मंगलवार, 20 जून 2023

बाड़मेर में बिपरजॉय के प्रभावितों से मिले मुख्यमंत्री

 मुख्यमंत्री का हवाई सर्वे

मुख्यमंत्री ने प्रभावितों से मिलकर ली नुकसान की जानकारी
अधिकारियों को दिए सर्वे कराने और त्वरित राहत पहुंचाने के निर्देश
बाड़मेर, 20 जून मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को बाड़मेर जिले में बिपरजॉय चक्रवात से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। उन्होंने चौहटन, धनाऊ और आसपास के क्षेत्रों में सर्वे करने के बाद प्रभावितों से मुलाकात भी की।
श्री गहलोत ने प्रभावितों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा बिपरजॉय को गंभीरता से लेकर पूर्व में ही तैयारियां कर ली गई थीं। मौसम विभाग के अधिकारियों के साथ लगातार समन्वय रखा जा रहा है। कच्चे मकानों, पशुओं और विद्यालय भवनों को नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सर्वेक्षण कराकर नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 हजार से अधिक लोगों को बिपरजॉय आने से पूर्व ही शिफ्ट किया गया था। आर्मी सहित एसडीआरएफ की 17 और एनडीआरएफ की 8 टीम सहित राहत एवं बचाव कार्यों में आपदा मित्रों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रदेश में क्षतिग्रस्त हुए सड़क, बिजली पोल और ट्रांसफॉर्मर व अन्य की शीघ्र मरम्मत के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
श्री गहलोत ने आमजन से अपील की है कि वे नदी या अन्य जलभराव वाले स्थानों पर नहीं जाएं। किसी अनहोनी के अंदेशा होने पर प्रशासन को तुरंत सूचित करें। इस दौरान आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री श्री गोविंद राम मेघवाल, जिला प्रमुख श्री महेन्द्र चौधरी, बाड़मेर विधायक श्री मेवाराम जैन, चौहटन विधायक पदमाराम मेघवाल, जिला कलक्टर श्री अरूण कुमार पुरोहित एवं पुलिस अधीक्षक श्री दिगंत आनंद साथ रहे।
-0-

सोमवार, 19 जून 2023

मुख्यमंत्री श्री गहलोत मंगलवार को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे

चोहटन में तूफान प्रभावित लोगों से  मुलाकात करेंगे
बाड़मेर, 19 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मंगलवार को एक दिवसीय बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे बिपरजॉय चक्रवाती तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और प्रभावित लोगो से मुलाकात करेंगे।
  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मंगलवार सुबह 9 बजे जयपुर से प्रस्थान कर सुबह 10 बजे उतरलाई पहुचेंगे। यहा से वह 10.10 बजे हेलीकॉप्टर से उड़ान भर कर बाड़मेर जिले के बिपरजॉय चक्रवाती तूफान प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद वह 11 बजे चौहटन पहुचेंगे तथा वहां तूफान  प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे चौहटन से सांचौर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

जिले में अब तक 5 लाख 99 हजार से अधिक परिवार हुए लाभान्वित

31 लाख 07 हजार से अधिक गारन्टी कार्ड जारी

बाडमेर, 19 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए गये महंगाई राहत कैंपों को लेकर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत जिले में अब तक 599573 परिवारों को लाभान्वित करते हुए 3107830 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड जारी किये जा चुके है। जिसमें सोमवार को आयोजित किए गए महंगाई केंप के अंतर्गत मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 1273, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 1273 इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 437, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 765, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 62, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 906, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 1421, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 365, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 811, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 20 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 7333 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

खाद्य लाइसेंस शिविर 21 जुन को रामसर और 22 जुन को गड़रा में

बाड़मेर, 19 जुन। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य कारोबार शुरू करने के लिए अपना लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया जाना वैधानिक अनिवार्यता है।


जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार 21 जुन को रामसर में और 22 जुन को गड़रा में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमे खाद्य कारोबारकर्ता को अपना खाद्य कारोबार का ऑनलाइन पंजीकरण करवाना आवश्यक है चाहे किसी प्रकार का खाद्य और पेय कारोबारकर्ता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों और कस्बे के आस पास के खाद्य कारोबारकर्ता और पेय कारोबार कर्ता और मेडिकल दुकान जो फ़ूड सप्लीमेंट आइटम का व्यसाय करते है जैसे खाद्य पदार्थ कारोबार से जुडे़ विक्रेताओं निर्माताओं थोक फुटकर फेरीवाले केटरिंग ट्रांसफोर्ट फूड प्रोडक्शन विक्रय करने मेडिकल स्टोर्स मध्यान पश्चात मौजूद तैयार करने एवं स्वयं सहायता अस्पताल स्कूल कॉलेजों में संचालित कैंटीन छात्रावासों में संचालित कैंटीन दुध विक्रेता डेयरी चाय-पान दुकान फल सब्जी विक्रेता आदि खाद्य कारोबार करने वाले से अपील की है कि इन शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनवावें। 
बिना खाद्य लाईसेंस के व्यवसाय करने पर खाद्य अधिनियम एवं मानक के तहत कार्यवाही अमल में ली जाएगी।
-0-

राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय के लिए 26 जून तक आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 19 जून। राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय, अभे का पार रामसर में कक्षा 6 से 9 बालिकाओं (माध्यमिक स्तर) के लिए विद्या संबल योजना के तहत गैस्ट फैकल्टी के रूप में निजी अभ्यार्थी या सेवानिवृत विषय अध्यापकों से 26 जून, 2023 को सायं 6 बजे तक आवेदन आमंत्रित किये गये है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापुरी ने बताया कि प्राचार्य-01, वरिष्ठ अध्यापक अग्रेजी, हिन्दी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान कुल पांच, अध्यापक लेवल-2 अग्रेजी, गणित विज्ञान, उर्दु कुल तीन पद एवं शारीरिक शिक्षक 01 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये है। उन्होने बताया कि प्रत्येक रिक्त पद के विरुद्ध यथासंभव 03 अभ्यार्थियों का पैनल तैयार किया जायेगा, योग्य अभ्यार्थियों का चयन निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक परीक्षा यथा माध्यमिक, उच्च माध्यमिक, स्नातक, बीएड एवं रीट उर्तीण जिसकी समयावधि समाप्त न हो परीक्षा में प्राप्त प्राप्तांकों पर वरीयता सूची के आधार पर किया जायेगा। जिसकी निजी महिला अभ्यार्थियों के लिए न्युनतम आयु सीमा 21 वर्ष व सेवानिवृत शिक्षकों के लिए अधिकतम आयु 65 वर्ष रखी गई है। यह व्यवस्था पूर्ण रूप से अस्थायी है। यह रिक्त पद प्रतिनियुक्ति अथवा राज्य सरकार द्वारा अन्य रीति से भरे जाने अथवा शैक्षणिक सत्र समाप्ति होने तक जो भी पहले हो उस अवधि के लिए रहेगी।
उन्होंने बताया कि आवेदक अपना आवेदन पत्र तथा विस्तृत जानकारी (आवेदन पत्र का प्रारूप, न्युनतम योग्यता, शर्तो तथा शपथ पत्र) के लिए श्री अबुबकर सिद्धिक संदर्भ व्यक्ति से कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, रामसर से व्यक्तिशः सम्पर्क किया जा सकता है। पात्र महिला अभ्यार्थी मूल आवेदन पत्र जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अल्पसंख्यक मामलात विभाग बाड़मेर में जमा करा सकते है।
-0-

प्रभारी सचिव और जिला कलक्टर ने किया जिले का दौरा

बिपरजॉय चक्रवात और अतिवृष्टि से खराबे का किया आकलन

विभिन्न क्षेत्रों का किया दौरा, दिए व्यापक दिशा-निर्देश
बाड़मेर, 19 जून। जिले के प्रभारी सचिव, सम्भागीय आयुक्त के.सी. मीणा और जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय और अतिवृष्टि से हुए खराबे और नुकसान  आकलन करने सोमवार को जिले के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और विस्तृत जानकारी ली।
जिले के प्रभारी सचिव और संभागीय आयुकत मीना तथा जिला कलेक्टर पुरोहित ने इस दौरान बिप्रजॉय चक्रवाती तूफान से हुए खराबे एव नुकसान का जायजा लिया। संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर ने सोमवार को जिले के सिणधरी, गुड़ामालानी, धोरीमन्ना, धनाऊ और चोहटन क्षेत्र में भ्रमण कर हालत का जायजा लेंगे और खराबे एवं नुकसान का जायजा लिया।
सम्भागीय आयुक्त ने निरीक्षण दौरे में खासकर जिले के विभिन्न जल भराव एवं वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और इस बारे में अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने वर्षाकाल के मद्देनजर जरूरी तमाम उपायों के प्रति अधिकारियो को गंभीर रहने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने जल भराव से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए वहां जल भराव को देखा तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मड पम्प द्वारा जल निकासी का पूर्ण कार्य सुनिश्चित कराएं।
ग्रामीणों से संवाद
निरीक्षण दौरे में संभागीय आयुक्त और जिला कलक्टर ने विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय लोगों से चर्चा कर हुए खराबे और नुकसान तथा क्षेत्र की जरूरतों व समस्याओं आदि के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने बिपरजॉय की वजह से हुए खराबे को विस्तृत सर्वे कराने की जानकारी दी।
उन्होंने मानसून के दौरान सतर्क रहते हुए सभी प्रकार की सावधानियों का पालन करने की बात कही। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन हर दृष्टि से मुस्तैद है और हरसंभव सहायता के लिए प्रयासरत है। साथ ही उनके नुकसान का पूरा और सही सर्वेक्षण कराया जाएगा और उन्हे उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा।
-0-

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान - 10 दिन में 88 नमुने जॉच हेतु भेजे

बाड़मेर, 19 जुन। जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान निरंतर जारी है। 01 जुन से 10 जुन की अवधि में सर्विलांस और एक्ट के तहत कुल 88 नमूने लिये गये है। जिन्हें जाँच के लिए लेब में भिजवाए जा चूके है। जाँच रिर्पोट प्राप्त होने के पश्चात् अग्रिम कार्यवाही की जावेगी। इसी कड़ी में खाद्य कारोबार कर्ता के लिए खाद्य अनुज्ञापत्र के दो केम्प भी लगाये गए।
-0-

आईटीआई धोरीमन्ना में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई

बाड़मेर, 19 जुन। राजकीय आईटीआई धोरीमन्ना में एससीवीटी योजना अंतर्गत प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के अधीक्षक ने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी ऑनलाइन आवेदन स्वंय की एसएसओ आईडी अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से कर सकते है। संस्थान में मैकेनिक डीजल, पेंटर जनरल एवं वायरमैन व्यवसायों के लिए प्रवेश होंगे। वर्तमान में राजकीय आईटीआई धोरीमन्ना आईटीआई बाड़मेर के कैंपस से संचालित की जा रही है अतः आईटीआई धोरीमन्ना के भवन बनने तक प्रशिक्षण आईटीआई बाड़मेर में ही संपन्न होगा।
संस्थान के प्रवेश प्रभारी के अनुसार प्रथम सीट आवंटन 24 जुलाई को होगा उसके पश्चात आवेदन पत्र प्रिंट मय योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं नियमानुसार प्रशिक्षण शुल्क 25 जुलाई से 31 जुलाई तक राजकीय आईटीआई बाड़मेर संस्थान में जमा होगे। प्रवेश संबंधी विस्तृत सूचना एवं जानकारी के लिए राजकीय आईटीआई बाड़मेर से संपर्क अथवा विभागीय वेबसाइट  https://hteapp.hte.rajasthan.gov.in/iti-admission/ का अवलोकन करें।
-0-

महंगाई राहत शिविर - गंगासरा, आकोड़ा और सिणधरी चौसीरा ग्राम पंचायत पर 20 जून को होगें शिविर

बाड़मेर, 19 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलार्इ्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 20 जून को जिले में हाथीतला, माजीवाला, आलमसरिया, भाखरपुरा, भींडे का पार, जोरानाड़ा, रोहिला, नवातला राठोदडान, नाकोड़ा, सेवाली, महिलावास के साथ सरनू पनजी, गंगापुरा, गिड़ा, डबोई, मीठीबेरी, खुडाणी, गंगासरा, आकोड़ा और सिणधरी चौसीरा ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 45 और 46 के सरस्वती विद्या मंदिर इंदिरा नगर में,वार्ड संख्या 47 के सामुदायिक सभा भवन लक्ष्मी नगर में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 40 और 41 के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिव चौराहा में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 25 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

जिला कलक्टर अरूण पुरोहित ने की अपील, बरसाती पानी से भरे तालाब,नाडी, खडीन से रहें दूर

बाड़मेर, 19 जून। जिले में अच्छी बरसात के बाद नाडी, तालाब, खडीन, जोहड इत्यादि में पानी का स्तर अचानक बढ़ रहा है, जिससे हादसे होने का भी खतरा बढ़ने की सम्भावना है।

जिला कलक्टर अरूण पुरोहित ने आमजन से अपील की है कि वे भरे हुए तालाब नाडियों, खडीन इत्यादि से दूर रहे एवं उसमें किसी प्रकार से नहाने या तैरने का प्रयास भी नहीं करे। उन्होंने जीवन की सुरक्षा के लिए इस प्रकार के तालाबों से दूरी बनाएं रखने की अपील की। विशेष रूप से बच्चों को इनसे दूर रहने को जागरूक करें। उन्होंने यह भी अपील की है कि आमजन बारिश के दौरान नदी, नालों को पार करते समय पहले यह जान ले कि उसमें जल स्तर कितना है, उसके बाद ही नदी, नालों को सावधानीपूर्वक पार करे।
    जिला कलक्टर ने इस सम्बन्ध में विशेष रूप से बच्चों को पानी से भरे हुए नाडी, तालाब, खडीन इत्यादि से दूर रखे जाने की अपील की एवं लोगों से कहा कि वे बच्चों को अपनी ओर से पूरी हिदायत दे कि वे इन भरे हुए तालाब, नाडियों से दूर ही रहे एवं किसी प्रकार का उसमें नहाने का प्रयास नहीं करे और न ही अपने जीवन को जोखिम में डाले।
-0-

बिप्रजोय तूफान से हुए खराबे के आंकलन को होगा विस्तृत सर्वे

 साप्ताहिक समीक्षा बैठक

चक्रवात से क्षतिग्रस्त विद्युत तंत्र को तुरंत करे दुरस्त - पुरोहित
बाड़मेर, 19 जून। जिले में पानी, बिजली, सडक, चिकित्सा आदि आवश्यक सेवाओं की जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने सोमवार को साप्ताहिक बैठक में विस्तृत समीक्षा की।
  इस अवसर पर जिला कलेक्टर पुरोहित ने जिले में बिप्रजॉय चक्रवर्ती तूफान से क्षतिग्रस्त विद्युत तंत्र की अविलंब बहाली के निर्देश देते हुए पेयजल स्रोतों पर नियमित बिजली पहुचाने को कहा। इस दौरान उन्होंने आगामी 21 जून को अंतर राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की ओर फ्लेगशिप योजनाओ की प्रगति पर चर्चा की।
  पुरोहित ने बताया कि पिछले तीन दिवस में जिले में बिपरजॉय तूफान के प्रभाव से चौहटन, सेड़वा, धोरीमन्ना, धनाऊ, गुडामालानी, सिणधरी, समदड़ी, सिवाना, मोकलसर, बालोतरा, पचपदरा, कल्याणपुर एवं बाड़मेर तहसील के अनेक क्षेत्रों में काफी मात्रा में बरसात होने से कई जगहों पर जल प्लावन की स्थिति उत्पन्न हुई है एवं अनेक तालाब, खड़ीन, एनिकट, बांध आदि में व्यापक रूप से पानी की आवक हुई है। साथ ही बरसात के कारण कई सड़कों पर भी पानी का प्रवाह निरन्तर बना हुआ है। ऐसे में इन स्थानों पर युवाओं एवं विशेषकर बच्चों के द्वारा पानी से भरे हुए उक्त प्रकार के स्थानों पर दुर्घटाओ को रोकने को जागरूकता अभियान चलाया जाए।
  जिला कलेक्टर ने तूफान प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का तत्काल प्रभाव से सर्वे करवाकर सूचना तीन दिवसों में भेजने को कहा ताकि आवश्यक स्वीकृतियां जारी की जा कर आमजन को शीघ्रातिशीघ्र राहत पहुचाई जा सके। उन्होंने सर्वे कार्य में स्थानीय जन प्रतिनिधियों से भी फीड बैक लेने को कहा।
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने अधीक्षण अभियंता, सा.नि. वि से कहा कि वे जिले में सड़कों को हुई क्षति को ठीक करवाये जिससे परिवहन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो साथ ही जहां जल प्रवाह हो रहा है वहां पर आवश्यक सूचना पट्ट लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायें। इसी तरह जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड प्रभावित क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था को हुई क्षति को तत्काल दुरुस्त कराते हुए निर्बाध विद्युत सप्लाई सुनिश्चित करावें। वही जन स्वा. अभि विभाग प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को हुई क्षति को तत्काल दुरूस्त कराते हुए निर्बाध पेयजल सप्लाई सुनिश्चित करायें।
इस दौरान पुरोहित ने कहा कि बारिश के बाद जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग आवश्यक बंदोबस्त सुनिश्चित करें एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में एंटी लारवा गतिविधियां समय पर संपादित करें ताकि मच्छर का प्रकोप नहीं हो सके। उन्होंने तूफान के दौरान पशुधन की क्षति को सर्वे कराने और पशुओं में सीजनल बीमारियों को टीका करन और पर्याप्त दवाई उपलब्ध रखने को कहा।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने साप्ताहिक प्रगति की जानकारी दी। बैठक में कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी महावीर सिंह जोधा समेत जिला स्तरीय अधिकारी मोजूद रहे।
-0-

रविवार, 18 जून 2023

खाद्य लाइसेंस शिविर 20 जुन को रामसर में और 21जुन को गागरिया में

बाड़मेर, 18 जुन। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत खाद्य कारोबार शुरू करने के लिए अपना लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन प्राप्त किया जाना वैधानिक अनिवार्यता है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार इसके 20 जून को रामसर और 21जुन को गागरिया में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमे खाद्य कारोबार कर्ता को अपना खाद्य कारोबार का ऑनलाइन पंजीकरण करवाना आवश्यक है चाहे किसी प्रकार का खाद्य और पेय कारोबार कर्ता है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने सभी प्रकार के खाद्य कारोबारियों और कस्बे के आस पास के खाद्य खारोबार कर्ता और पेय कारोबार करता और मेडिकल दुकान जो फ़ूड सप्लीमेंट आइटम का व्यवसाय करते है जैसे खाद्य पदार्थ कारोबार से जुडे़ विक्रेताओं निर्माताओं थोक फुटकर फेरीवाले केटरिंग ट्रांसफोर्ट फूड प्रोडक्शन विक्रय करने मेडिकल स्टोर्स मध्यान पश्चात मौजूद तैयार करने एवं स्वयं सहायता अस्पताल स्कूल कॉलेजों में संचालित कैंटीन छात्रावासों में संचालित कैंटीन दुध विक्रेता डेयरी चाय-पान दुकान फल सब्जी विक्रेता आदि खाद्य कारोबार करने वालों से अपील की है कि इन शिविरों में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनवावें। बिना खाद्य लाईसेंस के व्यवसाय करने पर खाद्य अधिनियम एवं मानक के तहत कार्यवाही अमल में ली जाएगी।
-0-

महंगाई राहत शिविर - नाकोड़ा, सेवाली और महिलावास ग्राम पंचायत पर 19 जून को होगें शिविर

बाड़मेर, 18 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है। 

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 19 जून को जिले में हाथीतला, माजीवाला, लीलाला, आलमसरिया, भाखरपुरा, भींडे का पार, जोरानाड़ा, रोहिला, नवातला राठोदडान, नाकोड़ा, सेवाली और महिलावास ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। 
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 45 और 46 के सरस्वती विद्या मंदिर इंदिरा नगर में,वार्ड संख्या 47 के सामुदायिक सभा भवन लक्ष्मी नगर में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 40 और 41 के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिव चौराहा में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

शुक्रवार, 16 जून 2023

बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के मध्येंजर एहतियान पुख्ता प्रबंध

जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त निरीक्षण

संभावित क्षेत्रों में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तैनात
नुकसान से बचने के लिए हर स्तर पर सतर्कता और सावधानी जरूरी
बाड़मेर, 16 जून। जिले में चक्रवाती तूफान बीपरजॉय से निपटने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शुक्रवार को जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित और पुलिस अधीक्षक दीगत आनंद ने संयुक्त निरीक्षण कर तूफान से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का जायजा लिया और बाढ़ बचाव के प्रबंधों की धरातल पर जाकर समीक्षा की।
   जिला कलेक्टर अरुण पुरोहित ने पुलिस अधीक्षक दीगत आनंद के साथ जिला मुख्यालय के अलावा चोहटन, धनाऊ और धोरीमन्ना उपखंड क्षेत्र का भ्रमण किया। उन्होंने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ चक्रवाती तूफान के लिए किए गए प्रबंधों की समीक्षा की।
  जिला कलेक्टर ने बताया कि तूफान से सर्वाधिक प्रभाव की आशंका वाले क्षेत्रों के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियो को तैनात कर पर्याप्त मात्रा में बाढ़ बचावकर्मी और उपकरण भिजवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्रीमती प्रतिष्ठा पिलानिया को नगर परिषद क्षेत्र बाड़मेर और जिला मुख्यालय की निचली कच्ची बस्तियों, अश्विनी पंवार को नगर परिषद क्षेत्र बालोतरा और बायतु, सिणधरी और सिवाना के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसी तरह अंजुम ताहिर सम्मा को कवास और उपखंड क्षेत्र बाड़मेर तथा अनिल कुमार पुनिया को चोहटन,सेड़वा,धोरीमन्ना, रामसर के प्रभारी बनाया गया है। वही सभी उपखंड मुख्यालय पर संबंधित एस डी एम भी अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहेंगे।
   जिला कलक्टर ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मध्येंजर आमजन से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होने मौसम विभाग द्वारा जारी गाईडलाईन की पूरी-पूरी पालना करने को कहा है 
 जिला कलेक्टर ने बताया कि मोसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बीपरजाय के मध्येंजर जिले में 17 जून को भी
रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में भारी से अति भारी बारिश हो सकती हैं और 60-70 घंटे प्रति किमी की गति से तेज हवा चल सकती है। ऐसे में आमजन अत्यंत सावधानी बरते। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों में ही रहे और अनावश्यक बाहर नहीं निकले।बारिश होने पर कच्ची दीवारों, बड़े पेड़ों के पास खड़े न हों, पशुओं को पेड़ों से नहीं बांधे तथा अगर तेज हवा चल रही हो तो खुले मैदान में होने पर लेट जाएं। 
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ, पुलिस, नगर परिषद, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, जोधपुर डिस्कॉम, आदि सभी विभाग मुस्तैदी से क्रियाशील हैं। 
उन्होंने सभी नागरिकों को इस दौरान जागरूक रहने तथा अन्य सभी लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया है ताकि इस तूफान से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। 
 उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 02982-222226 पर सम्पर्क कर सकते हैं।  
-0-

मुख्यमंत्री ने पशुपालकों के खातों में डीबीटी से भेजे 175 करोड़ रुपए

 लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम

आमजन को राहत देने का संकल्प हो रहा साकाररू मुख्यमंत्री
प्रदेशभर के लगभग 42 हजार पशुपालक लाभान्वित
जिले के 2219 पशुपालकों को 9.10 करोड़ रुपए की सहायता राशि हस्तांतरित
बाड़मेर, 16 जून। जिले में राजस्थान किसान महोत्सव के तहत पंचायत समिति बालोतरा परिसर में लंपी रोग सहायता वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों से पशुपालकों एवं किसानों को अधिकतम राहत देने का संकल्प साकार हो रहा है।
श्री गहलोत शुक्रवार को राजस्थान किसान महोत्सव के पहले दिन लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लम्पी महामारी के दौरान राज्य में कुशल प्रबंधन किया गया। लम्पी महामारी में दुधारू गौवंश गंवाने वाले पशुपालकों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से आर्थिक सहायता देने की घोषणा बजट में की गई। इसके क्रियान्वयन में आज प्रदेशभर के पशुपालकों के खातों में प्रति परिवार 2 दुधारू गोवंश के लिए 40-40 हजार रुपए डीबीटी द्वारा भेजे जा रहे हैं। इस वर्ष लम्पी महामारी से बचाव हेतु 68 लाख से अधिक गौवंश का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर करीब 41 हजार 900 पशुपालकों के खाते में लम्पी रोग से मृत दूधारू पशुओं के लिए 175 करोड़ रुपए की मुआवजा राशि हस्तांतरित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में दूध पर प्रति लीटर 5 रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। प्रत्येक परिवार हेतु 2-2 दुधारू पशुओं का प्रति पशु 40,000 रुपये का बीमा किया जा रहा है। गौशालाओं को 9 माह व नंदीशालाओं को 12 माह का अनुदान दिया जा रहा है। नंदीशाला खोलने के लिए प्रति ग्राम पंचायत 1.56 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक गौशालाओं को लगभग 2500 करोड़ रुपए का अनुदान दिया चुका है। राज्य सरकार के निर्णयों से दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में राजस्थान देश में प्रथम राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया संवादकार्यक्रम के दौरान श्री गहलोत ने प्रदेश के नवगठित जिलों के लाभार्थियों से संवाद किया। खैरथल से श्रीमती हेमलता एवं सुदेश कुमारी, नीमकाथाना से श्रीमती आंची देवी एवं कमला देवी, कोटपूतली से श्रीमती भगवती देवी एवं सुनीता देवी, केकड़ी से श्रीमती शोभा एवं मनीषा कुमारी, ब्यावर से श्रीमती आमना काठात एवं साबु, कुचामन से श्रीमती गीता देवी एवं फूसी देवी एवं शाहपुरा से श्रीमती सोना देवी एवं कस्तूरी देवी ने संवाद के दौरान लम्पी रोग में मृत दुधारु गायों के लिए 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता हेतु मुख्यमंत्री का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उनके खातों में आई सहायता राशि से वे नए पशु खरीद सकेंगे, जिससे उन्हें घर चलाने में सुगमता होगी तथा बच्चों को बेहतर पोषण मिल सकेगा। इस अवसर पर लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का नए जिलों के गठन के लिए आभार व्यक्त किया। किसानों को समर्पित सरकार के मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक कृषि बजट प्रस्तुत करने वाला राजस्थान पहला राज्य है। किसानों के लिए लाई गई योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए 12 कृषि मिशन शुरू किए गए हैं। कृषक कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर 7500 करोड़ रुपये की गयी है। राज्य में किसानों के लिए 18 हजार करोड़ रुपए के फसल बीमा क्लेम वितरण, करीब चार लाख कृषि कनेक्शन, 26.50 लाख मीटर तारबंदी, 2000 यूनिट तक निःशुल्क बिजली जैसे कदम उठाए गए हैं। इंदिरा गांधी फीडर का 108 किलोमीटर क्षेत्र में मरम्मत कार्य किया गया है। रोजगार देने में राजस्थान अग्रणीश्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में 3.50 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां देने का कार्य कर रही है। निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लिए 100 मेगा जॉब फेयर आयोजित किए जा रहे हैं। गिग वर्कर्स के हितों की रक्षा करने एवं उन्हें शोषण से बचाने हेतु 200 करोड़ के बजट के साथ गिग वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड की स्थापना की गई है। राजस्थान अपने शानदार वित्तीय प्रबंधन के कारण आर्थिक विकास दर में देश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। राज्य में संचालित योजनाएं आज देशभर में चर्चा का विषय है। राजस्थान को वर्ष 2030 तक विकास के हर क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की मंशा के साथ कार्य कर रही है। हर वर्ग के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। राज्य में 303 नए कॉलेज खोलने, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने, 500 युवाओं को विदेशों में निःशुल्क पढ़ने के लिए भेजने तथा अनुप्रति योजना के तहत 30 हजार विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग सुविधा देने जैसे फैसलों के कारण राज्य शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, राइट टू हैल्थ कानून बनाने जैसे फैसलों की पूरे देश में चर्चा है। 1 करोड़ से अधिक लोगों को न्यूनतम 1000 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू की गई है। केन्द्र सरकार को भी कानून बनाकर देशवासियों को सामाजिक सुरक्षा तथा स्वास्थ्य का अधिकार देने एवं ओपीएस लागू करने का निर्णय लेना चाहिए। श्री गहलोत ने कहा कि इंदिरा रसोई योजना से आमजन को 8 रूपए में पौष्टिक भोजन प्राप्त हो रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली निःशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे लगभग 1 करोड़ से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली का बिल जीरो हो जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए महंगाई राहत कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों में 7 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड बांटे जा चुके हैं और 1.55 करोड़ से अधिक परिवारों को लाभान्वित किया जा चुका है। तीन दिवसीय महोत्सव में लगभग 50 हजार किसान लेंगे हिस्सा 16 से 18 जून तक चलने वाले राजस्थान किसान महोत्सव में 50 हजार किसान भाग ले रहे हैं। यहां कृषि, बागवानी, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन और कृषि विपणन की विश्व स्तरीय तकनीकों का प्रदर्शन किया गया है। इसके अलावा कृषि, बागवानी और पशुपालन के लिए जाजम-चौपालों की व्यवस्था की गई है। इससे विशेषज्ञ और किसान एक-दूसरे से रूबरू हो सकेंगे। इस अवसर पर किसानों को उद्योग लगाने, उर्वरकों और उन्नत बीजों की जानकारी देने और युवाओं को एंटरप्रेन्योर बनाने के लिए 200 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने विधिवत रूप से गौ पूजन किया। कार्यक्रम में प्रदेश में लम्पी महामारी के दौरान राज्य सरकार द्वारा किए गए कुशल प्रबंधन पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
श्री गहलोत ने इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा निर्मित कृषि उपकरणों, सिंचाई यंत्रों, जैविक खाद, फसलों की किस्मों तथा अन्य कृषि उत्पादों का अवलोकन किया।
इस अवसर पर बालोतरा विशेषाधिकारी राजेंद्र विजय, उपखंड अधिकारी विवेक व्यास, बालोतरा विकास अधिकारी महेश सिंह चौहान, पशुपालन विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डा. मदन गिरी समेत विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ लाभार्थी भी उपस्थित रहे।
-0-

गुरुवार, 15 जून 2023

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय - वाहन चालकों से अतिआवश्यक होने पर ही यात्रा करने की अपील

बाड़मेर, 15 जून। चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर मौसम विभाग द्वारा दी गई सूचना के तहत जिले में 16 से 17 जून तक अत्यधिक तेजगति से आँधी-भारी बारिश होने की प्रबल संभावना को ध्यान में रखते हुए आमजन एवं वाहन स्वामियों से अपील है कि अति आवश्यक नही होने पर यात्रा नहीं करें। 

जिला परिवहन अधिकारी, बाड़मेर ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि जिले से गुजरने वाले मेगाहाईवे एवं राष्ट्रीयकृत मार्ग भी तूफान की चपेट में रहेगें, इसलिए भार एवं यात्री वाहन स्वामियों से भी अपील है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़े रखें व संचालन नही करे।
-0-

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत 12 से 26 जुन होंगे विभिन्न कार्यक्रम

बाड़मेर, 15 जुन। मादक पदार्थों के दुरूपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ 12 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का आयोजन किये जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का आयोजन जिसमे नशा उन्मूलन हेतु नशे के दुष्प्रभावों के खिलाफ बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यथा शैक्षणिक संस्थान जैसे विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल, व्यावसायिक संस्थान, कोचिंग संस्थान,  सामुहिक रैलियां, सेमिनार, वर्कशॉप्स, ई-प्रतिज्ञा अभियान, नुक्कडनाटक ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद स्तर पर नशीले पदार्थों की आपूर्ति, मांग एवं दुष्प्रभाव दूर करने के संबंध में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने मादक पदार्थो के दुरूपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ दिनाक 12 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा का आयोजन किये जाने हेतु सभी संबंधित विभागीय अधिकारी जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजित करने संबंधी निर्देश दिए।
-0-

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय - दो दिन रहेगा मनरेगा श्रमिकों का अवकाश

बाड़मेर, 15 जून। जिले में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय को देखते हुए 16 और 17 जून को महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत संचालित किये जा रहे किसी भी कार्य पर श्रमिको का नियोजन नहीं किया जाकर पूर्णतया अवकाश रखा गया है।

जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि उक्त तिथियों के स्थान पर आगामी गुरुवार 22 जुन एवं 29 जुन को श्रमिको का नियोजन किया जाएगा।
-0-

बिपरजॉय चक्रवात तूफान - जिला कलक्टर अरूण पुरोहित की अपील

दो दिन घरों में ही रहे लोग, जानवरो को भी रखे सुरक्षित

व्यापक स्तर पर बरते सतर्कता और सावधानी
बाड़मेर, 15 जून। जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने जिले में संभावित चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मध्येंजर आमजन से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होने मौसम विभाग द्वारा जारी गाईडलाईन की पूरी-पूरी पालना करने को कहा है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बीपरजाॅय के मध्येंजर जिले में 16 तथा 17 जून को रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में भारी से अति भारी बारिश हो सकती हैं और 60-70 घंटे प्रति किमी की गति से तेज हवा चल सकती है। ऐसे में आमजन अत्यंत सावधानी बरते। उन्होंने मौसम विभाग द्वारा जारी गाईडलाईन की पालना करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस तूफान के दौरान सतर्कता बरतें और सावधानी रखें। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा है कि कच्ची दीवारों, बड़े पेड़ों के पास खड़े न हों, पशुओं को पेड़ों से नहीं बांधे तथा अगर तेज हवा चल रही हो तो खुले मैदान में होने पर लेट जाएं।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ, पुलिस, नगर परिषद, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, जोधपुर डिस्कॉम, आदि सभी विभाग मुस्तैदी से क्रियाशील हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों को इस दौरान जागरूक रहने तथा अन्य सभी लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया है ताकि इस तूफान से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 02982-222226 से सम्पर्क कर सकते हैं।  
-0-

चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय - दो दिन अति भारी बारिश मदेनजर महंगाई राहत कैंप स्थगित

बाड़मेर, 15 जुन। बिपरजाॅय चक्रवात के कारण जिले में 16 व 17 जुन को अति भारी बारिश के चलते 16 व 17 जुन को आयोजित होने वाले महंगाई राहत कैंच को स्थगित कर दिया गया है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बिपरजाॅय चक्रवात के कारण जिले में 16 व 17 जुन को अति भारी बारिश संभावित है। जिसके चलते 16 व 17 जुन को आयोजित होने वाले महंगाई राहत कैंप को स्थगित किया गया है। इन शिविरों का आयोजन आगामी दिनों में किया जाएगा जिसकी सुचना पृथक से दी जाएगी, शेष शिविर यथावत संचालित होगे।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने आमजन से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की ताकि किसी प्रकार की जनहानि ना हो।
-0-

चक्रवाती तूफान बिपरजाॅय - कार्मिकों के बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध

बाड़मेर, 15 जुन। जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बिपरजाॅय तूफान को ध्यान में रखते हुए 15 जून से 18 जुन जिले में कार्यरत समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अवकाश तथा मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबन्ध लगाया गया है।

   अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त अवधि में जिला कलेक्टर की बिना अनुमति कोई अधिकारी एवं कर्मचारी अपने मुख्यालय को नहीं छोड़ेगे।
-0-

बुधवार, 14 जून 2023

16 और 17 जुन रहेगा मनरेगा श्रमिकों का अवकाश

बाड़मेर, 14 जुन। जिले में चक्रवाती तूफान बिपरजोय को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत संचालित किये जा रहे किसी भी कार्य पर श्रमिको का नियोजन नहीं किया जाकर पूर्णतया अवकाश रखा गया है।

जिला परिषद के अति. जिला कार्यक्रम समन्वयक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने बताया कि उक्त तिथियों के स्थान पर आगामी गुरुवार 22 जुन एवं 29 जुन को श्रमिको का नियोजन किया जाएगा।
-0-

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने की वीसी के माध्यम से तैयारियों को समीक्षा

 चक्रवाती तूफान बिपरजॉय

उपखण्ड अधिकारियों और विकास अधिकारियो को दिए निर्देश
राहत के लिए उठाए त्वरित कदम
बाड़मेर, 14 जुन। आगामी 16 और 17 जुन को जिले में चक्रवाती तूफान के प्रवेश होने की संभावना के मद्देनजर बचाव एवं राहत के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित की अध्यक्षता में बुधवार शाम को विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपखण्ड अधिकारियों और विकास अधिकारियो की बैठक आयोजित हुई।
 इस दौरान सभी उपखंड अधिकारी और विकास अधिकारी विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। 
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने सभी उपखण्ड अधिकारियों और विकास अधिकारियो को ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित कर आमजन को चक्रवाती तूफान से होने वाले खतरों से अवगत करवाने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नही हो। उन्होंने 16 और 17 जुन को संभावित अति भारी बारिश से निपटने के लिए राहत व्यवस्था को पुख्ता करने के निर्देश दिए। निचले इलाकों की मुनादी कराते हुए निचले इलाकों तथा कच्चे मकानो में रह रहे लोगों को अन्यत्र सुरक्षित जगह पर ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर पुरोहित ने आमजन में जागरूकता फैलाने और सतर्कता बरतने संबंधी जानकारी प्रदान करने को कहा साथ ही प्रत्येक पंचायत समिति स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर नंबर सार्वजनिक करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षित तैराक सूची बनाने को कहा ताकि आवश्यकता के समय इनकी सेवाए ली जा सके। सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों को अधिग्रहित करने के साथ पर्याप्त भोजन, पानी की व्यवस्था करने को कहा।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने सभी अधिकारियों को सोशल मीडिया और सूजस व्हाट्स एप ग्रुप के माध्यम से तूफान के दौरान सुरक्षित रहने संबंधी जानकारी साझा करने को कहा। तूफान के खतरे को देखते हुए प्रत्येक ग्राम स्तर पर आमजन के सुरक्षित रहने हेतु माइक से व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी कर्मचारी को मुख्यालय नही छोड़ने हेतु पाबंद किया। किसी प्रकार को अप्रिय घटना घटित होने एवं सहयोग हेतु जिला प्रशासन को सूचित करने के निर्देश दिए।
-0-

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक 18 जुन को

बाड़मेर, 14 जुन। राजस्व संबंधी कार्यों एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों पर समीक्षा बैठक 18 जुन, रविवार प्रातः 11 बजे जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त बैठक के दौरान संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं राजस्व अधिकारियों के साथ राजस्व संबंधी कार्यों एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों पर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारीगण को पूर्ण तैयारी के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - मंगलाराम को मिली महंगाई से राहत, नौ योजनाओं से हुए लाभान्वित

बाडमेर, 14 जुन। राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं में समाज के हर वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों सहित महिलाओं का भी ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को राहत दिलानेे के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गावों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

इसी क्रम में शिव पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मुंगेरिया में महंगाई राहत शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें शिविर प्रभारी गोपीकिशन पालीवाल ने बताया कि महंगाई राहत कैम्प मे मंगलाराम पुत्र श्री बच्चूराम निवासी मुंगेरिया के परिवार को उनकी पात्रतानुसार नौ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा कैम्प मे अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के द्वारा गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना के तहत 2000 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो, नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
इस मौके पर समाजसेवी हाजी शेरमोहम्मद, शिव विकास अधिकारी धनदान देथा, तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल, अतिरिक्त विकास अधिकारी गोविंदसिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मंगलाराम निःशुल्क बिजली, राशन, वृद्धावस्था पेंशन के लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए बोला मुझे मिली राहत मैं बहुत खुश हुं। इस मौके पर उन्होने आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-

महंगाई राहत शिविर - टाकूबेरी, कमो का बाडा और खड़ीन ग्राम पंचायत पर 15 जून को होगें शिविर

बाड़मेर, 14 जुन। राज्य सरकार द्वारा चलार्इ्र जा रही विभिन्न योजनाओं, फ्लैगशिप योजनाओं तथा बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के प्रावधानों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किये जा रहे है।

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरूवार, 15 जून को जिले में मीठड़ा, खेड़, कोसरिया, जाम्भेजी का मन्दिर, गादेवी, सुराली, आरंग, ओगाला, ईटादिया, सड़ा झुण्ड़, गोलिया के साथ बेरीवाला तला, नवोड़ा बेरा, सवाउ मूलराज, बोर चारणान, सडेचा, आदर्श केकड़, रतासर, टाकूबेरी, कमो का बाडा और खड़ीन ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 के टी. टी. पब्लिक स्कूल वालों का प्लॉट, सर्किट हाउस रोड़ में, वार्ड संख्या 42, 43 व 44 के लखारा सामुदायिक सभा भवन इन्दिरा कॉलानी में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 29, 38 व 39 के मोमडन ग्राउण्ड में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

चक्रवाती तूफान बिपरजॉय - इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर स्थापित

बाड़मेर, 14 जून। जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने जिले में संभावित बाढ़ध्अतिवृष्टि की संभावना को ध्यान में रखते हुए इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर कक्ष की स्थापना की जाकर कार्मिकों को प्रतिनियुक्त किया गया है।

  इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर नियंत्रण कक्ष तीन पारियों में 24 घण्टे राउण्ड दा क्लॉक कार्यरत रहेगा। उक्त इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर के दूरभाष नम्बर 02982-222226 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 है।
  जिला कलक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर में प्रतिनियुक्त कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वे आपदा प्रबन्ध एवं सहायता कार्य से संबंधित सूचनाओं के आदान प्रदान एवं उनके समाधार संबंधी प्राप्त सूचनाओं का कार्य सम्पादित करेंगे। उक्त कार्य हेतु प्राप्त सन्देश, सूचनाओं एवं उन पर की गई कार्यवाही का इन्द्राज करने के लिए एक पंजिका का संधारण किया जाएगा जिसमें उक्त कार्य से संबंधित सूचनाओं एवं उन पर की गई कार्यवाही का नियमित रूप से इन्द्राज किया जाएगा। इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर, नियन्त्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त कर्मचारीगण निर्धारित पारी अनुसार उपस्थित रहकर कार्य सम्पादित करेंगे एवं प्रथम पारी, द्वितीय पारी एवं तृतीय पारी के कर्मचारीगण के आगामी पारी के कर्मचारीगण के उपस्थित हो जाने के पश्चात् ही नियन्त्रण कक्ष छोड़ सकेंगे।
उक्त नियंत्रण कक्ष के ऑवर ऑल इन्चार्ज अतिरिक्त जिला कलक्टर बाड़मेर होंगे।
-0-

बिपरजॉय चक्रवात के मद्देनजर जिला कलक्टर अरूण पुरोहित की अपील

तूफान से संभावित नुकसान से बचने के लिए हर स्तर पर बरतें व्यापक सतर्कता और सावधानी

मौसम विभाग की गाईडलाईन की करें अक्षरशः पालना
बाड़मेर, 14 जून। जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने जिले में संभावित चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मध्येंजर आमजन से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होने मौसम विभाग द्वारा जारी गाईडलाईन की पूरी-पूरी पालना करने को कहा है
  जिला कलेक्टर ने बताया कि मोसम विभाग ने चक्रवाती तूफान बीपरजॉय के मध्येंजर जिले में 16 तथा 17 जून को रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान जिले में भारी से अति भारी बारिश हो सकती हैं और 60-70 घंटे प्रति किमी की गति से तेज हवा चल सकती है। ऐसे में आमजन अत्यंत सावधानी बरते। उन्होंने मौसम विभाग द्वारा जारी गाईडलाईन की पालना करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि इस तूफान के दौरान सतर्कता बरतें और सावधानी रखें। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा है कि कच्ची दीवारों, बड़े पेड़ों के पास खड़े न हों, पशुओं को पेड़ों से नहीं बांधे तथा अगर तेज हवा चल रही हो तो खुले मैदान में होने पर लेट जाएं।
उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ, पुलिस, नगर परिषद, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, जोधपुर डिस्कॉम, आदि सभी विभाग मुस्तैदी से क्रियाशील हैं।
उन्होंने सभी नागरिकों को इस दौरान जागरूक रहने तथा अन्य सभी लोगों को भी जागरूक करने का आह्वान किया है ताकि इस तूफान से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की समस्या होने पर नागरिक जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम 02982-222226 से सम्पर्क कर सकते हैं।
-0-

मुख्य सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा, जिला कलेक्टर पुरोहित ने दी तैयारियो की जानकारी

 चक्रवाती तूफान बिफरजॉय

बाडमेर, 14 जुन। मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक जिला कलेक्टर सभागार में आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मुख्य सचिव उषा शर्मा विडियो कान्फेन्स के माध्यम से जुड़ कर बिपरजॉय तूफान से होने वाली अतिवृष्टि व बाढ़ से बचाव व उपचार के संबंध में तैयारियों की समीक्षा की।
इस मौके पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने संभावित अतिवृष्टि व बाढ़ को देखते हुए सबन्धित विभाग को बचाव व उपचार के कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए आमजन से जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। जिला कलेक्टर ने जिले में बाढ या जलभराव की संभावना वाले स्थानों की पहचान करना तथा जल निकासी की व्यवस्था हेतु पर्याप्त पम्प सैट तैयार करने को कहा। प्रत्येक नियंत्रण कक्ष मे वायरलैस सैट, नावे, रक्षा पेटियों, रस्सों, मशालों, टार्चों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था व पेयजल स्त्रोतों के क्लोरीफिकेशन की समुचित व्यवस्था करने को कहा ताकि दुषित जल से बीमारियां फैलने की संभावना न रहे।
उन्होने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को उचित मूल्य की दुकानों पर गेहूँ, केरोसीन एवं अन्य सामग्री के भण्डारण करने, वितरण की व्यवस्था तथा स्थान आदि की सूचना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। स्थानीय निकाय को शहर की सड़को की मरम्मत एवं नालो की सफाई करने के साथ प्रभावित व्यक्तियों को धर्मशाला, सार्वजनिक स्थल पर अस्थायी रूप से रूकवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। पानी निकालने के लिए पम्प सेटो एवं मृत पशुओं, मलबा, कचरा आदि को हटाने एवं सुरक्षात्मक स्वास्थ्य उपाय सुनिश्चित करने को कहा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को जीवन रक्षक दवाईयों की पर्याप्त मात्रा में व्यवस्था करने तथा मोबाईल चिकित्सा दलों का गठन करने के निर्देश दिए ताकि किसी बीमारी को फैलने से रोका जा सके। बाढ़ के दौरान तथा उसके उपरांत फैलने वाली बिमारियों के इलाज हेतु पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होने पुलिस विभाग को होमगार्ड एवं आर.ए.सी. की प्रशिक्षित व अन्य कम्पनियों को तैयार रखने, तैराक एवं नावों की व्यवस्था तथा गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। जीवन रक्षक यंत्रों जैसे जैकिट, रस्से, टॉर्च, संचार तंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की जावे। आपातकाल की स्थिति में इमरजेन्सी ऑपरेशन सेन्टर, नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02982-222226 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 पर फोन करें।
इस बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी समन्दरसिंह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी चन्द्रशेखर गजराज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बी.एल. मसुरिया, जिला रसद अधिकारी कंवराराम समेत सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

मंगलवार, 13 जून 2023

जिला स्तरीय लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम 16 जुन को

बाडमेर, 13 जुन। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की अध्यक्षता में 16 जुन को जिला स्तरीय लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम का आयोजन जांगिड़ समाज पंचायत भवन राय काॅलोनी एवं पंचायत समिति बालोतरा में किया जाएगा।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि लम्पी रोग आर्थिक सहायता वितरण कार्यक्रम के दौरान सभी पात्र पशुपालकों के बैंक खातों में डी. बी. टी. माध्यम से राशि का हस्तान्तरण उनके बैंक खाते मे किया जाएगा। जिसकी सुचना सभी पात्र पशुपालकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एस. एम. एस. के माध्यम से प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी पात्र पशुपालकों से संवाद कर योजना के तहत मिल रहे लाभ की जानकारी प्राप्त करेगें।
जिला कलेक्टर ने उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्र सिंह पुरोहित नोडल अधिकारी, नगर विकास न्यास के सचिव राजेश मेवाड़ा को अतिरिक्त नोडल अधिकारी के साथ सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया हैं। साथ ही पंचायत समिति बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम के लिए अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विनी के पंवार को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारियों को नियुक्त किया हैं। उन्होने कार्यक्रम में अतिथियों की बैठने, भोजन एवं पेयजल व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम उपलब्ध करावाने के निर्देश दिए।
-0-

डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 हेतु विशेष शिविर 22 जुन को

बाड़मेर, 13 जुन। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसरण में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्गों की राज्य के आर्थिक विकास में प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विभाग द्वारा महत्वाकांशी योजना डॉ. भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 लागू की गई है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि  योजनान्तर्गत उद्यमियों को बैंकों से कोलेट्रल मुक्त ऋण उपलब्ध कराने हेतु सीजीटीएमएसई को देय गांरटी शुल्क के भुगतान सहित प्रोजेक्ट हेतु 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान एवं 6 से 9 प्रतिशत ब्याज अनुदान की सहायता प्रदान की जा रही है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि लक्षित वर्गों को आसान शर्तों के साथ कम लागत पर ऋण उपलब्ध कराने की दृष्टि से संचालित इस महत्वपूर्ण योजना के अब तक अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। इस हेतु 22 जुन को एक विशेष केम्प आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। जिसमें न केवल योजनान्तर्गत बैंकों में लंबित समस्त प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही ऋण स्वीकृति ऋण वितरण एवं मार्जिन मनी अनुदान की स्वीकृतियां जारी करने के साथ ही योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार फलस्वरूप अधिकाधिक व्यक्तियों के ऋण आवेदन पत्र तैयार करवायें जायेंगे।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - आमजन को खुशी के साथ मिल रही राहत

बाडमेर, 13 जुन। सिवाना नगर पालिका में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैम्प पुरोहितो का वास में भुवनेश कुमार के परिवार को पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा साथ ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।

भुवनेश कुमार ने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का लाभ मिला।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने जो महंगाई राहत शिविर आयोजित किए है इसमें आमजन को खुशी के साथ लाभान्वित हो रहे है और आमजन को महंगाई से राहत मिलेगी और कहा कि आज का युवा माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत के साथ है और मुख्यमंत्री साहब को धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - कमला को आर्थिक संबल देकर किया छः योजनाओं से लाभान्वित

बाडमेर, 13 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

शिविर प्रभारी ने बताया कि ग्राम पंचायत पुनियो का तला में आयोजित महंगाई राहत कैम्प में स्थानीय निवासी कमला कंवर के परिवार को पात्रतानुसार 6 योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाए गए।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बड़ी खुश नजर आई।
कमला कंवर ने बताया कि घरेलु कार्य हेतु 100 युनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, निःशुल्क राशन, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रूपए का इलाज तथा 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करा राज्य सरकार ने आर्थिक संबल देने का कार्य किया है।
योजनाओं का लाभ पाकर उन्होने खुशी जाहिर की तथा राजस्थान के लोकप्रिय मुख्यमंत्री जननायक श्री अशोक गहलोत जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
-0-

मीठड़ा, खेड़ और कोसरिया ग्राम पंचायत पर बुधवार, 14 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 13 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि बुधवार, 14 जून को जिले में आदर्श चवा, साजियाली रूपजी, पूनियों का तला, जूना खेड़ा, भाम्भूनगर, मगरा, सेड़वा, धारासर, बिलासर, कोटड़ी के साथ मीठड़ा, खेड़, कोसरिया, जाम्भेजी का मन्दिर, गादेवी, सुराली, आरंग, ओगाला, ईटादिया, सड़ा झुण्ड़ और गोलिया ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 के टी टी पब्लिक स्कूल वालों का प्लॉट, सर्किट हाउस रोड़ में, वार्ड संख्या 42, 43 व 44 के लखारा सामुदायिक सभा भवन इन्दिरा कॉलानी में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 29, 38 व 39 के मोमडन ग्राउण्ड में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।

जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।

-0-

सोमवार, 12 जून 2023

बिपरजॉय तूफान को लेकर प्रशासन सतर्क, आमजन रहे सावधान

बाड़मेर, 12 जुन। मौसम विभाग की चेतावनी अनुसार आगामी 2-3 दिनों में जिले में चक्रवर्ती तुफान बिपरजोय सक्रिय रहने की पूरी संभावना है।

जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि जिले मे मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, तीव्र हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। उक्त मौसमी घटनाओं को देखते हुए आपदा राहत से संबंधित सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा है। जिले में समस्त अस्पताल में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ यदि कहीं डी.जी. सेंट नही हो तो डी.जी. सेट तुरंत लगाकर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सभी उपखंड मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष 24x7 राउंड द ब्लॉक स्थापित करने के साथ प्रत्येक नगर पालिका व पंचायत समिति में नियंत्रण कक्ष 24x7 राउंड द क्लॉक स्थापित करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने नियंत्रण कक्ष में राहत एवं बचाव हेतु आवश्यक उपकरण एवं साजो-सामान (रस्सा, ट्यूब, (ऑर्च लाठी) रखवाया जाना सुनिश्चित करने एवं अपने क्षेत्र के तैराकों की सूची अपडेट कर संपर्क कर तैयार रहने हेतु निर्देशित किया।  मुख्यालय सहित प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध जे.सी.बी. ट्रेक्टर वाहन एवं अन्य संसाधन की सूची अपडेट कर तैयार रखने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आवश्यकतानुसार उपकरण एवं साजो-सामान रखवाया जाना सुनिश्चित करने को कहा। पानी के बहाव क्षेत्र एवं डुब क्षेत्र में आने वाली बस्तियों का चिन्हिकरण करने, बहाव क्षेत्र एवं डूब क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों के समीप ऊंचे स्थान पर आवश्यकतानुसार सरकारी भवनों को आश्रय स्थल के रूप में चिन्हिकरण कर सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि तेज अंधड़ से विद्युत संचार प्रणाली एवं दूरसंचार सेवाए बाधित हो सकती है इस हेतु डीजी सेट की उपलब्धता का पूर्व आकलन कर सूचीबद्ध करें उपलब्ध डी.जी. सेट की सूचना जिला कार्यालय को भी प्रेषित कराये।
आमजन रहे सतर्क, करे पालना
आगामी मौसम के मद्देनजर किसानों को यह सलाह दी जाती है कि जो फसले कट कर तैयार हो चुकी है या खलिहान में अभी भी पड़ी है उसे सुरक्षित स्थानों पर रण करें। कृषि मंडियों में खुले आसमान पर रखे हुए अनाज को ढककर व सुरक्षित स्थान पर रखे ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके। खेतों में लगे सोलर सिस्टम को भी अचानक तेज हवाओं से नुकसान हो सकता है। अतः सुरक्षित स्थान पर रखें। यदि अपने आस-पास मेघगर्जन की आवाज सुनाई दे या बिजली चमकती हुई दिखाई दे तो पेड़ के नीचे शरण ना लें। तेज अंधड के समय बड़े पेड़ों के नीचे व कच्चे मकानों में शरण लेने से बचे। तेज अंधड़ से बिजली के तारों के टूटने एवं खंभों के गिरने से क्षति होने की संभावना है। तेज अंधड़ के समय दृश्यता कम होने से यातायात स्यवस्था प्रभावित हो सकती है वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें।
-0-

जिला कलेक्टर ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

गत वर्षो के अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करायें

बाड़मेर, 12 जुन। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम, महात्मा गांधी नरेगा योजना, सांसद एवं विधायक स्थानीय विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राजीव गांधी जल संचय योजना सहित विभिन्न विकास योजनाओं के तहत वर्षवार स्वीकृत, प्रगतिरत एवं बकाया कार्यो की संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा पश्चात् स्वीकृत कार्यो को निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गत वर्षो के अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता देते हुए आगामी 15 दिवस में प्रगति लाई जाए।
  जिला कलेक्टर पुरोहित ने कहा कि स्वीकृत कार्यो को कार्ययोजना बनाकर तत्परता से पूर्ण कराए ताकि लोगों को लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद तकनीकी स्वीकृति जारी करने से पूर्व उसकी भौतिक संभावना या स्थिति का भली-भांति अध्ययन कर लिया जाए ताकि लंबे समय बाद उक्त कार्य में फीजिबिलिटी नहीं होने अथवा अन्य किसी समस्या से कार्य पूर्ण नही होने पर कठिनाई का सामना न करना पड़े। उन्होने कहा कि पुराने कार्य पूर्ण करवाने के बाद ही नये कार्य स्वीकृत कराएं। उन्होने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 से पूर्व का कोई स्वीकृत कार्य बकाया नहीं रहे, यह सुनिश्चित किया जाए।  
जिला कलेक्टर पुरोहित ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत भुगतान की स्थिति की समीक्षा की तथा समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने हर संभव औसत मजदूरी बढ़ाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होने बीएडीपी में शामिल बकाया कार्यो की वर्षवार प्रगति की समीक्षा पश्चात् बकाया कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करवाकर यूसी सीसी भिजवाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने प्रत्येक आवास निर्माण कार्य का समय-समय पर निरीक्षण कर विश्लेषण करने तथा प्रत्येक आवास की वस्तुस्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए।  
जिला कलेक्टर ने राजीव गांधी जल संचय योजना के कार्यो की समीक्षा कर बकाया कार्य प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्ण हो चुके कार्यो के पूर्णता प्रमाण पत्र पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होने स्वच्छ भारत मिशन के तहत ब्लॉकवार व्यक्तिगत शौचालय निर्माण कार्यो की समीक्षा की तथा प्रत्येक शौचालय निर्माण कार्य का सत्यापन करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने उड़ान योजना के तहत वितरण किये जा रहे सैनेटरी पेड का भौतिक सत्यापन करने के साथ गुणवता जांच करने को कहा। इसके साथ विद्यालय में वितरण किये जा रहे पोषहार का जांच करने के निर्देश दिये। उन्होने 30 जुन तक सभी पेंशनधारको का शत प्रतिशत सत्यापन करवाने के निर्देश भी दिये।
बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। इस दौरान समस्त विकास अधिकारियों सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
-0-

पार्श्व प्रवेश पद्धति से पॉलीटेक्निक द्वितीय वर्ष में प्रवेश शुरू

बाड़मेर, 12 जुन। राजस्थान के समस्त सहशिक्षा व महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में पार्श्व प्रवेश पद्धति से द्वितीय वर्ष में प्रवेश के लिए पंजीकरण हेतु अभ्यर्थियों से ऑन लाइन आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं।

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय बाड़मेर के प्रधानाचार्य कमल पंवार ने बताया ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने बाहरवी विज्ञान (गणित) एव वोकशनल विषय आदि (विवरणिका में वर्णित) की परीक्षाओं में से कोई एक उत्तीर्ण की हो, आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ तीन वर्षीय डिप्लोमा उत्तीर्ण या दसवी कक्षा उत्तीर्ण ऐसे अभ्यर्थी जो राष्ट्रीय व राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ( NCVT/SCVT) से सम्बद्धता प्राप्त दी वर्षीय इंजीनियरिंग व्यवसायों में आई.टी.आई. या राष्ट्रीय शिक्षुता प्रमाण पत्र धारक या सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स हो भी आवेदन कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि ऑन लाईन आवेदन पत्र भरने से पूर्व अभ्यर्थी प्रवेश हेतु विस्तृत दिशा निर्देश एवं विवरणिका विभागीय वेबसाईट dte.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर उसका गहन अध्ययन करें तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र अध्ययन करने के पश्चात् ही सावधानीपूर्वक भरे। ऑनलाईन आवेदन पत्र www.hte.rajasthan.gov.in अथवा www.dte.rajasthan.gov.in पर भरा जा सकता है। ऑनलाईन आवेदन दिनांक 29 मई से प्रारम्भ हो चुके है जिसकी अंतिम तिथि 24 जुन है। अधिक जानकारी जैसलमेर रोड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बाड़मेर मे व्यक्तिगत संपर्क कर अथवा प्रवेश प्रकोष्ठ प्रभारी रोशनलाल जैन मोबाइल नंबर 9571537778 तथा पुरषोत्तम जांगिड 8764043223 को फोन करके प्राप्त की जा सकती है।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - राणाराम को मिली महंगाई से राहत, आठ योजनाओं से हुए लाभान्वित

बाडमेर, 12 जुन। राज्य सरकार की 10 जन कल्याणकारी योजनाओं में समाज के हर वर्ग के युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों सहित महिलाओं का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गावों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।

ग्राम पंचायत रतेऊ में आयोजित महंगाई राहत शिविर में राणाराम के परिवार को उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।
राणाराम ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत 1000 रूपये प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत वृद्धि के साथ, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
राणाराम ने निःशुल्क बिजली, राशन, पेंशन के लाभ पर खुशी जाहिर करते हुए बोला मुझे मिली राहत मैं बहुत खुश हुं। इस मौके पर उन्होने आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - परकाराम को मिली महंगाई से राहत

बाडमेर, 12 जुन। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं।

शिविर प्रभारी ने बताया कि नगर पालिका सिवाना आयोजित महंगाई राहत कैम्प पुरोहितों का वास में परकाराम के परिवार को पात्रतानुसार 6 योजनाओं से लाभान्वित कर मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाए गए।
उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मुख्यमंत्री शहरी रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ पाकर वे बडे़ खुश नजर आए।
राज्य सरकार की जनहितैशी योजनाओं का लाभ मिलने पर लाभार्थी परकाराम द्वारा आदरणीय मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी के प्रति प्रशंसा व्यक्त कर आभार प्रकट किया गया।
-0-

बाड़मेर-सफलता की कहानी - राहत शिविर बना आर्थिक रूप से कमजोर का बड़ा सहारा

बाडमेर, 12 जुन। पंचायत समिति चौहटन की ग्राम पंचायत शोभाला जेतमाल में आयोजित मंहगाई राहत कैम्प में खरताराम के परिवार को पात्रतानुसार 08 योजनाओं से लाभान्वित कर मौके पर ही मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध किए गये।

शिविर प्रभारी ने बताया की राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे मंहगाई राहत कैम्प के तहत उन्हें मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना, न्युनतम सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, इन्दिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना का लाभ मिला।

मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड्स मिलने पर खरताराम ने राज्य सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उनके मुश्किल समय में राज्य सरकार ने सहायता का हाथ बढ़ाया। महंगाई राहत कैम्प के माध्यम से उन जैसे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को बड़ा सहारा मिल रहा है। बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गो को योग्यतानुसार लाभ मिल रहा है। इस मौके पर उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक जी गहलोत को धन्यवाद ज्ञापित किया।

-0-

जिला स्तरीय प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 15 जून से

बाड़मेर, 12 जुन। राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद् के मुख्य खेल अधिकारी विरेन्द्र पुनिया के निर्देशानुसार बाडमेर जिले में हर वर्ष की भांति प्रतिभा खोज ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर 2023-24 का आयोजन किया जाएगा।

जिला खेल अधिकारी अमित कुमार शर्मा ने बताया कि इस शिविर का आयोजन 15 जुन से 30 जून तक जिला स्तर पर किया जायेगा। इसमें प्रशिक्षकों, अल्पकालिक प्रशिक्षकों, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों की सेवाएं ली जाएगी। साथ ही विभिन्न खेलों के जिला खेल संघों से सहयोग लिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की आयु 12 से 18 वर्ष रखी गई है। इस आयु वर्ग के कोई भी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। खिलाड़ी को अपना आधार कार्ड या आयु प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को राजस्थान राज्य कीड़ा परिषद् की ओर से टी-शर्ट, प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण की सुविधा निःशुल्क होगी। इस शिविर में बॉलीबाल, जिम्नास्टिक बॉक्सिंग, तीरंदाजी, एथेलेटिक्स, बास्केटबॉल, फुटबाल, टेबल-टेनिस बैडमिंटन आदि खेलों को शामिल किया गया है। पंजीयन के लिए खिलाड़ी अपना आवेदन पत्र कार्यालय समय में प्रस्तुत कर सकता है।

-0-

धारासर, बिलासर और कोटड़ी ग्राम पंचायत पर मंगलवार, 13 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 12 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि मंगलवार, 13 जून को जिले में रानीगांव, चान्देसरा, भीमड़ा, कोशले की ढाणी, जीवाणियों की ढाणी, खड़ीन, जुणेजो की बस्ती, पनोरिया, बाण्डाबेरा, कागो की ढाणी, कांखी के साथ आदर्श चवा, साजियाली रूपजी, पूनियों का तला, जूना खेड़ा, भाम्भूनगर, मगरा, सेड़वा, धारासर, बिलासर और कोटड़ी ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 व 32 के महावीर चौक, कल्याणपुरा में, वार्ड संख्या 35 के लक्ष्मीपुरा स्थित चौक में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 व 37 के राघवदास आश्रम समदड़ी रोड़ में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 22 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 23 जून से

खिलाड़ी 15 जुन तक करवा सकते है रजिट्रेशन

बाड़मेर, 12 जुन। माननीय मुख्यमंत्री महोदय की बजट घोषणा वर्ष 2023-24 की घोषणा संख्या-43 की अनुपालना में सम्पूर्ण प्रदेश के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ‘‘राजीव गांधी ग्रामीण व शहरी ओलम्पिक खेलों’’ का आयोजन और वृहद् स्तर पर किया जाना है। इस हेतु 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
जिला कलेक्टर अरूण पुरोहित ने बताया कि जिले में राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों का शुभारंभ 23 जून से किया जाएगा। इन खेलों का आयोजन सुबह 7 बजे से 12 बजे तथा शाम 4 बजे से 6.30 बजे के मध्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर 23 जून से 28 जून, ब्लॉक स्तर पर 01 जुलाई से 06 जुलाई, जिला स्तर पर 02 अगस्त से 06 अगस्त, राज्य स्तर पर 29 अगस्त से 01 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। ग्रामीण स्तर पर कबड्डी, शूटिंग बोल, टेनिस बोल क्रिकेट, खो खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल और रस्साकसी खेलो का आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन नगर पालिका, नगर परिषद स्तर पर 23 जून से 28 जून, जिला स्तर पर 02 अगस्त से 06 अगस्त और राज्य स्तर पर 29 अगस्त से 01 सितंबर को किया जाना प्रस्तावित है। शहरी स्तर पर कबड्डी, टेनिस बोल क्रिकेट, खो खो, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, फुटबॉल और बास्केटबॉल खेलो का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण और शहरी ओलंपिक खेलों में खिलाड़ियों का पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 15 जुन तक किया जा सकेगा।
रजिस्ट्रेशन करने हेतु प्रक्रिया
rajolympic.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करे।
- खिलाड़ी द्वारा जन आधार की प्रविष्टि करें।
- जन आधार पर रजिस्ट्रर्ड परिवार के सदस्यों में से खिलाड़ी का चयन करें।
- शहरी ऑलम्पिक के लिए जिले, वार्ड, खेल का चयन करें।
- ग्रामीण ऑलम्पिक के लिए ग्राम पंचायत, ब्लॉक, जिला एवं राज्य स्तरीय खेलों का चयन करें।
- अन्त में submit करना होगा।
-0-

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक आयोजित

राजीव गांधी जल संचय योजना की डीपीआर का अनुमोदन

बिजली-पानी की समस्याओं के निराकरण को अधिकारी गंभीरता दिखाए - चौधरी
बाड़मेर, 12 जून। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक सोमवार को जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान राजीव गांधी जल संचय योजना की विस्तृत कार्य योजना का अनुमोदन किया गया।
    इस मौके पर जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी ने सर्वप्रथम बाड़मेर से बालोतरा के नए जिले के सृजन पर सदस्यो को बधाई दी और राजस्थान सरकार तथा माननीय मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बाड़मेर जिले में प्रमुख पेयजल के स्त्रोत टांका निर्माण के कार्य पर अब दुबारा तीन लाख की स्वीकृति प्रदान की गई, जो स्वागत योग्य है। उन्होने राजीव गांधी जल संचय योजना में भी जल संरक्षण को बढावा देने पर बल दिया।
  इस दौरान जिला प्रमुख ने जल जीवन मिशन के तहत गांवों में उपलब्ध करवाए जा रहे पेयजल की गुणवता की जांच करवाने को कहा। जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए सड़कों के हुए नुकसान की जांच करने के लिए समिति बनाने के निर्देश दिए।जिला प्रमुख ने अंधड़ से क्षतिग्रस्त बिजली तंत्र एवं खराबे के संबंध में अधिकारियों को सर्व कराकर सदन में तथ्यों के साथ जवाब देने को कहा।
जिला प्रमुख चौधरी ने अधिकारियों से कहा कि वे जन प्रतिनिधियों द्वारा बताई जाने वाली जन समस्याओं एवं मुद्दों पर त्वरित कार्यवाही कर उनका समाधान कराएं। उन्होने सदस्यों का आहवान किया कि जनहित से जुड़े मामलों का पूरा फीडबैक और जानकारी सदन के पटल पर रखे ताकि उनका उचित तरीके से निराकरण किया जा सकें। उन्होने अधिकारियों से पेयजल, विद्युत, सड़क समेत मूलभूत सुविधाओं तथा विकास योजनाओं के जुड़े कार्य प्राथमिकता से प्रारम्भ कराने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।
इस दौरान विधायक हमीर सिंह भायल ने जनप्रतिनिधियों की सामुहिक भागीदारी जनहित के मुद्दों की पेरवी करना बताया। उन्होंने बताया की प्रत्येक मुद्दा उठाने पर समस्या की जानकारी मिलती है। प्रत्येक जनप्रतिनिधि का कर्तव्य जन समस्याओं का समाधान करना तथा सभी मुद्दों पर एकमत होकर समस्या का निवारण करना।
इस दौरान उप जिला प्रमुख खेताराम कालमा, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र सिंह एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहें। बैठक के प्रारम्भ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिवपाल जाट ने गत बैठक की कार्यवाही विवरण एवं एक्सन टेकन रिपोर्ट सदन के पटल पर रखा।  
बैठक में जिला परिषद सदस्य रूपसिंह राठौड़, उम्मेदाराम बेनीवाल, नरपतराज मूंढ, आसूराम सियाग, उगमसिंह राठौड़, गरिमा राजपुरोहित ने अपने-अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से सदन को अवगत कराया तथा संबंधित विभाग से उचित जवाब की जानकारी ली। बैठक में जिला परिषद सदस्यों के अलावा जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के प्रधान एवं विभिन्न विभागों के विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।  
-0-

रविवार, 11 जून 2023

जिले में अब तक 5 लाख 84 हजार से अधिक परिवार हुए लाभान्वित

30 लाख 50 हजार से अधिक गारन्टी कार्ड जारी

 बाडमेर, 11 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए गये महंगाई राहत कैंपों को लेकर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला।
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत जिले में अब तक 5,84,556 परिवारों को लाभान्वित करते हुए 30,50,507 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड जारी किये जा चुके है। जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 4,66,646, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 4,66,646, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2,745,75, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 3,52,370, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 41,817, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 3,83,330, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 4,45,133, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1,81,791, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 4,26,965, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 11,294 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 30,50,507 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। 
-0-

बाण्डाबेरा, कागो की ढाणी और कांखी ग्राम पंचायत पर सोमवार, 12 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 11 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन गांवों एवं शहरों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने बताया कि सोमवार, 12 जून को जिले में पंवारिया तला, अम्बो का बाड़ा, रानीगांव, चान्देसरा, भीमड़ा, कोशले की ढाणी, जीवाणियों की ढाणी, खड़ीन, जुणेजो की बस्ती, पनोरिया, बाण्डाबेरा, कागो की ढाणी और कांखी ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। 
वही शहरी क्षेत्र में बाडमेर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 31 व 32 के महावीर चैक, कल्याणपुरा में, वार्ड संख्या 35 के लक्ष्मीपुरा स्थित चैक में, बालोतरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 36 व 37 के राघवदास आश्रम समदड़ी रोड़ में, सिवाना नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पुरोहितों का वास में प्रशासन शहरों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे।
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

ग्रामीणों को घर के निकट मिलेगा सरकार की योजनाओं का लाभ - शाले मोहम्मद

मंत्री ने ग्राम पंचायत आकल के नवीन भवन का लोकार्पण एवं भंवार में की जनसुनवाई

बाड़मेर, 11 जून। अल्पसंख्यक मामलात, वक्फ, उपनिवेशन, कृषि सिंचित क्षेत्र विकास एवं जल उपयोगिता विभाग मंत्री शाले मोहम्मद रविवार को बाड़मेर के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भंवार एवं आकल में जनसुनवाई कर आमजन के अभाव अभियोग सुने एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत आकल के नवीन भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में आमजन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ग्रामीणों को अपने घर के नजदीक बेहतर सुविधाएं देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत, पंचायत समितियों का गठन किया है। इससे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को आसानी से मिलेगा। उन्होंने कहा कि अभी महंगाई राहत शिविर एवं प्रशासन गांव /शहरों के संग अभियान के तहत पंचायत स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। जहां इंदिरा गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, रोजगार गारंटी, विद्युत बिल सब्सिडी सहित तमाम प्रकार की योजनाओं में पंजीकृत करवाकर सरकार की योजनाओं का लाभ लें। उन्होंने कहा राजस्थान सरकार ने अल्पसंख्यक समुदायों के उत्थान एवं समावेशी विकास के लिए कई प्रकार के नवाचार कर विकास कार्य करवाए हैं। अल्पसंख्यक समुदायों के छात्रों को बेहतर शिक्षा एवं आवासीय सुविधा देने के उद्देश्य से राजकीय अल्पसंख्यक बालक-बालिका छात्रावास, राजकीय अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय, मुख्यमंत्री अनुप्रिति कोचिंग योजना, डिबीटी वाउचर योजना, राजस्थान मदरसा बॉर्ड से पंजीकृत मदरसों में आधुनिक शिक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री मदरसा आधुनिकीकरण योजना के तहत मदरसों में कम्प्यूटर, खेलकूद सामग्री, आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए भवन निर्माण एवं गणवेश सहित तमाम प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है। बाड़मेर के बुराहान का तला, अभे का पार, सेड़वा एवं रमजान की गफन में राजकीय अल्पसंख्यक बालिका आवासीय विद्यालय संचालिए किए जा रहे हैं। अभिभावक अपनी बेटियों का नामांकन करवाकर तालीम दिलाएं। राज्य सरकार अल्पसंख्यक समुदायों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान राज्य स्तरीय सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष कर्नल मानवेन्द्र सिंह, विधायक पदमाराम,बिसूका उपाध्यक्ष फतेह खान, श्रम सलाहकार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष गफूर अहमद,बशीर खान धारेजा, वक्फ कमेटी के जिला अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद नेगरड़ा, कंडा खान धारेजा, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान समेजा, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवाज़ दर्श, सचिव इलम दीन समेजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। 
मंत्री ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं
अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद ने भंवार, आकल में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने त्रिस्तरीय जनसुनवाई की व्यवस्था की है। सरकार आमजन की समस्याओं का समय पर निस्तारण करने के लिए कृत संकल्प है। मंत्री की जनसुनवाई में पेयजल, शिक्षा, चिकत्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, अल्पसंख्यक मामलात सहित अन्य विभागों से जुड़ी परिवेदनाएं प्राप्त हुई।
-0-

शनिवार, 10 जून 2023

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

बाड़मेर, 10 जून। जिला कलक्टर अरूण कुमार पुरोहित के निर्देशानुसार जिलें में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। 

अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 चन्द्र शेखर गजराज ने बताया कि शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के अंतर्गत 01 जून से 10 जून तक की अवधी में सर्विलांस और एक्ट के तहत कुल 88 नमूने लिये गये है। जिन्हें जाँच के लिए लेब में भिजवा जा चूका है। जाँच उपरांत अग्रिम कार्यवाही की जावेगी , इसी कड़ी में खाद्य कारोबार कर्ता के लिए खाद्य अनुज्ञापत्र के दो केम्प भी लगाये गए।
-0-

जिले में अब तक 5 लाख 83 हजार से अधिक परिवार हुए लाभान्वित

30 लाख से अधिक गारन्टी कार्ड जारी

 बाडमेर, 10 जुन। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की पहल पर आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित किए गये महंगाई राहत कैंपों को लेकर में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिला।

जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि महंगाई राहत कैम्पों के अन्तर्गत जिले में अब तक 5,83,711 परिवारों को लाभान्वित करते हुए 30,47,154 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड जारी किये जा चुके है। जिसमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा में 4,66,147, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा में 4,66,147, इन्दिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 2,74,254, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 3,52,059, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 41,766, अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 3,82,986, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 4,44,390, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 1,81,631, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 4,26,483, इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 11,291 लाभार्थियों को पंजीयन कर कुल 30,47,154 मुख्यमंत्री गारन्टी कार्ड वितरित किये गये।

जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है। 

-0-


पंवारिया तला और अम्बो का बाड़ा ग्राम पंचायत पर रविवार, 11 जून को होगें शिविर

 महंगाई राहत शिविर

बाड़मेर, 10 जुन। राज्य सरकार की योजनाओं में युवाओं, विद्यार्थियों, किसानों, मजदूरों एवं महिलाओं सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। बढ़ती महंगाई की मार से जनता को बचाने के लिए राज्य सरकार द्वारा महंगाई राहत कैम्प लगाए जा रहे हैं।
प्रशासन गांवों के संग अभियान
जिला कलेक्टर अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि रविवार, 11 जून को जिले में बोला, चवा, खारीनाडी, रतेउ, शिव, मीठे का तला के साथ पंवारिया तला, अम्बो का बाड़ा ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासन गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जाएंगे। 
जिला कलेक्टर ने आमजन से अपील की महंगाई राहत शिविरों में 30 जून तक पंजीयन का कार्य किया जाएगा और जनाधार कार्ड में शामिल कोई भी परिवार का सदस्य शिविर में जाकर पंजीयन करवा सकता है।
-0-

7 जिलों में खुलेंगी खेल अकादमियां, 14.25 करोड़ की राशि स्वीकृत

बाड़मेर में खुलेगी बास्केटबॉल अकादमी

बाड़मेर, 10 जून। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में विभिन्न खेल अकादमियां स्थापित कर रही हैं। 
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 7 जिलों में खेल अकादमियों के लिए 14.25 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी है।
सीकर के कोलिडा एवं बांसवाडा में फुटबॉल अकादमी, बीकानेर में साईक्लिंग अकादमी, भीलवाड़ा में कुश्ती अकादमी, राजगढ़ (चूरू) में एथलेक्टिस अकादमी तथा बाडमेर व सीकर में बास्केटबॉल अकादमी की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों का निर्माण 2-2 करोड़ रुपए की लागत से होगा।
साथ ही, डीडवाना (नागौर) में कबड्डी अकादमी का निर्माण 25 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को खेलों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...