शुक्रवार, 22 जुलाई 2022

प्रातः 9 बजे तथा अपराह्न 2 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

 रीट परीक्षा 2022 शनिवार एवं रविवार को

परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावा परीक्षा भवन में प्रवेश रहेगा वर्जित
31 केंद्रों पर 38052 परीक्षार्थी होंगे शामिल
बाड़मेर, 22 जुलाई। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 का आयोजन शनिवार एवं रविवार को किया जाएगा। परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर दी गई हैं।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में रीट परीक्षा के तटस्थ एवं निष्पक्ष आयोजन के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 31 केंद्रों पर कुल 38052 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
    जिला कलेक्टर ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावा किसी भी व्यक्ति का परीक्षा भवन में प्रवेश वर्जित रहेगा।
सभी जगह तीसरी नजर
उन्होंने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश द्वार से लेकर परीक्षा उपरान्त बाहर निकलने तक सम्पूर्ण समय परीक्षार्थी सी.सी.टी.वी. कैमरे की निगरानी में रहेंगे।
दो घंटे पूर्व पहुंचे
  परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा प्रारम्भ होने से 2 घण्टा पूर्व पहुंचना सुनिश्चित करे ताकि पुलिस द्वारा फ्रिस्किग समय से की जा सकें। परीक्षार्थी को परीक्षा समय से 1 घण्टा पूर्व तक ही केन्द्र में प्रवेश दिया जायेगा। परीक्षार्थी को प्रातः पारी में प्रातः 9ः00 बजे तथा अपराह पारी में अपराह 2ः00 बजे के पश्चात् परीक्षा केन्द्र में प्रवेशाज्ञा नहीं दी जायेगी।
अनुमत एवं निषेध साम्रगी
उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्र में मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाना पूर्णतया निषेध होगा। परीक्षार्थी घड़ी, चौन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट पहनकर तथा पर्स, हैण्डबैग अथवा डायरी इत्यादि अपने साथ में नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षार्थी केवल प्रवेश पत्र, कालाध्नीला पैन, मान्य पहचान पत्र (आधार कार्ड) एवं इसकी स्वप्रमाणित छाया प्रति साथ में आवश्यक रूप से लेकर आएंगे।
नकल करने पर कड़ी कार्यवाही
उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान पेपर लीक करने, अनुचित सामग्री लाने, उसका प्रयोग करने, परस्पर नकल करने, कोई बाहरी सहायता से नकल करने, परीक्षा काल में प्रवेश पत्रध्ओएमआर सीट परीक्षा केन्द्र से बाहर भेजने, अन्य से उतर हल कराने आदि अनुचित साधनों के प्रयोग करने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधन की रोकथाम के उध्युपाय) विधेयक 2022 के अन्तर्गत तीन वर्ष तक का कारावास, न्यूनतम एक लाख रूपये का अर्थदण्ड एवं सार्वजनिक परीक्षा से दो वर्ष के लिए वंचित किया जाएगा। परीक्षा एजेन्सी के साथ मिलीभगत कर अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाला परीक्षार्थी सहित किसी भी व्यक्ति को 05-10 वर्ष तक का कारावास एवं 10 लाख से 10 करोड़ तक का अर्थदण्ड दिए जाने का प्रावधान उक्त विधेयक में किया गया है। अनुचित साधन प्रयुक्त करने वाले परीक्षार्थी के विरूद्ध उपरोक्त विधेयक में किये गए प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।  
कंट्रोल रूम
रीट परीक्षा 2022 के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां परीक्षा से सम्बंधित कोई भी सूचनाओ का आदान प्रदान किया जा सकता हैं।
जिला कार्यालय:- 02982-222226
उपखण्ड कार्यालय:- 02982-220009
-0-

गुरुवार, 21 जुलाई 2022

परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावा परीक्षा भवन में प्रवेश रहेगा वर्जित

 रीट परीक्षा 2022 शनिवार एवं रविवार को

बाड़मेर, 21 जुलाई। परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावा किसी भी व्यक्ति का परीक्षा भवन में प्रवेश वर्जित रहेगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर (नोडल अधिकारी रीट 2022) उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर डयुटी पर परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावा किसी भी व्यक्ति का परीक्षा भवन में प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्र में मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाना पूर्णतया निषेध होगा। परीक्षार्थी घड़ी, चैन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट पहनकर तथा पर्स, हैण्डबैग अथवा डायरी इत्यादि अपने साथ में नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षार्थी केवल प्रवेश पत्र, काला/नीला पैन, मान्य पहचान पत्र (आधार कार्ड) एवं इसकी स्वप्रमाणित छाया प्रति साथ में आवश्यक रूप से लेकर आएंगे।
परीक्षा में अनुचित साधन प्रयोग करने वालों को चेतावनी
रीट परीक्षा 2022 के दौरान पेपर लीक करने, अनुचित सामग्री लाने, उसका प्रयोग करने, परस्पर नकल करने, कोई बाहरी सहायता से नकल करने, परीक्षा काल में प्रवेश पत्र/ओएमआर सीट परीक्षा केन्द्र से बाहर भेजने, अन्य से उतर हल कराने आदि अनुचित साधनों के प्रयोग करने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधन की रोकथाम के उध्युपाय) विधेयक 2022 के अन्तर्गत तीन वर्ष तक का कारावास, न्यूनतम एक लाख रूपये का अर्थदण्ड एवं सार्वजनिक परीक्षा से दो वर्ष के लिए वंचित किया जाएगा। परीक्षा एजेन्सी के साथ मिलीभगत कर अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाला परीक्षार्थी सहित किसी भी व्यक्ति को 05-10 वर्ष तक का कारावास एवं 10 लाख से 10 करोड़ तक का अर्थदण्ड दिए जाने का प्रावधान उक्त विधेयक में किया गया है। अनुचित साधन प्रयुक्त करने वाले परीक्षार्थी के विरूद्ध उपरोक्त विधेयक में किये गए प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।          
-0-

परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा के लिए 22 एवं 23 को अतिरिक्त बसों का होगा संचालन

 राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022

बाड़मेर, 21 जुलाई। सचिव एवं समन्वयक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा 23 एवं 24 जुलाई को दो सत्रों में (प्रातः 10 से दोपहर 12.30 एवं दोपहर 3 से सायं 5.30) आयोजित होने वाली राजस्थान अध्याक पात्रता परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा के लिए 22 एवं 23 जुलाई को अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के मुख्य प्रबन्धक उमेश नागर ने बताया कि 22 जुलाई को बाडमेर से जयपुर के लिए वाया बायतु, बालोतरा, पचपदरा, ब्यावर होते हुए दोपहर 12 बजे, 1 बजे, 3 बजे, 4 बजे एवं सांय 7 बजे अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसी प्रकार 22 जुलाई को बाड़मेर से जैसलमेर के लिए वाया शिव, फतेहगढ़ होते हुए दोपहर 3 बजे, 4 बजे, 5 बजे एवं सांय 6 बजे तथा बाड़मेर से जालोर के लिये वाया सिणधरी, सायला दोपहर 3 बजे, 4 बजे, सांय 6 बजे एवं 7 बजे अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। उन्होने बताया कि बाड़मेर से जोधपुर वाया बायतु, बालोतरा मार्ग पर प्रातः 6 बजे से सांय 7 बजे तक साधारण सेवा प्रति 30 मिनट के अन्तराल से साधारण सेवा संचालित रहेगी। परीक्षार्थियों के लिए श्री वृद्धिचन्द जैन केन्द्रीय बस स्टेण्ड से समस्त वाहनें संचालित होगी, जिसके दूरभाष नम्बर 02982-220199, मोबाइल नम्बर 9799436638, 8529847843 है।
नागर ने बताया कि इसी प्रकार 23 जुलाई को बालोतरा से बाड़मेर के लिये वाया बायतु  (पूछताछ नम्बर 7297036797, 9414531957) प्रातः 6.30 बजे, सिवाना से बाड़मेर वाया सिणधरी प्रातः 6 बजे, गुडामालानी से बाड़मेर वाया सिणधरी प्रातः 6 बजे तथा सिणधरी से बाड़मेर वाया रावतसर (पूछताछ नम्बर 9983807774) प्रातः 6.30 बजे अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।  
-0-

सुशासन को साकार करने का सशक्त जरिया बने जनसुनवाई

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई

बाड़मेर, 21 जुलाई। त्रिस्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं पर अधिकारी गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर उनका त्वरित एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। क्योंकि यह सरकार की सुशासन की परिकल्पना को साकार करने का एक सशक्त जरिया है। यह निर्देश जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव भी मौजूद रहें।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है, जिसे गम्भीरता से लेते हुए ब्लॉक स्तरीय अधिकारी पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का प्रभावी पर्यवेक्षण करें। साथ ही जीरो प्रकरण वाली पंचायत स्तरीय जन सुनवाई पर जवाबदेही तय करें। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जॉच करवाकर पंचायत एवं उपखण्ड स्तर से समाधान योग्य समस्याओं का वहीं निस्तारण करें ताकि परिवादियों को जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े।
  कलेक्टर बंधु ने कहा कि आज की जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरण अगली सुनवाई से पूर्व निपटाएं जाए। सरकारी रास्ते कहीं पर भी बन्द नहीं हो, अतिक्रमण होने पर त्वरित कार्यवाही कर हटाया जाए। उन्होने लम्पी स्कीन गायों की बीमारी के बारे में पशुपालको को जागरूक करने को कहा। उन्होने वर्षा के मौसम के मद्देनजर तालाब, नाडी, खडीन पर बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने जन सुनवाई में आए परिवादियों की विभिन्न मुद्दों से जुडी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान हीरा की ढाणी निवासी सरूपाराम द्वारा गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त कराने, भीमथल निवासी कुंभाराम द्वारा पट्टे जारी करने, सिवाना निवासी रविन्द्र धारू द्वारा लीेज बढानंे, बाड़मेर निवासी संजय कुमार द्वारा आम रास्ता खुलवाने, बिशाला निवासी ईशाक द्वारा रोड़ ब्रेकर बनवाने, चौखला निवासी नागेशसिंह द्वारा भूमि का किराया नहीं देने, डूंगरों का तला निवासी चेनाराम द्वारा अतिक्रमण हटाने, पनावडा निवासी जोगाराम द्वारा रास्ता खुलवाने, पनावडा निवासी भीखाराम द्वारा नरेगा का भुगतान दिलाने, भूरटिया निवासी चम्पालाल द्वारा निजी टांके से पाइप लाइन हटाने समेत विभिन्न समस्याओं से जुड़े 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिन पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जन सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-









बुधवार, 20 जुलाई 2022

इलेक्ट्रोनिक कांटा सत्यापित नहीं पाये जाने पर दो हजार रूपये का जुर्माना

बाड़मेर, 20 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत बुधवार  को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया गया।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी महेश चन्द्र जांगिड़ ने बताया कि बुधवार को चौहटन एवं सेड़वा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान सेड़वा में भागीरथ किराणा स्टोर पर इलेक्ट्रोनिक कांटा सत्यापित नहीं पाये जाने पर मौके पर ही विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए दो हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया तथा चौहटन में द्वारकादास डोसी पेट्रोल पम्प को भी चैक किया गया जो नियमानुसार सही पाया गया।
-0-

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक 21 जुलाई को

बाड़मेर, 20 जुलाई। जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में तृतीय गुरूवार 21 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित कीे जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारीगण जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स पर तथा उपखण्ड मुख्यालय के समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने अपने क्षेत्र में पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से तथा बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र के समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाड़मेर के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। उन्होने विचाराधीन प्रकरणों में की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर स्वयं बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

मतदाताओं से आधार डेटा संग्रह करने के संबंध में बैठक 25 को

बाड़मेर, 20 जुलाई। मतदाताओं से आधार डेटा संग्रह करने एवं फार्म नम्बर 1, 2, 2ए, 3, 6, 7, 8, 11, 11ए, 11बी, 18 एवं 19 निर्वाचकों के पंजीकरण के प्रपत्रों में संशोधन के संबंध में बैठक का आयोजन 25 जुलाई को सांय 4 बजे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर कलक्टर) उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग एवं निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विवरण को जोड़ने और प्रमाणीकरण के लिए स्वैच्छिक आधार पर मतदाताओं से आधार डेटा संग्रह करने एवं फार्म नम्बर 1, 2, 2ए, 3, 6, 7, 8, 11, 11ए, 11बी, 18 एवं 19 निर्वाचकों के पंजीकरण के प्रपत्रों में संशोधन के संबंध में बैठक का आयोजन 25 जुलाई को सांय 4 बजे उप जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में रखा गया है। उक्त बैठक में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों को आमन्त्रित किया गया है।
-0-

परिक्षार्थियों को लाने एवं ले जाने हेतु निःशुल्क बसों की व्यवस्था

 रीट परीक्षा 2022

बाड़मेर, 20 जुलाई। रीट परीक्षा 2022 हेतु परिक्षार्थियों को लाने एवं ले जाने हेतु रोडवेज की निःशुल्क बसे 21 से 26 जुलाई तक नियमित रूप से वृद्धिचन्द जैन केन्द्रीय बस स्टेण्ड बाडमेर से संचालित होगी। रोडवेज कन्ट्रोल रूम बाडमेर के नम्बर 02982-220199 मोबाईल नम्बर 7791894007, 9799436638, 8529847843 है।
जिला परिवहन अधिकारी बगताराम ने बताया कि निःशुल्क प्राइवेट बसों का संचालन 23 जुलाई की प्रथम एवं द्वितीय पारी के लिए 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक तथा 24 जुलाई की प्रथम एवं द्वितीय पारी के लिए 23 जुलाई को सुबह 6 बजे से 10 बजे तक राजकीय पीजी महाविद्यालय मैदान बाड़मेर से संचालित होगी। प्राइवेट बसों हेतु जिला परिवहन कार्यालय बाडमेर कन्ट्रोल रूम के नम्बर 7976977242 है।
-0-

वांछित अपराधी पर एक हजार रूपये का नकद ईनाम घोषित

बाड़मेर, 20 जुलाई। वांछित अपराधी पृथ्वीसिंह पुत्र आम्बसिंह जाति राजपूत निवासी पाताणियों की ढाणी महाबार पुलिस थाना सदर बाड़मेर जिला बाड़मेर को बन्दी करवाने पर जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा एक हजार रूपये का नकद ईनाम घोषित किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि प्रकरण संख्या 324/2022 धारा 147, 307, 365, 323, 120 बी भादस पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर के प्रकरण में अपराधी पृथ्वीसिंह पुत्र आम्बसिंह जाति राजपूत निवासी पाताणियों की ढाणी महाबार पुलिस थाना सदर बाड़मेर जिला बाड़मेर वांछित चल रहा है।

उन्होने बताया कि उक्त वांछित अपराधी को बन्दी करवाने, बन्दी करने, बंदी बनाने या उसके द्वारा बंदीकरण पर विरोध किये जाने पर विधि सम्मत आवश्यक शक्ति का प्रयोग कर बन्दी बनायेगा या बंदी कराने के लिए सही सूचना देगा या बंदी करेगा या करायेगा, उसे जिला पुलिस अधीक्षक बाडमेर द्वारा एक हजार रूपये का नकद ईनाम दिया जाएगा तथा अपराधी के संबंध में सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।

-0-


मंगलवार, 19 जुलाई 2022

हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक

सभी कार्यालयों पर फहराया जाएगा राष्ट्रीय ध्वज

  बाड़मेर, 19 जुलाई। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 13 से 15 अगस्त, 2022 तक हर घर तिरंगा, हर मन तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी विभागों, कार्यालयों, विद्यालयों, चिकित्सालयों, आंगनवाडी केन्द्रो, पंचायत एवं पटवार भवनों सहित सभी जगहों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को पेयजल, विद्युत, सड़क एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं की साप्ताहिक बैठक के दौरान हर घर तिरंगा अभियान की विस्तार के साथ समीक्षा की। उन्होने बताया कि इस दौरान झण्डा सहिता की पूरी पालना की जाए। उन्होने बताया कि बाड़मेर जिले को 1.50 लाख झण्डे वितरण का लक्ष्य आवंटित किया गया है। उन्होने बताया कि सभी झण्डे शुल्क सहित दिए जाएंगे, इसका निःशुल्क वितरण नहीं होगा। उन्होने सभी सरकारी कार्मिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सभी की जन भागीदारी दिखाई देनी चाहिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था के तहत उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई को गम्भीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होने प्रत्येक पंचायत के लिए प्रभारी नियुक्त कर अधिकाधिक लोगों को राहत पहुचाने को कहा। उन्होने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के बकाया प्रकरणों की समीक्षा की तथा लम्बित प्रकरणों को शीध्र निपटाने के निर्देश दिए। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की सघन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होने मिशन सुरक्षा चक्र में सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने बारिश के मौसम के मद्देनजर मौसमी बीमारियों की रोकथाम के पुख्ता इंतजाम करने तथा सभी चिकित्सा संस्थानों में दवाईयो की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 की तैयारियां की समीक्षा पश्चात् परीक्षा कार्य को निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होने परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों की गम्भीरता के साथ पालना सुनिश्चित करने को कहा।  
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-







हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

बाड़मेर, 19 जुलाई। जिले में स्वाधीनता दिवस समारोह विशेष हर्षोउल्लास एवं पूर्ण गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में विभागीय अधिकारियों से विस्तृत समीक्षा की।

इस अवसर पर जिला लोक बंधु ने कहा कि आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालय तथा पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पुख्ता कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों का प्रारंभिक तैयारियां प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। स्वतन्त्रता सैनानियों एवं शहीदों के परिजनों को व्यक्तिगत सम्पर्क कर आमन्त्रण पत्र उपलब्ध कराने को कहा। उन्होने 15 अगस्त की पूर्व संध्या एवं 15 अगस्त को राजकीय भवनों, प्रमुख चौराहों एवं शहीद स्मारक चौराहा पर रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।  
जिला स्तरीय समारोह कार्यक्रम
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रमो की जानकारी कराई। उन्होंने बताया कि समस्त राजकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के भवनों पर ध्वजारोह प्रातः 8 बजे किया जाएगा। उन्होनें बताया कि आदर्श स्टेडियम में प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। उन्होनें बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, महामहिम राज्यपाल का संदेश पठन, पुलिस बैण्ड द्वारा धुन प्रसारण, व्यायाम एवं सामूहिक गान, बालचरों द्वारा पिरामिड प्रदर्शन, प्रशस्ति पत्र वितरण, देश भक्ति गीत, सामूहिक लोक नृत्य, मुख्य अतिथि का संबोधन इत्यादि होंगे। उन्होनें बताया कि दोपहर में क्रिकेट मैच का आयोजन भी कराया जाएगा।
इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकरी मौजूद थे।
-0-

कोटड़ा रोड चौराहा से गडरारोड़ चौराहा के मध्य के हाईवे क्षेत्र को नो पार्किग जोन अधिसूचित

बाड़मेर, 19 जुलाई। कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु द्वारा राजस्थान मोटरयान नियम 1990 के नियम 8.1 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए एक अधिसूचना जारी कर शिव उपखण्ड क्षेत्र के कोटड़ा रोड़ चौराहा से गडरारोड चौराहा के मध्य के हाईवे क्षेत्र को अन्तिम रूप से नो पार्किग जोन अधिसूचित किया गया है।

कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने बताया कि जिला यातायात प्रबन्धन समिति एवं सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में लिये गये निर्णयानुसार शिव उपखण्ड क्षेत्र में आमजन की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित रखने हेतु कोटडा रोड़ चौराहा से गडरारोड़ चौराहा के मध्य के हाईवे क्षेत्र को नो पार्किग जोन घोषित करने हेतु जनहित में प्राप्त प्रस्ताव अनुसार उक्त क्षेत्र को नो पार्किग जोन घोषित किये जाने से पूर्व 9 मई को प्रारूप प्रकाशन किया गया था। आम सूचना में निर्धारित सात दिवस की अवधि में जन साधारण से किसी प्रकार की कोई आपत्ति प्राप्त नहीं होने के उपरान्त राजस्थान मोटरयान नियम 1990 के नियम 8.1 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए शिव उपखण्ड क्षेत्र के कोटड़ा रोड़ चौराहा से गडरारोड चौराहा के मध्य के हाईवे क्षेत्र को अन्तिम रूप से नो पार्किग जोन अधिसूचित किया गया है।
-0-

दुघर्टना पीड़ितों को 9.20 लाख की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 19 जुलाई। जिले में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 12 व्यक्तियों को कुल नौ लाख साठ हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले की सेड़वा, पचपदरा, बाड़मेर, धनाऊ, नोखड़ा, शिव, कल्याणपुर एवं चौहटन तहसील क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में 9 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये तथा पचपदरा, बाड़मेर एवं बायतु तहसील क्षेत्र के तीन व्यक्तियों के सड़क दुघर्टना में घायल हो जाने से उन्हें बीस-बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

गोवंश में ‘लंपी स्कीन डिजीज ‘ को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट, जारी की एडवाईजरी

रोग के फैलाव को रोकने के लिए स्वस्थ व बीमार पशुधन को तुरंत अलग-अलग करने की पशुपालकों से अपील

बाडमेर, 19 जुलाई। गोवंश में फैले ढेलेदार त्वचा रोग (लंपी स्कीन डिजीज) का खतरा जिले में भी मंडराने लगा है। पशुपालकों ने बचाव को लेकर ध्यान नहीं दिया तो एक-दूसरे मवेशी के संपर्क में आने से फैलने वाली विषाणुजनित यह बीमारी पूरे जिले में फैल सकती है। इससे मवेशियों की दिक्कत तो बढेगी ही, रोग की जद में आने वाले दुधारू मवेशियों के चलते दुग्ध उत्पादन भी प्रभावित होगा जिससे पशुपालकों को आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ेगी।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रतनलाल जीनगर ने बताया कि पशुपालन विभाग ने रोग से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। हालांकि इस रोग में पशु मृत्यु दर नगण्य है। पशुपालकों से आग्रह है कि एलएसडी से भयभीत न होकर बताये जा रहे तरीकों से पशुओं का बचाव व उपचार करावें। ढेलेदार त्वचा रोग (लम्पी स्कीन डिजीज-एलएसडी) गौवंश में होने वाला विषाणुजनित संक्रामक रोग है जोकि पॉक्स फेमिली के वायरस जिससे अन्य पशुओं में पॉक्स (माता) रोग होता है।
कैसे फैलता है संक्रमण
ढेलेदार त्वचा रोग गाय एवं भैंस में पॉक्स विषाणु (कैप्रीपॉक्स वायरस) के संक्रमण से होता है। संक्रमण हस्तांतरण विषाणु के वाहक जैसे किलनी, मच्छर एवं मक्खी द्वारा फैलता है। संक्रमित पशु के शरीर पर बैठने वाली किलनी, मच्छर व मवेशी जब स्वस्थ पशु के शरीर पर पहुंचते हैं तो संक्रमण उनके अंदर भी पहुंच जाता है। बीमार पशुओं को एक से दूसरे जगह ले जाने या उसके संपर्क में आने वाले पशु भी संक्रमित हो जाते हैं।
कब फैलता है यह रोग
  इस बीमारी का प्रकोप गर्म एवं आर्द्र नमी वाले मौसम में अधिक होता है। मौजूदा समय में जिस तरह से गर्मी व उमस बढी है। उससे रोग के फैलने का खतरा भी बढ चुका है। हालांकि ठंडी के मौसम में स्वतः इसका प्रभाव कम हो जाता है।
रोग के लक्षण
  त्वचा पर ढेलेदार गांठ की तरह बन जाता है। इसके साथ ही मवेशियों के नाक एवं आंख से पानी निकलने लगता है। शरीर का तापमान बढ जाता है। मवेशी बुखार की जद में आ जाते हैं।
स्वास्थ्य पर असर
बीमारी से ग्रसित मवेशी के शरीर पर पड़ने वाले गांठ जब तक कड़े रहते हैं तो जकडन व दर्द बना रहता है। पककर फूटने के बाद शरीर में घाव बन जाता है। जिसमें मक्खियां आदि बैठती हो तो कीड़े तक पड़ जाते हैं। घाव व बुखार से पशु कमजोर हो जाते हैं। इससे दुग्ध उत्पादन भी प्रभावित होता है।
कैसे करें नियंत्रण व बचाव
संक्रमित पशु को एक जगह बांधकर रखें। उन्हें स्वस्थ पशुओं के संपर्क में न आने दें। स्वस्थ पशुओं का गोटपोक्स टीकाकरण करवाएं तथा बीमार पशुओं को बुखार एवं दर्द की दवा तथा लक्षण अनुसार उपचार करें।
जूनोटिक रोग (पशु से मानव में संक्रमण) नहीं हैं एलएसडी
वायरसजनित यह रोग जूनोटिक डिजीज की श्रेणी में नहीं आता हैं, लिहाजा पशुपालक इससे अकारण भयभीत नहीं हो। बीमार गाय के गर्म दूध के सेवन से इंसानों में इसका कोई प्रतिकूल असर अब तक सामनें नहीं आया हैं। सोशल मीडिया पर चल रही इस रोग की भ्रान्तियों से पशुपालक सतर्क रहें।
     उन्होने बताया कि जिले में एलएसडी रोग का संक्रमण हो रहा है। जिले में अब तक सिणधरी क्षेत्र की कामधेनू गौशाला में इसकी पुष्टि हुई हैं। शिव व गडरारोड ब्लॅाक क्षेत्र सहित जिले के कुछ गांवों में रोग से मिलते-जुलते लक्षणों से ग्रसित मवेशी पाए गए हैं। ऐसे में पशुपालकों को बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है। संक्रमित पशुओं को दूसरे पशु से दूर रखें। लक्षण दिखने पर निकटतम  पशु चिकित्सकों से सलाह मशविरा कर उपचार कराएं। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार रोग नियंत्रण के लिए जिला मुख्यालय पर कंट़ªोल रूम स्थापित कर जिले के सभी ब्लॉक स्तरीय नोडल अधिकारियों को भी रोग नियंत्रण के लिए क्षेत्र में सर्वे व प्रभावित गांवों में शिविर लगाकर समुचित उपचार व्यवस्था करने के दिशा-निर्देश दिए हैं। पशुपालको से अपील हैं कि रोग नियंत्रण के लिए जारी एडवाईजरी की पालना करें, ताकि अधिकाधिक मवेशियों को रोग ग्रस्त होने से बचाया जा सके।
-0-

कृषक उपहार योजना के तहत पुरूस्कार हेतु लॉटरी 28 को

बाड़मेर, 19 जुलाई। राज्य में कृषि विपणन विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि बाजार (ई-नाम) को बढावा देने के लिए कृषि उपज मंडी समितियों के माध्यम से राज्य की सभी मंडियो में कृषक उपहार योजना जनवरी 2022 से दिसंबर 2022 तक लागू की गई है, जिसके तहत् किसानों को मण्डी समितियों में संचालित ई-नाम परियोजना के तहत् मण्डीयों में अपनी कृषि उपज विक्रय करने एवं बेची गई उपज का ई-भुगतान प्राप्त करने पर कृषक उपहार योजना के ई-नाम पोर्टल के माध्यम से निःशुल्क ई-उपहार कूपन मण्डी समिति बाडमेर द्वारा जारी किये गये थे।

कृषि उपज मण्डी समिति के सचिव सुरेश कुमार मंगल ने बताया कि योजना का लाभ लेने हेतु किसान मंडियों में ई-नाम पोर्टल पर कृषि उपज के हिसाब से विक्रय पर्ची एवं ई-भुगतान पर ई-कूपन प्राप्त कर सकते है। विक्रय पर्ची जिसका मूल्य दस हजार रूपये या इसके गुणक की ई-विक्रय पर्ची तथा ई-भुगतान पर कृषको को निःशुल्क ई-उपहार कूपन नंबर निर्धारित ई-नाम सोफटवेयर के माध्यम से जारी किये गयेहै, जिस पर मंडी स्तर पर, खंड स्तर पर एवं राज्य स्तर पर लॉटरी के माध्यम से पुरूस्कार दिये जाने है।
इस प्रकार गेटपास के आधार पर जारी विक्रय पर्ची पर एवं ई-भुगतान प्राप्त करने पर जारी किये गये कृषक उपहार कूपन पर मंडी स्तर पर प्रथम पुरूस्कार 25 हजार, द्वितिय पुरूस्कार 15 हजार एवं तृतीय को 10 हजार का पुरस्कार हेतु दिनांक 01.01.2022 से 30.06.2022 तक जारी कूपनो की लॉटरी ऑफ लाईन ड्रॉ के माध्यम से दिनांक 28 जुलाई, .2022 को प्रातः 11ः00 बजे कार्यालय कृषि उपज मण्डी समिति बाडमेर में निकाली जायेगी। ऑफ लाईन ड्रा से निकले पुरस्कार विजेता को पुरस्कार प्राप्त करने हेतु आवेदन प्राप्त होने की अन्तिम तिथि से 30 दिवस के पश्चात् पुरस्कार प्रदान किया जायेगा।
-0-

परीक्षार्थियों के लिए 21 से 26 तक रहेगी निःशुल्क यात्रा की सुविधा

 राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022

बाड़मेर, 19 जुलाई। परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा के लिए मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा की पालना में रीट परीक्षा के परीक्षार्थियों को 21 जुलाई से 26 जुलाई तक निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा करवाई जाएगी।
मुख्य प्रबन्धक उमेश नागर ने बताया कि 23 एवं 24 जुलाई को दो सत्रों में (प्रातः 10 से दोपहर 12.30 एवं दोपहर 3 से सांय 5.30 बजे तक) में आयोजित होने वाली राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 हेतु मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा 2021-22 के बिन्दु संख्या 59 की पालना में निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था रहेगी। उन्होने बताया कि परीक्षार्थियों को अधिकाधिक परिवहन व्यवस्था सुलभ कराने हेतु आगार स्तर पर 21 से 26 जुलाई तक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाकर अधिकारियों एवं कार्मिकों को लगाया गया है। उक्त नियंत्रण कक्ष के प्रभारी गणपत सोलंकी प्रबन्धक (यातायात) मोबाईल नम्बर 9549653283 रहेंगे। वृद्धिचन्द जैन केन्द्रीय बस स्टेण्ड बाडमेर पूछताछ खिड़की के दूरभाष नम्बर 02982-220199 मोबाईल नम्बर 7791894007, 9799436638, 8529847843 है।
-0-

रीट परीक्षा 2022 हेतु प्रशिक्षण 20 जुलाई को

बाड़मेर, 19 जुलाई। रीट परीक्षा को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करवाये जाने हेतु समस्त अधिकारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार 20 जुलाई को प्रातः 11 बजे एमबीसी महिला महाविद्यालय बाड़मेर के कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित किया जाएगा।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 दिनांक 23 एवं 24 जुलाई को दो पारियों में (प्रथम पारी प्रातः 10 से दोपहर 12.30 बजे एवं द्वितीय पारी दोपहर 3 से सांय 5.30 बजे तक) जिला मुख्यालय पर 31 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित करवाई जाएगी। उन्होने बताया कि रीट परीक्षा को सुचारू एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित करवाये जाने हेतु समस्त फ्लाईग स्क्वैड कम ओएमआर कोर्डिनेटर, एरिया एवं जोनल अधिकारी, पेपर कोर्डिनेटर, पर्यवेक्षक, केन्द्राधीक्षक समेत समस्त अधिकारियों का प्रशिक्षण 20 जुलाई को प्रातः 11 बजे एमबीसी महिला महाविद्यालय बाड़मेर के कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित किया जाएगा। उन्होने समस्त अधिकारियों को उक्त प्रशिक्षण में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि परीक्षा कार्य हेतु परिचय पत्र बनाने के लिए अपने पासपोर्ट साइज के दो फोटो साथ में लाने होंगे।
अधिकारियों/कर्मचारियों के अवकाश एवं मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबन्ध
जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा आदेश जारी कर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 को ध्यान में रखते हुए जिले में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश पर रहने/मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेशानुसार समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त किये बिना अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेगे। आदेश की अवहेलना किये जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावा परीक्षा भवन में प्रवेश रहेगा वर्जित
अतिरिक्त जिला कलक्टर (नोडल अधिकारी रीट 2022) उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि परीक्षा केन्द्र पर डयुटी पर परीक्षा से संबंधित व्यक्तियों के अलावा किसी भी व्यक्ति का परीक्षा भवन में प्रवेश वर्जित रहेगा। उन्होने बताया कि परीक्षा केन्द्र में मोबाईल, ब्लूटूथ, पेजर या अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक उपकरण ले जाना पूर्णतया निषेध होगा। परीक्षार्थी घड़ी, चैन, अंगूठी, कान के टॉप्स, लॉकेट पहनकर तथा पर्स, हैण्डबैग अथवा डायरी इत्यादि अपने साथ में नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षार्थी केवल प्रवेश पत्र, काला/नीला पैन, मान्य पहचान पत्र (आधार कार्ड) एवं इसकी स्वप्रमाणित छाया प्रति साथ में आवश्यक रूप से लेकर आएंगे।
-0-

सोमवार, 18 जुलाई 2022

सेड़वा में लाईसेन्स व रजिस्टेªशन के लिए मेगा शिविर 20 जुलाई को

 खाद्य पदार्थो के विक्रय हेतु

बाड़मेर, 18 जुलाई। खाद्य पदार्थो के विक्रय हेतु सेड़वा में लाइसेन्स व रजिस्टेªशन के लिए मेगा शिविर का आयोजन 20 जुलाई को प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक सेड़वा में किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बाबूलाल विश्नोई ने बताया कि जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत जिला कलक्टर के निर्देशानुसार चिकित्सा विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जाकर खाद्य पदार्थो के नमूने लिये जा रहे है। प्रत्येक खाद्य कारोबार कर्ता को कोई भी खाद्य पदार्थ जो मानव उपयोग में काम आता है, उसके विक्रय के लिए खाद्य अनुज्ञापत्र (लाइसेन्स/रजिस्टेªशन) बनवाना अनिवार्य किया गया है। इसके लिए चिकित्सा विभाग द्वारा समय-समय पर आम जन को सूचित भी किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इससे पूर्व जिला मुख्यालय बाड़मेर एवं बालोतरा तथा धोरीमना में मेगा कैम्प का आयोजन किया जाकर हाथो हाथ खाद्य अनुज्ञापत्र जारी किये गये थे।
उन्होने बताया कि इसी कडी में 20 जुलाई को सेड़वा में आयोजित होने वाले मेगा कैम्प में आमजन एवं खाद्य विक्रेता अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपना खाद्य अनुज्ञापत्र प्राप्त कर सकते है। उन्होने बताया कि अनुज्ञापत्र बनवाने के लिए मालिक का फोटो, परिचय पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, लाईट बिल, दुकान का फोटो, जीएसटी की प्रति आदि स्वयं द्वारा प्रमाण्ेिात कर साथ लाने होंगे। उन्होने बताया कि इसके बाद यदि कोई खाद्य कारोबारकर्ता के पास अनुज्ञापत्र (लाइसेन्स/रजिस्टेªशन) नहीं पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होने खाद्य कारोबारकर्ताओं से अपील की है कि वे मेगा शिविर में उपस्थित होकर अपने लाइसेन्स हाथो हाथ प्राप्त करे ताकि कानूनी कार्यवाही एवं भारी जुर्माने से बचा जा सकें।
-0-

जिला कलेक्टर ने किया ई मित्र का निरीक्षण

बाड़मेर, 18 जुलाई। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सोमवार को राजीव गांधी सेवा केंद्र का निरीक्षण किया एवं आधार पंजीकरण केंद्र के बारे में जानकारी ली।

    जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राजीव गांधी सेवा केंद्र पहुंचे तथा वहां मौजूद उपभोक्ताओं से बातचीत की। उन्होंने औचक निरीक्षण के दौरान ऑवर चार्ज, रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए।
  जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में ई मित्र केंद्रों पर रेट लिस्ट नही पाए जाने एवं अन्य अनियमितताओं पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने सभी जगहों पर रेट लिस्ट चस्पा करने तथा निर्धारित शुल्क ही प्राप्त करने की हिदायत दी हैं। उन्होने बताया कि इस प्रकार के निरीक्षण निरन्तर किए जाएंगे तथा अनियमितताएं पाए जाने पर उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।
-0-







एयर फील्ड एनवायरमेंट मैनेजमेंट समिति की बैठक 22 को

बाड़मेर, 18 जुलाई। एयर फील्ड एनवायरमेंट मैनेजमेंट समिति की बैठक कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु की अध्यक्षता में 22 जुलाई को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी।

संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक मे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-0-

तीर्थ यात्रा हेतु यात्रियों के चयन के लिये लॉटरी 25 को

 वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2022

बाड़मेर, 18 जुलाई। वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2022 के तहत तीर्थयात्रा हेतु यात्रियों के चयन के लिये जिला स्तर पर गठित प्रबन्ध समिति की बैठक 25 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2022-23 की पालना में वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना 2022 के अन्तर्गत ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्रों की तीर्थयात्रा हेतु यात्रियों के लॉटरी द्वारा चयन के लिये जिला स्तर पर गठित प्रबन्ध समिति की बैठक 25 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर उक्त लॉटरी प्रक्रिया में उपस्थित रहने को कहा गया है।
-0-

दुर्घटना के कारण मृत्यु अथवा शारीरिक क्षति होने पर मिलेगा पांच लाख रूपये तक का आर्थिक सम्बल

 मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना

बाड़मेर, 18 जुलाई। माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना की घोषणा की गई है, जिसके तहत बीमित परिवारों के किसी सदस्य की योजना के पॉलिसी शिड्यूल में अंकित दुर्घटनाओं मे से किसी दुर्घटना के कारण मृत्यु अथवा शारीरिक क्षति होने की स्थिति में पांच लाख रूपये तक का आर्थिक सम्बल बीमित परिवार को उपलब्ध कराया जाता है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि मुंख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत एक मई, 2022 अथवा इसके पश्चात् होने वाली दुर्घटनाओं को कवर किया जाएगा तथा दावा प्रपत्र ऑनलाइन भरे जाने का प्रावधान है, जो योजना की वैबसाइट http://mcdbysipf.rajasthan.gov.in पर अथवा ई मित्र के माध्यम से भरे जा सकते है।
-0-

15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 28 को

बाड़मेर, 18 जुलाई। प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम वर्ष 2022-23 की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 28 जुलाई को सांय 5 बजे कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि उक्त बैठक में विभागों द्वारा जून, 2022 तक लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों एवं नवीन प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
-0-

विशेष शिविरों की मॉनिटरिंग एवं समस्या समाधान हेतु मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ गठित

 प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021

बाड़मेर, 18 जुलाई। प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 के तहत आयोजित होने वाले विशेष शिविरों की मॉनिटरिंग एवं समस्या समाधान हेतु जिला कलक्टर कार्यालय में मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ का गठन किया गया है, जिसके हैल्प लाईन नम्बर 02982-220007 है। मॉनिटरिंग प्रकोष्ठ हेतु ऑवर ऑल इन्चार्ज अतिरिक्त जिला कलक्टर बाड़मेर रहेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि अभियान अवधि के दौरान उक्त प्रकोष्ठ में प्राप्त होने वाले परिवादों को निजी सहायक अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय द्वारा संकलित कर संबंधित निकायों को प्रेषित किया जाएगा एवं निकायों द्वारा की गई कार्यवाही से अवगत करायंेगे।
-0-

कार्यक्रमों के निर्धारण हेतु बैठक 19 जुलाई को

 स्वाधीनता दिवस समारोह 2022

बाड़मेर, 18 जुलाई। जिला मुख्यालय पर स्वाधीनता दिवस समारोह (15 अगस्त, 2022) के अवसर पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के निर्धारण हेतु जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में मंगलवार 19 जुलाई को सांय 4 बजे बैठक का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित होने वाली उक्त बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है ताकि राष्ट्रीय पर्व के लिये कार्यक्रमों का निर्धारण किया जा सके।
-0-

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने की निष्पादन समिति कीे बैठक में समीक्षा

स्कूलों में शिक्षा के साथ साथ बच्चों के स्वास्थ्य का रखें विशेष ध्यान

बाड़मेर, 18 जुलाई। शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई। बैठक में उन्होनें प्रवेशोत्सव के दौरान जिले में एक भी बच्चे को नामांकन वंचित नही रखना सुनिश्चित करने को कहा।
  इस अवसर पर जिला कलेक्टर बंधु ने कहा कि जिले के स्कूलों में बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयो में आने वाले सभी बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच हो एवं संदिग्ध बच्चों की आरबीएसके की टीम के द्वारा स्क्रीनिंग कराई जाए। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि वर्तमान में मानसूनी सीजन में बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाए एवं टीकाकरण से वंचित सभी बच्चों को कोरोना की दोनों डोज लगवाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इसके लिए संस्था प्रधान की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयो में आवश्यकतानुसार बच्चों को आयरन की गोलियां एवं फोलिक एसिड के वितरण के निर्देश दिए।
    इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान शिक्षा सत्र में नामांकन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दे एवं जिले में पढ़ने योग्य एक भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नामांकन के कार्य को गंभीरता से लिया जाएगा एवं जिले में बेहतर कार्य करने वाले को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इसमें लापरवाही बरतने पर जिम्मेदारी तय कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रवेश उत्सव के दौरान घर-घर सर्वे कार्य को गंभीरता से पूर्ण किया जाए तो एक भी योग्य बच्चा नामांकन से वंचित नहीं रह पाएगा।
  इससे पूर्व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत ने एजेण्डा बिन्दुओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सभी कार्यक्रम अधिकारी समेत शिक्षा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-







शनिवार, 16 जुलाई 2022

इलेक्शन मोड़ पर होगी रीट की परीक्षा

मुख्य सचिव ने की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा

बाड़मेर, 16 जुलाई। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने रीट परीक्षा 2022 पूर्ण गम्भीरता के साथ सुचारू एवं पारदर्शिता पूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिए है। उन्होने कहा कि परीक्षा व्यवस्थाओं से संबंधित चैक लिस्ट के अनुसार सम्पूर्ण तैयारी एवं व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण की जाए।

शनिवार को श्रीमती शर्मा ने प्रदेश के संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर्स के साथ वर्चुअली समीक्षा में कहा कि रीट परीक्षा से संबंधित सभी कार्य इलेक्शन मोड पर सम्पन्न कराये जाने है। इस दौरान प्रश्न पत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, कार्मिकों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण, परीक्षार्थियों के परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश एवं जांच, परीक्षार्थियों के आवागमन समेत परीक्षा से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार के साथ समीक्षा की जाकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।

इस दौरान उन्होने प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत आयोजित होने वाले शिविरों की नियमित एवं प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप सभी जिलों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को पट्टे जारी किए जाए। इस दौरान बजट घोषणाओं से संबंधित भूमि आवंटन के लम्बित प्रकरणों की जिलेवार समीक्षा की गई तथा लम्बित प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने भूमि आवंटन के बकाया प्रकरणों का पूर्ण विवरण के साथ विस्तृत ब्यौरा भेजने को कहा। बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में विस्तृत समीक्षा पश्चात् उन्होने सभी जिलों में माहौल तैयार करने को कहा। इस दौरान झण्डों की मॉग शीध्र तय कर भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान में सभी की जन भागीदारी दिखाई देनी चाहिए।

इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह समेत विभागीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहें।

-0-







शुक्रवार, 15 जुलाई 2022

अनियमितता पाये जाने पर एक हजार रूपये का जुर्माना

बाड़मेर, 15 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत शुक्रवार को बालोतरा क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया गया।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी महेश चन्द्र जांगिड़ ने बताया कि शुक्रवार को बालोतरा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान महावीर कोल्ड ड्रिक्स प्रतिष्ठान पर अनियमितता पाये जाने पर मौके पर ही विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए एक हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया।
-0-

रक्षा सचिव शनिवार को जिले की यात्रा पर आएंगे

बाड़मेर, 15 जुलाई। रक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के रक्षा सचिव डा. अजय कुमार शनिवार 16 जुलाई को बाड़मेर जिले की यात्रा पर आएंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रक्षा सचिव डा. अजय कुमार शनिवार 16 जुलाई को प्रातः 9 बजे उत्तरलाई पहुंचने के बाद हैलिकॉप्टर द्वारा 9.40 बजे किराडू पहुंचेगे। जहां से वे 9.45 बजे सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे खडीन पहुंचेंगे तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खडीन में एनसीसी कैडे्टस को सम्बोधित करने के बाद प्रातः 10.45 बजे किराडू हेलिपेड के लिये प्रस्थान करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर द्वारा किराडू से प्रस्थान कर 11.30 बजे उतरलाई पहुंचेगे, जहां से वे सूरतगढ़ के लिये प्रस्थान करेंगे।

-0-

आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की बैठक में बाढ़ बचाव के उपायों पर बल

बारिश की चेतावनी का व्यापक प्रचार प्रसार करने पर जोर

बाड़मेर, 15 जुलाई। दक्षिण-पश्चिम मानसून 2022 के मद्देनजर जिले में जलभराव, बाढ़ की संभावना होने पर जन धन की सुरक्षा की पूर्व तैयारियों के लिये शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान उन्होने बारिश की पूर्व चेतावनी का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने सभी विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग में उपलब्ध आवश्यक संसाधन एवं व्यवस्थाएं दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि समस्त विभाग अपने विभाग से संबंधित कार्यो की पूरी तैयारी कर ले। साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए बाढ़-बचाव से संबंधित सामग्री तथा अन्य सूचनाओं को अपडेट किया जाए। उन्होने कहा कि सभी विभागों के कन्ट्रोल रूम सक्रिय रहे। उन्होने नालों की पर्याप्त सफाई करवाने तथा पानी भराव क्षेत्रों में एन्टी लार्वा गतिविधियां संचालित करने के साथ ही बड़े कस्बों में फोगिंग मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने जिले में नदी नालों में पानी के आवक की सूचना देने तथा बहाव क्षेत्र में रपट पर संकेतक लगाने को कहा। जिला कलेक्टर ने पानी का बहाव खतरे के निशान से ऊपर होने पर व्यापक स्तर पर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होने चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग को मौसमी बीमारियों के बारे में आमजन को जागरूक करने तथा पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, शिक्षा विभाग को जर्जर सरकारी स्कूल भवनों तथा जीर्ण-क्षीर्ण भवनों का चिन्हीकरण करने, डिस्कॉम को ढीले तारों को कसने, ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने, रसद विभाग को केरोसीन, डीजल, पेट्रोल एवं गैस तथा रसद सामग्री की निर्धारित मात्रा आरक्षित रखने, जलदाय विभाग को पेयजल की पुख्ता व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग को आपदा प्रबन्धन के लिए मिट्टी के कट्टों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने के निर्देश दिए ताकि आपातकालीन स्थिति में उनका उपयोग किया जा सकें।

बैठक में जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

-0-







गुरुवार, 14 जुलाई 2022

संभागीय आयुक्त ने बालोतरा में तो जिला कलक्टर ने रामसर में किया निरीक्षण

 उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

बाड़मेर, 14 जुलाई। राज्य सरकार की आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर निस्तारण की नीति के तहत महीने के दूसरे गुरुवार को जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई।
    इस दौरान संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव के.सी. मीणा ने बालोतरा उपखंड मुख्यालय पर जनसुनवाई का निरीक्षण किया। वहीं जिला कलेक्टर लोक बंधु ने रामसर में जनसुनवाई का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।
  इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार ने नवीन दिशा निर्देश के साथ नई त्रिस्तरीय जनसुनवाई लागू की है। इसमें गांव की समस्या का गांव में ही समाधान की सोच के साथ महीने के प्रत्येक प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन होता हैं। वही द्वितीय गुरुवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने मिशन सुरक्षा चक्र के बारे में बताया। उन्होंने विशेष रूप से पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, चिकित्सा, श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याओं का समाधान मौके पर कर लोगों को हर हाल में राहत देनी है। उन्होंने ग्रामीणों से भी जागरूक रह कर योजना ओ का लाभ उठाने का आह्वान किया।
    जिला कलेक्टर ने जनसुनवाई के दौरान आने वाली हर समस्या का मौके पर ही समाधान करने को कहा। रामसर में ग्रामीणों ने क्षेत्र में पीने के पानी की समस्या बताई, इस पर जिला कलेक्टर ने पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिया। वहीं बिजली की कटौती, पीएम आवास योजना के भुगतान की भी ग्रामीणों ने मांग की। रामसर में जनसुनवाई के दौरान विभिन्न समस्याओं के परिवाद पेश किए गए। उपखंड अधिकारी भागीरथ राम चौधरी ने जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं एवं कार्यवाही रिपोर्ट की जानकारी दी।
  इसी तरह बालोतरा में सम्भागीय आयुक्त मीणा ने जनसुनवाई में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना काल के बाद जनसुनवाई का कार्यक्रम पुनः चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जनसुनवाई की मंशा यह है कि विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन एक मंच के नीेचे बैठकर जनसमस्याओं को प्राप्त करे एवं उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर करके लोगों को राहत दे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसुनवाई के दौरान विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दे ताकि ग्रामीणजन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक ग्रामीण की समस्या से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए एवं सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर निर्देश दिए कि वे उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर ही करावे। इस दौरान उपखंड अधिकारी नरेश सोनी ने विस्तृत जानकारी दी।
उपखण्ड अधिकारी धोरीमना ने बताया कि गुरूवार को राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र धोरीमना में उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि शिविर में कुल विभिन्न समस्याओं से जुड़ी 22 परिवेदनाएं प्राप्त हुई जिनमें से 6 परिवेदनाओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष परिवादों को संबंधित विभागों को प्रेषित कर सात दिवस में पालना रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए। उन्होने बताया कि अधिकतर परिवेदनाएं पेयजल, पंचायतीराज, विद्युत, राजस्व विभाग से जुड़ी रही। इस दौरान धोरीमना प्रधान श्रीमती इन्दुबाला विश्नोई सहित जनप्रतिनिधि एवं उपखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-







वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी 17 तक जिले की यात्रा पर रहेंगे

बाड़मेर, 14 जुलाई। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी शुक्रवार से तीन दिवसीय जिले की यात्रा पर रहेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री चौधरी 15 से 17 जुलाई तक गुडामालानी विधान सभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद रविवार 17 जुलाई को सांय 5 बजे बाड़मेर से जोधपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।
-0-

इलेक्ट्रोनिक कांटा सत्यापित नहीं पाये जाने पर दो हजार रूपये का जुर्माना

बाड़मेर, 14 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के तहत गुरूवार को विभिन्न प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण किया गया।

विधिक माप विज्ञान अधिकारी महेश चन्द्र जांगिड़ ने बताया कि गुरूवार को बाड़मेर में निरीक्षण के दौरान मालानी प्रोविजन पर इलेक्ट्रोनिक कांटा सत्यापित नहीं पाये जाने पर मौके पर ही विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए दो हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया।

-0-

चयनित अभ्यर्थियों को 15 जुलाई तक कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश

 पटवार सीधी भर्ती प्रतियोगी परीक्षा 2021

बाड़मेर, 14 जुलाई। राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर द्वारा सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा 2021 में अन्तिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को 15 जुलाई तक कागजात प्रस्तुत एवं सत्यापन कराने के निर्देश दिये गये है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने बताया कि राजस्व मण्डल राजस्थान अजमेर द्वारा सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा 2021 में अन्तिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति हेतु जिला बाड़मेर आवंटित किये जाने के फलस्वरूप इस जिले में पटवारियों के उपलब्ध रिक्त पदों के विरूद्ध 190 पदों पर नियुक्ति प्रदान की गई है। उन्होने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों द्वारा शुक्रवार 15 जुलाई तक अपने कागजात प्रस्तुत करना एवं सत्यापन करवाया जाना है तथा अस्थाई पटवार प्रशिक्षण विद्यालय सामुदायिक सभा भवन महावीर नगर बाडमेर में इन्हें 18 जुलाई, 2022 को नियुक्ति दी जानी है। उन्होने बताया कि गुरूवार 14 जुलाई सांय तक 135 पटवार प्रशिक्षणार्थियों ने अपने कागजात प्रस्तुत एवं सत्यापित करवाने हेतु जिला कार्यालय में उपस्थिति दी है। उन्होने विस्तृत आदेश जिले की वेबसाइट https://barmer.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
-0-

बुधवार, 13 जुलाई 2022

जिला कलक्टर रामसर एवं गडरारोड़ में सुनेगे ग्रामीणों की परिवेदनाएं

 उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को

बाड़मेर, 13 जुलाई। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए की गई त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत जुलाई माह के दूसरे गुरुवार, 14 जुलाई को उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का कार्यक्रम उपखण्ड स्तरों पर रखा गया है। जिला कलक्टर लोक बंधु गुरुवार को प्रातः 11 बजे रामसर उपखण्ड स्तरीय एवं दोपहर 1 बजे पंचायत समिति गडरारोड़ में वीसी कक्ष में जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनेगे।
सहायक निदेशक लोक सेवाएं जसवंत गौड़ ने बताया कि उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मुख्य सचिव भी वीसी के माध्यम से जुड़ेगी। उन्होंने बताया कि सभी उपखण्ड मुख्यालय पर गुरुवार को प्रातः 11 बजे जनसुनवाई रखी गई है। इस जनसुनवाई में उपखण्ड स्तर के अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेगे। उन्होंने आमजन को उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में उपस्थित होने का आह्वान किया एवं कहा कि वे इसमें अपनी परिवेदनाओं को रखे ताकि अधिकारियों द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जाकर समस्या का समाधान किया जा सके।
-0-

‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम’ में जोधपुर संभाग में 10 लाख घरों पर फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज

11 से 17 अगस्त तक आयोजित होगा व्यापक कार्यक्रम

बाड़मेर, 13 जुलाई। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जोधपुर संभाग में 10 लाख घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएगा।
संभागीय आयुक्त के सी मीणा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 10 लाख घरो पर राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जोधपुर जिले में 4  लाख, पाली में 2 लाख, बाड़मेर एवं जालोर जिले में 1.5-1.5 लाख तथा सिरोही एवं जैसलमेर जिलों में 1-1 लाख घरों पर तिरंगा झंडा लगवाने का लक्ष्य लिया गया है। बुधवार साय बाड़मेर कलेक्ट्रेट से इस सम्बंध में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में संभागीय आयुक्त ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत आमजन को जोड़ने की दिशा में प्रयास होंगे। जिससे आमजन में राष्ट्रभक्ति की भावना और सुदृढ़ की जा सके और उनकी सक्रिय भागीदारी भी सुनिश्चित की जा सके।
  मीणा ने कहा कि विशेष तौर पर युवा पीढ़ी का राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ जुड़ाव स्थापित करने के उदेश्य के यह तिरंगा लगवाया जाएगा। इसके लिए नेहरू युवा केन्द्र सहित अन्य प्रबुद्धजनों विभिन्न राजकीय विभागों, एएनएम, आंगनबाड़ी, आशा का भी सहयोग लेते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से इन गतिविधियों को व्यापक प्रचार प्रसार किया जाएगा।
    इस अभियान की सफलता के लिए सभागीय आयुक्त ने कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार कर आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    इस दौरान संभागीय आयुक्त ने 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले प्रशासन शहरों के संग अभियान  की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अभियान के दौरान लोगों को अधिकतम पट्टो का वितरण करने को कहा।
वीडियो कॉन्फ्रेंस में बाड़मेर से सम्भागीय आयुक्त मीणा के अलावा जिला कलेक्टर लोक बंधु मौजूद रहे। वहीं जोधपुर कलेक्टर हिमांशु गुप्ता, पाली कलेक्टर नमित मेहता, सिरोही कलेक्टर डॉ भंवर लाल एवं जैसलमेर कलेक्टर टीना डाबी वीडियो कॉन्फ्रेंस से जुड़े।
-0-






उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई 14 जुलाई को

बाड़मेर, 13 जुलाई। जुलाई माह के दूसरे गुरूवार 14 जुलाई को जिले में सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई आयोजित की जाएगी।

आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु मुख्य सचिव राजस्थान जयपुर द्वारा जारी त्रिस्तरीय जनसुनवाई के निर्देशों के मद्देनजर माह के द्वितीय गुरूवार 14 जुलाई को सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। आमजन अपनी परिवेदनाएं संबंधित पंचायत समिति के भारत निर्माण राजीव सेवा केन्द्र पर उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई में प्रस्तुत कर त्वरित निस्तारण करवा सकेंगे। उक्त जन सुनवाई में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण अधिकाधिक संख्या में आमन्त्रित है।
-0-
 

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022, नियंत्रण कक्ष स्थापित, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी नियुक्त

बाड़मेर, 13 जुलाई। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राज. अजमेर द्वारा राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा 2022 दिनांक 23 एवं 24 जुलाई को दो सत्रों में प्रातः 10 से 12.30 बजे तक तथा दोपहर 3 से सांय 5.30 बजे तक जिले में चयनित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित करवाई जाएगी।

जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा आदेश जारी कर परीक्षार्थियों को उक्त परीक्षा संबंधी विविध जानकारी उपलब्ध कराने एवं सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु राउण्ड दी क्लॉक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की डयुटी लगाई गई है। उक्त नियन्त्रण कक्ष भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र (कलक्ट्रेट परिसर बाड़मेर) में 21 जुलाई से 24 जुलाई तक परीक्षा समाप्त होने के पश्चात् समस्त परीक्षा सामग्री संग्रहण केन्द्र मंे जमा होने एवं उक्त सामग्री जिले से अजमेर कार्यालय के लिये रवाना होनेे तक कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नम्बर 02982-222226 रहेंगे। उक्त नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी अतिरिक्त जिला कलक्टर बाड़मेर (नोडल अधिकारी) के निर्देशन में कार्य करेंगे।
जिला कलक्टर ने बताया कि भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में पूर्व में नियमित रूप से नियन्त्रण कक्ष संचालित हो रहा है, उसमें कार्यरत कार्मिकों को निर्देश दिए गए है कि वे रीट परीक्षा से संबंधित कार्य में नियुक्त अघिकारियों एवं कर्मचारियों का आवश्यक सहयोग करेंगे। रीट परीक्षा कार्य हेतु नियन्त्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली सूचनाओं के आदान प्रदान हेतु एक पंजिका का संधारण किया जाएगा जिसमें नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाले सन्देश/शिकायत एवं उस पर की गई कार्यवाही का इन्द्राज किया जाएगा। परीक्षा समाप्ति पश्चात् उक्त पंजिका जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा बाडमेर के कार्यालय में जमा करवाई जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा बाड़मेर रीट परीक्षा से संबंधित जारी विभिन्न आदेशों/निर्देशों, परीक्षा केन्द्रों की सूची, उनकी सही लोकेशन आदि की सूचनाएं नियंत्रण कक्ष प्रभारी को 22 जुलाई को प्रातः ही उपलब्ध करायेंगे।
-0-

एक मुश्त ऋण समाधान योजना 31 मार्च, 2023 तक रहेगी प्रभावशील

बाड़मेर, 13 जुलाई। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड जयपुर की ओर से ऋणियों के लिए एक मुश्त ऋण समाधान योजना 2022-23 लागू की गई है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापुरी ने बताया कि इस योजना के तहत 31 मार्च 2022 तक वितरित ऋणों के लाभार्थी दण्डनीय ब्याज की छूट के लिए पात्र होंगे तथा यह योजना 31 मार्च 2023 तक प्रभावशील रहेगी। उन्होने बताया कि योजना अन्तर्गत पात्र ऋणीयों को अधिशेष राशि (मूल व ब्याज) जमा कराने पर दण्डनीय ब्याज की शत प्रतिशत छुट देय होगी।
-0-

प्रभारी सचिव ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

बजट घोषणाओं के कार्य सर्वोपरि प्राथमिकता से पूर्ण करे- मीणा

बाड़मेर, 13 जुलाई। जिले में बजट घोषणाओं के कार्य सर्वोपरि प्राथमिकता से पूर्ण कराए जाए। साथ ही राज्य सरकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाए। यह निर्देश जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त जोधपुर कैलाश चन्द मीणा ने बुधवार को जिले में संचालित योजनाओं की प्रगति समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए।
कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा के दौरान प्रभारी सचिव मीणा ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए इनके बेहतर परिणाम हासिल करे। उन्होने प्रत्येक योजना की विस्तार के साथ समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने मनरेगा के तहत विभिन्न विभागों के काम बढाने तथा 100 दिवस रोजगार सृजन दिवस बढाने के निर्देश दिए। उन्होने जलदाय विभाग के कार्यो की समीक्षा के दौरान परियोजनाओं के कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए अधिकाधिक सैम्पल लेने तथा मिलावटी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करने को कहा।
प्रभारी सचिव मीणा ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, निरोगी राजस्थान, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा कहा कि विधवा पेंशन के साथ पालनहार योजना के लाभ भी मिले। उन्होने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को निःशुल्क दवाईयों एवं निःशुल्क जांचों की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने निजी अस्पतालों के क्लेम निरस्त होने के कारणों की विस्तृत जॉच करने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जांच योजना की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भौतिक सत्यापन की प्रगति, सिलिकोसिक के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति आदि की जानकारी दी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, उप वन सरंक्षक संजय प्रकाश भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू, नगर विकास न्यास सचिव शैलेष सुराणा समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-







मंगलवार, 12 जुलाई 2022

शून्य परिवाद वाली ग्राम पंचायतों में पुनः जन सुनवाई 13 जुलाई को

बाड़मेर, 12 जुलाई। जिले में शून्य परिवाद वाली 209 ग्राम पंचायतों में पुनः जन सुनवाई का आयोजन 13 जुलाई को किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदसिंह रतनू ने जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों एवं विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उनके अधीन कुल 209 ग्राम पंचायतों में शून्य परिवाद प्राप्त हुए है, उनमें पर्याप्त प्रचार प्रसार करते हुए 13 जुलाई को पुनः जनसुनवाई का आयोजन आवश्यक रूप से कराना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि उक्त जन सुनवाईयों की मॉनिटरिंग वे स्वयं, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी अथवा ब्लॉक लेवल के अधिकारी से करावें। उन्होने उक्त जनसुवाईयों में प्राप्त परिवादों की सूचना 13 जुलाई को ही सम्पर्क पोर्टल पर अपलोड करवाते हुए पालना से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (नोडल अधिकारी) जिला परिषद बाडमेर को तथा ई मेल आई डी  publicservicesbarmer1@gmail.com पर भिजवाने के निर्देश दिए है।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...