शनिवार, 27 मई 2017

हादसे रोकने के लिए यातायात नियमांे की पालना कर हादसे रोके : चौधरी

                बाड़मेर, 27 मई। हम सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करके काफी हद तक सड़क हादसों को रोक सकते है।  भारत में अधिकांश सड़क दुर्घटनाएं यातायात के नियमों का पालन न करने की वजह से होती हैं। गिड़ा प्रधान लक्ष्मणराम चौधरी ने शनिवार को गिड़ा पंचायत समिति मुख्यालय पर सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं महिला मंडल बाड़मेर आगोर की ओर से आयोजित सड़क सुरक्षा, शिक्षा एवं जागरूकता अभियान के शुभारंभ के अवसर पर कही। इस दौरान प्रधान लक्ष्मणराम चौधरी एवं गिड़ा पुलिस स्टेशन के अधिकारी गुमनाराम ने सड़क सुरक्षा नियमांे की जानकारी देने के लिए जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
                इस दौरान प्रधान लक्ष्मणराम चौधरी ने कहा कि पैदल चलते समय हमें सड़क के किनारे बने फुटपाथ का सहारा लेना चाहिए। उन्हांेने कहा कि सड़क पर निर्धारित गति में अपने वाहन को चलाएं। इस दौरान गुमनाराम ने ट्रैफिक नियमों का पालन करने का अनुरोध करते हुए कहा है कि पुलिस द्वारा वाहनों की जांच लोगों की सुरक्षा के लिए ही किया जाता है, इसमें सभी लोगांे को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी दुपहिया वाहन चालक वाहन चलते वक्त हेलमेट अवश्य पहनें। उन्होने बच्चों के माता-पिता से भी अनुरोध किया है कि वे अपने कम उम्र के बच्चों को गाड़ी चलाने नहीं दें। उन्हांेने कहा कि नशे मंे गाड़ी नहीं चलाएं, गाड़ी चलाते वक्त तेज आवाज में टेप नहीं बजाएं, मोबाईल से बात करते हुए गाड़ी ना चलाएं। साथ ही जगह से ज्यादा लोगों को गाड़ी में बैठाकर वाहन ना चलाएं।  महिला मंडल बाड़मेर आगोर के प्रबंध निदेशक आदिल भाई ने बताया कि इस अभियान के जरिए आमजन को सड़क सुरक्षा नियमों, प्राथमिक उपचार, दुर्घटना पश्चात की देखभाल आदि पर विभिन्न माध्यमों से सरल भाषा में सड़क मित्रों एवं ग्रामीणों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम टीम लीडर निर्मला व्यास, मनदीप, दशरथ सिंह जाट, भूराराम, जगाराम एवं ज्योति सिंह के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। प्रत्येक दिन 65 से 70 सड़क मित्रों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।





जिला परिषद की बैठक मंे हुआ विकास से जुड़े मुददांे पर विचार-विमर्श

                बाड़मेर, 27 मई। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक शनिवार को जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता मंे आयोजित हुई। इस दौरान ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न मुददांे पर विचार-विमर्श के साथ आपणी योजना-आपणो विकास का अनुमोदन किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियांे की ओर से उठाए गए विभिन्न मामलांे मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

                जिला परिषद की बैठक की शुरूआत मंे विभिन्न विभागीय अधिकारियांे की ओर से जिला परिषद की बैठक मंे लिए गए निर्णयों एवं निर्देशांे की पालना रिपोर्ट नहीं भिजवाने का मामला उठा। इस मामले मंे संबंधित अधिकारियांे के विरूद्व आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया। बैठक के दौरान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के बारे मंे जानकारी देते हुए कहा कि इससे कोई भी परिवार विद्युत कनेक्शन से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्हांेने बताया कि 31 जून तक सर्वे का कार्य पूर्ण होने के बाद 1 जुलाई से विद्युतीकरण कार्य प्रारंभ होगा। इस दौरान सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल ने स्थानीय समस्याआंे का जिक्र करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के मामले मंे कोई भी जन प्रतिनिधि पैरवी नहीं करेगा, ऐसे मामलांे मंे नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने पेयजल परियोजनाआंे को नियमित रूप से संचालित करने का मामला उठाया। उन्हांेने राजकीय चिकित्सालय मंे सिटी स्केन मशीन की रिपोर्ट दूसरे दिन देने एवं अधिकतर मरीजांे को जोधपुर रेफर करने के मामले मंे कार्रवाई की मांग की। बैठक के दौरान चौहटन विधायक तरूणराय कागा एवं चौहटन प्रधान ने रोडवेज बसों को शहर मंे प्रवेश की अनुमति दिलाने का बात उठाई। इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देते हुए जन प्रतिनिधियांे के सहयोग से आमजन को राहत पहुंचाने का भरोसा दिलाया। जिला कलक्टर नकाते ने जलदाय एवं अन्य विभागीय अधिकारियांे को जन प्रतिनिधियांे की ओर से उठाए गए मामलांे मंे आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांेने चिकित्सा विभाग के अधिकारियांे को जननी सुरक्षा योजना के तहत संबंधित महिलाआंे को समय पर प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने को कहा। उन्हांेने कहा कि अगर इसमंे किसी तरह की लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हांेने कहा कि आपसी समन्वय से गांवांे के विकास को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान सिवाना प्रधान श्रीमती गरिमा राजपुरोहित ने सिवाना क्षेत्र मंे एनीकट निर्माण की वन विभाग से अनुमति दिलाने समेत स्थानीय समस्याआंे से अवगत कराया। जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़ ने मीटर रीडिंग लेने के उपरांत ही विद्युत बिल जारी करने की बात रखी। गडरारोड़ प्रधान तेजाराम ने विद्युत बिलांे के लिए संबंधित कार्मिक की जिम्मेदारी तय करने तथा इंदिरा गांधी नहर का पानी गडरारोड़ तक लाने के लिए प्रयास करने की जरूरत जताई। बैठक के दौरान जिला परिषद सदस्य फतेह मोहम्मद, नरसिंग कड़वासरा, श्रीमती मृदुरेखा चौधरी, श्रीमती विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, ओम भाटिया समेत विभिन्न सदस्यांे ने आमजन से जुड़े मुददे उठाए। इससे पहले जिला कलक्टर का पहली मर्तबा जिला परिषद की बैठक मंे आने पर साफा पहनाकर स्वागत किया गया। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने ग्रामीण विकास योजनाआंे की प्रगति की जानकारी दी। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच ने महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत प्रगतिरत कार्याें के बारे मंे बताया। जिला परिषद की बैठक मंे उप जिला प्रमुख सोहनलाल चौधरी, विभिन्न पंचायत समितियांे के प्रधान एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।




अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण कर आम जन को राहत पहुंचाए- नकाते

न्याय आपके द्वार अभियान की समीक्षा
बाडमेर, 27 मई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शनिवार को राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार 2017 के तहत ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित शिविरों में अब तक निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होने अभियान में अधिक सक्रियता से कार्य कर अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण कर आम जन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला कलक्टर नकाते ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा आम आदमी को राहत पहुंचाने के लिए यह अभियान आरम्भ किया है तथा मंहगी न्याय प्रणाली से निजात दिलाने को न्याय आपके द्वार अभियान वरदान साबित हो सकता है। उन्होने राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत निस्तारित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए राजस्व अधिकारियों को पीडित लोगों को राहत पहंचाने के लिए तत्परता दिखाने को कहा। उन्होने कहा कि निर्धारित शिविर से पूर्व संबंधित पंचायत के राजस्व मामलों को चिन्हित कर सभी संबंधित पक्षकारों तथा उनके पैरोकारों को सूचित कर दिया जाए। साथ ही शिविर से पूर्व एडवान्स टीमे भेजकर पूर्ण तैयारी कर ली जाए ताकि शिविर में अधिकाधिक प्रकरणों का निस्तारण हो सकें। उन्होने कहा कि शिविर में जमाबंदियों का खाता वाइज पठन कराये ताकि लोगों को राजस्व रेकर्ड की प्रविष्टियों कीे जानकारी हो सकें। उन्होने रास्ते के विवाद के प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने को कहा।
जिला कलक्टर ने कहा कि उपखण्ड अधिकारी रेवेन्यू अधिकारी ही नहीं अपितु सुवरवाईजर अधिकारी भी है। उन्होने राजस्व अधिकारियों से कहा कि वे क्षेत्र में कानून व्यवस्था सहित समस्त गतिविधियों की पुख्ता जानकारी रखे। उन्होने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय बनाये रखते हुए जिम्मेदारी के साथ काम करेंगे तो अच्छे परिणाम आएगें। उन्होने अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के दौरान विद्यालयों, आंगनवाडी केन्द्रों, गौशालाओं, चिकित्सालयों का सघन निरीक्षण करने तथा पेयजल परिवहन सहित राहत गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले में अवैध खनन की रोकथाम के लिए पुख्ता कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने उपखण्ड वार आर.ओ. प्लान्ट की सूची उपलब्ध कराने के साथ पेयजल की उपलब्धता एवं गुणवता कीे जानकारी भेजने के निर्देश दिए। उन्होने आगामी वर्षा के मौसम के मद्देनजर आपदा प्रबन्धन का प्लान तैयार करने तथा उपखण्ड क्षेत्र के विभागों में उपलब्ध संसाधनों की जांच कर दुरूस्त रखने को कहा। 
जिला कलक्टर ने कहा कि स्टेट लेवल के बकाया प्रकरणों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं एवं राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए। उन्होने कहा कि रात्रि चौपाल में जमाबंदियों का पठन किया जाए तथा जन सुनवाई से पूर्व प्रार्थना पत्रों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों से टिप्पणी ली जाकर रजिस्टर में इन्द्राज किया जाए। साथ ही उन्होने बीपीएल परिवारों के निवास पर बीपीएल लिखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उन्होने अधिकारियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली तथा कहा कि किसी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए मार्गदर्शन अथवा सहयोग लिया जा सकता है। उन्होने कहा कि कार्य के प्रति लापरवाही अथवा कौताही पाये जाने पर गम्भीरता से लिया जाएगा। 
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने राजस्व लोक अभियान के तहत आयोजित शिविरों में निस्तारित प्रकरणों की जानकारी कराई। उन्होने कहा कि बाडमेर जिला स्वयं राजस्व मंत्री का गृह जिला है इसलिए यहां के राजस्व अधिकारियों को अधिक मुस्तैदी से कार्य करने की आवश्यकता है ताकि बाडमेर जिला राज्य में अव्वल रैंक पर रह सकें। बैठक में उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद थे। इससे पूर्व जिला कलक्टर ने अभियान की उपखण्डवार तथा तहसीलवार विस्तृत बिन्दुवार समीक्षा की।

जल संरक्षण के लिए श्रमदान सराहनीय पहल : नकाते

                बाड़मेर, 27 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत सबकी भागीदारी से श्रमदान का आयोजन करना निसंदेह सराहनीय पहल है। इस तरह के आयोजनांे ने बाड़मेर जिला जल के लिहाज से आत्म निर्भर होगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने शनिवार को नेगरड़ा की बिटकड़ी नाडी पर आयोजित श्रमदान के दौरान यह बात कही।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि जिले मंे श्रमदान की गतिविधियां लगातार आयोजित करने के साथ इसमंे जन प्रतिनिधियांे, अधिकारियांे, पुलिस के जवानांे एवं स्वयंसेवी संगठनांे का सहयोग लिया जाए। जिला कलक्टर ने पुलिस अधीक्षक एवं जवानांे के साथ ग्रामीणांे की ओर से श्रमदान मंे किए गए सहयोग के लिए आभार जताया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने कहा कि श्रमदान करके तालाबांे के संरक्षण का कार्य हमारी जिम्मेदारी है। उन्हांेने श्रमदान मंे ग्रामीणांे, अधिकारियांे एवं जवानांे के सहयोग की सराहना की। उन्हांेने कहा कि इस अभियान के आने वाले समय मंे अच्छे परिणाम सामने आएंगे।





मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत नेगरड़ा की बिटकड़ी नाडी मंे हुआ श्रमदान

सैकड़ांे लोगांे ने किया श्रमदान, निखर उठी बिटकड़ी नाडी
                बाड़मेर, 27 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत शनिवार को जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला की अगुवाई मंे सैकड़ांे लोगांे ने श्रमदान किया। करीब दो घंटे तक चले श्रमदान की बदौलत बिटकड़ी नाडी निखर उठी। पुलिस के जवानांे के साथ स्थानीय ग्रामीणांे एवं महिलाआंे ने श्रमदान मंे भागीदारी निभाई।
                झांफलीकला ग्राम पंचायत के नेगरड़ा राजस्व गांव की बिटकड़ी नाडी मंे शनिवार प्रातः 7 बजे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा. गगनदीप सिंगला ने सैकड़ांे लोगांे के साथ श्रमदान की शुरूआत की। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उपखंड अधिकारी चन्द्रभानसिंह भाटी, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, पुलिस उप अधीक्षक ओ.पी.उज्जवल, विकास अधिकारी चांगदेव कामटे, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक प्रेमचंद सांखला, अधीक्षण अभियंता जलग्रहण बलवीरसिंह, सहायक अभियंता चंपालाल आर्य, भारमलराम खांभू समेत विभागीय अधिकारियांे एवं गणमान्य लोगांे ने श्रमदान किया। इस दौरान जिला कलक्टर नकाते, पुलिस अधीक्षक सिंगला के साथ विभिन्न अधिकारियांे ने तगारियांे मंे मिटटी भरने के साथ तालाब की पाल पर डालने का कार्य किया। यह दोनांे अधिकारी शुरूआत से लगातार अंतिम समय तक श्रमदान मंे जुटे रहे। इनके प्रोत्साहन के चलते ग्रामीणांे के साथ अधिकारियांे एवं पुलिस के जवान भी श्रमदान के लिए जुटे रहे। श्रमदान के दौरान प्रधान श्रीमती स्वरूप कंवर, झांफली कला ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती निर्मला कंवर, समाजसेवी खुमानसिंह समेत विभिन्न गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नेगरड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत 14.99 लाख की लागत से बिटकड़ी नाडी खुदाई कार्य चल रहा है।
निर्धारित समय से पहले पहुंचे कलक्टर एवं एसपी: मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान के तहत श्रमदान के लिए शनिवार प्रातः 7 बजे का समय निर्धारित किया गया था। आमतौर की परिपाटी को तोड़ते हुए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते एवं पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला निर्धारित समय से पहले ही श्रमदान स्थल पर पहुंच गए। निर्धारित समय पर शुरूआत के साथ दोनांे अधिकारी श्रमदान करने के साथ दूसरे लोगांे को इसके लिए प्रेरित करते रहे।
श्रमदान की पैरवी: जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से कुछ लोगांे ने श्रमदान की शुरूआत के थोड़े समय बाद आराम करने का अनुरोध किया। इस पर दोनांे अधिकारियांे ने इससे इनकार करते हुए कहा कि वे श्रमदान करने के लिए आए है, इसलिए श्रमदान कर रहे है। उन्हांेने अनुरोध करने वाले लोगांे को ही श्रमदान करने का निवेदन कर दिया।

ग्रामीणांे की समस्याआंे का होगा समाधान: श्रमदान स्थल पर कुछ ग्रामीणांे ने विकास योजनाआंे से लाभांवित करवाने एवं बाल श्रमिकांे को मुक्त करवाने की परिवेदना प्रस्तुत की। इस पर जिला कलक्टर नकाते ने पीड़ित पक्ष को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।



















जिला कलक्टर ने रतनपुरा मंे रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी

सहकारी समिति का रिकार्ड सीज कर दोषियांे के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश
बाड़मेर, 27 मई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने रतनपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान कृषि अनुदान वितरण मंे अनियमितता संबंधित शिकायत पर गांधव सहकारी समिति का रिकार्ड सीज करने एवं दोषियांे के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पशु चिकित्सा सेवाआंे मंे सुधार पर स्थानीय कार्मिक को कार्यशैली सुधार के निर्देश दिए।
                रतनपुरा मंे आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते से ग्रामीणांे ने गांधव सहकारी समिति मंे कृषि अनुदान वितरण मंे अनियमितता होने एवं लेजर बुक तथा अन्य रिकार्ड नहीं मिलने के संबंध मंे अवगत कराया। जिला कलक्टर ने इसको गंभीरता से लेते हुए उपखंड अधिकारी, कापरेटिव बैंक के प्रबंध निदेशक एवं संबंधित थानाधिकारी की एक कमेटी गठित कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने विधिवत प्रक्रिया के तहत सहकारी समिति का रिकार्ड सीज करने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणांे ने पशुपालन विभाग के कार्मिक के मुख्यालय पर उपस्थित नहीं रहने तथा चिकित्सा सेवा नहीं मिलने के संबंध मंे अवगत कराया। जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग के कार्मिक अजीत गुर्जर को कार्य शैली सुधारने के साथ अस्पताल का भवन नहीं होने के कारण पटवार भवन मंे उपस्थित रहकर ग्रामीणांे को पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पशुपालन विभाग के अधिकारियांे को पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्यक्रम का निर्धारण कर आमजन को अवगत कराने के निर्देश दिए।

                इस दौरान जिला कलक्टर नकाते ने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाआंे की जानकारी देते हुए आमजन से जागरूक होकर लाभांवित होने की बात कही। जिला कलक्टर ने कहा कि मौजूदा समय मंे न्याय आपके द्वार अभियान के तहत लोक अदालत का आयोजन हो रहा है। इसमंे लोक अदालत की भावना से अधिकाधिक राजस्व प्रकरणांे का निस्तारण करवाया जाए। उन्हांेने ग्रामीणांे कोे दीनदयाल विद्युतीकरण योजना संबंधित जानकारी देते हुए सर्वे मंे अपना नाम जुड़वाने को कहा, ताकि आगामी समय मंे विद्युत कनेक्शन हो सके। रात्रि चौपाल के दौरान बिजली,पानी, पेंशन स्वीकृत करवाने, पालनहार योजना से लाभांवित करवाने, रास्ता खुलवाने समेत विभिन्न परिवेदनाएं ग्रामीणांे की ओर से प्रस्तुत की गई। इनमंे से कई प्रकरणांे का मौके पर समाधान किया गया। वहीं अन्य प्रकरणो मंे नियमानुसार कार्रवाई कर जिला कलक्टर ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा, उपखंड अधिकारी नाथूसिंह राठौड़, विकास अधिकारी नाहरसिंह, उप प्रधान राणा कुलदीपसिंह, सरपंच एवं गणमान्य नागरिक तथा विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। इससे पहले जिला कलक्टर नकाते ने डेडावास मंे जन सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं सुनी। इस दौरान आरओ प्लांट का संचालन नहीं होने के मामले मंे जलदाय विभाग के अधिकारियांे को वस्तुस्थिति से अवगत कराने को कहा गया। साथ ही ग्रामीणांे की मांग पर एक नया आरओ प्लांट स्थापित करने के निर्देश दिए गए। डेडावास मंे पांच भूमिहीन परिवारांे को  जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने पटटे वितरित किए। साथ ही नगर के उचित मूल्य दुकानदार के खिलाफ शिकायत की जांच करने के निर्देश जिला रसद अधिकारी को दिए गए।



शुक्रवार, 26 मई 2017

62 वर्ष बाद नेनूदेवी को मिला खातेदारी का अधिकार

बाड़मेर, 26 मई। ग्राम पंचायत महाबार में राजस्व लोक अदालत ‘‘न्याय आपके द्वार 2017‘‘ अभियान नेनूदेवी के लिए वरदान साबित हुआ। इस दौरान सांसियों का तला निवासी श्रीमती नेनूदेवी मेघवाल को 62 वर्ष बाद उसकी भूमि में खातेदारी अधिकार दिया गया।
बाड़मेर उपखंड अधिकारी चेतन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम पंचायत महाबार में राजस्व लोक अदालत ‘‘न्याय आपके द्वार 2017‘‘ के तहत आयोजित शिविर मंे श्रीमती नेनूदेवी पत्नी चन्दणाराम ने अपने पति के स्थान पर ग्राम सांसियों का तला में स्थित खेत खसरा संख्या 1091/635 एवं 1098/635 कुल रकबा 34.08 बीघा भूमि में सह खातेदार दर्ज करने का निवदेन किया। उन्हांेने बताया कि श्रीमती नेनूदेवी पत्नी चन्दणाराम की ओर से प्रस्तुत वादपत्र के मद्देनजर सह खातेदारान को लोक अदालत की भावना से समझाइस कर प्रतिवादीगण की सहमति से जरिये राजीनामा वाद स्वीकार किया गया। साथ ही इस भूमि में श्रीमती नेनूदेवी पत्नी चन्दणाराम को खातेदारी अधिकार प्रदान किया गया।


अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने तरला में लगाई रात्रि चौपाल

विद्युत संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण
नहीं करने पर एईएन को नोटिस जारी करने के निर्देश
बाडमेर, 26 मई। अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. बिश्नोई ने गुरूवार को सेडवा तहसील के दुरस्त तरला ग्राम पचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल की। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत जन समस्याओं की सुनवाई की तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीध्र निस्तारण के निर्देश दिए।
तरला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित रात्रि चौपाल एवं जन सुनवाई के दौरान क्षेत्र में अनियमित विद्युत आपूर्ति एवं शिकायतों का निस्तारण असन्तोषप्रद पाये जाने तथा विद्युत संबंधी शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण नहीं करने के कारण सहायक अभियन्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्र में अनियमित विद्युत सप्लाई तथा क्षतिग्रस्त खम्भों एवं तारों को लाइनमैन द्वारा दुरूस्त नहीं करने पर अधिशाषी अभियन्ता डिस्कॉम को लाईनमैन के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होने जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियन्ता को दुरस्त अम्बावास से तरला पाईप लाईन का कार्य 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने तरला में नया जल स्त्रोत विकसित करने तथा भवरिया एवं बोरला टयुबवेल को 3 दिवस में दुरस्त कर सुचारू पेयजल आपूर्ति करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर बिश्नोई ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बाखासर -बावरवाला व क्षेत्र में अन्य क्षतिग्रस्त सडकों के पेचवर्क का कार्य शीध्र करवाने के निर्देश दिए। उन्होने पशुपालन विभाग के उप निदेशक को निर्देशित किया कि पशु चिकित्सालय के क्षेत्र में आने वाली ग्राम पंचायत में संबंधित पशु चिकित्सक द्वारा शिविर लगाकर पशुधन का उपचार एवं टीकाकरण करने तथा पशुपालन विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भलगाव एवं तरला तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सोनारडी एवं जेताणियों की ढाणी में शिक्षकों की कमी के संबंध में संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी को जांच कर व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 
रात्रि चौपाल के दौरान उन्होने राज्य सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं कीे जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। उन्होने ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले राजस्व लोक अदालत शिविरों में उपस्थित होकर अधिकाधिक राजस्व संबंधी कार्य सम्पादित कराने को कहा। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्त कराने तथा प्रत्येक घर में शौचालय का निर्माण करवाकर परिवार के सभी सदस्यों द्वारा शौचालय का इस्तेमाल करने को कहा।





बाल श्रमिकांे के बयान करवाकर परिजनांे को सुपुर्द करने के निर्देश

बाड़मेर, 26 मई। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने बाड़मेर मंे पिछले दिनांे पकड़े गए बाल श्रमिकांे के बयान करवाकर परिजनांे को सुपुर्द करने के निर्देश दिए।
राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी ने बताया कि कई परिजनांे ने बाल कल्याण समिति की शिकायत करते हुए अवगत कराया कि दस दिनांे के बाद भी बाल श्रम से मुक्त कराए गए बच्चांे को परिजनांे को सुपुर्द नहीं किया जा रहा है। इनको राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह बाड़मेर मंे रखा गया है। इसकी वजह से बच्चे एवं परिजन परेशान हो रहे हैं। चतुर्वेदी ने बताया कि इसको गंभीरता से लेते हुए जिला बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष नवनीत पचौरी को निर्देश दिए गए है कि बयान करवाकर बच्चांे को परिजनांे को सुपुर्द किया जाए। उन्हांेने बच्चांे को बाल श्रम से मुक्त कराकर उनको पुनर्वासित करने तक सतत निगरानी रखने के निर्देश भी बाल कल्याण समिति को दिए है।


गुरुवार, 25 मई 2017

निर्वाचन शाखा मंे जिला संपर्क केन्द्र स्थापित

                बाड़मेर, 25 मई। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार आमजन की ओर से चुनाव संबंधित दूरभाष, एसएमएस एवं ई-मेल से प्राप्त होने वाली शिकायतांे, सुझावांे आदि के संबंध मंे त्वरित कार्यवाही करने के लिए जिला स्तर पर निर्वाचन शाखा मंे जिला संपर्क केन्द्र की स्थापना की गई है।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि जिला संपर्क केन्द्र के दूरभाष 02982-220705 होंगे। इसके नोडल अधिकारी गोरखाराम नायब तहसीलदार होंगे। इनके मोबाइल नंबर 9413163286 एवं ई-मेल electionbmr@gmail.com है।

मनरेगा मंे 360 जेटीए एवं 367 लेखा सहायकांे की संविदा पर भर्ती होगी

                बाड़मेर, 25 मई। महात्मा गांधी नरेगा के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रबंधन के साथ कार्याें की गुणवत्ता बनाने रखने के लिए प्रदेश मंे कनिष्ठ तकनीकी सहायकांे के 360 एवं लेखा सहायकांे के 367 पदांे पर आगामी 28 फरवरी 2018 तक संविदा पर भर्ती की जाएगी। इस संबंध मंे शासन सचिव एवं आयुक्त,ईजीएस ने समस्त जिला कलक्टरांे को संविदा पर रिक्त पद भरने के निर्देश दिए है।
                जिला कलक्टर्स को भेजे पत्र मंे बताया कि उक्त पदांे पर होने वाला व्यय मनरेगा के तहत अनुमत 6 प्रतिशत की सीमा मंे रखा जाना सुनिश्चित किया जाए। इन पदांे के चयन के लिए जिला स्तर से विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए जाने है। इन संविदा पदांे पर नियोजन के लिए कार्मिक विभाग के आदेश के अनुसार आरक्षण देय होगा। इस भर्ती को संपादित करने के लिए जिला स्तर पर एक कमेटी गठित करने के निर्देश दिए गए है। इस कमेटी मंे अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, जिला कलक्टर के प्रतिनिधि सदस्य होंगे। साथ ही मनरेगा के अधिशाषी अभियंता एवं जिला परिषद के लेखाधिकारी अथवा सहायक लेखाधिकारी सदस्य होंगे। जलग्रहण विभाग के परियोजना प्रबंधक अथवा अधीक्षण अभियंता तकनीकी सदस्य होंगे। कनिष्ठ तकनीकी सहायक का मानदेय 13000 एवं लेखा सहायक का मानदेय 8000 रूपए प्रति माह देय होगा। इनके अनुबंध की अवधि 28 फरवरी 2017 के पश्चात बढाए जाने की स्थिति मंे इनके मूल मानदेय 8000 रूपए प्रति माह पर 5 फीसदी वार्षिक मानदेय वृद्वि देय होगी। चयनित होने वाले कनिष्ठ तकनीकी सहायकांे, लेखा सहायकांे का अनुबंध किए जाने से पूर्व उनकी ओर से प्रस्तुत किए गए समस्त दस्तावेजांे का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि उनकी ओर से प्रस्तुत किए गए दस्तावेज उत्तर पूर्व के राज्यांे एवं अन्य राज्यांे के फर्जी संस्थानांे से तो प्राप्त नहीं किए गए है।
सिविल एवं कृषि के अभ्यर्थियांे को मिलेगा मौका: कनिष्ठ तकनीकी सहायकांे के रिक्त पदांे पर केवल सिविल अभियांत्रिकी मंे डिग्री या डिप्लोमाधारी तथा कृषि इंजीनियरिंग मंे बीई या बीटेक डिग्रीधारी अभ्यर्थियांे से भरा जाएगा। इसी तरह लेखा सहायक के पद के लिए बीकाम, सीए इंटर मीडियेट आईपीसी, आईसीडब्ल्यूए, कंपनी सैकेट्री इंटर योग्यता रहेगी। दोनांे पदांे के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियांे को नियमानुसार रियायत देय होगी। कनिष्ठ तकनीकी सहायक एवं लेखा सहायक के साथ जिला स्तर से अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुबंध करेंगे। ताकि जिले मंे किसी भी पंचायत समिति मंे इनको कार्य करने के लिए नियोजित किया जा सके। किसी भी जिले मंे आवंटित पदांे से अधिक पदांे को नहीं भरने के निर्देश दिए गए है।

नेगरड़ा मंे श्रमदान 27 मई को, आमजन से शामिल होने की अपील

                बाड़मेर, 25 मई। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान द्वितीय चरण के तहत झाफली कला ग्राम पंचायत के राजस्व गांव नेगरड़ा की बिटकडी नाडी मंे शनिवार को श्रमदान होगा। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जन प्रतिनिधियांे एवं आमजन से श्रमदान मंे शामिल होने की अपील की है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शनिवार को प्रातः 7 बजे नेगरड़ा गांव मंे तालाब जीर्णाेद्वार बिटकड़ी नाडी मंे श्रमदान रखा गया है। इसमंे जन प्रतिनिधि, सीमा सुरक्षा बल, राजस्थान पुलिस के जवानांे के साथ विभिन्न विभागांे के अधिकारी एवं कार्मिक शामिल होंगे। जिला कलक्टर ने अधिकाधिक लोगांे से श्रमदान मंे भागीदारी निभाने का आहवान किया है।

चंदाराम ने पक्के मकान से पहले बनाया शौचालय

ग्रामीणांे को स्वच्छ भारत मिशन से जोड़ने के प्रयास रंग लाने लगे
                बाड़मेर, 25 मई। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बाड़मेर जिले मंे जागरूकता अभियान एवं ग्रामीणांे को प्रोत्साहित करने की कार्य योजना की बदौलत अच्छे नतीजे आने लगे है। ग्रामीण स्वयं अपने घरांे मंे शौचालयांे का निर्माण करवाने की पहल करने लगे है। चिड़िया ग्राम पंचायत मंे चंदाराम ने ऐसी पहल करते हुए पक्का घर बनाने से पहले शौचालय का निर्माण करवाकर आमजन को स्वच्छ भारत मिशन से जुड़ने का संदेश दिया है।
                चिड़िया ग्राम पंचायत के पाउंडरी गांव निवासी चंदाराम कुछ माह पूर्व स्वच्छ भारत अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम मंे पहुंचा था। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन अभियान से जुड़े प्रशासनिक अधिकारियांे, केयर्न इंडिया एवं आरडीओ टीम ने स्वच्छता के विविध पहलूआंे की जानकारी देते हुए कहा कि कम से अपने परिवार की इज्जत की खातिर तो ग्रामीणांे को अपने घरांे मंे शौचालय का निर्माण करवा लेना चाहिए। उन्हांेने शौचालय नहीं होने के दुष्प्रभावांे के साथ विशेषकर ग्रामीण महिलाआंे को इसके अभाव मंे होने वाली दिक्कतांे से रूबरू कराया। इस पर चंदाराम सरीखे कई अन्य ग्रामीणांे ने तय किया कि अपने घर मंे शौचालय निर्माण करवाने के साथ उसका उपयोग भी करेंगे। हालांकि चंदाराम का पक्का आशियाना नहीं था, फिर भी उसने तय किया कि वह पहले शौचालय बनाएगा। उसने ग्राम पंचायत एवं आरडीओ टीम से संपर्क किया। ग्राम पंचायत की पहल से उसके घर मंे शौचालय निर्माण की स्वीकृति जारी हुई। अब उसने अपने घर मंे शौचालय का निर्माण करवाने के साथ उसका उपयोग करना शुरू कर दिया है। घर मंे शौचालय का निर्माण होने से चंदाराम की पत्नी कमलादेवी भी बेहद खुश है। लाभार्थी चंदाराम का कहना है कि उसने तय किया था कि पक्के घर से पहले शौचालय बनाएगा, वो उसका सपना साकार हो गया है।  बाड़मेर जिले मंे स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के बाद ग्रामीणांे को उसका नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर केयर्न इंडिया और आरडीओ की ओर से 2500 रूपए प्रोत्साहन राशि भी दी जा रही है।




नौ स्थानांे पर शुक्रवार 26 मई को आयोजित होंगे शिविर

न्याय आपके द्वार अभियान
                बाड़मेर, 25 मई। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शुक्रवार को नौ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।
      जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि शुक्रवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र की महाबार एवं मुरटाला गाला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र महाबार, शिव उपखंड क्षेत्र मंे बीजावल एवं रोहिड़ाला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र बीजावल,बायतू मंे बायतू भीमजी एवं नगोणी धतरवालांे की ढाणी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र बायतू भीमजी, गुड़ामालानी उपखंड मंे रतनपुरा एवं डेडावास जागीर ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र रतनपुरा, धोरीमन्ना उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र शौभाला जेतमाल, चौहटन उपखंड मंे ग्राम पंचायत पनोरिया, बोली, तरला एवं सांवलासी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र तरला, सिवाना मंे ग्राम पंचायत मवड़ी, बालोतरा उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत घड़ोई चारणान एवं अटल सेवा केन्द्र अराबा चौहान मंे राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत आयोजित शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण समेत विभिन्न कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। इसके अलावा विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी निष्पादित हांेगे। उन्हांेने आमजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

जिला कलक्टर की जून माह में आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांेे का कार्यक्रम घोषित

                बाड़मेर, 25 मई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की जून माह मंे आयोजित होने वाली रात्रि चौपालांे का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि जून माह मंे विशाला एवं भादरेश कलस्टर की ग्राम पंचायतांे के लिए विशाला ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 6 जून, उपरला एवं सनाउ के लिए 9 जून को ग्राम पंचायत उपरला, थापन एवं कुशीप ग्राम पंचायत के लिए 16 जून को ग्राम पंचायत मुख्यालय थापन मंे रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। इसी तरह भीमथल कलस्टर की उड़ासर एवं भीलो की ढाणी ग्राम पंचायत के लिए 23 जून को ग्राम पंचायत उड़ासर तथा मुंगेरिया कलस्टर की मुंगेरिया एवं बालासर ग्राम पंचायत के लिए 30 जून को मुंगेरिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि प्रत्येक रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक, पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारियांे को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई का आयोजन होगा। इसयें किसी भी प्रकार की मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी होने पर उसके उपचार, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन एवं पोषाहार वितरण के संबंध मंे समस्या होने पर जन सुनवाई की जाएगी।

बुधवार, 24 मई 2017

आपदा प्रबंधन संबंधित समुचित तैयारियां सुनिश्चित करें : नकाते

                बाड़मेर, 24 मई। आगामी समय मंे बारिश के दौरान आपदा से निपटने के लिए समुचित तैयारियां सुनिश्चित की जाए। आगामी 10 जून से तक संबंधित विभागीय अधिकारी आपदा प्रबंधन कार्य योजना भिजवाएं। आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने के साथ अन्य सूचनाआंे को अपडेट करवाएं। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बुधवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे दक्षिण-पश्चिम मानसून तैयारियांे संबंधित समीक्षा बैठक के दौरान यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि पिछले वर्षाें के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए अपने विभाग से संबंधित आवश्यक कार्यो की पूर्व में सुनिश्चित कर लें। साथ ही बाढ बचाव से संबंधित सामग्री तथा अन्य सूचनाओं से अपडेट रहें। उन्हांेने कहा कि आगामी 15 जून से उपखंड मुख्यालयों के साथ विभाग स्तर पर बाढ नियन्त्रण कक्ष प्रारंभ किए जाए। साथ ही सूचनाओं के आदान-प्रदान में किसी भी स्तर पर कौताही नही बरती जाए। उन्होनें इसके लिए आवश्यक प्लान बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर भामाशाह, स्वयंसेवी संगठनांे, गोताखोरांे वगैरह की सूची मय मोबाइल नंबर तैयार की जाए। ताकि आपातकालीन परिस्थिति मंे उनसे संपर्क किया जा सके। जिला कलक्टर ने आपदा की स्थिति मंे आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्हांेने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियांे को क्षतिग्रस्त सड़कांे की मरम्मत करवाने एवं मिटटी के खाली कटटे भरवाकर रखने को कहा। उन्होनें जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को क्षतिग्रस्त जीएलआर को शीघ्र ही नियमानुसार गिराने एवं वर्षाकाल के दौरान पेयजल व्यवस्था को बनाये रखने के निर्देश दियें। उन्होनें नगर परिषद के अधिकारियांे को फायरबिग्रेड, पंप, नाव, रस्सांे एवं अन्य उपकरणांे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग को दवाइयांे की उपलब्धता सुनिश्चित करने ,शिक्षा विभाग को जर्जर सरकारी स्कूल के भवनों को अधिक वर्षा के दौरान बंद रखने एवं जीर्ण-शीर्ण भवनों का चिन्हीकरण कर उनका उपयोग नहीं करने, विद्युत विभाग को ढीले तारो को कसने, होमगार्ड को तैराकों की उपलब्धता एवं रसद विभाग को केरोसीन, डीजल, पेट्रोल तथा गैस एवं रसद सामग्री की आपूर्ति एवं परिवहन विभाग को वाहनों की आवश्यक उपलब्धता के बारे मंे आवश्यक निर्देश दिए । इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने आपदा पं्रबधन संबंधित विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि बाढ एवं अतिवृष्टि के दौरान सुरक्षा के सभी उपाय समय रहते सुनिश्चित कर लिए जाए। बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल,जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.बी.एल.मंसूरिया, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.पी.सी.दीपन, अधीक्षण अभियंता मांगीलाल चौधरी, नेमाराम परिहार समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।



मंगलवार, 23 मई 2017

अग्नि पीड़ितांे को मिलेगी 1.38 लाख की सहायता

                बाड़मेर, 23 मई। जिले मंे उपखंड अधिकारियांे की अनुशंषा पर अग्नि प्रकरणांे मंे पीड़ितांे को 1 लाख 38 हजार 700 रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर सर का पार निवासी धर्मसिंह को 4100 रूपए, जूना पतरासर निवासी बाबूराम को 4100, तनसिंहपुरा निवासी नरपतसिंह को 7300, कड़वासरा की ढाणी खुड़ासा निवासी अमानाराम को 4100, कुड़ला निवासी गजानंद को 7300, अगोणी हुडो की ढाणी निवासी खेताराम को 10300, बेरीगांव निवासी जूंजाराम को 16100, मोखाबा निवासी हनुमानराम को 8200, भीलो का गोल निवासी करनाराम को 16400, बांटा निवासी मिश्री खान को 8200, सिंधासवा हरनियान को 55100, शौभाला जेतमाल निवासी वनाराम को 8200 एवं आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत होने पर परालिया घामट कोरना निवासी भंवरू खान को 30 हजार रूपए की सहायता देने की स्वीकृति जारी की गई है।

न्याय आपके द्वार अभियान, नौ स्थानांे पर 24 मई को आयोजित होंगे शिविर

                बाड़मेर, 23 मई। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को नौ ग्राम पंचायत मुख्यालयांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित मामलों का समाधान किया जाएगा।

      जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बुधवार को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत आदर्श ढूढा मंे रामावि आदर्श ढूढा, शिव उपखंड मंे हरसाणी एवं खारची ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र हरसाणी, बायतू उपखंड मंे ग्राम पंचायत खीपंसर के अटल सेवा केन्द्र, रामसर उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र सेतराउ,गुड़ामालानी उपखंड मंे अटल सेवा केन्द्र छोटू, चौहटन उपखंड मंे शौभाला दर्शान एवं सोनड़ी ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सोनड़ी,सिवाना उपखंड क्षेत्र मंे ग्राम पंचायत बामसीन, बालोतरा उपखंड क्षेत्र मंे कल्याणपुर पंचायत समिति की भाडियावास एवं जानियाना में राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि अटल सेवा केन्द्रों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी होंगे। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामान्तरकरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण सहित जनता की सुविधा के लिए कई प्रकार के कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। उन्हांेने आमजन से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

कलक्टर्स कांफ्रेस के संबंध मंे जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक 24 मई को

                बाड़मेर, 23 मई। कलक्टर्स कांफ्रेस के संबंध मंे जिला स्तरीय अधिकारियांे की बैठक का आयोजन बुधवार को सांय 4.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस मंे होगा। कलक्टर्स कांफ्रेस का आयोजन 31 मई से 3 जून तक होना है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बैठक के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियांे को कलक्टर्स कांफ्रेस 24-27 नवंबर 2016 की जारी कार्यवाही विवरण की पालना रिपोर्ट, बजट घोषणा 2014-15 से 2017-18 की पालना एवं प्रगति रिपोर्ट, सुराज संकल्प यात्रा की घोषणाआंे की पालना रिपोर्ट, सीएमआईएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए निर्देशांे की पालना रिपोर्ट, आपका जिला आपकी सरकार मंे दिए गए निर्देशांे की पालना, मुख्यमंत्री की ओर से जिले के लिए की गई घोषणाआंे की प्रगति रिपोर्ट लेकर आने के निर्देश दिए गए है। इसी तरह विभाग एवं कार्यालय से संबंधित राज्य स्तर पर लंबित एवं निर्माणाधीन इश्यूज तथा विभागीय योजनाआंे से संबंधित नोट भी लाने को कहा गया है।

पेयजल प्रोजेक्टस संबंधित बैठक 11 बजे: जिले मंे चल रहे पेयजल प्रोजेक्टस से संबंधित अधिकारियांे की बैठक बुधवार को प्रातः 11 बजे आयोजित होगी। इसमंे संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

ग्रामीण इलाकांे का स्वरूप बदलने की कार्य योजना बनाएं : नकाते

स्मार्ट विलेज कार्यशाला मंे शामिल हुए बाड़मेर-जैसलमेर के जन प्रतिनिधि एवं कार्मिक
                बाड़मेर, 23 मई। स्मार्ट विलेज की प्लानिंग करते समय ग्रामीण इलाकांे का स्वरूप बदलने के लिहाज से कार्य योजना बनाई जाए। संबंधित गांव की आवश्यकताआंे का आंकलन करते हुए प्राथमिकता तय करने मंे जन प्रतिनिधियांे की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत स्मार्ट विलेज संबंधित कार्यशाला के दौरान यह बात कही। इस कार्यशाला मंे बाड़मेर एवं जैसलमेर जिलांे के जन प्रतिनिधि एवं कार्मिक शामिल हुए।
                इस अवसर पर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट विलेज विकसित किए जाने हैं। कार्य योजना तैयार करते स्थानीय इलाकांे की बुनियादी सुविधाआंे को प्राथमिकता से शामिल किया जाए। जन प्रतिनिधियांे के सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अन्य जरूरतांे का आंकलन किया जाए। उन्हांेने कहा कि किसी भी योजना की प्लांनिग पर उसकी सफलता निर्भर करती है। ऐसे मंे उसके अनुरूप कार्य योजना तैयार की जाए। उन्हांेने प्रस्तावित गांवांे मंे जन प्रतिनिधियांे एवं उपखंड अधिकारियांे की मौजूदगी मंे कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
                इस दौरान परियोजना निदेशक एसएपी अरूण सुराणा ने कहा कि तीन हजार तक की आबादी के बाड़मेर जिले के 84 गांवांे को स्मार्ट विलेज के रूप मंे विकसित किया जाना है। इसमंे सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत बाड़मेर जिले मंे 16 एवं जैसलमेर जिले मंे दो गांवांे को स्मार्ट विलेज के रूप मंे विकसित किया जाना है। इसमंे स्मार्ट प्रौद्योगिकी एवं संसाधनांे के उपयोग के जरिए ग्रामीण इलाकांे का विकास किया जाएगा। उन्हांेने कहा कि कार्य योजना तैयार करते समय विभागीय निर्देशांे की पालना करते हुए सही मायने मंे स्मार्ट विलेज बनाने की दिशा मंे प्रयास किए जाए। उन्हांेने कहा कि गैर अनुमत कार्याें को मनरेगा, राज्य वित आयोग एवं जन सहयोग से करवाने की कार्य योजना बनाई जाए। इस दौरान उन्हांेने स्मार्ट विलेज की कार्य योजना तैयार करने के संबंध मंे विस्तार से जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि इस वित्तीय वर्ष मंे पूर्ण नहीं होने वाले कार्याें को आगामी वर्ष सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित किया जा सकता है। उन्हांेने विगत वर्षाें के कार्याें का समायोजन कर उपयोगिता प्रमाण पत्र भिजवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि स्मार्ट विलेज मंे प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के समस्त आवासांे की इसी वर्ष स्वीकृति जारी कर दी जाएगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने स्मार्ट विलेज की कार्य योजना 29 मई तक आवश्यक रूप से भिजवाने के निर्देश दिए। नेहरा ने कहा कि आंगनबाड़ी, खेल मैदान, गोदाम जैसे कार्याें की स्वीकृति मनरेगा मंे कराई जाए। उन्हांेने स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता के कार्य करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान धनाउ पंचायत समिति के विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार ने मिठराउ मंे हुई ग्राम सभा के बारे मंे जानकारी दी। इस कार्यशाला मंे परियोजना अधिकारी भास्कर दत्त त्रिपाठी, अधिशाषी अभियंता रामबाबू शर्मा, गितिका, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश कुमार दाधीच, परियोजना अधिकारी लेखा मेवाराम बालन समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
स्मार्ट विलेज मंे होगी कई सुविधाएं : स्मार्ट विलेज में सार्वजनिक पार्क, खेल मैदान विथ ओपन जिम के अलावा वाई फाई की सुविधा, सीनियर सैकण्डरी स्कूल, प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केन्द्र, पशु चिकित्सा केन्द्र, दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन, स्वच्छ पेयजल सुविधा, अन्न भंडार गृह, प्रधानमंत्री आवास योजना, आदर्श तालाब, जल निकास प्रबंधन के लिए पक्की नालियां, सामुदायिक शौचालय, चरागाह विकास के लिए चारदीवारी, गौरव पथ, स्ट्रीट और सौलर लाइट, कचरे उठाव के लिए ट्रेक्टर ट्रॉली एवं रिक्शे की व्यवस्था भी शामिल रहेगी।




सोमवार, 22 मई 2017

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 27 को



बाडमेर, 22 मई। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक 27 मई को दोपहर 12.30 बजे जिला प्रमुख श्रीमती प्रियंका मेघवाल की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल. नेहरा ने बताया कि उक्त बैठक में गत बैठक की कार्यवाही विवरण का अनुमोदन, महात्मा गांधी नरेगा योजना की प्रगति, आपणी योजना- आपणों विकास, ग्राम पंचायत विकास योजना वर्ष 2017-18 का अनुमोदन, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, विद्युत विभाग एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, समाज कल्याण एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति सहित विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।

न्याय आपके द्वार अभियान, 23 मई को नौ स्थानांे पर आयोजित होंगे शिविर

बाड़मेर, 22 मई। न्याय आपके द्वार अभियान के तहत मंगलवार को बाड़मेर जिले मंे नौ स्थानांे पर राजस्व लोक अदालत शिविरांे का आयोजन होगा। इस दौरान आमजन की राजस्व संबंधित प्रकरणांे का निस्तारण किया जाएगा।

जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि मंगलवार 23 मई को बाड़मेर उपखंड क्षेत्र की सांजटा ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र सांजटा, शिव उपखंड क्षेत्र मंे जैसिन्धर गांव एवं जैसिन्धर स्टेशन ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र जैसिन्धर गांव, बायतू उपखंड क्षेत्र मंे अटल सेवा केन्द्र जाखडा, रामसर उपखण्ड क्षेत्र में अटल सेवा केन्द्र खडीन, सिणधरी उपखंड मंे कादानाडी एवं पांयला खुर्द ग्राम पंचायत के लिए के अटल सेवा केन्द्र पांयला खुर्द, चौहटन उपखंड क्षेत्र मंे धनाऊ एवं श्रीरामवाला ग्राम पंचायत के लिए अटल सेवा केन्द्र धनाऊ, सिवाना उपखंड में ग्राम पंचायत सावरडा तथा बालोतरा उपखण्ड में कल्याणपुर पंचायत समिति में गोदावास एवं डोली ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजस्व लोक अदालत का शिविरांे का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि अटल सेवा केन्द्रों एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इन शिविरों में विभिन्न विभागों की व्यक्तिगत लाभ योजनाओं से संबंधित कार्य भी होंगे। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि राजस्व लोक अदालतों के तहत शिविरों में खाता विभाजन, सीमाज्ञान, पत्थरगढ़ी, नामांतरण एवं राजस्व अभिलेख में रिकार्ड के शुद्धीकरण सहित जनता की सुविधा के लिए कई प्रकार के कार्य मौके पर संपादित किए जा रहे है। उन्हांेने अधिकाधिक लोगांे से शिविरांे मंे उपस्थित होकर लाभांवित होने की अपील की है।

जिला कलक्टर की प्रभावी मोनेटरिंग, गड़बड़झाले की खुलेगी पोल

विभागीय सूचनाआंे का होगा सत्यापन, आमजन को राहत की पहल
बाड़मेर, 22 मई। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बाड़मेर जिले मंे विभागीय गतिविधियांे एवं आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में किए गए कार्याें के सत्यापन की अनूठी पहल की है। इसकी बदौलत जिला कलक्टर तक वास्तविक सूचना पहुंचेगी, वहीं आमजन को भी वास्तविक तौर पर राहत मिल सकेगी।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने रात्रि चौपाल के दौरान प्रस्तुत की जाने वाली परिवेदनाआंे की जिला मुख्यालय पर प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली बैठक के दौरान समीक्षा करने की शुरूआत की है। अब तक समीपस्थ ग्राम पंचायत मंे रात्रि चौपाल के दौरान की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाता था। जिला कलक्टर नकाते ने जिला स्तरीय अधिकारियांे को स्पष्ट निर्देश दिए है कि कोई भी अधिकारी बिना तैयारी के साथ बैठक मंे नहीं आएगा। साथ ही विभागीय प्रमुख आवश्यक रूप से बैठक मंे उपस्थित होगा। जिला कलक्टर ने विभागीय अधिकारियांे को वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए है। उन्हांेने टैंकरांे के जरिए पेयजल परिवहन एवं दीनदयाल विद्युतीकरण योजना के तहत होने वाले सर्वें का भी विस्तृत कार्यक्रम तैयार कर इसकी उपलब्धता आमजन तक सुनिश्चित करने की पहल की है। जिला कलक्टर बैठकांे मंे दिए गए निर्देशांे की पालना हो रही है अथवा नहीं, आमजन को राहत मिली अथवा नहीं, इसकी स्वयं अपने स्तर पर मोनेटरिंग कर रहे है। इसके तहत जलदाय विभाग के अधिकारियांे को एक सप्ताह मंे काटे गए अवैध कनेक्शन, साफ किए गए जलाशयांे का मय दिनांक पूर्ण विवरण मांगा गया है। ताकि धरातल पर कार्य हुआ अथवा नहीं, वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सके। उन्हांेने साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान भी जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को दस जलाशयांे का निरीक्षण करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए कि उनकी सफाई हुई अथवा नहीं। इसी तरह खुड़ासा के जलाशय की सफाई संबंधित रिपोर्ट विकास अधिकारी को मंगवाने के निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने पिछले एक सप्ताह के दौरान ऐसे हैडपंपांे की सूची भी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है जिनकी मरम्मत की गई है। इसका संबंधित उपखंड एवं विकास अधिकारी के जरिए सत्यापन कराया जाएगा। जिला कलक्टर टैंकरांे के जरिए पेयजल परिवहन को लेकर भी बेहद गंभीर रवैया अपना रहे है। उन्हांेने स्पष्ट निर्देश दिए है कि संबंधित स्थान पर जलापूर्ति होनी चाहिए। उन्हांेने टैंकरांे मंे लगे जीपीएस के खराब होने, निकालने का मामला सामने आने पर भी प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही संबंधित ठेकेदार पर जलापूर्ति नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। जिला कलक्टर ने टैंकरांे की मोनेटरिंग के लिए उपखंड स्तर पर कमेटी भी गठित की है जो जीपीएस की स्थिति एवं जलापूर्ति वाले स्थान का मिलान किया जाएगा। जिला कलक्टर नकाते सोशियल मीडिया पर मिलने वाली परिवेदनाआंे का भी प्राथमिकता से निस्तारण करवा रहे है। वहीं उनके पास आने वाली प्रत्येक फरियाद को संपर्क पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...