गुरुवार, 6 अप्रैल 2023

बजट घोषणाओं के कार्य तीन माह में पूरे करें- बंधु

 जिला कलेक्टर ने ली सप्ताहिक समीक्षा बैठक

पिछड़े ब्लाकों के विकास को हो विशेष प्रयास

 बाड़मेर, 06 अप्रैल। जिले में बजट घोषणाओं के कार्य सर्वोपरि प्राथमिकता से पूर्ण करा कर आगामी दो तीन माह में पूरे करे, ताकि इनका लाभ आमजन को मिल सके। यह निर्देश जिला कलेक्टर लोक बंधु ने गुरुवार को साप्ताहिक बैठक में दिए। 

   इस अवसर पर जिला कलेक्टर बंधू ने जिले में बजट घोषणाओं और शहरी फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने भारत सरकार की आकांक्षी ब्लॉक योजना के अंतर्गत विकास से पिछडे जिले के पांच ब्लॉक चौहटन, सेड़वा, फागलिया, रामसर और गडरारोड़ में सभी विभागों को विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने इन पांचों ब्लॉकों में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए सतत प्रयास कर इन्हें विकास की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए प्रत्येक विभाग को कार्ययोजना बनाकर अमल में लाने की हिदायत दी।

   इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने पिछले चार सालों की बजट घोषणाओ के कामों को अगले दो तीन माह में पूर्ण करवा कर 30 जून तक आमजन को सोपने को कहा। वही फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत समीक्षा के दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं के बेहतर परिणाम हासिल करे। उन्होने प्रत्येक योजना की विस्तार के साथ समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए।

    इस दौरान कलेक्टर बंधु ने स्वास्थ्य पर आधारित फ्लैगशिप योजनाओ में सुधार की आवश्यकता बताते हुए चिरंजीवी योजना में पंजीयन के लिए विषेश अभियान चला कर जिले को यूनिवर्सल हैल्थ की दिशा में आगे बढ़ाने तथा चिरंजीव गांव बनाने पर जोर देने को कहा। उन्होने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को निःशुल्क दवाईयों एवं निःशुल्क जांचों की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए अधिकाधिक सैम्पल लेने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, निरोगी राजस्थान की भी समीक्षा की।

  जिला कलेक्टर ने इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना, इन्दिरा गांधी क्रेडिट कार्ड और इंदिरा रसोई योजना की विस्तार से समीक्षा कर जिले के ग्रामीण इलाकों में भी इंदिरा रसोइयों का संचालन शीघ्र शुरू करने को कहा। उन्होंने पचपदरा, चौहटन, धोरीमन्ना, शिव आदि बड़े कस्बों में भी आवश्यकतानुसार इंदिरा रसोई के प्रस्ताव भेज इन्हें तुरंत चालू करने के निर्देश दिए। वही नगरीय क्षेत्र में इन्दिरा रोजगार गारंटी के अंतर्गत अत अतिरिक्त श्रम शक्ति का उपयोग साफ, सफाई, स्वच्छता और सौंदर्यकरण में करने को कहा और हर हालत में पखवाड़े के समापन पर भुगतान करने की हिदायत दी।

 इस मौके पर जिला कलेक्टर ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा भौतिक सत्यापन के कारण किसी भी प्रकार की पेंशन नही रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने सिलिकोसिस के पीड़ितों को धरातल पर जाकर सत्यापन करवा कर लाभ पहुंचाने के निर्देश। 

   बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वही उपखंड अधिकारी और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी से जुड़े रहे।

-0-







सफलता की कहानी - चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना बनी रोशन के लिए जीवनदायिनी

बाड़मेर, 06 अप्रैल। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाभार्थी का हर मर्ज अब बिना खर्च ठीक हो रहा है। लाखों रुपए का नाम सुनकर जो मरीज इलाज नहीं करवा पाते थे, अब वे 25 लाख तक का इलाज मुफ्त में करवा रहे है। ऐसे ही गडरारोड़ निवासी रोशन खान पुत्र हमजा खान का चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत सफल ऑपरेशन हुआ है।

नेहरू युवा केंद्र बाड़मेर से जुड़े गडरारोड़ के सामाजिक कार्यकर्ता इमदाद खान नोहड़ी ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले रोशन को पिछले तीन महिने से पेट में समस्या होने की वजह से पिछले दिनों जिला अस्पताल बाड़मेर लाया गया, तब जांच में पता चला कि रोशन के पेट में पथरी है, तब परिवार वालों से बात करके पथरी के ऑपरेशन के लिए डॉक्टर ओमप्रकाश चौधरी से बात हुई और उन्होंने अपनी टीम के साथ पथरी का ऑपरेशन किया, जिसमें रोशन के पेट में 12 से 20 एमएम की पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया। इस मौके पर रोशन के पिता हमजा खान ने राजस्थान के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जिन्होंने राज्य में आमजन के लिए इस जीवनदायिनी योजना को लागू किया।
-0-



मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के नवीन पोर्टल का हुआ वर्चुअल शुभारंभ

बाड़मेर, 06 अप्रेल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री टीकाराम जूली द्वारा आज गुरूवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से शैक्षणिक वर्ष 2023-24 हेतु मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के नवीन पोर्टल का वर्चुअल शुभारंभ किया गया।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष इस योजना में 15 हजार अभ्यर्थी शामिल थे, जिसे राज्य सरकार द्वारा इस वर्ष बढ़ाकर 30 हजार कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की समय पर कोचिंग हो सके, इसके लिए इस बार दो चरणों में आवेदन प्राप्त कर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों का समय पर प्रवेश हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में कोचिंग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 06 अप्रेल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवदेन की अंतिम तिथि 20 अप्रेल निर्धारित है। उसके बाद मेरिट लिस्ट निकाली जाकर कोचिंग संस्थाओं में प्रवेश दिया जाएगा। दूसरे चरण में पहली मेरिट लिस्ट निकलने के बाद माह मई-जून में आवेदन लिए जा कर दूसरी मेरिट लिस्ट जुलाई माह में जारी की जाएगी।
ये परीक्षाएं है शामिल
उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत 12 पाठ्यक्रमों को सम्मिलित किया गया है, जिसके लिए 30 हजार सीटों का श्रेणीवार वर्गीकरण किया है। इन सीटों में यूपीएससी की 600, आरएएस की 1500, सब इंसपेक्टर या लेवल-10 के उपर की भर्तियां 2400, रीट 4500, लेवल 5 से लेवल 10 तक की भर्तियां 3600, कांस्टेबल भर्ती 2400, मेडिकल व इंजीनियरिंग की 12000, क्लैट व अन्य 3000 सहित कुल 30 हजार सीट सम्मिलित है।
आवेदन है पेपरलैस
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि योजना अंतर्गत अभ्यर्थी 20 अप्रेल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
शासन सचिव ने बताया कि नवीन पोर्टल पर अब समस्त दस्तावेजों का यथासंभव वैबसर्विस से सत्यापन होगा। इससे समय की बचत के साथ-साथ त्रुटिपूर्ण दस्तावेज अपलोड होने की संभावना नहीं है।
उन्होंने कहा कि सूचना तकनीक का प्रयोग करते हुए अब प्रक्रिया का सरलीकरण किया गया है। अब आवेदन पत्रों का यथासंभव स्वतः अनुमोदन होता है जिससे मानवीय श्रम एवं समय की बचत होती है। आवेदन पत्रों के स्वतः अनुमोदन होने से आवेदन की अंतिम तिथि के तत्काल पश्चात् वरीयता सूची जारी कर दी जाएगी।
शासन सचिव ने बताया कि योजना के तहत सिविल सेवा आरएएस एंड एलाइड, मेडिकल/ इंजीनियरिंग, क्लेट, सीए, सीएस सीएमए परीक्षाओं की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाओं से तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को अन्य शहर से आकर कोचिंग करने पर आवास भोजन इत्यादि व्यय हेतु 40 हजार रुपए प्रति वर्ष भी दिया जाता है।
इस अवसर पर निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, श्री हरि मोहन मीना, जिला स्तरीय अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष गेदर 07 अप्रैल को रहेगें बालोतरा क्षेेत्र के दौर पर

बाड़मेर, 06 अप्रैल। शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष डूंगरराम गेदर शुक्रवार 07 अप्रैल को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगें।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष डूंगरराम गेदर शुक्रवार 07 अप्रैल को प्रातः 10 बजे सर्किट हाऊस, बाड़मेर से प्रस्थान कर 11 बजे सिणधरी पहुंचकर प्रजापति छात्रावास, सिणधरी में स्वागत कार्यक्रम भाग लेगें। वे सिणधरी से प्रस्थान कर दोपहर 01 बजे बालोतरा पहुंचकर प्रजापति छात्रावास, बालोतरा में स्वागत कार्यक्रम भाग लेगें। इसके पश्चात वे बालोतरा से प्रस्थान कर सायं 04 बजे पचपदरा पहुंचकर श्रीयादे मार्केट, पचपदरा में स्वागत कार्यक्रम भाग लेगें तथा पचपदरा से सायं को सूरतगढ़ के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

बुधवार, 5 अप्रैल 2023

कृषि आधारित योजनाओं में अनुदान के लिए आवेदन 15 अप्रैल तक

बाड़मेर, 05 अप्रैल। मुख्यमंत्री द्वारा समृद्ध किसान-खुशहाल राजस्थान की सोच के साथ वर्ष 2023-24 मेें प्रदेश का द्वितीय कृषि बजट पेश किया गया है जिसमें कृषि, उद्यान, कृषि विपणन ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, जल संसाधन, उर्जा, सहकारिता एवं पशुपालन विभाग की गतिविधियों को शामिल किया गया है।

बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतू उद्यान विभाग की राजस्थान संरक्षित खेती मिशन के अन्तर्गत ग्रीन हाउस, शेडनेट, प्लास्टिक मंल्चिग, लो-टनल एवं राजस्थान उद्यानिकी विकास मिशन के अन्तर्गत नया फल-बगीचा स्थापना (बेर, नीम्बू एवं अनार), सामुदायिक जल स्त्रोत निर्माण एवं कम लागत प्याज भण्डारण पर 50 से 75 प्रतिशत तक अनुदान देय है।
उप निदेशक उद्यान, बाडमेर बनवारी लाल ने बताया कि इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए कृषकों को राज किसान साथी पोर्टल पर आवेदन 15 अप्रैल, 2023 तक करना होगा। आवेदन के लिए कृषकों को भू-स्वामित्व का प्रमाण पत्र यथा जमाबंदी व नक्शा ट्रेश, सिंचाई स्त्रोत का प्रमाण एवं लघु सीमान्त कृषकों का सक्षम स्तर का प्रमाण पत्र आवश्यक होगा।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 15 अप्रैल, 2023 तक ऑनलाईन आवेदनोें का लक्ष्य से 150 प्रतिशत अधिक आवेदन होने पर लॉटरी द्वारा कृषकों का चयन किया जायेगा। इन योजनाओं की अधिक जानकारी के लिए उद्यान/कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी/कृषि पर्यवेक्षक से सम्पर्क कर योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
-0-

शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष गेदर 06 अप्रैल को बाड़मेर आएगें

बाड़मेर, 05 अप्रैल। शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष डूंगरराम गेदर गुरूवार 06 अप्रैल को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगें।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष डूंगरराम गेदर गुरूवार 06 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जैसलमेर से प्रस्थान कर 11 बजे गूंगा पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम भाग लेगें। वे गूंगा से प्रस्थान कर दोपहर 12ः30 बजे भाडखा पहुंचकर स्वागत कार्यक्रम भाग लेगें। इसके पश्चात वे भाडखा से प्रस्थान कर दोपहर 01ः30 बजे सर्किट हाऊस, बाड़मेर पहुंचेगें।
-0-

जागरूक मतदाता से होगा लोकतंत्र मजबुत - प्रवीण गुप्ता

 आगामी विधानसभा चुनाव में स्वीप कार्यक्रम की गतिविधियों को लेकर वीसी के माध्यम से दिए निर्देश

बाड़मेर, 05 अपै्रल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने वीसी के माध्यम से राज्य के समस्त निर्वाचन अधिकारियों को आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर स्वीप कार्यक्रम में आयोजित की जाने वाली गतिविधियों के लिए निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अधिक से अधिक मतदाताओं का मतदाता सूची में पंजीकरण करवाएं तथा उन्हें वोट डालने के लिए प्रेरित करें। नॉन वोटर प्रोफाइल को चिन्हीकृत कर उन्हें प्रोत्साहित करने को कहा। कार्यक्रम संचालन में आने वाली समस्याओं को चिन्हित करने और हर टारगेट ग्रुप के साथ प्लान करते हुए कार्यक्रम की क्रियान्विती करें। उन्होने बताया कि स्वीप कार्यक्रम में संचालित की जाने गतिविधियों में उपयोग होने वाले विजुअल सरल एवं कनेक्टिव हो ताकि अधिक से अधिक लोगों को प्रभावित कर सके। मतदाताओं और कर्मचारियों से फीडबैक लिया जाए जिससे आगामी रणनीति निर्धारित हो सके।
सभी विभागों के साथ समन्वय से कर मतदाताओं को करें प्रेरित
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अन्य विभागों के कर्मचारियों जैसे आशा सहयोगिनी, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं राजीविका सदस्यों आदि से समन्वय कर अधिक से अधिक मतदाताओं को प्रेरित किया जाए तथा उन्हें प्रशिक्षण देकर मतदाताओं को पंजीकृत करने का कार्य करवाया जाए। जिला और ब्लॉक स्तर पर नियमित बैठकों का आयोजन किया जाए।
मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए संचालित करें जागरूकता कार्यक्रम
सीईओ ने अधिकारियों से कहा कि मतदाताओं को मतदान कार्यक्रम और ईवीएम उपयोग संबंधी जागरूक करने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जाएं। विद्यालय और महाविद्यालय स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर नवीन मतदाताओं का पंजीकरण किया जाए तथा मतदान की जानकारी दें। मतदान करने के लिए नहीं आने वाले परिवारों एवं मतदाताओं को उनके मताधिकार की जानकारी दें ताकि वे अधिकाधिक अपने मत का प्रयोग करते हुए लोकतंत्र को मजबुत करने में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सके। विशेष योग्यजन, महिला, नए मतदाताओं और वृद्धजनों को अधिक से अधिक प्रेरित करते हुए उन्हें मतदान केंद्र तक लाने और सुगम मतदान की सुनिश्चितता की जाए। मतदान और वोटर पंजीकरण जागरूकता प्रचार सामग्री रोचक, सरल, ग्रहणशील और प्रभावी हो ताकि वोटर प्रभावित होकर स्वयं आगे आए और अपनी भूमिका का निर्वहन करे।
सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी की हो प्रभावी मॉनिटरिंग, करें फैक्ट चैक
सोशल मीडिया की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा चुनाव कार्यक्रम के बारें किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी या पोस्ट मिलने पर उसे फैक्स चैक करते हुए सत्य और सही जानकारी साझा की जाए। आज के समय में सोशल मीडिया का प्रभाव आम जनजीवन पर अधिक होने से हमें आवश्यकता है कि सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को जागरूक किया जाए। गलत और भ्रामक जानकारी या पोस्ट मिलने पर त्वरित कारवाई की जाए।
उन्होंने अधिकारियों से गत विधानसभा चुनावों में स्वीप प्रकोष्ठ द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की झलकियां साझा करते हुए इसी प्रकार के अन्य कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए आइडिया लेकर आए, उन पर काम करें और अच्छे तरीके से क्रियान्वित करें।
विभागीय गतिविधियों की समीक्षा कर दिए निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण ने विभाग द्वारा संचालित नए मतदाता पंजीकरण, ई ईपिक डाउनलोड करने, मतदाता जागरूकता अभियान, स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर ईएलसी गठन, वीएएफ गठन, बूथ अवेयरनेस ग्रुप गठन, विधानसभा क्षेत्रों पर विद्यालय एवं कॉलेज स्तर पर रिसोर्स सेंटर के गठन, मतदाता शिक्षा कमेटी, दिव्यांगजनों के लिए बूथ पर व्हील चेयर उपलब्धता तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता सहित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा रिपोर्ट लेते हुए उनमें गतिशीलता बनाए रखने के निर्देश दिए।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, बालोतरा उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-


मंगलवार, 4 अप्रैल 2023

स्वीप गतिविधियों का जिला स्वीप प्लान तैयार करने के संबंध में वीसी बुधवार को

बाड़मेर, 04 अपै्रल। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के आदेशानुसार जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की जाने वाली स्वीप गतिविधियों का जिला स्वीप प्लान तैयार करने के संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर की अध्यक्षता में बुधवार को प्रातः 11 बजे से 01ः30 बजे तक एनआईसी कॉन्फ्रेंस हॉल में वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर कलक्टर) सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि उक्त विडियो कॉन्फ्रेंस में संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक जिला मुख्यालय पर एनआईसी कॉन्फ्रेंस हॉल में उपस्थित होना निर्देश दिए।
-0-

ट्रांसजेण्डर समुदाय की निर्वाचन प्रक्रिया में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए डोर-टू-डोर सर्वे के निर्देश

बाडमेर, 04 अपै्रल। निर्वाचन विभाग राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार जिले में विद्यमान ट्रांसजेण्डर समुदाय का चिन्हीकरण कर मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने एवं मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित के निर्देश दिए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर कलक्टर) सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बाडमेर के अंतर्गत गठित ट्रांसजेन्डर समुदाय उत्थान कमिटी के सदस्य ट्रांसजेण्डर प्रतिनिधि एवं ट्रांसजेण्डर उत्थान में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थान व प्रतिनिधि की सहायता से जिले के उन स्थानों पर जहां ट्रासजेण्डर समुदाय निवसित है उन्हे ईआरओ कार्यालय स्तर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में अपै्रल माह में 04 से 28 अपै्रल तक ट्रांसजेण्डर मतदाता चिन्हीकरण कर मतदाता सूची में पंजीकरण हेतु डोर-टू-डोर सर्वे एवं आवश्यकतानुसार कैम्प का आयोजन करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि ट्रांसजेण्डर समुदाय में मतदाता के पंजीकरण करने में माता-पिता के नाम उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में इनके गुरु की सहमति उपरान्त संरक्षक के रूप में गुरू का नाम फार्म संख्या 6 के बिन्दु संख्या 2(क) में दर्शाया जा सकता है।
-0-

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों जोरों पर

गोसेवा आयोग अध्यक्ष जैन और जिला कलेक्टर ने लिया जायजा

बाड़मेर, 03 अप्रैल। राज्य गौसेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन और जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सोमवार को मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की बाड़मेर जिले की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया और पुख्ता व्यवस्थाओ के निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री श्री गहलोत के बाड़मेर जिले के 6 अप्रैल का दौरा प्रस्तावित हैं। इस दौरान वह विभिन्न कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे और आदर्श स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसी को मध्येंनजर रखते हुए सोमवार सुबह गौसेवा आयोग अध्यक्ष और बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, नगर परिषद सभापति दिलीप माली , मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई , अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी समेत विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का अवलोकन किया l इस वहा की जाने जनसभा के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए l
   इससे पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्ष बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के मध्येंजर सभी विभागों को मुस्तैदी से कार्य करने की हिदायत दी गई और पानी, बिजली, सडक, छाया, चिकित्सा, यातायात, कानून व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की गई और सम्बन्धित विभागो को जरूरी  सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने की सख्त निर्देश दिए गए। 
बैठक में गौसेवा आयोग अध्यक्ष और बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन, जिला कलक्टर लोकबंधु, पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, नगर परिषद सभापति दिलीप माली , मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई , अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी समेत सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
-0-

शनिवार, 1 अप्रैल 2023

46 अमानक स्तर में से 06 नमूने जांच में असुरक्षित स्तर के

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

बाड़मेर, 01 अप्रैल।  जिला कलेक्टर लोक बंधु और आयुक्त खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रक जयपुर पुखराज सैन के निर्देशानुसार खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए बाड़मेर जिले में संचालित शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि मिलावटखोरों के खिलाफ निरंतर की गई कार्यवाही के दौरान बाड़मेर जिले में वर्ष 2023 में कुल 173 नमूने जांच हेतु लिए गए जिसमें 122 नमूनों के जाँच परिणाम प्राप्त हुए है। प्राप्त जाँच परिणाम में  46 अमानक स्तर के पाए गए जिसमें  06 नमूने  जांच में असुरक्षित स्तर के  पाए गए।
उन्होंने बताया कि अमानक और असुरक्षित स्तर के पाए गए प्रकरणों को उचित कार्यवही के लिए न्यायालय में पेश किया जावेगा।

डॉ गजराज ने  सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं से अपील है कि वे जिस खाद्य का कारोबार करते है उससे संबंधित खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है तो तुरंत बना लेवे नहीं तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में ली  जाएगी। खाद्य अनुज्ञा पत्र परिसर में होना आवश्यक है।
-0-

भारतीय वायु सेना में अग्निवीरवायु भर्ती के पंजीकरण की अन्तिम तिथि 04 अप्रैल

बाड़मेर, 01 अप्रैल। अग्निवीरवायु भर्ती 02 / 2023 के लिए छात्र छात्राओं के उत्साह को देखते हुए भारतीय वायु ने अग्निवीरवायु भर्ती के ऑनलाईन पंजीकरण की अन्तिम तिथि 04 अप्रैल तक बढ़ा दी है। 

विंग कमांडर कमांडिंग ऑफिसर अभिषेक सिंह ने बताया कि इस शानदार अवसर का लाभ उठाने हेतु अविवाहित युवक एवं युवतियाँ विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर 04 अप्रैल 2023 तक ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते है। 

उन्होंने बताया कि 26 दिसम्बर 2002 से 26 जून 2006 (दोनो दिनांक सहित ) के बीच जन्मे अविवाहित लडके एवं लडकियां इस भर्ती के लिए पात्र होगें। भर्ती से सम्बधित अग्निवीरवायु भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 मई से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि कक्षा 12 या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंको के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इजीनियरींग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास उम्मीदवार आवेदन के पात्र है।
-0-

549 बीमा पॉलिसियो का एक मुश्त भुगतान कर बनाया नया कीर्तिमान

जिला कलक्टर ने एक क्लिक में किया 46 करोड़ का आदेश

बाड़मेर, 01 अप्रैल। जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा शनिवार को राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के 01 अप्रैल को परिपक्व हो रही 549 बीमा पॉलिसियों का कुल राशि रूपये छियालिस करोड़ चौबीस लाख तैयासी हजार तीन सौ छब्बीस का भुगतान आदेश पारित कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। 
   राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के उपनिदेशक गिरधारी राम गोदारा ने बताया कि इस विभाग सभी कार्मिको के अथक प्रयासो से शत् प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया।
  इस दौरान राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर के उपनिदेशक गिरधारी राम गोदारा, सहायक निदेशक पुखराज बामणिया बीमा पर्यवेक्षक मोहनलाल चौधरी, नन्द कुमार दवे, रोकड़पाल रिडमलराम, सहायक प्रोग्रामर सुखसिंह सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
-0-

बुधवार, 29 मार्च 2023

जिला निष्पादन समिति कीे समीक्षा बैठक हुई आयोजित

बेहतर कार्य करने वाले ब्लॉकों को किया सम्मानित

बाड़मेर, 29 मार्च। शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय निष्पादन समिति की बैठक जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार को सांय कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस मौके पर जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने राजस्थान दिवस पर आयोजित होने वाले लाभार्थी उत्सव में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय योजना, मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क यूनिफोर्म वितरण योजना में विद्यार्थियों को कार्यक्रम में लाने व ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला कलेक्टर ने भारती फाउडेशन द्वारा नो बैग-डे के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों में बेहतर कार्य करने वाले बाड़मेर, कल्याणपुर, समदड़ी, पाटोदी एवं सिवाना ब्लॉकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के संयुक्त निदेशक प्रेमचंद सांखला ने निःशुल्क पाठय पुस्तक वितरण, राजकाज पोर्टल की जानकारी प्रदान की। साथ ही विभागीय कार्यों को बेहतर करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यालयों में लम्बे समय से अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
बैठक के दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनुराम ने बताया कि मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत सप्ताह में दो दिन नियमित रूप से बच्चों को दुध उपलब्ध करवाया जाए तथा सीबीईओ एवं उपखण्ड अधिकारियों को निरीक्षण करने एवं रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शिक्षा में राजस्थान के बढ़ते कदम, समग्र शिक्षा अभियान समेत अन्य योजनाओं में स्कूलों के सुदृढ़ीकरण, जन सहभागिता योजना की प्रगति, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल योजना, आईसीटी लैब योजना, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, छात्रवृतियां एवं विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं, विद्यालयों में नामांकन वृद्धि एवं शैक्षणिक पैमानों पर जिले की रैकिंग सुधार की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में अतिरिक्त शिक्षा अधिकारी प्राथमिक भगवान दास, सहायक निदेशक नरसिंग प्रसाद जांगिड़ समेत जिले के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, सभी कार्यक्रम अधिकारी समेत शिक्षा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-







गुरुवार को राजस्थान दिवस पर होगा लाभार्थी उत्सव

मुख्यमंत्री करेंगे योजनाओ के लाभ लेने वालों से संवाद

बाड़मेर, 29 मार्च। राजस्थान दिवस के मौके पर गुरुवार को जिला एव ब्लॉक मुख्यालयों पर लाभार्थी उत्सव मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर गौसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, जिला कलेक्टर लोक बंधु मौजूद रहेंगे।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार जनहित एवं समेकित विकास के लिए विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का संचालन कर रही है। राजस्थान दिवस के मौके पर इन फ्लैगशिप योजनाओ के 4 वर्ष के दौरान लाभ ले चुके विभिन्न वर्ग के लोगों से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत स्वयं संवाद कायम करेंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन का धरातल पर फीडबैक लेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालयो पर भी आयोजित किया जाएगा।
  उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस पर जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव गुरुवार को दोपहर 12 बजे आदर्श स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह सभी ब्लॉक मुख्यालय पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें योजनाओं के लाभार्थियों के अलावा जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही है और सभी जगह एलइडी स्क्रीन के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा और मुख्यमंत्री सीधा संवाद करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर एक हजार और ब्लॉक मुख्यालयो पर पांच पांच सौ लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम से पूर्व समारोह में राजस्थान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री के भाषण का उपखंड अधिकारीयो द्वारा पठन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात करेंगे।
-0-

मंगलवार, 28 मार्च 2023

मुख्यमंत्री सहायता कोष - विभिन्न दुघर्टनाओं में पीड़ितों को 3.40 लाख की आर्थिक सहायता

बाड़मेर, 28 मार्च। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से पांच व्यक्तियों को कुल तीन लाख चालीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले की बाड़मेर एवं सिणधरी तहसील क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये तथा गिड़ा तहसील क्षेत्र के दो व्यक्तियों के सड़क दुघर्टना में घायल हो जाने से उन्हें बीस-बीस हजार रूपये एवं चौहटन तहसील क्षेत्र में एक व्यक्ति की कुए में दबने से मृत्यु हो जाने से उनके परिजन को एक लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

राजस्थान दिवस पर होगा लाभार्थी उत्सव

मुख्यमंत्री करेंगे योजनाआंे के लाभ लेने वालों से संवाद

बाड़मेर, 28 मार्च। राजस्थान दिवस के मौके पर 30 मार्च, गुरुवार को जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर लाभार्थी उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओ के लाभार्थियों से मुख्यमंत्री स्वयं संवाद करेंगे।
  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार जनहित एवं समेकित विकास के लिए विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का संचालन कर रही है। राजस्थान दिवस के मौके पर इन फ्लैगशिप योजनाओ के 4 वर्ष के दौरान लाभ ले चुके विभिन्न वर्ग के लोगों से मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत स्वयं संवाद कायम करेंगे और योजनाओं के क्रियान्वयन का धरातल पर फीडबैक लेंगे। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालयो पर भी आयोजित किया जाएगा।
  उन्होंने बताया कि राजस्थान दिवस पर जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव गुरुवार को दोपहर 12ः30 बजे आदर्श स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसी तरह सभी ब्लॉक मुख्यालय पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें योजनाओं के लाभार्थियों के अलावा जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की व्यापक तैयारियां की जा रही है और सभी जगह एलइडी स्क्रीन के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा और मुख्यमंत्री सीधा संवाद करेंगे।
उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय पर एक हजार और ब्लॉक मुख्यालयो पर पांच-पांच सौ लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम से पूर्व समारोह में राजस्थान दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री के भाषण का उपखंड अधिकारियांे द्वारा पठन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री स्वयं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से बात करेंगे।
  लाभार्थी उत्सवो के आयोजन और तैयारियो के लिये जिला कलेक्टर लोक बंधु ने वीसी के जरिए बैठक कर समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के निर्बाध आयोजन और अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए पानी, बिजली, नेटवर्क की उपलब्धता आदि पर चर्चा की।
    इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित, मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज, संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी मोहन कुमार सिंह चौधरी मौजूद रहे। वहीं सभी उपखंड अधिकारी वीसी से जुड़े रहे।
-0-





अवैध खनन के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही करें - लोक बन्धु

 खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 28 मार्च। राज्य में अवैध बजरी खनन के संबंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश की पालना में जिला कलेक्टर लोक बन्धु द्वारा गठित विशेष जांच दल व खनन गतिविधियों की निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को सांय कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बजरी माफिया पर योजनाबद्ध कार्रवाई करने एवं अवैध बजरी खनन पर रोक लगाने के पुख्ता प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें बताया कि अवैध खनन में लिप्त पाए जाने वाले वाहनों को जब्त करने को कहा। इस दौरान उन्होनें बजरी स्टॉक करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने बताया कि हमें अपने सूचना तंत्र को मजबूत बना कर अवैध खनन में लगे वाहनों पर निरंतर कार्यवाही करने की आवश्यकता है ताकि भविष्य में कोई माफिया न पनपे। इसके साथ ओवरलोडिंग वाहनों पर कार्यवाही के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने विशेष अभियान चलाकर अवैध खनन में कार्यरत वाहनों तथा बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने रात्रि गश्त के दौरान अवैध खनन माफिया पर प्रभावी कार्यवाही करने को कहा।
बैठक के दौरान खनि. अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा नदी नालों से खनिज बजरी के अवैध खनन एवं निर्गमन पर रोक 16 नवम्बर, 2017 से 22 फरवरी, 2023 तक बाड़मेर जिले में बजरी खनन के कुल 1675 प्रकरण बनाकर कुल 1234.81 लाख रूपये पैनल्टी के रूप में व 525 लाख एनजीटी की फीस के रूप में कुल राशि 1759.81 लाख वसूल किये गये साथ ही संबंधित पुलिस थानों में कुल 27 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई।
उन्होनें बताया कि वर्ष 2022-23 में 26 मार्च तक बजरी खनिज के कुल 241 प्रकरण बनाकर 189.08 लाख रूपये पैनल्टी के रूप में एवं 216 लाख एनजीटी की फीस के रूप में 405.08 लाख वसूल किए गए साथ ही संबंधित पुलिस थानों में कुल 6 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। इसके साथ वर्ष 2022-23 में 26 मार्च तक कार्यालय क्षेत्राधिकार में सभी खनिजो के कुल 271 प्रकरण बनाकर 221.42 लाख रूपये पैनल्टी के रूप में एवं 216 लाख एनजीटी की फीस के रूप में 437.42 लाख वसूल किए गए साथ ही संबंधित पुलिस थानों में कुल 7 प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने विस्तार से जानकारी लेकर खनन गतिविधियों की निगरानी तथा खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी बाड़मेर ओमप्रकाश चौधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान समस्त उपखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे रहे।
-0-

भार एवं यात्री वाहनों के बकाया टैक्स का दोगुना वसूला जावेगा जुर्माना

बाड़मेर, 28 मार्च। राजस्थान मोटरयान कराधान अधिनियम 1951 की धारा 5 सहपठित नियम 1951 के नियम 4 के अनुसार वर्तमान में 16500 किलोग्राम से अधिक के भार वाहनों का अग्रिम वित वर्ष का मोटरयान कर 15 मार्च तक तथा मासिक टैक्स देने वाले यात्री वाहनों का मोटरयान कर  संबंधित माह की 7 तारीख तक अग्रिम रूप से संदत (जमा) कराया जाना आवश्यक हैं।

जिला परिवहन अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि ऐसी स्थिति में वाहन स्वामी, वाहन कब्जाधारक एवं नियंत्रण रखने वाले व्यक्ति अपने वाहन का निर्धारित समयावधि में टैक्स जमा नही कराकर कराधान अधिनियम 1951 की धारा 11 के अन्तर्गत अपराध कारित करते है। जिसका शमन कराधान नियम 1951 के नियम 32 के अन्तर्गत कराधान अधिकारी द्वारा अपराध की प्रकृति एवं गंभीरता के अनुसार वाहन के लिए संदेय वार्षिक कर का दोगुना राशि तक जुर्माना लगाया जावेगा।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जारी एमनेस्टी योजना के तहत 31 मार्च तक पुराना बकाया कर जमा कराने पर ब्याज एवं पेनल्टी पर शत प्रतिशत छूट दी गई है। इसके अतिरिक्त खनन विभाग से प्राप्त ई-रवाना के चालानों पर भी 95 प्रतिशत तक की छूट दी गई है। वाहन स्वामी ऐमनेस्टी योजना का लाभ उठावें एवं बकाया कर समय पर जमा करावे एवं असुविधा से बचें।
-0-

पेंशनर्स को 31 मार्च तक कराना होगा जीवित प्रमाण जमा

बाड़मेर, 28 मार्च। राज्य पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स को निर्धारित जीवन प्रमाण पत्र का प्रपत्र जो पूर्ण भरकर विनिर्दिष्ट प्राधिकारी से प्रमाणित करवाकर संबंधित कोषालय या उपकोषालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अथवा पेंशन विभाग की वेबसाइट pension.raj.nic.in पर ऑनलाईन जीवित प्रमाण पत्र 31 मार्च, 2023 तक आवश्यक रूप से प्रस्तुत करना होगा।

जिला कोषाधिकारी जसराज चौहान ने बताया कि जिले के जिन पेंशनरों ने जीवित प्रमाण पत्र कोष व उपकोषालय में जमा करवा दिये है उनको दुबारा जीवन प्रमाण पत्र जमा कराने की आवश्यकता नहीं है। जिन पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स के द्वारा जीवित प्रमाण पत्र ऑनलाईन के माध्यम से प्रस्तुत किये है वे अपने जीवित प्रमाण पत्र के अपडेट या अस्वीकृत होने के संबंध में आईएफएमएस पोर्टल पर जांच कर लें।
-0-

अग्निवीर वायु भर्ती हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च

बाड़मेर, 28 मार्च। भारतीय वायु सेना में शामिल होने के लिए अग्निवीर वायु भर्ती 02/2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 मार्च सुबह 10 बजे से शुरू हो चुके है।

वारंट अफसर एम.के. सिंह ने बताया कि भारतीय वायुसेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 17 मार्च, 2023 सुबह 10 बजे से 31 मार्च, 2023 शाम 05 बजे तक ऑनलाईन पंजीकरण के लिए agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन किया जा सकता है। आवेदक विज्ञान संकाय में गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय मे किसी भी विषय के साथ 12वीं कक्षा मे कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।
-0-

सोमवार, 27 मार्च 2023

खेलकुद प्रतियोगिता सप्ताह का हुआ शुभारम्भ

      बाडमेर, 27 मार्च। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के परिसर में खेलकुद प्रतियोगिता सप्ताह का शुभारम्भ सोमवार से किया। इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, बेडमिंटन, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, शतरंज, टेबल टेनिस, दौड़ इत्यादि खेलो का आयोजन किया जाएगा।

अभियांत्रिकी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.के. बिश्नोई ने बताया कि विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिता में बड़े ही उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है। प्रथम दिन क्रिकेट, केरम एवं शतरंज की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होने बताया कि सोमवार को आयोजित क्रिकेट मैच में 04 टीमों ने भाग लिया जिसमें प्रथम मैच प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों के मध्य हुआ जिसमें द्वितीय वर्ष की टीम विजयी रही। द्वितीय मैच तृतीय वर्ष एवं चतुर्थ वर्ष के विद्यार्थियों की टीम के मध्य हुआ जिसमें तृतीय वर्ष की टीम विजयी रही। बिश्नोई ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक गुणों का विकास के साथ ईमानदारी व अनुशासन की भावना जागृत होती है।
एम.बी.एम. विश्वविद्यालय, जोधपुर के कुलपति डॉ. (प्रो.) अजय कुमार शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय में आयोजित अनंत 2023 खेलकुद प्रतियोगिताओं में भी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा। तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ खेलकुद प्रतियोगिताओं में भाग लेने से विद्यार्थियों में सर्वांगीण विकास होता है।
इस अवसर पर स्पोर्टस् कॉर्डिनेटर हिमांशु दवे ने बताया कि तीन दिन तक लगातार खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। जिसमें मंगलवार को वॉलीबॉल, बेडमिंटन, कबड्डी इत्यादि खेलों का आयोजन किया जायेगा।
-0-

फ्लैगशिप योजनाओं के लाभान्वितों की हो माइक्रो मॉनिटरिंग

लाभार्थियों से सतत संवाद कायम रखे - बंधु

बाड़मेर, 27 मार्च। जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राजस्थान सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की मॉनिटरिंग संबंधित विभागीय अधिकारी स्वयं करें जिससे कि प्रभावी रिजल्ट आये साथ ही योजनाओं से लाभान्वितों से भी संवाद कायम कर उन्हे अन्य लोगों को प्रेरित करने को कहे।
     कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित सप्ताहिक बैठक में जिला कलेक्टर ने बजट घोषणाओं और फ्लैगशीप योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि आगामी दिनों में माननीय मुख्यमंत्री की विजिट की संभावना के मध्येंजर जिलाधिकारी स्वयं बजट घोषणाओ और फ्लैगशिप योजनाओ की मॉनिटरिंग करें। विशेषकर फ्लैगशिप योजनाओ के लाभान्वितो की प्रोफाइल बनाई जाए एवं उनसे सतत संवाद कर योजना के लाभ की जानकारी लेकर इसे सूचीबद्ध करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सर्वाधिक फोकस फ्लैगशिप योजनाओं पर है इसलिए इसके लाभान्वित सेफीड बैक लिया जाए।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री बजट घोषणाओ से संबंधित भूमि आवंटन सहित अन्य कार्यों से जुड़े प्रकरण लंबित नहीं रहे। साथ ही फ्लैगशिप योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए जिससे कि आमजन को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।
  जिला कलेक्टर ने विभागवार विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित विभागीय योजनाओं में जिले की रैंकिंग बेहतर रहे।
जिला कलक्टर बंधु ने सीएम ट्विटर हैंडल, संपर्क पोर्टल, सीएमओ के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए गुणात्मक निस्तारण के निर्देश दिए।
  बैठक में जिला परिषद सीईओ ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुरोहित सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
-0-







शुक्रवार, 24 मार्च 2023

गौरव सैनानियों एवं आश्रितों के लिए समस्या समाधान शिविर बायतु में 29 को

बाड़मेर, 24 मार्च। 29 मार्च को बायतु पंचायत समिति परिसर में सुबह 11 बजे से गौरव सैनानियों एवं विरांगनाओं के लिए समस्या समाधान शिविर का आयोजन रखा गया हैं।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि इस शिविर के दौरान पूर्व सैनिकों की पेन्शन समस्या समाधान, राज्य व केन्द्र सरकार द्वारा जारी नये आदेशों की जानकारी देना, पूर्व सैनिकों के बच्चों के भाग दो आदेश, रिलेशन प्रमाण पत्र, परिचय पत्र बनाना, पी.पी.ओ. में पत्नी का नामाकंन, पूर्व सैनिकों के बच्चों को छात्रवृत्ति योजना आदि-आदि कार्य सम्पादित किये जायेगें।
उन्होंने बताया कि इस हेतु सभी गौरव सैनानियों एवं आश्रितों को अपनी डिस्चार्ज बुक, बैंक पास बुक, पी.पी.ओ., आधार कार्ड की फोटो प्रति एवं दो माह की बैंक से पेन्शन पे स्लीप साथ लाना आवश्यक हैं।
-0-

गोविन्द सिंह शक्तावत यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल से सम्मानित

बाडमेर, 24 मार्च। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के प्रथम बैच के विद्यार्थी गोविन्द सिंह शक्तावत को विश्वविद्यालय में पेट्रोलियम इंजीनियरिंग संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडल से नवाजा गया।

अभियांत्रिकी महाविद्यालय बाड़मेर के प्राचार्य डॉ. एस. के बिश्नोई ने बताया कि हम विद्यार्थियों में कामयाबी का बीज बो सकते है लेकिन निरन्तर मेहनत विद्यार्थी स्वयं को ही करनी पड़ेगी क्योंकि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं और सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। उन्होने बताया कि शक्तावत ने यूनिवर्सिटी टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल कर अपने माता-पिता के साथ महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
एम. बी. एम. विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. (प्रो.) अजय शर्मा ने विद्यार्थी को बधाई देते हुए बताया कि ऐसी प्रतिभाएं आने वाले विद्यार्थियों के लिए एक उदाहरण साबित होने के साथ अपने नाम की छाप छोड़कर जाते है। कड़ी मेहनत करके इंजीनियर भी मजबूत समाज एवं राष्ट्र को बनाने में अहम योगदान दे सकते है। उन्होने छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रेक्टिकल नॉलेज पर भी ध्यान देते हुए शत् प्रतिशत परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया।
-0-




नागरिक सुरक्षा आवेदन पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि 26 मार्च

बाड़मेर, 24 मार्च। नागरिक सुरक्षा बाड़मेर के नवीन सदस्यों के नामांकन हेतु उपखण्ड क्षेत्र बाड़मेर के लिए आवेदन पत्र दिनांक 30 दिसम्बर 2022 तक नागरिक सुरक्षा, बाड़मेर मे जमा करवाये गये।

नागरिक सुरक्षा उप नियंत्रक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों की मोटेतौर की गई जांच मे अपूर्ण/कमियाँ पाई गई है, उन अभ्यर्थियों के नाम एवं कमियों की सूची नागरिक सुरक्षा फायर गैराज, बाड़मेर पर चस्पा की जायेगी।
उन्होंने बताया कि जिन आवेदन पत्र में जो कमियाँ पाई गई है, उसकी पूर्ति दिनांक 25 मार्च और 26 मार्च को प्रातः 11.00 बजे से सांय 4.00 बजे के दरम्यान नागरिक सुरक्षा कार्यालय बाड़मेर मे सम्बधिंत आवेदक स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र मे कमियों की पूर्ति कर सकेगें। उक्त तिथि के बाद अपूर्ण आवेदन पत्र स्वतः ही खारिज हो जायेगे ।
-0-

गुरुवार, 23 मार्च 2023

शहीद दिवस पर हुआ अहिंसा मार्च का आयोजन

सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ महान स्वतंत्रता सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि

बाड़मेर, 23 मार्च। शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव सिंह की पुण्य तिथि पर जिला मुख्यालय स्तर पर अहिंसा मार्च कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सुबह 8 बजे विवेकानन्द सर्किल से अहिंसा सर्किल तक अहिंसा मार्च का आयोजन किया गया। अहिंसा मार्च में छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं के साथ-साथ गांधीवादी संस्थाओं, खादी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता सहित विभागीय अधिकारियों ने भाग लिया। 

अहिंसा सर्किल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महात्मा गांधी के भजन एवं देश भक्ति गीत बजाये गए।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी समंदर सिंह भाटी, जिला पुलिस उपअधीक्षक नरपत सिंह, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, जिला स्तरीय समिति के जिला संयोजक महावीर बोहरा समेत अध्यापक गण, गांधीवादी, खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, विभागीय अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-0-













बुधवार, 22 मार्च 2023

विशेष योग्यजन ऑपरेशन रिलिफ अभियान के तहत विशेष शिविरों का होगा आयोजन

बाड़मेर, 22 मार्च। विशेष योग्यजन आयुक्त एवं जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में विशेष योग्यजनों के लिए विशेष योग्यजन ऑपरेशन रिलिफ अभियान के तहत विशेष शिविरों का पंचायत समिति स्थल पर आयोजन किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार मिशन तहसील-392 के तहत विशेष योग्यजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन पंचायत समिति परिसर में किया जाएगा। उन्होंने इन शिविरों में अस्थि रोग, मनोरोग, नेत्र रोग एवं ईएनटी विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी शिविरों में लगाकर शिविर में उपस्थित होने के निर्देश दिये।
यहां होगा शिविर आयोजन
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि 24 मार्च को रामसर पंचायत समिति में, 28 मार्च को शिव पंचायत समिति में, 05 अपैल को चौहटन पंचायत समिति में, 12 अपै्रल को धोरीमन्ना पंचायत समिति में, 18 अपै्रल को बाड़मेर पंचायत समिति में, 20 अपै्रल को बालोतरा पंचायत समिति में, 25 अपै्रल को बायतु पंचायत समिति में एवं 03 मई को सिवाना पंचायत समिति में प्रातः 10 बजे से विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
-0-

शहीद दिवस पर होगा अहिंसा मार्च का आयोजन

बाड़मेर, 22 मार्च। शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव सिंह की पुण्य तिथि पर अहिंसा मार्च कार्यक्रम जिला मुख्यालय, जिला उपखण्ड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित किया जायेगा।

जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बताया कि 23 मार्च को सुबह 8 बजे अहिंसा मार्च विवेकानन्द सर्किल से रवाना होकर अहिंसा सर्किल पहुंचेगी। अहिंसा मार्च में छात्र-छात्राओं, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, नेहरू युवा केन्द्र के युवाओं के साथ-साथ गांधीवादी संस्थाओं, खादी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ता सहित अन्य भाग लेंगे। अहिंसा सर्किल पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा के साथ महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयाजित किया जाएगा तथा जिसमें महात्मा गांधी के भजन एवं देश भक्ति गीत गाए जाएगे। इस कार्यक्रम में गांधीवादी, खादी संस्थाओं के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं जिला स्तरीय अधिकारी भाग लेंगे।
-0-

दिव्यांगजनों को राहत देना इस कार्यक्रम का उद्देश्य हैं - शर्मा

 आपके द्वार मिशन तहसील-392

विशेष योग्यजन मोबाईल कोर्ट का हुआ आयोजन
बाडमेर, 22 मार्च। विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार ‘मिशन तहसील 392’ कार्यक्रम तहत दिव्यांगजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर गजराज को विशेष योग्यजन को विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने हेतु ‘‘ऑपरेशन रिलीफ कैंप’’ के तहत प्रत्येक तहसील मंें विशेष शिविर लगवाने के निर्देश दिए। इस संबंध में किसी प्रकार की लापरवाही करने पर सख्त कार्यवाही के निर्देश देते हुए शत प्रतिशत प्रमाण पत्र जारी करने को कहा।
इस दौरान पुलिस प्रशासन को भी दिव्यांगजन से संबंधित आरपीडब्ल्यूडी एक्ट 2016 को मय मोबाइल नंबर सभी थानों एवं कोतवाली में चस्पा करने के निर्देश दिए ताकि दिव्यांगजन अपनी शिकायत को दर्ज करा सके। शर्मा ने मोबाइल कोर्ट में सुनवाई करते समय परिवहन विभाग को निर्देश जारी किए कि ‘‘विशेष योग्यजन यात्रा कार्यक्रम’’ के तहत सभी तहसील स्तर पर दिव्यांगजनो के रोडवेज पास बनाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाए।
विशेष दिव्यांगजनों के लिए आयोजित मोबाईल कोर्ट में बड़ी संख्या में विशेष योग्यजन अपनी समस्याओं के साथ परिसर में उपस्थित हुए। जिसका विशेष योग्यजन आयुक्त द्वारा मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए समस्याओं के समाधान किया गया। इस अवसर पर 32 दिव्यांगजनों को विकलांगता प्रमाण के लिए आवेदन प्राप्त हुए जिसे मौके पर गठित मेडिकल टीम द्वारा जांच कर उपयुक्त प्रमाण पत्र जारी किये गए।
इन्हें मिली तुरन्त राहत
- गडरारोड़ निवासी अरबाज और गुड़ामालानी निवासी जोराराम को डेयरी बूथ का आंवटन किया गया।
- केलीदेवी को जारी हुआ मानसिक विकलांगता का प्रमाण पत्र।
- सुमान खां, गनी, भीखाराम एवं निहला खां को एक-एक लाख के ऋण स्वीकृत किये।
- कल्याणपुर निवासी जालमसिंह के परिवाद का तुरन्त निस्तारण किया।
- गेनाराम की शिकायत पर भंवरलाल को मारपीट करने एवं धमकी देने पर पाबंद किया।
- पीराराम को आवागमन हेतु सार्वजनिक मार्ग उपलब्ध कराने के आदेश दिये जिसका व्यय जिला स्तर पर सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
- अहमद खां के घरेलु बिजली कनेक्शन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये।
इस दौरान ये रहे उपस्थित
इस दौरान बाड़मेर तहसीलदार, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज चौधरी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं दिव्यांगजन और उनके परिजन उपस्थित रहे।
-0-









मंगलवार, 21 मार्च 2023

विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा बुधवार को बाड़मेर में मोबाइल कोर्ट करेंगे

बाड़मेर, 21 मार्च। विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा बुधवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में मोबाइल कोर्ट कर समस्याएं सुनेंगे।

  निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शर्मा बुधवार, 22 मार्च को प्रातः 09ः30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचकर विशेष योग्यजन मोबाईल कोर्ट से सुनवाई करेगें। इसके पश्चात वे सांय जयपुर के लिए प्रस्थान करेगें।
-0-

केन्द्रीय मंत्री रूपाला बुधवार को तिलवाड़ा आएंगे

बाड़मेर, 21 मार्च। केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला बुधवार को एक दिवसीय बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री रूपाला बुधवार, 22 मार्च को प्रातः 8ः20 बजे जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वे 8ः30 बजे एयरपोर्ट से तिलवाड़ा के लिए रवाना होंगे। वहां पर वे श्री मल्लीनाथ पशु मेले में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे।
श्री रूपाला तिलवाड़ा से सांय 5ः30 बजे जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वह सांय 7ः45 बजे जोधपुर पहुंच कर 8ः15 बजे ट्रेन से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

समदड़ी में आयोजित हुआ खाद्य लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन हेतु विशेष शिविर

03 लाइसेंस व 80 रजिस्ट्रेशन के आवेदन हुए प्राप्त

बाड़मेर, 21 मार्च। जिले में मंगलवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा समदड़ी में खाद्य लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि राज्य के खाद्य सुरक्षा आयुक्त एवं जिला कलेक्टर बाड़मेर के दिशा-निर्देशानुसार समदड़ी क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों के लाईसेंस एवं रजिस्ट्रेशन के लिए विशेष शिविर लगाकर मोके पर ही अनुज्ञापत्र जारी किये गए। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी गिरधारीराम ने बताया कि अधिक संख्या में खाद्य कारोबारियों ने शिविर में अपना रजिस्ट्रेशन व लाईसेंस बनवाये।
डॉ. चंद्रशेखर गजराज ने बताया कि जिन खाद्य कारोबारकर्ताओं जैसे ठेले वाले, सब्जी वाले, फूड सप्लीमेंट आइटम रखने वाले व अन्य खाद्य कारोबारकर्ताओ के खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं है वह तुरन्त ही अपने खाद्य अनुज्ञा पत्र बनवा लेवे, नहीं तो उनके खिलाफ एफएसएसए एक्ट के तहत  सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
-0-

विपत्रों को 31 मार्च से पूर्व संबंधित कोषालय एवं उप कोषालय में भिजवाने के निर्देश

बाड़मेर, 21 मार्च। जिले के समस्त आहरण वितरण अधिकारी वित्तीय वर्ष के अंतिम समय में नेटवर्क व्यस्तता से बचने के लिए विपत्र तैयार कर मार्च 2023 के अंतिम कार्य दिवसों से पूर्व संबंधित कोषालय को उप कोषालय में अग्रेषित करने के निर्देश दिए।

जिला कोषाधिकारी बाड़मेर जसराज चौहान ने बताया कि वित्त विभाग के आदेशानुसार जिले के समस्त आहरण वितरण अधिकारियों को 31 मार्च को सांय 5 बजे से पूर्व संबंधित कोषालय एवं उप कोषालय में विपत्रों को प्रेषित करते हुए तथा उनके भुगतान का मिलान करने को कहा।
-0-

राज्य सरकार विकलांगों के कल्याण के प्रति संवेदनशील - शर्मा

 आपके द्वार मिशन तहसील-392

बाडमेर, 21 मार्च। विशेष योग्यजन आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रेरणा से विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार ‘मिशन तहसील 392’ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। प्रत्येक संभाग के प्रत्येक जिले की प्रत्येक तहसील पर विशेष योग्यजन आयुक्त आपके द्वार ‘मिशन तहसील 392’  के तहत विशेष योग्यजनों को उनकी समस्याओं के समाधान और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कराने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।
ट्राई साइकिल व अन्य उपकरण पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे
सिणधरी, समदडी और सिवाना में विशेष योग्यजन के लिए आयोजित किए शिविर में विशेष योग्यजन आयुक्त शर्मा की उपस्थिति में ट्राई साइकिल, विल चेयर, कान की मशीन सहित विभिन्न उपकरण का वितरण किया गया। जिसके बाद दिव्यांगों ने सरकार को धन्यवाद देते हुए खुशी जताई।
इस दौरान आयुक्त उमा शंकर शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार विकलांगों के कल्याण के प्रति संवेदनशील है और प्रत्येक विकलांग व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ये शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। शर्मा मंगलवार को ‘‘आपके द्वार मिशन तहसील-392’’ के तहत सिणधरी, समदडी और सिवाना में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन से मुखातिब थे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विशेष योग्यजनों से लगाव हैं, उन्होंने उनके उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से ही विशेष योग्यजन के अभाव-अभियोग जानने के लिए आयुक्त आपके द्वार अभियान शुरू किया गया है। जनसुनवाई के दौरान शिविर स्थलों पर शर्मा ने विशेष योग्यजन से आत्मीयतापूर्वक संवाद करते हुए उनकी परिवेदनाएं सुनी। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
हाथों हाथ मिली राहत
जनसुनवाई के दौरान विशेष योग्यजन को उपकरण भी वितरित किए गए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज चौधरी ने बताया कि सिणधरी मे 6 जन को ट्राईसाइकिल, 6 को व्हीलचेयर एवं 6 को सुनने की मशीनें तथा 6 को बैशाखी, समदडी में 6 जन को ट्राईसाइकिल, 6 को व्हीलचेयर एवं 6 को सुनने की मशीनें तथा 6 को बैशाखी, तथा सिवाना में 6 जन को ट्राईसाइकिल, 6 को व्हीलचेयर एवं 6 को सुनने की मशीनें तथा 6 को बैशाखी वितरित की।
उन्होंने बताया बुधवार, 22 मार्च को प्रातः 10 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष योग्यजन मोबाईल कोर्ट से सुनवाई करेगें। इस दौरान जनसुनवाई में अधिकाधिक विशेष योग्यजन पधारकर विशेष शिविर का लाभ उठाये।
जनसुनवाई के दौरान ये रहे उपस्थित
सिणधरी में उपखण्ड अधिकारी रामसिंह, तहसीलदार ममता, विकास अधिकारी रामाराम, समाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज चौधरी, ग्राम पंचायत लुखो की ढाणी के सरपंच आईदानाराम, सिणधरी उप सरपंच दिनेश जाटोल, सिणधरी चारणान सरपंच मनोज गोदारा, सिवाना ब्लॉक समन्वयक कानाराम थोरी, समाजसेवी जेठाराम प्रजापत, भंवराराम गर्ग एवं पुनमाराम जाणी समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-





राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित

बजट 2023-24 के भूमि आवंटन के मामले शीघ्र निपटाए - लोक बन्धु

बाड़मेर, 21 मार्च। राजस्व अधिकारियांे की बैठक कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में मंगलवार सुबह 10 बजे जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने बजट घोषणा वर्ष 2023-24 से सम्बन्धित भूमि आवंटन प्रकरणों की प्रगति पर चर्चा करते हुए बताया कि जिले में कुल 79 भूमि आवंटन सम्बन्धी प्रकरणों में से 20 प्रकरणों में भूमि आवंटन हो गया है, 40 प्रकरणों में पुर्व में ही भूमि आवंटित की जा चुकी है तथा 19 प्रकरणों में भूमि आवंटन की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। जिसे 31 मार्च से पुर्व निस्तारित करने के साथ वैकल्पिक भवनों की व्यवस्था सुनिश्चत करने के निर्देश दिये।
उन्होने राजस्व अधिकारियों को बकाया राजस्व प्रकरणों की नियमित रूप से सुनवाई कर प्राथमिकता से 31 मार्च से पुर्व निस्तारण करने के निर्देश दिए साथ ही न्यायालयवार दर्ज, निस्तारित एवं बकाया राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा अधिक अवधि से लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर के द्वारा बैमोसमी बरसात से किसानों को होने वाली हानि का अनुमान लगाने हेतु विशेष गिरदावरी करवाने के निर्देश दिये। साथ ही सभी तहसीलदार, नायाब तहसीलदार और पटवारियों को फिल्ड में जाकर कार्य करने को कहा। इसके साथ किसानों एवं किसान संघो के संवाद करने को निर्देश जारी करते हुए बताया कि प्रशासन किसानों के साथ है तथा जल्द ही फसल खराबे का मुआवजा दिलाया जायेगा। सभी पटवारियों को गांव मे रहकर कार्य करने के निर्देश दिये।
उन्होने सभी विभागों को राज्य सरकार द्वारा संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हीकरण के निर्देश दिये। आगामी त्योहारों को देखते हुए प्रत्येक तहसील स्तर पर शान्ति समिति के सदस्यों के साथ बैठक करने को कहा तथा कोई भी आयोजन का शान्ति पुर्ण हो इसकी जिम्मेदारी आयोजक की रहेगी। साथ ही उन्होंने सोशल मिडिया पर विशेष ध्यान देने को कहा जिससे आपत्तिजनक पोस्ट पर तुरन्त कार्यवाही कर अप्रिय घटना को रोका जा सके।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने राजस्व समेत अन्य बकाया मामलों की प्रगति से विस्तार से चर्चा की। बैठक में उपखण्ड अधिकारी समन्दर सिंह भाटी, नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य समेत सभी उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-







लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...