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्व एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सब मिलकर प्रयास करें। उन्हांेने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना के संबंध मंे तत्काल जिला प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें। पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल ने विभिन्न समुदायांे से आपसी समन्वय एवं सौहार्द्व बनाए रखने की अपील की। उन्हांेने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सौहार्द्वपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्हांेने सुनी-सुनाई बातांे पर विश्वास नहीं करने के साथ समाज के मौजीज लोगांे से अपनी जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने कहा कि विशेषकर युवा वर्ग को सोशियल मीडिया पर वर्ग विशेष पर टिप्पणी अथवा भड़काउ पोस्ट नहीं करने की समझाइश की जाए। उन्हांेने कहा कि पुलिस की ओर से सोशियल मीडिया को लेकर विशेष मोनेटरिंग की जा रही है। जिला मुख्यालय पर आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान ओमप्रकाश गर्ग मधुप, अंबालाल जोशी, गिरधारीदान चारण, नजीर मोहम्मद, कोनरा सरपंच साकर खान, गिरधरसिंह कोटड़ा समेत विभिन्न समुदायांे एवं संगठनांे के प्रतिनिधियांे तथा गणमान्य नागरिकांे ने आमजन सेे शांति एवं भाईचारा बनाए रखने की अपील की। बैठक मंे मोहर्रम, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि महोत्सव के दौरान पुख्ता कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध मंे निर्देश दिए गए। गणेश चतुर्थी के दौरान प्रतिमाआंे के विसर्जन को लेकर नगर परिषद को माकूल इंतजाम करने के लिए कहा गया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, पुलिस उप अधीक्षक रोशन पटेल, डा.जी.सी.लखारा, यूसूफ खान,बसंत खत्री, एडवोकेट सुरेश कुमार, एम. कुरैशी, अब्दुल गनी, अबरार मोहम्मद समेत कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






मंगलवार, 4 सितंबर 2018

प्रतिनियुक्ति एवं सेवानिवृत कार्मिकांे से आवेदन आमंत्रित


                बाड़मेर, 04 सितंबर। तालुका विधिक सेवा समिति बाड़मेर एवं सिवाना मंे कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पदांे पर प्रतिनियुक्ति एवं सेवानिवृत कार्मिकांे से आवेदन आमंत्रित किए गए है।
                जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा के पूर्णकालिक सचिव ने बताया कि कनिष्ठ सहायक एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बाड़मेर एवं सिवाना मंे रिक्त एक-एक पद पर सेवानिवृत कार्मिकांे अथवा राज्य सरकार के विभागांे तथा पीएसयूएस से प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं ली जानी है। इसके लिए 10 सितंबर तक सेवानिवृत के समय मूल वेतन के लिए एलपीसी,पीपीओ आदेश एवं वेतन निर्धारण प्रमाण पत्र जिसमंे ग्रेड पे अंकित हो, दस्तावेजांे की प्रतिलिपियांे के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बालोतरा मंे आवेदन किया जा सकता है।

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम 6 सितंबर से बाड़मेर प्रवास पर रहेगी


                बाड़मेर, 04 सितंबर। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो जोधपुर शाखा की टीम 6 से 8 सितंबर तक बाड़मेर जिले के प्रवास पर रहेगी। इस दौरान इनको कोई भी आमजन भ्रष्टाचार संबंधित शिकायत कर सकता है।
                केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो जोधपुर के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो जोधपुर की टीम 6 एवं 7 सितंबर को बाड़मेर रेलवे स्टेशन तथा 8 सितंबर को बालोतरा रेलवे स्टेशन पर शिविर आयोजित करेगी। इस दौरान केन्द्र सरकार के कार्यालयांे, सार्वजनिक उपक्रमांे बैंकांे, बीमा कंपनियों आदि मंे व्याप्त भ्रष्टाचार रिश्वत की मांग, आय से अधिक संपति, पद के दुरूपयोग से संबंधित शिकायत टीम के समक्ष व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर लिखित अथवा मौखिक रूप से दी जा सकती है। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9413314633 एवं 9413314631 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

कार्पाेरेट पर्यावरण जिम्मेदारी संबंधित कार्य योजना के लिए बैठक 6 सितंबर को


                बाड़मेर, 04 सितंबर। पचपदरा क्षेत्र मंे लगने वाली जिम्मेदारी के तहत कार्पोरेट पर्यावरण जिम्मेदारी के लिए व्यापक कार्य योजना बनाने के संबंध मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 6 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे बैठक आयोजित होगी।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक 7 को


                बाड़मेर, 04 सितंबर। दक्षिणी पश्चिमी मानसून 2018 के लिए जिला आपदा प्रबंधन की बैठक 7 सितंबर को प्रातः 11.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बैठक के दौरान अभाव संवत 2074 के दौरान संचालित राहत गतिविधियांे, पेयजल परिवहन एवं पशु संरक्षण गतिविधियांे मंे घोषित पशु शिविरांे मंे होने वाले व्यय के अनुमोदन एवं गत बैठकांे मंे दिए गए निर्देशांे की समीक्षा की जाएगी।

विधिक चेतना अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता 6 सितंबर को


                बाड़मेर, 04 सितंबर। विधिक चेतना अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 6 सितंबर को अंतरीदेवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाड़मेर मंे होगा।
                प्रधानाचार्य श्रीमती अनिता चौधरी ने बताया कि बाड़मेर ब्लाक के सभी विद्यालयांे के संस्था प्रधान विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का परिणाम 12 बजे तक जमा करवाना सुनिश्चित करवाएं। उन्हांेने बताया कि निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता मंे प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियांे के साथ मूल प्रतियां भिजवाई जाए। साथ ही ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता मंे भाग लेने वाली सभी प्रतिभागियांे को प्रभारी शिक्षक के साथ 6 सितंबर को प्रातः 9 बजे अपनी उपस्थिति देनी होगी।,

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत बुधवार को पचपदरा आएंगे


                बाड़मेर, 04 सितंबर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर पचपदरा आएंगे।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को प्रातः 11 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12.30 बजे पचपदरा पहुंचेंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होने के उपरांत दोपहर 3.30 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

खरीफ ऋण का वितरण अब होगा 15 सितबर तक


                बाड़मेर, 04 सितंबर। राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए खरीफ ऋण वितरण की अंतिम तिथि 31 अगस्त से बढ़ाकर 15 सितंबर, 2018 कर दी है।
                सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि राज्य में मानसून के देरी से सक्रिय होने तथा कतिपय अन्य कारणों से खरीफ की बुआई प्रभावित हो रही थी। उन्होंने बताया कि अब तक 7 हजार 600 करोड़ का खरीफ फसली ऋण किसानों को वितरित किया जा चुका है। खरीफ ऋण वितरण की अंतिम तिथि बढ़ने से किसानों को फायदा मिलेगा और बुआई बाधित नहीं होगी। उन्होंने बताया कि अपेक्स बैंक एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे 15 सितम्बर तक अपने वित्तीय संसाधनों की उपलब्धता के अनुसार सदस्य किसानों को ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उपखंड अधिकारी के निरीक्षण एवं जन सुनवाई का कार्यक्रम निर्धारित


                बाड़मेर, 04 सितंबर। बाड़मेर उपखंड अधिकारी के सितंबर माह मंे होने वाले निरीक्षण एवं जन सुनवाई का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
                उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि 6 सितंबर को उपखंड स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक बाड़मेर पंचायत समिति के अटल सेवा केन्द्र मंे प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी। इसी तरह 7 सितंबर को हाथीतला पटवार मंडल एवं भू अभिलेख निरीक्षक के रिकार्ड का निरीक्षण, 11 को रोहिली मंे जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल तथा रात्रि विश्राम, 14 को पटवार मंडल बांदरा के रिकार्ड का निरीक्षण, 18 को आदर्श चवा मंे जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल, 20 को पटवार मंडल जाखड़ांे की ढाणी मंे रिकार्ड का निरीक्षण, 24 को गालाबेरी मंे जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल, 28 को चवा मंे बाड़मेर विधायक की उपस्थिति मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा।

रविवार, 2 सितंबर 2018

मुख्यमंत्री ने मां नागणेच्या माता के दर्शन कर धर्मशाला का किया उद्घाटन

बाड़मेर, 02 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने रविवार को बाड़मेर जिले के नागाणा स्थित मां नागणेच्या माता के दर्शन एवं उनकी विधिवत् पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। श्रीमती राजे का मां नागणेच्या माता ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री गजसिंह ने चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया एवं उन्हें मां नागणेच्या की तस्वीर भेंट की।
श्रीमती राजे ने मंदिर परिसर क्षेत्र में देवस्थान विभाग द्वारा दो करोड़ 8 लाख रूपये की राशि से निर्मित नागणेच्या माता मंदिर धर्मशाला (विश्रान्ति स्थल) का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला का निरीक्षण कर सभी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
मुख्यमंत्री ने ट्रस्ट की मांग पर देवस्थान विभाग के सचिव को मौके पर ही निर्देश दिए कि धर्मशाला के ऊपर कमरे, डोरमेटी एवं पार्किंग स्थल पर सुलभ कॉम्पलेक्स बनाए जाएं। श्रद्धालुओें के लिए शौचालय, स्नानागार, केंटीन एवं पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर विधायक श्री अशोक परनामी एवं श्री बाबूसिंह राठौड, जोधपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री महेन्द्र सिंह राठौड़, देवस्थान विभाग के सचिव श्री के.के.पाठक सहित मंदिर प्रबन्ध समिति एवं ट्रस्ट के पदाधिकारी उपस्थित थे।





मुख्यमंत्री ने की प्रदेश में समृद्वि एवं खुशहाली की कामना

बाड़मेर, 02 सितंबर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने रविवार को वीरातरा में वांकल माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश में समृद्वि एवं खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे का वीरातरा पहुंचने पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट मंडल ने मुख्यमंत्री को विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। इससे पहले ढोक में हैलीपेड पर चौहटन विधायक तरूण राय कागा, जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़ समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

सितम्बर अंत तक सभी जगह पहुंचेगा मीठा पानी - मुख्यमंत्री

बाड़मेर, 02 सितम्बर। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा है कि पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा पेयजल परियोजना, जिसकी लागत 1,427 करोड़ रूपये हैं, के माध्यम से हमने जिले के निवासियों को हिमालय का मीठा पानी उपलब्ध कराने का काम किया है। बालोतरा और सिवाना क्षेत्र में अगले 7 दिन में पानी मिलने लगेगा। उसके बाद कुछ दिन में नाकोड़ा और सितम्बर के अंत तक समदड़ी तक भी मीठा पानी पहुंच जाएगा। बाड़मेर लिफ्ट परियोजना से भी बायतू, पचपदरा और समदड़ी क्षेत्र के गांवों को पेयजल उपलब्ध होगा।
श्रीमती राजे रविवार को पचपदरा में करोड़ों रुपये की लागत के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर उन्होंने बालोतरा में 18 एमएलडी क्षमता वाले जल शोधन संयंत्र के शिलान्यास सहित कुल 144 करोड़ 62 लाख रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। उन्होंने 15 करोड़ 18 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पचपदरा क्षेत्र में नमक उद्योग से जुड़े उद्यमियों के पुनर्वास के लिए 814 बीघा भूमि देने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत पुनर्वास के लिए 5 करोड़ 26 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने चांदसेन के पास रेलवे लाइन पर आरयूबी बनाने की भी घोषणा की। इस पर 2 करोड़ रुपये लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बाड़मेर नये-नये उद्योगे लगेंगे तथा विभिन्न विकास योजनाओं के चलते यह समृद्ध जिला बन जाएगा। तब यहां शिक्षक, डॉक्टर आदि स्वयं मांगकर पदस्थापन करवाएंगे।
श्रीमती राजे ने कहा कि बाड़मेर में मेडिकल कॉलेज भी बन रहा है। उसके साथ एक अस्पताल भी बनेगा, जिससे क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाएं बेहतर होंगी। राजस्थान में नए बन रहे 7 मेडिकल कॉलेजों से प्रदेश में चिकित्सकों की कमी पूरी हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाड़मेर में रिफाइनरी का काम अब तेज गति से चल रहा है, कोई भी इसे जाकर देख सकता है। हमने इस रिफाइनरी को लगाने के लिए 56 हजार करोड़ रुपये के कर्ज वाले समझौते को समाप्त कर 40 हजार करोड़ रुपये की बचत की है। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि 100 बीघा जमीन अतिरिक्त देकर 100 करोड़ रुपये की लागत से यहां एक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास केन्द्र बनाया जा रहा है जो स्थानीय युवाओं को पेट्रोलियम रिफाइनरी संबंधी प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के लायक बनाएगा। इससे रिफाइनरी में स्थानीय युवाओं को ही रोजगार मिलने की संभावना बढ़ेगी।
श्रीमती राजे ने बताया कि बाड़मेर जिले में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तहत 300 करोड़ रुपये खर्च कर 19 हजार जलग्रहण कार्य कराए गए हैं। इसमें से 50 करोड़ रुपये की लागत के 2200 कार्य पचपदरा क्षेत्र में किए गए हैं। इसी प्रकार जिलों की सड़कों के विकास पर 6100 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं, जिसमें से 520 करोड़ रुपये अकेले पचपदरा में खर्च हुए हैं। उन्होंने कहा कि पचपदरा क्षेत्र की 53 ग्राम पंचायतों में से 48 में ग्रामीण गौरव पथ बनाए गए हैं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में बाड़मेर या जैसलमेर में स्थान चिन्ह्ति कर अटल स्तम्भ बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्तम्भ देश पर शहीद होने वाले सैनिकों के लिए एक श्रद्धांजलि स्मारक होगा। उन्होंने बाड़मेर क्षेत्र को वीर शहीदों की भूमि बताते हुए कहा कि हमें इस क्षेत्र पर गर्व है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1971 के बाद हुए शहीदों के परिजनों को नौकरी देने के बाद अब राज्य सरकार ने वर्ष 1947 के बाद के शहीद परिवार के सदस्यों को नौकरी देने का निर्णय लिया है।
श्रीमती राजे से बच्ची कुमारी शीतल की बीमारी के बारे में बात करते हुए उसकी मां भावुक हो गई और अपनी बच्ची के दिल में छेद की बीमारी का सफल इलाज होने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस पर मुख्यमंत्री ने शीतल की मां को गले लगा लिया। शीतल की मां ने बताया कि उसकी बेटी का जयपुर के नारायणा हृदयालय अस्पताल में 9 दिन भर्ती रख निःशुल्क सफल इलाज हुआ, जिस दौरान दवाई के लिए भी उनको कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ा। इसी प्रकार एक अन्य बच्ची विमला ने बताया कि उसका स्वयं का जोधपुर के मेडीपल्स अस्पताल में निःशुल्क इलाज हुआ।
मुख्यमंत्री ने कृषि ऋण माफी योजना के लाभार्थी श्री गजेन्द्र और श्री कुम्भाराम से भी बातचीत की। इन किसानों का क्रमशः 35 हजार और 44 हजार रुपये का कृषि ऋण माफ हुआ है। इन्होंने बताया कि इनके गांव में जरूरतमंदों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, भामाशाह और उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का लाभ मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने 20 छात्राओं को साइकिल भी भेंट की।
इस अवसर पर केन्द्रीय उपभोक्ता मामलात राज्यमंत्री श्री सीआर चौधरी, प्रदेश के चिकित्सा मंत्री श्री कालीचरण सराफ, उद्योग मंत्री श्री राजपाल सिंह शेखावत, राजस्व राज्य मंत्री श्री अमराराम, संसदीय सचिव श्री भैराराम सियोल, राज्य जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष श्री श्रीकृष्ण पाटीदार, सांसद कर्नल सोनाराम तथा विधायक श्री अशोक परनामी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों से की मुलाकात : मुख्यमंत्री ने पचपदरा से लौटते समय बाड़मेर के जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में बने हैलीपेड़ पर विद्यालय के विद्यार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और बॉस्केटबॉल के खिलाड़ियों कमलेश पटेल तथा कुमारी साक्षी को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर बधाई दी। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य श्री महबूब अली, उप प्राचार्या श्रीमती ऊषा किरण, विद्यालय के शारीरिक कोच तथा अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने रविवार को पचपदरा मेें निम्नलिखित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया -

क्र.स. लोकार्पण राशि (करोड़ में)
1 ग्रामीण गौरव पथ, 13 कार्य                                                        6.32
2 उप पंजीयक भवन, जसोल                                                          0.68
3 एएनएमटीसी डोरमेट्री छात्रावास, बालोतरा                                   1.39
4 एएनएमटीसी स्किल लैब, लाईब्रेरी, स्टाफ रूम, बालोतरा                 1.27
5 उप स्वास्थ्य केन्द्र, बांकियावास                                                  0.28
6 सीएचसी जसोल के लिए बेस एम्बूलेंस                                         0.11
7 शारदे बालिका छात्रावास, बालोतरा                                             1.55
8 ग्राम पंचायत भवन, मण्डापुरा, कितपाला एवं बुडिवाडा                  1.50
9 ग्राम नागाणा में यात्री विश्राम स्थल एवं पार्किंग                             2.08
  योग                                                                                     15.18

क्र.स. शिलान्यास राशि                            (करोड़ में)
1 ग्रामीण गौरव पथ, मिसिंग लिंक, 11 कार्य लम्बाई   29.50 ज्ञड   6.00
2 पुलियाओं/रपटों का पुर्ननिर्माण, 3 कार्य                              5.32
3 8 नई डामर सड़कें, 15 किलोमीटर                                   3.87
4 पाइप्ड जल योजना, जसोल                                            1.19
5 बालोतरा में जल शोधन संयंत्र 18 एमएलडी                     128.24

योग                                                                             144.62







लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...