नर सेवा नारायण सेवा मान सरकार करेगी आमजन का कल्याण-विश्नोई
गुरुवार, 7 अक्टूबर 2021
प्रभारी मंत्री विश्नोई ने प्रशासन शहरों के संग में बांटे पट्टे
बुधवार, 6 अक्टूबर 2021
दीपावली से पहले देली देवी का घर हुआ रोशन
शिविर के दौरान मौके पर मिला विद्युत कनेक्शन
संभागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने किया शिविरों का निरीक्षण
अधिकतम लोगों को पहुंचाए अधिकतम लाभ
दो साल से विवादित पट्टे का हाथों हाथ निपटारा, विधायक जैन की उपस्थिति में सुलझा विवाद
बाड़मेर, 6 अक्टूबर। सुरा ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान जमना देवी पत्नि रतनाराम को दो साल से विवादित आवास का हाथों-हाथ पट्टा मिला।
प्रशासन की मुहिम ईमाम बना हकीम
बाड़मेर, 06 अक्टूबर। पायला कलां की ग्राम पंचायत तालबानियों की ढाणी में आयोजित शिविर में ग्राम फूलेरी से आए हकीम खां का राजस्व रिकॉर्ड में इमाम खां नाम दर्ज होने से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। उसकी ये परेशानियां बुधवार को आयोजित शिविर के बाद नाम शुद्धिकरण होने से दूर हुई।
89 वर्षीय जीवणी की आशा पर खरा उतरा प्रशासन गांवों के संग अभियान
वन एवं पर्यावरण मंत्री की उपस्थिति में मिला पट्टा
प्रशासन गांवों के संग अभियान में लोगों के हाथो हाथ हो रहे काम
गुरूवार 7 अक्टूबर को हरसाणी में तथा शुक्रवार को 12 ग्राम पंचायतों पर लगेंगे शिविर
लोगों को अधिकतम लाभ पहुंचाने को जनप्रतिनिधि रहें सक्रिय - विश्नोई
प्रशासन गांवों के संग
मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021
26 वर्ष बाद गंगा देवी का राजस्व रिकॉर्ड में दुरस्त हुआ नाम
सफलता की कहानी
हाथों हाथ दलपत को दी दिव्यांग पेंशन की मंजूरी
सफलता की कहानी
बताया बबरी ने और पट्टा दे दिया प्रशासन ने
सफलता की कहानी
कम पानी से अधिक उत्पादन करना हो तो करें सरसांे की बुवाई
बाड़मेर, 05 अक्टूबर। जिले में रबी में अधिकांष कृषको द्वारा जीरा एवं इशबगोल फसलांे की बुवाई की जाती है। ये दोनो फसलें मौसम से बहुत अधिक प्रभावित होती है, साथ ही जनवरी व फरवरी माह में वर्षा होने से बहुत अधिक नुकसान की सम्भावना रहती है। वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कृषक अगर रायडा/सरसांे की बुवाई करे तो अच्छा लाभ कमाया जा सकता है।
प्रभारी मंत्री विश्नोई बुधवार 6 अक्टूबर को मौखाब आएंगे
जिले में तीन दिन प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग का करेंगे निरीक्षण
बाड़मेर, 05 अक्टूबर। जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुखराम विश्नोई बुधवार 6 अक्टूबर को जिले की शिव पंचायत समिति के मौखाब आएंगे। वे जिले में 6, 7 एवं 8 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे।प्रभारी मंत्री के निजी सचिव वीरमाराम जाणी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री विश्नोई बुधवार 6 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे शिव पंचायत समिति के मौखाब पहुंचेंगे। यहां वे प्रशासन गावों के संग अभियान में सम्मिलित होने के उपरांत प्रातः 11 बजे मोढ़ प.स. फतेहगढ़, जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विश्नोई गुरूवार 7 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे जैसलमेर से बाड़मेर पहुंचेंगे तथा नगर परिषद बाड़मेर में प्रशासन शहरों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 1.30 बजे हरसाणी प.स. गडरारोड़ में प्रशासन गांवों के संग अभियान में सम्मिलित होने के बाद दोपहर 3 बजे बाड़मेर आएंगे तथा रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे।
प्रभारी मंत्री निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार 8 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे बायतु भीमजी पहुंचेंगे। यहां से वे जाखड़ों की ढाणी पं.स. बाड़मेर जाएंगे। वे यहां प्रातः 10.30 बजे प्रशासन गांवों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार वे दोपहर 12.15 बजे रोहिला प.स. धोरीमन्ना, दोहपर 1 बजे दरगुडा प.स. पायला कलां एवं दोहपर 2.30 बजे बांटा प.स. गुडामालानी पहुंचेंगे तथा प्रशासन गांवों के संग अभियान में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 3.30 बजे सांचौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-
प्रशासन गांवों के संग दे रहा सुकून, उज्ज्वला ने 187 गृहिणीयों को दिलाई धुंए से मुक्ति
बाड़मेर, 05 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत अभियान के तहत बुधवार 6 अक्टूबर को 11 ग्राम पंचायतों में तथा 7 अक्टूबर को ग्राम पंचायत हरसाणी में शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों के दौरान आमजन के विभिन्न विभागों से जुडे़ कार्यो का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।
सोमवार, 4 अक्टूबर 2021
जिला कलक्टर ने राजकीय चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण
मौसमी बिमारियों से बढ़ी ओपीडी के दौरान मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाएं परखी
बाड़मेर, 04 अक्टूबर। जिले मे मौसमी बीमारियों से ओपीडी बढ़ने के उपरांत राजकीय चिकित्सालय में मरीजों के लिए व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने सोमवार सांय औचक निरीक्षण किया।
मतदाता निर्वाचन संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 पर करें सम्पर्क
बाड़मेर, 04 अक्टूबर। निर्वाचन संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान करने के लिए जिला सम्पर्क केन्द्र (डीसीसी) टोल फ्री नम्बर 1950 राजीव गांधी सेवा केन्द्र बाड़मेर में सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।
बीदासर योजना में आवेदकों द्वारा पट्टे नहीं लेने पर होगी निरस्ती की कार्यवाही
नगर विकास न्यास
गोरधन को सालों बाद मिला विद्युत कनेक्शन
बाड़मेर, 04 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सरनू पनजी में सोमवार को आयोजित शिविर लंबे समय से विद्युत कनेक्शन से वंचित रहे गोरधन राम के लिए मंगल रहा।
हनीफों के लिए शिविर बना हर्षदायी, वर्षो बाद जारी हुआ पट्टा
बाड़मेर, 04 अक्टूबर। राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रशासन गांवों के संग अभियान बाड़मेर पंचायत समिति के सरनू पनजी निवासी हनीफों पत्नि स्व. रमजान खान तेली के लिए वरदान बना। उसके द्वारा आबादी भूमि के पट्टे के आवेदन पर सोमवार को ग्राम पंचायत द्वारा शिविर के दौरान त्वरित कार्यवाही कर पट्टा जारी किया गया। साथ ही
प्रशासन गाँवो में पहुँचा तो चहकने लगी चिड़िया
बाड़मेर, 04 अक्टूबर। जिले के सिवाना उपखंड के ग्राम पंचायत महिलावास में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 की छात्रा चिडिया को निःशक्तजन पेंशन, छात्रवृति योजना एवं रोडवेज निःशुल्क यात्रा पास जारी कर मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
प्रशासन शहरों के संग का पर्यवेक्षक राजपुरोहित ने किया निरीक्षण
अधिकतम लोगो को अधिकतम राहत पहुंचाने की हिदायत
आमजन की समस्याओं का मौके पर हो रहा निस्तारण, 131 पट्टे वितरित आज 11 पंचायतो में लगेंगे शिविर
प्रशासन गांवों के संग अभियान
प्रशासन शहरों के संग, अभियान के दौरान यूआईटी भूमि सर्वे कर जारी करेंगी पट्टे
बाड़मेर, 04 अक्टूबर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर विकास न्यास बाड़मेर द्वारा बीदासर, बाड़मेर आगौर, बाड़मेर शहर एवं बाड़मेर गादान के खसरों की भूमि का सर्वे करवाते हुए अभियान के दौरान पट्टे जारी करने की कार्यवाही की जाएगी।
रविवार, 3 अक्टूबर 2021
तालीम के बिना तरक्की संभव नहीं- मोहम्मद
अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों के सपनों को लगेंगे पंख
वक्फ मंत्री ने कोनरा के राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का किया लोकार्पण
बाड़मेर, 03 अक्टूबर। अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़ एवं जन अभियोग निराकारण मंत्री शाले मोहम्मद रविवार को बाड़मेर जिले के कोनरा, अधरीम का तला, इटादा, गोहड़ का तला, तालसर, सैयद मौज अली का तला, बिसासर सहित अन्य गांवो के दौरे पर रहे। उन्होंने कोनरा में स्थित राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का लोकार्पण किया।
इस मौके पर मोहम्मद ने कहा कि तालीम के बिना तरक्की संभव नहीं है l प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिए राजस्थान सरकार शिद्दत से प्रयास कर रही है। अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावास चलाए जा रहे हैं, इतना ही नहीं जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग की ओर राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के क्रियान्वयन समय पर कराए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बाड़मेर जिले के चौहटन में अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय किराए के भवन में शुरू कर दिया है। इसके भवन निर्माण के लिए बुरहान का तला में जमीन आवंटित की जा चुकी है। इसके अलावा क्षेत्र में आईटीआई, सेड़वा कॉलेज, चौहटन कॉलेज, सेड़वा सीएचसी, फागलिया, पराडिया एवं इटादा में 4 करोड़ 60 लाख की लागत से अल्पसंख्यक मामलात विभाग की ओर से भवन निर्माण कराए जाने हैं। उन्होंने कहा कि तालीम के बिना तरक़्क़ी संभव नहीं। हमें क्षेत्र एवं समाज के विकास के लिए तालीम पर जोर देना होगा।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं देकर शिक्षा की तरफ प्रेरित कर रहे हैं। राजस्थान मदरसा बोर्ड में पंजीकृत मदरसों को बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत कम्यूटर, स्मार्ट क्लास रूम, खेलकूद सामग्री दी जा रही है।
अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा कि राजस्थान मदरसा बोर्ड का गठन 2003 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। अभी मदरसा बोर्ड को संवैधानिक दर्जा दिया है, अब स्टेट ओपन स्कूल से अनुबंध कर दिया है। मदरसा बोर्ड के पाठ्यक्रम पर काम चल रहा है। प्रदेश के मदरसों में पढ़ने वाले 2 लाख बच्चों का बीमा करवाया गया है। मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं को कारोबारी ऋण दिए गए थे। मुख्यमंत्री ने आम ऋण माफी योजना की घोषणा की थी, इसमें एमनेस्टी योजना लाकर ऋणियों को लाभान्वित किया है। जिले के 856 ऋणियों को 74 लाख रुपए की राशि के ऋण माफ किए गए हैं। मंत्री ने एमनेस्टी योजना के तहत 86 ऋणियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। बजट घोषणा में अल्पसंख्यक कोष के लिए एक सौ करोड़ की घोषणा की गई है। युवाओं को यूपीएससी, आरपीएससी सरीखी अन्य सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना शुरू की गई है। आम सभा में मंत्री ने मरहूम अब्दुल हादी एवं शिव विधायक अमीन खान और गाजी फकीर का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये तीनों मिलकर निर्णय करते थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र एवं विकास के लिए बहुत कार्य कराए हैं।
कार्यक्रम को चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहमद, रोशन खान खलीफा, सैयद मिठन शाह, उप प्रधान धनाऊ सैयद सुजा मोहम्मद शाह, पूर्व सरपंच शाकर खान, सचु खान हरपालिया, रहुफ राजा खलीफा, के के समेजा, अब्दुल हादी, नरसिंगराम सहित अन्य मौजूद रहे।
मंत्री ने नव प्रवेशित छात्रों का प्रवेश कराया
अल्पसंख्यक बालक छात्रावास कोनरा के लोकार्पण समारोह में कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने नव प्रवेशित छात्रों को माला पहनाकर प्रवेशित कराया। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत एवं लग्न से शिक्षा अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की नसीहत दी एवं भरोसा दिलाया कि सरकार उनके बेहतर मुस्तकबिल के लिए हर संभव कोशिशें कर रही हैं।
मंत्री ने दरगाह पर चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने गोहड़ का तला स्थित दरगाह सैयद कासम शाह मटारी पर चादरपोशी कर अमन चैन की दुआएं मांगी। इस दौरान मुत्तवली बचाया खान, सैयद सुजा मोहम्मद शाह, मौलवी आदम खान कोनराई सहित अन्य साथ मे रहे।
बालिकाओं को आवासीय विद्यालय के लिए 19 करोड़ से बनेगा भवन
मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की बालिकाओं को बेहतर स्कूली शिक्षा देने के उद्देश्य से 19 करोड़ रुपए की लागत से राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में 8 आवासीय विद्यालय हैं, बाड़मेर के बुरहान का तला में राजकीय बालिका अवासीय विद्यालय खोला जाएगा।
-0-
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...























































