बाड़मेर, 21 जनवरी। डिस्ट्रिक डेवलोपमेंट कोर्डिनेशन एंड मोनेटरिंग कमेटी दिशा की बैठक 25 जनवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेंस
हाल में आयोजित होगी। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम ने बताया कि बाड़मेर
सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी दिशा की बैठक में विकास योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा
करेंगे।
सोमवार, 21 जनवरी 2019
जिला कलक्टर ने किया बाड़मेर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक का निरीक्षण
बैंक की अमानतांे, ऋण वितरण एवं वसूली
की समीक्षा करके आवश्यक निर्देश दिए
बाड़मेर, 21 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को दी बाड़मेर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक
के प्रधान कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्हांेने किसानांे के हितार्थ चलाई जा रही योजनाआंे
एवं प्रगति की जानकारी लेने के साथ बैंक कार्मिकांे को आवश्यक निर्देश दिए।
दी बाड़मेर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक के प्रशासक एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने
सोमवार को प्रधान कार्यालय का निरीक्षण करने के साथ कार्य प्रणाली के बारे मंे जानकारी
ली। उन्हांेने बैंकिंग स्टाफ से बैंक की अमानतों, ऋण वितरण, वसूली एवं ऋण माफी योजना, ग्राम सेवा सहकारी समितियांे की आर्थिक स्थिति, प्रशासनिक ढ़ाचे के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान
उपस्थित बैंकिंग स्टाफ ने बताया कि दी बाड़मेर सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक की 25 शाखाएं है। बैंक की
ओर से किसानांे को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रबी एवं खरीफ फसल के लिए ऋण दिया
जाता है। उन्हांेने बताया कि 1 लाख 57 हजार किसानांे को ऋण वितरण किया गया। वहीं 415 करोड़ रूपए ऋण माफी योजना मंे माफ किए गए है। बैंक की ओर से
16 एटीएम संचालित किए
जा रहे है। बाड़मेर जिले मंे 283 ग्राम सेवा सहकारी समितियां है। इनके माध्यम से किसानांे को ऋण वितरण किया जाता
है। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक एम.एल.संखलेचा,
हरीराम पूनिया, अमराराम समेत कई विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमांे को प्राथमिकता दें : गुप्ता
बेटी बचाओ, बेटी पढाओ सप्ताह मंे
होंगे कई आयोजन
बाड़मेर, 21 जनवरी। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सप्ताह के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियांे मंे
महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रमांे को प्राथमिकता दी जाए। इस पुनीत कार्यक्रम की जिस
मंशा से शुरूआत की गई है उसके अनुरूप आयोजन होना चाहिए। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता
ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक के दौरान
यह बात कही।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि जिन विभागांे को बेटी बचाओ, बेटी पढाओ सप्ताह के
दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमांे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे इसको गंभीरता से
लेते हुए जिम्मेदारी का निर्वहन करें। इस दौरान महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक
प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बेटी बचाओ, बेटी पढाओ सप्ताह के दौरान 22 जनवरी को प्रभात फेरी एवं रैली का आयोजन होगा। इस दौरान स्कूली
एवं राजकीय महिला महाविद्यालय की बालिकाआंे को बेटी बचाओ बेटी पढाओ की शपथ दिलाई जाएगी।
इसका जिम्मा जिला शिक्षा अधिकारी एवं राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य को सौंपा
गया है। उन्हांेने बताया कि 23 जनवरी को आंगनबाड़ी केन्द्रांे पर बालिकाआंे को जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसी तरह
24 जनवरी को राष्ट्रीय
बालिका दिवस एवं पुरस्कार वितरण का आयोजन भगवान महावीर टाउन हाल मंे होगा। वहीं 25 जनवरी को राजकीय विद्यालयांे
की छात्राआंे को लाडली फिल्म दिखाने के अलावा आमजन को लोक कलाकारों के जत्थांे के जरिए
नुक्कड़ नाटकांे के जरिए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाएगा। उन्हांेने बताया कि इसी दिन पीसीपीएनडीटी समन्वयक
कन्या भू्रण हत्या रोकने के लिए पीसीपीएडीटी एक्ट की जानकारी देंगे। इसके उपरांत 26 जनवरी को बेटी बचाओ, बेटी पढाओ सप्ताह का
समापन होगा। इस दौरान विभागीय अधिकारियांे एवं स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधियांे
ने अपने सुझाव दिए। बैठक के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कालूराम, पुलिस उप अधीक्षक विजयसिंह, राजकीय महिला महाविद्यालय
की प्राचार्य ललिता मेहता, महिला एवं बाल विकास विभाग की उप निदेशक श्रीमती सती चौधरी, धारा संस्थान के महेश
पनपालिया समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं स्वयंसेवी संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित
रहे।
आमजन को मिली राहत, बीस प्रकरणांे का निस्तारण
बाड़मेर उपखंड अधिकारी
नीरज मिश्र ने नियमित अदालत मंे 20 प्रकरण निस्तारित किए
बाड़मेर, 21 जनवरी। बाड़मेर उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने आमजन को राहत दिलाने के लिए अनूठी
पहल करते हुए सोमवार को 20 प्रकरणांे का निस्तारण किया। यह प्रकरण पिछले कई वर्षाें से चल रहे थे।
उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र ने बताया कि आम जन को राहत देने के लिए सोमवार को आयोजित
नियमित अदालत में 20 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसमंे 13 वाद और 07 आवेदन शामिल है। उनके मुताबिक न्यायालय में पक्षकारान एवं वकुलाय ने उपस्थित होकर
सहभागिता अदा की। उक्त अदालत में दोनों पक्षाकारान एवं वकुलाय की उपस्थिति में प्रकरणों
का अवलोकन करते हुए लोक अदालत की भावना से निस्तारण किया गया। कई वर्षाें से लंबित
चल रहे इन प्रकरणांे का निस्तारण होने पर संबंधित पक्षांे ने खुशी जताई।
जिला कलक्टर की बोड़वा मंे रात्रि चौपाल मंगलवार को
दिन मंे अधिकारी समस्याआंे
का समाधान करेंगे और रात्रि मंे होगी आमजन की सुनवाई
बाड़मेर, 21 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता 22 जनवरी को बोड़वा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आमजन की समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान
संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है। इससे पहले जिला
स्तरीय अधिकारी मंगलवार दिन मंे संबंधित ग्राम पंचायत मंे पहुंचकर ग्रामीणांे की समस्याआंे
का समाधान करेंगे।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सेवनियाला कलस्टर की बोड़वा ग्राम पंचायत
मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। उन्हांेने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारियांे
को रात्रि चौपाल से पूर्व ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने
के लिए मंगलवार दिन मंे बोड़वा जाने के निर्देश दिए गए है। संबंधित विभागीय यथासंभव
अधिकांश समस्याआंे को मौके पर निस्तारित करेंगे। इसके उपरांत शेष रहने वाले प्रकरणांे
की रात्रि चौपाल के दौरान सुनवाई करते हुए आमजन को राहत प्रदान करवाई जाएगी। उनके मुताबिक
अधिकारियांे को निर्देशित किया गया है कि यथासंभव ग्रामीणांे की समस्याआंे का मौके
पर ही निस्तारण करवाएं। उन्हांेने बताया कि रात्रि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे
पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी। रात्रि
चौपाल प्रारंभ होने से पूर्व संबंधित उपखंड अधिकारी के निर्देशन मंे रजिस्टर मंे प्राप्त
शिकायतांे को दर्ज करने के साथ उसी के अनुरूप सुनवाई के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश
दिए गए है। उनके मुताबिक रात्रि चौपाल मंे जिला स्तरीय अधिकारियांे को उपस्थित होने
के लिए निर्देशित किया गया है।
हैंडपंप खुदाई के कार्य मंे तेजी लाने के निर्देश
दिव्यांगांे को प्राथमिकता
से प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश
बाड़मेर, 21 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे
आयोजित बैठक के दौरान विकास योजनाआंे एवं कार्यक्रमांे की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा
की। उन्हांेने हैंडपंप खुदाई के कार्य मंे तेजी लाने एवं इसके लिए अतिरिक्त रिंग लगाने
के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बाड़मेर जिले मंे स्वीकृत हैंडपंप के कार्याें की
समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता हेमंत चौधरी को अपेक्षित प्रगति लाने के निर्देश
दिए। उन्हांेने कहा कि हैंडपंप खुदाई के कार्याें को तेजी से पूरा करवाएं, ताकि आगामी दिनांे
मंे संबंधित इलाकांे मंे आमजन को राहत मिल सके। इस दौरान जिला कलक्टर ने चिकित्सा विभाग
के अधिकारियांे को प्राथमिकता से दिव्यागांे के प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।
उन्हांेने कहा कि दिव्यांगांे के प्रमाण पत्र जारी करने के प्रकरण किसी भी स्तर पर
लंबित नहीं रहने चाहिए। इस दौरान आरसीएचओ प्रीत मोहिन्दर सिंह नेे बताया कि स्वाइन
फ्लू के सर्वे के लिए सोमवार से विशेष अभियान शुरू किया गया है। जो 23 जनवरी तक चलेगा। इसके
तहत प्रभावित लोगांे को टेमी फ्लू देने के साथ सी केटेगरी वाले रोगियांे को चिकित्सालय
मंे भर्ती कराया जाएगा। जिला कलक्टर गुप्ता ने जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी
कालूराम के निर्देशन मंे प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डा.संजीव मितल को ओपीडी एवं जांच
का कार्य नजदीक मंे हो, इसका मैप तैयार करके प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ताकि मरीजांे को अनावश्यक दिक्कत
नहीं हो। उन्हांेने दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत प्राप्त होने वाली परिवेदनाआंे
मंे प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कृषि कनेक्शनांे की जानकारी लेने
के साथ ऐसे गांवांे की वास्तवित स्थिति का सत्यापन करवाने के लिए कहा, जिन ग्राम पंचायतांे
के विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश
कुमार, कोषाधिकारी दिनेश बारहठ, अधीक्षण अभियंता एम.एल.जाट, डी.पी.सोनी, हेमंत चौधरी, अधिशाषी अभियंता भेराराम चौधरी, छगनलाल खत्री समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 18 जनवरी 2019
खाद्य सुरक्षा एवं उचित मूल्य दुकानों की जवाबदेही होगी सुनिश्चित
पहली बार 26 जनवरी को ग्राम सभाओं
में होगा सामाजिक अंकेक्षण
बाड़मेर, 18 जनवरी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही
स्थापित करने के लिए स्थानीय प्राधिकारियों के माध्यम से 26 जनवरी को सामाजिक
अंकेक्षण करवाया जाएगा। इसके लिए खाद्य विभाग एवं ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग
ने संयुक्त रूप से सभी जिला कलक्टर्स को निर्देश जारी किए हैं।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलात विभाग की शासन सचिव श्रीमती मुग्धा सिन्हा
के मुताबिक आगामी 26 जनवरी को ग्राम सभाओं में सार्वजनिक वितरण प्रणाली का सोशल ऑडिट किया जाएगा। इसके
तहत खाद्य सुरक्षा के लिए की जा रही आपूर्ति एवं उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से
उनके वितरण के कामकाज से संबंधित रिकार्ड एवं प्रपत्रें को रखा जाएगा। उन्होंने बताया
कि इसके लिए पंचायतवार नोडल इंचार्ज की नियुक्ति जिला कलक्टर की ओर से संबंधित उपखण्ड
अधिकारी या विकास अधिकारी के माध्यम से की जाएगी। ग्राम सभा में होने वाले खाद्य सुरक्षा
व्यवस्था के सामाजिक अंकेक्षण में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने
बताया कि सभी जिला रसद अधिकारिओं को सामाजिक अंकेक्षण के संचालन के लिए आवश्यक रिकार्ड
एवं प्रपत्र संबंधित नोडल इन्चार्ज को उपलब्ध कराने के लिये निर्देशित किया गया है।
शासन सचिव के अनुसार सभी नोडल इन्चार्ज सामाजिक अंकेक्षण के दौरान प्राप्त सुझाव एवं
अनुशंषाओं को निर्धारित प्रारूप में जिला रसद अधिकारी को प्रस्तुत करेंगे। जिसे जिला
कलक्टर की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली विभागीय जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक
में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सामाजिक अंकेक्षण के सुझावों एवं अनुशंषाओं
पर समिति बैठक में लिए गए निर्णयों की पालना के लिए जिला रसद अधिकारी को जिम्मेदारी
दी गई है। उन्होंने बताया कि एनएफएसए की धारा 28 के तहत सामाजिक अंकेक्षण को अनिवार्य किया गया है।
जिला कलक्टर की बोड़वा ग्राम पंचायत मंे रात्रि चौपाल 22 को
बाड़मेर, 18 जनवरी। बोड़वा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की रात्रि
चौपाल 22 जनवरी को आयोजित होगी। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने
के निर्देश दिए गए है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सेवनियाला कलस्टर की बोड़वा ग्राम पंचायत
मुख्यालय पर रात्रि चौपाल का आयोजन होगा। रात्रि चौपाल मंे संबंधित ग्राम पंचायत के
ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए ग्रामीण विकास
विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्काम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशु पालन, कृषि विभाग, शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी,
तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं भू अभिलेख निरीक्षक,
पटवारी एवं ग्रामसेवकांे को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश
दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारी को चौपाल कार्यक्रम का अधिकाधिक प्रचार
एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है। ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण
को मौके पर मिल सके। उन्हांेने बताया कि रात्रि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे
पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी। रात्रि
चौपाल प्रारंभ होने से पूर्व संबंधित उपखंड अधिकारी के निर्देशन मंे रजिस्टर मंे प्राप्त
शिकायतांे को दर्ज करने के साथ उसी के अनुरूप सुनवाई के लिए प्रस्तुत करने के निर्देश
दिए गए है। उनके मुताबिक रात्रि चौपाल मंे जिला स्तरीय अधिकारियांे को उपस्थित होने
के लिए निर्देशित किया गया है। यदि जिला स्तरीय अधिकारी किसी कारणवश बाहर है तो उसको
अधीनस्थ अधिकारी को अधिकृत करने के साथ जिला कलक्टर कार्यालय मंे सूचना भिजवानी होगी।
मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता
दिखाते हुए दो दिन मंे स्वीकृत की आर्थिक सहायता
बाड़मेर, 18 जनवरी। सड़क हादसांे मंे दो व्यक्तियांे की मृत्यु होने एवं उनके परिवार की आर्थिक
स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष एक लाख की आर्थिक सहायता
स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बायतू तहसील मंे नौसर निवासी प्रभूराम
एवं गिड़ा तहसील मंे करालिया बेरा निवासी शाहरूख खान की सड़क हादसे मंे मौत होने पर राजस्थान
मुख्यमंत्री सहायता कोष से 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। उनके मुताबिक मुख्यमंत्री की ओर
से संवेदना पत्र पृथक से पीड़ित परिवारांे को भिजवाया जा रहा है। उल्लेखनीय है इनकी
16 जनवरी को हुए अलग-अलग
हादसांे मंे मौत हो गई थी। जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए महज दो दिन मंे
पीड़ित परिवारांे को आर्थिक सहायता स्वीकृत की।
13 ग्राम पंचायतांे मंे 497 टांका निर्माण के कार्य स्वीकृत
बाड़मेर, 18 जनवरी। महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत 13 ग्राम पंचायतांे मंे 497 टांके स्वीकृत किए गए है। संबंधित कार्यक्रम अधिकारियांे को इन कार्याें पर प्राथमिकता
से मस्टररोल जारी कर श्रमिक नियोजित करने के निर्देश दिए गए है।
जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर पंचायत
समिति की बेरीवाला ग्राम पंचायत मंे टांका निर्माण के 40 कार्य लागत 80 लाख,रावतसर ग्राम पंचायत
मंे 79 टांका 158 लाख, धोरीमन्ना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चेनपुरा मंे 8 टांके लागत 16 लाख, दूधू मंे 67 टांके 134 लाख, बोर चारणान मंे 40 टांके लागत 80 लाख की वित्तीय स्वीकृति
जारी की गई है। उन्हांेने बताया कि कल्याणपुर पंचायत समिति की उमरलाई ग्राम पंचायत
मंे 15 टांके लागत 30 लाख, पाटोदी पंचायत समिति की साजियाली रूपजी राजाबेरी ग्राम पंचायत मंे 51 टांके लागत 100.64 लाख, सिणधरी पंचायत समिति
की जूना मीठा खेड़ा ग्राम पंचायत मंे 63 टांके लागत 141.88 लाख, गिड़ा पंचायत समिति की खोखसर पश्चिम ग्राम पंचायत मंे 29 टांके लागत 58 लाख, कुंपलिया मंे 21 टांके 42 लाख,चीबी ग्राम पंचायत
मंे 19 टांके 38 लाख, धनाउ पंचायत समिति की तालसर ग्राम पंचायत मंे 30 टांके लागत 60 लाख एवं सेड़वा पंचायत समिति मंे पांधी का निवाण ग्राम पंचायत मंे 35 टांका निर्माण कार्य
लागत 70 लाख की वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।
सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम मंे 40.27 करोड़ की स्वीकृतियां जारी
बाड़मेर जिले की पांच
पंचायत समितियांे मंे 237 विकास कार्य स्वीकृत
बाड़मेर, 18 जनवरी। बाड़मेर जिले मंे सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत पांच पंचायत समितियांे
मंे 40.27 करोड़ की लागत के 237 विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। स्वीकृत कार्याें मंे आधारभूत सुविधाआंे सड़क
पेयजल, चिकित्सा, शिक्षा एवं खेलकूद विकास से जुड़े कार्य शामिल है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत
डामर सड़क के 9 कार्याें के लिए 867 लाख,सरहदी इलाकांे मंे जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पाइप लाइन बिछाने, ओपन वैल, टयूबवैल, बेरी, हैडपंप, जीएलआर, पशु खेलियांे के 85 कार्याें के लिए 1037.90 लाख, स्वास्थ्य सेवाआंे
के 14 कार्याें के लिए 270 लाख, पशु चिकित्सालय के 3 कार्याें के लिए 45 लाख, आंगनबाड़ी निर्माण के 2 कार्याें के लिए 14 लाख, कौशल विकास एवं किसानांे को उन्नत खेती के तौर तरीकांे से रूबरू कराने संबंधित
प्रशिक्षण के लिए 25 लाख, शिक्षा क्षेत्र मंे कक्षा कक्ष, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष समेत अन्य आधारभूत सुविधाआंे के विस्तार के 94 कार्यांे के लिए 953.50 लाख, खेलकूद गतिविधियांे
के विकास संबंधित 13 कार्याें के लिए 130 लाख, अन्य 5 कार्याें के लिए 85 लाख, बीएडीपी के तहत पूर्व मंे निर्माण सड़क एवं पेयजल कार्याें की मरम्मत एवं रखरखाव
के लिए 225 लाख, सरहदी इलाकांे मंे सुरक्षा से जुड़ी सड़क निर्माण के दो कार्याें के लिए 375 लाख रूपए की प्रशासनिक
स्वीकृतियां जारी की गई है। उन्हांेने बताया कि संबंधित कार्यकारी एजंेसिंयों को कार्याें
की तकनीकी स्वीकृतियां अतिशीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए गए है।
पांच हैल्थ सब सेंटर बनेंगे : सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत अमी का पार, करीम का पार, सजन का पार, मेकनवाला एवं अभे का
पार मंे हैल्थ सब सेंटर का निर्माण होगा। इससे सरहदी इलाकांे मंे रहने वाले ग्रामीणांे
को स्थानीय स्तर पर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
सरहदी इलाकांे मंे 4 लेबर रूम : भलगांव, जानपालिया, गौहड़ का तला एवं बावरवाला
मंे लेबर रूम बनाए जाएंगे। इससे सरहदी इलाकांे मंे चिकित्सा सेवाआंे मंे इजाफा होगा।
गडरारोड़ मंे चिकित्सा सेवाआंे के विस्तार पर खर्च होंगे 1.25 करोड़ : गडरारोड़ सामुदायिक
स्वास्थ्य केन्द्र मंे चिकित्सकांे के आवास,
आपरेशन थियेटर एवं अन्य विकास कार्याें पर 1.25 करोड़ रूपए खर्च होंगे।
यहां मोर्चरी निर्माण के लिए 20 लाख की स्वीकृति जारी की गई है। इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैसिंधर स्टेशन
मंे स्टाफ आवास के लिए 15 लाख की स्वीकृति जारी की गई है।
सुरक्षा तंत्र होगा मजबूत : सरहदी इलाकांे मंे सीमा सुरक्षा बल की सीमा चौकियांे को सड़क मार्ग से जोड़ने के
लिए 375 लाख की स्वीकृति जारी की गई है। सरहदी इलाकांे मंे सड़कांे का निर्माण होने से
सुरक्षा तंत्र को मजबूती मिलेगी।
ग्रामीण इलाकांे मंे खेलकूद सुविधाआंे का विस्तार : सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत युवाआंे को खेलकूद
से जोड़ने के लिए सुविधाआंे के विस्तार से जुड़े कार्याें को भी प्राथमिकता दी गई है।
इसके लिए स्टेडियम एवं जिम एवं बास्केटबाल मैदान का निर्माण कराया जाएगा।
जिला संपर्क केन्द्र का निरीक्षण,अनुपस्थित अध्यापक निलंबित
आमजन की शिकायतांे
का त्वरित गति से निस्तारण करने के निर्देश
बाड़मेर, 18 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर अटल सेवा
केन्द्र मंे स्थापित जिला संपर्क केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान अनुपस्थित मिलने
पर एक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने जिला संपर्क केन्द्र का निरीक्षण करने के साथ संबंधित
कार्मिकांे से अब तक प्राप्त हुई शिकायतांे एवं केन्द्र की कार्य प्रणाली के बारे मंे
जानकारी ली। इस दौरान जिला संपर्क केन्द्र मंे कार्यरत अध्यापक कृष्ण प्रकाश अनुपस्थित
मिला। इस पर जिला कलक्टर ने उसको निलंबित करने के आदेश दिए। जिला कलक्टर ने वोटर हैल्प
लाइन 1950 एवं 02982-222226 पर प्राप्त होने काल का नियमित रूप से रिकार्ड रखने तथा आमजन की ओर से चाही गई
जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्हांेने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से कोई
भी व्यक्ति निर्वाचन संबंधित आवश्यक सूचना प्राप्त करने के साथ अपनी परिवेदना दर्ज
करा सकता है। यहां कॉल करने वाले व्यक्ति का रिकार्ड भी रखा जाएगा और उसकी ओर से दिए
गए सुझाव को नोट भी किया जाएगा। इस दौरान सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक
मोहनकुमारसिंह चौधरी भी उपस्थित रहे।
गुरुवार, 17 जनवरी 2019
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक 21 को
बाड़मेर, 17 जनवरी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के जिला स्तर पर सूत्रण,
क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स
की बैठक 21 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे आयोजित होगी। महिला अधिकारिता विभाग के सहायक
निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बताया कि टास्क फोर्स के सभी सदस्यांे को बैठक मंे
उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 24 को
बाड़मेर, 17 जनवरी। जिला पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 24 जनवरी को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।
अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने बताया कि जिला पैरोल सलाहकार समिति के साथ
महिलाआंे पर अत्याचार निवारण संबंधित त्रैमासिक बैठक, पुलिस एवं अभियोजन
के मध्य समन्वय संबंधित त्रैमासिक बैठक, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति अत्याचार निवारण संबंधित त्रैमासिक बैठक का आयोजन 24 जनवरी को दोपहर 3 बजे होगा। इन बैठकांे
मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश
दिए गए है।
शिक्षा, माईक्रो फाईनेंस एवं कारोबारी ऋण माफ नहीं होंगे
बाड़मेर, 17 जनवरी। जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को वितिय वर्ष 2002 से 2017-18 तक वितरित किए गए
कारोबारी, शिक्षा एवं माईक्रो फाईनेंस ऋण माफ नहीं होंगे।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासन सचिव अल्पसंख्यक मामलात विभाग
जयपुर नेे ऋणों की वसूली लक्ष्य अनूरूप नहीं होने को गंभीरता से लेते हुए शत प्रतिशत
वसूली के निर्देश प्रदान किए है। उनके मुताबिक वित्तीय वर्ष 2002 से 2017-18 तक अल्पसंख्यकों के
कल्याणार्थ वितरित कारोबारी, शिक्षा एवं माईक्रो फाईनेंस ऋण माफ नहीं होंगे। उन्होंने बताया कि संबंधित ऋणी समय पर अपने बकाया ऋण की किश्ते जमा
करवायें अन्यथा उनकी ओर से दिए गए अग्रिम चैक बैंक में प्रस्तुत कर दिए जाएंगे। उन्होंने
बताया कि पर्याप्त राशि के अभाव में चैक अनादरित होने पर एनआईए एक्ट की धारा 138 के अनुसार कार्यवाही
की जाएगी। इसके अलावा एफआईआर दर्ज करवाकर न्यायिक अदालत में प्रकरण दायर करवाया जाएगा।
साथ ही वसूली नहीं होने पर निगम की ओर से प्रभारित उच्च ब्याज दर लागू रहेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी
स्वयं ऋणी की होगी।
बाड़मेर मंे 14 पटवारियांे के नियुक्ति आदेश जारी
बाड़मेर, 17 जनवरी। सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा 2015 मंे अंतिम रूप से चयनित 14 अभ्यर्थियांे के बाड़मेर जिले मंे नियुक्ति आदेश जारी किए गए
हैं।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि सीधी भर्ती पटवार परीक्षा 2015 मंे अंतिम रूप से
चयनित अभ्यर्थियांे को नियुक्ति के लिए बाड़मेर जिला आवंटित होने के बाद उपलब्ध रिक्त
पदांे के विरूद्व राजस्थान सिविल सेवाएं नियम 2017 के तहत दो वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षाधीन प्रशिक्षु पटवारी के रूप मंे कार्य
ग्रहण करने की तिथि से पटवारी पर नियुक्ति प्रदान की गई है। इनको परीविक्षा काल के
दौरान प्रति माह स्थिर पारिश्रमिक 14600 रूपए प्राप्त होगा। उनके मुताबिक अभ्यर्थियांे को नियुक्ति से पूर्व प्रमुख चिकित्सा
अधिकारी की ओर से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र एवं पुलिस की ओर से जारी चरित्र प्रमाण
पत्र प्रस्तुत करना होगा। नियुक्ति आदेश जारी होने के उपरांत भी यदि कोई अभ्यर्थी एक
माह तक उपस्थित नहीं हुआ तो उसका नियुक्ति आदेश स्वत ही निरस्त माना जाएगा।
बीएलओ रविवार को मतदान केन्द्रो पर रहेंगे उपस्थित
बाड़मेर, 17 जनवरी। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम
के तहत 20 जनवरी को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे। इस दौरान मतदाता
सूची मंे नए पात्र मतदाताआंे के नाम जोड़ने एवं संशोधित करने के लिए आवेदन लिए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने बताया कि बाड़मेर जिले के 2194 मतदान केन्द्रांे
पर बीएलओ रविवार को उपस्थित रहेंगे। इस दौरान ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 1 जनवरी 2019 को 18 वर्ष की हो गई है, उनके नाम मतदाता सूचियांे
मंे जोड़ने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इसके अलावा ऐसे मतदाता जो अपना निवास स्थान छोड़कर
अन्य स्थानांे पर चले गए हो या किसी मतदाता की मृत्यु हो गई है, ऐसे मतदाताआंे के नाम
मतदाता सूची मंे से हटाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने समस्त
राजनीतिक दलों से अनुरोध किया है कि वे अपने बीएलए को रविवार की विशेष बैठक में भेजेे।
इस दौरान दावे एवं आपतियां ली जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया
कि 20 जनवरी को राजनीतिक दलों के बीएलए दावे एवं आपतियां प्रस्तुत कर सकते हैं। इनका
11 फरवरी से निस्तारण
किया जाएगा। उनके मुताबिक 22 फरवरी 2019 को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
बुधवार, 16 जनवरी 2019
25 जनवरी तक वोटर हैल्प लाइन को क्रियाशील करने के निर्देश
वीडियो कांफ्रेसिंग
मंे दिए वोटर हैल्प लाइन के संबंध मंे निर्देश
बाड़मेर, 16 जनवरी। मतदाताओं की समस्याओं के समाधान के लिये प्रत्येक जिले मंे 25 जनवरी तक वोटर हैल्पलाइन
को क्रियाशील किया जाए। इस हैल्पलाईन में हिन्दी, अंग्रेजी एवं स्थानीय भाषा का उपयोग किया जाए। भारत निर्वाचन
आयोग की ओर से बुधवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से वोटर हैल्प लाइन मुख्य निर्वाचन
अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों यह निर्देश दिए गए।
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि 1950 टोल फ्री नम्बर के साथ जिले के फोन नम्बर आमजन के लिए उपलब्ध करवाने होंगे। इस
कार्य के लिए बेसिक लाइन नंबर होगा। इस दूरभाष नम्बर को वोटर हैल्प लाइन के अलावा अन्य
कार्यों में उपयोग नही किया जाएगा तथा इसमें आउटगोईंग की सुविधा नही होनी चाहिए। अधिकारियों
ने बताया कि हैल्प लाइन के माध्यम से टोल फ्री सुविधा देनी होगी। निर्देशांे के मुताबिक
इसके लिए अलग से एक कक्ष स्थापित किया जाए,
जिसमें सीसी टीवी कैमरा,
फोन रिकोर्डिंग की सुविधा, कम्प्यूटर प्रिन्टर,
स्कैनर एवं इन्टरनेट की सुविधा उपलब्ध करवानी होगी। हैल्पलाईन
के माध्यम से एवं एनजीएसपी पोर्टल से प्राप्त शिकायतों को पंजिका में दर्ज करना होगा।
सभी तरह की शिकायतों का समाधान ऑनलाईन किया जाएगा। कोई आवेदन पत्र ऑफलाइन आने पर उसे
ऑनलाईन कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि वोटर हैल्पलाइन में अनुभवी कार्मिकों
को लगाया जाए। साथ ही 10 प्रतिशत से अधिक कॉल ड्राप नही होनी चाहिए। जो कार्मिक लगाये गये है, उन्हें प्रशिक्षण दिया
जाए। चुनाव से संबंधित विभिन्न गतिविधियों एवं स्वीप के माध्यम से 1950 का प्रचार किया जाए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि बाड़मेर
जिले मंे वोटर हैल्प लाइन की स्थापना कर दी गई है। वीडियो कांफ्रेसिंग मंे उप जिला
निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार,रिटर्निंग अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन,
सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक मोहन कुमार सिंह चौधरी
समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विधानसभा प्रकोष्ठ का गठन, प्रभारी अधिकारी नियुक्त
बाड़मेर, 16 जनवरी। 15वीं विधानसभा के प्रथम सत्र के दौरान विधानसभा प्रश्नांे का पत्युत्तर भिजवाने
के लिए प्रकोष्ठ का गठन कर प्रभारी अधिकारी सामान्य शाखा को प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त
किया गया है। विधानसभा प्रश्न के संबंध मंे किसी भी तथ्य की जानकारी के लिए नियंत्रण
कक्ष के दूरभाष 02982-222226 पर संपर्क किया जा सकता है।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने एक आदेश जारी कर विधानसभा प्रश्नांे के प्रत्युत्तर
फैक्स 02982-221074 तथा ई-मेल egovbarmer@gmail.com एवं विशेष वाहक से भिजवाने के निर्देश दिए है। विधानसभा प्रश्नांे के प्रत्युत्तर
प्रश्न प्राप्ति के 48 घंटांे के भीतर भिजवाने होंगे। आदेश के मुताबिक जिले के समस्त उपखंड अधिकारियांे
को अपने-अपने कार्यालय मंे प्रातः 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के साथ उनसे संबंधित प्रश्नांे का प्रत्युतर
जिला कार्यालय को समय पर भिजवाने के निर्देश दिए गए है। इसी तरह विधानसभा सत्र के दौरान
राज्य सरकार की ओर से गठित विभिन्न समितियांे जिनमंे विधानसभा सदस्य मनोनीत हो, बैठकें नहीं बुलाने
के निर्देश दिए गए है। उन्होंने पूर्व के बकाया विधानसभा प्रश्नों का जवाब तत्काल भिजवाने
के निर्देश दिए है। आदेश के अनुसार इस सत्रकाल के दौरान विधानसभा प्रश्नों के उत्तर
जिला कार्यालय से राज्य सरकार को भिजवाने के लिए सोमवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी
जिला परिषद्, मंगलवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बुधवार को महाप्रबन्धक
एवं स्वास्थ्य अधिकारी, गुरूवार को उप निदेशक कृषि विस्तार विभाग बाड़मेर एवं शुक्रवार को अधीक्षण अभियन्ता
सार्वजनिक निर्माण विभाग बाड़मेर अपना विशेष वाहक जिला कलक्टर कार्यालय को उपलब्ध करवाएंगे।
उन्हांेने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, जन स्वास्थ्य अभियात्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियन्ता, जिला शिक्षा अधिकारी
माध्यमिक शिक्षा, भू जल विभाग के अधिशाषी अभियन्ता , नगर परिषद के आयुक्त एवं पशुपालन विभाग के उप निदेशक को आवश्यकता होने पर विशेष
वाहक उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया है। विधानसभा सत्रकाल के दौरान ऑवरआल इन्चार्ज
अपर कलक्टर प्रशासन बाड़मेर होंगे, जिनके दूरभाष 02982-220007 है। इन निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर गंभीरता से लेते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही
की जाएगी।
जिला कलक्टर ने सीईटीपी का अवलोकन कर उद्यमियांे की समस्याएं जानी
उद्यमियांे ने जिला
कलक्टर को सेसकर एवं अन्य समस्याआंे से अवगत कराया
बाड़मेर, 16 जनवरी। जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बुधवार को बालोतरा मंे औद्योगिक क्षेत्र
का दौरान किया। उन्हांेने सीईटीपी एवं ईटीपी का अवलोकन करने के साथ उद्यमियांे की समस्याएं
जानी।
जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता ने बालोतरा औद्योगिक क्षेत्र मंे सीईटीपी का अवलोकन
करने के साथ इसकी कार्य प्रणाली की जानकारी ली। उन्हांेने सीईटीपी की क्षमता, प्रदूषित पानी को उपचारित
करने की प्रक्रिया के साथ प्रदूषण की रोकथाम संबंधित उपायांे के बारे मंे पूछा। जिला
कलक्टर गुप्ता ने एक औद्योगिक इकाई मंे ईटीपी की संचालन प्रक्रिया तथा पोपलीन उद्योग
के बारे मंे जाना। उन्हांेने प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अधिकारियांे को प्रदूषण की रोकथाम
संबंधित निर्देशांे की पालना सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। उन्हांेने प्रभावी मोनेटरिंग
के साथ संयुक्त रुप से निरीक्षण करने तथा नियमांे की पालना नहीं करने पर संबंधित इकाई
के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला कलक्टर ने उद्यमियांे
की बैठक मंे उनकी समस्याएं जानी। उद्यमियों ने सेसकर एवं औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी
अन्य समस्याआंे से अवगत कराया। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आगामी
दिनांे मंे बैठक आयोजित कर समस्याआंे का प्राथमिकता से समाधान करने के लिए कहा। इस
दौरान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के विनय कटटा,
सुधीर माथुर समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...





