मुख्यमंत्री ने की अभियान की वर्चुअल समीक्षा
गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021
प्रशासन गांवों के संग अभियान बन रहा व्यापक, पचास हजार से अधिक लोगों ने कराया पंजीयन
बुधवार, 20 अक्टूबर 2021
धनवा बनी शून्य राजस्व वाद ग्राम पंचायत
बाड़मेर, 20 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सिणधरी की धनवा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर में राजस्व संबंधित प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जिसके उपरांत ग्राम पंचायत में राजस्व वाद से संबंधित कोई प्रकरण लम्बित नहीं होने से धनवा वाद रहित पंचायत बनी।
मुख्यमंत्री ने वीसी के जरिए मौसमी बीमारियों पर नियंत्रण संबंधी समीक्षा की
बाड़मेर, 20 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री कार्यालय से वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मौसमी बीमारियों की रोकथाम, बचाव एवं उपचार के संबंध मंे जिला कलक्टरर्स, चिकित्सा एवं नगरीय निकाय के अधिकारियों के साथ समीक्षा की एवं निर्देश दिए कि वे कोविड-19 महामारी के कुशल प्रबंधन की तरह तत्परता के साथ डेंगू एवं अन्य मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
उन्होंने जिला प्रशासन के साथ चिकित्सा विभाग,नगरीय निकाय को टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए एवं इस दौरान बेहतर उपचार, स्वच्छता एवं जागरूकता बढ़ाकर मौसमी बीमारियों पर प्रभावी रूप से नियंत्रण करने को कहा। उन्होंने किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के दौरान जिला मुख्यालय पर जिला कलक्टर लोक बंधु, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. आर.के.आसेरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल. विश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल.मंसुरिया सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
फसल खराबे व खाद की उपलब्धता से संबंधी वीसी
मुख्यमंत्री ने बेमौसम बरसात के कारण रबी फसल के खराबे के साथ ही रबी फसल के लिए डीएपी, यूरिया व एसएसपी खाद की उपलब्धता के संबंध में जिला कलक्टर के साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों की वीसी ली एवं निर्देश दिए कि वे किसानों के लिए रबी फसल के लिए खाद की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रखें एवं डीएपी खाद के साथ ही किसानो को एसएसपी खाद के उपयोग के लिए भी प्रेरित करने को कहा।
-0-
ड़ेंगू मुक्त राजस्थान अभियान का आगाज
डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिये होगा डोर टू डोर सर्वे
भूमिहीन विधवा को मिला आबादी भूमि का पट्टा
सफलता की कहानी
रवि को अब नसीब होगी पक्की छत की छांया
सफलता की कहानी
पालनहार अब बनेगी जमियत और राजू का सहारा
सफलता की कहानी
दिव्यांग सोहन के सपनों को लगे पंख
सफलता की कहानी
पेंशन पाकर हर्षित हुई हरकु
सफलता की कहानी
चार साल बाद शिविर में मिला खातेदारी अधिकार
सफलता की कहानी
प्रशासन गांवों के संग अभियान पकड़ रहा गति
265 नौनिहालों को पालनहार का सहारा तो 1360 को मिली छात्रवृति
मंगलवार, 19 अक्टूबर 2021
सुआ देवी को मिला पालनहार योजना का सहारा
सफलता की कहानी
7 साल बाद भैराराम की दादी का मृत्यु प्रमाण पत्र हुआ जारी
सफलता की कहानी
नियमों में शिथिलता प्रदान कर नोजी देवी को आर्थिक सहायता
बाड़मेर, 19 अक्टूबर। लाठी काठा, मगने की ढाणी कुडला निवासी नोजी देवी को मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में शिथिलता प्रदान कर अपवाद स्वरूप बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई।
प्रशासन गांवों के संग में लोगों के हो रहे काम
10320 खातों का शुद्धिकरण, 10245 रिकॉर्ड प्रतिलिपियाँ जारी
लोग तत्परता से आगे आएं-जैन, काम का मौका नही चूके-अमीन
बाड़मेर, 19 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत ग्रामीणों को राजस्व सहित 22 विभागो से जुड़े विभिन्न प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुंचाई जा रही है।
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बुधवार 20 अक्टूबर को 13 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत बुधवार को नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 31 व 32 के लिए माणक चौक कल्याणपुरा में शिविर आयोजित होगा।
मंगलवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने मातासर ग्राम पंचायत, शिव विधायक अमीन खान ने रामसर की गंगाला ग्राम पंचायत तथा जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने बायतु की बोड़वा एवं रामसर की गंगाला ग्राम पंचायत में आयोजित शिविरों में शिरकत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा विभागीय अधिकारियों को आमजन के कार्यों को शिविर में ही निस्तारित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 2 अक्टूबर से शुरू हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान 18 अक्टूबर तक जिले की समस्त पंचायत समितियों की 119 ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाकर विभिन्न विभागों के प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इन शिविरों में नामान्तरकरण के 9376 प्रकरण, राजस्व अभिलेख/खातों के शु़िद्धकरण के 10320 प्रकरण, आपसी सहमति से 1113 खातों का विभाजन, 176 रास्ते के प्रकरण, 8 नये राजस्व गांवों के प्रस्ताव, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के 338 प्रकरण, 10245 राजस्व रेकार्ड की प्रतिलिपियों का वितरण तथा जाति, मूल निवास, हैसियत प्रमाण पत्र इत्यादि के 9227 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
उन्होने बताया कि उक्त आयोजित शिविरों में 43141 लोगों ने भाग लेकर अपनी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करवाया।
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत विभिन्न विभागों से जुड़े अन्य कार्य का शिविरों में निस्तारण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 4601 आवासीय पट्टे, 140 हैंडपंप मरम्मत, 104 विद्युत सप्लाई व्यवधान के प्रकरणों का निराकरण, 1180 मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण सहित विभिन्न विभागीय प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
बुधवार के शिविर
उन्होनें बताया कि बुधवार 20 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेरा में मारूड़ी, बाड़मेर ग्रामीण में लाखेटाली, बालोतरा में कालूडी, कल्याणपुर में मण्डली, गिड़ा में सवाउ पदमसिंह, धोरीमना में कोलियाना, आडेल में अणखिया, रामसर में गरडिया, सेड़वा में सालारिया शिव में काशमीर, सिणधरी में धनवा, सिवाना में कुसीप तथा चौहटन में मीठडाऊ ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग
बुधवार को प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 31 व 32 के लिए महावीर चौक कल्याणपुर में शिविर आयोजित किया जाएगा।
-0-
सोमवार, 18 अक्टूबर 2021
पैतृक भूमि का राजीनामे के साथ 52 खातेदारों के बीच बंटवारा
सफलता की कहानी
रोज री मिटी तकलीफ, ग्रामीणों के हाथो हाथ हुए काम
सफलता की कहानी
शिविरों में बन रहे मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसानों को फसल चयन की मिल सकेगी जानकारी
सफलता की कहानी
चार कि.मी. लम्बा रास्ता राजस्व रेकर्ड में हुआ दर्ज, दो गांवों के लोग होंगे लाभान्वित
सफलता की कहानी
अब तक चालीस हजार से अधिक लोगों ने की शिविरों में शिरकत
प्रशासन गांवों के संग अभियान परवान पर
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 26 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग के द्वारा चुनाव घोषणा के साथ जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा और निर...




























