बुधवार, 11 जनवरी 2023

पीड़ित और दलित पक्षों को न्याय दिलाने को प्रभावी हो पैरवी - बैरवा

 राज्य अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

बाड़मेर, 11 जनवरी। राज्य  अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा ने बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर अनुसूचित जाति वर्ग पर  अत्याचार के प्रकरणो की विस्तृत समीक्षा की।
    इस मौके पर बैरवा ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि समाज के कमजोर और पीड़ित पक्षों को त्वरित न्याय मिले विशेषकर दलित तथा शोषित वर्ग के लोगों का उत्थान करना सरकार के लिए सर्वोपरि है। उन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार के दर्ज मामलों में पुलिस को प्रभावी पैरवी कर न्यायालय द्वारा आरोपियों को सजा दिलाने को कहा। उन्होंने दलित वर्ग पर अत्याचार के प्रकरणों में एफआर दर्ज होने पर चिंता जताते हुए कहा कि अब  समझौता चालान का प्रावधान किया जा रहा है। ऐसे मामलों में समझौता होने पर भी चालान पेश किया जाए ताकि मुकदमा झूठा साबित नहीं हो।
    बैरवा ने विभिन्न विभागों के जिलाधिकारियों से कहा कि वे अनुसूचित जाति के कल्याण तथा अजा वर्ग के लोगों की समस्याओं के निस्तारण के प्रति पूर्ण संवेदनशील होकर कार्य करें तथा उन्हें विकास की मुख्य धारा से लाभान्वित करने में मददगार बनें। उन्होंने बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के आमजन द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे और कार्यवाही, अनुसूचित जाति के आमजन की खातेदारी भूमि पर अवैध कब्जे, अनुसूचित जाति के व्यक्तियों और संस्थाओं को आवंटित जमीन के मौके और रिकॉर्ड की स्थिति, सरकारी सेवा में अनुसूचित जाति का आरक्षण और लंबित प्रकरणों की रिपोर्ट सहित अन्य महत्त्वपूर्ण विषयों की समीक्ष की।
    बैरवा ने समाज कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज, राजीविका मिशन, नगरी निकाय, पशुपालन, कृषि, रसद, उद्योग, श्रम और बैंकिंग सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों के कार्यों की समीक्षा की।
  इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार की मंशानुरूप अनुसूचित जाति को लाभांवित किए जाने वाली योजनाओं का जिले में बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। वही पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि जिले में अनुसूचित जाति पर अत्याचार के प्रकरणों में पुलिस ततपरता एवं पूरी संवेदनशीलता से कड़ी कार्यवाही करती हैं एवं न्यायालय में सजा दिलाने तक पुलिस सतत पैरवी करती हैं।
    बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित, अश्विनि पंवार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह भाटी, नितेश आर्य, उपखंड अधिकारी समंदरसिंह भाटी समेत विभागीय जिलाधिकारी मौजूद रहे।
-0-











मंगलवार, 10 जनवरी 2023

जिला परिषद की विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक बुधवार 11 जनवरी को

बाड़मेर, 10 जनवरी। जिला परिषद की ओर से संचालित विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता मंे बुधवार 11 जनवरी को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। समस्त विकास अधिकारियांे एवं संबंधित ग्राम सेवकांे को समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि बैठक के दौरान सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत अपूर्ण कार्यों के उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र, सांसद स्थानीय विकास योजना, विधायक स्थानीय विकास योजना, महात्मा गांधी जन भागीदारी योजना एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की बकाया टीएस, पूर्ण हुए कार्यों की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक के अपूर्ण कार्यों की प्रगति, प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना आवास प्लस, महात्मा गांधी नरेगा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, चौदहवे वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग, नवसृजित पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत भवन, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, नवाचार निधि योजना, संबल ग्राम विकास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना की प्रगति तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतांे के संबंध मंे समीक्षा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ समीक्षा बैठक मंे उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।

-0-


अवैध खनन पर कार्रवाई, सात डम्पर जब्त

बाड़मेर, 10 जनवरी। खान एवं पुलिस विभाग द्वारा मंगलवार को अवैध खनन एवं निर्गमन की आकस्मिक चौकिंग के दौरान गुड़ामालानी के जालीखेड़ा गांव में लूणी नदी क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए सात डम्पर जब्त किए है।

खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता भगवानसिंह ने बताया कि मंगलवार 10 जनवरी को अवैध खनन एवं निर्गमन की आकस्मिक चौकिंग के दौरान खान विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा गुडामालानी क्षेत्र में जालीखेड़ा गांव में लूणी नदी में बजरी के अवैध खनन पर कार्रवाई कर सात डम्पर जब्त कर पुलिस थाना आरजीटी नगर को सुपुर्द किया है तथा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उन्होनें बताया कि अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध खनिज विभाग एवं एसआईटी द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
-0-





प्रशिक्षण कार्य के लिए अतिथि अनुदेशकों से आवेदन पत्र 19 जनवरी तक आमंत्रित

बाड़मेर, 10 जनवरी। राजकीय आई.टी.आई. बाड़मेर में विभिन्न व्यवसायों में रिक्त पदों के विरूद्व अतिथि अनुदेशक योजनान्तर्गत प्रशिक्षण देने के लिए सम्बन्धित व्यवसायों विद्युतकार, वायरमैन, फीटर एवं पेन्टर जनरल में अनुदेशकों के पेनल तैयार करने हेतु निर्धारित विभागीय तकनीकी योग्यता के साथ-साथ कार्यानुभव रखने वाले अभ्यार्थी जिनकी आयु अधिकतम 18 से 65 वर्ष हो उनसे 19 जनवरी को प्रातः 10 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये है।

आई.टी.आई. संस्थान के प्राचार्य गौरव फुलवारिया ने बताया कि सेवानिवृत तकनीकी कार्मिक जो योग्यता रखते है, उन्हे पेनल तैयार करने में प्राथमिकता दी जायेगी। इच्छुक आवेदनकर्ता आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, दसवीं अंकतालिका, डिग्री व डिप्लोमा, सम्बन्धित व्यवसाय में एन.सी.वी.टी. योजना से आई.टी.आई. एवं सी.टी.आई. उतीर्ण सहित आवश्यक एक, दो एवं तीन वर्षीय कार्यानुभव सहित पासपोर्ट साईज फोटो एवं बैंक पासबुक की प्रति संलग्न कर आवेदन पत्र आई.टी.आई. बाड़मेर में जमा करवाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि पेनल तैयार करने हेतु मूल दस्तावेजों की जांच एवं साक्षात्कार 21 जनवरी को प्रातः 11 बजे संस्थान परिसर में रखा गया है। पेनल में चयनित अतिथि अनुदेशक संस्थान मे नियमित अनुदेशकों की नियुक्ति, सत्र अवधि अथवा कालाशं लिए जाने तक कार्य कर सकेंगे तथा प्रशिक्षण कार्य असंतोष पाये जाने पर तुरन्त उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती है। इस कार्य हेतु नियमानुसार मानदेय दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में राजकीय आई.टी.आई. बाड़मेर से सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

दिव्यांगों को अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन 15 को

बाड़मेर, 10 जनवरी। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नारायण सेवा संस्थान उदयपुर तथा लायन्स क्लब बाडमेर के सौजन्य से 15 जनवरी को प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक दिव्यांग अंग उपकरण वितरण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय पर सेवा सदन, राजकीय चिकित्सालय के पास किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने बताया कि शिविर में दिव्यांगो को कृत्रिम हाथ, पैर, ट्राईसाईकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी तथा श्रवण यन्त्र प्रदान किये जाएगें। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आस्था कार्ड वितरण, पालनहार योजना, सुखद दाम्पत्य विवाह योजना, मुख्यमंत्री विशेष योग्यजन ऋण योजनाओ से लाभान्वित करने के लिए आवेदन पत्र भी भरवाये जाएगें, साथ ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाएगें।
उन्होंने बताया कि इस शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं पालनहार के लाभार्थियो का वार्षिक सत्यापन भी किया जाएगा। विशेष योग्यजन अपने साथ दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जनआधार कार्ड एवं विकलांगता दर्शाते हुए पासपोर्ट साईज के दो फोटो साथ लेकर आये। उन्होंने शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को उपस्थित होकर राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ उठाने की अपील की।
-0-

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने निशुल्क यूनिफॉर्म का किया वितरण

यूनिफॉर्म विद्यालय में समानता की भावना करेगी विकसित

बाड़मेर, 10 जनवरी। मंगलवार को मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनुराम राठौड़ द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान राउप्रावि सिद्धियानी भीलो की ढाणी, आदर्श महाबार में कक्षा 1 से 8 तक के  छात्र-छात्राओं को निशुल्क यूनिफॉर्म का वितरण किया गया।
इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनुराम राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफार्म वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के छात्र छात्राओं को प्रति विद्यार्थी दो यूनिफार्म का निःशुल्क वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य विद्यालय परिसर में बालकों के बीच समानता की भावना को विकसित करना है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म वितरण करते हुए उन्हें यूनिफॉर्म पहनकर विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंह प्रसाद जांगिड़, सहायक प्रशासनिक अधिकारी लोकेश जोशी, विद्यालय की संस्था प्रधान सरिता विश्नोई सहित विद्यालय के अध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
-0-








राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आज से होगा आगाज

जिला कलेक्टर लोक बंधु वाहन रैली को हरी झण्डी दिखा करेंगे शुभारम्भ

बाड़मेर, 10 जनवरी। जिला प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 17 जनवरी तक 32वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा।
जिला परिवहन अधिकारी बाड़मेर ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि इस दौरान जिला कलक्टर लोक बन्धु एवं जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव द्वारा भगवान महावीर टॉउन हॉल से वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर कर सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ किया जायेगा तथा सप्ताह प्रर्यन्त सड़क सुरक्षात्मक कार्यवाही करते हुए लापरवाही एवं तेज गति से वाहन संचालन, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, छत पर सवारी भार वाहनों में सवारी बिना परमिट बिना रिफ्लेक्टिव टेप, अवैध वाहन संचालन पर पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा सघन कार्यवाही की जावेगी।
-0-

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष बैरवा आज बाड़मेर दौरे पर

सर्किट हाउस में जनसुनवाई और कलेक्ट्रेट में लेंगे बैठक

बाड़मेर, 10 जनवरी। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा अपनी एक दिवसीय यात्रा पर बुधवार 11 जनवरी को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे जन सुनवाई तथा अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों हेतु जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों के सदस्यों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष बैरवा 11 जनवरी को पाली से प्रातः 7 बजे प्रस्थान कर वाया पचपदरा 11 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा 11ः30 बजे से 12 बजे तक सर्किट हाउस बाडमेर में अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों हेतु जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ बैठक लेंगे। वे इसी दिन 12 बजे से 1 बजे तक कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने के बाद दोपहर एक बजे बाड़मेर से जैसलमेर के लिये प्रस्थान करेंगे।
-0-

सोमवार, 9 जनवरी 2023

जिला परिषद की विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक गुरूवार को

बाड़मेर, 09 जनवरी। जिला परिषद की ओर से संचालित विकास योजनाआंे की समीक्षा बैठक मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता मंे 12 जनवरी को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए प्रातः 10 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी। समस्त विकास अधिकारियांे एवं संबंधित ग्राम सेवकांे को समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।

जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि बैठक के दौरान सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत अपूर्ण कार्यों के उपयोगिता एवं पूर्णता प्रमाण पत्र, सांसद स्थानीय विकास योजना, विधायक स्थानीय विकास योजना, महात्मा गांधी जन भागीदारी योजना एवं प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना की बकाया टीएस, पूर्ण हुए कार्यों की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वर्ष 2016-17 से 2020-21 तक के अपूर्ण कार्यों की प्रगति, प्रधानमंत्री ग्रामीण योजना आवास प्लस, महात्मा गांधी नरेगा योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, चौदहवे वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग, नवसृजित पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत भवन, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, नवाचार निधि योजना, संबल ग्राम विकास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना की प्रगति तथा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर लंबित शिकायतांे के संबंध मंे समीक्षा की जाएगी। उन्हांेने बताया कि संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ समीक्षा बैठक मंे उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
-0-

बाड़मेर मंे तीन दिवसीय राजस्थानी नाट्य समारोह आज से

बाड़मेर, 09 जनवरी। जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान मंे जिला मुख्यालय पर भगवान महावीर टाउन हाल मंे तीन दिवसीय राजस्थानी नाट्य समारोह मंगलवार से शुरू होगा।  

नगर परिषद के आयुक्त योगेश आचार्य ने बताया कि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से राजस्थानी नाट्य समारोह के तहत 10 जनवरी को प्रोगेसिव फोरम जयपुर की ओर से बैमी बाणियो, 11 को नाट्यांश नाटकीय एवं प्रदर्शनीय कला संस्थान उदयपुर दुल्हन एक पहाड़ की तथा 12 जनवरी को कैंचुली नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके निर्देशक क्रमशः सरताज नारायण माथुर, रेखा सिसोदिया तथा मेहबूब अली जयपुर है। आयुक्त आचार्य ने बताया कि राजस्थानी नाट्य समारोह के दौरान प्रेक्षागृह मय ध्वनि, मंचीय प्रकाश व्यवस्था एवं नाट्य दलांे के लिए समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन एवं नगर परिषद की ओर से की जाएगी। उन्हांेने अधिकाधिक आमजन से आमजन से राजस्थानी नाट्य समारोह मंे शिरकत करने का अनुरोध किया है।
-0-

32वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से .

बाड़मेर, 09 जनवरी। राज्य सरकार व परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आम जन में जागरूकता एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्ेश्य से प्रति वर्ष आयोजित होने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के स्थान पर इस वर्ष 11 से 17 जनवरी, 2023 तक 32वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा।

जिला परिवहन अधिकारी, बालोतरा भगवान गहलोत ने बताया कि 32वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ 11 जनवरी को जिला परिवहन कार्यालय परिसर में समारोह पूर्वक किया जायेगा। इस वर्ष आयोजित होने वाले सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा बैनर, होर्डिंग, इलेक्ट्रोनिक, प्रिन्ट एवं सोशल मीडिया इत्यादि के माध्यम से सड़क सुरक्षा, गुड सेमेरिटन दिशा निर्देशों का व्यापक प्रचार प्रसार तथा प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण हेतु कार्य शालाओं के आयोजन में सड़क सुरक्षा उन्मुखीकरण, मोटर व्हीकल ड्राइविंग रेगुलेशन, 2017 ट्रेफिक कन्ट्रोल डिवाइसेज, सुरक्षात्मक वाहन चालन तथा यातायात नियमों का पालन करने वाले सड़क उपयोगकर्ताओं का प्रवर्तन कार्मिकों द्वारा फूल आदि देकर सम्मान करना तथा हेलमेट, सीटबेल्ट, गतिसीमा, वाहन संचालन के समय मोबाइल फोन का प्रयोग, नशे में वाहन चलाना, रेड लाईट जम्पिंग इत्यादि के उल्लंघन कर्ताओं के विरूद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जायेगा साथ ही पीयूसी, बीमा, अंडर रन प्रोटेक्षन डिवाइस, स्पीड गर्वनर, रिफलेक्टर टेप आदि की सघन जांच के साथ ओवर लोड व ओवर क्राउडिंग वाले वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन हेतु समझाइस एवं वाहन चालको के आँखों की जाँच एवं प्रवर्तन कार्य किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान समस्त हित धारक विभागों जैसे - शिक्षा विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सड़क सम्बधि विभाग, ऑटोमोबाइल डीलर्स, मोटर ड्राइविंग स्कूलों, पेट्रोलियम डीलर्स, टोल प्लाजा तथा अन्य एसोसिएशन्स एवं यूनियनस के साथ स्वयं सेवी संस्थाएं बालोतरा सड़क सुरक्षा समिति सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा हेतु विभिन्न आयोजनों के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार करेगें।
उन्होंने समस्त राजकीय विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं, हितधारक विभागों व आमजन को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह में अपनी सहभागिता निभाकर सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के मूल मंत्र का प्रचार प्रसार करने हेतु निवेदन किया है।
-0-

फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन जारी

निर्वाचन विभाग की वेबसाईट पर उपलब्ध

बाड़मेर, 09 जनवरी। जिले की सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 1 जनवरी, 2023 के संदर्भ में सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 5 जनवरी, 2023 को किया गया है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि जिन मतदाता ने अपने नाम जोड़ने या हटाने तथा संशोधन के लिए आवेदन किये थे वे निर्वाचन विभाग की वेबसाईट ceorajasthan.nic.in पर उपलब्ध फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अवलोकन कर सकता है।
-0-

जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक आयोजित

बाड़मेर, 09 जनवरी। जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित हुई।  

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बिन्दुवार प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से विस्तार पूर्वक चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों के विनिर्माण, आयात, भण्डारण, वितरण, विक्रय एवं उपयोग को बन्द करने एवं उसके वैकल्पिक उत्पादों को बढावा देने के संबंध में महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र बाडमेर द्वारा बताया गया कि सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों पर 01 जुलाई, 2022 से प्रतिबंध लागू किया जा रहा है, जिस पर जिला कलक्टर ने इसका निरन्तर व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा नगर परिषद को इस संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होने राजस्थान इन्वेस्टर समिट 2022 के अन्तर्गत जिला स्तरीय इन्वेस्टर समिट के संबंध में समस्याओं को सुना तथा निवेश हेतु प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले में गडरारोड़, बायतु, चौहटन, धोरिमन्ना, सिणधरी एवं रामसर में नये औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना के क्रम में शीध्र कार्यवाही करने तथा रीको औद्योगिक क्षेत्र बालोतरा में चतुर्थ चरण में पानी की सप्लाई के लिए निर्देश दिये। इसके साथ रिफाईनरी क्षेत्र में रिफाईनरी के गेट नम्बर एक व दो पर नमक क्षेत्र से होकर अत्यधिक ऊचाई पर सड़को के निर्माण से नमक परिवहन में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए पुलों के निर्माण के निर्देश दिये।
सी.एस.आर संबंधी बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर पुरोहित ने प्लान्टेशन एवं सोशल एक्टविटिज को बढावा देने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित की जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए सभी सी.एस.आर अधिकारियों को अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने के बात कही।
बैठक में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक सहीराम, अग्रणी बैंक प्रबन्धक गिरधारीलाल, जेएसडब्लु के हेमन्त कुमार समेत संबंघित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें।
 -0-

नवजीवन योजना की क्रियान्विति को विस्तृत सर्वे होगा

जनकल्याणकारी योजनाओं में वंचित परिवारों को जोड़ना प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व

बाड़मेर, 09 जनवरी। जिले में नवजीवन योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने नवजीवन योजना, पालनहार योजना व निशक्त जनकल्याण शहरी एवं ग्रामीण समिति तथा जिला बाल संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन सोमवार सांय कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।  
अतिरिक्त जिला कलक्टर पुरोहित ने नवजीवन योजना में शामिल 30 जातियों की आबादी के अनुपात में विस्तृत सर्वे कराने के निर्देश दिए है। नवजीवन योजना का मूल उद्देश्य अवैध शराब निर्माण में लगे परिवारों का पुनर्वास तथा पुनरुद्धार करना है। इसके जरिए इन परिवारों को आजीविका एवं संसाधन मुहैया कराए जाते हैं। साथ ही इन परिवारों से संबंधित बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जाता है। उन्होंने जिले में अवैध शराब के निर्माण से जुड़े परिवारों के सर्वे में चिन्हित परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जुड़ने एवं उनके आर्थिक उन्नयन के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने को कहा। उन्होंने इन परिवारों के स्वास्थ्य के स्तर एवं इनके बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होने नवजीवन योजना के अन्तर्गत परिवारों को रोजगार के साधन मुहैया कराने एवं आवासीय पट्टे दिलाने तथा पात्र परिवारों के पुनद्धार के लिए कौशल आधारित प्रशिक्षण देने को कहा ताकि ऐसे लोगों को रोजगार के साधन मुहैया हो सके एवं आवश्यकता अनुसार ऋण भी उपलब्ध कराए जा सके।
उन्होंने बताया कि पालनहार योजना में वंचित परिवारों को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाकर मुख्यधारा में लाया जाये तथा खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़कर लाभांवित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सिलीकोसिस रोग से पीड़ित लोगों चिन्हित करने एवं वंचित निशक्त लोगों को प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं में वंचित परिवारों को जोड़ना प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है।
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण ने नवजीवन योजना के उद्देश्य एवं लक्षण से अवगत कराया।
बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकरी चन्द्रशेखर गजराज सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-





32वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 से प्रारम्भ

वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया जाएगा शुभारम्भ

बाड़मेर, 09 जनवरी। जिला प्रशासन, पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में 11 से 17 जनवरी तक 32वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जायेगा।
जिला परिवहन अधिकारी, बाड़मेर ओमप्रकाश ने बताया कि इस दौरान जिला कलक्टर लोक बन्धु एवं जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव द्वारा भगवान महावीर टॉउन हॉल से वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर कर सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारम्भ किया जायेगा तथा सप्ताह प्रर्यन्त सड़क सुरक्षात्मक कार्यवाही करते हुए लापरवाही एवं तेज गति से वाहन संचालन, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, छत पर सवारी भार वाहनों में सवारी बिना परमिट बिना रिफ्लेक्टिव टेप, अवैध वाहन संचालन पर पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा सघन कार्यवाही की जावेगी।
-0-

शुक्रवार, 6 जनवरी 2023

1 अप्रैल 1963 से 31 मार्च 1964 तक जन्मतिथि वाले राज्य कर्मचारियों की राज्य बीमा पॉलिसी 2023 में होगी परिपक्व

बाडमेंर, 06 जनवरी। राजकीय कार्यालयों के समस्त आहरण वितरण अधिकारी अपने अधीन अधिकारी एवं कर्मचारी जिनकी जन्म तिथि 1 अप्रैल 1963 से 31 मार्च 1964 के मध्य ह,ै उनकी राज्य बीमा पॉलिसी एक अप्रैल 2023 को परिपक्व होगी।

राज्य बीमा एवं प्राविधायी निधि विभाग बाडमेंर उप निदेशक गिरधारी राम गोदारा ने बताया कि समस्त आहरण वितरण अधिकारी कार्यालय के दिसम्बर 2022 के वेतन से बीमा की अंतिम कटौती कर जनवरी 2023 में परिपक्वता प्रपत्र ऑनलाइन कर जिसमें बीमा पॉलिसी, बीमा रिकॉर्ड बुक आवश्यक रूप से दिखने योग्य स्कैन कर अपनी आईडी पर अपलोड करावें
-0-

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना में ऑनलाईन आवेदन 16 जनवरी तक आमंत्रित

बाड़मेर, 06 जनवरी। अल्पसंख्यक समुदायों (मुस्लिम, सिक्ख, जैन, बौद्ध, ईसाई, पारसी) के राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों (बालक) हेतु अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना में ऑनलाईन आवेदन 16 जनवरी, 2023 तक आमंत्रित किये गए है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान मापुरी ने बताया की अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजनान्तर्गत बाड़मेर जिले के समस्त स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के राजकीय विद्यालयों के केवल शैक्षिक पाठ्यक्रमों (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय हेतु) में अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदायों (मुस्लिमों, सिक्ख, जैन, बौद्ध, पारसी) के छात्रों (केवल बालक) को जो घर से दूर रहकर अन्य स्थान पर कमरा किराये पर लेकर (पेइंग गैस्ट के रूप में) अध्ययन करते है उन छात्रों हेतु आवास, भोजन एवं बिजली-पानी इत्यादि सुविधाओं हेतु पुनर्भरण राशि के रूप में अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अन्तर्गत दो हजार रूपये की राशि प्रतिमाह प्रतिवर्ष (अधिकतम दस माह हेतु) दी जाएगी। उन्होंने बताया कि ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 जनवरी, 2023 निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया योजनान्तर्गत इच्छुक छात्र द्वारा ई-मित्र एवं एसएसओ आईडी के माध्यम से उक्त पोर्टल पर जनाधार से आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदक अधिकाधिक जानकारी के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकता है।
-0-

अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष बैरवा 11 को बाड़मेर आएंगे

जनसुनवाई एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे

बाड़मेर, 06 जनवरी। राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष खिलाड़ी लाल बैरवा अपनी एक दिवसीय यात्रा पर बुधवार 11 जनवरी को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे जन सुनवाई तथा अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों हेतु जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों के सदस्यों तथा जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष बैरवा 11 जनवरी को पाली से प्रातः 7 बजे प्रस्थान कर वाया पचपदरा 11 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा 11ः30 बजे से 12 बजे तक सर्किट हाउस बाडमेर में अनुसूचित जाति के उत्थान एवं अधिकारों हेतु जिले में कार्यरत सामाजिक संगठनों के सदस्यों के साथ बैठक लेंगे। वे इसी दिन 12 बजे से 1 बजे तक कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेने के बाद दोपहर एक बजे बाड़मेर से जैसलमेर के लिये प्रस्थान करेंगे।
-0-

गुरुवार, 5 जनवरी 2023

जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक सोमवार को

बाड़मेर, 05 जनवरी। जिला स्तर पर सीएसआर संबंधित समन्वय हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक सोमवार 9 जनवरी को सांय 4 बजे जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।

महाप्रबन्धक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सहीराम ने बताया कि बैठक में समिति के सभी सदस्यों एवं सीएसआर कम्पनी प्रतिनिधि नामित सदस्यों को नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होने को कहा।
-0-

विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक सोमवार को

बाड़मेर, 05 जनवरी। विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र समिति की बैठक सोमवार 9 जनवरी को सांय 4 बजे जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।

सदस्य सचिव एवं महाप्रबन्धक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र सहीराम ने बताया कि गत बैठक जिला स्तरीय औद्योगिक समिति के कार्यवाही विवरण की पृष्टि एवं लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों की अनुपालना के बारे में विस्तृत चर्चा के साथ विभिन्न विभागों में लम्बित प्रकरणों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान सभी सदस्यों को अपने विभाग की अबतक की प्रगति रिपोर्ट सहित नियत तिथि एवं समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिये।
-0-

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के 250 पदो पर भर्ती

आज सेड़वा और कल धनाऊ में चयन परीक्षा

बाड़मेर, 05 जनवरी। भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, एस.एस.सी.आई नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल इण्डिया स्कील डवलपमेंट के तहत जिले के ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवको की सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती चयन परीक्षा के माध्यम से की जाएगी।
एस.एस.सी.आई. रीजनल ट्रेनिंग सेंटर, उदयपुर के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि 6 जनवरी को सेड़वा, 7 जनवरी को धनाउ, 8 जनवरी को फागलिया, 9 जनवरी को रामसर, 10 जनवरी को गडरारोड़, 11 जनवरी को धोरीमन्ना, 12 जनवरी को गुड़ामालानी, 13 जनवरी को बालोतरा, 14 जनवरी को सिवाना, 15 जनवरी को शिव, 16 जनवरी को बायतु, 17 जनवरी को पाटोदी, 18 जनवरी को गिड़ा, 19 जनवरी को कल्याणपुर, 20 जनवरी को समदड़ी एवं 21 जनवरी को बाड़मेर मे भर्ती परीक्षा का अयोजन किया जाएगा। जिसका समय सुबह 10 बजे से सांय 3 बजे तक रखा रहेगा।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवानो के 225 पदो और सुरक्षा सुपरवाईजर के 25 पदो पर भर्ती की जायेगी। उन्होंने बताया कि भर्ती स्थल ही पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। भर्ती के लिये योग्यता दसवीं पास, लम्बाई 168 से.मी. वजन 56-90 किलो, सीना 80-85 से.मी. आयु 21 से 35 वर्ष तक होनी चाहिये, जिसके साथ शारीरिक रूप से स्वच्छ एवं फीजिकल फीट होना चाहिये। सफल अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई नियुक्ति दी जायेगी। सुरक्षा जवान का वेतन 12 हजार से 18 हजार और सुरक्षा सुपरवाईजर का वेतन 14 हजार से 20 हजार तक तथा मानदेय सालाना वेतन वृद्धि प्रमोशन पी.एफ.ई., एस.आई.सी., ग्रेचयुटी बोनस, मेडिकल की सुविधा, इंश्योरेन्स एवं दुर्घटना बीमा 1 लाख से 6 लाख रूपये तक वेतन वृद्धि प्रमोशन आवास एवं मैस आदि की सुविधा दी जायेगी। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार औधोगिक क्षेत्र इण्डस्ट्रीयल एरिया, मल्टीनेशनल क्षेत्र, चित्तोड़गढ किला, कुम्भलगढ किला, मेट्रो हवाई अड्डा, बंदरगाह क्षेत्र में नियुक्ति दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि एस.एस.सी.आई. रिजनल ट्रेनिंग सेटर उदयपुर के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपालसिंह, मोबाईल नम्बर 8619863856, के द्वारा उपस्थित रहकर सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती चयन प्रकिया की जायेगी। उल्लेखनीय हैं कि एस.एस.सी.आई एक स्वयंसेवी संस्था है जो सुरक्षा जवानों और सुपरवाइजर की भर्ती कर जरूरत मंद एजेंसियों को मानव संसाधन उपलब्ध कराती हैं।
-0-

राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेल 26 से, पंजीकरण 21 जनवरी तक

बाड़मेर, 05 जनवरी। खेल प्रतिभाआंे को प्रोत्साहित करने के लिए नगर निकाय स्तर पर राज्य खेलांे की तर्ज पर वार्ड, जिला एवं राज्य स्तरीय राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलांे का आयोजन 26 जनवरी से होगा। इसके लिए 21 जनवरी तक ऑनलाइन पंजीकरण करवाया जा सकता है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में नगर परिषद और नगर पालिकाओं में रहने वाले इच्छुक खिलाड़ी 7 खेलों के लिए 21 जनवरी तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उनके मुताबिक शहरी ओलम्पिक खेलांे मंे अधिकाधिक खिलाड़ियांे का पंजीकरण सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए है। उन्हांेने बताया कि शहरी ओलम्पिक खेल तीन चरणों में आयोजित होंगे। इसके तहत जिला स्तर पर दो चरण होंगे। पहले चरण में वार्ड स्तर पर 26 से 31 जनवरी तक प्रतियोगिताएं होंगी और दूसरे चरण की प्रतियोगिता में वार्ड स्तर पर विजेता रही टीमें 13 से 16 फरवरी तक जिला स्तर पर खेलेंगी। इसके उपरांत जिला स्तर पर विजेता टीमें राज्य स्तर पर भाग लेंगी।
बाड़मेर नगर परिषद के आयुक्त योगेश आचार्य ने बताया कि वेबसाइट www.rajolympic.rajasthan.gov.in पर खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू हो चुका है। संबंधित खिलाडी जनाधार के जरिए अपना पंजीकरण करवा सकते है। इसमंे खिलाड़ियांे के लिए उम्र की बाध्यता नहीं है। उनके मुताबिक वेबसाइट पर 7 खेलों के लिए पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेलों में राष्ट्रीय खेल हॉकी शामिल था। अब इसके स्थान पर राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक में राज्य खेल बास्केटबॉल को जोड़ा गया है। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स (100, 200 एवं 400 मीटर की दौड़), फुटबॉल (केवल पुरूषों के लिए), खो-खो (केवल महिलाओ के लिए), टेनिस बॉल क्रिकेट, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और कबड्डी खेलों को शामिल किया गया है।
उन्हांेने बताया कि प्रतियोगिता में पहले चरण में 6 दिन मुकाबले होंगे। जबकि दूसरे चरण में जिला स्तर पर 13 फरवरी से मैच शुरू होंगे। दूसरा चरण चार दिन का होगा। राज्य स्तर पर 25 फरवरी से खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। इसमें विजेताओं को संविदा नौकरियों में आरक्षण भी मिलेगा। प्रतियोगिताआंे मंे शामिल होने वाले खिलाड़ियों को टी-शर्ट दी जाएगी। राज्य स्तर पर फाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों को ट्रेक सूट दिए जाएंगे।
वार्ड वार 30 हजार रुपए का बजट : शहरी ओलंपिक में राज्य सरकार ने वार्ड वार 30 हजार रुपए का बजट रखा है। इनमें 9 हजार रुपए प्रतियोगिता के लिए रखे हैं। 6 हजार रुपए खेल सामग्री और 15 हजार रुपए अन्य सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे। जिला स्तर पर 7.50 लाख रुपए बजट निर्धारित है। इनमें 40 हजार रुपए आयोजन, 10 हजार खेल सामग्री, 5 लाख रुपए भोजन और आवास और 2 लाख रुपए अन्य सुविधाओं पर खर्च किए जाएंगे। पंजीकरण के लिए वेबसाइट www.rajolympic.rajasthan.gov.in लिंक के माध्यम से किसी भी उम्र के शहरी खिलाड़ी 21 जनवरी 2023 तक बालक-बालिका वर्ग के खेलों कबड्डी, टेनिस बॉल क्रिकेट, बॉलीवाल, बॉस्केटवाल, एथेलेक्टिस एवं केवल बालिका वर्ग के खेलों खों-खों एवं फुटबाल में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
-0-

इन्दिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजनान्तर्गत आवेदन आमंत्रित

राज्य स्तर पर 08 मार्च को किया जाएगा सम्मानित

बाड़मेर, 05 जनवरी। राज्य सरकार 08 मार्च अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों तथा संस्थाओं को सम्मानित करेगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इन्दिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान योजनान्तर्गत विभिन्न श्रेणियों में राज्य एवं जिला स्तर पर पुरस्कार एवं सम्मान दिये जायेंगे। इसके लिए 10 जनवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं तथा राज्य स्तर पर आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति तथा संस्था अपना आवेदन imspawards2023@gmail.com पर कर सकते हैं। वहीं जिला स्तर पर आवेदन करने के इच्छुक व्यक्ति तथा संस्था अपना आवेदन महिला अधिकारिता विभाग के जिला कार्यालय में 10 जनवरी सांय 5 बजे तक प्रेषित कर सकते हैं। आवेदन प्रपत्र एवं दिशा-निर्देश विभागीय वेबसाइट wed.rajasthan.gov.in र उपलब्ध है।
इन श्रेणियों में होगा सम्मान - व्यक्तिगत श्रेणी, संस्थागत श्रेणी, दानदाता एवं सीएसआर
महिला एवं बाल विकास कर्मियों की श्रेणी - साथिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, सहायिका, उड़ान योजनान्तर्गत माहवारी स्वास्थ्य एवं प्रबन्धन जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले व्यक्ति, संस्था, एनजीओ, उड़ान योजनान्तर्गत सेनेटरी नैपकिन उत्पादन में कार्यरत सर्वश्रेष्ठ स्वयं सहायता समूह को सम्मानित किया जाएगा।
-0-

शीतलहर के कारण जिले के सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों का रहेगा 7 तक अवकाश

कार्मिक एवं अधिकारी विद्यालय समय में रहेगें उपस्थित

बाड़मेर, 05 जनवरी। जिले में शीतलहर के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर लोक बन्धु द्वारा 6 व 7 जनवरी को जिले के सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया।
मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं समग्र शिक्षा बाड़मेर तनुराम ने बताया कि निदेशक, माध्यमिक शिक्षा राजस्थान बीकानेर का जिला कलेक्टर को संबोधित आदेश व जिला कलेक्टर बाड़मेर के निर्देशों की पालना में जिले की सभी राजकीय एवं निजी विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए 6 व 7 जनवरी को अवकाश घोषित किया गया है तथा विद्यालय के कार्मिक व अधिकारी विद्यालय समय में उपस्थित रहेंगे और आवश्यक कार्य संपादित करेगें।
-0-

बुधवार, 4 जनवरी 2023

पंचायत स्तरीय जन सुनवाई गुरूवार, 5 जनवरी को

शून्य परिवाद वाली पंचायतों में होगा दुबारा आयोजन

बाड़मेर, 04 जनवरी। आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु राज्य सरकार के त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था के अंतर्गत इस माह के प्रथम गुरूवार, 5 जनवरी को सम्पूर्ण जिले में ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि आमजन अपनी परिवेदनाएं संबंधित ग्राम पंचायत पर 5 जनवरी, गुरुवार को आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत स्तरीय जन सुनवाई में प्रस्तुत कर त्वरित निस्तारण करवा सकते है। उक्त जन सुनवाई में स्थानीय जन प्रतिनिधिगण अधिकाधिक संख्या में आमन्त्रित है।
    जिला कलेक्टर ने पंचायत स्तरीय जनसुनवाई वास्तविक रुप में आयोजित करने एवं इसमें पंचायत मुख्यालय पर सभी संबंधित विभागों के पंचायत स्तरीय कार्मिकों को मौजूद रहकर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए हैं।
  उन्होंने कहा कि जीरो परिवाद वाली पंचायतों पर विशेष नजर रहेगी एवं यहां दोबारा जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। उन्होंने संबंधित ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के निरीक्षण के भी निर्देश दिए हैं।
-0-

बजट घोषणाओं के कार्य सर्वोपरि प्राथमिकता से पूर्ण करे - लोक बंधु

 जिला कलेक्टर ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 04 जनवरी। जिला कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
    इस अवसर पर जिला कलेक्टर लोक बन्धु ने मुख्यमंत्री की संभावित यात्रा के मद्देनजर बजट घोषणाओं के सभी कार्यों को समय पर पूर्ण करवाने के निर्देश दिये और पूर्ण कार्यों का संयुक्त निरीक्षण कराने को कहा। उन्होंने सुईया धाम चौहटन में पर्यटन विकास कार्यो को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूर्ण करने को कहा। उन्होंने बताया कि सभी विधानसभा में दस-दस करोड़ के सड़क विकास के कार्यो को शीघ्र पूर्ण करें।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की सभी विभाग प्रतिदिन मॉनिट्रिंग करें ताकि योजनाओं का लाभ अधिकाधिक व्यक्तियों तक पहुचें। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रतिमाह जिलावार रैंकिंग जारी की जाती है, किसी भी योजना में जिला अंतिम 15 पायदान पर नहीं रहना चाहिए। सभी विभागों को अपनी फ्लैगशिप योजनाओं का तथा अधिनस्थ ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को निरीक्षण करने के निर्देश दिये ताकि धरातल पर इन योजनाओं के परिणामों को देखा जा सके।
जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने तथा पंजीयन संख्या बढाने एवं प्रतिदिन मॉनिट्रिंग करने के निर्देश दिये साथ ही सभी कार्यरत संविदाकर्मियों अनिवार्य रूप से पंजीकृत करने को कहा। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं मुख्यमंत्री जांच योजना में प्रगति करते हुए जिला रैकिंग में सुधार करने को कहा। जिले में कोविड को ध्यान में रखते हुए समय पर आवश्यक व्यवस्थाओं की साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिये। प्रत्येक ब्लॉक स्तर पर फ्लैगशिप योजनाओं से संबंधित दस-दस लाभार्थियों को चुन कर उनकी सफलता की कहानी तैयार करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के सफल संचालन हेतु सभी उपखण्ड अधिकारियों को विद्यालय स्तर पर निरीक्षण करने के निर्देश दिये।
उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में आशानुकुल परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रभावी कदम उठाने तथा शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर करने निर्देश जारी किये। जिले की मुख्य सड़कों साफ व सुन्दर करने तथा घरों से प्रतिदिन डोर-टू-डोर कचरा निस्तारण व्यवस्था की मॉनिट्रिंग करने के निर्देश दिये।
उन्होंने त्रिस्तरीय जन सुनवाई समीक्षा करते हुए बताया कि शुन्य परिवाद वाले ब्लॉक एवं पंचायत समिति में दुबारा जन सुनवाई करवाने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी दी। वही अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेन्द्रसिंह पुरोहित ने बकाया जनपरिवेदनाओ के बारे में बताया।
  बैठक में उपवन संरक्षक संजय भादू समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। वही उपखंड अधिकारी समेत विभागीय ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से उपस्थित रहें।
-0-









मंगलवार, 3 जनवरी 2023

जनवरी माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित

बाड़मेर, 03 जनवरी। जिला मुख्यालय पर जनवरी माह मंे आयोजित होने वाली बैठकांे का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। बैठकांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 9 जनवरी को दोपहर 3 बजे नवजीवन योजना समिति, पालनहार योजना समिति, जिला बाल संरक्षण समिति, निःशक्त जन कल्याण शहरी एवं ग्रामीण समिति तथा सांय 4 बजे जिला स्तरीय उद्योग विभाग की विवाद एवं शिकायत निर्वाण तंत्र समिति एवं जिला स्तरीय सीएसआर कमेटी की बैठक आयोजित होगी। उनके मुताबिक 12 जनवरी को उपखंड स्तरीय जन सुनवाई, 16 जनवरी को दोपहर 3 बजे बागवानी विकास समिति आत्मा एवं कृषि विकास समिति की बैठक एवं सांय 4 बजे जिला स्तरीय मध्याह भोजन एमडीएम समीक्षा एवं संचालन समिति तथा जिला स्तरीय निष्पादन समिति एवं स्कूल सलाहकार समिति की बैठक आयोजित होगी। उन्हांेने बताया कि जनवरी माह के तीसरे गुरूवार को प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक होगी। इसी तरह 23 जनवरी दोपहर 3 बजे अनुसूचित जाति, जन जाति अत्याचार निवारण समिति, महिलाआंे पर अत्याचार, पुलिस अभियोजन, जिला पैरोल सलाहकार समिति, जिला स्तरीय सतर्कता समिति तथा सांय 4 बजे जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित होगी।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 24 जनवरी को दोपहर 3 बजे जिला स्वास्थ्य समिति, जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी, जिला स्तरीय क्वालिटी एश्योरेंस समिति तथा 30 जनवरी को सांय 4 बजे जिला पर्यावरण समिति, परिसंकटमय अपशिष्टांे के व्ययन स्थल के चयन के लिए गठित समिति, राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार एवं संरक्षण के लिए जिला स्तरीय समिति, 31 जनवरी को प्रातः 11 बजे एकीकृत सुरक्षा रेस्पोन्स समिति एवं दोपहर 12 बजे आतंरिक सुरक्षा समिति, जिला स्तरीय स्टेडिंग कमेटी की बैठक आयोजित होगी। उनके मुताबिक इन बैठकांे मंे संबंधित विभागीय अधिकारियांे को आवश्यक सूचनाआंे के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए है।
-0-

पेयजल उपभोक्ताओं को बकाया एकमुश्त राशि 31 मार्च तक जमा करने की छुट

बाड़मेर, 03 जनवरी। जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग ने शहरी व ग्रामीण समस्त पेयजल उपभोक्ताओं को अपनी बकाया राशि एकमुक्त जमा करवाने हेतु 31 मार्च, 2023 तक के बकाया पर ब्याज व शास्ति में शत प्रतिशत छुट प्रदान की गई है।

सहायक अभियन्ता जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग नगर उपखण्ड रा.व.वि. नरेश बैरवा ने बताया कि जन स्वास्थ्य अभियान्त्रिकी विभाग ने शहरी व ग्रामीण समस्त पेयजल उपभोक्ताओं को अपनी बकाया राशि एकमुक्त जमा करवाने हेतु 31 मार्च, 2023 तक के बकाया पर ब्याज व शास्ति में शत प्रतिशत छुट प्रदान की गई है। यह लाभ सिर्फ 31 मार्च तक ही मान्य है। उपभोक्ताओं कों शास्ति से बचने के लिए सहायक अभियन्ता कार्यालय एवं विभिन्न ई-मित्र प्लेटफार्म पर अपनी बकाया राशि अतिशीघ्र जमा करवाई जा सकती है।
उन्होंने बताया की बकाया राशि होने पर अभियान चलाकर जल संबंध विच्छेद के उपरांत डीसी, आरसी चार्ज जमा करवाने के उपरांत ही पुनः जल संबंध किया जाना संभव होगा। सभी उपभोक्ताओं अपना समस्त बकाया 31 मार्च 2023 से पहले भरवा कर इस योजना का लाभ उठावे।
-0-

वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी आज रहेगे जिले के दौरे पर

बाड़मेर, 03 जनवरी। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी बुधवार 4 जनवरी को बाड़मेर जिले के दौरे पर रहेगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री चौधरी बुधवार 4 जनवरी को प्रातः 9 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर 12ः30 बजे बाड़मेर पहुंचेगे। वे 4 जनवरी से 6 जनवरी तक विधानसभा क्षेत्र बाड़मेर का दौरा एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होगें तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाऊस में करेगें।
-0-

जिला कलेक्टर ने बालोतरा उपखण्ड अधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

बाड़मेर, 03 जनवरी। जिला कलेक्टर लोक बंधु द्वारा मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नवीन अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय, बालोतरा का अवलोकन कर आवश्यक निर्देश दिये तथा कोर्ट से संबंधित पत्रावलियों की जानकारी ली।

जिला कलेक्टर लोक बन्धु द्वारा बालोतरा का सघन निरीक्षण किया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की। उन्होंने अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विनी के पंवार को नियमित कोर्ट संचालन करने के निर्देश दिये। इसके बाद उन्होंने उपखण्ड अधिकारी बालोतरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालय मंें विभिन्न व्यवस्थाओं, कोर्ट, वाद के कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त दस साल से पुरानी पत्रावलियां और धारा 145 के सीआरपी प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिये। उपखण्ड कार्यालय के निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने लोक सेवा गारन्टी अधिनियम के लम्बित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये। साथ ही बिना भूमि रूपान्तरण के कृषि भूमि के व्यवसायिक उपयोग पर विधि सम्मत कार्यवाही करने को कहा।
उन्होंने उपखण्ड कार्यालय के निरीक्षण के बाद उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में समस्त ब्लॉक लेवल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित करके फ्लैगशिप योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिये तथा राज्य की महत्वपूर्ण योजना मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक दायित्व निर्धारण एवं तेजी लाने के निर्देश दिये। जिससे की आगामी तीन माह में अपेक्षित लक्ष्य अर्जित किया जा सके। इसके लिए उन्होंने विकास अधिकारियों, तहसीलदार, ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी तक लक्ष्य निर्धारित करके प्रत्येक ग्राम पंचायत में अधिकतम लक्ष्य अर्जित के निर्देश दिये तथा न्यूनतम प्रत्येक ब्लॉक में दो ग्राम पंचायतों को चिरंजीवी पंचायत बनाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर बालोतरा अश्विनी के पंवार, उपखण्ड अधिकारी विवेक व्यास तथा ब्लॉक स्तर अधिकारियों की मिटिंग में तीनों पंचायत समिति पाटोदी, बालोतरा एवं कल्याणपुर के विकास अधिकारी और सीडीपीओ समेत समस्त पदाधिकारी द्वारा विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद बालोतरा से संबंधित समस्त फ्लैगशिप योजनाओं मंें तेजी लाने के निर्देश दिये और इन्दिरा रसोई योजना, इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना एवं इन्दिरा गांधी शहरी रोजगार गारन्टी योजना में लक्ष्य अनुरूप कार्यवाही के निर्देश दिये।
इसके पश्चात जिला कलेक्टर ने जी राजस्थान की ओर से आयोजित वाइब्रेंट राजस्थान कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री हेमाराम चौधरी, क्षैत्रीय विधायक पचपदरा मदन प्रजापत एवं सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल मौजूद रहे। उन्होंने मिडिया को सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार एवं फीड बैक के लिए एक अच्छा साधन बताया तथा बाड़मेर के विकसित होते विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।
-0-







सोमवार, 2 जनवरी 2023

बाड़मेर मंे तीन दिवसीय राजस्थानी नाट्य समारोह 10 से

बाड़मेर, 02 जनवरी। बाड़मेर जिला प्रशासन एवं नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान मंे राजस्थानी नाट्य समारोह 10 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा। इसके लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है।

नगर परिषद के आयुक्त योगेश आचार्य ने बताया कि राजस्थान संगीत नाटक अकादमी की ओर से राजस्थानी नाट्य समारोह के दौरान विभिन्न नाटकांे का मंचन करवाया जाएगा। उनके मुताबिक 10 जनवरी को प्रोगेसिव फोरम जयपुर की ओर से बैमी बाणियो, 11 को नाट्यांश नाटकीय एवं प्रदर्शनीय कला संस्थान उदयपुर दुल्हन एक पहाड़ की तथा 12 जनवरी को कैंचुली नाटक की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके निर्देशक क्रमशः सरताज नारायण माथुर, रेखा सिसोदिया तथा मेहबूब अली जयपुर है। आचार्य ने बताया कि राजस्थानी नाट्य समारोह के दौरान प्रेक्षागृह मय ध्वनि, मंचीय प्रकाश व्यवस्था एवं नाट्य दलांे के लिए समुचित व्यवस्था जिला प्रशासन एवं नगर परिषद की ओर से की जाएगी।
-0-

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पदो पर होगी भर्ती

पुलिस थाना स्तर पर होगा चयन परीक्षा का आयोजन

बाड़मेर, 02 जनवरी जिला प्रशासन के सहयोग एवं भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल इण्डिया स्कील डवलपमेंट के तहत जिले के ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवको की सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती चयन परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। यह चयन परीक्षा पुलिस थाना स्तर पर आयोजित होगी।
  जिला रोजगार अधिकारी श्रवण चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना स्तर पर सुरक्षा जवानो के 225 पदो और सुरक्षा सुपरवाईजर के 25 पदो पर भर्ती की जायेगी। उन्होंने बताया कि भर्ती स्थल ही पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। भर्ती के लिये योग्यता दसवीं पास, लम्बाई 168 से.मी. वजन 56-90 किलो, सीना 80-85 से.मी. आयु 21 से 35 वर्ष तक होनी चाहिये, जिसके साथ शारीरिक रूप से स्वच्छ एवं फीजिकल फीट होना चाहिये। सफल अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई नियुक्ति दी जायेगी। सुरक्षा जवान का वेतन 12 हजार से 18 हजार और सुरक्षा सुपरवाईजर का वेतन 14 हजार से 20 हजार तक तथा मानदेय सालाना वेतन वृद्धि प्रमोशन पी.एफ.ई., एस.आई.सी., ग्रेचयुटी बोनस, मेडिकल की सुविधा, इंश्योरेन्स एवं दुर्घटना बीमा 1 लाख से 6 लाख रूपये तक वेतन वृद्धि प्रमोशन आवास एवं मैस आदि की सुविधा दी जायेगी। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार औधोगिक क्षेत्र इण्डस्ट्रीयल एरिया, मल्टीनेशनल क्षेत्र, चित्तोड़गढ किला, कुम्भलगढ किला, मेट्रो हवाई अड्डा, बंदरगाह क्षेत्र में नियुक्ति दी जायेगी।
उन्होंने बताया कि एस.एस.सी.आई. रिजनल ट्रेनिंग सेटर उदयपुर के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह, मोबाईल नम्बर 8619863856, के द्वारा उपस्थित रहकर सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती चयन प्रकिया की जायेगी।
एस.एस.सी.आई. रीजनल ट्रेनिंग सेंटर, उदयपुर के वरिष्ठ अधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि 2 जनवरी को पुलिस थाना सिणधरी 35 युवाओं ने भाग लिया शारीरिक फिजिकल टेस्ट के बाद 6 युवाओं का चयन किया गया अगली भर्ती निम्न दिनांक अनुसार होगी, 3 जनवरी को पुलिस थाना पायला कला, 4 जनवरी को पुलिस थाना आडेल, 5 जनवरी को पुलिस थाना चौहटन, 6 जनवरी को पुलिस थाना सेड़वा, 7 जनवरी को पुलिस थाना धनाउ, 8 जनवरी को पुलिस थाना फागलिया, 9 जनवरी को पुलिस थाना रामसर, 10 जनवरी को पुलिस थाना गडरारोड़, 11 जनवरी को पुलिस थाना धोरीमन्ना, 12 जनवरी को पुलिस थाना गुड़ामालानी, 13 जनवरी को पुलिस थाना बालोतरा, 14 जनवरी को पुलिस थाना सिवाना, 15 जनवरी को पुलिस थाना शिव, 16 जनवरी को पुलिस थाना बायतु, 17 जनवरी को पुलिस थाना पाटोदी, 18 जनवरी को पुलिस थाना गिड़ा, 19 जनवरी को पुलिस थाना कल्याणपुर, 20 जनवरी को पुलिस थाना समदड़ी एवं 21 जनवरी को पुलिस थाना बाड़मेर मे किया जाएगा। जिसका समय सुबह 10 बजे से सांय 3 बजे तक रखा रहेगा।
-0-



तत्कालीन अधिशाषी अभियन्ता पीएचईडी खण्ड, बालोतरा जयप्रकाश गुप्ता के विरुद्व आय से अधिक सम्पति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज

बाड़मेर, 02 जनवरी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बाड़मेर के द्वारा की गई कार्यवाही के तहत तत्कालीन अधिशाषी अभियन्ता पीएचईडी खण्ड, बालोतरा जयप्रकाश गुप्ता के विरूद्ध आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के प्रकरण में मामला दर्ज किया गया।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बाड़मेर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामनिवास सुण्डा ने बताया कि माह जून 2022 मंे परिवादी अन्नाराम ने प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उसकी फर्म द्वारा पीएचईडी खण्ड़ बालोतरा में जल जीवन मिशन योजना के तहत करीबन 1 करोड़ 21 लाख रुपये कार्य किया जिसके बिल भुगतान की एवज मे अधिशाषी अभियन्ता पीएचईडी खण्ड, बालोतरा जयप्रकाश गुप्ता द्वारा 2.5 प्रतिशत कमीशन के रुप में रिश्वत मांग की जा रही थी। जिस पर परिवादी की शिकायत पर गोपनीय सत्यापन करवाया गया तो आरोपी द्वारा परिवादी की फर्म का बकाया भुगतान करने की एवज मंे 2.5 प्रतिशत कमीशन के रुप मंे कुल 3 लाख रुपये की मांग करते हुए सत्यापन के दौरान 2 लाख रुपये रिश्वत राशि परिवादी से प्राप्त कर ली एवं शेष 1 लाख रुपये ओर रिश्वत मांग की। जिस पर 19 जून, 2022 को रुबरु गवाहान ट्रेप कार्यवाही का आयोजन किया जाकर आरोपी जयप्रकाश गुप्ता को उनके रहवासीय मकान अग्रवाल कॉलोनी बालोतरा में 1 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया ट्रेप प्रकरण संख्या 247/2022 पंजीबद्व किया गया था। 

सुण्डा ने बताया कि उक्त ट्रैप कार्यवाही के परिपेक्ष्य में 19 जून, 2022 को ब्यूरो चौकी बाड़मेर द्वारा जयप्रकाश गुप्ता तत्का0 अधिशाषी अभियन्ता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग खण्ड़ बालोतरा के रहवासी मकान अग्रवाल कॉलोनी, बालोतरा की नियमानुसार खाना तलाशी ली जाकर फर्द मुर्तिब की गई थी, वक्त तलाशी आरोपी के रहवासीय मकान मंे 8,13,630 रुपये रोकड़ राशि भी मिली थी। तत्पश्चात आरोपी के उक्त मकान का मुल्यांकन सार्वजनिक निर्माण विभाग बाडमेर से तकनीकी टीम गठित कर करवाया जाकर मुल्यांकन रिपोर्ट प्राप्त की गई। आरोपी जयप्रकाश गुप्ता द्वारा कनिष्ठ अभियन्ता से लेकर अधिशाषी अभियन्ता की राजकीय सेवा में आहरित किए गए वेतन-भत्तों से संबंधित दस्तावेजी सूचना जी0ए0-55 प्राप्त किए गए। खाना तलाशी फर्द में अंकित तथ्यों एंव जब्त सुदा दस्तावेजों का गहन परीक्षण किया जाकर आरोपी जयप्रकाश गुप्ता एवं उसके पारिवारिक सदस्यों के बैंक खातो के विवरण एवं जयप्रकाश गुप्ता एवं उसके परिवार के बैंक लॉकर में मिली सम्पति का मुल्यांकन करवाया गया। आरोपी जयप्रकाश गुप्ता ने अपने मूल विभाग पीएचईडी मे पदस्थापन वर्ष 1987 से 2022 तक लोक सेवक की हैसीयत से सेवाकाल के दौरान वेतन-भत्तों आदि से प्राप्त कुल आय 1,09,67,985 रूपये की तुलना में उनके द्वारा अपने व अपने परिवारजनों एंव रिश्तेदारो के नाम कुल अर्जित चल-अचल सम्पितियों एंव व्यय राशि का योग 2,43,22,949 रूपये होना पाई गई जो आरोपी अधिकारी के वैध स्त्रौतो से प्राप्त आय से (2,43,22,949-1,09,67,985) 1,33,54,964 रूपये (121.76 प्रतिशत) अधिक राशि अर्जित करना पाया गया है। आरोपी द्वारा अवैध स्त्रोतो से आय अर्जित करने पर उनके विरुद्व आय से अधिक सम्पति अर्जित करने का अपराध प्रथम दृष्टया कारित करना पाये जाने पर रिपोर्ट ब्यूरो मुख्यालय जयपुर भेजने पर प्रकरण संख्या 497/2022 पंजीबद्व किया गया। आरोपी के विरुद्व प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

-0-


शुक्रवार, 30 दिसंबर 2022

सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पदो पर होगी भर्ती

पुलिस थाना स्तर पर होगा चयन परीक्षा का आयोजन

 बाड़मेर, 30 दिसम्बर। जिला प्रशासन के सहयोग एवं भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली द्वारा ग्लोबल इण्डिया स्कील डवलपमेंट के तहत जिले के ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार नवयुवको की सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पद पर भर्ती चयन परीक्षा के माध्यम से की जाएगी। यह चयन परीक्षा 

 पुलिस थाना स्तर पर आयोजित होगी।

  जिला रोजगार अधिकारी श्रवण चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना स्तर पर सुरक्षा जवानो के 225 पदो और सुरक्षा सुपरवाईजर के 25 पदो पर भर्ती की जायेगी। उन्होंने बताया कि भर्ती स्थल ही पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। भर्ती के लिये योग्यता दसवीं पास, लम्बाई 168 से.मी. वजन 56-90 किलो, सीना 80-85 से.मी. आयु 21 से 35 वर्ष तक होनी चाहिये, जिसके साथ शारीरिक रूप से स्वच्छ एवं फीजिकल फीट होना चाहिये। सफल अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त 65 वर्ष की आयु तक स्थाई नियुक्ति दी जायेगी। सुरक्षा जवान का वेतन 12 हजार से 18 हजार और सुरक्षा सुपरवाईजर का वेतन 14 हजार से 20 हजार तक तथा मानदेय सालाना वेतन वृद्धि प्रमोशन पी.एफ.ई., एस.आई.सी., ग्रेचयुटी बोनस, मेडिकल की सुविधा, इंश्योरेन्स एवं दुर्घटना बीमा 1 लाख से 6 लाख रूपये तक वेतन वृद्धि प्रमोशन आवास एवं मैस आदि की सुविधा दी जायेगी। प्रशिक्षण के बाद भारत सरकार औधोगिक क्षेत्र इण्डस्ट्रीयल एरिया, मल्टीनेशनल क्षेत्र, चित्तोड़गढ किला, कुम्भलगढ किला, मेट्रो हवाई अड्डा, बंदरगाह क्षेत्र में नियुक्ति दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि एस.एस.सी.आई. रिजनल ट्रेनिंग सेटर उदयपुर के वरिष्ठ भर्ती अधिकारी महिपाल सिंह, मोबाईल नम्बर 8619863856, के द्वारा उपस्थित रहकर सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर की भर्ती चयन प्रकिया की जायेगी। 

  एस.एस.सी.आई. रीजनल ट्रेनिंग सेंटर, उदयपुर के वरिष्ठ अधिकारी महिपालसिंह ने बताया कि 2 जनवरी को पुलिस थाना सिणधरी, 3 जनवरी को पुलिस थाना पायला कला, 4 जनवरी को पुलिस थाना आडेल, 5 जनवरी को पुलिस थाना चौहटन, 6 जनवरी को पुलिस थाना सेड़वा, 7 जनवरी को पुलिस थाना धनाउ, 8 जनवरी को पुलिस थाना फागलिया, 9 जनवरी को पुलिस थाना रामसर, 10 जनवरी को पुलिस थाना गडरारोड़, 11 जनवरी को पुलिस थाना धोरीमन्ना, 12 जनवरी को पुलिस थाना गुड़ामालानी, 13 जनवरी को पुलिस थाना बालोतरा, 14 जनवरी को पुलिस थाना सिवाना, 15 जनवरी को पुलिस थाना शिव, 16 जनवरी को पुलिस थाना बायतु, 17 जनवरी को पुलिस थाना पाटोदी, 18 जनवरी को पुलिस थाना गिड़ा, 19 जनवरी को पुलिस थाना कल्याणपुर, 20 जनवरी को पुलिस थाना समदड़ी एवं 21 जनवरी को पुलिस थाना बाड़मेर मे किया जाएगा। जिसका समय सुबह 10 बजे से सांय 3 बजे तक रखा रहेगा।

-0-

जिला उद्यान विकास समिति की बैठक आयाजित

 बाडमेर, 30 दिसम्बर। जिला स्तरीय उद्यान विकास समिति की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान कृषि विभाग द्वारा जिले में किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई।

 इस मौके पर जिला कलक्टर बन्धु ने जिला स्तरीय उद्यान विकास समिति के कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में संरक्षित खेती कार्यक्रम अर्न्तगत पॉली हाउस में हाई वेल्यु वेजिटेबल्स की रोपण सामग्री पर अनुदान पत्रालियों की वित्तिय स्वीकृति तथा सामुदायिक जल स्त्रोत निर्माण की पत्रालियों का अनुमोदन किया गया। राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत उच्च मूल्य वाली सब्जियों के बीजों पर अनुदान के लिए पात्रता रखने वाले आवेदक के पास पॉलीहाउस या शेडनेट हाउस हो तथा उन्हें सिर्फ एक बार ही अनुदान देय होगा। आवेदक को अनुदान के लिए सांकेतिक लागत 125 रूपये प्रति वर्ग मीटर का 50 प्रतिशत या अधिकतम 2.5 लाख रूपये जो भी कम हो देय होगा। उन्होंने सामुदायिक जल स्त्रोत पर अनुदान के लिए पात्रता रखने वाले आवेदक को कम से कम तीन कृषकों के समुह एवं 10 हैक्टयर का जलग्रहण क्षेत्र तथा बरसाती पानी को सग्रहित करने लायक स्थान होना चाहिए। आवेदक को अनुदान के लिए 10 हजार वर्गमीटर डब्ल्युएचएस पर अधिकतम 20 लाख रूपये तक अनुदान एवं कम से कम 2500 वर्गमीटर पर आनुपातिक रूप से अधिकतम 5 लाख रूपये तक अनुदान देय होगा।

    बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, कोषाधिकारी जसराज चौहान, कृषि उपनिदेशक वी आर सोलंकी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

-0-

गणतन्त्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा

 फ्लेगशिप योजनाओं पर आकर्षक झांकियों का होगा प्रदर्शन

 बाड़मेर, 30 दिसम्बर। जिले में गणतन्त्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2023 को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर जिला कलेक्टर बंधु ने कहा कि आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालय तथा पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान गरीमामय कार्यक्रम आयोजित किए जाएं।

जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम आकर्षक होने के साथ-साथ राष्ट्रीय गरिमा के अनुरूप होने चाहिए। साथ ही इनमें राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमो का समावेशन किया जाए। साथ ही इस दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षक और राष्ट्र भक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां बनाई जाए। उन्होंने कार्यक्रम के बीच बीच में कोरोना जनजागृति के भी निर्देश दिए।

 इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुरेंद्र सिंह पुरोहित ने गणतन्त्र दिवस के कार्यक्रमो की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यकम की शरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र गान के साथ होगी एवं मुख्य अतिथि द्वारा सलामी ली जाएगी। इसके बाद माननीय राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंत में राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओ पर आधारित झांकियां प्रस्तुत की जाएगी।

   बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, कोषाधिकारी जसराज चौहान, उपनिदेशक, आईडीएस प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चंद्रशेखर गजराज समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

-0-







गुरुवार, 29 दिसंबर 2022

निःशुल्क दवा एव जाँच का हर हाल में मिले लाभ - लोक बंधु

 जिला कलेक्टर अचानक पहुंचे जिला अस्पताल

कोविड की तैयारियो का लिया जायजा

 बाड़मेर, 29 दिसम्बर। चीन में कोविड़ के बिगड़ते हालात और आगामी समय में कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका के मद्देनजर तैयारियो का जायजा लेने जिला कलेक्टर लोक बंधु गुरुवार को अचानक जिला अस्पताल पहुंचे।

     जिला कलेक्टर लोक बंधु गुरुवार सवेरे राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबंध जिला अस्पताल पहुंचे उन्होंने यहां ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया तथा कोविड का संक्रमण होने पर उत्पन्न होने वाली परिस्थिति में तैयारियो की समीक्षा की। 

    जिला कलेक्टर अस्पताल परिसर में स्थित ऑक्सीजन प्लांट पर गए तथा उन्होंने वर्तमान में उनकी स्थिति, ऑक्सीजन उत्पादन क्षमता का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल में मौजूद ऑक्सीजन सिलेंडर तथा कंसंट्रेटर के स्टॉक का भी निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने सभी ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को भी टेस्ट कर चालू हालत में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कोरोना की जांच बढ़ाने और टीकाकरण अभियान में भी तेजी लाने की हिदायत दी 

  इस दौरान जिला कलेक्टर अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाइयों में भी पहुंचे तथा वहा पर तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के दोनों आईसीयू का गहनता से निरीक्षण किया और वहां सभी चिकित्सा प्रबंधक चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सालय के निरीक्षण में अन्य सामान्य चिकित्सा प्रबंधो का जायजा लिया।

 उन्होंने वार्डो का भृमण कर जानकारी ली एवं दवाओं की उपलब्धता को देखा। 

 इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि यहां मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना में पंजीकृत निजी अस्पतालो को भी निःशुल्क उपचार करना होगा। कलेक्टर बंधु ने कहा कि मरीजों को चिकत्सालय में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने अस्पताल में आने वाले हर मरीज़ को मुफ्त दवाई एवं जांच कराने को कहा। उन्होनें चिकित्सालय परिसर में सफाई व्यवस्था पर जोर देने को कहा। 

  इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चंद्रशेखर गजराज, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ बी एल मंसुरिया मौजूद रहे।  

-0-









लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...