सिलिकोसिस पीड़ितों को राहत
मंगलवार, 15 जून 2021
खनिज संस्थान ट्रस्ट कोष से कुल 76 लाख की भुगतान स्वीकृति जारी
सोमवार, 14 जून 2021
कृषि के विकास को सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने की आवश्यकता - राजस्व मंत्री
किसानों को समय पर फसली ऋण वितरण करना आवश्यक - चौधरी
बाड़मेर, 14 जून। वर्तमान में सहकारी समितियो की स्थिति कमजोर होती जा रही है ऐसे में हमको इन सहकारी समितियों को समय रहते हुए मजबूत करना आवश्यक है। यह बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने पंचायत समिति सभागार में बायतु व गिड़ा के ग्राम सेवा सहकारी समितियों के अध्यक्षो व व्यवस्थापको की आयोजित बैठक में कही। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बैठक में कहा कि किसानों को अपनी आर्थिक जरूरतों के लिए ग्राम की सहकारी समितियों पर निर्भरता रहती है ऐसे में किसानों को इन समितियों में अपना योगदान देकर इनको मजबूत करना जरूरी है।
इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने किसानों में सहकारिता की भावना से कार्य करने की बात कहते हुए ग्राम सेवा सहकारी समितियों को ऋण वितरण के साथ साथ अपना स्व व्यवसाय शुरू करने की भी सलाह दी। बैठक में पूर्व सरपंच मंगनाराम सियाग ने राशन वितरण समेत सहकारिता समेत सभी कार्य ग्राम सेवा समितियों को सौंपने की मांग की। पंचायत समिति सदस्य गोकलराम गोदारा ने किसान की मौत के बाद क्लेम देर से आने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दो तीन साल बाद क्लेम आता है तब तक बैंक में खाता भी बंद हो जाता है। चिड़िया जीएसएसएस अध्यक्ष देवाराम मूंढ ने ऐसे किसान जिनके अंगूठा नहीं लगता है और पोर्टल पर उनका नाम दर्ज नहीं है उनको ऋण से वंचित रहना पड़ता है। किसानों की इन समस्याओं के बारे में बीसीसीबी चेयरमैन राम सुख चौधरी ने आश्वासन दिया कि सभी मांगो के समाधान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।
इस मौके पर बायतु प्रधान सिमरथाराम चौधरी, गिड़ा पूर्व प्रधान लक्षमणराम चौधरी, पूर्व बीसीसीबी डूंगर राम काकड़, लक्ष्मण सिंह गोदारा उपस्थित रहे।
बायतु भवन बनाने की स्वीकृति - बैठक में उपखंड मुख्यालय पर कॉपरेटिव बैंक के लिए जमीन आवंटित कर भवन निर्माण करने के लिए स्वीकृति प्रदान की।
-0-
चिकित्सा सुविधाओं का किया जाएगा विकेंद्रीकरण - चौधरी
कोविड की तीसरी लहर को रोकने के उपाय
राजस्व मंत्री ने निरोगी गिड़ा अभियान का किया आगाज
बाड़मेर 14 जून। दूसरी लहर के अनुभव के आधार पर तीसरी लहर पर कार्य करने में आसानी रहेगी। हमें विकेंद्रीकरण कर आने वाले समय गिड़ा में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था हो इसको लेकर समय बद्ध तरीके सुविधाएं विकसित की जाएगी। यह बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने सोमवार शाम को गिड़ा तहसील मुख्यालय पर ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम की मौजूदगी में निरोगी गिड़ा अभियान का आगाज करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि तीसरी लहर किसी भी रूप में आए उसके बचाव के लिए आई एल आई सर्वे की व्यवस्था सुचारू रखी जाए। निरोगी बायतु अभियान के मध्यम से हेल्थ कार्ड बना रहे है, पीईईओ अपनी अपनी रणनीति बनाकर इस कार्य को शुरू किया जाए।
उन्होंने कहा कि तीसरी लहर कब आएगी किस रुप में आएगी यह विशेषज्ञों के अलग अलग मत है । बताया जा रहा हैं कि कोविड की तीसरी लहर अगस्त तक आ सकती है। 12 हजार आई एल आई वांले मरीजो को दवाई ढ़ी गई। उन लोगों को अस्पताल आने की जरूरत महसूस नही हुई। दूसरी लहर में सर्वे में दवाई पहुंचाने का कार्य किया जो प्रभाव शाली रहा। कोविड नियंत्रण में बेहतर प्रबंधन से ही कोरोना पर हम काबू पा सके हैं, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के साथ प्रशासन भी धन्यवाद के पात्र हैं।
राजस्व मंत्री ने कहा कि जिले में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या होते हुए भी हमने ग्राम स्तर तक आई एल आई कमेटीयो का गठन कर ग्रामीणों को जागरूक किया जिससे नतीजा कुछ दिनों में ही सामने आने लगा। कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या घटनी शुरू हो गई। इस मौके पर ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम को ग्राम पंचायत स्तर तक के लिए कोरोना जांच एवं परीक्षण के लिए स्वास्थ्य किट वितरित किए। इस अवसर पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, प्रधान जानकी चौधरी तहसीलदार शिवजी राम बावरी, सीबीईईओ छतीश कुमार लेगा समेत गिड़ा ब्लॉक के सभी पीईओ व एएनएम उपस्थित रहे।
जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि ग्रास रूट पर कड़ी मेहनत से कोरोना महामारी को लेकर सरकार की मंशा के अनुसार काम किया जिससे हम सब ने मिलकर कोरोना से विजय हासिल की और अपनों की जानें बचाई। पीईईओ के माध्यम से किट वितरित किए जा रहे हैं जो जांचे कर तीसरी लहर से आमजन को कोरोना महामारी से बचा सकते है। उन्होंने कहा कोरोना वॉरियर्स के कार्यों की सराहना की।
-0-
कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 190 लोगों पर 27,100 का जुर्माना
बाड़मेर, 14 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार 13 जून को जिले में 190 व्यक्तियों से कुल 27,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
नगर परिषद बाड़मेर में 8 एवं बालोतरा में 3 पार्षद मनोनीत
बाड़मेर, 14 जून। नगर परिषद बाड़मेर में 8 तथा नगर परिषद बालोतरा में 3 व्यक्तियों को सहवृत सदस्य (पार्षद) मनोनीत किया गया है।
रिफाइनरी की प्रगति पर समीक्षा बैठक
कोविड की विपरीत परिस्थितियों में भी समय पर प्रोजेक्ट पूरा करना प्राथमिकता
राजस्व मंत्री ने की आगामी कोविड प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा
कम संशाधनों से बेहतरीन कार्य के बाड़मेर मॉडल से कोरोना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
रविवार, 13 जून 2021
बेहतर कोविड प्रबन्धन से ही कोरोना पर हुआ नियंत्रण- चौधरी
राजस्व मंत्री ने निरोगी बायतु अभियान का किया आगाज
बाड़मेर,13 जून। कोविड नियंत्रण में बेहतर प्रबंधन से ही कोरोना पर हम काबू पा सके हैं, इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग के साथ प्रशासन भी धन्यवाद के पात्र हैं। यह बात राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने रविवार शाम को बायतु मुख्यालय पर ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम की मौजूदगी में निरोगी बायतु अभियान का आगाज करते हुए कही। राजस्व मंत्री ने कहा कि जिले में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या होते हुए भी हमने ग्राम स्तर तक आई एल आई कमेटीयो का गठन कर ग्रामीणों को जागरूक किया जिससे नतीजा कुछ दिनों में ही सामने आने लगा। कोरोना पॉजिटिव मरीजो की संख्या घटनी शुरू हो गई। इस मौके पर ब्लॉक के सभी पीईईओ व एएनएम को ग्राम पंचायत स्तर तक के लिए कोरोना जांच एवं परीक्षण के लिए स्वास्थ्य किट वितरित किए। इस अवसर पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, प्रधान सिमरथाराम चौधरी, तहसीलदार साजन चौधरी, सीएचसी प्रभारी डॉ जोगेश चौधरी, सीबीईईओ रेखाराम सियाग समेत बायतु ब्लॉक के सभी पीईओ व एएनएम उपस्थित रहे।
-0-
अंतिम छोर तक पानी पहुंचाना पहली प्राथमिकता- राजस्व मंत्री
निर्माणाधीन जलदाय हौजो का का कार्य तय समय में पूरा करने के निर्देश
बाड़मेर, 13 जून। बायतु समेत पूरे क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए निर्माणाधीन दो बड़े बड़े हौजो व उनसे निकलने वाली पाईप लाइनों का राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने रविवार को धरातल पर जाकर निरीक्षण किया। इस मौके पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता टेल हैड यानी अंतिम छोर तक बैठे लोगों तक पीने का पानी पहुंचाना है।
राजस्व मंत्री ने जलदाय विभाग के अधिकारियों के साथ रविवार सुबह बायतु पनजी स्थित 37 लाख लीटर तथा धारणा धोरा पर 40 लाख लीटर क्षमता के निर्माणाधीन जलदाय हौजो के निर्माण कार्यो का मौके पर जायजा लेते हुए तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बनिया सन्धा धोरा से निकलने वाली पाईप लाइनों से हो रही पेयजल आपूर्ति के बारे में चर्चा की। इस दौरान राजस्व मंत्री ने पूरे बायतु विधानसभा क्षेत्र में तत्काल पेयजल समस्या के निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। राजस्व मंत्री ने बायतु भीमजी स्थित धारणा धोरा पर अधिकारियों के साथ एक बैठक की।
-0-
शनिवार, 12 जून 2021
राजस्व मंत्री चौधरी शनिवार सांय पहंचे बायतु, वे मंगलवार तक जिले के दौरे पर रहेंगे
सोमवार को पोस्ट कोविड स्थिति के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की लेंगे बैठक
कोरोना पीड़ित परिवारों के घर पहुंचे जिला कलक्टर, राज्य सरकार द्वारा घोषित विशेष पैकेज का जल्द मिलेगा लाभ
कोरोना की तीसरी लहर की तैयारियों का लिया जायजा
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बाल श्रम पर वेबिनार आयोजित
जनजागरुकता से ही बाल श्रम मुक्त होगा राजस्थान
शुक्रवार, 11 जून 2021
कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 250 लोगों पर 34,100 का जुर्माना
बाड़मेर, 11 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार 10 जून को जिले में 250 व्यक्तियों से कुल 34,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
मनरेगा में श्रमिक नियोजन में बाड़मेर जिला प्रदेश में अव्वल
वैश्विक महामारी कोविड-19 में मनरेगा बनी वरदान
बाल श्रम मुक्त राजस्थान, मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वेबिनार शनिवार को
बाड़मेर, 11 जून। विश्व बाल श्रम दिवस के अवसर पर शनिवार 12 जून को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में ‘‘बाल श्रम मुक्त राजस्थान’’ के संबंध में वेबीनार प्रस्तावित है।
पदपदरा रिफाइनरी के संबंध में समीक्षा बैठक सोमवार को
बाड़मेर, 11 जून। निर्माणाधीन पचपदरा रिफाइनरी से संबंधित विचाराधीन बिन्दुओं के संबंध में अब तक की गई कार्यवाही की समीक्षा के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार 14 जून को दोपहर 12.15 बजे बैठक आयोजित की जाएगी।
आर्थिक रूप से कमजोर कलाकारों को 5 हजार रूपए की सहायता
मुख्यमंत्री का जनहित में मानवीय निर्णय
गुरुवार, 10 जून 2021
कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं करने पर 249 लोगों पर 27,100 का जुर्माना
बाड़मेर, 10 जून। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए बुधवार 9 जून को जिले में 249 व्यक्तियों से कुल 27,100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।
कोरोना संक्रमण मे कमी के चलते एजेन्सी का अधिग्रहण निरस्त
बाड़मेर, 10 जून। जिले में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप की दूसरी लहर की रोकथाम के लिए कोविड मरीजों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए अधिग्रहित सालासर गैस एजेन्सी पचपदरा का अधिग्रहण आदेश निरस्त किया गया है। साथ ही उक्त ऑक्सीजन प्लांट पर नियुक्त किए गए कार्मिकों को भी कार्यमुक्त कर अपने मूल पदों पर पदस्थापन के आदेश दिए गए है।
18 हादसों के पीड़ितों को सतरह लाख बीस हजार की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री सहायता कोष
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाड़मेर, 26 नवंबर। बालोतरा रिटर्निंग अधिकारी राजेश कुमार (एसडीएम) की रिपोर्ट अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों ...









