शुक्रवार, 7 जनवरी 2022

ओमिक्रोन की रोकथाम को संयुक्त प्रवर्तन दलों का गठन

कोविड उपर्युक्त व्यवहार की पालना सुनिश्चित करेंगे

बाड़मेर, 07 जनवरी। कोरोना प्रोटोकॉल की पालना सनिश्चित कराने हेतु जारी महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा निर्देशों की पालना में जिले में संयुक्त प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले में कोरोना प्रोटोकॉल की पालना सनिश्चित कराने हेतु उपखण्ड अधिकारी के नेतृत्व में बाड़मेर शहर, बालोतरा शहर समेत जिले के अन्य उपखण्डों में भी संयुक्त प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है। उन्होने बताया कि बाड़मेर शहर के लिए प्रातःकालीन संयुक्त प्रवर्तन दल में उपखण्ड अधिकारी बाडमेर, उप अधीक्षक पुलिस एवं आयुक्त नगर परिषद बाडमेर शामिल किए गए है। इसी प्रकार बाडमेर शहर हेतु सायंकालीन दल में तहसीलदार बाडमेर, थानाधिकारी सिटी कोतवाली, सहायक निदेशक समाज कल्याण विभाग एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति बाडमेर शामिल होंगे जो नगर परिषद क्षेत्र एवं शहर से सटी बस्तियों में कोरोना प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होने बताया कि बालोतरा शहर के लिए प्रातः कालीन संयुक्त प्रर्वतन दल में उपखण्ड अधिकारी बालोतरा, उप अधीक्षक पुलिस बालोतरा एवं आयुक्त नगर परिषद बालोतरा शामिल किए गए है। इसी प्रकार बालोतरा शहर हेतु सायं कालीन दल में तहसीलदार पचपदरा, थानाधिकारी बालोतरा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी समाज कल्याण विभाग बालोतरा एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति बालोतरा शामिल होंगे जो नगर परिषद क्षेत्र बालोतरा एवं शहर से सटी बस्तियों में कोरोना प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होने बताया कि उक्त के अतिरिक्त जिले के अन्य उपखण्डों में भी कोरोना प्रोटोकॉल की पालना हेतु प्रत्येक उपखण्ड क्षेत्र के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी, संबंधित उपाधीक्षकध् थानाधिकारी, संबंधित तहसीलदार एवं संबंधित विकास अधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त प्रवर्तन दलों का गठन किया गया है।  
जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार उक्त संयुक्त प्रवर्तन दलों को आवंटित क्षेत्र में राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के उल्लंघन एवं इसके तहत जुर्माना राशि वसूल किये जाने हेतु अधिकृत किया गया है। उपरोक्त दल प्रतिदिन अपने अपने क्षेत्रों में जन अनुशासन, सोशल डिस्टेसिंग, कोविड प्रोटोकॉल की पालना सुनिश्चित करवाने सहित भीड़भाड पर निगरानी रखेंगे तथा राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों अथवा संस्थानों के विरूद्ध जुर्माना राशि वसूल कर वसूल की गई राशि की सूचना आगामी आदेश तक प्रतिदिन ईमेल आईडी collectratecontrolroom2019@gmail.com अथवा जिला कोविड-19 वार रूम नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नम्बर 02982-230452, 230462 पर भिजवाना सुनिश्चित करेंगे।
-0-

अवैध बजरी खनन पर होगी प्रभावी कार्यवाही

 बाड़मेर, 07 जनवरी। जिले में अवैध खनन सहित बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने अधिकारियों को मुश्तैदी से कार्य करने के साथ इसकी पुख्ता रोकथाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने इस कार्य के लिए गठित एस आई टी की बैठक में कहा कि जिले में खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में सतत् निगरानी रखकर इसकी धडपकड की कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि राजकीय भूमि पर अवैध खनन होने पर खनन विभाग के साथ साथ राजस्व प्रशासन भी अपनी कार्यवाही अमल में लाए।
इस अवसर पर खान एवं भू विज्ञान विभाग के खनि अभियन्ता भगवानसिंह ने बताया कि जिले मे खनिज विभाग, एसआईटी मय आरएसी द्वारा खनिज बजरी के अवैध खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध 72 प्रकरण दर्ज किए गए है तथा समय समय पर आकस्मिक चौकिंग एवं छापामारी कर अवैध खनन करने वाले के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है।
बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

आकोड़ा में बिना ग्रेवल सड़क बनाए उठे भुगतान की वसूली होगी

 जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक

बाड़मेर, 07 जनवरी। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने सतर्कता समिति के समक्ष विचाराधीन प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से प्रकरणवार प्रगति समीक्षा पश्चात् कहा कि सतर्कता समिति में प्राप्त प्रकरणों को गम्भीरता से लेते हुए प्रत्येक प्रकरण पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए आगामी बैठक से पूर्व जॉच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस दौरान सतर्कता समिति में दर्ज गेमरसिंह अध्यक्ष पर्यावरण संरक्षण संघर्ष समिति बाडमेर द्वारा सोनडी के खनन से निकलने वाले दूषित पानी से किसानों की भूमि बंजर होने संबंधी मामले में दूषित पानी की निकासी के लिए दो-तीन वैकल्पिक प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार कमलसिंह चौहान से.नि. प्रबन्धक द्वारा ग्राम पंचायत आकोड़ा में मनरेगा के अन्तर्गत बनाई गई ग्रेवल सडकों के भुगतान के संबंध में फर्जी भुगतान की वसूली करने एवं संबंधित के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार देदूसर निवासी तनसिंह एवं नारायणसिंह ग्राम पंचायत फोगेरा द्वारा प्रस्तुत शिकायत को ड्रॉप किया गया।
बैठक में मलवा निवासी अलाना खान व समसुद्दीन द्वारा प्रस्तुत सह खातेदारों के बिना सुनवाई की गई नेखमबंदी को निरस्त करने संबंधी मामले में सभी पक्षों को दुबारा सुनकर पुनः नेखमन्दी कराने के निर्देश दिए गए। निम्बलकोट निवासी धीराराम द्वारा प्रस्तुत मामले में बिना पद के अनियमित नियुक्ति पर जॉच पूर्ण कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने एवं संबंधित से वसूली करने के निर्देश दिए। गालाबेरी निवासी मूलाराम द्वारा श्रमिक कार्ड धारक के छात्र आवेदक को छात्रवृति व सरकारी सुविधा नहीं देने के मामले में उपखण्ड अधिकारी बाडमेर को जॉच करने के निर्देश दिए गए। खारी निवासी बाबुराम वगैराह द्वारा स्वीकृत टांका की राशि उठाने संबंधी मामले को पैण्डिंग रखते हुए दुबारा जॉच के निर्देश दिए गए। सीताराम की ढाणी शिव निवासी हुकमसिंह द्वारा प्रस्तुत बिना कटाण मार्ग अतिक्रमण कर सड़क निर्माण कार्य को रूकवाने के मामले में काम रूकवाए जाने से प्रकरण डॉप किया गया। इसी प्रकार सरूपे को तला निवासी हरिराम एवं समेलों का तला निवासी श्रीमती दरिया देवी द्वारा दर्ज कराए गए प्रकरण भी डॉप किए गए।
इस दौरान जिला कलक्टर ने जन सुनवाई में आए परिवादियों की विभिन्न मुद्दो से जुड़ी परिवेदनाओं को धैर्य के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर परिवादियों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान सिरेमल जांगिड़ द्वारा आम रास्ते से अतिक्रमण हटाने, केवलाराम मेघवाल द्वारा नरेगा के तहत टांका निर्माण कार्य में सामग्री उपलब्ध नहीं कराने, मनसुख दास द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष से लाभान्वित कराने, गोरधनसिंह द्वारा बाड़मेर से गादान स्कूल तक पानी की पाईप लाईन दुरस्त करवाने, हरजीराम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, प्रहलादराम द्वारा कच्ची खेत तलाई की अनुदान राशि का भुगतान कृषि विभाग से करवाने समेत विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 29 प्रकरण प्राप्त हुए जिनमें कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा अन्य प्रकरणों में विभागीय अधिकारियों को जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।  
ये रहे मौजूद
इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह,  उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, आईसीडीएस के उप निदेशक प्रहलादसिंह राजपुरोहित, सहायक निदेशक लोक सेवाएं जसवन्त गौड़ समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहें। उपखण्ड मुख्यालय के अधिकारी वीसी के माध्यम से मौजूद रहें।
-0-







गुरुवार, 6 जनवरी 2022

संक्रमण की रोकथाम के लिए महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा-निर्देश

बाड़मेर, 06 जनवरी। राज्य सरकार के गृह विभाग ने कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के लिए महामारी सतर्क-सावधान जन-अनुशासन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिला कलक्टर लोक बंधु ने जारी दिशा-निर्देशों एवं गाईड लाईन की जानकारी देते हुए आमजन से आह्वान किया कि वे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना उपयुक्त व्यवहार करे एवं गाईडलाईन की अक्षरशः पालना करावे।

जिला कलक्टर ने बताया कि जारी गाईडलाईन के अनुसार शैक्षणिक गतिविधियों के सम्बन्ध में जिन विद्यालय/महाविद्यालय/विश्वविद्यालय/कोचिंग संस्थान द्वारा छात्रावास का संचालन किया जा रहा है, संस्था प्रधान/संचालक द्वारा कोविड उपयुक्त व्यवहार (डबल डोज वैक्सीनेशन, मास्क का अनिवार्य उपयोग, दो गज की दूरी, सेेनेटाइजेशन, बंद स्थानों पर उचित वेन्टीलेशन इत्यादि) की अनुपालना सुनिश्चित की जायेगी। इसी प्रकार जयपुर एवं जोधपुर में बढ़ते कोविड संक्रमण के मद्देनजर जयपुर नगर निगम क्षेत्र (ग्रेटर/हैरिटेज) एवं जोधपुर नगर निगम (उत्तर-दक्षिण) के समस्त सरकारी/निजी विद्यालयों में कक्षा 8 तक की नियमित शिक्षण/कोचिंग गतिविधियों का संचालन आगामी दिनांक 17 जनवरी, 2022 तक बंद रहेगा, परन्तु ऑनलाइन अध्ययन जारी रखा जायेगा।
उन्होंने बताया कि नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्रों के सभी राजकीय कार्यालयों, जहां कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था में सोशल डिस्टेंसिंग संभव नहीं हो, उन कार्यालयों में 50 प्रतिशत कार्यालय उपस्थिति तथा 50 प्रतिशत घर से कार्य (Work From Home) के सम्बन्ध में सचिवालय स्तर पर प्रशासनिक सचिव, विभाग स्तर पर विभागाध्यक्ष एवं जिला स्तर पर जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट निर्णय ले सकेंगे।
यह आदेश निम्न आवश्यक सेवाओं से सम्बन्धित कार्यालयों पर लागू नहीं होगा
जिला प्रशासन, गृह, वित्त, पुलिस, विधि विज्ञान प्रयोगशाला, जेल, होमगार्ड, कन्ट्रोल रूम एवं वॉर रूम, वन एवं वन्य जीव विभाग, आयुर्वेद विभाग, पशुपालन विभाग, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, नागरिक सुरक्षा, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं, सार्वजनिक परिवहन, आपदा प्रबंधन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, नगर निगम, नगर विकास प्रन्यास, जिला परिषद, विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, टेलीफोन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा विभाग।
इसी प्रकार समस्त सरकारी एवं निजी कार्यालयों में कोविड उपयुक्त व्यवहार (डबल डोज वैक्सीनेशन, मास्क का अनिवार्य उपयोग, दो गज की दूरी, सेेनेटाइजेशन इत्यादि) की अनुपालना सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सम्बन्धित कार्यालय अध्यक्ष की होगी।
उन्होंने बताया कि कार्यालय अध्यक्ष द्वारा विशेष योग्यजन/गर्भवती महिला/55 वर्ष या उससे अधिक आयु/पुराने रोगों एवं सहरूग्णता परिस्थितियों से पीड़ित कर्मचारी/अधिकारी को कार्यालय में उपस्थित होने से छूट दी सकेगी, लेकिन उन्हें घर से काम (Work From Home) करना आवश्यक रहेगा। वे कर्मचारी/अधिकारी जो कार्यालय में नहीं आ रहे हैं एवं घर से काम (Work From Home) कर रहे हैं, वे हर समय टेलीफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर उपलब्ध रहेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यस्थल पर किसी भी कार्मिक के कोविड पॉजिटिव या फिर संभावित संक्रमण की स्थिति बनने पर कार्यालय अध्यक्ष द्वारा कार्यालय कक्ष को 72 घंटे के लिए बंद किया जा सकेगा एवं सम्बन्धित कार्यालय कक्ष के अन्य कर्मचारियों को घर से कार्य करने की अनुमति प्रदान की जायेगी।
अन्य दिशा-निर्देश
उन्होंने बताया कि कोविड की वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर प्रशासन गांव के संग एवं प्रशासन शहरों के संग अभियान के अन्तर्गत प्रस्तावित शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित रहेंगे। संपूर्ण जिले में प्रतिदिन रात्रि 11ः00 बजे से प्रातः 05ः00 बजे तक जन अनुशासन कर्फ्यू रहेगा। यह दिशा-निर्देश 7 जनवरी 2022 से लागू होंगे। इन दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किये जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 51 से 60 एवं राजस्थान महामारी अधिनियम, 2020 के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
-0-

शुद्ध के लिये युद्ध अभियान, चोहटन में चिकित्सा विभाग व प्रशासन की कार्रवाई, चार जगह लिए सैंपल

बाड़मेर, 06 जनवरी। मुख्यमंत्री महोदय की महत्वकांक्षी योजना शुद्ध के लिए युद्ध का आगाज नए वर्ष से हुआ। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राज्य में खाद्य सामग्री में मिलावट रोकना है। इस कड़ी में जिला प्रशासन, पुलिस एवं चिकित्सा विभाग द्वारा चोहटन मे कार्रवाई कर चार खाद्य सामग्री के नमूने हुए गए।

गुरूवार को तहसीलदार गुणेशाराम एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा ने मार्केट में कार्रवाई कर चार खाद्य नमूने लिये। टीम का बाजार में प्रवेश होते ही बाजार बंद होता गया तथा व्यापारियों मे हडकम्प मच गया। उन्होने बताया कि कृष्णा ट्रेडिंग कंपनी बाखासर रोड चौहटन से रिफाइन सोयाबीन तेल व  घी डेयरी बेस्ट, श्री सती जोधपुर मिस्ठान भंडार केलनोर चौराहा चौहटन से बेसन, जनता स्वीट् केलनोर चौराहा चौहटन से मिठाई कलाकंद का नमूना जांच हेतु लिया गया। इस प्रकार कार्रवाई संपूर्ण जिले में लगातार हो रही है तथा यह कार्रवाई 31 मार्च 22 तक अभियान के तहत जारी रहेगी।
विधिक माप विज्ञान अधिनियम के अन्तर्गत 5500 रूपये का जुर्माना
गुरूवार को शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत चौहटन में 4 फर्मो/दुकानों के निरीक्षण के दौरान कमी पाये जाने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम के अन्तर्गत 5500 रूपये को जुर्माना वसूल किया गया है।
निरीक्षक विधिक माप विज्ञान उपभोक्ता मामले विभाग बाड़मेर ने बताया कि गयुरूवार 6 जनवरी को चौहटन में 4 फर्म/दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें कमी पाये जाने पर विधिक माप विज्ञान अधिनियम 2009 के अन्तर्गत विभिन्न धाराओं में 5500 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
-0-





फोलोअप शिविर स्थिगित

बाड़मेर, 06 जनवरी। कोविड़ की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित होने वाले फोलोअप शिविर स्थगित कर दिए गए है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि गृह विभाग राजस्थान द्वारा जारी दिशा निर्देशों की अनुपालना में वर्तमान में कोविड़ की परिस्थितियों के मद्देनजर प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के अन्तर्गत प्रस्तावित फोलोअप शिविर आगामी आदेशों तक स्थगित किए गए है।
-0-

बुधवार, 5 जनवरी 2022

एनएफएसए परिवार 15 जनवरी तक जन आधार कार्ड में जुड़वाएं नाम

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में जिले के 416654 लोग हो रहे हैं लाभान्वित

     बाड़मेर, 05 जनवरी। एनएफएसए परिवारों को 15 जनवरी तक जन आधार कार्ड में नाम जुड़वाने को कहा गया है। जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गांरटी एक्ट (NFSA) राशन कार्डधारी परिवारों के लगभग एक लाख दस हजार सदस्य विभिन्न सुविधाओं से वंचित हो सकते हैं, क्योंकि इन लोगों ने जन-आधार नामांकन नहीं करवाया है।
जिला कलक्टर लोक बन्धु़ ने बताया कि जन-आधार से मैपिंग से वंचित 209173 सदस्यों के मैपिंग करने के लिए आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा अभियान के रूप में पिछले वर्ष जुलाई माह से अक्टूबर माह तक चार चरणों में जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गांरटी एक्ट (NFSA) राशन कार्डधारी परिवारों के सदस्यों की जन आधार से मैपिंग की गई। उन्होने बताया की वर्तमान में जिले में कुल 416654 NFSA लाभान्वित परिवार एवं 1873070 सदस्य हैं। सार्वजनिक वितरण प्रणाली व अन्य लोक कल्याणकारी योजनाआंे के लाभ लेने के लिए यह आवश्यक है कि NFSA लाभान्वित परिवारों के समस्त सदस्यों के जन आधार नामांकन हो। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से प्राप्त सूची के अनुसार 124289 ऐसे NFSA परिवारों के सदस्य हैं, जिनका राशन कार्ड में तो नाम है लेकिन जन आधार नामांकन नहीं हुआ है। इनमें से 14409 सदस्यों का जन आधार नामांकन कर मैपिंग कर दी गई है, किंतु 109880 सदस्य अभी भी शेष हैं जिनका नामांकन अभी तक नहीं हुआ है।
आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक जसवन्त कुमार गौड़ ने बताया कि नामांकन से वंचित रहे सदस्य अपना जन आधार नामांकन निकटतम ई-मित्र पर जाकर करवा सकते हैं। नामांकन करवाने के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। आने वाले समय में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभ जन आधार से मिलेंगे तथा NFSA परिवारों को जन आधार कार्ड में नामांकित सदस्यों की संख्या के आधार पर राशन मिलेगा। लिहाजा जिनका जन आधार कार्ड में नाम नहीं है। वे दिनांक 15 जनवरी, 2022 से पहले अपना नाम जन आधार में जुड़वा लें।
-0-

सिटी लेवल कमेटी की बैठक 13 को

बाड़मेर, 05 जनवरी। बालोतरा शहर में आरयूआईडीपी फेज चतुर्थ के सीवरेज एवं जल प्रदाय कार्यो के संबंध में सिटी लेवल कमेटी की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 13 जनवरी को दोपहर 3 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित होगी।

अधिशाषी अभियन्ता आरयूआईडीपी पीआईयू आबूरोड,रतनगढ़ ने बताया कि उक्त बैठक में आरयूआईडीपी के अधिकारियोंएवं कन्सलटेंट द्वारा परियोजना के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाकर चर्चा की जाएगी। उन्होने सिटी लेवल कमेटी के सदस्यगण से निर्धारित दिनाक एवं समय पर बैठक में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
-0-

पाक सिम पर प्रतिबन्ध, जिला मजिस्टेªट ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से जारी किया आदेश

बाडमेर, 05 जनवरी। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलक्टर लोक बंधु ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तानी लोकल सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाते हुए ऐसा करते पाए जाने पर कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी है।

जिला मजिस्टेªट ने बताया कि बाड़मेर जिले से लगने वाली अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी इलाके में लगे मोबाईल टावरों का नेटवर्क भारतीय सीमा के करीब 3-4 किलोमीटर अन्दर तक आ रहा है, ऐसे में पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के जरिये आसानी से सम्पर्क होने की आशंका को देखते हुए धारा 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के अन्तर्गत पाकिस्तानी सिम के उपयोग पर प्रतिबन्ध लगाया गया है। आदेश के अनुसार बाडमेर जिले मे किसी भी क्षेत्र जहां से पाकिस्तानी लोकल सिम से पाकिस्तानी नेटवर्क के द्वारा सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है, मे कोई भी व्यक्ति पाकिस्तानी लोकल सिम का उपयोग नहीं करेगा। साथ ही किसी भी व्यक्ति को ऐसा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। आदेश का उल्लंधन करते पाए जाने पर व्यक्ति के विरूद्ध कानूनी प्रावधानों के अनुसार कडी कार्यवाही की जाएगी।
-0-

सीमावर्ती गांवों में रात्रिकालीन विचरण प्रतिबंधित

बाडमेर, 05 जनवरी। जिला मजिस्टेªट लोक बंधु ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत बाडमेर जिले मे भारत पाक अन्तर्राष्ट्रीय सीमा पर भारत के अन्दर की ओर दो किलोमीटर क्षेत्र में रात्रिकालीन विचरण पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

जिला मजिस्टेªट द्वारा जारी आदेश के मुताबिक रात्रिकालीन प्रतिबन्ध बाडमेर जिले में भारत पाक सीमा से लगते हुए दो किलोमीटर क्षेत्र के समस्त ग्रामों में लागू होगा।
प्रतिबन्ध वाले गांव
बूठिया, जुमा फकीर की बस्ती, तालब का पार, सजन का पार, सून्दरा, पांचला, हमीराणी, मोती की बेरी, रोहिडी, सगोरालिया, मुनाबाव, अकली, मालाणा, छोटी खडीन, मखन का पार, अमी का पार, तामलोर, त्रिमोही, गडरारोड, केरला, पदमडा, रिछयाली, बाडमेरों का पार, सजनाणी, नारे का पार, केरकोरी, पादरिया, पीरे का पार, पांधी का पार, लकडियाली, बनों की बस्ती, लधे का पार, तालब का पार, चान्दाणियों का पार, झैलून, बिन्दुसियाणी, कबूल की ढाणी, सजन का पार, कुम्हारों का टीबा, रासबानी, राठौडों का तला, माधुरी का तला, भभूते की ढाणी, भीलों का तला, सादुलाणियों की गफन, हेजम का तला, उम्मेदपुरा, कल्याणपुरा, केलनोर, समेलों का तला, मीठडाऊ, मीये का तला, जाटों का बेरा, बरवाल, देहवा, लालपुर, ब्राहमणों की ढाणी, रेलिया, सोमराड, बसिये का तला, जानपालिया, सराईयों का तला, दीपला, सारला, समोते का पार, शोभाला जेतमाल, हुरों का तला, तालसर, हुसैन का तला, रडवा, सुजों का निवाण उर्फ मेगे की बेरी, नवातला, बाखासर, सरूपे का तला, आग्निशाह की ढाणी, सैयद मौज अली का तला, कृष्ण का तला, रते का तला, भाडा, एकल, रामपुरा, हाथला, बछवाल, भलगाव सम्मिलित है।
प्रतिबन्धित समय
जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार इन गांवों में सायं 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक बिना वैद्य अनुमति के आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। अनुमति समीपस्थ की बीएसएफ चौकी से प्राप्त की जा सकती है। जिले में भारत-पाक सीमा से लगते हुए उक्त वर्णित 2 किलोमीटर क्षेत्र में प्रवेश व विचरण करने वाले समस्त व्यक्तियों को सख्त चेतावनी दी गई है कि वे उक्त प्रतिबन्धित क्षेत्र में रात्रि के समय सक्षम अधिकारी की वैद्य अनुमति के बिना गमनागमन अथवा विचरण नहीं करें। आदेश का उल्लंधन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत कडी कार्यवाही की जायेगी।
इनको रहेगी छूट
   जिला मजिस्टेªट के आदेश के अनुसार समस्त कार्यपालक मजिस्टेªट, पुलिस, सीमा सुरक्षा बल एवं अन्य ऐजेन्सियों के अधिकारियों कर्मचारियोंजो अवांछित गतिविधियों की रोकथाम तथा कानून एवं व्यवस्था की डयूटी के लिए उक्त क्षेत्रों में उक्त समय के लिये तैनाती पर है, पर प्रभावी नहीं होगा। उक्त आदेश आगामी दो माह के लिये प्रभावी होगा।
-0-

जीव जन्तु कल्याण एवं संरक्षण पुरस्कार हेतु 15 जनवरी तक आवेदन आमन्त्रित

बाड़मेर, 05 जनवरी। भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड द्वारा जीव जन्तु कल्याण एवं संरक्षण पुरस्कार 2022 हेतु 15 जनवरी,2022 तक आवेदन आमन्त्रित किए गए है।

भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड की स्थापना पशु क्रुरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 4 के अन्तर्गत हुई है। बोर्ड का प्रमुख कार्य पशुओं की रक्षा करना, विशेष रूप से पशुओं पर हो रहे अनावश्यक पीड़ा या दर्द को रोकना है।
बोर्ड द्वारा जीव जन्तु कल्याण एवं सुरक्षा पुरस्कार 2022 हेतु पशुप्रेमियो, पशु कार्यकर्ताओं एवं पशु कल्याण संस्थाओं से प्राणी मित्र पुरस्कार एवं जीव दया पुरस्कार हेतु स्वयं सत्यापित दस्तावेजों एवं अनुशंसा सहित आवेदन पत्र सचिव भारतीय जीव जन्तु कल्याण बोर्ड राष्ट्रीय पशु कल्याण संस्थान परिसर 42 कि.मी. मील पत्थर दिल्ली-आगरा हाईवे, एन.एन. 2 वल्लभगढ हरियाणा 121004 और स्कैन की हुई प्रति बोर्ड की ई मेल आईडी award.awbi2022@gmail.com पर 15 जनवरी, 2022 तक भिजवाए जा सकते है।
-0-

पशु कल्याण पखवाडा 14 से 31 जनवरी तक

जनचेतना के लिए होगा शिविरों व जनजागरूकता रैलियों का आयोजन

बाडमेर, 05 जनवरी। जिले में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 से 31 जनवरी तक पशु कल्याण पखवाडा मनाया जाएगा। इस पखवाडे के दौरान जीव जन्तुओं के प्रति प्रेम व दया भाव जाग्रत करने की दृष्टि से विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि पखवाडे के दौरान पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक को जिले में बांझ निवारण, पशु शल्य चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर अधिक से अधिक संख्या में पशुओं को लाभान्वित करने के साथ ही शिविरों में पशुपालकों एवं गौशालाओं के पशुओं को कृमिनाशक औषधि पिलाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गये है। इसी तरह संयुक्त निदेशक जिले की समस्त पशु चिकित्सा संस्थाओं को निर्देशित करेंगे कि वे अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों, गौशालाओं आदि में चेतना शिविर एवं गोष्टियों तथा पशु कल्याण जन जागृति रैली का आयोजन कराएगें। साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में जीव जन्तुओं के प्रति क्रुरता निवारण पर आधारित व्याख्यानों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी तथा संबंधित विषय पर चित्रकला एवं वाद विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी।
उन्होने बताया कि पशु कल्याण पखवाडे के दौरान 26 जनवरी को गणतन्त्र दिवस एवं 30 जनवरी को सर्वोदय दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इन दोनों दिवसों में समस्त जिले में पशु पक्षियों का वध करना एवं मास आदि की बिक्री पर अनिवार्य रूप से प्रतिबन्ध रहेगा। उन्होने जिला एवं ग्रामीण स्तर पर कार्यरत स्वयं सेवी संस्थाओं तथा गैर सरकारी संस्थाओं को भी पखवाडे के दौरान मूक पशु पक्षियों की सेवा के कार्य के लिए आगे आकर सहयोग करने का आहवान किया है।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रतनलाल जीनगर ने बताया कि पशु कल्याण पखवाड़े के सफल आयोजन के लिए जिले के समस्त ब्लॉक नोडल स्तरीय अधिकारियों को प्रत्येक तहसील अथवा पंचायत समिति स्तर पर पशु कल्याण गोष्ठी आयोजित करने के निर्देश दिये गए हैं। इसके अतिरिक्त जिले की समस्त पशु चिकित्सा संस्थाओं को अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों, नगर पालिकाओं, एवं गौशालाओं में चेतना शिविर तथा गोष्ठियां एवं पशु कल्याण जन जागृति रैली आयोजित करवाने के लिए भी निर्देशित किया गया है। पशु कल्याण पखवाड़े के दौरान जन जागरण के माध्यम से पशु गाड़ियों में क्षमता से अधिक भार ढ़ोने से रोकने का प्रयास भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पशु कल्याण पखवाडे के दौरान सूचना मिलने पर मौके पर जाकर रोगी एवं घायल पशुओं को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पतंग बाजी के दौरान घायल पक्षियों के संरक्षण हेतु मकर संक्रान्ति के दिन प्रातः 7 बजे से सांय तक चिन्हित विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित कर उनकी तत्काल चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी।
-0-

बाड़मेर में होगा 3400 करोड़ रुपए का निवेश, सृजित होंगे 11 हजार रोजगार के नए अवसर

जिले का होगा चहुंमुखी विकास, बहेगी प्रगति की बयार-विश्नोई

इन्वेस्ट बाड़मेर समिट में पहुंचे इन्वेस्टर्स, ओधोगिक विकास को मिलेगा बूस्ट
बाड़मेर, 05 जनवरी। बुधवार को बालोतरा में लाल बाग रिसोर्ट में आयोजित इन्वेस्ट बाड़मेर समिट में 3436 करोड़ रूपए के एमओयू और एलओआई हुए, जिससे करीब 11 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा एवं जिले का चहुमुखी विकास होगा।
    समिट में श्रम एवं कारखाना मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने समिट में पहुंचे उद्यमियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान विधायक मदन प्रजापत, रीको के निदेशक सुनील परिहार, सम्भागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव राजेश शर्मा, जिला कलेक्टर लोक बंधु भी मौजूद रहे।
  इस मौके पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में शुरू किया गया इन्वेस्ट राजस्थान एक औद्योगिक क्रान्ति है, जिसके सफल होने से प्रदेश में करोड़ों का निवेश आएगा और हमारा प्रदेश अन्य प्रदेशों से बढत हांसिल करेगा। इससे न सिर्फ प्रदेश और जिले का चंहुमुखी विकास होगा, बल्कि बड़े पैमाने पर रोजगारों का सृजन भी होगा।
इन्वेस्ट बाड़मेर समिट से उद्योग मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत भी वर्चुअल माध्यम से जुडी और जिले में प्राप्त हो रहे निवेश को लेकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की एवं वन स्टॉप शॉप के जरिये सभी निवेश प्रस्तावों को समयबद्ध तरीके से क्रियान्वित करने की मंशा जाहिर की। उन्होंने जिले में निवेश करने वाले उद्यमियों को शुभकामनाए दी।
  इस दौरान श्रम मंत्री तथा प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, विधायक मदन प्रजापत, संभागीय आयुक्त एवं प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा, रीको के निदेशक सुनील परिहार, जिला कलक्टर लोक बंधु, रिफाइनरी एवं रीकों के अधिकारियों की मौजूदगी में टैक्सटाईल, होटल, वाटर, सोलर, प्लास्टिक प्रोडक्ट से जुड़े करोड़ों रूपये के एमओयू एवं एलओआई पत्र सुपुर्द किए गए।
इस अवसर पर देश की अत्याधुनिक नौ टन क्षमता की रिफाइनरी के निर्माण को लेकर बालोतरा एवं क्षेत्र में पेट्रोलियम, रसायन और पेट्रोरसायन उद्योगों की विस्तार के साथ जानकारी कराई गई। साथ ही टैक्सटाइल एवं एग्रो फूड प्रोसेस से जुड़े उपक्रम लगाने को लेकर करोड़ों रूपये की कार्ययोजना प्रस्तुत की गई।
इस मौके पर श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश में इन्वेस्टमेन्ट को लेकर द्वार खोल दिए है। रिफाईनरी का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता से कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री स्वयं इसकी मॉनिटरिंग कर रहे है। उन्होने कहा कि आने वाले समय में  जोधपुर- बाड़मेर- बालोतरा में इण्डस्ट्रीज हक बनेगा।
  रीको के निदेशक सुनील परिहार ने रीको की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि रीको इन्वेस्टमेन्ट के लिए हमेशा तैयार रहेगा। जिले के प्रभारी सचिव राजेश शर्मा एवं जिला कलेक्टर लोक बंधु ने भी राज्य की निवेश प्रोत्साहन नीतियों से अवगत कराया।
इन्वेस्ट बाड़मेर में 3436 करोड़ के एमओयु और एलओआई
जिले में होटल और हॉस्पिटलस में निवेश आने से प्रमुख रूप से टूरिजम और वेलनेस टूरिज्म सेक्टर का विकास होगा। इसके अलावा पेट्रोलियम, टेक्सटाइल, टेक्निकल टेक्सटाइल, खनिज क्षेत्र एवं एग्रो प्रोसेसिंग सहित विभिन्न नए उद्यम स्थापित होंगे। इससे सुविधाओं में विस्तार होगा और इसके साथ-साथ हजारों लोगों को रोजगार भी प्राप्त हो सकेगा।
इन्वेस्ट बाड़मेर समिट में निवेश प्रस्तावों के कुल 3436 करोड़ के 75 एमओयु और 20 एलओआई प्राप्त हुए हैं। जिनमें मै0 कांकरिया टैक्सटाइल इण्ड.प्रा.लि. द्वारा डिजिटल प्रिन्टिंग के क्षेत्र में 500 करोड़, सोलथेरम एनर्जी सोलूसन प्रा.लि. द्वारा सोलर थर्मल पॉवर प्लान्ट एण्ड मशीनरी के क्षेत्र में 500 करोड़, मै0 सेन्चूरी कॉटन प्रा.लि. बालोतरा द्वारा पॉवरलूम क्षेत्र में 100 करोड़, मै0 नवकार ग्रुप ऑफ इण्डिस्ट्रीज द्वारा टेक्सटाइल विविंग युनिट के क्षेत्र में 50 करोड, मै0 डेजर्ट विंग पेट्रोकेम प्रा.लि. द्वारा पेट्रो केमिकल प्रोजेक्ट के क्षेत्र में 10 करोड, वेदान्ता द्वारा सेक्टर सोसियल एक्टीविटिज क्षेत्र में 30 करोड, राजटैक द्वारा हॉस्पीलिटी क्षेत्र में 20 करोड़, ट्रांजेक्ट ग्रीन पॉवर द्वारा विला हाउसिंग क्षेत्र में 30 करोड़, सर्वेश्वर कोटस्प्रीन राजेश जिन्दल द्वारा 40 करोड़, हितेश कोटड़िया द्वारा जीरा प्रोसेसिंग क्षेत्र में 100 करोड़, जोगेन्द्र सिंह द्वारा होटल कॉम्पलेक्स प्लास्टिक इण्डस्ट्री क्षेत्र में 45 करोड़, मिहिरा होटल एण्ड रिसोर्ट शेलेन्द्र सिंह द्वारा 19 करोड़ शामिल है।
क्या है इन्वेस्टमेंट समिट
राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2021-22 के अनुसार राज्य में नवीन निवेश के लिए आकर्षक वातावरण तैयार करने और निवेशकों के लिए इज-ऑफ-डूइंग बिजनेस को बढावा देने तथा रोजगार के नए अवसर सृजत करने के उद्देश्य से इन्वेस्ट राजस्थान समिट का आयोजन किया जा रहा है। बड़े स्तर पर निवेश आने से प्रदेश के चंहुमुखी विकास में न सिर्फ योगदान मिलेगा, बल्कि रोजगार सृजन भी होगा।
इसलिए खास है इन्वेस्टमेंट राजस्थान
कोरोना के बाद औद्योगिक निवेश को प्रदेश में आकर्षित करने का इस तरह का इवेंट करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य है। इवेंट में प्राप्त निवेश को चार वर्गों में विभाजित किया गया है। इन्वेस्टमेंट समिट हमेशा राज्य स्तर पर ही होते रहे हैं। यह पहला मौका है जब जिला स्तर पर इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। निवेश की चार श्रेणियां हैं, जैसे- एमओयु (मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेंडिंग), एलओआई (लेटर ऑफ इंटेंट), शिलान्यास एवं उद्घाटन। राज्य में प्राप्त होने वाले निवेश के सभी एमओयु और एलओआई जिला स्तरीय इन्वेंट में ही संपन्न किये जा रहे हैं। उद्घाटन एवं शिलान्यास के कार्यक्रम इन्वेस्ट राजस्थान समिट आगामी 24-25 जनवरी 2022 जेईसीसी सीतापुरा जयपुर में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में किए जाएंगे।
-0-





मंगलवार, 4 जनवरी 2022

प्रभारी मंत्री विश्नोई बुधवार 5 जनवरी को बालोतरा आएंगे

बाड़मेर, 04 जनवरी। श्रम कारखाना एवं बॉयलर्स राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई बुधवार, 5 जनवरी को बालोतरा आएंगे। इस दौरान वे रीको एवं जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाड़मेर इन्वेस्टमेंट समिट कार्यक्रम में भाग लेंगे।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्रम राज्य मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विश्नोई बुधवार 5 जनवरी को जोधपुर से प्रातः 9 बजे प्रस्थान कर 11 बजे बालोतरा पहुंचेगे तथा रीको एवं जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बाड़मेर इन्वेस्टमेंट समिट में उद्यमियों को बाड़मेर में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाओं के मद्देनजर निवेश के लिये प्रेरित करेंगे। इसके बाद वे बालोतरा से सायं 4 बजे सांचोर के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि विश्राम सांचोर में करेंगे।
-0-

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान, धोरीमना में चार जगह लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल

बाड़मेर, 04 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की महत्वकांक्षी योजना शुद्ध के लिए युद्ध का आगाज नए वर्ष से किया गया। खाद्य पदार्थो में मिलावट को रोकने के लिये चलाये जा रहे इस अभियान के तहत जिला प्रशासन, पुलिस एवं चिकित्सा विभाग निरंतर कार्रवाई का अंजाम दे रहा है।

मंगलवार को इस कड़ी में धोरीमना में उपखंड अधिकारी के निर्देशानुसार तहसीलदार भागीरथ विश्नोई तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी भूराराम गोदारा ने मार्केट में कार्रवाई कर चार खाद्य पदार्थो के नमूने लिए। टीम का बाजार में प्रवेश होते ही बाजार पूरी तरह से बंद हो गया तथा व्यापारी इधर-उधर भागते नजर आए। कार्रवाई के दौरान मैसर्स जनता जोधपुर मिष्ठान से मिठाई का नमूना लिया तथा विमल ट्रेडिंग कंपनी से दो घी के एवं एक खुली मिर्ची पाउडर का नमूना जांच हेतु लिया गया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि इस प्रकार कार्रवाई संपूर्ण जिले में लगातार हो रही है तथा यह कार्रवाई 31 मार्च 22 तक अभियान के तहत जारी रहेगी।
-0-





सम्भागीय आयुक्त ने वीसी के माध्यम से योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

जिला कलक्टर एवं विभागीय अधिकारियों से की चर्चा, दिए निर्देश

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए चिकित्सा उपचार के पुख्ता प्रबन्ध करने के दिए निर्देश
बाड़मेर, 04 जनवरी। सम्भागीय आयुक्त एवं जिले के प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा ने विडियों कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जिला कलक्टर एवं विभागीय अधिकारियों के साथ सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा की तथा समय पर उपलब्धि अर्जित करने के निर्देश दिए।
सम्भागीय आयुक्त डॉ. शर्मा ने विडियों कॉन्फ्रेसिंग के दौरान राजस्थान सम्पर्क पोर्टल में दर्ज प्रकरणों एवं निस्तारित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा, इन्वेस्टमेंट समिट-2022 की तैयारी, प्रशासन गांवों के संग व शहरों के संग अभियान में लम्बित पटट्ों के निस्तारण, मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं एवं बजट घोषणाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री कन्यादान/हथलेवा योजना की प्रगति, वन विभाग की भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में अमल-दरामद की प्रगति, जल जीवन मिशन की प्रगति, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की प्रगति, इन्दिरा रसोई योजना के संचालन की प्रगति की विस्तार से चर्चा की एवं जिनमें भी प्रगति कम रही, उनमें विशेष प्रयास कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कोविड की तीसरी सम्भावित लहर को देखते हुए चिकित्सा के पुख्ता प्रबन्ध प्राथमिक तौर पर करने के निर्देश दिए। साथ ही बाहर से आने वाले लोगों के सेंपल जांच की प्रभावी कार्यवाही करने पर विशेष बल दिया।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने वीसी के दौरान जिले में सम्पर्क पोर्टल समेेत विभिन्न योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने इन्वेस्टमेंट समिट-2022 के लिए की गई तैयारी से अवगत कराया एवं बताया कि प्रशासन के प्रयासों से अच्छे इन्वेस्टमेंट जिले में होने की सम्भावना है। उन्होंने बताया कि जिले में शुद्ध के लिए युद्ध अभियान भी प्रभावी ढंग से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अच्छी प्रगति हुई है, वहीं कोविड वेक्सीनेशन के तहत 15 से 17 वर्ष के युवाओं का टीकाकरण प्रभावी ढंग से करवाया जा रहा है। इसके साथ ही कोरोना लहर को देखते हुए जिला अस्पताल के साथ ही अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपचार के पुख्ता प्रबन्ध है।
विडियों कांफ्रेंस में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

स्वच्छ भारत मिशन कार्यकारी परिषद की बैठक 7 को

बाड़मेर, 04 जनवरी। जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यकारी परिषद की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 7 जनवरी को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने बताया कि बैठक में जिले के चयनित ठोस एवं तरल कचरा प्रबन्धन के कार्यो की विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन एवं संशोधित डीपीआर का अनुमोदन, जिले की पंचायत समितियों से सामुदायिक शौचालयों के प्राप्त प्रस्तावों का अनुमोदन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अन्तर्गत कार्यरत कार्मिकों के मानदेय वृद्धि एवं रिक्त पदों समेत विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।
-0-

बुधवार को पश्चिम से उगेगा सूरज, देशभर के उद्यमी जुटेंगे

इन्वेस्ट बाड़मेर समिट आज, प्रभारी मंत्री व प्रभारी सचिव करेंगे आगाज

बाड़मेर, 04 जनवरी। इन्वेस्ट बाड़मेर समिट का बुधवार को आयोजन किया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री एवं श्रम मंत्री सुखराम विश्नोई एवं प्रभारी सचिव तथा सम्भागीय आयुक्त डॉ.राजेश शर्मा समिट का विधिवत आगाज करेंगे। कार्यक्रम में विधायक मदन प्रजापत एवं जिला कलेक्टर लोक बंधु भी मौजूद रहेंगे।
    जिला कलेक्टर लोक बंधु ने बताया कि पेट्रोलियम, रसायन और पेट्रो रसायन निवेश क्षेत्र में विकास की अपर संभावनाएं, एचआरआरएल रिफाइनरी, अमृतसर पचपदरा जामनगर को जोड़ने वाली भारत माला परियोजना समेत टेक्सटाईल एवं एग्रो फूड प्रोसेस के साथ देश विदेश में अपनी पहचान बना चुके बाड़मेर में बड़े उद्योगपतियों से लेकर युवाओं के बुद्धिकौशल का नाकोड़ा रोड़, लालबाग रिसोर्ट में बाड़मेर इन्वेस्टमेंट समिट कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान नए उद्योग की शुरूआत को लेकर एमओयु होंगे तो निकट भविष्य में व्यापारिक शुरूआत की योजना को लेकर एलओआई यानी लेटर ऑफ इडेण्ट भी होंगे।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में औद्योगिक निवेश को लेकर रीको एवं जिला उद्योग केन्द्र के संयुक्त त्वावधान में बुधवार को बाडमेर इन्वेस्टमेंट समिट कार्यक्रम का आयोजन होगा।  रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबन्धक आर.सी. वैष्णव ने बताया कि बुधवार प्रातः 11 बजे नाकोड़ा रोड़ लालबाग में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम, कारखाना एवं बॉयलर्स राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई होंगे। कार्यक्रम में संभागीय आयुक्त एवं प्रभारी सचिव डॉ. राजेश शर्मा एवं जिला कलक्टर लोक बंधु भी शरीक होंगे।
-0-

जिला कलक्टर ने किया महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ

आर्थिक मजबूती से ही होगा महिला सशक्तिकरण

बाड़मेर, 04 जनवरी। जिला कलक्टर लोक बंधु ने मंगलवार को भारतीय स्टेट बैंक आरसेटी बाड़मेर द्वारा संचालित 30 दिवसीय महिला सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने सिलाई प्रशिक्षण में भाग ले रही महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे लग्न और मेहनत से सिलाई कार्य की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करे। उन्होने कहा कि वे प्रशिक्षण के दौरान सिलाई कार्य से संबंधी सम्पूर्ण बारीकियों से भली भांति वाकिफ होवें। साथ ही मार्केटिंग, उद्यमिता विकास, वितीय समावेशन, कार्य की गुणवता के साथ प्रशिक्षण के बाद रोजगार शुरू करने संबंधी सम्पूर्ण जानकारी भी प्राप्त करें।
इस दौरान जिला कलक्टर ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित आरसेटी द्वारा किए जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली तथा इंसिट्युट पर लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होने आरसेटी की वार्षिक कार्ययोजना, प्रगति, सफलता दर, बैंक लोन के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं आरसेटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं एवं बेरोजगारों हेतु किए जा रहे कार्यो की सराहना की तथा वार्षिक ग्रेडिंग प्रक्रिया के दौरान लगातार ‘‘ाा‘‘ ग्रेडिंग प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर नाबार्ड के जिला विकास अधिकारी डॉ. दिनेश प्रजापत द्वारा नाबार्ड द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी कराई तथा आरसेटी द्वारा नाबार्ड के साथ मिलकर किए जा रहे कार्यो से अवगत कराया। वहीं जिला अग्रणी बैंक अधिकारी गिरधारी लाल द्वारा बैंकिंग संबंधी जानकारी कराई गई। कार्यक्रम का संचालन गोतम पन्नू एवं नरेन्द्र शर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर रामेश्वरी देवी, श्रीमति चन्द्रा एवं भास्कर सोनी, प्रमोद कुमार उपस्थित रहें।
-0-







जिला स्तरीय जन सुनवाई शुक्रवार को होगी

बाड़मेर, 04 जनवरी। जिला स्तरीय जन सुनवाई का आयोजन शुक्रवार 7 जनवरी को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि जन सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों से जुड़ी आमजन की परिवेदनाओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।
-0-

पशुपालको ने किया उन्नत तकनीकी का अवलोकन

बाड़मेर, 04 जनवरी। बाडमेर के पशुपालक उत्प्रेरण भ्रमण दल ने राष्ट्रीय किसान मेला अविकानगर टोंक में आयोजित पशुपालन एवं कृषि की नवीन उन्नत तकनीकी से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

इस दौरान मेले में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के 25 से अधिक घटकों, केन्द्रीय अनुसंधान केन्द्र, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि विश्वविद्यालय ने अपनी अपनी प्रदर्शनी द्वारा पशुपालन एवं कृषि की नवीन उन्नत तकनीकी की उपयोगी जानकारी दी। मेले में सैकड़ों किसानों ने भाग लिया। मुख्य आतिथ्य केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी द्वारा किया गया।  
-0-

कोरोना गाइड लाइन की होगी पालना, गणतन्त्र दिवस गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा

बाड़मेर, 04 जनवरी। जिले में गणतन्त्र दिवस समारोह कोविड उपर्युक्त व्यवहार के साथ पूरे उल्लास के साथ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर विश्नोई ने कहा कि आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालय तथा पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले गणतन्त्र दिवस समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस के साथ कोरोना गाइड लाइन की पालना की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों तथा बुजुर्गों को स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर कार्यक्रम में शामिल नहीं किया जाए। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क लगवाना अनिवार्य हो तथा कार्यक्रम स्थलों पर थर्मल स्कैनिंग तथा हैंड सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था हो।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गणतन्त्र दिवस समारोह में कोरोना महामारी तथा इससे सावधानियां बरतने संबंधी जागरूकता पर कार्यक्रम तैयार किया जाए। साथ ही इस दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम कोरोना पर रखी जाए। उन्होंने कार्यक्रम के बीच बीच में कोरोना जनजागृति अभियान में शामिल राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित जिंगल्स एवं ऑडियो का प्रसारण करवाने को कहा। उन्होंने संपूर्ण कार्यक्रम में भारत सरकार के गृह मंत्रालय तथा राज्य सरकार की गाइडलाइन की अक्षरशः पालना की हिदायत दी।
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने गणतन्त्र दिवस के कार्यक्रमो की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यकम की शरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्र गान के साथ होगी एवं मुख्य अतिथि द्वारा सलामी ली जाएगी। इसके बाद माननीय राज्यपाल के संदेश का पठन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकरी मौजूद थे।
-0-

सोमवार, 3 जनवरी 2022

सतत् विकास लक्ष्य की जिला स्तरीय एसडीजी कार्यान्वयन और निगरानी समिति की बैठक आयोजित

अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यक्रमों/योजनाओं की प्रगति में गति लाएं-लोक बंधु

बाड़मेर,03 जनवरी। जिले के लिए 17 संवहनीय विकास लक्ष्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय एसडीजी कार्यान्वयन और निगरानी समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभागीय अधिकारियों को अपने विभाग से संबंधित कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति में गति लाने के निर्देश दिए ताकि वर्ष 2030 तक सभी 17 लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकें।  
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने बताया कि सतत् विकास के लक्ष्य संयुक्त राष्ट्र संघ के 193 सदस्य देशों के बीच एक वैश्विक समझौता है, जिसे सितम्बर 2015 में भारत समेत 193 सदस्य देशों ने वैश्विक विकास की दृष्टि से अपनाया जाकर जनवरी 2016 से इसे सभी सदस्य देशों में लागू किया। उन्होंने बताया कि इनका उद्देश्य 2030 तक दुनिया भर से गरीब़ी को उसके सभी आयामों में समाप्त करना और सब के लिए एक समान, न्यायपूर्ण और सुरक्षित विश्व की सृष्टि करना है। विश्व स्तर पर इस बडे़ उद्देश्य को पूरा करने के लिए इसे 17 अलग- अलग लक्ष्यों में बांटा गया है। उन्होंने बताया कि यह दीर्घकालीन योजना है, जिसमें जनसंख्या नियन्त्रण, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण, स्वच्छता, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण आयाम शामिल है। सतत् निगरानी, त्वरित गति एवं अपनी-अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाने से ही सतत् विकास के लक्ष्य हासिल होंगे। उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने- अपने विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति में गति लावे ताकि जिले की रैंक राज्य स्तर पर सुधार हो सके। उन्होने प्रोग्रेस के डाटा एवं सूचनाएं समय पर भिजवाने तथा सभी विभाग अपने-अपने विभाग के लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर सूचना तत्काल भिजवाने को कहा।
बैठक में सदस्य सचिव एवं सहायक निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग जसंवत कुमार गौड़ ने 17 संवहनीय विकास लक्ष्यों और उनसे जुडे विभागों, उन्हें आवंटित योजनाबद्ध लक्ष्यों की विभाग और योजनावार विस्तृत प्रगति से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि सतत् विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विभाग अपनी रणनीति इस प्रकार तैयार करें कि वर्ष 2030 तक हम सभी 17 लक्ष्यों को आपसी समन्वय से प्राप्त कर सकें। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।
-0-




जिला कलेक्टर ने की आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

ओमिक्रोन की आशंका के बीच सेम्पलिंग बढ़ाने पर जोर

बाड़मेर, 03 जनवरी। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने राज्य सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं फ्लैगशिप योजनाओं का अधिकाधिक लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए है। वह सोमवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सहित विभिन्न सेवाओं तथा योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने जिले में कोविड़-19 वैक्सीनेशन कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा ओमिक्रोन की आशंका के मद्देनजर अधिकतम टीकाकरण के निर्देश दिए।
  उन्होनें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में वंचित रहे लोगांे का पंजीयन करवाने के निर्देश दिए है। उन्होने जिले की चिकित्सा इकाईयों में बच्चों के लिए किए गए इंतजामों के बारे में समीक्षा की। इस दौरान उन्होनें प्रशासन गांवों के संग अभियान के फोलोअप शिविरों में पूरी तैयारी के साथ कार्यो का सम्पादन करने तथा सप्ताह में अधिकतम दो दिन शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होने डोर टू डोर सर्वे की सूचना प्रतिदिन भिजवाने के निर्देश दिए। उन्होने टीकाकरण से वंचित लोगों का अधिकाधिक वैक्सीनेशन करने तथा प्रथम डोज लगा चुके लोगों के द्वितीय डोज शीध्र लगाने को कहा। उन्होने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा की तथा विधावा महिलाओं के 0-18 आयु वर्ग के पात्रताधारी वंचित बच्चों को पालनहार योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने पानी, बिजली, चिकित्सा, शिक्षा आदि सेवाओं में डिलीवरी के साथ समझौता नहीं करने को कहा। उन्होने निर्देश दिए कि अधिकारी जन सेवाओं की प्रदायगी के लिए धरातल पर अधिक कार्य करें। उन्होंने आने वाले समय मे मानव के साथ ही पशुधन के लिए पेयजल एवं चारे पानी के प्रबंधन की अभी से पूरी तैयारी करने को कहा।
उन्होंने अधूरे प्रोजेक्ट के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिस्कॉम को पेयजल स्रोतों पर नियमित रूप से बिजली आपूर्ति करने तथा नए विकसित स्रोतों पर त्वरित गति से विद्युत कनेक्शन मुहैया कराने को कहा। उन्होंने बजट घोषणाओं को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को आवश्यकतानुसार कार्यवाही की हिदायत दी।
  इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की तथा बजट घोषणाओं की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
-0-




मंगलवार को 5 तथा बुधवार को 7 स्थानों पर लगेेंगे शिविर

 प्रशासन गांवों के संग अभियान के फोलोअप शिविरों का कार्यक्रम निर्धारित

बाड़मेर, 03 जनवरी। प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के लम्बित कार्यो के निष्पादन तथा पंचायत समिति स्तरीय कार्यो को सम्पादित करने के लिए प्रत्येक पंचायत समितिवार फोलोअप शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि मंगलवार 04 जनवरी को बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति में ग्राम पंचायत कवास, धोरीमना में दूधू, सिणधरी में भूंका भगतसिंह, फागलिया में बाखासर तथा गिड़ा में सवाउ पदमसिंह ग्राम पंचायत में फोलोअप शिविरों का आयोजन होगा। उन्होने बताया कि इसी प्रकार बुधवार 5 जनवरी को बाड़मेर पंचायत समिति में ग्राम पंचायत हाथीतला, रामसर में भीण्डे का पार, चौहटन में तारातरा, फागलिया में अरटी, बायतु में नगोणी धतरवालों की ढाणी, सिवाना में मोकलसर तथा आडेल में नोखड़ा ग्राम पंचायत में फोलोअप शिविर का आयोजन किया जाएगा। उक्त फोलोअप शिविरों में संबंधित भू अभिलेख निरीक्षक के अन्तर्गत आने वाली समस्त ग्राम पंचायते सम्मिलित होगी।
-0-

गणतन्त्र दिवस समारोह 2022 विभिन्न कार्यकमों के निर्धारण हेतु बैठक 4 जनवरी को

बाड़मेर, 03 जनवरी। गणतन्त्र दिवस समारोह (26 जनवरी, 2022) के अवसर पर जिला मुख्यालय बाड़मेर पर आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के निर्धारण हेतु जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन मंगलवार 4 जनवरी को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

असंगठित क्षेत्र के कामगारों के पंजीयन हेतु ई-श्रम पोर्टल विकसित

जिले में 8 लाख 52 हजार 4 सौ 29 असंगठित क्षेत्र के श्रमिक होंगे पंजीकृत

विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजना का मिल सकेगा लाभ
     बाड़मेर, 03 जनवरी। भारत सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के आंकड़े संग्रहित करने के लिए ई-श्रम पोर्टल विकसित किया गया है, जिस पर श्रमिकों को पंजीयन करवाना होगा। ई-श्रम पोर्टल पर पंजीयन के साथ ही एक ई-श्रम कार्ड जारी होगा, जो आधार कार्ड से लिंक्ड होगा।
सहायक श्रम आयुक्त रामचन्द्र गढवीर ने बताया कि बाडमेऱ जिले में 8 लाख 52 हजार 4 सौ 29 ई-श्रम कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा असंगठित कामगारों का एक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए ई-श्रम पोर्टल विकसित किया गया है जिसमें आधार नम्बर के साथ-साथ नाम, व्यवसाय, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल स्वरूप और परिवार इत्यादि का विवरण होगा ताकि उनकी रोजगार क्षमता का समुचित उपयोग हो सकें और उन तक विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ आसानी से पहुंचाए जा सकें।
सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि बाड़मेर जिले में 82811 असंगठित श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है जिसमें 02 जनवरी, 2022 एक दिवस में ही रिकॉर्ड 3697 ई-श्रम कार्ड जारी हुए है। ई-श्रम कार्ड का पंजीयन निःशुल्क है, किसी भी नागरिक सेवा केन्द्र(सीएससी) तथा ई-मित्र पर इसका निःशुल्क रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। पंजीकृत व्यक्ति को एक वर्ष का प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा भी निःशुल्क दिया जा रहा है। इसके अन्तर्गत उसे एक वर्ष के लिए दो लाख का दुर्घटना बीमा एवं स्थायी अपंगता होने की दशा में एक लाख की सहायता मिलेगी।
यह दस्तावेज होंगे जरूरी
       मोबाईल नंबर, आधार कार्ड, बैक खाता संख्या l
कौन बना सकते हैं ई-श्रम कार्ड
       असंगठित श्रमिक यथा-लघु और सीमान्त किसान, कृषि मजदूर, बंटाई पर काश्त करने वाला किसान, मछुआरे, पशुपालन करने वाले लोग, बीड़ी बनाने वाले श्रमिक, लेवलिंग और पैकेजिंग के कार्य करने वाले श्रमिक, भवन निर्माण श्रमिक, बुनकर, लकड़हारे एवं खाती का कार्य करने वाले लोग, नमक की फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रमिक, ईंट भट्टों और पत्थर कटाई का कार्य करने वाले श्रमिक, आरा और कटाई से संबंधित मिलों पर कार्य करने वाले श्रमिक, घरेलू नौकरानी या कामवाली बाई, नाई, घरेलू कामगार, सब्जी और फल विक्रेता, समाचार पत्र विक्रेता(हॉकर्स), निजी सुरक्षाकर्मी, चमड़े के कारोबार से संबंधित श्रमिक, ई-मित्र केन्द्र के संचालक, थड़ी विक्रेता नरेगा श्रमिक, आशा वर्कर, भूमिहीन कृषक, स्ट्रीट वेण्डर, रिक्शा चालक, ऑटो चालक, घरेलू नौकर, घरेलू श्रमिक, कुली, धोबी, मोची, रिक्शा चालक, ऑटो चालक मिड-डे मील श्रमिक, ऑनलाईन कोरियर सेवा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कुक-कम हेल्पर इत्यादि से जुड़े श्रमिक सम्मिलित है, जो आयकर नहीं देते हैं तथा ई.एस.आई./पी.एफ./एन.पी.एस. योजना के सदस्य नहीं हैं। उक्त श्रमिकों द्वारा पंजीयन अपने स्तर से अथवा सामान्य सेवा केन्द्र (सी.एस.सी.) और ई-मित्र के माध्यम से किया जा सकता है।
ई-श्रम कार्ड का उद्देश्य
    सभी असंगठित कामगारों का एक केन्द्रीकृत डेटाबेस बनाना, जिसमें संनिर्माण कामगार, प्रवासी कामगार प्लेटफॉर्म कामगार फेरी वाले, घरेलू कामगार कृषि कामगार आदि शामिल है, जिन्हें आधार से जोड़ा जाना है। असंगठित श्रमिकों के लिए चल रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का एकीकृत फायदा दिलवाना। पंजीकृत असंगठित श्रमिकों का डाटा राज्य सरकारों से भी साझा किया जाएगा, ताकि राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का फायदा भी कामगारों को मिलें। अभी सबसे बड़ी समस्या यही थी कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों का डाटा नहीं होने से इन्हें समुचित लाभ पहुंचाया जाना संभव नहीं हो पा रहा था। प्रवासी कामगारों की स्थिति और पता वर्तमान स्थान और कहां कार्यरत है, इसकी संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाना ताकि लॉकडाउन जैसी स्थिति में भी उन्हें जहां कार्यरत है, वही लाभ पहुंचाया जा सकें। भविष्य में कोविड-19 जैसे किसी भी अन्य राष्ट्रीय संकट से निपटने के लिए केन्द्र और राज्य सरकारों को एक व्यापक डेटाबेस उपलब्ध करना।
-0-

वांछित अपराधियों पर पांच-पांच सौ रूपये का नकद ईनाम घोषित

बाड़मेर, 03 जनवरी। वांछित अपराधी हीरसिंह पुत्र चन्दनसिंह जाति राजपूत निवासी खारिया नवातला पुलिस थाना बीजराड़ एवं अशोक कुमार पुत्र औकारराम जाति मेघवाल निवासी टापरा पुलिस थाना बालोतरा जिला बाड़मेर को बन्दी करवाने पर जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा पॉच-पांच सौ रूपये का नकद ईनाम घोषित किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि प्रकरण संख्या 442 दिनांक 30-10-2021 धारा 341, 392, 327 भादस पुलिस थाना कोतवाली बाडमेर में वांछित अपराधी हीरसिंह पुत्र चन्दनसिंह जाति राजपूत निवासी खारिया नवापुरा पुलिस थाना बीजराड़ जिला बाड़मेर एवं प्रकरण संख्या 649 दिनांक 9-12-2021 धारा 143, 323, 382, 427, 307 भादस पुलिस थाना बालोतरा जिला बाडमेर के प्रकरण में वांछित अपराधी अशोक कुमार पुत्र औकारराम जाति मेघवाल निवासी टापरा पुलिस थाना बालोतरा जिला बाड़मेर फरार चल रहे है जो आज दिन तक गिरफ्तार नहीं हुए है।
उन्होने बताया कि उक्त वांछित अपराधियों को बन्दी करवाने, बन्दी करने, बन्दी बनाने या उसके द्वारा बंदीकरण पर विरोध किये जाने पर विधि सम्मत आवश्यक शक्ति का प्रयोग कर बन्दी बनायेगा या बन्दी कराने के लिए सही सूचना देगा या बन्दी करेगा या करायेगा उसे जिला पुलिस अधीक्षक बाड़मेर द्वारा पॉच-पांच सौ रूपये का नकद ईनाम दिया जाएगा तथा अपराधी के संबंध में सूचना देने वाले का नाम पता गोपनीय रखा जाएगा।
-0-

जिला कलक्टर ने अंतःराज्य भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

उन्नत पशु प्रबंधन एवं नवीनतम तकनीकी अनुसंधानों से पशुपालक होंगे रूबरू

बाड़मेर, 03 जनवरी। नेशनल लाइवस्टॉक मिशन के सबमिशन कौशल विकास, प्रौद्योगिकी हस्तान्तरण और विस्तार के अन्तर्गत पशुपालकों के लिए उत्प्रेरण भ्रमण कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने पांच दिवसीय अन्तःराज्य भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रतनलाल जीनगर, उपनिदेशक डॉ. नारायणसिंह सोलंकी, पशुधन सहायक कमलकिशोर गोयल सहित सभी पशुपालक मौजूद रहे।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि पशुपालकों के लिए उत्प्रेरण भ्रमण कार्यक्रम से जिले के पशुपालक उन्नत पशु प्रबन्धन एवं नवीनतम तकनीकी अनुसंधानों से रूबरू होने के साथ साथ पशुपालन के क्षेत्र में हो रहे नित नये अनुसंधानों से वाकिफ हो सकेंगे।
पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. रतनलाल जीनगर ने बताया कि इस भ्रमण का उद्देश्य  राज्य की आदर्श गौशालाओं/डेयरी फार्म/दुग्ध उत्पादक संयत्रों/पशु उत्पाद प्रसंस्करण उद्योगों/ राजकीय एवं निजी आधुनिक पशुचिकित्सा व अनुसंधान संस्थानों/फार्मों तथा आयोजित होने वाले महत्वपूर्ण पशु मेले/कृषि एवं पशुपालन एक्सपो/पशु प्रदर्शनी स्थलों आदि का भ्रमण कराकर उन्नत पशु प्रबंधन, नवीनतम तकनीकी जानकारी एवं पशुपालन के क्षेत्र में हो रहे नये अनुसंधानो से पशुपालकों को रूबरू कराना है।
     उन्होने बताया कि अन्तः राज्य भ्रमण कार्यक्रम के तहत जिले की 17 पंचायत समितियों के 68 पशुपालकों का अंतःराज्य भ्रमण के लिए का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि अंतःराज्य भ्रमण दल के पशुपालक पन्नालाल गोशाला जोधपुर, काजरी जोधपुर, सरस डेयरी जोधुपर, कृषि विज्ञान केन्द्र जोधपुर, केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान केंद्र अविकानगर टोंक, राष्ट्रीय किसान मेला अविकानगर टोंक, NRCSS केंद्रीय बीज रिसर्च सेंटर अजमेर, कृषि विज्ञान केन्द्र अजमेर, बकरी पालन केंद्र अजमेर, पॉल्ट्री फार्म अजमेर सहित कई महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण कर विभिन्न नवाचारों से रूबरू कराया जाएगा। अंतः राज्य भ्रमण दल के साथ वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनयमोहन खत्री तथा पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजयनाथ गोस्वामी बतौर प्रभारी अधिकारी रहेंगे। भ्रमण के दौरान ठहरने, जलपान एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था पशुपालन विभाग की रहेगी।
-0-



शुक्रवार, 31 दिसंबर 2021

फतेह खान बीसूका समिति के उपाध्यक्ष मनोनीत

 बाड़मेर, 31 दिसम्बर। बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय हेतु जिला प्रथम स्तरीय समिति के उपाध्यक्ष पद पर बाड़मेर जिले में फतेह खान को मनोनीत किया गया है।

संयुक्त शासन सचिव आयोजना (बीस सूत्री कार्यक्रम) विभाग जयपुर की आज्ञा दिनांक 31 दिसम्बर, 2021 अनुसार बाड़मेर जिले में बीस सूत्री कार्यक्रम के आयोजन, क्रियान्वयन एवं समन्वय हेतु जिला प्रथम स्तरीय समिति के उपाध्यक्ष पद पर फतेह खान को मनोनीत किया गया है।
-0-

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत कुल 103339 नवीन मतदाताओं के आवेदन प्राप्त

 बाड़मेर, 31 दिसम्बर। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2022 के अन्तर्गत जिले में कुल 103339 नवीन मतदाताओं के आवेदन पत्र प्राप्त किए गए है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अपर कलक्टर) ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि कार्यक्रम के अन्तर्गत वे समस्त मतदाता जिन्होने अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाया अथवा संशोधन कराया है, वे आयोग की वेबसाइट eci.gov.in अथवा नेशनल सर्विस वोटर पोर्टल NVSP अथवा वोटर हेल्पलाइन एप्प के माध्यम से अपना ई-ईपीक आज ही डाउनलोड कर सकते है। जिले में 12 वे राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी, 2022 के अवसर पर समस्त नवीन मतदाताओं को भौतिक ईपीक कार्ड भी वितरित किए जाएंगे। उन्होने बताया कि यदि किसी मतदाता को भौतिक ईपीक कार्ड समय पर प्राप्त ना हो तो वे अपने बीएलओ अथवा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक 12 को

 बाड़मेर, 31 दिसम्बर। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 12 जनवरी को प्रातः 11 बजे वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी निर्धारित बिन्दुओं एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यो पर समीक्षा की जाएगी।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने राजस्व अधिकारियों को निर्धारित एजेण्डानुसार 16 सितम्बर से 31 दिसम्बर, 2021 तक की निर्धारित प्रपत्रों में उपखण्डवार संकलित सूचना तैयार कर 06 जनवरी तक भिजवाने तथा निर्धारित दिनांक एवं समय पर वांछित सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

सतर्कता समिति की बैठक 7 को

 बाड़मेर, 31 दिसम्बर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से 07 जनवरी को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने बताया कि समस्त अधिकारी एवं परिवादी अपने-अपने क्षेत्र में स्थित उपखण्ड मुख्यालय के पंचायत समिति कार्यालय के वीसी रूम से बैठक में उपस्थित होंगे। बाड़मेर उपखण्ड के समस्त अधिकारी एवं परिवादी पंचायत समिति कार्यालय बाडमेर के वीसी रूप से बैठक में उपस्थित होंगे।
उन्होने संबंधित अधिकारियों को विचाराधीन प्रकरणों में की गई कार्यवाही की पालना रिपोर्ट 3 जनवरी तक भिजवाने तथा निर्धारित दिनांक एवं समय पर संबंधित पंचायत समिति कार्यालय में वीसी के माध्यम से बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए है।
-0-

गणतन्त्र दिवस समारोह 2022 विभिन्न कार्यकमों के निर्धारण हेतु बैठक 4 को

 बाड़मेर, 31 दिसम्बर। गणतन्त्र दिवस समारोह (26 जनवरी, 2022) के अवसर पर जिला मुख्यालय बाड़मेर पर आयोजित किये जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के निर्धारण हेतु जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन 4 जनवरी को सायं 4 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में किया जाएगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

जिला कलक्टर ने उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित

 बाड़मेर, 31 दिसम्बर। प्रशासन गांवों के संग अभियान तथा राजस्व संबंधी कार्यो में जिला स्तर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों को जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई भी मौजूद रहे।

सम्मानित होने वालों में जिला कलक्टर कार्यालय के तहसील राजस्व लेखाकार रमेश कुमार, कनिष्ठ सहायक छेलसिंह, मोहित कुमार, देवाराम, सहायक कर्मचारी दलपतसिंह एवं बंशीलाल, उपखण्ड कार्यालय बाड़मेर के कनिष्ठ सहायक राजूसिंह, सोहनलाल, वीरसिंह, उपखण्ड कार्यालय गुडामालानी के कनिष्ठ सहायक सुरेश कुमार विश्नोई, सहायक कर्मचारी पदमपुरी, तहसील कार्यालय गुडामालानी के भू अभिलेख निरीक्षक ओमप्रकाश जांगिड़, कनिष्ठ सहायक गणपतलाल, पटवारी गिरधारीराम, तहसील कार्यालय शिव के कनिष्ठ सहायक नारायणराम, पटवारी भगवानाराम, तहसील कार्यालय गिड़ा के भू अभिलेख निरीक्षक खेताराम, कनिष्ठ सहायक पारसमल, पटवारी नकताराम, सहायक कर्मचारी नेनाराम, तहसील कार्यालय चौहटन के भू अभिलेख निरीक्षक भूराराम चौधरी, कनिष्ट सहायक गेनाराम, पटवारी जोगाराम, तहसील कार्यालय बायतु के भू अभिलेख निरीक्षक ऊर्जाराम, वरिष्ठ सहायक प्रकाश, पटवारी मेहराजराम, सहायक कर्मचारी लूम्बाराम, उपखण्ड कार्यालय चौहटन के वरिष्ठ सहायक दिलीप कुमार, तहसील कार्यालय सिवाना के भू अभिलेख निरीक्षक मगाराम, पटवारी तिलोकचन्द दुबे, तहसील कार्यालय सेड़वा के कनिष्ठ सहायक हनुमानाराम, तहसील कार्यालय सिणधरी के भू अभिलेख निरीक्षक हनुवंतसिंह, कनिष्ठ सहायक देवाराम, पटवारी किशनाराम गोदारा, उपखण्ड कार्यालय रामसर के वरिष्ठ सहायक जूंजारसिंह, कनिष्ठ सहायक नीरज कुमार कर्दम, सहायक कर्मचारी ओमप्रकाश, तहसील कार्यालय गडरारोड़ के कनिष्ठ सहायक सुरेन्द्रसिंह भाटी, तहसील कार्यालय समदडी के भू अभिलेख निरीक्षक भूपेश कुमार, पटवारी इन्दुबाला, तहसील कार्यालय धोरीमना के भू अभिलेख निरीक्षक रामलाल, पटवारी मगाराम, तहसील कार्यालय रामसर के भू अभिलेख निरीक्षक डाउराम गर्ग, पटवारी कमलेश कुमार, तहसील कार्यालय बाड़मेर ग्रामीण के भू अभिलेख निरीक्षक चम्पालाल, पटवारी प्रतापसिंह, तहसील कार्यालय बाड़मेर के भू अभिलेख निरीक्षक सुमेरसिंह चारण, पटवारी रामाराम, पटवारी सुमेरसिंह, तहसील कार्यालय सेड़वा के भू अभिलेख निरीक्षक हीराराम, पटवारी नेमाराम, तहसील कार्यालय धनाऊ के कनिष्ठ सहायक श्रवण कुमार, तहसील कार्यालय नोखड़ा के भू अभिलेख निरीक्षक हनुमानसिंह, पटवारी खुमाराम, तहसील कार्यालय पचपदरा के भू अभिलेख निरीक्षक राधेश्याम, कनिष्ठ सहायक कपिल मीणा तथा पटवारी जयपाल करीर शामिल है।
-0-







जिला निष्पादन समिति कीे बैठक आयोजित

बाड़मेर 31 दिसम्बर। जिला निष्पादन समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार प्रातः कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई। बैठक में उन्होनें विद्यालयों के सुदृढीकरण एवं सिविल निर्माण के कार्य समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने विद्यालय सुदृढ़ीकरण सहित मुख्य जन सहभागिता योजना की प्रगति, स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल योजना, आईसीटी योजना, आईसीटी लैब फेज प्रथम एवं द्वितीय में अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण, औपचारित शिक्षा- स्कूल कम्पोजिट ग्रान्ट, बालिका छात्रावास, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, छात्रवृतियां एवं विद्यार्थी कल्याणकारी योजनाओं, विद्यालयों में नामांकन वृद्धि, कोविड-19 की पालना एवं जिले की रैकिंग सुधार की विस्तृत समीक्षा पश्चात् बन्द पड़े सिविल निर्माण कार्यो पर प्रभावी कार्यवाही कर निर्माण कार्य समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
उन्होने विद्यालयों में अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण के लिए अभियान चलाकर अतिशीध्र कियान्विति करने के निर्देश दिए। उन्होने जिले की रैकिंग सुधार के लिए समस्त ब्लॉकों में विशेष प्रयास करने को कहा। बैठक के दौरान उन्होने ब्लॉक स्तर पर प्रतिदिन सुधार योग्य बिन्दुओं का विश्लेषण कर ठोस उपलब्धि अर्जित करने की हिदायत दी।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीखाराम प्रजापत समेत शिक्षा विभाग के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-

मिलावटी खाद्य पदार्थो की रोकथाम के लिए सख्त कार्यवाही के निर्देश

 शुद्ध के लिए युद्ध अभियान

1 जनवरी से 31 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान
बाड़मेर, 31 दिसम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु ने एक जनवरी से शुरू होने वाले शुद्ध के लिये युद्ध अभियान के दौरान अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ नियमित एवं प्रभावी निरीक्षण कर मिलावटी खाद्य पदार्थो की बिक्री करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने निर्देश दिए है।
शुक्रवार को जिला स्तरीय प्रबन्धन समिति की बैठक में जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य पदार्थ मुहैया कराने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थो की रोकथाम के लिए जिले में 01 जनवरी से 31 मार्च, 2022 तक व्यापक स्तर पर शुद्ध के लिए युद्ध अभियान चलाया जाएगा। उन्होने कहा कि अभियान के दौरान शहरी क्षेत्र के अतिरिक्त बड़े कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित थोक एवं खुदरा प्रतिष्ठानों पर नियमित निरीक्षण करने तथा खाद्य पदार्थो यथा दुध, मावा, पनीर व अन्य दुग्ध उत्पादों, आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, सुखे मेवे एवं मसालों की जॉच एवं नमूनीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही खाद्य पदार्थो में मिालावट पाये जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होने कहा कि निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की अवधि पार या खराब खाद्य सामग्री पाये जाने पर मौके पर नष्टीकरण की कार्यवाही की जाए। उन्होने अभियान के दौरान वजन तोलने की मशीन, पेट्रोल पम्प इत्यादि पर जॉच कर विधिक माप अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।  
जिला कलक्टर ने कहा कि मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए प्रत्येक कस्बे एवं गांव में व्यापक प्रचार प्रसार कर आमजन को जागरूक किया जाए। उन्होने कहा कि प्रत्येक कस्बे में ऐसे खाद्य कारोबारकर्ता जिन्होने खाद्य अनुज्ञा पत्र नहीं बनवाए है, उन्हें नोटिस देकर खाद्य अनुज्ञा पत्र बनाने हेतु पाबन्द किया जाए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपतसिंह, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, जिला रसद अधिकारी महावीर प्रसाद व्यास समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...