गुरुवार, 5 अगस्त 2021

जन सुविधाओं के विस्तार के लिए 32 संस्थानों को भूमि आवंटित

 बाड़मेर, 05 अगस्त। जिले में चिकित्सा, शिक्षा, विद्युत क्षेत्र से जुड़ी सेवाओं का विस्तार करने तथा ग्राम पंचाययतों एवं ग्राम सेवा सहकारी समितियों के सुदृढी़करण के लिए विभिन्न विभागों को भूमि का आवंटन की स्वीकृतियां जारी की गई है।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि जिले में एक नवीन कृषि महाविद्यालय, दो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चार उप स्वास्थ्य केन्द्र, सोलह पशु चिकित्सा उपकेन्द्र, तीन 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन, एक विद्यालय भवन, दो छात्रावास, दो पंचायत घर तथा एक ग्राम सेवा सहकारी समितियों के गोदाम सहित 32 संस्थानों हेतु विभिन्न स्थानों पर भूमि का आवंटन किया गया है।  
शिक्षा क्षेत्र
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि बायतु के ग्राम नया बाटाडू में नवीन कृषि महाविद्यालय की स्थापना हेतु 30 हेक्टेयर भूमि कृषि विभाग को निःशुल्क आवंटित की गई है। इसी प्रकार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय टाईप-4 के छात्रावास भवन हेतु ग्राम सिणधरी चारणान में 1.0032 हैक्टेयर भूमि, ग्राम खरड में 6.04 बीघा भूमि, बायतु के ग्राम जूना सोमेसरा में रामावि गवाई बस्ती नया सोमेसरा के भवन निर्माण हेतु 7 बीघा भूमि का निःशुल्क आवंटन किया गया है।
चिकित्सा क्षेत्र
उन्होने बताया कि गुडामालानी के ग्राम बाण्ड में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु 4.00 बीघा, सेड़वा के ग्राम गौहड़ का तला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु 5.00 बीघा, गडरारोड़ के ग्राम मीरूवाणी में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु 2.00 बीघा, बाण्डासर में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु 1.00 बीघा, रावतसर में उप स्वास्थ्य केन्द्र भवन निर्माण हेतु 2.00 बीघा तथा सेड़वा के ग्राम पाण्डरवाली में उप स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण हेतु 3.00 बीघा भूमि का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाडमेर को निःशुल्क आवंटन किया गया है।
पशु चिकित्सा क्षेत्र
जिला कलक्टर ने बताया कि पशु चिकित्सा उपकेन्द्र के भवन निर्माण हेतु गिडा के ग्राम कानोड़ में 0.4852 हैक्टेयर, पचपदरा के ग्राम नेवरी में 1 बीघा, ग्राम मण्डली में 1.00 बीघा, ग्राम उमरलाई खालसा में 1.00 बीघा, धोरीमना के ग्राम जालबेरी में 0.0809 हैक्टेयर, सिवाना के ग्राम गोलिया में 0.4856 हैक्टेयर, सिणधरी के ग्राम लोलावा में 0.1618 हैक्टेयर, बायतु के ग्राम नौसर में 0.1618 हैक्टेयर, रामसर के ग्राम इन्द्रोई में 3.15 बीघा, ग्राम बुठिया में 3.15 बीघा, गडरारोड के ग्राम मालाणा में 1.00 बीघा, ग्राम ताणूमानजी में 2.00 बीघा, ग्राम झणकली में 2.00 बीघा, ग्राम आचाराणीयों की ढाणी मे 2.00 बीघा, सेडवा के ग्राम बीसासर में 1.00 बीघा तथा ग्राम बावरवाला में 1.00 बीघा भूमि का निःशुल्क आवंटन संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग बाड़मेर को किया गया है।
विद्युत विभाग
जिला कलक्टर लोक बंधु ने बताया कि 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन के निर्माण हेतु शिव के ग्राम अंतरा में 1.10 बीघा, गुडामालानी के ग्राम गांधव खुर्द में 1.00 बीघा तथा गडरारोड के ग्राम रोहिडी में 1.10 बीघा भूमि संबंधित सहायक अभियन्ता विद्युत विभाग को कीमतन आवंटन की गई है।
ग्राम पंचायत क्षेत्र
उन्होने बताया कि सिणधरी के ग्राम सडेचा में पंचायत घर निर्माण हेतु 0.4045 हैक्टेयर, डोली राजगुरां में पंचायत घर निर्माण हेतु 2.03 बीघा भूमि निःशुल्क आवंटित की गई है तथा सिवाना के ग्राम कोटडी में सार्वजनिक शमशान हेतु 2.10 बीघा भूमि आरक्षित करने की स्वीकृति दी गई है।
ग्राम सेवा सहकारी समिति
उन्होने बताया कि सेड़वा के ग्राम गुल्ले की बेरी में गोदाम निर्माण हेतु 0.10 बीघा भूमि ग्राम सेवा सहकारी समिति लि. गुल्ले की बेरी के व्यवस्थापक को निःशुल्क आवंटित की गई है।
-0-

बुधवार, 4 अगस्त 2021

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं, उल्लंघन पर 14 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 04 अगस्त। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए मंगलवार 3 अगस्त को जिले में 14 व्यक्तियों से कुल 1400 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में मंगलवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 14 व्यक्तियों से 1400 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में मंगलवार तक 85,110 व्यक्तियों से 1,42,33,776 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

दो दिन बाधित रहेगी जलापूर्ति

 बाड़मेर, 04 अगस्त। बाड़मेर शहर के जीरो पाईन्ट स्थित विभागीय हैड वर्क्स पर मुख्य पाईपलाईन के लीकेज को ठीक करने के मद्देनजर गुरूवार 5 अगस्त को आंशिक एवं शुक्रवार 6 अगस्त को पूर्णतया पेयजल आपूर्ति बंद रहेगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर खण्ड बाड़मेर के अधिशाषी अभियंता सतवीर सिंह यादव ने बताया कि शनिवार 7 अगस्त को होने वाली सभी जलापूर्ति सामान्य अंतराल से दो दिन के अधिक अंतराल से होगी।
-0-

आंधी तूफान एवं आकाशीय बिजली से पीडितों को 16.5 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत

 बाड़मेर, 04 अगस्त। जिले में संबंधित तहसीलदारों की अभिशंषा सहित आधी तूफान एवं आकाशीय बिजली के प्राप्त प्रकरणों में कुल सोलह लाख बासठ हजार आठ सौ एक रूपये की आर्थिक सहायता भुगतान करने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।

जिला कलक्टर आपदा प्रबन्धन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि शिव तहसील क्षेत्र में आंधी तूफान से क्षति के तीन प्रकरणों में 12 लाख 62 हजार 801 रूपये तथा आकाशीय बिजली से क्षति के एक प्रकरण में 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता भुगतान करने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है।
-0-

जिला स्तरीय छानबीन एवं स्वीकृति समिति की बैठक

 कृषि प्रसंस्करण उधोगों को मिलेगा बढ़ावा

बाडमेर, 04 अगस्त। राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति, 2019 के अन्तर्गत जिला स्तरीय छानबीन व स्वीकृति समिति की बैठक जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में अधिकाधिक कृषि प्रसंस्करण आधारित उद्योग लगाने तथा योजना का लाभ लेने हेतु प्रेरित करने को कहा। उन्होंने विशेषकर सिवाना एवं बालोतरा में अनार तथा चौहटन एवं सेड़वा में जीरे के प्रसंस्करण उद्योगों की संभावना तलाशने को धरातल पर कार्य करने को कहा। उन्होंने कृषकों को प्रोत्साहित करने की व्यवहारिक कार्ययोजना बनाने की हिदायत दी।
  बैठक मंे प्रस्तुत पत्रावलियों के गहन अध्ययन, समीक्षा एवं विचार विमर्श पश्चात् अनुदान पात्रता की राशि की अनुशंषा कर अनुदान स्वीकृति हेतु पत्रावलियां राज्य स्तरीय छानबीन एव स्वीकृति समिति जयपुर को भिजवाने का निर्णय लिया गया।
इस दौरान सदस्य सचिव एवं संयुक्त निदेशक, कृषि विपणन विभाग, जोधपुर झब्बरसिंह ने इस नीति के तहत प्राप्त मैसर्स आनन्द कंवर ग्राम गेहु में वेयर हाउस परियोजना पात्रता लागत राशि 25.08 लाख रूपये पर अनुदान एवं मैसर्स मारूति डेयरी (दूध प्रसंस्करण) की ब्याज अनुदान राशि 56481 तथा बिजली अनुदान राशि 14317 रूपये हेतु आवेदन की पत्रावलियां प्रस्तुत की।
उन्होने बताया कि उक्त योजना के तहत परियोजना लगाने वालों को बैंक से लॉन स्वीकृत कराने के पश्चात् 90 दिन में ऑनलाईन आवेदन करना एवं मूल पत्रावली मण्डी कार्यालय में प्रस्तुत करना अनिवार्य है। उक्त योजना के तहत कृषि प्रसंस्करण सम्बन्धी उद्योग लगाने पर कृषकों अथवा उनके समुह को 50 प्रतिशत का अनुदान अधिकतम 1 करोड़ रूपये की सीमा तक तथा व्यापारी को 25 प्रतिशत का अनुदान अधिकतम 50 लाख रूपये की सीमा तक देय है। इसके अतिरिक्त योजना के तहत 05 प्रतिशत ब्याज का अनुदान, एक रूपया प्रति यूनिट बिजली अनुदान तथा युवा एवं कृषक संगठनों को एक प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज का अनुदान देय है। उक्त योजना वर्तमान में कार्यरत इकाईयों के विस्तार करने पर भी लागू है। योजना में स्वीकृत कृषि प्रसंस्करण इकाईयों द्वारा सोलर प्लांट लगाने पर भी अनुदान देय है।
बैठक में कृषि विस्तार उप निदेशक विरेन्द्रसिंह सोलंकी, सहायक निदेशक उद्यान विभाग गणेश मीणा, जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबन्धक संग्रामराम देवासी, कोषाधिकारी दिनेश कुमार, बाड़मेर केन्द्रीय सहकारी बैंक प्रबन्ध निदेशक रामसुख चौधरी, जिला लीड बैंक प्रबन्धक गिरधारीलाल, रा.रा.कृ.वि. बोर्ड जोधपुर के अधिशाषी अभियन्ता पीपी माथुर, कृषि उपज मण्डी समिति सचिव सुरेश कुमार मंगल सहित संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
-0-





सम्भागीय आयुक्त ने वीसी के जरिए की विस्तृत समीक्षा

 पाक विस्थापितों की समस्याओं का प्राथमिकता से होगा निराकरण

बाड़मेर, 04 अगस्त। जिले में निवासरत पाक विस्थापितो की समस्याओं एवं शिकायतो के निवारण एवं उन्हें सुविधाए मुहैया कराने को बुधवार को संभागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा ने वीसी के जरिए विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर लोकबंधु ने पाक विस्थापितों के बारे में जानकारी दी।
      इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बताया कि जिले में निवासरत पाक विस्थापितों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पाक विस्थापितों की समस्याओं के समाधान हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की नियमित बैठक की जा रही हैं। इनकी कॉलोनियों यथा दानजी की होदी, गेहॅू रोड, इन्दिरा कालोनी इत्यादि में बिजली, पानी, चिकित्सा समेत मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। उन्होने कहा कि नागरिकता के संबंध में 28 ऑफलाईन प्राप्त आवेदन पत्रों को ऑनलाईन किया गया है। साथ ही जिला मुख्यालय पर उनके लिए अलग से कॉलोनी बना कर नागरिकता प्राप्त पाक विस्थापितो को भूखण्ड आवंटन की कार्यवाही भी प्रकियाधीन हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून व अन्य सुविधाएं देने को सम्बधित विभाग कार्य कर रहे है। उन्होंने नागरिकता विहीन लोगों के आधार कार्ड बनाने में आ रही व्यवहारिक समस्या के बारे में अवगत कराया।
इस दौरान विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा कि भूमि आवंटन से वंचित रहें पाक विस्थापितों को भी अति शीघ्र भूमि आवंटन किया जाए एवं उन्हें मौके पर आवंटित जमीन का कब्जा दिलाया जाए। सीमांत जन संगठन के हिन्दू सिंह सोढा ने पाक विस्थापितो की समस्याओ की जानकारी दी।
  बैठक में पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीआईडी बीआई देवाराम चौधरी, उप निदेशक डीओआईटी मोहन कुमार सिंह चौधरी उपस्थित थे।
-0-

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं,उल्लंघन पर 15 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 03 अगस्त। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 2 अगस्त को जिले में 15 व्यक्तियों से कुल 1500 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 15 व्यक्तियों से 1500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार तक 85,096 व्यक्तियों से 1,42,32,376 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

विशाल सुकन्या समृद्धि कैम्प का आयोजन 5 को

 बाड़मेर, 03 अगस्त। भारतीय डाक विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओं मिशन के तहत 5 अगस्त को उप डाकघर स्तर पर शिव, धोरीमना, सनावड़ा, बिशाला, चौहटन, रामसर, गडरारोड़, राणीगांव एवं प्रधान डाकघर बाडमेर में विशाल सुकन्या समृद्धि योजना के खाते खोलने का कैम्प आयोजित किया जाएगा।

अधीक्षक डाकघर बाड़मेर मण्डल उदय शेजू ने बताया कि उक्त कैम्प में सुकन्या स्मृद्धि योजना एवं प्रधानमंत्री जन धन सुरक्षा योजना की विस्तृत जानकारी दी जायेगी एवं नये खाते खोले जायेगे। डाक विभाग द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओं मिशन के तहत हर गांव में जन चेतना शिविर भी लगाये जा रहे है ताकि उक्त मिशन को आम जन तक पहुंचाया जा सके।
-0-

अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी छात्राओं को मिलेगी स्कूटी-शाले मोहम्मद

 काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत दी जाएगी स्कूटी

बाड़मेर, 03 अगस्त। राजस्थान के अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए राजस्थान सरकार काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना के तहत स्कूटी देगी।
अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़ एवं जन अभाव अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने बताया कि राजस्थान सरकार अल्पसंख्यक वर्ग के विकास एवं उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। विभाग ने अल्पसंख्यक मेधावी छात्राओं के लिए स्कूटी देने की क़वायद शुरू कर दी है। प्रदेश की 750 मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। उन्होने बताया कि राज्य सरकार ने जिले वार स्कूटी वितरण का विवरण जारी किया है, इसके तहत प्रदेश की अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी। अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने इसकी क़वायद शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है डूंगरपुर में शिक्षा की अलख जगाने के लिए 1947 में अपने प्राणों का बलिदान करने वाली वीर बाला काली बाई भील की स्मृति में राज्य सरकार द्वारा काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना संचालित की जा रही है।
विभागीय अधिकारियों की बैठक में मंत्री ने दिए थे निर्देश
अल्पसंख्यक मामलात, वक़्फ़ एवं जन अभाव अभियोग निराकरण मंत्री शाले मोहम्मद ने सचिवालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय योजनाओं की प्रगति एवं विकास कार्यों की समीक्षा की थी। बैठक में मंत्री ने जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे। मंत्री ने कहा कि सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के विकास के लिए प्रयासरत है। अधिकारी योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार कर लाभान्वित कराएं।
विभाग ने स्कूटी योजना के लिए जारी किए निर्देश
अल्पसंख्यक मामलात विभाग ने प्रदेश के समस्त जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया है कि अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी छात्राओं के लिए राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजना काली बाई भील स्कूटी योजना का प्रचार-प्रसार कर जिले की छात्राओं को इस योजना के तहत लाभान्वित कराएं।
-0-

प्रभारी मंत्री ने की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

 जन सेवाओं की समय पर अदायगी सर्वोपरि प्राथमिकता हो - विश्नोई

मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना में त्वरित राहत की हिदायत
बाड़मेर, 03 अगस्त। जिले के प्रभारी मंत्री एवं वन और पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई ने कहा हैं कि संवेदनशीलता तथा पारदर्शिता के साथ आमजन की समस्या का निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। वह मंगलवार को कलेक्टेªट सभागार में समीक्षा बैठक के दौरान सम्बोधित कर रहे थे।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने जिले में पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा आदि आधारभूत जनसेवाओं की अदायगी की विस्तृत समीक्षा की। वही राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओ तथा कल्याणकारी कार्यक्रमो की मॉनिटरिंग को परखा। बैठक के दौरान विधायक अमीन खान, मेवाराम जैन, जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी, नगर परिषद सभापति दिलीप माली, जिला कलक्टर लोक बंधु, पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा, उप वन सरक्षक संजय भादु समेत प्रधान, जनप्रतिनिधि एव जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर प्रभारी मंत्री विश्नोई ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जनप्रतिनिधियों से सामंजस्य रखते हुए जिले का सर्वांगीण विकास करावें। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे विभागीय योजनाओं में समय पर लक्ष्य अर्जित करें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने किसी भी योजना में नए कार्यों के प्रस्ताव लेने से पूर्व स्थानीय विधायक एवं प्रधान समेत जनप्रतिनिधियो की सहमति लेने के निर्देश दिए। वही पंचायत समितियों की बैठकों में अनिवार्य रूप से भाग लेने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विश्नोई ने जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा पश्चात् कहा कि आने वाले समय में सरकार दो बड़े अभियान प्रशासन शहरों के संग एवं प्रशासन गांवो के संग चलाने जा रही हैं, इनमे आमजन को बहुत बड़ी राहत पहुंचाने के लिए अभी से पर्याप्त तैयारी कर विस्तृत कार्ययोजना बना ली जाए, ताकि उस समय बड़े स्तर पर काम हो सके।
    इस मौके पर विश्नोई ने कहा कि जिले में पानी एवं बिजली की अबाध आपूर्ति के साथ चिकित्सा व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहनी चाहिए। उन्होने इसके लिए वर्ष भर की कार्ययोजना के साथ अधिकरियो को मुस्तेद रहने के निर्देश दिए। उन्होने अपूर्ण कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को उनका लाभ मिल सकें।
उन्होंने विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियन्ता को निर्देश दिये कि वे जिले में बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू बनाए। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप किसानों को सिंचाई के लिए दिन में विद्युत आपुर्ति कराने, बकाया कृषि विद्युत कनेक्शनों को प्राथमिकता क्रम में जारी करने के निर्देश दिये। प्रभारी मंत्री ने जलदाय अधिकारियों को विभिन्न प्रोजेक्ट के कार्यों को समय पर पूर्ण करने को कहा। उन्होंने मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों को समय पर इन घोषणाओं की क्रियान्विति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।
इस मौके पर विधायक मेवाराम जैन ने पेयजल आपूर्ति से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्टस के कार्य में तेजी लाने को जरूरी मानते हुए कहा कि प्रोजेक्टस के कार्य में अत्यंत विलंब से न केवल परियोजना की लागत बढ़ जाती है अपितु आमजन को भी समय पर लाभ नही मिल पाता।
  विधायक अमीन खान ने जिले की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए प्रत्येक गांव में महानरेगा में कार्य स्वीकृत करने पर जोर दिया ताकि जॉबकार्डधारी को 100 दिन का रोजगार मिले। वहीं जिला प्रमुख महेंद्र चौधरी ने जल जीवन मिशन के कार्य मे गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा।
जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि जिले में पेयजल आपूर्ति सुचारू बनी रहे इसके लिए पूरे प्रयास किये जा रहे एवं इसकी प्रति सप्ताह समीक्षा भी की जाती हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे आमजन को राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की कमी नहीं रखें।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, पूर्व जिला परिषद सदस्य फतेह खान के साथ ही प्रधान तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-








सोमवार, 2 अगस्त 2021

आई.टी.आई.बाड़मेर एवं धोरीमन्ना में प्रवेश के लिए आनॅलाईन आवेदन 14 तक

 बाड़मेर, 02 अगस्त। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाड़मेर एवं धोरीमन्ना में सत्र 2021-22 में प्रवेश के लिए आनॅलाईन प्रक्रिया आवेदन शुरू हो चुकी है।

आठवीं एवं दसवीं पास छात्र-छात्राएं जिनकी आयु 1 अगस्त 2021 को 14 वर्ष से अधिक हो, वे राजस्थान सरकार के एकीकृत पोर्टल अथवा ई-मित्र कियोस्क के माध्यम से 14 अगस्त 2021 तक आनॅलाईन मय शुल्क आवेदन कर सकते है। प्रवेश सम्बन्धी विस्तृत सूचना एवं जानकारी विभागीय वेबसाईट livelihoods.rajasthan.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।
-0-

प्रभारी मंत्री विश्नोई मंगलवार को करेंगे योजनाओं की समीक्षा

 बैठक के बाद करेंगे जनसुनवाई

बाड़मेर, 02 अगस्त। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई मंगलवार 3 अगस्त को दोपहर 3 बजे जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे। इसके पश्चात् वे जन सुनवाई करेंगे।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री विश्नोई मंगलवार 3 अगस्त को सांचोर से दोपहर 1 बजे प्रस्थान कर 3 बजे बाड़मेर पहुंचेगे तथा कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक लेंगे तथा जन सुनवाई करेंगे। इसके पश्चात् वे बाड़मेर से सायं 6 बजे जैसलमेर के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होने विभागीय अधिकारियों को जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं, बजट घोषणाओं आदि की प्रगति सूचना के साथ निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है। उन्होने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी स्वयं को उक्त बैठक में भाग लेना अनिवार्य है, यदि किसी कारणवश स्वयं उपस्थित नहीं हो सकते हो तो इसके लिए पूर्व में जिला कलक्टर की अनुमति प्राप्त करके ही अपने स्थान पर अन्य अधिकारी को भेज सकेंगे।
-0-

इंदिरा रसोई में श्रेष्ठ गुणवत्ता का भोजन मिलेगा

 बाड़मेर एवं बालोतरा में तीन-तीन स्थानों पर संचालन

बाड़मेर, 2अगस्त। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर आरम्भ इंदिरा रसोई में भोजन की गुणवत्ता को ओर बेहतर बनाया जाएगा। जिला कलेक्टर लोक बंधु ने योजना की सोमवार को समीक्षा की।
       योजना की जिला स्तरीय समिति की अध्यक्षता करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि जिला मुख्यालय के अलावा बालोतरा में तीन-तीन स्थानों पर राज्य सरकार द्वारा इंदिरा रसोई योजना के तहत गरीबों एवं जरूरतमंद लोगों को मात्र 8 रूपए में शुद्ध पौष्टिक भोजन मुहैया कराया जा रहा है। उन्होने कहा कि इस योजना के शुभारम्भ से राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप कोई जरूरतमंद व्यक्ति भूखा नहीं सोयेगा।
    इस मौके पर जिला कलेक्टर ने कहा कि योजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए आईटी आधारित मॉनिटरिंग की जा रही हैं। उन्होने बताया कि जिले में बाड़मेर तथा बालोतरा नगर परिषद मुख्यालय पर तीन-तीन स्थानों पर इंदिरा रसोई योजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि बाड़मेर में विरधीचंद जैन बस स्टैंड, तिलक बस स्टैंड तथा अंबेडकर सर्किल चौहटन चौराहा पर इंदिरा रसाई प्रारम्भ की गई है। इसी तरह बालोतरा में क्षत्रियों का मोर्चा बस स्टैंड, नाहटा चिकित्सालय के सामने तथा नया बस स्टैंड पर इंदिरा रसोई शुरू की गई है। उन्होंने बारिश के मौसम में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने ओर उत्तम भोजन मुहैया कराने को कहा।
    इससे पूर्व नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया ने योजना की प्रगति से अवगत करवाया। बैठक में कोषाधिकारी दिनेश बारहठ भी मौजूद थे।
-0-

शनिवार, 31 जुलाई 2021

जिला स्तरीय वन महोत्सव बीएसएफ परिसर में रविवार को

 घर घर औषधि वितरण अभियान का भी होगा आगाज

बाड़मेर, 31 जुलाई। वन विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय वन महोत्सव रविवार, 1 अगस्त को दोपहर एक बजे जालीपा सिथत बीएसएफ परिसर में रखा गया हैं।
उप वन संरक्षक सजंय प्रकाश भादू ने बताया कि इस वर्ष वन महोत्सव की थीम ‘‘घर-घर औषधी‘‘ होगी। उन्होंने बताया कि जिले में भी वन महोत्सव के दौरान औषधीय पौधों को ग्राम पंचायत में परिवारों को वितरण करने के योजना का शुभारम्भ किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर लोक बंधु के साथ ही जन प्रतिनिधियों, बीएसएफ अधिकारियों द्वारा जालीपा सिथत बीएसएफ की 13 बटालियन में पौधारोपण किया जायेगा।
-0-

बक़ाया प्रकरण प्राथमिकता से निपटाए-लोक बंधु

 जिला कलक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की बैठक

ब्लॉक स्तर पर जनसमस्याओं का  प्रभावी समाधान किया जाए

बाड़मेर, 31 जुलाई। जिला कलक्टर लोक बंधु ने शनिवार को कलेक्ट्रेट कांफेंन्स हॉल में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लम्बित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की तथा बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कर राजस्व प्रशासन को चुस्त एवं दुरस्त करने के निर्देश दिए। 
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले के राजस्व अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित रूप से निरीक्षण कर पानी, बिजली, सडक तथा चिकित्सा समेत मूलभूत सुविधाओं को परखने के निर्देश दिए ताकि धरातल पर जन समस्याओं से रूबरू होकर उनका प्रभावी समाधान किया जा सकें। उन्होंने सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर बल देने की बात कहीं। उन्होंने कृर्षि भूमि पर अकृषि प्रयोजनार्थ किए जा रहे कार्यो पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
     इस मौके पर कलेक्टर बंधु ने ब्लॉक स्तर पर जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान को कहा ताकि लोगों को इसके लिए जिला मुख्यालय तक आना नहीं पड़े। उन्होंने कहा कि प्रत्येक उपखंड मुख्यालय पर प्रति सप्ताह सप्ताहिक बैठक नियमित रूप से की जाए तथा इसमें सभी ब्लॉक स्तरिय अधिकारियों की भागीदारी के साथ जनसमस्याओं का समाधान किया जाए एवं राज्य सरकार की योजनाओं की मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों को प्रतिदिन सुनवाई करने के निर्देश दिए ताकि आमजन की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही की जा सकें।
   उन्होंने राजस्व प्रशासन को चुस्त एवं दुरस्त करने की बात कही। साथ ही बकाया राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को कहा। उन्होने उपखण्ड स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक में पानी, बिजली, चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के निर्देश दिए। 
 जिला कलेक्टर ने उपखंड अधिकारियों को कोरोना के टीकाकरण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए  शत-प्रतिशत वेकशीनेशन के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने लोक कलाकारो का सर्वे करवा कर डेटा बेस तैयार करने को कहा। वही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचितों के नाम जुड़ाने एवं नियमित सत्यापन की भी हिदायत दी। उन्होंने जनाधार कार्ड से राशन कार्ड के लिंक कार्य को भी ततपरता से निपटने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने राजस्व समेत अन्य बकाया मामलो की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में जिले के उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-




शुक्रवार, 30 जुलाई 2021

एएनएम अंतरिम वरीयता सूची संबंधित भ्रामक खबरों का चिकित्सा विभाग ने किया खंडन

 अंतिम चयन सूची का प्रकाशन आपत्तियों के परीक्षण एवं मूल दस्तावेजों की जांच उपरांत किया जाएगा

बाड़मेर, 30 जुलाई। जिले के चिकित्सा संस्थानों में एएनएम के रिक्त पदों को यूटीबी आधार पर भरने हेतु जारी अंतरिम वरीयता सूची के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरों का चिकित्सा विभाग ने खंडन किया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी.एल.बिश्नोई ने बताया कि जिले के चिकित्सा संस्थानों में एएनएम के 250 रिक्त पड़े पदों को अर्जेंट टेम्परेरी आधार पर भरने हेतु विज्ञप्ति जारी कर दिनांक 25 जून तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों की जांच कर शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता के प्रतिशत के औसत के आधार पर नियमानुसार स्थानीय अभ्यर्थियों एवं आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को वरीयता देते हुए अंतरिम वरीयता सूची विभागीय पत्रांक दिनांक 20 जुलाई 2021 द्वारा जारी की गई थी। इस अंतरिम वरीयता सूची के सम्बन्ध में ऑफलाइन आपत्ति अथवा परिवेदना दिनांक 28 जुलाई 2021 तक चाही गई थी। इसमें स्पष्ट लिखा गया था कि यह अंतरिम वरीयता सूची कोई चयन सूची या नियुक्ति सूची नहीं है, इसमें आवश्यक्तानुसार परिवर्तन किया जा सकता है। प्राप्त हुई आपत्तियों एवं परिवेदनाओं का परीक्षण चयन कमेटी द्वारा किया जा रहा है, उनके निस्तारण उपरान्त मूल दस्तावेज़ से मिलान करने हेतु कार्यक्रम निर्धारित किया जायेगा, उसके बाद योग्य अभ्यर्थियों की मेरिट बनाकर अंतिम चयन सूची जारी की जायेगी। डॉ विश्नोई ने सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक खबरों का खंडन करते हुये बताया कि अंतिम चयन सूची पूर्ण पारदर्शिता के साथ जारी की जायेगी।
-0-

राजकीय कृषि महाविद्यालय बाटाडू ग्राम पंचायत में 30 हैक्टेयर भूमि आवंटन की स्वीकृति

बाड़मेर, 30 जुलाई। बायतु विधानसभा क्षेत्र के बाटाडू में प्रस्तावित राजकीय कृषि महाविद्यालय के लिए राजस्व मंत्री के प्रयासों से 30 हैक्टेयर भूमि के आवंटन की राजकीय स्वीकृति जारी की गई है।  

राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने बताया कि बायतु तहसील की ग्राम पंचायत नया बाटाडू में गे.मू. गोचर में से 30 हैक्टेयर भूमि राजकीय काश्तकारी (सरकारी) नियम 1955 के नियम-7 के तहत वर्गीकरण परिवर्तन कर सिवायचक दर्ज किये जाने के उपरांत राजस्थान भू-राजस्व आवंटन नियम 1963 नियम-7 के तहत नवीन कृषि महाविद्यालय बायतू की स्थापना के लिए कृषि विभाग को निःशुल्क आवंटित करने तथा चारागाह भूमि की क्षतिपूर्ति में ग्राम चौकड़ियां की ढाणी तहसील पचपदरा में 30 हैक्टयर भूमि को चारागाह में दर्ज किये जाने की राजकीय स्वीकृति जारी की गई है। उन्होनें बताया कि उक्त भूमि आवंटन के बाद भवन निर्माण का कार्य अतिशीघ्र प्रारम्भ करवाया जाएगा। चौधरी ने कहा कि जिले के युवाओं के लिए कृषि क्षेत्र में शिक्षा को प्रोत्साहन मिलेगा और कृषि क्षेत्र में विकास के नए आयाम कायम होंगे। उन्होंने कहा कि जिले के इस प्रथम कृषि महाविद्यालय से क्षेत्र की कृषि शिक्षा में एक नए युग का सूत्रपात होगा।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक शनिवार 31 जुलाई को

 बाड़मेर, 30 जुलाई। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शनिवार 31 जुलाई को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी निर्धारित बिन्दुओं सहित राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यो की समीक्षा की जाएगी।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने राजस्व अधिकारियों को निर्धारित दिनांक एवं समय पर वांछित सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं,उल्लंघन पर 21 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 30 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार 29 जुलाई को जिले में 21 व्यक्तियों से कुल 2100 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 18 व्यक्तियों से 1800 रुपये तथा उपखण्ड क्षेत्र बालोतरा में 3 व्यक्तियों से 300 रूपये को मिलाकर कुल 21 व्यक्तियों से 2100 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार तक 85,034 व्यक्तियों से 1,42,26,176 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

राबाउमावि अंतरीदेवी भवन अधिग्रहण मुक्त

 बाड़मेर, 30 जुलाई। कोरोना महामारी के संक्रमण में सुधार आने व संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी के मद्देनजर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अंतरी देवी लक्ष्मीपुरा बाडमेर के भवन का अधिग्रहण निरस्त किया गया है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर की रोकथाम एवं उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनजर कोविड-19 से संबंधित मरीजों के ठहराव हेतु उक्त विद्यालय भवन का अधिग्रहण किया गया था, जिसका अधिग्रहण निरस्त किया गया है। उन्होने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बाड़मेर को निर्देशित किया है कि वे विद्यालय के छात्रावास का पूर्ण सेनेटाइजेशन सुनिश्चित करे ताकि अध्ययन कार्य सुचारू रूप से प्रारम्भ हो सके।
-0-

गुरुवार, 29 जुलाई 2021

अनियमितताओं के चलते मेडिकल स्टोर के औषधी अनुज्ञापत्र 20 दिन के लिए निलंबित

बाड़मेर, 29 जुलाई। फर्म मैसर्स माजीसा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, दृष्टि आई हॉस्पीटल के पास चौहटन रोड़ में लाइसेन्स शर्तो का उल्लंघन प्रमाणित किए जाने के पश्चात फर्म के औषधि अनुज्ञापत्रों को 13 अगस्त से 1 सितम्बर तक 20 दिनों के लिए निलंबित किया गया है।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक मनीष गुप्ता ने बताया कि फर्म मैसर्स माजीसा मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर, दृष्टि आई हॉस्पीटल के पास चौहटन रोड़ का निरीक्षण औषधि नियंत्रक अधिकारी शांतिलाल परिहार द्वारा 8 जुलाई को किया गया तथा प्राप्त अनियमितताओं के संबंध में फर्म को कारण बताओं नोटिस जारी कर सात दिवस में लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया गया था। उन्होनें बताया कि फर्म द्वारा 28 जुलाई को नोटिस का जवाब प्रस्तुत किया गया। उन्होनें बताया कि फर्म द्वारा अधिनियम के नियम 65 सपठित अधिनियम की धाराओं एवं लाइसेन्सों की शर्तो का उल्लंघन किया जना प्रमाणित किया गया है।
गुप्ता ने बताया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री नियम 1945 के नियम 59 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नियम 66(1) के तहत फर्म को जारी अनुज्ञापत्रों को 13 अगस्त से 1 सितम्बर तक कुल 20 दिन के लिए निलंबित किया गया है।
-0-

अवैध बजरी के परिवहन में लिप्त 6 डम्पर जब्त

बाड़मेर, 29 जुलाई। राजस्व विभाग, पुलिस, परिवहन एवं खनिज विभाग द्वारा बजरी के अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण के विरूद्व आकस्मिक छापामारी के तहत अवैध रूप से बजरी के परिवहन में लिप्त 6 डम्पर जब्त किए है।

खान एवं भू-विज्ञान विभाग के खनि अभियंता भगवान सिंह ने बताया कि उक्त जब्त 6 डम्परों में से 4 डम्पर पुलिस थाना सिणधरी, एक पुलिस थाना कोतवाली बाड़मेर तथा एक पुलिस थाना आरजीटी नगर को सुपुर्द किए गए है। उन्होनें बताय कि अवैध बजरी खनन, निर्गमन एवं भण्डारण के विरूद्ध एसआईटी दलों व खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी रहेगी।
-0-

पेंशन प्रकरणों को ई-पेशन के माध्यम से प्रस्तुत करने संबंधी कार्य हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

बाड़मेर, 29 जुलाई। वित्त (पेंशन) विभाग जयपुर के निर्देशानुसार पेंशन प्रपत्रों को ऑनलाईन मॉड्यूल ई-पेंशन के माध्यम से प्रस्तुत करने संबंधी कार्य हेतु कोषाधिकारी बाड़मेर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

जिला कलक्टर लोक बंधु द्वारा जारी आदेशानुसार नोडल अधिकारी द्वारा मास्टर ट्रेनर के रूप में विभागाध्यक्ष के नियंत्रणाधीन सभी कार्यालयाध्यक्षों तथा संबंधित कार्मिकों को ई पेंशन संबंधी प्रशिक्षण दिये जाने, कार्यालयाध्यक्ष की ई पेंशन संबंधी तकनीकी एवं अन्य समस्याओं का क्षेत्रीय पेंशन कार्यालय से सम्पर्क एवं समन्वय स्थापित कर समाधान करवाया जाएगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी कार्यालयाध्यक्षों के पास वैद्य डिजिटल हस्ताक्षर हो तथा कार्यालयाध्यक्ष की पे मैनेजर पर मार्किंग हो।
-0-

मण्डी स्तरीय सहायता समिति की बैठक आयोजित

राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के तहत 31 प्रकरणों में 52.65 लाख की सहायता स्वीकृत

बाड़मेर, 29 जुलाई। मण्डी स्तरीय सहायता समिति की बैठक गुरूवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं प्रशासक मण्डी समिति ओम प्रकाश विश्नोई की अध्यक्षता में अतिरिक्त जिला कलक्टर कार्यालय कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी बाड़मेर रोहित चौहान भी उपस्थित रहे।
बैठक में राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के विभिन्न लम्बित प्रकरणों पर विचार कर कृषि कार्य करते समय दुर्घटना के अन्तर्गत कुल 31 प्रकरणों में 52.65 लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गयी। इसी प्रकार महात्मा ज्योतिबा फूले श्रमिक कल्याण योजना के तहत के विभिन्न लम्बित प्रकरणों पर विचार कर अनुज्ञापत्रधारी हमालों द्वारा उनकी पुत्रीयों के विवाह पर देय सहायता हेतु प्रस्तुत कुल 03 प्रकरणों में 1.50 लाख रूपये योजना के निर्धारित प्रावधानानुसार सहायता राशि स्वीकृत की गयी।
कृषि उपज मण्डी समिति सचिव सुरेश कुमार मंगल ने बताया कि राजीव गांधी कृषक साथी सहायता योजना के तहत मण्डी क्षेत्र के कृषकों/खेतीहर मजदुरों की विभिन्न प्रकृति के कृषि कार्य करते हुए दुर्घटना में अंग-भंग अथवा मृत्यु होने पर 5,000 से 2,00,000 तक की सहायता राशि देय है। उक्त सहायता हेतु कृषि उपज मण्डी समिति, बाड़मेर में दुर्घटना के छः माह तक आवेदन करना अनिवार्य है। इसी प्रकार महात्मा ज्योतिबा फूले मण्डी श्रमिक कल्याण योजना के अन्तर्गत मण्डी समिति में रजिस्टर्ड हम्मालों की दो पुत्रीयों तक विवाह हेतु प्रत्येक प्रकरण में 50,000/- एवं हम्मालों के पुत्र/पुत्री के 10 वीं, 12 वीं, स्नातक एवं स्नातकोतर में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर मेधावी छात्रवृति पुरस्कार के रूप में 2,000/- से 6,000/- तक सहायता राशि प्रदान की जाती है। उक्त सहायता हेतु कृषि उपज मण्डी समिति, बाड़मेर में तीन माह तक आवेदन करना अनिवार्य है।  
-0-

बुधवार, 28 जुलाई 2021

गांधी जयंती से होगा प्रशासन शहरों के संग अभियान का आगाज़

 प्रत्येक नागरिक को पट्टा देने के लक्ष्य के साथ वृहद स्तर पर होंगे कार्य

बाड़मेर, 28 जुलाई। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर से आरंभ हो रहे प्रशासन शहरों के संग अभियान-2021 के तहत स्थानीय निकाय क्षेत्रों में पट्टा वितरण का लक्ष्य तय कर अधिकारी अभी से ही आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों में आवासीय के साथ ही व्यावसायिक पट्टे भी दिए जाएंगे जो अलग-अलग रंग के होंगे। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा है कि शहरी क्षेत्रों में प्रत्येक पात्र व्यक्ति के पास अपने मकान का पट्टा हो।
उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों द्वारा अभियान के संबंध में शहरी क्षेत्र का सर्वे कराया जाए तथा एक लाख से अधिक आबादी वाले शहरी क्षेत्रों में जोनल प्लान बनाकर काम किया जाए। उन्होंने निकायों के अधिकारियों से ये सुनिश्चित करने को कहा कि उचित दस्तावेजों के साथ आवेदन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पट्टा बने। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कई नियमों में शिथिलता प्रदान कर पट्टों के प्रारूप का भी सरलीकरण किया गया है। निकाय स्तर पर एम्पॉवर कमेटी गठित करके उसे पर्याप्त शक्तियां प्रदान करने की योजना से स्थानीय स्तर पर ही प्रकरणों का निस्तारण किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि इस अभियान में विभिन्न कार्यो के लिए आवश्यक मानवीय संसाधन संविदा पर भी लिए जा सकेंगे। अभियान के कार्य ऑनलाईन होने के कारण नगरीय निकाय के एप में पट्टे को भी जोड़ा जाएगा। ऑनलाइन कार्य को व्यवस्थित करने के लिए ई-मित्र की तर्ज पर नगर-मित्र का प्रयोग किया जाएगा। नगर मित्र के लिए दक्ष व्यक्ति अपना पंजीयन 30 जुलाई तक करवा सकते है। अभियान के दौरान प्रोएक्टिव होकर अतिरिक्त कार्य करने की आवश्यकता है।
      जिला कलेक्टर ने अभियान की निकायों एवं न्यास को तैयारीयो की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओमप्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, उपखण्ड अधिकारी रोहित चौहान, नरेश सोनी, नगर विकास न्यास सचिव सूरजभान विश्नोई, नगर परिषद आयुक्त दलीप पूनिया, शिवपाल सिंह राजपुरोहित समेत विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
अभियान के तहत होंगे यह कार्य
उन्होंने बताया कि इस वर्ष के अभियान में अपंजीकृत पट्टे अथवा आवटंन पत्र, विक्रय विलेख का पुनर्वेध कर पंजीकरण कराने के कार्य, आवासीय क्षेत्रों अथवा कृषि भूमि पर बसी आवासीय कॉलोनियों के भीतर गैर आवासीय गतिविधियों का नियमितिकरण, ईब्ल्यूएस अथवा एलआईजी के 60 वर्गमीटर से कम क्षेत्रफल के भूखण्डों अथवा आवासों का आवंटन बहाल करना, गाडियां लुहारों, विमुक्त, घुमून्तु एवं अर्द्ध घुमून्तु एवं अर्द्ध घुमून्तु जातियों को आवास के लिए 100 वर्गगज के भूखण्ड निःशुल्क आवंटन करना, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र जारी करना, स्वच्छता अभियान के लिए जन जागरूकता एवं विकास कार्य तथा शहर को खुले में शौच मुक्त किए जाने के लिए व्यक्तिगत शौचालय के लिए घरेलू इकाई एवं सामुदायिक शौचालय स्थल का चिन्हीकरण एवं स्वीकृति जारी करना, सीवरेज कनेक्शन के लिए आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति जारी करना एवं कनेक्शन किए जाने के कार्य होंगे।
इसी प्रकार राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों का गठन, कौशल प्रशिक्षण के लिए युवाओं का चयनीकरण एवं आवेदन प्राप्त करना, स्व-रोजगार के लिए ऋण दिलवाने बाबत् आवेदन प्राप्त करना एवं स्वीकृति जारी करना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पात्र स्ट्रीट वेण्डर्स को चिन्हित किया जाकर लेटर ऑफ रिकमण्डेसन एण्ड सर्टिफिकेट ऑफ वेणिं्डग प्रमाण जारी किए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा निम्न आय वर्ग के व्यक्तियों को सस्ते मकान उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करना, मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग तथा निम्न आय वर्ग के व्यक्तियों को सस्ते मकान उपलब्ध करवाने के लिए आय प्रमाण-पत्र जारी करना एवं योजनाएं तैयार करना, हाउसिंग फॉर ऑल मिशन के तहत आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्ग श्रेणी के भूखण्डवारी से लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण के लिए अनुदान अथवा ऋण से जुड़ा ब्याज अनुदान योजना के लिए आवेदन प्राप्त करना एवं स्वीकृति जारी करना, वार्ड में बेघर व्यक्तियो अथवा परिवारों की पहचान कर आवास अथवा आश्रय स्थल के लिए प्रस्ताव तैयार करना। सड़क मार्गाधिकार एवं भवन रेखा निर्धारण करना, पार्को एवं अन्य सुविधा क्षेत्रों का सीमांकन करना, पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण करना, शमशान, कब्रिस्तान अथवा ग्रेवीयार्ड के लिए भूमि का चिन्हीकरण एवं आरक्षित करने का कार्य, राजकीय विद्यालय, राजकीय चिकित्सालय, आंगनबाड़ी, विद्युत निगम, जलदाय विभाग, बैंक, पोस्ट ऑफिस, पटवार पर, इन्दिरा रसोई एवं अन्य सरकारी, अर्द्ध सरकारी कार्यालयों के लिए भूमि का चिन्हीकरण करना तथा स्वच्छ भारत मिशन में सोलिड वेस्ट डिस्पोजल के लिए उपयुक्त सरकारी भूमि का आवंटन करना जैसे कार्य किए जाने प्रस्तावित है।
-0-

कोरोना काल में शत फीसदी टीकाकरण की हिदायत

 बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा


बाडमेर, 28 जुलाई। बीस सूत्री कार्यक्रम के वर्ष 2021-22 के तहत आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध माह जून, 21 तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा बैठक बुधवार को जिला कलेक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने विभागवार प्रगति की समीक्षा पश्चात् आवंटित लक्ष्यों के विरूद्ध मुश्तैदी के साथ कार्य करते हुए शत प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम सरकार का अग्रणी वरियता प्राप्त कार्यक्रम हैं तथा इसमें किए गए कार्यो के आधार पर जिले की प्रगति प्रदर्शित होती है तथा इसी आधार पर जिले को रैकिंग प्रदान की जाती है।
जिला कलक्टर ने टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कोरोना काल मे इम्युनिटी बूस्टर के लिए बच्चों में सभी प्रकार के टीकों में शत फीसदी उपलब्धि के निर्देश दिए। उन्होने ग्रामीण आजीविका मिशन, श्रमिक कल्याण, खाद्य सुरक्षा, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण जलापूर्ति कार्यक्रम, बाल प्रतिरक्षण, संस्थानिक प्रसव, बाल कल्याण, वन संरक्षण एवं वन वृद्धि, ग्रामीण सड़क, ग्रामीण ऊर्जा समेत विभिन्न विभिन्न रैकिंग बिन्दुओं में अर्जित प्रगति की विभागवार समीक्षा की तथा बाल कल्याण के लिए आंगनवाड़ियों के विकास एवं क्रियाशील आंगनवाड़ी केन्द्रों की संख्या में बढ़ोतरी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने सार्वजनिक एवं वन भूमि पर लक्ष्य के अनुरूप वृ़क्षारोपण करवाने के निर्देश दिए। उन्होने समस्त विभागों को अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से आगामी वितीय वर्ष के लिए संशोधित लक्ष्य निर्धारित करवाने को कहा।  
बैठक के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने विभागवार प्रगति से अवगत कराया। बैठक में विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
-0-

बजट घोषणाए सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरी होगी मानसून में आपदा प्रबंधन के पुख्ता बंदोबस्त

 आवश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा

बाड़मेर, 28 जुलाई। जिले में मुख्यमंत्री की बजट घोषणाओ के कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूर्ण किया जाएगा। यह सुनिश्चित करने के लिए जिला कलक्टर लोक बंधु ने सभी विभागो को तत्परता से कार्य करने को कहा है।
कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिले में पानी, बिजली, सड़क तथा चिकित्सा आदि अत्यावश्यक सेवाओं की साप्ताहिक समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने यह बात कही। इस दौरान जिले में आवश्यक सेवाओं एवं राज्य सरकार के फ्लैग शिप कार्यक्रमो की विस्तृत समीक्षा की गई।
बजट घोषणाए तुरंत पूरी
इस दौरान जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं के कार्यो की विभागवार विस्तार से समीक्षा की। उन्होनें बजट घोषणाओं के कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होनें अम्बेडकर भवन, सौर पम्पों की स्थापना इत्यादि बजट घोषणाओं के कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
भू-आवंटन प्रस्तावों की समीक्षा
बैठक में जिला कलक्टर लोक बंधु ने भू-आवंटन से जुड़े मामलों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होनें विभिन्न राजकीय भवनों के निर्माण में भूमि चयन, आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होनें मुख्यमंत्री महोदय द्वारा किए गए शिलान्यास कार्यो की प्रगति की समीक्षा की तथा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
सम्पर्क पोट्रल के प्रकरणों का त्वरित निस्तारण
जिला कलक्टर नें राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज बकाया प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने खेद जताया कि 180 दिन से अधिक अवधि तक भी कई शिकायतें निस्तारित नहीं हो पाती हैं, ऐसे मामलो में संबंधित कार्मिक की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होनें इस तरह के प्रकरणों में तत्काल कार्यवाही कर आमजन को राहत देने के निर्देश दिए है।
बारिश के मद्देनजर पुख्ता प्रबंधन के निर्देश
उन्होनें बारिश/मानसून के समय में कन्ट्रोल रूम को एक्टिव रखने के निर्देश दिए है। उन्होनें कन्ट्रोल रूम पर प्राप्त होने वाली विभिन्न प्रकार की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही को कहा। उन्होनें विद्युत विभाग के अधिकारियों केा बिजली के तार ढ़ीले होने की अवस्था में करंट की घटनाएं की संभावना के मद्देनजर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होनें नगर परिषद आयुक्त को बारिश के नाली-नालों कचरा निस्तारण तथा क्षतिग्रसत सड़कों की मरम्मत के निर्देश दिए।
कृषि विद्युत कनेक्शन शीघ्र हो जारी
आंधी-तूफान एवं बारिश से क्षतिग्रस्त बिजली तंत्र को त्वरित कार्यवाही कर दुरस्त करने के साथ साथ जिला कलक्टर ने कहा कि खराब जीएसएस एवं लाइनों की नियमित मरम्मत की जाए। स्कूलों में शत प्रतिशत विद्युतिकरण सुनिश्चित करें तथा बकाया कृषि कनेक्शन तुरंत जारी करने को कहा। इस दौरान जिला कलेक्टर ने नए ट्यूबवैल एवं हैंड पंप के खुदाई के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने खराब हैंड पंप एवं ट्यूब वैल तुरंत दुरस्त कर रिपोर्ट करने को कहा।
खरीफ़ की बुवाई में ना हो खाद-बीज की क़िल्लत
कलक्टर बंधु ने कड़े निर्देश दिए कि जिले में खरीफ की बुवाई के लिए कहीं भी किसानों को खाद एवं बीज की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े। सभी स्थानों पर आवश्यकयकता के अनुसार उन्नत किस्म के बीज एवं उर्वरक उपलब्ध होने चाहिए। इसके अलावा उन्होंने मानसून के दौरान सभी सम्बन्धित विभागों में कंट्रोल रूम स्थापित करने को कहा।
सामाजिक सुरक्षा हो कारगर
जिला कलक्टर ने डोर-टू-डोर सर्वे में कोरोना से हुए अनाथ बच्चों को पालनहार योजना से जोड़ने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होनें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वंचित पात्र परिवारों को चिन्हित कर लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उपवन सरंक्षक संजय भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नाई, उपखंड अधिकारी रोहित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल.विश्नोई सहित विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थिति रहे।
-0-






मंगलवार, 27 जुलाई 2021

विभिन्न दुर्घटनाओं के पीड़ितों को कुल 9 लाख की आर्थिक सहायता

 मुख्यमंत्री सहायता कोष

बाड़मेर, 27 जुलाई। विभिन्न दुर्घटनाओं में व्यक्तियों की मृत्यु हो जाने तथा उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से 9 व्यक्तियों को कुल 9 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि सेड़वा तहसील क्षेत्र में पुजासर बुरहान का तला निवासी स्व. वासूराम पुत्र प्रहलादराम मेघवाल, तहसील क्षेत्र चौहटन में रूघपुरा बाछडाउ निवासी स्व. मोटाराम पुत्र ईशराराम मेघवाल, स्व. हनुमानराम पुत्र दीपाराम मेघवाल, स्व. जबराराम पुत्र आईदानराम जोगी, मगरा निवासी स्व. दीपाराम पुत्र खेताराम कुम्भार, बाड़मेर तहसील क्षेत्र में रावतसर निवासी स्व. पूर्णाराम पुत्र मंगलाराम जाट, बायतु तहसील क्षेत्र में बायतु पनजी निवासी स्व. मूलाराम पुत्र निम्बाराम जाट, गडरारोड़ तहसील क्षेत्र में राणासर निवासी स्व. किशनलाल पुत्र लिछाराम मेघवाल तथा रामसर तहसील क्षेत्र में रामदेव मंदिर सेतराऊ निवासी स्व. मानाराम पुत्र भैराराम जाट की विभिन्न दुर्घटनाओं में मृत्यु हो जाने के कारण उनके परिवारजनों को राजस्थान मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक-एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
-0-

27 लाख की अनुग्रह सहायता राशि भुगतान के निर्देश पालनहार एवं विधवा पेंशन का भी होगा भुगतान

 मुख्यमंत्री कोरोना विधवा सहायता


बाड़मेर, 27 जुलाई। बाड़मेर जिले में मुख्यमंत्री कोरोना विधवा सहायता के तहत 27 विधवाओं को एक-एक लाख की अनुग्रह सहायता, जुलाई माह की मासिक पेंशन के रूप में प्रत्येक को 1500 रूपये तथा पालनहार योजना के तहत 12 विधवाओं कें बच्चों हेतु कुल 81 हजार रूपये की अनुग्रह सहायता संबंधित के खातों में हस्तान्तरित करने हेतु जिला कलक्टर लोक बंधु ने बाड़मेर सैन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक बाड़मेर के प्रबंधक को निर्देशित किया है।
जिला कलक्टर आपदा प्रबंधन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा लोक बंधु ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री कोरोना विधवा सहायता के तहत श्रीमति देवी, पानी देवी, मीना खत्री, मोहिनी देवी, खेमी देवी, कमला देवी, सुगणों देवी, सोमता देवी, नेहाडी, सीता देवी, रेशु खां, नेनू देवी, ललिता, भूरी, गोमी, ममता देवी, संतोष देवी, गंगा देवी, बन्दा देवी, रामेश्वरी, लीला, राकू देवी, अणसी देवी, मीरो देवी, ज्योति देवी, धाई देवी तथा केशी देवी को एक-एक लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि तथा  मुख्यमंत्री कोरोना विधवा सहायता के अन्तर्गत जुलाई माह की मासिक पेंशन राशि 1500 रूपये का हस्तांतरण संबंधित के खाते में करने के निर्देश दिए गए है।
उन्होंनें बताया कि मुख्यमंत्री कोरोना पालनहार योजना के अन्तर्गत विधवा महिलाओं के बच्चों को अनुग्रह राशि के भुगतान की स्वीकृति दी गई है। जिसके अन्तर्गत कमला देवी, सोमता देवी, रेशु खां एवं गोमी को 3-3 हजार, सुगणों देवी, सीता देवी, ममता देवी एवं लीला देवी को 6-6 हजार, ललिता व गंगा देवी को 9-9 हजार, नेहाडी को 12 हजार तथा नेनू देवी को 15 हजार की अनुग्रह सहायता राशि हस्तांनतरित करने के निर्देश दिए गए है।
-0-

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं,उल्लंघन पर 6 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 27 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए सोमवार 26 जुलाई को जिले में 6 व्यक्तियों से कुल 600 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में सोमवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 6 व्यक्तियों से 600 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में सोमवार तक 84,985 व्यक्तियों से 1,42,19,476 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

साप्ताहिक समीक्षा बैठक में होंगी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा

 बाड़मेर, 27 जुलाई। जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार 28 जुलाई केा प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में साप्ताहिक समीक्षा बैठक के साथ-साथ राज्य सरकार द्वारा जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं, बजट घोषणाओं, भूमि आवंटन, सम्पर्क पोर्टल पर 180 दिन से पुराने प्रकरण एवं विधानसभा प्रश्न से संबंधित समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाअ, बजट घोषणाओं, भूमि आवंटन, सम्पर्क पोर्टल पर 180 दिन से पुरान प्रकरण एवं विधानसभा प्रश्न से संबंधित प्रगति रिपोर्ट के साथ उक्त बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम द्वितीय स्तरीय समीक्षा बैठक 28 जुलाई को

 बाड़मेर, 27 जुलाई। बीस सूत्री आर्थिक कार्यक्रम वर्ष 2020-21 में आवंटित लक्ष्यों के माह जून 2021 तक अर्जित उपलब्धियों की समीक्षा के लिए द्वितीय स्तरीय समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में बुधवार 28 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे आयोजित की जाएगी।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने संबंधित अधिकारियों को उक्त बैठक में माह जून 2021 तक अर्जित उपलब्धियों की सूचनाओं के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

मुख्य सचिव ने की योजनाओं की समीक्षा

 भूमिहीन पंचायतो को जल्दी ही दी जाएगी जमीन

बाड़मेर, 27 जुलाई। मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने मंगलवार को वीसी के जरिए बैठक कर राज्य सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओ एवं कल्याणकारी कार्यक्रमो की समीक्षा की। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने जिले में इनकी प्रगति से अवगत कराया।
इस मौके पर जिला कलक्टर लोक बंधु ने कहा कि बाड़मेर में नगर विकास न्यास की सीमा में आने वाली पंचायतो को भूमि आवंटन के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिए गए हैं, जो स्वीकृति मिलते ही भूमि आवंटन कर दिया जाएगा। वही 7 पंचायतों को निजि खातेदारों के समर्पण के बाद भूमि आवंटन कर दिया गया है एवं 3 पंचायतो में आवंटन विचाराधीन है। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन एवं कौशल विकास योजना के अलावा शहरों को भिक्षुक मुक्त करने पर भी चर्चा की गई।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, नगर विकास न्यास सचिव सूरज भान विश्नोई सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-








सोमवार, 26 जुलाई 2021

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं,उल्लंघन पर 13 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 26 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए रविवार 25 जुलाई को जिले में 13 व्यक्तियों से कुल 1300 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में रविवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 13 व्यक्तियों से 1300 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में रविवार तक 84,979 व्यक्तियों से 1,42,18,876 रूपये की वसूली की जा चुकी है।
-0-

राज्य बीमा पॉलिसी जारी करने हेतु दस्तावेज भिजवाने आवश्यक

 बाड़मेर, 26 जुलाई। समस्त आहरण एवं वितरण अधिकारियों को उनके अधीन कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों जिनकी राज्य बीमा की प्रथम कटौती मार्च 2021 में की गई है, उनकी बीमा पॉलिसी जारी किये जाने हेतु वांछित दस्तावेज भिजवाने आवश्यक होंगे।

राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के सहायक निदेशक ने बताया कि राज्य बीमा पॉलिसी जारी करवाने एवं अधिक जोखिम वहन करने के लिए घोषणा पत्रों की आवश्यकता रहती है। उन्होनें अधिकारी एवं कर्मचारी के प्रथम घोषणा पत्र को डीडीओं द्वारा डीडीओ आईडी से फोरवर्ड किया जाना आवश्यक है। अन्यथा अधिकारी/कर्मचारी की पॉलिसी जारी किया जाना सम्भव नहीं होगा। साथ ही हार्ड कॉपी भी उपलब्ध करानी आवश्यक होगी। घोषणा पत्रों के अभाव में भविष्य में किसी भी आकस्मिकता संबंधित जिम्मेदारी संबंधित आहरण एवं वितरण अधिकारी की होगी।
निम्न दस्तावेज होंगे आवश्यक
उन्होनें बताया कि पॉलिसी जारी करने बाबत एसआईपीएफ पोर्टल पर ऑनलाईन किया हुआ प्रथम घोषणा पत्र, कार्मिक के स्थाईकरण के आदेश, मार्च 2021 के बीमा कटौती का जीए55, जीए79, बीमा का कॉमल सेड्यूल राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बाड़मेर को उपलब्ध करवाना आवश्यक होगा।
-0-

राजस्व अधिकारियों की बैठक 31 को

 बाड़मेर, 26 जुलाई। राजस्व अधिकारियों की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 31 जुलाई को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व सबंधी निर्धारित बिन्दुओं सहित राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यो की समीक्षा की जाएगी।

जिला कलक्टर लोक बंधु ने राजस्व अधिकारियों को निर्धारित दिनांक एवं समय पर वांछित सूचनाओं के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष 9 अगस्त से 8 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित

 बाड़मेर, 26 जुलाई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधाजी की 150वीं जयंती वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 9 अगस्त से अक्टूबर माह तक आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के संबंध में जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में बैठक का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने प्रस्तावित कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को सक्रियता के साथ पर्व व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अगस्त क्रांति सप्ताह (9 से 15 अगस्त)
उन्होंने बताया कि महात्मा गांधीजी के 150वीं जयंती वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिले में 9 अगस्त से 15 अगस्त 2021 तक अगस्त क्रांति सप्ताह का अयोजन किया जाएगा। उन्होनें बताया कि अगस्त क्रांति सप्ताह के दौरान हिन्द स्वराज अपनाओं सामाजिक सरोकार बढाओं रेलियां एवं संगोष्ठियों का अयोजन किया जाएगा तथा गांधी एवं अन्य महापुरूषो से संबंधित तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सफाई एवं श्रमदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
सद्भावना सप्ताह (20 से 26 अगस्त)
जिला कलक्टर ने बताया कि 20 अगस्त से 26 अगस्त 2021 तक सद्भावना सप्ताह मनाया जाएगा। जिसमें नशा मुक्ति अभियान एवं सामाजिक सरोकार सप्ताह कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होनें बताया कि एक दिवसीय आत्मसुद्धि हेतु उपवास कार्यक्रम एवं विद्यालय स्तर अथवा संस्था द्वारा जिला स्तरीय गांधी भजन, एकल समारोह, गीत-गायन प्रतियोगिताओं आदि का आयोजन किया जाएगा।
सत्याग्रह सप्ताह (11 से 17 सितम्बर)
उन्होनें बताय कि जिले में 11 सितम्बर से 17 सितम्बर को सत्याग्रह सप्ताह आयोजित किया जाएगा। जिसमें सार्वजनिक स्थानों एवं विद्यालयों में महात्मा गांधी के जीवन संबंधी घटनाओं पर आधारित लघु नाटिकाओं, कठपुतलि कार्यक्रम एवं प्रोजेक्टर के माध्यम से गांधीजी एवं अन्य महापुरूषों की जीवनी पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन, गांधीजी ग्राम स्वराज्य एवं सपनों के भारत पर निबन्ध लेखन, सम्भाषण, चित्रकला, प्रतियोगिताओं का ब्लॉक एवं पंचायत समिति स्तर पर आयोजन किया जाएगा।
गांधी सप्ताह (2 से 8 अक्टूबर)
इसके पश्चात् 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर पर गांधी सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गांधीजी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का ब्लॉक स्तर एवं पंचायत समिति स्तर अथवा विद्यालय स्तर पर आयोजन किया जाएगा।
बैठक में उप वन संरक्षक एस.पी. भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह, 150वीं जयंती वर्ष जिला स्तरीय समिति के संयोजन महावीर बोहरा एवं सह संयोजन अमित बोहरा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
-0-





हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस

 कोविड नियमों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन

बाड़मेर, 26 जुलाई। स्वाधीनता दिवस समारोह जिले में कोविड गाईडलाईन की पालना के साथ पूरे हर्षो उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में सोमवार को तैयारियों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में जिला कलेक्टर लोक बंधु ने आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के दौरान थर्मल स्केनिंग, हैण्ड सैनेटाईजेशन एवं मास्क की अनिवार्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला लोक बंधु ने कहा कि आदर्श स्टेडियम में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम के अलावा सभी ब्लॉक मुख्यालय तथा पंचायत मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सोशल डिस्टेंस की पालना की जाए। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी आगंतुकों के लिए मास्क लगवाना अनिवार्य हो तथा कार्यक्रम स्थलो पर थर्मल स्कैनिंग तथा हैंड सैनिटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था हो। जिला कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वाधीनता दिवस समारोह में कोरोना वारियर्स तथा कोरोना विजेताओं को आमंत्रित किया जाए। साथ ही इस दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की थीम कोरोना पर रखी जाए। इस दौरान जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों का प्रारंभिक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला स्तरीय समारोह कार्यक्रम
इससे पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ने स्वाधीनता दिवस के कार्यक्रमो की जानकारी कराई। उन्होंने बताया कि समस्त राजकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के भवनों पर ध्वजारोह प्रातः 8 बजे किया जाएगा। उन्होनें बताया कि आदर्श स्टेडियम में प्रातः 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी जाएगी। उन्होनें बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट, महामहिम राज्यपाल का संदेश पठन, पुलिस बैण्ड द्वारा धुन प्रसारण, कोरोना थीम पर आधारित गीत, देश भक्ति गीत, लोक गीत एवं नृत्य, मुख्य अतिथि का संबोधन इत्यादि होंगे। उन्होनें बताया कि सांय 3 बजे क्रिकेट मैच का आयोजन भी कराया जाएगा। इस दौरान उप वन संरक्षक एस.पी. भादू, मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरपत सिंह समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकरी मौजूद थे।
-0-




शनिवार, 24 जुलाई 2021

स्वीकृत कार्यो को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराए -लोक बन्धु

 जिला कलक्टर ने की विकास योजनाओं की समीक्षा

योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचना सुनिश्चित हो
बाड़मेर, 24 जुलाई। जिला परिषद द्वारा संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित हुई।
इस अवसर पर जिला कलक्टर बंधु ने महात्मा गांधी नरेगा योजना, सीमान्त क्षेत्र विकास कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, सांसद एवं विधायक स्थानीय विकास कार्यक्रम, स्मार्ट विलेज, स्वच्छ भारत मिशन, राजीव गांधी जल संचय योजना, स्वविवेक सहित विभिन्न विकास योजनाओं के तहत वर्षवार स्वीकृत, प्रगतिरत एवं बकाया कार्यो की संबंधित अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा पश्चात् स्वीकृत कार्यो को निर्धारित समय सीमा मे पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन कार्यो की प्रशासनिक स्वीकृति जारी हो चुकी है उनकी शीध्र तकनीकी स्वीकृति जारी करे ताकि वितीय स्वीकृति जारी की जा सकें। 
 उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्यो को कार्ययोजना बनाकर तत्परता से पूर्ण कराए ताकि लोगों को लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के अंतर्गत स्वीकृत विकास कार्य की प्रशासनिक स्वीकृति के बाद तकनीकी स्वीकृति जारी करने से पूर्व उसकी भौतिक सम्भावना या स्थिति का भली-भांति अध्ययन कर लिया जाए क्योकि लंबे समय बाद उक्त कार्य में फीजिबिलिटी नहीं होने अथवा अन्य किसी समस्या से कार्य पूर्ण नही होने पर सम्बंधित की जिम्मेदारी निर्धारित कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। 
जिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी नरेगा योजना की प्रगति समीक्षा के दौरान श्रम नियोजन में प्रगति लाने तथा अधिकाधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि कोई भी पंचायत श्रम नियोजन से वंचित नहीं रहे। साथ ही उन्होंने हर संभव औसत मजदूरी बढ़ाने के प्रयास करने के निर्देश दिए। 
जिला कलक्टर ने बीएडीपी में शामिल बकाया कार्यो की वर्षवार प्रगति की समीक्षा पश्चात् बकाया कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करवाकर यूसी सीसी भिजवाने के निर्देश दिए।  उन्होंने विशेष रूप से कमजोर प्रगति वाले विभागों को फोकस करते हुए बकाया कार्यो को निर्धारित टाइम लाइन के अनुरूप हर हाल में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। खासतौर पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यो पर असंतोष जताया। 
 प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान जिला कलक्टर ने विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों में स्वयं विजिट कर भूमिहीन पात्र परिवारों को भूमि उपलब्ध कराने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने माह में दो बार एईएन, जेटीए, ग्राम सेवकों की बैठक लेकर बकाया कार्यो की प्रभावी मॉनिटरिंग कर प्रगति लाने के निर्देश दिए। 
जिला कलक्टर ने राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की समीक्षा के दौरान विकास अधिकारियों को प्रतिदिन स्वयं मॉनिटरिंग कर प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि शिकायतों का गुणवतापूर्ण निस्तारण कर परिवादी को सन्तुष्ट किया जाए। इस दौरान उन्होंने जन आधार कार्ड, जन्म मृत्यु पंजीकरण आदि की भी विस्तृत समीक्षा की।
 इस मौके पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहनदान रतनू ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। बैठक में लेखाधिकारी जीयाराम चौधरी, अधीशासी अभियंता राजेंद्र सिंह सिंह चौधरी, भैराराम विश्नोई समेत सभी विकास अधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

चौहटन अव्वल रहा
विकास योजनाओं के संचालन में गत माह के दौरान जिले की चौहटन पंचायत समिति अव्वल रही। अलग-अलग विकास योजनाओ की समग्र रैंकिंग में चौहटन प्रथम, बालोतरा द्वितीय एवं धनाऊ तीसरे स्थान पर रही। वही फागलिया सबसे फिसड्डी रहा, जो अंतिम पायदान पर रहा।
-0-




अंतिम प्रशिक्षण पश्चात मतदान दल रवाना, रविवार को होगा मतदान

 सरपंच पद के उपचुनाव

बाड़मेर, 24 जुलाई। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के सरपंच पद से उप चुनावों के लिए गठित मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण शनिवार को कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया। अंतिम प्रशिक्षण पश्चात मतदान दलों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने की हिदायत के साथ अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया गया।

कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेंस हॉल में रिटर्निंग अधिकारियों एवं समस्त मतदान अधिकारियों के अंतिम प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहन दान रतनू ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ चुनाव संपन्न कराने निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान चुनाव संबंधी बारीकियों का भली-भांति प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी आशंकाओं का समाधान करने के पश्चात प्रस्थान करने को कहा, ताकि चुनाव प्रक्रिया संपादित करने के दौरान कोई कठिनाई ना हो।

इस दौरान मुकेश पचौरी, डॉ. लक्ष्मीनारायण जोशी समेत मास्टर ट्रेनर्स में चुनाव संबंधी विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी कराई।

रविवार को यहां होंगे उपचुनाव

जिले में गुडामालानी पंचायत समिति की ग्राम पंचायत मोखावा खुर्द, धोरीमन्ना की सुदाबेरी, पाटोदी की मुकनपुरा, कल्याणपुर की घडोई चारणान तथा समदडी की कम्मों का बाड़ा ग्राम पंचायत में रविवार 25 जुलाई को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसी दिन मतदान के तुरंत पश्चात मतगणना कराई जाएगी।

-0-




शुक्रवार, 23 जुलाई 2021

तीसरी लहर की आशंका के बाद भी कोविड अनुरूप व्यवहार नहीं,उल्लंघन पर 19 लोगों पर जुर्माना

 बाड़मेर, 23 जुलाई। राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के दिशा-निर्देशों के उल्लंघन पर सख्त कार्यवाही करते हुए गुरूवार 22 जुलाई को जिले में 19 व्यक्तियों से कुल 1900 रूपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट लोक बन्धु ने बताया कि जिले में कोरोना वायरस रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्यवाही करते हुए राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 के तहत जुर्माना राशि वसूल की जा रही है। उन्हांेने बताया कि जिले में गुरूवार को उक्त अधिनियम के उल्लंघन पर पुलिस विभाग द्वारा 18 व्यक्तियों से 1800 रुपये तथा बालोतरा में 1 व्यक्ति से 100 रूपयेे को मिलाकर कुल 19 व्यक्तियों से 1900 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होने बताया कि जिले में गुरूवार तक 84,935 व्यक्तियों से 1,42,14,476 रूपये की वसूली की जा चुकी है।

साधारण सभा की बैठक शनिवार 24 जुलाई को

 बाड़मेर, 23 जुलाई। पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण की साधारण सभा की बैठक शनिवार 24 जुलाई को प्रातः 11 बजे पंचायत समिति सभागार में प्रधान महोदया जेठीदेवी की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी।

पंचायत समिति बाड़मेर ग्रामीण के विकास अधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि उक्त बैठक में पेयजल, बिजली एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग संबंधित समस्याओं पर विचार विमर्श, पंचायतीराज को हस्तांतरित विभागों यथा शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, कृषि, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यो पर चर्चा, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

-0-

पांच पाक विस्थापित को भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित

 बाड़मेर, 23 जुलाई। राज्य सरकार की ओर से बाड़मेर जिले मंे रहने वाले पांच पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई, जिन्हें शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किये।

जिला कलक्टर कार्यालय में शुक्रवार को जिला कलक्टर लोक बंधु ने पाक विस्थापित अनवरसिंह पुत्र कल्याणसिंह, दुर्जनसिंह पुत्र स्वरूपसिंह, जगदीश कुमार पुत्र लूणो मल, लालू पुत्र भाखर सिंह तथा श्रीमती जामुन बाई पत्नि लालू को भारतीय नागरिकता के मूल नागरिकता प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र प्राप्त करने  वालों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय नागरिकता मिलने के बाद उन्हें भारत के नागरिक के सभी अधिकार मिलेंगे।
-0-





स्वाधीनता दिवस समारोह के कार्यक्रम निर्धारण को बैठक 26 को

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष संबंधित कार्यक्रमों पर भी होगी चर्चा

बाड़मेर, 23 जुलाई। जिला मुख्यालय पर स्वाधीनता दिवस (15 अगस्त 2021) के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निर्धारण तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयतीं वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में 26 जुलाई को सांय 4 बजे कलेक्ट्रेट कॉन्फ्रेन्स हॉल में बैठक आयोजित की जाएगी।
जिला कलक्टर लोकबंधु ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष एवं स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे अगस्त से अक्टूबर तक आयोजित की जाने वाली गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में बैठक में चर्चा की जाएगी। उन्होनें संबंधित अधिकारियों को उक्त बैठक में निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
-0-

कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए पूर्व प्रबन्ध हो पुख्ता - लोक बंधु

 जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक

नॉन कोविड बीमारियों के उपचार के भी हो पर्याप्त बन्दोबस्त
बाड़मेर, 23 जुलाई। जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बंधु की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हुई।
    इस दौरान जिला कलक्टर लोक बंधु ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुडे विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा पश्चात् कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए पूर्व प्रबन्ध सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।कांफ्रेन्स हॉल में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, जननी सुरक्षा योजना, संस्थागत प्रसव, निःशुल्क दवा योजना, टीकाकरण इत्यादि की ब्लॉक अनुसार प्रगति की समीक्षा।
इस मौके पर जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होने जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत बकाया भुगतान प्रकरणों में दस्तावेजों की पूर्ति करवाकर 31 जुलाई तक लाभार्थियों को भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने योजनाओं एवं कार्यक्रमों की साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा।
उन्होने नॉन कोविड एवं मौसमी बीमारियों का सर्वे करवाकर रोकथाम के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होनें चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में अनुमोदित निजी चिकित्सालयों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को योजना का लाभ सुनिश्चित हो सके।
जिला कलक्टर ने सभी सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारियों को कोविड महामारी के दौरान उपलब्ध विभिन्न चिकित्सा उपकरणों का ई उपकरण पोर्टल पर इन्द्राज करने तथा उनका उचित रख रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होने कहा कि कायाकल्प तथा एनक्युएएस कार्यक्रम अन्तर्गत राज्य स्तर द्वारा नामांकन की अंतिम तिथि 30 जुलाई निर्धारित की गई है, उन्होने जिले से पोर्टल पर प्रत्येक खण्ड से एक सीएचसी तथा 2 पीएचसी का नामांकन करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. विश्नोई, डॉ. रामबाबू जयसवाल, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सताराम भाखर, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.सी. दीपन, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी बालोतरा, खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
-0-





लोकसभा आम चुनाव को लेकर 24 से 26 अप्रैल तक सूखा दिवस घोषित

बाड़मेर, 26 मार्च। आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के परिपेक्ष्य में सम्पूर्ण बाड़मेर व बालोतरा जिले म...