मंगलवार, 5 अक्तूबर 2021

प्रभारी मंत्री विश्नोई बुधवार 6 अक्टूबर को मौखाब आएंगे

 जिले में तीन दिन प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग का करेंगे निरीक्षण

बाड़मेर, 05 अक्टूबर। जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुखराम विश्नोई बुधवार 6 अक्टूबर को जिले की शिव पंचायत समिति के मौखाब आएंगे। वे जिले में 6, 7 एवं 8 अक्टूबर को विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे।
प्रभारी मंत्री के निजी सचिव वीरमाराम जाणी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री विश्नोई बुधवार 6 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे  शिव पंचायत समिति के मौखाब पहुंचेंगे। यहां वे प्रशासन गावों के संग अभियान में सम्मिलित होने के उपरांत प्रातः 11 बजे मोढ़ प.स. फतेहगढ़, जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विश्नोई गुरूवार 7 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे जैसलमेर से बाड़मेर पहुंचेंगे तथा नगर परिषद बाड़मेर में प्रशासन शहरों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 1.30 बजे हरसाणी प.स. गडरारोड़ में प्रशासन गांवों के संग अभियान में सम्मिलित होने के बाद दोपहर 3 बजे बाड़मेर आएंगे तथा रात्रि विश्राम बाड़मेर में करेंगे।
प्रभारी मंत्री निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार 8 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे बायतु भीमजी पहुंचेंगे। यहां से वे जाखड़ों की ढाणी पं.स. बाड़मेर जाएंगे। वे यहां प्रातः 10.30 बजे प्रशासन गांवों के संग अभियान में सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार वे दोपहर 12.15 बजे रोहिला प.स. धोरीमन्ना, दोहपर 1 बजे दरगुडा प.स. पायला कलां एवं दोहपर 2.30 बजे बांटा प.स. गुडामालानी पहुंचेंगे तथा प्रशासन गांवों के संग अभियान में भाग लेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 3.30 बजे सांचौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...