सोमवार, 23 अप्रैल 2018

न्याय आपके द्वार मंे आमजन को मिलेगी राहत, 15 विभाग देंगे सेवाएं


राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान विभागवार संपादित किए जाने वाले कार्य निर्धारित

                बाडमेर, 23 अप्रैल। राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार के तहत 15 विभागांे की ओर से संपादित किए जाने वाले कार्याें का निर्धारण किया गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर जन कल्याणकारी योजनाआंे की क्रियान्विति के साथ आमजन को राहत पहुंचाई जाएगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि राजस्व लोक अदालत अभियान के दौरान राजस्व विभाग की ओर से सहायक कलक्टर, उपखंड अधिकारी न्यायालयांे मंे लंबित राजस्व मामलांे की लोक अदालत मंे सुनवाई होगी। लोक अदालतांे मंे समझाइश एवं समझौतांे के आधार पर लंबित मामलांे का निस्तारण किया जा सकेगा। राजस्व विभाग की ओर से राजस्व संबंधित प्रकरणांे, भूमि विभाजन, नामान्तरकरण प्रकरणांे, राजकीय भूमि के कृषि भूमि से संबंधित नियमन, सरकारी भूमि पर बने आवासांे के नियमन, आबादी विस्तार, पत्थरगढी, सीमा ज्ञान, राजस्व अभिलेखांे का शुद्विकरण, गैर खातेदारी से खातेदारी के प्रकरण, सरकारी भूमि का आवंटन संबंधित कार्य निष्पादित किए जाएंगे। 
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग : राजस्थान वृद्वावस्था, दिव्यांग, विधवा पेंशन योजना के आवेदन पत्र तैयार एवं जांच करने तथा स्वीकृति जारी करने, राष्ट्रीसय वृद्वावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन योजना के आवेदन पत्र तैयार करने, जांच करने एवं स्वीकृति जारी करने, अंतरजातीय विवाह योजना, अनुप्रति योजना, बीपीएल परिवारांे की पुत्रियांे के विवाह के लिए आर्थिक सहायता के लिए सहयोग योजना के तहत आवेदन पत्र तैयार करने एवं प्राप्त आवेदन पत्रांे की जांच कर स्वीकृति जारी करने, विधवाआंे की पुत्रियांे के विवाह पर आर्थिक सहायता के तहत आवेदन पत्र तैयार करके उनकी जांच तथा स्वीकृति जारी करने, पालनहार योजना के आवेदन पत्र तैयार करने, जांच करने एवं स्वीकृति जारी करने के कार्य संपादित हांेगे।
पशुपालन विभाग : पशुपालन विभाग की ओर से पशुधन निःशुल्क आरोग्य योजना, भामाशाह पशु बीमा योजनासे लाभांवित करने, डेयरी सोयायटी के माध्यम से बीमा करवाने एवं डेयरी के लिए आईईसी संबंधित गतिविधियां आयोजित होगी।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर मंे चिकित्सक रोगियांे के स्वास्थ्य की जांच करेंगे। इस दौरान स्वाइन फ्लू, डेगूं, मलेरिया आदि मौसमी बीमारियांे के प्रति सजग करने वाली प्रचार-प्रसार सामग्री वितरण करने के साथ शिविर से एक दिन पूर्व एंटी लार्वा गतिविधियांे का क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगा।
महिला एवं बाल विकास विभाग : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कुपोषण से ग्रस्त बच्चांे का चयन कर आंगनबाड़ी केन्द्रांे पर वनज दिवस का आयोजन कर वनज,ऊंचाई एवं लंबाई मापकर पंजीकरण करवाया जाएगा। इसके अलावा किशोरी बालिकाआंे को आयरन गोलियांे के वितरण के साथ उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता मंे गठित ब्लाक स्तरीय निगरानी समिति मंे लंबित मानदेय कर्मियांे के चयन संबंधित प्रकरण निस्तारित करवाए जाएंगे।
डिस्काम : सौभाग्य योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योजि योजना के तहत घरेलू कनेक्शन, सतर्कता जांचांे का निस्तारण, विद्युत आपूर्ति, बिल, मीटर, ट्रांसफार्म संबंधित समस्याआंे का समाधान, ढीले तारांे को ठीक करने, असुरक्षित विद्युत पोईंट को सही करने, जमा मांग पत्र वाले आवेदकांे को कनेक्शन देने, त्रृटिपूर्ण विद्युत प्रपत्रांे एवं देरी संबंधित समस्याआंे के निराकरण, सभी तरह के विद्युत कनेक्शनांे के लिए नए आवेदन पत्र प्राप्त करने, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मंे लंबित कनेक्शन उपलब्ध करवाने का कार्य किया जाएगा।
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग : जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से हैडपंप मरम्मत, अनुपयोगी हैंडपंपांे को मौके से हटाने, पानी की गुणवत्ता की जांच तथा ओवरहेड टैंक, पेयजल स्त्रोतांे मंे क्लोरीन डालने एवं सफाई करने का भौतिक सत्यापन करने, पाइप लीकेज ठीक करने, रीजनल जल आपूर्ति योजनाआंे के अंतिम छोर पर स्थित गांवांे मंे पेयजल पहुंचाने, जनता जल योजनाआंे से संबंधित तकनीकी समस्याआंे का निराकरण किया जाएगा।
आयोजना विभाग : आयोजना विभाग की ओर से भामाशाह योजना के तहत क्षेत्र मंे शत प्रतिशत करवेज सुनिश्चित करने, भामाशाह योजना से होने वाले लाभांे का प्रचार-प्रसार कर अनामांकित परिवार एवं व्यक्तियांे के नामांकन, नामांकन मंे संशोधन, अद्यतन तथा विभिन्न योजनाआंे के लाभार्थियांे के लाभ की जानकारी देने के अलावा भामाशाह मंे दर्ज करवाने को सीडिंग के लिए आवश्यकतानुसार ई-मित्र काउंटर लगाए जाने है। इसके अलावा ई-मित्र प्लस कियोस्क के उपयोग लेने की प्रक्रिया का प्रदर्शन तथा कियोस्क पर राज्य सरकार की योजनाआंे संबंधित फिल्म प्रदर्शित की जाए। अवितरित भामाशाह कार्ड का वितरण एवं ई-भामाशाह कार्ड मुद्रण की सुविधा उपलब्ध करवाने, सभी भामाशाह नामांकित परिवारांे के बैंक खातांे का बैंक मंे साफ्टवेयर मंे आधार से सीडिंग करवाने, अवितरित रूपे कार्डाें का वितरण तथा वितरित रूपे कार्डाें का समुचित आईईसी कर एक्टिवेशन करने, माइक्रो एटीएम धारक ई-मित्र,बैंक बीसी से रूपे कार्ड से कम से कम 100 ट्रांजेक्शन संपादित करवाने, भामाशाह योजना के संबंध मंे आमजन को जानकारी एवं शंका समाधान करने का कार्य संपादित किया जाएगा। इसी तरह प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत माइक्रो-एटीएम धारक ई-मित्र संचालकांे एवं बैंक बीसी को कार्यशील पंूजी की व्यवस्था के लिए मुद्रा ऋण आवश्यक रूप से दिलवाने, बैंकांे की ओर की इस योजनान्तर्गत ऋण वितरण के लिए योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर शिविर से पूर्व आवेदन पत्र प्राप्त कर आवश्यक दस्तावेज आदि पूर्ण करने, शिविर के दिन से पूर्व प्राप्त आवेदनांे पर शिविर के दिन ऋण वितरण करवाना, यदि कोई भी व्यक्ति शिविर मंे आवेदन करना चाहे तो उसे योजना की जानकारी देते हुए आवेदन पूर्ण करवाकर प्राप्त करना, जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित कर बैंकिंग गतिविधियांे के संबंध मंे शिविर मंे बैंक की प्रतिभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
सैनिक कल्याण विभाग : सैनिक कल्याण विभाग की ओर पूर्व सैनिकांे को पहचान पत्र जारी किए जाएंगे।
ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग : जन्म मृत्यु पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करना, जनता जल योजना एवं सिंगल फेस टयूबवैल के रखरखाव की शिकायतंे, लंबित पटटांे का निस्तारण करना, परिसंपति रजिस्टरांे का संधारण किया जाएगा।
ग्रामीण विकास विभाग : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत वर्ष 2018-19 के लक्ष्यांे मंे शामिल लाभार्थियांे की जियो टैगिंग कर स्वीकृतियां जारी करने, वर्ष 2016-17 एवं 2017-18 मंे स्वीकृत आवासांे के संबंध मंे बकाया द्वितीय किश्त की जियो टैगिंग करने, द्वितीय किश्त जारी आवासांे की जियो टैगिंग करने तथा तृतीय किश्त जारी आवासांे की लेवल-7 का निरीक्षण दर्ज करने का कार्य किया जाएगा।
महात्मा गांधी नरेगा : नवीन जोबकार्ड जारी करेन एवं अद्यतन करने, मनरेगा योजनान्तर्गत पंजीकृत श्रमिकांे के आधार नंबर का बैंक खाते के साथ लिकेज कराने के लिए श्रमिक से आधार नंबर एवं सहमति पत्रांे की सत्यापित प्रति प्राप्त करना, संयुक्त खाते को व्यक्तिगत खाते मंे परिवर्तित करना, सैक सर्वे के दौरान जोबकार्ड चाहने वाले परिवारांे को जोबकार्ड जारी करने, पंजीकृत श्रमिकांे के मोबाइल नंबर प्राप्त कर नरेगा साफ्टवेयर मंे प्रविष्ट करना, कार्य पत्रावली मय समस्त दस्तावेज तैयार करना, कार्यस्थल पर नागरिक सूचना बोर्ड लगाने के साथ 7 रजिस्टरांे का संधारण किया जाएगा।
श्रम विभाग : भामाशाह निर्माण श्रमिक कल्याण योजना के तहत विभिन्न योजनाआंे का प्रचार-प्रसार करना, निर्माण श्रमिकांे के पंजीकरण एवं विभिन्न योजनाआंे के संबंध मंे मार्गदर्शन करना, निर्माण श्रमिक कल्याण योजनाआंे का स्वीकृति आदेश वितरण, राजस्थान कौशल एवं आजीविका विकास निगम के कौशल प्रशिक्षण मंे संभावित लाभांवितांे का चिन्हीकरण किया जाएगा।
कृषि विभाग : कृषक साथी योजना, प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजनान्तर्गत साइल हैल्थ कार्ड वितरण करने, पानी के कुशलतम उपयोग के लिए फव्वारा, ड्रिप एवं स्प्रिकलर आदि पर अनुदान के लिए आवेदन पत्र तैयार करवाने, मिनी किट वितरण करवाने, डेमोंस्ट्रेशन के लिए काश्तकारांे का चयन किया जाएगा।
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना मंे शामिल करने के लिए प्राप्त आवेदन पत्रांे का निस्तारण करना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के प्रथम एवं द्वितीय चरण मंे चयनित लाभार्थियांे का एलपीजी कोर्डिनेटर एवं डिसाइनटेंड गैस एजेंसी के माध्यम से केवाईसी भरवाने तथा आयुर्वेद विभाग की ओर से मरीजांे के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन एवं पंचायतीराज दिवस समारोह 24 अप्रैल से


                बाड़मेर, 23 अप्रैल। बाड़मेर जिले में 24 अप्रैल को ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायतीराज दिवस पर समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर जिला परिषद सभागार मंे दोपहर 1 बजे जिला स्तरीय पंचायतीराज दिवस समारोह आयोजित होगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों टीकाकरण और स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास आदि पर चर्चा की जाएगी तथा सभी विभाग अपनी योजनाओं का पठन करेंगे। उन्हांेने बताया कि पंचायती राज दिवस पर ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति एवं स्वच्छता ग्राहियों द्वारा स्वच्छता रैली के पश्चात् ग्राम एवं वार्डवार दल बनाया जाकर घर-घर सम्पर्क कर स्वच्छता के दायित्व के बारे में खुले में शौच से मुक्त की स्थिति बनाए रखने के लिए समझाइश की जाएगी। साथ ही श्रमदान के जरिए सम्पूर्ण सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि विद्यालयों में ड्राईंग और चित्रकला के साथ-साथ बाल पंचायतों में निबन्ध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने जिले के समस्त विकास अधिकारियों को मंगलवार को समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण तथा अन्य विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ग्राम सभाओं में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

टैंकरांे से जलापूर्ति शुरू करवाने के निर्देश


                बाडमेर, 23 अप्रैल। जिले मंे प्रभावित इलाकांे मंे प्राथमिकता से टैंकरांे के जरिए जलापूर्ति प्रारंभ की जाए। इसकी प्रभावी मोनेटरिंग के साथ टैंकरांे मंे फ्लोमीटर एवं जीपीएस की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जलदाय विभाग के अधिकारियांे को इस संबंध मंे निर्देश दिए।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि अंतिम छोर तक जलापूर्ति सुनिश्चित करवाने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारी प्रभावी मोनेटरिंग करें। उन्हांेने टयूबवैल कमींशड करने एवं खराब हैंडपंपांे को तीव्र गति से दुरस्त करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि किसी भी इलाके मंे पेयजल संकट की स्थिति पैदा नहीं होनी चाहिए। प्रभावित इलाकांे मंे प्राथमिकता से टैंकरांे के जरिए जलापूर्ति शुरू की जाए। उन्हांेने टैंकरांे से जलापूर्ति का रूट चार्ट एवं निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियांे एवं जन प्रतिनिधियांे को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने डिस्काम के अधिकारियांे को दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत विद्युत कनेक्शनांे के कार्य मंे तेजी लाने एवं ढीले तारांे को दुरस्त करवाने के लिए कहा। उन्हांेने कहा कि चिकित्सा विभाग सुरक्षित मातृत्व दिवस पर विशेष आयोजन के जरिए अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाएं। उन्हांेने फ्लो टेस्ट एवं इंदिरा कालोनी मंे क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। इसी तरह सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर को गौरव पथ के कार्य पूर्ण करवाने तथा सड़कांे के किनारे झाड़ियांे की कटाई करवाने के लिए कहा गया। बैठक के दौरान यूआईटी सचिव चेनाराम चौधरी, उप निदेशक लोक सेवाएं अशोक सांगवा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, अधीक्षण अभियंता शंकरलाल मेघवाल, एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, डा.हेमराज सोनी, अधिशाषी अभियंता अश्विनी कुमार जैन, सहायक अभियंता मोहम्मद अयूब, सुनील विश्नोई समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



प्रभारी मंत्री गोयल मंगलवार को करेंगे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा


                बाड़मेर, 23 अप्रैल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल मंगलवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल मंगलवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह की शुरूआत आमजन को यातायात नियमांे के प्रति जागरूक करें: नकाते


सड़क सुरक्षा प्रदर्शनी के साथ रैली के जरिए यातायात नियमांे की पालना का संदेश

                बाड़मेर, 23 अप्रैल। आमजन को यातायात नियमांे के प्रति जागरूक किया जाए। इसके लिए प्रचार-प्रसार गतिविधियां आयोजित करके आमजन को यातायात नियमांे की पालना करने के लिए प्रेरित किया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को सूचना केन्द्र मंे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा थीम आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए यह बात कही। इस दौरान जिला कलक्टर ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उदघाटन करने के साथ जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
                जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधित जागरूकता के लिए विभिन्न गतिविधियांे का आयोजित करने के साथ होर्डिग्स लगाए जाए। उन्हांेने आमजन को हेलमेट को बोझ नहीं समझने एवं स्वयं की सुरक्षा के लिए नियमित रूप से इसके इस्तेमाल की बात कही। उन्हांेने कहा कि आमजन को यातायात सुरक्षा के प्रति सजग एवं जागरूक होना होगा। इससे पहले जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सूचना केन्द्र मंे लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने प्रदर्शनी मंे प्रदर्शित किए गए पोस्टरांे एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह मंे आयोजित होने वाली गतिविधियांे की जानकारी दी। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक सुभाषचन्द्र, परिवहन निरीक्षक सोहनलाल, शम्भूलाल बलाई, उप निरीक्षक विनीत चौहान, मीनाक्षी कैथरीन, थार सड़क सुरक्षा समिति के ओमप्रकाश मेहता, डा.बंशीधर तातेड़, धारा संस्थान के महेश पनपालिया, सड़क सुरक्षा अधिकारी बिमल शाह, लच्छाराम चौधरी, कोतवाल अमरसिंह, यातायात पुलिस प्रभारी शिवपालसिंह, राधा रामावत समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके उपरांत जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी, डीएसपी सुभाषचन्द्र एवं अन्य अतिथियांे ने वाहन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली बाड़मेर शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए जिला परिवहन कार्यालय पहुंची। जिला परिवहन कार्यालय मंे आयोजित कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल ने आमजन से यातायात नियमांे की पालना करने का अनुरोध किया। उन्हांेने कहा कि इसके जरिए हम समाज एवं देश को होने वाली क्षति को रोक सकते है। इस दौरान उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने कहा कि यातायात नियमांे की पालना करने के साथ दुपहिया वाहन चालक स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें। हेलमेट को महज चालान से बचने के लिए साथ रखने की परिपाटी से बचे। जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने आभार जताते हुए सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान सड़क सुरक्षा संबंधित डाक्यूमेट्री प्रदर्शित की गई। प्रतियोगिता के विजेताआंे गजेसिंह, गिरधरसिंह, युवराज, अंजन कुमार, जेठाराम, विजसिंह, श्रवण कुमार, उम्मेदसिंह, भूपेन्द्रसिंह, ललित कुमार, सुमेरसिंह, मनोज कुमार को हेलमेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षु जिला परिवहन अधिकारी भगवान गहलोत समेत यातायात पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारी एवं कार्मिक तथा केयर्न इंडिया के अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा.बंशीधर तातेड़ ने किया। जिला परिवहन कार्यालय में केयर्न इण्डिया की ओर से सीट बैल्ट कन्वेंसर मशीन का लाईव डेमो दिया गया। जिला परिवहन अधिकारी मेघानी ने बताया कि मंगलवार को बालाजी फार्म हाउस पर वाहन चालकों के नेत्रांे की जांच करने के साथ यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।









शनिवार, 21 अप्रैल 2018

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा उन्तीसवां सड़क सुरक्षा सप्ताह सोमवार से


                बाडमेर, 21 अप्रैल। उन्तीसवां सड़क सुरक्षा 23 से 30 अप्रैल तक आयोजित होगा। इस दौरान आमजन मंे सड़क सुरक्षा नियमांे के प्रति जागरूकता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन होगा। इस सप्ताह की मुख्य थीम सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा रखी गई है।
                जिला परिवहन अधिकारी डी.डी.मेघानी ने बताया कि उन्तीसवें सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ 23 अप्रैल को सूचना केन्द्र मंे प्रदर्शनी की शुरूआत से होगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला सोमवार प्रातः 9.30 बजे प्रदर्शनी का फीता काटकर उदघाटन करेंगे। इसके उपरांत यहां से वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह वाहन रैली सूचना केन्द्र के पास से रवाना होकर विवेकानंद सर्किल, तनसिंह सर्किल, कसाइयांे का वास, गांधी चौक, अहिंसा सर्किल, ओवरब्रिज, नेहरूनगर, सिणधरी चौराहा, जैसलमेर रोड़ होते हुए महिला थाना से परिवहन कार्यालय पहुंचेगी। जहां पर प्रश्नोतरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। साथ ही इसके विजेताआंे को सम्मानित किया जाएगा। परिवहन विभाग एवं केयर्न इंडिया की ओर से पूरे सप्ताह सीट बैल्ट कान्वेन्सर मशीन पर लाइव डेमो दिखाया जाएगा। जिला परिवहन कार्यालय मंे स्थित सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण केन्द्र मंे आडियो एवं वीडियो के माध्यम से सड़क सुरक्षा नियमांे की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा पुलिस विभाग की ओर से बालवाहिनी चालकांे के लिए बनाई गई डाक्यूमेट्री दिखाई जाएगी। मेघानी ने बताया कि मंगलवार को रोडवेज बस स्टेंड एवं बालाजी फार्म हाउस मंे वाहन चालकांे के नेत्रांे की जांच के लिए शिविर आयोजित होगा। इसी तरह 25 अप्रैल को सड़क सुरक्षा नियमांे की जानकारी, पेम्पलेट बांटने एवं वाहनांे पर रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य होगा। उनके मुताबिक 26 अप्रैल को राजकीय महाविद्यालय मंे सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण प्रतियोगिता, सांय 6 बजे सड़क विषय पर कवि सम्मेलन, 27 अप्रैल को सेंटपाल एवं टीटी पब्लिक स्कूल मंे निबंध,चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता, 28 अप्रैल को चौहटन मंे सड़क सुरक्षा नियमांे की जानकारी दी जाएगी। इसी तरह 29 को भाड़खा एवं गुड़ामालानी मंे सड़क नियमांे की जानकारी देने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे। सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन 30 अप्रैल को भगवान महावीर टाउन हाल मंे होगा। इससे पहले प्रातः 9.30 बजे गांधी चौक से पैदल रैली रवाना होकर टाउन हाल पहुंचेगी। जहां पर सड़क सुरक्षा संबंधित कार्यशाला आयोजित होगी। इस दौरान सप्ताह भर मंे आयोजित हुई गतिविधियांे के विजेताआंे को सम्मानित किया जाएगा।

सिणधरी उपखंड मंे आयोजित होने वाली लोक अदालतांे का कार्यक्रम घोषित


                बाडमेर, 21 अप्रैल। सिणधरी उपखंड क्षेत्र मंे 1 मई से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
                सिणधरी उपखण्ड अधिकारी अंजुम ताहिर सम्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 मई को कोशलु एवं नेहरों की ढाणी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कोशलु, 5 मई को अटल सेवा केन्द्र आडेल, 11 मई को अटल सेवा केन्द्र निम्बलकोट, 12 मई को पांयला खुर्द व मोतीसरा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र पांयला खुर्द, 16 मई को होडू, लुखों की ढाणी व सारणों का तला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र होडू, 17 मई को अटल सेवा केन्द्र डण्डाली, 21 मई को अटल सेवा केन्द्र करना, 22 मई को बिलासर व कमठाई ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र कमठाई, 28 मई को सणपा मानजी एवं खरंटिया ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सणपा मानजी एवं 29 मई को चाडों की ढाणी एवं अरणियाली महेचान ग्राम पंचायत के लिए पंचायत मुख्यालय चाडों की ढाणी में राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 जून को जूना मीठा खेडा एवं भाटा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र जूना मीठा खेडा, 7 जून को दाखां एवं धनवा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र दाखां, 11 जून को सिणधरी चारणान व नाकोडा ग्राम पंचायत के लिए ग्राम पंचायत मुख्यालय सिणधरी चारणान, 12 जून को अटल सेवा केन्द्र कादानाडी, 13 जून को अटल सेवा केन्द्र लोलावा, 19 जून को अटल सेवा केन्द्र सिणधरी चौसीरा, 20 जून को अटल सेवा केन्द्र एड सिणधरी, 21 जून को अटल सेवा केन्द्र सड़ा, 25 जून को अटल सेवा केन्द्र खारा महेचान, 26 जून को भूका वगतसिंह एवं लोहिडी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र भूका वगतसिंह तथा 27 जून को अटल सेवा केन्द्र पांयला कला में राजस्व लोक अदालत शिविर का आयोजन किया जाएगा।

नंदघर उत्सव से बच्चांे मंे बढ़ेगा आत्म विश्वास : नकाते


राष्ट्रीय पोषण मिशन एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना की क्रियान्विति मंे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आहवान

                बाडमेर, 21 अप्रैल। ग्रामीण बच्चांे को नंदघर उत्सव के जरिए जिला मुख्यालय पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियांे के लिए तैयार करना सराहनीय पहल है। निसंदेह इससे उनके आत्म विश्वास बढ़ेगा। नंदघर उत्सव जैसे आयोजन बच्चांे की बहुमुखी प्रतिभा को सामने लाने मंे कामयाब होंगे। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शनिवार को भगवान महावीर टाउन हाल मंे महिला एवं बाल विकास विभाग तथा वेदांता समूह की ओर से आयोजित नंदघर उत्सव के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए यह बात कही।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण मिशन एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को लागू करने मंे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे, सहायिकाआंे और आशा सहयोगिनियांे की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्हांेने जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं मातृ तथा शिशु मृत्यु दर को कम करने मंे महत्वपूर्ण भागीदारी निभाने का आहवान किया। उन्हांेने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रांे मंे प्रतिभाआंे की कमी नहीं है, उनको प्रोत्साहित करने की जरूरत है। नंदघर उत्सव के जरिए यह पहल की गई है। उन्हांेने समय-समय पर ऐसे आयोजन करने की जरूरत जताई। जिला कलक्टर नकाते ने आमजन से इस्तेमाल में नहीं आ रहे खिलौने और पुस्तकों को आंगनबाड़ी केंद्रों को दान करने का आह्वान किया, ताकि जरूरतमंद बच्चों तक उन्हें पहुंचाया जा सके। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने महिला एवं बाल विकास योजनाआंे के साथ नंदघर के जरिए संचालित किए जा रहे कार्यक्रमांे की जानकारी दी। बाड़मेर जिले के 50 नंदघरांे के 100 से अधिक बच्चे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे के साथ नंदघर उत्सव मंे शामिल हुए। उन्हांेने नृत्य,संगीत, चित्रकला एवं फैंसी डेªस प्रतियोगिताआंे मंे भाग लिया। समारोह के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं अन्य अतिथियांे ने बच्चांे को सम्मानित किया। इस दौरान नंदघर प्रोजेक्ट हेड रितु झिंगोन, केयर्न आयल एंड गैस के महाप्रबंधक अयोध्याप्रसाद गौड़ समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कबीर ने किया।






मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के कार्य 15 जून तक पूर्ण करवाएं : नकाते


एमजेएसए एवं मनरेगा कार्याें को लेकर उपखंड अधिकारियांे की जिम्मेदारी तय होगी

                बाड़मेर, 21 अप्रैल। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तृतीय चरण के कार्य 15 जून तक आवश्यक रूप से पूर्ण करवाए जाएं। उपखंड एवं विकास अधिकारी नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रांे में जाकर विभिन्न विकास योजनाआंे मंे स्वीकृत कार्याें की मोनेटरिंग करें। इसमंे किसी तरह की कौताही नहीं बरतते हुए विकास अधिकारियांे के साथ उपखंड अधिकारियांे की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्रामीण विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के चौथे चरण के सर्वे का कार्य 15 मई तक एवं इसकी कार्य योजना 30 जून तक निर्धारित की जानी है। इस अभियान का चौथा चरण 20 सितंबर से प्रारंभ होगा। ऐसे मंे राज्य सरकार के निर्देशानुसार समस्त कार्य समय पर संपादित कर लिए जाए। उन्होंने तीसरे चरण मंे स्वीकृत कार्याें को प्राथमिकता से पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा विकास अधिकारियांे के साथ उपखंड अधिकारी भी एमजेएसए एवं महात्मा गांधी नरेगा के कार्याें की नियमित रूप से मोनेटरिंग करें। स्वीकृत कार्याें को प्रारंभ करवाने एवं प्रगतिरत कार्यांें को तीव्र गति से पूर्ण करवाने का प्रयास करें। उन्हांेने कहा कि किसी भी ग्राम पंचायत मंे रोजगार की कमी नहीं होनी चाहिए। अगर किसी ग्राम पंचायत मंे आगामी समय मंे श्रमिकांे को रोजगार उपलब्ध करवाने के लिए कार्य स्वीकृत करने की जरूरत है तो उसके लिए प्रस्ताव भिजवाए जा सकते है। उन्होंने ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्याें को पूर्ण करवाने, तकनीकी एवं कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत कार्याें को तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिए। इसी तरह उपखंड अधिकारियांे को साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान मनरेगा, एमजेएसए के कार्याें की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने गुड गर्वर्नेंस के बारे मंे जानकारी देते हुए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर श्रमिकांे के जोब कार्ड अपडेट करने, सात प्रकार के रजिस्टर संधारित करने एवं सिटीजन इनफोरमेशन बोर्ड तथा कार्यवार पत्रावली बनाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इसकी पालना सुनिश्चित करते हुए संबंधित विकास अधिकारी प्रमाण पत्र भिजवाएं। उन्हांेने सांसद एवं विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत स्वीकृत कार्याें को पूर्ण करवाने के लिए संबंधित कार्यकारी एजेंसियांे को निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



जिला कलक्टर ने दिए जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश


जलदाय विभाग के अधिकारियांे को नियमित रूप से फील्ड विजिट करने के निर्देश

                बाड़मेर, 21 अप्रैल। जिले मंे समस्त स्थानांे पर नियमित रूप से जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रभावित इलाकांे मंे टैंकरांे से जलापूर्ति करवाने के साथ जलदाय विभाग के अधिकारी नियमित रूप से ग्रामीण इलाकांे के दौरे पर रहें। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शनिवार को पेयजल परियोजनाआंे की प्रगति संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने समस्त उपखंड अधिकारियों को गर्मी के दिनों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी पम्प हाउस एवं शिकायतों के निराकरण के लिए लगातार आकस्मिक निरीक्षण करें। उन्हांेने उपखंड अधिकारियांे से कहा कि आगामी दो माह गर्मी एवं पेयजल के लिहाज से महत्वपूर्ण है। सभी उपखण्ड अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में नियमित रूप से जलापूर्ति हो। साथ ही किसी तरह की दिक्कत होने पर टैंकरांे के जरिए जलापूर्ति शुरू की जा सकती है। इसके अधिकार उपखंड अधिकारियांे को दिए जा चुके है। उन्हांेने कहा कि जलदाय विभाग के पंप हाउस, जीएलआर, हैंडपंप एवं अन्य जलस्त्रोतांे का नियमित रूप से निरीक्षण करने के साथ अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जलापूर्ति को लेकर आमजन की ओर से प्रस्तुत की जा रही शिकायतांे का समय पर निस्तारण हो। उन्हांेने कहा कि उपखण्ड अधिकारी अपने सहयोगी अधिकारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति की स्वयं मोनेटरिंग करें। बैठक के दौरान जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने बाड़़मेर जिले मंे संचालित पेयजल परियोजनाआंे की मौजूदा प्रगति एवं आगामी कार्य योजना के बारे मंे जानकारी दी। इधर, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा मंे मरम्मत के कार्य के चलते क्लोजर के कारण नहर मंे पानी की आवक प्रभावित हुई है। बावजूद इसके बाड़मेर शहर एवं आसपास के इलाकांे मंे जलदाय विभाग की ओर से जलापूर्ति करवाई जा रही है। उन्हांेने आमजन से पानी को व्यर्थ मंे नहीं बहाने एवं टांकांे मंे स्टोरेज करने के साथ सदुपयोग करने की अपील की है। उन्हांेने बताया कि टैंकरांे से जलापूर्ति के लिए रूट चार्ट तय किया गया है। इसकी सूचना संबंधित उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी एवं सरपंच को पहुंचाई जा रही है। इसमंे संबंधित स्थानांे पर टैंकरांे से जलापूर्ति का विवरण निर्धारित किया गया है। उनके मुताबिक टैंकरांे के जरिए सार्वजनिक स्थानांे एवं पशु खेलियांे मंे जलापूर्ति करवाने के निर्देश दिए गए है।



राजस्व लोक अदालत अभियान मंे अधिकाधिक प्रकरणांे का निस्तारण करवाएं : नकाते


शिविर आयोजन से पूर्व विभागीय टीमंे भेजने के साथ समुचित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश

                बाड़मेर, 21 अप्रैल। आगामी 1 मई से प्रारंभ होने होने वाले राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार मंे अधिकाधिक प्रकरणांे का निस्तारण करवाते हुए आमजन को राहत पहुंचाई जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित राजस्व अधिकारियांे की बैठक के दौरान यह बात कही। जिला कलक्टर नकाते ने शिविर आयोजन से पूर्व संबंधित ग्राम पंचायतांे मंे विभागीय कार्मिकांे के टीमंे भेजने के साथ प्रकरण चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने बैठक मंे अनुपस्थित रहने वाले विभागीय अधिकारियांे को चार्जशीट देने एवं एक वेतन वृद्वि रोकने के निर्देश दिए।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत 1 मई से 30 जून तक समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व से जुड़े विभिन्न प्रकरणांे का निस्तारण किया जाना है। इस अभियान के दौरान 15 विभाग उनके लिए निर्धारित कार्याें को संपादित करवाकर आमजन को राहत पहुंचाएंगे। जिला कलक्टर ने कहा कि राजस्व लोक अदालतों में राजस्थान काश्तकार अधिनियम 1955 की धारा 53, 88, 188 एवं 183 के तहत दर्ज मुकदमों एवं इजराय के प्रार्थना पत्रों पर कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा पत्थरगढ़ी एवं सीमाज्ञान, भू राजस्व अधिनियम की धारा 136 के तहत लम्बित प्रार्थना पत्र एवं नामांतरकरण तथा धारा 91 की कार्यवाही के संबंध में लम्बित अपील, विभिन्न तरह के लम्बित वाद एवं प्रार्थना पत्रों के परिप्रेक्ष्य में अन्य प्रकार के प्रकरण, बंद रास्ते को खुलवाने, सकड़े रास्तों का अतिक्रमण हटाने, नए रास्ते दर्ज कराने, रास्ता संबंधी समस्याओं का निराकरण, पारिवारिक कृषि भूमि का सहमति से विभाजन, लम्बित गैर खातेदारी के प्रकरणों में खातेदारी अधिकार देने, राजस्व अभिलेखों में लिपिकीय त्रुटी का शुद्धिकरण एवं नवीन राजस्व ग्रामों के प्रस्ताव लेने के कार्य करवाए जाएंगे। उन्हांेने राजस्व अधिकारियांे को अभियान के बारे मंे अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने एवं जन प्रतिनिधियांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने राजस्व अधिकारियांे को निर्देश दिए कि संपूर्ण तैयारी के साथ अभियान चलाया जाए। शिविर से पूर्व संबंधित ग्राम पंचायत पर जमाबंदी का पठन कर जमाबंदी में लिपिकीय त्रुटी एवं लम्बित नामांतरकरण के प्रकरण चिन्हित कर लिए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ बेहतरीन कार्य करें, ताकि अधिकाधिक लोगांे को इस अभियान का फायदा मिल सके। उन्होंने शिविर आयोजन के दौरान गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए छाया, पानी, बिजली की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हांेने शिविर स्थल पर विभागवार संपादित किए जा रहे कार्याें का ब्यौरा भी बैनर के जरिए प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने राजस्व लोक अदालत अभियान के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने शिविर आयोजन के उपरांत निष्पादित किए गए कार्याें की रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। बिश्नोई ने कहा कि लाइट साफ्टवेयर पर संबंधित विभाग नियमित रूप से प्रकरणांे की स्थिति को अपडेट करें। उप निदेशक लोक सेवाएं अशोक सांगवा ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे की विभागवार जानकारी दी। उन्हांेने लंबित प्रकरणांे को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच समेत उपखंड अधिकारी, तहसीलदार एवं राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।
खिलौना बैंक स्थापित करें : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने उपखंड एवं विकास अधिकारियांे और तहसीलदारांे को खिलौना बैंक स्थापित करने के निर्देश दिए है। उन्हांेने कहा कि आमतौर पर घर पर पड़े रहने वाले खिलौनांे को एकत्रित करके खिलौना बैंक स्थापित किए जाए। उन्हांेने इसके लिए भामाशाहांे एवं स्वयंसेवी संगठनांे का सहयोग भी लेने के निर्देश दिए।



शुक्रवार, 20 अप्रैल 2018

24 अप्रेल को होगा ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन


                बाड़मेर, 20 अप्रैल। बाड़मेर जिले में 24 अप्रैल को ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायतीराज दिवस पर समस्त ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।
                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिले में 14 अप्रैल से 5 मई तक ग्राम स्वराज अभियान चलाया जा रहा हैं। इसके तहत 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभाओं में महत्वपूर्ण सामाजिक मुद्दों टीकाकरण और स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक विकास आदि पर चर्चा की जाएगी तथा सभी विभाग अपनी योजनाओं का पठन करेंगे। उन्हांेने बताया कि पंचायती राज दिवस पर ग्राम पंचायतों में निगरानी समिति एवं स्वच्छता ग्राहियों द्वारा स्वच्छता रैली के पश्चात् ग्राम एवं वार्डवार दल बनाया जाकर घर-घर सम्पर्क कर स्वच्छता के दायित्व के बारे में खुले में शौच से मुक्त की स्थिति बनाए रखने के लिए समझाइश की जाएगी। साथ ही श्रमदान के जरिए सम्पूर्ण सफाई के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि विद्यालयों में ड्राईंग और चित्रकला के साथ-साथ बाल पंचायतों में निबन्ध प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने जिले के समस्त विकास अधिकारियों को 24 अप्रैल को समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण की व्यवस्था करने तथा अन्य विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ग्राम सभाओं में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

बाड़मेर के 29 गांवांे मंे हुआ एलपीजी पंचायत का आयोजन


                बाड़मेर, 20 अप्रैल। ग्राम स्वराज अभियान के देशव्यापी अभियान के तहत शुक्रवार को बाड़मेर जिले के 29 गांवों में उज्ज्वला दिवस पर एलपीजी पंचायत का आयोजन किया गया।
                आटी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित एलपीजी पंचायत के दौरान इंडियन ऑइल के मुख्य महाप्रबंधक सुनील गर्ग ने एलपीजी के इस्तेमाल करने से होने वाले स्वास्थ्य, आर्थिक, सुरक्षा संबंधी तथा पर्यावरण फायदों के बारे मंे जानकारी दी। फील्ड आफिसर पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि एलपीजी पंचायत के माध्यम से जिले के सभी परिवारों एलपीजी उपयोग के लिए प्रेरित किया जा सकता है। इस कार्यक्रम से लोगों में विशेषकर महिलाओं में एलपीजी के उपयोग तथा सुरक्षा की अच्छी समझ बनने के साथ विस्तारिक उज्ज्वला योजना मे शामिल श्रेणियों के संबंध मे जानकारी मिली। एलपीजी पंचायत का आयोजन इंडियन ऑइल कार्पोरेशन की ओर से थार गैस सर्विस बाड़मेर के देखरेख में किया गया। ग्राम स्वराज अभियान के नोडल अधिकारी नवीन कुमार अग्रवाल ने संपादित किए जा रहे कार्याें की जानकारी ली। इस दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरुका, इंडियन ऑइल के फील्ड ऑफिसर पीयूष कुमार सिंह, थार गैस के संचालक छगन सिंह राठौड़, सरपंच रणजीत कुमार उपस्थित रहे। आटी मंे आयोजित एलपीजी पंचायत के दौरान 27 लाभार्थियांे को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन जारी किए गए। सबको सुरक्षा कार्ड वितरित किए गए।



ग्राम स्वराज अभियान मंे शत-प्रतिशत लोगांे को लाभांवित करवाएं : अग्रवाल


विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर आयोजित हुई एलपीजी पंचायत मंे हुए शामिल अग्रवाल

                बाड़मेर, 20 अप्रैल। ग्राम स्वराज अभियान के दौरान चयनित गांवांे के ग्रामीणांे को आवश्यक रूप से केन्द्र सरकार की योजनाआंे से शत-प्रतिशत लाभांवित करवाया जाए। इसके लिए आपसी समन्वय से वृहद स्तर पर प्रयास किए जाए। ग्राम स्वराज अभियान के नोडल अधिकारी एवं आवास एवं शहरी मंत्रालय स्वच्छ भारत मिशन के निदेशक नवीन कुमार अग्रवाल ने बाड़मेर जिले मंे विभिन्न ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर आयोजित हुए एलपीजी पंचायत दिवस के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर नोडल अधिकारी नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे मंे आमजन को सरकारी योजनाआंे की जानकारी देने के साथ लाभांवित करने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्हांेने ग्राम स्वराज अभियान के तहत संपादित किए जाने वाले कार्याें एवं सात योजनाआंे के बारे मंे जानकारी देते हुए आमजन को इनसे लाभांवित होने का आहवान किया। अवर सचिव राधेश्याम महावर ने भी केन्द्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी दी। निदेशक अग्रवाल ने शुक्रवार को कुड़ला, आटी, महाबार पीथल, बूथ राठौड़ान, अली की ढाणी मंे आयोजित पंचायत दिवस के दौरान ग्रामीणांे से बातचीत कर योजनाआंे की क्रियान्वति के बारे मंे जानकारी ली। इस दौरान आयोजित उज्जवला दिवस के उपलक्ष्य मंे ग्रामीणांे को गैस कनेक्शन दिए गए। इस दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका, विकास अधिकारी रामलाल जैन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

औद्योगिक समिति की बैठक 26 को


                बाडमेर, 20 अप्रैल। जिला स्तरीय औद्योगिक समिति की बैठक जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में 26 अप्रेल को सायं 5 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी। जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक के कार्यवाही विवरण की पुष्टि, गत बैठक में लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों की अनुपालना, विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर चर्चा सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया जाएगा।

स्थानीय जरूरत के मुताबिक कौशल विकास प्रशिक्षण को प्राथमिकता दें : गुहा


प्रभारी सचिव एवं राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन ने चौहटन मंे निर्माणाधीन आईटीआई भवन, हस्तशिल्प विकास केन्द्र का अवलोकन किया

                बाड़मेर, 20 अप्रैल। स्थानीय जरूरत के मुताबिक कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमांे को प्राथमिकता दी जाए। रोजगारपरक कार्यक्रमांे का विशेष तौर पर चयन किया जाए। निर्माणाधीन कार्याें को पूर्ण करवाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिले की प्रभारी सचिव एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने शुक्रवार को चौहटन के प्रवास के दौरान कही। श्रीमती गुहा ने इस दौरान आईटीआई भवन, मदरसा, सीनियर सैकंडरी विद्यालय एवं हस्तशिल्प विकास केन्द्र का अवलोकन किया।
                प्रभारी सचिव श्रीमती श्रेया गुहा ने कहा कि चौहटन मंे निर्माणाधीन आईटीआई के भवन को प्राथमिकता से पूरा करवाएं। उन्हांेने अल्पसंख्यक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाआंे से अधिकाधिक लोगांे को लाभांवित करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने चौहटन मंे निर्माणाधीन आईटीआई के वर्कशॉप, स्टाफ क्वार्टर ,वार्डन रेजिडेंस, क्लासरूम के निर्माण कार्यों को देखते हुए प्रगति रिपोर्ट को बारीकी से जांचा। इस दौरान राजस्थान उदू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली ने चौहटन क्षेत्र मंे अल्पसंख्यक कल्याण, शिक्षा एवं अन्य विविध पहलूआंे के बारे मंे जानकारी दी। प्रभारी सचिव गुहा ने कोनरा ग्राम पंचायत मंे प्रस्तावित अल्पसंख्यक छात्रावास की जमीन का अवलोकन किया। उन्हांेने अल्पसंख्यक छात्रावास के कार्य को अतिशीघ्र प्रारंभ करवाने के निर्देश दिए। इसके उपरांत प्रभारी सचिव गुहा एवं राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली ने कोनरा ग्राम पंचायत मंे मदरसे का निरीक्षण किया। उन्हांेने यहां अध्ययनरत बालिकाआंे से शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाआंे की जानकारी ली। उन्हांेने बालिकाआंे को उच्च शिक्षा प्राप्त कर विभिन्न क्षेत्रांे मंे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्हांेने बालिकाआंे से सवाल भी पूछे। बालिकाआंे के मदरसे मंे कक्षा 10 तक की शिक्षण सुविधा प्रारंभ करने के अनुरोध पर प्रस्ताव बनाकर भिजवाने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी सचिव गुहा ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कोनरा का निरीक्षण किया। उन्हांेने मिड डे मील एवं शैक्षणिक व्यवस्थाआंे की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय परिसर मंे शौचालय की उपलब्धता के बारे मंे पूछा। प्रभारी सचिव गुहा ने बीजराड़ मंे हस्तशिल्प विकास केन्द्र मंे हस्तशिल्प उत्पादांे के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। उन्हांेने हस्तशिल्प को बढ़ावा दिलाने के साथ यथासंभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। चौहटन प्रवास के दौरान उन्हांेने वीरातरा माता मंदिर मंे दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव, अधिशाषी अभियंता कबीर अख्तर, कोनरा सरपंच साकर खान समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर श्रीमती गुहा ने जिलानी नगर मंे अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास के लिए प्रस्तावित भूमि एवं ग्रामीण पुलिस थाने के पास अल्पसंख्यक छात्रावास के लिए आवंटित भूमि का अवलोकन किया। इस दौरान राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली ने प्रस्तावित कार्य योजना की जानकारी दी।














जालंधर स्थानातंरण पर उप महानिरीक्षक गौतम को दी विदाई


सीमा सुरक्षा बल के सैकड़ांे जवानांे एवं अधिकारियांे ने गौतम को दी विधिवत विदाई

                बाडमेर, 20 अप्रैल। सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम को जालंधर स्थानातंरण होने पर सैकड़ांे जवानांे एवं अधिकारियांे ने विधिवत विदाई दी। इस दौरान परंपरागत तरीके से खुली जिप्सी को रस्से से खींचकर गौतम को जालंधर मंे पदभार संभालने के लिए रवाना किया गया।
                बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय पर आयोजित विदाई समारोह के दौरान उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने बाड़मेर कार्यकाल को यादगार बताते हुए सबका आभार जताया। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर सेक्टर ने विभिन्न क्षेत्रांे मंे कीर्तिमान स्थापित किए है। इस परंपरा को बरकरार रखने के साथ जवान देश हित के लिए सदैव तत्पर रहे। उन्हांेने कहा कि सीमा सुरक्षा बल के जवानांे पर सरहद की हिफाजत का जिम्मा है। इसको बखूबी निभाते आए है और आगे भी निभाते रहेंगे। इस दौरान कमाडेंट शाम कपूर, एच.एस.तोमर, एस.एस.सेहरावत, प्रदीप शर्मा, सुधीर हुडा समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारियांे एवं जवानांे ने उप महानिरीक्षक गौतम का माल्यार्पण कर विदाई करने के साथ उनके कार्यकाल से जुड़ी यादांे को साझा किया। इसके उपरांत खुली जिप्सी मंे सवार उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम को विधिवत विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम करीब साढे़ तीन साल तक सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय मंे कार्यरत रहे।





उज्ज्वला योजना से महिलाआंे को धूएं से मिली मुक्ति : चौधरी


आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश

                बाडमेर, 20 अप्रैल। महिलाआंे को धूएं से मुक्ति दिलाने के लिए उज्ज्वला योजना प्रारंभ की गई है। ग्राम स्वराज अभियान के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचकर गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा रहे है। आमजन जागरूक होकर इसका अधिकाधिक लाभ उठाएं। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने शुक्रवार को पारलू एवं कीटनोद ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित उज्ज्वला दिवस समारोह के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार आमजन के स्वास्थ्य को लेकर चिन्हित है। धूएं के कारण होने वाली बीमारियांे एवं अन्य दिक्कतांे को देखते हुए उज्ज्वला योजना प्रारंभ की गई। इसमंे अब सात अन्य श्रेणियांे के दायरे मंे आने वाले परिवारांे को उज्ज्वला योजना से लाभांवित किया जा रहा है। ग्राम स्वराज अभियान के तहत यह कार्यक्रम 5 मई तक जारी रहेगा। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी ने पारलू मंे 9 एवं कीटनोद मंे 5 महिलाआंे को गैस कनेक्शन वितरण कर इस अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रर्वतन अधिकारी कंवराराम चौधरी एवं तेल-गैस कंपनियांे के प्रतिनिधियांे ने उज्ज्वला योजना के बारे मंे जानकारी दी। इस अवसर पर संबंधित ग्राम पंचायतांे के सरपंचगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।










लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...