मंगलवार, 5 अक्टूबर 2021

प्रशासन गांवों के संग दे रहा सुकून, उज्ज्वला ने 187 गृहिणीयों को दिलाई धुंए से मुक्ति

 बाड़मेर, 05 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत अभियान के तहत बुधवार 6 अक्टूबर को 11 ग्राम पंचायतों में तथा 7 अक्टूबर को ग्राम पंचायत हरसाणी में शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों के दौरान आमजन के विभिन्न विभागों से जुडे़ कार्यो का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत 4 अक्टूबर को विभिन्न विभागों से जुड़े कार्य शिविरों में निस्तारित किए गए। इस दिन जाति/मूल निवास/हैसियत इत्यादि 217 विभिन्न प्रमाण पत्र, सहमति से पैतृक भूमि के लंबित वाद निस्तारण के 6 प्रकरण निस्तारित किए गए। इसी प्रकार 242 जॉबकार्ड, विनियमितिकरण के 160 पट्टे, 90 जन्म प्रमाण पत्र, 15 मृत्यु प्रमाण पत्र, 13 हैण्डपम्प मरम्मत प्रकरण, 11 विद्युत सप्लाई व्यवधान प्रकरण, 178 मृदा स्वास्थय कार्ड विरतण, 73 मुख्यमंत्री वृद्धावस्था पेंशन योजना प्रकरण, 3 राशन कार्ड-आधार सीडिंग, उज्ज्वला योजना के तहत 187 गैस कनेक्शन, 10 श्रमिक कार्ड, 2 कैटल शेड, टांका निर्माण व जल संग्रहण संबंधित 103 प्रकरणों सहित विभिन्न विभागीय प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
आज के शिविर 
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बुधवार 6 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में सूरा, पाटोदी में साजियानी पदमसिंह, कल्याणपुर में गंगावास, धोरीमन्ना में आदर्श लूखू, आडेल में खारड़ी बेरी, रामसर में सुवाड़ा, फागलिया में पांचरला, शिव में मौखाब, पायलाकलां में तालाबणियों की ढाणी, सिवाना में मवड़ी तथा चौहटन में मते का तला ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
कल के शिविर 
उन्होनें बताया कि गुरूवार 7 अक्टूबर को पंचायत समिति गडरारोड़ की हरसाणी ग्राम पंचायत मे शिविर आयोजित किया जाएगा।  
-0-









सोमवार, 4 अक्टूबर 2021

जिला कलक्टर ने राजकीय चिकित्सालय का किया औचक निरीक्षण

मौसमी बिमारियों से बढ़ी ओपीडी के दौरान मरीजों के लिए की गई व्यवस्थाएं परखी

बाड़मेर, 04 अक्टूबर। जिले मे मौसमी बीमारियों से ओपीडी बढ़ने के उपरांत राजकीय चिकित्सालय में मरीजों के लिए व्यवस्थाओं का अवलोकन करने के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने सोमवार सांय औचक निरीक्षण किया।

जिला कलक्टर ने राजकीय चिकित्सालय में डेंगू, मलेरिया एवं मौसमी बिमारियों से बढ़ी ओपीडी से चिकित्सालय में मरीजों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं पुख्ता रखने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि मरीजों को चिकत्सालय में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने  निरीक्षण के दौरान चिरंजीवी योजना के तहत इलाज के लिए संचालित हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर योजना का अधिकाधिक लाभार्थियों को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होनें योजना के संबंध में जानकारी देने तथा अधिकाधिक लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होनें चिकित्सालय परिसर में सफाई व्यवस्था पर जोर देने को कहा। उन्होनें नव निर्मित एनआईसीयू यूनिट का निरीक्षण कर तैयारियां पूरी करने को कहा। उन्होनें कहा कि एनआईसीयू जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है, इसे जल्द ही लोकार्पण करवाकर शुरू किया जाएगा। उन्होनें इस दौरान शिशु वार्ड में जाकर भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होनें मरीजों से अस्पताल में उपलब्ध दवाईयों एवं व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। उन्होनें वार्डो में सफाई व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिए।
आमजन से अपील
जिला कलक्टर लोक बंधु ने आमजन से अपील की है कि मौसमी बिमारियों के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे। डेंगू एवं मलेरिया की रोकथाम के लिए एक जगह पानी इकट्ठा न रहने दे। साथ ही अन्य एहतियाती उपाए अपनाए।  
-0-









मतदाता निर्वाचन संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नम्बर 1950 पर करें सम्पर्क

बाड़मेर, 04 अक्टूबर। निर्वाचन संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्रदान करने के लिए जिला सम्पर्क केन्द्र (डीसीसी) टोल फ्री नम्बर 1950 राजीव गांधी सेवा केन्द्र बाड़मेर में सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्वाचन संबंधित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी यथा निर्वाचन नामावली में नाम जुड़वाना-हटाना, मतदाता वोटर कार्ड बनाने की प्रक्रिया, विभाग द्वारा आयोजित विशेष शिविरों की जानकारी, मतदाताओं संबंधित अन्य महत्वपूर्ण शिकायतों का निवारण करने के उद्देश्य से जिला सम्पर्क केन्द्र (डीसीसी) टोल फ्री नम्बर 1950 राजीव गांधी सेवा केन्द्र बाड़मेर में संचालित किया जा रहा है। उन्होनें मतदाताओं के निर्वाचन संबंधित जानकारी के लिए उक्त टोल फ्री नम्बरों पर सम्पर्क करने का आह्वान किया है।
-0-

बीदासर योजना में आवेदकों द्वारा पट्टे नहीं लेने पर होगी निरस्ती की कार्यवाही

 नगर विकास न्यास

बाड़मेर, 04 अक्टूबर। नगर विकास न्यास बाड़मेर द्वारा अनुमोदित बीदासर आवासीय योजना में पट्टे नहीं लेने पर न्यास द्वारा योजना को निरस्त करने की कार्यवाही आरम्भ की जाएगी।
नगर विकास न्यास सचिव शैलेश सुराणा ने बताया कि नगर विकास न्यास, बाड़मेर की एम्पावर्ड समिति की बैठक दिनांक 24 अगस्त, 2018 के द्वारा राजस्व ग्राम बीदासर के खसरा नम्बर 2701/1341 एवं 2815/1341 कुल रकबा 08.17.06 बीघा भूमि के आज दिनांक तक न्यास में पट्टा विलेख जारी किये जाने बाबत् कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उक्त अनुमोदित योजना/ ले-आऊट प्लान में सृजित भूखण्डों पर पट्टा विलेख प्राप्त करने हेतु आगामी 15 दिवस के भीतर न्यास कार्यालय में ऑनलाईन/ऑफलाईन किसी भी माध्यम से आवेदन एवं निर्धारित शुल्क जमा करवा कर पट्टा विलेख प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करें अन्यथा न्यास द्वारा उक्त ले-आऊट प्लान को निरस्त किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।
-0-

गोरधन को सालों बाद मिला विद्युत कनेक्शन

बाड़मेर, 04 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत सरनू पनजी में सोमवार को आयोजित शिविर लंबे समय से विद्युत कनेक्शन से वंचित रहे गोरधन राम के लिए मंगल रहा।

सरणू पनजी निवासी गोरधनराम ने प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में सोमवार को विद्युत कनेक्शन हेतु आवेदन किया। उसने बताया कि वह लम्बे समय से विद्युत कनक्शन से वंचित है। जिसपर विद्युत विभाग द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए मौका मुआयना करवाकर विभागीय नियमानुसार डिमाण्ड राशि शिविर स्थल में ही जमा करवाकर उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान द्वारा मीटर जारी करवाकर विद्युत विभाग द्वारा आवेदक को विद्युत कनेक्शन जारी कर शिविर में लाभान्वित किया गया।
-0-

हनीफों के लिए शिविर बना हर्षदायी, वर्षो बाद जारी हुआ पट्टा

बाड़मेर, 04 अक्टूबर। राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रशासन गांवों के संग अभियान बाड़मेर पंचायत समिति के सरनू पनजी निवासी हनीफों पत्नि स्व. रमजान खान तेली के लिए वरदान बना। उसके द्वारा आबादी भूमि के पट्टे के आवेदन पर सोमवार को ग्राम पंचायत द्वारा शिविर के दौरान त्वरित कार्यवाही कर पट्टा जारी किया गया। साथ ही

रमजान खां तेली जन्म से ही ग्राम पंचायत सरनू पनजी की आबादी भूमि में निवासरत था, इसके परिवार में पत्नि, दो लड़के व तीन लड़कियां है। रमजान का देहांत गत वर्ष हो जाने के उपरांत हनीफों पर घर व बच्चों के पालन पोषण की जिम्मेदारी आ गई। वह विधवा होने क साथ गरीब परिवार से भी है।
राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रशासन गांवों के संग अभियान के बारे में हनीफों को पता चला कि इस शिविर में जन कल्याणकारी येाजनाओं से वंचित रहे परिवारों को हाथो-हाथ लाभ दिया जाता है। हनीफों ने आबादी भूमि में पट्टे के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय में सम्पर्क कर आवेदन किया। ग्राम पंचायत द्वारा सोमवार को आयोजित शिविर के दौरान त्वरित कार्यवाही कर हनीफों को पट्टा जारी किया गया। आबादी भूमि में पट्टा जारी होने पर हनीफों ने खुशी जाहिर की तथा राज्य सरकार की प्रशासन गांवों के संग अभियान का आभार जताया।
-0-

प्रशासन गाँवो में पहुँचा तो चहकने लगी चिड़िया

बाड़मेर, 04 अक्टूबर। जिले के सिवाना उपखंड के ग्राम पंचायत महिलावास में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित शिविर में राजकीय विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 1 की छात्रा चिडिया को निःशक्तजन पेंशन, छात्रवृति योजना एवं रोडवेज निःशुल्क यात्रा पास जारी कर मौके पर ही लाभान्वित किया गया।

सिवाना उपखण्ड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने बताया कि चिडिया ने शिविर में आवेदन प्रस्तुत किया कि वह निशक्तजन की श्रेणी में होते हुए भी किसी सरकारी योजना से लाभान्वित नहीं है। जिस पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं राज्य पथ परिवहन निगम से वस्तुस्थिति की जांच करवाकर तुरन्त प्रभाव से कार्यवाही कर प्रार्थी को निःशक्तजन पेंशन, छात्रवृति योजना एवं रोडवेज निःशुल्क यात्रा पास जारी कर मौके पर ही लाभान्वित किया गया।
-0-

प्रशासन शहरों के संग का पर्यवेक्षक राजपुरोहित ने किया निरीक्षण

अधिकतम लोगो को अधिकतम राहत पहुंचाने की हिदायत

बाड़मेर, 04 अक्टूबर। राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे प्रशासन शहरों के संग 2021 के कार्यों की समीक्षा एवं बाधाओं को दुर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा संभागवार नियुक्त किये गये पर्यवेक्षक श्याम सिंह राजपुरोहित ने सोमवार को नगर परिषद बाड़मेर एवं नगर विकास न्यास कार्यालय में संचालित शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होनें नगर परिषद बाड़मेर में संचालित शिविर के संबंध में आयुक्त दलीप पूनियां एवं उपस्थित स्टाफ से चर्चा कर अभियान में किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा की तथा अभियान के संबंध में आ रही परेशानियों के संबंध में चर्चा कर निराकरण हेतु राज्य सरकार को भेजने हेतु नोट तैयार किया। इसके बाद उन्होनें तिलक बस स्टैण्ड  पर संचालित इन्दिरा रसोई में भोजन की गुणवत्ता, सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने यहां भोजन करने आए लाभार्थियों से भोजन की गुणवता एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होनें बिमारी के मौसम के मद्देनजर सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही।
उन्होनें इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं इनके अधिक से अधिक लाभार्थियों को कैसे जोड़ा जा सकता है इसके संबंध में सम्बन्धित कार्मिकों को निर्देशित किया। उन्होनें नगर विकास न्यास बाड़मेर सचिव शैलेस सुराणा सेे नगर परिषद और नगर विकास न्यास के विभिन्न खसरों की भूमि की सीमाबन्दी और आपसी हस्तान्तरण बाबत् विस्तार से चर्चा की। उन्होने इस संबंध में जिला कलक्टर लोकबंधु से भी मिलकर वार्ता की।
-0-

आमजन की समस्याओं का मौके पर हो रहा निस्तारण, 131 पट्टे वितरित आज 11 पंचायतो में लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों के संग अभियान

बाड़मेर, 04 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिविरों के दौरान आमजन के विभिन्न विभागों से जुडे़ कार्यो का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार 5 एवं 6 अक्टूबर को 11-11 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे।
 जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत 2 अक्टूबर को विभिन्न विभागों से जुड़े कार्य शिविरों में निस्तारित किए गए। अब तक राजस्व विभाग के अन्तर्गत अभिलेख/खातो के शुद्धिकरण का 1 प्रकरण, सीमाज्ञान के 13, जाति/मूल निवास/हैशियत इत्यादि 58 विभिन्न प्रमाण पत्र, सहमति से पैतृक भूमि के लंबित वाद निस्तारण के 16 प्रकरण निस्तारित किए गए। इसी प्रकार 254 जॉबकार्ड, 193 नरेगा श्रमिकों का खाता संख्या अपडेट, 131 पट्टे, 72 जन्म प्रमाण पत्र, 12 मृत्यु प्रमाण पत्र, 15 हैण्डपम्प मरम्मत प्रकरण, 9 विद्युत सप्लाई व्यवधान प्रकरण, 60 मृदा स्वास्थय कार्ड विरतण, 10 इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना प्रकरण, 20 राशन कार्ड-आधार सीडिंग प्रकरणों सहित विभिन्न विभागीय प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
आज के शिविर - 
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मंगलवार 5 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण में हाजाण्यिों की ढ़ाणी, बालोतरा में किटनोद, पाटोदी में बागावास, धोरीमन्ना में लूखू, आडेल में आडेल, रामसर में भाचभर, सेड़वा में बामड़ला डेर, शिव में नागडदा, पायला कलां में आमलियाना, समदड़ी में रानीदेशी पुरा तथा धनाऊ में एकलिया धोरा ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।  
कल के शिविर -
 इसी प्रकार बुधवार 6 अक्टूबर को पंचायत समिति बाड़मेर में सूरा, पाटोदी में साजियानी पदमसिंह, कल्याणपुर में गंगावास, धोरीमन्ना में आदर्श लूखू, आडेल में खारड़ी बेरी, रामसर में सुवाड़ा, फागलिया में पांचरला, शिव में मौखाब, पायलाकलां में तालाबणियों की ढाणी, सिवाना में मवड़ी तथा चौहटन में मते का तला ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।  
-0-

प्रशासन शहरों के संग, अभियान के दौरान यूआईटी भूमि सर्वे कर जारी करेंगी पट्टे

बाड़मेर, 04 अक्टूबर। प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर विकास न्यास बाड़मेर द्वारा बीदासर, बाड़मेर आगौर, बाड़मेर शहर एवं बाड़मेर गादान के खसरों की भूमि का सर्वे करवाते हुए अभियान के दौरान पट्टे जारी करने की कार्यवाही की जाएगी।

नगर विकास न्यास बाड़मेर सचिव शैलेश सुराणा ने बताया कि राजस्व ग्राम बीदासर में खसरा संख्या 1332, बाड़ेर आगोर में बलदेव नगर विस्तार के खसरा संख्या 974, 978 से 980, 984, 989, 1000, 1002 से 1004, 1006 से 1007, 1010, 1018, 1025, 1027, 1129 से 1130, 1135, 1156 एवं 1157, बाड़मेर शहर में बाबा रामदेव नगर एवं विष्णु कॉलोनी में खसरा संख्या 1667 से 1669, 1671, 1679, 1681, 1690 से 1698, बाड़मेर गादान में शिव नगर के खसरा संख्या 2105, 2095 से 2097 तथा गोगाजी की खेजडी मंदिर के पास, सफेद आकडा रोड के खसरा संख्या 2129 की भूमि का सर्वे करवाते हुए अभियान के दौरान पट्टे जारी किए जाएंगे। उन्होनें बताया कि उक्त खसरा नम्बर की भमि के भूखण्डों के पट्टा विलेख प्राप्त करने हेतु नगर विकास न्यास कार्यालय बाड़मेर में ऑनलाईन अथवा ऑफलाईन माध्यम से आवेदन पत्र जमा करवाए जा सकते है।
-0-

रविवार, 3 अक्टूबर 2021

तालीम के बिना तरक्की संभव नहीं- मोहम्मद

 अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों के सपनों को लगेंगे पंख

वक्फ मंत्री ने कोनरा के राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का किया लोकार्पण

बाड़मेर, 03 अक्टूबर। अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़ एवं जन अभियोग निराकारण मंत्री शाले मोहम्मद रविवार को बाड़मेर जिले के कोनरा, अधरीम का तला, इटादा, गोहड़ का तला, तालसर, सैयद मौज अली का तला, बिसासर सहित अन्य गांवो के दौरे पर रहे। उन्होंने कोनरा में स्थित राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का लोकार्पण किया। 

इस मौके पर मोहम्मद ने कहा कि तालीम के बिना तरक्की संभव नहीं है l प्रदेश के अल्पसंख्यक समुदाय के उत्थान के लिए राजस्थान सरकार शिद्दत से प्रयास कर रही है। अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए राजकीय अल्पसंख्यक छात्रावास चलाए जा रहे हैं, इतना ही नहीं जवाहर नवोदय विद्यालय की तर्ज पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग की ओर राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के क्रियान्वयन समय पर कराए जा रहे हैं।

  उन्होंने कहा कि बाड़मेर जिले के चौहटन में अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय किराए के भवन में शुरू कर दिया है। इसके भवन निर्माण के लिए बुरहान का तला में जमीन आवंटित की जा चुकी है। इसके अलावा क्षेत्र में आईटीआई, सेड़वा कॉलेज, चौहटन कॉलेज, सेड़वा सीएचसी, फागलिया, पराडिया एवं इटादा में 4 करोड़ 60 लाख की लागत से अल्पसंख्यक मामलात विभाग की ओर से भवन निर्माण कराए जाने हैं। उन्होंने कहा कि तालीम के बिना तरक़्क़ी संभव नहीं। हमें क्षेत्र एवं समाज के विकास के लिए तालीम पर जोर देना होगा। 

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं देकर शिक्षा की तरफ प्रेरित कर रहे हैं। राजस्थान मदरसा बोर्ड में पंजीकृत मदरसों को बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत कम्यूटर, स्मार्ट क्लास रूम, खेलकूद सामग्री दी जा रही है। 

अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा कि राजस्थान मदरसा बोर्ड का गठन 2003 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किया था। अभी मदरसा बोर्ड को संवैधानिक दर्जा दिया है, अब स्टेट ओपन स्कूल से अनुबंध कर दिया है। मदरसा बोर्ड के पाठ्यक्रम पर काम चल रहा है। प्रदेश के मदरसों में पढ़ने वाले 2 लाख बच्चों का बीमा करवाया गया है। मंत्री ने कहा कि अल्पसंख्यक समुदायों के युवाओं को कारोबारी ऋण दिए गए थे। मुख्यमंत्री ने आम ऋण माफी योजना की घोषणा की थी, इसमें एमनेस्टी योजना लाकर ऋणियों को लाभान्वित किया है। जिले के 856 ऋणियों को 74 लाख रुपए की राशि के ऋण माफ किए गए हैं। मंत्री ने एमनेस्टी योजना के तहत 86 ऋणियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। बजट घोषणा में अल्पसंख्यक कोष के लिए एक सौ करोड़ की घोषणा की गई है। युवाओं को यूपीएससी, आरपीएससी सरीखी अन्य सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना शुरू की गई है। आम सभा में मंत्री ने मरहूम अब्दुल हादी एवं शिव विधायक अमीन खान और गाजी फकीर का ज़िक्र करते हुए कहा कि ये तीनों मिलकर निर्णय करते थे। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र एवं विकास के लिए बहुत कार्य कराए हैं। 

 कार्यक्रम को चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहमद, रोशन खान खलीफा, सैयद मिठन शाह, उप प्रधान धनाऊ सैयद सुजा मोहम्मद शाह, पूर्व सरपंच शाकर खान, सचु खान हरपालिया, रहुफ राजा खलीफा,  के के समेजा, अब्दुल हादी, नरसिंगराम सहित अन्य मौजूद रहे।


मंत्री ने नव प्रवेशित छात्रों का प्रवेश कराया

अल्पसंख्यक बालक छात्रावास कोनरा के लोकार्पण समारोह में कैबिनेट मंत्री शाले मोहम्मद ने नव प्रवेशित छात्रों को माला पहनाकर प्रवेशित कराया। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत एवं लग्न से शिक्षा अर्जित कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की नसीहत दी एवं भरोसा दिलाया कि सरकार उनके बेहतर मुस्तकबिल के लिए हर संभव कोशिशें कर रही हैं।


मंत्री ने दरगाह पर चादरपोशी कर मांगी अमन चैन की दुआ

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने गोहड़ का तला स्थित दरगाह सैयद कासम शाह मटारी पर चादरपोशी कर अमन चैन की दुआएं मांगी। इस दौरान मुत्तवली बचाया खान, सैयद सुजा मोहम्मद शाह, मौलवी आदम खान कोनराई सहित अन्य साथ मे रहे।


बालिकाओं को आवासीय विद्यालय के लिए 19 करोड़ से बनेगा भवन

मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की बालिकाओं को बेहतर स्कूली शिक्षा देने के उद्देश्य से 19 करोड़ रुपए की लागत से राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय बनाए जा रहे हैं। प्रदेश में 8 आवासीय विद्यालय हैं, बाड़मेर के बुरहान का तला में राजकीय बालिका अवासीय विद्यालय खोला जाएगा।

-0-










शनिवार, 2 अक्टूबर 2021

सिणधरी के सोलह लोगों के लिए वरदान बना अभियान

 सफलता की कहानी


बाड़मेर, 2 अक्टूबर। जिले के सिणधरी ब्लॉक के 16 लोगो के लिए शनिवार का दिन सुकून भरा रहा। जब उन्हें प्रशासन गांवों के संग अभियान के दौरान पट्टों की प्राप्ति से मालिकाना हक मिल गया।
राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत देने के लिए 2 अक्टूबर को प्रारंभ किए गए प्रशासन गांवों के संग के अन्तर्गत शिविर ब्लॉक सिणधरी में ग्राम पंचायत करना में कैंप के दौरान आबादी भूमि में रह रहे 16 लोगों को आवासीय भूमि का पट्टा तैयार करके मौके पर ही जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी के द्वारा वितरित किये गये। कैंप में पट्टा मिलने से सभी लोग अपने आवास का निर्माण कर सकेंगे साथ ही अन्य सरकारी योजनाओं का भी लाभ ले सकेंगे, आबादी भूमि में पट्टा प्राप्त करने के बाद लाभार्थी रतन गिरी, खरताराम, लिखमाराम, दानाराम ,बगदाराम ,चतराराम ने बताया कि हम आबादी में कई वर्षों से निवासकर रहे हैं, हमें पट्टा प्राप्त नहीं हुआ था आज सरकार ने कैंप के दौरान हमारे पट्टे तैयार करके उपलब्ध करवाएं जिससे हम हमारा आवास निर्माण कर सकेंगे उसके साथ ही ऋण संबंधी अन्य लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे सरकार के यह कैंप जनता के लिए बहुत ही लाभदायक है।
  शिविरों में आमजन को एक ही स्थान पर समस्त विभागों की योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलता है समय व धन की भी बचत होती है सरकार का यह अभियान सभी के लिए लाभकारी साबित होगा।
-0-












अभियान जनसेवा का शाश्वत अनुष्ठान बने हर चेहरे पर मुस्कान लाएगा अभियान-विधायक

 प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग का शुभारंभ

प्रभारी सचिव एवं जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण
बाडमेर, 02 अक्टूबर। जिले में आमजन के कामों का मौके पर निराकरण करने को गांधी जयंती पर शनिवार को दो बड़े अभियानों का शुभारंभ हुआ। प्रशासन गांवों के संग एवं प्रशासन शहरों के संग के अभियान के दौरान हर चेहरे पर मुस्कान के उद्देश्य के लिए हर जरूरत मंद व्यक्ति का कार्य शिविर के दौरान किया जाएगा।
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल रूप से गांधी जयंती के मौके पर शनिवार को दोनों अभियानो का विधिवत आगाज किया। इस दौरान राजस्व मंत्री हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस अभियान को जनसेवा का शाश्वत अनुष्ठान बनाने का आव्हान किया।
वहीं जिला मुख्यालय पर विधायक मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, जिले के प्रभारी सचिव एवं सम्भागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा, जिला कलक्टर लोक बंधु, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, उपसभापति सुरतान सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला प्रशासन द्वारा प्रशासन गांवों के संग अभियान के लिए तैयार करवाए गए ऑडियों एवं वीडियों का भी विमोचन किया गया। इसे स्वरूप पंवार, बिहारी पंवार एवं दीप सिंह भाटी द्वारा तैयार किया गया है।
आमजन उमड़ा
जिले में शनिवार को 11 उपखंडो की पंचायत समितियों के ग्राम पंचायत मुख्यालयों प्रशासन गांवों के संग तथा शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद कार्यालय बाडमेर एवं बालोतरा में प्रशासन शहरों के संग अभियान 2021 का शुभारम्भ हुआ। उक्त शिविरों के दौरान अपनी विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करवाने के लिए बडी संख्या में लोग उपस्थित हुए।
प्रशासन शहरों के संग
नगर परिषद बाड़मेर में आयोजित प्रशासन शहरों के संग शिविर का शुभारम्भ बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, संभागीय आयुक्त एवं प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा, जिला कलक्टर लोक बंधु एवं नगर परिषद सभापति दिलीप माली द्वारा किया गया।
 इस अवसर पर विधायक जैन ने कहा कि सरकार की मंशा आमजन की समस्याओं का उनके कार्य स्थल पर ही निपटारा करने की है, इसलिए प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान चलाकर विभिन्न विभागों को उनके क्षेत्र में लाया गया है ताकि उन्हें अपनी समस्याओं का निराकरण करने तथा योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जिला मुख्यालय पर चक्कर नहीं लगाने पडे एवं उनके धन एवं समय की बचत हो सकें।
वहीं संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शिविरों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर उन्हें राहत पहुंचाई जाए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से उनके द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को देने के साथ साथ मौके पर ही शिविर के दौरान उनसे योजनाओं के आवेदन लेने, तस्दीक करने तथा स्वीकृतियां जारी करने के निर्देश दिए।
101 पट्टे वितरित
नगर परिषद में शिविर के दौरान बाडमेर विधायक मेवाराम जैन, संभागीय आयुक्त डॉ. राजेश शर्मा, जिला कलक्टर लोक बंधु एवं नगर परिषद सभापति दिलीप माली ने पट्टों तथा पेंशन योजनाओं की स्वीकृतियों का वितरण किया। इस दौरान 101 पट्टे वितरित किए गए तथा 12 नामान्तरण, 3 निर्माण स्वीकृति, 4 लोगों को स्वरोजगार के लिए 2-2 लाख रुपये का लोन दिया गया।
प्रशासन गांवो के संग का निरीक्षण
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत बायतु पंचायत समिति में ग्राम पंचायत बायतु भोपजी एवं बालोतरा में मंडापुरा में आयोजित शिविरो का संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा तथा जिला कलक्टर लोक बंधु ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ सक्रियता से कार्य कर अधिकाधिक लोगों को राहत पहंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने लाभार्थियों को भूमि के पट्टे वितरित किए। उपखंड अधिकारी जगदीश सिंह आशिया ने शिविर के कार्यो की जानकारी दी।
राणीगांव में जैन का जनभागीदारी का आव्हान
बाड़मेर पंचायत समिति में रानी गांव में प्रशासन गांव के संग शिविर आयोजित किया गया, जिसका विधायक मेवाराम जैन ने निरीक्षण कर लोगों को अधिकतम राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, विकास अधिकारी सुरेश कविया एवं राजीविका जिला प्रबन्धक नवला राम चौधरी ने शिविर में किए गए कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान 51 पट्टे, 10 पेंशन स्वीकृति एवं 48 शौचालय स्वीकृतिया जारी की गई।
विधायको ने की भागीदारी
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत शिव पंचायत समिति के गूॅूगा ग्राम पंचायत में शिव विधायक अमीन खां, फागलिया ग्राम पंचायत में चौहटन विधायक पदमाराम, करमावास ग्राम पंचायत में सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने शिविरों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों को पट्टों का वितरण किया। वहीं नगर परिषद बालोतरा में आयोजित प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान पचपदरा विधायक मदन प्रजापत एवं नगर परिषद सभापति सुमित्रा जैन ने शिविर का अवलोकन कर लाभार्थियों को पट्टों का वितरण किया।
करना में हुआ शिविर
 जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने सिणधरी पंचायत समिति के करना ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए तथा राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आवहान किया। वहीं उपखंड अधिकारी विरमा राम चौधरी ने शिविर के कार्यों की जानकारी दी।
-0-
































राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ श्रद्धासुमन अर्पित

 बाड़मेर, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर शनिवार प्रातः अंहिसा चौराहा (रेलवे स्टेशन) पर गांधीजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस दौरान विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक आनन्द शर्मा, नगर परिषद सभापति दीपक माली, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, आयोजन समिति के पदाधिकारी महावीर बोहरा, अमित बोहरा समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात् रेलवे स्टेशन के सामने आयोजित समारोह के दौरान गांधीजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर गांधीजी के प्रिय भजनों एवं रामधुन की प्रस्तुति दी।  
इससे पूर्व राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयन्ती के उपलक्ष्य तथा आजादी के अमृत महोत्वस के तहत गांधी चौक से सद्भावना रैली निकाली गई जो स्टेशन रोड़ होते हुए अंहिसा चौराहे पहुंची। सद्भावना रैली को जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी, पूर्व जिला परिषद सदस्य फतेह मोहम्मद, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, आयोजन समिति के पदाधिकारी महावीर बोहरा, अमित बोहरा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नन्हें-मुन्हे बच्चों ने गांधी जी का रूप धारण कर उनके आदर्शो को जीवन में आत्मसात करने का सन्देश दिया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी केसरदान रतनू, श्रीमती रामेश्वरी चौधरी समेत विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-0-









गांधी जयन्ती पर पोस्टर प्रदर्शनी एवं टॉक शो आयोजित

 गांधी के सत्य, अहिंसा,त्याग और बलिदान जैसे जीवन मूल्यों को करे आत्मसात-लोक बंधु

बाड़मेर, 02 अक्टूबर। गांधी के जीवन मूल्य आज भी हमें बेहतर और सद्भावी समाज की ताकत और प्रेरणा देते हैं। यह उदगार जिला कलेक्टर लोकबन्धु ने मॉर्डन स्कूल में पोस्टर प्रदर्शनी के विमोचन के अवसर पर व्यक्त किये।
ज़िला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित आज़ादी के अमृत महोत्सव एवं गांधी जी के 150 वीं जयन्ती समारोह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी और गांधी के जीवन मूल्यों पर आधारित टॉक शो का आगाज़ करते हुए जिला कलक्टर लोकबन्धु ने कहा कि गांधी ऐसी महत्मनीय प्रतिभा के धनी थे कि सारा विश्व आज उनका लोहा मानता है। बच्चों के इनोवेशन की उन्होंने भूरी भूरी प्रशंसा की। जिला कलक्टर लोकबन्धु ने अपने संबोधन में सभी को गांधी के सत्य-अहिंसा-त्याग और बलिदान जैसे जीवन मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का आरम्भ गांधी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण से हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने कहा कि गांधी दर्शन को समझने के लिए हमें उनके जीवन की तमाम घटनाओं पर गौर करना चाहिए कि किस प्रकार अँधेरे से डरने वाला एक बालक मोहन कैसे महात्मा तक का सफर तय करता है। रतनू ने बताया कि ट्रस्टीशिप और सर्वोदय संबंधी गांधी चिंतन गहराई में समाज की नीव को मज़बूत करने का काम करता है। टॉक शो के पेनालिस्ट के रूप में राजकीय महिला महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. हुक्माराम सुथार, सह आचार्य बीएल. धनदे, गणपत सिंह राजपुरोहित, खगेन्द्र कुमार तथा अजीत सिंह प्रमुख थे। सभी विद्वानों ने गांधी के सत्य, अहिंसा, त्याग, बलिदान जैसे मूल्यों पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. सुथार ने कहा की जब गांधी जी से किसी ने पूछा कि क्या ईश्वर सत्य है तो उन्होंने जवाब दिया सत्य ही ईश्वर है। गणपत सिंह ने कहा आज मोबाइल के दौर में आदमी सच से और दूर होता जा रहा है यह दुखद है क्योंकि सच व्यक्ति को सहज रखता है जबकि एक झूठ को छुपाने के लिए सौ झूठ बोले जाते हैं। डॉ. धनदे ने साहित्य और जीवन में गांधी के प्रभाव पर चर्चा की। खगेन्द्र कुमार और अजीत सिंह ने गांधी जी के व्यक्तित्व के महानता का बखान किया और बताया कि आज उनकी प्रासंगिकता ज़्यादा है। कार्यक्रम के जिला समन्वयक महावीर बोहरा एवं एडवोकेट अमित वोहरा ने भी विचार व्यक्त किये। धन्यवाद ज्ञापन स्कूल पिं्रसिपल श्रीमती नवनीत पचौरी ने किया एवं अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किये। कार्यक्रम का संचालन बृजा द्विवेदी और दक्ष और श्रीमती रमा चम्पावत ने किया। गांधी के जीवन पर आधारित घटनाओं से जुडी कहानियों का वाचन शैलजा, गणेश, भाग्यश्री, रिद्धि, अदिति, अरिहंत ने किया।
-0-

प्रशासन गांवों के संग अभियान रविवार को पचपदरा में, सोमवार को 12 शिविर

 बाड़मेर, 02 अक्टूबर। प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत रविवार 3 अक्टूबर को बालोतरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत पचपदरा में शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं सोमवार को 12 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित होंगे।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि रविवार को ग्राम पंचायत पचपदरा में शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार सोमवार 4 अक्टूबर को पंचायत समिति बाडमेर ग्रामीण में सरणू पनजी, बालोतरा में मूंगडा, कल्याणपुर में कुड़ी, गिड़ा में गिड़ा, धोरीमना में मैयों का तला, गुडामालानी में नयानगर, रामसर में पांधी का पार, सेड़वा में भंवार, शिव में बीसूकला, पायलाकला में कादानाड़ी, सिवाना में महिलावास तथा धनाऊ में कोनरा ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।  
-0-

गांधी जयंती के अवसर पर मदरसा छात्रों ने निकाली रैली

 बाड़मेर, 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती के अवसर पर अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा मदरसा छात्रों की रैली का आयोजन किया गया।

रैली को जिला कलक्टर लोक बंधु ने कलक्ट्रेट से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई एवं जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान उपस्थित रहे। उक्त रैली के माध्यम से मदरसा छात्रों द्वारा गाँधीजी के आदर्शों को जीवन मे उतारने का सन्देश दिया गया। कलक्ट्रेट से रवाना हुई रैली का अंहिसा सर्किल पर समापन हुआ।
-0-




अभियांत्रिकी महाविद्यालय में मनाई गांधी जयंती एवं लाल बहादूर शास्त्री जयंती

 बाड़मेर, 02 अक्टूबर। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर में गांधी जयंती एवं लाल बहादूर शास्त्री जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी एवं लाल बहादूर शास्त्री की तस्वीर पर पुष्पार्पण कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।

इस अववर पर महाविद्यालय में विद्यार्थियों एवं सम्पूर्ण स्टाफ द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया गया। कोविड-19 गाईडलाइन की पालन करते हुए परिसर में वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता के अलावा खेलकुद प्रतियोगिताएं जैसे क्रिकेट, वॉलीबॉल, बैड मिंटन आदि का आयोजित किये गये।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बिश्नोई ने बताया कि गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवनकाल से विद्यार्थी सत्य अहिंसा का पथ अपनाकर जीवन में मुकाम हासिल कर सकते है। रजिस्ट्रार कमल पंवार ने भी गांधी जी एवं शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों को बताया कि जीवन में सादगी एवं विनम्रता के साथ भी इन्सान अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकता है तथा इन महापुरूषों का जीवन आज के युवाओं के लिए मिशाल है। इस कार्यक्रम में प्रकाश मोखा, भंवर स्वामी, भेरू सिंह चौहान, बालकिशन, जसवंत गौड़, रेखाराम आदि उपस्थित रहें।
-0-

बीदासर योजना में आवेदकों द्वारा पट्टे नहीं लेने पर होगी निरस्ती की कार्यवाही

 नगर विकास न्यास

बाड़मेर, 02 अक्टूबर। नगर विकास न्यास बाड़मेर द्वारा अनुमोदित बीदासर आवासीय योजना में पट्टे नहीं लेने पर न्यास द्वारा योजना को निरस्त करने की कार्यवाही आरम्भ की जाएगी।
नगर विकास न्यास सचिव शैलेश सुराणा ने बताया कि नगर विकास न्यास, बाड़मेर की एम्पावर्ड समिति की बैठक दिनांक 24 अगस्त, 2018 के द्वारा राजस्व ग्राम बीदासर के खसरा नम्बर 2701/1341 एवं 2815/1341 कुल रकबा 08.17.06 बीघा भूमि के आज दिनांक तक न्यास में पट्टा विलेख जारी किये जाने बाबत् कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उक्त अनुमोदित योजना/ ले-आऊट प्लान में सृजित भूखण्डों पर पट्टा विलेख प्राप्त करने हेतु आगामी 15 दिवस के भीतर न्यास कार्यालय में ऑनलाईन/ऑफलाईन किसी भी माध्यम से आवेदन एवं निर्धारित शुल्क जमा करवा कर पट्टा विलेख प्राप्त किया जाना सुनिश्चित करें अन्यथा न्यास द्वारा उक्त ले-आऊट प्लान को निरस्त किये जाने की कार्यवाही की जायेगी।
-0-

शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2021

आरएससीआईटी की परीक्षा 3 अक्टूबर को, जिले में 19 परीक्षा केन्द्रों पर होगी परीक्षा

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आरएससीआईटी की परीक्षा रविवार 3 अक्टूबर, 2021 को बाड़मेर संभाग में 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

क्षेत्रीय केंद्र जोधपुर के सहायक कुलसचिव सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त परीक्षा में कुल 5591 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा अपरान्ह 12ः00 से 1ः00 तक आयोजित की जाएगी एवं परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर नियमानुसार 11ः30 बजे के बाद परीक्षा केन्द्रों पर प्रवेश वर्जित होगा। छात्र समय का एवं कोविड प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखे। छात्रों को परीक्षा हेतु मूल राजकीय पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य होगा बाड़मेर संभाग में तहसील स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होने बताया कि प्रत्येक परीक्ष केंद्र पर विश्वविद्यालय की ओर से समन्वयक नियुक्त किये गए है।
-0-

सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों पर संवेदनशीलता से कार्यवाही के निर्देश

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। जिला जन अभाव अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।

इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा पश्चात् कहा कि सतर्कता समिति में प्राप्त होने वाले प्रकरणों में जांच अधिकारी त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाए। उन्होने अधिकारियों को सतर्कता समिति में दर्ज प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए आगामी बैठक से पूर्व जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को सतर्कता समिति के मामलो को गम्भीरता से लेते हुए किसी प्रतिनिधि की बजाय स्वंय जाँच कर कार्यवाही रिपोर्ट पेश करने को कहा। उन्होने उपखण्ड अधिकारियों को उपखण्ड स्तरीय सतर्कता समिति की नियमित बैठकों का आयोजन कर प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान, नगर विकास न्यास सचिव शैलेष सुराणा, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया समेत विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी वीसी से मौजूद रहे।
-0-

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती, रामधुन एवं भजन संध्या का होगा आयोजन, निकलेगी सद्भावना रैली

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती पर शनिवार 2 अक्टूबर को जिले में विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को प्रातः 7.30 बजे गांधी चौक से भगवान महावीर टाऊन हॉल तक सद्भावना रैली का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार प्रातः 9.30 बजे द मॉर्डन स्कूल में पोस्टर प्रदर्शनी एवं 10 बजे टॉक शो आयोजित होगा। उन्होनें बताया कि शनिवार को ही दोपहर 3 बजे केन्द्रीय काराग्रह में गांधीजी के मूल्यों पर चर्चा तथा सांय 7.30 बजे रेल्वे स्टेशन पर भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उन्होनें उक्त कार्यक्रमों के आयोजन में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु राज्य सरकार द्वारा जी दिशा-निर्देशों की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
नगर परिषद आयुक्त दलीप कुमार पूनिया ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शनिवार 2 अक्टूबर को प्रातः 8.30 बजे अहिंसा चौराहा (रेल्वे स्टेशन) पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण पश्चात् गांधीजी के प्रिय भजन एवं रामधुन का आयोजन किया जाएगा।
-0-

अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद रविवार को कोनरा में छात्रावास का करेंगे लोकार्पण

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ एवं जन अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद रविवार 3 अक्टूबर को अपनी एक दिवसीय यात्रा पर बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे बाड़मेर में निर्माणाधीन राजकीय अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण करेंगे तथा चौहटन ब्लॉक के कोनरा में नवनिर्मित राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का लोकार्पण करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि अल्पसंख्यक मामलात मंत्री रविवार 3 अक्टूबर को जैसलमेर से प्रातः 8 बजे प्रस्थान कर प्रातः 10 बजे बाड़मेर पहुंचेगे। इसके उपरान्त वे प्रातः 10.30 बजे बाड़मेर में निर्माणाधीन राजकीय अल्पसंख्यक बालक एवं बालिका छात्रावास का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1.15 बजे चौहटन ब्लॉक के कोनरा में नवनिर्मित राजकीय अल्पसंख्यक बालक छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। तत्पश्चात् दोपहर 2.30 बजे गौहड़ का तला जाएंगे तथा इसके बाद बीसासर में जन सुनवाई करने के बाद सायं 4 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
-0-

शनिवार 2 अक्टूबर से 11 ग्राम पंचायतों पर लगेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान

नगर परिषद बाड़मेर, बालोतरा एवं यूआईटी में लगेंगे शहरी क्षेत्रों के लिए शिविर
21 विभागोें से जुड़े कार्यो का मौके पर ही होगा निस्तारण

बाड़मेर, 01 अक्टूबर। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोगों की विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के लिए जिले में शनिवार 2 अक्टूबर से प्रशासन गांवों के संग अभियान एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान प्रारम्भ होगा। अभियान के तहत जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में नगर परिषद बाडमेर, बालोतरा एवं यूआईटी कार्यालय में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
2 अक्टूबर को यहां लगेंगे शिविर
जिला कलक्टर ने बताया कि 2 अक्टूबर को प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत पंचायत समिति बाड़मेर में राणीगांव, बालोतरा में माण्डपुरा, बायतु में बायतु भोपजी, धोरीमन्ना में सोभाला जेतमाल, गुडामालानी में नगर, रामसर में बबुगुलेरिया, फागलिया में फागलिया, शिव मंे गूंगा, सिणधरी में करना, समदड़ी में करमावास तथा चौहटन में घोनिया ग्राम पंचायत में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। वहीं प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत नगर परिषद बाड़मेर, बालोतरा एवं यूआईटी कार्यालय में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इन विभागों से जुड़े कार्य होंगे
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग के अतिरिक्त अन्य 21 विभाग यथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, जलदाय एवं भू जल, कृषि, जन जाति क्षेत्रीय विकास, ऊर्जा, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सैनिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, आयोजना, पशुपालन, श्रम, आयुर्वेद, सहकारिता एवं राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि., सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा, वन विभाग, जल संसाधन एवं सिंचित क्षेत्र विकास विभाग एवं परिवहन विभाग के कार्य बिन्दुओं को शामिल किया गया है। उन्होनें इन विभागों से जुडे अधिकारियों को शिविरों में भाग लेना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
ये कार्य होंगे
प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग से जुडे कार्यो यथा राजस्व अभिलेख एवं खातों का शुद्धिकरण, आपसी सहमति से खातों का विभाजन, रास्ते के प्रकरण, गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार, भूमिहीन कृषकों को कृषि भूमि आवंटन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी के प्रकरण, आबादी विस्तार हेतु राजकीय भूमि आवंटन, जाति, मूल, हैसियत प्रमाण पत्र, राजस्व रिकोर्ड उपलब्ध कराना, नामान्तरण सम्बंधित प्रकरण, भूमि विभाजन इत्यादि कार्य शामिल किए गए है। इसके अतिरिक्त अन्य विभागों से जुड़े कार्य जैसे भूमिहिनों को 1996 के नियमों में पट्टे जारी करना, जन्म-मृत्यू प्रमाण पत्र, महात्मा गांधी नरेगा से जुडे कार्य, प्रधानमंत्री आवास, हैण्ड पंप मरम्मत, अवैध कनेक्शन हटाना, पेयजल संबंधित शिकायतें, कृषि विभाग के कार्य जैसे राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, विद्युत सप्लाई, त्रुटिपूर्ण मीटर, ट्रांसफोर्मर बदलने, ढीले तार को व्यवस्थित करना, विद्युत संबंध के प्रकरण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सैनिक कल्याण, महिला अधिकारिता की विभिन्न योजनाओं के प्रकरण, चिकित्सा कैंप में रोगियों की स्वास्थ्य जांच व उपचार, राशन कार्ड प्रकरण, जन आधार कार्ड, प्रधानमंत्री जनधन योजना, पशुपालन विभाग से जुडे कार्य, नियोजित श्रमिकों का पंजीयन, आयुर्वेद, शिक्षा विभाग के कार्य, सडक एवं राजकीय भवनों की मरम्मत संबंधित शिकायतों, पीएम किसान सम्मान निधि, वन भूमियों का अमल दरामद, सीमांकन सहित विभिन्न कार्यो का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...