शुक्रवार, 25 नवंबर 2022

फ्लैगशिप योजनाओ का प्रभावी क्रियान्वयन कर शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करे - लोक बन्धु

 जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक

बाड़मेर 25 नवम्बर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्वास्थ्य समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेस के माध्यम से जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर लोक बंधु ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के तहत बनने वाले आयुष्मान भारत कार्ड की ब्लॉकवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बीसीएमओ और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में चिरंजीवी आयुष्मान कार्ड और एनीमिया मुक्त बाड़मेर सबसे महत्वपूर्ण योजना है, इससे लाभान्वितों का डाटा, निर्धारित दवाईयों की उपलब्धता, डिमांड और निर्धारित जांचों से संबंधित डाटा ई-औषधि साफ्टवेयर में अपडेट करवायें। इसके लिए संबंधित चिकित्सा संस्थान प्रभारी पूरी मॉनिटरिंग करते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट का विश्लेषण करने के निर्देश भी दिए गए। मिशन सुरक्षा चक्र कार्यक्रम के तहत सर्वे पूर्ण कर एनिमिया ग्रसित किशोरियों एवं महिलाओ पर विशेष ध्यान देकर सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

जिला कलक्टर ने बताया कि आंगनवाड़ी स्तर पर बच्चों को आयरन सीरप पिलाई जाए तथा प्रतिदिन समीक्षा भी की जाए। इसके साथ ही सुरक्षित प्रसव पर बल दिया जाए एवं योजना की क्रियान्विती में आने वाली समस्याओं का जल्द निवारण कर योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना के तहत जिले के सभी ब्लॉक स्तर पर दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं का साप्ताहिक आधार पर समीक्षा कर आने वाली समस्याओं का समाधान करते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश जारी किए। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि योजना का आमजन में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाये। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं को आंगनवाड़ी स्तर पर प्रभावी रूप से क्रियान्वित कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ये रहे उपस्थित

जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बालोतरा डॉ बी.एस. गहलोत, डीएनओ मुकेश सिंघाडीया, जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी, समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सामू. व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक आदि उपस्थित रहे।

-0-






अल्पसंख्यक छात्रवृति ऑनलाईन आवेदन के लिए अंतिम तिथि 30 नवम्बर

 बाडमेर, 25 नवम्बर। शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए अल्पसंख्यक छात्रवृति के लिए अल्पसंख्यक प्री मेट्रिक, पोस्ट मेट्रिक व मेरिट कम मीन्स छात्रवृति के लिए ऑनलाईन आवेदन करने के लिए 30 नवम्बर अंतिम तिथि तक आवेदन कर सकते है।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि अल्पसंख्यक छात्रवृति हेतु ऑनलाईन आवेदन हेतु अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र, मूल निवास, जाति, आय एवं संस्था प्रमाण पत्रों के साथ गत वर्ष की अंक तालिका, फीस की मुल रसीद, बैक पासबुक व पासपोर्ट साईज की फोटो सहित आवेदन कर सकते है।

उन्होंने बताया कि जिले की सभी राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा फॉर्म ऑनलाईन भरवाकर इस योजना से लाभांवित करना है। जिन राजकीय अथवा गैर राजकीय विद्यालयों व महाविद्यालयों ने एनएसपी पोर्टल पर केवाईसी नहीं करवाई हैं वो समय पर एनएसपी पोर्टल पर केवाईसी करवाना सुनिश्चित करवाएं। अल्पसंख्यक छात्रवृति ऑनलाईन आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नम्बर 8094898620 पर संपर्क किया जा सकता है।

-0-

गेहूँ वितरण नही करने पर उचित मूल्य दुकानदार का प्राधिकार पत्र निलम्बित

बाडमेर, 25 नवम्बर। जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा प्रदत निर्देशों की पालना में जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास द्वारा चौहटन उपखण्ड की उचित मूल्य दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया जिसमें उचित मूल्य दुकान सणाउ के राशन डीलर हिरेन्द्र सिंह पुत्र धनसिंह द्वारा उचित मूल्य दुकान बंद रखकर माह नवम्बर की प्राप्त राशन सामग्री को 25 नवम्बर 2022 तक वितरण नहीं करने के कारण उपभोक्ताओं को राशन सामग्री से वंचित रखा गया। उक्त अनियमितता के कारण राशन डीलर हिरेन्द्रसिंह को जारी उचित मूल्य दुकान सणाउ का प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया।

उन्होंने बताया कि जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को सूचित किया जाता है कि खाद्य विभाग से प्राप्त खाद्यान्न का निर्धारित समय पूर्व उपभोक्ताओं को वितरण सुनिश्चित करें अन्यथा विभागीय नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

-0-


ट्रांसजेण्डर समुदाय की निर्वाचन प्रक्रिया में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष कैम्प आयोजन करने के निर्देश

 बाडमेर, 25 नवम्बर। निर्वाचन विभाग राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार एवं 17 नवम्बर को आयोजित वीसी के निर्देशानुसार ट्रांसजेण्डर मतदाताओं को निर्वाचन की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर कलक्टर) अश्विनी के पंवार ने बताया कि निर्वाचन विभाग राजस्थान, जयपुर के आदेशानुसार जिले में विद्यमान ट्रांसजेण्डर समुदाय का चिन्हीकरण कर मतदाता सूची में पंजीकरण करवाने एवं मतदान प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित के निर्देश दिए। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचन विभाग राजस्थान जयपुर की अध्यक्षता में 17 नवम्बर को आयोजित वीसी में ट्रांसजेण्डर मतदाताओं को निर्वाचन की मुख्यधारा में जोड़ने के लिए जिले में विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बाडमेर के अंतर्गत गठित ट्रांसजेन्डर समुदाय उत्थान कमिटी के सदस्य ट्रांसजेण्डर प्रतिनिधि एवं ट्रांसजेण्डर उत्थान में कार्यरत स्वयंसेवी संस्थान व प्रतिनिधि की सहायता से जिले के उन स्थानों पर जहां ट्रासजेण्डर समुदाय निवसित है उन्हे ईआरओ कार्यालय स्तर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की उपस्थिति में आगामी सप्ताह में 28 नवम्बर से 03 दिसम्बर 2022 तक ट्रांसजेण्डर मतदाता चिन्हीकरण कर मतदाता सूची में संबंधी कैम्प पंजीकरण करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि ट्रांसजेण्डर समुदाय में मतदाता के पंजीकरण करने में माता-पिता के नाम उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में इनके गुरु की सहमति उपरान्त संरक्षक के रूप में गुरू का नाम फार्म संख्या 6 के बिन्दु संख्या 2(क) में दर्शाया जा सकता है।

-0-

गुरुवार, 24 नवंबर 2022

दुर्घटनाओं में कमी लाने को शहर में हेलमेट व सीटबेल्ट की अनिवार्यता

 सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

बाड़मेर, 24 नवम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार ने गुरूवार सांय जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की समीक्षा कर शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम तथा प्रमुख दुर्घटना संभावित स्थानों ब्लैक स्पॉट को चिन्हित कर उन्हे दुरूस्थ करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला कलक्टर पंवार ने बताया कि जिले में राष्ट्रीय राजमार्गों, मेगा हाइवे, राज्य राजमार्गो तथा प्रमुख सड़कों पर दुर्घटना संभावित स्थलों संकेत चिन्हों का प्रभावी प्रयोग किया जावे। इसके साथ सुधारात्मक उपायों के द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए रणनीति तैयार की जाए। उन्होंने शहरी यातायात को दुरूस्थ करने के लिए सड़क सुरक्षा योजना बनाने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जिले के राष्ट्रीय राजमार्गों के सर्विस रोड़ पर अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में हेलमेट व सीटबेल्ट की अनिवार्यता को प्रभावी रूप से लागू किया जाए व ओवरलोड वाहनो एवं तेज स्पीड वाहन चालको तथा शहर में चल रहे काले रंग के शीशों वाले वाहनों पर कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़के जो राष्ट्रीय राजमार्गों के सम्पर्क में आती वहा संकेत चिन्ह का प्रयोग करने तथा बिजली की नीची हो रखी तारों को व्यवस्थित करवाने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों की पालना में सड़क सुरक्षा समिति को प्रभावी बनाने के लिए नियमित रूप से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रभावी उपाय किए जा रहे है। बैठक में जिला परिवहन अधिकारी बालोतरा भगवान गहलोत, अधीक्षण अभियन्ता सानिवि संजीव जैन, परियोजना निदेशक राष्ट्रीय राजमार्ग दिग्विजयसिह समेत विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
-0-





अल्पसंख्यकों एवं पिछड़े वर्ग के लिए विशेष प्रयास कर मुख्य धारा से जोड़े - लोक बन्धु

 पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा

बाडमेर, 24 नवम्बर। जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाए जा रहे पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक गुरुवार सांय जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर बंधु ने बताया कि जिले में अल्पसंख्यकों की आबादी के अनुपात में उनकी सभी विकास योजनाओ में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों में अल्पसंख्यक समुदाय को विशेष प्रयास कर मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होने बताया कि उनके माध्यम से जिले में अल्प संख्यक के कल्याण के कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करने के साथ साथ विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय के द्वारा सभी योजनाओं के लाभार्थियों में अल्प संख्यकों की समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
    जिला कलेक्टर ने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं में लाभार्थियों के आंकडे निकाल कर उनमें अल्पसंख्यक समुदाय के लाभान्वितों के नामांकन को बढ़ाने के निर्देश दिए। पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की बिन्दुवार समीक्षा के पश्चात् उन्होने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को उनकी आबादी के अनुपात में स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में नामांकित करने, अल्पसंख्यक समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता से ऋण मुहैया कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
    उन्होने अल्पसंख्यक बाहुल्य गांव में एकीकृत बाल विकास योजना व सेवाओं की समुचित उपलब्धता, विद्यालयी शिक्षा की उपलब्धता को सुधारना तथा उर्दू शिक्षण के लिए संसाधन व विकल्प सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
  जिला कलेक्टर ने अल्पसंख्यक समुदाय के मेघावी विद्यार्थियों के लिए पूर्व मेट्रिक, उत्तर मेट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृति योजनाओं के लाभान्वितों के बारे में जानकारी लेते हुए उक्त योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिकाधिक अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चे लाभान्वित हो सकें।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खां ने विभाग के कार्यकलापों की जानकारी दी। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त योगेश आचार्य, महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित समेत विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।
-0-






बुधवार, 23 नवंबर 2022

जिला सड़क सुरक्षा समिति की आज

बाड़मेर, 23 नवम्बर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 24 नवम्बर, गुरुवार सायं 5 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में में आयोजित की जाएगी।

अधीक्षण अभियन्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं सदस्य सचिव, जिला सड़क सुरक्षा समिति संजीव जैन ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से गत बैठक में दिये गये निर्देशों की पालना रिपोर्ट शीध्र भिजवाने तथा निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

पंद्रह सूत्री कार्यक्रम की बैठक 24 नवम्बर को

बाड़मेर, 23 नवम्बर। प्रधानमंत्री 15 सूत्री बैठक कार्यक्रम 2022-23 की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 24 नवम्बर, गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सांय 3 बजे आयोजित की जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि उक्त बैठक में संबंधित विभागों द्वारा अक्टूबर माह तक अर्जित लक्ष्यों पर प्राप्त उपलब्ध्यिों तथा नवीन प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
-0-

पैरोल सलाहकार समिति की बैठक 24 नवम्बर को

बाड़मेर, 23 नवम्बर। जिला पैरोल सलाहकार समिति की मासिक बैठक गुरूवार 24 नवम्बर को सायं 4 बजे जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

उपाधीक्षक जिला कारागृह ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित

बाड़मेर, 23 नवम्बर। जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु द्वारा जिले में पंचायती राज संस्थाओं के सरपंच व वार्डपंच पद के उप चुनाव के लिए संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आने वाले समस्त विभागों, संस्थानों एवं उपक्रमों में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि सामान्य प्रशासन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के सरपंच व वार्डपंच पद के उपचुनाव के तहत 25 नवम्बर शुक्रवार को मतदान होने के कारण रामसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सुवाड़ा, आडेल की निम्बलकोट में वार्ड संख्या सात, एवं कल्याणपुर की नेवरी में वार्ड संख्या पांच में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही पुनर्मतदान की स्थिति में भी जहां पुनर्मतदान होगा उस मतदान क्षेत्र में पुनर्मतदान की तिथि को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा।
-0-

इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना, 72 लाभार्थियों के 36 लाख के ब्याजमुक्त ऋण आवेदन स्वीकृत

बाड़मेर, 23 नवम्बर। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजना इन्दिरा गाँधी शहरी कडिट कार्ड के तहत बुधवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में नगर परिषद एवं भारतीय स्टेट बैंक के संयुक्त तत्वाधान में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

आयुक्त योगेश आचार्य ने बताया कि शिविर में इन्दिरा गाँधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत 72 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत किये गये। इन्दिरा गाँधी शहरी केडिट कार्ड योजना में जिले में कुल 536 लाभार्थियों को ऋण वितरण किया जा चुका है। नगर परिषद समापति दिलीप माली ने बताया कि इन्दिरा गाँधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत शहरी क्षेत्र में निवास करने वाले स्ट्रीट वेण्डर्स, अनौपचारिक क्षेत्र में सेवाएं उपलब्ध करवाने वाले लोग एवं बेरोजगार युवाओं जिनकी उम्र 18 से 40 के मध्य हो तथा बेरोजगारी भत्ता नही मिल रहा है, उनको बैंको के माध्यम से 50 हजार तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसने ऋण वितरण के पश्चात 3 माह का मोरेटोरियम का लाभ दिया जायेगा। इच्छुक आवेदक अपना आवेदन ई-मित्र के माध्यम से कर सकते हैं।
भारतीय स्टेट बैंक के सहायक महाप्रबन्धक राज कुमार ने बताया कि इन्दिरा गाँधी शहरी कैडिट कार्ड योजना के तहत आगामी दिनों में ऋण वितरण हेतु भारतीय स्टेट बैंक द्वारा विशेष शिविरो का आयोजन किया जायेगा।
शिविर में अग्रणी जिला बैंक प्रबन्धक गिरधारी लाल, मुख्य प्रबन्धक (विपणन) अनुपम चारण, आरएसीसी मुख्य प्रबन्धक आरआर माली, सहायक परियोजना अधिकारी गणपतराम, जिला प्रबन्धक गौतम माथुर आदि उपस्थित रहे।
-0-

मंगलवार, 22 नवंबर 2022

मुख्यमंत्री ने दी बाड़मेर को नर्सिंग कॉलेज की सौगात

रिफायनरी की बदौेलत बाड़मेर का भविष्य उज्जवल - गहलोत
 बाड़मेर, 22 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए मंगलवार को बाड़मेर को 21 करोड़ की लागत की नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास किया।
    जिला मुख्यालय पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में आयोजित समारोह में वीसी से जुड़ मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि बाड़मेर में रिफाइनरी की स्थापना से क्षेत्र का भविष्य उज्जवल है और इसके साथ पीसीपीईआर की स्थापना से लाखो रोजगार अवसर पैदा होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि बाड़मेर जिले में, जिस नर्सिंग कॉलेज का शिलान्यास हुआ है, उस का कार्य शीध्र पूरा होगा तथा बाड़मेर की जनता को इसका लाभ मिलेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा समेत सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। हम चौमुखी विकास की ओर आगे बढ़ रहे है। 
   इस दौरान जिला मुख्यालय पर नगर परिषद सभापति दिलीप माली, प्रधान श्रीमती जेठी देवी, जिला कलेक्टर लोक बंधु, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनि पंवार, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के आसेरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चंद्रशेखर गजराज समेत जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-

मतदान दिवस 25 नवम्बर को कर्मचारियों के लिए सवैतनिक अवकाश

 पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव

 बाड़मेर, 22 नवम्बर। श्रम विभाग राजस्थान ने एक आदेश जारी कर किसी कारोबार, व्यवसाय, अद्यौगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापना में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव के तहत मतदान दिवस 25 के दिन सवैतनिक अवकाश की मंजूरी दी है।
 जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) लोक बंधु ने बताया कि श्रम विभाग राजस्थान सरकार के आदेशानुसार लोक प्रतिनिधित्व 1951 की धारा 135 (ख) के अनुसार मतदान के दिन किसी कारोबार, व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य स्थापन में नियोजित प्रत्येक व्यक्ति को, जो लोकसभा/विधानसभा के लिए निर्वाचन में मतदान करने का हकदार है, को मतदान के दिन सवैतनिक अवकाश मंजूर किया जावेगा।
 उन्होनें बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ख) के प्रावधान राजस्थान पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 22 के अनुसार पंचायतीराज संस्थानों के चुनावों के संबंध में भी लागू होते है। उन्होनें बताया कि राज्य सरकार संबंधित पंचायतीराज संस्थाओं के निर्वाचन क्षेत्रों में औद्योगिक/वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के नियोजकों को उनके क्षेत्र में मतदान दिवस 25 नवम्बर 2022 के लिए उनके संस्थान में कार्यरत सभी कामगारों को, जिनमें आकस्मिक कामगार भी सम्मिलित है, सवैतनिक अवकाश प्रदान करने हेतु विनिर्दिष्ट करती है ताकि उनके द्वारा मतदान के अधिकार का स्वतंत्र एंव निष्पक्ष रूप से उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। 
-0-

पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव के मध्येंजर सूखा दिवस घोषित

 बाड़मेर, 22 नवम्बर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के उप चुनाव को देखते हुए निर्वाचन क्षेत्रों तथा ऐसे क्षेत्रों के 05 किमी. परीधिय क्षेत्रों में सूखा दिवस घोषित किया गया है।

 जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु द्वारा एक आदेश जारी कर बाड़मेर जिले की पंचायत समिति रामसर की ग्राम पंचायत सुवाड़ा में सरपंच तथा पंचायत समिति आडेल की ग्राम पंचायत निम्बलकोट एवं पंचायत समिति कल्याणपुर की ग्राम पंचायत नेवरी में वार्ड पंच के उप चुनाव को देखते हुए इनके निर्वाचन क्षेत्रों तथा ऐसे क्षेत्रों के 05 किमी. परीधिय क्षेत्रों में 23 नवम्बर को सांय 5.00 बजे से 25 नवम्बर को मतगणना समाप्ति तक तक सूखा दिवस घोषित किया गया है। 

  आदेशानुसार इस दौरान उक्त चुनाव क्षेत्र में किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री, वितरण एवं प्रदायगी पूर्णतया निषिद्ध होगा।

-0-

सोमवार, 21 नवंबर 2022

सहायक जनसम्पर्क अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने पदभार संभाला

सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय बाड़मेर में किया कार्यग्रहण

बाड़मेर, 21 नवम्बर। राजस्थान जनसम्पर्क अधीनस्थ सेवा के अधिकारी नरेन्द्र कुमार ने सोमवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर सहायक जनसम्पर्क अधिकारी, बाडमेर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग जयपुर ने एक आदेश जारी कर नरेन्द्र कुमार को सहायक जनसम्पर्क अधिकारी बाड़मेर के पद पर पदस्थापित किया, जिसकी पालना में सोमवार 21 नवम्बर को नरेन्द्र कुमार ने सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय बाड़मेर में सहायक जनसम्पर्क अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया।
-0-




मुख्यमंत्री गहलोत आज देंगे बाड़मेर को नर्सिंग कॉलेज की सौगात

21 करोड़ के नर्सिग कॉलेज से होगा चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार

बाड़मेर, 21 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मंगलवार को बाड़मेर को 21 करोड़ रूपए की लागत से नर्सिंग कॉलेज की सौगात देंगे, जिससे थार नगरी में चिकित्सा सुविधाओ का विस्तार होगा।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत मंगलवार को दोपहर 1.00 बजे वी.सी. के जरिये पाली जिला मुख्यालय से राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअल रूप से बाड़मेर नर्सिंग कालेज का शिलान्यास करेंगे। वही जिला मुख्यालय पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में शिलान्यास कार्यक्रम होगा। यहां पर जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, राज्य गोसेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन, विधायक, जिला प्रमुख, नगर परिषद सभापति, प्रधान और जिला कलेक्टर लोक बंधु समेत जन प्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री यहां वेबकास्ट के जरिए सीधा संवाद करेंगे।
जिले में माननीय मुख्यमंत्री ने वर्ष 2021-22 के बजट में बाड़मेर जिला मुख्यालय पर राजकीय नर्सिंग कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की थी। राजस्थान नर्सिंग कौन्सिल से मान्यता व राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय से सम्बद्धता के उपरान्त सत्र 2021-22 से राजकीय नर्सिंग कॉलेज बाड़मेर का अस्थाई रूप से वर्तमान में जीएनएमटीसी बाड़मेर के भवन में 60 छात्र-छात्राओं की प्रतिवर्ष  प्रवेश क्षमता के साथ संचालन किया जा रहा है।
राजकीय नर्सिंग कॉलेज, बाड़मेर के भवन निर्माण व छात्र-छात्राओं के छात्रावास  हेतु मेडिकल कॉलेज, बाड़मेर को आंवटित भूमि से ही उक्त हेतु आवश्यक भूमि चिन्हित कर दी गई हैं। राजकीय नर्सिग कॉलेज बाड़मेर के भवन और दोनो छात्रावास के निर्माण के लिए आरएसआरडीसी का कार्यकारी एजेन्सी के रूप में चयन किया गया है जिसके द्वारा 06 सितम्बर 2022 को एल.ओ.ए. जारी कर दिया गया है जिसके अनुसार निर्माण कार्य 05 दिसम्बर 2023 तक पूर्ण होना संभावित हैं।
राजकीय नर्सिंग कॉलेज बाड़मेर के भवन व दोनो छात्रावासों के निर्माण हेतु 21 करोड़ 03 लाख रूपये की स्वीकृति राजस्थान सरकार द्वारा जारी की जा चुकी हैं। राजकीय नर्सिंग कॉलेज बाड़मेर में शैक्षणिक गतिविधियों के सफल संचालन हेतु राज्य सरकार द्वारा कुल 16 शैक्षणिक एवं 28  गैर शैक्षणिक संकाय के पदों का सृजन किया जा चुका हैं।
-0-

शुक्रवार, 18 नवंबर 2022

अवैध खनन पर कार्रवाई, दो जेसीबी व पांच डम्पर जब्त

बाड़मेर, 18 नवम्बर। खान एवं पुलिस विभाग द्वारा शुक्रवार को अवैध खनन/निर्गमन की आकस्मिक चैकिंग के दौरान गुड़ामालानी के भटाला गांव में लूणी क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी तथा पांच डम्पर जब्त किए है।

खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता भगवान सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अवैध खनन एवं निर्गमन की आकस्मिक चैकिंग के दौरान खान विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा गुडामालानी क्षेत्र में भटाला गांव में लूणी नदी में बजरी के अवैध खनन पर कार्रवाई कर दो जेसीबी तथा पांच डम्पर जब्त कर पुलिस थाना आरजीटी नगर को सुपुर्द किया है तथा नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। उन्होनें बताया कि अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध खनिज विभाग एवं एसआईटी द्वारा आगे भी कार्यवाही जारी रहेगी।
-0-

जिला कलेक्टर ने बालोतरा में किया इन्दिरा रसोई का निरीक्षण

खुद भोजन कर गुणवत्ता परखी

बाड़मेर, 18 नवम्बर। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को बालोतरा में इंदिरा रसोई का निरीक्षण किया एवं इंदिरा रसोई में खुद भोजन कर उसकी गुणवत्ता को परखा।
जिला कलेक्टर बंधु अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान दोपहर के दौरान इंदिरा रसोई में पहुंचे तथा निरीक्षण कर साफ-सफाई और भोजन सामग्री का निरीक्षण किया। उन्होने इंदिरा रसोई में निर्मित भोजन को देखा तथा उसकी गुणवत्ता को परखा। इसके बाद उन्होने भोजन की पर्ची कटवाई और वहां बैठकर भोजन किया।
उन्होंने इंदिरा रसोई में भोजन ग्रहण करते आमजन से भोजन के स्वाद का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि हर दिन गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन न्यूनतम दाम पर उपलब्ध करवाया जाता है जो हमारे मुख्यमंत्री श्री गहलोत की सामाजिक सरोकारों के प्रति कल्याणकारी संकल्पों और संवेदनशीलता का जीता जागता उदाहरण है।
जिला कलेक्टर ने इंदिरा रसोई के भोजन, वहां की व्यवस्थाओं व आमजन को दी जा रही सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वहां के कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण गुणवत्ता एवं आतिथ्य सत्कार भावना के साथ जनसेवा में समर्पित भाव से जुटे रहने का आह्वान किया।
इस दौरान उपखंड अधिकारी विवेक व्यास भी साथ रहे।
-0-





जिला कलेक्टर ने किया पचपदरा तहसील कार्यालय का निरीक्षण

बकाया राजस्व मामलो के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

बाड़मेर, 18 नवम्बर। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को पचपदरा तहसील कार्यालय एवं जसोल उप तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया एवं इन कार्यालयों के कामकाज की गहनता से पड़ताल की।
जिला कलेक्टर लोक बंधु पचपदरा तहसील कार्यालय एवं जसोल उप तहसील कार्यालय की कार्यपद्धति देखने तथा बकाया कामों की जांच करने को शुक्रवार को बिना किसी पूर्व सूचना के इन ऑफिसों में गए तथा  राजस्व की मूल इकाई तहसील का विस्तार से निरीक्षण किया।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने कार्यालय में बकाया राजस्व मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए ताकि पक्षकारों को राहत मिल सके। उन्होंने सीमा ज्ञान तथा पत्थरबंदी के बकाया प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने पचपदरा में रिफाइनरी के निर्माण के दौरान बड़ी संख्या में श्रमिकों के नियोजित होने एवं प्रवास के मध्य नजर कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए तहसील प्रशासन को हर समय मुस्तैद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कस्बे में यातायात और पानी बिजली के मुद्दे की भी समीक्षा की।
इस दौरान उपखंड अधिकारी विवेक व्यास तथा तहसीलदार इमरान खान भी साथ रहे।
-0-





गुरुवार, 17 नवंबर 2022

सिणधरी सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिले जिला कलक्टर, बंधाया ढांढस

क्राउड फण्डिंग से प्राप्त पैसे की सुरक्षा एवं पीड़ितों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के दिए निर्देश

बाड़मेर, 17 नवम्बर। सिणधरी सड़क हादसे में मालपुरा निवासी स्व. खेताराम एवं उनकी पत्नी की मृत्यू के बाद उनकी 7 बेटियों एवं इकलौते मासूम बच्चे की मदद के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर ढ़ांढस बंधाया तथा हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने बैंकिंग अधिकारियों को पीड़ित परिवार के बैंक खाते में क्राउड फंडिंग के जरिए प्राप्त धनराशि को सुरक्षित करने के लिए बच्चियों के नाम पर प्राप्त पैसें की अलग-अलग समयावधि की एफ.डी. बनावाने के निर्देश दिए। उन्होनेें कॉपरेटिव बैंक अधिकारियों को पीड़ित परिवार को प्राप्त नकद सहायता राशि की भी एफ.डी. कर प्राप्त धनराशि को सुरक्षित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला कलक्टर लोकबंधु ने विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से जुड़ी हितकारी योजनाओं से पीड़ित परिवार को लाभान्वित करवाने के निर्देश दिए। उन्होनें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक को पालनहार योजना से पीड़ित परिवार को तुरंत आगामी दो दिवस के भीतर जोडकर मासिक पेशन का लाभ प्रारम्भ करवाने के निर्देश दिए। उन्होनें चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतरर्गत स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिलावाने की कार्यवाही करने को कहा तथा अन्य विभागीय अधिकारियों को विभिन्न राहत योजनाओं में लाभ दिलाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने पीड़ित बच्चियों को भरोसा दिलाया की राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में उनके साथ है तथा उनकी हर संभव सहायता के लिए कृतसंकल्पित है। इस अवसर पर विभिन्न विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
-0-









राजस्व शपथ आयुक्त पद हेतु 30 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित

बाड़मेर, 17 नवम्बर। वर्ष 2022 के लिए नियुक्त राजस्व शपथ आयुक्त की कार्य अवधि 31 दिसम्बर 2022 को समाप्त होने जा रही है। अतः वर्ष 2023 के लिए राजस्व शपथ आयुक्त की नियुक्ति के लिए जिला कलक्टर लोकबंधु ने विज्ञप्ति जारी कर 30 नवम्बर 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि वर्ष 2023 के लिए 1 जनवरी 2023 से 31 दिसम्बर 2023 तक के लिए राजस्व शपथ आयुक्त की नियुक्ति राजस्थान शपथ आयुक्त नियम 1970 के तहत की जानी है। उनके द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार जिले में कार्यरत अभिभाषक जो राजस्थ शपथ आयुक्त के पद के लिये नियुक्ति चाहते है, वे राजस्व न्यायालय वार (अर्थात् उपखण्ड कार्यालय बाडमेर, शिव, रामसर, चौहटन, सेडवा, धोरीमन्ना, गुडामालानी, बायतु, सिणधरी, बालोतरा, सिवाना, गडरारोड, तहसील कार्यालय बाडमेर, बाडमेर ग्रामीण, शिव गडरारोड, रामसर, बायतू, गिड़ा, चौहटन, सेड़वा चनाऊ, धोरीमन्ना, गुडामालानी, सिणधरी, नीखडा, पचपदरा, कल्याणपुर, सिवाना, समदड़ी तथा उप तहसील कार्यालय जसोल, पाटोदी, दूदवा, बाटाडू, विशाला) अपने आवेदन पत्र संबंधित बार एसोसियेशन के अध्यक्ष की अनुशंषा संहित दिनांक 30 नवम्बर 2022 तक व्यक्तिशः प्रस्तुत कर सकेंगे। समयावधि के बाद प्रस्तुत होने वाले आवेदन पत्रों को स्वीकार नही किया जायेगा।

-0-

उदयपुर में आयोजित कूड़ों में बाड़मेर ने जीते पांच पदक

66 वें राज्य स्तरीय खेलकूद

बाड़मेर, 17 नवम्बर। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 66वें राज्य स्तरीय खेलकूद मुकाबलों के अंतर्गत उदयपुर के राउमावि पई गिरवा विद्यालय में 14 नवम्बर से आयोजित किए जा रहे कूड़ों खेल प्रतियोगिता में बाड़मेर के पांच विद्यार्थियों ने पदक जीते। जिसमें एक रजत एवं चार कांस्य पदक शामिल है।

जिले से कूडो कोच जसवंत सिंह जी भुरटिया के नेतृत्व में उदयपुर के राउमावि पई गिरवा विद्यालय में आयोजित किए जा रहे कूड़ों खेल प्रतियोगिता में बाड़मेंर के राउमावि स्वामीजी का कुआ जूना पतरासर के गेनसिंह चौहान ने 19 वर्ष 37 किलों भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया। वहीं 19 वर्ष 44 किलो भार वर्ग में रविन्द्र सिंह मातासर, 19 वर्ष छात्रा 44 किलो भार वर्ग मीना चौधरी भीमथल, 17 वर्ष छात्रा 52 किलो भार वर्ग में प्रभा तथा 17 वर्ष 37 किलो भार वर्ग में प्रवीण कुमार ने कांस्य पदक जीता। दल प्रभारी अजीत कंवर, संदीप कुमार और रेखाराम डऊकिया के नेतृत्व में बाड़मेर के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

-0-

15 सूत्री बैठक 24 को

बाड़मेर, 17 नवम्बर। प्रधानमंत्री 15 सूत्री बैठक कार्यक्रम 2022-23 की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 24 नवम्बर को कलेक्ट्रेट सभागार में सांय 3 बजे आयोजित की जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि उक्त बैठक में संबंधित विभागों द्वारा अक्टूबर माह तक अर्जित लक्ष्यों पर प्राप्त उपलब्ध्यिों तथा नवीन प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
-0-

जिला कलेक्टर लोक बंधु ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई

जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का गंभीरता से करें निस्तारण - लोक बंधु

बाड़मेर, 17 नवम्बर। त्रिस्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं पर अधिकारी गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर उनका त्वरित एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कर आमजन को राहत पहुंचाए। यह निर्देश जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरूवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में आयोजित जिला स्तरीय जन सुनवाई के दौरान अधिकारियों को दिए। जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान विभिन्न मुद्दों से जुड़ें कुल 53 प्रकरण प्राप्त हुए। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारी को उक्त प्रकरणों पर जांच कर त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस मौके पर जिला कलेक्टर बंधु ने कहा कि जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए अगली सुनवाई से पूर्व निपटाएं जाए। उन्होनें कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है, जिसे गम्भीरता से लेते हुए ब्लॉक स्तरीय अधिकारी पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का प्रभावी पर्यवेक्षण करें। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जॉच करवाकर पंचायत एवं उपखण्ड स्तर से समाधान योग्य समस्याओं का वहीं निस्तारण करें ताकि परिवादियों को जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े।
इस दौरान जिला कलक्टर ने जन सुनवाई में आए परिवादियों की विभिन्न मुद्दों से जुडी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान बाड़मेर निवासी चतुर्भज महेश्वरी द्वारा गंदे पानी की नाली सही करने, शिवपुरा गुडीसर निवासी गोपाराम द्वारा अतिक्रमण हटाने, बाड़मेर निवासी नेमीचंद वडेरा द्वारा विद्युत पोल हटाने, तालो का गांव राणाजी की बस्ती, कोटड़ा निवासी वीरसिंह द्वारा पानी की पाईपलाईन ठीक करवाने, मौखाब निवासी दिनेश द्वारा विद्युत बिल दुरस्त करने, समदड़ी निवासी भरत कुमार द्वारा उचित मुल्य की दुकान आवंटन करने, बाड़मेर निवासी आयुब खान द्वारा इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना में ऋण दिलाने, शिवकर बरियाडा निवासी मगाराम द्वारा रास्ता खुलवाने, बावर तलाई सेड़वा निवासी भेराराम द्वारा पीएम आवास योजना के संबंध में, हाथीतला निवासी चेनाराम द्वारा म्यूटेशन दुरस्तीकरण, जेसिंदर निवासी वीरमकुमार द्वारा पीएम आवास में भुगतान के संबंध में, उण्डखा निवासी चुतरसिंह द्वारा भूमि आवंटन, सडेचा आडेल निवासी हिमथाराम द्वारा सार्वजनिक ट्यूबवेल निर्माण, लंगेरा निवासी श्रवणसिंह द्वारा टांका निर्माण, सणाऊ निवासी हरीसिंह द्वारा पानी की पाईपलाईन बिछाने, राहिला निवासी मूलाराम द्वारा अग्निीपीड़ित सहायता सहित
विभिन्न समस्याओं से जुड़े 53 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिन पर जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस दौरान सतर्कता समिति के समक्ष लम्बित प्रकरणों पर भी संबंधित अधिकारियों से प्रगति समीक्षा कर शीध्र जॉच एवं आवश्यक कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
जन सुनवाई के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी के पंवार, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर सुमेन्दर सिंह समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-









बुधवार, 16 नवंबर 2022

अवैध बजरी खनन पर कड़ी कार्यवाही होगी

धरपकड़ अभियान में 62 लाख का वसूला जुर्माना

बाड़मेर, 16 नवम्बर। जिले में बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए खनन माफिया के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की जाएंगी। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने पूरी तैयारी के साथ आकस्मिक कार्यवाही के लिए खान विभाग को सटीक रणनीति बनाकर इसे अंजाम देने को कहा है ताकि आम लोगों को सस्ती दरों पर बजरी मुहैया हो सके।
जिला कलक्टर बंधु ने इस कार्य के लिए गठित एस आई टी की बुधवार को विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में बजरी के परिवहन एवं भण्डारण की छोटी छोटी कार्यवाही की बजाय बजरी के अवैध खनन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की जाए एवं इसमें प्रयुक्त बड़ी बड़ी मशीनों हिटाची, जेसीबी आदि आधुनिक बड़ी मशीनों को जब्त करें एवं खनन माफिया के विरुद्ध शास्ति राशि की बजाय अलग अलग अधिनियमो में मुकदमे दर्ज करें ताकि कड़ी कार्यवाही से माफिया में हड़कप मचे।
जिला कलेक्टर ने अवैध खनन रोकथाम हेतु सूचना तंत संवेदनशील क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखकर कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि अवैध खनन के संभावित स्थलों पर विशेष फोकस रखा जाकर बड़े स्तर पर कार्यवाही की जाए।
उन्होने संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को अवैध खनन की रोकथाम हेतु नियमित बैठके करने तथानियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
  इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह ने अवैध खनन स्थलों की आकस्मिक चौकिंग करने तथा अवैध खनन पाये जाने पर खनन माफियाओं की धरपकड कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि जिले मे खनिज विभाग द्वारा गत अवधि में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध 38 प्रकरण दर्ज कर 62.08 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
बैठक में जिला परिवहन अधिकारी ओम प्रकाश चौधरी, सहायक वन संरक्षक दीपक चौधरी मौजूद रहें। वहीं संबंधित उपखण्ड अधिकारी एवं संबंधित अधिकारी वी.सी. के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-


आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

डेंगू पर नियंत्रण के लिए चलेगा विशेष अभियान

रबी की सीजन के लिए अबाध बिजली आपूर्ति की हिदायत
बाड़मेर, 16 नवम्बर। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के लम्बित प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त ऑनलाइन एवं ऑफलाइन प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाई जाए। यह निर्देश जिला कलक्टर लोक बंधु ने बुधवार को आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को दिए।
  इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने मौसमी बीमारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कहा कि जिले में डेंगू के मरीज काफी ज्यादा है जो कि प्रदेश में द्वितीय स्थान पर है, इस पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने डेंगू जनित कारनो पर विस्तृत समीक्षा करते हुए डेंगू नियंत्रण के लिए एंटी लारवा गतिविधियों एवं जागरूकता के लिए विशेष अभियान संचालित करने को कहा। जिला कलेक्टर ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से चिकित्सा विभाग द्वारा व्यापक अभियान चलाकर जागरूकता के साथ-साथ पूरे जिले में एंटी लारवा गतिविधियों को अंजाम देने के निर्देश दिए। हमारा स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी, नाम से यह अभियान 28 नवंबर तक संचालित किया जाएगा।
    जिला कलेक्टर ने भिक्षा मुक्त राजस्थान अभियान के तहत बाड़मेर, बालोतरा एवं सिवाना नगरीय क्षेत्र में भिखारियों का विस्तृत सर्वे करवाकर उन्हें भिक्षावृत्ति से मुक्त करने निर्देश दिए।
      इस दौरान जिला कलेक्टर ने बजट प्रस्तावो एवं सुझावों को एक सप्ताह में प्रेषित करने के अलावा राज्य सरकार के चार वर्षो के कार्यकाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति एवं विभागीय उपलब्धियों की संकलित जानकारी अविलंब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।
    जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में पानी, बिजली, सडक, चिकित्सा, पशु चिकित्सा समेत आवश्यक सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में रबी की फसल की सीजन चल रही है, ऐसे में कृषि क्षेत्र के लिए निर्धारित बिजली की आपूर्ति बिना किसी व्यवधान के अबाध रूप से की जाए। उन्होने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर डेंगू के कारण और उपचार के प्रति आमजन को जागरूक एवं प्रेरित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने चिरंजीवी योजना अन्तर्गत पंजीयन की जानकारी ली तथा वंचित लोगों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
  बैठक में सिलिकोसीस सहायता प्रकरण, पेंशनरों का भौतिक सत्यापन बायोमेट्रिक से करवाने, दिव्यांग प्रमाण पत्र, जन आधार सीड़िंग कार्य एवं नवीन जन आधार नामांकन की प्रगति समीक्षा कर कम प्रगति वाले ब्लॉकों में विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होने राहत गतिविधियों के दौरान पेयजल परिवहन, पशु शिविर एवं चारा डिपों के बकाया भुगतान की समीक्षा कर पोर्टल के माध्यम से बकाया भुगतान के प्रकरण अग्रेषित करने के निर्देश दिए।
    बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनि पंवार, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई समेत जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुडे रहें।
-0-




मंगलवार, 15 नवंबर 2022

सप्ताहिक समीक्षा बैठक बुधवार को

स्टेट फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति पर होगी विस्तृत चर्चा

बाड़मेर, 15 नवम्बर। जिले में आवश्यक सेवाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए साप्ताहिक बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 11ः00 जिला कलेक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी पवार ने बताया कि राज्य सरकार की बजट घोषणाओ एवं स्टेट फ्लैगशिप योजनाओ के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा एवं गुणात्मक सुधार के लिए जिला कलेक्टर लोक बंधु बैठक में विभागवार एवं योजनावार विस्तृत समीक्षा करेंगे।
इस दौरान जिला कलेक्टर जिले में पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि आवश्यक सेवाओं की विस्तृत जानकारी लेंगे और संबंधित विभागों के काम काज पार विचार विमर्श करेंगे।
-0-

जिला स्तरीय जनसुनवाई गुरुवार को

जिला कलक्टर करेंगे आमजन की परिवेदनाओ का निस्तारण

बाड़मेर, 15 नवम्बर। राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के निस्तारण के लिए की गई त्रिस्तरीय व्यवस्था के तहत जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन गुरुवार, 17 नवम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में रखा गया है। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई करेंगे एवं मौके पर ही संबंधित विभाग से निस्तारण करवाएंगे।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी पवार ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान सभी विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहेंगे। वही ब्लॉक स्तरीय अधिकारी संबंधित ब्लॉक मुख्यालय से वीसी के जरिए जुड़े रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय जनसुनवाई के लिए विधायकों के साथ ही जिला प्रमुख, सभापति नगर परिषद समेत सभी समितियों के प्रधानों को भी आमंत्रित किया गया है।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने बताया कि जनसुनवाई के तुरंत पश्चात जिला स्तरीय जन अभाव अभियोग एवं निराकरण समिति की बैठक भी आयोजित की जाएगी, जिसमें समिति के समक्ष 10 प्रकरणों को रखा जाएगा।
-0-

पाक सिम पर प्रतिबन्ध, जिला मजिस्टेªट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जारी किया आदेश

बाडमेर, 15 नवम्बर। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर लोक बंधु ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाते हुए ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।
जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने बताया कि बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाईल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक आ रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से सम्पर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेश के अनुसार बाडमेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, मे कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंधन करते पाए जाने पर व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार कडी कार्यवाही की जाएगी।
-0-

पंचायतीराज उप चुनाव, रिटर्निग एवं प्रथम मतदान अधिकारी नियुक्त, प्रथम प्रशिक्षण 18 को

बाड़मेर, 15 नवम्बर। राजस्थान पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त सरपंच, उपसरपंच एवं वार्डपंच के उप चुनाव नवम्बर 2022 के चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु रिटर्निंग तथा प्रथम मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए है, जिन्हें शुक्रवार 18 नवम्बर को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति हॉल बाड़मेर में प्रथम प्रशिक्षण दिया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) लोक बंधु ने आदेश जारी कर राजस्थान पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त सरपंच, उपसरपंच एवं वार्डपंच के उप चुनाव नवम्बर 2022 के चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु रिटर्निंग तथा प्रथम मतदान अधिकारी नियुक्त किए है। उन्होनें उक्त रिटर्निंग एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को 18 नवम्बर को प्रथम प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्हें आवंटित निर्वाचन स्थान पर प्रस्थान करने के निर्देश दिए है। उन्होनें शनिवार 19 नवम्बर को निर्धारित स्थानों पर उपस्थित रहकर नाम निर्देशन पत्र प्राप्त कर सरपंच एवं वार्डपंच के चुनाव संबंधित कार्यवाही सम्पादित करवाने के निर्देश दिए है। उन्होनें बताया कि उपसरपंच का चुनाव 26 नवम्बर को सम्पादित किया जाएगा।
-0-

सोमवार, 14 नवंबर 2022

राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष जैन ने किया इन्दिरा रसोई का निरीक्षण

खुद भोजन कर गुणवत्ता परखी, प्रबन्धों की ली जानकारी
बाड़मेर, 14 नवम्बर। राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन ने सोमवार को महावीर पार्क स्थित इंदिरा रसोई का निरीक्षण कर प्रबंधों की जानकारी ली एवं खुद इंदिरा रसोई में भोजन कर उसकी गुणवत्ता को परखा।
राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन सोमवार को अचानक कलेक्ट्रेट के सामने महावीर पार्क में स्थित इंदिरा रसोई में पहुंचे तथा निरीक्षण कर साफ-सफाई सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण किया और इन्दिरा रसोई संचालन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होने इंदिरा रसोई में निर्मित भोज्य सामग्री को देखा तथा वहां बनाई जा रही रोटियों के आटे की गुणवत्ता को परखा। इसके बाद उन्होने नगर परिषद सभापति दिलीप माली और जनप्रतिनिधियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के साथ वहां बैठकर भोजन किया।
उन्होंने इंदिरा रसोई में भोजन ग्रहण करते आमजन से भोजन के स्वाद एवं इंदिरा रसोई के कर्मचारियों के व्यवहार का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा आमजन के लिए चलाई जा रही इस जन कल्याणकारी योजना की जितनी सराहना की जाए वह कम है। उन्होंने कहा कि यहां समाज के गरीब तबके के लोगों को हर दिन गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक भोजन न्यूनतम दाम पर उपलब्ध करवाया जाता है जो हमारे मुख्यमंत्री श्री गहलोत की सामाजिक सरोकारों के प्रति कल्याणकारी संकल्पों और संवेदनशीलता का जीता जागता उदाहरण है।
जैन ने इंदिरा रसोई के भोजन, वहां की व्यवस्थाओं व आम जन को दी जा रही सुविधाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने वहां के कर्मचारियों से भविष्य में भी इसी प्रकार पूर्ण गुणवत्ता एवं आतिथ्य सत्कार भावना के साथ जनसेवा में समर्पित भाव से जुटे रहने का आह्वान किया।
-0-




अमन व शांति के पुरोधा की जीवनी से प्रेरणा ले - जैन

 बाल दिवस पर पण्डित नेहरू को याद किया

बाडमेर, 14 नवम्बर। जिले में सोमवार को शांति व अमन के पुरोधा प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती के मौके पर याद किया गया तथा विकास की राह पर अनवरत चलने का संकल्प लिया गया। बाल दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन ने नेहरू की जीवनी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा बाल मेले एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ चाचा नेहरू के जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी।
देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पं. जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिवस 14 नवम्बर बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड में प्रातः 11 बजे आयोजित किया गया। यहां सर्वप्रथम पण्डित नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्जित कर उन्हे श्रद्वांजलि दी गई। राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, जिला कलेक्टर लोकबंधु ने पण्डित नेहरू की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी पवार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी नित्य अवध सोमनाथ, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनूराम, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक कृष्णसिंह रानीगाव, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक राजन शर्मा, सहायक वन संरक्षक दीपक चौधरी, सहायक निदेशक (जनसम्पर्क) श्रवण चौधरी ने पण्डित नेहरू को पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि नई पीढी को पण्डित नेहरू के जीवन आदर्शों को आत्मसात करने की आवश्यकता है तथा उनसे समय के सदुपयोग की प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होने आधुनिक युग में वर्तमान सूचना तकनीकी के सकारात्मक पक्ष पर ध्यान केन्द्रित करने का आह्वान किया। उन्होने स्कूलों में पुस्तकालयों के जरिए बच्चों में ज्ञान की गंगा बहाने को कहा।
जैन ने कहा कि पंडित नेहरू ने अमीर परिवार में जन्म लेने के बावजूद देश के लिए त्याग और बलिदान दिया। उनकी जीवनी प्रेरणादाई है, वह हमेशा समय के सदुपयोग पर जोर देते थे।
वहीं जिला कलेक्टर लोक बंधु ने भारत के भविष्य निर्माण के लिए बच्चों को ज्ञान से परिपूर्ण होने का आह्वान करते हुए महापुरूषों की जीवनियों की विस्तृत जानकारी लेने को कहा।
इस दौरान राज्य गौ सेवा आयोग अध्यक्ष मेवाराम जैन और जिला कलेक्टर लोक बंधु ने पण्डित नेहरू की जीवनी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होने पण्डित नेहरू की जीवनी पर कार्यकाल पर आधारित विभिन्न छायाचित्रों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यक्रम में पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश व्यास ने किया।
बाल दिवस पर बाल मेले के आयोजन के साथ चित्रकला, भाषण, निबंध लेखन एवं नारा लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान नेहरूजी की जीवनी पर आधारित नाटक का भी मंचन किया गया।
-0-








रविवार, 13 नवंबर 2022

जिले में बाल दिवस पर आज होगा विविध कार्यक्रमों का आयोजन

बाल मेला एवं प्रदर्शनी होंगे मुख्य आकर्षण

बाड़मेर, 13 नवम्बर। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवम्बर, सोमवार को बाल दिवस के रुप में समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस दिवस पर बाल मेला, बालक बालिकाओ की विविध प्रतियोगिताए और नेहरूजी की जीवनी पर आधारित प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण होंगे।

   जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बाल दिवस के मौके पर जिला स्तरीय कार्यक्रम महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्टेशन रोड पर आयोजित किया जाएगा, जहां सवेरे 11.00 बजे देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन करेंगे। इस दौरान जिले के विधायक, जिला प्रमुख, नगर परिषद सभापति, नगर पार्षद समेत जनप्रतिनिधि एवं कार्मिक मौजूद रहेंगे।

   उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में बाल मेला आयोजित किया जाएगा एवं बच्चों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन रखा जाएगा। साथ ही पंडित नेहरू की जीवनी पर आधारित चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। यहा विद्यार्थियों के लिए सहशैक्षणिक प्रतियोगिताओं यथा वेशभूषा, चित्रकला, कविता गायन, भाषण लेखन, नारा लेखन एवं नाटकों का मंचन किया जाएगा। उन्होने बताया कि बालक बालिकाओं द्वारा शांति का संदेश देने के लिए बाल दिवस के उपलक्ष में सफेद रंग के गुब्बारे आसमान में छोड़े जाएंगे।

  जिला कलेक्टर ने बताया कि नेहरू जी की जयंती पर जिले के सभी विभागों में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित होंगे एवं इस दिन पौधारोपण भी किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी कर बाल दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं।

-0-

14 से 20 नवम्बर तक बाल अधिकार सप्ताह

सप्ताह भर होगी विभिन्न गतिविधिया

बाड़मेर, 13 नवम्बर। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवम्बर के अवसर पर जिले में 14 नवम्बर से 20 नवम्बर-2022 तक बाल अधिकार सप्ताह मनाया जायेगा। सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे।

जिला बाल संरक्षण इकाई बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुख राज सारण ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 14 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह में गुब्बारे उड़ाकर बाल सप्ताह का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व लैगिक हिंसा की रोकथाम अभियान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।

उन्होंने बताया कि सप्ताह के दूसरे दिन 15 नवम्बर को गैर राजकीय बाल गृह, छात्रावास एवं विद्यालय में प्रातः 11 बजे से वाद-विवाद, चित्रकला, रंगोली, निबंध व अन्य प्रतियोगिताएं तथा प्रोजेक्टर के माध्यम से बाल फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। 16 नवम्बर को  बाल नशा मुक्ति भिक्षावृत्ति बालश्रम विषय पर विचार गोष्ठी एवं सभी राजकीय व गैर राजकीय बाल गृह में पौधारोपण आदि कार्यक्रम होंगे।

उन्होंने बताया कि सप्ताह के तहत 17 नवम्बर को प्रातः 10 बजे से चयनित पोषित बच्चों व माता पिता के साथ सम्मेलन एवं दोपहर 2 बजे से सभी राजकीय व गैर राजकीय बाल गृह में खेलकूद गतिविधियां व प्रतियोगिताएं तथा दोपहर 3 बजे से राजकीय किशोर एवं सम्प्रेक्षण गृह में एनजीओ के साथ बाल संरक्षण मुद्दे पर कार्यशाला होगी। 

18 नवम्बर को समस्त राजकीय व गैर राजकीय बाल गृह में प्रातः 10 बजे से बाल समिति, प्रबंध समिति की बैठकों का आयोजन एवं दोपहर 2.30 बजे से बाल लैगिक हिंसा पर कार्यशाला आयोजित होंगी।

बाल अधिकार सप्ताह के तहत 19 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श व पोक्सो पर कार्यशाला एवं बाल लैगिक हिंसा के विरूद्ध शपथ कार्यक्रम होगा। 

उन्होंने बताया कि सप्ताह के अंतिम दिन 20 नवम्बर को समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन के साथ ही प्रातः 11 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण एवं सप्ताह का समापन समारोह आयोजित होगा।

-0-


शुक्रवार, 11 नवंबर 2022

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण प्रतिबंधित

 बाड़मेर, 11 नवम्बर। जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

 जिला मजिस्टेªट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।

प्रतिबन्ध वाले गांव

 बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमड़ा, रिछयाली, बाड़मेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आगिनशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव सम्मिलित है।

प्रतिबन्धित समय

 जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सायं 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक बिना वैद्य अनुमति के आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अनुमति समीपस्थ की बीएसएफ चौकी से प्राप्त की जा सकती है। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश व विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कडी कार्यवाही की जायेगी।

इनको रहेगी छूट

   जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य ऐजेन्सियों के अधिकारियों कर्मचारियोंजो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।

-0-

गुरुवार, 10 नवंबर 2022

अक्टूबर माह के नियमित व सितम्बर माह के अतिरिक्त राशन वितरण होगा 15 नवम्बर तक

बाड़मेर, 10 नवम्बर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा पोस मशीनों में सॉफ्टेवयर अपडेशन के दौरान तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत (नियमित) माह अक्टूबर, 2022 के पेटे आवंटित खाद्यान्न (गेहूॅ) का वितरण एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (अतिरिक्त) के माह सितम्बर, 2022 के पेटे आवंटित खाद्यान्न के वितरण की अवधि 15 नवम्बर, 2022 तक बढा दी है।

जिला रसद अधिकारी ने बताया कि जिले के समस्त उचित मूल्य दुकानदारों को निर्देशित किया गया कि उक्त दोनों योजनाओं के खाद्यान्न का अवशेष रहे पात्र उपभोक्ताओ को तत्काल निर्धारित समय 15 नवम्बर, 2022 तक वितरण करना सूनिश्चित करे। साथ ही पात्र उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि वे 15 नवम्बर, 2022 तक संबंधित उचित मूल्य दुकान से राशन सामग्री प्राप्त करें।

-0-


वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा के लिए रोड़वेज की अतिरिक्त बसों का होगा संचालन

यात्रा के लिए परीक्षार्थियों की फोटोयुक्तआईडी अनिवार्य

  बाड़मेर, 10 नवम्बर। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग बोर्ड द्वारा 12 व 13 नवम्बर को दो सत्रों में प्रातः 10 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक एवं 2ः30 बजे से 4ः30 बजे तक आयोजित होने वाली ‘‘वनरक्षक सीधी भर्ती परीक्षा-2020‘‘ में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को निःशुल्क यात्रा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन 11 नवम्बर से किया जाएगा।

 मुख्य प्रबन्धक बाड़मेर आगार उमेश नागर ने बताया कि 11 नवम्बर को बाड़मेर से जोधपुर वाया बालोतरा के लिए श्री वृद्धिचन्द जैन केन्द्रीय बस स्टेण्ड से प्रातः 6 बजे से लेकर सायं 7 बजे तक प्रति तीस मिनट के अंतराल से बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं बालोतरा से उदयपुर वाया सिवाना, जालोर के लिए दोपहर एक, दो, तीन, चार व पांच बजे बसों का संचालन किया जाएगा। 

 उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सिणधरी से उदयपुर वाया जीवाणा, जालोर के लिए सायं चार बजे, गुड़ामालानी से उदयपुर वाया रामजी गोल, सांचौर के लिए दोपहर दो बजे, धोरीमन्ना से उदयपुर वाया सांचौर, रानीवाड़ा के लिए सायं सात बजे, चौहटन से उदयपुर वाया जीवाणा, जालोर के लिए दोपहर 12 बजे, बायतु से उदयपुर वाया बालोतरा, जालोर के लिए सायं 6 बजे तथा बाड़मेर से उदयपुर के लिए वाया सिणधरी, जालोर के लिए दोपहर 12, 12ः30, 1, 1ः30, 2, 2ः30 व सायं 7, 7ः30 बजे एवं वाया धोरीमन्ना, सांचौर के लिए 3, 3ः30, 4, 4ः30, 5, 5ः30, 6 व 6ः30 बजे बसों का संचालन किया जाएगा।

 उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को निवास स्थान से केन्द्र वाले स्थान तक आने एवं परीक्षा पश्चात केन्द्र वाले शहर से निवास स्थान तक जाने हेतु निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रवेश पत्र के आधार पर परीक्षा से एक दिन पूर्व व परीक्षा के समाप्ति के एक दिन पश्चात तक देय होगी। बस यात्रा का उद्धेश्य परीक्षा के लिए जाने व आने के लिए होगा। यह केवल छूट परीक्षार्थियों के लिए होगी, उनके परिवारजनों को नियमानुसार टिकट लेना होगा। यात्रा के समय परीक्षार्थियों को फोटो युक्त आईडी साथ में रखना अनिवार्य होगा।

-0-

उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित, प्रभारी सचिव मीणा ने बायतु में किया निरीक्षण

बाड़मेर,10 नवंबर। राज्य सरकार की आमजन की परिवेदनाओं के स्थानीय स्तर पर निस्तारण की नीति के तहत महीने के दूसरे गुरुवार को जिले के सभी उपखंड मुख्यालयों पर उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। 

    इस दौरान संभागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव के.सी. मीणा ने बायतु उपखंड मुख्यालय पर जनसुनवाई का निरीक्षण किया। इस दौरान मीणा ने कहा कि राज्य सरकार ने नवीन दिशा निर्देश के साथ नई त्रिस्तरीय जनसुनवाई लागू की है। इसमें गांव की समस्या का गांव में ही समाधान की सोच के साथ महीने के प्रत्येक प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन होता हैं। वही द्वितीय गुरुवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती हैं।

   उन्होंने विशेष रूप से पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, चिकित्सा, श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याओं का समाधान मौके पर कर लोगों को हर हाल में राहत देनी है। उन्होंने ग्रामीणों से भी जागरूक रह कर योजना ओ का लाभ उठाने का आह्वान किया। 

    प्रभारी सचिव ने जनसुनवाई के दौरान आने वाली हर समस्या का मौके पर ही समाधान करने को कहा। बायतु में ग्रामीणों ने क्षेत्र में रबी की सीजन के दौरान बिजली की कमी की समस्या बताई, इस पर उन्होंने नियमित बिजली आपूर्ति के निर्देश दिया। वहीं बिजली की कटौती, पीएम आवास योजना के भुगतान की भी ग्रामीणों ने मांग की।

   इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी पवार ने परिवाद वार विस्तृत जानकारी दी।

-0-




प्रभारी सचिव ने की फ्लैगशिप योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमो की समीक्षा

बजट घोषणाओं के कार्य तत्परता से कराए पूरे- मीणा

पंचायत पर पहुंचेंगे जिला स्तरीय अधिकारी, करेंगे योजनाओं का प्रचार-प्रसार

 बाड़मेर, 10 नवंबर। जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त केसी मीणा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राज्य सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमो की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिले की प्रगति से अवगत कराया।

   इस मौके पर प्रभारी सचिव मीणा ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए इनके बेहतर परिणाम से लोगो को लाभान्वित करे। उन्होंने धरातल पर योजनाओं के उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए योजनाओं की ब्लॉक स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होने प्रत्येक स्टेट फ्लेगशशिप योजना की विस्तार के साथ समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों तक फायदा पहुंचाने के निर्देश दिए। 

   इस मौके पर मीणा ने कहा कि सभी जिलास्तरीय अधिकारी खुद पंचायत स्तर तक जाएं तथा वहां पर न केवल अपने विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा करें अपितु राज्य सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओ का भी प्रचार प्रसार करें तथा इनसे आमजन को अवगत करवा कर उनका लाभ लेने का आह्वान करें।

उन्होने शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए अधिकाधिक सैम्पल लेने तथा मिलावटी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करने को कहा। प्रभारी सचिव ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, निरोगी राजस्थान, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा कहा कि विधवा पेंशन के साथ पालनहार योजना के लाभ भी मिले। उन्होने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को निःशुल्क दवाईयों एवं निःशुल्क जांचों की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। 

  प्रभारी सचिव ने शहरी फ्लैगशिप योजनाओ इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना और इंदिरा रसोई योजना की विस्तार से समीक्ष करते हुए इनके लाभ से नगरीय गरीब और कमजोर वर्ग को लाभान्वित करने को कहा। साथ ही सभी जिलाअधिकारियों से माह में एक बार इंदिरा रसोई में भोजन करने का आग्रह भी किया।

 इससे पूर्व जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जांच योजना की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भौतिक सत्यापन की प्रगति, सिलिकोसिक के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति आदि की जानकारी दी।

 बैठक मे उपवन संरक्षक संजय प्रकाश भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी पंवार, अतिरिक पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह, उपनिदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित, मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ अधिकारी चंद्रशेखर गजराज समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

-0-





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...