बुधवार, 16 जून 2021

विवाह स्थलों पर अनुमत संख्या जांच हेतु कार्मिक नियुक्त

 महमानों की सूची चस्पाकन करना अनिवार्य

बाड़मेर, 16 जून। उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर ने आदेश जारी कर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 18 जून से 25 जून तक आयोजित होने वाले विवाह समारोह के दौरान आमंत्रित महमानों की संख्या जांच एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने हुत कार्मिकों को नियुक्त किया है।
उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि राज्य सरकार की गाईडलाईन अनुसार अयोजनकर्ता को 11 व्यक्तियों की सूची पोर्टल पर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ विवाह स्थल के मुख्य द्वार पर अनिवार्य रूप से चस्पाकन करनी होगी। उक्त सूची के अलावा कोई भी महमान विवाह समारोह में अनुमत नहीं होगा। उपरोक्त दिशा-निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए विवाह स्थलों पर कार्मिकों को नियुक्त किया गया है।
-0-

कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 148 लोगों पर 17100 का जुर्माना

 बाड़मेर, 16 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार 15 जून को जिले में 148 व्यक्तियों से कुल 17,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 102 व्यक्तियों से 10,400 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 3 व्यक्तियों से 600 रूपये, बायतु में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये, सेड़वा में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये, शिव में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, गडरारोड़ में 7 व्यक्तियों से 800 रूपये, रामसर में 1 व्यक्ति से 500 रूपये, बालोतरा में 10 व्यक्तियों से 1900 रूपयेे, धोरीमन्ना में 1 व्यक्ति से 500 रूपये तथा सिवाना में 11 व्यक्तियों से 1100 रूपये को मिलाकर कुल 148 व्यक्तियों से 17,100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार तक 81,943 व्यक्तियों से 1,38,31,776 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

सप्तम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को

 ‘‘ योग के साथ रहो, घर पर रहो ’’ होगी थीम

कोविड-19 परिस्थितियों के मद्देनजर घर पर करवाया जाएगा योगाभ्यास
बाड़मेर, 16 जून। सप्तम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को ‘‘योग के साथ रहो, घर पर रहो’’ थीम पर घर पर योगाभ्यास करवाया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभागीय अधिकारियों को जिला, ब्लॉक/उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर समस्त गणमान्य नागरिकों की सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होनें आयुष मंत्रालय भारत सरकार की वेबसाईट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देशों का आमजन में अधिकाधिक प्रचार प्रसार करने को कहा। साथ ही उन्होनें वर्तमान कोविड-19 परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का सोशल मिडिया, डिजिटल वर्चुअल एवं इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्मस पर प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होनें विभागीय अधिकारियों को मुख्य सचिव राजस्थान सरकार एवं शासन सचिव आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग जयपुर के नवीन दिशा-निर्देशों अनुसार आमजन की घरों से ही अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 2021 में भागीदारी एवं प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
-0-

आपदा में मिलेगी बड़ी राहत, 17 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 2424 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण

 बाड़मेर, 16 जून। जिले की शिव, रामसर, चौहटन एवं गडरारोड तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 17 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाएंगे।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2077 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए शिव, रामसर, चौहटन तथा गडरारोड तहसील क्षेत्रों में कुल 17 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 1866 बड़े एवं 558 छोटे पशुओं सहित कुल 2424 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र में ग्राम सवाईपुरा, जालीला, जुणेजों की ढाणी, स्वरूप नगर, शिव एवं गॅूगा, रामसर तहसील क्षेत्र में चाडवा तख्ताबाद एवं सियाई, चौहटन तहसील क्षेत्र में ग्राम आरबी की गफन तथा गडरारोड़ तहसील क्षेत्र में ग्राम बिकूसी, पांचला, खड़ीन, बन्धड़ा, कुण्डल उर्फ गोधनली, ताणूमानजी एवं अली की बस्ती में पशु शिविर खोले जाने की स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

कोरोनाकाल में बाल श्रम की रोकथाम के लिए पुख्ता हो प्रबंध

 जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक

बाडमेर, 16 जून। जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार को जिला मुख्यालय पर जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान उन्होने कोरोना काल में बाल श्रम की रोकथाम के लिए आपसी समन्वय के साथ पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान कई लोगों की आर्थिक स्थिति कमजोर हुई है और अब जबकि धीरे-धीरे अनलॉक की प्रक्रिया आरंभ हो रही है ऐसे में बाल श्रम की रोकथाम को सुनिश्चित कर लिया जाए।
उन्होंने बताया कि कमजोर आर्थिक स्थिति एवं कोरोना से प्रभावित परिवारों के बच्चों को सामाजिक सुरक्षा योजना एवं कोरोना बाल कल्याण पैकेज से लाभान्वित करने के त्वरित प्रयास किए जाएं। इस दौरान जिले में गैर पंजीकृत संस्थाओं, बाल कल्याण समिति में लम्बित प्रकरणों, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं शिशुगृह में आवासीय बालकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति, बाल श्रम, गरीब बच्चों को विद्यालय एवं आंगनवाडी केन्द्रों से जोडने के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तार के साथ विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर कलक्टर बन्धु ने चाईल्ड लाईन एवं बाल कल्याण समिति को आपसी समन्वय के साथ बाल श्रम की रोकथाम के लिए निर्देशित किया। उन्होंने राजकीय सम्प्रेषण गृह एवं शिशु गृह को पृथक संचलित करने एवं बालिकाओं के लिए भी नई इकाई के प्रस्ताव बनाने को कहा। इसके अलावा किशोर गृह में आवासित बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए एक अध्यापक के प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश दिए।
वहीं बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष चेतन राम सारण ने जिले में होटलों व ढाबों में बाल श्रम की रोकथाम एवं बाल श्रम के परिवारों को आर्थिक सम्बल मुहैया करने की आवश्यकता जताई। उन्होने बताया कि समिति को अब तक 36 प्रकरण दर्ज हुए है जिनमे से 30 निस्तारित कर दिए गए हैं।
बैठक में राजकीय सम्प्रेषण एवं बाल गृह के सहायक निदेशक अश्विनी शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, श्रम निरीक्षक रामचन्द्र गढ़वीर सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-




टीकाकरण के संबंध में कार्यशाला आयोजित

 कोरोना की तीसरी लहर की रोकथाम को त्वरित टीकाकरण की हिदायत

वैक्सीन वेस्टेज रेट जीरो करें - लोक बधु
बाड़मेर, 16 जून। रूटीन इम्युनाईजेशन एवं कोरोना टीकाकरण के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार को ब्लॉक सीएमएचओ एवं चिकित्सा अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान चिकित्सकों एवं चिकित्साकार्मिकों द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए जिले में बेहतर कोविड प्रबंधन के संबंध में क्रियाशील रहने को कहा। उन्होनें ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों से कोविड प्रबंधन, टीकाकरण एवं संभावित तीसरी कोविड लहर की पूर्व तैयारियों के बारे में समीक्षा की।
उन्होनें कहा कि तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट्स, ऑक्सीजन कन्सन्ट्रेटर, मानव संसाधन सहित पर्याप्त आवश्यक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होनें कहा कि ब्लॉक स्तर पर कोविड प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरणों के रख रखाव एवं संधारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होनें कहा कि कोरोना के टीकाकरण में प्रगति के लिए आमजन में जागरूकता लाई जाए।
कलक्टर बंधु ने टीकाकरण की जिला स्तरीय प्रगति की औसत से कम प्रगति वाले ब्लॉकों के चिकित्सा अधिकारियो को विशेष प्रयास कर टीकाकरण में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि उप राष्ट्रीय पल्स पोलियों टीकाकरण दिवस 27 जून की क्रियान्विति के लिए ब्लॉक स्तर तक प्रभावी कार्ययोजना बनाकर निर्धारित आयुवर्ग के बालकों को पोलियो की दवा पिलाई जाए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि बालकों के स्वस्थ विकास में टीकाकरण का विशेष महत्व है। उन्होनें कहा कि संचालित किए जा रहे रेगुलर इम्युनाइजेशन प्रोग्राम्स के तहत लगने वाले टीकों के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए तथा बालकों के टीकाकरण से विभिन्न बिमारियों से बचाव के बारे में जानकारी भी दी जाए। उन्होनें कहा कि 0-5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पल्स पोलियों की दवा पिलाने हेतु टीमों का गठन कर घर-घर सर्वे किया जाए।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.विश्नोई ने उप राष्ट्रीय पल्स पोलियों टीकाकरण की कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होनें ब्लॉक स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों को क्रियाशील रहते हुए टीकाकरण को सफल बनाने को कहा।
इस अवसर पर उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.सी. दीपन, आरसीएचओ डॉ. प्रीतमोहिन्दर ंिसह, डॉ. पंकज सुथार, डॉ. सताराम सहित ब्लॉक-सीएमएचओ एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला का संचालन डब्ल्यूएचओ फिल्ड मोनिटर कमलेश चौधरी एवं जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी ने किया।
-0-




मंगलवार, 15 जून 2021

कोरोना की तीसरी लहर को हराने के लिए प्रत्येक नागरिक का बने हेल्थ कार्ड - चौधरी

 # बाड़मेर-सतर्क-हैं

राजस्व मंत्री ने निरोगी बायतु अभियान के तहत पाटौदी में वितरित किए मेडिकल किट

बाड़मेर 15 जून। कोरोना के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार वेक्सीन है। इसलिए आमजन अधिक से अधिक वेक्सीनेशन करवाए। साथ ही गम्भीर बीमारियों की जांच के लिए स्वेच्छा से आगे आए यह बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने मंगलवार को पाटौदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम की मौजूदगी में निरोगी बायतु मुहिम के तहत पाटौदी पंचायत समिति में शुरुआत करते हुए कही। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि पोलिया जनजागरण व सर्वे अभियान की तर्ज पर ही कोरोना की तीसरी लहर में कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों का सर्वे करना अनिवार्य है। साथ ही बीपी, शुगर, टीबी व हार्ट के 

मरीजो का भी सर्वे कर उनकी जांच समय पर कर प्रत्येक नागरिक का हेल्थ कार्ड बनाया जाए। उन्होंने कहा कि तीसरे लहर किसी भी रूप में आए उसके बचाव के लिए आई एल आई सर्वे की व्यवस्था सुचारू रखी जाए। निरोगी बायतु अभियान के माध्यम से पाटौदी में प्रत्येक नागरिक के हेल्थ कार्ड बने जिसके लिए प्रत्येक राजस्व गांव में वोलिटीयर्स व जन सहभागिता से इस कार्य को प्रभावी ढंग से किया जाए।

राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि जिले में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या होते हुए भी हमने ग्राम स्तर तक आई एल आई कमेटीयो का गठन कर ग्रामीणों को जागरूक किया जिससे नतीजा कुछ दिनों में ही सामने आने लगा। कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या घटनी शुरू हो गई। इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने कहा कि जिस तरह से कोरोना की दूसरी लहर में पीईईओ व ANM ने जो कार्य किया वो सराहनीय कार्य रहा इसी के प्रभाव से कई लोगो की कोरोना से जानें बची व बेहतर प्रबंधन से ही कोरोना पर हम काबू पा सके हैं, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के साथ प्रशासन भी धन्यवाद के पात्र हैं।  इस दौरान ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम को ग्राम पंचायत स्तर तक के लिए कोरोना जांच एवं परीक्षण के लिए स्वास्थ्य किट वितरित किए। इस अवसर पर पूर्व प्रधान रसीदा बानो, जिला परिषद सदस्य खेराज राम हुड्डा, रुखमों देवी, नायब तहसीलदार हेमाराम सोलंकी, विकास अधिकारी गोरधनसिंह, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लच्छाराम सियाग, सीडीपीओं कृष्ण कुमार शर्मा, ब्लॉक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर रासाराम सुथार समेत गिड़ा ब्लॉक के सभी पीईओ व एएनएम उपस्थित रहे।

पीईईओ व एएनएम को दिए 68 स्वास्थ्य किट - राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने इस मौके पर ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम को ग्राम पंचायत स्तर तक के लिए कोरोना जांच एवं परीक्षण के लिए 68 स्वास्थ्य किट वितरित किए।

-0-

कोरोना के वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश, 45 प्लस में पिछड़े ब्लॉकों पर विशेष ध्यान दिया जाए

बाड़मेर, 15 जून। जिले में 45 प्लस एवं 18 प्लस आयु वर्ग के टीकाकरण के कार्य में तेजी लाई जाए। जिले में वैक्सीनेशन की औसत प्रगति से पिछड़े ब्लॉकों मे विशेष अभियान चलाकर आमजन में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता लाई जाए। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार सांय उपखण्ड अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक के दौरान यह बात कही।

इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने टीकाकरण के संबंध में समीक्षा करते हुए कहा कि 45 प्लस आयु वर्ग में वैक्सीन की दूसरी डोज से वंचित लोगों को चिन्हित कर उनका वैक्सीनेशन सुनिश्चित करें। उन्होने जिले को प्राप्त वैक्सीन डोज में से एक भी डोज खराब नहीं करने के निर्देश देते हुए कहा कि वैक्सीनेशन स्थल पर 10 लोग एकत्र होने पर ही वैक्सीन वॉयल खोला जाए। प्राप्त वैक्सीन का शत प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
उन्होनें कोविड एवं अन्य बिमारियों के पीड़ित परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजना, पालनहार योजना एवं मुख्यमंत्री कोरोना बाल कल्याण योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार की योजना अनुसार कोविड संक्रमण के हुई मृत्यु के प्रकरणों में पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होनें कोविड महामारी से प्रभावित जिले के लोक कलाकारों को चिन्हित कर सूची तैयार करने को कहा।
उन्होने गर्मी के मद्देनजर जिले में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में टैंकर्स के माध्यम से की जा रही जलापूर्ति के संबंध में स्वयं जाकर भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए। साथ ही संचालित पशु शिविरों एवं चारा डिपों के कार्यो का भी निरीक्षण करने को कहा। इस दौरान उन्होनें नवीन स्वीकृत स्वास्थ्य केन्द्रों के निर्माण के लिए भूमि आवंटन संबंधित मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक प्रतिमाह आयोजित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर, तहसीलदार प्रेमसिंह उपस्थित रहे तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के जरिए जुडे रहे।
-0-

भूमि अधिग्रहण मामलों का शीघ्र निस्तारण करें - लोकबंधु

 जिला कलक्टर ने की राष्ट्रीय राजमार्गो के प्रकरणों की समीक्षा

बाड़मेर, 15 जून। जिला कलक्टर लोकबन्धु ने राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग सहित सड़क परियोजनाओं से जुड़े भूमि अधिग्रहण संबंधी बकाया प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए है। वे मंगलवार को बकाया प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों को अपने क्षेत्र में पजेशन, म्युटेशन एवं कन्वर्जन के मामलों में शीध्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होनें उपखण्ड अधिकारियों को सड़क परियोजनाओं से संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए भूमि अधिग्रहण संबंधित प्रकरणों के निस्तारण को कहा। इस दौरान जिला कलक्टर ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना कार्यान्वयन के परियोजना निदेशक तथा राष्ट्रीय राजमार्ग बाड़मेर के अधिशाषी अभियंता से सड़क परियोजना से जुड़े बकाया प्रकरणों की समीक्षा कर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होनें बालोतरा उपखण्ड अधिकारी से बालोतरा में निर्माणाधीन फ्लाईऑवर के बारे में समीक्षा कर शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना कार्यान्वयन ईकाई बाड़मेर के परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग बाड़मेर के अधिशाषी अभियंता, बाड़मेर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, तहसीलदार प्रेमसिंह उपस्थित रहे तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के जरिए जुडे रहे।
-0-




कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 188 लोगों पर 25,500 का जुर्माना

 बाड़मेर, 15 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 14 जून को जिले में 188 व्यक्तियों से कुल 25,500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 129 व्यक्तियों से 13,000 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 4 व्यक्तियों से 3500 रूपये, बायतु में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, चौहटन में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, सेड़वा में 5 व्यक्तियों से 500 रूपये, शिव में 2 व्यक्तियों से 200 रूपये, गडरारोड़ में 9 व्यक्तियों से 900 रूपये, बालोतरा में 22 व्यक्तियों से 5600 रूपयेे, धोरीमन्ना में 4 व्यक्तियों से 400 रूपये तथा सिवाना में 7 व्यक्तियों से 800 रूपये को मिलाकर कुल 188 व्यक्तियों से 25,500 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार तक 81,793 व्यक्तियों से 1,38,14,476 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

कोविड-19 महामारी के दौरान कमाने वाले मुखिया की मृत्यु पर जीविकोपार्जन/स्वरोजगार के लिए मिलेंगे पांच लाख रूपये

 बाड़मेर, 15 जून। कोविड-19 के दौरान कमाने वाले मुखिया की मृत्यु पर जीविकोपार्जन/ स्वरोजगार के लिए स्माईल योजनान्तर्गत प्रति परिवार अधिकतम पांच लाख रूपये दिये जाने का प्रावधान किया गया है।

अनुजा निगम के परियोजना प्रबन्धक पुखराज सहारण ने बताया कि राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम तथा राष्ट्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान इस वर्ग के ऐसे परिवार जो राष्ट्रीय निगमों की योजनाओं में लाभ लेने की पात्रता रखते है, उन परिवारों मे से कमाने वाले मुखिया की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई हो, उन परिवारों को जीविकापार्जन/स्वरोजगार के लिए SUPRORT FOR MARGINALIZE INDIVIDUALS FOR LIVELIHOODS AND INTERPRISE (SMILE) योजना प्रारम्भ की गई है। इस योजना में प्रति परिवार योजनानुसार अधिकतम 5 लाख रूपये ( 4 लाख रूपये ऋण एवं 1 लाख रूपये तक अधिकतम अनुदान ) दिये जाने का प्रावधान है।
उन्होने बताया कि पात्र व्यक्ति अनुजा निगम कार्यालय से सम्पर्क कर अपेक्षित दस्तावेज (मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र इत्यादि ) संलग्न कर 30 जून, 2021 तक आवेदन पत्र जमा करवा सकते है।
-0-


खनिज संस्थान ट्रस्ट कोष से कुल 76 लाख की भुगतान स्वीकृति जारी

 सिलिकोसिस पीड़ितों को राहत

मृतकों को 2-2 लाख एवं पीड़ितों को 3-3 लाख की सहायता

बाड़मेर, 15 जून। सिलिकोसिस/एस्बेस्टोसिस बीमारी से पीड़ित/मृतक के उतराधिकारियों को जिला खनिज संस्थान ट्रस्ट कोष से कुल 76 लाख रूपये भुगतान करने की स्वीकृति जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा जारी की गई है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि सिलिकोसिस/एस्बेस्टोसिस बिमारी से पीड़ित/मृतक को अनुगृह सहायता राशि के संबंध में प्राप्त प्रकरणों में जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति की आयोजित बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार जिला खनिज संस्थान ट्रस्ट कोष से कुल प्राप्त 29 प्रकरणों में से  सिलिकोसिस/एस्बेस्टोसिस ग्रसित पीड़ित लोगों के 18 प्रकरणों में 3-3 लाख रूपये तथा सिलिकोसिस/एस्बेस्टोसिस से मृत्यू होने के 11 प्रकरणों में 2-2 लाख रूपये भुगतान करने की स्वीकृति जारी की गई है।
उन्होनें बताया कि सिलिकोसिस/एस्बेस्टोसिस बिमारी से मृत्यू हो जाने पर स्व. सोहनलाल, स्व. देवाराम, स्व. नारायण राम जाट, स्व. बाबू पुरी, स्व. तुलसा, स्व. मिश्रा राम, स्व. संावलाराम, स्व. धीगडराम, स्व. मावाराम, स्व. डूंगरराम एवं स्व. धालाराम के उतराधिकारी को 2-2 लाख रूपये की सहायता राशि का जिला खनिज संस्थान ट्रस्ट कोष से भुगतान की स्वीकृति जारी की गई है।
उन्होनें बताया कि सिलिकोसिस/एस्बेस्टोसिस से पीड़ित मेघवालों की ढाणी ओकातिया बेरा निवासी ऊदाराम, बडनावा चारणान निवासी मांगाराम, कबीर नगर निवासी धारू राम, बागावास निवासी धीरा राम, चिलानाड़ी निवासी चुतराराम, मंडली निवासी ओमाराम, नवातला निवासी नराराम, मंडली निवासी चेलाराम, भगवानपुरा निवासी खेताराम, गंगावास निवासी मोडा राम, कुड़ी निवासी छगनाराम, चिलानाडी निवासी हिम्मताराम, रामदेवपुरा निवासी किलाराम, सिमरखिया निवासी भैराराम, कोरना निवासी रामनाथ, बनियावास निवासी भोलाराम, बड़नावा जागीर निवासी कंवराराम तथा कसुम्बला निवासी जेठा राम को 3-3 लाख रूपये की जिला खनिज संस्थान ट्रस्ट कोष से भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
-0-


सोमवार, 14 जून 2021

कृषि के विकास को सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने की आवश्यकता - राजस्व मंत्री

 किसानों को समय पर फसली ऋण वितरण करना आवश्यक - चौधरी

बाड़मेर, 14 जून। वर्तमान में सहकारी समितियो की स्थिति कमजोर होती जा रही है ऐसे में हमको इन सहकारी समितियों को समय रहते हुए मजबूत करना आवश्यक है। यह बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने पंचायत समिति सभागार में बायतु व गिड़ा के ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षो व व्यवस्थापको की आयोजित बैठक में कही। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बैठक में कहा कि किसानों को अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए ग्राम की सहकारी समितियों पर निर्भरता रहती है ऐसे में किसानों को इन समितियों  में अपना योगदान देकर इनको मजबूत करना जरूरी है। 

 इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने किसानों में सहकारिता की भावना  से कार्य करने की बात कहते हुए ग्राम सेवा सहकारी समितियों को ऋण वितरण के साथ साथ अपना स्व व्यवसाय शुरू करने की भी सलाह दी। बैठक में पूर्व सरपंच मंगनाराम सियाग ने राशन वितरण समेत सहकारिता समेत सभी कार्य ग्राम सेवा समितियों को सौंपने की मांग की। पंचायत समिति सदस्य गोकलराम गोदारा ने किसान की मौत के बाद क्लेम देर से आने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दो तीन साल बाद क्लेम आता है तब तक बैंक में खाता भी बंद हो जाता है। चिड़िया जीएसएसएस अध्यक्ष देवाराम मूंढ ने ऐसे किसान  जिनके अंगूठा नहीं लगता है और पोर्टल पर उनका नाम दर्ज नहीं है उनको ऋण से वंचित रहना पड़ता है। किसानों की इन समस्याओं के बारे में बीसीसीबी चेयरमैन राम सुख चौधरी ने आश्वासन दिया कि सभी मांगो के समाधान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। 

 इस मौके पर बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी, गिड़ा पूर्व प्रधान लक्षमणराम चौधरी, पूर्व बीसीसीबी डूंगर राम काकड़, लक्ष्मण सिंह गोदारा उपस्थित रहे।

बायतु भवन बनाने की स्वीकृति - बैठक में उपखंड मुख्यालय पर कॉपरेटिव बैंक के लिए जमीन आवंटित कर भवन निर्माण करने के लिए स्वीकृति प्रदान की।

-0-


चिकित्सा सुविधाओं का किया जाएगा विकेंद्रीकरण - चौधरी

 कोविड की तीसरी लहर को रोकने के उपाय

राजस्व मंत्री ने निरोगी गिड़ा अभियान का किया आगाज

बाड़मेर 14 जून। दूसरी लहर के अनुभव के आधार पर तीसरी लहर पर कार्य करने में आसानी रहेगी। हमें विकेंद्रीकरण कर  आने वाले समय गिड़ा में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था हो इसको लेकर समय बद्ध तरीके सुविधाएं विकसित की जाएगी। यह बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार शाम को गिड़ा तहसील मुख्यालय पर ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम की मौजूदगी में निरोगी गिड़ा अभियान का आगाज करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि तीसरी लहर किसी भी रूप में आए उसके बचाव के लिए आई एल आई सर्वे की व्यवस्था सुचारू रखी जाए। निरोगी बायतु अभियान के मध्यम से हेल्थ कार्ड बना रहे है, पीईईओ अपनी अपनी रणनीति बनाकर इस कार्य को शुरू किया जाए। 

उन्होंने कहा कि तीसरी लहर कब आएगी किस रुप में आएगी यह विशेषज्ञों के अलग अलग मत है । बताया जा रहा हैं कि कोविड की तीसरी लहर अगस्त तक आ सकती है। 12 हजार आई एल आई वांले मरीजो को दवाई ढ़ी गई। उन लोगों को अस्पताल आने की जरूरत महसूस नही हुई। दूसरी लहर में सर्वे में दवाई पहुंचाने का कार्य किया जो प्रभाव शाली रहा। कोविड नियंत्रण में बेहतर प्रबंधन से ही कोरोना पर हम काबू पा सके हैं, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के साथ प्रशासन भी धन्यवाद के पात्र हैं। 

 राजस्व मंत्री ने कहा कि जिले में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या होते हुए भी हमने ग्राम स्तर तक आई एल आई कमेटीयो का गठन कर ग्रामीणों को जागरूक किया जिससे नतीजा कुछ दिनों में ही सामने आने लगा। कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या घटनी शुरू हो गई। इस मौके पर ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम को ग्राम पंचायत स्तर तक के लिए कोरोना जांच एवं परीक्षण के लिए स्वास्थ्य किट वितरित किए। इस अवसर पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, प्रधान जानकी चौधरी तहसीलदार शिवजी राम बावरी,  सीबीईईओ छतीश कुमार लेगा समेत गिड़ा ब्लॉक के सभी पीईओ व एएनएम उपस्थित रहे।

जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रास रूट पर कड़ी मेहनत से कोरोना महामारी को लेकर सरकार की मंशा के अनुसार काम किया जिससे हम सब ने मिलकर कोरोना से विजय हासिल की और अपनों की जानें बचाई। पीईईओ के माध्यम से किट वितरित किए जा रहे हैं जो जांचे कर तीसरी लहर से आमजन को कोरोना महामारी से बचा  सकते है। उन्होंने कहा कोरोना वॉरियर्स के कार्यों की सराहना की।

-0-


कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 190 लोगों पर 27,100 का जुर्माना

 बाड़मेर, 14 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार 13 जून को जिले में 190 व्यक्तियों से कुल 27,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 137 व्यक्तियों से 15,900 रुपये, उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 3 व्यक्तियों से 2500 रूपये, बायतु में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, चौहटन में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये, शिव में 4 व्यक्तियों से 2200 रूपये, बालोतरा में 23 व्यक्तियों से 3400 रूपयेे, गुडामालानी में 8 व्यक्तियों से 1600 रूपये, धोरीमन्ना में 2 व्यक्तियों से 200 रूपये तथा सिवाना में 7 व्यक्तियों से 700 रूपये को मिलाकर कुल 190 व्यक्तियों से 27,100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में रविवार तक 81,605 व्यक्तियों से 1,37,88,976 रूपये की वूसली की जा चुकी है।
-0-

नगर परिषद बाड़मेर में 8 एवं बालोतरा में 3 पार्षद मनोनीत

 बाड़मेर, 14 जून। नगर परिषद बाड़मेर में 8 तथा नगर परिषद बालोतरा में 3 व्यक्तियों को सहवृत सदस्य (पार्षद) मनोनीत किया गया है।

निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर दीपक नन्दी द्वारा अधिसूचना जारी कर राजस्थान नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 6 (1) (क) ;पपद्ध ;पअद्ध में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर परिषद बाड़मेर के लिए श्रीमती हउआ देवी पत्नी कालूराम जांगिड़ वार्ड सं0 52 विश्वकर्मा मंदिर के सामने बाडमेर, जयराम पुत्र बलराम प्रजापत इन्दिरा कालोनी बाड़मेर, नरेशदेव सारण पुत्र देवीसिंह सारण महावीर नगर बाड़मेर, किशोर कुमार पुत्र श्यामदास दुलानी राय कॉलोनी बाड़मेर, मगराज पुत्र नाथूराम सैन गायत्री चौक नाईयों का पाडा, बाड़मेर, श्रवण कुमार पुत्र तेजदान चारण राय कॉलोनी बाड़मेर, हंसराज पुत्र दुर्गादास सोनी पनघट रोड़ बाडमेर एवं भीमसिंह पुत्र जब्बरसिंह गेहॅू रोड़ बाड़मेर तथा नगर परिषद बालोतरा के लिए शंकरलाल सलुन्दिया पुत्र राणुलाल देशान्तरियों का बास वार्ड सं0 12 बालोतरा, धनराज घांची पुत्र बंशीलाल घांची आदर्श विद्या मंदिर स्कूल के पीछे, वार्ड नं0 9 बालोतरा एवं हड़मानाराम मेघवाल पुत्र हंजारीराम नेहरू कॉलोनी बालोतरा को आगामी आदेश अथवा नगर परिषद की अवधी जो भी पहले हो, तक के लिए सहवृत सदस्य (पार्षद) मनोनीत किया गया है।
-0-

रिफाइनरी की प्रगति पर समीक्षा बैठक

 कोविड की विपरीत परिस्थितियों में भी समय पर प्रोजेक्ट पूरा करना प्राथमिकता

बाड़मेर, 14 जून। पचपदरा में निर्माणाधीन राजस्थान रिफाइनरी माननीय मुख्यमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट हैं, जिसके साकार होने से राज्य का आर्थिक विकास नई बुलंदियों को छुएगा। इसलिए इसकी गति मे विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कमी नहीं आनी चाहिए। जिला कलक्टर लोक बंधु ने सोमवार की रिफाइनरी की प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने बताया कि रिफाइनरी राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में हैं, उसी के अनुरूप उसकी प्रदेश स्तर पर भी मोंनिटरिंग की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोविड की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद राज्य सरकार इस परियोजना को जल्द से जल्द पूरा करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के लिए परियोजना की सहभागी कम्पनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के साथ सभी स्तर पर बकाया मुद्दों के अविलंब हल करने को कहा। उन्होंने कहा कि संभव है कि कोरोना महामारी के कारण इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के कार्यों पर कुछ प्रतिकूल असर पड़ा हो। लेकिन अब दूसरी लहर का असर कम हो गया है एवं सक्रमण में लगातार कमी आ रही हैं, ऐसे में एचपीसीएल के अधिकारी अपने संसाधनों को बढ़ाकर इसे और अधिक गति दें सकते हैं।
जिला कलेक्टर ने अब प्रतिदिन कर्मीकों की आवक के मद्देनजर रिफाइनरी में मोबाइल मेडिकल वैन तैनात करने एवं रैपिड एंटीजन टेस्ट लेने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभागों के स्तर पर लंबित मुद्दों एवं प्रकरणों को परियोजना के अधिकारियों के साथ समन्वय कर जल्द से जल्द निस्तारित करें।
उन्होंने उपखंड अधिकारी बालोतरा को सप्ताहिक बैठक आयोजित कर स्थानीय मुद्दें दो सप्ताह में निस्तारीत करने को कहा। साथ ही हर पखवाड़े जिला स्तर पर रिफाइनरी की समीक्षा बैठक रखने को कहा। उन्होंने रिफाइनरी के मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही एवं समाधान के लिए सभी हितधारकों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण स्थलों पर कोविड प्रोटोकॉल का पूरा पालन किया जाए और किसी भी श्रमिक के संक्रमित पाए जाने पर उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता मिले। उन्होंने एचपीसीएल के अधिकारियों से प्रोजेक्ट साइट पर सघन पौधारोपण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने रिफाइनरी क्षेत्र में विद्यालय, अस्पताल, रिटेल पेट्रोल पंप के लिए एचआरआरएल को भूमि आवंटन, इंदिरा गांधी नहर से पानी की पाइप लाइन एवं क्रूड पाईप लाइन, रिफाइनरी क्षेत्र को ‘निषिद्ध क्षेत्र’ घोषित करने, आस-पास के गांवों से सड़क संपर्क मुद्दों के बारे में प्रगति से अवगत कराया। बैठक में उपखंड अधिकारी बालोतरा नरेश सोनी, अधीक्षण अभियंता कपिल वर्मा, सुरेश जैन, जेपी सुथार समेत एचपीसीएल के अधिकारी मौजूद थे।
-0-





राजस्व मंत्री ने की आगामी कोविड प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा

 कम संशाधनों से बेहतरीन कार्य के बाड़मेर मॉडल से कोरोना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

तीसरी लहर के मध्येनजर गांवों में बढ़ाई जाएगी चिकित्सा सुविधाएं - चौधरी
बाड़मेर, 14 जून। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कोरोना की दूसरी लहर में किए गए कार्यो पर विस्तृत चर्चा की एवं तीसरी लहर की रणनीति तथा तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, जिला कलक्टर लोक बन्धु मौजूद रहे।
इस मौके पर राजस्व मंत्री ने कहा की सीमावर्ती बाड़मेर जिले में कोरोना काल के दौरान कम मानवीय संसाधनों के बावजूद बेहतरीन चिकित्सा प्रबंध किए गए जिसकी बदौलत सैकड़ों लोगों की जिंदगी बचाई जा सकी। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए जिला प्रशासन एवं चिकित्सा प्रबंधन की सराहना करते हुए सभी का आभार जताया। इस अवसर पर चौधरी ने आपदा के समय में हर संभव सहयोग करने वालों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिले में कोविड-19 की गम्भीर चुनौती के दौर में भामाशाहों, दानदाताओं, जन प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संगठनों, अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं कोरोना वारियर्स के साथ आमजन ने सराहनीय सहयोग दिया। उन्होने कहा कि कोरोना की दुसरी लहर में जनप्रनिधियों के जागरूकता एवं प्रयासो, डोर टू डोर सर्वे, जांच एवं होम आईसोलेशन तथा मेडिकल किट वितरण से ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण का प्रसार को रोकने में कामयाब रहे।
राजस्व मंत्री ने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए हर संभव व्यवस्थाएं की जाएगी। इसके तरह ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिये बड़े अस्पतालों में अलग से आईसीयू वार्ड बनाए जाएंगे।
उन्होने कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर में विकेन्द्रीकरण से संक्रमण पर काबू किया जा सकेगा तथा ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा संस्थाओं को सदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुछ प्रमुख सीएचसी को अपग्रेड कर बच्चों के लिए कोविड डेडिकेटेड वार्ड बनाए जाएंगे एवं विशेषज्ञ डॉक्टर लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने कहा कि कोरोनों के संक्रमण के दौरान मानव जीवन को बचाना बड़ी चुनौती थी, जिसे बेहतर प्रबंधन एवं चिकित्सा सुविधाओं तथा दानदाताओं, भामाशाहों, स्वयं सेवी संगठनों, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से आसान किया गया। उन्होने इस पुनीत कार्य के लिए सभी की सराहना की।
इससे पूर्व जिला कलक्टर लोक बंधु ने तीसरी लहर की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूटीबी आधार पर भर्ती चिकित्सा कर्मियों की ग्रामीण क्षेत्रों में नियुक्त के साथ ही स्वास्थ्य ढाँचे को भी मजबूत किया जा रहा है।
    बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य, राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ आर के आसेरी समेत जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-





रविवार, 13 जून 2021

बेहतर कोविड प्रबन्धन से ही कोरोना पर हुआ नियंत्रण- चौधरी

 राजस्व मंत्री ने निरोगी बायतु अभियान का किया आगाज

बाड़मेर,13 जून। कोविड नियंत्रण में बेहतर प्रबंधन से ही कोरोना पर हम काबू पा सके हैं, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के साथ प्रशासन भी धन्यवाद के पात्र हैं। यह बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने रविवार शाम को बायतु मुख्यालय पर ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम की मौजूदगी में  निरोगी बायतु अभियान का आगाज करते हुए कही। राजस्व मंत्री ने कहा कि जिले में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या होते हुए भी हमने ग्राम स्तर तक आई एल आई कमेटीयो का गठन कर ग्रामीणों को जागरूक किया जिससे नतीजा कुछ दिनों में ही सामने आने लगा। कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या घटनी शुरू हो गई। इस मौके पर ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम को ग्राम पंचायत स्तर तक के लिए कोरोना जांच एवं परीक्षण के लिए स्वास्थ्य किट वितरित किए। इस अवसर पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, प्रधान सिमरथाराम चौधरी, तहसीलदार साजन चौधरी, सीएचसी प्रभारी डॉ जोगेश चौधरी,  सीबीईईओ रेखाराम सियाग समेत बायतु ब्लॉक के सभी पीईओ व एएनएम उपस्थित रहे।

-0-





अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना पहली प्राथमिकता- राजस्व मंत्री

 निर्माणाधीन जलदाय हौजो का का कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश

बाड़मेर, 13 जून। बायतु समेत पूरे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए निर्माणाधीन दो बड़े बड़े हौजो व उनसे निकलने वाली पाईप लाइनों का राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने रविवार को धरातल पर जाकर निरीक्षण किया। इस मौके पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता टेल हैड यानी अंतिम छोर तक बैठे लोगों तक पीने का पानी पहुंचाना है। 

  राजस्व मंत्री ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ रविवार सुबह बायतु पनजी स्थित 37 लाख लीटर तथा धारणा धोरा पर 40 लाख लीटर क्षमता के निर्माणाधीन जलदाय हौजो के निर्माण कार्यो का मौके पर जायजा लेते हुए तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बनिया सन्धा धोरा से निकलने वाली पाईप लाइनों से हो रही पेयजल आपूर्ति के बारे में चर्चा की। इस दौरान राजस्व मंत्री ने पूरे बायतु विधानसभा क्षेत्र में तत्काल पेयजल समस्या के निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। राजस्व मंत्री ने बायतु भीमजी स्थित धारणा धोरा पर अधिकारियों के साथ एक बैठक की।

-0-






लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...