मंगलवार, 17 अप्रैल 2018

सदैव अविस्मरणीय रहेगा बाड़मेर का कार्यकाल : गौतम


सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियांे एवं जवानांे ने उप महानिरीक्षक गौतम को दी विदाई

                बाड़मेर, 17 अप्रैल। बाड़मेर सेक्टर मुख्यालय मंे उप महानिरीक्षक का कार्यकाल सदैव अविस्मरणीय रहेगा। सरहद पर माकूल सुरक्षा इंतजामांे के साथ वीआईपी विजिट एवं विभिन्न स्पर्द्वाआंे मंे बाड़मेर सेक्टर का बेहतरीन प्रदर्शन आगामी समय मंे कुछ खास करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। सीमा सुरक्षा बल बाड़मेर सेक्टर के उप महानिरीक्षक प्रतुल गौतम ने अपने विदाई समारोह के दौरान यह बात कही। उप महानिरीक्षक गौतम को जालंधर मंे स्थानांतरण हुआ है।
                सीमा सुरक्षा बल की ओर से आयोजित विदाई समारोह एवं बड़े खाने के आयोजन के दौरान उप महानिरीक्षक गौतम ने अपने बाड़मेर कार्यकाल के अनुभवांे को साझा किया। उन्हांेने गृहमंत्री राजनाथसिंह एवं संसदीय समिति के दौरे को यादगार बताते हुए कहा कि अधिकारियांे एवं जवानांे के आपसी तालमेल की बदौलत अंतरराष्ट्रीय सरहद पर शांति बनी रही। उन्हांेने कहा कि बाड़़मेर कार्यकाल के दौरान सराहनीय सेवाआंे के लिए मिला राष्ट्रपति पुलिस पदक भी उनकी विशेष यादगार रहेगा। उप महानिरीक्षक गौतम ने बाड़मेर सेक्टर मंे जवानांे के हितार्थ उठाए गए विभिन्न कल्याणकारी कार्याें के बारे मंे जानकारी दी। उन्हांेने जवानांे की ओर से विभिन्न क्षेत्रांे मंे हासिल की गई उपलब्धियांे की सराहना करते हुए इसको नियमित रूप से जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने स्मृति चिन्ह भेंटकर उप महानिरीक्षक गौतम को विदाई दी। समारोह के दौरान फकीरा खान एवं साथी कलाकारांे के साथ सीमा सुरक्षा बल के जवानांे ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियांे के जरिए समां बांध लिया। इस दौरान सीमा सुरक्षा बल की ओर से कमाडेंट शाम कपूर ने गौतम को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उनके कार्यकाल को सराहनीय बताया। उन्हांेने कहा कि इनके कार्यकाल मंे विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षणांे के जरिए जवानांे की प्रतिभा को तराशने का कार्य किया गया। इसके अलावा सरहदी इलाकांे मंे सिविक एक्शन गतिविधियांे के जरिए आमजन से सीधा जुड़ाव स्थापित किया गया। विदाई समारोह मंे कमाडेंट सुधीर हूडा, एच.एस.तोमर, द्वितीय कमान अधिकारी सी.बी.राम, राकेश कुमार, रविन्द्र ठाकुर, डिप्टी कमाडेंट मनोज कुमार, समाजसेवी कैलाश कोटड़िया समेत सीमा सुरक्षा बल के विभिन्न अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जवानांे से रूबरू हुए गौतम : विदाई समारोह के दौरान उप महानिरीक्षक गौतम अपने बाड़मेर कार्यकाल की यादांे को रोक नहीं पाए। उन्हांेने बड़े खाने के दौरान अधिकारियांे एवं जवानांे के पास पहुंचकर अपने अनुभव साझा किए। साथ ही भविष्य मंे सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही।
संगीत पर थिरके बीएसएफ के जवान : विदाई समारोह के साथ राजस्थानी एवं हिन्दी गीतांे पर जवानांे ने जमकर ठूमके लगाए। जवानांे के आग्रह पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी भी स्वयं को नाचने से रोक नहीं पाए।




सोमवार, 16 अप्रैल 2018

छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में ऑनलाईन प्रवेश के लिए बुधवार से आवेदन पत्र आमंत्रित


                बाड़मेर, 16 अप्रैल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से प्रदेश में संचालित समस्त राजकीय एवं अनुदानित छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में नये शैक्षणिक सत्र 2018-19 में प्रवेश के लिए 18 अप्रेेल, 2018 से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।
                सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डा. समित शर्मा ने बताया कि आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों में कक्षा 6 से 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जावेगा। छात्रावासों में प्रथम वरीयता बीपीएल परिवारों के छात्र-छात्राओं को दी जावेगी तथा परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। निदेशक ने बताया कि प्रवेष के लिए ई-मेल आई डी, मोबाईल नम्बर, आधार नम्बर, यूआईडी, भामाशाह कार्ड नम्बर, मूल निवास प्रमाण पत्र, गत वर्ष की अंकतालिका, जाति प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ संलग्न करने होंगे। उन्होंने बताया कि 30 जून तक विद्यालय स्तर एवं 31 जुलाई 2018 तक महाविद्यालय स्तरीय छात्रावासों में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन किये जा सकेंगे। ऑनलाईन प्रवेश आवेदन के दिशा निर्देश विभागीय वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन पत्र www.sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से आमंत्रित किए जाएंगे।

पुलिस एवं अभियोजन संबंधित बैठक 23 को


                बाड़मेर, 16 अप्रैल। पुलिस एवं अभियोजन के मध्य समन्वय स्थापित करने के संबंध मंे जनवरी से मार्च माह की त्रैमासिक बैठक 23 अप्रैल को दोपहर 3 बजे रखी गई है। संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। इसी तरह जिला पैरोल सलाहकार समितिअनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण,महिलाआंे पर अत्याचार निवारण संबंधित त्रैमासिक समीक्षा बैठक 23 अप्रैल को दोपहर 3 आयोजित होगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री गोयल 19 को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 16 अप्रैल। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल एक दिवसीय दौरे पर 19 अप्रैल को बाड़मेर आएंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री सुरेन्द्र गोयल 19 अप्रैल को प्रातः 6 बजे जेतारण से प्रस्थान कर दोपहर 10.30 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री गोयल प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मंे विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। जिला कलक्टर नकाते ने समस्त विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ समीक्षा बैठक मंे उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

राष्ट्रीय कार्यक्रमांे के क्रियान्वयन संबंधित फीडबैक लेगी राज्य स्तरीय टीमंे


9 राज्य एवं 23 जिला स्तरीय टीमें तीन दिन तक बाड़मेर जिले के प्रवास पर रहेगी

                बाड़मेर, 16 अप्रैल। बाड़मेर जिले मंे चिकित्सा विभाग की ओर से संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमांे के क्रियान्वयन एवं इसके परिणामांे के बारे मंे राज्य एवं जिला स्तरीय टीमंे फीडबैक लेगी।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि 9 राज्य स्तरीय टीमंे बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगी। इस दौरान यह टीमंे जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित राजश्री, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, टीकाकरण एवं अन्य विभिन्न योजनाआंे की प्रगति, क्रियान्विति का मूल्यांकन करेगी। उन्हांेने बताया कि इसके अलावा जिला स्तर पर भी नियमित रूप से समीक्षा के लिए 23 टीमांे का गठन किया गया है। यह टीमंे अन्य तहसील क्षेत्रांे मंे पहुंचकर राष्ट्रीय कार्यक्रमांे के क्रियान्वयन के संबंध मंे विस्तार से जानकारी जुटाएंगी। जिला कलक्टर ने बताया कि आमजन राज्य स्तरीय टीमांे को अपने सुझाव एवं परिवेदनाआंे से अवगत करा सकती है। इन टीमांे को संबंधित उपखंड अधिकारी से भी संपर्क करने के निर्देश दिए गए है। ताकि उपखंड अधिकारी स्तर पर मिलने वाला फीडबैक उनको मिल सके।


निःशुल्क विद्युत कनेक्शन जारी करने के कार्य मंे तेजी लाएं : नकाते


दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के डिमांड नोटिस मंे जमा की गई राशि विद्युत बिलांे मंे समायोजित होगी

                बाड़मेर, 16 अप्रैल। सौभाग्य योजना के तहत जिले मंे निःशुल्क विद्युत कनेक्शन जारी करने के कार्य मंे तेजी लाए। इसकी नियमित रूप से मोनेटरिंग करने के साथ आमजन को अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के जरिए यह जानकारी दी जाए कि इस योजना मंे विद्युत कनेक्शन करवाने के लिए किसी तरह की राशि जमा कराने का प्रावधान नहीं है। समस्त उपभोक्ताआंे को निःशुल्क विद्युत कनेक्शन जारी किए जा रहे है। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने डिस्काम के अधिकारियांे को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप से आवश्यक रूप से विद्युत कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति एवं सौभाग्य योजना के तहत जिले मंे 1 लाख 16 हजार उपभोक्ताआंे को विद्युत कनेक्शन जारी किए जाने है। इस दौरान डिस्काम के अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट ने बताया कि पूर्व मंे जिन उपभोक्ताआंे ने विद्युत कनेक्शन करवाने के लिए 3700 रूपए का डिमांड नोटिस जमा कराया था, इनमंे से 3200 रूपए की राशि बिलांे मंे समायोजित होगी। इससे जिले मंे करीब 60 हजार उपभोक्ता लाभांवित हांेगे। साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा एवं जलदाय विभाग के अधिकारियांे को नियमित रूप से ग्रामीण इलाकांे के दौरे पर जाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि विभागीय अधिकारी ग्रामीण इलाकांे मंे आमजन की समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करें। उन्हांेने बजट घोषणा की पालना मंे कार्याें की प्रगति संबंधित रिपोर्ट भिजवाने एवं आशा सहयोगिनियांे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे के रिक्त पद आवश्यक रूप से भरने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणांे का निस्तारण करने, शहर मंे नालांे की सफाई करवाने, कार्मिकांे की उपस्थिति सुनिश्चित करवाने, जलापूर्ति प्रारंभ करवाने, टैंकरांे का रूट चार्ट भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, नगर परिषद आयुक्त पंकज मंगल, अधीक्षण अभियंता जे.आर.जीनगर, एम.एल.जाट, हेमंत चौधरी, अधिशाषी अभियंता ए.के.जैन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



शनिवार, 14 अप्रैल 2018

जिला स्तरीय लेपटाप एवं स्कूटी वितरण समारोह रविवार को


                बाड़मेर, 14 अप्रैल। जिला स्तरीय लेपटाप एवं स्कूटी वितरण समारोह रविवार को भगवान महावीर टाउन हाल मंे प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। इस दौरान राजकीय विद्यालयांे के मेघावी विद्यार्थियांे को लेपटाप एवं स्कूटी वितरण की जाएगी।
                जिला शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, अध्यक्ष सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, अति विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी होगी। विशिष्ट अतिथि विधायक कर्नल मानवेन्द्रसिंह, तरूणराय कागा, कैलाश चौधरी, हमीरसिंह भायल, मेवाराम जैन, राजस्थान उर्दू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला होंगे।

अंबेडकर जयंती पर हुए कई आयोजन, आदर्शाें को आत्मसात करने का संकल्प


                बाड़मेर, 14 अप्रैल। बाड़मेर जिले मंे डा.भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शनिवार को कई कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान डा.अंबेडकर के आदर्शाें को जीवन मंे आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इधर, जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से अंबेडकर जयंती समारोह के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माकूल सुरक्षा इंतजाम किए गए।
                बाड़मेर जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर सर्किल पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, सभापति लूणकरण बोथरा, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत अंबेडकर सर्किल से महावीर टाउन हाल तक मौन जुलूस निकाला गया। इसी तरह महावीर नगर मंे डा.भीमराव अंबेडकर सभा भवन का राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी, सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, सभापति लूणकरण बोथरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की मौजूदगी मंे शिलान्यास हुआ। इस दौरान राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ अंबेडकर भवन के कार्य का शिलान्यास किया। समारोह मंे राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी समेत अन्य अतिथियांे ने डा.भीमराव अंबेडकर के जीवन से जुडे़ विविध पहलूआंे पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शाें को जीवन मंे आत्मसात करने की बात कही। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री की वर्ष 2018-19 की बजट घोषणा की क्रियान्विति के तहत डा.अंबेडकर सभा भवन के कार्य का शिलान्यास किया गया है। यह स्थानीय नागरिकांे के लिए वरदान साबित होगा।
                जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे डा.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह के उपलक्ष्य मंे विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, आदूराम मेघवाल, आजादसिंह राठौड़, छगनलाल जाटव, केप्टन हीरसिंह भाटी, भैरूसिंह फुलवारिया समेत विभिन्न वक्ताआंे ने अंबेडकर के जीवन से जुड़े विविध पहलूआंे पर प्रकाश डाला। इधर, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमांे एवं जूलूस निकालने के लिए प्राप्त हुए आवेदनांे पर पुलिस विभाग की ओर से विधिवत प्रक्रिया के तहत अनुमति प्रदान की गई। समस्त जिले मंे अंबेडकर जयंती शांतिपूर्वक मनाई गई। इस दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माकूल सुरक्षा इंतजाम भी किए गए।















शुक्रवार, 13 अप्रैल 2018

कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

बाड़मेर, 13 अप्रैल। डा.भीमराव अंबेडकर जयंती के कार्यक्रमांे के दौरान बाड़मेर जिले मंे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर जिले मंे विभिन्न स्थानांे पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं।
कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से जारी आदेश के मुताबिक उपखंड मजिस्ट्रेट नीरज मिश्र को संपूर्ण कलेक्ट्रेट परिसर, कलेक्ट्रेट से अहिंसा सर्किल, अहिंसा सर्किल से रेलवे फाटक रैन बसेरा, कोतवाली थाना, तनसिंह सर्किल, रायकालोनी रोड़, कलक्टर बंगले से पुलिस लाइन तक कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी तरह अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी को रेलवे फाटक रैन बसेरा से अंबेडकर सर्किल, समाज कल्याण छात्रावास, महावीर सर्किल से सदर थाना तक एवं भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा को सदर थाना से सिणधरी चौराहा, बीएनसी चौराहा, जोधपुर रोड़, सिणधरी रोड़ से कालेज रोड़, नेहरू नगर फ्लाई ओवर तथा सहायक कलक्टर एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट बाड़मेर श्रीमती अभिलाषा को कलेक्ट्रेट से इंदिरा सर्किल, सर्किट हाउस, अंबेडकर सर्किल, नवले की चक्की, इंदिरा नगर, इंदिरा कालोनी, आकाशवाणी तक के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी तरह उप महानिरीक्षक पंजीयन जीतेन्द्रसिंह नरूका को तहसील क्षेत्र गडरारोड़ के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी तरह सिवाना क्षेत्र मंे डा.भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रमांे के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 22 मंे प्रदत शक्तियांे का प्रयोग करते हुए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा एवं उपखंड मजिस्ट्रेट अंजुम ताहिर शम्मा को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्हांेने बताया कि उपखंड मजिस्ट्रेट बालोतरा को बालोतरा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र, उपखंड मजिस्ट्रेट शिव को तहसील क्षेत्र शिव, उपखंड मजिस्ट्रेट सिवाना को सिवाना कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र, उपखंड मजिस्ट्रेट चौहटन को तहसील क्षेत्र चौहटन, उपखंड मजिस्ट्रेट बायतू को तहसील क्षेत्र, उपखंड मजिस्ट्रेट गुड़ामालानी को तहसील क्षेत्र गुड़ामालानी, उपखंड मजिस्ट्रेट धोरीमन्ना को तहसील क्षेत्र धोरीमन्ना, उपखंड मजिस्ट्रेट सिणधरी को तहसील क्षेत्र सिणधरी, उपखंड मजिस्ट्रेट रामसर को तहसील क्षेत्र रामसर, तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट बाड़मेर को तहसील क्षेत्र बाड़मेर, तहसीलदार पचपदरा को तहसील पचपदरा, तहसीलदार सेड़वा को तहसील सेड़वा, तहसीलदार समदड़ी को तहसील क्षेत्र समदड़ी, तहसीलदार गिड़ा को तहसील क्षेत्र गिड़ा, तहसीलदार गडरारोड़ को तहसील क्षेत्र गडरारोड़, तहसीलदार सिवाना को तहसील क्षेत्र सिवाना के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट नकाते ने बताया कि इन मजिस्ट्रेटस को निर्देश दिए गए है कि वे अपने निर्धारित कार्य क्षेत्र मंे 14 अप्रैल से पूर्व भ्रमण कर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। अपने सहयोगी पुलिस अधिकारियांे के साथ समन्वय स्थापित कर कानून एवं शांति व्यवस्था स्थापित करेंगे। साथ ही अपने क्षेत्र मंे कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिए व्यक्तिशः जिम्मेदार होंगे।
-0-

गैस वितरकांे को दी ग्राम स्वराज अभियान की जानकारी


बाड़मेर, 13 अप्रैल। जिला रसद अधिकारी कार्यालय में एल पी जी गैस वितरकों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका एवं एलपीजी सेल्स आईओसी के सहायक प्रबंधक पीयूष कुमार सिंह ने ग्राम स्वराज अभियान के दौरान संपादित किए जाने वाले कार्याें के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी।
                इस दौरान जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने कहा कि स्वराज अभियान के तहत बाडमेर जिले की चयनित पंचायतों में 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनाया जाएगा। एल पी जी पंचायत बैठकों में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के विस्तार के लिए नवीन श्रेणियों के लाभार्थियों के लिए के वाई सी की जाएगी तथा नये उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एल पी जी गैस कनेक्शन दिए जाने है। इस दौरान ग्रामीणांे कां एल पी जी की उपयोगिता एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी जाएगी। जिला रसद अधिकारी नरूका ने उक्त कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। एलपीजी सेल्स आईओसी के सहायक प्रबंधक पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि अभियान के दौरान जिले के चयनित 38 गांवों को धूम्ररहित निर्धूम बनाया जाना है। उन्हांेने कहा कि यह लक्ष्य विस्तारित प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत नये पात्र लाभार्थियों से पूरा किया जाएगा।
बैठक के दौरान 14 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित होने वाले ग्राम स्वराज अभियान, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और इसमें सम्मिलित की गई नई श्रेणियों के विषय में जानकारी दी गई। साथ ही वितरकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।



गांवांे के विकास के लिए आज से चलेगा ग्राम स्वराज अभियान


बाड़मेर, 13 अप्रैल। जिले में सामाजिक समरसता, ग्रामीण व्यक्तियों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने तथा स्वच्छता एवं पंचायती राज के सशक्तिकरण को बढ़ावा के लिए 14 अप्रैल से ग्राम स्वराज अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत गांवों में अलग-अलग दिनों में जनसहभागिता के साथ योजनाओं का क्रियान्वयन किया जाएगा।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि ग्राम स्वराज अभियान के तहत प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, उजाला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं मिशन इन्द्रधनूष से आमजन को जोड़ने के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्हांेने बताया कि 14 अप्रैल को सामाजिक न्याय दिवस का आयोजन होगा। इस दिन जिला स्तर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से गोष्ठियांे एवं अन्य आयोजनांे के जरिए आमजन को सामाजिक कल्याण योजनाआंे की जानकारी दी जाएगी। इसी तरह 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत दिवस के तहत ग्राम पंचायतों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस का आयोजन कर लोगों को केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना के बारे में जानकारी देने के साथ ही पात्र लोगों को रसोई गैस के कनेक्शन, चूल्हे और सिलेंडर वितरण किया जाएगा। उनके मुताबिक 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस का आयोजन कर गांवों में सामाजिक मुद्दों की जानकारी देने के साथ टीकाकरण, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सशक्तिकरण की जानकारी दी जाएगी। इसी तरह 28 अप्रैल को ग्राम स्वराज्य दिवस के तहत गोष्ठियों का आयोजन कर प्रधानमंत्री आवास और सौभाग्य योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ की जानकारी देने के साथ योजनाओं से लाभांवित किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि 30 अप्रैल को आयुष्मान दिवस मनाते हुए स्वास्थ्य के बारे में विशेषज्ञ जागरूक करेंगे। वहीं दो मई को किसान कल्याण दिवस के दौरान किसानों के कल्याण और किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों को किसानों तक पहुंचाया जाएगा। पांच मई को आजीविका दिवस के रूप में राज्य और जिला स्तर पर विशेषज्ञ बैंकिंग योजनाओं के बारे में बताएंगे। 

विस्तारित उज्जवला योजना मंे वंचित लोगांे को मिलेगा गैस कनेक्शन


बाड़मेर,13 अप्रैल। विस्तारित उज्जवला योजना मंे जिले के वंचित लोगांे को गैस कनेक्शन का फायदा मिलेगा। इसके लिए ग्राम स्वराज अभियान के दौरान 20 अप्रैल को एलपीजी ग्राम पंचायतांे का आयोजन किया जाएगा। गैस कनेक्शन के लिए निकटतम एलपीजी वितरक के पास आवेदन किए जा सकते है। उज्जवला योजना के जिला नोडल अधिकारी एवं इण्डियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सहायक प्रबंधक पीयूष कुमार सिंह ने जिला रसद अधिकारी कार्यालय मंे आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान यह बात कही।
                उन्हांेने बताया कि उज्जवला योजना के अन्तर्गत देश में 5 करोड़ कनेक्शन देने का लक्ष्य था। इसमंें से 4 करोड़ 5 लाख 82 हजार लोगो ने आवदेन किया था, जिसमें से करीब 3 करोड़ 56 लाख चयनित पात्रों को निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये जा चुके हैं। उन्हांेने बताया कि अब आठ करोड़ कनेक्शन देने के लक्ष्य के साथ एक बार फिर भारत सरकार विस्तारित उज्जवला योजना के माध्यम से पात्रता की श्रेणी मे आने वाले लोगो को लाभान्वित करने का काम कर रही हेै। इस योजना के तहत एससी एसटी, अन्त्योदय अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों, अति पिछड़ा वर्ग, टी एवं एक्स टी गार्डन जनजाति, वनवासी तथा द्वित एवं उपद्वीप वासी लाभार्थियों को गैस कनेक्शन का लाभ दिया जाएगा। जिला नोडल अधिकारी सिंह ने बताया कि देशभर में 20 अप्रैल को उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। इस दौरान जिले के समस्त एलपीजी वितरकांे की ओर से एलपीजी पंचायतों का आयोजन कर अपने क्षेत्र में उज्जवला योजना के वर्तमान एवं भावी लाभार्थियों को एलपीजी के लाभ, सुरक्षित उपयोग, आर्थिक एवं स्वास्थ्य से संबंधित फायदों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही नए उज्जवला कनेक्शन भी प्रदान किए जाएंगे। उन्होने कहा कि योजना के समस्त पात्र लाभार्थी अपना आवेदन पत्र राशन कार्ड ,स्वंय एवं परिवारजनों का आधारकार्ड ,बैंक पासबुक एवं श्रेणी में पात्रता का प्रमाण पत्र निकटतम एलपीजी वितरक को प्रस्तुत करें। जिससे अधिकतम आवेदको को उज्जवला दिवस के अवसर पर ही गैस कनेक्शन का लाभ मिल सके। उन्होने बताया कि योजना के अन्तर्गत बाड़मेर जिले को 254124 लोगों को लाभ देने का लक्ष्य मिला था जिसमें से कुल 182956 लोगों ने आवेदन किया तथा 155167 लोगो को कनेक्शन दिया जा चुका है। 

अंबेडकर जयंती पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश


बाड़मेर, 13 अप्रैल। डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती पर जिले में सभी कार्यक्रमों के शांतिपूर्वक आयोजन के लिए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश जारी किए है। 
जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने समस्त उपखंड अधिकारियांे, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, भू अभिलेख निरीक्षक एवं पटवारियों को 24 घण्टे अपने-अपने मुख्यालय पर रहने के निर्देश दिये है। जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए समस्त प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियोें को अम्बेडकर जयंती पर आपसी समन्वय एवं पूर्ण चौकसी के साथ सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

वरिष्ठ नागरिकांे को सरकारी योजनाआंे का लाभ समय पर मिलें : गालव


बाड़मेर, 13 अप्रैल। वरिष्ठ नागरिकांे के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाआंे का लाभ समय पर मिलें। इसके लिए वृहद स्तर पर प्रयास किए जाएं। राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव ने शुक्रवार को बाड़मेर मंे जिला परिषद सभागार मंे आयोजित समीक्षात्मक बैठक के दौरान यह बात कही।
                इस दौरान कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकांे को परिवार एवं समाज में पूरा मान-सम्मान मिले, इसके लिए सामाजिक चेतना की जरूरत है। इसके लिए कार्यक्रमांे का आयोजन कर यह संदेश दिया जाएं कि वृद्धजनों का सम्मान करना हमारी संस्कृति है। कार्यकारी अध्यक्ष गालव ने बैठक के दौरान माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण कल्याण अधिनियम की प्रभावी पालना सुनिश्चित करने, समय पर पेंशन की सुविधा का लाभ देने, प्राथमिकता से चिकित्सा सुविधा सुलभ कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि पात्र वृद्धजनों के लिए खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कूपन की व्यवस्था की गई है, उसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करने के साथ लाभार्थियांे के घरांे तक कूपन पहुंचाएं जाए। उन्हांेने कहा कि वे बुजुर्गों के हेपीनेश इंडेक्स बढाने के लिए वर्ष में दो बार वृद्धजनों को धार्मिक स्थल का भ्रमण कराने एवं शहरी क्षेत्र में ऐसा केन्द्र चलाने की व्यवस्था करवाएं। जहां समाचार पत्र, धार्मिक पुस्तक एवं उनके खेल की सामग्री की व्यवस्था हो, ताकि बुजुर्ग मनोरंजन पूर्वक समय बिता सके। उन्होंने रोडवेज अधिकारी को वरिष्ठजनों को किराया रियायती पास के स्मार्ट कार्ड जारी करने एवं इसका प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया, ताकि पात्र वरिष्ठ जन स्मार्ट कार्ड बनाएं। उन्हांेने वृद्वजनांे को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ बकाया आवेदनांे के निस्तारण के लिए तय सीमा निर्धारित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर मंे पीपीटी माडल पर वृद्वाश्रम संचालित किया जा सकता है। इसके लिए प्रस्ताव भिजवाया जाए।  इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते भरण पोषण कल्याण अधिनियम के बारे मंे जानकारी देते हुए बताया कि जिले मंे इसकी पालना सुनिश्चित करने के लिए उपखंड अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है। उन्हांेने वृद्वजनांे की समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करने का भरोसा दिया। इस दौरान एडवोकेट जेठमल जैन ने वृ़द्वजनांे के लिए इंडोर गेम्स उपलब्ध करवाने की घोषणा की। बैठक मंे पेंशनर समाज के अध्यक्ष जयकिशन जोशी, एडवोकेट अंबालाल जोशी, मिरचूमल कृपलानी, चेतनराम समेत विभिन्न गणमान्य नागरिकांे के वृ़द्वजनांे के कल्याण के लिए सुझाव दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीप्पन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तुलसाराम चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




गुरुवार, 12 अप्रैल 2018

गैस वितरकांे की बैठक शुक्रवार को


                बाड़मेर, 12 अप्रैल। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के निर्देशांे की जानकारी देने एवं गैस कनेक्शन वितरण करने के संबंध मंे गैस वितरकांे की बैठक शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जिला रसद कार्यालय मंे रखी गई है।
                जिला रसद अधिकारी जीतेन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि यह बैठक ग्राम स्वराज अभियान के तहत चयनित 38 गांवों में 20 अप्रैल को उज्ज्वला पंचायत आयोजित करने और इनमंे उज्ज्वला योजना की शत प्रतिशत कवरेज करने के संबंध में आयोजित की जा रही है। उन्हांेने बताया कि गैस वितरकांे को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत जारी गैस कनेक्शनांे की सूचना एवं संबंधित दस्तावेजांे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

शिक्षित होकर देश के विकास मंे भागीदारी निभाने का आहवान


जामिया इस्लामिया उच्च प्राथमिक विद्यालय मंे आयोजित हुआ कार्यक्रम

                बाड़मेर, 12 अप्रैल। युवा वर्ग शिक्षित होकर देश के विकास मंे भागीदारी निभाएं। मौजूदा समय के विद्यार्थी भविष्य के नागरिक है। जीवन के हर क्षेत्र मंे सफलता के लिए शिक्षा को अनिवार्य रूप से अपनाने की पहल करनी होगी। देशभक्ति एवं समाज मंे भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान जामिया इस्लामिया उच्च प्राथमिक विद्यालय, बाड़मेर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला अल्पसंख्यक विभाग के कार्यक्रम अधिकारी कानाराम ने यह बात कही।
                इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी कानाराम ने कहा कि उच्च शिक्षा हासिल करने के साथ विद्यार्थी जीवन के हर क्षेत्र मंे आगे बढ़ने का प्रयास करें। उन्हांेने कहा कि शिक्षा के जरिए जीवन के हर क्षेत्र मंे कामयाबी हासिल की जा सकती है। इस दौरान देशभक्ति और शिक्षा के प्रति जागरूकता संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमांे की प्रस्तुतियां दी गई। शमसुददीन, सब्बीर, सुबहान एवं जमालुददीन ने तराने हिन्दी, मैं क्यों अपने वतन से मोहब्बत करता हूं, 2030 मंे मेरा देश कैसा होगा, विषयक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के दौरान मदरसे के संरक्षक मौलाना राशिद, मौलाना अलाउददीन, मौलाना अयुब अलकास्मी, बाबूलाल समेत विभिन्न वक्ताआंे ने संबोधित करते हुए शिक्षा रूपी उजाले के जरिए हर क्षेत्र मंे आने बढ़ने एवं युवाआंे से देश को सशक्त बनाने की बात कही। उन्हांेने कहा कि सभी मिलकर संकल्प ले कि देश के सामने आने वाली चुनौतियांे का डटकर मुकाबला करेंगे। इस दौरान देशभक्ति और समाज मंे भाईचारे की भावना बढ़ाने, समाज एवं देश मंे युवाआंे मंे शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश देने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित हुई।




जन सुनवाई मंे हुआ आमजन की समस्याआंे का समाधान


जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने परिवेदनाएं सुनकर अधिकारियांे को दिए निर्देश

                बाड़मेर, 12 अप्रैल। जिला मुख्यालय स्थित अटल सेवा केन्द्र मंे गुरूवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई आयोजित हुई। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने परिवेदनाएं सुनकर संबंधित अधिकारियांे को इनका प्राथमिकता से निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
                जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आमजन की कई समस्याआंे का मौके पर निस्तारण करते हुए वीडियो कांफेसिंग के जरिए संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक निर्देश दिए। कई मामलांे मंे जन सुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियांे को मौके पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। जिला कलक्टर नकाते ने चवा ग्राम पंचायत मंे अतिक्रमण हटाने के मामले मंे प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्हांेने ओरण-गोचर की भूमि पर होने वाले अतिक्रमणांे के मामलांे मंे राजस्व अधिकारियांे को नियमित रूप से कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। रामसर उपखंड अधिकारी को चांदे का पार मंे जमीन के मामले मंे आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया। बलदेव नगर मंे रहने वाले लोगांे ने आधारभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की। इस पर जिला कलक्टर ने अवगत कराया कि नाला निर्माण एवं रोड़ लाइटांे के संबंध मंे टेंडर जारी हो चुके है। आगामी कुछ समय मंे यह कार्य शुरू हो जाएगा। इस पर उन्हांेने जिला कलक्टर का धन्यवाद जताया। जन सुनवाई के दौरान सुचारू जलापूर्ति नहीं होने, विद्युत कनेक्शन नहीं होने के बावजूद बिल आने, विद्युत कटौती, शहर मंे सड़क निर्माण की ऊंचाई अधिक रखने से बारिश का पानी घरांे मंे घुसने, खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जुड़वाने, मनरेगा के तहत बकाया भुगतान दिलवाने समेत विभिन्न प्रकार की परिवेदनाएं आमजन की ओर से प्रस्तुत की गई। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान आमजन की ओर से 161 परिवेदनाएं प्रस्तुत की गई। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने आमजन की समस्याएं सुनकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सांगवा, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




आपसी सौहार्द एवं भाईचारे से मनाएं अंबेडकर जयंती


                बाड़मेर, 12 अप्रैल। जिले मंे 14 अप्रैल को डा.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोहपूर्वक मनाए जाने के संबंध मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला की उपस्थिति मंे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे विभिन्न समाजांे के प्रतिनिधियांे, जन प्रतिनिधियांे एवं गणमान्य नागरिकांे की बैठक आयोजित हुई।
                इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए आपसी सौहार्द एवं भाईचारे से अंबेडकर जयंती मनाएं। उन्हांेने कहा कि 14 अप्रैल को जिला मुख्यालय के साथ ग्रामीण इलाकांे मंे भी वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाए। उन्हांेने डा.भीमराव अंबेडकर के अतुलनीय कार्याें की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आहवान किया। जिला कलक्टर नकाते ने 10 अप्रैल के अघोषित बंद के साथ सहयोग करने के लिए सबका आभार जताया। उन्हांेने अंबेडकर जयंती के दौरान सरकारी भवनांे पर रोशनी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि इस दिन जिला मुख्यालय पर अंबेडकर भवन का शिलान्यास किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने कहा कि सब मिलकर अंबेडकर जयंती मनाएं। उन्हांेने कहा कि बाड़मेर जिले मंे अंबेडकर जयंती का बेहतरीन आयोजन करते हुए पूरे प्रदेश मंे मिसाल कायम करें। उन्हांेने पुलिस की ओर से कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध मंे पुख्ता इंतजाम करने का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक सिंगला ने कहा कि अंबेडकर जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन से नियमानुसार अनुमति भी ली जाए। ताकि पुलिस की ओर से समुचित इंतजाम किए जा सके। इस दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, चौहटन प्रधान कुंभाराम सेंवर, नगर परिषद के सभापति लूणकरण बोथरा,एडवोकेट धनराज जोशी, अंबालाल जोशी, नजीर मोहम्मद, पुरूषोतम खत्री, छगनलाल जाटोल, ओमप्रकाश गर्ग मधूप, आदूराम मेघवाल, डा.जी.सी.लखारा समेत विभिन्न गणमान्य नागरिकांे ने अंबेडकर जयंती समारोह आयोजित करने के संबंध मंे अपने सुझाव रखे।




पाकिस्तानी मोबाइल सिम के उपयोग पर रोक


                बाडमेर, 12 अप्रैल। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाते हुए ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।
                जिला मजिस्टेªट एवं जिला कलक्टर की ओर से जारी किए आदेश के मुताबिक बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाइल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक आ रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से संपर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेश के अनुसार बाडमेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, मे कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंधन करते पाए जाने पर व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार कड़ी कार्यवाही की जाएगी। यह आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावशील रहेगा।

वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 12 अप्रैल। राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव 13 अप्रैल को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार मंे जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे जोधासर इन्द्रोई के लिए रवाना होंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होने के उपरांत शाम 4 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। इधर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक तुलसाराम चौधरी ने बताया कि इस बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न बिन्दुओं यथा माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम 2007 के तहत दर्ज मामलों के निस्तारण की प्रगति, वृद्धजनों हेतु पेंशन, खाद्य सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, एकल वृद्धजनों की सुरक्षा, वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायती यात्रा के लिए रोडवेज की ओर से स्मार्ट कार्ड जारी किए जाने की प्रगति पर चर्चा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि जिले में पेंशनर्स समाज एवं वृद्ध कल्याण कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं प्रतिनिधियों को भी बैठक मंे आमंत्रित किया गया है।

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध


                बाडमेर, 12 अपै्रल। जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मंे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अंदर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।
                जिला मजिस्टेªट शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबंध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।
प्रतिबन्धित वाले गांव: बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आग्निशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव सम्मिलित है।
प्रतिबंधित समय : जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सायं 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश एवं विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबंधित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कडी कार्यवाही की जाएगी।
इनको रहेगी छूट : जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेª, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य गुप्तचर ऐजेन्सियों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों जो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिए प्रभावी होगा।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआंे एवं आशा सहयोगिनियांे का चयन करने के निर्देश


                बाड़मेर, 12 अप्रैल। महिला एवं बाल विकास परियोजनाओं में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, आशा सहयोगिनियों के रिक्त पदों पर योग्यताधारी महिलाओं के आवेदन पत्र प्राप्त कर विभागीय परिपत्र में वर्णित मानदंडों के अनुसार परीक्षण कर मानदेयकर्मियों के शत प्रतिशत चयन की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।
                महिला एवं बाल विकास के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि चयनित महिलाओं का ग्राम सभा के माध्यम से अनुमोदन होना शेष है तो ऐसे चयन प्रकरणों में विभागीय दिशा निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में गठित ब्लॉक स्तरीय निगरानी समिति के समक्ष चयन संबंधी समस्त प्रकरण प्रस्तुत कर मानदेयकर्मियांे के चयन की प्रक्रिया संपन्न करवाने के निर्देश दिए गए है। उनके मुताबिक मानदेय कर्मियांे के निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चयन संपादित नहीं होने एवं पद रिक्त होने की स्थिति में संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी व्यक्तिगत उत्तरदायी रहेंगे। संबंधित सीडीपीओ को मानदेय कर्मियों के रिक्त पदों पर चयन की कार्यवाही संपन्न करवा कर चयनित सूची उपनिदेशक कार्यालय को भिजवाने के निर्देश दिए गए है। उनके मुताबिक 16 से 30 अप्रैल तक ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व प्रत्येक पद के लिए तीन-तीन आवेदकों के नाम का पैनल ग्राम पंचायत, संबंधित एस डी एम और बी डी ओ, और इस कार्यालय को उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। उनके मुताबिक ग्रामसभाओं में अनुमोदन नहीं होता है तो ब्लाक स्तरीय समिति में चयन करवाएं। यदि किसी गांव में पात्र आवेदक नहीं मिलता है तो निकटतम गांव के पात्र आवेदक को चयनित किया जा सकता है। उन्हांेने निर्देश दिए है कि ग्रामसभाओं के पश्चात् कोई भी पद रिक्त नहीं रहना चाहिए। इस कार्य में शिथिलता बरतने वाले सी डी पी ओ के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

बाल विवाह रोकथाम को प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश


आमजन से समझाइश करने के साथ जागरूकता लाने के निर्देश

                बाड़मेर, 12 अप्रैल। जिले मंे बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रभावी इंतजाम सुनिश्चित किए जाए। इसके लिए जन प्रतिनिधियांे एवं विभागीय कार्मिकांे के सहयोग से इसके दुष्प्रभावांे के बारे मंे आमजन को अवगत कराया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे बाल विवाह की रोकथाम के लिए आयोजित बैठक के दौरान जन प्रतिनिधियांे, प्रशासनिक अधिकारियांे एवं स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि बाल विवाह को रोकने के लिए बाल विवाह निरोधक कानून के प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्यवाही करें। उन्हांेने कहा कि बाल विवाह कराने में किसी प्रकार से सहयोग देने वाले व्यक्तियों को दंडित करने के प्रावधानांे की जानकारी आमजन को दी जाए। जिला कलक्टर नकाते ने जिला ब्लॉक एवं पंचायत स्तर पर गठित विभिन्न स्वयं सहायता समूह, महिला समूह, किशोरी समूह, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिन, सहयोगिनी के कोर ग्रुपों को सक्रिय कर जन सहभागिता के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास सहित शिक्षा विभाग के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं को जोड़कर बाल विवाह होने की स्थिति में संबंधित पुलिस अधिकारियों को सूचित करने करने के लिए पाबंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने जन प्रतिनिधियांे से भी बाल विवाह की रोकथाम के लिए सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की सूचना संबंधित उपखण्ड अधिकारी कार्यालय, पुलिस थाना एवं कंट्रोल रूम में दी जा सकती है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने पुलिस विभाग की ओर से बाल विवाह की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। उन्हांेने बाल विवाह की रोकथाम के लिए सभी संबंधित विभागांे से आपसी समन्वय के साथ दिए गए निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने की बात कही। इस दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड एवं विकास अधिकारी उपस्थित रहे।




ग्राम स्वराज अभियान मंे शत-प्रतिशत लोगांे को लाभांवित करें : नकाते


ग्राम स्वराज अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध मंे जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

                बाड़मेर, 12 अप्रैल। ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के 38 गांवांे के लोगांे को केन्द्र सरकार की सात फ्लैगशिप योजनाआंे से शत-प्रतिशत लाभांवित किया जाए। इसके लिए टीमंे गठित करवाकर सर्वे भी करवाया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे ग्राम स्वराज अभियान संबंधित बैठक के दौरान जन प्रतिनिधियांे एवं विभागीय अधिकारियांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान की शुरूआत 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती से होगी। इस दौरान पूरे जिले मंे वृहद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसी तरह 18 अप्रैल को स्वच्छ भारत पर्व के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वच्छता संबंधित कार्यक्रम, 20 अप्रैल को उज्जवला पंचायत के दौरान ग्रामीणांे को गैस कनेक्शन जारी किए जाएं। उन्हांेने 24 अप्रैल को पंचायतीराज दिवस पर संगोष्ठियांे के आयोजन के साथ ग्रामीणांे को पंचायतांे की वित्तीय शक्तियांे एवं लोकतंत्र सशक्तिकरण की जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्हांेने 28 अप्रैल को ग्राम शक्ति अभियान के तहत डिस्काम के अधिकारियांे को एलईडी बल्ब वितरण संबंधित शिविर लगाने तथा प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर नकाते ने 2 मई को किसान कार्यशाला तथा 5 मई को आवीविका एवं कौशल विकास मेला आयोजित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने विभागीय योजनाआंे संबंधित होर्डिग्स लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत ग्राम स्तर पर सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने, ग्रामीण जनता तक पहुंच सुनिश्चित करने, योजनाओं के क्रियान्वयन पर प्रतिक्रिया प्राप्त करने, आजीविका के अवसरों को बढ़ावा देने के साथ स्वच्छता एवं पंचायती राज संस्थाओं का सुदृढ़ीकरण करने पर जोर दिया जाएगा। उन्हांेने इस अभियान के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों, महिला स्वय सहायता समूहों तथा जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्राम स्वराज अभियान के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक जीतेन्द्रसिंह नरूका, उपखंड एवं विकास अधिकारी तथा विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।




बुधवार, 11 अप्रैल 2018

वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष 13 को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 11 अप्रैल। राजस्थान राज्य वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव एक दिवसीय दौरे पर 13 अप्रैल को बाड़मेर आएंगे।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वरिष्ठ नागरिक बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमनारायण गालव 13 अप्रैल को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मंे जिला समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे जोधासर इन्द्रोई के लिए रवाना होंगे। जहां स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होने के उपरांत शाम 4 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...