गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022

प्रभारी मंत्री ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई

सुशासन को साकार करने का सशक्त जरिया बने जनसुनवाई-विश्नोई

बाड़मेर, 20 अक्टूबर। जिले के प्रभारी मंत्री एवं श्रम और कारखाना राज्य मंत्री सुखराम विश्नोई ने गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई में आमजन की परिवेदनाओ को सुना एवं अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहे। वहीं जिले के प्रभारी सचिव केसी मीणा वीसी से जुड़े रहे।

     इस अवसर पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने कहा कि जिला स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त परिवेदनाओं पर अधिकारी गम्भीरता के साथ कार्यवाही कर उनका त्वरित एवं गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। क्योंकि यह सरकार की सुशासन की परिकल्पना को साकार करने का एक सशक्त जरिया है।

 इस मौके पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु त्रिस्तरीय जन सुनवाई की व्यवस्था प्रारम्भ की गई है, जिसे गम्भीरता से लेते हुए ब्लॉक स्तरीय अधिकारी पंचायत स्तरीय जन सुनवाई का प्रभावी पर्यवेक्षण करें।  

  विश्नोई ने कहा कि आज की जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरण एक सप्ताह में निपटाएं जाए। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जनसुनवाई में आए सभी परिवादियो की एक - एक परिवेदना को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारी को निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने निदेर्श दिए कि सरकारी रास्ते कहीं पर भी बन्द नहीं हो, अतिक्रमण होने पर त्वरित कार्यवाही कर हटाया जाए। उन्होंने अतिक्रमण के प्रकरणों में एक सप्ताह में बेदखली की कार्यवाही करने की हिदायत दी।

इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर एवं उपखण्ड स्तर पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की जॉच करवाकर पंचायत एवं उपखण्ड स्तर से समाधान योग्य समस्याओं का वहीं निस्तारण करें ताकि परिवादियों को जिला मुख्यालय तक नहीं आना पड़े। 

 इस दौरान प्रभारी मंत्री विश्नोई एवं गौ सेवा आयोग अध्यक्ष जैन ने जन सुनवाई में आए परिवादियों की विभिन्न मुद्दों से जुडी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।

   जन सुनवाई के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े जिले के प्रभारी सचिव औऱ संभागीय आयुक्त के सी मीणा ने कहा कि संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से गुणात्मक रूप से हो।

   इससे पूर्व जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए सभी परिवादों की एक-एक परिवेदना को देखा तथा संबंधित अधिकारी से विभागीय पक्ष से प्रभारी मंत्री को जानकारी दी।

   इस मौके पर जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी पवार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।

-0-






बुधवार, 19 अक्टूबर 2022

सैनिक कल्याण समिति अध्यक्ष जसोल शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 19 अक्टूबर। सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह जसोल शुक्रवार 21 अक्टूबर को बाड़मेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष मानवेन्द्रसिंह जसोल शुक्रवार 21 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे जोधपुर से प्रस्थान कर दोपहर 12ः30 बजे पऊ, सिवाना पहुंचेगे तथा उसके बाद वे मेघवाल समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा समारोह में शामिल होंगे। वे 3ः30 बजे पऊ, सिवाना से प्रस्थान कर सायं 5 बजे जसोल पहुचेगें तथा रात्रि विश्राम जसोल में करेगें। वे शनिवार 22 अक्टूबर को प्रातः 11ः15 बजे प्रस्थान 11ः20 बजे वीर दुर्गादास राजपूत छात्रावास बालोतरा में दिपावली स्नेह मिलन समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर 2ः30 बजे बालोतरा से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेगें।

-0-

स्वास्थ्य सेवाओ से आमजन हो अधिकाधिक लाभान्वित

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन

स्वास्थ्य गतिविधियों में श्रेष्ठ कार्य करने पर हुआ सम्मान

बाड़मेर, 19 अक्टूबर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर लोक बंधू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। 

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कलक्टर लोकबंधू ने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना एवं मुख्यमंत्री निःशुल्क जांच योजना की ब्लॉकवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने बीसीएमओ और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिशन सुरक्षा चक्र, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, जांच योजना, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, आरसीएच कार्यक्रम और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के प्रति गंभीरता बरतें और आमजन को अधिकाधिक स्वास्थ्य सेवाओं व योजनाओं से लाभान्वित करवाएं। निशुल्क दवा योजना की प्रभावी मोनिटरिंग हो। किसी भी मरीज को सरकारी दवा के अभाव में बाहर से पैसे खर्च कर दवा न खरीदनी पड़े यह सभी चिकित्सा संस्थाओं के प्रभारी सुनिश्चित करें। आमजन के लिए अतिमहत्वपूर्ण व राज्य सरकार की इन महत्वाकांक्षी योजनाओं के प्रति लापरवाही हुई तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इस मौके पर सीएमएचओ डॉ. सी एस. गजराज, आरसीएचओ डॉ. प्रीत मोहिंदर सिंह, उप सीएमएचओ डॉ. पी.सी. दीपन, डीपीसी जिला ओषध भण्डार डॉ. जावेद सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

जिला कलक्टर लोक बंधू ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निःशुल्क दवा योजना के तहत पर्चियों का शत-प्रतिशत इंद्राज हो और इसमें कोई लापरवाही कर रहा है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। निःशुल्क जांच योजना किसी भी स्तर पर प्रभावित न हो, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों की गंभीरता से स्कूलों व आंगनबाड़ी केंद्र पर जांच हो। सीएमएचओ डॉ. गजराज ने बताया की जिले में आरसीएच गतिविधियों में खण्ड धोरीमन्ना एवं बालोतरा तथा मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना में प्रथम भाड़का एवं निम्बलकोट दुसरे स्थान पर रहकर श्रेष्ठ कार्य किया है, श्रेष्ठ कार्य करने पर जिला कलक्टर ने बैठक के दोरान मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। 

बैठक को आरसीएचओ डॉ. प्रीत मोहिन्दर सिंह, डिप्टी सीएम्एचओ डॉ. पी.सी. दीपन, जिला औषध भंडार प्रभारी तथा डीपीएम सचिन भार्गव ने भी संबोधित किया।

राज्य में कुल 1 करोड 35 लाख परिवार को योजनान्तर्गत पंजीकृत किया गया है। वर्तमान में कुल 59 लाख 71 हजार परिवारों को एसईसीसी 2011 के तहत चिन्हित किया गया है। इन एसईसीसी-2011 के परिवारों के सदस्यों को आयुष्मान चिरंजीवी कार्ड तैयार व वितरित किया जाना है। डीपीएम सचिन भार्गव एवं जिला समन्वयक राकेश भाटी ने समस्त बीसीएमओ एवं चिकित्सा अधिकारी प्रभारियो को प्रशिक्षण देकर जानकारी देते हुए बताया की चिन्हित परिवारों के सदस्यों का आशा सहयोगिनी/आंगनबाडी कार्यकर्ता सूची अनुरूप चयनित एसईसीसी परिवारों के घर-घर जाकर नेशनल हेल्थ अथोर्ठी गोवरमेंट ऑफ इण्डिया द्वारा तैयार किये गये पीएमजेएवाई मोबाईल ऐप के माध्यम से ई-केवाईसी द्वारा पहचान करेंगे। राकेश भाटी ने बताया की आशा सहयोगिनी एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता को 05/- रूपये प्रति सदस्य ई-केवाईसी करने पर डीबीटी के द्वारा सीधे उनके बैंक खाते में देय होगा।

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में पीएमओ बालोतरा डॉ. बीएस गहलोत, डीटीओ अरविंद भट्ट, एनएचएम के डीपीएम सचिन भार्गव, डीएनओ मुकेश सिंघाडीया, जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी, डीपीएम एनएचयुएम् अरविंद सांगवा, हेल्थ मेनेजर नरेन्द्र खत्री, एफसीएलसी राजेश मिश्रा, समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सामू. एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, आदि उपस्थित रहे।

-0-

आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री मेघवाल शुक्रवार को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 19 अक्टूबर। आपदा प्रबंधन एवं सहायता, प्रशासनिक सुधार और समन्वय, सांख्यिकी विभाग एवं नीति निर्धारण प्रकोष्ठ मंत्री गोविन्दराम मेघवाल शुक्रवार, 21 अक्टूबर को बाड़मेर आएंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आपदा प्रबंधन एवं सहायता, प्रशासनिक सुधार और समन्वय, सांख्यिकी विभाग एवं नीति निर्धारण प्रकोष्ठ मंत्री गोविन्दराम मेघवाल शुक्रवार 21 अक्टूबर को से प्रातः 7 बजे उदयपुर प्रस्थान कर दोपहर 12ः30 बजे पऊ, सिवाना पहुंचेगे तथा उसके बाद वे श्री बाबा रामदेव, मेघवाल समाज सेवा संस्थान एवं मेघमंशी नवयुवक सेवा समिति द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह-2022 में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

-0-

बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक 20 को

प्रभारी मंत्री बिश्नोई करेंगे उपलब्धियों की समीक्षा

बाड़मेर, 19 अक्टूबर। जिले में 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक प्रभारी मंत्री सुखराम बिश्नोई की अध्यक्षता में गुरुवार को दोपहर 12ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी।

    जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम वर्ष 2022-23 में आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अब तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा हेतु 20 सूत्री कार्यक्रम के सन्दर्भ में गठित प्रथम स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक जिला प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई की अध्यक्षता में 20 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में समिति के उपाध्यक्ष फतेह खान के अलावा समिति के मनोनीत सदस्य एवं संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को माह सितंबर 2022 तक अर्जित उपलब्धियों की प्रगति सूचना के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।

-0-

जिला स्तरीय जन सुनवाई 20 को

प्रभारी मंत्री विश्नोई करेंगे परिवेदनाओं का निस्तारण

बाड़मेर, 19 अक्टूबर। आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनके त्वरित  निराकरण की नीति के तहत राज्य सरकार की त्रिस्तरीय व्यवस्था के अंतर्गत गुरुवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे।

  जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि राज्य सरकार की की त्रिस्तरीय जन सुनवाई व्यवस्था के तहत प्रत्येक माह के तीसरे गुरुवार को जिला स्तर पर जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी के तहत गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सवेरे 11ः00 बजे जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री एवं श्रम और कारखाना राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई परिवादियो की समस्याओं का समाधान करेंगे। जनसुनवाई में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन, विधायक, जिला प्रमुख समेत जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। वही जनसुनवाई में जिले में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। 

  जनसुनवाई के तत्काल बाद जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।

-0-

शनिवार, 15 अक्टूबर 2022

विश्व शरीर रचना दिवस समारोह पूर्वक मनाया

आमजन मे देहदान के प्रति जागरूकता लाने का आह्वान

 बाड़मेर, 15 अक्टूबर। विश्व शरीर रचना दिवस शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में समारोह पूर्वक मनाया गया।

  कॉलेज के एनाँटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ अभिजीत जोशी ने बताया कि महाविद्यालय में शरीर रचना विभाग में शनिवार को एनाटॉमी दिवस के उपलक्ष में एमबीबीएस 2021 के बैच के प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा मॉडल एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। इसमें सभी छात्रों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कॉलेज के सलंग्न अस्पताल के अधीक्षक डॉ बी एल मसूरिया थे। इस मौके पर डॉ मसूरिया ने सभी छात्रों को एनाटॉमी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज द्वारा यह प्रथम आयोजन आगे भी छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायक साबित होगा। 

  इस मौके विभागाध्यक्ष डॉ अभिजीत जोशी ने कहा कि शरीर रचना का इतिहास एवं महत्व सर्वकालीक हैं। उन्होंने वर्तमान में देहदान के महत्व को भी समझाया। उन्होंने कॉलेज के समस्त छात्र छात्राओं को आमजन में देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि मेडिकल कालेज बाडमेर में यह ऐसा पहला कार्यक्रम है जिसमें दिया है। छात्र छात्राओं ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का परिचय दिया है। स्पर्धाओ में विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया। नाथावत मेडीकल बुक डिपो की तरफ से पुरुस्कारों की व्यवस्था की गई। 

   कार्यक्रम में शैक्षिक प्रभारी डॉ. दीपक तंवर, डॉ. दिनेश परमार, डॉ. कुशाल, डॉ. अरुण, डॉ. किशोरी लाल, डॉ. महावीर, डॉ. सोहेल, डॉ. मुकेश एवं डॉ. निधी उपस्थित रहे। 

-0-





जिला मुख्यालय पर राजस्व दिवस समारोह आयोजित

उल्लेखनीय कार्य करने वाले तीस कार्मिकों को किया कलक्टर ने सम्मानित

बाड़मेर, 15 अक्टूबर। जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शनिवार को राजस्व दिवस को समारोहपूर्वक मनाया गया। उल्लेखनीय है कि 15 अक्टूबर को राजस्थान में राजस्थान काष्तकारी अधिनियम 1955 लागू हुआ था, इसलिए इस दिन को राजस्व दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

  इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले तीस राजस्व कार्मिकों को सम्मानित भी किया गया। समारोह के प्रारंभ में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से माननीय राजस्व मंत्री श्री रामलाल जाट ने सभी जिला कलक्टर व राजस्व अधिकारियों और कार्मिकों को राजस्व दिवस पर शुभकामनाएं दी एवं राजस्व विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं व राजस्व नियमों पर चर्चा की।

  इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में राजस्व क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं देने के लिए 30 कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। उन्होने सभी राजस्व कर्मियों कोे पूर्ण निष्ठा से राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी पवार समेत राजस्व कार्मिक मौजूद रहे

इनका हुआ सम्मान

सिणधरी उपखण्ड अन्तर्गत तहसील सिणधरी की तहसीलदार श्रीमति ममता लहुआ, पटवारी फौजुराम मीणा व प्रकाश धतरवाल, शिव उपखण्ड अन्तर्गत तहसील शिव के पटवारी देवीलाल, वरिष्ठ सहायक मीरे खान, रामसर उपखण्ड अन्तर्गत तहसील रामसर के पटवारी कमलेश कुमार, सेड़वा उपखण्ड अन्तर्गत तहसील सेड़वा के हीराराम चौधरी, बालोतरा उपखण्ड अन्तर्गत तहसील पचपदरा के तहसीलदार इमरान खान, राजस्व लेखाकार दिनेश कुमार, भू.अ.निरी. विरेन्द्रसिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भगाराम, तहसील कल्याणपुर के अतिरिक्त ऑफिस कानूनगों ईन्द्रसिंह, गडरारोड़ उपखण्ड अन्तर्गत तहसील गडरारोड़ के पटवारी विक्रमसिंह, कनिष्ठ सहायक पवन कुमार, बाड़मेर उपखण्ड अन्तर्गत तहसील बाड़मेर के कनिष्ठ वीरसिंह, पटवारी रामाराम, तहसील बाड़मेर ग्रामीण के पटवारी हरीश रामपुरिया, वरिष्ठ पटवारी श्रीमति राजेश्वरी कुमारी, सिवाना उपखण्ड अन्तर्गत तहसील सिवाना सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोविन्दसिंह, पटवारी अभयसिंह, तहसील समदड़ी के पटवारी विशनाराम, बायतु उपखण्ड अन्तर्गत तहसील बायतु के कनिष्ठ सहायक महेन्द्र कुमार चौधरी, पटवारी तेजाराम सुथार, तहसील गिड़ा के भू.अ.निरी. नखताराम, धोरीमना उपखण्ड अन्तर्गत तहसील धोरीमना के पटवारी कुम्भसिंह, चौहटन उपखण्ड अन्तर्गत तहसील चौहटन के कनिष्ठ सहायक नरपतसिंह, भू.अ.निरी. भूराराम चौधरी, गुड़ामालानी उपखण्ड अन्तर्गत तहसील गुड़ामालानी के भू.अ.निरी. मेघाराम, वरिष्ठ पटवारी हिरकनराम तथा जिला कार्यालय की राजस्व शाखा के सहायक प्रशासनिक अधिकारी जयप्रकाश गौड़ शामिल है।

-0-







जिला कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालयो का निरीक्षण

बकाया राजस्व मामलो के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

 बाड़मेर, 15 अक्टूबर। राजस्व दिवस पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर स्थित बाड़मेर तथा बाड़मेर ग्रामीण तहसील कार्यालयो का जिला कलेक्टर लोक बंधु ने निरीक्षण किया एवं उन्होंने तहसील कार्यालयों के कामकाज की गहनता से पड़ताल की।

  जिला कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर स्थित बाड़मेर तथा बाड़मेर ग्रामीण तहसील के अलग अलग आँफिसो की कार्यपद्धति देखने तथा बकाया कामों की जांच करने को जिला कलेक्टर लोक बंधु शनिवार दोपहर पश्चात बिना किसी पूर्व सूचना के इन ऑफिसों में गए। शनिवार को राजस्व दिवस के मौके पर राजस्व की प्राचीन इकाई तहसील का जिला कलेक्टर ने विस्तार से निरीक्षण किया।

 इस दौरान जिला कलेक्टर ने कार्यालय में बकाया राजस्व मामलों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए ताकि पक्षकारों को राहत मिल सके। उन्होंने सीमा ज्ञान तथा पत्थरबंदी के बकाया प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।

   जिला कलेक्टर ने दीवाली की सीजन के मद्देनजर शहर में समस्त तैयारियां चाक चौबंद रखने को कहा एवं कंट्रोल रूम को हर समय सजग और सतर्क रखने को कहा ताकि किसी भी सिथति में क्षेत्र मे त्वरित राहत पहुंचाई जा सके। 

    इस दौरान तहसीलदार चंदन परमार, पृथ्वी परिहार तथा सहायक प्रशासनिक अधिकारी अंबाराम बोसिया औऱ टीलसिह महेचा भी साथ रहे।

-0-






बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का गठन

विश्नोई अध्यक्ष, फतेह खान उपाध्यक्ष नियुक्त

 बाड़मेर, 15 अक्टूबर। राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन एवं समन्वय समिति का गठन किया है। समिति में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के अलावा 22 सदस्यो को नियुक्ति दी गई है।

    आयोजना विभाग के आदेश के अनुसार समिति के अध्यक्ष राज्यमंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री सुखराम बिश्नोई एवं उपाध्यक्ष फतेह खान होगे। समिति में जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, श्रीमती जेठी देवी, शमा बानो, सिमरथाराम चौधरी, बच्चू खान, ओमाराम मेघवाल, खुमाणाराम भील, रशीदा बानो, सुरतान सिंह, बगदाराम, ओमप्रकाश भाटिया, बीरम सिंह थोब, मुकनसिंह, त्रिलोक चौधरी, लाखदान चारण, दिनेश कुलदीप, लक्ष्मण गोदारा, गोपाराम मेघवाल, निर्मलदास महाराज, मूलाराम मेघवाल, पंकज प्रताप सिंह औऱ हरीशचंद्र माली को सदस्य बनाया गया है।

   जिला कलेक्टर इस समिति के सदस्य सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी संयोजक होंगे। समिति प्रति माह अपनी बैठक में 20 सूत्री कार्यक्रम के निर्धारित लक्ष्य, उपलब्धि एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन पर विचार विमर्श करेगी।

-0-


शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022

जिला कलक्टर ने की रबी पूर्व तैयारियों की समीक्षा

बाड़मेर, 14 अक्टूबर। जिला कलक्टर बाडमेर लोक बन्धु द्वारा रबी 2022-23 हेतु आदानों की समीक्षा बैठक कलेक्टेªट सभागार बाडमेर में आयोजित की गई, जिसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, सहकारिता विभाग, उर्वरक आपूर्तिकर्ता, सहकारी समितियों के व्यवस्थापक एवं कृषि आदान विक्रेताओं, जन प्रतिनिधि एवं कृषकों से उर्वरकों एवं बीज की उपलब्धता की समीक्षा की गई। जिलें में डीएपी, यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये।

उर्वरकों की समीक्षा केे दौरान उपनिदेशक कृषि विस्तार बाडमेर विरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि खरीफ में यूरिया एवं डीएपी की आपूर्ति मांग से अधिक हुई है तथा कृषकों के पास लगभग दस हजार टन यूरिया व दो हजार टन डीएपी का स्टॉक किया हुआ है। अक्टूबर माह में 3000 टन यूरिया एवं 1000 टन डीएपी व 200 टन एनपीके प्राप्त हो चुका है तथा क्रभको डीएपी की रेक कल जोधपुर में लग रही है जिससे 500 टन एवं तीन दिन बाद फलोदी में लगने वाली चम्बल फर्टिलाइजर की रेक से 700 टन डीएपी मिल जाएगा। साथ ही दिपावली से पूर्व यूरिया की रेक लगने से जीरा व ईसबगोल की बुवाई प्रारंभ होने तक पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा कार्यशाला में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं कृषकों को जीरा एवं ईसबगोल में मोसम की विपरित परिस्थितियों के कारण होने वाले नुकसान को कम करने के लिए इनके साथ सरसों की बुवाई करने की सलाह दी तथा यह भी बताया कि गत पांच वर्षो में सरसों का क्षेत्रफल 14600 हैक्टेयर था जो रबी 2021-22 में बढ़कर 64000 हैक्टेयर हो गया। साथ ही सरसों की उत्पादकता भी 14 क्विंटल/हैक्टेयर से अधिक रही जो जीरा एवं ईसबगोल से अधिक है।
उन्होंने बताया कि केवल डीएपी के उपर निर्भर नहीं रहे इसके विकल्प के रूप में एनपीके जो कि एक संतुलित उर्वरक है, का प्रयोग तथा डीएपी के एक बैग के स्थान पर तीन सिंगल सुपर फॉस्फेट के एवं यूरिया का एक बैग प्रयोग करें जिसमें फास्फोरस व नत्रजन की अधिक मात्रा के अतिरिक्त गंधक एवं केल्शियम भी मिलते है। रबी फसलों की बुवाई मुख्यतः दीपावली के उपरांत प्रारम्भ होगी तब तक आवश्यकता अनुसार उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जायेगी।
उप निदेशक कृषि द्वारा कृषि विभाग की प्रमुख योजनाओं एवं उनकी प्रगति से अवगत कराया। परियोजना निदेशक आत्मा किशोरीलाल वर्मा द्वारा संचालित योजनाओं एवं सहायक निदेशक उद्यान सुरेन्द्र सिंह मनोहर ने बागवानी मिशन एवं राजस्थान सूक्ष्म सिंचाई मिशन तथा संयुक्त निदेशक पशुपालन डॉ. विनय मोहन खत्री ने पशुपालन विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उप निदेशक कृषि ने बताया कि विभाग द्वारा अधिकांश योजनाएं ऑनलाईन कर दी गई है तथा राज किसान सुविधा एप्प पर कृषि, उद्यान एवं पशुपालन विभाग की समस्त योजनाओं की समस्त जानकारी उपलबध है। जिला कलक्टर महोदय द्वारा उपस्थित सहभागियों को इसका उपयोग करने एवं समस्त अधिकारियों को ग्राम पंचायत तक इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये ताकि कृषकों को समस्त योजनाओं की जानकारी मिल सकें।
-0-






राजस्व दिवस 15 अक्टूबर को, तीस कार्मिकों का होगा सम्मान

बाड़मेर, 14 अक्टूबर। शनिवार, 15 अक्टूबर को राजस्व दिवस के उपलक्ष में जिले के राजस्व प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजस्व अधिकारियों व कार्मिकों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिला कलेक्टर लोकबंधु इन्हें सम्मानित करेंगे।
    अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी पवार ने बताया कि जिले के विभिन्न राजस्व कार्यालयो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें सिणधरी उपखण्ड अन्तर्गत तहसील सिणधरी की तहसीलदार श्रीमति ममता लहुआ, पटवारी फौजुराम मीणा व प्रकाश धतरवाल, शिव उपखण्ड अन्तर्गत तहसील शिव के पटवारी देवीलाल, वरिष्ठ सहायक मीरे खान, रामसर उपखण्ड अन्तर्गत तहसील रामसर के पटवारी कमलेश कुमार, सेड़वा उपखण्ड अन्तर्गत तहसील सेड़वा के हीराराम चौधरी, बालोतरा उपखण्ड अन्तर्गत तहसील पचपदरा के तहसीलदार इमरान खान, राजस्व लेखाकार दिनेश कुमार, भू.अ.निरी. विरेन्द्रसिंह, सहायक प्रशासनिक अधिकारी भगाराम, तहसील कल्याणपुर के अतिरिक्त ऑफिस कानूनगों ईन्द्रसिंह, गडरारोड़ उपखण्ड अन्तर्गत तहसील गडरारोड़ के पटवारी विक्रमसिंह, कनिष्ठ सहायक पवन कुमार, बाड़मेर उपखण्ड अन्तर्गत तहसील बाड़मेर के कनिष्ठ वीरसिंह, पटवारी रामाराम, तहसील बाड़मेर ग्रामीण के पटवारी हरीश रामपुरिया, वरिष्ठ पटवारी श्रीमति राजेश्वरी कुमारी, सिवाना उपखण्ड अन्तर्गत तहसील सिवाना सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोविन्दसिंह, पटवारी अभयसिंह, तहसील समदड़ी के पटवारी विशनाराम, बायतु उपखण्ड अन्तर्गत तहसील बायतु के कनिष्ठ सहायक महेन्द्र कुमार चौधरी, पटवारी तेजाराम सुथार, तहसील गिड़ा के भू.अ.निरी. नखताराम, धोरीमना उपखण्ड अन्तर्गत तहसील धोरीमना के पटवारी कुम्भसिंह, चौहटन उपखण्ड अन्तर्गत तहसील चौहटन के कनिष्ठ सहायक नरपतसिंह, भू.अ.निरी. भूराराम चौधरी, गुड़ामालानी उपखण्ड अन्तर्गत तहसील गुड़ामालानी के भू.अ.निरी. मेघाराम, वरिष्ठ पटवारी हिरकनराम तथा जिला कार्यालय की राजस्व शाखा के सहायक प्रशासनिक अधिकारी जयप्रकाश गौड़ शामिल है।
-0-

गांधी दर्शन सिद्धांत से आगे जाकर बनी जीवन पद्धति

गांधीजी के आदर्शों को आमजन तक पहुंचाने के लिए होगा प्रशिक्षण

बाड़मेर, 14 अक्टूबर। शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित हुई। इस दौरान गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहे।
  इस अवसर पर निदेशक शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को आमजन तक पहुंचाने के लिए आगामी माह में गांधी दशर्न परक्षिण का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रत्येक नगर निकाय एवं ग्राम पंचायत से दो-दो सदस्यों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए सदस्यों को जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने की बात कहीं।
    इस दौरान गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि आज के समय में गांधी जी की सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चल कर सभी समस्याओ का समाधान किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार गांधीजी के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के सिद्धांत के अनुरूप अपनी नीतियों और योजनाओ का संचालन कर रही है ताकि गांव और गरीब का कल्याण हो सके।
  इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के सभी कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ आयोजित किए गए। इसी कड़ी में आगामी गांधी दर्शन प्रशिक्षण भी पूरी तैयारी के साथ आयोजित किया जाएगा ताकि इसका अधिकतम लाभ लोगों को मिल सके।
      इस दौरान पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने कहा कि सत्य के साथ प्रयोग को सभी को पढकर सीख लेनी चाहिए। वही नगर परिषद सभापति दीपक माली ने वर्तमान में गांधीजी के सिद्धांत की प्रासंगिकता से अवगत कराया।
  बैठक में शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महावीर बोहरा एवं सहसंयोजक अमित बोहरा ने कहा कि प्रकोष्ठ के सदस्यों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रशासन एवं पात्र व्यक्ति के बीच की कड़ी के रूप में कार्य करने की आवश्यकता है।
    इस मौके पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव शृंखला के तहत जिले में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।    
  बैठक में उप वन संरक्षक संजय प्रकाश भादू, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विनी पवार समेत गांधी दर्शन समिति के सदस्य, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
  इस अवसर पर शांति एवं अहिंसा निदेशालय की ओर से जिला कलक्टर लोक बंधु को गांधी साहित्य भेंट किया।
-0-











गुरुवार, 13 अक्टूबर 2022

प्रभारी सचिव ने की आवश्यक सेवाओं और फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

बजट घोषणाओं के कार्य सर्वोपरि प्राथमिकता से पूर्ण कराए - मीणा

पंचायत पर पहुंचेंगे जिला स्तरीय अधिकारी, करेंगे योजनाओं का प्रचार-प्रसार
बाड़मेर, 13 अक्टूबर। जिले में बजट घोषणाओं के कार्य सर्वोपरि प्राथमिकता से पूर्ण कराए जाएंगे। साथ ही राज्य सरकार के जन कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा। यह निर्देश जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त जोधपुर कैलाश चन्द मीणा ने गुरुवार को जिले में संचालित राज्य सरकार की सेवाओं और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए।
जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में गुरुवार को प्रभारी सचिव और संभागीय आयुक्त केसी मीणा ने जिले में राज्य सरकार की बजट घोषणाओं, कल्याणकारी कार्यक्रमों, आवश्यक सेवाओं और फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान जिला कलेक्टर लोक बंधु और पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव भी मौजूद रहे।
    इस मौके पर प्रभारी सचिव मीणा ने कहा कि सभी विभाग उनसे संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं की माइक्रो मॉनिटरिंग करते हुए इनके बेहतर परिणाम से लोगो को लाभान्वित करे। उन्होने प्रत्येक योजना की विस्तार के साथ समीक्षा की एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को पात्र व्यक्तियों तक फायदा पहुंचाने के निर्देश दिए। मीणा ने कहा कि सभी जिला स्तरीय अधिकारी खुद पंचायत स्तर तक जाएं तथा वहां पर न केवल अपने विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा करें अपितु राज्य सरकार की सभी फ्लैगशिप योजनाओ का भी प्रचार प्रसार करें तथा इनसे आमजन को अवगत करवा कर उनका लाभ लेने का आह्वान करें।
उन्होने दीवाली के मध्येंजर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए अधिकाधिक सैम्पल लेने तथा मिलावटी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही करने को कहा।
प्रभारी सचिव ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, निरोगी राजस्थान, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा कहा कि विधवा पेंशन के साथ पालनहार योजना के लाभ भी मिले। उन्होने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले हर व्यक्ति को निःशुल्क दवाईयों एवं निःशुल्क जांचों की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होने निजी अस्पतालों के क्लेम निरस्त होने के कारणों की विस्तृत जॉच करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरी योजनाओ इंदिरा गांधी रोजगार गारंटी योजना, इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना और इंदिरा रसोई योजना की विस्तार से समीक्ष करते हुए इनके लाभ से नगरीय गरीब और कमोजर वर्ग को लाभान्वित करने को कहा। साथ ही सभी अधिकारियों से माह में एक बार इंदिरा रसोई में भोजन करने का आग्रह भी किया।
इससे पूर्व जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति से अवगत कराया। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जांच योजना की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भौतिक सत्यापन की प्रगति, सिलिकोसिक के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति आदि की जानकारी दी।
बैठक में पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर अश्विनी पंवार, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के आसेरी, मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ अधिकारी चंद्र शेखर गजराज समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-






बुधवार, 12 अक्टूबर 2022

गुड्डी एवं अरबाब को मुफ्त में मिली बिमारी से मुक्ति

 सफलता की कहानी

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से मिल रही राहत
बाड़मेर, 12 अक्टूबर। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से हर रोज जिले के विभिन्न मरीजों को राहत मिल रही है। सरकारी के साथ ही गैर सरकारी अस्पतालों में मरीज लाभान्वित होकर बारम्बार राजस्थान सरकार का आभार जताते नहीं थकते।
    ऐसा ही मामला गंभीर रूप से बीमार हाजी अरबाब खान गाँव भोजारिया, चोह्टन जिनकी उम्र 85 वर्ष है, लम्बे समय से पेशाब की थेली में पथरी एवं प्रोस्टेट ग्रंथि भी बढ़ी हुई से बीमार थे, जिनका चिरंजीवी योजना के तहत अमर हॉस्पिटल में निःशुल्क ओपरेशन किया गया। इसका संभावित खर्चा 55 हजार था, लेकिन उसका उपचार योजना में निशुल्क हुआ।    
    इसी तरह रेडाना निवासी 25 वर्षीय गुड्डी के पिछले काफी दिनों से पित की थेली में पथरी थी, जिससे परिजन ईलाज में लगने वाले खर्चे से परेशान थे, क्योंकि आर्थिक तंगी के कारण इतने रुपयों की व्यवस्था करना मुश्किल था। इसी दोरान गाँव की आशा एवं एएनएम् द्वारा जानकारी मिली कि चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में निशुल्क उपचार हो सकता है। इस पर परिजनों ने जागरूकता दिखाते हुए जनआधार कार्ड देकर चिरंजीवी में उपचार के लिए अमर होस्पिटल बाड़मेर में पूरा इलाज निशुल्क हुआ, ओपरेशन का खर्चा लगभग चालीस हजार था ।
  मरीज गुड्डी के भाई ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह वास्तव में जख्मों पर मरहम समान है। उन्होंने अस्पताल में मिली बेहतर सुविधा के लिए चिकित्सकों और योजना के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना से सभी वंचित परिवारों को अपना पंजीकरण अवश्य करवाना चाहिए।
  अमर हॉस्पिटल के डॉ. भूराराम चोधरी ने बताया की हॉस्पिटल में प्रतिदिन 2 से 3 व्यक्तियों का एवं महीने में लगभग 50 से 60 व्यक्तियों का चिरंजीवी योजना के तहत निःशुल्क ईलाज किया जाता है।
जिले में ये हॉस्पीटल जुड़े
सीओआईईसी राकेश भाटी ने बताया कि जिले में सरकारी संस्थान 24 सीएचसी, 1 मेडिकल कोलेज बाड़मेर, एक जिला अस्पताल बालोतरा, उप जिला अस्पताल धोरीमन्ना व चोह्टन तथा निजी अस्पताल अमर हॉस्पिटल, अपेक्स हॉस्पिटल सिणधरी, अपोलो इएनटी हॉस्पिटल, बाबा रामदेव हॉस्पिटल बालोतरा, धन्वन्तरी हॉस्पिटल बाड़मेर, हितकारी हॉस्पिटल बालोतरा, जेके हॉस्पिटल सिणधरी, पालीवाल आई हॉस्पिटल, शांति हॉस्पिटल पादरू सिवाना, विश्नोई हॉस्पिटल बालोतरा, शांति मोहन हॉस्पिटल बाड़मेर योजना में शामिल है।
-0-

बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की बैठक 14 अक्टूबर को

बाड़मेर, 12 अक्टूबर। बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति की बैठक प्रधान जेठीदेवी की अध्यक्षता मंे 14 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे पंचायत समिति बाड़मेर के सभागार में आयोजित होगी।

विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि इस बैठक मंे गत बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन होगा व पानी एवं बिजली की समस्या, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता समेत अन्य विभागीय योजनाआंे, वर्ष 2022-23 के मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, सामान्य योजनान्तर्गत पंचायत समिति स्तर बीपीडीपी व वार्षिक कार्य योजना एवं ग्राम पंचायत स्तर कार्य योजना जीपीडीपी वर्ष 2022-23 व 2023-24 पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा।
-0-

बाड़मेर पंचायत समिति की बैठक 14 अक्टूबर को

बाड़मेर, 12 अक्टूबर। बाड़मेर पंचायत समिति की बैठक प्रधान पवन कंवर की अध्यक्षता मंे 14 अक्टूबर को प्रातः 11ः30 बजे पंचायत समिति के सभागार में आयोजित होगी।

विकास अधिकारी सुरेश कविया ने बताया कि इस बैठक मंे गत बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन होगा व पानी एवं बिजली की समस्या, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता समेत अन्य विभागीय योजनाआंे, वर्ष 2022-23 के मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं जीपीडीपी पंचायत समिति स्तर व ग्राम पंचायत स्तर कार्य योजना वर्ष 2023-24 पर चर्चा एवं अनुमोदन किया जाएगा।
-0-

उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई गुरूवार 13 अक्टूबर को

बाड़मेर, 12 अक्टूबर। अक्टूबर माह के दूसरे गुरूवार 13 अक्टूबर को जिले में सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई आयोजित की जाएगी।

आमजन की परिवेदनाओं के त्वरित समाधान हेतु मुख्य सचिव राजस्थान जयपुर द्वारा जारी त्रिस्तरीय जनसुनवाई के निर्देशों के मद्देनजर माह के द्वितीय गुरूवार 13 अक्टूबर को सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। आमजन अपनी परिवेदनाएं संबंधित पंचायत समिति के भारत निर्माण राजीव सेवा केन्द्र पर उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई में प्रस्तुत कर त्वरित निस्तारण करवा सकेंगे। उक्त जन सुनवाई में स्थानीय जनप्रतिनिधिगण अधिकाधिक संख्या में आमन्त्रित है।
-0-

प्रभारी सचिव मीणा गुरूवार 13 अक्टूबर को करेंगे योजनाओं की प्रगति समीक्षा

बाड़मेर, 12 अक्टूबर। जिले के प्रभारी सचिव एवं संभागीय आयुक्त जोधपुर कैलाश चन्द मीणा गुरूवार 13 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे जिले में संचालित समस्त विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

विकास शाखा के प्रभारी अधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उक्त वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिला स्तरीय अधिकारीगण जिला मुख्यालय पर स्थित कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल से तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण मय आवश्यक सूचनाओं के साथ अपने ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित राजीव गांधी भारत निर्माण सेवा केन्द्र से भाग लेना सुनिश्चित करें। उन्होने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है, यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।
-0-

मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022

राजकीय पीजी कॉलेज मे राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

बाड़मेर, 11 अक्टूबर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बाडमेर तथा राजकीय पीजी महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय साइबर जागरुकता माह अक्टूबर, 2022 के अंतर्गत मंगलवार को पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम में पीजी कॉलेज के सह आचार्य मुकेश जैन ने स्वागत उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम समन्वयक एवं विशेषज्ञ प्रशान्त जोशी ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के नवीन साइबर अपराध सेक्सटोरशन, फिशिंग, स्मिशिंग, मीडिया संबंधी अपराध व इनसे सुरक्षा संबंधित तकनीकी ज्ञान तथा सावधानियों के बारे में विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अपराध होने पर 1930 टोल फ्री नंबर तथा cyybercrime.gov.in पर रिपोर्टिंग की प्रक्रिया भी बताई। रोशनलाल जैन ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के आर्थिक, सामाजिक कारण तथा वित्तीय धोखाधड़ी जैसे एटीएम कार्ड स्किमिंग, क्यू आर कोड, सिम क्लोनिंग द्वारा होने वाली धोखाधड़ी के बारे मे व्याख्यान दिया। श्रीमती ममता चौधरी ने मल्टी फेक्टर ऑथेन्टिकेशन व पासवर्ड सिक्योरिटी मैनेजमेंट के बारे में अवगत कराया।
कार्यक्रम के अंत में राजकीय पीजी कॉलेज के सोहनराज परमार ने कार्यक्रम आयोजकों तथा अन्य सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा छात्रों से कहा कि कार्यक्रम के दौरान अर्जित ज्ञान को अपने परिवार, क्षेत्र में साझा कर सभी को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रवक्ता प्रियंका मीना ने पोस्टर मेकिंग तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित करवाई। एन.एन.एस. प्रभारी मुकेश जैन ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम मे पीजी कॉलेज के सभी सह आचार्य गण तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।
साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आगामी दिनों मे भी शहर के अन्य विभिन्न महाविद्यालय व विद्यालयों मे आयोजित किया जाएगा ताकि अधिकाधिक साइबर जागरूकता का प्रसार हो।
-0-

हर दिन बालिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए - राजपुरोहित

 अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस

बाड़मेर, 11 अक्टूबर। मंगलवार को 11 वे अन्तराष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन स्थानिय अन्तरी देवी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बाडमेर के सभागार में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर महिला अधिकारिता के उप निदेशक प्रहलाद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस वर्ष बालिकाओं में जेण्डर के आधार पर होने वाले भेदभाव शिक्षा तक पहुँच, पोषण, कानुनी अधिकार, चिकित्सा देखभाल, भेदभाव से सुरक्षा, महिलाओं के खिलाफ भेदभाव बाल विवाह जैसे अन्य मुद्दे पर लैंगिक समानता को बढ़ाने एवं जन समुदाय में जागरूकता हेतु इस वर्ष आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि हर दिन बालिका दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए जिससे हम जेण्डर के आधार पर हो रहे भेदभाव को समाप्त कर सकते है। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा बालिका दिवस पर विचार रखे कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग के सुपरवाईजर विमला बिश्नोई में बालिकाओं से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया। कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय प्रशासन, प्रचेता हरजीराम सहित बालिकाएं उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन एक्शन एड युनिसेफ के जोनल समन्वयक विकाससिंह रावत द्वारा किया गया।
-0-





सोमवार, 10 अक्टूबर 2022

इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना के अन्तर्गत ऋण वितरण कैम्प का आयोजन 12 को

बाड़मेर, 10 अक्टूबर। अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाईं कर्मचारी वर्ग के लाभार्थियों को स्वरोजगार हेतु ऋण उपलब्ध कराने बाबत एक दिन का कैम्प 12 व 13 अक्टूबर 2022 को आयोजित किया जायेगा।

अनुसूचित जाति, जनजाति वित्त एवं विकास सहकारी निगम के परियोजना प्रबन्धक पुखराज ने बताया कि अनुसूचित जाति, जनजाति, सफाईं कर्मचारी वर्ग के जिन व्यक्तियों ने ऋण हेतु इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजनान्तर्गत ऑन लाईन पोर्टल पर आवेदन किया है। आवेदनकर्ताओं को ऋण वितरण हेतु आवश्यक दस्तावेजों कमी पूर्ति के लिए 12 व 13 अक्टूबर 2022 को प्रातः 10ः00 बजे से कार्यालय सामाजिक सुरक्षा अधिकारी पंचायत समिति बालोतरा में कैम्प का आयोजन किया जायेगा। बालोतरा नगर परिशद क्षेत्र के आवेदनकर्ता वांछित मूल दस्तावेज (जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, जनआधार कार्ड, आधार कार्ड, स्वयं का पासपोट साइज एक फोटो, स्वघोशित आय प्रमाण, बैंक पास बुक की प्रति व 12 पोस्टेड चौक्स आदि) साथ लेकर हेतु उपस्थित होवें। आवेदकों के मूल दस्तावेजों की जॉंच व पूर्ति कराने के उपरान्त ऋण वितरण की कार्यवाही की जायेगी। इस कैम्प में अधिक से अधिक आवेदनकर्ता समय पर उपस्थित होकर ऋण हेतु अपनी पत्रावली की पूर्ति करावें।
-0-


चिरंजीवी मैराथन में उमड़ा युवाओ का हुजूम

स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश के साथ दौडे सैकड़ों युवा

स्कूल वर्ग में टीना और कॉलेज वर्ग में खुमाराम ने मारी बाजी
बाड़मेर, 10 अक्टूबर। स्वास्थ्य जागरूकता के संदेश के साथ साथ मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के प्रचार प्रसार के लिए सोमवार सवेरे चिरंजीवी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों युवाओं ने जोश के साथ भाग लिया।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सोमवार को प्रातः 7 बजे गांधी चौक से चिरंजीवी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह भाटी, उपखंड अधिकारी समंदर सिंह भाटी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ चंद्रशेखर गजराज भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गजराज ने बताया कि चिरंजीवी मैराथन में चिरंजीवी योजना का संदेश देने के लिए यह आयोजन रखा गया है, जिसमें तीन वर्ग रखें गए। स्कूल वर्ग, कॉलेज वर्ग और आमजन का वर्ग शामिल किए गए। इसमें सर्वाधिक भागीदारी कॉलेज वर्ग में रही।
यह चिरंजीवी मैराथन गाँधी चौक से आरंभ होकर रेलवे स्टेशन, अहिंसा चौराहा, विवेकानंद सर्किल होते हुए नेहरू नगर फ्लाई ओवर होते हुए आदर्श स्टेडियम में समाप्त हुई।
मैराथन में विजेता रहे प्रतिभागियों को विजेताओं को 2100 रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल वर्ग में टीना, कालेज वर्ग में खुमाराम एवं आमजन वर्ग में इमियो विजेता रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को सोमवार सायं कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने पुरस्कार वितरित किए। महिला वर्ग में प्रथम सुमन सारण, द्वितीय पुष्पा एवं तृतीय भगवती रही। वही पुरुष वर्ग में हरिराम चौधरी प्रथम, स्वरूप सिंह द्वितीय एवं मगसिंह तृतीय स्थान पर रहे।
मैराथन दौड़ में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों के लिए नगर परिषद की तरफ से टी शर्ट, अमर हॉस्पिटल की तरफ से कैप एवं मारूति डेयरी की तरफ से दूध एवं फल वितरित किए गए। इस दौरान पुलिस सहित स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया।
-0-














शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2022

जिला कलेक्टर ने रबी की बुवाई से पूर्व तैयारी की समीक्षा

 रबी फसलों हेतु कृषि आदानों की पर्याप्त हो प्रबंध

बाड़मेर, 07 अक्टूबर। जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आगामी रबी की फसल हेतु आदानों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रट सभागार बाडमेर में आयोजित की गई, जिसमें कृषि, सहकारिता,  उर्वरक आपूर्तिकर्ता, क्रय-विक्रय सहकारी समितियों एवं थोक उर्वरक विक्रेताओं से उर्वरकों की मांग एवं उपलब्धता की समीक्षा की गई।
इस मौके पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने जिलें में डीएपी, यूरिया एवं अन्य उर्वरकों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उर्वरक निर्माता कम्पनियों ईफको, एनएफएल एवं चम्बल फर्टीलाईजर्स के प्रतिनिधियों को मांग अनुसार आपूर्ति किये जाने हेतु समुचित व्यवस्था करने को कहा।
    जिला कलक्टर ने उर्वरक विक्रेताओं एवं कृषि व सहकारिता विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उर्वरक प्राप्त होते ही पी.ओ.एस. मशीन में ऑनलाईन स्टॉक का इन्द्राज किया जाना एवं पी.ओ.एस. से ही उर्वरक विक्रय सुनिश्चित किया जाये तथा पी.ओ.एस. की ऑनलाईन उपलब्धता व वास्तविक स्टॉक में किसी प्रकार की भिन्नता ना हों क्योंकि पी.ओ.एस. के ऑनलाईन स्टॉक के आधार पर ही केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा जिलें को उर्वरकों का आवंटन किया जाता है।
    कलक्टर बंधु ने कहा कि सिंगल सुपर फॉस्फेट एवं यूरिया डीएपी का बेहतर विकल्प है इससे फास्फोरस व नत्रजन के अतिरिक्त गंधक एवं केल्शियम भी मिलते है। अतः कृषकों को इसके प्रयोग के लिए प्रोत्साहित किया जाये तथा सभी क्रय-विक्रय सहकारी समिति एवं प्रमुख उर्वरक विक्रेता एक-एक ट्रक सुपर फॉस्फेट का स्टॉक आवश्यक रूप से रखें। रबी फसलों की बुवाई मुख्यतः दीपावली के उपरांत प्रारम्भ होगी तब तक आवश्यकता अनुसार उर्वरकों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाए।
इस दौरान उपनिदेशक विरेन्द्रसिंह सोलंकी ने बताया कि खरीफ में यूरिया एवं डीएपी की आपूर्ति मांग से अधिक हुई है तथा कृषकों के पास लगभग दस हजार टन यूरिया व दो हजार टन डीएपी का स्टॉक किया हुआ है। वर्तमान में 2500 टन यूरिया एवं 400 टन डीएपी थोक एवं खुदरा विक्रेताओं के पास उपलब्ध है व ईफकों द्वारा 350 टन एनपीके की आपूर्ति के आदेश जारी किये गये है।
इस दौरान राजस्थान स्टेट सीडस कॉर्पोरेशन के क्षेत्रीय प्रबंधक बृजकिशोर द्विवेदी ने अवगत कराया कि निगम के पास सरसों, चना एवं गेहूं का प्रमाणित बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है तथा मांग करने पर तीन दिवस में बीज की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जायेगी।
-0-




राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित

बाड़मेर, 07 अक्टूबर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, बाडमेर द्वारा राष्ट्रीय साइबर जागरुकता माह अक्टूबर, 2022 के अंतर्गत शुक्रवार को विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। कार्यक्रम मे पुलिस उपअधीक्षक बाड़मेर रणवीरसिंह मुख्य अतिथि के रूप मे मौजूद रहे। कार्यक्रम सह-समन्वयक रोशन लाल जैन ने भारत सरकार द्वारा अक्टूबर 2022 साइबर जागरूकता माह मनाने के उद्देश्य को बनाते हुए मुख्य अतिथि का परिचय दिया ।

      जिला क्राइम सेल (डीसीआरबी) के महिपालसिंह ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से साइबर अपराध के प्रकार, अपराध की थाने मे रीपोर्टिंग इत्यादि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की वितीय धोखाधड़ी होने पर तुरंत नेशनल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करवाएं। पुलिस उपअधीक्षक रणवीरसिंह ने साइबर क्राइम से संबंधित अपने व्यक्तिगत अनुभव तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तथा इन्टरनेट का उपयोग करते समय बरतने वाली सावधानियों से विद्यार्थियों को अवगत कराया ।
      कार्यक्रम समन्वयक एवं विशेषज्ञ प्रशान्त जोशी ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के नवीन साइबर अपराध सेक्सटोरशन, फिशिंग, सोशल मीडिया संबंधी अपराध व इनसे से सुरक्षा संबंधित तकनीकी ज्ञान तथा सावधानियों के बारे में विस्तृत प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया। रोशन लाल जैन ने विद्यार्थियों को डिजिटल डेटोक्स के बारे मे व्याख्यान दिया। श्रीमती ममता चौधरी ने मल्टी फेक्टर ऑथेन्टिकेशन व पासवर्ड सिक्योरिटी के बारे में अवगत कराया। संस्थान के प्राचार्य कमल पंवार ने अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया तथा ऐसे कार्यक्रम को आज के समय की महती आवश्यकता बताया। उन्होंने यह भी बताया की यह कार्यक्रम आगामी दिनों मे शहर के विभिन्न महाविद्यालय व विद्यालयों मे आयोजित किया जाएगा ताकि अधिकाधिक साइबर जागरूकता का प्रसार हो। कार्यक्रम में संस्थान के प्रवक्ता ओमाराम, प्रियंका मीना एवं अमृत लाल का सहयोग रहा।
-0-

एक भी परिवार पंजीयन से नहीं रहे वंचित, खुद जिला कलेक्टर ने अपनी जेब से कराया पंजीयन

 मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना

बाड़मेर, 07 अक्टूबर। जिले में प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के प्रयोजन से सभी का चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना में पंजीयन कराया जा रहा है।
    चिरंजीवी योजना में प्रत्येक परिवार के पंजीयन अभियान के अंतर्गत गरीब एवं आर्थिक रूप से अत्यंत कमजोर वर्ग के पंजीयन में खुद जिला कलेक्टर लोक बंधु खुद के निजी खर्च से भी पंजीयन करा रहे है। ऐसी ही एक गरीब विधवा कवली पत्नी स्वं बिजाराम निवासी देविलायरी, समदडी का जिला कलेक्टर लोक बंधु ने खुद 850 रुपये का भुगतान कर योजना में पंजीयन कराया। जिससे उसके पुत्र का एक निजी अस्पताल में मुफ्त उपचार आरम्भ हुआ।
    जिला कलेक्टर ने जिले के दानदाताओ, भामाशाहो और सम्पन्न वर्ग से सबके स्वास्थ्य के लिए आगे आकर कमजोर एवं विपन्नो का चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में पंजीयन करवा कर जिले को निरोगी बाड़मेर बनाने की मुहिम में सहयोग की अपील की है।
-0-

बाड़मेर को कुपोषण मुक्त करवाने में सबकी भागीदारी जरूरी

स्कूलों में बच्चों और किशोरों के लिए होगा मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण

बाडमेर, 07 अक्टूबर। एम बी सी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांधी चौक बाडमेर के सभागार में जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अनमोल जीवन अभियान के तहत बच्चों और किशोरों के लिए मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण के मॉड्यूल का जिला कलक्टर लोक बन्धु ने विमोचन किया। इसका विद्यालयों में शनिवार को नो  बेग डे के दौरान उपयोग किया जाएगा।
  इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है। जितना वयस्कों के रूप में विकसित होने के लिए युवाओं को स्वस्थ्य भोजन और व्यायाम की आवश्यकता होती है। हमे खुश रखने में हमारे मानसिक स्वास्थ्य की बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका हैं। इन प्रशिक्षण में आप अपने मानसिक स्वास्थ्य को यथासंभव फिट रखने के लिये उपयोगी हो सकेगे। जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में चल रहे मिशन सुरक्षा चक्र अभियान में भी अधिक से अधिक स्वंयसेवको को जुड़कर जिले को कुपोषण से मुक्त करने का संकल्प पूरा करना है। उन्होंने कहा कि बाड़मेर को कुपोषण मुक्त करवाने में सबकी भागीदारी जरूरी है।
जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक मानसिक प्रशिक्षण में आवश्यक मदद करेंगे। कार्यक्रम में एक्शन एड यूनिसेफ के जोनल समन्वयक विकाससिह ने बताया कि इस कार्य को आगे गति देने के लिए स्वंय सेवको के समूह की ओर से आगामी 3 माह में शनिवार को नो बेग डे के दिन 100 से अधिक विद्यालय में पहुँच कर मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एमबीसी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता मुकेश व्यास ने किया।
  कार्यक्रम में अनमोल जीवन अभियान के श्रीमती वंदना गुप्ता, सुश्री चंदा फुलवारिया, मगसिंह राजपुरोहित सखी केंद्र से श्रीमती टीपु चौधरी ने भाग लिया।
  कार्यक्रम के अंत मे एमबीसी राजकीय विद्यालय के प्रधानचार्य कमलसिंह राणीगांव ने धन्यवाद ज्ञापित कर समापन्न किया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक गण सहित एन.एस.एस. टीम सहित विद्यार्थियों ने भाग लिया ।
-0-








गांधीजी के विचारों को युवा पीढ़ी करें आत्मसात

गांधी दर्शन पर भजन व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

बाड़मेर, 07 अक्टूबर। गांधी सप्ताह के तहत शुक्रवार को भगवान महावीर टाउनहाल में गांधी दर्शन पर भजन व भाषण प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन एवं उनके सिद्धांतों पर विचार रखे एवं उनके प्रिय भजनों को प्रस्तुत किए।
  इस मौके पर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने कहा कि वर्तमान समय में गांधीजी के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। युवा पीढ़ी गांधी के विचार को आत्मसात करते हुए उनके उज्ज्वल पक्ष को आमजन तक पहुंचाए। उन्होंने बताया कि सत्य एवं अहिंसा के रास्ते पर चलना सबसे दुस्कर कार्य हैं, लेकिन इन पर चल कर व्यक्ति को आत्म सन्तुष्टि मिलती हैं। उन्होंने बच्चों से गांधीजी के सिद्धांतों का अधिकतम अध्ययन करने को कहा।
  इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी ओम प्रकाश विश्नोई ने कहा कि कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जीवन अपने आप बहुत बड़ी शिक्षा है। बापू के सपनों के भारत का निर्माण हम सब मिलकर पूरा करेंगे।
  भगवान महावीर टाउन हॉल में गांधी दर्शन विषयक ‘‘भाषण एवं गांधी भजन प्रतियोगियाएँ‘‘ आयोजित हुई। इस दौरान विजेता प्रतिभागियों को जिला कलक्टर लोक बंधु ने सम्मानित किया।
  कार्यक्रम में नगर विकास न्यास के सचिव शैलेश सुराणा, जिला युवा अधिकारी सचिन पाटोदिया, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तनु राम, शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ के अमित बोहरा समेत विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
-0-








गुरुवार, 6 अक्टूबर 2022

‘गांधी अतीत ही नहीं भविष्य भी हैं‘ विषय पर सेमीनार आज

गांधीजी के सिद्धांतों और विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का लिया जाएगा संकल्प

बाड़मेर, 06 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर आयोजित गांधी सप्ताह कार्यक्रमों के अन्तर्गत शुक्रवार को भगवान महावीर टाउन हॉल में ‘‘गांधी अतीत ही नहीं भविष्य भी है‘‘ विषय पर सेमीनार आयोजित की जाएगी।
    नगर विकास न्यास के सचिव शैलेष सुराणा ने बताया कि इस सेमीनार में वक्ताओं द्वारा गांधीजी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए गांधीजी के सिद्धांतों और विचारों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया जाएगा। इस दौरान गाँधीजी से सम्बंधित भजन भी प्रस्तुत किए जाएंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम में गांधी वादी विचारक, लेखक, साहित्यकार, गाँधी जयन्ति समिति के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयं सेवी संगठन के प्रतिनिधि और स्कूली छात्र भाग लेंगे।
-0-

सैनिक कल्याण कार्यालय बाड़मेर के कार्यक्षैत्र में जालोर जिला भी शामिल

बाड़मेर, 06 अक्टूबर। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डी.एस. खंगारोत ने बताया कि वरिष्ठ शासन सचिव, सैनिक कल्याण विभाग राजस्थान सरकार द्वारा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बाडमेर का कार्यक्षेत्र बाडमेर व जालोर जिलों तक 23 सितम्बर से कर दिया गया है। अतः जालौर जिले के समस्त गौरव सैनानी एवं विरागनाओं के सैनिक कल्याणार्थ कार्य जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बाडमेर में किया जायेगा।

-0-

शहीद सैनिक के आश्रितो को अनुकम्पा नियुक्ति दी जाएगी

बाड़मेर, 06 अक्टूबर। संयुक्त शासन सचिव, कार्मिक विभाग, राजस्थान जयपुर द्वारा 15 अगस्त, 1947 से 31 दिसम्बर, 1971 के दौरान शहीद सैनिक के परिवार में से एक आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति देने के आदेश जारी किए गए हैं।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डी.एस. खंगारोत ने बताया कि 15 अगस्त, 1947 से 31 दिसम्बर, 1971 के दौरान शहीद सैनिक के पत्नि, पुत्र अथवा पुत्री, पौत्र अथवा पौत्री, दत्तक पुत्र अथवा दत्तक पुत्री अविवाहीत के मामले में भाई अथवा बहन, भाई का पुत्र अथवा पुत्री, बहन का पुत्र अथवा पुत्री भी अनुकम्पा नियुक्ति हेतु सक्षम अधिकारी का शहीद आश्रित होने का प्रमाण पत्र प्राप्त कर कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा। नियोजन की कार्यवाही परिवार के सदस्यों में वरीयता क्रम में वरिष्ठतम को नियोजन की कार्यवाही पर विचार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय बाडमेर में सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

आई.टी.आई. चौहटन में प्रशिक्षण कार्य के लिए अतिथि अनुदेशकों हेतु आवेदन पत्र 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

बाड़मेर, 06 अक्टूबर। आई.टी.आई. चौहटन में विभिन्न व्यवसायों में रिक्त पदों के विरूद्ध अतिथि अनुदेशक (च्नतमसल ज्मउचंतवतल ठंेपे) योजनान्तर्गत प्रशिक्षण देने के लिए सम्बन्धित व्यवसाय विद्युतकार अनुदेशक के पैनल तैयार करने हेतु निर्धारित विभागीय तकनीकी योग्यता के साथ-साथ कार्यानुभव रखने वाले अभ्यार्थी जिनकी आयु अधिकतम 18 से 65 वर्ष हो उनसे 10 अक्टूबर को प्रातः 10ः00 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते है।

संस्थान के अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि सेवानिवृत तकनीकी कार्मिक जो योग्यता रखते हैं, उन्हें पैनल तैयार करने में प्राथमिकता दी जायेगी। इच्छुक आवेदनकर्ता आवेदन पत्र के साथ आधार कार्ड, दसवी अंकतालिका डिग्रीध्डिप्लोमा सम्बन्धित व्यवसाय में एन.सी.वी.टी. योजना से आई.टी.आई. एवं सी.टी.आई. उतीर्ण सहित आवश्यक एक, दो एवं तीन वर्षीय कार्यानुभव सहित पासपोर्ट साईज फोटो एवं बैंक पास बुक की प्रति संलग्न कर आवेदन पत्र आई.टी.आई. बाड़मेर में जमा करवाये जा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि पेनल तैयार करने हेतु मूल दस्तावेजों की जांच एवं साक्षात्कार 12 अक्टूबर को प्रातः 11ः00 बजे संस्थान परिसर बाडमेर में रखा गया है। पेनल में चयनित अतिथि अनुदेशक संस्थान में नियमित अनुदेशकों की नियुक्ति सत्र अवधि अथवा कालाश लिए जाने तक कार्य कर सकेंगे और प्रशिक्षण कार्य असंतोष पाये जाने पर तुरन्त हटाया जा सकता है। इस कार्य हेतु नियमानुसार मानदेय दिया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय समय में राजकीय आई.टी.आई. बाडमेर से सम्पर्क किया जा सकता है।
-0-

संभावित वर्षा से खरीफ की फसलों में नुकसान से बचाव की सलाह

बाड़मेर, 06 अक्टूबर। जिलें में वर्तमान में खरीफ की फसलों की कटाई का कार्य जारी है। इस बीच मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार राज्य के कई जिलों में आगामी दिनों में वर्षा की संभावना है। बाडमेर जिलें में भी 09 एवं 10 अक्टूबर को हल्की वर्षा की संभावित है।

उप निदेशक कृषि, विरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि किसानो को सलाह दी जाती है कि पककर तैयार हो चुकी फसलों को जल्द से जल्द काटकर सुरक्षित जगह पर भंडार करने की व्यवस्था करें तथा मौसम को देखते हुए यथासंभव 9 व 10 अक्टूबर को फसलों की कटाई एवं रबी फसलों की बुवाई नहीं करें। कटाई के बाद खेत में पड़ी फसलों में अधिक नुकसान की संभावना रहती है अतः जिन फसलों को पकने में अभी समय है उनकी कटाई 10 अक्टूबर के पश्चात करें। काटी हुई फसल की यदि थ्रेसिंग संभव नहीं हो सकें तो खलियान में इकट्ठा कर ढकने की व्यवस्था रखें ताकि संभावित वर्षा से फसलों को बचाया जा सकें। जो कृषक फसलों की गहाई के बाद विक्रय हेतु मंडी में ले जा रहे है यथासंभव 9 एवं 10 अक्टूबर को मंडी में नहीं ले जाये या फसलों को मंडी में सुरक्षित जगह पर रखना सुनिश्चित करें।
-0-

चिरंजीवी मैराथन सोमवार को

स्वास्थ्य सुरक्षा के संदेश को दौड़ेगा शहर

विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
बाड़मेर, 06 अक्टूबर। जिला मुख्यालय पर आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा के संदेश एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना की जागरूकता को सोमवार, 10 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे चिरंजीवी मैराथन दौड़ आयोजित की जाएंगी।
    जिला कलेक्टर लोक बंधु ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अन्तर्गत योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के लिए जिला स्तर पर चिरंजीवी मैराथन दौड़ के संबंध में बैठक लेकर अलग अलग विभागों को विभिन्न उत्तरदायित्व सौपे एवं समय पर तैयारी पूरी करने को कहा।
जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिला मुख्यालय पर चिरंजीवी मैराथन दौड़ 10 अक्टूबर को प्रातः 7 बजे गांधी चौक से प्रारम्भ होकर सर्किट हाउस तक फिर फ्लाई ओवर से होते हुए 80 फीट रोड़ महावीर नगर से होकर आदर्श स्टेडियम में समापन होगी। मैराथन में शामिल सभी प्रतिभागियों के लिए चिरंजीवी लोगो वाली टी-शर्ट एवं कैप की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने चिरंजीवी योजना की प्रचार-प्रसार सामग्री, बैनर आदि मैराथन दौड़ के मार्ग में लगवाने, पेम्पलेट वितरण करवाने तथा मैराथन दौड़ रूट पर पानी व चिकित्सा की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार का प्रावधान भी रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर गजराज ने बताया कि मैराथन दौड़ मे भाग लेने वाले प्रतिभागियों को श्रेणीनुसार पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
-0-

लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...