मंगलवार, 16 नवंबर 2021

जिला कलक्टर ने किया फील्ड हॉस्पीटल का निरीक्षण

 डेंगू के उपचार के पुख्ता प्रबन्ध करने के निर्देश

बाड़मेर, 16 नवम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को सीनियर सैकण्डरी विद्यालय स्टेशन रोड़ बाड़मेर परिसर में संचालित फील्ड हॉस्पीटल का निरीक्षण कर डेंगू के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर चिकित्सा अधिकारियों को उपचार के पुख्ता प्रबन्ध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने फील्ड हॉस्पीटल के सभी वार्डो का राउण्ड लेकर वहां चिकित्सा व्यवस्था, दवाईयों की उपलब्धता का निरीक्षण किया तथा वार्ड में भर्ती मरीजो से उनके ईलाज की जानकारी ली।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने कहा कि मरीजों को चिकित्सालय में किसी प्रकार की दिक्कत न हो यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने डेंगू के मरीजों के नियमित जांच एवं उपचार के साथ सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होने आवश्यकतानुसार दवाईयों की उपलब्धता एवं विभिन्न व्यवस्था चाक चौबन्द रखने को कहा।
जिला कलक्टर बंधु ने वार्ड में भर्ती केवलचन्द समेत कई मरीजों से रूबरू होकर उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में जानकारी ली। साथ ही मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों एवं व्यवस्थाओं के बारे मे पूछा। उन्होने डयूटी पर तैनात चिकित्सकों से डेंगू मरीजों के उपचार के लिए किये जा रहे प्रबन्धों की समीक्षा की तथा आवश्यकता के हिसाब से ट्रीटमेन्ट प्रोटोकॉल की पालना की हिदायत दी। उन्होने हर वार्ड में पर्याप्त मात्रा में दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर.के. आसेरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. मंसूरिया उपस्थित रहें।
-0-







मुख्यमंत्री ने बालोतरा में नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय का किया वर्चुअली लोकार्पण

 बाड़मेर, 16 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को बालोतरा के जेरला गांव में 82.17 लाख की लागत से नवनिर्मित जिला परिवहन कार्यालय बालोतरा का वर्चुअली लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने रिमोट से बटन दबाकर नवनिर्मित भवन के लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी, जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास तथा अधीक्षण अभियन्ता कपिल वर्मा भी मौजूद रहें। वहीं बालोतरा उपखण्ड मुख्यालय पर विधायक मदन प्रजापत समेत जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
प्रदेश सरकार द्वारा बालोतरा में जिला परिवहन कार्यालय स्वीकृत किये जाने के पश्चात् 10 फरवरी, 2013 से बालोतरा के भगतसिह सभा स्थल भवन स्थित नगर परिषद के भवन में इसका संचालन प्रारम्भ किया गया, तब से यह कार्यालय यहीं संचालित हो रहा था। प्रदेश सरकार ने कार्यालय स्वीकृत करने के साथ इसके भवन निर्माण को लेकर गांव जेरला में 10 बीघा भूमि आवंटित की थी। साथ ही नवीन भवन के भवन निर्माण के लिए 82.17 लाख रूपये का बजट स्वीकृत किये जाने पर सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा भवन का निर्माण किया गया।
नवीन भवन के भू तल में स्वागत कक्ष, लेखा शाखा, चालान शाखा, परमिट शाखा, प्रतिक्षा कक्ष, लाइसेंस शाखा, जिला परिवहन अधिकारी, निरीक्षक कक्ष एवं स्टोर बने हुए है। साथ ही ड्राईविंग ट्रैक, फाइबर शेड एवं अन्य सुविधाएं है।
-0-






सोमवार, 15 नवंबर 2021

जिला स्तरीय टास्क फोर्स में लिंगानुपात बढ़ाने पर चर्चा

 बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान

बाड़मेर, 15 नवम्बर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर जिला कलक्टर ने महिला शिक्षा को बढावा देने तथा लिंगानुपात में वृद्धि के लिए विभिन्न प्रोत्साहन कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। जिला कलक्टर ने जिले के सभी पंचायत मुख्यालयों पर स्थित राजीव गांधी सेवा केन्द्रों में गुड्डा-गुड्डी बोर्ड को सार्थक बताते हुए, नवगठित पंचायतो में भी ऐसे बोर्ड लगाने को कहा, जिसमें उस संबंधित ग्राम पंचायत के लिंगानुपात के आंकडे प्रदर्शित हों।
  जिला कलक्टर लोकबंधु ने समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स की बैठकों का नियमित आयोजन करने के निर्देश दिए। साथ ही वर्तमान चल रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान में बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम एव लिंगानुपात बढ़ाने का व्यापक प्रचार प्रसार करने को कहा। उन्होनें बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओ योजना के अन्तर्गत विभिन्न कार्यकर्मों के आयोजन एवं महिला अधिकारिता के अन्तर्गत संचालित योजनाओं को आम जन तक पहुचाने के लिए धरातल पर व्यवहारिक कार्यक्रम करने को कहा। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत नवाचार एवं आउटरिच गतिविधियों के आयोजन के लिए विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा उत्पीड़ित महिलाओं के आश्रय, चिकित्सा तथा विधिक सहायता के लिए जिला स्तर पर संचालित वन स्टॉप सेन्टर के कार्यो की समीक्षा की गई।
  जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अंतर्गत राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना आई एम शक्ति उड़ान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा ब्लॉक स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कारगर उपाय करने को कहा
    इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कहा कि कन्या भ्रूण जांच की रोकथाम को मुखबिर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करवाया जाए। साथ ही विद्यालय में गुड टच एवं बैड टच के बारे में भी बच्चों को जागरूक किया जाए।
      इससे पूर्व महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की इस वित्तीय वर्ष की प्रगति की जानकारी दी एवं आगामी रणनीति के बारे में अवगत कराया।
-0-




अभियांत्रिकी महाविद्यालय द्वारा बाल दिवस पर प्रतियोगिताओं का आयोजन

बाड़मेर, 15 नवम्बर। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में रविवार को पण्डित जवाहरलाल नेहरू जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत पं0 जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गयी। अभियांत्रिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियांें एवं फैकल्टी द्वारा महाविद्यालय के पास स्थित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, जालीपा में भी बाल दिवस का कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा बालिका विद्यालय की बालिकाओं के साथ चित्रकला, कविता तथा विभिन्न प्रकार की खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं फैकल्टी के द्वारा उक्त कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन में काम आने वाली लेखन एवं पाठन सामग्री भेट कर हौसला अफजाई की। अभियांत्रिकी महाविद्यालय की फैकल्टी द्वारा उक्त विद्यालय के विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा के बारे में जानकारी देते हुए जीवन में इंजीनियरिंग के उपयोग के बारे में बताया तथा विद्यार्थियों को विद्यार्थी जीवन में ही नवाचार करने के लिए प्रोत्साहित किया।
राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, जालीपा के प्रधानाध्यापिका मधु चौधरी ने अभियांत्रिकी महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं फैकल्टी को स्मृति चिन्ह देकर बहुमान किया तथा कहा कि भविष्य में इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करना चाहिए ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।
अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. बिश्नोई ने बताया कि महाविद्यालय के विद्यार्थियों एवं फैकल्टी की अनुठी पहल है, जिससे महाविद्यालय के आस-पास के विद्यालयों  एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों में हुनर विकसित हो सके।
इस मौके पर अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अतिथि प्रवक्ता प्रकाश मौखा, बालकिशन, दिलीप सोनी, भंवर स्वामी, जितेन्द्र कुमार, खुशबु जोशी, प्रशांता कुमार रोय उपस्थित रहे।
-0-





प्रशासन गांवों के संग आया तो इन्द्राई में स्कूल भी हुई रोशन

बाड़मेर, 15 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान सोमवार को इन्द्रोई ग्राम पंचायत में शिविर का आयोजन हुआ। शिविर के दौरान शिव विधायक अमीन खान द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुथारों की बस्ती इन्द्रोई का तत्काल विद्युत कनेक्शन करवाया गया।

शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी रामसर मीनू वर्मा ने बताया कि इन्द्रोई ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान राप्रावि सुथारों की बस्ती प्रधानाध्यापक ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर निवेदन किया कि राप्रावि सुथारों की बस्ती इन्द्रोई की स्थापना सन् 1984 में हुई थी, जिसके विद्युत कनेक्शन हेतु जुलाई 2019 में डिमाण्ड राशि भरने के बावजूद आदिनांक तक विद्युत कनेक्शन नहीं किया गया है, जिस पर शिविर प्रभारी द्वारा विद्युत विभाग के अधिकारियों को उक्त विद्यालय का विद्युत कनेक्शन करने हेतु निर्देश दिए तथा विद्युत विभाग द्वारा शिविर स्थल पर ही विद्युत मीटर जारी कर विद्यालय का तत्काल विद्युत कनेक्शन किया गया। शिविर प्रभारी ने बताया कि शिविर के दौरान आबादी भूमि में रहवासी 52 व्यक्तियों को पट्टे वितरण किये गये तथा आपसी सहमति से 47 बंटवाडे किए जाकर 99 लोगों को लाभान्वित किया गया।
-0-

दिव्यांग सुबटी को भी सुहाया प्रशासन गांवों के संग

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 15 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान असहाय एवं आमजन के लिए वरदान साबित हो रहा है। विभिन्न विभागों से संबंधित लोगों के वर्षो से लम्बित कार्यो का शिविरों के दौरान एक ही जगह पर हाथो हाथ निस्तारण किया जा रहा है। इसी कड़ी में बालोतरा पंचायत समिति की असाड़ा ग्राम पंचायत में रविवार को आयोजित शिविर के दौरान पचपदरा विधायक मदन प्रजापत के हाथों सुबटी देवी को आबादी भूमि का पट्टा सुपुर्द किया गया।
शिविर प्रभारी एवं नगर विकास न्यास सचिव शैलेष सुराणा ने बताया कि ग्राम पंचायत असाड़ा में आयोजित शिविर में सुबटी देवी ने उपस्थित होकर आवेदन पेश किया कि वह ग्राम पंचायत असाडा की आबादी में अस्थायी रूप से कच्चे आवास में निवास कर रही है, उसे आबादी भूमि में पट्टा जारी करने की कृपा करें। आवेदन पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सुबटी देवी को शिविर में हाथो हाथ पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, प्रधान भगवतसिंह, यूआईटी सचिव शैलेष सुराणा, विकास अधिकारी शिवदयाल शर्मा एवं सरपंच लाल कंवर ने शिविर में पट्टा जारी किया। सुबटी देवी को आबादी भूमि में पट्टा मिलने पर उसने खुशी जाहिर की तथा कहा कि भगवान तो मुझे संतान देकर सहारा न दे पाया किन्तु राज्य सरकार विशेष कर पंचायतीराज विभाग आज मेरे लिए सहारा बना जिससे बची उम्र में मुझे भी मेरे परिवार संग छत का सुख मिलेगा।
-0-




अतिरिक्त जिला कलक्टर ने किया तिलवाड़ा शिविर का निरीक्षण

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 15 नवम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने सोमवार को पचपदरा तहसील के तिलवाड़ा ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का निरीक्षण कर शिविर के दौरान निष्पादित कार्यो का जायजा लिया।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर विश्नोई ने शिविर में सभी विभागों के काउण्टरों का निरीक्षण कर निष्पादित किए जा रहे कार्यो की समीक्षा के पश्चात् कहा कि शिविरों में विभागीय योजनाओं की अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दी जाकर पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ पहुंचाएं। उन्होने अधिकारियों को शिविरों का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि प्रत्येक विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यो कीे जानकारी आमजन को मिल सकें। साथ ही उन्होने प्री कैम्प के दौरान प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाकर कार्यो को निष्पादित करने को कहा।
-0-




विधायक जैन ने आदर्श ढूंढा तो अमीन खान ने इन्द्रोई शिविर का किया निरीक्षण

 प्रशासन गांवों के संग अभियान बन रहा लाभदायी

पट्टों समेत विभिन्न स्वीकृतियों का लाभार्थियों को वितरण
बाड़मेर, 15 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
सोमवार को बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की आदर्श ढूंढा ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के शिविर का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान विधायक जैन ने विभिन्न विभागों से जुड़े अधिकारियों को सक्रिय रहकर अधिकाधिक लोगों को राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होने लोगों को विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्र लोगों को योजना से जोड़ने के लिए प्रक्रिया शिविर में ही पूर्ण कर लाभान्वित करने को कहा। वहीं शिव विधायक अमीन खां ने इन्द्रोई शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होेने आबादी भूमि के पट्टों समेत विभिन्न योजनाओं की स्वीकृतियों का लाभार्थियों को वितरण किया।
अनीता के तीन बच्चों को किया पालनहार से लाभान्वित
आदर्श ढूंढा ग्राम पंचायत में सोमवार को आयोजित शिविर के दौरान अनीता पत्नी जीवनराम निवासी आदर्श ढूंढा ने बताया कि उसके पति जीवनराम का 2 वर्ष पूर्व निधन हुआ है, उसे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलावें। इस पर शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान ने अनीता को विधवा पेंशन का आवेदन करवाकर पालनहार का भी लाभ देने के निर्देश दिए। शिविर के दौरान आवेदन पर आवश्यक कार्यवाही एवं सत्यापन पश्चात् विकास अधिकारी बाडमेर ग्रामीण सुखराम विश्नोई द्वारा पीपीओ जारी किया गया। साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्मिकों द्वारा अनीता को ई मित्र पर पालनहार का नया आवेदन करवाकर हाथो हाथ पालनहार स्वीकृत किया जाकर उसके तीन बच्चों को पालनहार का लाभ दिया गया। अनीता को शिविर के दौरान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन के हाथों विधवा पेंशन एवं पालनहार स्वीकृतियों का मौके पर वितरण कर लाभान्वित करवाया गया।
-0-








मंगलवार को 13 एवं बुधवार को 12 स्थानों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 15 नवम्बर। प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान के तहत आमजन के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रकरणों का त्वरित गति से निस्तारण कर राहत पहुचाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत मंगलवार 16 नवम्बर को 13 तथा बुधवार 17 नवम्बर को 12 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 16 से 17 नवम्बर तक वार्ड संख्या 36, 42, 43 एवं 44 के लिए शिविर का आयोजन लखारा समाज नोहरा इन्दिरा कॉलानी में किया जाएगा।
मंगलवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मंगलवार 16 नवम्बर को बाड़मेर पंचायत समिति में मूढों का तला, पाटोदी में जवाहरपुरा, कल्याणपुर में जास्ती, बायतु में निम्बाणियों की ढाणी, धोरीमना में कोजा, गुडामालानी में पालीयाली, रामसर में बसरा, सेड़वा में बामड़ला, शिव में स्वामी का गांव, सिणधरी में सारणों का तला, समदड़ी में रातड़ी तथा चौहटन में कोनरा विलायतशाह एवं पंवारिया तला ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
बुधवार के शिविर
उन्होने बताया कि बुधवार 17 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में रामसर का कुआ, पाटोदी में भगवानपुरा, कल्याणपुर में कांकराला, गिडा में सवाउ मूलराज, गुडामालानी में डेडावास जागीर, रामसर में खारिया राठौड़ान, फागलिया में पनोरिया, शिव में मुगेरिया, पायला कला में सड़ा धनजी, सिवाना में मांगी तथा चौहटन में गुमाने को तला एवं मुकने का तला ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 16 से 17 नवम्बर तक नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 36, 42, 43 एवं 44 के लिए शिविर का आयोजन लखारा समाज नोहरा इन्दिरा कॉलानी में किया जाएगा।
-0-

आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक 17 को

बाड़मेर, 15 नवम्बर। जिले में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा एवं सफाई व्यवस्था तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में बुधवार 17 नवम्बर को प्रातः 9.30 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

सभी संबंधित अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट 16 नवम्बर को प्रातः 10 बजे तक आवश्यक रूप से ई मेल  dm-bar-rj@nic.in  तथा devsecbmr@gmail.com  पर soft/hard copy (devlys 010) में भिजवाने तथा निर्धारित दिनांक एवं समय पर आवश्यक सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। संबंधित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिये पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त कर अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।
-0-



रविवार, 14 नवंबर 2021

योजना के क्रियान्वयन हेतु टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को

 बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं

बाड़मेर, 14 नवम्बर। बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना के क्रियान्वयन एवं सूत्रण हेतु जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार 15 नवम्बर को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

प्रशासन गांवों के संग में सोमवार को नो पंचायतो में शिविर लगेंगे

बाड़मेर, 14 नवम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सोमवार को जिले में 9 पंचायतो में शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि सोमवार 15 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण ग्राम पंचायत में आदर्श ढूंढा, बालोतरा में तिलवाड़ा, कल्याणपुर में गोदावास, गिड़ा में शहर, गुडामालानी में गांधव कला, रामसर में इन्द्रोई, फागलिया में गौड़ा, शिविर में राजबेरा, सिणधरी में भाटा, सिवाना में काठारी, चौहटन में धारासर एवं लीलसर में शिविर आयोजित किऐ जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 15 से 17 नवम्बर तक नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 36, 42, 43 एवं 44 के लिए लखारा समाज नोहरा इन्द्रा कॉलोनी में शिविर का आयोजन होगा।
-0-

पर्यवेक्षण अधिकारियों ने किया मतदान केन्द्रों का अवलोकन

 मतदाता विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2022

बाड़मेर, 14  नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में जिले में चल रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2022 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी(कलक्टर) लोक बंधु द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षण अधिकारियों ने रविवार, 14 नवम्बर को मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविरो का निरीक्षण कर मतदाता सूचियों से सम्बन्धित प्राप्त दावे एवं आपत्तियों के कार्य का अवलोकन किया।
    जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने स्वंय बाड़मेर विधानसभा में एम बी सी महिला महाविद्यालय तथा माल गोदाम रोड़ बालिका विद्यालय के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इसी तरह उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान ने बूथ संख्या 14 व 15, बायतु में उपखण्ड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया ने बूथ न 203, गुड़ामालानी में उपखंड अधिकारी प्रमोद कुमार चौधरी ने बूथ न एक, सिणधरी उपखण्ड अधिकारी विरमा राम चौधरी ने बूथ न 282 व 283, रामसर उपखंड अधिकारी मीनू वर्मा ने बूथ न 17, 19 तथा 20 एवं सिवाना में उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने बूथ नम्बर 153 का निरीक्षण किया।
   इस दौरान पर्यवेक्षण अधिकारियो ने लोगों द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे दावे एवं आपत्तियों के प्रार्थना पत्र भी देखे। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीणों को बतावे की 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले लोगों के नाम मतदाता सूची के दर्ज करावें एवं युवाओं को वोटर हेल्पलाईन एप डाउनलोड कर मतदाता सूची में अपना नाम पंजीकृत करावें
-0-






शनिवार, 13 नवंबर 2021

प्रशासन गांवों के संग अभियान ला रहा हर चेहरे पर मुस्कान

 जिला कलेक्टर पहुंचे आखिरी गांव, अंतिम आदमी तक लाभ पहुंचे

विधायक जैन ने मोतियानीयो की ढाणी शिविर का किया निरीक्षण
बाड़मेर, 13 नवम्बर। सरहद पर मौजूद जिले के आखिरी गांव सुंदरा में प्रशासन गांवों के संग शिविर का जायजा लेने शनिवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु पहुंचे तथा यहां आखिरी आदमी तक अभियान का लाभ पहुंचाने को सरकारी तंत्र को मुस्तेदी से काम करने को कहा।
  जिला कलेक्टर बंधु ने शनिवार को प्रशासन गांवों के संग अभियान का सुंदरा में आयोजित शिविर का गहनता से निरीक्षण किया एवं सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक अभियान का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करने की हिदायत दी।
  जिला कलेक्टर ने शिविर में लगे सभी विभागों के काउंटरो का निरीक्षण किया एवं विधायक अमीन खान के साथ लाभार्थियों को पट्टे, सहमति से बंटवारे एवं पेंशन 
 की स्वीकृतियो का हाथों हाथ वितरण भी किया।
 इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता की जिम्मेदारी इससे जुड़े सभी 22 विभागों के कंधों पर है। इसे समझते हुए प्रत्येक विभाग के अधिकारी पूर्ण गंभीरता तथा जिम्मेदारी से कार्य करें। 
    इस मौके पर विधायक अमीन खान ने कहा कि सरकार की मंशा अंतिम छोर पर बैठे अंतिम व्यकित का दुख दर्द दूर करने की है। इसलिए सीमा पर स्थित गांव पर शिविर लगाया गया है।
वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने शिविर में प्राप्त अंतिम प्रकरण के नियम सम्मत निस्तारण तक अधिकारी शिविरों में बने रहने को कहा। उपखण्ड अधिकारी महावीर सिंह जोधा ने शिविर प्रगति की जानकारी दी। वही विकास अधिकारी विक्रम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि शिविर में 51 आवासीय पट्टे जारी किए गए।
जैन का जनभागीदारी का आव्हान
  वहीं विधायक मेवाराम जैन ने बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की मोतियानीयो की ढाणी पंचायत में लगे शिविर का जायजा लिया। 
 उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गत तीन वर्षों में आमजन के कल्याण के अनेक कदम उठाए हैं। यह शिविर भी इसी श्रृखला की एक कड़ी है। 
 इस दौरान विधायक ने आम जन से भी सक्रिय भागीदारी के साथ अभियान में शामिल होकर अपने कार्य निपटाने का आव्हान किया। 
  उन्होंने शिविरों के दौरान अधिकारियों को राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आमजन को जानकारी देने के निर्देश दिए।
  इससे पूर्व जैन ने शिविर में सभी विभागों द्वारा लगाए गए काउंटरो का निरीक्षण किया और वहां मौजूद विभागीय अधिकारियों से शिविर में होने वाले कार्यों की जानकारी ली तथा उसकी प्रक्रिया के बारे में पूछताछ की। उन्होंने शिविर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति व्यक्ति को विभागीय योजनाओं की जानकारी तथ पात्रता के बारे में बताने को कहा।
 शिविर प्रभारी एव उपखंड अधिकारी रोहित चौहान ने बताया कि आवेदन लेकर सभी प्रक्रियाओं को हाथों-हाथ निपटा कर शिविर के दिन ही योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए।
 वही विकास अधिकारी सुख राम विश्नोई ने शिविर प्रगति की जानकारी दी।
-0-








पचपदरा बस दुखांतिका की पुनरावृति रोकने के उपायों पर चर्चा

सड़क सुरक्षा के व्यापक इंतजामों के दिए निर्देश

बाड़मेर, 13 नवम्बर। जिले में पचपदरा बस दुखांतिका जैसे हादसो की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शनिवार को जिला कलेक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें सड़क सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने का फैसला किया गया।
    इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि रिफाइनरी निर्माण के कारण पचपदरा से जोधपुर के मध्य यातायात का दबाव बहुत अधिक बढ़ गया है, ऐसे में परिवहन विभाग तथा पुलिस की पचपदरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थाई चैक पोस्ट स्थापित की जाए। साथ ही अधिक गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही के लिए नेशनल हाईवे पर इंटरसेप्टर वाहन तैनात रहे। जिला कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर सभी प्रमुख स्थानों पर वाहनों की अधिकतम सीमा के संकेतक लगाने के निर्देश दिए, जिसमें कार, बस, ट्रक आदि सभी वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा अंकित हो।
  इस मौके पर कलेक्टर बंधु ने जिले में संचालित सभी यात्री बसों में संकट द्वार लगाने तथा इसके ऊपर नाम एवं संकेतक लगाने को कहा एव बिना संकट द्वार तथा संकट खिड़की के संचालित बसों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि बसों में आपातकाल के लिए नुकीले हथौड़ी भी रखे जाएं ताकि दुर्घटना की स्थिति में बसो के कांच आसानी से तोड़े जा सके।
  इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्य राजमार्ग दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान की जाए, जहां संकेतक लगाए जाए एवं आवश्यकता होने पर सड़क का तकनीकी सुधार किया जाए। साथ ही ऊँट गाड़ा, बैलगाड़ी, टैक्टर ट्रोली पर रेडियम लगाने को नियमित अभियान चलाए जाए।
    अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि पचपदरा बस हादसे की जांच को अंतर्विभागीय समिति गठित की गई है।
  बेठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी, अधीक्षण अभियंता कपिल वर्मा, जे पी सुथार मौजूद रहे। वही ब्लाक स्तर पर उपखण्ड अधिकारी वीसी से जुड़े।
-0-





शुक्रवार, 12 नवंबर 2021

शुक्रवार को वार्ड संख्या 37 एवं 38 में शिविर का आयोजन, योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील

 प्रशासन शहरों के संग अभियान

बाड़मेर, 12 नवम्बर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत शुक्रवार को बाडमेर नगर परिषद के वार्ड संख्या 37 एवं 38  का शिविर आदर्श स्टेडियम में आयोजित हुआ। शिविर में विधायक मेवाराम जैन, सभापति दिलीप माली, उपसभापति सुरतानसिंह, वार्ड सं0 37 पार्षद गोविन्द भील, वार्ड सं0 38 पार्षद श्रीमती लीला सोनी, नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनिया समेत पार्षदगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
इस अवसर पर विधायक मेवाराम जैन एवं सभापति दिलीप माली ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को समयबद्ध रूप से कार्य कर आम लोगों के अधिकाधिक कार्य निष्पादित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने आमजन से भी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।
शिविर के दौरान विधायक मेवाराम जैन, सभापति दिलीप माली, उपसभापति सुरतानसिंह एवं पार्षदगणों द्वारा संबंधित वार्ड तथा अन्य क्षेत्रों के 20 पट्टे वितरित किए गए।
नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनियां ने बताया कि उक्त शिविर में धारा 69 ए के अन्तर्ग 20 आवेदन, कृषि भूमि नियमन के 08 आवेदन, स्टेट ग्रान्ट एक्ट के 07 आवेदन, भूखण्ड नामान्तरण के 07 आवेदन तथा भवन निर्माण स्वीकृति के 04 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। परिषद को 1,90,000/- रूपये की आय प्राप्त हुई। इस दौरान नगर परिषद प्रशासन के साथ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिकित्सा विभाग एवं विद्युत विभाग द्वारा विभिन्न समस्याओं का शिविर स्थल पर ही निस्तारण किया गया।
-0-






शनिवार को विशेष ग्राम सभाओं में मतदाता सूचियों का पठन

 मतदाता सूची-2022 के लिए चल रहे विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले अधिकाधिक युवाओं के मतदाता सूची में नाम जुड़वावे 

रविवार को मतदान केन्द्रों पर दावें एवं आपतियां प्राप्त की जाएगी

बाड़मेर, 12 नवम्बर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की पालना में जिले में चल रहे मतदाता सूची-2022 के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान शनिवार को विशेष ग्राम सभाए और रविवार को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।
    जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को कहा कि वे 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करावें। उन्होंने वोटर हेल्प लाईन एप को भी लोगों को डाउनलोड कर उसका उपयोग करने के लिए भी प्रेरित करने का आह्वान किया।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को गम्भीरता से करें एवं 14 व 21 नवम्बर को विशेष तिथि के दौरान मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहकर राजनैतिक दलों के बूथ स्तरीय अभिकर्ताओं के साथ दावें एवं आपŸिायों के पत्र प्राप्त करे। उन्होंने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से भी आह्वान किया कि वे 13 एवं 20 नवम्बर को आयोजित होने वाली वार्ड सभाओं एवं ग्राम सभाओं में उपस्थित रहकर मतदाता सूची के पठन के दौरान उसका सत्यापन करंे। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों को इस दौरान मतदाता सूची का पठन इन सभाओं में करने के निर्देश दिए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, शिक्षा, कृषि इत्यादि विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे इस कार्य में पूरा सहयोग करे एवं अपने अधीनस्थ स्टाफ को भी पाबंद करे कि वे पात्र लोगांे के नाम मतदाता सूची में अवश्य ही जुडवावे।
-0-

कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर 105 बीएलओ को कारण बताओं नोटिस जारी

 बाड़मेर, 12 नवम्बर। फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2022 के सन्दर्भ में कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने पर जिले में कुल 105 बी.एल.ओ. को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अति. जिला कलक्टर) ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2022 के सन्दर्भ में लापरवाही बरतने पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र शिव के 59 बीएलओ, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र बाड़मेर के 39 बीएलओ, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चौहटन के 4 बीएलओ तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र गुडामालानी के 3 बीएलओ को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए है। उन्होने बताया कि जिले में कुल 105 बीएलओ को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए है। सभी बी.एल.ओ. द्वारा तीन दिवस के भीतर नोटिस का जवाब दिया जाना है।
-0-

गोदारों का सरा शिविर में 13 परिवारों के हाथा हाथ विद्युत मीटर बदले

 सफलता की कहानी

बाड़मेर, 12 नवम्बर। सिणधरी पंचायत समिति की गोदारों का सरा ग्राम पंचायत में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर के दौरान 13 परिवारों के घरों के विद्युत मीटर हाथा हाथ बदलने के आदेश जारी कर संबंधित लाईनमैन के जरिये विद्युत मीटर बदली किए गए। साथ ही एक वंांछित आवेदक को शिविर स्थल पर ही नये कनेक्शन का आदेश जारी कर विद्युत कनेक्शन से जोडा गया।
शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी वीरमाराम ने बताया कि गोदारों का सरा शिविर में उक्त कार्यो के अलावा 9 विद्युत कनेक्शन धारकों के त्रुटिपूर्ण बिल को संुधारा गया। इस प्रकार शिविर में विद्युत संबंधी कई कार्य एक ही जगह होने से लोगों के चेहरे पर खुशी छाई हुई थी।
42 वृद्धजनों को रोडवेज में रियायती यात्रा हेतु पास जारी
उन्होने बताया कि गोदारों का सरा शिविर के दौरान राज्य सरकार की योजना के तहत रोडवेज में रियायती सफर के पात्र वृद्धजनों (सीनियर सिटीजन) को रोडवेज के कार्मिकों द्वारा 42 पात्र वृद्धजनों को रोडवेज बसों में रियायती यात्रा हेतु पास जारी किए गए। रोडवेज में रियायती यात्रा के पास पाकर वृद्धजन खुश हुए तथा प्रशासनिक अधिकारियों एवं रोडवेज प्रशासन का आभार जताया तथा कहा कि राज्य सरकार की ओर से रियायती पास मिलने से उन्हें आर्थिक सम्बल मिलेगा।
-0-




अनियमितताओं पर शिक्षक को आरोप पत्र

 बाड़मेर, 12 नवम्बर। जिले के रामसर उपखण्ड में विद्यालय से अनुपस्थित रहने, शिक्षण कार्य नहीं करवाने तथा विद्यालय के खेल मैदान पर अतिक्रमण पर शिक्षक दानसिंह को 17 सीसी का आरोप पत्र दिया जाएगा।

शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा ने बताया कि प्रशासन गांवो के संग अभियान कैम्प खारची में शिक्षक दानसिंह के विरूद्ध विद्यालय से अनुपस्थित रहने, शिक्षण कार्य नहीं करवाने तथा विद्यालय की खेल मैदान की भूमि पर अतिक्रमण करने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई थी। उन्होने बताया कि उक्त शिकायत के संबंध में त्वरित कार्यवाही किये जाने हेतु शुक्रवार को शिक्षा विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम गठित कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारची का औचक निरीक्षण करवाया गया। उक्त औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय समय में दानसिंह भाटी वरिष्ठ अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारची विद्यालय से अनुपस्थित पाये गये। विद्यालय में शिक्षण कार्य करवाने के संबंध में विद्यालय की कक्षाओं में छात्रों से पूछे जाने पर छात्रों द्वारा बताया गया कि दानसिंह व.अ. गणित द्वारा पिछले कई दिनों से अध्यापन नहीं करवाया गया है। इस संबंध में कक्षाओं के छात्रों की पुस्तिकाओं की जांच किये जाने पर भी छात्रों की पुस्तिकाओं में गृह कार्य तथा जांच का अभाव पाया गया। उक्त अध्यापक द्वारा अतिक्रमण की शिकायत की जांच के दौरान सरकारी भूमि पर अतिक्रमण पाया गया।
उन्होने बताया कि उक्त अनियमितताओं के मध्यनजर दानसिंह भाटी वरिष्ठ अध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खारची के विरूद्ध नियमानुसार आगामी कार्यवाही प्रस्तावित की गई है। उपखण्ड अधिकारी ने 17 सीसी का आरोप पत्र देने के निर्देश दिए हैं।
-0-

योजना के क्रियान्वयन हेतु टास्क फोर्स की बैठक 15 को

 बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं

बाड़मेर, 12 नवम्बर। बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना के क्रियान्वयन एवं सूत्रण हेतु जिला स्तर पर गठित टास्क फोर्स की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार 15 नवम्बर को दोपहर 12.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने टास्क फोर्स के सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

जिला कलक्टर ने किया नौसर एवं बुढातला शिविर का सघन निरीक्षण कार्ययोजना बनाकर अधिकतम कार्यो को निष्पादित करने के निर्देश

 प्रशासन गांवों के संग प्रभावी बनाने के कारगर प्रबन्ध

बाड़मेर, 12 नवम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को बायतु पंचायत समिति की नौसर एवं शिव पंचायत समिति की बुढ़ातला ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर का सघन निरीक्षण कर शिविर के दौरान निष्पादित कार्यो का जायजा लिया।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने शिविर में सभी विभागों के काउण्टरों का निरीक्षण कर निष्पादित किए जा रहे कार्यो की समीक्षा के पश्चात् कहा कि शिविरों में विभागीय योजनाओं की अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दी जाकर पात्र लोगों को मौके पर ही लाभ पहुंचाया जाए। उन्होने अधिकारियों को शिविरों का व्यापक रूप से प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि प्रत्येक विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यो कीे जानकारी आमजन को मिल सकें। साथ ही उन्होने प्री कैम्प के दौरान प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाकर कार्यो को निष्पादित करने को कहा।
इस मौके पर जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने कहा कि अभियान की सफलता की जिम्मेदारी अभियान से जुड़े सभी 22 विभागों के अधिकारियों पर है, इसे समझते हुए प्रत्येक विभाग के अधिकारी पूर्ण गम्भीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होने कहा कि शिविर में प्राप्त अंन्तिम प्रकरण के नियम सम्मत निस्तारण तक अधिकारी शिविरों में बने रहे तथा सरकार की मंशा के अनुरूप सभी पात्र लोगों को राहत पहुंचाने की तत्परता दिखाएं।
इससे पूर्व शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी बायतु जगदीशसिंह आशिया ने केम्प प्रगति एवं आगामी शिविरों की रणनीति की जानकारी दी। तहसीलदार इमरान खान ने राजस्व प्रकरणों के बारे में अवगत कराया।
शनिवार एवं रविवार के शिविर
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि शनिवार 13 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में मोतीयाणियों का तला, बालोतरा में खेड़, कल्याणपुर में छाछरलाई कला, गिड़ा में खोखर पश्चिम, गडरारोड़ में सुन्दरा, गुडामालानी में नेहरों का वास, पायला कला में लोलावा, सिवाना में मेली एवं धनाऊ में बीसासर ग्राम पंचायत  तथा रविवार 14 नवम्बर को बालोतरा पंचायत समिति की असाड़ा ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविर आयोजित किए जाएंगे।
सोमवार के शिविर
उन्होने बताया कि सोमवार 15 नवम्बर को बाड़मेर ग्रामीण ग्राम पंचायत में आदर्श ढूंढा, बालोतरा में तिलवाड़ा, कल्याणपुर में गोदावास, गिड़ा में शहर, गुडामालानी में गांधव कला, रामसर में इन्द्रोई, फागलिया में गौड़ा, शिविर में राजबेरा, सिणधरी में भाटा, सिवाना में काठारी, चौहटन में धारासर एवं लीलसर में शिविर आयोजित किऐ जाएंगे।
प्रशासन शहरों के संग अभियान
उन्होने बताया कि प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत 15 से 17 नवम्बर तक नगर परिषद बाडमेर के वार्ड संख्या 36, 42, 43 एवं 44 के लिए लखारा समाज नोहरा इन्द्रा कॉलोनी में शिविर का आयोजन होगा।
-0-






आधार नामांकन ऑपरेटर ऑन बोर्डिंग हेतु 26 नवम्बर तक आवेदन पत्र आमन्त्रित

 बाड़मेर, 12 नवम्बर। बाडमेर जिले की पंचायत समिति/नगरीय क्षेत्र के 25 चिन्हित सरकारी कार्यालयों में आघार नामांकन एवं अद्यतन केन्द्र स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।  

सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के संयुक्त निदेशक अजय कुमार डोयल ने बताया कि उक्त केन्द्र पर आधार नामांकन एवं अद्यतन का कार्य करने हेतु रजिस्ट्रार (सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग) के अधीन नामांकन एजेन्सी राजकॉम्प इन्फोसिस्टम लिमिटेड द्वारा एक ऑपरेटर को यूआईडीएआई नई दिल्ली से आधार विनियम 2016 अनुसार कार्य करने हेतु आईडी/क्रिडेंशियल जारी कराया जाना भी प्रस्तावित है। उन्होने बताया कि पात्र व्यक्ति जो नामांकन ऑपरेटर के रूप में यूआईडीएआई नई दिल्ली एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग राजस्थान द्वारा निर्धारित निर्बन्धनों एवं शर्तो के अनुसार कार्य करने का इच्छुक है, वह निर्धारित प्रपत्र में 26 नवम्बर, 2021 सायं 4 बजे तक सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग कार्यालय बाड़मेर में आवेदन कर सकते है। उन्होने बताया कि पात्रता, अन्य शर्ते एवं चिन्हित सरकारी कार्यालयों की सूची जिले की वेबसाइट www.barmer.rajasthan.gov.in  पर देखी जा सकती है।
-0-

मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविर 14 नवम्बर से 21 मार्च 2022 तक होगे आयोजित

 ग्राम पंचायत स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरो का आयोजन 14 से

बाड़मेर, 12 नवम्बर। चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरो में ग्रामीणो को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओ से लाभान्वित किया जायेगा। शिविर में फिजिशियन, शिशुरोग, स्त्रीरोग, दन्तरोग एंव नैत्ररोग विशेषज्ञ के अलावा आयुष चिकित्सको की सुविधा मिल सकेगी। साथ ही शिविरो में नर्सिगकर्मी, लैब टेक्नीशियन, लैब सहायक, एलएचवी, एसटीएस, एसटीएलएस, फार्मासिस्ट, एएनएम, बीपीएम, आशा सहयोगिनी, स्वास्थ्य मित्र व कोविड स्वास्थ्य सहायको की सेवाऐ ली जायेगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि 14 नवम्बर को राणीगांव, बायतू भोपजी, शोभाला जैतमाल, गूंगा, करना, मण्डापुरा, करमावास एवं 15 नवम्बर को सरणू पनजी, नया नगर, भंवार, कोनरा, कादानाडी, गिड़ा, महिलावास में शिविर आयोजित होगे। उन्होने बताया कि प्रतिदिन जिले में 07 शिविरो का आयोजन होगा। स्वास्थ्य भवन में शुक्रवार को शिविरो के आयोजन की तैयारियो को बैठक में अधिकारियो कोे दिशा-निर्देश दिये गये।
इन बिमारियों का होगा इलाज
संचारी व गैर संचारी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, कामन कैसर, प्रसव पूर्व जांच, आंखो की जांच, मोतियाबिन्द, टीबी, एएफबी, सिलोकोसिस, कुष्ठरोग, कोविड टीकाकरण, नियमित टीकाकरण।
सेवाओ का लाभ
शिविर में जननी सुरक्षा योजना, शिशु सुरक्षा, मुख्यमंत्री राजश्री योजना के तहत लाभान्वित किया जायेगा। इसके अलावा सीमित परिवार के प्रति जागरूकता एंव परिवार कल्याण के साधनो का वितरण किया जायेगा।
शिविर में होगी जांचे
शिविर में माइक्रोस्कोप, 3 पार्ट सेल काउन्टर, सेमी ऑटो एनलाईजर, ईसीजी सहित सभी जांचे मौके पर उपलब्ध रहेगी। शिविरो में जिला अस्पताल स्तर पर मिलने वाली सभी दवाईयां निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
एसएमएस के विशेषज्ञों से परामर्श
शिविर में एसएमएस कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी विभाग के कार्डियोजिस्ट, न्यूरोलोजिस्ट, मेडिको ऑकोलोजिस्ट, नेफ्रोलोजिस्ट एंव एण्ड्रोकानोलोजिस्ट से ई-संजीवनी टेलीमेडीसन द्वारा परामर्श सेवाएंे भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा जिला चिकित्सालयो के विशेषज्ञ चिकित्सको की ओर से मरीजो को सेवाऐ उपलब्ध कराई जाएगी।
बीसीएमओ होंगे नोडल अधिकारी
मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान चिरंजीवी शिविरो मे जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी एवं ब्लॉक स्तर पर खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिविरों का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जन्मजात विकृति बच्चो का होगा उपचार
शिविर में जिले में चिन्हित जन्मजात विकृति के बच्चों का उपचार कर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
-0-

जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक

 जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरणों पर होगी त्वरित कार्यवाही

बाड़मेर, 12 नवम्बर। जिला स्तरीय जन सुनवाई तथा जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जन सुनवाई में आए परिवादियों की विभिन्न मुद्दो से जुड़ी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।  
उन्होने जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान प्रस्तुत परिवेदनाओं पर संबंधित अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही कर राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान जाखड़ों की ढाणी (सांवा) निवासी पुखराज गौड़ द्वारा बन्द रास्ते को खुलवाने, बालेरा निवासी सुरेशसिंह राजपुरोहित द्वास राजस्व ग्राम बालेरा से बाड़मेर रोड तक सरकारी कटाण रास्ता खुलवाने, गोलिया निवासी हीराराम द्वारा ग्राम गोलिया के खसरा नम्बर 60 की गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाने, समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत भीमथल द्वारा गैर मुमकिन औरण की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त करवाने समेत विभिन्न समस्याओं से जुडी परिवेदनाएं प्रस्तुत हुई, जिस पर विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा कर लम्बित प्रकरणों में शीध्र जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को सतर्कता समिति के मामलो को गम्भीरता से लेते हुए किसी प्रतिनिधि की बजाय स्वंय जाँच कर कार्यवाही रिपोर्ट पेश करने को कहा।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, अधीक्षण अभियन्ता भरतसिंह चौधरी, अजय माथुर समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी वीसी से मौजूद रहे।
-0-






अतिरिक्त जिला कलक्टर विश्नोई ने किया स्काउट गाइड फ्लैग का विमोचन

 बाड़मेर, 12 नवम्बर। भारत स्काउट व गाइड संघटन को आर्थिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली द्वारा फ्लैग बिक्री योजना प्रारम्भ की गई है, जिसके तहत बाड़मेर में फ्लैग का विमोचन अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई द्वारा किया गया।

सीओ स्काउट योगेन्द्रसिंह राठौड़ ने बताया कि फ्लैग बिक्री से एकत्रित राशि का उपयोग भूकम्प, अग्नि, दुर्घटना समेत सेवाभावी गतिविधियों के लिए किया जाएगा। इस अवसर पर एयर रोवर लीडर पीजी कॉलेज डॉ. आदर्श किशोर, उजास रोवर दीपाराम, स्वरूप जांगिड़, जयराम, ग्रामीण रोवर दमाराम आदि उपस्थित रहें।
-0-       



साहसिक कार्य के लिए दस लोगों का सम्मान

 जलती बस से लोगों की जिन्दगीयां बनाना सराहनीय कदम-लोक बंधु

बाड़मेर, 12 नवम्बर। नेशनल हाईवे पर भांडियावास गांव में बस दुर्घटना में आग लग जाने पर अपनी जान की परवाह किये बिना पीड़ितों की सहायता करने वाले लोगों का सम्मान समारोह शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह द्वारा बस दुर्घटना में बस में आग लग जाने के बावजूद अपनी जान को जोखिम में डालकर सहायता करने वाले चेनाराम पुत्र किरताराम, घीसुलाल पुत्र रामचन्द्र, बाबुलाल पुत्र उम्मेदाराम, जुगताराम पुत्र भूराराम, डंुगराराम पुत्र पदमाराम, भूरसिंह पुत्र भैरूसिंह, रमेश पुत्र वालाराम, सुरेश पुत्र घेवाराम, गौतम गहलोत पुत्र भुराराम एवं जनक गहलोत पुत्र मांगीलाल का शॉल ओढाकर, 21 हजार रूपये का चैक, प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह एवं कैप पहनाकर सम्मान किया गया।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि जलती बस में से अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की जिन्दगीयां बचाना वास्तव में सराहनीय कदम है। आपका यह कार्य राज्य, देश एवं सभी लोगों के लिए मिशाल है। उन्होने कहा कि आपके इस अनुकरणीय एवं साहसिक कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने उन्हें धन्यवाद के साथ प्रत्येक को 21 हजार रूपये बतौर इनाम भिजवाए है।
जिला कलक्टर ने जलती बस मे से पीड़ितों की सहायता करने वालों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि यदि वे नागरिक सुरक्षा, पुलिस मित्र अथवा सीएलसी सदस्य के रूप में जुडना चाहे तो आवेदन कर सकते है। उन्होने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा दुखान्तिका के संबंध में कमियों के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए जाकर रोकथाम के पुख्ता बन्दौबस्त करवाए जाएंगे।
इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बस दुखान्तिका में पीड़ितों की सहायता करने वाले इन लोगों को असली हीरो बताया। उन्होने कहा कि भीषण आग में अपनी जान की परवाह किए बिना जलते हुए लोगों को बस मे से बाहर निकालने मे मदद करना काबिले तारीफ है। उन्होने कहा कि ऐसी दुखान्तिका पहले कभी नहीं देखी गई है। उन्होने पुलिस प्रशासन की ओर से ऐसे जाबाज लोगों का धन्यवाद एवं सादुवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान दुखान्तिका में मदद करने वाले चैनाराम, घीसूलाल समेत सभी दस लोगों ने हादसे के संबंध में विस्तार से जानकारी कराई। उन्होने बताया कि दुर्घटना होते ही वाहन में आग लग गई। बस के अन्दर प्रवेश करना मुश्किल होने से बस के शीशे तोड़कर अन्दर गए तथा लोगों को बाहर निकाला एवं घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। साथ ही मृतकों के शवों को एम्बुलेन्स से जोधपुर भिजवाया गया। उन्होने बताया कि आधे घंटे में पूरी बस जल गई। उन्होने दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं बचाव के लिए सभी बसों में आपातकालीन द्वार तथा पचपदरा थाने में फायर ब्रिगेड की आवश्यकता बताई।
-0-













गुरुवार, 11 नवंबर 2021

शुक्रवार को होगा साहस का सम्मान

पचपदरा बस दुखांतिका में अभूतपूर्व साहस पर 10 जनों का होगा सम्मान

बाड़मेर, 11 नवम्बर। जिले में नेशनल हाईवे पर पचपदरा बस दुखांतिका में अपनी जान पर खेल कर अभूतपूर्व साहस का प्रदर्शन कर आहतों को बचाने वाले दस वीरो का शुक्रवार को जिला स्तरीय कार्यक्रम में राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
    जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि इस बस दुर्घटना में अत्यंत साहस का प्रदर्शन कर घायलो को बचाने वाले चेनाराम, घीसूलाल, बाबूलाल, जुगताराम, डूंगराराम, भूरसिंह, रमेश, सुरेश, गौतम गहलोत तथा जनक गहलोत को कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को प्रातः 9.30 बजे सम्मानित किया जाएगा। सभी सम्मानित होने वालों को 21 हजार रुपए ओर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
-0-

आगजनी की घटना का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री विश्नोई

 बाड़मेर, 11 नवम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुखराम विश्नोई गुरूवार को बाड़मेर शहर के मुख्य स्टेशन रोड़ पर स्थित आगजनी से क्षतिग्रस्त हुई तीन दुकानों का जायजा लेने मौके पर पहुंचे। इस दौरान विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर लोक बंधु भी साथ रहे।

प्रभारी मंत्री विश्नोई, विधायक मेवाराम जैन एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने स्टेशन रोड़ पर स्थित आगजनी से क्षतिग्रस्त हुई राजमंदिर गारमेन्ट, महादेव गारमेन्ट एवं जनता शू स्टोर के मौके पर पहुच कर दुकान मालिकों से घटना की जानकारी ली।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...