सोमवार, 25 फ़रवरी 2019

एक दिवसीय रोजगार शिविर 27 को

बाड़मेर, 25 फरवरी। जिला रोजगार कार्यालय बाड़मेर द्वारा 27 फरवरी को प्रातः 10 बजे से नेहरू युवा केन्द्र परिसर में एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन किया जाएगा। 
जिला रोजगार अधिकारी बाड़मेर ने बताया कि इस शिविर में अक्षतकौशल योजना, व्यावसायिक मार्गदर्शन एवं विभिन्न स्व-रोजगार संबंधी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होने बताया इस शिविर में स्थानीय कंपनियों जैसे राजवेस्ट लिमिटेड, सोडक्सो फूड सोलूशन इंडिया प्रा.लि., साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड, वेदांता लिमिटेड, आई.टी.आई. केयर्न एंटरप्राइज सेंटर एवं जिला उद्योग केन्द्र इत्यादि संस्थाओं को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होने बताया कि आर.एस.एल.डी.सी. द्वारा युवाओ को विभिन्न हूनर सीखने के लिए चयनित किया जाएगा। 
इच्छुत अभ्यर्थि अपने मूल प्रमाण पत्र एवं उनकी फोटो प्रतियों के साथ-साथ पासपोर्ट साईज के फोटो लेकर शिविर में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठा सकते है।

बालोतरा में रोजगार जागरूकता शिविर मंगलवार को

बाड़मेर, 25 फरवरी। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड संभाग कार्यालय जोधपुर द्वारा मंगलवार को प्रातः 11 बजे से सांय 4 बजे तक पंचायत समिति कार्यालय बालोतरा के सभागार में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा।
राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड संभाग कार्यालय जोधपुर के संभाग अधिकारी मणिकान्त कल्ला ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म शताब्दी के अवसर पर ग्रामीण अंचलों में नये ग्रामीण व कुटीर उद्योगों के माध्यम से रोजगार के अवसर बढ़ाने के इच्छुक व्यक्तियों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि शिविर में राष्ट्रपिता की जीवनी पर चित्र प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र में नये उद्योग लगाने पर चर्चा एवं डॉक्यूमेंटरी दिखाकर विभागीय गतिविधियों से आमजन को अवगत करवाया जाएगा।

बाड़मेर शहर मंे खराब रोड़ लाइटांे को चिन्हित करने के निर्देश

-राष्ट्रीय राजमार्ग से सटी पाइप लाइन की मरम्मत कर जलदाय विभाग को हैंड ओवर करें

बाड़मेर, 25 फरवरी। बाड़मेर शहर मंे खराब पड़ी रोड़ लाइटांे को एक दिन मंे सफाई कर्मचारियांे के सहयोग से सर्वे करके चिन्हित किया जाएगा। ताकि उनकी मरम्मत करने के साथ उसको चालू करवाया जा सके। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान नगर परिषद के आयुक्त पवन मीणा को खराब रोड़ लाइटांे को चिन्हित करवाने के साथ चालू करवाने के निर्देश दिए।
      जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि एक दिन जमादारांे एवं सफाई कर्मचारियांे को वार्ड आवंटित कर शाम के समय खराब पड़ी रोड़ लाइटांे का सर्वे करवाया जाए। इसके बाद इन रोड़ लाइटांे को प्राथमिकता से दुरूस्त करवाया जाए। उन्हांेने कहा कि जैसलमेर रोड़ एवं अन्य स्थानांे पर रोड़ लाइटंे खराब होने से आमजन को खासी दिक्कतांे का सामना करना पड़ता है। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने एनएचएआई के परियोजना निदेशक को राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप जलदाय विभाग के पाइप लाइन के समस्त लीकेज सही करवाने के उपरांत हैंड ओवर करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान यह तय हुआ कि एनएसचएआई के पास तकनीकी कार्मिक नहीं होने की स्थिति मंे इसकी मरम्मत पर होने वाले व्यय का भुगतान जलदाय विभाग को करना होगा। बैठक मंे शहर मंे विभिन्न छात्रावासांे के निर्माण के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी को मौका मुआयना वस्तुस्थिति से अवगत करवाने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर राजश्री योजना, पालनहार योजना, दिव्यांग प्रमाण पत्र, जनता जल योजना को सौर उर्जा पैनल के जरिए संचालित करने, उज्जवला योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक मंे जलदाय विभाग एवं डिस्काम के अधिकारियांे ने अगले सप्ताह तक मेडिकल कालेज मंे पानी एवं बिजली का कनेक्शन करवाने की बात कही। जिला कलक्टर गुप्ता ने डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट को निर्देशित किया कि वे ठेकेदारांे को पाबंद करें कि विद्युत लाइनांे के पोल सड़क से पर्याप्त दूरी पर लगाएं। ताकि हादसा होने की आशंका नहीं रहे। इसके अलावा आगामी समय मंे सड़क का विस्तार होने पर इनको स्थानांतरित नहीं करना पड़े। इस दौरान  अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार, उप वन संरक्षक विक्रम प्रधान केशरी, जिला कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र प्रसाद समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

गंभीरता एवं पूर्ण आत्मविश्वास के साथ चुनाव कार्य संपादित करवाएंःगुप्ता

-निर्वाचन विभाग के निर्देर्शो की पालना की सुनिश्चित करने के निर्देश

बाड़मेर, 25 फरवरी। सेक्टर अधिकारी गंभीरता एवं पूर्ण आत्म विश्वास के साथ चुनाव कार्य संपादित करवाएं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों एवं वैधानिक प्रावधानों के बारे मंे गहनता से प्रशिक्षण प्राप्त करें। जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित सेक्टर अधिकारियांे के प्रथम प्रशिक्षण के दौरान यह बात कही।
     जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सेक्टर अधिकारी लोकसभा आम चुनाव की घोषणा के उपरांत निर्धारित क्षेत्र का दौरा करें। साथ ही आवंटित मतदान केन्द्रांे का अवलोकन आवश्यक सुविधाआंे की उपलब्धता सुनिश्चित करें। इसके अलावा आवश्यक सूचनाएं संकलित कर संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को निर्धारित प्रपत्र में सुपुर्द करें। उन्हांेने भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं संपर्क स्थापित कर प्रपत्र वीएमएसओ में सही जानकारी का इन्द्राज करने का कहा, ताकि संवेदनशील एवं अति संवेदनशील केन्द्रों की निर्वाचन प्रक्रिया को निप्पक्ष एवं पारदर्शिता पूर्वक सम्पादित किया जा सकें।  इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने सेक्टर अधिकारियांे के दायित्वांे एवं कर्तव्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने संभागियांे के प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया। लोकसभा आम चुनाव के लिए नियुक्त सेक्टर अधिकारियांे का प्रथम प्रशिक्षण जिला मुख्यालय पर सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल, जिला परिषद सभागार एवं पुलिस विभाग के कांफ्रेस हाल मंे प्रारंभ हुआ। इस दौरान सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों को उनके चुनाव संबंधित उत्तरदायित्वांे के बारे मंे विस्तृत निर्देश प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के दौरान अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी, डा.लक्ष्मीनारायण जोशी, मांगूसिंह राठौड़ समेत अन्य मास्टर्स ट्रेनर्स ने मतदान पूर्व, मतदान दिवस एवं मतदान के उपरांत सेक्टर अधिकारियांे की ओर से संपादित किए जाने वाले कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में ईवीएम एवं वीवीपेट के संचालन की प्रायोगिक जानकारी दी गई।

मानव श्रृंखला के साथ मतोत्सव-मत का अधिकार सप्ताह का शुभारंभ

-प्रथम दिन मतदाता सूचियांे मंे अपने नाम का सत्यापन करने के बारे मंे बताया

बाड़मेर, 25 फरवरी। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर मानव श्रृंखला के साथ मतोत्सव-मत का अधिकार सप्ताह का शुभारंभ हुआ। इसके तहत 3 मार्च तक जिला मुख्यालय से मतदान केन्द्रांे तक मतदाता जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियांे का आयोजन होगा।
कलेक्ट्रेट परिसर मंे उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार एवं जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक सांगवा के निर्देशन मंे सैकड़ांे कार्मिकांे एवं आमजन ने मानव श्रृंखला बनाकर आगामी लोकसभा चुनाव मंे मतदान करने तथा मतदाता सूचियांे मंे प्रत्येक मतदाता को अपने नाम का सत्यापन करने का संदेश दिया। ताकि नाम नहीं होने की स्थिति मंे मतदाता सूचियांे मंे 2 एवं 3 मार्च को मतदान केन्द्रांे पर आयोजित होने वाले विशेष आयोजन के दौरान नाम जोडा अथवा संशोधित करवाया जा सके। इस दौरान धोरीमन्ना उपखंड अधिकारी प्रतापंिसंह, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, विकास अधिकारी कैलाश चौधरी, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक निदेशक श्रीमती सती चौधरी, पंचायत प्रसार अधिकारी ओंकारदान समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर अस्टिटेंट प्रोफेसर मुकेश पचौरी एवं डा.लक्ष्मीनारायण जोशी ने उपस्थित जन समुदाय को मतदाता सूचियांे मंे अपने नाम के सत्यापन तथा पंजीकरण एवं नाम संशोधित करने की प्रक्रिया के बारे मंे बताया। उन्हांेने बताया कि उन्हांेने बताया कि समस्त मतदान केन्द्रों पर 2 एवं 3 मार्च को विशेष अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसमें पात्र व्यक्ति जिसका नाम मतदाता सूची में नहीं हैं वह अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकता हैं। उन्हांेने बताया कि मतदाता सूची में नाम सत्यापित करने अथवा पात्र व्यक्ति का नाम नहीं होने पर निर्वाचन आयोग की ओर से विभिन्न सुविधाएं 1950 वोटर हेल्पलाइन, राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल ,राज इलेक्शन मोबाइल एप एवं एसएमएस की सुविधाएं प्रदान की गई हैं। इसके माध्यम से पंजीकृत मतदाता अपना नाम सत्यापित किया जा सकता हैं। मतोत्सव-मत का अधिकार सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को जिला मुख्यालय पर दीपदान का कार्यक्रम आयोजित होगा।

शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019

किसानांे को खेती के तौर तरीके बदलने होंगेः कुमार


            बाड़मेर, 22 फरवरी। जलवायु परिवर्तन के प्रभाव के साथ किसानों को भी खेती के तौर तरीको में बदलाव करना होगा। ताकि उनकी आजीविका को सुदृढ रखा जा सके। काजरी जोधपुर के डॉ. डी कुमार ने लूणवा जागीर एवं माडपुरा मंे आयोजित जायद फसल में दलहनी बीज उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।
                        उन्हांेने कहा कि इस हेतु खेती मे नये अनुसंधानो का अनुकरण करते हुए कम पानी, कम लागत व कम समय मे पकने वाली किस्मो को अपनाना चाहिए। ताकि किसानो की आमदनी में वृद्धि हो सके। उन्हांेने जायद फसल में मंूुग व मोठ के बीज की प्रदर्शनी लगाकर बीज तैयार करने के तरीके किसानो को बताए। इस दौरान बीज प्रदर्शनी में सावधानिया रखने वाली बातो पर विस्तार से किसानो के साथ संवाद किया गया। उनको बताया गया कि बिजाइ से पहले खेत की अच्छी तरह तैयारी करके बीज को उपचारित करके बोए, ताकि कीट एवं व्याधि को नियंत्रण किया जावे। बिजाइ का समय, बीज दर प्रति एकड कितना लेना है, मंूुग व मोठ की उन्नत किस्मे, सिंचाइ एवं निराइ गुडाइ व 35 दिन तक खरपतवार को निकाते रहे ताकी फसल की बढवार अच्छी हो सके। फसल चक्र अपना कर रोगो को आने से पहले रोक सके। इस दौरान केयर्न के सी एस आर प्रबन्धक भानु प्रताप सिहं ने कम्पनी के कार्यक्रम के बारे में चर्चा की। उन्हांेने कहा कि बायफ संस्था के माध्यम से आपके गांव तक वैज्ञानिको को बुलाकर वैज्ञानिक विधि की जानकारी किसानो तक पहुंचाने का कार्य करती है। ताकि किसान खेती एवं पशुपालन की वैज्ञानिक विधि को अपना कर आमदनी को बढाया जावे। दलहनी फसले उगाकर आमदनी बढाने के साथ साथ जमीन का स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। अभी गर्मी में दलहनी फसले उगाकर बीज तैयार करके आने वाले समय के लिए किसानो के लिए बीज तैयार होगा। ताकि आपको बाजार से अधिक मुल्य में खरीदना नही पडे। बायफ से डॉ. राधवेन्द्र दुबे ने केयर्न की ओर से संचालित वाडी परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह परियोजना किसानो के लिए आजीविका का अच्छा साधन है। वर्तमान में बेर एवं अनार का उत्पादन प्रारंभ हो गया है। जिससे किसानो को आमदनी होने लगी है। परियोजना अधिकारी नगीन पटेल ने किसानो को केयर्न द्वारा संचालित परियोजना के बारे में बताया। इस दौरान संकुल प्रभारी विजय कुमार, रहीम खान पठान उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आनलाइन पंजीकरण करवाएं


            बाड़मेर, 22 फरवरी। केन्द्र सरकार की ओर से लघु एवं सीमान्त कृषकों के लिये प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारंभ की गई है। इसके तहत बाड़मेर जिले के पात्र कृषक अपने नजदीकी ई-मित्र पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते है।
      जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इसमंे ऐसे लघु एवं सीमान्त कृषक पात्र माने गये है, जिनके पास 2 हैक्टेयर या इससे कम कृषि भूमि हो। इसमंे ऐसे परिवार शामिल होगें, जिनमें पति-पत्नि और 18 वर्ष की आयु तक के नाबालिग बच्चे हो और वे सभी सामूहिक रूप से 2 हैक्टेयर कृषि भूमि पर खेती करते हो। उन्होंने बताया कि जिनका नाम 1 फरवरी 2019 तक लैण्ड रिकार्ड में होगा, वे किसान इस योजना में लाभ लेने के हकदार होंगे। पात्र कृषकों के बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ अन्तरण (डीबीटी) के जरिए 2 हजार रूपए की राशि 31 मार्च 2019 तक जमा की जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए कृषकों को अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर जमीन मालिक का नाम, आधार नंबर, बैंक खाता संख्या एवं मोबाइल नंबर आदि की जानकारी सहित दस्तावेज प्रस्तुत कर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। उन्हांेने बताया कि उपखंड अधिकारियांे एवं तहसीलदारों को पटवारियों के माध्यम से पात्र कृषकों का पंजीकरण ई-मित्रांे पर कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

सेड़वा पंचायत समिति के प्रधान के लिए उप चुनाव 1 मार्च को


            बाड़मेर, 22 फरवरी। सेड़वा पंचायत समिति के प्रधान के लिए 1 मार्च को उप चुनाव होगा। इसके लिए चौहटन उपखंड अधिकारी को रिटर्निंग आफिसर एवं सेड़वा तहसीलदार को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है।
            जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि प्रधान के उप चुनाव के लिए 1 मार्च को प्रातः 10 बजे बैठक प्रारंभ होगी। इस दौरान प्रातः 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रांे की प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके उपरांत 11.30 तक प्रस्तुत किए गए निर्देशन पत्रांे की जांच की जाएगी। दोपहर 1 बजे तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। उन्हांेने बताया कि दोपहर 1 बजे चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियांे को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद अगर जरूरी हुआ तो दोपहर 3 से 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना एवं परिणाम की घोषणा सांय 5 बजे से अथवा मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी।

किसानांे के मोबाइल एवं आधार सत्यापन के लिए विशेष शिविर 23 एवं 24 फरवरी को


            बाड़मेर, 22 फरवरी। राजस्थान कृषक ऋण माफी योजना के तहत दी बाड़मेर सेट्रल कापरेटिव बैंक की ओर से 23 एवं 24 फरवरी को प्रत्येक ग्राम सेवा सहकारी समिति स्तर पर ऋण माफी के लिए विशेष शिविर आयोजित होंगे।
        जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस दौरान संबंधित ग्राम सेवा सहकारी समिति पर ऋण माफी के लिए किसान अपने मोबाइल एवं आधार संबंधित सूचना का सत्यापन करवा सकते है। उन्हांेने पात्र ऋणी कृषकांे से अपना आधार सत्यापन करवाने का अनुरोध किया है ताकि आगामी फसली ऋण वितरण मंे उनको वरीयता मिल सके। उनके मुताबिक संबंधित ऋण पर्यवेक्षकांे को निर्देशित किया गया है कि वे शेष रहे किसानांे को शत-प्रतिशत सत्यापन सुनिश्चित करवाएं।

आवासीय पट्टा एवं भूखण्ड आंवटन के लिए विशेष अभियान शनिवार से


            बाड़मेर, 22 फरवरी। ग्राम पंचायतों के पट्टाहीन पात्र व्यक्तियों को आबादी भूमि के पट्टे तथा भूखंडहीन पात्र व्यक्तियों को भूखंड आंवटित करने के लिए विशेष अभियान शनिवार से शुरू होगा।
            जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि ग्रामीण एवं पंचायतीराज विभाग के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतांे के पात्र व्यक्तियों एवं भूखंड हीन पात्र व्यक्तियों को भूखंड आंवटित करने का कार्य 23 एवं 24 फरवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आयोजित हो रही विशेष ग्राम सभाओं के आयोजन के दौरान होगा। इन विशेष ग्राम सभाओं के दौरान ग्राम पंचायतों के पास वर्तमान में पट्टे एवं भूखंड आंवटन से संबधित ऐसे लंबित प्रकरण जिनमें संबंधित पात्र व्यक्तियों को केवल पट्टा दिया जाना लंबित है, ऐसे समस्त पात्र व्यक्तियों को पट्टे वितरित किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। पट्टों के आंवटन संबंधित इन आवेदनों एवं नये आवेदन पत्रों के निस्तारण के लिए 1 तथा 11 मार्च को ग्राम पंचायतों की विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।

मनरेगा मंे 26 करोड़ की लागत के 185 विकास कार्य स्वीकृत


            बाड़मेर, 22 फरवरी। बाड़मेर जिले की दस पंचायत समितियों की विभिन्न ग्राम पंचायतांे मंे महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत 26 करोड़ 81 लाख 71 हजार की लागत के 185 विकास कार्य स्वीकृत किए गए है।
            जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि मनरेगा के तहत चारागाह विकास के 47, माडल तालाब के 93, खेल मैदान विकास के 25 तथा श्मशान घाट के 20 कार्य स्वीकृत किए गए है। उन्हांेने बताया कि स्वीकृत कार्याें पर संबंधित कार्यकारी एजेंसियांे को प्राथमिकता से मस्टररोल जारी कर श्रमिकांे को नियोजित करने के निर्देश दिए गए है।

बाड़मेर मंे लोकसभा चुनाव मंे मतदान कर सकेंगे 17 लाख मतदाता


लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूचियांे का अंतिम प्रकाशन

            बाड़मेर,22 जनवरी। लोकसभा चुनाव के लिए बाड़मेर जिले के समस्त विधानसभा क्षेत्रांे की मतदाता सूचियांे का शुक्रवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। बाड़मेर जिले मंे सात विधानसभा क्षेत्रांे से 17 लाख मतदाता लोकसभा चुनाव मंे मतदान कर सकेंगे।
            जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार को सूचना केन्द्र मंे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि बाड़मेर जिले मंे मतदाता सूचियांे के अंतिम प्रकाशन के उपरांत मतदाताआंे की संख्या 17 लाख 26 मतदाता हो गई है। इनमंे 9 लाख 3 हजार 412 पुरूष एवं 7 लाख 96 हजार 614 महिला मतदाता शामिल है। उन्हांेने बताया कि शिव विधानसभा क्षेत्र मंे 1 लाख 39 हजार 809 एवं 1 लाख 19 हजार 907, बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र मंे 1 लाख 25 हजार 874 एवं 1 लाख 12 हजार 78, बायतू विधानसभा क्षेत्र मंे 1 लाख 17 हजार 147 एवं 1 लाख 3 हजार 718, पचपदरा विधानसभा क्षेत्र मंे 1 लाख 20 हजार 649 एवं 1 लाख 9 हजार 129, सिवाना विधानसभा क्षेत्र मंे 1 लाख 30 हजार 994 एवं 1 लाख 15 हजार 414, गुड़ामालानी विधानसभा क्षेत्र मंे 1 लाख 25 हजार 254 एवं 1 लाख 10 हजार 239, चौहटन विधानसभा क्षेत्र मंे 1 लाख 43 हजार 685 एवं 1 लाख 26 हजार 129 क्रमशः पुरूष एवं महिला मतदाता हैं। इसमंे 1303 सर्विस वोटर्स भी शामिल है। वर्तमान मंे पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 38 हजार 617 नए नाम जोड़े गए है। इनके ईपिक लोकसभा आम चुनाव के मतदान से सात दिन पूर्व वितरित करने का प्रयास किया जाएगा। उनके मुताबिक बाड़मेर जिले मंे लोकसभा चुनाव के लिए 2194 मतदान केन्द्रांे पर मतदान होगा। मतदान के लिए विधानसभा चुनाव की तरह ईवीएम एवं वीवीपेट का इस्तेमाल होगा। उन्हांेने बताया कि मतदाता सूचियांे को संबंधित मतदान केन्द्रांे पर सात दिन के लिए आमजन के लिए अवलोकनार्थ रखा जाएगा। इसके अलावा 2 एवं 3 मार्च को विशेष अभियान के दौरान समस्त बीएलओ मतदान केन्द्रांे पर उपस्थित रहेंगे। इस दौरान पात्र मतदाता नाम जोड़ने एवं पंजीकृत मतदाता अपनी प्रविष्टियांे मंे संशोधन करवाना चाहता है तो वह भी आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के लिए राउंड दी क्लाक चौबीस घंटे चलने वाला नियंत्रण कक्ष प्रारंभ किया जा रहा है। जो मतदान के दौरान आरक्षित ईवीएम वाहक यथा सेक्टर मजिस्ट्रेट को आवंटित वाहन मंे जीपीएस टेªकिंग की मोनेटरिंग करेंगे। उन्हांेने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान ईवीएम परिवहन करने वाले वाहन मंे जीपीएस लगा होगा। ताकि उसकी पूरी मोनेटरिंग की जा सके। इस बार प्रशिक्षण एवं मतदाताआंे की जागरूकता के लिए 135 ईवीएम वीवीपेट मशीनें आवंटित की गई हैं। 
मतदाता सूचियांे मंे अपना नाम जांचेंः जिन मतदाताओं के नाम पूर्व में मतदाता सूचियों में है वे भी अपना नाम मतदाता सूची में एक बार जांच लें। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता सत्यापन एवं सूचना कार्यक्रम कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची में नाम खोजने एवं नाम जुड़वाने के लिए कई तरह की सुविधाएं दी गई हैं। कोई भी व्यक्ति मुख्य निर्वाचन अधिकारी,राजस्थान की बेवसाइट www.ceorajasthan.nic.in से www.nvsp.in के माध्यम से मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टि की जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा निर्वाचन विभाग के मोबाइल एप राज-इलेक्शन के माध्यम से भी अपनी प्रविष्टि की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के कॉल सेंटर 1950 के माध्यम से भी नाम की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
2 और 3 मार्च को विशेष अभियान,जोड़े जाएंगे नामः मतदाता सत्यापन और सूचना कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी 2 और 3 मार्च को जिले के समस्त मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान के तहत पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियांे मंे जोड़े जाएंगे। बीएलओ दोनों दिन प्रातः 9 से सायं 6 बजे तक समस्त मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर आवेदन लेंगे। जिन मतदाताओं की उम्र 1 जनवरी, 2019 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, वे मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने का कार्य इन तिथियों के आगे भी चलता रहेगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से 10 दिन पहले तक पात्र मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकता है।
लोकसभा चुनाव के लिए विभिन्न प्रकोष्ठांे का गठनः जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे लोकसभा चुनाव संपादित करवाने के लिए विभिन्न प्रकोष्ठांे का गठन करने के साथ निर्वाचन प्रक्रिया संबंधित गतिविधियां प्रारंभ हो गई है। विज्ञापन अधिप्रमाणन एवं पेड न्यूज की मोनेटरिंग के लिए जिला स्तर पर एमसीएमसी प्रकोष्ठ की स्थापना की गई है। इसके अध्यक्ष जिला निर्वाचन अधिकारी है। यह प्रकोष्ठ पेड न्यूज पर निगरानी रखेगा। उनके मुताबिक पेड न्यूज के प्रकरण सामने आने पर निर्वाचन आयोग के निर्देशांे के अनुरूप कार्यवाही की जाएगी। उन्हांेने बताया कि विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति का भी गठन किया गया है। प्रिंट मीडिया को भी लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से 48 घंटे पहले विज्ञापन अधिप्रमाणन समिति से प्रमाण पत्र लेना होगा। जबकि इलेक्ट्रोनिक मीडिया को नियमित रूप से विज्ञापन अधिप्रमाण समिति से प्रमाण पत्र लेने के बाद ही विज्ञापन का प्रसारण करना होगा। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बाड़मेर जिले मंे लोकसभा चुनाव के संबंध मंे विविध प्रावधानांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।
राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे को जानकारी दीः अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2019 के संदर्भ मंे अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियांे, विशेष अभियान एवं अन्य विविध प्रावधानांे की जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने कलेक्ट्रेट मंे आयोजित बैठक के दौरान राजनीतिक दलांे के प्रतिनिधियांे को दी। उन्हांेने 2 एवं 3 मार्च को मतदान केन्द्रांे पर आयोजित होने वाले विशेष अभियान मंे राजनीतिक दलांे से अपने बीएलए के जरिए सहयोग करवाने का अनुरोध किया।

 विधानसभ    विधानसभा     पुरूष मतदाता    महिला मतदाता      कुल मतदाता          कुल मतदाता
    कोड                                     र्हता दिनांक      अर्हता दिनांक        विधानसभा       दिनांक 28.09.2018
                                                   1.1.2019 के      1.1.2019 के      चुनाव 2018               के अनुसार
                                                        अनुसार             अनुसार                 
               
 134              शिव        139809          119907             259716         253038
 135             बाड़मेर       125874          112078             237952         232229
136              बायतू        117147          103718             220865         215967
137             पचपदरा     120649           109129             229778         222946
138             सिवाना      130994           115414             246408         242018
139            गुड़ामालानी   125254           110239             235493         227986
140               चौहटन    143685           126129             269814         261776
योग                       903412            796614             1700026       1655960





गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019

बाल श्रम की रोकथाम के लिए पुख्ता इन्तजाम करे - गुप्ता

जिला कलक्टर की अध्यक्षता में जिला बाल श्रम समिति की बैठक सम्पन्न

बाडमेर, 21 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला मुख्यालय पर जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने बाल श्रम की रोकथाम के लिए आपसी समन्वय के साथ पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले में गैर पंजीकृत संस्थाओं, बाल कल्याण समिति में लम्बित प्रकरणों, राजकीय सम्प्रेक्षण गृह एवं शिशुगृह में आवासीय बालकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति, बाल श्रम, गरीब बच्चों को विद्यालय एवं आंगनवाडी केन्द्रों से जोडने, गुमशुदा बच्चों की तलाश कर उनके परिवार तक पहुंचाने एवं बाल भिक्षावृति को रोकने के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तार के साथ विचार - विमर्श किया गया। 
इस अवसर पर जिला कलक्टर गुप्ता ने चाईल्ड लाईन एवं बाल कल्याण समिति को आपसी समन्वय के साथ बाल श्रम की रोकथाम के लिए निर्देशित किया। बाल कल्याण समिति के सदस्य रामकुमार जोशी एवं श्रीमति अर्चना ने जिले मंे फैक्ट्रियों, होटलों व दुकानों में बाल श्रम की रोकथाम एवं बाल श्रम के परिवारों को आर्थिक सम्बल मुहैया करने की आवश्यकता जताई। उन्होने बताया कि इसके लिए अब तक 72 प्रकरण दर्ज हुए है जिन्हें नियमानुसार लाभान्वित करने के प्रयास किये जाने चाहिए। बाडमेर जिले में राज्य सरकार के निर्देशानुसार बाड़मेर पुलिस प्रशासन द्वारा गुमशुदा नाबालिग बच्चों की तलाश एवं भिक्षावृति उन्मूलन हेतु 8 मार्च, 2019 तक एक विशेष अभियान ‘‘ आपरेशन खुशी-1‘‘ चलाया जा रहा है। 
बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राजेन्द्र कुमार शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक सती चौधरी, श्रम निरीक्षक रामचन्द्र गढ़वीर, श्योर संस्थान के सत्यनारायण, डॉ. हरीश चौहान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।




प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए कर सकते हैं आनलाइन आवेदन

बाड़मेर, 21 जनवरी। भारत सरकार ने लघु एवं सीमांत कृषकों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने तथा किसानों की आय सुनिश्चित करने के लिए इस वर्ष से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना प्रारम्भ की गई है। इसके लिए ई-मित्र पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को पूरे प्रदेश मंे क्रियान्विति करने के निर्णय लिया गया है। इसमें योजना की सतत निगरानी, सफल क्रियान्वयन, पात्र परिवारों का चयन कर अधिक से अधिक डाटा अपलोड एवं परिवेदना निवारण के लिए जिला एवं उपखण्ड स्तर पर अनुश्रवण समितियों का गठन किया गया है। जो जिले में इस योजना को लागू कराना सुनिश्चित करेगी। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभांवित होने के लिए भू-अभिलेख के आधार पर 2 हैक्टेयर तक कृषि योग्य भूमि वाले लघु एवं सीमांत कृषक नजदीकी ई-मित्र केन्द्र पर जाकर लघु सीमांत कृषक सेवा पोर्टल पर कृषक के आधार नंबर, मोबाइल नंबर, बैंक पास बुक की प्रति, भामाशाह कार्ड तथा भूमि विवरण के साथ ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। उन्हांेने बताया कि आवेदन पत्र पूर्ण करने एवं आधार आधारित प्रमाणिकरण एवं प्रिंट आउट देने के लिए 25 रूपए शुल्क निर्धारित किया गया है, जो काश्तकार स्वयं को भुगतान करना होगा। कृषक की ओर से पोर्टल के माध्यम से किया गया आवेदन ऑनलाईन ही संबंधित पटवारी के पास पहुंच जाएगा। जो राजस्व भू-अभिलेख से मिलान कर पात्रता की जांच कर ऑनलाइन ही प्रमाणित करेगा, जिसकी सूचना कृषक को उसके पंजीकृत मोबाइल पर दी जाएगी। उन्हांेने बताया कि पात्रता रखने वाले परिवारों को 1 दिसंबर से 2018 से 31 मार्च 2019 की अवधि की प्रथम किश्त की राशि इसी वित्तीय वर्ष में चिन्हीकरण के तत्काल बाद उनके खाते में हस्तांतरित कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन करने के लिए कृषक सेवा पोर्टल का शुभारंभ 24 फरवरी को किया जा रहा है।


राजनीतिक दलां के प्रतिनिधियां की बैठक 22 फरवरी को


                बाडमेर, 21 फरवरी। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रां की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियां का अंतिम प्रकाशन 22 फरवरी को किया जाएगा। इस संबंध में 22 फरवरी को सांय 4 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में राजनीतिक दलां के प्रतिनिधियां की बैठक आयोजित की जाएगी।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस बैठक के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलां के प्रतिनिधियां को अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूचियां की हार्ड एवं साफ्ट कापी उपलब्ध करवाने, ऐसे पात्र व्यक्ति जिसका किसी कारणवंश मतदाता सूची में पंजीयन नहीं हुआ हो अथवा अपनी प्रविष्टियां में संशोधन करवाना चाहता है तो उसके आवेदन की प्रक्रिया, एनवीएसपी पोर्टल, मोबाइल एप्प, काल सेंटर 1950, अंतिम रूप से प्रकाशित मतदाता सूची को प्रत्येक मतदान केन्द्र पर सात दिन तक बीएलओ की ओर से प्रदर्शित करने की जानकारी दी जाएगी। इस बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलां के प्रतिनिधियां को आमंत्रित किया गया है।

जिला कलक्टर की नोखड़ा में रात्रि चौपाल शुक्रवार को


                बाड़मेर, 21 फरवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता मालपुरा कलस्टर की नोखड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर शुक्रवार को रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की परिवेदनाएं सुनेंगे। आमजन की समस्याआें के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियां को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि 22 फरवरी को नोखड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल आयोजित होगी। इस दौरान ग्रामीणां की समस्याआें एवं अभियोगां को मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकां को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हांने बताया कि रात्रि चौपाल में प्रत्येक ग्रामवार समस्याआें पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल में जन सुनवाई आयोजित होगी।

शहीदों के परिजनों तथा स्थाई युद्ध विकलांग सैनिकों को देय पैकेज में बढ़ोतरी के आदेश जारी


                बाड़मेर, 21 फरवरी। राज्य सरकार ने सैनिक बल एवं अर्द्ध सैनिक बलों के शहीद हुए सैनिकों के परिजनों एवं स्थाई युद्ध विकलांग सैनिकों को देय सहायता एवं सुविधा पैकेज में बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं। अब शहीदों के आश्रितों को 50 लाख रुपए तक तथा स्थाई युद्ध विकलांग सैनिकों को 30 लाख रुपए तक नकद सहायता राशि मिल सकेगी।
                संशोधित पैकेज के अनुसार अब शहीद का परिवार 50 लाख रुपए नकद अथवा 25 लाख रुपए नकद के साथ इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र फेज द्वितीय में 25 बीघा भूमि अथवा 25 लाख रुपए नकद के साथ राजस्थान आवासन मण्डल के एक एमआईजी आवास का विकल्प चुन सकता है। राज्य सरकार की ओर से पूर्व की भांति शहीद परिवार के एक आश्रित को सरकारी नौकरी, शहीद के बच्चों को राजकीय विद्यालय, कॉलेज, तकनीकी शिक्षा, मेडिकल एवं इंजीनियरिंग में निःशुल्क शिक्षा, पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति तथा माता-पिता को 3 लाख रुपए की सावधि जमा भी देय होगी। इसके साथ सहायता एवं सुविधा पैकेज में परिवार के सदस्य को कृषि भूमि पर आउट ऑफ टर्नआधार पर विद्युत कनेक्शन, शहीद की पत्नी एवं आश्रित बच्चों और शहीद के माता-पिता को राजस्थान रोडवेज की डीलक्स एवं साधारण बसों में निःशुल्क यात्रा के लिए पास सुविधा तथा एक विद्यालय, औषधालय, चिकित्सालय, पंचायत भवन, मार्ग, पार्क अथवा अन्य सार्वजनिक स्थान का नामकरण शहीद के नाम पर किया जाना भी शामिल है। इसी तरह स्थाई युद्ध विकलांग सैनिक 5 लाख रुपए नकद के साथ इंदिरा गांधी नहर परियोजना क्षेत्र फेज-द्वितीय में 25 बीघा भूमि या 30 लाख रुपए नकद में से एक विकल्प चुन सकेंगे। इसके अलावा पूर्व की भांति स्थाई युद्ध विकलांग सैनिक या उसके आश्रित पुत्र अथवा पुत्री को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

पंवार ने कौशल विश्वविद्यालय के लिए आवंटित भूमि का अवलोकन किया


                बाड़मेर, 21 फरवरी। राजस्थान आईएलडी कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ललित के.पंवार एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को पचपदरा में कौशल विश्वविद्यालय के लिए आवंटित भूमि का अवलोकन किया।
                राजस्थान आईएलडी कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ललित के.पंवार ने आवंटित भूमि का अवलोकन करने के साथ आधारभूत सुविधाआें तथा कौशल विद्यालय निर्माण के संबंध में विभागीय अधिकारियां से जानकारी ली। कौशल विश्वविद्यालय के लिए कलावा सरहद में 30 बीघा भूमि आवंटित की गई है। इस दौरान कुलपति डा. ललित के. पंवार एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सांभरा में आशापुरा माता मंदिर में पूजा अर्चना कर देश में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर बालोतरा उपखंड अधिकारी अनिल कुमार मेहला, पचपदरा तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




मुख्यमंत्री सहायता कोष से देय सहायता राशि में बढ़ोतरी


                बाड़मेर, 21 फरवरी। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से विभिन्न प्रकरणों में दी जाने वाली सहायता राशि में बढोतरी की है।
                नए निर्देशां के अनुसार दुर्घटना में घायलों को दी जाने वाली सहायता राशि 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 20 हजार रुपए तथा दुर्घटना में मृत्यु पर आश्रितों को दी जाने वाली सहायता राशि 50 हजार से बढ़ाकर एक लाख रुपए की गई है। इसी तरह चिकित्सा सहायता के प्रकरणों में राजकीय अस्पताल में उपचार करवाने पर दी जाने वाली सहायता राशि 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 लाख 50 हजार रुपए की गई है। यह सहायता राशि अनुमानित व्यय का 40 प्रतिशत या अधिकतम 1 लाख 50 हजार रुपए होगी। निजी चिकित्सालय में उपचार करवाने पर सहायता राशि 60 हजार रुपए से बढ़ाकर 90 हजार रुपए की गई है। यह सहायता राशि अनुमानित व्यय का 30 प्रतिशत या अधिकतम 90 हजार रुपए देय होगी। चिकित्सा सहायता के प्रकरणों में वार्षिक आय की सीमा को एक लाख रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए किया गया है।

मदिरा दुकानों के आवेदन की प्रक्रिया आसान, अरर्नेस्ट मनी की व्यवस्था समाप्त


                बाड़मेर, 21 फरवरी। मदिरा दुकानों के आवेदन की प्रक्रिया आसान बना दी गई है। अरर्नेस्ट मनी की व्यवस्था समाप्त करने के साथ ई-मित्र के जरिए भी लिए जा रहे हैं। आवेदकों की सहायता के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
                जिला आबकारी अधिकारी देवेन्द्र दशोरा ने बताया कि मदिरा की दुकानों के लिए आवेदन करने वालों को डी.डी. जमा कराने में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए गए है। उनके मुताबिक वित सचिव ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए निर्देश दिए है कि अगर ऐसे बैंको की डी.डी. प्राप्त हो जो बैंक उनके जिले में नहीं है, तो वे डी.डी. स्वीकार करके अन्य जिले के बैंकों से उस डी.डी. का भुगतान करें। उन्हांने बताया कि आवेदनकर्ताआें से इंटरनेट बैंकिंग, ई-ग्रास से भी शुल्क लिया जा रहा है। इसके अलावा आवेदक एक से अधिक आवेदन भी कर सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदक को लॉटरी क्रमांक ऑनलाइन प्राप्त होगा एवं लॉटरी जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में निर्धारित स्थान पर 5 मार्च को सबके सामने पर्ची डाल कर निकाली जाएगी। दशोरा ने बताया कि देशी एवं विदेशी मदिरा की दुकानों का आवंटन करने के लिए 26 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वयं अथवा ई-मित्र केन्द्र के माध्यम से आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा कराने वाले आवेदकों को आवेदन प्रपत्र का ‘‘प्रिन्ट आउट‘‘ जिला आबकारी कार्यालय में जमा कराने की कोई आवश्यकता नही है। क्योंकि उन्हें तत्काल लॉटरी क्रमांक आवंटित कर दिया जाता है जो कि तत्काल उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एस.एम.एस.के माध्यम से प्राप्त हो जाता है। उसका तत्काल प्रिन्ट भी लिया जा सकता है। इसके अलावा आवेदन एवं शुल्क जमा होने तथा जारी किए गए लॉटरी नंबर का सत्यापन विभागीय वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...