बाड़मेर, 01 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार 30 जून को जिले में 94 व्यक्तियों से कुल 9500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
गुरुवार, 1 जुलाई 2021
कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, 94 लोगों पर जुर्माना
पुराने खातों का केवाईसी अपडेट करना अनिवार्य
बाड़मेर सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक
पुरानेे प्रकरणों में फरार दस अभियुक्त गिरफ्तार
बाड़मेर, 01 जुलाई। आबकारी विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण एवं उत्पादन के विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
जिला स्तरीय जन सुनवाई शुक्रवार को
सुनवाई के बाद होगी सतर्कता समिति की बैठक
बाड़मेर, 01 जुलाई। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति कीे बैठक जिला स्तरीय जन सुनवाई के साथ शुक्रवार 2 जुलाई को प्रातः 11 बजे कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में वीसी के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने-अपने क्षेत्र में उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। बाड़मेर उपखण्ड क्षेत्र के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति बाड़मेर के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे।
-0-
कोरोना टीकों के अभाव में सभी वेक्सीन साईटे बन्द होगी
बाड़मेर, 01 जुलाई। कोरोना टीकाकरण महाअभियान के अंतर्गत बाड़मेर जिले में वेक्सीन के अभाव में सभी साईट शुक्रवार से बंद हो जाएगी।
जिला कलक्टर ने पूजा स्थल खोलने पर की समीक्षा
कोविड गाईडलाईन के साथ सांय 4 बजे तक खुलेंगे धार्मिक स्थल
बुधवार, 30 जून 2021
मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना के क्रियान्वयन हेतु समितियों का गठन
6 जुलाई तक सहायता स्वीकृति प्रस्ताव भेजने के निर्देश
राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ आमजन तक पहुंचाए-शर्मा
संभागीय आयुक्त ने की योजनाओं की समीक्षा
मंगलवार, 29 जून 2021
जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक प्रशिक्षण के पश्चात ऋण वितरण सुनिश्चित करें - लोक बन्धु
बाड़मेर, 29 जून। जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की जून तिमाही की बैठक का आयोजन जिला कलेक्टर महोदय श्री लोक बंधू की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमे आरसेटी के प्रगति, लक्ष्य एवं वार्षिक कार्य योजना की चर्चा की गई |
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन, प्रोजेक्ट उन्नति, एवं गरीब कल्याण रोजगार योजना , स्वय सहायता समूह (राजीविका) एवं रास्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एन युएलएम्) के तहत ज्यादा से ज्यादा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाये एवं लक्ष्य की प्राप्ति की जाये जिससे सरकार की योजनाओ का लाभ सभी को मिल सके साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षनार्थियो को बन ऋण दिलाना सुनिश्चित करें |
मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मोहन दान रतनु ने बताया की श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन एवं प्रोजेक्ट उन्नति के तहत चयनित कार्मिको का पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत के माध्यम से संगठित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाये | श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन के तहत तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रमो का आयोजन किया जाये जिससे स्थानीय लोगो को रिफाइनरी एवं इससे जुड़े उधोगो में रोजगार मिल सके |
सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक श्री तोशिफ अहमद ने बताया की भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करवाकर प्रशिक्षण प्राप्त प्रशिक्षनार्थियो को मुद्रा योजना के तहत बैंक ऋण दिलवाकर रोजगार से जोड़ा जाये | आरसेटी निदेशक महोदय श्री ब्रजेश कुमार द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया |
इस अवसर पर जिला अग्रणी बैंक अधिकारी गिरधारीलाल, जिला परियोजना प्रबंधक प्रह्लाद सिंह राजपुरोहित, सग्राम देवासी महाप्रबंधक DIC, अमित सेन शाखा प्रबंधक SBI, गोतम पन्नू , नरेन्द्र शर्मा एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे।
-0-
एम्बुलेंस वाहनों में जीपीएस लगाने के लिए एक दिवसीय शिविर बुधवार 30 जून को
व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग डिवाईस (जीपीएस) नहीं लगवाने वालें वाहनों पर लगेगा 5000 का जुर्माना
मुख्यमंत्री सहायता कोष 15 दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कुल 15 लाख की आर्थिक सहायता
बाड़मेर, 29 जून। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 15 व्यक्तियों को कुल पन्द्रह लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
मुख्य सचिव ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा
सिवाना में अनार के प्रसंस्करण उद्योग पर फोकस
कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 145 लोगों पर जुर्माना
बाड़मेर, 29 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 28 जून को जिले में 145 व्यक्तियों से कुल 26,200 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
कम्युनिटी सैनेटाइजेशन एवं एक्शन पर आमुखीकरण एक जुलाई को
बाड़मेर, 29 जून। कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु कोविड बचाव- अनुकूल व्यवहार पर कम्युनिटी सैनेटाइजेशन एवं कम्प्युनिटी एक्शन पर गुरूवार एक जुलाई को दोपहर 2.30 से 4.00 बजे तक वीसी के माध्यम से आमुखीकरण का आयोजन किया जाएगा।
मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश
हर रविवार तीस मिनट मलेरिया, डेगू पर वार अभियान चलाया जाएगा
घर-घर औषधी योजना उपखण्ड स्तरीय पौध वितरण समितियों का गठन
बाड़मेर, 29 जून। घर-घर औषधी योजना का शुभारंभ जुलाई माह में वन महोत्सव आयोजित कर किया जाएगा। योजना के तहत सभी परिवारों को आगामी 5 वर्षो में 3 बार तुलसी, अश्वगंधी, गिलोय एवं काल मेघ के दो-दो पौधों के अनुसार कुल 24 पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे।
सोमवार, 28 जून 2021
कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 114 लोगों पर 17,400 का जुर्माना
बाड़मेर, 28 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार 27 जून को जिले में 114 व्यक्तियों से कुल 17,400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
मुख्यमंत्री सहायता कोष 20 हादसों के पीड़ितों को एक-एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता
बाड़मेर, 28 जून। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 20 व्यक्तियों को कुल बीस लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
संभागीय आयुक्त शर्मा की अध्यक्षता में बैठक बुधवार को
बाड़मेर, 28 जून। संभागीय आयुक्त एवं जिला प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार 30 जून को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में पानी, बिजली, सड़क एवं चिकित्सा तथा राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में संमीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।
शनिवार, 26 जून 2021
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना सरकार की मंशा - चौधरी
राजस्व मंत्री ने अपने आवास पर सुनी लोगों की समस्याएं
बाड़मेर, 26 जून। आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान कर उन्हें राहत देना सरकार का प्रथम उद्देश्य है।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने शनिवार को बायतु पनजी स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान वे दूर-दराज से आये लोगों से सीधे रू-ब-रू हुए और उनकी समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को जल्द समस्या निस्तारण के निर्देश दिये। चौधरी ने सोशल डिस्टेसिंग के साथ आए हुए एक एक परिवादी की समस्या से सम्बंधित अधिकारी से सवांद कर सभी को निपटाया। चौधरी जिले के विभिन्न इलाकों से आए लोगों से मिलने का कार्यक्रम दिन भर चला। चौधरी के आवास पर सूर्य किरण निकलते ही काफी संख्या में फरियादी पहुंचे हुए थे। इसमें बाटाडू, भीमड़ा, चौखला, बोड़वा, सनपा, सिणधरी, पचपदरा, पाटोदी, कवास, गिड़ा व पाटौदी समेत आदि गांवों से लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर आये थे। जनसुनवाई में राजस्व, पेयजल, शिक्षा, वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन की शिकायतों का निस्तारण किया गया ।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सभी को विश्वास दिलाया कि सभी लोगों की समस्याओं का समुचित समाधान होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि निस्तारण गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए, जिससे किसी फरियादी को दुबारा उस समस्या के निदान के लिए परेशान न होना पड़े।
इसके बाद उन्होंने गिड़ा पँचायत समिति मुख्यालय पर आमजन से मुलाक़ात कर उनकी परिवेदनाएं सुनी। मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता की समस्याओं का समय पर निस्तारण कर राहत देना पहली प्राथमिकता है।
-0-
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाड़मेर, 01 अगस्त। बाड़मेर तहसील के भूतपूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एंव वीरांगनाओं के लिए जिला सैनिक कल्याण बोर्ड बाड़मेर (सैनिक विश्राम गृह) मे...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...