बुधवार, 28 सितंबर 2022

आवश्यक सेवाओं एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

 जिला कलेक्टर ने ली सप्ताहिक बैठक

सम्पर्क पोर्टल पर परिवादियों की सन्तुष्टि का प्रतिशत बढाए
बाड़मेर, 28 सितम्बर। जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने सप्ताहिक बैठक लेकर पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा समेत आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की एवं फ्लैगशिप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून की जिले से विदाई हो चुकी हैं। ऐसे में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़को की मरम्मत का काम प्राथमिकता से किया जाए एवं दीपावली से पूर्व जिले की सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाए।
  जिला कलेक्टर ने बारिश की सीजन के बाद मौसमी बीमारियों में बढ़ोतरी के चलते चिकित्सा संस्थानो में पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सा कर्मियों के मुख्यालय पर ठहराव सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में शिक्षण संस्थान खुल चुके हैं, इसलिए बच्चों को शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण किया जाए।
  इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में राज्य सरकार के विभिन्न विभागो की पब्लिक सर्विस डिलीवरी संपर्क पोर्टल पर परिलक्षित होती है। उन्होंने पोर्टल पर दर्ज शिकायतो के समयबद्ध निस्तारण के साथ साथ सन्तुष्टि का प्रतिशत बढ़ाने को कहा।
    इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजन को राहत पहुंचाने को प्रशासन चुस्त दुरुस्त रहे। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर चिरंजीवी ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाए एवं व्यापक प्रचार प्रसार के जरिए वंचितों को योजना से लाभान्वित किया जाए। जिला कलेक्टर ने लम्पि स्किन डिजीज की समीक्षा करते हुए पशु चिकित्सा कर्मिकों को मुस्तेदी से काम करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकत भृमण करने को कहा।
  इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने बजट घोषणाओ की विस्तृत रूप से चर्चा की एवं सभी विभागों को सर्वोपरि प्राथमिकता से बजट घोषणा के कार्य पूर्ण करने को कहा। उन्होंने 30 सितम्बर तक की सिथति में सभी घोषणाओ की वस्तुसिथति पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए।उन्होंने मिशन सुरक्षा चक्र के काम को मुस्तेद रहते हुए सटीक तरीके से करने को कहा। उन्होंने  कुपोषण एवं एनीमिया के साथ साथ सम्बंधित परिवार को सामाजिक सुरक्षा के दायरे को भी जांचने को कहा। उन्होने जनआधार नामांकन एवं सीडिंग कार्य की प्रगति समीक्षा की।
    इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति से अवगत कराया। वहीं अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने सम्पर्क पोर्टल पर बकाया प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-








मंगलवार, 27 सितंबर 2022

चिरंजीवी योजना गरीबों के लिए बन रही जीवनदायिनी

 सफलता की कहानी

देराज को दिया चिरंजीवी ने सहारा तो हुआ पाँवों पर खड़ा
बाड़मेर, 27 सितंबर। जिले में मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना अब ग्रामीणों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही हैं। योजना से न केवल गरीबों का निजी अस्पतालो में मुफ्त उपचार हो रहा है बल्कि उन्हें लाइलाज बीमारियो से भी आसानी से मुक्ति मिल रही हैं।
    मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा प्रारंभ यह योजना जरूरतमन्द गरीबों के लिए सेहत का वह वरदान है, जिसने गरीबों की इस सबसे बड़ी चिन्ता को हमेशा-हमेशा के लिए दूर कर दिया है कि ईलाज के लिए पैसों का बन्दोबस्त कैसे होगा। अब मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की बदौलत ईलाज का सारा खर्च सरकार वहन कर रही है, ऐसे में धन के अभाव में ईलाज के मामले में सरकार ने हर किसी को पूरी तरह निश्चिन्त कर दिया है। आम जन के स्वास्थ्य सरोकारों की यह देश भर में अपनी तरह की अनूठी योजना लोकजीवन के लिए भविष्य की जरूरतों को पूरी करने वाली मददगार योजना के रूप में जनप्रियता के सोपान पर भी खरी उतर रही है।
    ऐसी ही कहानी सिणधरी निवासी देराज राम की है। देराज राम, जो की काफी समय से घुटनों के दर्द से परेशान थे, उन्होंने भी बाड़मेर ज्वाइंट हॉस्पिटल में घुटनो का ऑपरेशन करवाया गया जो की मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के अंतर्गत बिलकुल निशुल्क किया गया। जो कि आम तौर निजी अस्पताल में दो-तीन लाख रुपये में किया जाता है।
  अब देराज मुख्यमंत्री जी का बहुत धन्यवाद देते जो की गरीबों के लिए मुख्यमंत्री योजना एक वरदान साबित हो रही है इनके परिजन बताते है की अगर चिरंजीव योजना न होती तो कभी इलाज नही करवा पाते।
-0-





राजस्व अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को

बकाया राजस्व वादों एवं कामों की होगी विस्तृत समीक्षा

बाड़मेर, 27 सितम्बर। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 30 सितम्बर शुक्रवार को प्रातः 9ः30 बजे वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी कार्यो एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यो पर समीक्षा की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि उक्त वीडियो कांफ्रेसिंग में राजस्व संबंघी निर्धारित बिन्दुओं पर समीक्षा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को पूर्व एजेण्डा अनुसार पूर्ण तैयारी के साथ आवश्यक सूचनाओं सहित अपने अपने मुख्यालय पर उपस्थित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।  
-0-

दो अक्टूबर से होगा गांधी सप्ताह का आगाज

व्यापक जनभागीदारी के लिए पुख्ता प्रबंध होंगे

बाड़मेर, 27 सितम्बर। जिले में शान्ति एवं अहिंसा निदेशालय के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक गांधी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि सप्ताह के तहत जिला स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजित किये जाएगे। उन्होंने बताया कि जिले में 2 अक्टूबर को विश्व अहिंसा दिवस के उपलक्ष्य में श्रद्धांजली सभा का आयोजन होगा। वहीं 3 अक्टूबर को गांधी भजन प्रतियोगिता, 4 अक्टूबर को गांधी दर्शन भाषण प्रतियोगिता व 5 अक्टूबर को ‘‘गांधी के सपनों का भारत‘‘ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन उपखण्ड स्तर पर होगा।
    इसी प्रकार 6 अक्टूबर को गांधी भजन प्रतियोगिता, 7 अक्टूबर को गांधी दर्शन प्रतियोगिता एवं 8 अक्टूबर को ‘‘गांधी अतीत ही नहीं, भविष्य भी है‘‘ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तर पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया की जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रम के प्रभारी अधिकारी समस्त कार्यक्रमों में संयोजक, सह-संयोजक, जिला अहिंसा प्रकोष्ठ बाड़मेर से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम को सफल आयोजन सुनिश्चित करेगें।
-0-

विश्व अहिंसा दिवस पर जिलेभर में होगी सर्वधर्म प्रार्थना सभाए

 आजादी का अमृत महोत्सव

सप्ताह पर्यंत चलेंगे विभिन्न कार्यक्रम
बाड़मेर, 27 सितम्बर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विश्व अहिंसा दिवस के मौके पर जिले भर में सर्वधर्म प्रार्थना सभाए आयोजित की जाएंगी। साथ ही इस दिन से सप्ताह पर्यंत विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के जरिए गांधी वादी विचारों एवं सिद्धांतो से आमजन को अवगत कराया जाएगा।
      जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि गाँधी जयंती 2 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र संघ ने विश्व अहिंसा दिवस घोषित किया है। इस दिन राज्य स्तर, जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभाओ एवं श्रद्धांजलि सभाओ का आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम 2 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे आदर्श स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।
    जिला कलेक्टर ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की एवं सम्बंधित विभागों को सुपुर्द कार्यो को समय पर पूर्ण करने को कहा। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी, उप निदेशक, आईसीडीएस प्रह्लाद सिंह राजपुरोहित समेत सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।
  इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयन्ति 02 अक्टूबर के उपलक्ष्य में जिले में प्रत्येक राजस्व ग्राम, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, उपखण्ड स्तर, जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के समस्त महाविद्यालय एवं विद्यालयों में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने सर्व धर्म प्रार्थना सभा के आयोजन हेतु आवश्यक समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
-0-





शुक्रवार, 23 सितंबर 2022

बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 29 को

बाड़मेर, 23 सितम्बर। बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम वर्ष 2022-23 में आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह अगस्त, 2022 तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा हेतु 20 सूत्री कार्यक्रम के सन्दर्भ में गठित द्वितीय स्तरीय समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 29 सितम्बर को सांय 3 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को माह अगस्त, 2022 तक अर्जित उपलब्धियों की प्रगति सूचना के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

समाज कल्याण सप्ताह एक अक्टूबर से

सप्ताह भर होगा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

गांधी जयंती पर रविवार को अंहिसा चौराहे पर आयोजित होगा कार्यक्रम
बाड़मेर, 23 सितम्बर। जिले में 1 से 7 अक्टूबर तक समाज कल्याण सप्ताह मनाया जाएगा। जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से इस सप्ताह के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि 1 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे जांगिड़ पंचायत भवन और विश्वकर्मा सर्किल पर अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया जाएगा। इस दिन पात्र वृद्धजनों की पेंशन स्वीकृतियां जारी करने, पात्र व्यक्तियों की बन्द पेंशन को चालू कराने, वयोवृद्ध व्यक्तियों का सम्मान, वृद्धजनों के अधिकारों के प्रति जन चेतना जागृत करने, वृद्ध व्यक्तियों की चिकित्सा संबंधी जांच, भामाशाह/स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से वृद्धाश्रमों एवं डे केयर सेन्टरों में लाभान्वित हो रहे वृद्धजनों को आवश्यक उपकरण एवं दवा वितरण का कार्य किया जाएगा।
  उन्होने बताया कि 2 अक्टूबर को अनूसूचित जातियों का कल्याण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन प्रातः 8 बजे अंहिसा चौराहा रेलवे स्टेशन पर गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ गांधी जी के प्रिय भजन तथा रामधुन की प्रस्तुति दी जाएगी। इसी दिन अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की समस्याओं एवं अस्पृश्यता निवारण पर विचार गोष्टी का आयोजन, अनुसूचित जाकम जन जाति निवारण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों व सहायता के बारे में जानकारी दी जाएगी। अनुसूचित जाति की बस्तियों में बिजली एवं पेयजल की सुविधाओं की उपलब्धता में तकनीकी खराबी का निवारण करने तथा स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत जिला कार्यालय, छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। एससी./एसटी. अत्याचार के सभी लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को अपराधी सुधार दिवस के अवसर पर जिला कारागृह बाडमेर में प्रातः 11 बजे बंदियों की समस्याओं एवं परिवीक्षा अधिनियम पर विचार गोष्ठी, बंदियों की पारिवारिक भूमि एवं विवादों की जानकारी प्राप्त करने एवं उनके निपटाने में सहायता करने, बंदियों के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ करने के कार्य किए जाएंगे। पालनहार योजना के लाभ के पात्र बंदियों को प्रकरण तैयार किए जाएगें।
जिला कलेक्टर ने बताया कि 4 अक्टूबर को बाल दिवस के अवसर पर प्रातः 10 बजे कमजोर वर्ग की बस्तियों में निराश्रित बालकों के लिये सम्भ्रात व्यक्तियों के माध्यम से फोस्टर केयर उपलब्ध कराने के साथ कमजोर वर्ग एवं कच्ची बस्तियों के बच्चों को रोग निरोधक टीके एवं स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य किया जाएगा। इस दिन बच्चों की स्वास्थ्य एवं खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही बाल गृहों एवं आंगनवाडी केन्द्रों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर को महिला कल्याण एवं बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग बाडमेर में प्रातः 10 बजे महिलाओं की समस्याओं पर विचार गोष्ठी का आयोजन, महिलाओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ करने, भामाशाह योजनान्तर्गत महिलाओं के बैंक खाते खुलवाने तथा विभिन्न राजकीय योजनाओं से जोडने तथा बेटी बचाओ एवं बेटी पढ़ाओं कार्यक्रम के अन्तर्गत महिला अधिकारिता विभाग के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 6 अक्टूबर को जन चेतना दिवस पर सायं 5.30 बजे समस्त छात्रावास परिसरांे एवं महिला एवं बाल विकास विभाग बाड़मेर में सामाजिक कुरीतियां दहेज, बाल विवाह, पर्दाप्रथा, मृत्युभोज आदि विषयों पर विचार गोष्ठी, बंधुआ मजदूरों के पुर्नवास के लिए शिविर आयोजित कर ऋण स्वीकृत करवाना, स्वयं सेवी संस्थाओं के माध्यम से नशामुक्ति कार्यक्रम पर गोष्ठी, रैली तथा विभिन्न माध्यमों से जनजागृति पैदा की जाएगी। इसी प्रकार विशेष योग्यजन कल्याण दिवस एवं समाज कल्याण सप्ताह के समापन समारोह के दौरान 7 अक्टूबर को सायं 5.30 बजे श्योर संस्थान में विशेष योग्यजनों को कृत्रिम अंग, उपकरण प्रदान करने तथा विशेष योग्यजनों के लिए खेलकूद गतिविधियों का आयोजन, विशेष योग्यजनों के लिए संचालित विशेष स्कूलों के माध्यम से शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, स्वरोजगार के लिए ऋण आवेदन पत्र एवं पेंशन आवेदन पत्र तैयार कराने के साथ समापन समारोह का आयोजन होगा।
-0-

घुटनों ने दिया जबाब तो चिरंजीवी बनी सहारा दीनू के दर्द को हरा राज्य सरकार ने

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 23 सितम्बर। निजी अस्पतालो के महंगे उपचार तक अब दूर दराज के गांव के गरीब व्यक्ति की भी पहुंच हो गई हैं। ये सब संभव हो रहा है राज्य सरकार की चिरंजीवी योजना की बदौलत।
जिले में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के वजह से चिन्हित निजी अस्पतालो में मुफ्त उपचार किया जा रहा है। ऐसे ही परिणाम मिले सेड़वा के दीनू खान को, जब राज्य सरकार ने उसको घुटनों के दर्द से मुक्ति दिला कर उसकी राह आसान कर दी।
असल में बाड़मेर जिले के सेड़वा गांव के निवासी दीनू खा काफी समय से घुटने के दर्द से परेशान थे। उसके घुटने के दर्द के अलावा वो सुन और बोल भी नहीं सकता था, जिससे उसकी परेशानी और बढ़ गई।
ऐसे में इस दर्द से मुक्ति के लिए दीनू काफी समय से गुजरात और राजस्थान के कई हॉस्पिटल में चक्कर लगा चुका था। वहां उसको दोनो घुटने बदलने का तीन से चार लाख का खर्चा बताया गया जो की वो देने में सक्षम नही थे।
इस पर दीनू जब बाड़मेर जिला मुख्यालय पर स्थित निजी अस्पताल बाड़मेर ज्वाइंट हॉस्पिटल में आया, तब उसे मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के बारे में बताया गया और उसका जनाधार कार्ड चेक किया गया तो वह इस योजना का पात्र था। तब उनकी सहमति से दोनो घुटनो का मुफ्त ऑपरेशन किया गया। उनका सफल ऑपरेशन हुआ और चौथे दिन उनको छुट्टी दी गई। लेकिन आज बोल नही सकते लेकिन उनके चेहरे की मुस्कान से वो बता सकते हे की वो कितने खुश है। वह अपनी दुआओं में राज्य सरकार की चिरंजीवी योजना और मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का लाख लाख शुक्रिया कह रहा है।
-0-

गांधी जयंती पर होगी चिरंजीवी ग्राम सभाए

वंचितो को लाभान्वित करने को होगा व्यापक प्रचार प्रसार

डोर टू डोर सर्वे के जरिए बताएंगे चिरंजीवी के लाभ
बाड़मेर, 23 सितम्बर। जिले में आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय वार्डो में चिरंजीवी ग्राम सभाओ का आयोजन किया जाकर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। इसके बाद डोर टू डोर सर्वे के जरिए जिला प्रशासन की टीमें हर घर जाकर चिरंजीवी योजना के लाभ बताएगी एवं वंचितों को योजना से जोड़ा जाएगा।
  जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को जिला स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक लेकर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
  इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सही और सम्पूर्ण जानकारी के साथ योजना के सभी नये प्रावधानों की जानकारी प्रत्येक परिवार को मिले, इसके लिए 2 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर चिरंजीवी ग्राम एवं वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उक्त चिरंजीवी सभाओं में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पूरा परिचय एवं पात्रता, योजना में पंजीयन से वंचित ग्राम/वार्ड के प्रत्येक परिवार को पंजीयन करने हेतु प्रेरित करना, योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी, योजना में देय लाभ एवं उपलब्ध पैकेजेज की जानकारी, योजना में पैनलबद्ध जिले के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों की जानकारी एवं बजट घोषणा वर्ष 2022-23 की अनुपालना में योजना में किये गये नवीन प्रावधानों की जानकारी कराई जाएगी।
उन्होने बताया कि इस विशेष चिरंजीवी ग्राम/वार्ड सभा में मेडिकल ऑफिसर, ग्राम सेवक/ पंचायतीराज विभाग के कनिष्ठ लिपिक, आशा सहयोगिनी, आंगनवाडी कार्यकर्ता, राजीव गांधी युवा स्वयं सेवक एवं अन्य फील्ड स्टाफ के द्वारा ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों और उपस्थित आमजन को उक्त जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारम्भ किया गया है, जिसमेें योजना के लाभार्थियों को 10 लाख रूपये तक निःशुल्क इलाज योजना से सम्बद्ध सभी सरकारी तथा निजी अस्पतालों में उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना में अब तक 1 करोड़ 34 लाख परिवार जुड़ चुके है। योजना से लगातार अभावग्रस्त और गरीब मध्यम आय के परिवारों को मुश्किल समय में निःशुल्क इलाज का लाभ मिल रहा है। उन्होने बताया कि योजना से आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले इसके लिए योजना का व्यपक प्रचार प्रसार आवश्यक है इसके लिए उन्होने योजना से सम्बद्ध सभी सरकारी तथा निजी अस्पतालों में राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेन्स के पत्रांक द्वारा दिये मापदण्ड और प्रावधान अनुसार योजना से सम्बद्ध सभी सरकारी तथा निजी अस्पतालों में आईईसी करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि चिरंजीवी योजना से वंचितों को जोड़ने के लिए सभाओं के बाद डोर टू डोर सर्वे किया जाए। इसमें सर्वे टीम हर घर जाकर पेम्पलेट एवं आईसीसी सामग्री के जरिये इस योजना में मुफ्त उपचार एवं बीमा के लाभों से अवगत करवाए एवं लोगों को योजना में पंजीकरण के लिए प्रेरित करें।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





गुरुवार, 22 सितंबर 2022

राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम

जिला स्तरीय कार्यशाला शुक्रवार 23 सितम्बर को

बाड़मेर, 22 सितम्बर। राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्रशिप कार्यक्रम की जिला स्तरीय कार्यशाला/प्रशिक्षण का आयोजन शुक्रवार 23 सितम्बर को प्रातः 9.30 बजे पंचायत समिति सभागार बाड़मेर में किया जाएगा। कार्यशाला में जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी युवा मित्रों को दी जाएगी।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि राजीव गांधी युवा मित्र इंटर्नशिप कार्यक्रम राज्य के कर्मठ और होनहार युवाओं के लिए एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें युवाओं को वास्तविक सरकारी काम-काज और आमजन के बीच समन्वय बनाने, लोगों की वास्तविक समस्याओं से रूबरू होकर उन्हें सुलझाने के लिए सरकार तक सेतु का कार्य करने और एक संवेदनशील व पारदर्शी सरकार की समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ आम लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए क्रियान्वित किया जा रहा है। उन्होने संबंधित विभागीय अधिकारियों से उनके विभाग से एक अधिकारी को इस कार्यक्रम में भेजना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है जो विभाग द्वारा संचालित जन कल्याणकारी/फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध करा सके।
-0-

गाँधी जयंती पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा होगी

बाड़मेर, 22 सितम्बर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयन्ति 02 अक्टूबर के उपलक्ष्य में जिले में प्रत्येक राजस्व ग्राम, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, उपखण्ड स्तर, जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के समस्त महाविद्यालय एवं विद्यालयों में सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को महात्मा गांधी जी की जयन्ति 02 अक्टूम्बर के उपलक्ष्य में सर्व धर्म प्रार्थना सभा के आयोजन हेतु आवश्यक समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
-0-

सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन में निजी क्षेत्र सार्थक भागीदारी निभाए

बाड़मेर में कार्यरत निजी कंपनियों की सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा

बाड़मेर, 22 सितम्बर। जिले में आमजन के सामाजिक एवं आर्थिक उन्नयन में निजी क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है एवं इसमें निजी कम्पनियो को आगे आकर सार्थक एवं सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। जिले में कार्यरत निजी कंपनियों की सीएसआर गतिविधियों की गुरुवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने यह निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने बताया कि बाड़मेर जिले में तेल, गैस एवं कोयला अन्वेषण एवं उत्खनन के पश्चात निजी क्षेत्र की भूमिका बढ़ गई है। जिले में बड़ी संख्या में निजी कंपनियां कार्य कर रही है लेकिन इस अनुरूप संसाधनों का विकास नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जिले में कार्यरत कंपनियों को कंपनी एक्ट के तहत सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक निश्चित राशि यहां के लोगों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए खर्च करना अतिआवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिले में कार्यरत निजी कंपनियां अपना सीएसआर का वार्षिक प्लान जिला प्रशासन के साथ साझा करें। साथ ही इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की राय को भी शामिल किया जाए। उन्होंने बताया कि स्थानीय समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जिला प्रशासन को बेहतर जानकारी होती है इसलिए जिला प्रशासन की सहभागिता से ही सीएसआर के कार्यो को अनुमोदित किया जाए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में आधारभूत संसाधनों के विकास के लिए स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार कार्य सीएसआर में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सभी कंपनियों को सीएसआर के वार्षिक प्लान जिला प्रशासन की अनुशसा के अनुसार बनाए जाए। उन्होंने इसमें विशेषकर ग्रामीण एवं शहरी शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने की हिदायत दी।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने बताया कि निजी क्षेत्र स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार कार्यों को प्राथमिकता दें तथा सामूहिक उत्तरदायित्व की भावना के साथ जिले में संसाधनों का विकास करें। उन्होंने निजी क्षेत्र को जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय कर स्थानीय स्तर पर पानी एवं परिवहन के संसाधन विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र बेहतर भूमिका निभाएं तो जिले में अभूतपूर्व विकास होगा।
बैठक में जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पूनम राठौड़ समेत वेदांत, जेएसडब्ल्यू आदि निजी कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
-0-






बुधवार, 21 सितंबर 2022

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल, जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताए 29 सितंबर से

बाड़मेर, 21 सितम्बर। जिले में राजीव गांधी ग्रामीण ओलपिंक खेलों के अंतर्गत जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताए 29 सितंबर से शुरू होगी। इनमें विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ में भाग लेंगी।

  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2021-22 की घोषणा संख्या 62 की अनुपालना में राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का समापन हो गया है। राज्य सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देश के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व में जारी तिथि अनुसार 22 सितंबर 2022 से होना था जिसको अध्यक्ष राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर एवम् शासन सचिव युवा मामले एवं खेल विभाग के मध्य हुई बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार जिला स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता दिनांक 29 सितंबर 2022 से 1 अक्टूबर 2022 तक तीन दिवसीय आयोजित होगी एवं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता की पुरुष एवं महिला वर्ग की विजेता टीम ही भाग लेगी।
राज्य स्तरीय आयोजन 10 अक्टूबर से
राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता के साथ-साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि बढ़ाई गई है जिसमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 10 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2022 तक किया जाएगा।
-0-

खाद्य पदार्थो मे मिलावट के मामलों पर 11 लाख का जुर्माना

बाड़मेर, 21 सितम्बर। जिले में खाद्य पदार्थो में मिलावट के 10 मामलों में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट एवं न्याय निर्णयन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू ने 11 लाख 15 हजार रूपये की जुर्माना राशि अधिरोपित की है।

खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत राज्य सरकार के निर्देशन में समय-समय पर लिये गये खाद्य पदार्थों के नमूने अवमानक पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाङमेर द्वारा खाद्य पदार्थ विक्रेताओं के विरूद्ध न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अपर जिला कलेक्टर उम्मेदसिंह रतनू के समक्ष परिवाद प्रस्तुत किये गए।
उक्त परिवादों पर सुनवाई उपरांत न्याय निर्णयन अधिकारी द्वारा खाद्य पदार्थो से सम्बन्धित सुरक्षा मानकों के प्रति उदासीनता को मानव स्वास्थ्य के प्रति गम्भीर अपराध की श्रेणी में मानते हुए 10 प्रकरणों मे कुल 11,15,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।
-0-

भर्ती शिविर में 28 युवाओं का हुआ चयन

बाड़मेर, 21 सितम्बर। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली व एस आई एस. ग्लोबल इण्डिया स्कील डेवलपमेंट के तहत भारत सरकार के पसारा 2005 के अनुसार ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवकों को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाइजर के पद पर भर्ती परीक्षा कार्यक्रम जिला बाडमेर में पंचायत समिति के स्तर पर किया जा रहा है।

एस.एस.सी.आई. रिजनल टेनिंग सेन्टर उदयपुर के वरिष्ट भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह ने बताया कि बुधवार 21 सितम्बर को पंचायत समिति बाडमेर ग्रामीण में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 66 युवाओं ने भाग लिया उनमें से 28 युवाओं का शारीरिक व फिजिकल टेस्ट के बाद चयन किया गया।
आगामी कार्यक्रम
उन्होने बताया कि अगली भर्ती अनुसार दिनांक 22 सितम्बर को पं.स धोरीमना, 23 को गुडामालानी, 24 को बालोतरा, 25 को सिवाना, 26 को शिव, 28 को बायतु, 29 को पाटोदी एवं 30 सितम्बर को गिडा, 1 अक्टूबर को कल्याणपुर, 2 को समदडी एवं 3 अक्टूर को पंचायत समिति बाड़मेर में भर्ती चयन प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिसमें भर्ती स्थल पर उपस्थित रहकर सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती चेन चयन प्रकिया भर्ती स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन किया जायेगा जिसके लिये 10 वी पास, हाईट 168 सेमी, वजन 56-90 किलों, सीना 80-85 से.मी., आयु 21-35 वर्ष तक होना चाहिये जिसके साथ शारीरिक स्वच्छ एव फीजिकल फीट होना चाहिये। चयनित अभियार्थीयों को सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष तक की आयु तक स्थाई नियुक्ति दी जायेगी सुरक्षा जवान वेतन 12000 से 18000, सुरक्षा सुपावाईजर वेतन 14000 से 20000 तक मासिक मानदेय सालाना वेतन वृद्धि एफ.ई.एस.आईसी, ग्रेज्युटी, बोनस मेडिकल की सुविधा इन्स्योरेन्स एवं दुर्घटना बीमा, आवास व मैस आदि की सुविधा दी जायेगी । प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार की ऐतिहासिक स्मारकों एवं प्रतिष्ठान उद्योग संस्थानों व मल्टीनेशन क्षेत्र में नियुक्ति दी जायेगी।
-0-

गांधी जयंती पर होगी चिरंजीवी ग्राम सभाए

वंचितो को लाभान्वित करने को होगा व्यापक प्रचार प्रसार

बाड़मेर, 21 सितम्बर। जिले में आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय वार्डो में चिरंजीवी ग्राम सभाओ का आयोजन किया जाकर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा। बुधवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने अधिकारियों की बैठक लेकर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सही और सम्पूर्ण जानकारी के साथ योजना के सभी नये प्रावधानों की जानकारी प्रत्येक परिवार को मिले, इसके लिए 2 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर चिरंजीवी ग्रामध्वार्ड सभाओं का आयोजन किया जाएगा। उक्त चिरंजीवी ग्रामध्वार्ड सभाओं में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पूरा परिचय एवं पात्रता, योजना में पंजीयन से वंचित ग्रामध्वार्ड के प्रत्येक परिवार को पंजीयन करने हेतु प्रेरित करना, योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी, योजना में देय लाभ एवं उपलब्ध पैकेजेज की जानकारी, योजना में पैनलबद्ध जिले के सभी सरकारी एवं निजी अस्पतालों की जानकारी एवं बजट घोषणा वर्ष 2022-23 की अनुपालना में योजना में किये गये नवीन प्रावधानों की जानकारी कराई जाएगी।
उन्होने बताया कि इस विशेष चिरंजीवी ग्रामध्वार्ड सभा में मेडिकल ऑफिसर, ग्राम सेवकध्पंचायतीराज विभाग के कनिष्ठ लिपिक, आशा सहयोगिनी, आंगनवाडी कार्यकर्ता, राजीव गांधी युवा स्वयं सेवक एवं अन्य फील्ड स्टाफ के द्वारा ग्राम पंचायत के सभी सदस्यों और उपस्थित आमजन को उक्त जानकारी प्रदान की जाएगी।
उन्होने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारम्भ किया गया है, जिसमेें योजना के लाभार्थियों को 10 लाख रूपये तक निःशुल्क इलाज योजना से सम्बद्ध सभी सरकारी तथा निजी अस्पतालों में उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना में अब तक 1 करोड़ 34 लाख परिवार जुड़ चुके है। योजना से लगातार अभावग्रस्त और गरीब मध्यम आय के परिवारों को मुश्किल समय में निःशुल्क इलाज का लाभ मिल रहा है। उन्होने बताया कि योजना से आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिले इसके लिए योजना का व्यपक प्रचार प्रसार आवश्यक है इसके लिए उन्होने योजना से सम्बद्ध सभी सरकारी तथा निजी अस्पतालों में राजस्थान स्टेट हैल्थ एश्योरेन्स के पत्रांक द्वारा दिये मापदण्ड और प्रावधान अनुसार योजना से सम्बद्ध सभी सरकारी तथा निजी अस्पतालों में आईईसी करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कार्यरत फील्ड स्टाफ का आमुखीकरण कर योजना में रजिस्टेªशन से वंचित सभी परिवारों का उनके द्वारा योजना में पंजीयन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

सोमवार, 19 सितंबर 2022

‘पालनहार पखवाड़ा’ अभियान प्रारम्भ

बाड़मेर, 19 सितम्बर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बाड़मेर द्वारा सोमवार 19 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक ‘पालनहार पखवाड़ा’ अभियान चलाया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बाड़मेर के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि जिला कलक्टर महोदय के निर्देशानुसार सोमवार 19 सितम्बर से 4 अक्टूबर तक ‘पालनहार पखवाड़ा’ अभियान चलाया जाएगा। जिसके अंतर्गत शिक्षा विभाग, सांख्यिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से पालनहार लाभार्थियों को शत् प्रतिशत वार्षिक नवीनीकरण करवाया जाना है। पालनहार योजना राज्य सरकार महत्त्वपूर्ण फ्लैगशिप योजना है जिसके अंतर्गत जिले में 25233 बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। नवीनीकरण/सत्यापन के अभाव में पालनहार लाभार्थियों के लाभ की राशि रुक जाएगी। पालनहार योजना संचालन नियम, 2022 के अनुसार शैक्षणिक सत्र में सत्यापन नहीं करवाने पर आवेदन स्वतः ही निरस्त हो जाएगा। अतः सभी पालनहार शैक्षणिक सत्र में अध्ययनरत् होने का प्रमाण पत्र नजदीकी ई-मित्र से अपलोड करवाकर नवीनीकरण करवाया जाना सुनिश्चित करें।
-0-

बाड़मेर के पाटोदी में दो दिवसीय जूती और कशीदाकारी उत्सव ने कराया परंपरागत कलात्मक हुनर का दिग्दर्शन

बाड़मेर, 19 सितम्बर। यूनेस्को एवं राजस्थान पर्यटन के संयुक्त तत्वावधान में जोधपुर संभाग के बाड़मेर जिले के पाटोदी गांव में आयोजित दो दिवसीय जूती एवं कशीदाकारी उत्सव रविवार रात सम्पन्न हो गया।

यूनेस्को के फील्ड पार्टनर श्री सिद्धान्जन राय चौधरी ने यहां बताया कि उत्सव ने इन विरासती कलाओं के लिए प्रसिद्ध पाटोदी के परंपरागत जूती एवं कशीदाकारी से जुड़ी विलक्षण परंपराओं, इतिहास तथा इस हुनर के विभिन्न रंगों से जिज्ञासुआंे को साक्षात कराने के साथ ही हस्तकलाओं में निष्णात महिला एवं पुरुष कलाकारों के हाथों व्यवहारिक प्रशिक्षण पाकर जिज्ञासु बेहद अभिभूत हो उठे। उत्सव की आशातीत सफलता ने स्थानीय कलाकारों को भी खुश कर दिया।
पर्यटन विभाग जोधपुर के उप निदेशक भानुप्रतापसिंह एवं एफएचटीआर, जयपुर से तरुण बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने इस उत्सव को देखा तथा सराहा। ढाई हजार से अधिक आगंतुकों ने इस उत्सव को देखा, जिनमें क्षेत्र के आस-पास के ग्रामीण भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि ख़ासकर महिलाओं में जूती एवं कशीदाकारी कला से संबंधित सामग्री के निर्माण और इनसे संबंधित तकनीकी जानकारी पाने की होड रही। जोधपुर की हस्तशिल्पी हर्षिता राठौड़ की हस्तशिल्प सामग्री ने भी खूब आकर्षित किया। रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में पश्चिमी राजस्थान के पारंपरिक लोक नृत्यों का आनंद लिया।
उल्लेखनीय है कि इस उत्सव में आए लोगों ने क्षेत्र की पारंपरिक संस्कृति, रीति-रिवाजों, रहन-सहन को सीधे स्थानीय परिवेश से जुड़कर देखा और समझा। विरासत की शिक्षा और परंपरागत हुनर में रुचि रखने वाले जिज्ञासुओं ने जूती बनाने और कशीदाकारी की जटिलताओं को जानने, सीखने का मौका पाकर खुशी जाहिर की।
श्री चौधरी ने बताया कि इसके साथ ही जूती बनाने और कशीदाकारी करने का इतिहास, प्रक्रिया और इस कला के जीवित रखते हुए इसके संरक्षण और आधुनिक मांग के अनुरूप सामग्री निर्माण के प्रयासों के बारे में स्वयं हस्तशिल्पियों से जानने के अवसर का लाभ उठाया। शिल्पकारों के हाथों तैयार की गई विभिन्न प्रकार की अनेक प्रकार की वस्तुओं को सीधे ही खरीदने का मौका पाकर लोग खुश हो उठे।
-0-











शुक्रवार, 16 सितंबर 2022

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक शनिवार 17 सितम्बर को

मनरेगा की अतिरिक्त वार्षिक योजना का होगा अनुमोदन

बाड़मेर, 16 सितम्बर। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक का आयोजन जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार 17 सितम्बर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद के सभा कक्ष में किया जाएगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण पर चर्चा एवं अनुमोदन, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, महात्मा गांधी नरेगा योजना की अति. वार्षिक कार्ययोजना वर्ष 2022-23 का अनुमोदन, जीपीडीपी प्लान का अनुमोदन एवं प्रगति समीक्षा समेत जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

राज्य बीमा रेकार्ड बुक एवं जीपीएफ पासबुक एसआईपीएफ पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश

बाड़मेर, 16 सितम्बर। सभी कार्मिकों के राज्य बीमा रेकार्ड पास बुक एवं जीपीएफ पासबुक मय पदस्थापन विवरण के एसआईपीएफ पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए गए है।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक गिरधारी राम गोदारा ने बताया कि राज्य सरकार की वर्ष 2021-22 की बजट घोषणा के बिन्दु संख्या 249 द्वारा विभागीय योजनाओं में कार्य प्रक्रिया के अधीन स्वीकृतियों एवं भुगतान प्रक्रियाओं की जटिलताओं के सरलीकरण एवं ऑनलाईन करते हुए दस्तावेजों की अनिवार्यता को समाप्त किये जाने एवं डीम्ड तथा ऑटो अप्र्रुवल जैसे प्रावधान किये जाने की घोषणा की गई थी, जिसकी अनुपालना में बीमा विभाग द्वारा वर्तमान में सेवारत राज्य कर्मचारियों के जीपीएफ एवं बीमा रिकार्ड की स्कैनिंग कर एसआईपीएफ पोर्टल पर अपलोड करने, जीपीएफ योजना की प्रथम कटौती से अभ्यावधि कटौतियों तथा राज्य बीमा में अब तक जारी बीमानुबन्धों को पूर्ण/सत्यापन कर एसआईपीएफ पोर्टल पर फ्रीज करने का कार्य एक अभियान के रूप में बीमा विभाग के सभी जिला कार्यालयों में 30 सितम्बर, 2022 तक चलाया जा रहा है।
उन्होने बताया कि उक्त अभियान में एसआईपीएफ पोर्टल पर सभी कार्मिकों के राज्य बीमा एवं जीपीएफ खातों को पूर्ण करने हेतु विभाग द्वारा राज्य बीमा रेकार्ड बुक तथा जीपीएफ पास बुक मय पदस्थापन विवरण एसआईपीएफ पोर्टल पर अपलोड करने हेतु बीमा विभाग द्वारा संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारियों कर्मचारियों को सूचित किये जाने के उपरान्त भी आशानुरूप प्रगति नहीं हुई है, जिससे अभियान को गति नहीं मिल पा रही है। उन्होने आहरण एवं वितरण अधिकारी को निर्देशित किया है कि अपने अधीनस्थ ऐसे राज्य कर्मचारियों जिनके राज्य बीमा/जीपीएफ रिकार्ड एसआईपीएफ पोर्टल पर अपूर्ण/विसंगतिपूर्ण है तथा अभी तक राज्य बीमा सत्यापित रिकार्ड बुक एवं जीपीएफ सत्यापित पासबुक अपलोड नहीं हुई है, उन्हे 25  सितम्बर तक पदस्थापन विवरण के एसआईपीएफ पोर्टल पर अपलोड करावे ताकि समस्त राज्य कर्मचारियों के राज्य बीमा एवं जीपीएफ खाते पूर्ण किये जा सकें। उन्होने बताया कि एसआईपीएफ पोर्टल पर समस्त राज्य कर्मचारियों के रिकार्ड पूर्ण होने पर ही बीमा विभाग पेपरलेस पैटर्न पर त्वरित एवं बेहतर सेवाएं प्रदान कर सकेगा। उन्होने बताया कि एसआईपीएफ पोर्टल के नवीन वर्जन में एम्पलाई डेशबोर्ड में अपडेट ई बैग यूटिलिटी में कर्मचारी स्वयं अपनी राज्य बीमा एवं जीपीएफ की पासबुक अपलोड कर सकते है। इस कार्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या हो तो राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों का शत प्रतिशत हो निस्तारण

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई

बाड़मेर, 16 सितम्बर। त्रिस्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं पर अधिकारी गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर उनका त्वरित एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि जन सुनवाई में प्राप्त प्रत्येक परिवाद पर शीध्र जॉच एवं कार्यवाही कर लोगों को राहत पहुंचाएं। यह निर्देश जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान अधिकारियों को दिए।  
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है, जिसे गम्भीरता से लेते हुए ब्लॉक स्तरीय अधिकारी पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का प्रभावी पर्यवेक्षण करें। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जॉच करवाकर पंचायत एवं उपखण्ड स्तर से समाधान योग्य समस्याओं का वहीं निस्तारण करें ताकि परिवादियों को जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े।
  जिला कलेक्टर बंधु ने कहा कि आज की जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरण अगली सुनवाई से पूर्व निपटाएं जाए। सरकारी रास्ते कहीं पर भी बन्द नहीं हो, अतिक्रमण होने पर त्वरित कार्यवाही कर हटाया जाए। उन्होने कहा कि अतिक्रमण के मामलों में उपखण्ड अधिकारी स्वयं मौका निरीक्षण कर अवैध अतिक्रमण हटवाएं।
इस दौरान जिला कलक्टर ने जन सुनवाई में आए परिवादियों की विभिन्न मुद्दों से जुडी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान शिवपुरा गुडीसर निवासी गोपाराम द्वारा गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने, हीरा की ढाणी निवासी केकुदेवी द्वारा सार्वजनिक नल कनेक्शन निजी व्यक्ति से मुक्त कराने, कपूरडी निवासी चेनाराम द्वारा रोजगार दिलाने, मूलजी की ढाणी जानियाना निवासी विरदाराम द्वारा तरमीम करवाने, चौहटन निवासी इशाराम द्वारा अवैध निर्माण हटाने, खण्डप निवासी कुम्पसिंह द्वारा मस्टरोल की नकल दिलाने, बुरहान का तला निवासी जयराम द्वारा रास्ता खुलवाने, लापला निवासी अशोक गोदारा द्वारा पानी की समस्या हेतु, बाड़मेर निवासी मांगीलाल द्वारा पट्टा जारी करवाने एवं रास्ते से अतिक्रमण हटवाने, चुली निवासी हरिसिंह द्वारा जमाबन्दी अपडेट करवाने, गोलिया निवासी मेहराराम द्वारा घरेलू विद्युत कनेक्शन दिलाने, राणासर खुर्द निवासी मोटाराम द्वारा सड़क कार्य करवाने, लंगेरा निवासी गिरधरसिंह द्वारा कृषि कनेक्शन दिलवाने, गंगाई नगर निवासी रूकमा द्वारा आवास स्वीकृत करवाने, अजयनगर शिवकर निवासी अमराराम द्वारा खेतों मेे गंदा पानी आने से फसल खराब होने, बाड़मेर शहर निवासी सुरेश कुमार द्वारा पट्टा निरस्त करवाने, सणाउ निवासी हरीसिंह द्वारा फसल खराबे की अनुदान राशि हेतु व बीपीएल में नाम जुड़वाने, हाथीतला निवासी हनवन्ताराम द्वारा तरमीम गलत दर्ज करने, रतरेडी कला निवासी सिलेमान द्वारा गैर खातेदारी भूमि पर कृषि कार्य करने वालों के खिलाफ करवाई करवाने समेत विभिन्न समस्याओं से जुड़े 45 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सतर्कता समिति के समक्ष लम्बित प्रकरणों पर भी संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा कर शीध्र जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-

गुरुवार, 15 सितंबर 2022

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओ का समापन

 राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल

बाड़मेर, 15 सितम्बर। गुरूवार को राजीव गांधी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं के ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। स्थानीय भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के समापन कार्यक्रम में गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन एवं जिला कलेक्टर लोक बंधु ने विभिन्न खेल वर्गो में ब्लॉक स्तर पर प्रथम रहें विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।
उपखण्ड अधिकारी समंदरसिंह ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताआंें के तहत ब्लॉक बाड़मेर ग्रामीण में खो-खो महिला वर्ग में ग्राम पंचायत मंगने की ढाणी ब्लॉक स्तर पर फाईनल विजेता रहे। इसी प्रकार टेनिस बॉल क्रिकेट के महिला वर्ग में रोहिली, पुरूष वर्ग में बाड़मेर ग्रामीण, कब्बडी महिला वर्ग में कुडला, पुरूष वर्ग में खारिया तला, हॉकी पुरूष वर्ग में खारिया तला, शुटिंग बॉल पुरूष वर्ग में रामसर का कुंआ तथा वॉलीबॉल महिला वर्ग में रामसर का कुआ एवं पुरूष वर्ग में बेरीवाला तला ब्लॉक स्तर पर फाईनल विजेता रहे।
उन्होने बताया कि बाड़मेर ब्लॉक में खो-खो महिला वर्ग में मूढ़ों का तला, टेनिस बॉल क्रिकेट महिला वर्ग में राणीगांव, पुरूष वर्ग में महाबार, कब्बडी महिला वर्ग में बलाऊ, पुरूष वर्ग में मूढ़ों का तला, हॉकी में पुरूष एवं महिला वर्ग में चुली, शुटिंग बॉल पुरूष वर्ग गरल तथा वॉलीबॉल महिला वर्ग में जसाई एवं पुरूष वर्ग में महाबार ब्लॉक स्तर पर फाईनल विजेता रहें।
-0-



अनुकम्पात्मक नियुक्त कार्मिकों की टंकण गति परीक्षा 21 को

बाड़मेर, 15 सितम्बर। अनुकम्पात्मक नियुक्ति नियम 1996 के अन्तर्गत नियुक्त मृतक आश्रित कर्मचारी की कम्प्युटर पर टंकण गति परीक्षा 21 सितम्बर को प्रातः 11 बजे एम.बी.सी. राजकीय महाविद्यालय लक्ष्मीपुरा बाड़मेर में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं परीक्षा आयोजन समिति के अध्यक्ष उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 18 सितम्बर से  www.barmer.rajasthan.gov.in पर डाउनलोड कर सकते है। उन्होनें बताया कि परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त आईडी/आधार कार्ड एवं कार्यालयाध्यक्ष द्वारा जारी पहचान पत्र के बिना किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
-0-

इंजीनियर्स डे के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

बाड़मेर, 15 सितम्बर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत गुरूवार को सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयन्ती पर इंजीनियर्स डे के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गई।

इस मौके पर प्राचार्य कमल पंवार ने मुख्य अतिथि सर्वाधिक भाषाओं में गायन हेतु इंडिया बुक रिकार्डधारी कुलदीप प्रजापत का साफा पहनाकर तथा यांत्रिकी विभागाध्यक्ष संजय शर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के समन्वयक वासुदेव ने मुख्य अतिथि का परिचय कराया।
मुख्य अतिथि ने जापान, अफगानिस्तान, अमेरिका आदि देशों की तुलना करते हुए किसी भी देश की आर्थिक प्रगति में इंजीनियरिंग तथा तकनीक के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होने ब्रेन ड्रेन की समस्या पर भी चिंतन जताया। साथ ही अपनी गायकी एवं मिमिक्री की कला से मानव जीवन में हॉबी की महता को बताया। संस्थान के प्रवक्ता प्रशान्त जोशी एवं रोशन जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के छात्रों ने भाषण, कविता एवं गायन की प्रस्तुति दी जिसमें रोहन भाटी, चुतर सिंह, अचलाराम, कृष कुमार, कंवराराम, भुरसिंह, शुभम शर्मा, रोहित, मगनाराम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्ता श्रीमती ममता चौधरी, सुश्री प्रियंका मीना, कैलाश कुमार, शैलेन्द्र सैनी, अमृत जांगिड़, सूर्यप्रकाश, किशन दवे भी उपस्थित रहें। मंच संचालन छात्र रोहन भाटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्य कमल पंवार द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
-0-

अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय का लोकार्पण

सीमांत क्षेत्र की बालिकाओं के सपनों को लगेगें पंख

बाड़मेर, 15 सितम्बर। सीमांत क्षेत्र के ग्रामीण अंचल की बेटियों को भी अब पढ़ लिखकर अपने सपनों को ऊंचाइयों पर ले जाने के नए अवसर उपलब्ध हो गए हैं। बॉर्डर से महज 20 किलोमीटर दूर पिछड़े क्षेत्र में आवासीय विद्यालय खोलना कोई आम बात नहीं है। यह बात पूर्व मंत्री एवं शिव के विधायक अमीन खान ने अभे का पार, रामसर में आयोजित राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के उद्घाटन समारोह में कही।
विधायक खान ने कहा कि यहां की बालिकाओं को पढ़ने के लिए बहुत दूर-दराज तक सफर करना पड़ता था, लेकिन वक्त बदल गया है बेटियों को घर की दहलीज से बाहर निकालने के लिए अवसर मिलने शुरू हुए हैं। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र में आवासीय विद्यालय खोलने के लिए उन्होंने पूरे मेहनत कर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से डिमांड की थी, जिस पर इस स्कूल की मंजूरी मिली। खान ने बताया कि इस स्कूल में बच्चियों के रहने और खाने सहित विभिन्न प्रकार की शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। बच्चियों को मन लगाकर पढ़ना होगा तभी अपने सपनों को साकार कर सकेंगी। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों का नामांकन कराने का आह्वान करते हुए कहा कि बिना तालीम मुल्क एवं क्षेत्र की तरक्की संभव नहीं है। अपने बच्चों को बड़े संस्थानों में पढ़ा लिखा कर विद्वान बनाएं, तभी देश की तरक्की संभव है।
कार्यक्रम में खान ने कहा कि प्रत्येक 1 किलोमीटर की परिधि में उन्होंने प्राइमरी स्कूल खोले हैं, जहां नई ग्राम पंचायत बनाई है वहां सभी जगह 12वीं स्कूल भी खोले गए हैं। प्रत्येक ब्लॉक पर आईटीआई एवं कॉलेज भी खोले गए हैं। उन्होंने कहा है कि शिक्षा के अवसर देने में उन्होंने किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी है, अब अभिभावक जागरूकता के साथ अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं। जागरूकता रही तो वह दिन दूर नहीं जब इसी स्कूल से निकलने वाली लड़कियां इंजीनियर, डॉक्टर, आईएएस, आईपीएस और आरएएस के पदों पर बैठकर देश एवं सूबे के विकास में अपना अहम योगदान देंगी।
इस दौरान बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष फतेह खान, उप प्रधान दायम खान, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापुरी, महिला मंडल बाड़मेर आगोर के आदिल भाई, रोशन खान खलीफा, बच्चू खान, समाजसेवी रहमान खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
-0-

पाक सिम के प्रयोग पर होगा प्रतिबन्ध

राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट का आदेश

बाडमेर, 15 सितम्बर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाते हुए ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।
जिला मजिस्टेªट ने बताया कि बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाईल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक आ रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से सम्पर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेश के अनुसार बाडमेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, मे कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंधन करते पाए जाने पर व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार कडी कार्यवाही की जाएगी।
-0-

ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओ का समापन

 राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल

गोसेवा आयोग अध्यक्ष एवं जिला कलेक्टर ने किया विजेताओं को सम्मानित
बाड़मेर, 15 सितम्बर। जिले में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों के द्वितीय चरण के अन्तर्गत गुरूवार को ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ।
    जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हॉल में आयोजित बाड़मेर एवं बाड़मेर ग्रामीण ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के समापन कार्यक्रम में गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन एवं जिला कलेक्टर लोक बंधु ने विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए।
    इस अवसर पर गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल खेलने से शरीर के साथ साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है और मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा तो शिक्षा एवं आगे बढने का मौका मिलेगा, इसी सोच के मद्देनजर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इन खेलों की शुरूआत की गई है। उन्होने कहा कि पहले पंचायत स्तर पर तथा अब पंचायत समिति स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं सम्पन्न हो चुकी है, इसके बाद 22 सितम्बर से ब्लॉक स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को जिला स्तर पर भी प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिलेगा। जो भी अच्छा खेलेगा उनको आगे मौका मिलेगा। राज्य सरकार द्वारा प्रोत्साहन दिया जा रहा है और विभिन्न भर्तीयों में मौका दिया जा रहा है।
जैन ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा पूरे भारतवर्ष में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के रूप में राजस्थान में अनूठी व अच्छी शुरूआत की गई है जिसमें सभी नौजवानों, युवाओं, छात्रों, हर आयु वर्ग के लोगों को खेलने तथा अपनी प्रतिभा तरासने का मौका दिया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में राजस्थान ऐसा प्रदेश है जहां चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 10 लाख रूपये तक का निःशुल्क उपचार मुहैया करवाया जा रहा है। इस दौरान उन्होने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं एवं फ्लैगशिप कार्यक्रमों कीे जानकारी देते हुए योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा अधिकाधिक लोगों को लाभ उठाने का आह्वान किया।  
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे लगातार खेलों का अभ्यास जारी रखें तथा आगे भी जीते। उन्होने कहा कि सभी युवाओं, नौजवानों, छात्रों एवं हर वर्ग के लोगों को खेलों को लाइफ स्टाइल में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने निरोगी राजस्थान का संकल्प लिया है, सपना देखा है उसी के तहत ग्रामीण ओलम्पिक खेल उसका एक पार्ट है। उन्होने राजीव गांधी ग्रामीण ऑलम्पिक खेलों के माध्यम से राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है ताकि अधिकाधिक लोग योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होने जिला स्तर पर आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के दौरान भी खेल स्थल पर आईईसी सामग्री का प्रदर्शन, चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन, प्राथमिक चिकित्सा के समस्त आवश्यक उपकरण एवं दवाईयों की उपलब्धता रखने के निर्देश दिए।
  इस अवसर पर गो सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन, जिला कलक्टर लोक बंधु समेत अतिथियों ने ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा चिरंजीवी योजना पर लघु नाटक की प्रस्तुति दी गई।
  कार्यक्रम में बाडमेर ग्रामीण प्रधान जेठी देवी, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर समंदरसिंह भाटी समेत जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।  
-0-










बुधवार, 14 सितंबर 2022

आबकारी विभाग की कार्यवाही, अवैध शराब व ट्रक जब्त

बाड़मेर, 14 सितम्बर। अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण एवं उत्पादन की रोकथाम के लिए आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे नियमित अभियान के तहत मंगलवार 13 सितम्बर को सरहद टापरा अविस्थित नागाणाराय होटल के समीप ट्रक में 1010 कार्टूनों में भरी अवैध शराब एवं वाहन जब्त किया तथा वाहन चालक के विरूद्ध अभियोग दर्ज किया गया।

जिला आबकारी अधिकारी विनोद वैष्णव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार 13 सितम्बर को आबकारी वृत बालोतरा के आबकारी निरीक्षक भंवरलाल ने सिवाना सर्किल, मगा हाईवे बालोतरा रोड पर नाकाबंदी के दौरान कंटेनरनुमा वाहन ट्रक सख्या GJ-06-VV-8699 में लक्ष्मणराम पुत्र जुंजाराम जाट निवासी फोगिया सरा, मुढणों की ढाणी, सरणू चिमनजी, बाड़मेर के कब्जे से कुल 1010 कार्टूनों में अवैध फोर सेल इन पंजाब ओनली का मार्का निर्मित मदिरा की पव्वे व बोतले बरामद की है। 720 कार्टूनों में कुल 8640 अंग्रेजी शराब की बोतले व 290 कार्टूनों में कुल 13920 अंग्रेजी शराब के पव्वे भरी अवैध मदिरा बरामद की गई है।
उन्होनें बताया कि बरामद अवैध शराब की अनुमानित कीमत लगभग 74 लाख रूपये है। ट्रक व अवैध शराब को कब्जेराज लेकर वाहन चालक के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है। उन्होनें बताया कि उक्त कार्यवाही में भंवरलाल आबकारी निरीक्षण वृत बालोतरा, उमाराम गार्ड, चौखाराम सिपाही, बागाराम सिपाही एवं आबकारी जाप्ता शामिल रहे।
-0-

डिप्लोमा प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष में रिक्त रही सीटो पर सीधे प्रवेश के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 14 सितम्बर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर मे डिप्लोमा प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश) में रिक्त रही सीटो पर सीधे प्रवेश के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किये जाते है।

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर के प्रधानाचार्य कमल पँवार ने बताया कि प्रथम वर्ष के लिए आवेदन करने की तिथि 19 सितम्बर से 22 सितम्बर तक तथा द्वितीय वर्ष (पार्श्व प्रवेश) की तिथि 16 सितम्बर से 20 सितम्बर तक व रविवार को छोड़ कर रहेगी। उन्होने बताया कि प्रत्येक उक्त कार्य दिवस पर अपराहन 12 बजे तक आवेदन पत्र प्रस्तुत किये जा सकेंगे तथा उसी दिवस प्राप्त आवेदनों की अपराहन 1 बजे मेरिट लिस्ट तैयार की जाकर मेरिट अनुसार व्यक्तिगत साक्षात्कार द्वारा प्रवेश दिया जायेगा। प्रवेश के लिए व्यक्तिग काउन्सलिंग हेतु प्रार्थी स्वय के सभी मूल दस्तावेज मय शुल्क की प्रथम किश्त लेकर संस्थान में उपस्थित होगे। शुल्क एवं मूल दस्तावेज के आभाव में सीट आवंटन किया जाना संभव नहीं हो सकेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी। अधिक जानकारी के लिए संस्थान में संपर्क किया जा सकता है।
-0-

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत अपीलो के निस्तारण के लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 14 सितम्बर। जिले में खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत प्राप्त आवेदनों निस्तारण से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए जिला स्तर पर नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किए।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि जिला स्तर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर को नोडल अधिकारी व जिला रसद अधिकारी को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इसी प्रकार ब्लॉक स्तर पर मुख्य ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित ब्लॉक का सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया।
उन्होंने बताया कि अधिकृत संबंधित अधिकारी को निर्देश दिये जाते है कि वे प्राधिकृत अधिकारी द्वारा खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत जोड़े गये आवेदन पत्रों में से 5 प्रतिशत आवेदन पत्रों की यादृच्छिक रूप से जाँच करेगे तथा संबंधित प्राधिकृत अधिकारी व सहायक नोडल अधिकारी अपने स्तर पर अपीलों के निस्तारण की स्थिति की नियमित रूप से समीक्षा कर तद्नुसार आवश्यक प्रगति सुनिश्चित करेंगे।
-0-

इंजीनियरिंग कॉलेज में जे.के सीमेन्ट द्वारा आयोजित किया सेमिनार

बाड़मेर, 14 सितम्बर। राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में जे.के. सीमेन्ट के तत्वावधान में इंजीनियरिंग महाविद्यालय में सेमिनार का आयोजन किया गया है।

अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. बिश्नोई ने बताया कि अभियांत्रिकी महाविद्यालय में समय-समय पर विभिन्न सेमिनार आयोजित करवाये जा रहे है जिससे यहां अध्ययनरत विद्यार्थी एक्सपर्ट द्वारा सेमिनार के माध्यम से तकनीकी ज्ञान अर्जित कर पा रहे है।
जे.के. सीमेन्ट के स्टेट टेक्नीकल सर्विसेज हेड विकास शर्मा ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को कम्पनी की सर्विसेज और वातावरण के बारे में बताया। जे.के सीमेन्ट इंजीनियर्स की पहली पसंद है, कम्पनी ने कोविड-19 की विकट परिस्थितियों में भी कई सामाजिक कार्य किये और शिक्षा के क्षेत्र में विŸाीय सहायता प्रदान की। शर्मा ने विद्यार्थियों को बेहतर भविष्य के लिए उनकी तकनीकी जानकारी को बढ़ाया जिससे युवाओं को सही दिशा मिल सके। इसी क्रम में रिटायर्ड एक्सईएन इंजीनियर सुखराम माचरा ने फाउण्डेशन इंजीनियरिंग, इसके प्रकार, ब्लेक कॉटन सोईल तथा आरसीसी के बारे में व्याख्यान के द्वारा युवाओं से विस्तृत चर्चा की। इस व्याख्यान के द्वारा सिविल के क्षेत्र में हो रहे बदलाव एवं विभिन्न नई तकनीकी जानकारी से अवगत कराया।
जे.के. सीमेन्ट के मार्केटिंग हेड नरेश चौधरी ने बताया कि किसी भी प्रोडक्स की डिमांड को बढ़ाने के लिए मार्केटिंग ट्रिक तथा टेकनिक्स से विद्यार्थियों को अवगत कराया। रिलेशनशिप मैनेजर अभिज्ञान जोशी ने महाविद्यालय के प्राचार्य, अतिथि प्रवक्ताओं और विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय के अतिथि प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक दिव्या खत्री द्वारा जे.के. सीमेन्ट के द्वारा ऐसे कार्यक्रम निरन्तर आयोजित किये जाने तथा समय-समय पर विद्यार्थियों को सिविल के क्षेत्र की नई-नई जानकारियों से अवगत कराने की अभिलाषा व्यक्त की।
एम.बी.एम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजय शर्मा ने बताया कि जे.के सीमेन्ट के एक्सपर्ट द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर सेमिनार का आयोजन कर विद्यार्थियों को अपना अनुभव साझा कर रहे हैं, जिससे यहां के विद्यार्थी सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ इण्डस्ट्री की कार्यविधि से भी रूबरू हो रहे है।
इसी प्रकार जे.के. सीमेन्ट कम्पनी द्वारा सिविल इंजीनियरिंग सम्बन्धित सेमिनार का आयोजन करवाया गया तथा महाविद्यालय के टीपीओ सेल से हिमांशु दवे ने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के हित को देखते हुए इण्डस्ट्री के एक्सपर्ट द्वारा प्रेक्टिकल नॉलेज उपलब्ध करवाया जायेगा। जिससे विद्यार्थियों में तकनीकी ज्ञान में वृद्वि होगी एवं वे अपने भविष्य को तकनीकी क्षेत्र में एक नई दिशा दे पायेंगे।
-0-




जिला स्तरीय जन सुनवाई अब शुक्रवार को

जनसुनवाई के बाद होगी सतर्कता समिति की बैठक

बाड़मेर, 14 सितम्बर। जिले में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक 2022 खेलों का आयोजन होने के कारण जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में तृतीय गुरूवार को होने वाली जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक अब शुक्रवार 16 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित कीे जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारी जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स में तथा उपखण्ड मुख्यालय के समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने अपने क्षेत्र में पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से तथा बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र के समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाड़मेर के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। उन्होने विचाराधीन प्रकरणों में की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर स्वयं बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
 -0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...