सोमवार, 25 अप्रैल 2022

पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उप चुनाव

अधिसूचना जारी, 08 मई को होगा मतदान

बाड़मेर, 25 अप्रेल। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के दिनाक 31 जनवरी, 2022 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव कराने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि जिले में पंचायत समिति सदस्यों के उप चुनाव के लिए नियम 58 के अन्तर्गत तथा सरपंच एवं पंच के उप चुनाव के लिए नियम 23 सपठित 56 के अन्तर्गत सोमवार 25 अप्रेल को निर्वाचन की लोक सूचना जारी कर दी गई है। उन्होने बताया कि जिले में बालोतरा पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्याक 22 व धोरीमना पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्यांक 4 तथा 4 सरपंच, 1 उप सरपंच एवं 17 वार्ड पंचों के पदों पर उप चुनाव कराया जाएगा। उन्होने बताया कि इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
यह रहेगा उप चुनाव का कार्यक्रम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में पंचायत समिति सदस्यों के उप चुनाव के लिए सोमवार 25 अप्रेल को नियम 58 के अन्तर्गत निर्वाचन की लोक सूचना जारी कर दी गई है। उन्होने बताया कि बुधवार 27 अप्रेल को प्रातः 11 से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा गुरूवार 28 अप्रेल को प्रातः 11 बजे से की जाएगी तथा शुक्रवार 29 अप्रेल को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होने बताया कि नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात् चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होने बताया कि रविवार 8 मई को प्रातः 7 से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जाकर सोमवार 9 मई को प्रातः 9 बजे से पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी।
उन्होने बताया कि इसी प्रकार सरपंच एवं पंच के उप चुनाव के लिए सोमवार 25 अप्रेल को नियम 23 सपठित 56 के अन्तर्गत निर्वाचन की लोक सूचना जारी कर दी गई है। उन्होने बताया कि रविवार 1 मई को प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सोमवार 2 मई को प्रातः 10 बजे से की जाएगी तथा इसी दिन दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होने बताया कि नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात् चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होने बताया कि रविवार 8 मई को प्रातः 7 से सांय 5 बजे तक मतदान करवाया जाकर मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी।
उन्होने बताया कि उप सरपंच का चुनाव सोमवार 9 मई को होगा। उप सरपंच के चुनाव हेतु चुनाव तिथि 9 मई को प्रातः 9 बजे से पूर्व बैठक हेतु नोटिस जारी किया जाएगा। पूर्वाह्न 10 बजे बैठक प्रारम्भ होगी। नाम निर्देशन पत्रध्प्रस्तावों के प्रस्तुतिकरण का समय पूर्वाह्न 11 बजे तक रहेगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा पूर्वाह्न 11.30 बजे तक की जाएगी तथा पूर्वाह्न 11.30 से अपराह्न 12 बजे तक चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन करने का कार्य किया जाएगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो अपराह्न 12 से 1 बजे के मध्य कराया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।
यहां होंगे उप चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि जिले में बालोतरा पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्याक 22 व धोरीमना पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्यांक 4, सरपंच पद हेतु आडेल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अर्जुन की ढाणी, धोरीमना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत उडासर, चौहटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आटिया एवं बाड़मेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बोला में उप चुनाव कराया जाएगा। इसी प्रकार उप सरपंच पद हेतु चौहटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ढोक में उप चुनाव कराया जाएगा।
उन्होने बताया कि वार्ड पंचों के उप चुनाव पंचायत समिति गडरारोड में ग्राम पंचायत बंधडा के वार्ड सं0 1, फोगेरा के वार्ड सं0 2, गडरारोड के वार्ड सं0 10, बालोतरा पंचायत समिति में ग्राम पंचायत असाडा के वार्ड सं0 10, आकडली बक्सीराम के वार्ड सं0 1, समदडी पंचायत समिति में ग्राम पंचायत सेवाली के वार्ड सं0 10, बामसीन के वार्ड सं0 1, आडेल पंचायत समिति में ग्राम पंचायत निम्बलकोट के वार्ड सं0 2, मालपुरा के वार्ड सं0 5, चौहटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मिठडाउ के वार्ड सं0 2, ढोक के वार्ड सं0 3, सिवाना पंचायत समिति में ग्राम पंचायत भागवा रघुनाथगढ के वार्ड सं0 3, सेड़वा पंचायत समिति में बामडला ग्राम पंचायत के वार्ड सं0 6, धनाऊ पंचायत समिति में ग्राम पंचायत कृष्ण का तला के वार्ड सं0 4, मीठे का तला के वार्ड सं0 11, बाडमेर ग्रामीण पंचायत समिति में ग्राम पंचायत चवा के वार्ड सं0 4 तथा गुड़ामालानी पंचायत समिति में मोखावा खुर्द ग्राम पंचायत के वार्ड सं0 7 के लिए उप चुनाव होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार पंचायत समिति सदस्यों तथा सरपंचों के उप चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से एवं वार्ड पंचों के उप चुनाव मतपेटी के माध्यम से सम्पन्न कराए जाएंगे।
नियंत्रण कक्ष स्थापित
जिले में पंचायत उप चुनाव के मद्देनजर राजीव गांधी सेवा केन्द्र कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष दो पारियों में स्थापित किया जाकर कार्मिकों को प्रतिनियुक्त किया गया है। पंचायत उप चुनाव को सुचारू रूप से सम्पादित करने तथा विभिन्न प्रकार की सूचनाओं के आदान-प्रदान हेतु एक रजिस्टर अलग से संधारित किया जाएगा तथा प्रतिदिन संकलित सूचनाएं निर्वाचन संचालन शाखा को सुपुर्द करेंगे।
-0-

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2022

जिला कलक्टर ने विभिन्न इंडीकेटर्स पर की समीक्षा

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

निःशुल्क चिकित्सा सेवाओं का हर व्यक्ति को हर हाल में मिले लाभ

बाड़मेर, 22 अप्रैल।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार स्थित होल से वीडियो कोंफ्रेस के माध्यम से जिला कलक्टर लोक बंधू की अध्यक्षता में आयोजित की गई । 

    इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधू ने मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना की ब्लॉकवार प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की। जिला कलक्टर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बीसीएमओ और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना सबसे महत्वपूर्ण योजना है, इससे लाभान्वितों का डाटा, निर्धारित दवाईयों की उपलब्धता, डिमांड और निर्धारित जांचों से संबंधित डाटा ई-औषधि साफटवेयर में अपडेट रखें। इसके लिए संबंधित चिकित्सा संस्थान प्रभारी पूरी मॉनिटरिंग करते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट का विश्लेषण भी करे ।

  मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि योजना से सम्बद्ध सरकारी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों के पैकेज अधिक से अधिक बुक किए जाएं। जिला एवं उप जिला अस्पताल तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियुक्त सर्जन और फिजिषियन (विषेषज्ञ चिकित्सक) द्वारा योजना में शामिल आमजन को कैषलेस उपचार मुहैया करवाएं और चिकित्सा संस्थान प्रभारी प्रत्येक चिकित्सक का व्यक्तिगत रिपोर्ट कार्ड तैयार कर जिला मुख्यालय को भिजवाएं।

 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल. बिशनोई ने कोविड टीकाकरण, परिवार कल्याण, नियमित टीकाकरण, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में वैक्सीन प्रिवेंटेबल डिजीज सर्विलेंस इंडीकेटर पर भी समीक्षात्मक चर्चा हुई।  

बैठक को जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रीत मोहिन्दर सिंह, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरदान सारण, जिला औषध भंडार प्रभारी डॉ. संजीव मितल, विश्व स्वास्थ्य संगठन से सर्विलेंस मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज सुथार, सीएसआर हेड केयर्न एंड वेधांता हरमीत सेरा ने भी संबोधित किया ।

ये रहे उपस्थित

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बालोतरा डॉ बी.एस. गहलोत, एनएचएम के डीपीएम सचिन भार्गव, डीएनओ मुकेश सिंघाडीया, जिला लेखा प्रबंधक अनिल व्यास, जिला आशा समन्वयक राकेश भाटी, डीपीएम एनएचयुएम् अरविंद सांगवा, समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

-0-





विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

बाड़मेर, 22 अप्रेल। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर फिफ्टी विलेजर्स सेवा संस्थान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर अति. मुख्य न्यायिक मजिस्टेªट सं0 1 बाड़मेर राहुल चौधरी ने पृथ्वी एवं पर्यावरण संरक्षण, संवैधानिक अधिकारों, जीवन के मौलिक अधिकारों तथा अन्य कानूनी जानकारी से संस्थान के छात्रों को अवगत कराया। शिविर में संस्थान के छात्र सहित बडी संख्या में लोग मौजूद रहे। संस्थान के निदेशक डॉ. भरत सारण ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन न्यायालय के रीडर ओमाराम भील ने किया।
-0-

यूटीबी पर नियुक्ति को चिकित्सकों के इंटरव्यू 2 मई को

 बाड़मेर, 22 अप्रेल। चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सकों के रिक्त पदों को यूटीबी पर लिये जाने हेतु चिकित्सकों का वॉक इन इंटरव्यू अब 2 मई को रखा गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सकों के रिक्त पदों को यूटीबी पर लिये जाने हेतु 25 अप्रेल को वॉक इन इंटरव्यू रखा गया था, को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर एक मई को रखा गया था। उन्होने बताया कि एक मई को राजकीय अवकाश होने के कारण चिकित्सकों का वॉक इन इंटरव्यू अब 2 मई को प्रातः 10 बजे जिला कार्यालय बाड़मेर में रखा गया है।
-0-

जिला स्तरीय टास्क फोर्स में बालिका शिक्षा को बढावा देने पर जोर

 बेटी बचाओं बेटी पढाओं


बाड़मेर, 22 अप्रेल। बेटी बचाओं, बेटी पढाओं योजना के जिला स्तर पर सूत्रण, क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण हेतु जिला स्तरीय फास्क फोर्स की बैठक शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने बालिकाओं में शिक्षा के महत्व को उजाकर करने हेतु ज्यादा से ज्यादा बालिकाओं का स्कूलों में नामांकन बढाने के निर्देश दिए ताकि जिले की महिलाओं की साक्षरता दर बढाई जा सकें । उन्होने शिक्षा सेतु योजनान्तर्गत ड्राप आउट बालिकाओं को ज्यादा से ज्यादा शिक्षा से पुनः जोडा जाकर बालिकाओं में शिक्षा के स्तर को बढावा देने पर जोर दिया।
इस दौरान वन स्टॉप सेन्टर (सखी केन्द्र) के प्रबन्धक ने बताया कि केन्द्र के पास वर्ष 2021-22 में कुल 80 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनका निस्तारण किया गया। केन्द्र के पास ज्यादातर हिंसा से पीडित महिलाओं के प्रकरण प्राप्त होते है, जिनको काउन्सिलिंग द्वारा समझाईश कर निस्तारित किया जाता है। राजकीय विद्यालयों में बालिकाओं के शौचालय प्रबन्धन हेतु कार्ययोजना समसा के माध्यम से बनाने हेतु निर्देशित किया गया।
टास्क फोर्स के सदस्य सचिव प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने बेटी बचाओं-बेटी बढाओं योजना प्रगति एवं आगामी रणनीति के बारे में अवगत कराया।
 बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पुखराज सारण, सी.ओ. बाडमेर आनन्दसिंह, सीडीईओ बी.आर. प्रजापत समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





गुरुवार, 21 अप्रैल 2022

भाडखा में कलस्टर स्तरीय जनसुनवाई आयोजित

ग्रामीणों ने बताई पानी मुख्य समस्या

बाड़मेर, 21 अप्रैल। ग्राम पंचायत भाडखा में उपखण्ड बारमेर की कलस्टर स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन उपखंड अधिकारी रोहित चौहान की अध्यक्षता में गुरुवार को हुआ।
  इस मौके पर उपखंड अधिकारी चौहान ने ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी एवं समाधान का विश्वास दिलाया। उपखंड अधिकारी ने जनसुनवाई में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना काल के बाद जनसुनवाई का कार्यक्रम पुनः चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जनसुनवाई की मंशा यह है कि विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन एक मंच के नीेचे बैठकर जनसमस्याओं को प्राप्त करे एवं उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर करके लोगों को राहत दे।
ग्रामीण ने मुख्य रूप से पानी की समस्या बताई। साथ ही गर्मी में बिजली कटौती के बारे में भी बताया। इस दौरान बाड़मेर गामीण विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई एवं तहसीलदार दानाराम मौजूद रहे।
-0-





जिला टास्क फोर्स की बैठक 22 अप्रेल को

 मिशन सुरक्षा चक्र

बाड़मेर, 21 अप्रेल। जिले में एनिमिया एवं कुपोषण की दर को कम करने के लिए विशेष अभियान मिशन सुरक्षा चक्र बाडमेर चलाया जा रहा है। इस संबंध में जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक शुक्रवार 22 अप्रेल को दोपहर 2 बजे जिला कलक्टर कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
महिला एवं बाल विकास विभाग उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित ने संबंधित अधिकारियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

आखातीज पर बाल विवाह रोकथाम को जनजागृति पर जोर

बाड़मेर, 21 अप्रेल। जिले में आगामी अक्षय-तृतीया एवं पीपल पूर्णिमा के पर्वों पर बाल विवाहों के आयोजन की संभावना को देखते हुए जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में होने वाले विवाहों की सूचना एकत्रित कर बाल विवाह रोकथाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने बताया कि इस बार 3 मई को अक्षय तृतीया एवं 16 मई को पीपल पूर्णिमा पर्व आने वाले है, जिन पर बाल विवाह के आयोजनों की प्रबल संभावनाएं रहती है। उन्होने समस्त उपखण्ड अधिकारियों को बाल विवाह रोकथाम के लिए अपने कार्यालयों में कन्ट्रोल रूप स्थापित कर अपने क्षेत्र में आयोजित होने वाले समस्त विवाहों की सूचना ग्राम विकास अधिकारी एवं पटवारियों के माध्यम से एकत्र करने के निर्देश दिए है। उन्होने इस दौरान प्राप्त होने वाली बाल विवाह संबंधित शिकायतों पर प्राथमिकता के साथ तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट्स हो बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अन्तर्गत बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी नियुक्त किया गया है। अतः वे उक्त अधिनियम की धारा 16 (3क) के प्रावधान अनुसार अपने क्षेत्र में बाल विवाह के अनुष्ठापन के विरूद्ध कार्यवाही कर निवारण करना सुनिश्चित करेंगे।
बाल विवाह रोकथाम का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -
जिला कलक्टर लोक बंधु ने आगामी पर्वों पर बाल विवाह के प्रभावी रोकथाम के लिए ग्राम एवं तहसील स्तर पर पदस्थापित विभिन्न विभागों के कार्मिकों, वृताधिकारियों, थानाधिकारियों, पटवारी, भू-अभिलेख निरीक्षक, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्रामसेवक, कृषि पर्यवेक्षक, महिला अधिकर अभिकरण, महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारीगण, पर्यवेक्षक, आंगनबाडी कार्यकर्ता, शिक्षा विभाग के शिक्षकगण, नगर परिषद के कर्मचारी, जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच के माध्यम से बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं आमजन में जनजाग्रति लाने का कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
-0-

मुख्यमंत्री सहायता कोष दुघर्टनाओं के पीड़ितों को 16.40 लाख की आर्थिक सहायता

बाड़मेर, 21 अप्रेल। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 18 व्यक्तियों को कुल सोलह लाख चालीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्रों में आवारा सांड द्वारा टक्क्र मारने तथा सड़क दुर्घटनाओं में 16 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये तथा 2 व्यक्तियों के सड़क दुघर्टना में घायल हो जाने से उन्हें बीस-बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।

-0- 

जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

बैंकर्स कमजोर वर्ग के ऋण पर संवेदनशील दृष्टिकोण रखें

बाड़मेर, 21 अप्रेल। समाज के कमजोर वर्ग की आर्थिक परिस्थितियों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति बैंकर्स सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए ऋण आवेदन पत्रो पर त्वरित कार्यवाही करें। यह बात जिला कलक्टर लोक बंधु ने गुरुवार सांय आयोजित जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक के दौरान कही।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वितीय रूप सशक्त करने के प्रयास किए जा रहे है। उन्होनें बैंकर्स से उक्त उद्देश्य के अनुरूप योजनाओं के अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों पर सकारात्मक दृष्टिकोण रखने की बात कही। उन्होनें कहा कि प्राप्त आवेदनों में कमियां होने पर आवेदकांे का सहयोग कर कमियों को दुरस्त करने में मदद करें। उन्होनें कहा कि आवेदनों पर समय पर उचित कार्यवाही नहीं करने एवं टालने की प्रवृति पाई जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाकर स्टेट लेवल एडवाईजरी कमेटी को भिजवाई जाएगी। उन्होनें विभिन्न योजनाओं में आवंटित किए गए ऋण के लक्ष्य निर्धारित समय सीमा में प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होने बैकर्स से अद्यतन सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं पर प्रभावी समीक्षा की जा सकें। उन्होने लम्बित ऋण प्रकरणों के संबंध मे कारण सहित सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा।
  जिला कलेक्टर ने कहा कि बैंक कृषि के अलावा पशुपालन एवं डेयरी से जुड़े लोगों को भी केसीसी जारी करें। उन्होंने इंदिरा गांधी क्रेडिट कार्ड योजना मुख्यमंत्री लघु उद्यम प्रोत्साहन योजना में लक्ष्य के अनुरूप ऋण जारी करने को कहा। साथ ही राजीविका के स्वयं सहायता समूहों को क्रेडिट लिंकेज में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत के लक्ष्यों की भी समीक्षा की गई।
    इससे पूर्व लीड बैंक अधिकारी गिरधारी लाल ने बताया कि केंद्र सरकार के वित्त एवं कृषि मंत्रालय के द्वारा 24 अप्रैल से किसान भागीदारी प्राथमिकता हमारी अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें पीएम किसान निधि के लाभार्थियों को केसीसी एवं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ा जाएगा।
    बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, राजीविका जिला प्रबंधक नवलाराम चौधरी,
 नगर परिषद आयुक्त दलिप पूनिया समेत विभिन्न बैंक अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-





बुधवार, 20 अप्रैल 2022

पृथ्वी दिवस पर होंगे कई आयोजन

बाड़मेर, 20 अप्रेल। जिले मंे 22 अप्रेल को पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि 22 अप्रेल को वृहद स्तर पर पृथ्वी दिवस मनाने के लिए उप वन संरक्षक, क्षेत्रीय अधिकारी राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल बालोतरा, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्राथमिक, आयुक्त नगर परिषद बाड़मेर एवं बालोतरा को निर्देशित किया गया है। उन्हांेने बताया कि इस दौरान ग्रामीण इलाकांे मंे फिल्म प्रदर्शन, पौधांे के संरक्षण संबंधित जानकारी देने, प्रदर्शनी, मेला, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, गीत एवं संगीत शो, रैलियां निकालने, वाद विवाद समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं तथा कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए है।
-0-

वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी 24 तक जिले की यात्रा पर रहेंगे

विभिन्न सामाजिक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

बाड़मेर, 20 अप्रेल। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी 24 अप्रेल तक जिले की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न सामाजिक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री चौधरी 21 से 24 अप्रेल तक गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम सर्किट हाउस बाड़मेर में करेंगे। इसके पश्चात् वे 24 अप्रेल को प्रातः 11 बजे बाडमेर से जोधपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
-0-

38 स्थानों पर खुलेंगे पशु शिविर, 4730 पशुओं का हो सकेगा संरक्षण

बाड़मेर, 20 अप्रेल। जिले में शिव तहसील क्षेत्रों में अभावग्रस्त गांवों में पशुधन के संरक्षण के लिए 38 स्थानों पर पशुशिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर (सहायता) लोक बन्धु ने बताया कि संवत् 2078 में अभावग्रस्त घोषित क्षेत्रों में लघु एवं सीमान्त कृषकों द्वारा अभाव अवधि के दौरान छोडे गये पशुओं के संरक्षण के लिए शिव तहसील क्षेत्र में कुल 38 स्थानों पर पशु शिविर खोले जाने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। इन पशु शिविरों में 4107 बड़े एवं 623 छोटे पशुओं सहित कुल 4730 पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। उन्होने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र में ग्राम नागाना, नया नागड़दा, शिवाजी नगर, गंूगा, बूलों की ढाणी, धारवी कला, करणीसर, शिव, लंगों की ढाणी, मेहताब का बेरा, नीम्बलनाडा, ओम नगर, बिसू खुर्द, बचियों की ढाणी, बिसू कला, पूषड़, प्रतापनगर, पूंजराज की ढाणी, रणकदेव, रामपुरा, सुतडगढ़, आवड़सर, ओलेचा, चोचरा, धोलिया, कानासर गोलाई, कायम की बस्ती, कल्याणपुर, पाबूसर, शेखे का गांव, खुडाल, जूणेजों की ढाणी, देवका, मती का गोल एवं राजडाल में पशु शिविर खोले जाने की स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

प्रभारी मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की समीक्षा

भीषण गर्मी के दौर में लोगो को राहत पहुचाए - विश्नोई

हर हाल में मिले पीने का पानी - जैन
बाड़मेर, 20 अप्रैल। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं अकाल के हालात के मद्देनजर जिले के प्रभारी एवं श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई ने राहत गतिविधियों का गम्भीरता से संचालन करने को कहा है। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट में विभागीय योजनाओं एवं आवश्यक सेवाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन भी मौजूद रहे।
    इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल परिवहन, पशु शिविरों एवं कृषि आदान अनुदान के वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वाधिक प्राथमिकता आमजन को राहत पहुंचाना हैं। उन्होंने कहा कि जिले में वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है, साथ ही इंदिरा गांधी नहर में भी क्लोजर चल रहा है, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में पीने का पानी के समुचित प्रबंध होने चाहिए। कहीं भी मानव एवं पशुधन को पेयजल की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने विशेषकर जिले के सीमावर्ती एवं दूर-दराज इलाकों में पेयजल आपूर्ति नियमित रखने के निर्देश दिए। इसके लिए आवश्यकतानुसार पेयजल परिवहन करने एवं कंटीजेंसी प्लान रखने को कहा।
    इस मौके पर गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि पानी, बिजली एवं चिकित्सा जैसी बुनियादी सेवाओं के जिलाधिकारियों को इस समय ज्यादा से ज्यादा फील्ड विजिट करना चाहिए ताकि गर्मी में गावों लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति की अपने स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग कर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा।
  जैन ने कहा कि अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के लिए पेयजल की पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन हटाए जाए तथा बार बार दोहराने वाले आरोपियों के विरुद्ध पुलिस कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में करीब 2400 स्थलों पर टेंकरो के जरिए पेयजल परिवहन किया जाना है,जिसकी प्रभावी मोनिटरिंग कर लोगो को राहत मिलनी चाहिए।
    इस दौरान विधायक अमीन खान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन आर्थिक व्यवस्था का मुख्य आधार है, ऐसे में कृत्रिम गर्भाधान के जरिए थारपारकर जैसी उन्नत नस्ल के पशुओ की संख्या बढ़ानी चाहिए।
वही जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने गर्मियों में नियमित बिजली आपूर्ति के लिए जीएसएस में स्वीकृत पदों के अनुरूप कर्मियों को लगाने को कहा।
इसी तरह बीसूका उपाध्यक्ष फतेह खान ने अभावग्रस्त क्षेत्रों में स्वीकृत चारा शिविरों को चालू करने को कहा।
    इससे पूर्व जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभागीय योजना ओ की प्रगति से अवगत कराया। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन की प्रगति, पशु शिविर एवं चारा डिपों खोलने, आदान अनुदान में किसानों के डाटा ऑनलाईन करने, सिलिकोसिक के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, लोक सेवा गारन्टी के प्रकरणों की प्रगति की जानकारी दी।
  बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोाहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-






मंगलवार, 19 अप्रैल 2022

जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक अब 26 को

बाड़मेर, 19 अप्रेल। जिला यातायात प्रबन्धन समिति एवं सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक अब 26 अप्रेल को सांय 5 बजे जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी ने बताया कि पूर्व में उक्त बैठक 21 अप्रेल को निर्धारित की गई थी, जो अब 26 अप्रेल को सांय 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
-0-

प्रभारी मंत्री विश्नोई बुधवार को करेंगे फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

बाड़मेर, 19 अप्रेल। जिले के प्रभारी मंत्री तथा श्रम राज्यमंत्री सुखराम विश्नोई बुधवार, 20 अप्रेल को दोपहर 2 बजे जिले में संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक लेंगे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है। यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी भेज सकेंगे।
-0-


राजकीय चिकित्सालय में हेल्थ मेला आयोजित

अधिकाधिक लोगों को विशेषज्ञ सेवाओं का लाभ पहुंचाए-जैन

बाड़मेर, 19 अप्रेल। राजकीय चिकित्सालय बाड़मेर में मंगलवार को निरोगी राजस्थान ब्लॉक हेल्थ मेले का आयोजन किया गया। राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने विधिवत फीता काटकर हेल्थ मेले का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप हेल्थ केम्प के दौरान अधिकाधिक लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होने कहा कि हेल्थ केम्प में एक ही स्थान पर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न जांच एवं उपचार किया जा रहा है, ऐसे में अधिकाधिक लोग हेल्थ केम्प का लाभ उठावें।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि हेल्थ केम्प के दौरान बीमारियों के उपचार के साथ साथ चिकित्सा विभाग की विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार कर अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करें। उन्होने कहा कि मेले के दौरान अधिकाधिक लोगों का कोविड टीकाकरण करने के साथ साथ चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत पंजीकरण किया जाए। इस दौरान उन्होने सिलिकोसिक मरीजों की बोर्ड द्वारा जांच करने तथा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने हेतु निर्देशित किया।
हेल्थ मेले के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोगों की जांच कर इलाज किया गया। इस दौरान सामान्य ओपीडी के 1122, सिलिकोसिस मरीजों की जॉच के 68, त्वचा रोग के 170, नैत्र जॉच के 120, मोनियाबिन्द के 3, आरबीएसके के 27, दन्त रोग के 66, ब्लड शूगर के 20, ब्लड प्रेशर के 52, हाईपरटेशन के 3, बाल रोग के 302 तथा स्त्री रोग संबंधी 287 मरीजों की जॉच एवं उपचार किया गया। इस दौरान 37 प्रयोगशाला जॉचे, 53 दिव्यांग प्रमाण पत्र, 2 जन आधार, 64 कोविड वैक्सीनेशन तथा 60 का नियमित टीकाकरण किया गया। इस दौरान 48 लोगों द्वारा रक्तदान भी किया गया।
इस अवसर पर बाड़मेर ग्रामीण प्रधान जेठी देवी, उप प्रधान छोटू सिंह, उप सभापति सुरतानसिंह, समाजसेवी गिरधरसिंह, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एल. मंसूरिया, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी प्रितमोहिन्दर सिंह, खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महिपालंिसह सोढा समेत जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-





पंचायतीराज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उप चुनाव कार्यक्रम निर्धारित, 08 मई को होगा मतदान

बाड़मेर, 19 अप्रेल। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं के दिनाक 31 जनवरी, 2022 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उप चुनाव कराने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि जिले में बालोतरा पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्याक 22 व धोरीमना पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्यांक 4 तथा 4 सरपंच, 1 उप सरपंच एवं 17 वार्ड पंचों के पदों पर उप चुनाव कराया जाएगा। उन्होने बताया कि इस संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
यह रहेगा उप चुनाव का कार्यक्रम
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले में पंचायत समिति सदस्यों के उप चुनाव के लिए सोमवार 25 अप्रेल को नियम 58 के अन्तर्गत निर्वाचन की लोक सूचना जारी की जाएगी। उन्होने बताया कि बुधवार 27 अप्रेल को प्रातः 11 से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा गुरूवार 28 अप्रेल को प्रातः 11 बजे से की जाएगी तथा शुक्रवार 29 अप्रेल को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होने बताया कि नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात् चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होने बताया कि रविवार 8 मई को प्रातः 7 से सायं 5 बजे तक मतदान करवाया जाकर सोमवार 9 मई को प्रातः 9 बजे से पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी।
उन्होने बताया कि इसी प्रकार सरपंच एवं पंच के उप चुनाव के लिए सोमवार 25 अप्रेल को नियम 23 सपठित 56 के अन्तर्गत निर्वाचन की लोक सूचना जारी की जाएगी। उन्होने बताया कि रविवार 1 मई को प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सोमवार 2 मई को प्रातः 10 बजे से की जाएगी तथा इसी दिन दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। उन्होने बताया कि नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरन्त पश्चात् चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होने बताया कि रविवार 8 मई को प्रातः 7 से सांय 5 बजे तक मतदान करवाया जाकर मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी।
उन्होने बताया कि उप सरपंच का चुनाव सोमवार 9 मई को होगा। उप सरपंच के चुनाव हेतु चुनाव तिथि 9 मई को प्रातः 9 बजे से पूर्व बैठक हेतु नोटिस जारी किया जाएगा। पूर्वाह्न 10 बजे बैठक प्रारम्भ होगी। नाम निर्देशन पत्रध्प्रस्तावों के प्रस्तुतिकरण का समय पूर्वाह्न 11 बजे तक रहेगा। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा पूर्वाह्न 11.30 बजे तक की जाएगी तथा पूर्वाह्न 11.30 से अपराह्न 12 बजे तक चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने एवं चुनाव चिन्हों का आवंटन करने का कार्य किया जाएगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो अपराह्न 12 से 1 बजे के मध्य कराया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात् मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जाएगी।
यहां होंगे उप चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी लोक बंधु ने बताया कि जिले में बालोतरा पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्याक 22 व धोरीमना पंचायत समिति सदस्य निर्वाचन क्षेत्र संख्यांक 4, सरपंच पद हेतु आडेल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत अर्जुन की ढाणी, धोरीमना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत उडासर, चौहटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत आटिया एवं बाड़मेर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बोला में उप चुनाव कराया जाएगा। इसी प्रकार उप सरपंच पद हेतु चौहटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत ढोक में उप चुनाव कराया जाएगा।
उन्होने बताया कि वार्ड पंचों के उप चुनाव पंचायत समिति गडरारोड में ग्राम पंचायत बंधडा के वार्ड सं0 1, फोगेरा के वार्ड सं0 2, गडरारोड के वार्ड सं0 10, बालोतरा पंचायत समिति में ग्राम पंचायत असाडा के वार्ड सं0 10, आकडली बक्सीराम के वार्ड सं0 1, समदडी पंचायत समिति में ग्राम पंचायत सेवाली के वार्ड सं0 10, बामसीन के वार्ड सं0 1, आडेल पंचायत समिति में ग्राम पंचायत निम्बलकोट के वार्ड सं0 2, मालपुरा के वार्ड सं0 5, चौहटन पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मिठडाउ के वार्ड सं0 2, ढोक के वार्ड सं0 3, सिवाना पंचायत समिति में ग्राम पंचायत भागवा रघुनाथगढ के वार्ड सं0 3, सेड़वा पंचायत समिति में बामडला ग्राम पंचायत के वार्ड सं0 6, धनाऊ पंचायत समिति में ग्राम पंचायत कृष्ण का तला के वार्ड सं0 4, मीठे का तला के वार्ड सं0 11, बाडमेर ग्रामीण पंचायत समिति में ग्राम पंचायत चवा के वार्ड सं0 4 तथा गुड़ामालानी पंचायत समिति में मोखावा खुर्द ग्राम पंचायत के वार्ड सं0 7 के लिए उप चुनाव होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार पंचायत समिति सदस्यों तथा सरपंचों के उप चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से एवं वार्ड पंचों के उप चुनाव मतपेटी के माध्यम से सम्पन्न कराए जाएंगे। उन्होने बताया कि उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता के प्रावधान तुरन्त प्रभाव से लागू हो गए है, जो चुनाव प्रक्रिया समाप्ति तक लागू रहेंगे।
-0-

सोमवार, 18 अप्रैल 2022

जिला कलक्टर ने की विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा

अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश

बाड़मेर, 18 अप्रेल। जिला कलक्टर लोक बंधु ने सोमवार को जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए है।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कोविड एवं स्वास्थ्य के संबंध में प्रगति समीक्षा कर वैक्सीनेशन के विभिन्न संवर्गो में शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना की प्रगति, जन आधार रजिस्टेªशन की प्रगति की समीक्षा की तथा एसडीआरएफ से कोरोना सहायता दिए जाने के बकाया प्रकरणों को ऑनलाईन करवाकर शीध्र सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने मुख्यमंत्री कोरोना सहायता के बकाया प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने को कहा। बैठक में उन्होने अवैध खनन की रोकथाम, सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन की प्रगति, पशु शिविर एवं चारा डिपों खोलने तथा उनकी नियमित रूप से निरीक्षण करने, अकाल सहायता के तहत किये जा रहे पेयजल परिवहन की नियमित रूप से मॉनिटरिंग करने, आदान अनुदान में किसानों के डाटा ऑनलाईन करने, सिलिकोसिक के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, संपरिवर्तन के बकाया प्रकरणों की प्रगति, आबादी भूमि विस्तार के प्रकरणों की प्रगति, लोक सेवा गारन्टी के प्रकरणों की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन एवं मनरेगा, भारतमाला परियोजना के लम्बित मामलों समेत विभिन्न बिन्दुओं की जिला एवं ब्लॉकवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।  
बैठक में जिला कलक्टर ने राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की ब्लॉकवार प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की तथा जन समस्याओं का समयबद्ध रूप से गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सम्पर्क पोर्टल पर छः माह से अधिक पुराने प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा बजट घोषणा वर्ष 2022-23 के अनुसार विभिन्न विभागों को भूमि आवंटन के बकाया प्रकरणों का शीध्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने अधिकारियों को 15 फरवरी के पश्चात कोई पुराना प्रकरण लम्बित नहीं रहें, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होने दिव्यांगजन प्रमाण पत्र  के लम्बित प्रकरणों की स्कीनिंग करके तुरन्त निस्तारित करने तथा अग्नि सहायता के प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही कर प्रकरण भिजवाने को कहा। इसी प्रकार उन्होने एनजीटी के निर्देशों के तहत विभिन्न बकाया प्रकरणों के संबंध में चर्चा कर अवैध रूप से संचालित टैक्सटाईल्स इकाईयों को बंद करवाने के निर्देश दिए।  
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने राजस्व प्रकरणों एवं बकाया मामलों की विस्तार से चर्चा की। वहीं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोाहनदान रतनू ने विकास योजनाओं के लक्ष्यों को विस्तार से बताया।
बैठक में उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें। वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।
-0-
 

पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा, अल्पसंख्यकों को आबादी के अनुरूप योजनाओं से लाभान्वित करें

बाडमेर, 18 अप्रेल। जिले में अल्प संख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाए जा रहे पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सोमवार सांय जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर बंधु ने बताया कि जिले में अल्पसंख्यकों की आबादी के अनुपात में उनकी सभी विकास योजनाओ में भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों में अल्पसंख्यक समुदाय को अनुपातः लाभान्वित करने के लिए माइक्रो मोनिटरिंग की जानी चाहिए। सरकार ने अल्प संख्यकों का कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पृथक से अल्प संख्यक कल्याण मामलात विभाग का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है।
उन्होने बताया कि उनके माध्यम से जिले में अल्प संख्यक के कल्याण के कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन करने के साथ साथ विभिन्न विभागों के मध्य बेहतर समन्वय के द्वारा सभी योजनाओं के लाभार्थियों में अल्प संख्यकों की समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
    जिला कलेक्टर ने सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं में लाभार्थियों के आंकडे निकाल कर उनमें अल्प संख्यक समुदाय के लाभान्वितों को भी सुचीबद्ध करने के निर्देश दिए। पन्द्रह सूत्री कार्यक्रम की बिन्दुवार समीक्षा के पश्चात् उन्होने कहा कि अल्प संख्यक समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता से ऋण मुहैया कराया जाएगा। साथ ही अल्पसंख्यक बहुल्य ब्लाकों में शिक्षण संस्थानों में आबादी के अनुसार उनके बच्चों का नामांकन भी हो।
  उन्होने अल्प संख्यक बाहुल्य गांव में एकीकृत बाल विकास योजना व सेवाओं की समुचित उपलब्धता, विद्यालयी शिक्षा की उपलब्धता को सुधारना तथा उर्दू शिक्षण के लिए संसाधन व विकल्प सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले में मदरसा शिक्षा के आधुनिकीकरण के कार्य की समीक्षा की। जिला कलेक्टर ने अल्प संख्यक समुदाय के मेघावी विद्यार्थियों के लिए पूर्व मेट्रिक, उत्तर मेट्रिक एवं मेरिट कम मीन्स छात्रवृति योजनाओं के लाभान्वितों के बारे में जानकारी लेते हुए उक्त योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए ताकि अधिकाधिक अल्प संख्यक समुदाय के बच्चे लाभान्वित हो सकें।
  इससे पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने प्रगति से अवगत कराया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खां ने विभाग के कार्यकलापों की जानकारी दी।
-0-

बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा, मासिक लक्ष्य तय कर शत प्रतिशत प्रगति अर्जित हो

बाडमेर, 18 अप्रेल। बीस सूत्री कार्यक्रम के वर्ष 2021-22 लक्ष्यों के विरूद्ध  अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।

  इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभागवार प्रगति की समीक्षा पश्चात् आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध मुश्तैदी के साथ कार्य करते हुए शत प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है। उन्होंने कार्यक्रम के मासिक आधार पर लक्ष्य तय कर उसकी मॉनिटरिंग करने एवं तदनुसार उपलब्धि अर्जित करने को कहा।  
जिला कलक्टर ने टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कोरोना काल बूस्टर के लिए बच्चों में सभी प्रकार के टीकों में शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश दिए। उन्होने ग्रामीण आजीविका मिशन, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम, बाल प्रतिरक्षण, संस्थानिक प्रसव, बाल कल्याण, वन संरक्षण एवं वन वृद्धि, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा समेत विभिन्न विभिन्न रैकिंग बिन्दुओं में अर्जित प्रगति की विभागवार समीक्षा की तथा संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में औसत से कम रहने वाले राजीविका एवं वाटरशेड में लक्ष्य के अनुरूप अपेक्षित सुधार के निर्देश दिए।
  उन्होने समस्त विभागों को अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से आगामी वितीय वर्ष के लिए लक्ष्य निर्धारित करवाने को कहा।  
बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने विभागवार प्रगति से अवगत कराया।
-0-





शनिवार, 16 अप्रैल 2022

राज्य गोसेवा आयोग अध्यक्ष ने किया कांजी हाउस का निरीक्षण

गोवंश की सुरक्षा को सरकार गम्भीर-जैन

बाड़मेर, 16 अप्रैल। राज्य गोसेवा आयोग के अध्यक्ष मेवाराम जैन ने शनिवार सांय बालोतरा नगर परिषद द्वारा संचालित कांजी हाउस का निरीक्षण किया।
   जैन ने नगरपरिषद बालोतरा द्वारा संचालित कांजी हाउस में गौवंश की मौतों को लेकर शनिवार को  पचपदरा विधायक मदन प्रजापत, नगर परिषद बालोतरा सभापति सुमित्रा जैन,अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई एवं पशुपालन विभाग के  डॉक्टर्स के साथ कांजी हाउस का दौरा कर वस्तुस्थिति को देखा।
  इस दौरान जैन ने कहा कि राजस्थान सरकार गोवंश की सुरक्षा को गम्भीर है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने बताया कि कांजी हाउस के संचालन में हुई अनियमत्ताओं,लापरवाही को लेकर सरकार सख्त है एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर बाड़मेर की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जाँच की जा रही हैं, जिसकी भी लापरवाही रही है उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावर्ती नही हो इस हेतु समुचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए है।
  इससे पूर्व उन्होंने कालेवा सिथत आईनाथ गोशाला का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि भृमण के दौरान गौसेवा के प्रति समर्पण की सुखद अनुभूति हुई। आईनाथ गौशाला में विकलांग,अंधी ,अपाहिज गौवंश की सेवा चल रही है, जो कि सराहनीय हैं। पूज्य ओंकारभारती जी के सानिध्य में गोसेवा से जुड़े करनाराम प्रजापत,शिवजी बैरड़ सहित तमाम लोग गौमाता की सेवा को उल्लेखनीय काम कर रहे हैं।
    इस मौके पर जैन ने कहा कि प्रदेश की सरकार गौसेवा को लेकर गंभीर है एवं नवीन गोशालाओं खोलने हेतु सरकार विशेष अनुदान दे रही है । आईनाथ गौशाला में अपाहिज गौवंश का उपचार किया जा रहा है गौशाला में स्थायी टीन शेड निर्माण हेतु 10 लाख की सहायता सरकार की ओर से की जायेगी।
इस अवसर पर पचपदरा विधायक मदन प्रजापत एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-0-







गोवंश की मौत के मामले में जांच कमेटी गठित

बाड़मेर, 16 अप्रैल। नगर परिषद बालोतरा द्वारा संचालित कांजी हाउस में गोवंश की मौत के मामले की जांच के लिए जिला कलेक्टर लोकबंधु ने पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया है।

  जिला कलेक्टर बंधु के आदेशानुसार यह कमेटी गौ वंश की मौत तथा चारे में रेत एवं पानी में कीड़े मिलने आदि बिंदुओं की विस्तृत जांच कर कांजी हाउस के संचालन में कमियां के लिए जिम्मेदारी तय करेगी।
 इस कमेटी के अध्यक्ष अतिरिक्त जिला कलक्टर होंगे। वही उपखंड अधिकारी बालोतरा, नगर परिषद बालोतरा के आयुक्त, विकास अधिकारी पंचायत समिति बालोतरा एवं संयुक्त निदेशक पशुपालन समिति में सदस्य होंगे।
-0-

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष अवाना सोमवार को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 16 अप्रेल। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेन्द्रसिंह अवाना सोमवार, 18 अप्रेल को बाड़मेर जिले की एक दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेन्द्रसिंह 'अवाना' सोमवार 18 अप्रेल को दोपहर 2 बजे जालौर से प्रस्थान कर 4 बजे बालोतरा पहुंचेंगे, जहां वे एम.बी.सी वर्ग के उत्थान के साथ जनसुनवाई करेंगे। इसके पश्चात वे सायं 6 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर 7 बजे पचपदरा पहुंचेंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगे तथा रात्रि 9:30 बजे पचपदरा से प्रस्थान कर रात्रि 11 बजे बालोतरा पहुचकर जयपुर के लिए रेलगाड़ी से प्रस्थान करेंगे।
-0-

शुक्रवार, 15 अप्रैल 2022

नेहरू नगर ओवर ब्रिज 21 अप्रेल तक बन्द रहेगा

बाड़मेर, 15 अप्रेल। नेहरू नगर रेलवे ओवर ब्रिज पर स्थित सड़क मरम्मत कार्य के मद्देनजर उक्त ब्रिज पर वाहन एवं पैदल आवागमन 21 अप्रेल प्रातः तक बन्द रहेगा।

 सार्वजनिक निर्माण विभाग वृत बाड़मेर के अधीक्षण अभियन्ता सुरेश शर्मा ने बताया कि नेहरू नगर रेल्वे ब्रिज पर स्थित सड़क मरम्मत कार्य बिटुमिनस कांक्रिट व मेस्टीक अस्फाल्ट से करवाया जा रहा है, जिस हेतु पूर्व मे जारी आदेश के तहत उक्त ब्रिज पर वाहन एवं पैदल आवागमन 16 अप्रेल, 2022 सुबह तक बन्द रखने के निर्देश दिए थे। वर्तमान मे अत्यधिक गर्मी होने एवं श्रमिकों के बीमार होने से कार्य को दिन में नहीं करवाया जा पाया जिससे अभी तक कार्य प्रगतिरत होने के कारण उक्त ब्रिज पर वाहन एवं पैदल आवागमन 21 अप्रेल, 2022 सुबह तक बन्द रहेगा।
-0-

गुरुवार, 14 अप्रैल 2022

देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष अवाना सोमवार को बाड़मेर आएंगे

बाड़मेर, 14 अप्रेल। देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेन्द्रसिंह अवाना सोमवार, 18 अप्रेल को बाड़मेर जिले की एक दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।

 निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष जोगेन्द्रसिंह 'अवाना' सोमवार 18 अप्रेल को दोपहर 2 बजे जालौर से प्रस्थान कर 4 बजे बालोतरा पहुंचेंगे, जहां वे एम.बी.सी वर्ग के उत्थान के साथ जनसुनवाई करेंगे। इसके पश्चात वे सायं 6 बजे बालोतरा से प्रस्थान कर 7 बजे पचपदरा पहुंचेंगे। वहां स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगे तथा रात्रि 9:30 बजे पचपदरा से प्रस्थान कर रात्रि 11 बजे बालोतरा पहुचकर जयपुर के लिए रेलगाड़ी से प्रस्थान करेंगे।
-0-

बुधवार, 13 अप्रैल 2022

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के आवेदन एवं भुगतान अब होंगे ऑनलाईन

बाड़मेर, 13 अप्रेल। कृषि उपज मंडी समिति के माध्यम से संचालित राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के तहत कृषक अथवा खेतीहर मजदूर की कृषि कार्य करते हुए दुर्घटना में अंग-भंग होने पर, रीढ की हड्डी टूट जाने पर अथवा मृत्यु होने पर दुर्घटना दिनांक से छः माह में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन करने पर मंडी स्तरीय कमेटी द्वारा दो लाख रूपये तक की सहायता राशि स्वीकृत की जाती है। मृत्यु के प्रकरणों में एफआईआर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनिवार्य है।

कृषि उपज मण्डी समिति सचिव सुरेश कुमार मंगल ने बताया कि योजना के तहत 2 जनवरी, 2022 से ऑनलाईन आवेदन ही प्राप्त किये जा रहे है। आवेदक द्वारा ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात पत्रावली कार्यालय में प्रस्तुत की जाती रही है। उक्त योजना के तहत 13 अप्रेल, 2022 से राजस्थान पेमेंट पोर्टल के माध्यम से भुगतान भी ऑनलाइन अनिवार्य कर दिया गया है। भविष्य में इस योजना के तहत कोई भी भुगतान चैक द्वारा नही किया जायेगा। इससे कृषको को अनावश्यक परेशानी का सामना नही करना पडेगा एवं आवेदन से भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से पारदर्शिता से योजना का संचालन होगा। उन्होने बताया कि समयबद्ध प्रक्रिया से भुगतान होने से अनावश्यक विलंब भी नही होगा। दस्तावेजांे में कमी होने पर प्रार्थी को ऑनलाइन सूचित किया जायेगा जिससे अनावश्यक पत्राचार नही होगा तथा समय व राशि की बचत होगी।
कृषक अथवा खेतीहर मजदूर द्वारा ऑनलाईन आवेदन करने हेतु राज किसान पोर्टल पर सिटीजन लॉगइन में जाकर आधार कार्ड अथवा जनआधार नंबर डालने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा जोकि फीड करने पर आवेदन प्रक्रिया प्रारभ होगी। यदि आधार या जनाधार से मोबाइल पंजीकृत नही है अथवा गलत नंबर पंजीकृत है तो आवेदन की प्रक्रिया प्रारभ करने से पूर्व सही मोबाइल नंबर पंजीकृत कराना होगा। अधिक जानकारी हेतु मंडी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
-0-

बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 18 को

बाड़मेर, 13 अप्रेल। बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम वर्ष 2021-22 में आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह मार्च, 2022 तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा हेतु 20 सूत्री कार्यक्रम के सन्दर्भ में गठित द्वितीय स्तरीय समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 18 अप्रेल को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को माह मार्च, 2022 तक अर्जित उपलब्धियों की प्रगति सूचना के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-


वन एवं पर्यावरण मंत्री चौधरी आज विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे

बाड़मेर, 13 अप्रेल। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी गुरूवार 14 अप्रेल को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी गुरूवार 14 अप्रेल को प्रातः 11 बजे राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर में आयोजित पराक्रम (उजासोत्सव) समारोह में शिरकत करेंगे। इसके पश्चात् चौधरी दोपहर 1 बजे गुड़ामालानी में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती समारोह में भाग लेने के बाद गुडामालानी से मूलजी की ढाणी, जानियाना जाएंगे। उनका रात्रि विश्राम मूलजी की ढाणी, जानियाना में रहेगा।
-0-

मंगलवार, 12 अप्रैल 2022

गौरव सैनानियों के लिए मेडिकल कैम्प आयोजित

बाड़मेर, 12 अप्रेल। बाड़मेर तहसील के गौरव सैनिकों, उनके परिजनों एवं वीरांगनाओं के लिए मंगलवार को भारतीय सेना ने स्थानीय प्रशासन के साथ चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं के साथ कानूनी परामर्श, ईसीएचएस कार्ड व कैन्टिन कार्ड से संबंधित समस्याओं का निवारण किया गया।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ले. कर्नल लालाराम सीवर ने बताया कि शिविर के दौरान पूर्व सैनिकों उपके परिजनों एवं वीरांगनाओं के लिए आयोजित चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों जैसे सर्जीकल विशेषज्ञ डॉ. दिलीप चौधरी, मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. सिद्वार्थ चौहान, गाइनेकोलोजिस्ट डॉ. पवन धारीवाल, मेडिकल ऑफिसर मेजर चेतन कोलेकर, दन्तरोग विशेषज्ञ डॉ. गुरूदीप चारण, कैप्टन अपूर्वा नायक, ब्लड टेस्ट एवं संबंधित जांचे, दवाइयों का वितरण किया। इस दौरान कानूनी परामर्श के लिए एडवोकेट अनामिका सांदू एवं एडवोकेट रेखा चाडण्क तथा ईसीएचएस कार्ड व कैन्टिन कार्ड से संबंधित समस्याओं का निवारण किया गया।
शिविर में कार्यवाहक स्टेशन कमाण्डर एडम कमांडेन्ट जालिपा स्टेशन, ओआईसी ईसीएचएस सेल स्टेशन हैडक्वाटर जालिपा, कमांडेन्ट एवं उपकमांडेन्ट 17 गार्डस, कमाडिंग ऑफिसर 177 मिलिटी हॉस्पीटल जालीपा तथा जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के अधिकारी एवं समस्त स्टाफ ने पूर्व सैनिकों व सभी चिकित्सकों का शिविर आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर में लगभग 200 लाभार्थियों ने शिविर का लाभ उठाया।
-0-






दुघर्टनाओं के पीड़ितों को कुल 24 लाख 80 हजार की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 12 अप्रेल। जिले में विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने अथवा घायल हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 28 व्यक्तियों को कुल 24 लाख अस्सी हजार रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले की विभिन्न तहसील क्षेत्रों में पानी के टांके में डूबने तथा सड़क दुर्घटनाओं में 24 व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने से उनके परिजनों को एक-एक लाख रूपये तथा 4 व्यक्तियों के सड़क दुघर्टना में घायल हो जाने से उन्हें बीस-बीस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से स्वीकृत कीे गई है।
-0-

पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में इंटरव्यू एवं प्रोजेक्ट गाईडेन्स विषय पर लैक्चर आयोजित

बाड़मेर, 12 अप्रेल। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मंगलवार को आई.आई.आई. सेल द्वारा इंटरव्यू एवं प्रोजेक्ट गाईडेन्स विषय पर केमिकल, इलेक्ट्रिकल एवं मैकेनिकल ब्रांच के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों हेतु एक्सपर्ट लैक्चर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील गुजरात के डिप्टी मैनेजर महेश कुलरिया द्वारा इंडस्ट्री ओरिएटेड अप्रोच एवं प्रेक्टिकल एप्लिकेशन की महता बताते हुए विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन स्किल्स सुधारने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होने विद्यार्थियों को इंडस्ट्री में उपयोग होने वाली नवीनतम तकनीक संबंधी जानकारी कराई तथा स्वयं को अपडेट रखने की बात कही। उन्होने इंटरव्यू हेतु वर्बल एवं नॉन वर्बल कम्युनिकेशन, डोमेन नॉलेज तथा पर्स्नालिटी इम्प्रोवेमेंट की उपादेयता की विस्तृत जानकारी दी। मेजर प्रोजेक्ट के लिए नवाचारों को अपनाने, संधारणीय विकास को प्रोमोट करने वाले आईडियाज को भौतिक रूप देने की बात कही। उन्होने इलेक्ट्रिक वेहिकल, आईआईओटी, आर्टिफिश्यल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निग जैसी नव तकनीकी को व्यावहारिक समस्याओं के समाधान पर आधारित प्रोजेक्ट बनाने हेतु छात्रों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती ममता चौधरी प्रवक्ता कम्प्युटर द्वारा किया गया। विभागाध्यक्ष विद्युत अमृतलाल एवं ट्रेनिंग एण्ड पेल्समेंट ऑफिसर वासुदेव ने छात्रों को प्रोजेक्ट निर्माण संबंधी बारीकियों से अवगत कराया।
-0-

जिला यातायात प्रबन्धन समिति की बैठक 21 को

बाड़मेर, 12 अप्रेल। जिला यातायता प्रबन्धन समिति एवं सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 21 अप्रेल को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

जिला परिवहन अधिकारी संजीव चौधरी ने संबंधित अधिकारियों से गत बैठक में दिये गये निर्देशों की पालना रिपोर्ट शीध्र भिजवाने तथा निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

पन्द्रह सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक 18 को

बाड़मेर, 12 अप्रेल। प्रधानमंत्री के नवीन 15 सूत्रीय कार्यक्रम वर्ष 2021-22 के लिए आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 18 अप्रेल को सांय 5 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अमीन खान ने बताया कि उक्त समीक्षा बैठक में वर्ष 2022-23 के लिये बहु क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत कलस्टर बनाने के प्रस्तावों पर चर्चा उपरान्त बैठक में प्रस्ताव अनुमोदित किये जाने है। उन्होने संबंधित अधिकारियों को वांछित सूचनाओं के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

शनिवार, 9 अप्रैल 2022

जिला कलक्टर ने मंडा पुरा में की जनसुनवाई

ग्रामीणों ने बताई पानी बिजली एवं सीवरेज की समस्या

बाड़मेर, 09 अप्रैल। ग्राम पंचायत मंडा पुरा, पचपदरा में उपखण्ड कलस्टर स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शनिवार को हुआ। 
  इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने ग्रामीणों की परिवेदनाएं सुनी एवं समाधान का विश्वास दिलाया। जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोरोना काल के बाद जनसुनवाई का कार्यक्रम पुनः चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस जनसुनवाई की मंशा यह है कि विभागीय अधिकारी एवं ग्रामीणजन एक मंच के नीेचे बैठकर जनसमस्याओं को प्राप्त करे एवं उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर करके लोगों को राहत दे।
   जिला कलक्टर बन्धु ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनसुनवाई के दौरान विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी दे ताकि ग्रामीणजन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान एक-एक ग्रामीण की समस्या से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र प्राप्त किए एवं सम्बन्धित विभागों को प्रेषित कर निर्देश दिए कि वे उनके स्तर से होने वाली समस्याओं का समाधान मौके पर ही करावे। 
 ग्रामीण ने मुख्य रूप से पानी की समस्या बताई। साथ ही गर्मी में बिजली कटौती के बारे में भी बताया। साथ ही गंदे पानी सीवरेज की भी बड़ी समस्या है।
  इस दौरान जिला कलेक्टर ने विशेष रूप से पेयजल, विद्युत, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम, चिकित्सा, श्रम कल्याण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई के दौरान पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याओं का समाधान मौके पर कर लोगों को हर हाल में राहत देनी है।उन्होंने ग्रामीणों से भी जागरूक रह कर योजना ओ का लाभ उठाने का आह्वान किया। 
  जनसुनवाई के दौरान विधायक मदन प्रजापत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखंड अधिकारी नरेश सोनी समेत विभिन्न विभागों के जिलाधिकारि मौजूद रहे।
-0-







राजस्व अधिकारी बकाया प्रकरणों को निपटाए

राहत गतिविधियों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

बाड़मेर, 9 मार्च। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं अकाल के हालात के मद्देनजर जिला कलेक्टर लोक बंधु ने राहत गतिविधियों का गम्भीरता से संचालन करने को कहा है।

  जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल परिवहन, पशु शिविरों एवं कृषि आदान अनुदान के वितरण में जिला कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को किसी भी प्रकार की लापरवाही नही बरतने को कहा है। शनिवार को राजस्व अधिकारियों की वर्चुअल समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने बकाया राजस्व प्रकरण तेजी से कम करने को कहा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेकर आवश्यक सेवाओ एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकाधिक पात्र व्यक्तियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए है।

 इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में इंदिरा गांधी नहर में क्लोजर शुरू हो गया है तथा साथ ही वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर भी चल रहा है, ऐसे में हर हाल में पेयजल की आपूर्ति के पुख्ता प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने सभी उपखंड अधिकारियों को पेयजल आपूर्ति की अपने स्तर पर माइक्रो मॉनिटरिंग कर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में करीब 2100 स्थलों पर टेंकरो के जरिए पेयजल परिवहन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुमोदित दरों पर पंचायत भी पेयजल का परिवहन कर सकेंगी।

इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने कोविड टीकाकरण के संबंध में प्रगति की समीक्षा कर शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रिकॉशन डोज एवं बच्चों के टीकाकरण के कार्य में भी तेजी को प्रभावी योजना बना कर काम करने के निर्देश दिया। 

उन्होने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में रजिस्टेªशन की प्रगति, निःशुल्क दवा एवं जॉच योजना कसी प्रगति, डोर टू डोर सर्वे की प्रगति, जन आधार रजिस्टेªशन की प्रगति की समीक्षा की तथा एसडीआरएफ से कोरोना सहायता दिए जाने के बकाया प्रकरणों को ऑनलाईन करवाकर शीध्र सहायता राशि दिलाने के निर्देश दिए।

    बैठक में उन्होने सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के भौतिक सत्यापन की प्रगति, पशु शिविर एवं चारा डिपों खोलने, आदान अनुदान में किसानों के डाटा ऑनलाईन करने, सिलिकोसिक के प्रकरणों एवं मुख्यमंत्री दुर्घटना सहायता के प्रकरणों के निस्तारण की प्रगति, लोक सेवा गारन्टी के प्रकरणों की प्रगति, 

 इस दौरान बजट घोषणाओ के लम्बित भूमि आवंटन मामलों समेत विभिन्न बिन्दुओं की जिला एवं ब्लॉकवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।  

 उन्होने अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त प्रकरणों की समीक्षा की तथा जन समस्याओं का समयबद्ध रूप से गुणवतापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने सम्पर्क पोर्टल पर छः माह से अधिक पुराने प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

   अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोाहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान समेत विभागीय जिला अधिकारी उपस्थित रहें। 

 वहीं उपखण्ड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें।

-0-



शुक्रवार, 8 अप्रैल 2022

ई मित्र कियोस्क धारकों का औचक निरीक्षण

निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूलने पर होगी सख्त कार्रवाई

बाड़मेर, 08 अगस्त। शुक्रवार को रामसर उपखण्ड क्षेत्र में ई मित्र कियोस्क का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान ई मित्र कियोस्क धारकों को आवेदनकर्ताओं से निर्धारित शुल्क से अधिक राशि वसूल नही करने के निर्देश दिए गए।
उपखण्ड अधिकारी रामसर मीनू वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को नायब तहसीलदार छोटेलाल मीणा एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के रामसर ब्लॉक नोडल अधिकारी धुडाराम द्वारा रामसर उपखण्ड के ई मित्र कियोस्क धारकों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें ई मित्र कियोस्क धारकों द्वारा दुकान पर लगाये गये रेट लिस्ट, कॉ ब्राडैड बैनर, वर्तमान में प्राप्त खाद्य सुरक्षा के आवेदन पत्र अपलोड करने की निर्धारित शुल्क से ज्यादा किसी भी ई मित्र द्वारा नहीं लिया जाना पाया गया। उपस्थित आवेदनकर्ताओं से पूछताछ में किसी भी आवेदक द्वारा निर्धारित शुल्क से ज्यादा राशि लिया/दिया जाना नहीं बताया गया। ई मित्र कियोस्क धारकों को सख्त हिदायत दी गई कि समय समय पर आकस्मिक निरीक्षण के दौरान किसी भी ई मित्र कियोस्क धारक द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक राशि लेना पाये जाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। 
-0-

त्यौहारों के दौरान आपसी सदभाव एवं सौहार्द्व की परंपरा कायम रखें

विभिन्न समुदायो के प्रतिनिधियांे ने सौहार्द्वपूर्ण वातावरण बनाए रखने का भरोसा दिलाया

बाड़मेर, 08 अप्रेल। बाड़मेर जिले मंे त्यौहारांे को शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्वपूर्ण वातावरण मनाने की परंपरा रही है। इसको कायम रखते हुए धार्मिक त्यौहारों एवं उत्सवों के दौरान सौहार्द्वपूर्ण वातावरण बनाए रखें। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे आयोजित शांति समिति की बैठक के दौरान यह बात कही।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि आने वाले समय मे कई पर्व एवं उत्सव आने वाले हैं एवं बाड़मेर का इतिहास है कि सभी वर्गों के लोग त्यौहार आपस मंे मिलजुल कर मनाते आए है। जो अपने आप मंे गौरवपूर्ण परंपरा है। आगामी दिनांे मंे आने वाले त्यौहारांे के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द्व एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सब मिलकर प्रयास करें। उन्हांेने कहा कि किसी भी प्रकार की सूचना के संबंध मंे तत्काल जिला प्रशासन अथवा पुलिस को सूचित करें।
  पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने विभिन्न समुदायांे से आपसी समन्वय एवं सौहार्द्व बनाए रखने की अपील की। उन्हांेने कहा कि हम सबकी जिम्मेदारी है कि सौहार्द्वपूर्ण माहौल बनाए रखें। उन्हांेने सुनी-सुनाई बातांे पर विश्वास नहीं करने के साथ समाज के मौजीज लोगांे से अपनी जिम्मेदारी निभाने का अनुरोध किया। पुलिस अधीक्षक भार्गव ने कहा कि विशेषकर युवा वर्ग को सोशल मीडिया पर विशेष टिप्पणी अथवा भड़काउ पोस्ट नहीं करने की समझाइश की जाए।
बैठक में रामनवमी, अम्बेडकर जयंती, महावीर जयंती, गुड फ्राईडे, जुमातुलविदा, ईदुलफितर इत्यादि धार्मिक त्यौहारों के दौरान पुख्ता कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के संबंध मंे निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवाराम, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, कौमी एकता के अध्यक्ष एडवोकेट धनराज जोशी, सीमा जन कल्याण समिति के अम्बालाल जोशी, सदर मोहम्मद मंजूर कुरेशी, पूर्व सदर हाजी गुलाम रसूल कुरेशी, ऑल इण्डिया कौमी एकता कमेटी के महामंत्री अबरार मोहम्मद, शिव सेना के बसंत खत्री, विश्व हिन्दु परिषद के जिला उपाध्यक्ष किशोर भार्गव, रामनवमी शोभा यात्रा के सह सयोजक रमेशसिंह इन्दा समेत शांति समिति के प्रतिनिधियांे तथा गणमान्य नागरिकांे उपस्थित रहें।
-0-






जिला कलक्टर 9 अप्रेल को पचपदरा में करेंगे जनसुनवाई, समस्याओं का हाथों हाथ होगा निपटारा

बाड़मेर, 08 अप्रेल। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा बालोतरा उपखण्ड के मंडापुरा (पचपदरा) में कलस्टर स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन शनिवार, 9 अप्रेल को सांय 6 बजे किया जाएगा। जन सुनवाई में संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेगे।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिला स्तरीय अधिकारी जन सुनवाई से पूर्व संबंधित क्षेत्र का भ्रमण कर आवश्यक समस्त जानकारी संकलित करेंगे। प्रत्येक जन सुनवाई में संबंधित ग्राम पंचायत के ग्रामीणांे की समस्याआंे एवं अभियोगांे का मौके पर ही निपटाने के लिए आदेश दिए गए है कि क्षेत्र के संबंधित ग्रामीण विकास विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, डिस्कॉम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, रसद विभाग के अधिकारियों के साथ संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, विकास अधिकारी एवं समस्त उपखण्ड स्तर के अधिकारियों के साथ साथ भू अभिलेख निरीक्षक, सभी पटवारी एवं ग्रामसेवकों को आवश्यक रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित तहसीलदार एवं विकास अधिकारी को जन सुनवाई का विस्तृत प्रचार एवं प्रसार करने के निर्देश दिए गए है, ताकि इसका लाभ क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामीण को मौके पर ही सुलभ हो सके। जन सुनवाई में ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जन सुनवाई मंे प्रत्येक ग्रामवार चर्चा की जाएगी। जिसमें मौसमी बीमारी, पशुआंे मंे बीमारी, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति, राशन सामग्री का वितरण, पोषाहार वितरण संबंधित समस्याआंे की जन सुनवाई की जाएगी। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र मंे पदस्थापित चिकित्सक, अध्यापक, पटवारी, ग्राम सेवक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आदि के डयूटी पर अनुपस्थित रहने संबंधित शिकायतांे की सुनवाई की जाएगी। जन सुनवाई में ग्रामीण क्षेत्र में चल रही राज्य सरकार की प्रत्येक योजना की क्रियान्विति के संबंध में यदि कोई शिकायत, समस्या आ रही हो तो आमजन की सुनवाई की जाएगी।
-0-

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक

बाड़मेर, 08 अप्रेल। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रमुख महेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने सतर्कता समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रकरणवार प्रगति समीक्षा पश्चात् सतर्कता समिति में दर्ज प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस दौरान सतर्कता समिति में श्रीमती किशन कंवर सरपंच ग्राम पंचायत सणाऊ द्वारा दर्ज सरहद मौजा डूंगरपुरा ग्राम पंचायत सणाऊ व मौजा आकोड़ा में अवैध खनन रूकवाने के प्रकरण में राशि जमा होने एवं खनन पट्टा निरस्त होने से प्रकरण ड्राप किया गया। मलवा निवासी अलाना खान एवं समसुद्दीन द्वारा दर्ज नेखमबंदी का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन होने से ड्राप किया गया। इसी प्रकार मूलाराम निवासी गालाबेरी शिवकर तथा खारी निवासी बाबूराम एवं श्रीमती रंगु के प्रकरण ड्राप किए गए। अध्यापक ओम प्रकाश जोशी के प्रकरण में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को प्रकरण मार्गदर्शन हेतु भिजवाने के निर्देश दिए गए। बालोतरा निवासी श्रीमती देवी द्वारा प्रस्तुत प्रकरण में पट्टा जारी किये जाने से ड्राप किया गया।
इस दौरान जन सुनवाई में आए परिवादियो की विभिन्न मुद्दो से जुड़ी परिवेदनाओं की धैर्य के साथ सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को प्रकरण भिजवाते हुए त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, बीसीसीबी के प्रबन्ध निदेशक रामसुख चौधरी, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, पुलिस उप अधीक्षक दीपक कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, कोषाधिकारी जसराज चौहान, आईसीडीएस के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, सहायक निदेशक लोक सेवाएं जसवंत गौड समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहें। उपखण्ड मुख्यालय के अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े रहें। 
-0-
 





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...