गुरुवार, 9 नवंबर 2017

अर्न्तराष्ट्रीय कॉल्स का इन्द्राज करने के निर्देश

                बाड़मेर, 09 नवंबर। जिले में आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने एवं दूर संचार के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं प्रेषित करने से रोकने के लिए जिले की अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित क्षेत्रों के टेलीफोन बूथों पर की जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय फोन कॉल्स का इन्द्राज करना आवश्यक होगा। इस संबंध में जिला मजिस्टेªेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने पब्लिक टेलीफोन बूथों के धारकों को आदेश जारी किए है।

जिला मजिस्ट्रेट नकाते ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 15 के पश्चिम में स्थित सभी पीसीओ एवं बाड़मेर शहर के पीसीओ के माध्यम से किए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कॉल के लिए पीसीओ के मालिकों तथा एजेन्टों को पृथक से एक रजिस्टर आवश्यक रूप से संधारित करने के आदेश जारी करते हुए हिदायत दी है कि वे अपने बूथ से किए जाने वाले प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय कॉल का पूर्ण विवरण सहित इन्द्राज करेंगे। उन्हें यह भी हिदायत दी है कि वे उक्त प्रकार के कॉल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कॉल किए जाने से पूर्व निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्राप्त करेंगे तथा रिकार्ड संधारित करते हुए सूचना प्रति सप्ताह संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेंगे तथा इसकी सूचना क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को भी देंगे। साथ ही वे किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टेलीफोन करने पर उसकी सूचना तत्काल निकट के पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक को देंगे। बूथ धारकों द्वारा संधारित उक्त रजिस्टर की समय समय पर तहसीलदार, कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। उक्त आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्ड भुगतना पड़ सकता है। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा।

बीएलओ मोबाईल एप प्रशिक्षण शनिवार को

                बाड़मेर, 09 नवंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों का संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का आयोजन 30 नवंबर तक चलाया जा रहा है।

                निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि इसके लिए विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र बाडमेर के समस्त पर्यवेक्षकों एवं समस्त बूथ लेवल अधिकारियों को मोबाईल एप का प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को प्रातः 10 बजे महावीर टाऊन हॉल बाड़मेर में रखा गया है। उन्हांेने बताया कि समस्त पर्यवेक्षक एवं समस्त बूथ लेवल अधिकारियांे को प्रशिक्षण मंे उपलब्ध होने के निर्देश दिए गए है।

सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प : किलक

केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड बाड़मेर के बालोतरा द्वितीय के नवीन शाखा भवन का उदघाटन
                बाड़मेर, 09 नवंबर। राज्य सरकार सहकारिता को बढ़ावा देने के लिए कृत संकल्प है। सहकारिता के क्षेत्र मंे किसानांे के उत्थान के लिए कई कदम उठाए गए है। सहकारिता के माध्यम से कम ब्याज दर पर किसानांे को ऋण उपलब्ध कराने मंे प्रदेश अग्रणी स्थान पर है। सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड बाड़मेर के बालोतरा द्वितीय के नवीन शाखा भवन का उदघाटन के अवसर पर यह बात कही।

                इस अवसर पर सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में 21 लाख 50 हजार किसानों को 52 हजार 600 करोड़ रूपए बिना ब्याज का ऋण उपलब्ध कराया गया है। जो अपने आप में एक नया कीर्तिमान है। उन्होंनंे कहा कि आने वाले समय में लगभग 75 हजार करोड का ऋण बिना ब्याज के किसानों को वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। आने वाले समय में किसानों को 5.5 प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंनंे कहा कि सहकारिता से जुडे सभी सदस्यों को समय पर ऋण मिले इसके लिए पूर्ण पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने किसानों को समय पर ऋण चुकाने का भी आह्वान किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना में किसान के दुर्घटना में मृत्यु होने पर 6 लाख रूपये का बीमा कवरेज प्रदान किया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि इस दुर्घटना बीमा के लिए प्रीमियम की राशि 55 रूपये आती है लेकिन किसान से मात्र 27.50 रूपये ही लिए जाते है एवं शेष राषि बैंक एवं शीर्ष बैंक की ओर से वहन की जाती है। उन्होंनंे कहा कि जो भी किसान सहकारी संस्थाओ से ऋण लेता है उनका इस योजना में अनिवार्य रूप से बीमा हो जाता है। उन्होंनें कहा कि सरकार ने समस्त ऋणी कृषकों के लिए सहकार जीवन सुरक्षा बीमा योजना भी चालू की है उसका भी किसान लाभ उठाए। उन्हांेने नवीन भवन के निर्माण से आमजन को बेहतरीन सुविधाएं मिलने का भरोसा जताया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में प्रदेश में 900 से अधिक सहकारी गोदामों का निर्माण कराया गया है। सरकार की मंशा है कि हर ग्राम पंचायत पर ग्रामसेवा सहकारी समिति हो एवं उसके माध्यम से किसानों का विकास हो। उन्होंनंे बैंकों में रिक्त पदों को भरने का भरोसा दिलाया। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि बैंक की बेहतरीन उपलब्धियांे के कारण राष्ट्रीय स्तर सम्मानित किया गया है। उन्हांेने बैंक के आधुनिक नवाचार की सराहना करते हुए पारलू, असाड़ा एवं थोब मंे बैंक की नई शाखाएं खोलने की आवश्यकता जताई। उन्हांेने कहा कि बैंक की ओर से काश्तकारांे को न्यूनतम ब्याज दर पर अधिकाधिक ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि सहकारिता से गांव, गरीब और किसान का भला हुआ है। दुर्घटना बीमा की राशि 6 लाख करने के साथ नए सदस्यांे को भी प्राथमिकता से ऋण दिया जा रहा है। बायतू विधायक कैलाश चौधरी ने बैंक की ओर से ग्रामीण क्षेत्र के सदस्यांे को लाकर्स एवं तकनीकी के नए आयाम एटीएम,रूपे कार्ड आदि सुविधाआंे की सराहना की। उन्हांेने शून्य दर पर किसानांे को ऋण एवं रूपे कार्ड के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। समारोह के दौरान बैंक के सदस्यांे को रूपे किसान कार्ड, लाकर्स की चाबियां एवं समितियांे को माइक्रो एटीएम सुपुर्द किए गए। समारोह के दौरान अतिरिक्त रजिस्ट्रार सोहनलाल लखानी, प्रबंध निदेशक भंवरदान चारण,उप रजिस्ट्रार जितेन्द्र कुमार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी, जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


खाद्य सुरक्षा के प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण करें : नकाते

जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की समस्याएं
बाड़मेर, 09 नवंबर। खाद्य सुरक्षा के प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। योग्य व्यक्ति के नाम खाद्य सुरक्षा योजना मंे जोड़ने की स्वीकृति प्रदान करने के साथ अन्य प्रकरणांे को निरस्त करें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान उपखंड अधिकारियांे को इस संबंध मंे निर्देशित करते हुए यह बात कही। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान आमजन की ओर से 148 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि खाद्य सुरक्षा से संबंधित प्रकरणांे के निस्तारण के लिए अब ग्राम पंचायत स्तर से प्रस्ताव प्राप्त करने की जरूरत नहीं है। उन्हांेने कहा कि जन सुनवाई एवं रात्रि चौपाल के अलावा आम दिनांे मंे प्राप्त होने वाली परिवेदनाआंे पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए आमजन को राहत प्रदान की जाए। जिला कलक्टर नकाते ने जन सुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न स्थानांे से आए ग्रामीणांे की समस्याआंे को सुनने के साथ मौके पर संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने रामदियो की बस्ती निवासी ग्रामीण के नाम खाद्य सुरक्षा योजना मंे जोड़ने, कगाउ मंे पेयजल समस्या का समाधान करने, देदूसर मंे रोके गए सार्वजनिक रास्ते से अतिक्रमण को हटाने, महाबार मंे पानी के अवैध कनेक्शन हटाने, रबासर मंे सार्वजनिक रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाने, चेनाणियो की ढाणी मंे खेत की नेकमबंदी करवाने, बलदेव नगर मंे आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, आबादी भूमि मंे पटटा जारी करवाने समेत कई मामलांे मंे संबंधित अधिकारियांे को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, उप महानिरीक्षक पंजीयन जीतेन्द्रसिंह नरूका, पुलिस उप अधीक्षक रतनलाल, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी, अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार, जी.आर.जीनगर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कटान मार्ग पर सड़क बनाएं :  जिला कलक्टर के समक्ष सिणधरी चौसीरा से आए एक ग्रामीण ने परिवाद प्रस्तुत किया कि मनरेगा के तहत बनने वाली ग्रेवल सड़क निर्धारित कटान मार्ग के बजाय दूसरी जगह पर बनाई जा रही है। इस पर सिणधरी पंचायत समिति के विकास अधिकारी को निर्धारित स्थान पर सड़क का निर्माण करवाने के निर्देश दिए गए।
लालूराम को मिला मनरेगा का भुगतान : जन सुनवाई के दौरान जूना पतरासर निवासी लालूराम ने मनरेगा मजदूरी का भुगतान नहीं मिलने संबंधित परिवेदना प्रस्तुत की। इस पर जिला कलक्टर ने बाड़मेर पंचायत समिति के विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी को इसका भुगतान करवाने के निर्देश दिए। विकास अधिकारी ने तत्काल संबंधित बैंक से संपर्क कर लालूराम की मनरेगा मजदूरी का भुगतान करवाया।




बुधवार, 8 नवंबर 2017

मृतक के आश्रित को चार लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

                बाड़मेर, 08 नवम्बर। नदी के बहते पानी में बहने से मृत्यु होने के कारण मृतक के आश्रित को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता के रूप में भुगतान करने की प्रशासनिक एवं वितीय स्वीकृत की जारी गई है।

                जिला कलक्टर (आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा) शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर रामजीवन पुत्र मुगलाराम बिश्नोई निवासी कबूली की नदी के बहते पानी मंे बहने से मौत होने पर मृतक की आश्रित श्रीमती पूनमीदेवी को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर की नवम्बर माह में आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित

                 बाड़मेर, 08 नवम्बर।  अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की नवम्बर माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 15 नवम्बर को रामसर कलस्टर की रामसर एवं तामलियार ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत तामलियार, 22 नवम्बर को ईटादा कलस्टर की दीनगढ, ईटादा, रबासर एवं सरूपे का तला ग्राम पंचायत के लिए दीनगढ़ तथा 29 नवम्बर को गंगासरा कलस्टर की सोनडी, कारटिया, औगाला एवं पनोरिया ग्राम पंचायत के लिए औगाला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसमें किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी होने पर उसके उपचार, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन एवं पोषाहार वितरण के संबंध मंे समस्या होने पर जन सुनवाई की जाएगी।

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित

20 नवम्बर तक दावे एवं आपतियां प्राप्त की जा सकेगी
                 बाडमेर, 08 नवम्बर। भारत निर्वाचन विभाग द्वारा अर्हता दिनांक एक जनवरी, 2018 के सन्दर्भ में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है।

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर कलक्टर) ओ.पी. बिश्नोई ने बताया कि 20 नवम्बर, 2017 तक दावे एवं आपतियां प्राप्त की जा सकेगी।  11 नवम्बर एवं 18 नवम्बर को मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्ठियों का ग्रामसभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन एवं सत्यापन किया जाएगा। राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपतियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथियां 12 नवम्बर एवं 19 नवम्बर निर्धारित की गई है।  4 दिसम्बर को दावे एवं आपतियों का निस्तारण किया जाएगा। 5 दिसम्बर से 29 दिसम्बर तक डेटाबेस अपडेट करना, फोटोग्राफ मर्ज करना, कन्ट्रोल टेबलस को अपडेट करना एवं पूरक की तैयारी एवं मुद्रण का कार्य किया जाकर 5 जनवरी, 2018 को मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।

विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक 13 को

                 बाड़मेर, 08 नवम्बर। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षात्मक बैठक 13 नवम्बर को दोपहर 12.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित की जाएगी।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान,स्वच्छ भारत मिशन,सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाआंे की समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार 9 नवम्बर को

                बाड़मेर, 08 नवम्बर। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन गुरूवार 9 नवम्बर को प्रातः 10 बजे अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समिति में दर्ज प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेकर मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

सुरक्षा संबंधित स्टेडिंग कमेटी गुरूवार को बाड़मेर के दौरे पर

                बाड़मेर, 08 नवंबर। सुरक्षा संबंधित स्टेडिंग कमेटी एक दिवसीय दौरे पर गुरूवार को बाड़मेर आएगी। इस दौरान कमेटी सदस्य वायुसेना एवं सेना के अलावा सीमावर्ती इलाकांे का भ्रमण करेगी।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि सुरक्षा संबंधित स्टेडिंग कमेटी मेजर जनरल बी.सी.खंडूरी के नेतृत्व मंे 9 नवंबर को प्रातः 8.30 बजे जैसलमेर से रवाना होकर 11 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इस दौरान प्रातः 11.15 से 1 बजे तक वायुसेना स्टेशन उत्तरलाई एवं सैन्य इलाकांे का दौरा करेगी। कमेटी सदस्य इसके उपरांत दोपहर 3 से 5 बजे के मध्य सीमावर्ती इलाकांे का दौरा कर सुरक्षा से जुड़े बिन्दूआंे पर विचार-विमर्श करेगी। इसके उपरांत शाम 5 बजे जोधपुर के लिए रवाना होने का कार्यक्रम निर्धारित है।

डेयरी विकास के साथ थारपारकर नस्ल को बढ़ावा देने की जरूरत : किलक

सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक ने योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा की
                बाड़मेर, 08 नवंबर। बाड़मेर जिले मंे डेयरी विकास की काफी संभावना है। इस दिशा मंे वृहद स्तर पर कार्य करने की जरूरत है। बेरोजगार युवाआंे को डेयरी से जोड़ने के लिए थारपारकर नस्ल के संवर्द्वन के लिए प्रयास किए जाए। सहकारिता एवं गोपालन विभाग मंत्री अजयसिंह किलक ने बुधवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सहकारिता विभाग के अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।

                इस अवसर पर सहकारिता एवं गोपालन मंत्री अजयसिंह किलक ने कहा कि अधिकाधिक लोगांे को उनकी जरूरत के मुताबिक ऋण उपलब्ध करवाया जाए। उन्हांेने कहा कि राज्य सरकार सहकारी संस्थाआंे मंे योग्य कर्मचारियांे की भर्ती की कार्यवाही प्रारंभ करने, सहकारी संस्थाआंे के संरचनात्मक विकास के लिए जिला स्तर पर कोष बनाने एवं प्रत्येक जिला स्तर पर स्थानीय उन्नत किस्म का गौ नस्ल विकास केन्द्र खोलने पर विचार कर रहा है। समीक्षा बैठक के दौरान किलक ने जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ को घाटे से उबारकर नई व्यावसायिक योजना तैयार कर उपभोक्ता भंडार एवं क्रय विक्रय सहकारी समिति से अनुबंध कर सदस्यांे एवं किसानांे को व्यापक सुविधाएं मुहैया कराने तथा उपभोक्ता होलसेल भंडार एवं क्रय विक्रय सहकारी समितियांे के माध्यम से उपभोक्ताआंे को सस्ती एवं गुणवत्ता वाली वस्तुएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि सरकार की ओर से कोऑपरेटिव बैंक की सहायता से ज्वाइंट लाइबिलिटी ग्रुप बनाकर लोन दिया जा रहा है। इस क्षेत्र में महिलाओं को डेयरी से जुड़ने के लिए ऋण दिया गया, जिससे उन्होंने पशु खरीदे, बैंक में खाता खुलवाया और दुध बेचकर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही है। किलक ने कहा कि कि प्रदेश में राज्य सरकार की ओर से दुग्ध उत्पादन के लिए 5 लाख का दुर्घटना बीमा दिया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि आमजन को पशुपालन से जोड़ने के लिए उनको मिलने वाले फायदे से अवगत कराया जाए। किलक ने भूमि विकास बैंक मंे एक मुश्त समझौता योजना को प्रभावी तरीके से लागू कर अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के निर्देश दिए। बैठक में किलक ने विभागीय योजनाओं एवं निर्धारित लक्ष्यों तथा उपलब्धियांे की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सहकारी बैंकों में खाते खोलने के निर्देश देने के साथ सहकारी समितियांे में अधिकाधिक सदस्यों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने रबी फसल के लिए ब्याज मुक्त ऋण वितरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा यूरिया की डिमांड राजफेड को भिजवाने के निर्देश दिए गए। सहकारिता मंत्री किलक ने बाड़मेर प्रवास के दौरान डेयरी परिसर मंे दुकानांे एवं गोदाम निर्माण के निर्देश देने के साथ स्थान का मौका मुआयना किया। इस दौरान दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक भंवरदान चारण ने बताया कि 59 करोड़ 3 लाख रूपए का खरीफ ऋण वितरण किया गया है। बैठक मंे अतिरिक्त रजिस्ट्रार जोधपुर सोहनलाल लखानी, बैक ईओ हरिराम पूनिया,उप रजिस्ट्रार जितेन्द्र कुमार समेत जिला स्तरीय अधिकारियांे ने भाग लिया। सहकारी समितियां बाड़मेर के रजिस्ट्रार जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गुरूवार को सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड बाड़मेर के बालोतरा द्वितीय के नवीन शाखा भवन तथा करमावास ग्राम सेवा सहकारी समिति के गोदाम का उदघाटन करेंगे।


मंगलवार, 7 नवंबर 2017

चार साल की उपलब्धियों संबंधित जानकारी भिजवाने के निर्देश

                बाड़मेर, 07 नवंबर। राज्य सरकार के चार साल पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निर्धारण एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने उपलब्धियांे संबंधित जानकारी भिजवाने के निर्देश दिए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आगामी 8 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व विभिन्न विभागों की ओर से निर्धारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने मुख्य मंत्री फ्लैगशिप योजनाओं सहित प्रमुख विकास कार्यो के फोटो एवं सफलता की कहानियां तत्काल भिजवाने के निर्देश दिए है।

ई-मित्र संचालकांे का प्रशिक्षण बुधवार को

                बाड़मेर, 07 नवंबर। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 सत्र 2018-19 के लिए आवेदन अब आनलाइन भरे जाएंगे। यह कार्य कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से होगा।

                सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक देवेन्द्र माथुर ने बताया कि इसके लिए समस्त ब्लाक लेवल पर बुधवार को प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस वीडियो कांफ्रेसिंग मंे समस्त ई-मित्र एवं कामन सर्विस संेटर संचालकांे को उपस्थित होना अनिवार्य है।

बाड़मेर मंे धनाउ बनी नई तहसील, प्रदेश मंे नौ नई तहसीलों का गठन

                बाड़मेर, 07 नवंबर। राज्य सरकार ने अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर 7 जिलों की तहसीलों का पुनर्गठन एवं 9 नवीन तहसीलों का गठन किया गया है। अधिसूचना के अनुसार बाड़मेर जिले की चौहटन एवं सेड़वा तहसील का पुनर्गठन कर नई तहसील धनाउ का गठन किया गया है।

                श्री गंगानगर जिले की तहसील घड़साना का पुनर्गठन करते हुए उप तहसील रावला को क्रमोन्नत कर नवीन तहसील रावला का गठन किया गया है। झालावाड़ जिले में दो नवीन तहसीलों का सृजन किया गया है। जिले की तहसील झालरापाटन का पुनर्गठन करते हुए उप तहसील बकानी को क्रमोन्नत कर नवीन तहसील बकानी का सृजन किया गया है एवं तहसील पिड़ावा का पुनर्गठन करते हुए उप तहसील सुनेल को क्रमोन्नत कर नवीन तहसील बनाया गया है। दौसा जिले की महवा एवं बसवा तहसीलों का पुनर्गठन कर उप तहसील मण्डावर को क्रमोन्नत कर नई तहसील मण्डावर का सृजन किया गया है। जोधपुर जिले की तहसील बाप, तिंवरी, बावड़ी, ओसियां, फलोदी एवं लोहावट का पुनर्गठन करते हुए नवीन तहसील बापिणी का सृजन किया गया है एवं नवसृजित तहसील बापिणी में से एक भू अभिलेख निरीक्षक मण्डल चाडी को विलोपित किया गया है। जोधपुर जिले की ही तहसील शेरगढ़ एवं लोहागढ़ का भी पुनर्गठन किया गया है और नवीन तहसील देचू का गठन किया गया है। बीकानेर जिले की तहसील कोलायत का पुनर्गठन करते हुए उप तहसील बज्जू को क्रमोन्नत कर नवीन तहसील बनाया गया है। उदयपुर की तहसील वल्लभनगर का पुनर्गठन करते हुए उप तहसील भीण्डर को क्रमोन्नत कर नई तहसील बनाया गया है एवं उप तहसील कानोड को यथावत रखते हुए नई तहसील भीण्डर में ही शामिल कर लिया गया है। साथ ही भू अभिलेख निरीक्षक वृत्त खेरोदा, बाठरडा कला एवं मेनार को भी पुनर्गठित किया गया है एवं नवगठित बाठरडा कला एवं मेनार को तहसील वल्लभनगर एवं खेरोदा को तहसील भीण्डर में समाहित किया गया है।

आदेशिका शुल्क का ई-स्टाम्प के साथ ही किया जा सकेगा भुगतान

                बाड़मेर, 07 नवंबर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर संस्थित वाणिज्यिक विवादों में आदेशिक शुल्क से सम्बन्धित नियमों में संशोधन होने तक, उपर्युक्त विवादों से सम्बन्धित वाद, आवेदन पत्र एवं अपील प्रस्तुति के समय न्यायालय शुल्क के साथ ही एक मुश्त आदेशिका शुल्क की गणना की जाकर ई-स्टाम्प के साथ एक ही ई-प्रक्रिया के जरिए भुगतान किया जा सकेगा। आदेश के अनुसार अगर न्यायालय विचारण समाप्त होने पर आदेशिका शुल्क का उपयोग नहीं होता है तो संबंधित पक्षकार के निवेदन पर इस शुल्क का प्रतिदाय प्रमाण-पत्र (रिफन्ड सर्टिफिकेट) जारी किया जाएगा।

बाड़मेर जिले के बीलासर गांव का नाम बदलकर शहीद धर्माराम नगर किया

                बाड़मेर, 07 नवंबर। राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर बाड़मेर जिले की चौहटन तहसील के राजस्व ग्राम बीलासर का नाम परिवर्तित कर शहीद धर्माराम नगर किया है। राजस्व ग्राम के नाम परिवर्तन से प्रभावित अभिलेखों, नक्शों के संधारण एवं परिशोधन के कार्य लिए बाड़मेर के जिला कलक्टर को अधिकृत किया गया है।

चिकित्सा सेवाआंे के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं

                बाड़मेर, 07 नवंबर। राजकीय चिकित्सा संस्थानों में सेवारत चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने की स्थिति मंे चिकित्सा व्यवस्थाओं को नियमित बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की गई है।

                बाड़मेर जिले मंे वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुछ सेवारत चिकित्सक भी अपनी नियमित सेवाएं प्रदान कर रहे है। इसके अलावा बाड़मेर जिला मुख्यालय पर बीएसएफ के चिकित्सकों ने मोर्चा संभाला है। वेदांता, केयर्न आयल एंड गैस की ओर से तीन चिकित्सकांे की सेवाएं राजकीय चिकित्सालय मंे उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक 13 नवंबर को

                बाड़मेर, 07 नवंबर। जिला यातायात प्रबंधन समिति की बैठक 13 नवंबर को सांय 4.30 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे रखी गई है।

                जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि इस दौरान यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

सुरक्षा संबंधित स्टेडिंग कमेटी 9 नवंबर को बाड़मेर के दौरे पर

                बाड़मेर, 07 नवंबर। सुरक्षा संबंधित स्टेडिंग कमेटी एक दिवसीय दौरे पर 9 नवंबर को बाड़मेर आएगी। कमेटी वायुसेना एवं सेना के साथ सीमावर्ती इलाकांे का भ्रमण करेगी।

                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि सुरक्षा संबंधित स्टेडिंग कमेटी मेजर जनरल बी.सी.खंडूरी के नेतृत्व मंे 9 नवंबर को प्रातः 8.30 बजे जैसलमेर से रवाना होकर 11 बजे बाड़मेर पहुंचेगी। इस दौरान प्रातः 11.15 से 1 बजे तक वायुसेना स्टेशन उत्तरलाई एवं सैन्य इलाकांे का दौरा करेगी। कमेटी सदस्य इसके उपरांत दोपहर 3 से 5 बजे के मध्य सीमावर्ती इलाकांे का दौरा कर सुरक्षा से जुड़े बिन्दूआंे पर विचार-विमर्श करेगी। इसके उपरांत शाम 5 बजे जोधपुर के लिए रवाना होने का कार्यक्रम निर्धारित है।

सहकारिता मंत्री बुधवार से बाड़मेर के दौरे पर

                बाड़मेर, 07 नवंबर। सहकारिता एवं गोपालन विभाग मंत्री अजयसिंह किलक बुधवार से बाड़मेर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान अधिकारियांे की बैठक लेने के साथ विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल हांेगे।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक बुधवार को प्रातः 10 बजे जिला मुख्यालय पर सहकारी अधिकारियांे की बैठक लेंगे। इसके उपरांत प्रातः 11 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे। दूसरे दिन 9 नवंबर को प्रातः 9 बजे प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे बालोतरा मंे दी बाड़मेर सेंट्रल कापरेटिव बैंक लिमिटेड शाखा बालोतरा के भवन का उदघाटन करेंगे। इसके उपरांत शाम 5 बजे सिवाना मंे सिवाना ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड सिवाना के गोदाम का उदघाटन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शाम 6.30 बजे वे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

सोमवार, 6 नवंबर 2017

तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं अब 14 से आयोजित होगी

बाडमेर, 06 नवम्बर। जिले में तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं अब 14 से 15 नवम्बर तक आयोजित की जाएगी।
जिला शिक्षा अधिकारी शंकरलाल खोरवाल ने बताया कि पूर्व में तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन की तिथि 10 से 11 नवम्बर तक निर्धारित की गई थी, जिसे संशोधित किया गया है। अब जिले में तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 14 से 15 नवम्बर तक आयोजित कीे जाएगी। 

विशेष योग्यजन निःशक्तता प्रमाणिकरण शिविर स्थगित

                 बाडमेर, 06 नवम्बर। सेवारत चिकित्सकों द्वारा सामुहिक त्याग पत्र के मद्देनजर जिले में आयोजित होने वाले विशेष योग्यजन निःशक्तता प्रमाणिकरण शिविर आगामी आदेश तक स्थगित किए गए है।

                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी ने बताया कि 7 नवम्बर को पंचायत समिति सिवाना व पंचायत समिति कल्यापुर तथा 8 नवम्बर को पंचायत समिति धनाउ में आयोजित होने वाले विशेष योग्यजन निःशक्तता प्रमाणिकरण शिविर आगामी आदेश तक स्थगित किए गए है।

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 15 को

                 बाडमेर, 06 नवम्बर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 15 नवम्बर को दोपहर 12.30 बजे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, महात्मा गांधी नरेगा योजना वर्ष 2018-19 के प्लान व वितीय वर्ष 2017-18 के अतिरिक्त प्लान का अनुमोदन एवं प्रगति समीक्षा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा एवं जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति समिति सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी 9 को बाड़मेर आएगें

               बाडमेर, 06 नवम्बर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के आठ प्रशिक्षु अधिकारियों का दल राजस्थान अध्ययन (राजस्थान दर्शन) के लिए 9 नवम्बर को बाडमेर पहुंचेगा।

                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों का दल 9 नवम्बर को प्रातः 8.30 बजे जैसलमेर से प्रस्थान कर प्रातः 10.00 बजे भादरेश में लिग्नाईट खनन, 11 बजे एमपीटी नागाणा का अवलोकन करने के बाद दोपहर 2.30 बजे किराडू मंदिर, सायं 4 बजे विरात्रा माता मंदिर ढोक दर्शन एवं 5.30 बजे चौहटन हिलटॉप भ्रमण के पश्चात् 10 नवम्बर को प्रातः 8.30 बजे बाडमेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 9 को

                 बाड़मेर, 06 नवम्बर। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन 9 नवम्बर को प्रातः 10 बजे अटल सेवा केन्द्र में किया जाएगा। जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समिति में दर्ज प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेकर मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओें एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

चिकित्सालयों मे पर्याप्त मात्रा में दवाईयों का स्टॉक रखने के निर्देश

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में पानी, बिजली, चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा
                 बाड़मेर, 06 नवम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में सोमवार को बिजली, पानी, चिकित्सा व्यवस्थाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बिश्नोई ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी को जिले में सभी चिकित्सालयों में मौसमी बीमारीयों की रोकथाम के लिए पर्याप्त मात्रा में दवाईयों का स्टॉक रखने के निर्देश दिए।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के बकाया क्लेम के संबंध में प्रगति रिपोर्ट पेश करने तथा जिले की शेष सीएचसी को पंजीकृत करने की कार्यवाही के साथ साथ योजना से होने वाले लाभ का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होने जलदाय विभाग के अधिकारियों को पानी की पाइप लाईनों से अवैध कनेक्शन कटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा अवैध कनेक्शन करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, जलाशयों की सफाई करवाने, खराब हैण्डपम्पों की मरम्मत करने तथा जिले में आरओ प्लांट सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होने शहर में घरेलू जल कनेक्शनों पर टोंटी नहीं लगाने वाले उपभोक्ताओं को पाबन्द करते हुए अवहेलना की स्थिति में जल सम्बन्ध विच्छेद करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी तरह विद्युत विभाग के अधिकारियों को जलदाय विभाग के बकाया विद्युत कनेक्शन प्राथमिकता से करने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने रूडिप के अधिकारियों को सीवरेज के कार्य को अतिशीध्र पूर्ण कराने तथा जहां कार्य पूर्ण हो चुका है उस क्षेत्र की तोडी गई सडक की मरम्मत, पेचवर्क का कार्य शीध्र कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्हाने जब तक प्रोपर्टी कनेक्शन व सीवरेज कनेक्शन नहीं होता है तब तक ठेकेदार को भुगतान नहीं करने तथा किये गये प्रोपर्टी कनेक्शनों का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने नगर परिषद के अधिकारियों को शहर में पर्याप्त सफाई तथा लाईट व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सार्वजनिक शमशान घाट की पर्याप्त साफ सफाई सहित आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होने गौरव पथ के समानान्तरण बनने वाले नाला निर्माण के दौरान विद्युत, पानी, टेलीफोन विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए अपेक्षित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत यथा पेचवर्क का कार्य एक माह में पूर्ण करने तथा रोड कटिंग होने की दशा में दुरूस्तीकरण का कार्य तत्काल करने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सकें।

                बैठक में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशाषी अभियन्ता लिच्छूराम चौधरी, डिस्कॉम के अधिशाषी अभियन्ता भेराराम चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कमलेश चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शुक्रवार, 3 नवंबर 2017

कनिष्ठ लिपिक एवं शिक्षकों की नियुक्ति आदेश जारी

                बाड़मेर, 03 नवंबर। जिला स्ािापना समिति की बैठक शुक्रवार को जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई। इस दौरान पंचायती राज विभाग की कनिष्ठ लिपिक भर्ती 2013 एवं षिक्षक भर्ती 2013 में नियुक्ति आदेश जारी किए गए।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि कनिष्ठ लिपिक भर्ती में पूर्व में चयनित 51 अभ्यर्थियों को कार्यग्रहण की अनुमति एवं 45 अभ्यर्थियों के चयन का अनुमोदन एवं पंचायत समिति आवंटन किया गया। इसके अलावा एक मृत आश्रित को अनुकम्पात्मक नियुक्ति दी गई। उनके मुताबिक शिक्षक भर्ती 2013 के लेवल प्रथम में 22 एवं लेवल द्वितीय के विभिन्न विषयों में 32 अभ्यर्थियों को पंचायत समितियां आवंटन की गई है। उनकी पत्रावलियां संबंधित विकास अधिकारी को प्रेषित की गई। नियुक्त अभ्यर्थियों की सूचियां www.barmer.rajasthan.gov.in पर अपलोड कर दी गई हैं।

विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ 5 नवंबर को

                बाडमेर, 03 नवंबर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार 5 नवंबर को बालोतरा पंचायत समिति परिसर के मैदान मंे विधिक सेवा सप्ताह का शुभारंभ होगा।

                जिला एवं सेशन न्यायाधीश मदनगोपाल व्यास ने बताया कि विधिक सेवा सप्ताह के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दिनेश मेहता करेंगे। उन्हांेने बताया कि विधिक सेवा सप्ताह के तहत विधिक सेवा सप्ताह के तहत कमजोर वर्गो के कल्याण के लिए  केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की आमजन को जानकारी दी जाएगी। छह नवंबर को स्कूल, कॉलेज किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय में सेमीनार, सात नवंबर को विधिक साक्षरता शिविर, 8 नवंबर को नशा उन्मूलन योजनाओं की जानकारी, नौ नवंबर को कच्ची बस्ती में विधिक साक्षरता शिविर, 10 नवंबर को औद्योगिक क्षेत्रों श्रमिक बस्तियों में विधिक साक्षरता शिविर, 11 नवंबर को जिला तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत तथा 12 नवंबर को विधिक सेवा सप्ताह का जिला स्तरीय समापन समारोह होगा।

सदर, सचिव एवं पैराटीचर की बैठक 8 को

                बाडमेर, 03 नवंबर। जिले के पंजीकृत मदरसों के सदर, सचिव एवं पैराटीचर की बैठक 8 नवम्बर को प्रातः 10.30 बजे पंचायत समिति बाडमेर के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी।

                जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी उम्मेदसिंह भाटी ने बताया कि उक्त बैठक में सदर, सचिव एवं पैराटीचर अपने मदरसे का रिकार्ड, पंजीयन प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि एवं मदरसे की रबड मोहर लेकर उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में ग्रीन राईटिंग बोर्ड व दरी फर्श वितरण किये जागेंगे एवं मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के बारे में विस्तृत चर्चा की जाएगी।

मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के तृतीय चरण के संबंध में बैठक 6 को

                बाडमेर, 03 नवंबर। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान तृतीय चरण अन्तर्गत यथा संभव सहयोग एवं भागीदारी प्राप्त करने के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय में 6 नवम्बर को दोपहर 12.30 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में संबंधित अधिकारियोें एवं सवाजसेवियों को आमन्त्रित किया गया है।

जल ग्रहण परियोजना किसानों के लिए वरदान- प्रजापति बोथिया में वितीय समावेशन जागरूकता प्रशिक्षण आयोजित

                बाडमेर, 03 नवंबर। बायफ जल ग्रहण परियोजना बाड़मेर के तत्वावधान में गुरूवार को नाबार्ड-केयर्न के सौजन्य से बायफ द्वारा संचालित जलग्रहण परियोजना बोथिया में एक दिवसीय वितीय समावेशन जागरूकता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

                प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए जिला प्रबन्धक नाबार्ड डॉ. दिनेश प्रजापति ने उपस्थित जल ग्रहण समिति के सदस्यों एवं महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को जल ग्रहण परियोजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आहवान किया। उन्होने बताया कि जल ग्रहण परियोजना के अन्तर्गत स्वयं सहायता समूह की नियमित बैठके आयोजित कर प्रतिमाह बचत एवं बैंक से लिंकेज करवा कर अल्प ऋण प्राप्त कर लधु उद्योगों से रोजगार प्राप्त किया जा सकता है। परियोजना द्वारा चार समूह बनाए गए है। प्रशिक्षण में 30 महिलाएं एवं 20 पुरूष तथा ग्रामीण उपस्थित रहें।   कार्यक्रम में कैयर्न इण्डिया के भानुप्रतापसिंह एवं राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक शाखा भाडखा के प्रबन्धक ने उपस्थित रहकर जन समूह को बायफ द्वारा संचालित वाड़ी, नाडी, खडीन, बकरी पालन एवं तकनिकी कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बायफ उदयपुर से वरिष्ठ वैज्ञानिक जे.पी. शर्मा एवं वरिष्ठ अभियन्ता मनिष शर्मा, बाडमेर जिला परियोजना अधिकारी एच.डी. शर्मा, सहायक अभियन्ता गोपाल व्यास, मेहराब खान, आर.के. पठान, रामप्रकाश चौधरी, डी.एस. देवडा आदि उपस्थित थे।



जन जाति के विद्यार्थियांे के शैक्षणिक प्रोत्साहन के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 03 नवंबर। जन जाति के छात्र-छात्राआंे के शैक्षणिक उत्थान के लिए विभिन्न योजनाआंे मंे आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जन जाति की छात्राआंे के लिए उच्च शिक्षा सहायता राशि, छात्रगृह किराया योजना, बोर्ड एवं विश्वविद्यालय मंे प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण जनजाति प्रतिभावान छात्रांे को आर्थिक सहायता, जन जाति छात्राआंे को उच्च माध्यमिक शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता, जन जाति छात्राआंे के लिए निःशुल्क स्कूटी वितरण योजना के तहत आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को निर्देशित किया गया है कि वे महाविद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयांे मंे शिविरांे का आयोजन करवाकर अधिकाधिक जनजाति छात्राआंे को शैक्षणिक प्रोत्साहन योजनाआंे के आवेदन करने के लिए प्रेरित एवं मार्गदर्शन करवाएं।

सामान्य वर्ग के मेधावी अभ्यर्थियों की सहायता के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 03 नवंबर। प्रदेश के मूल सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े मेधावी अभ्यर्थियों के शैक्षणिक उत्थान के लिए एकमुश्त सहायता देने की योजना के तहत 30 नवंबर तक ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।

                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने बताया कि इस योजना के तहत सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में अंतिम रूप से चयन होने पर तथा सूचीबद्ध राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थान जैसे आई.आई.टी., आई.आई.एम., एम्स, एन.एल.यू., आई.आई.एस.सी. में प्रवेश पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को एकमुश्त सहायता प्रदान की जाती है। डॉ. शर्मा ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में अन्तिम चयन होने पर 50 प्रतियोगियों को 50-50 हजार रुपए, इसी प्रकार राजस्थान प्रशासनिक सेवा में अंतिम चयन होने पर 100 प्रतियोगियों को 30-30 हजार एवं राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों में चयन होने पर 100 छात्र-छात्राओं को 25-25 हजार रुपए की एकमुश्त सहायता एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाएगे। उन्होंने बताया कि योजना की पात्रता एवं दिशा निर्देश संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

दीनदयाल उपाध्याय तीर्थ यात्रा योजना संबंधी हेल्पलाइन नंबर जारी

                बाड़मेर, 03 नवंबर। दीनदयाल उपाध्याय वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। विभिन्न तीर्थ स्थलों के लिए संचालित रेलवे तथा हवाई यात्राओं के संबंध में आम जन की जानकारी के लिए देवस्थान विभाग की ओर अधीनस्थ सहायक आयुक्त कार्यालयवार संभाग एवं जिला मुख्यालयों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।

                देवस्थान विभाग के आयुक्त जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि इन हेल्पलाइन नंबरों पर आम जनों की विशिष्ट तथा सामान्य जानकारी एवं तीर्थ यात्रियों के परिजनों की आवश्यक तीर्थ यात्रा की जानकारी उपलब्ध रहेगी। उनके मुताबिक प्रधान कार्यालय स्तर पर पूछताछ के लिए 0294- 2410330, 94141 60130, सहायक आयुक्त देवस्थान विभाग, जयपुर कार्यालय स्तर पर 0141- 2614404, 9829322033, 9414989813 उपरोक्त संभाग के अतिरिक्त शेष संभाग से संबंधित जिलों के तीर्थ यात्रियों एवं उनके परिजनों की ओर से विभाग के अधीनस्थ सहायक आयुक्त कार्यालयों के दूरभाष पर जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

14 से 20 नवंबर तक मनाया जाएगा बाल दिवस सप्ताह

                बाड़मेर, 03 नवंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के राजकीय व गैर सरकारी गृहों व छात्रावासों में 14 से 20 नवम्बर तक बाल दिवस सप्ताह मनाया जाएगा।

                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक सूरेन्द्र पूनिया ने बताया कि राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार 14 नवंबर को बाल दिवस के अवसर पर सभी अधीक्षकों को प्रातः 11 बजे गुब्बारे उड़ाने के साथ सप्ताह प्रारंभ करने निर्देश दिए गए हैं। इसी दिन बच्चों को बाल अधिकारों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को बेटी बचाओ-बेटी पढाओ विषय पर वाद विवाद एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही टीकाकरण के संबंध में जागरूकता गतिविधियां आयोजित होगी। इसी तरह 16 नवंबर को बच्चों को संस्थान प्रबंधन में सहभागिता के लिए कमेटी या क्लब का गठन एवं अंताक्षरी तथा गायन प्रतियोगिता, 17 नवंबर को आरटीई तथा शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी। 18 नवंबर को पोक्सो अधिनियम तथा 19 नवंबर को बाल विवाह एवं बालश्रम कानूनों की जानकारी दी जाएगी। उन्हांेने बताया कि 20 नवंबर को बच्चों को पर्याप्त पोषण के महत्व की जानकारी तथा स्थानीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सप्ताह के समापन समारोह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताआंे के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

मतदाता सूचियांे संबंधित आपत्तियां 30 तक,युवा मतदाताआंे को जोड़ने के निर्देश

                बाड़मेर, 03 नवंबर। मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 30 अक्टूबर को कर दिया गया है। इसके लिए दावे एवं आपत्तियां 30 नवंबर तक प्राप्त की जा सकेंगी।

                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूचियों के सबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा, स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसायटी के साथ बैठक आयोजित कर 11 एवं 18 नवंबर को पठन किया जाएगा। राजनीतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपत्तियों के आवेदन प्राप्त करने की विशेष तिथियां 12 एवं 19 नवंबर रहेंगी। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण 14 दिसंबर को किया जाएगा। डेटाबेस अपडेट करने, फोटोग्राफ मर्ज करना, कंट्रोल टेबल्स को अपडेट करना एवं पूरक की तैयारी एवं मुद्रण 5 से 29 दिसम्बर तक होगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। इसके तहत 1 जनवरी 2018 को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले युवा मतदाताओं सहित सभी वंचित मतदाताओं का नाम मतदाता सूचियों में जोड़े जाएंगे। उनके मुताबिक संबंधित अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे। उन्होंने प्रचार-प्रसार के लिए स्वीप प्लान तैयार करने के निर्देश दिए है। इसके अलावा स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताएं, महाविद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम, भाषण प्रतियोगिता आदि आयोजित करने के लिए कहा गया है।

गुरुवार, 2 नवंबर 2017

सफाईगिरी के तहत हुआ विभिन्न प्रतियोगिताआंे का आयोजन

बाड़मेर, 02 नवंबर। वेदांता, केयर्न आयल एंड गैस की ओर से आयोजित सफाईगिरी सप्ताह के तहत गुरूवार को बाड़मेर शहर के विभिन्न विद्यालयांे मंे स्वच्छता विषयक विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुई।
सफाईगिरी सप्ताह के तहत राजकीय माध्यमिक संस्कृत स्कूल तिलकनगर, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय महावीर नगर, राजकीय माध्यमिक अंतरीदेवी स्कूल एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इन्द्रानगर समेत विभिन्न स्कूलांे मंे स्वच्छता विषयक विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां आयोजित की गई। वेदांता केयर्न स्वच्छता कार्यक्रम समन्वयक सुश्री स्रोतोस्विनी शर्मा ने बताया कि विद्यालयांे को स्वच्छता अभियान से जोड़ने का उददेश्य बच्चांे के जरिए जन समुदाय मंे वातावरण निर्माण के साथ जागरूक करना है। सफाईगिरी सप्ताह के तहत विभिन्न विद्यालयांे के करीब 1500 विद्यार्थियांे ने चित्रकला प्रतियोगिता, स्वच्छता विषयक चर्चा एवं रैली के जरिए आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया। केयर्न वेदांता के भुवनेश पाठक ने प्रतियोगिताआंे के विजेता प्रतिभागियांे को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान केयर्न सीएसआर प्रबंधक डा.यू.बी.द्विवेदी ने व्यैक्तिक स्वच्छता, ठोस एवं गीला कचरा नियंत्रण के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस कार्यक्रम मंे केयर्न की सुश्री प्रज्ञा दीक्षिती, राजकीय संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमंत दवे, महावीर नगर विद्यालय के प्रधानाध्यापक चेतन चौधरी, अंतरीदेवी विद्यालय की प्रधानाचार्य राजेश मेहरवाल, इन्द्रानगर विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेन्द्र परमार समेत विभिन्न कार्मिकांे की सराहनीय सेवाएं रही।






मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा

बाडमेर, 02 नवम्बर। अध्यक्ष मदरसा बोर्ड जयपुर के निर्देशानुसार मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी उम्मेदसिंह भाटी ने बताया कि मदरसे के सदर, सचिव एवं पैरीटीचर्स को निर्देशित किया गया है कि वे मदरसों के बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिला संयोजको एवं जिला सदस्यों से समन्वय स्थापित कर अल्प समय में जिला स्तर पर मदरसा खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन करवाना सुनिश्चित करेंगे।

नवम्बर माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित

बाड़मेर, 02 नवम्बर। नवम्बर माह मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 7 नवम्बर को प्रातः 11.30 बजे बागवानी विकास समिति (आत्मा), कृषि विकास समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसी दिन दोपहर 12.30 बजे जिला स्तरीय स्थायी विद्युत समिति, दोपहर 3.00 बजे नवजीवन योजना, पालनहार योजना, निःशक्त जन कल्याण शहरी/ग्रामीण समिति एवं सायं 4.30 बजे जिला लाइन स्टॉक मेंशन समिति, पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि नवम्बर माह के द्वितीय गुरूवार 9 नवम्बर को अटल सेवा केन्द्र मंे जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन होगा। इसी प्रकार जिला परिषद की ओर से संचालित समस्त विकास योजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक 13 नवम्बर को दोपहर 12.30 बजे आयोजित होगी। इसी दिन सायं 4.30 बजे यातायात सलाहकार समिति की बैठक आयोजित होगी। 16 नवम्बर को प्रातः 11.30 बजे जिला स्वास्थ्य समिति, जिला सलाहकार समिति, जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योन्स समिति एवं सायं 4.00 बजे राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक आयोजित कीे जाएगी। 
उन्होने बताया कि 20 नवम्बर को दोपहर 12.30 बजे राष्ट्रीय पोषाहार योजना, स्कूल सलाहकार समिति, निजी विद्यालयों में फीस निर्धारण, मध्यान्ह भोजन समीक्षा एवं संचालन समिति, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित होगी। आन्तरिक सुरक्षा संबंधी बैठक 23 नवम्बर को प्रातः 11.30 बजे आयोजित होगी एवं इसी दिन दोपहर 3.00 बजे जिला पैरोल सलाहकार समिति तथा सायं 4.30 बजे जिला औद्योगिक सलाहकार समिति, जिला स्तरीय सर्वाधिकार समिति की बैठक आयोजित होगी। चतुर्थ सोमवार 27 नवम्बर को दोपहर 3.00 बजे जिला स्तरीय संवीक्षा एवं स्वीकृति समिति (अनुजा प्रकोष्ठ) एवं सायं 4.30 बजे पेंशनर्स को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने संबंधित समिति की बैठक होगी। इसी प्रकार 30 नवम्बर को प्रातः 11.30 बजे बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति तथा दोपहर 3.00 बजे वन अधिकार अधिनियम समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। प्रत्येक बैठक के लिए नियुक्त सदस्य सचिव, प्रभारी अधिकारी को बैठक मंे उपस्थित होने वाले सदस्यांे को यथासमय बैठक का नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है।

बुधवार, 1 नवंबर 2017

अल्पसंख्यक मृत लाभार्थियों के संबंध में सूचना भेजने के निर्देश

                बाडमेर, 01 नवम्बर। राजस्थान अल्पसंख्यक वित एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा अल्पसंख्यक वित एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड कार्यालय से वर्ष 2011-12 से 2016-17 तक तथा अनुजा निगम द्वारा समय समय पर स्वीकृत किये गये ऋण मे से यदि किसी लाभार्थी की मृत्यु हो गई हो तो उसकी लिखित में सूचना मय मृत्यु प्रमाण पत्र के भेजने के निर्देश दिए गए है।

                अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि उक्त सूचना राजस्थान अल्पसंख्यक वित एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड कार्यालय बाडमेर को भिजवाया जाना सुनिश्चित करें।

पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता की गतिविधियों का संचालन होगा

पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता अभियान
                बाडमेर, 01 नवम्बर। वेदान्ता कैयर्न आयल एण्ड गैस द्वारा आयोजित स्वच्छता सप्ताह सफाईगिरी का शुभारम्भ वाप नाडी बान्द्रा ग्राम से सरपंच खान मोहम्मद के मुख्य आतिथ्य एवं वेदान्ता कैयर्न के निशान्त कुमार की अध्यक्षता में हुआ।
                सफाईगिरी केम्पेन के बारे में जानकारी देते हुए वेदान्ता कैयर्न के कार्यक्रम प्रबन्धक डा. उमा बिहारी द्विवेदी ने बताया कि सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए जल संसाधनों की सफाई, विद्यालयों में स्वच्छता अभियान एवं चर्चाएं, चित्रकला प्रतियोगिता एवं कैयर्न धरोहरों के आसपास सफाई अभियान की गतिविधियां की जाएगी।
                कार्यक्रम के दौरान बान्द्रा गांव में वाप नाडी पर सफाई अभियान चलाया गया जिसमें बान्द्रा के ग्रामीणों, वार्ड पंचों, कैयर्न के सीएसआर अधिकारियों, कैयर्न एन्टरप्राईजेज सेन्टर छात्रों द्वारा प्लास्टिक वस्तुओं एवं नाडी के किनारे फैले कचरे का निस्तारण एवं पानी में फैले अवाछित पौधों को निकाल कर नाडी के आसपाल एवं जल की शुद्धि की गई।

                कार्यक्रम के दौरान कैयर्न के स्वच्छता आरडीओ ने ट्रिगरींग गतिविधि के द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता एवं खुले में शौच से होने वाले नुकसानों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में बान्द्रा ग्राम के पदमसिंह, गाजी खान, कैयर्न सीएसआर भानूप्रतापसिंह, पुष्पेन्द्र शर्मा, राहुल शर्मा, भुवनेश पाठक, तान्या दीक्षित, प्रज्ञा , तस्वनी शर्मा, आरडीओ के कार्यक्रम अधिकारी राजेश गुप्ता, जोगाराम सहित ग्रामीणों ने सफाई अभियान में भाग लिया।







अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने हरसाणी में लगाई रात्रि चौपाल

प्रभावी जलापूर्ति हेतु जल स्त्रोत को डारेक्ट फीडर से जोडने के निर्देश
                बाडमेर, 01 नवम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने मंगलवार को गडरारोड तहसील के हरसाणी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल की। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत जन समस्याओं की सुनवाई की तथा संबंघित अधिकारियों को समस्याओं के शीध्र निस्तारण के निर्देश दिए।
                हरसाणी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई के दौरान उन्होने गिराब - हरसाणी क्षेत्रीय पेयजल योजना पर प्रभावी एवं सुचारू जलापूर्ति के लिए पम्पपिंग स्टेशन एवं जल स्त्रोत को डारेक्ट फीडर से जोडने का कार्य एक माह में पूरा करने के डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने हरसाणी ग्राम के विभिन्न मौहल्लों में आवश्यकतानुसार सार्वजनिक नल लगाने के लिए जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता एवं हरसाणी सरपंच को निर्देश दिए।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के शिव तथा बाडमेर अधिशाषी अभियन्ता को हरसाणी -बाडमेर वाया फोगेरा, दूदाबेरी क्षतिग्रस्त सडक के पेचवर्क का कार्य एक माह में कराने तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का रिन्युवल का कार्य तीन माह के भीतर पूरा कराने के निर्देश दिए।

                रात्रि चौपाल के दौरान उन्होने राज्य सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं को लाभ उठाने को कहा। उन्होने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को पशु चिकित्सालय के क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत में संबंधित पशु चिकित्सक द्वारा शिविर लगाकर पशुधन का उपचार एवं टीकाकरण करने के निर्देश दिए। 

मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017

तिरसिगड़ी उचित मूल्य दुकान विलोपित

बाड़मेर, 31 अक्टूबर। उचित मूल्य दुकान तिरसिंगड़ी ग्राम पंचायत बोला के लिए जारी की गई विज्ञप्ति को विलोपित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने दी।

प्रोजेक्ट मिलाप जाट रेजीमंेट के लिए सूचना भिजवाएं

बाड़मेर, 31 अक्टूबर। जाट रेजीमंेट के प्रोजेक्ट मिलाप के लिए पूर्व सैनिकांे एवं वीरांगनाआंे की संबंधित सूचना जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंे भिजवाई जानी है।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने बताया कि जाट रेजीमेंट के पूर्व सैनिक एवं वीरांगनाएं अपना एक पासपोर्ट साइज फोटो, डिस्चार्ज बुक, आधार कार्ड एवं पेन कार्ड की फोटो के साथ जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंे संपर्क करें।

एक नवंबर से पोस मशीन से होगी उर्वरकों की बिक्री

                बाड़मेर, 31 अक्टूबर। एक नवंबर से उर्वरकों की बिक्री पोस मशीन के माध्यम से ही की जाएगी। ताकि पात्र व्यक्ति को ही सब्सिडी का फायदा मिल सके। इसके लिए केन्द्र सरकार की प्रत्यक्ष लाभ हस्तान्तरण योजना के तहत यह निर्णय किया गया है।

                सहकारिता मंत्री अजय सिंह किलक ने बताया कि एक नवंबर के बाद कोई भी कृषि आदान विक्रेता किसानों को सीधे ही उर्वरक नहीं बेच पाएगा। उन्होंने बताया कि सहकारिता के क्षेत्र में कृषि आदान का व्यवसाय कर रही संस्थाओं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों को पोस मशीनों में नए सिरे से स्टॉक का इन्द्राज करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। रजिस्ट्रार एवं प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता अभय कुमार के मुताबिक उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर लगाई गई पोस मशीनों में नवीनतम सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर भौतिक रूप से उपलब्ध उर्वरक स्टॉक का इन्द्राज करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस मशीन के माध्यम से उर्वरकों की बिक्री होने से राष्ट्रीय स्तर पर उर्वरकों की खपत पर निगरानी रखते हुए भविष्य में कृषि क्षेत्र में इनकी उपयोगिता के संबंध में निर्णय में मदद मिल सकेगी। कुमार ने बताया कि उर्वरकों की बिक्री के लिए पोस मशीन के उपयोग से किसानों को उर्वरकों की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। इस व्यवस्था से उर्वरकों पर दी जा रही।

विधायक कोष से कार्याें की स्वीकृतियों के लिए सीईओ अधिकृत

                बाड़मेर, 31 अक्टूबर। राज्य सरकार ने राज्य प्रवर्तित योजना विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियाँ जारी करने के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अधिकृत किया है। पूर्व में यह अधिकार जिला कलेक्टर के पास थे।

                ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर पूर्व की भांति इस योजना की नियमित समीक्षा एवं मॉनीटरिंग तथा कार्यों की समय पर स्वीकृतियां जारी करवाना और कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करवाया जाना सुनिश्चित करेंगे। उनके मुताबिक सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना का संचालन केन्द्र सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार किया जाता है इसलिए सांसद स्थानीय विकास योजना की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जारी करने के लिए जिला कलेक्टर ही अधिकृत रहेंगे।

विधायक कोष से होंगे धार्मिक स्थलों पर विकास कार्य

                बाड़मेर, 31 अक्टूबर। राज्य सरकार के देवस्थान विभाग की अधिसूचित सम्पत्तियों के आस पास के क्षेत्र का विकास विधायक कोष योजना से करने की मंजूरी दी गई है। देवस्थान विभाग के अधिसूचित धार्मिक स्थल एवं वक्फ बोर्ड की अधिसूचित सम्पत्तियों के आस पास सड़क, नालियां, स्ट्रीट लाईटें आदि स्थायी प्रवृत्ति के जनोपयोगी विकास कार्य विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना से कराए जाने की मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान की है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...