सोमवार, 25 मई 2020

जिले से अब तक 62 हजार प्रवासियों की आवाजाही सोमवार को 655 प्रवासी आए, वहीं 19 ने किया प्रस्थान


बाड़मेर, 25 मई। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जिले में कुल 655 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 19 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में सोमवार को गुजरात से 378, महाराष्ट्र से 113, उतरप्रदेश से 12, मध्यप्रदेश से 14, आन्ध्रप्रदेश से 1, दिल्ली से 21, कर्नाटक से 49, हरियाणा से 3, बिहार से 2, तमिलनाडु से 18, तेलंगाना से 24, असम से 7, केरल से 10, हिमाचल प्रदेश से 1 एवं चंडीगढ़ से 2 को मिलाकर कुल 655 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 53606 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से सोमवार को मध्यप्रदेश के लिए 1, उत्तर प्रदेश के लिए 1, गुजरात के लिए 11, दिल्ली के लिए 3 एवं कर्नाटक के लिए 3 को मिलाकर कुल 19 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 8607 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है। 
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चैक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

राजस्व मंत्री ने की विस्तृत समीक्षा होम क्वारेंटीन की कड़ाई से हो पालना- चौधरी

व्यापक स्तर पर चले जागरूकता अभियान

बाड़मेर, 25 मई। राजस्व तथा उपनिवेशन मंत्री हरीश चौधरी ने जिले में बाहर से आने वाले प्रवासियों को चौदह दिन तक होम क्वॉरेंटाइन की कड़ाई से पालना करने की सख्त हिदायत दी है ताकि जिले को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाया जा सके।
       वह सोमवार प्रातः कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अब तक अपनाई गई रणनीति एवं उपायों की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जिला कलेक्टर विश्राम मीणा, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, उप निदेशक कृषि जे.आर. भाखर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ बी.एल. मंसूरिया, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एन डी सोनी, जिला रसद अधिकारी अश्विनी गुर्जर मौजूद थे।

अधिकतम सैंपल ले       
    राजस्व मंत्री ने  कहा कि  कोविड-19 के वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए अधिकतम सैंपल लेकर टेस्ट किए जाएं। उन्होंने वर्तमान क्षमता 250 से बढ़ाकर इसे 1000 प्रतिदिन टेस्ट तक करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए आवश्यक संसाधन जुटाकर शीघ्र ही कार्य को अंजाम दिया जाए। राजस्व मंत्री ने बताया कि वर्तमान में मेडिकल कॉलेज में एक मशीन से 250 सैंपल की जांच प्रतिदिन की जा सकती है, इस क्षमता को बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त मशीन लगाकर इसके लिए आधारभूत संसाधन विकसित किए जाएं । उन्होंने अगले 2 सप्ताह में यह कार्य पूर्ण कर करने के निर्देश दिए।

मानसिक स्वास्थ्य पर हो फोकस  
 राजस्व मंत्री ने कहा कि कोविड केयर सेंटर एवं संस्थागत क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को उपचार के साथ साथ नियमित रूप से मनोरोग विशेषज्ञ की काउंसलिंग कराई जाए ताकि कोरोना को लेकर भय का माहौल नही हो। लोगों में इस रोग के संबंध में व्यापक जागरूकता हो। साथ ही विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएं एवं उपचार के पश्चात पॉजिटिव से नेगेटिव होने वाले मरीजों के अनुभव को साझा किया जाए ताकि लोगों में इन्हें देख कर सकारात्मक संदेश जाए।

अगले दो सप्ताह चुनौतीपूर्ण  
चौधरी ने कहा कि आगामी दो सप्ताह जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए पूर्ण सतर्कता एवं सजगता के साथ धरातल पर कार्य किया जाए। उन्होंने महाराष्ट्र एवं गुजरात से आने वाले सभी प्रवासियों को होम क्वॉरेंटाइन में रखने को कहा। उन्होंने कहा कि क्वॉरेंटाइन में रहने वाले लोगों की माइक्रो मॉनिटरिंग की जाए।

निगरानी समिति सक्रिय रहे
राजस्व मंत्री ने निर्देश दिए कि होम क्वॉरेंटाइन में रहने वाले लोगों की प्रतिदिन भौतिक रूप से जांच की जाए। गांव की सतर्कता समिति इसकी मॉनिटरिंग करें एवं मौके पर जाकर देखें कि संबंधित व्यक्ति क्वॉरेंटाइन में ही रहे क्योंकि कुछ लोग अपना मोबाइल घर पर रख कर बाहर निकल जाते हैं, ऐसे में ऑनलाइन मॉनिटरिंग प्रभावी नहीं हो पाती। 

ग्रामीण क्षेत्र चुनौती
राजस्व मंत्री ने कहा की अब जिले में ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण रोकना सबसे बड़ी चुनौती है,इसके लिए उन्होंने आने वाले प्रवासियों के शत-प्रतिशत सैंपल लेने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में टेस्टिंग क्षमता का पूर्ण उपयोग होना चाहिए।

कलेक्टर ने बताई रणनीति
इससे पूर्व जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने जिले में अब तक किए गए वायरस रोकथाम के उपायों की पीपीटी के जरिए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाड़मेर जिले में आने वाले सभी प्रवासियों की सूक्ष्म मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी को निर्धारित समय तक क्वॉरेंटाइन मे रखा जा रहा है एवं संदिग्ध प्रवासियों को संस्थागत क्वॉरेंटाइन में रखकर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं। साथ ही कोरोना संक्रमित पाए गए क्षेत्र को तुरंत प्रभाव से कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की कार्यवाही के साथ-साथ घर-घर सर्वे एवं सैंपल लेकर कोरोना का प्रसार रोका जा रहा है।
-0-



रविवार, 24 मई 2020

कोरोना से निपटने में प्रत्येक व्यक्ति भागीदारी निभाएं - चौधरी

कोरोना रोकथाम गतिविधियों की राजस्व मंत्री ने की समीक्षा

बाड़मेर, 24 मई। जिले की बायतु पंचायत समिति सभागार में रविवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की मौजूदगी में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों व सभी विभागीय अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक आयजित हुई। बैठक में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कोरोना से आमजन को अधिक से अधिक बचाव के लिए आमजन में जागरूकता लाने तथा होम कवारेंटेंन में रहने की आवश्यकता जताई।       
     उन्होंने कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में गरीब व जरूरतमंद लोगों की मदद करना आवश्यक है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी पिछले तीन दिनों से अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर है। वे कोरोना में उपजे हालातों के साथ ही अन्य जनसमस्याओं के जल्द समाधान को लेकर लगातार पाटोदी, गिड़ा के बाद बायतू पंचायत समिति में अधिकारियों के साथ बैठकों के जरिये ग्रास रूट के हालात जान रहे है। वहीं कोरोना महामारी से निपटने के साथ ही जनसमस्याओं के समाधान की कार्य योजना बना रहे है। 
    इस मौके पर राजस्व मंत्री चौधरी ने  कहा कि नरेगा में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने, उपखंड क्षेत्र की चिकित्सा व्यवस्थाओ को बेहतर बनाने, बिजली कटौती से निजात दिलाने के लिए बार बार आ रहे फाल्ट को दुरूस्त करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। 
 चौधरी ने बताया कि पिछले लंबे समय से बायतु क्षेत्र में कई पेयजल परियोजनाओं का काम ठप पड़ा था जिनको कार्य को फिर से शुरू करवाया गया है ताकि अधिकतम गांव- ढाणियों तक पीने का पानी पहुंचाया जा सके। 
  बैठक में राजस्व मंत्री ने बार बार हो रहे टिड्डी के हमले पर चिंता जताते हुए कहा कि मुसीबत की इस घड़ी में सभी किसानों के साथ मिलकर ही इस टिड्डी पर नियंत्रण किया जा सकता है। इसके लिए सरकार छड़काव के लिए दवाईयां व ट्रैक्टर मशीन उपलब्ध करवाएगी मगर जनसहभागिता जरूरी है।
इस मौके पर खोथो की ढाणी सरपंच हिमथाराम खोथ ने व्यक्तिगत टांको की लागत बढ़ाकर तीन लाख करने व अन्य जनकल्याणकारी कार्यों के लिए राजस्व मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए नरेगा में रोजगार बढ़ाने व लिफ्ट केनाल परियोजना के तहत बिछी पाईप लाईनो के विटीसी से आगे कनेक्शन जारी करने की मांग की। जनप्रतिनिधि डूंगरराम काकड़, बाबुसिह धतरवाल, गोमाराम पोटलिया ने विभिन्न जनहित के मुद्दे सदन में उठाए। 
चौधरी ने कहा कि कोरोना से डरें नहीं, सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें। साथ ही बाहर से आने वाले क्वान्टीन व्यक्ति सरकारी निर्देशों की पूरी तरह से पालना करें और सावधानियां बरते जिससे कोरोना आगे फैलने से बचाया जा सके। इसमे सरकार ही नही हम सभी लोगों की जिम्मेवारी है।
  बैठक में राजस्व मंत्री चौधरी के साथ पूर्व प्रधान सिमरथा राम चौधरी, पूर्व बीसीसीबी चेयरमैन डूंगर राम काकड़, उपखंड अधिकारी विवेक व्यास, विकास अधिकारी अमित कुमार, सीबीईईओ रेखाराम सियाग, डिस्कॉम के सहायक अभियंता प्रदीप कुमार डाड़वानी, उम्मेदाराम सारण, जलदाय विभाग के एक्सईएन बाबूलाल मीणा, सहायक अभियंता जोगेश्चर प्रसाद, पीडबल्यूडी एक्सईएन सुजानाराम विश्नोई समेत जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
 वही चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता को महसूस करते हुए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने चिकित्सकीय आवश्यकताओं की पूर्ति को लेकर सीएससी व पीएससी प्रभारियों के साथ चिकित्सा विभाग के तमाम अधिकारियों की बैठक कर कोरोना महामारी से निपटने के साथ ही आमजन को चिकित्सकीय सुविधाओ का पूरा लाभ मिलने व अन्य किसी तरह की परेशानी न हो उसे लेकर अधिकारियों की बैठक ली इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चिकित्सा सेवाओं का विस्तार बहुत ही आवश्यक है इसके लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल मे बेडो की संख्या बढ़ाई गईं है। अब हमारी प्राथमिकता कि अस्पताल में बुनियादी ढांचागत सुविधाऐ बढ़ाने की रहेगी। चिकित्सकोें से महामारी से लड़ने के लिए भविष्य की रणनीति और अधिकारियों से कोरोना के संक्रमण की स्थिति, जांच व्यवस्था, उपकरणों की उपलब्धता, क्वारेंटीन सुविधाओं सहित अन्य विषयों पर फीडबैक लिया।         इस दौरान ब्लॉक सीएमसओ शिवराम, डॉक्टर भेरू सिंह, देंवेद्र चौधरी, डॉक्टर जोगेंद्र समेत सभी चिकित्सक मौजूद रहे।
-0-





प्रवासियों की आवाजाही जारी आंध्रप्रदेश से 185 प्रवासियों का आगमन, 55 ने किया बिहार के लिए प्रस्थान

बाड़मेर, 24 मई। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में रविवार को जिले में कुल 1082 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 131 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में रविवार को गुजरात से 592, महाराष्ट्र से 61, उतरप्रदेश से 42, मध्यप्रदेश से 17, आन्ध्रप्रदेश से 185, दिल्ली से 15, कर्नाटक से 40, हरियाणा से 14, बिहार से 3, तमिलनाडु से 27, पंजाब से 1, तेलंगाना से 7, छतीसगढ से 3, केरल से 9, दमनद्वीप से 2, गोवा से 53, हिमाचल प्रदेश से 4, झारखण्ड से 1, उड़ीसा 6 एवं जम्मू से 1 को मिलाकर कुल 1082 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 52851 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से रविवार को उत्तर प्रदेश के लिए 1, महाराष्ट्र के लिए 5, बिहार के लिए 55, हरियाणा के लिए 8, गुजरात के लिए 52, उतराखण्ड के लिए 4, तेलंगाना के लिए 5 एवं गोवा के लिए 1को मिलाकर कुल 131 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 8588 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है। 
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चैक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

जिले में वायरस रोकथाम नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई अब तक 82300 की जुर्माना राशि वसूली

बाड़मेर, 24 मई। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 में दिशा-निर्देश सहित उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में जिले में कोविड-19 के बचाव को जारी नियमों एवं आदेशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। सम्पूर्ण जिले में रविवार को उक्त नियमों एवं आदेशों का उल्लंघने करने वाले 62 लोगों से कुल 15700 रूपए ही राशि वसूल की गई है। 
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 6 लोगों से 600, बायतु में 13 लोगों से 6800, सेडवा में 1 लोगों से 200, सिणधरी में 4 लोगों से 800, शिव में 11 लोगों से 2400, रामसर में 3 लोगों से 500 रूपये, बालोतरा में 5 लोगों से 1000,  गुडामालानी में 3 लोगों से 500, धोरीमना में  8 लोगों से 1600 एवं सिवाना में 8 लोगों से 1300 को मिलाकर कुल 62 लोगों से 15700 रूपए की जुर्माना राशि वसूली गई। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 11 उपखण्ड क्षेत्रों में 355 लोगों से कुल 82300 रूपए की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है। 
-0-

ईद-उल-फितर आज, शांति व कानून व्यवस्था के प्रबन्ध कोरोना के चलते घर में ही नमाज अदा करने की अपील

बाड़मेर, 24 मई। जिले में सोमवार को ईद-उल-फिरत का न्यौहार मनाया जाएगा। वर्तमान में कोरोना वायरस के सक्रमण के मद्देनजर जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने घरों में ही नमाज पढ़ने की अपील की हैं।
     जिला कलक्टर मीणा ने उक्त त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ ऐहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।  जिला कलक्टर ने बताया कि  25 मई सोमवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। कोराना महामारी के चलते वायरस की रोकथाम एवं फैलाव को रोकने के लिए राज्यभर में लॉकडॉउन किया गया है। साथ ही लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार के निर्देशानुसार सामाजिक दूरी, सैनेटाईजेशन आदि की अनुपालना किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। 
   उन्होने ईद-उल-फितर त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए पर्याप्त सावधानी एवं ऐहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होने बताया कि त्यौहार के अवसर पर विशेष तौर पर साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील एवं हाईपर सेन्सेटिव क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखे जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर शरारती एवं असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाडने हेतु उत्तेजनात्मक एवं ईश निंदा संबंधी सामग्री का प्रचालन किये जाने पर पर्याप्त कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनानी के जाए। 
    उन्होने मुस्लिम समुदाय के नेताओं एवं धार्मिक प्रमुखों को साथ में लेकर ईद के अवसर पर घरों में ही नमाज अदा करने के लिए सामुदाय के लोगों को समझाईश करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए है, ताकि कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी के लिए जारी गाईडलाईन की अनुपालना सुनिश्चित की जा सके।
-0-

शनिवार, 23 मई 2020

प्रवासियों की आवाजाही जारी महाराष्ट्र से 105 प्रवासियों का आगमन, 167 ने किया बिहार के लिए प्रस्थान

बाड़मेर, 23 मई। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में शनिवार को जिले में कुल 820 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 290 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में शनिवार को गुजरात से 481, महाराष्ट्र से 105, उतरप्रदेश से 15, मध्यप्रदेश से 2, आन्ध्रप्रदेश से 8, दिल्ली से 22, कर्नाटक से 122, हरियाणा से 4, बिहार से 2, तमिलनाडु से 18, पंजाब से 3, पश्चिम बंगाल से 2, छतीसगढ से 1, केरल से 10, गोवा से 17, हिमाचल प्रदेश से 3 एवं झारखण्ड से 5 को मिलाकर कुल 820 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 51869 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से शनिवार को मध्यप्रदेश के लिए 2, उत्तर प्रदेश के लिए 91, महाराष्ट्र के लिए 2, बिहार के लिए 167, झारखण्ड के लिए 9, गुजरात के लिए 11, उतराखण्ड के लिए 3 एवं कर्नाटक के लिए 5 को मिलाकर कुल 290 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 8457 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चैक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

जनहित के कार्यों में कोताही बर्दास्त नही, अधिकारी गंभीरता से कार्य करें- चौधरी

बाड़मेर, 23 मई। कोरोना वैश्विक महामारी से निपटने के लिए राजस्व, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्रीय विकास एवं जल उपयोगिता मंत्री हरीश चौधरी ने शनिवार को गिड़ा पंचायत समिति सभागार में अधिकारियों की बैठक लेकर कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकारी स्तर पर किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में कोरोना पॉजिटिव के मामले लगातार सामने आने के बाद जिले के हालात काफी चिंताजनक हो चुके हैं। ऐसे में सभी अधिकारी इस संकट की घड़ी में पूरी गंभीरता दिखाते हुए कार्य करें। सभी जरुरतमंदों को पूरी मदद की जाए। चौधरी ने नवनिर्वाचित सरपंचों की बैठक लेकर प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर फीडबैक लिया और कोरोना के संबंध में जानकारियां जुटाई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों ने पेयजल, बिजली सहित अन्य कई समस्याओं को उठाया। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने अधिकारियों के साथ सोशल डिस्टेसिंग की पालना करते हुए क्षेत्र का फीडबैक लिया। चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि जरूरतमन्द लोगों को मदद के लिए सभी को वरीयता के अनुसार मदद मिलनी चाहिए।
चौधरी ने पेयजल व चिकित्सा व खाद्य सामग्री के आवश्यक वितरण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ड्यूटी के प्रति किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी । जनप्रतिनिधियों ने चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि उण्डू-नवातला योजना शुरू करने से आमजन को राहत मिली है। वहीं चौधरी ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर पेयजल की स्कीम बनाकर विभाग के अधिकारियों के साथ बैठकर सर्वे किया जाएगा। जिससे कोई घर पेयजल सुविधा से वंचित न रहें ।
पंचायत समिति के सभागार में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में व्याप्त घोर पेयजल संकट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस समय गर्मियों के मौसम में जहां पीने के पानी के लिए त्राहि त्राहि मची हुई है, वहीं जलदाय विभाग जलापूर्ति में फेल साबित हो रहा है। इस पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में पेयजल की आपूर्ति किसी भी सूरत में संचालित की जाए। जिस पर अधिकारियों ने कहा कि पीछे से पानी की आपूर्ति धीमी होने तथा कई जगह पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो जाने से व्यवस्था लड़खड़ा रही हैं जिनको अतिशीघ्र ठीक किया जाएगा।
विधुत कटौती से निजात दिलाएजनप्रतिनिधियों द्वारा बार-बार हो रही विधुत कटौती व फाल्ट को लेकर बैठक में राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि जब एक जगह फाल्ट होने पर पूरे क्षेत्र के लोगो को खामियाजा भुगतना पड़ता है, इसके स्थायी समाधान के लिए अधिकतम स्थायी विधुत सब स्टेशन बनाने के प्रयास किए जाएंगे ताकि कम से कम विधुत कटौती का सामना करना पड़ेगा।
चिकित्सा व्यवस्था हो बेहतरचौधरी ने क्षेत्र में चिकित्सकीय व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए हर पीएससी पर चिकित्सक लगाए जाने तथा अलग अलग पड़े रिक्त पदों को भरने को लेकर आश्वस्त किया।
खोखसर पश्चिम सरपंच चुनाराम जाखड़ ने सदन में राजस्व मंत्री के सामने मुद्दा उठाते हुए कहा कि गांव में मनरेगा के तहत पूर्व में बनी ग्रेवल सड़को के रास्ते को कटान मार्ग में तब्दील किया जाए ताकि इन सड़कों की मरम्मत व आवागमन बाधित न हो। इस पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास को निर्देश देते हुए कहा कि नरेगा के तहत कटान मार्ग के लिए आने वाले सभी आवेदनों का निस्तारण कर समस्याओं को समाधान तत्काल प्रभाव से किया जाए।  वहीं पूर्व उप प्रधान करनाराम गोदारा द्वारा ऋण वितरण प्रक्रिया में आ रही बाधा को लेकर सदन में उठाए सवाल के जवाब में मंत्री चौधरी ने कहा कि ऋण वितरण में सरलीकरण के प्रयास करने को लेकर सम्बंधित अधिकारियों से चर्चा की जाएगी।
जनभागीदारी से टिड्डी नियंत्रण सम्भवक्षेत्र में बार-बार हो रहे टिड्डी के हमले को लेकर मंत्री हरीश चौधरी ने सदन में कहा कि 600 टेक्टर किराए पर लेने की स्वीकृति जारी कर दी है। साथ ही दवाइयों का भी बंदोबस्त कर दिया जाएगा वहीं टिड्डी के नियंत्रण के लिए जन सहभागिता आवश्यक रहेगा। चौधरी ने कहा कि इस वर्ष टिड्डी अधिक मात्रा में आएगी। यूनाइटेड नेशन ने चार महीने पहले ही कह दिया था कि भारी मात्रा में टिड्डी आएगी उसे अपन लोगो ने नजर अंदाज कर दिया था, जिसका नुकसान किसानों ने भुगता वहीं अब किसानों को मजबूती के साथ समय रहते तैयारियां शुरू की जानी चाहिए।                                      
-0-

जिले में राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के उल्लंघन पर सख्ती

शनिवार को 40800 की जुर्माना राशि वसूली  

बाड़मेर, 23 मई। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 में दिशा-निर्देश सहित उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में जिले में जारी कोविड-19 के बचाव को जारी नियमों एवं आदेशों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। सम्पूर्ण जिले में शनिवार को उक्त नियमों एवं आदेशों का उल्लंघने करने वाले 168 लोगों से कुल 40800 रूपए ही राशि वसूल की गई है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। जिले में 22 मई तक उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 3 लोगों से 300, बायतु में 10 लोगों से 3000, चौहटन में 23 लागों से 4400, सेडवा में 5 लोगों से 1000, सिणधरी में 6 लोगों से 1200, शिव में 69 लोगों से 14200, रामसर में 9 लोगों से 1700 रूपये को मिलाकर कुल 125 लोगों से 25800 रूपए की जुर्माना राशि वसूली गई।
उन्होने बताया कि शनिवार 23 मई को उल्लंघन पर उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर में 6 लोगों से 600, बायतु में 18 लोगों से 6300, चौहटन में 31 लागों से 6000, सेडवा में 29 लोगों से 5600, सिणधरी में 10 लोगों से 2000, शिव में 25 लोगों से 6500, रामसर में 3 लोगों से 600, बालोतरा में 4 लोगों से 3000, गुडामालानी में 10 लोगों से 2000, धोरीमन्ना में 8 लोगों से 1900 एवं सिवाना में 24 लोगों से 6300 रूपए को मिलाकर कुल 168 लोगों से 40800 की जुर्माना राशि वसूल की गई। उन्होने बताया कि जिले में अब तक 11 उपखण्ड क्षेत्रों में 293 लोगों से कुल 66600 रूपए की वसूली की जा चुकी है। उन्होने आमजन को कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी नियमों एवं आदेशों की पालना करने की हिदायत दी है।
-0-

आलमसर, घोनिया एवं छोटा भोजारिया में कर्फ्यु

कोविड-19 संक्रमण के चलते जीरो मोबिलिटी निषेधाज्ञा जारी

बाड़मेर, 23 मई। चौहटन उपखण्ड क्षेत्र में आलमसर, घोनिया एवं छोटा भोजारिया ग्रामों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त क्षेत्रों के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से चौहटन उपखण्ड मजिस्ट्रेट वीरमाराम द्वारा उक्त ग्रामों की राजस्व सीमा को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
चौहटन उपखण्ड मजिस्ट्रेट वीरमाराम ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्रों में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। चौहटन उपखण्ड मजिस्ट्रेट द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की   दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत चौहटन तहसील क्षेत्र में आलमसर ग्राम पंचायत के ग्राम आलमसर, ढोक ग्राम पंचायत (नवसृजित ग्राम पंचायत घोनिया) के ग्राम घोनिया एवं भोजारिया ग्राम पंचायत के ग्राम छोटा भोजारिया के चारों ओर की समस्त राजस्व सीमा जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

कोविड केयर सेन्टर के लिए नाकोड़ा बस स्टेण्ड भवन अधिग्रहित

बाड़मेर, 23 मई। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति को मद्देनजर कोरोना वायरस के मरीजों के ठहराव हेतु कोविड केयर सेन्टर स्थापन के लिए नाकोडा बस स्टेण्ड भवन, मेवानगर को अधिग्रहित किया गया है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी बालोतरा द्वारा कोविड-19 से संबंधित कोरोना वायरस के मरीजों के ठहराव हेतु कोविड केयर सेन्टर की स्थापना के लिए नाकोड़ा बस स्टेण्ड भवन मेवानगर को अधिग्रहण करने हेतु निवेदन किया गया है, जिस पर जिला कलक्टर मीणा द्वारा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के नियम 65 (2) (ग) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त भवन को 22 मई से अग्रिम आदेश तक के लिए अधिग्रहित किया गया है। उन्होने तहसीलदार पचपदरा को उक्त भवन के स्वामी, कब्जाधारी से भवन का कब्जा प्राप्त कर उपखण्ड अधिकारी बालोतरा को सुपुर्द करते हुए पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि उक्त कोविड केयर सेन्टर के प्रभारी पंचायत समिति बालोतरा के विकास अधिकारी होंगे।
-0-

ईद-उल-फितर पर शांति एवं कानून व्यवस्था के निर्देश जारी

कोविड-19 के चलते घर में ही नमाज अदा करने की हिदायत

बाड़मेर, 23 मई। जिले में चांद दिखाई देने पर 25 मई को ईद-उल-फिरत का न्यौहार मनाया जाना है। वर्तमान में कोविड-19 फैलाव के मद्देनजर लॉकडाउन लागू है। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने उक्त त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ ऐहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि चाँद दिखाई देने पर 25 मई सोमवार को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। कोराना महामारी के चलते वायरस की रोकथाम एवं फैलाव को रोकने के लिए राज्यभर में लॉकडॉउन किया गया है। साथ ही लॉकडाउन के दौरान राज्य सरकार के निर्देशानुसार सामाजिक दूरी, सैनेटाईजेशन आदि की अनुपालना किया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उन्होने ईद-उल-फितर त्यौहार के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था तथा साम्प्रदायिक सौहार्द के लिए पर्याप्त सावधानी एवं ऐहतियाती उपाय सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।
उन्होने बताया कि त्यौहार के अवसर पर विशेष तौर पर साम्प्रदायिक रूप से संवेदनशील एवं हाईपर सेन्सेटिव क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखे जाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर शरारती एवं असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर सामाजिक सौहार्द बिगाडने हेतु उत्तेजनात्मक एवं ईश निंदा संबंधी सामग्री का प्रचालन किये जाने पर पर्याप्त कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनानी के जाए। उन्होने मुस्लिम समुदाय के नेताओं एवं धार्मिक प्रमुखों को साथ में लेकर ईद के अवसर पर घरों में ही नमाज अदा करने के लिए सामुदाय के लोगों को समझाईश करने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए है, ताकि कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी के लिए जारी गाईडलाईन की अनुपालना सुनिश्चित की जा सके।
-0-

शुक्रवार, 22 मई 2020

कोई भी कर सकता है अनुमोदित दरों पर जल परिवहन

 राईजेप खण्ड में टैंकरों से होगा जल परिवहन

बाड़मेर, 22 मई। गर्मी के मौसम में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा विभिन्न जल स्त्रोतों से निजी टेंकरो से पेयजल परिवहन के लिए इच्छुक संस्था, फर्मों और व्यक्तियों को आमंत्रित किया है।जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के राईजेप खण्ड के अधिशाषी अभियंता सोनाराम बेनीवाल ने बताया कि शिव विधानसभा की तहसील गडरारोड, शिव और रामसर तहसील में क्षेत्रीय जल प्रदाय योजनाओं से जुड़े अंतिम छोर के समस्याग्रस्त गाँवो और ढाणियों  में विभागीय गाईड लाईन एवम उपखण्ड स्तरीय अनुमोदित सूची के अनुसार जिला कलेक्टर आपदा प्रबंधन द्वारा अनुमोदित दरों पर गडरारोड, खलीफे की बावड़ी, खुडानी, गिराब, शिव और भियाड़ से पेयजल परिवहन किया जाएगा। इस कार्य के लिए कोई भी इच्छुक व्यक्ति, फर्म, संस्था, सामाजिक संगठन, ग्राम पंचायत को इस कार्य के लिए विभाग आमंत्रित करता है। बेनीवाल के मुताबित जल परिवहन कार्य करने वालों को स्वीकृत दरों के अनुसार भुगतान किया जाएगा। गौरतलब है कि इस सोमवार को आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन बाड़मेर कलेक्टर विश्राम मीणा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ था। बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है, साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लॉक डाउन भी चल रहा है, ऐसे में आमजन को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग रणनीति के साथ युद्ध स्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए थे । निर्देशो में जलदाय विभाग को गर्मियों के कंटिन्जेंसी प्लान के तहत स्वीकृत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाने की हिदायत दी गई थी।साथ ही कलेक्टर ने समस्याग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों के जरिए पेयजल परिवहन के भी निर्देश दिए।

राजस्व मंत्री ने प्रवासियों का क्वरेंटीन सुनिश्चित करने को कहा कोरोना से आहत को राहत पहुचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता- चौधरी

राजस्व मंत्री ने पाटौदी में की समीक्षा

बाड़मेर, 22 मई। कोरोना वायरस से निपटने को लेकर किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बायतू विधानसभा की पाटोदी पंचायत समिति के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक ली।
इस मौके पर चौधरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना महामारी में आमजन को आ रही समस्याओं का तुरन्त समाधान कर राहत दिलाए।
प्रवासी रहे 14 दिन क्वरेंटीनबाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को लेकर अधिकारियों को कहा कि प्रवासी मजदूरों को 14 दिन के लिए होम क्वारेंटाईन की पालना सुनिश्चित की जाए वहीं राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे ताकि गरीब, जरूरतमंद लोगो को योजनाओं का लाभ मिले। कोई भी गरीब भूखा न सोए साथ ही बिना किसी भेदभाव के आमजन की मदद की जाए। बैठक में नवेराबेडा सरपंच रोशन अली छिपा ने खाद्य सुरक्षा से वंचित परिवारों के बारे में अवगत करवाया।
नरेगा से जोड़े अधिकतममंत्री हरीश चौधरी ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी मजदूर जिसे रोजगार की आवश्यकता है उन्हें नरेगा में जोड़ने व खाद्य सुरक्षा से जोड़ने को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोना चाहिए। संबंधित प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्मिक इसकी प्रभावी मोनिटरिंग करते हुए जरूरतमंद को पर्याप्त खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस एवं प्रशासनिक अमले के साथ चिकित्सा विभाग के कार्मिक विकट परिस्थिति के बावजूद लगातार सेवाएं दे रहे है।
सामूहिक प्रयास जरूरीउन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि, भामाशाह एवं आमजन मिलकर सामूहिक उत्तरदायित्व के साथ प्रयास करें। राजस्व मंत्री ने कोरोना की रोकथाम में जुटे कार्मिकों को मास्क एवं सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।
इस दौरान चौधरी ने प्रशासनिक एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारियों से कोरोना की रोकथाम के लिए चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों, प्रवासी लोगों की स्क्रीनिंग, जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री उपलब्धता सुनिश्चित करवाने के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
-0-

कोरोना संकट में बाड़मेर की बेटी ओम प्रभा जयपुर में निभा रही फर्ज

बाड़मेर, 22 मई। काम के प्रति समर्पित, कर्तव्यनिष्ठ एवं जयपुर में एसडीएम (नॉर्थ) का कार्यभार देख रही बाड़मेर की बेटी ओम प्रभा जयपुर जिला प्रशासन में कोरोना संकट के समय पूर्ण रूप से जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है। सुश्री ओम प्रभा मूल रूप से बाड़मेर के बालोतरा कस्बे की है और अपनी जड़ों से जुड़ी हुई है।
सामाजिक, मानवीय और प्रशासनिक दायित्व को पूरी तरीके से निभाने वाली आर.ए.एस 2015 बैच की अधिकारी सुश्री ओम प्रभा कोरोना के इस संकटकाल में जिला प्रशासन द्वारा दी गई जिम्मेदारियों को निभाने के लिए फील्ड में डटी हुई हैं। जयपुर के केंद्रीय बस स्टैंड सिंधी कैंप मे जहां हजारों की संख्या में प्रवासी श्रमिक रोजाना पहुंच रहे हैं ऐसे प्रवासी श्रमिकों की स्क्रीनिंग करवाना, उनके लिए भोजन, पानी, बसों की व्यवस्था करवाना यदि कोई व्यक्ति बीमार है तो उसके लिए उचित चिकित्सा सहायता त्वरितता के साथ उपलब्ध करवा रही हैं। कोरोना की इस महामारी के समय जहां लोग भीड़भाड़ वाले स्थानों से बच रहे हैं ऐसी जगह पर रहकर सुबह से देर रात तक अपने कर्तव्य को एक अच्छे मैनेजमेंट के साथ निभा रही हैं इतना ही नहीं बाड़मेर की इस बेटी ने जिला प्रशासन द्वारा कोविड-19 में आमजन की शिकायतों को निस्तारित करने के लिए बनाए गए वार रूम में प्रभारी के तौर पर भी अपने कर्तव्य को बड़ी जिम्मेदारी के साथ निभाया चिकित्सा ,पशुपालन ,विद्युत, पेयजल से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर कोरोना संकट में आ रही समस्याओं को त्वरित रूप से सुलझाया, राशन की समस्या होने पर कई बार तो वह स्वयं भी मौके पर जाकर लोगों तक राशन पहुचाती रही है। सुश्री ओम प्रभा बताती है कि कोरोना महामारी के इसे संकट भरे समय में समस्या ग्रस्त हर व्यक्ति प्रशासन की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देखता है एक प्रशासनिक अधिकारी होने के नाते उन्हें हमेशा महसूस होता हैं है कि अपने प्रशासनिक कर्तव्य के साथ सामाजिक और मानवीय दायित्व को भी निभाना है इसी सोच के साथ वे अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर कार्य कर रहीं है।
-0-

नरेगा संबंधी कार्य की मांग टोल फ्री नम्बर 181 पर होगी दर्ज

बाडमेर, 22 मई। महात्मा गांधी नरेगा योजना से संबंधित समस्याओं के समाधान, नवीन जॉब कार्ड बनवाने एवं योजनान्तर्गत कार्य की मांग दर्ज करने हेतु राज्य के टोल फ्री नम्बर 181 का उपयोग लिया जा रहा है।
आयुक्त ईजीएस पी.सी.किशन ने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा कॉल सेन्टर के टोल फ्री नम्बर 1800-180-6127 जो वर्तमान में कोविड-19 महामारी से संबंधित राहत कार्य हेतु उपयोग में लिया जा रहा है, इस क्रम में वर्तमान में महात्मा गांधी नरेगा योजना से संबंधित समस्याओं के समाधान, नवीन जॉब कार्ड बनवाने एवं योजनान्तर्गत कार्य की मांग दर्ज करने हेतु राज्य के टोल फ्री नम्बर 181 को उपयोग में लिया जा रहा है। उन्होने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कार्य की मांग दर्ज करने हेतु समस्त जिला स्तरीय, पंचायत समिति स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर ग्रामीणों तक अस्थाई नरेगा कॉल सेन्टर नम्बर 181 का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

59 हजार प्रवासियों को मिली घर की राह शुक्रवार को महाराष्ट्र से 155 आए, वहीं झारखण्ड के लिए 130 हुए रवाना

बाड़मेर, 22 मई। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिले में कुल 935 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 351 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में शुक्रवार को गुजरात से 574, महाराष्ट्र से 155, उतरप्रदेश से 26, मध्यप्रदेश से 3, आन्ध्रप्रदेश से 2, दिल्ली से 12, कर्नाटक से 73, हरियाणा से 10, तमिलनाडु से 49, पंजाब से 8, तेलंगाना से 1, असम से 1, केरल से 14, गोवा से 4, एवं उडीसा से 3 को मिलाकर कुल 935 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 51049 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से शुक्रवार को मध्यप्रदेश के लिए 12, उत्तर प्रदेश के लिए 73, महाराष्ट्र के लिए 3, बिहार के लिए 50, झारखण्ड के लिए 130, पश्चिम बंगाल के लिए 1, हरियाणा के लिए 4, गुजरात के लिए 32, आंध्रप्रदेश के लिए 4 एवं उतराखण्ड के लिए 42 को मिलाकर कुल 351 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 8167 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चैक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

बामणी एवं अनोपगढ़ में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित

बाड़मेर, 22 मई। सिणधरी तहसील के राजस्व गांव बामणी एवं अनोपगढ़ में 8 मई को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में सिणधरी तहसील क्षेत्र की बामणी ग्राम पंचायत के राजस्व गांव बामणी एवं अनोपगढ़ में कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। उपखण्ड अधिकारी सिणधरी एवं ब्लॉक मुख्य चिकित्सा प्रभारी ब्लॉक सिणधरी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 22 मई, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 18 मई के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

बुधवार, 20 मई 2020

टिड्डी नियंत्रण के लिए प्रयासरत राजस्व मंत्री ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर उपलब्ध कराने हेतु मुख्यमंत्री से किया आग्रह

बाड़मेर 20, मई। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार बड़े टिड्डी हमले के मद्देनजर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने किसानों के हितार्थ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अर्ध शासकीय  पत्र  द्वारा विभागीय स्तर पर ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया है।
राजस्व मंत्री चौधरी ने बताया कि राजस्थान में कोरोना महामारी के साथ ही टिड्डी का भयंकर प्रकोप फैल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष निशुल्क कीटनाशक उपलब्ध करवाकर टिड्डी नियंत्रण का कार्य किया एवं इसमें किसानों ने स्वयं के स्तर पर ट्रैक्टर, ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्था कर आसपास के 200 से 300 किलोमीटर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण का कार्य किया था, परंतु इस बार स्थिति काफी भिन्न है। इस बार टिड्डी दल के और अधिक संख्या में आने एवं काफी समय तक जारी रहने की आशंका के मद्देनजर समुचित तैयारियों के साथ कार्य करना चाहिए। 
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार टिड्डी नियंत्रण के लिए गंभीर है एवं मुख्यमंत्री द्वारा 600 ट्रैक्टर किराए पर लेने के लिए विभागीय स्वीकृति दी गई है लेकिन टिड्डीयो पर छिड़काव के लिए विभाग के पास एवं बाड़मेर व जैसलमेर जैसे रेगिस्तानी इलाकों में निजी तौर पर स्प्रेयर मशीनों का अभाव है, इसलिए टिड्डी नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए स्प्रेयर मशीनों की व्यवस्था किए जाने की आवश्यक है।
उन्होंने अर्ध शासकीय पत्र द्वारा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से अनुरोध किया है कि टिड्डी प्रभावित जिलों में विभागीय स्तर पर ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर  उपलब्ध कराने के निर्देश प्रदान करावे। साथ ही उन्होंने विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रेयर एवं  टिड्डी नियंत्रण के अन्य संसाधन क्रय करने के प्रावधान करने की स्वीकृति प्रदान करने हेतु निवेदन किया है ताकि जल्द से जल्द टिड्डीयो पर नियंत्रण किया जा सके।

नोखड़ा एवं अणखिया में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित


बाड़मेर, 20 मई। गुडामालानी तहसील क्षेत्र राजस्व गांव नोखड़ा एवं अणखिया में 7 मई को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में गुडामालानी तहसील क्षेत्र की नोखड़ा ग्राम पंचायत के राजस्व गांव नोखडा एवं अणखिया ग्राम पंचायत के राजस्व गांव अणखिया से कोरोना वायरस का संक्रमण के चलते दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। आदेशानुसार उपखण्ड अधिकारी गुडामालानी से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 20 मई, 2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 18 मई के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

कोरोना रोकथाम को नियुक्त प्रभारी डॉ ओमप्रकाश पहुंचे बाड़मेर

बाड़मेर, 20 मई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रवासियों के आगमन के कारण बाड़मेर समेत 11 जिलों में संक्रमण का दायरा बढ़ने पर इन जिलों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी प्रभारी अधिकारी लगाए हैं।
  जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जिले में कोरोना सक्रमण को ध्यान में रखते हुए प्रवासियों के आगमन एवं संक्रमण की स्थिति, चिकित्सा सुविधाओं एवं क्वारेंटाइन की व्यवस्थाओं के पर्यवेक्षण के लिए कृषि विभाग राजस्थान के आयुक्त डॉ. ओमप्रकाश को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होने बताया कि प्रभारी अधिकारी महोदय को आवश्यक सूचनाओं के आदान-प्रदान, जिले में भ्रमण के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं अन्य आवश्यक समस्त व्यवस्थाओं के लिए कृषि विभाग बाड़मेर के उपनिदेशक जे.आर.भाखर को  लाईजन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बाड़मेर के लिए नियुक्त कोविड प्रभारी एव कृषि आयुक्त डॉ ओम प्रकाश बुधवार सायं बाड़मेर पहुंचे एव सक्रमण रोकथाम की रणनीति की जानकारी ली।
-0-

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने दिया 10 लाख का योगदान


बाड़मेर, 20 मई। जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड बाड़मेर की ओर से कोविड-19 महामारी से बचाव एवं रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के सहयोग के लिए जिला कलक्टर विश्राम मीणा को 10 लाख का योगदान दिया है।
संयंत्र प्रमुख वीरेश देवरामनी ने बताया कि कोविड-19 की रोकथाम के लिए जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड प्रशासन के साथ जुडा हुआ है। उन्होने बताया कि बुधवार को कोविड-19 से लड़ने में सहयोग के लिए जिला कलक्टर विश्राम मीणा को 10 लाख का चैक उपलब्ध कराया गया है। साथ ही जेसएडब्ल्यू द्वारा मास्क, बॉडीसूट एवं अन्य राहत सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है। जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने इस सहयोग की सराहना की।
-0-

बुधवार को 1236 प्रवासियों का हुआ आगमन गुजरात से 545 एवं महाराष्ट्र से 192 प्रवासियों का आगमन


बाड़मेर, 20 मई। देशव्यापी लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में बुधवार को जिले में कुल 1263 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 376 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में बुधवार को गुजरात से 545, महाराष्ट्र से 192, उतरप्रदेश से 20, मध्यप्रदेश से 12, आन्ध्रप्रदेश से 188, दिल्ली से 3, कर्नाटक से 199, हरियाणा से 15, बिहार से 4, तमिलनाडु से 36, तेलंगाना से 21, छतीसगढ से 4, केरल से 4, दमन द्वीप से 6, गोवा से 10 एवं उड़ीसा से 4 को मिलाकर कुल 1263 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 49003 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से बुधवार को मध्यप्रदेश के लिए 8, उत्तर प्रदेश के लिए 42, महाराष्ट्र के लिए 7, झारखण्ड के लिए 32, पश्चिम बंगाल के लिए 124, हरियाणा के लिए 4, गुजरात के लिए 52, दिल्ली के लिए 7, उतराखण्ड के लिए 30, पंजाब के लिए 5, तेंलगाना के लिए 2, तमिलनाडू के लिए 2 एवं केरल के लिए 61 को मिलाकर कुल 376 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 7302 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चैक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

कॉलेजो में आयोजित होंगी ऑनलाइन प्रतियोगिताए नेहरू एवं राजीव पूण्य तिथि पर होगा आयोजन


बाड़मेर, 20 मई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती समारोह के अन्तर्गत पूर्व प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि 27 मई एवं स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि 21 मई के अवसर पर राज्य के समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय महाविद्यालयों के विद्याथियों के लिए ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा ।
कॉलेज शिक्षा आयुक्त प्रदीप कुमार बोरड ने बताया कि 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि के दिन ‘‘बापू के सपनों का भारत‘‘ विषय पर ऑनलाईन चित्रकला प्रतियोगिता एवं 27 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्य तिथि पर अहिंसा एवं युवा विषय पर ऑनलाईन निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा ।
     उन्होेंने बताया कि सभी छात्र-छात्राएं अपनी पेंटिंग 21 मई को सायं 4 बजे तक महाविद्यालय की ई-मेल पर डाल सकेंगे। छात्रों को इसके लिए पृथक से एक व्हाट्सएप नम्बर उपलब्ध करवाया जाएगा।
-0-

कोरोना पर ऑनलाइन पेंटिंग प्रतियोगिता आज सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग होगी राज्य स्तर पर सम्मानित


बाड़मेर, 20  मई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गॉंधी की पुण्यतिथि पर 21 मई, गुरुवार को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए ‘कोरोना महामारी’ विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर श्रेष्ठ चयनित पेंटिंग को सम्मानित भी किया जाएगा।
शिक्षा मंत्री श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थी ‘कोरोना महामारी’ विषय पर पेंटिंग तैयार कर उसके नीचे अपना नाम, कक्षा एवं विद्यालय का नाम अंकित कर उसे ऑनलाईन ई-मेल, वाट्सअप के जरिए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अपने ब्लॉक के विद्यार्थियों को पेंटिंग प्रतियोगिता हेतु आवश्यक निर्देश तथा प्रविष्टि हेतु वाट्सअप गु्रप के माध्यम से उपलब्ध कराएंगे।
श्री डोटासरा ने बताया कि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 21 मई सांय 6 बजे तक प्राप्त 10 श्रेष्ठ प्रविष्टियों को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। जिला स्तर पर समस्त ब्लॉक से प्राप्त प्रविष्टियों का परीक्षण मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा किया जाएगा तथा जिले की श्रेष्ठ चयनित 10 प्रविष्टियों को राज्य स्तर हेतु निदेशालय माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान, बीकानेर को ई-मेल आईडी  secondarydd35@gmail.com  पर अथवा इस हेतु नोडल अधिकारी श्री अरूण कुमार शर्मा, सहायक निदेशक को वाट्सअप द्वारा भिजवाएंगे। राज्य स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ पेंटिंग को सम्मानित किया जाएगा।
श्री डोटासरा ने शिक्षा अधिकारियों का आह्वान किया है कि इस प्रतियोगिता में अधिकाधिक भागीदारी के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जाए।
-0-





मंगलवार, 19 मई 2020

रामावि नेहरू नगर के भवन अधिग्रहण अवधि 15 जून तक बढाई


बाड़मेर, 19 मई। बाड़मेर जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रकोप की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर 115 बटालियन सीमा सुरक्षा बल के अवकाशोपरान्त कार्मिकों के क्वारनटाईन हेतु रामूबाई गणेशमल गोलेच्छा रा.मा.वि. नेहरू नगर के भवन के अधिग्रहण की अवधि 15 जून तक बढाई गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के अवकाशोपरान्त 140 से 150 कार्मिकों के क्वारनटाईन हेतु उक्त भवन एवं परिसर पूर्व में 15 मई तक अधिग्रहित किया गया था। जिला कलक्टर द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के नियम 65(2)(ग) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए वारयस संक्रमण की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर उपरोक्त भवन एवं परिसर के अधिग्रहण की अवधि 15 जून तक बढ़ाई गई है।
-0-

मंगलवार को 1201 प्रवासियों का आगमन अब तक कुल 47740 प्रवासियों का आगमन वहीं 7302 ने किया प्रस्थान


बाड़मेर, 19 मई। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को जिले में कुल 1201 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 79 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में मंगलवार को गुजरात, महाराष्ट्र, उतरप्रदेश, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, हरियाणा, बिहार, तमिलनाडू, तेलंगाना, केरल, उतराखण्ड, दमन द्वीप, गोवा एवं झारखण्ड से राज्य के प्रवासियों एवं श्रमिकों को जिले की सीमा में प्रवेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में मंगलवार को गुजरात से 554, महाराष्ट्र से 249, उतरप्रदेश से 9, मध्यप्रदेश से 34, आन्ध्रप्रदेश से 49, दिल्ली से 5, कर्नाटक से 145, हरियाणा से 9, बिहार से 2, तमिलनाडु से 82, तेलंगाना से 16, केरल से 7, उतराखण्ड से 2, दमन द्वीप से 12, गोवा से 24 एवं झारखण्ड से 2 को मिलाकर कुल 1201 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 47740 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से मंगलवार को उत्तर प्रदेश के लिए 17, महाराष्ट्र के लिए 2, हरियाणा के लिए 6, गुजरात के लिए 16, दिल्ली के लिए 4, हिमाचल प्रदेश के लिए 15, कर्नाटक के लिए 2, तेंलगाना के लिए 1, असम के लिए 13 एवं जम्मु कश्मीर के लिए 3 को मिलाकर कुल 79 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 7302 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चैक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

कोविड क्वारनटाइन सेन्टर हेतु सनराईज पब्लिक स्कूल मौखण्डी (सिवाना) का भवन अधिग्रहित


बाड़मेर, 19 मई। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति को मद्देनजर कोरोना वायरस के मरीजों के ठहराव एवं कोविड क्वारनटाइन सेन्टर स्थापित करने हेतु सनराईज पब्लिक स्कूल मौखण्डी (सिवाना) के भवन को अधिग्रहित किया गया है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी सिवाना द्वारा कोविड-19 से संबंधित कोरोना वायरस के मरीजों के ठहराव, कोविड क्वारनटाइन सेन्टर स्थापित करने हेतु उक्त भवन को अधिग्रहण करने हेतु निवेदन किया गया है, जिस पर जिला कलक्टर मीणा द्वारा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के नियम 65 (2) (ग) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त भवन को 19 मई से अग्रिम आदेश तक के लिए अधिग्रहित किया गया है। उन्होने तहसीलदार समदडी को उक्त भवन के स्वामी, कब्जाधारी से भवन का कब्जा प्राप्त कर विकास अधिकारी पंचायत समिति समदडी को सुपुर्द करते हुए पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।  
-0-

कोरोना की आपदा में लोक कलाकारों को मिली राहत

सैतीस हजार पांच सौ रूपये की राशि का हस्तान्तरणबाडमेर, 19 मई। लॉकडाउन की स्थिति के मद्देनजर विषम परिस्थतियों में राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले की शिव पंचायत समिति के लोक कलाकारों को सैतीस हजार पांच सौ रूपये की राशि का हस्तांतरण कर राहत प्रदान की गई।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए विषम परिस्थितियों में शिव विकास अधिकारी से प्राप्त सूची अनुसार 15 लोक कलाकारों के परिवारों को प्रति परिवार तत्काल सहायता एक हजार रूपये तथा अनुग्रह सहायता के रूप में एक हजार पांच सौ रूपये (कुल दो हजार पांच सौ रूपये प्रति परिवार) की दर से कुल सैतीस हजार पांच सौ रूपये की राशि हस्तान्तरण करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होने बताया कि उक्त 15 परिवारों को डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में राशि उपलब्ध कराई गई है।
-0-

कोरोना सक्रमण के चलते बाड़मेर शहर के वार्ड संख्या 17 में कर्फ्यु


बाड़मेर, 19 मई। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र में बाड़मेर शहर के वार्ड संख्या 17 में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से उक्त सम्पूर्ण वार्ड के आस पास नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र द्वारा वार्ड संख्या 17 में किर्ती मोटर शोरूम से शंकरलाल सेठिया के मकान तक तथा भंवरलाल कबाडी के मकान से मोहनलाल वडेरा के मकान तक के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर नीरज मिश्र ने बताया कि उक्त प्रभावित क्षेत्र में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इस क्षेत्र के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। उपखण्ड मजिस्ट्रेट बाड़मेर द्वारा सम्पूर्ण वार्ड संख्या 17 के आस-पास निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत वार्ड संख्या 17 में किर्ती मोटर शोरूम से शंकरलाल सेठिया के मकान तक तथा भंवरलाल कबाडी के मकान से मोहनलाल वडेरा के मकान तक के क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

बढ़ते कोरोना सक्रमण के चलते दिए अधिकार अब उपखण्ड मजिस्ट्रेट जारी करेंगे कर्फ्यु


बाड़मेर, 19 मई। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट को अपने-अपने क्षेत्र में जीरो मॉबिलिटी (कर्फ्युु) की निषेधाज्ञा जारी करने हेतु अधिकृत किया गया है।
    जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद में निरन्तर वृद्धि हो रही है। उन्होने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर उस जगह के आस-पास तत्काल जीरो मॉबिलिटी की निषेधाज्ञा जारी किया जाना अति आवश्यक है। जिला मजिस्ट्रेट ने जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि वे अपने उपखण्ड क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने पर संबंधित चिकित्सा अधिकारी से रिपोर्ट प्राप्त कर प्रभावित क्षेत्र के कम से कम क्षेत्र में प्रोटोकॉल अनुसार जीरो मॉबिलिटी की निषेधाज्ञा जारी करेंगे।
     जिला कलेक्टर ने बताया कि इस निर्णय के कारण उपखंड मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का मामला संज्ञान में आते ही तुरंत कार्यवाही करते हुए संबंधित क्षेत्र में कर्फ्यु लगा कर पूरे क्षेत्र को सील कर सकेंगे, इससे पॉजिटिव मरीज की कांटेक्ट ट्रेसिंग के जरिए संक्रमण के प्रसार को रोका जा सकेगा
-0-

सड़क दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख की आर्थिक सहायता


बाडमेर, 19 मई। जिले में सड़क दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मृतकों के परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि सिणधरी तहसील क्षेत्र में सारणों का तला होडू निवासी स्व. पूनमाराम पुत्र उमाराम जाट, सिणधरी चौसीरा निवासी स्व. हवादेवी पत्नी मांगाराम भील, सिणधरी चौसीरा निवासी स्व. थानाराम पुत्र मांगाराम भील तथा पचपदरा तहसील क्षेत्र में वार्ड संख्या 1 बालोतरा निवासी स्व. विकास गौड पुत्र मोहनलाल गौड की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो होने के कारण उनके परिवार जनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
-0-

अनुसूचित जाति तथा जनजाति के पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता स्वीकृत


बाडमेर, 19 मई। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) संशोधित अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज प्रकरणों में अनुसूचित जाति, जनजाति के पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने बताया कि बाडमेर ग्रामीण पुलिस थाना में दर्ज मु.नं. 40/2013 अन्तर्गत धारा 147, 148, 341, 323, 324, 307, 149 भादस एवं 3(1)(10), 3(2)(5)एससीएसटी एक्ट में परिवादी चुतराराम पुत्र विंजाराम भील निवासी सुरा जागीर को 1,20,000 रूपये तथा पुलिस थाना कोतवाली बाडमेर में दर्ज अन्तर्गत धारा 341, 323, 327 भादस एवं 3(1) (10), 3(2)(5) एसएसटी एक्ट में परिवादी फरसाराम पुत्र चन्दनाराम भील निवासी सणाऊ को 1,20,000 रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। उक्त दोनों प्रकरणों में प्रत्येक पीडित व्यक्ति को स्वीकृत राशि का सम्पूर्ण भुगतान एक मुश्त किया जाएगा।
इसी प्रकार शिव पुलिस थाना में दर्ज मु.नं0 107/2013 अन्तर्गत धारा 447, 427, 341, 323, 354 भादस एवं 3 (1) (10) (11) एससीएसटी एक्ट में परिवादी पांचाराम पुत्र शेराराम मेघवाल निवासी जसे का गांव को रूपये 60,000 रूपये सहायता राशि स्वीकृत की गई है जिसमें से आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत होने पर 25 प्रतिशत राशि 15000 रूपये का भुगतान तत्काल किया जाएगा तथा शेष 75 प्रतिशत राशि न्यायालय द्वारा अभियुक्त के दोषसिद्ध किए जाने पर किया जाएगा। पुलिस थाना शिव में दर्ज मु.नं0 208/2014 धारा 302, 323 भादस एवं 3(1)(10)(11) एससीएसटी एक्ट में परिवादीनी श्रीमती मेमोदेवी पत्नी स्व. मंगलाराम भील निवासी आकली को 7,50,000 रूपये सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के कारण 75 प्रतिशत राशि 5,62,500 का भुगतान तत्काल एवं शेष 25 प्रतिशत राशि दोषसिद्धी पश्चात् संदाय किया जाएगा।
उन्होने बताया कि धोरीमना पुलिस थाना में दर्ज मु.नं. 214/2014 अन्तर्गत धारा 323, 427 भादस एवं 3 (1)(10)एससीएसटी एक्ट में परिवादी कुम्भाराम पुत्र देवाराम जटिया निवासी मैन बाजार धोरीमना को 90000 रूपये सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रकरण में न्यायालय द्वारा दोषसिद्धी जारी की जा चुकी है जिस कारण सम्पूर्ण भुगतान एक मुश्त किया जाएगा। इसी प्रकार समदडी पुलिस थाना में दर्ज मु0नं0 73/2016 अन्तर्गत धारा 147, 148, 149, 458, 323, 457, 380भादस एवं 3(1)(10)3(2)(5) एससीएसटी एक्ट में परिवादी भंवरलाल पुत्र दानाराम जटिया निवासी समदडी को 400000 रूपये सहायता राशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से 25 प्रतिशत राशि एफआईआर दर्ज होने पर, 50 प्रतिशत राशि आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत होने पर एवं शेष 25 प्रतिशत राशि अभियुक्त को अवर न्यायालय द्वारा दोषसिद्ध किये जाने पर संदाय होगा। पुलिस थाना रामसर में दर्ज मु.नं. 114/2016 में परिवादी प्रहलादराम पुत्र नखतुराम मेघवाल निवासी गिराब को 4,00,000 रूपये की संशोधित सहायता राशि स्वीकृत की गई है जिसमे से 25 प्रतिशत राशि एफआईआर दर्ज होने पर, 50 प्रतिशत राशि आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत होने पर एवं शेष 25 प्रतिशत राशि दोषसिद्धी पश्चात् संदाय की जाएगी। उन्होने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है कि उपर्युक्त समस्त प्रकरणों में राशि का दोहरा भुगतान न हो।
-0-

सोमवार, 18 मई 2020

जिले में फसल रहन ऋण का होगा वितरण

रहन ऋण के लिए ग्राम सेवा सहकारी समितियों को किया अधिकृत
किसानों को 3 फीसदी ब्याज पर रहन ऋण मिलेगा


बाड़मेर, 18 मई। सहकारिता मंत्री, श्री उदयलाल आंजना ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौर में किसानों को कम दामों पर फसल नही बेचनी पडे, इसके लिए उपज रहन ऋण को 3 प्रतिशत ब्याज दर पर देने का ऐतिहासिक फैसला किया है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के फैसले को अमलीजामा देते हुए एक जून को सभी जिलों में किसानों को एक साथ फसल रहन ऋण वितरण का शुभारंभ किया जाएगा।
आंजना ने कहा कि प्रतिवर्ष कृषक कल्याण कोष से 50 करोड रूपये का अनुदान इस योजना के लिए किसानों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि योजना में 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान राज्य सरकार वहन कर रही है। उन्होंने कहा कि लघु एवं सीमान्त किसानों को 1.50 लाख रूपये तथा बड़े किसानों को 3 लाख रूपये रहन ऋण के रूप में मिलेंगे।
किसान को अपनी उपज का 70 प्रतिशत ऋण मिलेगा। बाजार में अच्छे भाव आने पर किसान अपनी फसल को बेच सकेगा। इस योजना से किसान की तात्कालिक वित्तीय आवश्यकताएं पूरी होगी।
प्रमुख शासन सचिव, सहकारिता श्री नरेश पाल गंगवार ने सोमवार को वीडियों कान्फ्रेंसिंग के दौरान जिले में पदस्थ अधिकारियों एवं व्यवस्थापकों को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता मंत्री राज्य में सहकारिता के ढांचे को सार्थक एवं उपादेय बनाना चाहते है। मुख्यमंत्री द्वारा इस योजना में अनुदान देने से किसानों का सीध जुडाव अब सहकारी समितियों से और मजबूत होगा और उनकी मदद भी बेहतर होगी।
श्री गंगवार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रतिवर्ष 2 हजार करोड़ रूपये रहन ऋण के रूप में किसानों की मदद की जाए। यह देश की एक यूनिक योजना है। जिसे मूर्त रूप देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लगे कार्मिकों के लिए भी प्रोत्साहन योजना लाई जाएगी। अभी इस कार्य के लिए 4 हजार जीएसएस को अधिकृत किया गया है आने वाले समय में अन्य जीएसएस को भी इस कार्य में जोड़ा जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि असक्रिय गौण मंडियों को भी शीघ्र सक्रिय किया जाए। जीएसएस एवं केवीएसएस घोषित 400 गौण मंडियां कार्य कर रही है। इन्हें लगातार सक्रिय कर स्थायित्व प्रदान करे।
प्रबंध निदेशक, राजफैड़ श्रीमती सुषमा अरोड़ा ने कहा कि सरसों एवं चने की समर्थन मूल्य पर 2 लाख 8 हजार से अधिक मीट्रिक टन खरीद हो चुकी है। अधिकतर खरीद केन्द्र सक्रिय है। उन्होंने कहा कि जहां कही भी तकनीकी समस्या है हमें तुरन्त अवगत करायें ताकि किसानों को परेशानी का सामना नही करना पड़े। उन्होंने कहा कि 52 हजार 921 किसानों को 4.91 करोड़ रूपये का भुगतान किया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिए कि ईडब्लयूआर शीघ्र भिजवायें ताकि किसानों को 3 से 4 दिवस में भुगतान हो सके।
इससे पहले अतिरिक्त रजिस्ट्रार प्रथम श्रीमती रश्मि गुप्ता ने वीसी के एजेंडा की शुरूआत कर बिन्दुवार चर्चा की। मार्केटिंग बोर्ड के निदेशक श्री ताराचंद मीणा ने कहा कि मंडी सचिव गौण मंडी से लेकर किसी भी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल जीएसएस एवं केवीएसएस की मदद करे।
  प्रबंध निदेशक अपेक्स बैंक श्री परशुराम मीणा ने कहा कि 7 लाख 82 हजार से अधिक किसानों को 2 हजार 377 करोड़ रूपये से अधिक का फसली ऋण वितरित हो चुका है। उन्होंने कम फसली ऋण वितरण वाले जिलों के प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिए कि एक सप्ताह में ऋण वितरण में गति लाए अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे। अतिरिक्त रजिस्ट्रार द्वितीय श्री जी.एल. स्वामी एवं अतिरिक्त रजिस्ट्रार बैंकिग श्री भोमाराम ने भी संबंधित बिन्दुओं पर चर्चा की।
-0-

कोरोना महामारी के बीच टिड्डी प्रकोप बड़ी चुनौती, बेहतर समन्वय के साथ करें प्रभावी नियंत्रण

कृषि मंत्री ने टिड्डी नियंत्रण की समीक्षा की
बाडमेर, 18 मई। कृषि मंत्री श्री लालचंद कटारिया ने कोरोना महामारी के बीच टिड्डी प्रकोप को बड़ी चुनौती बताते हुए विभागीय अधिकारियों को जिला प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय एवं किसानों के सहयोग से प्रभावी नियंत्रण करने के निर्देश दिए। श्री कटारिया सोमवार को यहां निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ टिड्डी नियंत्रण, खरीफ आदान व्यवस्था एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा कर रहे थे।
कृषि मंत्री ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ के खाद्य एवं कृषि संगठन ने इस साल व्यापक पैमाने पर टिड्डी प्रकोप की आशंका जताते हुए गत वर्ष की तुलना में दो से तीन गुना अधिक प्रभाव की चेतावनी दी है। इस साल पिछले वर्ष प्रभावित हुए 12 जिलों के अलावा अन्य जिलों में भी टिड्डी के पहुंचने की आशंका है। उन्होंने कहा कि हमने पिछले साल बहुत ही बढ़िया तरीके से टिड्डी पर नियंत्रण किया था, लेकिन इस साल और ज्यादा प्रभावी सर्वेक्षण एवं नियंत्रण प्रणाली अपनाने की आवश्यकता होगी।
श्री कटारिया ने कहा कि राज्य सरकार केन्द्र के साथ पूरा समन्वय स्थापित कर टिड्डी नियंत्रण के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर रही है। उन्होंने जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति के माध्यम से सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। अधिकारी मौके पर पर्याप्त कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित करें। व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर पंचायत प्रतिनिधियों से लेकर सांसद तक सभी जनप्रतिनिधियों को जोड़ें, ताकि समय पर टिड्डी की तुरंत सूचना मिल सकें और प्रभावी नियंत्रण किया सके। उन्होंने किसानों का पूरा सक्रिय सहयोग लेने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि टिड्डी प्रभावित जिलों में रिक्त पदों पर अन्य जिलों से कार्मिक नियुक्त किए गए हैं और शीघ्र ही नई भर्ती से चयनित सहायक कृषि अधिकारी एवं कृषि पर्यवेक्षकों को नियुक्ति दी जाएगी जिसके कार्मिकों की कोई कमी नहीं रहेगी। कृषि मंत्री ने अच्छी बरसात होने की भविष्यवाणी को विभाग और किसानों के लिए खुश खबरी बताते हुए काश्तकारों के लिए समय पर बीज एवं खाद की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
फसल बीमा ऋणी किसानों के लिए भी वैकल्पिकश्री कटारिया ने बताया कि इस वर्ष से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना ऋणी किसानों के लिए भी वैकल्पिक कर दी है। ऋणी किसान यदि स्वयं को बीमा से अलग रखना चाहता है तो उसे आगामी 8 जुलाई तक संबंधित बैंक शाखा को सूचित करना होगा। उन्होंने अधिकारियों को इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री ने रबी फसल कटाई प्रयोग के आंकड़े जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि नुकसान का आंकलन किया जा सके। उन्होंने तकनीकी वजह से पुराने सालों के अटके कुछ क्लेम भी शीघ्र जारी करवाने के निर्देश दिए।
सभी जिले बनाएं कंटीनजेंसी प्लान, ड्रोन से भी होगा कीटनाशक छिड़कावप्रमुख शासन सचिव श्री नरेशपाल गंगवार ने बताया कि गत वर्ष 12 जिले टिड्डी से प्रभावित हुए थे, वहां के लिए काफी पहले ही कंटीनजेंसी प्लान तैयार कर लिया है। इस साल नए जिले जुड़ने की आशंका के कारण शेष जिले भी जिला कलक्टर से कंटीनजेंसी प्लान स्वीकृत कराकर मुख्यालय भिजवाएं। उन्होंने सोयाबीन बीज का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि टिड्डी नियंत्रण के लिए जहां गाड़ियां पहुंचने में मुश्किल होती है वहां ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी कर ली जाएगी।  
टिड्डी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार की प्रभावी योजनाकृषि आयुक्त डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि इस वर्ष पहली बार 11 अप्रेल को राज्य में टिड्डी दलों का प्रवेश हुआ था और अब तक जैसलमेर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर, अजमेर, पाली, बीकानेर, सिरोही एवं भीलवाड़ा जिलों में लगभग 37 हजार हैक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी का प्रभाव रहा है। यहां प्रभावी ढंग से नियंत्रण कर भविष्य के लिए राज्य सरकार की ओर से योजनाबद्ध ढंग से प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टिड्डियों के नियंत्रण एवं सर्वेक्षण के लिए 70 बोलेरो, 45 बोलेरो केम्पर यूटिलिटी वाहन, 600 ट्रेक्टर माउंटेड स्प्रेयर मय ट्रेक्टर एवं 3 हजार 200 ट्रेक्टर मय पानी के टैंकरों के उपयोग की स्वीकृति जारी की जा चुकी है। वाहनों का किराये पर संचालन के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। किसानों को शत प्रतिशत अनुदान पर पौध संरक्षण रसायन उपलब्ध कराने के लिए 10 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
-0-

सोमवार को 1170 प्रवासियों का आगमन


अब तक कुल 46539 प्रवासियों का आगमन वहीं 7223 ने किया प्रस्थान


बाड़मेर, 18 मई। लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंसे प्रवासियों को प्राथमिकता के साथ अपने गन्तव्य स्थान पर पहुंचाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इसी क्रम में सोमवार को जिले में कुल 1170 श्रमिकों एवं प्रवासियों का आगमन हुआ, वहीं 431 अन्य राज्यों के प्रवासियों को अपने गन्तव्य स्थानों के लिए प्रस्थान करवाया गया।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में सोमवार को गुजरात, महाराष्ट्र, उतरप्रदेश, मध्यप्रदेश, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडू, तेलंगाना, केरल, दमन द्वीप एवं गोवा से राज्य के प्रवासियों एवं श्रमिकों को जिले की सीमा में प्रवेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार को गुजरात से 331, महाराष्ट्र से 327, उतरप्रदेश से 2, मध्यप्रदेश से 11, आन्ध्रप्रदेश से 97, कर्नाटक से 230, तमिलनाडु से 79, तेलंगाना से 44, केरल से 4, दमन द्वीप से 4 एवं गोवा से 41 को मिलाकर कुल 1170 प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहन से जिले में प्रवेश की अनुमति दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 46539 प्रवासियों का आगमन हुआ है।
उन्होंने बताया कि जिले से अन्य राज्यों के प्रवासियों को सरकारी एवं निजी वाहनों के द्वारा भेजा भी जा रहा है। जिले से सोमवार को मध्यप्रदेश के लिए 131, उत्तर प्रदेश के लिए 215, महाराष्ट्र के लिए 2, बिहार के लिए 16, गुजरात के लिए 35, दिल्ली के लिए 2, कर्नाटक के लिए 9 एवं तेंलगाना के लिए 21 को मिलाकर कुल 431 प्रवासियों को जिले की सीमा से प्रस्थान करवाया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से 7223 लोगों को अपने मूल राज्यों के लिए प्रस्थान हेतु अनुमति दी गई है।
जिला कलक्टर मीणा ने जिले में प्रवेश करने वालों की सघन चिकित्सकीय जांच एवं स्क्रिीनिंग की जा रही है। साथ ही किसी व्यक्ति के संदिग्ध संक्रमित पाए जाने पर उसे तुरंत क्वारेंटाईन कर उसके सेंपल लेने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्हांेने चैक पोस्ट पर निजी वाहनों में आने वाले सभी यात्रियों के मोबाईल नम्बर अंकित करने को कहा, ताकि क्वारेंटाईन के दौरान ट्रेसिंग सुनिश्चित हो सके। जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में बाहर से आने प्रवासियों को 14 दिन का क्वारेंटाइन पीरीयड का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है।  
-0-

जिले में 8345 हेक्टेयर क्षेत्र पर हुआ टिड्डी नियंत्रण

सोमवार को सिणधरी एवं धोरीमन्ना क्षेत्र में किया छिडकाव

बाड़मेर, 18 मई। जिले में चल रहे टिड्डी दल के हमले पर जिला प्रशासन ने रोकथाम के लिए सोमवार को कुल 715 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण का कार्य किया गया। अब तक कुल 8345 हेक्टेयर में छिडकाव कार्य किया जा चुका है।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि जिले में टिड्डी नियंत्रण के लिए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई है। उन्होने बताया कि टिड्डी हमले की प्रारम्भिक जानकारी के लिए जिले में सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि हमले की सूचना मिलते ही तुरंत सर्वे कार्य सम्पादित किया जाकर रोकथाम सुनिश्चित किया जा सके। जिला कलक्टर ने बताया कि कृषि उप निदेशक एवं टिड्डी नियंत्रण अधिकारी को परस्पर समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्यवाही करते हुए आमजन को टिड्डी से राहत दिलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि ग्राम स्तर पर सूचना तंत्र मजबूत बनाकर प्रतिदिन टिड्डी हमले की सूचना के अनुसार सर्वे कार्य सम्पादित कर त्वरित छिडकाव कार्य सम्पन्न करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होने आमजन को टिड्डी हमले से संबंधित सूचना कृषि विभाग में स्थापित कन्ट्रोल रूम को देने की अपील की है ताकि त्वरित कार्यवाही की जा सके। साथ ही तहसील स्तर पर भी कन्ट्रोल रूम स्थापित किए गए है ताकि सूचना तंत्र मजबूत हो।
कृषि उपनिदेशक जे.आर.भाखर ने बताया कि जिले में सोमवार को सिणधरी तहसील में डबलीनाडी एवं ऊचिया गांव में 492 हैक्टेयर तथा धोरीमन्ना तहसील में सदरपुरा, सरणे का सरा एवं बुढे का तला में 223 हैक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण के लिए छिडकाव किया गया। उन्होने बताया कि जिले में अब तक गडरारोड़, चौहटन, गिड़ा, बाड़मेर, बायतु, सेडवा, सिणधरी, शिव, पचपदरा, गुडामालानी एवं धोरीमन्ना तहसील क्षेत्र में कुल 8345 हेक्टेयर क्षेत्र में टिड्डी नियंत्रण की कार्यवाही की गई है।
-0-

मण्डली, पतासर, परालिया सांसण, बागलोप, बांकियावास खुर्द, मूल की ढ़ाणी, भाटों की ढ़ाणी में कर्फ्यु

कोरोना संक्रमण रोकथाम
कोरोना संक्रमित पाए जाने के चलते जीरो मोबिलिटी घोषित
बाड़मेर, 18 मई। जिले की ग्राम पंचायत घड़ोई चारणान के राजस्व ग्राम बागलोप, ग्राम पंचायत देवरिया के राजस्व ग्राम बांकियावास खुर्द, ग्राम पंचायत मूल की ढाणी के राजस्व ग्राम मूल की ढाणी एवं परालिया सांसण, ग्राम पंचायत नागाणा के राजस्व ग्राम भाटों की ढ़ाणी, ग्राम पंचायत मण्डली के राजस्व ग्राम मण्डली तथा ग्राम पंचायत पतासर के राजस्व ग्राम पतासर में कोरोना वायरस का संक्रमण पाये जाने से यहां संक्रमण बढ़ने की आशंका के मद्देनजर नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन की सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने की दृष्टि से जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा द्वारा उक्त क्षेत्रों के चारों ओर की समस्त राजस्व सीमा को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बताया कि उक्त क्षेत्रों में अत्यधिक संक्रमण बढ़ने की आशंका है, जिससे इन क्षेत्रों के आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य, मानव जीवन एवं लोकशांति को खतरा उत्पन्न हो सकता है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा ग्राम पंचायत घड़ोई चारणान के राजस्व ग्राम बागलोप, ग्राम पंचायत देवरिया के राजस्व ग्राम बांकियावास खुर्द, ग्राम पंचायत मूल की ढाणी के राजस्व ग्राम मूल की ढाणी एवं परालिया सांसण, ग्राम पंचायत नागाणा के राजस्व ग्राम भाटों की ढ़ाणी, ग्राम पंचायत मण्डली के राजस्व ग्राम मण्डली तथा ग्राम पंचायत पतासर के राजस्व ग्राम पतासर की राजस्व सीमा में निवासरत नागरिकों के स्वास्थ्य की रक्षार्थ एवं केन्द्रीय लोक प्रशान्ति बनाये रखने की दृष्टि से दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 के तहत उक्त राजस्व ग्रामों के चारों ओर की समस्त राजस्व सीमा को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यु लगाया गया है।
उन्होेने बताया कि उक्त जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में जनसाधारण के लिए सख्ती से आवागमन- निर्गमन निषेध किया गया है। उन्होने सभी नागरिकों को इस आदेश की पालना करने एवं अवहेलना नहीं करने के निर्देश देते हुए सख्त चेतावनी दी है कि किसी भी व्यक्ति द्वारा जारी प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन किये जाने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188, 269, 270 एवं राजस्थान एपिडेमिक डिसीज एक्ट 1957 तथा अन्य विधिक प्रावधानों के अन्तर्गत अभियोजित किया जा सकेगा। यह आदेश अग्रिम आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
-0-

अब 31 मई तक जारी रहेगी निषेधाज्ञा

कोरोना से बचाव
बाडमेर, 18 मई। कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन को सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षार्थ बाडमेर जिले की सम्पूर्ण सीमा क्षेत्र में जारी की गई निषेधाज्ञा की अवधि को जिला मजिस्ट्रेट विश्राम मीणा ने बढ़ाया है, अब यह निषेधाज्ञा 31 मई की मध्य रात्रि तक प्रभावी रहेगी।
जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने बताया कि भारत सरकार द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण से आमजन को सुरक्षा प्रदान करने तथा उनके स्वास्थ्य की रक्षार्थ उक्त संक्रमण के फैलाव को रोकने हेतु 31 मई तक राष्ट्रीय लॉकडाउन की अवधि का बढाया गया है। भारत सरकार के उक्त आदेश के अनुसरण में राज्य सरकार द्वारा भी राज्य में पालना किए जाने के निर्देश दिए गए है। उन्होने बताया कि उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त निषेधाज्ञा को 31 मई, 2020 की मध्य रात्रि तक के लिए को बढाया गया है। पूर्व आदेश में वर्णित शेष निर्देश यथावत कायम रहेंगे।
-0-

भोजासर में कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित


बाड़मेर, 18 मई। बायतु तहसील क्षेत्र की भोजासर ग्राम पंचायत में 4 मई को जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगाया गया था। जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा ने आदेश जारी कर उक्त कर्फ्यू को आंशिक रूप से हटाया है।
जिला मजिस्टेªट विश्राम मीणा द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में बायतु तहसील क्षेत्र की भोजासर ग्राम पंचायत से कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने के पश्चात वहां दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जीरो मोबेलिटी क्षेत्र घोषित कर कर्फ्यू लगाया गया था। आदेशानुसार उपखण्ड अधिकारी बायतु से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर 18 मई,2020 की मध्यरात्री के पश्चात उक्त कर्फ्यू आंशिक रूप से प्रत्याहरित (विड्रो) किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में दिनांक 5 मई के द्वारा दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के जारी आदेश लागू रहेंगे।
-0-

बालोतरा स्थित सिवाणची मालानी क्षेत्रीय तैरा पंथ संस्थान भवन अधिग्रहित

कोविड केयर सेन्टर हेतु
बाड़मेर, 18 मई। कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं उत्पन्न स्थिति को मद्देनजर कोरोना वायरस के मरीजों के ठहराव हेतु असाडा रोड बालोतरा पर स्थित सिवाणची मालानी क्षेत्रीय तैरा पंथ संस्थान भवन अधिग्रहित किया गया है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विश्राम मीणा ने बताया कि उपखण्ड अधिकारी बालोतरा द्वारा कोविड-19 से संबंधित कोरोना वायरस के मरीजों के ठहराव हेतु उक्त भवन को अधिग्रहण करने हेतु निवेदन किया गया है, जिस पर जिला कलक्टर मीणा द्वारा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 के नियम 65 (2) (ग) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उक्त भवन को 15 मई से अग्रिम आदेश तक के लिए अधिग्रहित किया गया है। उन्होने तहसीलदार पचपदरा को उक्त भवन के स्वामी, कब्जाधारी से भवन का कब्जा प्राप्त कर उपखण्ड अधिकारी बालोतरा को सुपुर्द करते हुए पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।  
-0-

कोरोना की आपदा में लोक कलाकारों को मिली राहत

एक लाख बासठ हजार की राशि का हस्तान्तरण

बाडमेर, 18 मई। लॉकडाउन की स्थिति के मद्देनजर विषम परिस्थतियों में राज्य सरकार द्वारा जिले के लोक कलाकारों को एक लाख बासठ हजार पांच सौ रूपये की राशि का हस्तांतरण कर राहत प्रदान की गई।
जिला कलक्टर विश्राम मीणा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए विषम परिस्थितियों में जिले के लोक कलाकारों के कुल 65 परिवारों को प्रति परिवार तत्काल सहायता एक हजार रूपये तथा अनुग्रह सहायता के रूप में एक हजार पांच सौ रूपये (कुल दो हजार पांच सौ रूपये प्रति परिवार) की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
उन्होने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र बाडमेर में एक, पंचायत समिति चौहटन में 7, बाडमेर में 5, शिव में 34, सेडवा में 7, रामसर में 3, गडरारोड में 2, धोरीमना में 2 एवं धनाऊ में 4 परिवारों सहित कुल 65 परिवारों को कुल एक लाख बासठ हजार पांच सौ रूपये की राशि हस्तान्तरण करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होने बताया कि इनमें से 64 परिवारों को डीबीटी के माध्यम से उनके खातों में तथा शेष एक परिवार को संबंधित विकास अधिकारी के माध्यम से राशि उपलब्ध कराई गई है।
-0-

समय पर पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता जलापूर्ति समय अंतराल कम करने की हिदायत


आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

बाड़मेर, 18 मई।  जिले में गर्मियों के मौसम में समय पर तथा पर्याप्त पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला कलेक्टर विश्राम मीणा ने सोमवार प्रातः कलेक्ट्रेट में जिले में पानी, बिजली तथा चिकित्सा सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिए।
     इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है, साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लॉक डाउन भी चल रहा है, ऐसे में आमजन को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए जन स्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग रणनीति के साथ युद्ध स्तर पर कार्य करें ।
कंटीजेंसी कार्यो को शीघ्र पूरा करेविभाग को गर्मियों के कंटीन्जेसी प्लान के तहत स्वीकृत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण करवाने की हिदायत दी गई। साथ ही कलेक्टर ने समस्याग्रस्त क्षेत्रों में टैंकरों के जरिए पेयजल परिवहन के भी निर्देश दिए। उन्होंने मरम्मत अभियान के दौरान जिले में खराब सभी हैंडपंप को दुरुस्त करने को कहा, भले ही वह किसी भी योजना या एजेंसी द्वारा लगाया गया हो। जिला कलेक्टर ने जलापूर्ति अंतराल को कम करने तथा पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति को भी कहा। उन्होंने विशेषकर सिवाना क्षेत्र में पेयजल की समस्या के समाधान के निर्देश दिया।
अबाध बिजली आपूर्ति होजिला कलेक्टर ने जिले में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखना के निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में गर्मियों के दौरान बिजली की कटौती नहीं की जाए। साथ ही उन्होंने आंधी से क्षतिग्रस्त बिजली तंत्र को भी दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल स्रोतों पर नियमित बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए ताकि पानी की आपूर्ति बिजली के अभाव में बाधित नहीं हो। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत बकाया कार्य अविलंब पूर्ण करने को कहा।
प्रभावी क्वरेंटीन पर जोरजिले में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मध्य नजर जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग को सभी एहतियाती उपायों के साथ सेंपलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में मुंबई से आए प्रवासीयों के सैंपल का परिणाम आने तक उन्हें पूरी तरह से क्वारेंटीन करने को कहा। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगो के परिणाम आने तक उन्हें हर हालत में संस्थागत क्वॉरेंटाइन में रखा जाए ताकि वायरस का प्रसार ना हो सके।
फ्लैगशिप योजनाओं की भी समीक्षाजिला कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक प्रत्येक बुधवार को आयोजित करने को कहा। साथ इस बैठक में जिले में संचालित राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना की भी सप्ताहिक समीक्षा करने को कहा ताकि जिले में इनकी बेहतरीन मॉनिटरिंग हो सके।
      इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अधीक्षण  अभियंता  मांगीलाल  जाट, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ बीएल मंसूरिया समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...