शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2018

प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थाई वरीयता सूची मंे अतिरिक्त लाभार्थियांे को शामिल करने के निर्देश


ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने जिला कलक्टरर्स को जारी किए निर्देश

                बाड़मेर, 23 फरवरी। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की स्थाई वरीयता सूची में अतिरिक्त पात्र लाभार्थियों की पहचान कर शामिल करने के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग ने जिला कलक्टर्स को निर्देश जारी किए है। इसके तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद मंे 8 मार्च तक आवेदन स्वीकार करने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्रता के लिए आर्थिक सांख्यिकी गणना 2011 के अनुसार परिवार आवासहीन, शून्य, एक या दो कमरा कच्ची दीवार एवं कच्ची छत के आवासधारी होना चाहिए। परिवार की पात्रता निर्धारित करने के लिए निर्धारित 13 पैरामीटरांे मंे से किसी एक को पूरा करने वाला परिवार शामिल नहीं किया जाएगा। घास,बांस, प्लास्टिक एवं हाथ से निर्मित केल्हू की छत को कच्ची छत एवं इन्हीं सामग्री से मड, बिना पक्की ईंट, लकड़ी एवं पत्थर जिसमंे मोर्टार काम मंे नहीं लिया गया है को कच्चा आवास माना जाएगा। वंचित परिवार अपना नाम जोड़ने के लिए सादे कागज पर अपील, प्रार्थना पत्र दे सकते है। निर्देशांे के मुताबिक पूर्व मंे ऐसे लाभार्थी जिनके नाम आर्थिक सांख्यिकी गणना 2011 मंे नहीं है लेकिन लाभार्थी अपने आप को पात्र मानकर अपील कर रहा है उससे भी अपील प्राप्त कर अंतिम वरीयता सूची मंे सम्मिलित करने के संबंध मंे मार्गदर्शन प्राप्त होने तक पृथक से सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। ऐसी अपीलांे के साथ 8 मार्च तक ग्राम पंचायत, पंचायत समिति, जिला स्तर पर प्राप्त अपीलांे को ग्राम पंचायतवार सूचीबद्व कर ग्राम सभा के समक्ष विचारार्थ प्रस्तुत कराने के लिए कहा गया है।
                जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि सभी ग्राम पंचायतांे मंे 8 से 12 मार्च के मध्य ग्राम सभाआंे का आयोजन करवाकर सूचीबद्व अपीलांे को ग्राम पंचायतांे मंे रखकर पात्र परिवारांे का चिन्हिकरण करवाने के निर्देश दिए गए है।ग्राम सभा की ओर से तैयार की गई पात्रताधारियांे की सूची को ब्लाक स्तरीय प्राधिकृत समिति को प्रस्तुत किया जाएगा। ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्तुत की गई सूची के अनुसार दावा, प्रार्थना पत्र की जांच की जाएगी। उन्हांेने बताया कि ब्लाक स्तरीय प्राधिकृत समिति की ओर से परीक्षण उपरांत अभिशंषा के साथ सूची जिला क्रियान्वयन, निगरानी, समन्वयन एवं अपीलेंट समिति को 21 मार्च तक प्रस्तुत की जाएगी। इसी तरह जिला क्रियान्वयन, निगरानी, समन्वयन एवं अपीलेंट समिति की ओर से परीक्षण उपरांत अभिशंषा के साथ विभाग को 26 मार्च तक सूची प्रस्तुत करनी होगी।

व्यक्तिगत कार्याें पर सर्वाधिक व्यय करने वाली पंचायतांे के कार्याें की होगी जांच


                बाड़मेर, 23 फरवरी। जिले मंे व्यक्तिगत लाभ के कार्याें पर सर्वाधिक व्यय करने वाली 34 ग्राम पंचायतांे मंे पूर्ण एवं प्रगतिरत व्यक्तिगत के कार्याें की जांच की जाएगी। इसके लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने आदेश जारी कर तीन सदस्य अंतर विभागीय दलांे का गठन किया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के निर्देशानुसार मनरेगा के क्रियान्वयन एवं कार्याें के संबंध मंे कुछ ग्राम पंचायतांे मंे अनियमितता की शिकायतांे के बाद विभाग की ओर से यह जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं।
                जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बाड़मेर पंचायत समिति मंे मूढ़ो की ढाणी एवं सांजटा, बालोतरा मंे आकड़ली बक्शीराम एवं सराना, बायतू मंे सिगोड़िया एवं बोड़वा, शिव मंे भीयाड़ एवं पोशाल, सिवाना मंे कुसीप एवं मवड़ी, सिणधरी मंे निम्बलकोट एवं एड सिणधरी, धोरीमन्ना मंे खुमे की बेरी एवं मीठड़ा खुर्द, चौहटन मंे कापराउ एवं उपरला, रामसर मंे पांधी का पार एवं गरड़िया, पाटोदी मंे नवातला एवं भाखरसर, कल्याणपुर मंे कुड़ी एवं भाड़ियावास, गिड़ा मंे खोखसर पश्चिम एवं हीरा की ढाणी, गडरारोड़ मंे फोगेरा एवं तामलोर, समदड़ी मंे सेवाली एवं रातड़ी, गुड़ामालानी मंे मंगले की बेरी एवं खुडाला, धनाउ मंे ईशरोल एवं नवातला राठौड़ान, सेड़वा मंे सारला एवं बिसासर ग्राम पंचायत मंे व्यक्तिगत लाभ के पूर्ण एवं प्रगतिरत कार्याें की जांच की जाएगी। इस दौरान यह भी जांच की जाएगी कि ग्राम पंचायतांे मंे स्वीकृति अनुसार एवं स्वीकृत तकमीनांे के अनुसार कार्याें को मौके पर करवाया गया है अथवा नहीं करवाने जाने की समीक्षा तथा तकनीकी मार्गदर्शिका के निर्देशानुसार निर्धारित निरीक्षण किए गए है अथवा नहीं, इसकी जांच करवाकर आगामी दस दिवस मंे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है। जांच दलांे मंे संबंधित उपखंड अधिकारी, उप कोषाधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के लेखाधिकारी तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी एवं सहायता अभियंताआंे को शामिल किया गया हैं।

जन्म मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण के संबंध मंे बैठक 6 मार्च को


                बाड़मेर, 23 फरवरी। जन्म और मृत्यु पंजीकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने एवं जन्म-मृत्यु पंजीकरण अधिनियम के नवीनतम प्रावधानांे की नियमित जानकारी देने के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं समीक्षात्मक बैठक 6 मार्च को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हाल मंे जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे आयोजित होगी।
                आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवंत गौड़ ने बताया कि इस दौरान वर्ष 2017 के जन्म मृत्यु एवं विवाह के आनलाइन पंजीयन, 1 जनवरी 2011 से 31 दिसंबर 2013 तक के जन्म मृत्यु पंजीयन रिकार्ड के डिजिटाइजेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इसी तरह पहचान पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे पंजीयन एवं आने वाली समस्याआंे की समीक्षा तथा पंजीयन के लिए ई-मित्र, आमजन एवं निजी चिकित्सालयांे की ओर से किए जा रहे आनलाइन आवेदनों पर विचार किया जाएगा।

जिला स्तरीय मेला समिति की बैठक 27 को


                बाड़मेर, 23 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे आयोजित होने वाले मेलांे मंे आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की अध्यक्षता मंे 27 फरवरी को दोपहर 12.30 बजे बैठक रखी गई है। जिला कलक्टर कार्यालय मंे आयोजित होने वाली बैठक मंे संबंधित अधिकारियांे एवं प्रतिनिधियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

भामाशाह रेजिडेंट डाटा हब से अनाथ व्यक्तियांे को हस्तांतरित होंगे लाभ


                बाड़मेर, 23 फरवरी। ऐसे अनाथ व्यक्ति जिनके परिवार, माता-पिता की जानकारी नहीं होती है, उनका भामाशाह रेजिडेंट डाटा हब के जरिए नामांकन एवं विभिन्न लाभकारी योजनाआंे का लाभ हस्तांतरित करने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि ऐसे अनाथ जिनके माता-पिता की जानकारी नहीं हो, उनका अनाथ व्यक्ति होने का प्रमाण पत्र संबंधित संबंधित क्षेत्र के उपखंड अधिकारी जारी करेंगे। इनके भामाशाह नामांकन मंे माता-पिता का नाम अंकित किया जाना आवश्यक नहीं होगा। अनाथ व्यक्तियांे के भामाशाह नामांकन मंे दर्ज सूचनाआंे का डिम्ड वेरीफिकेशन नहीं होगा। उन्हांेने बताया कि बैंक खाता खोलने, संचालित करने तथा भामाशाह योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए बालिग अनाथ की स्थिति मंे स्थानीय संरक्षक मनोनीत करने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन विमंदित, नाबालिग अनाथ की स्थिति मंे जिला कलक्टर की ओर से जिला, ब्लाक स्तरीय राजपत्रित अधिकारी को नामजद स्थानीय संरक्षक मनोनीत किया जाएगा। इसके प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए गए है। जिला कलक्टर ने बताया कि संरक्षण बदलने की स्थिति मंे नवीन संरक्षक की ओर से विमंदित, नाबालिग अनाथ व्यक्ति के भामाशाह मंे स्वयं की जानकारी दर्ज करवाने एवं उसको भामाशाह फ्लेटफार्म के माध्यम से लाभ हस्तांतरण होना सुनिश्चित किया जाएगा। जिला कलक्टर ने समस्त उपखंड अधिकारी एवं सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उप निदेशक को अनाथ व्यक्तियांे के भामाशाह नामांकन एवं भामाशाह रेजिडेंट डाटा हब के माध्यम से लाभ हस्तांतरण के लिए राज्य सरकार की ओर से जारी परिपत्र 24 के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018

ऋण माफी की क्रियान्विति सुनिश्चित करें : नकाते


                बाड़मेर, 22 फरवरी। राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानांे की ऋण माफी की प्राथमिकता से क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने जिला मुख्यालय पर सहकारी बैंक के प्रबंधकांे एवं ऋण पर्यवेक्षकांे को संबोधित करते हुए यह बात कही।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि ऋण माफी के लिए सहकारी समिति एवं बैंक स्तर पर समुचित तैयारियां करने के साथ इसकी पालना की जाए। उन्हांेने राज्य सरकार के ऋण माफी के आदेशांे की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए समय पर सूचनाएं प्रस्तुत करें। ताकि संबंधित किसानांे की ऋण माफी करते हुए लाभांवित किया जा सके। जिला कलक्टर नकाते ने प्रबंध निदेशक भंवरदान को शाखा एवं ब्लाक स्तर पर लाभांवित किसानांे को ऋण माफी संबंधित प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। उन्हांेने इस दौरान विभिन्न बैंकिंग योजनाआंे की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

राजवेस्ट पावर प्लांट मंे मॉकड्रिल, छह आतंकियांे को पकड़ा


                बाड़मेर, 22 फरवरी। भादरेस स्थित राजवेस्ट पावर प्लांट मंे गुरूवार को मॉकड्रिल के तहत आतंकियांे के घुसने की सूचना मिलने पर पहुंचे सीमा सुरक्षा बल, पुलिस, सेना एवं विभिन्न सुरक्षा एजेंसियांे के जवानांे ने कार्रवाई करते हुए छह आतंकियांे को पकड़ लिया। जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, जिला पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला समेत कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आतंकियांे के घुसने की सूचना मिलते ही एकबारगी हड़कंप मच गया। इसके बाद जब मॉकड्रिल का पता चला तो आमजन ने राहत की सांस ली।
                भादरेस स्थित राजवेस्ट पावर प्लांट मंे शुक्रवार सुबह बड़ी घटना को अंजाम देने के मकसद से छह आतंकवादियांे के घुसने की सूचना मिली। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस, सीमा सुरक्षा बल, सेना समेत विभिन्न सुरक्षा एजेंसियांे के जवान हथियारांे से लैंस होकर घटनस्थल पर पहुंचे। पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल के जवानांे ने पावर प्लांट को चारों तरफ से घेर लिया। इस दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई, उपखंड अधिकारी नीरज मिश्र, बाड़मेर पुलिस उप अधीक्षक सुभाषचन्द्र, विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी समेत विभिन्न अधिकारियांे के निर्देशन मंे चली कार्रवाई के दौरान छह आतंकियांे को पकड़ लिया गया। इस दौरान मॉकड्रिल के तहत समस्त कार्रवाई संपादित की गई। इसके उपरांत पावर प्लांट के सभागार मंे आयोजित बैठक के दौरान जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकात,े पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला ने मॉकड्रिल के दौरान हुई कार्रवाई की समीक्षा की। उन्हांेने इस दौरान संबंधित अधिकारियांे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला कलक्टर की कोटड़ी मंे रात्रि चौपाल शुक्रवार को


                बाड़मेर, 22 फरवरी। कोटड़ी ग्राम पंचायत मंे शुक्रवार को जिला कलक्टर रात्रि चौपाल के दौरान आमजन की जन समस्याएं सुनेंगे। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियांे को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते शुक्रवार को पुलिस थाना समदड़ी के निरीक्षण के उपरांत कोटड़ी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर रात्रि चौपाल मंे आमजन की समस्याएं सुनेंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि चौपाल मंे प्रत्येक ग्रामवार समस्याआंे पर चर्चा की जाएगी। चौपाल की समाप्ति पर खुली चौपाल मंे जन सुनवाई आयोजित होगी।

जन कल्याणकारी बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया


                बाड़मेर, 22 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे से गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधिमंडलों ने राज्य बजट में की गई लोक कल्याणकारी घोषणाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
                संसदीय सचिव लादूराम विश्नोई के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने गुड़ामालानी में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कार्यालय और छात्रावास खोलने सहित अन्य बजट संबंधी घोषणाओं के लिए श्रीमती राजे का आभार व्यक्त किया।



शनिवार, 17 फ़रवरी 2018

विद्यार्थियांे ने जाना सेना का इतिहास, शहीद योद्वाआंे को अर्पित किए श्रद्वासुमन


विद्यार्थियांे को सेना को प्रोफेशन के रूप मंे अपनाने का आहवान

                बाडमेर, 17 फरवरी। बोगरा बिग्रेड के तत्वावधान मंे शनिवार को जालीपा सैन्य स्टेशन मंे आयोजित सर्दन स्टार इंफो कैम्पेन सूचना अभियान के दौरान विभिन्न विद्यालयांे के विद्यार्थियांे ने सेना के इतिहास को जाना। इस दौरान शहीद योद्वाआंे को श्रद्वासुमन अर्पित करने के साथ भारतीय सेना मंे शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया।
                कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह जालीपा सैनिक प्रेक्षाग्रह में आयोजित हुआ। जहॉ बोगरा ब्रिगेड के कमाण्डर ब्रिगेडियर डी एस बजाज ने विद्यार्थियों को सम्बोधित किया।  इस दौरान ब्रिगेडिर बजाज ने कर्तव्य के पथ पर स्थानिय युवाओं द्वारा किये गये विलक्षण योगदान की सराहना की और विद्यार्थियों को इस आदर्ष प्रोफेषन ऑफ आर्म्स मे करियर नही बल्कि प्रोफेषन के रूप में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।  इस दौरान माडर्न स्कूल, सेंटपाल स्कूल, महाराजा मेट्रिक्स स्कूल, केन्द्रीय विद्यालय, डिजनी डे इंटरनेशनल स्कूल, मल्लीनाथ सैकंडरी स्कूल एवं एमवीसी स्कूल के विद्यार्थियांे ने भारतीय सेना की संस्कृति, विरासत, परंपराआंे और सदाचार के जीवत प्रदर्शन को देखा। यह सूचना अभियान सेना में भाग लेने की विभिन्न प्रविषिष्टियों पर व्याख्यान से लेकर, भारतीय सेना के उपकरणों के प्रर्दषन तक अनेक कार्यक्रमों का मिश्रण था।  विद्यार्थियों ने ब्रिगेड गैलेरी के अपने दौरे में सेना के प्रचुर सदाचार और मिलिट्री परम्पराओं को जाना, जो ब्रिगेेड के प्रारम्भ काल और ऑपरेषनस से भी पुरावषेषों का विलक्षण संग्रह है जिनमें ब्रिगेड ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि, विभिन्न संगठनांे के पदाधिकारियों, षिक्षकों और विद्यार्थियों ने वार मैमोरियल में आयोजित श्रद्धाजंलि समारोह में बोगरा ब्रिगेड के षहीद योद्धाओं को श्रद्धाजंलि अर्पित की। कार्यक्रम का समापन बोगरा एम्फिथियेटर मे विषेष रूप से आयोजित ऑर्केस्ट्रेटेड प्रकाष एवं ध्वनि शो में ब्रिगेड के भव्य एवं यषस्वी इतिहास के शानदान प्रर्दषन के साथ हुआ। अतिथि समूह सर्दन स्टान सूचना अभियान में आयोजित सभी कार्यक्रमों में भारतीय सेना के शानदार प्रदर्षन से सम्मोहित रह गए। कार्यक्रम में तीन गैर सैनिक पदाधिकारियों और बाडमेर के विभिन्न स्कूलों एवं कॉलेजों के षिक्षकों ओर 328 विद्यार्थियों ने भाग लिया। साथ ही स्थानीय युवाओं को सेना ज्वाईन करने के लिए अपने उद्देष्य में काफी सफल रहां

प्रदेश का चमकता हुआ सूरज बनकर उभरेगा बाड़मेर - मुख्यमंत्री


तारातरा मठ में संत समागम में शामिल हुईं मुख्यमंत्री

                बाड़मेर, 17 फरवरी। मुख्यमंत्री श्रीमती वसुन्धरा राजे ने कहा कि बाड़मेर जिला शीघ्र ही प्रदेश का चमकता हुआ सूरज बनकर उभरेगा और अपनी चमक पूरे राजस्थान पर बिखेरेगा। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में होने वाले सौर ऊर्जा, गैस और तेल के उत्पादन और यहां लगने वाली रिफाइनरी से पश्चिमी राजस्थान सहित पूरे प्रदेश की तस्वीर बदलेगी।
                श्रीमती राजे शनिवार को बाड़मेर जिले के तारातरा मठ धाम में श्री मोहनपुरी जी महाराज की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि मोहनपुरी जी महाराज एक वचनसिद्ध योगीराज थे। उन्होंने अध्यात्म के साथ-साथ गौ सेवा और परोपकार के कार्यों को आगे बढ़ाया।
                मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी गौ सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। इस बार बजट में निराश्रित गौवंश की देखभाल के लिए हर जिले में एक नंदी गौशाला को 50 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की गई है। वहीं रजिस्टर्ड गौशालाओं में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये के कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गौशालाओं को पशु आहार के लिए तीन महीने की सहायता को दोगुना कर छह महीना किया जा रहा है। साथ ही 25 बीघा और इससे अधिक भूमि पर संचालित गौशालाओं में 100 घनमीटर या इससे अधिक क्षमता के बायोगैस प्लांट पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
                श्रीमती राजे ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश का हर धार्मिक स्थल एक पर्यटक स्थल के रूप में भी विकसित किया जाएगा। इसके लिए 550 करोड़ रुपये की लागत से 200 मंदिरों को भव्य बनाने और वहां सुविधाएं विकसित करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले चार साल में धार्मिक पर्यटन को लगातार सुविधामय बनाया है और करीब 32 हजार तीर्थ यात्रियों को हवाई जहाज, रेल तथा बसों के माध्यम से निशुल्क तीर्थ यात्राएं करवायी हैं।
                इससे पहले मुख्यमंत्री ने जैतपुरी जी और मोहनपुरी जी महाराज की समाधि पर शीश नवाया और पूजा-अर्चना की। उन्होंने मठ धाम स्थित नारायणपुरी, विजयपुरी, श्यामपुरी, इन्द्रपुरी, अम्बेपुरी, तेजपुरी, धर्मपुरी और वागपुरी जी की समाधि के भी दर्शन किए। उन्होंने यज्ञशाला में मंत्रोच्चारण के साथ प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना के लिए आहुतियां दी। तारातरा मठ में महंत प्रतापपुरी जी ने उन्हें जैतपुरी जी द्वारा स्थापित धाम के बारे में जानकारी दी।
                श्रीमती राजे ने इस दौरान शहीद धर्माराम के परिवार का सम्मान किया। उन्हांेने शहीद की बेटी से उसकी शिक्षा के बारे मंे जानकारी ली और शहीद धर्माराम की वीरांगना एवं उनकी माता का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया।
                इस अवसर पर बड़ी संख्या में संतजन, राजस्व राज्य मंत्री श्री अमराराम, राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री शम्भूसिंह खेतासर, जेडीए जोधपुर चेयरमैन प्रो. महेन्द्रसिंह राठौड, राजस्थान उदू अकादमी के चैयरमैन असरफ अली, संसदीय सचिव श्री लादूराम विश्नोई, विधायक श्री तरूणराय कागा, श्री हमीरसिंह, श्री कैलाश चौधरी, श्री छोटूसिंह भाटी, श्री जोगाराम पटेल, यूआईटी चेयरमैन डॉ. प्रियंका चौधरी,पूर्व विधायक श्री कानसिंह कोटडी, श्री हरीसिंह सोढा, जिला कलक्टर षिवप्रसाद मदन नकाते, पुलिस अधीक्षक डा.गगनदीप सिंगला सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।














शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2018

केन्द्रीय राज्य मंत्री मेघवाल 17 फरवरी को बाड़मेर आएंगे


                बाड़मेर, 16 फरवरी। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प तथा संसदीय मामलात केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल 17 फरवरी को एक दिवसीय दौरे पर बाड़मेर आएंगे।
                निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रेलगाड़ी से शनिवार प्रातः 9.30 बजे बाड़मेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इस दौरान सर्किट हाउस मंे विश्राम करने के साथ स्थानीय कार्यक्रम मंे शामिल होंगे। इसके उपरांत केन्द्रीय राज्य मंत्री मेघवाल दोपहर दो बजे सड़क मार्ग से बीकानेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बकाया बिल 31 मार्च तक एकमुश्त जमा कराने पर मिलेगी पेनल्टी और ब्याज की छूट


                बाड़मेर, 16 फरवरी। ऐसे घरेलू उपभोक्ता, जिनका पानी का बिल बकाया चल रहा है। वे यदि 30 नवंबर, 2017 तक का बकाया बिल एकमुश्त 31 मार्च 2018 तक जमा कराते हैं तो उन्हें बिलों के ब्याज और शास्ति पर शत-प्रतिशत छूट देय होगी।
                जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव रजत कुमार मिश्र ने एक आदेश जारी कर घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देते हुए पानी के पुराने बिलों को 31 मार्च तक एक मुश्त जमा कराने पर पेनल्टी या ब्याज पर शत-प्रतिशत छूट प्रदान की है। इसके तहत नगरीय एवं ग्रामीण पेयजल योजनाओं के घरेलू उपभोक्ताओं के 30 नवंबर, 2017 तक के बकाया पानी के बिलों को 31 मार्च तक एक मुश्त जमा कराने पर कोई ब्याज या पेनल्टी नहीं लगेगी।

विभिन्न हादसांे के पीड़ितांे को सहायता राशि स्वीकृत


                बाड़मेर, 16 फरवरी। विभिन्न हादसांे मंे व्यक्तियांे की मौत होने अथवा घायल होने पर उनके परिवारांे की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 3 लाख 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
                जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने एक आदेश जारी कर मूंगड़ा निवासी भूराराम पुत्र तेजाराम, हीरा बा की ढाणी निवासी भंवराराम पुत्र रूपाराम, माडपुरा सानी निवासी घमी पुत्री पुखराज, देरोमानियो पोटलियो की ढाणी निवासी लेहरो देवी पत्नी जोगाराम की सड़क हादसे मंे मौत होने पर उनके आश्रितांे को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इसी तरह देशांतरीनाडी निवासी वर्षा पुत्री नारायणराम की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत होने, मोकलसर निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र कपूराराम की पानी मंे डूबने से मौत होने पर 50-50 हजार रूपए की सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह तुफान के दौरान कमरे की छत के पतरे गिरने से घायल हुए कानाराम पुत्र हरखचंद निवासी चक धोलका को 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

अधिकाधिक युवाओं एवं विशेष योग्यजनों का पंजीकरण कराए - बिश्नोई


                बाडमेर, 16 फरवरी। युवाओं एवं विशेष योग्यजनों के पंजीकरण के लिए चलाए जाने वाले सबल अभियान के संबंध में शुक्रवार को उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओ.पी. बिश्नोई की अध्यक्षता में राजनैतिक दलो के पदाधिकारियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
                इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी बिश्नोई ने सबल अभियान के दौरान मतदाता सूची में वंचित पात्र युवाओं एवं विशेष योग्यजनों का पंजीकरण कराने के लिए राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों एवं स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सहयोग का आहवान किया। ताकि वंचित पात्र युवा एवं विशेष योग्यजनो को लोकतंत्र की मुख्य धारा में शामिल किया जा सकें। उन्होने बताया कि उक्त अभियान 2 चरणों में आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण मंे दिनांक 15 फरवरी से 28 फरवरी के मध्य जिले के प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में युवा पंजीकरण महोत्सव एवं वृहद् पंजीकरण अभियान की भांति ही शैक्षणिक संस्थाओं में शिविरों का आयोजन किया जाएगा । इसी प्रकार द्वितीय चरण में बीएलओ 1 मार्च से 15 मार्च के मध्य अपने संबंधित मतदान केन्द्रों की मतदाता सूचियों से संबंधित विभिन्न आवेदन पत्र प्राप्त करने के साथ घर-घर सम्पर्क करेंगे तथा ऐसे युवा, विशेष योग्यजन जिनके आवेदन पत्र प्रथम चरण में प्राप्त नहीं हुए है, उनसे सम्पर्क कर आवेदन पत्र प्राप्त किये जाएगें।
                उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि घर घर सम्पर्क के दौरान एवं शैक्षणिक संस्थाओं में आयोजित होने वाले शिविरों के विषय में ग्रामीण स्तर पर कार्यरत विभिन्न सरकारी कार्मिकांे, स्वयंसेवी संस्थाआंे, आंगनवाडी कार्यकर्ता, एएनएम एवं आशा सहयोगिनी का सहयोग लिया जाए। उन्होने बताया कि गत वर्ष आयोजित किए गए युवा पंजीकरण महोत्सव एवं वृहद पंजीकरण अभियान के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से विशेष योग्यजनों का डेटा प्राप्त कर विशेष योग्यजनों की मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र भरवाए जाए। उन्होने बताया कि इस अभियान के दौरान जिन पंजीकृत मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र उपलब्ध नहीं कराए गए है उन्हे भी मतदाता फोटो पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाए। उन्होने बताया कि एक मार्च से घर-घर सर्वे के दौरान सभी बीएलओ को भागवार मतदाता सूची में पंजीकृत विशेष योग्यजनों की सूची उपलब्ध कराई जाए ताकि इनको छोडकर अन्य विशेष योग्यजनों का मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु आवेदन पत्र प्राप्त किए जा सकें।
                बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष यज्ञदत जोशी, बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष नारायणराम गर्ग, श्योर संस्था के हनुमानराम चौधरी, महावीर इन्टरनेशनल सचिव बाबूलाल संखलेचा, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क नानकचन्द चन्द्रोदय एवं विभिन्न संगठनांे के प्रतिनिधि उपस्थित थे।




पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगर निकायों के रिक्त पदों के उप चुनाव की घोषणा


                बाड़मेर, 16 फरवरी। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर पंचायती राज संस्थाओं एवं स्थानीय निकायों में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। बाड़मेर जिले मंे दस रिक्त पदांे पर उप चुनाव होगा।
                जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि बाड़मेर जिले मंे जिला परिषद सदस्य संख्या 37, पंचायत समिति सिवाना की ग्राम पंचायत पादरू के वार्ड 16 एवं 16, देवंदी ग्राम पंचायत के वार्ड 2, धनाउ पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बाछड़ाउ मंे वार्ड संख्या 3 उप सरपंच, गुड़ामालानी पंचायत समिति की पीपराली ग्राम पंचायत मंे वार्ड 4, बायतू पंचायत समिति मंे ग्राम पंचायत बायतू भोमजी के वार्ड 7, पाटोदी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सिमरखिया के वार्ड 6, चौहटन पंचायत समिति की चौहटन ग्राम पंचायत मंे उप सरपंच वार्ड 15, बाड़मेर पंचायत समिति की सनावड़ा ग्राम पंचायत मंे वार्ड 3 के लिए उप चुनाव होगा। उन्हांेने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं एवं पंच-सरपंच के उप चुनाव के लिए 19 फरवरी को लोक सूचना जारी की जाएगी। जिला कलक्टर नकाते ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के लिए बुधवार 21 फरवरी को पूर्वान्ह् 11 बजे से अपरान्ह् 3 बजे तक नाम प्रस्तुत किये जा सकेंगे। गुरूवार 22 फरवरी को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। शुक्रवार 23 फरवरी को 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसी दिन 3 बजे बाद चुनाव चिन्हों का आवंटन होगा। यदि आवश्यक हुआ तो सोमवार 5 मार्च को प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से निर्धारित स्थान पर मतगणना होगी। इसी तरह पंच एवं सरपंच के उप चुनाव के लिए मंगलवार 27 फरवरी को प्रातः 8 से 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति, पूर्वान्ह् 1130 बजे से संवीक्षा एवं अपरान्ह् 3 बजे तक अभ्यर्थिता वापसी हो सकेगी। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो सोमवार 5 मार्च को प्रातः 8 से सांय 5 बजे तक होगा। मतगणना इसी दिन मतदान समाप्ति के तुरन्त बाद होगी तथा उप सरपंच का चुनाव मंगलवार 6 मार्च को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी नकाते के मुताबिक उप चुनाव के लिए एक जनवरी, 2018 की अर्हता तिथि के आधार पर तैयार मतदाता सूची का उपयोग किया जाएगा। मतदान के लिए मतदाता को अपनी पहचान के लिए भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी फोटो मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। यदि कोई मतदाता फोटो मतदाता पहचान पत्र प्रस्तुत करने में असफल रहता है तो इसके लिए राजस्थान निर्वाचन आयोग की ओर से अनुमोदित 19 अन्य वैकल्पिक फोटो दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने बताया कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।

नशा मुक्ति शिविरांे का आयोजन 20 फरवरी से


                बाडमेर, 16 फरवरी। राज्य सरकार की अभिनव योजना नया सवेरा के तहत डोडा पोस्त व्यवसनियांे को नशा मुक्त करने के लिए आठ दिवसीय नशामुक्ति शिविरांे का आयोजन 20 फरवरी से चिकित्सा संस्थानांे मंे किया जाएगा।
                मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.कमलेश चौधरी ने बताया कि 20 फरवरी को सेड़वा, चौहटन, भाडखा, 5 मार्च को धनाउ, सोनड़ी, कानासर, गिड़ा, 14 मार्च को बिशाला, कल्याणपुर, लीलसर, सवाउ पदमसिंह, 22 मार्च को भूणिया, खड़ीन, जिला अस्पताल, सरणू मंे नशा मुक्ति शिविरांे का आयोजन होगा। शिविरांे के दौरान फीजिशियन, सीफू से डोडा पोस्त के टीओटी प्राप्त चिकित्सक, मनोरोग विशेषज्ञ सेवाएं देंगे। शिविर मंे आने वाले व्यवसनियांे को ओपीडी एवं इंडोर सेवाएं दी जाएगी। भर्ती योग्य मरीजांे केा भर्ती कर उनको दवाइयां, योगा, धार्मिक संगीत आदि के माध्यम से व्यवसनमुक्त किया जाएगा। विभाग की ओर से आवास,चाय, भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। इन शिविरांे के साथ-साथ कल्याणपुर एवं गिड़ा मंे उस क्षेत्र के मानसिक दिव्यांगांे का प्रमाणीकरण मनोरोग विशेषज्ञ द्वारा शिविर स्थल पर किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि एएनएम, आशा सहयोगिनी, आंगनबाड़ी वर्कर को शिविरांे का व्यापक प्रचार-प्रसार कर व्यवसनियों को नशा मुक्ति शिविर मंे भेजने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए है।

जिप्सम खनन परमिट के लिए आवेदन 31 मार्च तक


                बाड़मेर, 16 फरवरी। बाड़मेर जिले मंे राजस्थान अप्रधान खनिज रियायत नियमावली 2017 के नियम 25 मंे वर्णित प्रावधानांे के अनुसार किसानांे को उनकी खातेदारी भूमि सुधार के लिए जिप्सम हटाने के लिए परमिट जारी करने के लिए आनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है।
                खनि अभियंता भगवानसिंह ने बताया कि विभागीय वेबसाइट ूूूण्उपदमेण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर आन लाइन आवेदन 31 मार्च 2018 तक की अवधि के लिए आमंत्रित किए गए है। उन्हांेने बताया कि जो भी किसान खातेदारी भूमि के सुधार के लिए जिप्सम हटाने के लिए परमिट लेने के इच्छुक हो, उस अवधि मंे आन-लाइन आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है।

यूनिट एवं सीनियर सिटीजन को फूड कूपन दिए जाएंगे


                बाड़मेर, 16 फरवरी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा योजना से वंचित एकल यूनिट या सीनियर सिटीजन जो उचित मूल्य की दुकान तक नहीं पहुंच पाते हैं ऐसे पात्र लाभार्थियों का सर्वे करके उन्हें फूड कूपन जारी किए जाएं।
                खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की उपायुक्त अंजू राजपाल ने इस संबंध में प्रदेश के जिला रसद अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे परिवारों एवं लाभार्थियों का सर्वे पूरा करके रिपोर्ट अविलम्ब भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि प्रदेश में चिन्हित कुल 33,762 परिवार एकल यूनिट या सीनियर सिटीजन हैं और इस कारण वे खाद्य सुरक्षा का लाभ लेने उचित मूल्य दुकान तक पहुंच नहीं पाते हैं। उपायुक्त ने बताया कि जिलों में पदस्थापित प्रवर्तन अधिकारी एवं प्रवर्तन निरीक्षक फूड कूपन योजनान्तर्गत सूची का सत्यापन कर रिपोर्ट मुख्यालय को शीघ्र भिजवाने के निर्देश दिए गए है।

अश्व वंशीय पशुओं का पशु मेलों में प्रतिभागिता के लिए ग्लेण्डर्स रोग से मुक्त जांच प्रमाण-पत्र अनिवार्य


ग्लेण्डर्स रोग के सर्वेक्षण को शनिवार से होगी जांच नमूनों को एकत्रित करने की शुरूआत

                बाड़मेर, 16 फरवरी। पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी विभाग, कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार प्रदेश में आयोजित होने वाले समस्त पशु मेलों एवं प्रदर्शनियों तथा संस्थानों में ग्लेण्डर्स रोग की जांच को एहतियात के तौर पर अनिवार्य किया गया है।
                पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्लेण्डर्स अश्व वंशीय पशुओं में होने वाला संक्रामक, संसर्गजन्य, आर्थिक एवं जूनोटिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोग है। गत वर्षों में उत्तरप्रदेश, हिमाचल, जम्मू एवं कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में रोग चिन्हित होने के मध्यनजर केन्द्र सरकार की ओर से सलाह जारी की गई है, ताकि रोग के फैलाव को नियंत्रित किया जा सके। उल्लेखनीय है कि राज्य में घोड़ों की प्रयोगशाला जांच के उपरान्त ग्लेण्डर्स रोग की पुष्टि होने पर प्रदेश के धौलपुर, अजमेर, रामसमंद एवं उदयपुर जिलें में घोड़ों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है। पशुपालन निदेशक ने बताया कि आगामी 13 मार्च से आयोजित हो रहे श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा, बाड़मेर में प्रतिभागी घोड़ों के लिए ग्लेण्डर्स रोग के सर्वेक्षण तथा निदान के लिए 17 से 24 फरवरी, 2018 तक नजदीकी राजकीय पशु चिकित्सा संस्था में सम्पर्क कर जांच के लिए सीरम सैम्पल का संग्रहण आवश्यक रूप से कराया जाना है। उन्होंने बताया कि अश्व वंशीय पशुओं को ग्लेण्डर्स रोग की पुष्टि के लिए अनिवार्य एलिसा अथवा सी.एफ.टी. परीक्षण में निगेटिव जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर ही श्री मल्लीनाथ पशु मेला तिलवाड़ा, बाड़मेर में प्रवेश दिया जा सकेगा। राज्य के धौलपुर, अजमेर, राजसमंद एवं उदयपुर जिलों से घोड़ों की आवाजाही प्रतिबंधित होने के कारण इन जिलों के अश्व वंशीय पशुओं की प्रतिभागिता पर पूर्णतया रोक रहेगी। डॉ. गुप्ता ने बताया कि ग्लेण्डर्स रोग सर्वेक्षण तथा निदान के लिए पशु चिकित्सा संस्थाओं के माध्यम से जांच नमूनों का संग्रहण कर राज्य रोग निदान केन्द्र, जयपुर तक इसके परिवहन आदि व्यवस्थाएं सुनिश्चित किए जाने की दृष्टि से समस्त संभागीय अतिरिक्त निदेशकों को निर्देशित किया गया है। सभी अश्वपालकों से अपील की गई है कि घोड़ों में ग्लेण्डर्स रोग के नियन्त्रण को दृष्टिगत रखते हुए ग्लेण्डर्स रोग के सर्वेक्षण तथा निदान में अपेक्षित सहयोग प्रदान करें। साथ ही अपने अश्व वंशीय पशुओं को एलिसा अथवा सी.एफ.टी. जांच में निगेटिव पाए जाने पर ही पशु मेलों अथवा पशु प्रदर्शनियों में लेकर जाए।

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...