शुक्रवार, 12 अगस्त 2022

देशभक्ति गीतों से सराबोर हुआ आदर्श स्टेडियम

आजादी का अमृत महोत्सव

तिरंगा थामे बच्चों ने गाए देशभक्ति से ओतप्रोत सामुहिक गीत  

बाड़मेर, 12 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की कड़ी में शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई की मौजुदगी में स्थानीय आदर्श स्टेडियम देशभक्ति गीतों से सराबोर हो उठा, जब विभिन्न विद्यालयों के लगभग 15000 बालक बालिकाओं ने तिरंगा थामे देशभक्ति से ओतप्रोत सामुहिक गीतों की प्रस्तुतियां दी। देशभक्ति गीतों के इस कार्यक्रम में राज्य गो सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहें। इस दौरान जिला मुख्यालय समेत सभी ब्लॉक एवं पंचायत मुख्यालयो पर भी बजे एक साथ हाथों में तिरंगा थामे बच्चों ने वतन प्रेम के तराने गाकर अनूठा रिकॉर्ड कायम किया।

कार्यक्रम का आगाज शुक्रवार प्रातः जिले के प्रभारी मंत्री तथा श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई, राज्य गो सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति दीपक माली, प्रभारी सचिव के.सी. मीणा, जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव समेत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात् ठीक 10.20 बजे विभिन्न विद्यालयों के बालक बालिकाओं द्वारा देशभक्ति गीत वन्दे मातरम् के साथ सामुहिक गीतों की कड़ी प्रारम्भ हुई। इसके बाद सारे जहां से अच्छा हिन्दुस्तां हमारा, आओ बच्चों तुम्हे दिखाएं झांकी हिन्दुस्तान की, झण्डा ऊंचा रहे हमारा विजय विश्व तिरंगा प्यारा, हम होंगे कामयाब एक दिन तथा अन्त में राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई ने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में एक समय में एक साथ 6 देशभक्ति गीतों का गायन अपने आपमे विश्व रिकार्ड है, एक साथ एक तरह के गीत आजादी के तराने सबको एक साथ सुनाई दे। उन्होने कहा कि हमे आजादी बलिदानों, बडे़ सघर्ष और बडी तकलीफे झेलकर मिली है। उन्होने कहा कि इस आजादी को बचाएं रखने के लिए जैसे विद्यार्थियों ने यह गीत गाया झण्डा ऊंचा रहे हमारा... झण्डा ऊंचा जब रहेगा जब हमारे दिल और दिमाग में राष्ट्रभक्ति का जज्बा हो, देश के प्रति समन्वित भाव हो। उन्होने कहा कि किसानों को अपनी फसलों का उचित मूल्य मिले, सभी को निःशुल्क दवाईयां मिले। उन्होने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के हम सभी आभारी है कि उन्होने प्रदेश में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना प्रारम्भ की है, जिसके तहत दस लाख तक मुफ्त इलाज के साथ पांच लाख तक दुर्घटना बीमा का भी प्रावधान किया।

कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई द्वारा उपस्थित जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। इस मौके पर राज्य गो सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन, प्रभारी सचिव के.सी. मीणा, सभापति दीपक माली, जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, बाड़मेर ग्रामीण प्रधान श्रीमती जेठी देवी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालत सह आचार्य मुकेश पचौरी एवं व्याख्याता ओमप्रकाश जोशी द्वारा किया गया।

-0-











गौरव सैनानियों के लिए बायतु में स्वास्थ्य जॉच शिविर शनिवार को

बाड़मेर, 12 अगस्त। जिले की बायतु, सिणधरी, गिडा एवं सिवाना तहसील क्षेत्र गौरव सैनिकों, उनके परिजनों एवं वीरांगनाओं के लिए मेडिकल केम्प का आयोजन शनिवार 13 अगस्त को प्रातः 10 से सायं 5.30 बजे तक ग्राम पंचायत भवन बायतु में आयोजित किया जाएगा।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ, दन्त चिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ, मनोरोग विशेषज्ञ, औषधि विशेषज्ञ और कानूनी सलाहकार अपनी सेवाएं देंगे। साथ ही शिविर में लैब सुविधा एवं दवाईयां भी उपलब्ध रहेगा। केम्प में आने वालों के लिये जलपान की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होने गौरव सैनिकों, उनके परिजनों एवं वीरांगनाओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर केम्प की सुविधाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

-0-

गुरुवार, 11 अगस्त 2022

प्रभारी मंत्री विश्नोई शुक्रवार 12 अगस्त को आएंगे बाड़मेर

लंपी स्किन एवं मौसमी बीमारियों की करेंगे समीक्षा

 बाड़मेर, 11 अगस्त। जिले के प्रभारी मंत्री तथा श्रम एवं कारखाना विभाग राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई की अध्यक्षता में पशुओं में लम्पी स्कीन डिजीज महामारी एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार 12 अगस्त को प्रातः 11 बजे किया जाएगा।
 जिला कलेक्टर लोक बंधु ने समस्त जिला अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है। यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।
-0-

शुक्रवार को देशभक्ति गीतों से गूंज उठेगा बाड़मेर

 आजादी का अमृत महोत्सव

तिरंगा थामे दस हजार बच्चे गाएंगे वतन प्रेम के तराने

 बाड़मेर, 11 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव की पावन वेला में शुक्रवार को बाड़मेर जिला देश भक्ति के गानों से गूंज उठेगा। जिला मुख्यालय समेत इस दिन सभी ब्लॉक एवं पंचायत मुख्यालयो पर सवेरे सवा दस बजे एक साथ हाथों में तिरंगा थामे बच्चे वतन प्रेम के तराने गाकर अनूठा रिकॉर्ड कायम करेंगे।

   जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम आदर्श स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें करीब दस हजार सरकारी एवं निजी स्कूलों के बच्चे अपने हाथों में तिरंगा थामे हुए 6 देश भक्ति गीत गाएंगे। सवेरे सवा दस बजे कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गीत वंदे मातरम से होगी एवं इसका समापन राष्ट्र गान जन गण मन से होगा।

    उन्होने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत यह कार्यक्रम शुक्रवार, 12 अगस्त को प्रातः 10.15 जिला, ब्लॉक एवं विद्यालय स्तर पर सम्पूर्ण राज्य में एक साथ आयोजित किया जाएगा। 

    जिला स्तर पर आयोजित किये जाने वाले देशभक्ति गीतों के गायन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिले के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं अधीनस्थ कर्मिकों को अनिवार्य रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

जिला कलेक्टर ने जिला स्तर पर गठित संचालन समिति के अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी समस्त व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को कार्यक्रम में राजकीय एवं निजी विद्यालयों के लिए निर्धारित विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल तक लाने- ले जाने, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा, पेयजल एवं विद्युत, कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, स्टेज एवं माईक इत्यादि की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

-0-

बुधवार, 10 अगस्त 2022

पशुपालन सचिव पहुंचे बाड़मेर, मौके पर जाकर लिया जायजा

 लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम

जिले भर के 153 गांवों तक पहंुचे पशु चिकित्सा भ्रमण दल,
41350 पशुओं का सर्वे, 3709 का उपचार, 2101 पशु हुए स्वस्थ
पशुपालक जन जागृति अभियान के तहत गोष्ठियों में किया पशुपालकों को जागरूक
बाड़मेर, 10 अगस्त। जिले में लंपी स्किन डिजीज के नियंत्रण व रोकथाम को लेकर पशुपालन विभाग की ओर से क्षेत्र में तैनात किए गए पशु चिकित्सा भ्रमण दलों ने मंगलवार को 3709 बीमार पशुओं का उपचार किया।
इस बीच राज्य के पशुपालन विभाग के सचिव पीसी किशन ने बुधवार को बाड़मेर में लंपी स्किन डिजीज की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने जिला कलेक्टर लोक बंधु से चर्चा कर पशुपालन विभाग के कामो की समीक्षा की एवं आवश्यकतानुसार बजट तथा संसाधन मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व  किशन ने मंगलवार को कल्याणपुर, पचपदरा एवं बायतु में लंपी स्किन से प्रभावित गोवंश का मौके पर जाकर जायजा लिया एवं उपचार कार्यो की समीक्षा की।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. विनय मोहन खत्री ने बताया कि जिले के पंचायत समिति मुख्यालयों पर तैनात की गई टीमों ने आवश्यकतानुसार रोग प्रभावित गांवों व ढाणियों का दौरा कर मंगलवार को 41350 पशुओं का सर्वे किया, इनमें से रोग के लक्षण पाए जाने पर 3709 पशुओं का मौके पर ही उपचार किया गया एवं 2101 पशु बीमारी से स्वस्थ हुए। जबकि 35 पशुओं की मृत्यु हुई। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कार्यरत टीमों के द्वारा अब तक जिले के प्रभावित क्षेत्रों में कुल 309401 पशुओं का सर्वे किया गया, जिसमें 37255 पशु लंपी स्किन डिजीज से प्रभावित पाए गए, जिनका मौके पर ही समुचित उपचार किया गया इनमें से 14398 पशु बीमारी से स्वस्थ हुए। शेष 21238 संक्रमित पशुओं का उपचार जारी है अब तक कुल 1619 पशुओं की मृत्यु हो गई।
यहां पहंुचे पशुचिकित्सा दल
मंगलवार को जिले के बाडमेर क्षेत्र के जोगासर कुआ, रावतसर, बग्गे का तला, सरनु, कुडला, गेंहू, बायतू क्षेत्र के माधासर, बोडवा, बायतू भीमजी, वीरेंद्रनगर, लापला, झाख, अकदडा, रेवाली, खानजी का तला, बायतू चिमनजी, माडपुरा बरवाला, गिडा क्षेत्र के खोखसर, करालिया बेरा, कानोड सवाऊ मूलराज, चिमानियों की ढाणी, चिड़िया, श्यामपुरा, पचपदरा क्षेत्र के सांवरा, दुर्गापुरा, सिमरखिया, चिलानाडी, सागरनाडी, बालोतरा क्षेत्र असाडा, असोतरा, माजीवाला, टापरा, बुड़ीवाड़ा, जागसा, कालुड़ी, कितपाला, भाखरीखेड़ा, जसोल, मेवानगर, सिनली जागीर, वरिया वरेचा, किटनोद, बिठूजा, मुंगड़ा, रामसीन, कनाना, सराणा, पारलू, जानियाना, खट्टू ,गोल स्टेशन, चांदेसरा, तिलवाड़ा, दुदवा, भीमरलाई, कल्याणपुर क्षेत्र के सरवडी, डोली राजगुरा, डोली कल्ला, तिबनिया, समदडी क्षेत्र सांवरडा, राखी, फूलन, खंडप, गोलिया, सरवडी चारणान, सिवाना क्षेत्र के मवड़ी, गोलिया भायलान, देवंदी, पीपलून, सिणधरी क्षेत्र के श्री कामधेनु गौशाला, एड सिणंधरी, एड मांनजी, करना, मंागावास, सिणंधरी चारणन, सिंणधरी चोसिरा, मोतीसरा, पायलाकल्ला, लोलावा, कादानादी, कोशलु, नेहरों की ढाणी, सडेचा, निंबलकोट, होडू, समदरो का तला, दाखां, धनवा जूनामीठा खेड़ा, खारा महेचान, बडनावा, भाटा, चाडों की ढाणी सणपा, खरंटिया, अरनियाली, टाकुबेरी, गुडामालानी क्षेत्र के गोगाजी की जाल, हीरानगर, बांड, अर्जुन की ढाणी, मालपुरा, आडेल, आदर्श आडेल, सिंघासवा चौहान, भाखरपुरा, रामजी का गोल, भेडाना, देवनगर, सिंघासवा हरनियान, धोरीमन्ना क्षेत्र के भलीसर, भलीसर गांव, सारणो का तला, मुसलमानों की ढाणी, पाबुबेरा, भीमथल डेर, जाखडों की ढाणी, चौनपुरा, अरनियाली, माणकी, अंणदानियों की ढाणी, श्री आलम गौशाला, श्रीनारायण गौशाला, सेडवा क्षेत्र के पीरू का तला, सिहारनिया, लकडासर, बुलानी, मोगावा, हेमावास, पांचला, चौहटन क्षेत्र के जैसार, धनाऊ क्षेत्र के अमीं मोहम्मद शाह की बस्ती, बामनोर, फगलू का तला, गडरारोड क्षेत्र के खलीफे की बावडी, ,खारची, कुबडिया, संाखली, रामसर क्षेत्र के रामसर अगोर, अभे का पार, गरड़िया, सेतराऊ, जाखडो का तला, मेकरनवाला, इंद्रोई, बसरा, शिव क्षेत्र के मुंगेरिया, बिसुकल्ला, कानासर, बरियाडा, पोशाल में पहंुच कर पशु चिकित्सा भ्रमण दलों ने लंपी स्किन डिजीज को लेकर सर्वे व उपचार कार्य किया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान पशु चिकित्सा दल प्रभारियों ने रोग की रोकथाम के लिए पशुपालक जन जागृति अभियान के तहत पशुपालकों के साथ बैठकर चेतना शिविर व गोष्ठी का आयोजन कर पशुपालकों को एहतियात के तौर पर बीमारी को फैलने से रोकने के लिए उपाय बताए। जिसमें बीमार पशुओं को आइसोलेट करने एवं बाड़े में मच्छर-मक्खियों के नियंत्रण हेतु साफ सफाई व दवा छिड़काव के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होने बताया कि लंपी स्कीन डिजीज एक एक्सोटिक वायरस जनित रोग हैं, जिसका निश्चित उपचार संभव नहीं हैं, उपचार के तौर पर एंटीबायोटिक्स, इम्यूनोमोडूलेटर, एंटीइंफ्लामेंटरी, एंटीहिस्टामिनीक व मल्टी विटामिन दवाएं प्रयोग में ली जाती हैं। उक्त औषधियां भी एक स्तर तक ही प्रभावी हैं। लिहाजा रोग के नियंत्रण व रोकथाम हेतु पशुचिकित्सा भ्रमण दलों की ओर से निरंतर पशुपालकों की गोष्ठी व जन चेतना शिविर आयोजित कर पशुपालकों को रोग के संबध में जागरूक किए जाने के प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें पशुपालकों को रोग के लक्षणों, सामान्य उपचार, घरेलू व देशी नुस्खे, जैव-सुरक्षा उपायों आदि को अपनाए जाने, पशु गृहों व केयर टेकर की सामान्य सफाई-विसंक्रमण के सामान्य सिद्धांतों की पालना, रोगी पशुओं को आईसोलेट करने, आवागमन निषिद्ध किए जाने तथा स्थानीय निकाय (नगर परिषद अथवा ग्राम पंचायत) के सहयोग से मृत पशुओं के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने की व्यापक जानकारी दी जा रही हैं।
-0-

प्रभारी मंत्री विश्नोई शुक्रवार को करेंगे

लम्पी स्कीन डिजीज एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम की समीक्षा

बाड़मेर, 10 अगस्त। जिले के प्रभारी मंत्री तथा श्रम एवं कारखाना विभाग राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई की अध्यक्षता में पशुओं में लम्पी स्कीन डिजीज महामारी एवं मौसमी बीमारियों की रोकथाम के संबंध में समीक्षा बैठक का आयोजन शुक्रवार 12 अगस्त को प्रातः 11 बजे किया जाएगा।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है। यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।
-0-

लम्पी स्किन डिजीज से निपटने को उपखण्ड अधिकारी करें माइक्रो मॉनिटरिंग

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने की आवश्यक सेवाओं की विस्तृत समीक्षा

सूचना मिलते ही तुरंत पहुंचे पशुचिकित्सकों की टीम
  बाड़मेर, 10 अगस्त। जिले में गोवंश में फैली घातक लंपी स्किन बीमारी पर नियंत्रण के लिए जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सरकारी तन्त्र को धरातल पर सक्रिय रहकर युद्ध स्तर पर कार्य करने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही उन्होने संक्रमण के प्रसार की रोकथाम को उपखण्ड अधिकारियों को माइक्रो मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए है।  
  जिला कलेक्टर बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पानी, बिजली, चिकित्सा समेत आवश्यक सेवाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में गोवंश में फैल रहे इस रोग की सतत निगरानी के लिए पशुपालन विभाग के साथ साथ पंचायती राज एवं राजस्व विभाग भी अलर्ट रहे। साथ ही सूचना तंत्र को मजबूत बनाते हुए त्वरित कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि प्रत्येक पंचायत समिति पर दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कीे जाए। साथ ही प्रत्येक पंचायत समिति पर वाहनों का अतिरिक्त आवंटन रहें। उन्होने कहा कि सभी ब्लॉक लेवल अधिकारी फील्ड में जाए तथा सतत् रूप से जागरूकता अभियान जारी रखें एवं हर हाल में संक्रमण का प्रसार नए क्षेत्रों में रोका जाए। जिला कलेक्टर ने पशुपालको को जागरूक करने एवं जन सहभागिता से बीमारी पर नियंत्रण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला नियंत्रण कक्ष तथा ब्लॉक कंट्रोल रूमो को 24×7 घण्टे कार्यरत रख कर बीमारी की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रभावित क्षेत्रों में पशुचिकित्सा दल भेजने को कहा।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कंट्रोल रूम में डिजीज की रोकथाम एवं उपचार के लिए आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त मोबाइल टीम भेजी जाए। उन्होंने बीमार पशुओं को अलग रखने एवं मृत पशुओं को तुरंत दफनाने को कहा। उन्होने कहा कि हर हाल में मृत पशुओं के शव खुले में नहीं रहें।  
  जिला कलेक्टर ने चिकित्सा सेवाओं की समीक्षा के दौरान जिले में पर्याप्त बारिश होने एवं आगामी दिनों में और बारिश की संभावना के मद्देनजर चिकित्सा विभाग को सतर्क रहने एवं मौसमी बीमारियों मलेरिया एवं डेंगू पर नियंत्रण के लिए दवाओं एवं चिकित्सा कर्मियों के ठहराव को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा। उन्होने बताया कि चिरंजीवी दुर्घटना बीमा का 30 दिन मे ही आवेदन अनिवार्य है। उन्होने कहा कि बारिश की चेतावनी पर सरकारी तन्त्र धरातल पर सक्रिय रहे। इस दौरान जिला कलेक्टर ने बजट घोषणाओ की विस्तृत समीक्षा की तथा कहा कि बजट घोषणाओं की क्रियान्विति राज्य सरकार की सर्वोपरि प्राथमिकता है। उन्होने अनुसूचित जाति, जन जाति की कृषि भूमि पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन में जिला किसी भी योजना में नीचले पायदान पर नही रहे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने डिस्कॉम के अधिकारियों को बारिश के बाद बिजली तन्त्र को तुरन्त बहाल करने के निर्देश दिए। साथ ही बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरन्त मरम्मत करने को कहा। उन्होने आकाशीय बिजली से नुकसान एवं अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों के मुआवजा प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने नदी, नालों, तालाब, रपट आदि में लोगों को नहीं जाने के संबंध में चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान रियायती दरों पर अधिकाधिक लोगों को पट्टे उपलब्ध कराने तथा अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा।
  इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा अभियान के बारे में एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने वोटर लिस्ट के आधार कार्ड से लिंक के बारे में जानकारी दी।
-0-





अवैध बजरी खनन पर कड़ी कार्यवाही होगी

बड़े माफिया की पूरी तैयारी के साथ होगी धड़पकड़

बाड़मेर, 10 अगस्त। जिले में बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए खनन माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की जाएंगी। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने पूरी तैयारी एवं पर्याप्त सुरक्षा बल के साथ आकस्मिक कार्यवाही के लिए खान विभाग को सटीक रणनीति बनाकर इसे अंजाम देने को कहा है ताकि आम लोगों को सस्ती दरों पर बजरी मुहैया हो सके।
    जिला कलक्टर बंधु ने इस कार्य के लिए गठित एस आई टी की बुधवार को विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में बजरी के परिवहन एवं भण्डारण की छोटी छोटी कार्यवाही की बजाय बजरी के अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की जाए एवं इसमें प्रयुक्त बड़ी बड़ी मशीनों हिटाची, जेसीबी आदि आधुनिक बड़ी मशीनों को जब्त करें एवं खनन माफिया के विरुद्ध शास्ति राशि की बजाय अलग अलग अधिनियमो में मुकदमे दर्ज करें ताकि कड़ी कार्यवाही से माफिया में हड़कप मचे।
    जिला कलेक्टर ने अवैध खनन रोकथाम को रोकथाम हेतु सूचना तंत्र को मजबूत करने को कहा। साथ ही धड़पकड़ कार्यवाही लीक करने वाले सरकारी कार्मिकों को निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखकर कार्यवाही की जाए।
  उन्होने कहा कि अवैध खनन के संभावित स्थलों पर विशेष फोकस रखा जाकर बड़े स्तर पर कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि अवैध खनन में लगे डम्पर, जेसीबी, बड़े वाहनों के मालिकों की पहचान कर कार्यवाही करने के साथ ही मौके पर ही खनन उपकरण जब्त कर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होने अभियान के दौरान बजरी के अलावा अन्य खनिजों की भी धरपकड़ करने को कहा। उन्होने संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम हेतु नियमित बैठके करने तथा नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि जिले में खनिज बजरी के संभावित अवैध खनन स्थलों यथा पचपदरा तहसील क्षेत्र में कनाना, किटनोद, बिठुजा, तिलवाड़ा, गोला सोढा एवं बागुण्डी का लुनी नदी क्षेत्र, सिणधरी में पायला कला, सडा, भटाला, दरगुडा व सिणधरी चोसिरा लुनी नदी क्षेत्र, गुडामालानी में खुडाला,े जालीखेडा, नई उन्दरी व आमलियाली लुनी नदी क्षेत्र तथा सिवाना में जेठंतरी, सिलोर, अजीत व समदडी लुनी नदी क्षेत्र पर विशेष फोकस किया जाएगा।
  इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने अवैध खनन स्थलों की आकस्मिक चौकिंग करने तथा अवैध खनन पाये जाने पर खनन माफियाओं की धरपकड कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  बैठक के दौरान खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि जिले मे खनिज विभाग द्वारा गत माह में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध 24 प्रकरण दर्ज कर 15.40 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
बैठक में एएसपी नरपतसिंह, डीटीओ बगता राम चौधरी मौजूद रहें। वहीं संबंधित उपखण्ड अधिकारी, जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा, उप पुलिस अधीक्षक गुडामालानी एवं संबंधित अधिकारी वी.सी. के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-

देशभक्ति गीतों से गूंज उठेगा बाड़मेर

 आजादी का अमृत महोत्सव

तिरंगा थामे दस हजार बच्चे गाएंगे वतन प्रेम के तराने
बाड़मेर, 10 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव की पावन वेला में शुक्रवार को बाड़मेर जिला देश भक्ति के गानों से गूंज उठेगा। जिला मुख्यालय समेत इस दिन सभी ब्लॉक एवं पंचायत मुख्यालयो पर सवेरे सवा दस बजे एक साथ हाथों में तिरंगा थामे बच्चे वतन प्रेम के तराने गाकर अनूठा रिकॉर्ड कायम करेंगे।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम आदर्श स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा, जहां जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें करीब दस हजार सरकारी एवं निजी स्कूलों के बच्चे अपने हाथों में तिरंगा थामे हुए 6 देश भक्ति गीत गाएंगे। सवेरे सवा दस बजे कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गीत वंदे मातरम से होगी एवं इसका समापन राष्ट्र गान जन गण मन से होगा।
    जिला स्तर पर आयोजित किये जाने वाले देशभक्ति गीतों के गायन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में बुधवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने जिला स्तर पर गठित संचालन समिति के अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी समस्त व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को कार्यक्रम में राजकीय एवं निजी विद्यालयों के लिए निर्धारित विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल तक लाने- ले जाने, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा, पेयजल एवं विद्युत, कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, स्टेज एवं माईक इत्यादि की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  उन्होने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत यह कार्यक्रम शुक्रवार, 12 अगस्त को प्रातः 10.15 जिला, ब्लॉक एवं विद्यालय स्तर पर सम्पूर्ण राज्य में एक साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होने जिले के सभी बच्चों को देशभक्ति गीतों का पूर्वा अभ्यास योग्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में कराने  के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाओ की विस्तार के साथ चर्चा की एवं सम्बंधित विभागों को आवंटित दायित्व तय समय पर पूर्ण करने को कहा।
    इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने जिला स्तरीय कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में जिला कोषाधिकारी जसराज चौहान, जिला परिवहन अधिकारी बगताराम चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजन शर्मा, प्रारम्भिक कृष्णसिंह महेचा समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





सोमवार, 8 अगस्त 2022

गोपालन मंत्री ने की बाड़मेर में लंपी स्किन कंट्रोल की समीक्षा

गौवंश के संरक्षण को सरकार प्रतिबद्ध-जैन

सामूहिक प्रयासों से मिलेगी सफलता- चौधरी
बाड़मेर, 08 अगस्त। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि गोवंश में आई महामारी लंपी स्किन से गोवंश को बचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है एवं इस महामारी में गोवंश को बचाने के लिए हर स्तर पर उपचार के पुख्ता प्रबन्ध किए है। 
  गोपालन मंत्री जैन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला अधिकारियों, गौशाला प्रतिनिधियों एवं पशुपालन विभाग के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। 
 इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, पूर्व राजस्व मंत्री एवं विधायक हरीश चौधरी, राज्य गोसेवा आयोग अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खा,
 जिला कलक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव उपस्थित थे।
 इस मौके पर गोपालन मंत्री ने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री लंपी स्किन को लेकर बहुत संवेदनशील है तथा महामारी पर नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस काम के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि सरकार महमारी से बचने में कोई कसर नहीं रखेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना की तरह ही इस महामारी पर भी सबके प्रयासों से अवश्य सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि सरकार हर सम्भव कोशिश कर रही हैं।उन्होंने कहा कि दवाई पर्याप्त है एवं सरकार पशुपालन विभाग को पूरी सहायता उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गोवंश के संवर्धन के लिए ऐतिहासिक कदम उठाएं है। उन्होंने कहा कि पहली बार प्रदेश में नंदी गोशालाएं खोली गई है, वहीं गौशालाओं का अनुदान भी बढ़ाया है। इसके साथ ही गोशालाओं को वर्ष में छह माह से बढ़ाकार नौ माह का अनुदान देकर गोवंश के लिए बहुत बड़ा कदम उठाया है। 
     जैन ने गोशाला संचालकों से आह्वान किया कि वे इस महामारी के दौर में गोवंश को बचाने में तन, मन एवं धन से पूरा सहयोग करे एवं किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दे।
उन्होंने जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग की टीम द्वारा लम्पी स्किन डिजीज में गोवंश को बचाने के लिए किए गए उपचार प्रबन्धन की भी सराहना की एवं निर्देश दिए कि वे टीम भावना से कार्य कर जो भी पशु इस बीमारी से ग्रसित है, उसकों बचाने का भरसक प्रयास करे। उन्होंने संक्रमित मृत पशुओं के निस्तारण के लिए शहरी क्षेत्र में नगरीय निकाय के माध्यम से एवं ग्रामीण क्षेत्र मंे ग्राम पंचायतों के माध्यम से पूरा सहयोग लेकर अच्छी तरह से निस्तारण की कार्यवाही करने पर जोर दिया। उन्होंने इस कार्य के लिए भामाशाहों एवं दानदाताओं का सहयोग लेने की भी बात कही।
   इस अवसर पर वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी ने कहा कि कोरोना के समान लम्पि वायरस भी बहुत घातक हैं। इसलिए इस महामारी पर नियंत्रण के लिए कोरोना की तरह सटीक रणनीति के जरिए ही संभव है। उन्होंने इसके लिए सरकार के साथ सभी की भागीदारी जरूरी हैं। उन्होंने उपचार के साथ व्यापक भागीदारी की भी जरूरत जताई।
 चौधरी ने कहा कि गौवंश को बचाने के लिए हमें दवाईयों के साथ प्राचीन पद्धति के उपचार को भी काम में लेना है, जिससे की हम गौवंश को बचा सके, इसके लिए उन्होंने पशुपालकों को जागरूक कर बीमार पशुओं का फिटकरी की पानी से नहाने, नीम के पतों के पानी से नहाने एवं गुड का पानी पिलाने की सलाह दे।
   इस अवसर पर गौसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि राज्य सराकर ने पशुधन को बचाने के लिए अकाल एवं सूखे की स्थिति में भी पूरी सहायता देकर पशुपालकों को बहुत बड़ी राहत दी हैं। उन्होंने गौवंश में फैली लम्पी स्किन डिजीज जैसी महामारी के रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ ही अधिकारियों को तन-मन से कार्य कर गौमाता को बचाना है। उन्होंने ग्राम पंचायत स्तर पर बीमारी के लक्षण एवं उपचारों के बारें में पेम्प्लेट के माध्यम से आमजन को जागरूक करने पर जोर दिया।
उन्होंने संक्रमित मृत पशुओं के सुरक्षित निस्तारण के लिए नगरीय क्षेत्र में जेसीबी किराये पर लेनी पड़े तो उसको भी लेकर सुरक्षित निस्तारण की कार्यवाही करावे, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी भामाशाहों का सहयोग लेकर मृत पशु के प्रभावी निस्तारण की कार्यवाही करे ताकि संक्रमण अन्य पशुओं तक नहीं बढ़े।
   इस मौके पर पूर्व राजस्व मंत्री एवं विधायक हरीश चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार लंपी स्किन डिजीज को आपदा मान चुकी है, ऐसे में आपदा प्रबंधन की रणनीति बनाकर ही इस महामारी पर नियंत्रण किया जा सकता हैं। उन्होंने महामारी के सम्बंध में पशुपालन विभाग द्वारा एडवायजरी जारी करने को कहा।
      इस दौरान जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालको को जागरूक करने को कहा। वहीं बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खा ने मृत पशुओं के उचित निस्तारण की जरूरत बताई।
   इससे पूर्व जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि लम्पी स्किन डिजीज बीमारी के उपचार के लिए जिले में 70 पशु चिकित्सा टीमों का गठन कर संक्रमित पशुओं का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही विकास अधिकारियों को भी सहयोग के लिए निर्देशित किया गया है एवं वे भी प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर पशु चिकित्सा टीमों के माध्यम से उपचार करवा रहे है। उन्होंने कहा कि इस कार्य की उनके स्तर से भी प्रभावी मोनिटरिंग नियमित रूप वसे की जा रही है। 
   बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, अतिरिक्त निदेशक, पशुपालन प्रकाश भाटी मौजूद रहे।
-0-






फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित

बाड़मेर, 08 अगस्त। जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2023 के सन्दर्भ में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित किया गया है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 09 नवम्बर, 2022 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 09 नवम्बर से 08 दिसम्बर, 2022 तक रहेगी। मतदाता सूचियों के संबंधित भाग की प्रविष्टियों का ग्राम सभा/स्थानीय निकाय एवं आवासीय वेलफेयर सोसाइटी के साथ बैठक आयोजित कर पठन एवं सत्यापन का कार्य 12 नवम्बर एवं 26 नवम्बर, 2022 को किया जाएगा। राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावे एवं आपतियों के आवेदन पत्र प्राप्त करने की विशेष तिथिया 13 एवं 27 नवम्बर, 2022 होगी। 26 दिसम्बर, 2022 तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 03 जनवरी, 2023 तक हेल्थ पैरामीटरों की जॉच एवं अन्तिम प्रकाशन हेतु आयोग की अनुमति, डेटाबेस को अद्यतन करना एवं पूरक का मुद्रण करवाया जाकर 05 जनवरी, 2023 को मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।
उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु अर्हता दिनांक 01 जनवरी के स्थान पर वर्ष में चार बार (01 जनवरी, 01 अप्रेल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर) निर्धारित की गई है। वार्षिक संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता दिनांक 01 जनवरी के सन्दर्भ में किया जायेगा। वे आवेदक जो अर्हता दिनांक 01 जनवरी को एवं बाद की अर्हता दिनांक 01 अप्रेल, 01 जुलाई एवं 01 अक्टूबर को पंजीकरण हेतु पात्र हो रहे है वे प्रारूप प्रकाशन की तिथि से मतदाता से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रपत्र -6 में अग्रिम रूप से अपने दावे प्रस्तुत कर सकते है। मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत दिनांक 13 नवम्बर एवं 27 नवम्बर को समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों पर विशेष अभियान के दौरान बीएलओ प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक संबंधित मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन करने के आवेदन पत्र प्राप्त करेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आधार संख्या को फार्म 6 बी में एकत्र करने का कार्यक्रम दिनांक 01 अगस्त, 2022 से प्रारम्भ होकर 31 मार्च, 2023 तक समयबद्ध रूप से चलाया जायेगा। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं का नाम आधार से लिंक करने हेतु माहवार विशेष शिविर आयोजित किये जाने हेतु अगस्त माह में 21 अगस्त, सितम्बर में 04 व 18 सितम्बर, अक्टूबर में 09 व 16 अक्टूबर, नवम्बर में 13 एवं 27 नवम्बर तथा दिसम्बर माह में 11 एवं 25 दिसम्बर तिथियां निर्धारित की गई है।
-0-

लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु ऑनलाईन व्यवस्था

बाड़मेर, 08 अगस्त। समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को किसी भी माह के दौरान राज्य सरकार द्वारा आवंटित गेहॅू की मात्रा का उसी मात्रा अनुरूप भौतिक रूप से प्राप्त नहीं होने अथवा लेखा संबंधी समस्या होने पर नागरिक आपूर्ति विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए गए है।

प्रबन्धक नागरिक आपूर्ति रमेश कुमार विश्नोई ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत लक्षित लाभार्थियों को खाद्य सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु जिले को आवंटित खाद्यान्न (गेहॅू) की आपूर्ति प्रतिमाह समयबद्ध रूप से की जा रही है। उन्होने बताया कि उक्त योजनान्तर्गत विभाग स्तर से ई निविदा जारी कर आरटीपीपी प्रावधानों के अन्तर्गत सक्षम स्तर से संवेदन की नियुक्ति उपरान्त सीधे ही उचित मूल्य दुकानदारों को डोर स्टेप डिलीवरी करवाई जा रही है। इस दौरान खाद्यान्न आवंटन से लेकर उचित मूल्य दुकानों तक तथा उचित मूल्य दुकानदारों द्वारा लक्षित लाभार्थियों को वितरण तक की सम्पूर्ण श्रृंखला सप्लाई चैन मेनेजमेन्ट पोर्टल से ऑनलाईन किया हुआ है। इन विभिन्न लोक कल्याणसकारी योजनाओं के पर्यवेक्षण हेतु कार्यालय में रसद सतर्कता निरीक्षक नियुक्त है, जो नियमित रूप से योजनाओं का पर्यवेक्षण कर रहे है। उन्होने समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को किसी भी माह के दौरान राज्य सरकार द्वारा आवंटित गेहॅू की मात्रा का उसी मात्रा अनुरूप भौतिक रूप से प्राप्त नहीं होने अथवा लेखा संबंधी समस्या होने पर नागरिक आपूर्ति विभाग को सूचित करने के निर्देश दिए है।
-0-

देशभक्ति गीतों का सामुहिक गान 12 को, समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

 आजादी का अमृत महोत्सव

बाड़मेर, 08 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में 12 अगस्त को जिला स्तर पर आयोजित किये जाने वाले देशभक्ति गीतों के गायन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के संबंध में सोमवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्नोई ने जिला स्तर पर गठित संचालन समिति के अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़ी समस्त व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को कार्यक्रम में राजकीय एवं निजी विद्यालयों के अधिकाधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम स्थल तक लाने- ले जाने, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा, पेयजल एवं विद्युत, कार्यक्रम स्थल की साफ सफाई, स्टेज एवं माईक इत्यादि की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत यह कार्यक्रम 12 अगस्त को प्रातः 10.15 जिला, ब्लॉक एवं विद्यालय स्तर पर सम्पूर्ण राज्य में एक साथ आयोजित किया जाएगा। उन्होने जिले के सभी विद्यार्थियों को 10 अगस्त तक कार्यक्रम में गाये जाने वाले देशभक्ति गीतों का अभ्यास योग्य शिक्षकों के मार्गदर्शन में कराने एवं 11 अगस्त को फाइनल अभ्यास कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होने 19 से 21 अगस्त तक आयोजित होने वाली प्रथम राजस्थान राज्य अन्तर जिला सिविल सेवा खेलकूद कब्बडी प्रतियोगिता 2022-23 के सुचारू एवं सफल आयोजन के संबंध में विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार के साथ चर्चा की गई। इस दौरान खिलाडियों, अधिकारियों एवं अतिथियों के आवास एवं भोजन व्यवस्था, खेल मैदान के निर्माण, वाहन, चिकित्सा एवं सुरक्षा व्यवस्था इत्यादि पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
बैठक में जिला परिवहन अधिकारी बगताराम चौधरी, कोषाधिकारी जसराज चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजन शर्मा, प्रारम्भिक कृष्णसिंह महेचा समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-




शनिवार, 6 अगस्त 2022

लंपी स्किन डीजीज पर नियंत्रण को व्यापक अभियान जारी

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जाना जिलेभर की गोशालाओ का हाल

वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे गांव-गांव, लिया चिकित्सा कार्यों का फीडबैक
बाड़मेर, 06 अगस्त। जिले में पशुओं में फैली घातक बीमारी लंपी स्किन पर कंट्रोल करने को व्यापक अभियान शनिवार को भी जारी रहा। खुद जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिले के सर्वाधिक प्रभावित अलग अलग क्षेत्रों में जाकर गोशालाओ का निरीक्षण किया एवं पशु चिकित्सा प्रबंधो का जायजा लिया।
      वहीं दूसरी तरफ जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त पंचायत समितिवार पर्यवेक्षण अधिकारियो ने उन्हें निर्धारित क्षेत्रों का शनिवार को भृमण कर मौके बीमारी एवं उपचार कार्यो के हाल जाने एवं अपने फीडबैक से सरकार को अवगत कराया।
  लंपी स्किन डिजीज के प्रसार के नियंत्रण को
 जिला कलेक्टर लोकबंधु ने शनिवार को बायतु,पचपदरा एवं गिड़ा ब्लॉक में गौशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशालाओं में संक्रमण की रोकथाम को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शनिवार को दूधवा, पचपदरा, पाटौदी, परेऊ, गिड़ा एवं झाख में गोवंश में लंपी स्किन डिजीज से प्रभावित गायों को देखा एवं उनके उपचार कार्यो का जायजा लिया। उन्होंने गौशाला में गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओ को देखा। उन्होंने गोवंश के चारा पानी की व्यवस्था का जायजा लिया एवं गौशाला प्रबंधन से संक्रमण की रोकथाम की जानकारी ली।
  जिला कलेक्टर ने गौशालाओ में बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने के लिए निर्देश दिए। साथ ही सभी गौशालाओ में स्प्रे एवं फॉगिंग करने के निर्देश दिए ताकि संक्रमण का विस्तार नहीं हो सके।
     जिला कलेक्टर ने पचपदरा, पाटोदी एवं गिड़ा में बैठक कर बीमारी एवं उपचार कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पशुपालको को जागरूक करने के साथ साथ जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लेकर आमजन की सहभागिता से इस काम को मिशन मोड में पूर्ण करने को कहा।
 उन्होंने कहा कि गौशालाओं में अधिक पशुओं की संख्या के मद्देनजर लंबी डिजीज फैलने की संभावना अधिक है इसलिए गौशालाओं में सफाई व्यवस्था पुख्ता रखी जाए एवं मक्खी -मच्छर को फेलने से रोका जाए क्योंकि ये ही वायरस को फैलाते हैं।
   इस दौरान गिड़ा में पूर्व मंत्री एवं विधायक हरीश चौधरी ने किसानों एवं पशुपालको को जागरूक करने एवं घर घर सर्वे के जरिए प्रभावित पशुओं का उपचार करने को कहा। इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे।
 भ्रमण के दौरान उपखंड अधिकारी नरेश सोनी,
जगदीश सिंह आशिया, विकास अधिकारी अमित चौधरी समेत पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
           -0-





रिफाइनरी के कार्यों को मिलेगी गति, जिला कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सामाजिक दायित्वों को भी समयबद्धता के साथ पूरा करें

बाड़मेर, 06 अगस्त। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शनिवार को पचपदरा में निर्माणाधीन रिफाइनरी का निरीक्षण कर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

  जिला कलेक्टर लोक बंधु शनिवार को पचपदरा में निर्माणाधीन एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी पहुंचे। उन्होंने यहां पर चल रहे निर्माण कार्यों का अवलोकन किया तथा राजस्थान एचपीसीएल अधिकारियों के साथ बैठक कर रिफाइनरी के कार्यों की विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समयबद्ध रूप से प्रत्येक कार्य को उसके निर्धारित समय पर पूर्ण करने को कहा ताकि रिफाइनरी तय समय पर चालू हो सके। इस दौरान उन्हें बताया गया कि रिफाइनरी का करीब 40 से 50 फीसदी काम पूरा हो गया तथा शेष काम भी तय समय पर पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान जिला कलेक्टर ने सीएसआर के कामो को भी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। विशेष कर शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के कामो में तेजी से पूरा करने को कहा ताकि स्थानीय जीवनस्तर इस बड़े प्रोजेक्ट से बदलाव दिखे। उन्होंने पर्यावरण पारिस्थितिकी के कामो को भी समानांतर रूप से अंजाम देने को कहा। निरीक्षण के बाद जिला कलेक्टर ने रिफाइनरी के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे प्रोजेक्ट पर विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने परस्पर विभागीय समन्वय एवं लंबित मुद्दों पर चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने बताया की यह रिफाइनरी माननीय मुख्यमंत्री का स्वर्णिम सपना है एवं यह प्रदेश के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।   

  इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कानून एवं शांति व्यवस्था के सबंध में विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान उपखंड अधिकारी नरेश सोनी स्थानीय मुद्दे के बारे में जानकरी दी।

-0-




जिला कलेक्टर लोक बंधु ने मौके पर जाकर जाना हाल

मिशन सुरक्षा चक्र ने बदली फ़िजा

कुपोषण से मुक्त हुई नेहा, राधा का बढ़ा रक्तस्तर

बाड़मेर, 06 अगस्त। जिला कलेक्टर लोक बंधु के नवाचार मिशन सुरक्षा चक्र की बदौलत अब कुपोषण एवं एनीमिया मुक्त बाड़मेर का सपना साकार होने जा रहा है।

  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शनिवार को मिशन सुरक्षा चक्र के अंर्तगत कुपोषण, अतिकुपोषण एवं एनीमिया रोगियों के उपचार का जायजा लेने आंगनवाड़ी एवं स्वास्थ्य केंद्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। 

  जिला कलेक्टर ने शनिवार सवेरे बायतु ब्लॉक के माधासर एवं बालोतरा के दूधवा में आंगनवाड़ी पाठशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों की व्यवस्थाओ को देखने के बाद बच्चों के साथ दरी पर नीचे बैठ कर उनका शिक्षा का स्तर जाँचा एवं उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने स्लेट लेकर बालिका नेहा से गिनती पूछी एवं उसको खिलोने देकर खेलों के बारे में रुचि जानी। यह बालिका मिशन सुरक्षा चक्र के जरिए कुपोषण से मुक्त हुई थी। इसी तरह जिला कलेक्टर ने दुधवा के आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर कार्यकर्ता से इस अभियान में वितरित किए जाने वाले न्यूट्रिशन के बारे में जानकारी ली।

  दूधवा में ही जिला कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ की जानकारी ली। यहां पर मिशन सुरक्षा चक्र के नियमित उपचार की बदौलत गर्भवती महिला राधा का रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर 8 से 11 हो गया। उन्होंने अभियान में काम कर रही एएनएम एवं आशा सहयोगीनी से जानकारी ली।

   भ्रमन के दौरान उपखंड अधिकारी नरेश सोनी, आईसीडीएस उपनिदेशक प्रह्लाद सिंह राजपुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चन्द्र शेखर गजराज, यूनिसेफ के प्रतिनिधि डॉ पंकज सुथार साथ थे।

-0-





शुक्रवार, 5 अगस्त 2022

मोहर्रम के दौरान मजिस्ट्रेट नियुक्त

बाड़मेर, 05 अगस्त। बाड़मेर जिले मंे मोहर्रम के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु ने दंड संहिता प्रक्रिया 1973 की धारा 22 मंे प्रदत शक्तियांे का प्रयोग करते हुए मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बंधु की ओर से जारी किए गए आदेश के मुताबिक उपखंड मजिस्ट्रेट बाड़मेर को बाड़मेर शहर मंे मोहर्रम/ताजिया निकलने के स्थल से करबला स्थल तक, उपखंड मजिस्ट्रेट बालोतरा को बालोतरा शहर मंे मोहर्रम/ताजिया निकलने के स्थल से करबला स्थल तक, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट पचपदरा को पाटोदी ग्राम मंे मोहर्रम/ताजिया निकलने के स्थल से करबला स्थल तक, उपखंड मजिस्ट्रेट सिवाना को सिवाना कस्बे मंे मोहर्रम/ताजिया निकलने के स्थल से करबला स्थल तक तथा तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट समदड़ी को समदड़ी कस्बे मंे मोहर्रम/ताजिया निकलने के स्थान से करबला स्थल तक कानून एवं शांति व्यवस्था रखने के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उक्त मजिस्टेªट को निर्देश दिए गए है कि वे 8 अगस्त से पूर्व मोहर्रम/ताजिया निकलने के स्थान से करबला स्थल तक के रास्ते का भ्रमण करेंगे तथा ताजिया निकलने के रास्ते में यदि कोई समस्या हो तो उसका तत्काल निस्तारण करेंगे। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारी मय पुलिस अधिकारी एवं लाइसेंसदार आदि के साथ बैठक कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। मोहर्रम/ताजिया के दौरान किसी भी प्रकार की घटना की सूचना तत्काल जिला मुख्यालय पर स्थित नियंत्रण कक्ष 02982-222226 पर देंगे तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखना सुनिश्चित करेंगे।  
-0-

विभागों में नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों की सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी

बाड़मेर, 05 अगस्त। राज्य सरकार वित्त विभाग द्वारा विभिन्न विभागों एवं सार्वजनिक/निजी क्षेत्रों के उपक्रम में वेतन श्रृंखला 1 से 6 तक या इसके समकक्ष रिक्त पदों पर योग्य एवं प्रशिक्षित नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों की सेवाएं मानदेय आधारित उपलब्ध कराये जाने के आदेश जारी किए है।

नागरिक सुरक्षा के नियंत्रक (जिला कलक्टर) लोक बंधु ने बताया कि नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों की सेवायें जिस विभाग द्वारा ली जायेगी, उन्ही के द्वारा निर्धारित मानदेय/भत्ते का भुगतान कियो जाएगा तथा इस हेतु आवश्यक बजट प्रावधान की स्वीकृति भी वित्त विभाग से संबंधित मांगकर्ता विभाग द्वारा अपने स्तर पर प्राप्त की जाएगी।
योग्य एवं प्रशिक्षित नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों को विभिन्न विभागों एवं सार्वजनिक/निजी क्षेत्रों के उपक्रम में उनकी मांग पर नियोजित किए जाने पर 590/- रूपये प्रतिदिवस प्रति स्वयं सेवक की दर से भुगतान मांगकर्ता विभाग द्वारा किया जायेगा। विभिन्न विभाग नियमानुसार अपनी मॉग नागरिक सुरक्षा कार्यालय बाड़मेर को भिजवा सकेंगे।
-0-

अल्पसंख्यक छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन प्रारम्भ

बाड़मेर, 05 अगस्त। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अल्पसंख्यक छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन का कार्य प्रारम्भ हो गया है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि अल्पसंख्यक प्री मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक एवं अल्पसंख्यक मेरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन करने की अन्तिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 है तथा आवेदनों का संस्था स्तर पर सत्यापन करने की अन्तिम तिथि 15 नवम्बर है। आवेदनों का जिला स्तर पर सत्यापन करने की अन्तिम तिथि 30 नवम्बर, 2022 निर्धारित है।
उन्होने बताया कि अल्पसंख्यक छात्रवृति हेतु ऑन लाईन आवेदन करने के लिए अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, संस्था प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंक तालिका, फीस की मूल रसीद, बैंक पास बुक, पासपोर्ट साईज फोटो इत्यादि दस्तावेज संलग्न कर सकते है। उन्होने बताया कि जिले की जिन राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालय/महाविद्यालय द्वारा एनएसपी पोर्टल पर केवाईसी नहीं करवाई गई है, वे समय पर एनएसपी पोर्टल पर केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें।
-0-

लम्पी स्किन डिजीज के मद्देनजर राजकीय अवकाश में कार्यालय खुले रखने के निर्देश

बाड़मेर, 05 अगस्त। वर्तमान में गायों में फैली लम्पी स्किन डिजीज को ध्यान में रखते हुए 6 एवं 7 अगस्त को कार्यालय खुले रखे जाने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा जारी आदेशानुसार वर्तमान में गायों में फैली लम्पी स्किन डिजीज को ध्यान में रखते हुए 6 एवं 7 अगस्त को जिला कलक्टर कार्यालय, समस्त उपखण्ड, तहसील, पंचायत समिति कार्यालय, पशुपालन विभाग के कार्यालय एवं चिकित्सालय खुले रखे जाएंगे। उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे उक्त आदेशों की पालना कठोरता से करवाएगे।
-0-

खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक 8 को

बाड़मेर, 05 अगस्त। अवैध बजरी खनन की रोकथाम के संबंध में गठित विशेष जांच दल/खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार 08 अगस्त को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को अवैध बजरी खनन के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश की पालना में अब तक की गई कार्यवाही तथा गत बैठक की पालना रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम एवं उपचार के लिए पंचायत समितिवार अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 05 अगस्त। राज्य में लम्पी स्किन डिजीज के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए जिले में लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी के रोकथाम एवं उपचार के लिए पंचायत समितिवार अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले में लम्पी स्किन डिजीज से प्रभावित क्षेत्रों में बीमारी की रोकथाम एवं उपचार, बीमार पशुओं को आईसोलेट करने, मच्छर एवं मक्खियों के नियंत्रण हेतु प्रयास, पशुओं के ईलाज हेतु उपलब्ध आवश्यक दवाईयों के संबंध में पंचायत समितिवार नियुक्त अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वे 6 से 7 अगस्त, 2022 तक आवंटित क्षेत्र में भ्रमण कर उसकी वस्तुस्थिति की रिपोर्ट सांय 5 बजे तक जिला कलक्टर कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे।
-0-

जिला कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया गोशालाओ का निरीक्षण

 लंपी स्किन डीजीज पर कंट्रोल को शीर्ष उपाय जारी

पंचायत समिति वार लगाए पर्यवेक्षण अधिकारी
बाड़मेर, 5 अगस्त। जिले में पशुओं में फैली घातक बीमारी लंपी स्किन पर कंट्रोल करने को शीर्ष उपाय जारी है। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिले में पंचायत समितिवार पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किए हैं।
    वहीं लंपी स्किन डिजीज के प्रसार के नियंत्रण को जिला कलेक्टर लोकबंधु ने शुक्रवार को बायतु ब्लॉक में गौशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौशालाओं में संक्रमण की रोकथाम को आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को बायतु में स्थित गौशाला का निरीक्षण किया।  उन्होंने गौशाला में गोवंश के लिए की गई व्यवस्थाओ को देखा। उन्होंने गोवंश के चारा पानी की व्यवस्था का जायजा लिया एवं गौशाला प्रबंधन से संक्रमण की रोकथाम की जानकारी ली।
  जिला कलेक्टर ने गौशालाओ में बीमार पशुओं को स्वस्थ पशुओं से अलग रखने के लिए निर्देश दिए। साथ ही सभी गौशालाओ में स्प्रे एवं फॉगिंग करने के निर्देश दिए ताकि संक्रमण का विस्तार नहीं हो सके। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में अधिक पशुओं की संख्या के मद्देनजर लंबी डिजीज फैलने की संभावना अधिक है इसलिए गौशालाओं में सफाई व्यवस्था पुख्ता रखी जाए एवं मक्खी -मच्छर को फेलने से रोका जाए क्योंकि ये ही वायरस को फैलाते हैं।
    भ्रमण के दौरान उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया, विकास अधिकारी अमित चौधरी समेत पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
    इसी तरह अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू ने शुक्रवार को सिणधरी क्षेत्र में लंपी स्किन बीमारी का जायजा लिया एवं पशुपालको से सम्पर्क कर बीमारी के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बीमारी को लेकर सिणधरी तहसील का दौरा किया एवं ढानियो में जाकर गायों का हाल देखा एवं किसान से फीड बैक लिया एवं दवाइयों की उपलब्धता, चिकित्सकों की टीम गाँव में जा रही है या नही इसके बारे में पूछताछ की।
    इस दौरान उपखंड अधिकारी विरमाराम एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी साथ रहे।
-0-







गुरुवार, 4 अगस्त 2022

भीषण आपदा का समय, सबके सहयोग से विपदा पर विजय होगी-जैन

 लम्पी स्कीन डिजीज

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने गोशालाओ की व्यवस्थाओ की समीक्षा
बाड़मेर, 04 अगस्त। जिले में गोवंश में फैली भीषण बीमारी लंपी स्किन को काबू में करने के चहुओर से प्रयास हो रहे हैं। राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने इसे पशुधन पर कोरोना के समान भीषण विपदा बताते हुए सबके सहयोग से विजय पाने की उम्मीद जताई है।
    जैन गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के सभी गोशाला संचालको को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर जैन ने कहा कि कोरोना के समान गोवंश की यह भीषण संक्रामक बीमारी है, जिसकी कोई सटीक दवा नहीं है, ऐसे में प्रतिरोधत्मक उपायों से बचाव किया जा सकता है।
    जैन ने बताया कि बीमारी को कंट्रोल करने में सरकार को कोई कोर कसर नहीं रखेगीं। उन्होंने बताया कि इस काम के लिए धन की कमी नहीं रखेगीं। उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त दवाइयां उपलब्ध हैं। अब तक पांच लाख की दवाए आ चुकी हैं ओर 30 लाख की दवाएं दो दिन में और पहुंच जाएगी।
  इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि जिले में पशुओं की संख्या बहुत ज्यादा है, ऐसे में पशुपालको में जागरूकता एवं आत्मविश्वास अतिआवश्यक हैं। उन्होंने बीमारी के बचाव के उपायों, कन्ट्रोल रूम के नम्बर एवं मोबाइल टीमों के बारे में सोशल मीडिया के जरिए व्यापक प्रचारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोशालाओ में सोडियम हाइपोक्लोराइट के सर्वे कराने, फॉगिंग कराने एवं पुख्ता सफाई एवं स्वच्छता के साथ साथ बीमार गायो को आइसोलेशन के निर्देश दिए।
    इस दौरान पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ प्रकाश भाटी, संयुक्त निदेशक डॉ विनय खत्री भी मौजूद रहे। वही जिले की सभी प्रमुख गोशालाओ के संचालक वर्चुअल मौजूद रहे।
सर्वे एवं छिड़काव
जिले में गौशालाओं समेत विभिन्न स्थानों पर व्यापक छिड़काव एवं टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही अधिकारियों द्वारा निरन्तर क्षेत्र में भ्रमण कर पशुओं के उपचार के प्रबन्ध किये जा रहे है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में गौवंश में फैली लम्पी स्कीन डिजीज बीमारी की रोकथाम के लिए अधिकारियों को अधिकाधिक क्षेत्र भ्रमण कर उपचार के पुख्ता प्रबन्ध करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही पशु चिकित्सा दलों को प्रभावित क्षेत्रों एवं गौशालाओं का भ्रमण कर पशुओं के टीकाकरण एवं उपचार के निर्देश दिए गए है। गुरूवार को अधिकारियों द्वारा गंगासरा, सिणधरी, पायलाकला, चवा इत्याादि क्षेत्रों में गौशालाओं का निरीक्षण कर चिकित्सा दलों को अधिकाधिक टीकाकरण करने के निर्देश दिए गए है।
गायों के संरक्षण एवं बचाव हेतु छिड़काव
जिले में लम्पी स्कीन पशुओं की बीमारी की रोकथाम के लिये छिड़काव की व्यवस्था की जा रही है। बाड़मेर नगर परिषद गायों के संरक्षण एवं बचाव के लिए आगे आई है।    
      आयुक्त योगेश आचार्य ने बताया कि गोवंश में फैल रही बीमारी को देखते हुए नगर परिषद द्वारा नन्दी गौशाला में गायों पर छिड़काव का कार्य किया जा रहा है। विभिन्न गो शालाओं सहित गोवंशों के लिए छिड़काव किया जा रहा है।
नियंत्रण कक्ष
पशुपालन विभाग द्वारा तत्काल प्रभाव से नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाकर एलएसडी प्रभावित क्षेत्रवार अधिकारी को नियुक्त किया गया है।
  पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ विनय खत्री ने बताया कि नियंत्रण कक्ष प्रातः 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित रहेगा। उन्होने बताया कि नोडल स्तर पर नियुक्त अधिकारी उनके क्षेत्र में आने वाली कॉल का रजिस्टर में इन्द्राज कर भ्रमण दल को उक्त क्षेत्र में भेजने की व्यवस्था करेंगे। साथ ही उन्हें प्रतिदिन गुगल लिंक में सांय 5 बजे तक सूचनाएं संकलित कर प्रेषित करने के निर्देश दिए गए है।
  जिला स्तर पर डॉ. धर्मपाल मो.नं0 9588077414 पर जिले की प्रगति संकलित कर निर्देशालय भिजवाएंगे।
-0-






5 अगस्त को महाविद्यालयों एवं विद्यालयों में होगा सामूहिक शपथ कार्यक्रम

 आजादी का अमृत महोत्सव

बाड़मेर, 04 अगस्त। आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में हर घर तिरंगा अभियान के सफल आयोजन एवं आमजन में जागृति लाने के लिये शुक्रवार 5 अगस्त को महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों से घर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अधिकाधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं आमजन में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उदृेश्य से महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के विद्यार्थियों तथा महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत नियोजित श्रमिकों से हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
-0-

त्यौहारों पर सदभाव एवं सौहार्द्व की परंपरा कायम रखें

जिला स्तरीय शान्ति समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 04 अगस्त। बाड़मेर जिले में त्यौहारो को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्वपूर्ण वातावरण मनाने की परंपरा रही है। इसको कायम रखते आगामी धार्मिक त्यौहारों एवं उत्सवों के दौरान सौहार्द्वपूर्ण वातावरण बनाए रखें। जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल में आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि आने वाले समय मे मोहर्रम, रक्षाबंधन समेत कई उत्सव आने वाले हैं एवं बाड़मेर का इतिहास है कि सभी वर्गों के लोग त्यौहार आपस में मिलजुल कर मनाते आए है। जो अपने आप में गौरवपूर्ण परंपरा है। आगामी दिनो में आने वाले त्यौहारो के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्व एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सब मिलकर प्रयास करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना के संबंध में तत्काल जिला प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें।
  पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने विभिन्न समुदायो से आपसी समन्वय एवं सौहार्द्व बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सौहार्द्वपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्होंने अफवाहों एवं सुनी-सुनाई बातो पर विश्वास नहीं करने के साथ समाज के मौजीज लोगो से अपनी जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक भार्गव ने कहा कि विशेषकर युवा वर्ग को सोशल मीडिया पर विशेष टिप्पणी अथवा भड़काउ पोस्ट नहीं करने की समझाइश की जाए।
बैठक में मोहर्रम एवं श्रावण मास में आने वाले विभिन्न पर्वो पर पुख्ता कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में निर्देश दिए गए। उन्होने अधिकारियों को ताजिया के मार्ग का पूर्ण निरीक्षण कर बिजली के तार, केबल, पेड़ों की डालियां आदि हटाने को कहा ताकि रास्ते में किसी प्रकार का अवरोध न रहें।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी, कौमी एकता कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट धनराज जोशी, नजीर मोहम्मद, मोहम्मद मंजूर कुरेशी, अबरार मोहम्मद समेत शांति समिति के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।
-0-





जिला कलेक्टर लोक बंधु ने महाबार में की जनसुनवाई

 ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

पंचायत स्तर से समाधान योग्य समस्याओं का वहीं निस्तारण करें
बाड़मेर, 04 अगस्त। राज्य सरकार की आमजन की परिवेदनाओं का स्थानीय स्तर पर निस्तारण करने की नीति के तहत महीने के प्रथम गुरूवार को जिले में सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया गया।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को ग्राम पंचायत महाबार में आयोजित जन सुनवाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार के नवीन दिशा निर्देश के साथ नई त्रिस्तरीय जन सुनवाई लागू की है, इसमें गांव की समस्या का गांव में ही समाधान की सोच के साथ महिने के प्रत्येक प्रथम गुरूवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन होता है। उन्होने कहा कि ग्राम पंचातय स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं समस्याओं की शीध्र जांच करवाकर पंचायत स्तर से समाधान योग्य समस्याओं का वहीं निस्तारण करें ताकि परिवादियों को उपखण्ड एवं जिला मुख्यालय तक नहीं आना पडे़।
  इस दौरान उन्होने लम्पी स्कीन गायों की बीमारी के बारे में पशुपालकों को जागरूक करने को कहा। साथ ही उन्होने आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान हर घर झण्डा अभियान के तहत अधिकाधिक लोगों को 13 से 15 अगस्त तक सरकारी एवं गैर सरकारी भवनों, निजी संस्थाआंे एवं निजी आवास पर झण्डा सहिता की पूर्ण पालना करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराये जाने हेतु प्रेरित करने को कहा। उन्होने वर्षा के मौसम के मद्देनजर तालाब, नाडी, खडीन पर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
महाबार में आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने परिवादियों की विभिन्न मुद्दो से जुडी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत, खाद्य सुरक्षा, चिकित्सा, श्रम कल्याण से जुड़ी समस्याएं बताई, इस पर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
    इस दौरान उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी ने प्रस्तुत परिवेदनाओं की जानकारी दी।
-0-






लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...