गुरुवार, 27 जून 2019

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध

बाडमेर, 27 जून। जिला मजिस्टेªट हिमांशु गुप्ता ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मंे भारत पाक अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर भारत के अंदर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन इलाकांे मंे सायं 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
जिला मजिस्टेªट हिमांशु गुप्ता की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबंध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।
इन गांवांे मंे आवाजाही पर रहेगी रोक: बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आग्निशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव सम्मिलित है।
प्रतिबंधित समय: जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सायं 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए संबंधित गांवांे मंे 2 किलोमीटर के क्षेत्र में प्रवेश एवं विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कडी कार्यवाही की जाएगी।
इनको रहेगी छूट: जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य गुप्तचर ऐजेन्सियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों जो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावी होगा।

विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन, प्रभारी अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 27 जून। 15वीं विधानसभा के द्वितीय सत्र के दौरान विधानसभा प्रश्नांे का पत्युत्तर भिजवाने के लिए प्रकोष्ठ का गठन कर प्रभारी अधिकारी सामान्य शाखा को प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विधानसभा प्रश्न के संबंध मंे किसी भी तथ्य की जानकारी के लिए नियंत्रण कक्ष के दूरभाष 02982-222226 पर संपर्क किया जा सकता है।
        जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने एक आदेश जारी कर विधानसभा प्रश्नांे के प्रत्युत्तर फैक्स 02982-221074 तथा ई-मेल egovbarmer@gmail.com एवं विशेष वाहक से भिजवाने के निर्देश दिए है। विधानसभा प्रश्नांे के प्रत्युत्तर प्रश्न प्राप्ति के 48 घंटांे के भीतर भिजवाने होंगे। आदेश के मुताबिक जिले के समस्त उपखंड अधिकारियांे को अपने-अपने कार्यालय मंे प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ उनसे संबंधित प्रश्नांे का प्रत्युतर जिला कार्यालय को समय पर भिजवाने के निर्देश दिए गए है। इसी तरह विधानसभा सत्र के दौरान राज्य सरकार की ओर से गठित विभिन्न समितियांे जिनमंे विधानसभा सदस्य मनोनीत हो, बैठकें नहीं बुलाने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने पूर्व के बकाया विधानसभा प्रश्नों का जवाब तत्काल भिजवाने के निर्देश दिए है। प्रभारी अधिकारी सामान्य शाखा विधानसभा प्रकोष्ठ जिला कार्यालय को प्राप्त होने वाले विधानसभा प्रश्नांे का उत्तर तत्काल तैयार कर राज्य सरकार को निर्धारित दिवस पर प्रेषित करने के निर्देश दिए गए है।
विधानसभा सत्रकाल के दौरान ऑवरआल इन्चार्ज अपर कलक्टर प्रशासन बाड़मेर होंगे, जिनके दूरभाष 02982-220007 है। इन निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर गंभीरता से लेते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। इधर, जिला मुख्यालय पर भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र मंे चल रहे नियंत्रण कक्ष मंे प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति कार्मिकांे को पूर्व मंे चल रहे कार्याें के साथ-साथ तत्काल प्रभाव से विधानसभा के द्वितीय सत्र से संबंधित सूचना एकत्रित करने, आदान-प्रदान करने का कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए है। तहसीलदा किशनलाल सोनी को नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधिकारी एवं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी महेश कुमार बोहरा को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियंत्रण कक्ष के आल आवर इंचार्ज अतिरिक्त जिला कलक्टर रहेंगे।

बाड़मेर मंे 2.14 लाख किसानांे ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना मंे कराया पंजीयन

ई-मित्रांे पर आनलाइन पंजीयन करवाने वाले किसानांे को प्रति वर्ष मिलेंगे 6 हजार रूपए


बाड़मेर, 27 जून। बाड़मेर जिले मंे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक 2 लाख 14 हजार किसानांे ने ऑनलाइन पंजीयन करवाया है। किसानांे के ऑनलाइन पंजीयन करवाने की प्रक्रिया जारी है।  पंजीयन करवाने वाले किसानों के बैंक खातांे मंे प्रति वर्ष तीन किश्तांे मंे छह हजार रूपए जमा होंगे।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संबंध मंे जारी नवीनतम गाइडलाइन के अनुसार अब दो हैक्टेयर से अधिक भूमि वाले काश्तकार भी योजना में पात्र होंगे। इसके लिए पात्र किसानांे को समीपवर्ती ई-मित्र के माध्यम से आवेदन करना होगा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना ई-मित्र पर आवेदन ऑनलाइन करवाने के लिए बैंक खाता डायरी, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, जमा बंदी, खेत खाता संख्या साथ लेकर जानी होगी। उन्हांेने बताया कि पूर्व में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फायदा उन्हीं किसानों को मिल रहा था, जिनके पास 2 हैक्टेयर से ज्यादा भूमि नहीं थी। लेकिन अब केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए 2 हेक्टेयर तक राइडर समाप्त कर पात्र लोगों के लिए नई गाइड लाइन जारी की है। इसके तहत भूमिहीन को छोड़कर अन्य किसानों के लिए इस योजना को लागू कर दिया है। उन्हांेने बताया कि इस योजना से अधिकाधिक किसानांे को लाभांवित करने के लिए उनके मोबाइल पर संदेश भी भिजवाया गया है। जिला कलक्ट गुप्ता ने समस्त उपखंड अधिकारियों, विकास अधिकारियों एवं तहसीलदारों को इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं अधिकाधिक पात्र कृषकों से आवेदन करवाने के लिए समस्त पटवारियों, भू.अभिलेख निरीक्षकों एवं ग्राम विकास अधिकारियों को पाबंद करने के लिए निर्देशित किया है।
इनको नहीं मिलेगा फायदाः नई गाइडलाइन के अनुसार वर्तमान एवं पूर्व मंत्री, वर्तमान एवं पूर्व सांसद, विधायक, महापौर तथा जिला प्रमुखों को योजना का फायदा नहीं मिलेगा। इसके अलावा राज्य सरकार के वेतन भोगी कर्मचारी एवं पेंशनर्स, बोर्ड, निगमों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले नियमित कर्मचारी भी इसी श्रेणी में रखे गए हैं, लेकिन मल्टी टास्क स्टाफ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा ग्रुप डी के सरकारी कर्मचारियों को योजना का फायदा मिलेगा। वहीं आयकर दाता किसान भी योजना के लिए पात्र नहीं माने गए हैं। इनके अलावा डॉक्टर, इंजीनियर, चार्टेड अकाउंटेंट एवं आर्किटेक्ट भी योजना का फायदा नहीं ले सकेंगे। 

बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण के प्रभावी रोकथाम के निर्देश

बाड़मेर, 27 जून। बाड़मेर जिले में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण के प्रभावी रोकथाम तथा माननीय न्यायालय के आदेशों की पालना में सभी संभावित कदम उठाये जाने के निर्देशों के क्रम में जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में गुरूवार को बैठक आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर गुप्ता ने जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में खनिज बजरी के अवैध खनन, निगर्मन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए राज्य सरकार के निर्देशानुसार पुलिस थाना स्तर पर खान, वन, राजस्व, परिवहन एवं पुलिस विभाग के गठित विशेष जांच दल को संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही को अत्यन्त गम्भीरता से लिया जाकर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में खनिज बजरी के अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर गुप्ता ने वन विभाग के अधिकारियों को वन क्षेत्र में अवैध बजरी खनन के संबंध में प्रभावी निगरानी के साथ इसकी रोकथाम के लिए सख्त कार्यवाही करने तथा अवैध बजरी खनन के संवेदनशील क्षेत्रों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी तरह खनिज विभाग के अधिकारियों को अवैध बजरी भण्डारण के स्थानों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अवैध जब्त बजरी को जब्ती के पश्चात् जसदेर धाम के पास जिला परिवहन अधिकारी की निगरानी में संग्रहित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पुलिस तथा खनिज विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अवैध बजरी परिवहन के विरूद्ध पैनल्टी की कार्यवाही के पश्चात् इसकी सूचना जिला परिवहन अधिकारी को भी दे, ताकि ऑवरलोड परिवहन होने की स्थिति में उनके द्वारा भी कार्यवाही की जा सकें। उन्होने खनि अभियन्ता को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए गठित विशेष जांच दल की ओर से की गई कार्यवाही की साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, जिला परिवहन अधिकारी टीकूराम पूनड़, सहायक वन संरक्षक उदाराम सियोल, खनि अभियंता पूर्णमल सिंगाडिया, एएमई माइनिंग जालोर सोहनलाल गुरू समेत विभिन्नद विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बुधवार, 26 जून 2019

पंचायतीराज उप चुनाव के लिए मतदान रविवार को

बाड़मेर, 26 जून। बाड़मेर जिले मंे पंचायतीराज संस्थाआंे के उप चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। इसके लिए समुचित तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे तीन पंचायत समिति सदस्यांे एवं 1 सरपंच के पद पर उप चुनाव के लिए रविवार को मतदान होगा। उन्हांेने बताया कि पंचायत समिति सदस्यांे के लिए भांडियावास ग्राम पंचायत मंे मतदान केन्द्र राउमावि भांडियावास दायां एवं बाया भाग, कुड़ी ग्राम पंचायत मंे राउमावि कुड़ी दक्षिणी 7 एवं दक्षिणी भाग 7 ए, नगर मंे राबाउप्रावि नगर बाया एवं दायां भाग, नया नगर मंे राउमावि नया नगर बाया भाग, मध्य भाग, दाया भाग-2, सेड़वा पंचायत समिति की गंगासरा ग्राम पंचायत मंे राउमावि गंगासरा उत्तरी भाग, फागलिया मंे राउमावि फागलिया कमरा संख्या 1, 2, 4,5 तथा सिवाना पंचायत समिति की मोतीसरा ग्राम पंचायत मंे सरपंच पद के लिए राआउमावि बाया भाग मोतीसरा, दाया एवं मध्य भाग स्थित मतदान केन्द्र पर उप चुनाव होगा। उन्हांेने बताया कि उप चुनाव के लिए 30 जून को प्रातः 7 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा। पंचायत समिति सदस्य के लिए दो जुलाई को प्रातः 8 बजे से मतगणना होगी। जबकि सरपंच पद के लिए मतगणना 30 जून को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी। उन्हांेने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान के लिए मतदाता को अपनी पहचान स्थापित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी फोटो मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई मतदाता मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असफल रहता है तो उसे राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अनुमोदित अन्य वैकल्पिक फोटो दस्तावेज साथ लाने होंगे। उप चुनाव के लिए मतदान इलेक्ट्रॅानिक वोंटिग मशीन से कराया जाएगा।

राजकीय भवनों के रखरखाव के लिए चलेगा भवन सुधारों अभियान

बाड़मेर, 26 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से राजकीय भवनों में संचालित छात्रवासों, आवासीय विद्यालयों, गृृहों आदि भवनों के उचित रखरखाव, टूट-फूट की मरम्मत, रंग-रोगन, नवीनीकरण कार्य आदि के लिए 10 जुलाई से 30 सितंबर 2019 तक भवन सुधारों अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए गए है।
        निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव सांवरमल वर्मा की ओर से जारी किए गए निर्देशांे के मुताबिक इस अभियान का क्रियान्वयन तीन चरणों में किया जाना है। प्रथम चरण में 10 जुलाई से 18 सितंबर तक कराए जाने योग्य कार्यों का चिन्हीकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में 21 जुलाई से 30 सितंबर तक ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, प्रधानाचार्य, आवासीय विद्यालय, छात्रवास अधीक्षक अपनी देखरेख में संबधित भवनों में चिन्हित किए गए कार्यों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगें। वर्मा ने बताया कि भवन सुधारों अभियान की समय-समय पर विभिन्न स्तर पर प्रभावी मोनीटरिंग करने की व्यवस्था की गई है। इसके तहत तृृतीय चरण में माह जुलाई, अगस्त एवं सितम्बर 2019 में समय-समय पर विभाग की ओर से नियुक्त किए गए नोडल अधिकारी मौके पर जाकर अभियान का निरीक्षण एवं समीक्षा करेंगे। निदेशक वर्मा ने बताया कि भवन सुधारों अभियान में छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों की मरम्मत आदि कार्य के लिए पूर्व में स्वीकृृत राशि में से शेष बची राशि, मैस समिति की बचत राशि, प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह नियत राशि तथा भवन मरम्मत के लिए आवंटित, उपलब्ध मद से व्यय किया जा सकेगा। इसके लिए भामाशाहों ,जन प्रतिनिधियों एवं अभिभावकों का भी सहयोग लिया जा सकेगा। 

ग्राम रोजगार सहायक के परिवार को 2.42 लाख की आर्थिक सहायता

सीईओ रतनू के निर्देशन मंे अनूठी पहल,दो बेटियांे के खातें खुलवाकर जमा करवाई राशि


बाड़मेर, 26 जून। शिवकर ग्राम पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक के असामयिक निधन पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू के निर्देशन मंे अनूठी पहल करते हुए आर्थिक सहायता के तौर पर 2.42 लाख की आर्थिक सहायता पोस्ट आफिस मंे पीडि़त परिवार के बचत खातांे मंे जमा करवाई गई है। वहीं, बाड़मेर पंचायत समिति स्टाफ की ओर से 2 लाख रूपए नकद पीडि़त परिवार को सहयोग राशि दी गई है।
शिवकर ग्राम पंचायत मंे ग्राम रोजगार सहायक के पद पर कार्यरत चूनाराम पुत्र भारूराम का पिछले दिनांे असामयिक निधन हो गया था। मनरेगा मंे संविदा कार्मिक की आकस्मिक मृत्यु पर किसी तरह की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान नहीं होने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू के निर्देशन मंे पंचायतीराज विभाग के कार्मिकांे ने आर्थिक मदद दिलाने का बीड़ा उठाया। विभागीय अधिकारियांे एवं कार्मिकांे के सहयोग से 2 लाख 42 हजार 300 रूपए की राशि एकत्रित की गई। इसके उपरांत पोस्ट आफिस मंे बचत खाते खुलवाकर ग्राम रोजगार सहायक की पत्नी चूनीदेवी के खाते मंे 93 हजार 300 एवं उसकी दो पुत्रियांे कंचन एवं अनिता के खाते मंे क्रमशः 30 हजार एवं 1 लाख 20 हजार रूपए की राशि जमा कराई गई। मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, मनरेगा के अधिशाषी अभियंता भेराराम बिश्नोई, सहायक अभियंता राजेन्द्रसिंह ने बुधवार को ग्राम रोजगार सहायक चूनाराम के घर पहुंचकर उनकी पत्नी चुनीदेवी को बचत खाते मंे जमा की गई राशि संबंधित दस्तावेज सुपुर्द किए। उन्हांेने पीडि़त परिवार को विधवा पेंशन एवं पालनहार योजना से लाभांवित करवाने का भरोसा दिलाया। इधर, कुछ दिन पूर्व विकास अधिकारी कैलाश चौधरी के निर्देशन मंे बाड़मेर पंचायत समिति स्टाफ की ओर से 2 लाख रूपए की राशि एकत्रित कर पीडि़त परिवार को सुपुर्द की गई।


राजस्व से संबंधी पेंडेंसी को कम करने के लिए समय सीमा तय करेंःचौधरी

बाड़मेर, 26 जून। राजस्व से संबंधी सभी मामलों की पेंडेंसी को कम किया जाए। ऐसे मामलों को सुलझाने के लिए समय सीमा तय की जाए। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बुधवार को शासन सचिवालय मंे जिला स्तरीय राजस्व अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि राजस्व विभाग की ओर से कठिन कानूनों में संशोधन कर प्रकिया का सरलीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि न्याय देरी से मिलना न्याय नहीं मिलने के बराबर है,ऐसे में प्रशासनिक प्रकियाओं को समयबद्व सीमा में पूर्ण करें। ताकि आमजन को समय पर न्याय मिल सके। राजस्व मंत्री चौधरी ने कहा कि भूमि आवंटन तथा रूपान्तरण के मामलों का भी शीघ्र निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा समस्त आवंटन के नियमों में एकरूपता लाने का प्रयास किया जाएगा। राजस्व विभाग के प्रति लोगों को विश्वसनीयता में बढ़ोतरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोचर भूमि को सुरक्षित रखना प्राथमिकता है तथा चारागाह भूमि को चारागह भूमि के तौर पर ही प्रयोग में लाना चाहिए। इस दौरान राजस्व मंडल के अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि राजस्व अधिकारी की ओर से पेंडेंसी को कम करने के लिए सभी मामलों का विश्लेषण कर त्वरित निस्तारण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मंडल की ओर से भी कई निर्देश दिए गए है जिनकी पालना से अधिकारियों को मामलों के त्वरित निस्तारण में आसानी होगी। राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी न्यायालयों में  आरसीएमएस रेवेन्यू कोर्ट मैनजेमेंट सिस्टम का उपयोग सौ प्रतिशत हो रहा हो। उन्होंने कहा कि सभी जिला कलक्टर तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर राजस्व के मामलों के बंटवारे की समीक्षा करें, जिससे किसी एक न्यायालय में कम तथा दूसरे न्यायालय में मामलों की संख्या ज्यादा नहीं हों। इस दौरान मल्होत्रा ने सभी जिलों की पेंडेसी, भूमि आवंटन तथा रूपान्तरण की प्रगति रिपोर्ट एक प्रस्तुतिकरण के माध्यम से रखी। इस अवसर पर विभाग के संयुक्त शासन सचिव विष्णु गोयल, संयुक्त शासन सचिव राकेश शर्मा,उपशासन सचिव कमलेश आबूसरिया सहित जिलों के अतिरिक्त जिला कलक्टर तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एयर फील्ड एनवायरमेन्ट मैनेजमेंट समिति की बैठक स्थगित

बाडमेर, 26 जून। गुरूवार 27 जून को आयोजित होने वाली एयर फील्ड एनवायरमेन्ट समिति एवं जिले के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इन्टीग्रेटेड सिक्युरिटी रेसपोन्स मेकेनेजिम स्थापित करने तथा सुरक्षा एवं समन्वय बनाये रखने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है।

गौरव सैनानियों के लिये बायतु में समस्या समाधान शिविर 28 को

बाडमेर, 26 जून। पंचायत समिति परिसर बायतु में 28 जून को प्रातः 11 बजे से गौरव सैनानियों एवं आश्रितों के लिये समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल पी.एन. गंगवार ने बताया कि शिविर में सैनिकों की पेंशन समस्या समाधान, राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जारी नये आदेशों की जानकारी, पूर्व सैनिकों के बच्चों के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र बनाने, पी.पी.ओ. में पत्नी का नामांकन, पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृति योजना इत्यादि के कार्य सम्पादित किये जाएंगे। उन्होने बताया कि सभी गौरव सैनानियों एवं आश्रितों को अपनी डिसचार्ज बुक, बैंक पास बुक, पीपीओ, आधार कार्ड की फोटो प्रति एवं दो माह की बैंक से पेंशन पे स्लीप साथ लाना आवश्यक है।

अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल्स इन्द्राज करने के आदेश

बाड़मेर, 26 जून। बाड़मेर जिले में आपराधिक एवं अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने एवं दूर संचार के माध्यम से महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाएं प्रेषित करने से रोकने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय सीमा के समीप स्थित क्षेत्रों के टेलीफोन बूथों पर की जाने वाली अन्तर्राष्ट्रीय फोन कॉल्स का इन्द्राज करना आवश्यक होगा। इस संबंध में जिला मजिस्टेªेट हिमांशु गुप्ता ने पब्लिक टेलीफोन बूथों के धारकों को अंतरराष्ट्रीय काल इन्द्राज करने के आदेश जारी किए है।
जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग संख्या 15 के पश्चिम में स्थित सभी पीसीओ एवं बाड़मेर शहर के पीसीओ के माध्यम से किए जाने वाले अन्तर्राष्ट्रीय कॉल के लिए पीसीओ के मालिकों तथा एजेन्टों को पृथक से एक रजिस्टर आवश्यक रूप से संधारित करने के आदेश जारी करते हुए हिदायत दी है कि वे अपने बूथ से किए जाने वाले प्रत्येक अन्तर्राष्ट्रीय कॉल का पूर्ण विवरण सहित इन्द्राज करेंगे। उन्हें यह भी हिदायत दी है कि वे उक्त प्रकार के कॉल करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के कॉल किए जाने से पूर्व निर्धारित प्रपत्र में सूचना प्राप्त करेंगे तथा रिकार्ड संधारित करते हुए सूचना प्रति सप्ताह संबंधित थानाधिकारी को आवश्यक रूप से प्रस्तुत करेंगे तथा इसकी सूचना क्षेत्र के उपखण्ड मजिस्ट्रेट को भी देंगे। साथ ही किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा टेलीफोन करने पर उसकी सूचना तत्काल निकट के पुलिस थाना या पुलिस अधीक्षक को देंगे। बूथ धारकों की ओर से संधारित उक्त रजिस्टर की समय-समय पर तहसीलदार, कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं सुरक्षा एजेन्सियों के अधिकारियों द्वारा जांच की जाएगी। उक्त आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति को भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत दण्ड भुगतना पड़ सकता है। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा।

राजस्व मंत्री ने किया जमाबंदी की ई-साइन प्रति ऑनलाइन जारी करने और राजस्थान कृषि ऋण पोर्टल का अनावरण

किसानों के लिए बैंकों से कृषि ऋण लेना हुआ बहुत आसानः राजस्व मंत्री

बाड़मेर, 26 जून। राज्य सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए जमाबंदी की ई-साइन प्रति ऑनलाइन जारी करने और राजस्थान कृषि ऋण पोर्टल की शुरुआत की है। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बुधवार को शासन सचिवालय में कम्प्यूटर पर क्लिक कर इनका अनावरण किया। यह दोनों सुविधाएं प्रायोगिक तौर पर झुंझुनूं जिले में लागू की गई है।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने भू प्रबंध विभाग की ओर से विकसित प्रक्रिया से ‘अपना खाता’ वेबसाइट से जमाबंदी की ई-साइन प्रति ऑनलाइन जारी करने का अनावरण किया। यह प्रक्रिया एनआईसी ने विकसित की है। अब कोई भी किसान कृषि भूमि का अधिकृत दस्तावेज ऑनलाइन प्राप्त कर सकेगा। यदि कृषक के पास कंप्यूटर नहीं है तो वह ई-मित्र केंद्र से भी ई-साइन प्रति प्राप्त कर सकेगा। राज्य सरकार के आदेश अनुसार यह हस्ताक्षरित प्रति विधि मान्य है। प्रत्येक ई-हस्ताक्षरित प्रति पर क्यूआर कोड अंकित है जिसे स्कैन कर जारी नकल की प्रविष्टियों को कोई भी व्यक्ति मोबाइल पर पुष्टि कर सकता है। 
राजस्व मंत्री चौधरी ने राजस्थान कृषि ऋण पोर्टल का भी अनावरण किया जिसके माध्यम से काश्तकार बैंक में जाकर फॉर्म 61 ऑनलाइन भर सकेगा तथा इसकी बैंक अधिकारियों द्वारा प्रमाणन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन है। बैंक की ओर से सिक्स वन फॉर्म जमा करने पर स्वतः ही नामांतरण प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। पटवारी एवं तहसीलदार के द्वारा राजस्व अधिकारी एप्लीकेशन के माध्यम से टिप्पणी पुष्टि किए जाने के पश्चात् नामांतरण को मंजूर किया जा सकेगा। ऐसा करने से जिस प्रक्रिया में एक से दो माह का समय लगता था वह अब सिर्फ 5 से 7 दिनों में पूर्ण की जा सकेगी।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि कृषि ऋण पोर्टल से प्रदेश के किसानों के लिए बैंकों से कृषि ऋण लेना अब बहुत आसान और त्वरित हो गया है। उसे पटवारी और तहसील कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दो गवाहों के साथ जरूरी दस्तावेज लेकर केवल बैंक में आवेदन करना होगा। सारी प्रक्रिया ऑनलाइन सम्पादित हो जाएगी। एक-दो महीने में मिलने वाला ऋण सिर्फ पांच-सात दिन में मिल जाएगा। हरीश चौधरी ने कहा कि आज का दिन राजस्व डिजिटलाइजेशन के लिए ऐतिहासिक दिन है। प्रदेश का झुंझुनूं जिला राजस्व रिकॉर्ड के मामले में पूर्ण डिजिटलाइज हो गया है जो बधाई का पात्र है। उन्होंने तय समय में दोनों कार्य पूर्ण करने पर भू-प्रबंधन विभाग और सम्पूर्ण राजस्व रिकॉर्ड ऑनलाइन करने के लिए वीडियो कॉफ्रेंस से जुड़े झुंझुनूं जिला कलक्टर रवि जैन और उनकी टीम को बधाई दी।
चौधरी ने कहा कि किसान को सूचना तकनीक का अधिकतम लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। शेष रही सभी तहसीलों का राजस्व रिकॉर्ड भी शीघ्र ऑनलाइन कर दिया जाएगा। तरमीम और सर्वे-रिसर्वे का कार्य उन्नत तकनीक से किया जा रहा है। इससे मानव संसाधन का अधिकतम उपयोग हो सकेगा और काश्तकार को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग का कोई भी नियम अड़चन पैदा करने वाला होगा तो उसे किसान हित में संशोधित किया जाएगा।
राजस्व एवं उपनिवेशन राज्य मंत्री भंवरसिंह भाटी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि किसान को कम से कम समस्याओं का सामना करना पड़े। राजस्व रिकॉर्ड का ऑनलाइन करना इसमें बहुत मददगार साबित होगा। पिछले कुछ महीनों से यह कार्य तेजी से आगे बढ़ा है। सौ से ज्यादा तहसीलों में राजस्व रिकॉड का डिजिटलाइजेशन पूर्ण हो चुका है। उन्होंने कहा कि राजस्व के साथ उपनिवेशन से जुड़ी समस्याओं का भी शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव संजय मल्होत्रा ने कहा कि जमाबंदी की ई-साइन प्रति ऑनलाइन जारी करने और राजस्थान कृषि ऋण पोर्टल की शुरुआत किसानों के लिए बहुत सुविधाजनक साबित होगी। उन्होंने डिजिटलाइजेशन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी-कार्मिकों की सराहना करते हुए प्रदेश की सभी तहसीलों का राजस्व रिकॉर्ड जल्द ऑनलाइन करने के लिए आश्वस्त किया। भू-प्रबंधन विभाग के आयुक्त अंबरीश कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्व मंत्री के नेतृत्व में सभी प्रकार के नामांतरण ऑनलाइन जारी करने की दिशा में काम किया जा रहा है। यह कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इस अवसर पर राजस्व बोर्ड के चेयरमैन मुकेश शर्मा सहित प्रदेशभर के राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडराइजेशन प्रोग्राम (डीआईएलआरएमपी) योजना के तहत भू-प्रबन्ध आयुक्त एवं डीआईएलआरएमपी के नोडल अधिकारी द्वारा यह प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। 
15 मिनट में मंजूर हो गया काश्तकार का ऋण- राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के सामने ही वीडियो कॉफ्रेंस पर कृषि ऋण संबंधी सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण कर झुंझुनूं जिले के किसान रामप्रताप का ऋण सिर्फ 15 मिनट में मंजूर कर दिया। काश्तकार ने मौके पर ही ई-साइन जमाबंदी प्राप्त की और बैंक ऑफ बड़ौदा की चुड़ी चतरपुरा शाखा में ऋण आवेदन किया। लोन अधिकारी ने आरंभिक प्रविष्टियों की जांच कर सबमिट किया। बैंक अधिकारी ने ई-साइन दस्तावेजों से आवेदन प्रविष्टियों का मिलान किया और पटवारी को अग्रेषित कर दिया। पटवारी ने मौके पर ही ऑनलाइन टिप्पणी की और गिरदावर की रिपोर्ट के पश्चात् तहसीलदार ने नामांतरण ऑनलाइन कर दिया। इसके बाद बैंक अधिकारी ने पोर्टल पर नामांतरण प्राप्त कर तुरंत मौके पर ही लोन मंजूर कर दिया। वीडियो कॉफ्रेंस से जुड़े झुंझुनूं जिला कलक्टर रवि जैन ने एक काश्तकार को जमाबंदी की ऑनलाइन जारी ई-साइन प्रति प्रदान की।




मंगलवार, 25 जून 2019

प्रभारी सचिव ने घायलांे से मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली


                बाडमेर, 25 जून। प्रभारी सचिव डा. वीणा प्रधान ने बालोतरा के नाहटा अस्पताल मंे जसोल मंे पंडाल  गिरने से घायल हुए लोगांे से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
                प्रभारी सचिव डा.वीणा प्रधान ने घायलांे से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना की। डा. प्रधान ने राजकीय नाहटा चिकित्सालय के विभिन्न वार्डाें मंे भर्ती घायलांे से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्हांेने उपखंड अधिकारी रोहित कुमार एवं प्रमुख चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को घायलांे के उपचार की समुचित व्यवस्था करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने राजकीय चिकित्सालय मंे सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए इसमंे अपेक्षित सुधार लाने के निर्देश दिए।



दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वांजलि अर्पित की


                बाडमेर, 25 जून। जसोल मंे पंडाल गिरने से हताहत हुए 15 लोगांे को कलेक्ट्रेट सभागार मंे आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वांजलि अर्पित की गई।
                कलेक्ट्रेट सभागार मंे प्रभारी सचिव डॉ वीणा प्रधान,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियांे ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्वांजलि अर्पित की।



बाड़मेर जिले मंे 1.12 लाख पशुआंे के संरक्षण के लिए 629 पशु शिविर स्वीकृत


                बाडमेर, 25 जून। बाड़मेर जिले मंे आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार अभाव संवत 2075 मंे अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रांे मंे लघु एवं सीमांत कृषकांे के अलावा अन्य कृषकांे की ओर से अभाव अवधि के दौरान छोड़े गए पशुआंे के संरक्षण के लिए 629 पशु शिविर स्वीकृत किए गए है। इन शिविरांे मंे 1 लाख 12 हजार 982 पशुआंे का संरक्षण हो सकेगा।
                जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे 91 हजार 482 बडे़ एवं 21 हजार 500 छोटे पशुआंे के संरक्षण के लिए 629 पशु शिविर स्वीकृत किए गए है। इन शिविरांे मंे लघु एवं सीमांत कृषकांे को छोड़कर अन्य कृषकांे की ओर से छोड़े गए पशुआंे का संरक्षण हो सकेगा। जिला कलक्टर गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से विशेष पैकेज स्वीकृति के बाद 629 पशु शिविरांे की स्वीकृति जारी की गई है। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर तहसील के विभिन्न राजस्व गांवों मंे 67, धोरीमन्ना मंे 17, बायतू मंे 55, सेड़वा मंे 56, शिव मंे 68, चौहटन मंे 83, गडरारोड़ मंे 52, गिड़ा मंे 15, गुड़ामालानी मंे 10, पचपदरा मंे 69, रामसर मंे 78, समदड़ी मंे 12, सिणधरी मंे 42 एवं सिवाना मंे 5 पशु शिविरांे की स्वीकृति जारी की गई है। उन्हांेने बताया कि इन पशु शिविरांे को प्राथमिकता से प्रारंभ करने के साथ चारा,पानी एवं छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

प्रभारी सचिव प्रधान ने पशु शिविर का निरीक्षण किया


                बाडमेर, 25 जून। प्रभारी सचिव डॉ. वीणा प्रधान ने मंगलवार को कालूड़ी गांव मंे संचालित पशु शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाआंे का जायजा लिया।
                प्रभारी सचिव डॉ. वीणा प्रधान ने कालूड़ी मंे संचालित पशु शिविर मंे चारे की उपलब्धता एवं छाया तथा पानी के बारे मंे जानकारी ली। इस दौरान बालोतरा उपखंड अधिकारी रोहित कुमार ने बताया कि यहां 200 पशुआंे के लिए शिविर स्वीकृत किया गया है। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि पशुआंे के लिए पेयजल की व्यवस्था टैंकर्स के माध्यम से की जा रही है।



उल्लेखनीय कार्य के लिए पुलिसकर्मियांे का सम्मान


                बाडमेर, 25 जून। जसोल मंे पंडाल गिरने के दौरान विद्युत तार हटाकर सैकड़ांे लोगांे की जान बचाने के उल्लेखनीय कार्य के लिए बाड़मेर जिले की प्रभारी सचिव डॉ. वीणा प्रधान ने दो पुलिसकर्मियांे को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
                कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे प्रभारी सचिव डॉ.वीणा प्रधान,जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता, पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने पुलिसकर्मी दौलाराम एवं गोमाराम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हांेने पुलिसकर्मियांे के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि जसोल मंे रामकथा के दौरान पंडाल गिरने पर पुलिसकर्मी दौलाराम एवं गोमाराम ने अपनी जान जोखिम मंे डालकर विद्युत तार हटाए। इससे विद्युत प्रवाह रूकने के साथ सैकड़ांे लोगांे की जान बच गई।




जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक स्थगित


                बाडमेर, 25 जून। जिला मुख्यालय पर गुरूवार को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित की गई है। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक संग्रामराम देवासी ने बताया कि आगामी बैठक की तिथि निश्चित होने पर पृथक से अवगत कराया जाएगा।

कौशल को बढ़ाने एवं अच्छे कार्यों की ओर अग्रसर रहने का आह्वान


विधिक साक्षरता शिविर मंे विधि से संघर्षरत बालकों को दी विधिक जानकारी

                बाड़मेर, 25 जून। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश बालोतरा अजीज खान के निर्देशन मंे मंगलवार प्रातः सम्प्रेषण गृह एवं किशोर न्याय बोर्ड में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
                इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अजीज खान ने सम्प्रेषण गृह में उपस्थित निरूद्ध बालकों को विधिक जानकारी प्रदान की और बारी-बारी से उनसे वार्तालाप किया। उन्हांेने शिविर के दौरान निरूद्ध बालकों को भविष्य में आपराधिक कार्यों से दूर रहने तथा भविष्य को सम्मानजनक एवं सुखमय बनाने के लिए कुशल कारीगर होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गलती हर इंसान से हो जाती है, लेकिन पुनरावृत्ति नहीं की जानी चाहिए। उन्होने उस गलती को भूलकर भविष्य में उसके पश्चाताप् करने एवं समाज में खोए हुए सम्मान को दुबारा से प्राप्त करने के लिए किसी एक क्षेत्र में निपुण होने की जरूरत बताई। खान ने बाल अपचारियों से भविष्य में आजीविका के लिए अपने कौशल को बढ़ाने,अच्छे कार्यों की तरफ अग्रसर रहने तथा अपने परिजनों की जीविका का सहारा बनने का आह्वान किया। अंत में शिविर में उपस्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग सहायक निदेशक तुलसाराम चौधरी, उपाधीक्षक सम्प्रेषण गृह एवं किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती कमला चौधरी एवं अन्य स्टाफ का आभार व्यक्त किया गया।

बालोतरा में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर बुधवार को


                बाडमेर, 25 जून। राजस्थान वित्त निगम की जोधपुर द्वितीय शाखा की ओर से बुधवार को प्रातः 10 से सायं 5 बजे तक राजस्थान वित्त निगम परिसर खेड रोड रीको कार्यालय के पास बालोतरा में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
                राजस्थान वित्त निगम जोधपुर द्वितीय शाखा के प्रबन्धक एच.आर. नवल ने बताया कि यह शिविर होटल, गेस्ट हाउस, अस्पताल, रीको इंडस्ट्रियल एरिया की इकाईयों के उद्योग स्थापित करनेे के लिए उद्यमियों को त्वरित वितीय सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष रूप से आयोजित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि शिविर में ऋण पत्रावलियां तैयार करवाने के अलावा पूर्व में स्वीकृत ऋणों के वितरण तथा मूल्यांकन संबंधी कार्य भी किए जाएंगे। शिविर में जिले में उद्योग एवं पर्यटन को बढावा देने में सहायक प्रोजेक्ट, सरल ऋण योजना, गुड बोरोवर योजना, युवा उद्यमिता प्रोत्साहन योजना एवं निगम की अन्य सभी प्रचलित ऋण योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

गुणवत्तापूर्ण कार्य एवं प्रभावी मोनेटरिंग के जरिए आमजन को राहत पहुंचाएं : प्रधान


प्रभारी सचिव डा.वीणा प्रधान ने विकास योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की प्रगति की समीक्षा की

                बाड़मेर, 25 जून। गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए प्रभावी मोनेटरिंग के साथ आमजन को राहत पहुंचाएं। जन कल्याणकारी योजनाआंे का फायदा आमजन को मिले। इसके लिए विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से बेहतरीन कार्य करने का प्रयास करें। बाड़मेर जिले के प्रभारी सचिव डा.वीणा प्रधान ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विकास योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                प्रभारी सचिव डा.वीणा प्रधान ने कहा कि बाड़मेर विकास योजनाआंे की क्रियान्विति एवं हर क्षेत्र मंे अच्छा जिला माना जाता है। इस परंपरा को बरकरार रखते हुए आईटी की मदद लेते हुए यह प्रयास किया जाए कि योजनाआंे का फायदा पात्र व्यक्ति तक कैसे पहुंचे। इसके लिए सोशियल मीडिया के जरिए भी प्रभावी मोनेटरिंग की जाए। प्रभारी सचिव प्रधान ने कहा कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाआंे का प्राथमिकता से 15 दिन की अवधि मंे निस्तारित किया जाए। उन्हांेने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को आरओ प्लांट शुरू करवाने, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को राजकीय चिकित्सालयांे मंे नियमित रूप से सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाने तथा पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को विशेषकर सरहदी इलाकांे मंे पशुआंे के टीकाकरण एवं उपचार के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्हांेने पेयजल योजनाओं, विकास योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की विभागवार विस्तार से समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बाड़मेर जिले मंे अभाव स्थिति के दौरान राहत प्रबंधन चारा डिपो, पशु शिविर एवं जलापूर्ति के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने बताया कि बाड़मेर जिले मंे अब 1900 ट्रक चारा आ चुका हैं। जिला प्रशासन की ओर से अधिकाधिक लोगांे को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि जिले के 950 अभावग्रस्त इलाकांे मंे जीपीएस लगे टैंकर्स के जरिए जलापूर्ति की जा रही है। जिला कलक्टर गुप्ता ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, गौशाला अनुदान, बेरियांे के जीर्णोद्वार एवं बीएडीपी मंे पेयजल के कार्याें के विशेष प्राथमिकता देने के बारे मंे अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने जिले मंे कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के बारे मंे जानकारी दी। उप वन संरक्षक विक्रम प्रधान केशरी ने वन विभाग की योजनाआंे एवं पौधारोपण के बारे मंे बताया। उन्हांेने बताया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत को 100-100 पौधे उपलब्ध कराने की कार्य योजना तैयार की गई है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने महात्मा गांधी नरेगा मंे नियोजित श्रमिकांे, कार्यांे एवं भुगतान तथा अन्य ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति के बारे मंे बताया। इस दौरान जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी, शंकरलाल एवं अन्य अधिकारियांे ने जलप्रदाय योजनाआंे, जलापूर्ति एवं प्रस्तावित कार्य योजना के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान कोषाधिकारी दिनेश बारहठ ने पेंशन योजनाआंे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी ने आंगनबाड़ी केन्द्रांे के संचालन एवं विभागीय योजनाआंे, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता हरिकृष्ण ने सड़क निर्माण कार्याें, डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने जिले मंे विद्युतापूर्ति, कृषि कनेक्शनांे एवं घरेलू कनेक्शनांे की स्थिति, कृषि विभाग के सहायक निदेशक पदमसिंह भाटी ने कृषि विभाग की योजनाआंे एवं नवाचारांे के बारे मंे अवगत कराया। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा. सचिन मितल, आयुक्त पवन मीणा, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक मोहनकुमारसिंह चौधरी, खनि अभियंता पूरणमल सिघाड़िया, दी बाड़मेर सेंट्रल कापरेटिव बैंक लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हरिराम पूनिया समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।





सोमवार, 24 जून 2019

राज्यपाल ने दुःख व्यक्त किया

बाड़मेर। 24 जून। राज्यपाल  कल्याण सिंह ने बाड़मेर के जसोल में अंधड़ से हुए हादसे पर दुःख जताया है। सिंह ने इस हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्म शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमात्मा से प्रार्थना की है। राज्यपाल ने घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रभारी सचिव मंगलवार को समीक्षा बैठक लेगी

बाड़मेर, 24 जून। बाड़मेर जिले की प्रभारी सचिव वीणा प्रधान मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा करेगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी सचिव वीणा प्रधान मंगलवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक के दौरान योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेगी। समस्त अधिकारियों को आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने पीड़ित परिवारों को ढाढस बंधाया

केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया


बाड़मेर, 24 जून। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को जसोल में हुए हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलकर ढाढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। चौधरी ने घायलों से मिलकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने सोमवार को नाहटा अस्पताल में पहुंचकर घायलों से मुलाकात की। उन्होंने घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को घायलों के उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने जसोल गांव में मृतको के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी अर्थी को कंधा देते हुए श्मशान घाट तक खुद पैदल चलने के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि वे इस दुख की घड़ी में उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि, ’ यह घटना बेहद दर्दनाक है। उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। वे जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में है। उनकी गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात हुई है।मुख्यमंत्री ने मुआवजे का ऐलान किया है जो पीड़ितों के परिजनों तक पहुंच गया है।
इससे पहले केंद्रीय राज्य मंत्री चौधरी ने एमडीएम अस्पताल में घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। जोधपुर से बालोतरा पहुंचने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री सीधे निजी अस्पतालों एवं राजकीय नाहटा चिकित्सालय पहुंचे।


जसोल पांडाल हादसा


दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश पीड़ित परिवारों के साथ - मुख्यमंत्री
सीएम घायलों से मिले, घटनास्थल का भी जायजा लिया


बाड़मेर, 24 जून। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत सोमवार प्रातः जयपुर से बाड़मेर जिले के  जसोल पहुंचे और रामकथा के दौरान पांडाल गिरने से हुए हादसे में मृत लोगों के परिजनों से मिले। मुख्यमंत्री हैलीपेड से सीधे मृतकों के घर पहुंचे और उनके परिजनों को सांत्वना दी। श्री गहलोत जसोल स्थित मुक्तिधाम भी गए और वहां मृतकों के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश पीड़ि़त परिवारों के साथ है। 
मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का भी दौरा किया और वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के अधिकारियों से हादसे के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हादसे के समय घटना स्थल पर उपस्थित पुलिसकर्मी दौलाराम एवं गेमाराम द्वारा तुरंत विद्युत तार हटाकर कई लोगों की जान बचाने की जानकारी मिलने पर दोनों पुलिसकर्मियों की सराहना की। 
घायलों के समुचित इलाज के लिए दिए निर्देश
श्री गहलोत बालोतरा के नाहटा अस्पताल भी पहुंचे और वहां विभिन्न वार्डों में जाकर घायलों की कुशलक्षेम पूछी और चिकित्सकों को समुचित उपचार के निर्देश दिए। उन्होंने आश्वस्त किया कि जरूरत पड़ने पर घायलों को जोधपुर या जयपुर रेफर करने की पूरी व्यवस्था की गई है। बालोतरा में ब्लड बैंक खोलने की मांग पर उन्होंने कहा कि उसे जल्द खुलवाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा बालोतरा में ट्रोमा सेन्टर खोलने पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही रिफाइनरी की रिव्यू मीटिंग के दौरान तय किया था कि रिफाइनरी आएगी, तो आईटीआई, स्कूल और हॉस्पिटल भी खोले जाने चाहिए। इन पर योजना बनाकर कार्य किया जा सकता है।
भविष्य में ऐसी घटना नहीं हो इसके लिए एडवाइजरी जारी होगी
मुख्यमंत्री ने जसोल में कहा कि यह घटना बहुत दःुखद है और प्रदेश में जिसने भी इसके बारे में सुना उसका मन विचलित हुआ है। राज्य सरकार ने संभागीय आयुक्त जोधपुर को इसकी जांच के आदेश दे दिए हैं। मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख एवं घायलों को अधिकतम 2-2 लाख सहायता राशि की घोषणा कल ही कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की घटना नहीं हो और ऐसे आयोजनों के समय पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाएं, इसके लिए एक एडवाइजरी भी जारी की जाएगी।
मुख्यमंत्री के साथ ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा, राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी, विधायक सर्वश्री हेमाराम चौधरी, मेवाराम जैन, मदन प्रजापत, पूर्व सांसद बद्री जाखड़, श्री मानवेन्द्र सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि, संभागीय आयुक्त श्री बीएल कोठारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री सचिन मित्तल, बाड़मेर कलक्टर श्री हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी एवं  विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी जन प्रतिनिधि भी थे।
जोधपुर जाकर घायलों से मिले 
मुख्यमंत्री जसोल से जोधपुर पहुंचे और वहां मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती इस हादसे के पीडितों से मिले और चिकित्सकों को उनके समुचित इलाज के निर्देश दिए। इसके बाद वे शास्त्री नगर गए और पांडाल हादसे में दिवंगत हुए जोधपुर गैस एजेन्सी के श्री अविनाश व्यास के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
-0-







शुक्रवार, 21 जून 2019

एयर फील्ड एनवायरमेन्ट मैनेजमेंट समिति की बैठक 27 को

बाडमेर, 21 जून। एयर फील्ड एनवायरमेन्ट समिति की बैठक जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में 27 जून को दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि उक्त बैठक से पूर्व प्रातः 11 बजे जिले के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में इन्टीग्रेटेड सिक्युरिटी रेसपोन्स मेकेनेजिम स्थापित करने तथा सुरक्षा एवं समन्वय बनाये रखने के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

स्वयं सेवकों को नोमिनी सदस्य का फोटो जमा कराने के निर्देश

बाडमेर, 21 जून। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र बाडमेर के समस्त स्वयं सेवकों को बीमा फार्म पर मनोनित, नोमिनी सदस्य का पासपोर्ट साईज का फोटो प्रशिक्षण प्रभारी को जमा कराने के निर्देश दिए गए है।
गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के समादेष्टा ने बताया कि नोमिनी सदस्य का फोटो जमा नहीं कराये जाने पर आगामी सम्पर्क परेड की डयूटी से वंचित रखा जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्वयं सेवक की होगी।

खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया आज नाकोड़ा आएंगे

बाड़मेर, 21 जून। खान एवं गोपालन विभाग मंत्री प्रमोद जैन भाया अपनी एक दिवसीय यात्रा पर शनिवार 22 जून को नाकोड़ा आएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया 22 जून को जोधपुर से प्रातः 5 बजे प्रस्थान कर प्रातः 7.15 बजे नाकोडा पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद नाकोडा से दोपहर 3 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

शहर से सरहद तक योग का उत्साह, योग को आत्मसात करने का संदेश

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित हुआ मुख्य समारोह


बाड़मेर, 21 जून। बाड़मेर जिले मंे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शहर से सरहद तक योग का उत्साह देखा गया। आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित मुख्य समारोह मंे सैकड़ांे लोगांे ने शिरकत कर योगाभ्यास किया। इस दौरान बड़े-बुजुर्ग, महिलाएं, बच्चे, युवक-युवतियां उत्साह के साथ योग करते नजर आए। सीमा सुरक्षा बल के सेक्टर एवं वाहिनी मुख्यालयांे तथा सीमा चौकियांे पर अधिकारियांे, जवानांे एवं उनके परिजनांे ने योगाभ्यास कर आमजन को जीवन मंे योग को अपनाकर स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया।
जिला स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान योग प्रशिक्षक खेमाराम आर्य एवं हनुमान डउकिया ने सैकड़ांे लोगांे को योगाभ्यास करवाया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, आयुक्त पवन मीणा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कमलेश चौधरी, मेडिकल कॉलेज के पिं्रसिपल डॉ एन.डी.सोनी, आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक लाला राम विश्नोई, अधीक्षण अभियन्ता हरिकृष्ण, एनसीसी अधिकारी डॉ आदर्श किशोर, सीओ स्काउट योगेन्द्रसिंह, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक राजेश चौधरी, डॉ नरेंद्र कुमार चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। मुख्य समारोह के दौरान चिकित्सा विभाग की ओर से आमजन के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गई। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डा.रणवीर राजपुरोहित ने आमजन को योग को आत्मसात करने एवं समाज तथा विश्व में शांति एवं सौहार्द के प्रसार करने का संकल्प दिलाया। आदर्श स्टेडियम मंे प्रातः 6 बजे से आमजन प्रवेश शुरू हो गया था। इस दौरान पुलिस की ओर से माकूल सुरक्षा इंतजाम किए गए।
सीमा प्रहरियांे ने योगाभ्यास से दिया स्वस्थ्य रहने का संदेशः पश्चिमी सरहद पर तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानांे ने सेक्टर एवं वाहिनी मुख्यालय के साथ सीमा चौकियांे पर योगाभ्यास करके आमजन को स्वस्थ्य रहने के लिए योग को अपनाने का संदेश दिया। सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय एवं 50 वीं वाहिनी परिसर मंे उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह के निर्देशन में अधिकारियों, जवानों एवं उनके परिजनों ने योगाभ्यास किया। इस दौरान उप महानिरीक्षक गुरपालसिंह ने कहा कि प्रति दिन योगाभ्यास करके हम स्वयं को निरोगी बना सकते है। उन्हांेने कहा कि पूरे विश्व मंे योग के महत्व को समझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। स्वस्थ रहने एवं विभिन्न बीमारियांे से बचाव के लिए जवानांे को नियमित रूप से योग करना चाहिए। उन्हांेने मौजूदा भाग दौड़ की जिन्दगी मंे योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सबको नियमित रूप से योगाभ्यास करने की सलाह दी। इस दौरान कमाडेंट नरेश चतुर्वेद्वी, डिप्टी कमांडेंट एन.के.तिवारी समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। पश्चिमी सरहद पर स्थित सीमा चौकियों पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने योगाभ्यास कर आमजन को जीवन को योग में अपनाकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।
142 वाहिनी मंे आयोजित हुआ योगाभ्यासः पांचवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे 142 वाहिनी परिसर मंे योगाभ्यास किया गया। इसमें वाहिनी के अधिकारियों एवं जवान शामिल हुए। इस दौरान कमांडेंट कुलवंत कुमार ने योगाभ्यास के फायदांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इसके माध्यम से सामंजस्य एवं शांति प्राप्त की जा सकती है। उन्हांेने कहा कि योगाभ्यास प्रार्थना के मनोभाव के साथ करना चाहिए। ऐसा करने से अधिकाधिक लाभ होगा। इस दौरान मंगलाचरण , सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासान, वृक्षासन, चक्रासन, अर्ध चक्रासन, वज्रासन, वक्रासन, कपालभाति, प्राणायाम, अनुलोम विलोम एवं ओम का उच्चारण किया गया। इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी पारसमल जीनगर ने विभिन्न योगासनों के लाभ एवं हानि के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत मंे उपस्थित कार्मिकों ने योग और शांति पाठ के साथ शांति एवं भाईचारे के साथ सबकी खुशहाली के लिए सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया का संकल्प लिया। इधर, बाड़मेर जिले में उपखंड, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर योग दिवस का आयोजन हुआ। 
आमजन को करवाए विभिन्न योगासनः जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह के दौरान प्रार्थना के बाद शिथिलीकरण अभ्यास में ग्रीवा, स्कंध, कटि एवं घुटना संचालन कराया गया। इसके बाद खड़े होकर करने वाले ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्धचक्रासन, त्रिकोणासन एवं बैठकर भ्रदासन, वीरासन, अर्ध उष्ट्रासन, शंशाकासन, उत्तानमंडुकासन, वक्रासन तथा उदर के बल लेटने वाले मकरासन, भुंजगासन एवं शलभासन तथा पीठ के बल लेटने वाले सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन समेत कई प्रकार के योगासन करवाए गए।





गुरुवार, 20 जून 2019

धनाऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि से अतिक्रमण हटाया



बाड़मेर, 20 जून। धनाऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि से गुरुवार को अतिक्रमण हटाया गया।
चौहटन उपखंड अधिकारी वीरमा राम ने बताया कि जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने धनाऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इस पर गुरुवार को अतिक्रमण हटाकर अस्पताल की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

चार उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए, एक नामांकन खारिज

बाड़मेर, 20 जून। पंचायत समिति सेड़वा के वार्ड संख्या पंद्रह और वार्ड संख्या अठारह के उपचुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन तक कुल चार नामांकन दाखिल हुए। इसमें से एक नामांकन को खारिज कर दिया गया ।
रिटर्निग अधिकारी वीरमाराम ने बताया कि आरक्षित वार्ड संख्या पंद्रह से कालाराम पुत्र गोरधनराम एवं मंगलाराम पुत्र सालूराम निवासी ने नामांकन दाखिल किए। वहीं वार्ड संख्या अठारह से मेनू देवी पत्नी पुरखाराम एवं हनी पत्नी जुमाखान ने नामांकन दाखिल किया। इसमें से मीनू देवी का नामांकन खारिज कर दिया गया। नामांकन शुक्रवार तक वापस लिए जा सकते है और तीस जून को चुनाव होंगे।

पंचायतीराज उप चुनाव के लिए पुख्ता इंतताम सुनिश्चित करेंःगुप्ता

जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने उप चुनाव की तैयारियांे की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए

बाड़मेर, 20 जून। पंचायतीराज उप चुनाव के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करें। विभिन्न प्रकोष्ठांे मंे नियुक्त किए गए कार्मिक उनको सौंपे गए उत्तरदायित्वांे का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करें। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर पंचायतीराज उप चुनाव की तैयारियांे की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से उप चुनाव के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उप चुनाव की घोषणा के साथ संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता भी प्रभावी हो गई है, जो कि चुनाव परिणाम घोषित होने तक लागू रहेगी। उन्हांेने इसकी पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उप चुनाव के दौरान ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी गुप्ता ने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में कानून एव शंाति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध मंे आवश्यक निर्देश देते हुए अब तक की तैयारियांे की जानकारी ली। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने पंचायतीराज उप चुनाव के बारे मंे आवश्यक निर्देश देने के साथ ईवीएम वेयर हाउस के लिए भूमि का अवलोकन करके साथ प्रस्ताव भिजवाने के लिए कहा। बैठक के दौरान विभिन्न प्रकोष्ठांे के प्रभारी अधिकारी उपस्थित रहे।
यहां पर होंगे उप चुनावः बाड़मेर जिले मंे 3 सरपंच, 5 पंचायत समिति सदस्य एवं 27 वार्ड पंचांे के रिक्त पदों पर उप चुनाव कराए जाने है। पंचायत समिति सदस्य के लिए गुड़ामालानी मंे निर्वाचन क्षेत्र संख्या 18, सेड़वा मंे 15 एवं 18, गिड़ा मंे 5 एवं कल्याणपुर मंे 3 तथा सिवाना पंचायत समिति की मोतीसरा, चौहटन की केरनाडा एवं बाड़मेर पंचायत समिति की मुरटाला गाला ग्राम पंचायत मंे उप चुनाव होने है।
नाम निर्देशन पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि आजः पंचायत समिति सदस्य के उप चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 21 जून को दोपहर तीन बजे तक रहेगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 जून को 3 बजे बाद चुनाव चिन्हों का आंवटन तथा आवश्यक होने पर 30 जून को प्रातः 7 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान होगा। जबकि दो जुलाई को प्रातः 8 बजे से मतगणना होगी।
सरपंच एवं वार्ड पंच उप चुनाव का कार्यक्रमः उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि वार्ड पंच एवं सरपंचो के उप चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार 17 जून को नियम 23 के सपठित नियम 55, 56, 57 के अर्न्तगत लोक नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके लिए 25 जून को प्रातः 8 से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, प्रातः 11 बजे से नाम निर्देशन की संवीक्षा एवं दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापसी ली जा सकेगी। उनके मुताबिक तीस जून को प्रातः 7 बजे से सांय 5 बजे तक आवश्यक होने पर मतदान किया जाएगा। मतगणना 30 जून को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात होगी।  

बाड़मेर मंे पर्यटन विकास के विविध पहलूआंे पर हुआ विचार-विमर्श

बाड़मेर शहर मंे नगर परिषद आयुक्त को गणगोर मेला प्रारंभ करने के निर्देश

बाड़मेर, 20 जून। बाड़मेर जिले मंे मेलांे के आयोजन के साथ पर्यटन विकास के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई बैठक के दौरान विविध पहलूआंे पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त को गणगोर मेला प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि बाड़मेर जिले मंे समय-समय पर आयोजित होने वाले मेलांे का कैलेंडर तैयार करने के साथ पर्यटन विकास की दिशा मंे प्रयास किए जाए। उन्हांेने उपखंड अधिकारियांे एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक से जिले मंे आयोजित होने वाले मेलांे संबंधित जानकारी मंगवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने मेलांे के आयोजन के दौरान समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध मंे संबंधित अधिकारियांे को पत्र लिखने के निर्देश दिए। इस दौरान पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक भानुप्रतापसिंह ने बाड़मेर जिले मंे पर्यटन विकास की कार्य योजना के बारे मंे अवगत कराया। उन्हांेने पिछली बैठक के दौरान दिए गए निर्देशांे की पालना के बारे मंे जानकारी दी। इस दौरान पुरूषोतम खत्री एवं यशोवर्धन शर्मा ने बाड़मेर जिले मंे मेलांे एवं थार महोत्सव के आयोजन के बारे मंे सुझाव दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर शर्मा ने बाड़मेर मंे थार महोत्सव दुबारा प्रारंभ करवाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा रेडाणा के रण मंे पर्यटकांे की अनुमति के लिए आनलाइन आवेदन करने, रेडाणा एवं मुनाबाव जाने के लिए किराडू की तर्ज पर रियायत दिलाने, रामदेवरा जाने वाले जातरूआंे के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने समेत विभिन्न बिन्दूआंे पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, आयुक्त पवन मीणा, अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी, परिवहन निरीक्षक सोहनलाल समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह आज

जिला कलक्टर ने की आमजन से योग दिवस कार्यक्रम मंे शामिल होने की अपील 


बाड़मेर, 21 जून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे शुक्रवार को प्रातः 6 से 8 बजे के मध्य आदर्श स्टेडियम मंे मुख्य समारोह आयोजित होगा। इसके लिए आदर्श स्टेडियम मंे प्रातः 6 बजे से प्रवेश प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की शुरूआत मंे प्रातः 6 से 6.45 तक प्रोटोकॉल के तहत योग क्रियाएं कराई जाएगी। इधर, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने आमजन से इस कार्यक्रम मंे शामिल होने की अपील की है।
आयुर्वेद विभाग के उप निदेशक लालाराम बिश्नोई ने बताया कि जिला मुख्यालय पर आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले जिला स्तरीय योग दिवस समारोह की समुचित तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान चिकित्सा विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। समारोह स्थल पर मेडिकल टीम एवं एंबूलैंस उपस्थित रहेगी। जिला मुख्यालय के अलावा उपखंड एवं पंचायत समिति तथा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर योग दिवस समारोह आयोजित होंगे। इधर, सेना, वायुसेना, सीमा सुरक्षा बल सेक्टर मुख्यालय एवं विभिन्न वाहिनी मुख्यालयांे तथा सीमा चौकियांे पर भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मंे कार्यक्रम आयोजित होंगे।
आमजन से समारोह मंे शामिल होने की अपीलः जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जिले के समस्त जन प्रतिनिधियों, प्रबुद्ध नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियांे एवं आमजन से अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को आदर्श स्टेडियम मंे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह मंे शामिल होने की अपील की है। उन्हांेने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर भी कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। उन्हांेने समस्त नागरिकांे से अपने आस-पास के क्षेत्र मंे होने वाले योगासन कार्यक्रम मंे अधिकाधिक संख्या में पहंुचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उपखंड एवं विकास अधिकारियांे को भी इन कार्यक्रमांे मंे अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए है।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रियों को तोहफा हवाई जहाज से विदेश जाएंगे यात्री,पशुपतिनाथ काठमांडू सर्किट योजना में शामिल

रेल यात्रा में 2 और हवाई यात्रा में 3 नए सर्किट शामिल, यात्रा के लिए आवेदन 5 जुलाई से  


बाड़मेर, 20 जून। राजस्थान के वरिष्ठ नागरिक अब वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत विदेश जा सकेगे। हवाई मार्ग से वरिष्ठ नागरिक नेपाल के काठमांडू, पशुपतिनाथ की निःशुल्क तीर्थ यात्रा कर सकंेगे। इस वर्ष 5 हजार यात्री हवाई जहाज एवं 5 हजार यात्री रेल से तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। देवस्थान मंत्री की पहल पर रेल यात्रा में 2 और हवाई यात्रा में 3 नए सर्किट जोड़े गए है। 
पर्यटन एवं देवस्थान मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन 5 जुलाई से शुरू होंगे। आवेदन देवस्थान के पोर्टल पर दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि इस वर्ष हवाई यात्रा में 3 नये सर्किट जोडे़ गए है। नेपाल मेें पशुपतिनाथ-काठमांडू सर्किट में तीर्थ यात्रियों को काठमांडू तक हवाई जहाज से एवं वहां से आगे पशुपतिनाथ तक बसों के माध्यम से ले जाया जाएगा। उनके मुताबिक गंगासागर-दक्षिणेश्वर काली-वेलूर मठ-कोलकता सर्किट में यात्रियों को कोलकाता तक हवाई मार्ग और वहां से आगे बस के माध्यम से ले जाया जाएगा। देहरादून- हरिद्वार-ऋषिकेश सर्किट में तीर्थ यात्रियों को देहरादून तक हवाई जहाज में एवं वहा से आगे बस के माध्यम से ले जाया जाएगा। गौरतलब है कि यह 3 नए  सर्किट इस वर्ष योजना में शामिल किए गए हैए इससे पूर्व योजना में 6 सर्किट शामिल थे, इनको बढ़ाकर 9 कर दिया गया है। वर्ष 2019 के लिए प्रस्तावित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा में रेल यात्रा में 2 नये सर्किट जोड़े गए है। श्रीगोवर्धन-नंदगॉव-बरसाना-मथुरा-वृंदावन सर्किट एवं अजमेर मंे अजमेर शरीफ, दिल्ली मंे शेख निजामुदद्ीन औलिया की दरगाह एवं फतेहपुर सीकरी आगरा मंे शेेख सलीम चिश्ती की दरगाह सर्किट को इस वर्ष योजना में शामिल किया गया है। इससे पूर्व रेल यात्रा में 6 सर्किट शामिल थे, इसको बढ़ाकर 8 किया गया है। उन्हांेने बताया कि रेल से जाने वाले 65 वर्ष या इससे अधिक के नागरिक भी अब अपने साथ सहायक ले जा सकेगे। इससे पूर्व 70 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के यात्रियों को ही सहायक ले जाने की अनुमति थी। मुख्य यात्री के साथ रेल यात्रा में जाने वाले पुरूष सहायक की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष से 50 वर्ष तक रखी गई है। इसके साथ ही सेवानिवृत्त सरकारी कार्मिक भी योजना का लाभ उठा सकेगे। इससे पूर्व सेवानिवृत्त सरकारी कार्मिक योजना का लाभ उठाने के लिये पात्र नहीं थे। तीर्थ यात्रा योजना में हवाई एवं रेल मार्ग पर 5-5 प्रतिशत सीटे पत्रकारों के लिए आरक्षित की गई है। योजना का लाभ 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के पत्रकार ले सकेगे। यात्रा से जुडे़ सभी अधिकारी एवं यात्रियों के साथ गए हुए अधिकारी एवं कार्मिक व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से जुडे़ रहेगे, ताकि उनके बीच समन्वय बना रहे। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। संयुक्त शासन सचिव या सहायक शासन सचिव को इस नियन्त्रण कक्ष का नोडल अधिकारी नियुक्ति किया जाएगा। इधर, देवस्थान एवं पर्यटन मंत्री ने देवस्थान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि तीर्थ यात्रा योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिला कलेक्टरों से समन्वय स्थापित कर हर जिले में प्रेस वार्ता आयोजित करवाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए है कि योजना का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि दूर दराज के ग्रामीण इलाकों तक भी इसकी जानकारी पहुंचे। किन्ही परिस्थितियों में रेल एवं हवाई यात्रा के दौरान स्थान रिक्त रहने पर आवश्यकता अनुसार ऐसे इच्छुक पात्र व्यक्ति जिन्होंने आवेदन नहीं किया है, लेकिन यात्रा के आवेदन के पात्र है, ऐसे व्यक्ति को रिक्त रही सीटों पर राज्य स्तरीय अनुमोदन उपरान्त भिजवाया जा सकेगा। हवाई यात्रा के दौरान 40 यात्रियों पर 1 अनुरक्षक 40 से 80 यात्रियों के लिए 2 एवं 80 से ज्यादा वरिष्ठ यात्रियों के लिए 3 अनुरक्षक जाएंगे।

जिला कलक्टर की केलनोर मंे रात्रि चौपाल 28 जून को

बाड़मेर, 20 जून। बीजराड़ कलस्टर की केलनोर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता 28 जून को रात्रि चौपाल मंे आमजन की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि रात्रि चौपाल मंे ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग,जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग,पशु पालन, कृषि, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग,रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी। 

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...