सोमवार, 6 सितंबर 2021
प्री मैट्रिक एवं मैरिट कम मीन्स छात्रवृति योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
आईटीआई समदडी एवं उच्च जलाशयों के निर्माण हेतु भूमि आवंटित
बाड़मेर, 06 सितम्बर। जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान समदडी, पशु चिकित्सा उपकेन्द्र भाटा, पोकरण-फलसूण्ड-बालोतरा-सिवाना लिफ्ट पेयजल परियोजना के उच्च जलाशय निर्माण हेतु ग्राम भाटा एवं धनवा में निःशुल्क भूमि का आवंटन किया गया है।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित
बाड़मेर, 06 सितम्बर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक सोमवार को जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
शनिवार, 4 सितंबर 2021
जिला कलक्टर ने किया आयुर्वेद औषधालयों का निरीक्षण
कोरोनाकाल में इम्युनिटी बढ़ाने को सार्थक बने आयुर्वेद
शुक्रवार, 3 सितंबर 2021
प्रभारी मंत्री विश्नोई ने किया नाहटा अस्पताल का निरीक्षण
बाड़मेर, 03 सितम्बर। जिले के प्रभारी तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सुखराम विश्नोई ने शुक्रवार सांय बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान पचपदरा विधायक मदन प्रजापत भी साथ रहे।
शुद्ध मिले पीने का पानी और किसानों को दें पूरी बिजली-विश्नोई
प्रभारी मंत्री एवं प्रभारी सचिव ने बालोतरा में की समीक्षा
आरक्षित वर्ग के कॉलेज छात्रों के लिए अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना
आवासीय सुविधाओं हेतु मिलेगी आर्थिक सहायता, 15 सिम्बिर तक करे आवेदन
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सतर्कता समिति की बैठक
जन सुनवाई में प्राप्त प्रकरणों पर होगी त्वरित कार्यवाही
गुरुवार, 2 सितंबर 2021
सीएमएचओ ने किया सीमावर्ती चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण
बाड़मेर, 02 सितम्बर । कोविड 19 की स्थिति में सुधार के बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं तथा कार्यक्रमों की प्रगति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के सीमावर्ती चिकित्सा संस्थानों का आकस्मिक निरीक्षण किया । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बिश्नोई ने बताया कि गुरुवार को चौहटन, सेडवा, भंवार, सारला, कुन्दनपुरा, सदराम बेरी में चिकित्सा संस्थानों का दौरा कर निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी अधिकारीयो को साफ़ सफाई की संतोषजनक व्यवस्था रखने, मौसमी परिवर्तनों को देखते हुये चिकित्सा संस्थानों की ओपीडी एवं आईपीडी सेवाओं को सुदृढ़ करने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता बढाने, मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना की वेबसाईट पर प्रतिदिन एंट्री करवाने, ऑक्सीजन कसेंटेटर सहित समस्त चिकित्सा उपकरणों की ई-उपकरण वेबसाईट पर एंट्री करवाने के निर्देश दिये । चिकित्सा संस्थान पर कार्यरत स्टाफ की बैठक आयोजित कर विभागीय योजनाओ की समीक्षा की । उन्होंने स्टाफ को निर्देश दिये की आमजन को जागरूक कर पात्र लोगों को जननी सुरक्षा योजना, राजश्री योजना एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिलावे । उन्होंने कोविड टीकाकरण केन्द्रों का जायजा लिया एवं स्थानीय अन्य विभागों के कार्मिको से सहयोग लेते हुये कोविड टीकाकरण को बढ़ावा देकर शत-प्रतिशत टीकाकरण करने के निर्देश दिये । स्वास्थ्य एवं कल्याण केन्द्र कुन्दनपुरा एवं सदराम बेरी का कार्य अपूर्ण पाये जाने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिशासी अभियंता को दूरभाष पर कार्य जल्द पूर्ण करवाने के निर्देश दिये । अनुपस्थित पाए गये कार्मिको को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये ।
-0-
उतरलाई एवं कवास में सात घण्टे बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति
बाड़मेर, 02 सितम्बर। 33 केवी आडेल एवं बायतु उपचौकी लाईनों के रखरखाव के मद्देनजर शिवकर, धन्ने का तला, कुड़ला, कवास, भुरटिया, नागाणा, बान्दरा, गंगासरा, सरली, रामसर का कुंआ, मंगने की ढाणी, उतरलाई, ढूंढा, माडपुरा सानी, काऊ का खेड़ा के आस पास के क्षेत्र में शुक्रवार को प्रातः 9 बजे से सांय 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी डिस्कॉम के सहायक अभियंता शहर द्वितीय ने दी।
अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक 8 को
बाड़मेर, 02 सितम्बर। अनुसूचित जाति/जन जाति के व्यक्तियों पर अत्याचार निवारण समिति की मासिक बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 8 सितम्बर को सायं 4 बजे जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी।
बंधक सतर्कता समिति में गैर सरकारी सदस्यों का मनोनयन
बाड़मेर, 02 सितम्बर। जिला स्तरीय बंधक सतर्कता समिति का पुर्नगठन किया जाकर गैर सरकारी सदस्यों को मनोनीत किया गया है।
बालोतरा में प्रभारी मंत्री विश्नोई शुक्रवार को करेंगे योजनाओं की समीक्षा
बाड़मेर, 02 सितम्बर। जिले के प्रभारी मंत्री तथा वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुखराम विश्नोई शुक्रवार 3 सितम्बर को दोपहर 3 बजे पंचायत समिति बालोतरा के सभागार में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे।
बुधवार, 1 सितंबर 2021
सर्वे का कार्य पूर्ण सतर्कता से करें - लोक बंधु
फसल खराबे के आंकलन को होगा संयुक्त सर्वे
सतर्कता समिति की बैठक शुक्रवार को
बाड़मेर, 01 सितम्बर। जिला जन अभाव अभियोग निराकरण एवं सतर्कता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से प्रथम शुक्रवार 3 सितम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
विभिन्न दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कुल 17 लाख की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री सहायता कोष
खान एवं गोपालन मंत्री रविवार को बाड़मेर आएंगे
बाड़मेर, 01 सितम्बर। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया अपनी दो दिवसीय यात्रा पर रविवार 5 सितम्बर को बाड़मेर आएंगे।
मंगलवार, 31 अगस्त 2021
मुख्य सचिव ने की वीसी के जरिए योजनाओं की समीक्षा
जिला मुख्यालय पर सम्भागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर रहे उपस्थित
फसल खराबे संबंधित सर्वे की वीसी के जरिए समीक्षा बुधवार को
बाड़मेर, 31 अगस्त। जिले में फसल खराबे को लेकर किये जा रहे सर्वे के संबंध में जिला कलक्टर बुधवार 1 सितम्बर को सांय 5.30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेन्स के माध्यम से समीक्षा करेंगे।
दो अक्टूबर से प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लगेंगे शिविर
प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021
बोथिया जागीर पशु चिकित्सा उपकेन्द्र के भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटित
बाड़मेर, 31 अगस्त। बाड़मेर तहसील क्षेत्र के बोथिया जागीर में पशु चिकित्सा उपकेन्द्र भवन निर्माण हेतु 3 बीघा भूमि का निशुल्क आवंटन किया गया है।
संभागीय आयुक्त ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा
पब्लिक सर्विस डिलीवरी को बेहतर बनाए-शर्मा
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021
राष्ट्रीय अजा आयोग सदस्य पारधी पहुंचे बाड़मेर
जनसुनवाई कर अत्याचार प्रकरणों की समीक्षा की
बालोतरा में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 2 सितम्बर को
बाड़मेर, 27 अगस्त। जिले में औद्योगिक विकास एवं उद्योगों को प्रोत्साहित करने हेतु उद्योग विभाग, राज. वित्त निगम, बैकर्स एवं विभिन्न विभागों के सहयोग से लधु उद्योग मण्डल कार्यालय औद्योगिक क्षेत्र प्रथम चरण बालोतरा में एक दिवसीय औद्योगिक प्रोत्साहन एवं मिशन निर्यातक बनो शिविर का आयोजन 2 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक किया जाएगा।
जिला कलक्टर ने रतेऊ अस्पताल का औचक निरीक्षण किया
बाड़मेर, 27 अगस्त। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शुक्रवार को बायतु उपखण्ड के रतेऊ अस्पताल का औचक निरीक्षण किया एवं चिकित्सा व्यवस्थाएं देखी।
प्रशासन गांवों के संग अभियान में मिलेगी बड़ी राहत बकाया राजस्व वादों का होगा त्वरित निस्तारण
राजस्व अधिकारियों की बैठक
एक दिन में डेढ लाख पौधे लगा बायतु ने बनाया इतिहास
राजस्व मंत्री की अगुवाई में पौधारोपण की अनूठी पहल
गुरुवार, 26 अगस्त 2021
शुक्रवार को 98 स्थानों पर होगा कोविडरोधी टीकाकरण
बाड़मेर, 26 अगस्त । कोविड-19 के कारण गंभीर बिमार होने से बचने के लिए आमजन को अपना क्रम आने पर कोविड का टीका अवश्य लगवाना चाहिये । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बिश्नोई ने बताया कि जिले में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध है । अत: 18 वर्ष से अधिक के लोग जो टीकाकरण से वंचित है उन्हें जल्द से जल्द टीका लगवा लेना चाहिए । आज शुक्रवार को बाड़मेर जिले के कुल 98 स्थानों पर कोविडरोधी टीका लगाया जायेगा । बाड़मेर शहर के राजकीय अस्पताल में कोविशिल्ड एवं कॉवैक्सीन, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, गांधी चौक, महावीर नगर, विष्णु कॉलोनी, जूना किराडू मार्ग में कोविशिल्ड के टीके लगाये जायेंगे । बालोतरा शहर के नाहटा अस्पताल में कोविशिल्ड एवं दीनदयाल पार्क में कॉवैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक बाड़मेर के चाडवा तख्तावाद, बिशाला, नांद, दूदाबेरी, भादरेश, देशलानियो की ढाणी, सिहाणी, गंगाला, खड़ीन, उन्डखा, जैसार, तारातरामठ में कोविशिल्ड के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक बायतु के भाडखा में कोविशिल्ड एवं कॉवैक्सीन, लीलाला, भीमडा, झाक, कानौड, कवास, छितर का पार, मातासर, रेवाली, सिंगोडिया, साईयौ का तला, नीम्बा की ढानी, श्यामपुरा, खौखसर में कोविशिल्ड एवं बायतु, बाटाडु, आदर्श ढुंढा में कॉवैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक बालोतरा के अराबा, पारलू, जसोल, रेवाड़ा मैया में कोविशिल्ड एवं पचपदरा, पाटोदी, खिपली खेड़ा, बलाऊ जाटी में कॉवैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक सिवाना के कुसीप, अर्जियांना, देवन्दी, मिठौड़ा, सेला, राखी, फूलन, खण्डप, अर्थण्डी, देवनगर, छियाली, रानीदेशीपुरा, मोखण्डी, देवलियाली, समदड़ी स्टेशन, देवड़ा, बामसीन में कोविशिल्ड एवं समदड़ी, मजल, सिवाना, रमणिया, काठाड़ी, धारणा, सिणेर, कुण्डल, पऊं में कॉवैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक सिणधरी के सिणधरी एवं चवा में कॉवैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक धोरीमन्ना के उड़ासर, गंगासरा, ओगाला में कोविशिल्ड एवं धोरीमन्ना, गुडामालानी, डेलुओ का तला में कॉवैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक चौहटन के धनाऊ, नवातला जैतमाल में कोविशिल्ड एवं सेडवा, फागलिया, बावरवाला में कॉवैक्सीन के टीके लगाये जायेंगे । चिकित्सा ब्लॉक शिव के गडरारोड, बिजावल, असाड़ी, गिराब, फोगेरा, सोलंकिया बस्ती, दूधोड़ा, रेडाणा, बालेबा, ढगारी, शिव, गूंगा, भिंयाड़, कानासर, उण्डू में कोविशिल्ड के टीके लगाये जायेंगे ।
राजस्व मंत्री चौधरी ने दी श्रद्धांजलि विधायक हेमाराम चौधरी के भ्रातृ शौक में हुए शरीक
बाड़मेर, 26 अगस्त। राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने गुरूवार बाड़मेर प्रवास के दौरान जानियाना स्थित मूलजी की ढाणी पहुँचकर गुडामालानी विधायक हेमाराम चौधरी के भाई स्व. जैसाराम को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री गहलोत ने की समीक्षा, तय समय पर हो उत्पादन शुरू
पचपदरा रिफाईनरी
शुक्रवार को बायतु बनाएगा इतिहास, हरियालों बायतु के तहत लगेंगे डेढ़ लाख पौधे
राजस्व मंत्री चौधरी की अगुवाई में पौधारोपण के लिए अनूठी पहल
बाड़मेर, 26 अगस्त। हरियालो बायतु अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के बायतु विधानसभा क्षेत्र में विशाल पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र बायतु में एक घंटे के अंतराल में डेढ़ लाख पोधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
पौधारोपण अभियान के तहत शुक्रवार को गिड़ा पंचायत समिति की रतेऊ ग्राम पंचायत में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, जिला कलक्टर लोक बंधु एवं जिला स्तरीय अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियो की मौजूदगी में 6200 पौधे लगाए जाएंगे।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी रतेऊ में पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे करेंगे। इस दौरान सभी अतिथियों की मौजूदगी में रतेऊ ग्राम मुख्यालय पर 500 ट्री गार्ड, 3 हजार औषधीय पौधे, 3500 छायादार पौधे रोपे जाएंगे। यह पौधे पीएचसी परिसर, श्मशान घाट, पंचायत परिसर व रतेऊ सीनियर स्कूल प्रांगण में लगाए जाएंगे।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी की मुहिम “जन-जन का हो एक ही सपना, हरा भरा हो बायतु अपना“ के तहत बायतु विधानसभा की तीनों पंचायत समितियों में एक-एक पंचायत का चयन करते हुए स्थानीय प्रधान, विकास अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मौजूदगी में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित होंगे। हरियालों बायतु अभियान के तहत बायतू पंचायत समिति का मुख्य कार्यक्रम ग्राम पंचायत नगाणी धतरवालों की ढ़ाणी में आयोजित होगा, जिसमें स्थानीय प्रधान सिमरथाराम चौधरी, विकास अधिकारी अमित कुमार व अन्य विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में तहसील कार्यालय के सामने औरण भूमि, पीजी कॉलेज और आईटीआई परिसर में 2100 पौधे लगाए जाएंगे तथा शेष 3000 छायादार एवं औषधिय पौधे अन्य संस्थाओं और आमजनों को वितरित किए जाएंगे।
विधानसभा क्षेत्र के सिणधरी पंचायत समिति में आने वाली खरंटीया, सनपा मानजी व गोदारों का सरा ग्राम पंचायतों में 3300 पौधे लगाए जाएंगे। इस दौरान सिणधरी प्रधान वगतु देवी, विकास अधिकारी, स्थानीय अधिकारी एवं सरपंचगण मौजूद रहेंगे। इसी तरह पाटौदी पंचायत की केशरपुरा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा। विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान लगाए जाने वाले पौधों के संरक्षण की अलग-अलग कार्यकर्ताओ, स्वंयसेवी संस्थाओं व कर्मचारियों को ज़िमेदारी देते हुए पौधों के संरक्षण की शपथ भी दिलाई जाएगी।
राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की भारी मारामारी रही, जिसे देखते हुए आमजन को यह अच्छी तरह समझ आया है कि वातावरण में आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित हो इसके पर्यावरण को बचाना होगा और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाकर पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना अतिआवश्यक है। इसी अवधारणा को साकार करने के लिए राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने अपने विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 50 हजार पौधे लगाकर इस अभियान के तहत विधानसभा की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा।
जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने बताया कि इस विशाल पौधारोपण को लेकर पौधे ग्राम पंचायत मुख्यालयो पर पहुंच चुके है तथा इन पौधों को विद्यालयों, अन्य सरकारी भवनों, घरों में वितरित किए गए है।
-0-
विभिन्न दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कुल 12 लाख की आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री सहायता कोष
पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक समीक्षा बैठक शुक्रवार 27 अगस्त को
बाड़मेर, 26 अगस्त। जिला स्तर पर बकाया पेंशन प्रकरणों की त्रैमासिक बैठक अब शुक्रवार 27 अगस्त को दोपहर 1 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित कीे जाएगी।
लेखा अनुभाग के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि पूर्व में उक्त बैठक 27 अगस्त को प्रातः 11 बजे रखी गई थी जो अब 27 अगस्त को दोपहर 1 बजे आयोजित की जाएगी।
-0-
सतर्कता समिति की बैठक 3 सितम्बर को
राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग सदस्य पारधी शुक्रवार 27 अगस्त को बाड़मेर आएंगे
बाड़मेर, 26 अगस्त। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य सुभाष रामनाथ पारधी शुक्रवार 27 अगस्त को बाड़मेर आएंगे। वे अनुसूचित जाति अत्याचार पीड़ितों की सुनवाई करेंगे एवं अधिकारियों की बैठक लेंगे।
घर-घर औषधि योजना पौधे वितरण के लिए 16000 कैरी बैग कराये उपलब्ध
बाड़मेर, 26 अगस्त। भारतीय ग्रामीण विरासत व विकास न्यास तथा इन्टेक व ब्रिज फाउण्डेशन द्वारा घर घर औषधिय पादपों के वितरण हेतु वन विभाग को 16000 बायोडिग्रेबल कैरी बैग उपलब्ध कराए गए है।
जिले के प्रभारी मंत्री विश्नोई 28 को बाड़मेर आएंगे
बाड़मेर, 26 अगस्त। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई अपनी दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को बाड़मेर आएंगे।
बुधवार, 25 अगस्त 2021
जिला परिषद द्वारा संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक 28 को
बाड़मेर, 25 अगस्त। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक शनिवार 28 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी।
नवसृजित उप तहसील दूदवा एवं बाटाडू के भवन निर्माण हेतु भूमि आवंटित
4 पशु चिकित्सा उपकेन्द्र, 5 आयुर्वेद औषधालय एवं 1 सीबीईओ कार्यालय भवन के लिए भी भूमि आवंटित
मिट्टी के घरौदों में शौचालय बनाकर दिया स्वच्छता का सन्देश जिला कलक्टर ने बच्चों की सोच को सराहा
बाड़मेर, 25 अगस्त। निकटवर्ती मूढ़ों की ढाणी के मासूम बच्चों द्वारा मिट्टी के घरौदों में शौचालय बनाकर स्वच्छता का सन्देश देने पर बुधवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने बच्चों से मिलकर उनकी सोच को सराहा तथा उन्हें ईनाम देकर प्रोत्साहित किया।
टॉवर लगाने से पूर्व अनिवार्य रूप से अनुमति ली जाए - लोक बंधु
जिला दूर संचार समिति की बैठक आयोजित
बकाया कृषि कनेक्शन प्राथमिकता से पूर्ण करें - लोक बंधु
आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा
मंगलवार, 24 अगस्त 2021
बुधवार को साढ़े चार घण्टे रामसर फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
बाड़मेर, 24 अगस्त। 132 केवी जीएसएस बाड़मेर में 33 केवी रामसर फीडर के रख रखाव कार्य के मद्देनजर बुधवार 25 अगस्त को प्रातः 7 बजे से 11.30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बन्द रहेगी।
लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित
बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...
-
बाडमेर, 01 अगस्त। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनकल्याण की भावना से सवाईराम की देहदान की गई। उल्लेखनीय है कि विशाला निवासी सवाईराम पुुत्र ट...
-
प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे नामांकन पत्र 31 मार्च को रविवार व 1 अप्रेल को वार्षिक बैंक खाता बंदी के कारण रहेगा अव...
-
बाड़मेर, 26 नवंबर। बालोतरा रिटर्निंग अधिकारी राजेश कुमार (एसडीएम) की रिपोर्ट अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्वाचन आयोग के निर्देशों ...






















