मंगलवार, 19 सितंबर 2017

बाल-वाहिनियों के संचालन के संबंध में दिशा निर्देश जारी

बाड़मेर, 19 सितंबर। राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं राजस्थान राज्य विविध सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के.एस. झवेरी ने बच्चों के कल्याण को सर्वोपरि विषय मानते हुए बाल-वाहिनियों के संचालन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए है। 
दिशा-निर्देशों के अनुसार जो भी वाहन बस, मिनी बस, वैन ऑटो एवं रिक्शा बाल-वाहिनी के रुप में उपयोग में लाया जाए, वह वाहन पीले रंग से रंगा हुआ हो ताकि दूर से ही देखकर यह पहचाना जा सके कि वह वाहन बाल-वाहिनी के रूप में उपयोग में आ रहा है। बाल-वाहिनी के ऊपर स्पष्ट रुप से यह अंकित हो कि वह वाहन बाल-वाहिनी के रूप में परिवहन कर रहा है यथा बाल-वाहिनी पर ऑन स्कूल ड्यूटी अंकित किया जा सकता है। बाल-वाहिनी के पीछे वाले हिस्से पर संबंधित विद्यालय का नाम, दूरभाष नंबर, पता एवं वाहन चालक तथा परिचालक का नाम अंकित होना चाहिए।  बस बाल-वाहिनी पर होरिजॉन्टल रुप से लोहे का पाईप लगा हो तथा ऑटो, वैन,मैजिक में दरवाजों पर गेट पर लॉक होना चाहिए तथा ऑटो के ड्राईवर वाली साइड वह पीछे ऐसी ग्रिल होनी चाहिए, ताकि कोई बालक नीचे नहीं गिर सके। निर्देशांे के अनुसार बस बाल-वाहिनी पर गेट होना चाहिए और जब वह बस सड़क पर संचालित हो तो उसका गेट आवश्यक रूप से बंद होना चाहिए। बाल-वाहिनी की स्पीड अधिकतम 40 किलोमीटर प्रति घंटे की होनी चाहिए। बस,मिनी बस, वैन बाल-वाहिनी में अग्निशमन यंत्र आवश्यक रूप से लगा हुआ हो। जो बाल-वाहिनी स्कूल प्रबंधन की ओर से संचालित की जा रही है उनमें आवश्यक रूप से जीपीएस लगा हो तथा चालू स्थिति में हो। बाल-वाहिनी में प्रथम चिकित्सा बॉक्स एवं पीने के पानी की व्यवस्था होनी चाहिए। बाल-वाहिनी की खिड़कियों के शीशों पर किसी प्रकार की कोई फिल्म चढ़ी हुई नहीं हो, जिसके फलस्वरुप सड़क से ही बाल-वाहिनी के अंदर की स्थिति देख सकें।  बाल-वाहिनी के भीतर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि अंधेरे में उसका उपयोग किया जा सके। विशेष योग्यजन बालकों के चढ़ते-उतरने के लिए समुचित व्यवस्था हो तथा बाल-वाहिनी में उनके बैठने के लिए एक निश्चित स्थान आरक्षित किया जाए। जो भी बाल-वाहिनी चाहे वो स्कूल प्रबंध नेे द्वारा संचालित की जा रही हो या किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा अपने स्तर पर संचालित की जा रही हो, उसके वाहन चालक तथा परिचालक का नाम, मोबाइल नम्बर तथा लाईसेन्स की प्रति स्कूल प्रबंधन, यातायात पुलिस,संबंधित पुलिस थाने तथा परिवहन विभाग के पास आवश्यक रूप से होनी चाहिए। यह स्कूल प्रशासन एवं पुलिस विभाग परिवहन विभाग यातायात विभाग का कठोर दायित्व है कि वह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक बाल-वाहिनी में एक परिचालक आवश्यक रूप से हो। यह प्रत्येक स्कूल प्रशासन का दायित्व है कि वह प्रत्येक बाल-वाहिनी चाहे वो वह स्कूल प्रशासन द्वारा संचालित की जा रही हो या किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा, उस बाल-वाहिनी से बच्चों को उतारने व चढ़ाने के लिए अपने विद्यालय परिसर में एक निश्चित स्थान प्रदान करें तथा किसी भी स्थिति में बच्चों को बाल-वाहिनी में उतरने व चढ़ने के लिए सड़क पर ही ना छोड़ा जाए।  किसी बाल-वाहिनी का सड़क पर परिचालन तभी होगा जब उस वाहन को बाल-वाहिनी के रूप में परिवहन विभाग के समक्ष पंजीकृत करवा लिया गया हो। न्यायाधिपति के.एस. झवेरी ने इन सभी दिशा-निदेर्शों की पालना कठोरता करवाने एवं समय-समय पर इनका निरीक्षण वास्तविक रूप से करने के निर्देश दिए है।  
चालक के पास होना चाहिए वाहन चलाने का अनुभव : सड़क पर बाल-वाहिनी के संचालन के लिए वाहन चालक की नियुक्ति के लिए आवश्यक है कि चालक के पास भारी वाहन चलाने का 5 वर्षीय अनुभव हो। यदि चालक के विरुद्ध लाल बत्ती को क्रोस करने, गलत जगह पर पार्किंग करने,स्टॉप लाइन का उल्लंघन करने में, वाहन को चलाने की लेन का उल्लंघन करने में, वाहन को चलाते समय ओवरटेक करने के लिए अप्राधिकृत व्यक्ति को चलाने के संबंध में दो से अधिक बार कोई चालान एक ही साल में पेश हो चुका है तो उसे चालक के रूप में बाल- वाहिनी चलाने की अनुमति नहीं दी जाए।  यदि किसी चालक के विरुद्ध तेज गति से वाहन चलाने, नशे में वाहन चलाने, उपेक्षापूर्ण तरीके से वाहन चलाने या धारा 279, 336, 337, 338 एवं 304 ए भारतीय दंड संहिता, 1860 तहत एक बार चालान पेश हो चुका है या आरोप लग चुका है तो ऐसी स्थिति में उसे चालक के रूप में बाल-वाहिनी चलाने की अनुमति नहीं दी जाए। 
पुलिस एवं यातायात विभाग की होगी जिम्मेदारी : पुलिस एवं परिवहन विभाग का यह दायित्व है कि वह यह सुनिश्चित करें कि बाल-वाहिनी का चालक उसको सड़क पर द्वितीय या तृतीय लेन में निर्धारित गति से एवं बिना मोबाइल बातचीत के, बिना म्यूजिक संचालन के एवं बिना धूम्रपान सेवन के चलाएं । बाल-वाहिनी की फिटनेस एवं संचालक का मेडिकल परीक्षण निर्धारित समय के अनुसार होना चाहिए। किसी भी बाल-वाहिनी में उसकी सीट क्षमता से 1.5 गुना अधिक बच्चों को नहीं बैठाया जाए, किंतु यदि 12 वर्ष से अधिक आयु का बालक है तो उसकी गणना एक पूरी सीट के लिए की जाए।

सोमवार, 18 सितंबर 2017

प्रभारी मंत्री गोयल 23 को योजनाआंे की समीक्षा करेंगे

                बाड़मेर, 18 सितंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल 23 सितंबर को बाड़मेर जिला मुख्यालय विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

                निजी सहायक दुर्गासिंह ने बताया कि जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे जेतारण के लिए रवानगी का कार्यक्रम निर्धारित है।


पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित

                बाड़मेर, 18 सितंबर। पंचायत समिति सदस्य के उप चुनाव के मददेनजर संबंधित चुनाव क्षेत्रों एवं इनसे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में 20 सितंबर को सायं 5 बजे से 22 सितंबर को सांय 5 बजे तक तथा 25 सितंबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया है।

                जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर बाड़मेर जिले की पंचायत समिति शिव की ग्राम पंचायत नागड़दा,पोसाल, मौखाब कला पंचायत समिति बाड़मेर की ग्राम पंचायत सनावड़ा, कगाउ, कु़ड़ला, शिवकर, गालाबेरी, पीपराली, पंचायत समिति गडरारोड़ की ग्राम पंचायत रोहिड़ाला, खलीफे की बावड़ी एवं रावतसर मंे पंचायत समिति सदस्य के उप चुनाव को देखते हुए सूखा दिवस घोषित किया है। इस दौरान चुनाव क्षेत्रांे मंे किसी भी प्रकार का मदिरा का विक्रय किया जाना, दिया जाना अथवा वितरित किया जाना पूर्णतः निषेध रहेगा।

रूडिप को क्षतिग्रस्त सड़कांे की मरम्मत कराने के निर्देश

जलदाय विभाग के समस्या समाधान प्रकोष्ठ के दूरभाष नंबर की वाल पेटिंग करवाने के निर्देश
                बाड़मेर, 18 सितंबर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई की अध्यक्षता मंे सोमवार को बिजली,पानी संबंधित साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इस दौरान बिश्नोई ने रूडिप के अधिकारियांे को सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कांे की प्राथमिकता से मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
                अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने रूडिप के अधिशाषी अभियंता बंशीधर पुरोहित को बाड़मेर शहर मंे सीवरेज लाइन बिछाने के दौरान क्षतिग्रस्त हुई सड़कांे को चिन्हित करके मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि अगर कार्य से पूर्व की स्थिति बहाल नहीं होती है तो रूडिप के अधिशाषी अभियंता के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने जलदाय विभाग के अधिकारियांे को अवैध कनेक्शन करने वाले लोगांे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने, जलाशयांे की सफाई करवाने, शिकायत प्रकोष्ठ के नंबर सार्वजनिक स्थानांे पर वाल पेटिंग करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने जिले मंे आरओ प्लांट सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। इसी तरह डिस्काम के अधिकारियांे को संबंधित स्थानांे पर उपभोक्ताआंे तक विद्युत बिल पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि ग्रामीण इलाकांे मंे शिविर लगाकर उपभोक्ताआंे के मोबाइल नंबर एकत्रित करने के साथ संदेश के जरिए विद्युत बिल भिजवाने की व्यवस्था की जाए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी को मौसमी बीमारियांे की रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर आईईसी गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि चिकित्सा संस्थाआंे मंे दवाइयांे की पर्याप्त उपलब्धता, आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाने, मरीजांे की जांच सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने परिवार नियोजन की प्रगति बढ़ाने तथा मिलावटखोरांे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी तरह सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को बबूल की झाड़ियांे की कटाई करने के निर्देश दिए। उन्हांेने मेगा हाइवे की क्वालिटी एवं क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत संबंधित वस्तुस्थिति की जानकारी के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को सर्वे करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता नेमाराम परिहार, डिस्काम के मांगीलाल जाट,सहायक अभियंता छगनलाल खत्री समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

                               

शनिवार, 16 सितंबर 2017

स्वच्छता ही सेवा अभियान की औपचारिक शुरूआत, निखरा कलेक्ट्रेट का पार्क

जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
बाड़मेर, 16 सितंबर। बाड़मेर जिला मुख्यालय पर शनिवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान की औपचारिक शुरूआत हुई। इस दौरान स्वच्छता रथांे को हरी झंडी दिखाने के साथ कलेक्ट्रेट पार्क मंे जन प्रतिनिधियांे एवं कार्मिकांे तथा विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधियांे ने सफाई अभियान मंे शिरकत की। इससे पहले जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने स्वच्छता संबंधित शपथ दिलाई।
जिला परिषद सभागार मंे आयोजित समारोह के दौरान जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल, जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, बाड़मेर प्रधान पुष्पा चौधरी, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, बाड़मेर विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, आरडीओ के राजेश गुप्ता, जिला समन्वयक पुष्पेन्द्रसिंह सोढ़ा समेत कई जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान पंचायत प्रसार अधिकारी ओंकारदान ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत 2 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियांे की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान जिला कलक्टर ने जन प्रतिनिधियांे की ओर से दिए गए सुझावांे की क्रियान्विति का भरोसा दिलाया। इससे पहले जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिला परिषद सभागार मंे बनाई गई स्वच्छता संबंधित रंगोली का अवलोकन किया। इसके उपरांत जिला परिषद कार्यालय के आगे से जिला प्रमुख, जिला कलक्टर, यूआईटी चैयरमैन समेत अन्य अतिथियांे ने स्वच्छता रथांे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ बाड़मेर शहर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंचकर स्वच्छता का संदेश देंगे।
जिला मुख्यालय पर स्वच्छता ही सेवा अभियान की औपचारिक शुरूआत के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित पार्क मंे सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, यूआईटी चैयरमैन डा.प्रियंका चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, पूर्व विधायक जालमसिंह रावलोत, कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक भंवरदान चारण, विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, रमेशसिंह इंदा, अक्षयदान बारहठ समेत विभिन्न जन प्रतिनिधियांे,प्रशासनिक अधिकारियांे एवं विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधियांे ने झाडू लगाकर सफाई करने के साथ झाड़ियांे की कटाई करके पार्क की तस्वीर बदल दी। इस दौरान जिला कलक्टर समेत अन्य जन प्रतिनिधि पूरी मनोयोग से सफाई करते नजर आए।
दो अक्टूबर तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम : जिले में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आगामी 2 अक्टूबर तक जनप्रतिनिधियों, सामुदायिक संस्थाओं, धार्मिक ट्रस्टों, निजी क्षेत्र की संस्थाओं एवं अन्य के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि 17 सितंबर को स्वच्छता सेवा दिवस का आयोजन कर जलबंद शौचालय के लिए दो गडडे खोदने की गतिविधि आयोजित होगी। 18 सितंबर को स्वच्छ युवा दिवस के उपलक्ष्य मंे युवाआंे के सहयोग से सफाई के लिए श्रमदान, स्वच्छता रैली तथा विद्यालयांे मंे स्वच्छता मतदान एवं स्वच्छता अपील का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि 19 अप्रैल को स्वच्छ शक्ति दिवस आयोजन कर महिलाआंे के साथ खुले मंे शौच से मुक्त ग्राम पर चर्चा, 20 सितंबर को स्वच्छ खेल दिवस, 22 को स्वच्छ संस्थान दिवस आयोजन, 23 को स्वच्छ अस्पताल दिवस, 24 को स्वच्छ पंचायत दिवस आयोजित कर वार्ड पंचांे के नेतृत्व मंे सफाई अभियान चलाया जाना है। इसी तरह 25 से 30 सितंबर तक स्वच्छ उदय अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके उपरांत 1 अक्टूबर को स्वच्छ श्रद्वा दिवस तथा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती शताब्दी के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन कर स्वच्छता एवं अन्य मुददांे पर चर्चा करने के साथ स्वच्छता योजना तैयार करनेे की जानी है। इसी दिन सांय को स्वच्छता संबंधित फिल्म शो एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।










शुक्रवार, 15 सितंबर 2017

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने मांगी रिपोर्ट

                बाड़मेर, 15 सितंबर। राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने बाड़मेर की बालिका के प्रकरण मंे प्रसंज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट मांगी है।

                राजस्थान बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने बताया कि बाड़मेर की बालिका के प्रकरण में प्रसंज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक एवं प्रमुख चिकित्सा अधिकारी से मामले की जानकारी ली गई। पुलिस अधीक्षक को इस प्रकरण मंे हर पहलू के आधार पर गहनता से जांच करने के निर्देश दिए गए है।


ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाने के निर्देश

                बाड़मेर, 15 सितंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने उप वन संरक्षक एवं राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल बालोतरा को ओजोन परत संरक्षण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने 16 सितंबर को ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाकर इसकी रिपोर्ट 30 सितंबर तक पर्यावरण विभाग को भिजवाने के निर्देश दिए है।

चिकित्सा परामर्श सेवाएं अत्यावश्यक सेवाएं घोषित

                बाड़मेर, 15 सितंबर। राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी कर तुरन्त प्रभाव से 108 आपातकालीन सेवाओं के साथ-साथ 104 जननी एक्सप्रेस एवं 104 टोल फ्री चिकित्सा परामर्श सेवाओं को 16 सितम्बर 2017 से आगामी छः माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया है।

                अधिसूचना के अनुसार इनके संचालन सेवा प्रदाता कम्पनी जीवीके ईएमआरआई के माध्यम से इनिटग्रेटेड एम्बूलेंस प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है के समस्त कार्यालय एवं कर्मचारियों तथा उसके कार्यकलापों सेे सम्बन्धित समस्त सेवाओं को 16 सितम्बर से आगामी छः माह तक अत्यावश्यक सेवा घोषित कर दिया है।

उचित मूल्य दुकानों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

                बाड़मेर, 15 सितंबर। जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ (वितरण का विनियमन) आदेश 1976 के खण्ड 3 (1) के तहत प्राधिकार पत्र जारी करने हेतु आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है।

                जिला रसद अधिकारी अशोक सांगवा ने बताया कि जिला रसद कार्यालय बाडमेर से सशुल्क आवेदन पत्र 18 सितंबर से प्राप्त किये जाकर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 6 अक्टूबर को सायं 6 बजे तक जमा करवाये जा सकते है। उन्होने बताया कि बाडमेर तहसील क्षेत्र में वितरण केन्द्र तिरसंगडी, महाबार, महाबार अतिरिक्त, मगरा, बाडमेर मगरा (न्यू कवास) धोनरीनाडी, शिवकर, लेगो की ढाणी, कवास द्वितीय, बोथिया जागीर एवं बूठ जेतमाल, रामसर तहसील क्षेत्र में गरडिया, उभरे का पार, जाखड़ों का तला, चाडी एवं खारिया, बायतु तहसील क्षेत्र में बोडवा, गिडा तहसील क्षेत्र में कानोड द्वितीय एवं खारडा भारतसिंह, शिव तहसील क्षेत्र में गुंगा, हडवेचा एवं पौषाल, गडरारोड तहसील क्षेत्र में बडी खडीन एवं पाबुसरी, चौहटन तहसील क्षेत्र में चौहटन, बावडीकला, कापराउ, छोटा भोजारिया, जैसार, रामदेरिया, बिसारणिया प्रथम एवं बिसारणिया द्वितीय, सेडवा तहसील क्षेत्र में सिहाणीया, जानपालिया, बामण्डला डेर, सारला, धुडावा, नवातला, तरला, साता, पाण्डरवाली, बोली द्वितीय, बीजासर द्वितीय, सोमराड, जाखडो का तला एवं बामणोर, धोरीमना तहसील क्षेत्र में रोहिला, लुखु, भीलों की बस्ती, कातरला, कोठाला एवं मेहलू, गुडामालानी तहसील क्षेत्र में गुडामालानी, गुडामालानी, भैडाना, बांकाणी सारणों की ढाणी एवं खुबडी, सिणधरी तहसील क्षेत्र में खारीयाखुर्द, एड मानजी, धोबली, खारा महेचान एवं लोहीडा, नगर परिषद बालोतरा क्षेत्र में वार्ड संख्या 35, पचपदरा तहसील क्षेत्र में केसरपुरा, टापरा, कालुडी, बडनावा जागीर, कुडी, डोली एवं कांकरला, सिवाना तहसील क्षेत्र में रेलों की ढाणी, भीमगोडा, काठाडी, पिपलून, मोकलसर द्वितीय एवं मोकलसर तृतीय तथा समदडी तहसील क्षेत्र में देवडा, समदडी एवं फुलण वितरण केन्द्र के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। उन्होने बताया कि आवेदन पत्र की आवश्यक जांच के बाद आवेदक को व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए आवंटन सलाहकार समिति के समक्ष उपस्थित होना होगा एवं चयन कमेटी की अभिशंषा पर जिला कलक्टर द्वारा उचित मूल्य दुकान के आवंटन का निर्णय लिया जाएगा।

जीएसटी माइग्रेशन करवाने के निर्देश, हैल्प डेस्क स्थापित

                बाड़मेर, 15 सितंबर। वाणिज्यिक कर विभाग वृत बाड़मेर में पंजीकृत समस्त व्यवहारी , जिन्होंने जीएसटी वस्तु एवं सेवा कर अधिनियम के तहत माइग्रेशन नही करवाया है, वे आवश्यक दस्तावेज वेबसाइट पर अपलोड करवाएं। इसके लिए हैल्प डेस्क भी स्थापित की गई है।

                वाणिज्यिक कर विभाग के सहायक आयुक्त भरतसिंह शेखावत ने बताया कि ऐसे व्यवहारी अपने अधिकृत प्रतिनिधि अथवा स्वयं फर्म से संबंधित वाँछित दस्तावेज फोटो, निरस्त चेक, व्यवसाय स्थल का पता प्रमाण जीएसटी साइट पर अपलोड करें। उन्हांेने बताया कि उक्त माइग्रेशन से संबंधित दस्तावेजों को अपलोड एवं किसी भी प्रकार की समस्या के निवारण के लिए वृत्त कार्यालय में संचालित हेल्प डेस्क पर सप्ताह में सातांे दिन कार्यालय समय मे संपर्क कर माइग्रेशन का कार्य पूर्ण कराने की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। उन्हांेने बताया कि इस कार्य को नियत समय मंे पूर्ण करके पंजीयन निरस्तीकरण,शास्तियों एवं व्यापार में उत्पन्न कठिनाई से बच सकते है।

पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित

                बाड़मेर, 15 सितंबर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर राज्य की पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त हुए पंच एवं सरपंचों के स्थानों के लिए होने जा रहे उप चुनाव के चलते संबंधित चुनाव क्षेत्रों एवं इनसे लगते हुए 5 किलोमीटर परिधीय क्षेत्रों में 16 सितंबर को सायं 5 बजे से 18 सितंबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया है। इसी तरह पंचायती समिति सदस्यों के उप चुनाव के लिए 20 सितंबर सायं 5 बजे से 22 सितंबर सायं 5 बजे तक एवं 25 सितंबर को मतगणना समाप्ति तक सूखा दिवस घोषित किया गया है।

ग्राम पंचायतांे को ओडीएफ घोषित करवाने को समन्वित प्रयास करें : नकाते

स्वच्छता अभियान मंे बेहतरीन कार्य करने वाले जन प्रतिनिधियांे एवं कार्मिकांे का हुआ सम्मान
                बाड़मेर, 15 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतांे को खुले मंे शौच से मुक्त कराकर ओडीएफ घोषित करवाने के लिए जन प्रतिनिधि एवं कार्मिक मिलकर प्रयास करें। ग्रामीणांे को अपने घरांे मंे शौचालय निर्माण एवं उसका उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शुक्रवार को रामसर एवं गडरारोड़ पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित स्वच्छ भारत मिशन कार्यशाला मंे संभागियांे को संबोधित करते हुए कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि शौचालय निर्माण से वंचित ग्रामीणांे को प्रोत्साहित करने के लिए मिशन मोड पर कार्य किया जाए। उन्हांेने कहा कि ग्राम पंचायतांे को ओडीएफ घोषित करवाने के लिए जन प्रतिनिधियांे, विभागीय कार्मिकांे एवं गणमान्य नागरिकांे का सहयोग लेते हुए ग्रामीणांे को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ा जाए। जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि शौचालयों के निर्माण के साथ-साथ फीडिंग, वैरिफिकेशन तथा भुगतान के कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के साथ इसकी नियमित रूप से रिपोर्ट भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत सक्रिय रूप से कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों के अनुभवों का लाभ लेते हुए शेष ग्राम पंचायतों को निर्धारित समय सीमा में ओडीएफ बनाने के लिए गंभीरता से कार्य करें। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत बेहतरीन कार्य करने वाली रामसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चाडी, खारिया राठौड़ान, पांधी का पार, रामसर, तामलियार एवं गडरारोड़ पंचायत समिति की बालेबा, बंधड़ा, खारची, खुड़ाली, फोगेरा, शहदाद का पार एवं झणकली के सरपंच, ग्रामसेवक एवं पंचायत सहायकांे को सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि शेष ग्राम पंचायतांे को ओडीएफ बनाने के लिए वातावरण निर्माण के लिए लगातार प्रयास किए जाए। उन्हांेने कहा कि जहां-जहां शौचालयों का निर्माण पूर्ण हो चुका है उनका वेरिफिकेशन करवाकर भुगतान के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। जिला कलक्टर नकाते ने रामसर पंचायत समिति मुख्यालय पर स्वच्छ भारत मिशन के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार के लिए स्वच्छता रथ एवं कला जत्था दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला कलक्टर ने प्रत्येक ग्राम पंचायतवार प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित सरपंच एवं ग्रामसेवक से ग्राम पंचायत को ओडीएफ घोषित करवाने की कार्य योजना का घोषणा पत्र भी लिया। रामसर पंचायत समिति मुख्यालय पर प्रधान मेहरा, उपखंड अधिकारी विजयसिंह नाहटा, विकास अधिकारी हनुवीरसिंह, तहसीलदार, अतिरिक्त ब्लाक शिक्षा अधिकारी कमलसिंह समेत विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे। इसी तरह गडरारोड़ पंचायत समिति मुख्यालय पर प्रधान तेजाराम मेघवाल, पूर्व विधायक हरिसिंह सोढ़ा, विकास अधिकारी गणपतलाल सुथार समेत विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिला कलक्टर नकाते ने रामसर एवं गडरारोड़ पंचायत समिति मुख्यालय पर उपस्थित संभागियांे को स्वच्छ भारत मिशन संबंधित शपथ दिलाई। इससे पहले जिला कलक्टर ने रामसर उपखंड मुख्यालय का निरीक्षण किया।










पंचायतीराज उप चुनाव के लिए मतदान केन्द्र स्थापित

                बाड़मेर, 15 सितंबर। बाड़मेर जिले मंे पंचायतीराज उप चुनाव के लिए मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। इसके तहत 18 एवं 22 सितंबर को मतदान होगा।

                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि पंचायतीराज उप चुनाव के तहत पंचायत समिति सदस्य, वार्ड, उप सरपंच पद के निर्वाचन के लिए 25 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए है। मतदान केन्द्र पर मतदान दल पंच चुनाव के लिए 17 सितंबर एवं पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए 21 सितंबर की सांय संबंधित मतदान केन्द्र पर पहुंचेंगे।

पैरा लीगल वालेन्टियर्स के लिए आवेदन आमंत्रित

                बाड़मेर, 15 सितंबर। जिला मुख्यालय एवं ताल्लुका स्तर पर पैरा लीगल वालेन्टियर्स के पदांे पर चयन के लिए पात्र अभ्यर्थियांे से आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है।

                जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला तथा सेशन न्यायाधीश ने बताया कि पैरा लीगल वालेन्टियर्स के पद के लिए आवेदक की शैक्षणिक योग्यता राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सैकंडराी अथवा सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए। अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि मंे हिन्दी लिखने तथा पढ़ने की अच्छी एवं व्यापक जानकारी होनी चाहिए। आवेदक के चयन के लिए साक्षात्कार के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। सफल घोषित होने वाले आवेदकांे को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से पहचान पत्र दिया जाएगा। आवेदक को दो प्रतिष्ठित व्यक्तियांे की ओर से जारी चरित्र प्रमाण पत्र पेश करने होंगे। उन्हांेने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर रखी गई है। तालुका विधिक सेवा समिति बाड़मेर अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 1, सिविल न्यायाधीश सिवाना स्तर के आवेदनकर्ता ताल्लुका विधिक सेवा समिति कार्यालय पर भी आवेदन जमा करा सकते है।

इंटरर्नशिप के लिए राजकीय विद्यालयों का आवंटन अब ऑनलाईन होगा

                बाड़मेर, 15 सितंबर। बीएड अथवा डीएलड के प्रशिक्षाणार्थियों को इंटरर्नशिप के लिए राजकीय विद्यालयों का आवंटन संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक शिक्षा शाला दर्पण पोर्टल के जरिए ऑनलाईन आवंटन करेंगे।

                नवीन प्रक्रिया के तहत समस्त राजकीय एवं निजी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों के प्राचार्य अपने महाविद्यालय लोगिन के माध्यम से उनके विद्यालय में अध्ययनरत समस्त प्रशिक्षाणार्थियों की प्रविष्टी करेंगे। उसके पश्चात महाविद्यालयों की ओर से प्रशिक्षाणार्थियों से इंटरर्नशिप के लिए उनकी प्राथमिकता लिखित में लिया जाकर उनकी जिला एवं ब्लॉक की प्राथमिकता लॉगिन पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षाणार्थियों के महाविद्यालय की ओर से लॉगिन की गई जिला एवं ब्लॉक की प्राथमिकता को संबंधित प्रशिक्षाणार्थी विद्यालय की लोगिन आई.डी. पर ऑनलाईन देख सकेंगें। यदि प्रशिक्षाणार्थी को विद्यालय आवंटन के लिए जिला एवं ब्लॉक की प्राथमिकता परिवर्तन करनी हो या महाविद्यालय ने किसी प्रशिक्षाणार्थी के जिला ब्लॉक का गलत चयन कर दिया तो संबंधित प्रशिक्षणार्थी शाला दर्पण पोर्टल पर स्वयं 18 सितम्बर तक ऑनलाईन इन्टर्रनशिप मॉड्यूल पर परिवर्तन कर सकता है। इसके पश्चात किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा। जिला, ब्लॉक का संशोधन एक बार महाविद्यालय, विद्यालय की ओर से पोर्टल पर दर्ज करवाने के पश्चात प्रशिक्षणार्थी 18 सितंबर तक कर सकते है। इस दौरान महाविद्यालय, विद्यालय की ओर से संशोधन नहीं किया जा सकेगा। दिव्यांग श्रेणी के प्रशिक्षाणार्थियों को असुविधाजनक विद्यालय आवंटन होने की स्थिति में वह अपनी परिवेदना संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक शिक्षा को 29 सितम्बर तक दे सकेगा। यदि किसी महाविद्यालय या संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को इंटरर्नशिप के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना या तकनीकी सहायता की आवश्यकता हो तो वह internsraj@gmail.com ई-मेल पर संपर्क कर सकता है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महाविद्यालय 18 सितंबर तक द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षणार्थियांे का पंजीयन करेंगे। प्रशिक्षणार्थियांे की ओर से 18 सितंबर तक इंटर्नशिप रिक्वेस्ट एवं संशोधन किया जा सकेगा। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा प्रथम चरण के लिए 19 एवं 20 सितंबर तक प्रथम विद्यालय आवंटन करेंगे। इसके उपरांत 21 एवं 22 संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा प्रथम चरण के लिए द्वितीय विद्यालय आवंटन करेंगे। इसके बाद प्रशिणाक्षार्थियांे को आगामी सात दिन के भीतर आवंटित किए गए विद्यालय मंे रिपोर्टिंग करनी होगी।

गुरुवार, 14 सितंबर 2017

देर शाम तक चली जन सुनवाई, आमजन मंे दिखा उत्साह

                बाड़मेर, 14 सितंबर। जिला मुख्यालय पर गुरूवार को आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई को लेकर आमजन मंे खासा उत्साह देखा गया।

                जिला स्तरीय अटल सेवा केन्द्र मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला समेत विभिन्न अधिकारियांे ने गुरूवार शाम 5.30 बजे तक आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान कई प्रकरणांे मंे मौके पर ही राहत पहुंचाने के साथ अन्य मामलांे मंे संबंधित अधिकारियांे को प्राथमिकता से निस्तारण कर परिवादियांे को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इसके उपरांत जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित हुई। जिला स्तरीय जन सुनवाई मंे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन भी शामिल हुए।

राजस्व राज्य मंत्री चौधरी शुक्रवार को खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे

                बाड़मेर, 14 सितंबर। राजस्व राज्य मंत्री अमराराम चौधरी शुक्रवार को प्रातः 11 बजे घड़ोई चारणान मंे खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे।

                राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी तीन दिवसीय बाड़मेर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमांे मंे शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 सितंबर को अपने निवास पर प्रातः 10 बजे से जन समस्याएं सुनेंगे। इसी तरह 17 सितंबर को प्रातः 9 बजे पचपदरा मंे स्टेट हाकी बालिका टुर्नामेंट का उदघाटन करने के बाद प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर चिकित्सालय एवं अन्य सार्वजनिक स्थानांे पर आयोजित होने वाले सफाई एवं पौधारोपण कार्यक्रम मंे शामिल होंगे।

खनन पट्टाधारियों का विभागीय पोर्टल के संबंधित प्रशिक्षण 16 सितम्बर को

                बाडमेर, 14 सितंबर। विभागीय ऑनलाईन परियोजना के अन्तर्गत आजकॉप की ओर नवीन विभागीय पोर्टल एवं खन्ना जानरेशन का मॉडयुल तैयार किया गया है। इस संबंध में जिले में अटल सेवा केन्द्र के वीसी रूम में वीडियों कांफ्रेसिंग के जरिये खनन पट्टाधारियों को ई खन्ना, नवीन विभागीय वेबसाईट, पोर्टल के संबंध में 16 सितम्बर को दोपहर 2 से 4 बजे तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

                सहायक खनि अभियन्ता भगवानसिंह भाटी ने सभी खनन पट्टाधारियों से अनुरोध किया है कि वे 16 सितंबर को दोपहर 2 से 4 बजे तक जिला कलक्टर कार्यालय परिसर में स्थिति अटल सेवा केन्द्र वीसी कक्ष में प्रशिक्षण के लिए उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि राज्य में प्रभावशील खनन पट्टों से निर्गमित खनिज वाहनों की तुलाई के लिए तकनीकी एवं वितीय मापदण्ड पूरा करने वाले तुला यन्त्रों को इमपेनल करने हेतु निदेशालय खान एवं भूविज्ञान विभाग द्वारा ऑनलाईन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए है। इच्छुक तुला यन्त्र धारक विभागीय वेबसाइट www.mines.rajasthan.gov.in पर SSO ID के माध्यम से 20 तक आवेदन कर सकते है। तुला यन्त्र के सॉफ्टवेयर को विभाग से integrate करने के इच्छुक तुला यन्त्र निर्माता, सॉफ्टवेयर निर्माता अपनी जानकारी hepldesk.mines@rajasthan.gov.in पर ई मेल कर सकते है।

विद्युत सुधार के कार्यों को गति देने के निर्देश

                बाड़मेर, 14 सितंबर। मुख्य सचिव अशोक जैन ने सभी जिला कलेक्टर एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिले में विद्युत सुधार के कार्यों को और गति दें। ताकि आमजन को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि विद्युत छीजत कम करने के लिए निर्धारित लक्ष्य समय सीमा में प्राप्त किए जाएं।

                श्री जैन गुरूवार को शासन सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यकारी एजेंसियों तथा विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए,ताकि बिजली तंत्र में ढांचागत सुधार और छीजत कम करने के लक्ष्यों को निर्धारित समय में प्राप्त किया जा सके। मुख्य सचिव ने कहा कि जिन जिलों में विद्युत छीजत ज्यादा है, वहां जिला कलेक्टर लगातार मॉनिटरिंग करते हुए छीजत कम करें। साथ ही बिजली विभाग के कार्मिकों को आवश्यक प्रशासनिक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि बिजली के ऐसे कनेक्शन जो नियमानुसार नियमित किए जा सकते हैं, उन्हें शीघ्र नियमित करवाएं तथा अवैध कनेक्शन हटाने की कार्रवाई भी करें। जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जिलों के कलेक्टर तथा ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर मुख्यमंत्री विद्युत सुधार अभियान के तहत अब तक की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अभियान के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के बारे में भी पूछा और संबंधित अधिकारियों को इन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इससे पहले प्रमुख शासन सचिव, ऊर्जा, संजय मल्होत्रा ने अभियान के तहत अब तक हुए सुधारों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले वर्ष के मुकाबले विद्युत छीजत में करीब 5.87 प्रतिशत की कमी आई है।

शेष रही ग्राम पंचायतों के लिए पंचायत सहायकों का होगा चयन

पंचायत सहायक लगाए जाने से संबंधित कलैण्डर किया जारी
                बाड़मेर, 14 सितंबर। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक लगाए जाने के अंतर्गत जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों का चयन अभी तक नहीं हुआ है, उन सभी ग्राम पंचायतों में नए सिरे से आवेदन प्रक्रिया इसी सप्ताह प्रारंभ कर अक्टूबर माह में उन्हें लगाने के आदेश जारी कर दिए जाएंगे।   

                शिक्षा एवं पंचायती राज राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया कि चयन से शेष रही 3011 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सहायक के चयन हेतु जिला स्तरीय समाचार पत्रों में विज्ञप्ति का प्रकाशन 22 सितम्बर से पहले कर संबधित विद्यालय तथा पंचायत कार्यालय में इसके लिए नोटिस बोर्ड चस्पा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदक द्वारा अपना आवेदन पत्र मय स्वप्रमाणित दस्तावेज संबंधित एस.डी.एम.सी. की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष पदेन पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं संस्थान प्रधान अथवा उसके नामित एसडीएमसी सदस्य को 3 अक्टूबर तक विद्यालय समय में प्रस्तुत करना होगा। इसके पश्चात 4 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सहायक के चयन के लिए एसडीएमसी की कार्यकारी समिति की बैठक आयोजित कर चयन की प्रक्रिया उसी दिन पूर्ण की जाएगी। इसके बाद 10 अक्टूबर 2017 तक पंचायत सहायकों को लगाए जाने के आदेश जारी करने की कार्यवाही संपन्न कर ली जाएगी। देवनानी ने बताया कि राज्य की 9 हजार 894 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के चयन की कार्यवाही के अंतर्गत शेष रही प्रदेश की 3011 पंचायत समितियों में पंचायत सहायकों का चयन किये जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

दीपावली पर्व पर भीड नियन्त्रण के पुख्ता प्रबन्ध

आतिशबाजी अनुज्ञा पत्र के लिए आवेदन पत्र 20 सितंबर तक जमा होंगे
                बाडमेर, 14 सितंबर। दीपावली पर्व पर बाडमेर शहर, बालोतरा शहर, सिणधरी व चौहटन कस्बा में अत्यधिक भीड-भाड को ध्यान में रखते हुए नियन्त्रण के लिए पुख्ता प्रबन्ध किए गए है।
                जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªेट शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाडमेर शहर में आदर्श स्टेडियम में अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्र जारी किए जाएगें। आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र हेतु 20 सितम्बर तक आवेदन पत्र उपखण्ड कार्यालय बाडमेर में जमा करवाये जा सकेंगे। उन्होने बताया कि उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर, उप अधीक्षक पुलिस बाडमेर एवं आयुक्त नगर परिषद बाडमेर के साथ 20 सितम्बर से पूर्व आदर्श स्टेडियम का व्यवस्था संबंधी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। आयुक्त नगर परिषद बाडमेर उपखण्ड मजिस्टेªेट बाडमेर की मौजूदगी में 25 सितम्बर से पूर्व लॉटरी द्वारा दुकानों का आवंटन कर सूची मय दुकान नम्बर के उपलब्ध कराएगें। उपखण्ड मजिस्टेªट बाडमेर लॉटरी में आने वाले आवेदकों से चालान जमा करवाकर आवेदन पत्र वरीयतानुसार सूची मय दुकान नम्बर, चालान नम्बर के 29 सितम्बर को जिला मजिस्टेªट कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।

                उन्हांेने बताया कि बालोतरा शहर में लूनी नदी किनारे छतरियों का मोर्चा बालोतरा, सिणधरी कस्बा में मेला मैदान तथा चौहटन कस्बा में प्रस्तावित स्थल भाग्यश्री हॉस्पीटल के पीछे केलनोर चौराहे के पास चौहटन में अस्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्र जारी किए जाएगें। आतिशबाजी के अस्थाई अनुज्ञापत्र हेतु 20 सितम्बर तक आवेदन पत्र उपखण्ड कार्यालय बालोतरा, उपखण्ड कार्यालय सिणधरी तथा उपखण्ड कार्यालय चौहटन में जमा कराए जा सकेंगे। उपखण्ड मजिस्टेªट बालोतरा, उप अधीक्षक पुलिस बालोतरा एवं आयुक्त नगर परिषद बालोतरा के साथ 20 सितम्बर से पूर्व लूनी नदी किनारे छतरियों का मोर्चा बालोतरा का व्यवस्था संबंधी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। इसी प्रकार उपखण्ड मजिस्टेªट सिणधरी, उप अधीक्षक पुलिस गुडामालानी, तहसीलदार सिणधरी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति सिणधरी के साथ मेला मैदान सिणधरी तथा उपखण्ड मजिस्टेªेट चौहटन, उप अधीक्षक पुलिस चौहटन, तहसीलदार चौहटन व विकास अधिकारी पंचायत समिति चौहटन के साथ प्रस्तावित स्थल भाग्यश्री हॉस्पीटल के पीछे केलनोर चौराहे के पास चौहटन का व्यवस्था संबंधी संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट उपलब्ध करायेंगे। संबंधित उपखण्ड मजिस्टेªट प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र वरीयतानुसार मय सूची के 29 सितम्बर तक जिला मजिस्टेªट कार्यालय बाडमेर में प्रस्तुत करेंगे। उपखण्ड मजिस्टेªेट बाडमेर, बालोतरा, सिणधरी एवं चौहटन लॉटरी द्वारा आवंटित कुल दुकानों मे से कम से कम 25 प्रतिशत दुकानों का आवंटन पुराने स्थाई आतिशबाजी अनुज्ञापत्रधारियों को आवंटित करना सुनिश्चित करेंगे।

स्वच्छता ही सेवा अभियान शुक्रवार से, विभिन्न गतिविधियां होगी आयोजित

                बाड़मेर, 14 सितंबर। पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के निर्देशानुसार 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान पखवाड़े का आयोजन होगा। इस अभियान के तहत जन प्रतिनिधियांे, सामुदायिक संस्थाआंे, निजी क्षेत्र की संस्थाआंे एवं अन्य स्थानीय सहभागियांे के सहयोग से विभिन्न गतिविधियांे का आयोजन किया जाएगा।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद, विधायकगण एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे की मौजूदगी मंे होगा। इस अभियान के दौरान लक्ष्य निर्धारित कर स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले मंे शौच से मुक्त गांवांे की घोषणा एवं शौचालय निर्माण की प्रगति को गति प्रदान की जानी है। स्वच्छता ही सेवा अभियान समस्त जन प्रतिनिधियांे की सहभागिता से जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नेहरा ने बताया कि शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर सांसद, विधायक, जिला प्रमुख के मुख्य आतिथ्य मंे स्वच्छता ही सेवा अभियान का औपचारिक समारोहपूर्वक शुभारंभ होगा। पंचायत समिति मुख्यालय पर भी जन प्रतिनिधियांे एवं विभागीय अधिकारी की मौजूदगी मंे अभियान प्रारंभ होगा। इसके उपरांत 16 सितंबर को जिला परिषद एवं पंचायत समिति स्तर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का औपचारिक उदघाटन करने के साथ स्वच्छता रथ को रवाना किया जाएगा। इसी तरह 17 सितंबर को स्वच्छता सेवा दिवस का आयोजन कर जलबंद शौचालय के लिए दो गडडे खोदने की गतिविधि आयोजित होगी। 18 सितंबर को स्वच्छ युवा दिवस के उपलक्ष्य मंे युवाआंे के सहयोग से सफाई के लिए श्रमदान, स्वच्छता रैली तथा विद्यालयांे मंे स्वच्छता मतदान एवं स्वच्छता अपील का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि 19 अप्रैल को स्वच्छ शक्ति दिवस आयोजन कर महिलाआंे के साथ खुले मंे शौच से मुक्त ग्राम पर चर्चा, 20 सितंबर को स्वच्छ खेल दिवस, 22 को स्वच्छ संस्थान दिवस आयोजन, 23 को स्वच्छ अस्पताल दिवस, 24 को स्वच्छ पंचायत दिवस आयोजित कर वार्ड पंचांे के नेतृत्व मंे सफाई अभियान चलाया जाना है। इसी तरह 25 से 30 सितंबर तक स्वच्छ उदय अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके उपरांत 1 अक्टूबर को स्वच्छ श्रद्वा दिवस तथा 2 अक्टूबर को गांधी जयंती शताब्दी के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन कर स्वच्छता एवं अन्य मुददांे पर चर्चा करने के साथ स्वच्छता योजना तैयार करनेे की जानी है। इसी दिन सांय को स्वच्छता संबंधित फिल्म शो एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।

राणासर मंे जिला कलक्टर की रात्रि चौपाल शुक्रवार को

                बाड़मेर, 14 सितंबर। गडरारोड़ पंचायत समिति की राणासर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते शुक्रवार को आयोजित होने वाली रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनेंगे।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर समाधान के लिए संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। रात्रि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा। इस दौरान मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी होने पर उसके उपचार, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन एवं पोषाहार वितरण के संबंध मंे समस्या होने पर जन सुनवाई की जाएगी।

पृथ्वीसिंह को मिलेगी पेंशन, आम रास्ते से हटेगा अतिक्रमण

खाद्य सुरक्षा योजना से संबंधित प्रकरण प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश
                बाड़मेर, 14 सितंबर। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जन सुनवाई के आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान दिव्यांग पृथ्वीसिंह का मौके पर पंजीकरण करने के साथ सामाजिक सुरक्षा योजनाआंे से लाभांवित करने के निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने कई मामलांे मंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
                जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने उपखंड अधिकारियांे को खाद्य सुरक्षा योजना से लंबित समस्त प्रकरणांे का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि उपखंड अधिकारियांे को खाद्य सुरक्षा से संबंधित अपील सुनने का अधिकार है। ऐसे मंे प्राथमिकता से समस्त प्रकरणांे का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिला कलक्टर ने जिला स्तरीय अधिकारियांे को निर्देश दिए कि ब्लाक लेवल के अधिकारियांे को पंचायत समिति मुख्यालय पर जन सुनवाई के दौरान आवश्यक रूप से उपस्थित होने के लिए पाबंद करें। इस दौरान इंदिरा नगर निवासी दिव्यांग पृथ्वीसिंह ने सरकारी योजनाआंे से लाभांवित करवाने संबंधित परिवाद सौंपा। इस पर जिला कलक्टर ने तत्काल अटल सेवा केन्द्र मंे ई-मित्र संचालक को बुलवाकर उसका पंजीकरण करवाने के निर्देश दिए। साथ ही उपखंड अधिकारी एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियांे को सामाजिक सुरक्षा योजनाआंे से लाभांवित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता को इसकी पेंशन स्वीकृति के लिए तत्काल रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने सेड़वा पंचायत समिति के विकास अधिकारी को बोली ग्राम पंचायत मंे ग्रेवल सड़क के प्रकरण की जांच करने के निर्देश दिए गए।
                जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान हड़वेचा मंे गोचर भूमि से अतिक्रमण हटवाने,सरणू पनजी मंे आम रास्ते पर अतिक्रमण हटाने, भूणिया मंे जनता जल योजना के तहत कार्यरत श्रमिक को मानदेय का भुगतान करवाने,खाद्य सुरक्षा योजना मंे नाम जुड़वाने, सहकारी समितियांे की ओर से अनियमितता बरतने, गाड़ोलिया लुहारांे को भूखंड आवंटित करवाने, पानी का कनेक्शन करवाने, आधारभूत सुविधाआंे से लाभांवित करवाने समेत विभिन्न प्रकार के प्रकरण मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान गुरूवार को आमजन की ओर से 210 परिवाद पेश किए गए। इस दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता सूराराम चौधरी को बाड़मेर गादान की सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.गुंजन सोनी, उप महानिरीक्षक जीतेन्द्रसिंह नरूका, भूमि अवाप्ति अधिकारी अशोक सेंगवा, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कमेटी बनाकर जांच करें : जिला कलक्टर ने विद्युतापूर्ति से जुड़े एक प्रकरण मंे एक समिति गठित कर जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने बांड निवासी रामधन के विद्युत कनेक्शन का लोड बढाने संबंधित मामले मंे आवश्यक कार्रवाई पर परिवादी को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। सोमाणियो की ढाणी मंे टयूबवैल पर लगे मीटर को बदलकर जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया गया।
रास्ता खुलवाने के निर्देश : जन सुनवाई के दौरान जिला कलक्टर ने देदूसर ग्राम पंचायत मंे ग्रामीण गुलाराम की ओर से प्रस्तुत किए परिवाद के संबंध मंे विकास अधिकारी को रास्ता खुलवाने के निर्देश दिए। इसी तरह गडरारोड़ क्षेत्र मंे गोचर की भूमि पर हुए अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उड़ासर ग्राम पंचायत मंे भी रास्ता खुलवाकर शुक्रवार तक की गई कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश उपखंड अधिकारी को दिए गए।
तालाब के कार्य की जांच के निर्देश : जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बूठिया ग्राम पंचायत मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत तालाब निर्माण कार्य मंे गुणवत्ता संबंधित जांच करने के निर्देश रामसर पंचायत समिति के विकास अधिकारी को दिए।







बुधवार, 13 सितंबर 2017

अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने गरडिया में लगाई रात्रि चौपाल

विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु केम्प आयोजित करने के निर्देश
बाडमेर, 13 सितम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने मंगलवार को रामसर तहसील के सीमावर्ती गरडिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल की। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत जन समस्याओं की सुनवाई की तथा संबंघित अधिकारियों को समस्याओं के शीध्र निस्तारण के निर्देश दिए।
गरडिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई के दौरान लोगों द्वारा विद्युत बिल समय पर प्राप्त नही होने, बिलों में सुधार की व्यवस्था नहीं होने तथा लाइनमैन का क्षेत्र विस्तृत होने से विद्युत संबंधी समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं होने की शिकायत पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ने डिस्कॉम के अधीक्षण अभियन्ता को रामसर अथवा गडरिया में केम्प आयोजित कर विद्युत संबंधी सम्पूर्ण समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार क्षेत्र में ढीले तारों तथा टेडे खम्बों की शीध्र मरम्मत करवाने के निर्देश दिए। 
अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को गरडिया, सेलाऊ, जाट बस्ती, थाने की बेरी इत्यादि स्थानों पर पेयजल का कोई स्थाई स्त्रोत नहीं होने तथा पेयजल की समस्या होने पर बूठिया पेयजल स्त्रोत से आपरेशन एण्ड मेन्टीनेन्स के माध्यम से आगामी तीन माह में आम जन को पेयजल से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार उन्होने क्षेत्र में जर्जन होदियों को चिन्हीकरण कर पुनः निर्माण कराये जाने के निर्देश दिए गए। उन्होने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बिजराड से चिने की ढाणी, दरगाह से सोमाणियों का पाडा इत्यादि क्षतिग्रस्त सडकों की शीध्र मरम्मत करवाने के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल के दौरान उन्होने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं को लाभ उठाने को कहा। उन्होने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को पशु चिकित्सालय के क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत में संबंधित पशु चिकित्सक द्वारा शिविर लगाकर पशुधन का उपचार एवं टीकाकरण करने तथा पशुपालन विभाग की उष्ट्र विकास योजना, पशु बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ।

रामसर एवं गडरारोड़ मंे स्वच्छ भारत मिशन कार्यशाला शुक्रवार को

                बाड़मेर, 13 सितंबर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बाड़मेर जिले को खुले मंे शौच से मुक्त कराने एवं पंचायत समिति स्तर पर अभियान की प्रगति की समीक्षा के लिए रामसर एवं गडरारोड़ पंचायत समिति मुख्यालय पर शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन होगा।

                जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर 12 बजे रामसर पंचायत समिति मुख्यालय एवं दोपहर 3.30 बजे गडरारोड़ पंचायत समिति मुख्यालय पर सभागार मंे स्वच्छ भारत मिशन कार्यशाला का आयोजन होगा। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति की समीक्षा करेंगे। उन्हांेने बताया कि इस दौरान सरपंच एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे, ब्लाक स्तरी अधिकारियांे, पंचायत प्रारंभिक अधिकारियांे एवं ग्रामसेवकांे को आमंत्रित किया गया है।

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक गुरूवार को

                बाड़मेर, 13 सितंबर। आम जन की परिवेदनाओं की सुनवाई एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन गुरूवार को प्रातः 10 बजे अटल सेवा केन्द्र में होगा। जन सुनवाई के साथ जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी।

                मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि जन सुनवाई में जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेकर मौके पर ही प्राप्त होने वाली परिवेदनाओं एवं समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

प्रभारी मंत्री गोयल 23 को योजनाआंे की समीक्षा करेंगे

                बाड़मेर, 13 सितंबर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेन्द्र गोयल 23 सितंबर को बाड़मेर जिला मुख्यालय विभिन्न विभागांे की ओर से संचालित योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

                निजी सहायक दुर्गासिंह ने बताया कि जल स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे रवाना होकर शाम 5.30 बजे बाड़मेर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। बाड़मेर मंे रात्रि विश्राम के बाद दूसरे दिन प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 3 बजे जेतारण के लिए रवानगी का कार्यक्रम निर्धारित है।

पालनहार योजना का भुगतान एक सप्ताह में करने के निर्देश

                बाड़मेर, 13 सितंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि पालनहार योजना में लंबित भुगतान को एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें।

                निदेशक डॉ. समित शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि पालनहारों का बायोमैट्रिक सत्यापन फिलहाल स्थगित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के अध्ययन प्रमाण-पत्र विद्यालयों से आ गए हैं, उन्हें नए पालनहार पोर्टल से तत्काल जोड़ा जाए। उन्होंने बताया कि 2 लाख 25 हजार बच्चे पालनहार योजना से जुड़े हैं, जिनका पालन-पोषण एवं शिक्षा की व्यवस्था इस योजना से होती है।

बूंद-बूंद बचाकर खेती करने के लिए किसान को मिलेंगे तीन लाख

                बाड़मेर, 13 सितंबर। पानी की बूंद-बूंद बचाकर खेती को बढ़ावा देने के मकसद से राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत कृषि सिंचाई योजना शुरू की है। इस योजना का संचालन जलग्रहण विकास एवं प्रबंधन विभाग के माध्यम से किया जाएगा। इसके तहत किसानों को वाटर प्रबंधन, हाईब्रिड किस्मों का बीज खेत की मेड़बंदी तक का खर्चा दिया जाएगा। एक किसान इन कार्यों के लिए अधिकतम तीन लाख रुपए तक की मदद ले सकेगा।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि किसानांे को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत अपने खेत मंे टांका, तलाई, मेड़बंदी, फलदार जैविक खेती आदि कार्यों के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। एक हैक्टेयर में फलदार खेती, फसलों के बीज आदि के लिए अधिकतम 30 हजार एवं बारिश के पानी के प्रबंधन के लिए तीन लाख तक की सहायता का प्रावधान किया गया है। उनके मुताबिक स्वीकृत राशि में किसान को 5 से 10 फीसदी तक हिस्सा राशि जमा करानी होगी। एससी-एसटी के किसान को पांच प्रतिशत सामान्य श्रेणी के किसान को 10 फीसदी हिस्सा राशि जमा करानी होगी। योजना के अनुसार, स्कीम में प्रत्येक ब्लॉक 225 लाख रुपए का बजट जारी किया जाएगा। गाइड लाइन के अनुसार प्रत्येक ब्लॉक में किसानों को मांग के अनुसार सिंचाई में पानी बचाने की इकाई स्थापित करने एवं अन्य कार्यों के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके लिए ब्लॉक क्षेत्र में आवंटित बजट कम पड़ने पर कृषि विभाग की ओर से संचालित अन्य योजना अथवा मनरेगा में बजट स्वीकृत किया जाएगा।
सरपंच को करना होगा आवेदन : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत चयन के लिए सरपंच की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत स्तर पर 10 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है। किसान को कमेटी अध्यक्ष को आवेदन करना होगा। कमेटी की मीटिंग में किसान के आवेदन पर चर्चा की जाएगी। इसके आधार पर वाटर सैड विभाग के जेईएन के द्वारा प्रोजेक्ट तैयार कर बजट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे आमजन की भागीदारी जरूरी

                बाड़मेर, 13 सितंबर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे आमजन की भागीदारी जरूरी है। आमजन एवं जन प्रतिनिधियांे की सक्रिय भागीदारी से जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने वाले यह योजना सफल हो पाएगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत आयोजित जन प्रतिनिधियांे की एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान यह बात कही।

                इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने कहा कि इस अभियान के जरिए जल संरक्षण मंे आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाना है। उन्हांेने कहा कि इसके तहत जल संरक्षण के कार्याें को प्राथमिकता दी जाए। उन्हांेने कहा कि इस अभियान को जन-जन का अभियान बनाते हुए इस प्रकार कार्य करें कि लक्ष्य के अनुरूप सफल हो सकें। उन्होंने अभियान से जुड़े विभागों के अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियांे से कहा कि  इस अभियान के तृतीय चरण का सर्वे संयुक्त रूप से किया जाए। उन्हांेने अभियान के तृतीय चरण का सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्हांेने पंचायत समिति स्तर पर भी मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत प्रशिक्षण आयोजित करवाने के निर्देश दिए। कार्यशाला मंे मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान मंे चिन्हित ग्राम पंचायतों के सरपंचांे, प्रधान एवं अन्य जन प्रतिनिधियांे के साथ विभागीय अधिकारी शामिल हुए।  इस दौरान अधीक्षण अभियंता बलवीरसिंह ने प्रोजेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के बारे मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के प्रथम एवं द्वितीय चरण मंे रही कमियांे को दूर करते हुए जल संरक्षण के कार्याे को कार्य योजना मंे शामिल किया जाए। कार्यशाला के दौरान संभागियांे की ओर से मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान की गतिविधियांे की विस्तार से जानकारी देने के साथ योजना की क्रियान्विति से संबंधित शंका समाधान किया गया।




लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...